LATEST NEWS

भारत की विश्व बंधुत्व की भावना और देश में हो रही प्रगति को देखकर कई देश आश्चर्य भी करते हैं- CM मोहन

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Tolerance Day) पर भारत कॉमनवेल्थ ट्रेड काउंसिल (Commonwealth Trade Council of India) के ट्रेड कमिश्नर (Trade Commissioner) के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि ट्रेड कमिश्नर के रूप में पीयूष तिवारी की नियुक्ति मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है. ब्रिटेन जैसे देश जिन्होंने कभी भारत पर राज किया था, आज हमारे पीछे खड़े हैं. भारत आज विश्व के अनेक देशों का मार्गदर्शक, सहयोगी और लोकप्रिय मित्र राष्ट्र है. वर्ष 2026 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इतने देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल इस कार्यक्रम में कई कॉमनवेल्थ राष्ट्रों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, यूनाइटेड किंगडम, मलावी, समोआ शामिल हैं. इन देशों के राजदूत और म्यांमार, तुर्की, मोरक्को, अल्जीरिया और युगांडा जैसे देशों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीयूष तिवारी को ट्रेड कमिश्नर का नियुक्ति पत्र प्रदान किया और इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश के नागरिकों की ओर से बधाई दी. CM मोहन यादव ने उम्मीद जताते हुए कहा कि पीयूष तिवारी के पद पर नियुक्त होने से कॉमनवेल्थ देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को नई दिशा मिलेगी. संयुक्त राष्ट्र विश्व सहिष्णुता दिवस के कार्यक्रम में आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने पीयूष तिवारी को दिए गए दायित्व के लिए बधाई दी. इंवेस्टमेंट के लिए MP है अनुकूल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ब्रिटेन जैसे देश जिन्होंने कभी भारत पर राज किया था, आज हमारे पीछे खड़े हैं. इसके पीछे भारतीयों की बुद्धिमता, हमारा स्वावलंबन, हमारे संसाधन और PM मोदी का सक्षम नेतृत्व शामिल है. मध्यप्रदेश में विश्व के अनेक राष्ट्रों से व्यापार, वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में कार्य के प्रस्ताव मिल रहे हैं. मध्यप्रदेश न सिर्फ उद्योग और व्यापार बल्कि संस्कृति, खनिज, विमानन, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में अनुकूल है और इन क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य की संभावनाओं को समेटे हुए है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मन के भाव अच्छे हों, नागरिक श्रेष्ठ हों, अपराध न्यूनतम हो तो वह श्रेष्ठ राज्य कहलाता है. वर्ष 2004 तक मध्यप्रदेश में पांच या छह मेडिकल कॉलेज ही थे, वर्तमान में इनकी संख्या 20 हो गई है. पीपीपी मॉडल पर एक वर्ष में 12 नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होंगे.

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा चेक बाऊंस के प्रकरण में दो वर्षों से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

अनूपपुर  थाना कोतवाली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक महिपाल नामदेव, आरक्षक अमित यादव, अब्दुल कलीम, कपिल सोलंकी के द्वारा विगत दो वर्षों से बैंक चेक बाऊंस के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी विजय कुमार श्रीवास्तव पिता बच्चालाल श्रीवास्तव उम्र करीब 55 साल निवासी वार्ड न. 10 शान्ति नगर अनूपपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। विजय कुमार श्रीवास्तव के विरूद्ध माननीय न्यायालय सुश्री अंजली शाह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 892/22 धारा 138 एन.आई.एक्ट में स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।

लेफ्टिनेंट कर्नल पर शोषण का आरोप लगाने वाली महिला मेजर को कोर्ट से राहत नहीं, जानें-क्या है पूरा मामला

 जबलपुर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की जबलपुर हाई कोर्ट (Jabalpur High Court) पीठ ने शोषण के आरोप लगाने वाली महिला मेजर की याचिका को खारिज कर दिया. महिला मेजर को कोर्ट से किसी तरह की राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और उसके नतीजे याचिकाकर्ता के खिलाफ हैं. ऐसे में अदालत इसमें कोई दखल नहीं देगी. महिला मेजर ने दायर की थी ये याचिका महिला मेजर ने अपनी याचिका में कहा था कि 2020 में उनकी पोस्टिंग सीओडी में हुई थी. जनवरी 2021 से 8 नवंबर 2021 तक एडवांस मटेरियल मैनेजमेंट कोर्स के दौरान वहां तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल ने अभद्र टिप्पणियां की और अनुचित व्यवहार करते हुए उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की थी. उनका कहना था कि उनकी शिकायत करने पर भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई. समिति ने दिया था ये फैसला महिला मेजर ने अपनी याचिका में शिकायत की थी कि 7 अप्रैल 2021 की शाम एक परीक्षा के दौरान, जब फैकल्टी रूम में केवल लेफ्टिनेंट कर्नल मौजूद थे, उन्होंने फिर से याचिकाकर्ता के साथ अनुचित बातें की. इसके बाद महिला ने आंतरिक शिकायत समिति को घटना की जानकारी दी. जांच के बाद 31 दिसंबर 2021 को समिति ने महिला मेजर को ही दोषी ठहराते हुए जांच के आदेश दिए थे. कोर्ट ने महिला की याचिका की खारिज इस पूरे मामले की चार्जशीट को याचिकाकर्ता महिला ने आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल में चुनौती दी थी, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली. इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा. यहां सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार का पक्ष डिप्टी सॉलिसिटर जनरल पुष्पेंद्र यादव ने रखा. सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद हाई कोर्ट ने महिला मेजर की याचिका खारिज कर दी और किसी भी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया.    

दीनदयाल शोध संस्थान का यह प्रकल्प शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव प्रयोग है, विज्ञान के मॉडल व प्रयोग रहे विशेष आकर्षण के केन्द्र

चित्रकूट उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि श्रद्धेय नाना जी देशमुख के द्वारा रोपित सुरेन्द्रपाल ग्रामोदय विद्यालय चित्रकूट आज विशालकाय वट वृक्ष बनकर अपनी छाया कई छात्रों को प्रदान कर रहा है। दीनदयाल शोध संस्थान का यह प्रकल्प शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव प्रयोग है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ग्रामोदय विद्यालय चित्रकूट में बाल दिवस के अवसर पर दीप प्रज्जवलन कर बाल मेले का उद्घाटन किया। चित्रकूट मंडल के कमिश्नर बालकृष्ण तिवारी, गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक रामनारायण त्रिपाठी, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलगुरु प्रोफेसर भरत मिश्रा, चित्रकूट जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बालक-बालिकाओं की अन्तर्निहित शक्तियों के समुचित विकास के लिए दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित सुरेन्द्रपाल ग्रामोदय विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेरक व आकर्षक झाँकियाँ, विज्ञान प्रयोग व मॉडल, बौद्धिक गेमशो, रुचिकर खाद्य स्टालों सहित अनेक मनोरंजक, ज्ञानवर्धक व शैक्षिक कार्यक्रमों का समावेश छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के ध्येय से विगत 25 वर्षों से अधिक समय से चित्रकूट में अपनी सेवाएं दे रहा है। बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में बाल विज्ञान मेला आयोजित किया गया जिसमें विज्ञान के अनेकानेक प्रयोग, मॉडल, प्रोजेक्ट, झांकियां, ज्ञानवर्धक गेम शो, मनोरंजन मैजिक शो का भव्य प्रदर्शन किया गया। मेले का सर्वाधिक आकर्षण वहां पर लगाए गए विज्ञान के अभिनव मॉडल और प्रोजेक्ट रहे। दीनदयाल शोध संस्थान के अन्य प्रकल्प रामनाथ आश्रम शाला तथा कृष्णादेवी बनवासी बालिका विद्यालय मझगवां के छात्र भी प्रयोग और मॉडल प्रदर्शित किये। साथ ही छात्र-छात्राओं ने खाद्य स्टॉल भी मेले में लगाये।

थाना बड़ामलहरा पुलिस ने क्षमता से अधिक पशु भरकर परिवहन कर रहे कंटेनर ट्रक को किया जप्त

थाना बड़ामलहरा पुलिस ने क्षमता से अधिक पशु भरकर परिवहन कर रहे कंटेनर ट्रक को किया जप्त पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत हुआ अपराध पंजीबद्ध, 25 नग भैंसों को संरक्षण हेतु स्थानीय व्यक्ति को किया सुपुर्द  बड़ामलहरा आज थाना बड़ामलहरा पुलिस को ग्राम विक्रमपुर के पास एक कंटेनर में क्षमता से अधिक पशु भरकर परिवहन कर रहे ट्रक कंटेनर की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम विक्रमपुर पहुंची। वहां पर एक ट्रक कंटेनर खड़ा हुआ था, ट्रक कंटेनर के अंदर 25 नग भैंस रस्सी से बंधी भरी हुई थी। पुलिस टीम ने सर्वप्रथम भैंसों को ट्रक से उतार कर चारा पानी की व्यवस्था करते हुए संरक्षण हेतु स्थानीय व्यक्ति की स्वेच्छा से सुपुर्द किया। तत्पश्चात ट्रक कंटेनर को जप्त करते हुए थाना बड़ा मलहरा में पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर एवं एकत्रित साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, उप निरीक्षक रणबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह, आरक्षक सतीश एवं रघुनाथ की भूमिका रही।

जबलपुर: दमोह नाका स्थित चौकसे यात्री निवास होटल में पुलिस का छापा, देह शोषण और असामाजिक गतिविधियों का खुलासा

Jabalpur: Police raid at Chaukse Yatri Niwas Hotel located at Damoh Naka, जितेन्द्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता) जबलपुर । दमोह नाका स्थित चौकसे यात्री निवास होटल में पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जहां देह शोषण और असामाजिक गतिविधियों का अड्डा चल रहा था। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से पांच युवक-युवतियों और कई दलालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, होटल में देह शोषण के कई मामले चल रहे थे, और यह स्थान अवैध गतिविधियों के लिए जाना जाता था।  पुलिस ने होटल पर छापेमारी के बाद देह शोषण और अन्य अपराधों को लेकर एक मामला दर्ज किया और दंडात्मक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ दलाल भी शामिल हैं, जो युवाओं और युवतियों को इस अवैध गतिविधि में शामिल कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई इलाके में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और समाज में सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए की गई है।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस छापेमारी के दौरान होटल के भीतर कई संदिग्ध गतिविधियाँ पाई गईं और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद यह साफ हो गया कि यह स्थान देह व्यापार और अन्य अवैध कार्यों का केंद्र बन चुका था। पुलिस ने अब सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की योजना बनाई है।  इस मामले के बाद स्थानीय समुदाय में भी चिंता का माहौल है, और पुलिस प्रशासन से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है।

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

जबलपुर जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) को कई दिनों से विजयनगर (Vijay Nagar) स्थित दीनदयाल चौक के पास चौकसे यात्री निवास में देह व्यापार (Prostitution) की सूचना मिल रही थी, लेकिन पुख्ता सूचना न होने के कारण पुलिस छापेमारी कार्रवाई से बच रही थी. इसके बाद पुलिस अधीक्षक (SP Jabalpur) संपर्क उपाध्याय ने योजनाबद्ध तरीके से देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारने की योजना बनाई. ये प्लानिंग कामयाब भी हुई. पुलिस के एक्शन से अब हलचल मच गई है. वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमारी कार्रवाई ऐसे ही लगातार जारी रहेगी, दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. पुलिस ने ऐसे दिया कार्रवाई को अंजाम प्लानिंग के अनुसार पुलिस कर्मचारी खुद ग्राहक बन कर चौकसे यात्री निवास गए. वहां जाकर चौकसे यात्री निवास के संचालक ने कुछ फोटो दिखाते हुए सौदा तय किया और उसके बाद रूम का किराया भी फिक्स किया गया जो 2000 से 5000 तक लिया जाता था. सौदा तय होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों और पांच युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, इसके साथ होटल संचालक विजय कुमार चौकसे को भी गिरफ्तार किया गया. पकड़ी गई युवतियों में तीन जबलपुर की एक रीवा और एक दमोह की रहने वाली है. ऐसा भी पता चला कि पुलिस रेड के हल्ले गुल्ले से कुछ युवतियां पीछे के रास्ते से भागने कामयाब हो गईं. पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. शहर की छोटी होटल में कई जगह चल रहा है देह व्यापार का अड्डा जबलपुर की कई छोटी होटल और लाजो में इन दिनों देह व्यापार के अड्डे चल रहे हैं. सीएसपी (CSP Jabalpur) भगत सिंह गठोरिया ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी, पुलिस अब सभी होटलों एवं लाॅजों में सतत निगरानी रखेगी और जहां किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखा जाएगा त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

‘बिग बॉस 18’ के नए प्रोमो में दिखी सलमान की झलक

मुंबई ‘बिग बॉस 18’ के नए वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान लौट आए हैं। शो के नए प्रोमो में सलमान की झलक दिखी है। वहीं, बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर भी शो में आए, जिन्हें ‘शार्क टैंक इंडिया’ के लिए भी जाना जाता है। दोनों के बीच एक दिलचस्प आमना-सामना हुआ। अश्नीर शो में गेस्ट बनकर आए थे लेकिन सलमान ने उनके कुछ विवादों से भरी बातों से पर्दा हटाया। एपिसोड के प्रोमो में, सलमान खान ने अश्नीर से पॉडकास्ट के दौरान किए गए कमेंट के बारे में बात की, जहां उन्होंने सलमान को ब्रांड एंबेसडर बनने का ऑफर दिया था। उसके बाद दिखाया जाता है कि डॉली चायवाला भी घर में आया है और चाय बना रहा है। साथ ही कई मेहमानों को घर में आकर एंटरटेन करते देखा गया। सलमान ने अश्नीर से कहा, ‘मेरे बारे में कहते हुए सुना है कि आपने मुझे साइन किया है। सब आंकड़े भी आपने गलत बताए। तो फिर ये दोगलापन क्या है? अश्नीर ने अपना संयम बनाए रखते हुए जवाब दिया, आपको जो ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, मुझे लगता है कि यह सबसे बड़े आइडियाज में से एक था।’ सलमान खान के सामने अश्नीर ग्रोवर हालांकि, सलमान ने पीछे हटते हुए कहा, ‘ये जो रवैया अब है, तब वहां नहीं देखा था।’ अश्नीर ने कहा कि पॉडकास्ट में उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया, जिस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनका अभी का रवैया ठीक लग रहा है। बता दें कि अश्नीर ने पहले शेयर किया था कि अपना बिजनेस बनाते समय वह सलमान को एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में चाहते थे लेकिन उनकी फीस चुकाने के लिए पैसे कम थे। अश्नीर ने क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि सलमान 4.5 करोड़ पर राजी हुए। इसके अलावा, ‘बिग बॉस’ के बारे में अश्नीर के पहले के बयानों ने विवाद खड़ा कर दिया था। एक पॉडकास्ट में, उन्होंने शो को “असफल लोगों” के लिए एक शो बताया और कहा कि उन्होंने ऑफर को मना कर दिया था। हालांकि, उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर उन्हें सलमान से ज्यादा पैसे मिलें तो वह इसमें आ सकते हैं।

देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला, लेकिन आज भी जयललिता को टक्कर नहीं दे पा रही देश की एक्ट्रेस

मुंबई कुछ समय पहले Hurun India Rich List आई थी, और उसके मुताबिक, जूही चावला देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 4600 करोड़ रुपये है। उन्होंने इंडिया की सभी हीरोइनों को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। अभी तक कोई भारतीय एक्ट्रेस ऐसी नहीं है, जिसकी नेट वर्थ एक हजार करोड़ रुपये के पास भी पहुंची हो। लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस थी, जो बेहद अमीर थी और उसके जितनी अमीर आज तक कोई एक्ट्रेस नहीं हुई। यहां तक कि जूही चावला भी उस एक्ट्रेस के जितना अमीर नहीं हैं। जानते हैं वह कौन थी? यह थीं तमिल और तेलुगू फिल्मों की स्टार जयललिता, जिन्होंने कई साल तक फिल्मी दुनिया के साथ-साथ लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। वह तमिल और तेलुगू सिनेमा की तो टॉप स्टार थी हीं, बॉलीवुड में भी कई हिट फिल्में दी थीं। उन्होंने 15 साल की उम्र में एक्टिंग करियर शुरू किया था, और एमजीआर को अपना गुरु मानती थीं। एमजीआर के साथ जयललिता ने करीब 28 फिल्मों में काम किया था। अपने दौर की सबसे महंगी एक्ट्रेस, 10 हजार साड़ियां, 28 किलो सोना जयललिता अपने दौर की सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं। लेकिन उनकी सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों से नहीं, बल्कि पॉलिटिक्स में आने के बाद हुई थी। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी साड़ियां और जूते थे। जयललिता के घर जब CBI का छापा पड़ा था, तो उनके घर से 10 हजार साड़ियां और 28 किलो सोना बरामद हुआ था। जयललिता की संपत्ति आज के हिसाब से जूही चावला से भी थी ज्यादा साल 1997 में, चेन्नई में जयललिता के पोएस गार्डन स्थित घर पर छापे के बाद, अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने 188 करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई थी, पर असल में उन्होंने 900 करोड़ की कुल संपत्ति जमा की थी। अगर आज के हिसाब से देखें, तो यह 5 हजार करोड़ रुपये होती है, जो जूही चावला की अथाह संपत्ति से भी अधिक है। जयललिता की जिंदगी पर 7 फिल्में, ऐश्वर्या ने भी निभाया था रोल जयललिता अपने जमाने की टॉप स्टार थीं, पर करियर के पीक पर पहुंचकर उन्होंने फिल्मों से रिटायरमेंट ले लिया था। पर जयललिता का चार्म और स्टारडम बरकरार रहा। उनकी जिंदगी पर सात बायोपिक अनाउंस की गईं, पर कुछ राजनीतिक दबाव के कारण रिलीज नहीं हो पाईं। हालांकि, कुछ जरूर फिल्मी पर्दे पर आईं। मणिरत्नम की ‘इरुवर’ भी जयललिता की जिंदगी पर आधारित थी। इसमें ऐश्वर्या राय ने उनका किरदार निभाया था। यह ऐश्वर्या की पहली फिल्म थी।

स्कूल के मैदान खुद रही थी कब्र, कब्रिस्तान बनाने की थी तैयारी, तभी कलेक्टर को पहुंचा कॉल, हो गया तगड़ा एक्शन

सागर  स्कूल को शिक्षा का मंदिर माना जाता है लेकिन तब क्या जब स्कूल को कब्रिस्तान बना दिया जाए। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के सानौधा इलाके से सामने आया है। यहां के गिरवर में स्कूल परिसर के मैदान को कब्रिस्तान बनाने और यहां कब्र खोदकर मृतक को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी का खुलासा हुआ है। जानकारी पर जब प्रशासन पहुंचा तो वहां मौजूद लोग विवाद करने लगे। प्रशासन ने कब्र को बंद कराकर मृतक को दफनाने के लिए दूसरी जगह दी है। हालांकि इस दौरान लोग विवाद करने पर अमादा हो गए थे। पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ी, धमकी दी तब कहीं जाकर गांव वाले माने। मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संबंधितों को नोटिस भी जारी किए हैं। ये है पूरा मामला जानकारी के अनुसार जिले के सीमावर्ती गिरवर गांव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के मैदान में कुछ लोग किसी मृतक को दफनाने के लिए कब्र खोद रहे थे। किसी ने इसकी खबर मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह को दी। उन्होंने तत्काल कलेक्टर संदीप जीआर को मामले की सूचना दी तो प्रशासन हरकत में आया। पुलिसकर्मी यहां पहुंचे और कब्र खोदने और सुपुर्दे खाक की प्रक्रिया रोकने की बात कही तो मृतक के परिजन व समाज के लोग पुलिस को ही धमकी देने लगे। धमकी के बाद एएसपी दलबल के साथ पहुंचे स्थानीय पुलिस से जब मामला नहीं संभला और लोग शव को थाने में रखकर प्रदर्शन की धमकी देने लगे तो मामला बिगड़ता देख एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा और प्रशासन का अमला भारी पुलिसबल के साथ गिरवर पहुंच गया। यहां उन्होंने समाज और परिवार के लोगों को समझाइश दी। लोगों का कहना था कि यहां हमारा कब्रिस्तान पहले से था, लेकिन इसके बाजू में स्कूल बना दी गई है। काफी मशक्कत के बाद लोग माने। प्रशासन ने उन्हें मृतक को दफनाने के लिए दूसरी जगह दी है। छुट्टी के दिन दफनाते हैं शव, 3 महीने पहले भी दफनाया था जानकारी अनुसार गिरवर के सरकारी स्कूल परिसर में दूसरी दफा कब्र खोदकर मृतक को दफनाने की तैयारी चल रही थी। बीते 14—15 अगस्त को सरकारी अवकाश के दिन यहां पर कब्र खोदकर गांव के किसी व्यक्ति को सुपुर्दे खाक किया गया था। कब्र पर पत्थर भी बकायदा लगाया गया था। अब शुक्रवार 15 नवंबर को भी छुट्टी का दिन था और स्कूल परिसर में कब्र खोदी जा रही थी। यदि समय पर सूचना नहीं मिलती तो लोग दफनाने की प्रक्रिया पूरी कर देते और स्कूल परिसर में दूसरी कब्र तैयार हो जाती। प्रशासन की गलती है, नोटिस जारी किए हैं मप्र बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने नवभारत टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि गिरवर में करीब 3 महीने में दूसरी दफा शव दफनाने का काम चल रहा था। शुक्रवार को अवकाश था, अगस्त महीने में भी अवकाश के दिन ही शव दफनाया गया था। यह गलत है। प्रशासन को मौके पर जाकर देखना था, इसे रोकना था। उस समय रोका जाता तो अभी यह स्थिति नहीं बनती। मामले में आयोग ने संबंधितों को नोटिस जारी कर जवाब—तलब किया है।

अक्षय कुमार को टॉम क्रूज ने कॉपी किया!

न्यूयॉर्क बॉलीवुड के ओजी खिलाड़ी अक्षय कुमार को हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज ने कॉपी किया, ऐसा उनके फैंस कह रहे हैं। ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फ़ाइनल रेकनिंग’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज होने के बाद, फैंस को तुरंत एक समानता नजर आई कि टॉम का हवाई जहाज में किया गया स्टंट अक्षय कुमार के 2000 में ‘खिलाड़ी 420’ में किए गए स्टंट से बहुत में खा रहा था। ‘मिशन: इम्पॉसिबल 8’ के टीजर में, एथन हंट (टॉम क्रूज) क्लासिक क्रूज से हवा में एक प्लेन से लटक जाता है, जिसे लोगों को देखने में तो बहुत मजा आया लेकिन उन्हें अब उनका ये स्टंट अक्षय जैसा लग रहा है। अक्षय के फैंस ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया कि टॉम ने उन्हें कॉपी किया है। एक Redditor ने लिखा- अक्षय ने इसे कूल होने से पहले किया था और क्रूज से भी पहले। जबकि एक ने बॉलीवुड स्टार को ‘एथन हंट की प्रेरणा’ करार दिया। फैंस अक्षय की हालिया फिल्मों के सेलेक्शन पर भी काफी कुछ बोल गए, उन्होंने कहा- शायद क्रूज ही वह कारण है जिसकी वजह से हमें एक और खिलाड़ी फिल्म की जरूरत है। बहुत हो गया सेल्फी और बच्चन पांडे। एक ने कहा- टॉम क्रूज के पास सारा बजट है, लेकिन अक्षय में हिम्मत थी। अक्षय को भी पसंद हैं हॉलीवुड स्टंट दोनों के स्टंट के साथ-साथ उनके कपड़ों की भी बात हुई कि ये भी सेम ही लग रहे हैं, फैंस ने हर फ्रेम को देखा। यहां तक कि अक्षय ने खुद एक बार हॉलीवुड के असाधारण स्टंट पर कमेंट भी किया था। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘स्टंट पर खर्च की गई रकम हमारे 2-3 फिल्मों के बजट के बराबर है और सिर्फ शूटिंग का खर्च नहीं, बल्कि सीन की प्रैक्टिस पर खर्च की गई रकम भी। ऐसा नहीं है कि हम यह नहीं कर सकते। अगर हम चाहें तो यह कर सकते हैं।’ ‘मिशन: इम्पॉसिबल 8’ रिलीज डेट ‘मिशन: इम्पॉसिबल 8’ के 23 मई, 2025 को रिलीज होने के साथ, इस बात पर बहस जारी है कि इसे बेहतर किसने किया – अक्षय या टॉम। चाहे आप टीम खिलाड़ी हों या टीम क्रूज, एक बात तो तय है कि इन ऊंची उड़ान वाले स्टंटों ने दुनिया भर में फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।

भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, 2 पकड़ाए

भोपाल भोपाल के गायत्री नगर में रहने वाले फील्ड इंजीनियर प्रमोद कुमार को उनके ही घर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 6 घंटे तक बंधक बनाने के मामले में पुलिस कानपुर देहात स्थित उनके गांव पहुंच गई। वहां 2 दिनों से डेरा डाले हुए है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवक गिरफ्तार। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गांव के अन्य लोग बड़ी संख्या में ऑनलाइन ठगी करने वाले नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट के इस मामले में अलग-अलग नंबरों के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया आरोपियों के गांव में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों ने इंजीनियर को धमकाने के लिए जिन तीन नंबरों का इस्तेमाल किया, वे सभी नंबर बंद हैं। ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस बुधवार दोपहर तक आरोपियों ने इंजीनियर प्रमोद कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर 3.50 लाख रुपए की मांग की। इसी दौरान पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस कर ली थी। कानपुर पुलिस को भी तुरंत इस मामले का इनपुट दिया गया। हालांकि, पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे, और उनका नंबर तब से बंद है। हालांकि दो संदेहियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने कानपुर देहात स्थित आरोपियों के गांव में रहने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों से भी दो दिनों में पूछताछ की हैं। मोबाइल में किसका कॉल आ रहा, यह तक उन्हें पता था इंजीनियर प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। कॉलर ने कहा कि उनके नंबर से अलग-अलग लोगों को कॉल कर फिरौती मांगी जा रही है और उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उसने उनका पता कन्फर्म कराया और मोबाइल पर आ रही वेटिंग कॉल के बारे में भी पूछा। कॉलर ने वेटिंग कॉल करने वाले का नाम भी बताया। इंजीनियर ने कहा, “मैं घबरा चुका था कि मेरे मोबाइल पर आ रही कॉल्स को भी पुलिस देख रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने मेरे फोन में मौजूद दूसरी चीजों के बारे में भी बताया।”

छतरपुर पुलिस ने फरार इनामी बदमाश एवं फरार वारंटी को तलाश कर गिरफ्तार किया जा रहा

छतरपुर माह सितंबर में थाना गुलगंज क्षेत्र के बिजावर रोड बक्सवाहा हार से भैंसे चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपियों से संबंधित जानकारी एकत्र की गई। आरोपी फरार हो गए थे जिनकी तलाश हर संभावित स्थानों में की जा रही थी। थाना गुलगंज पुलिस ने पशु चोरी के अपराध में फरार 4 आरोपी 1. प्रकाश यादव निवासी ग्राम किशनगढ़ थाना पिपट 2. पुष्पेंद्र यादव निवासी ग्राम किशनगढ़ थाना पिपट 3. रज्जू यादव निवासी ग्राम किशनगढ़ थाना पिपट 4. भज्जू राजपूत निवासी ग्राम भारतपुरा थाना बिजावर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रकाश यादव एवं पुष्पेंद्र यादव के विरुद्ध पूर्व से मारपीट संबंधी चार-चार अपराध दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त  कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलगंज उनि. गुरूदत्त शेषा , उनि डीपी व्यास, प्रआर. कैलाश राजपूत ,प्रआऱ प्रवेश तिवारी , रूपेश, राजाराम , आर. भरत कुमार बेदी , आर. सतीष , कृष्ण प्रताप सिंह , मुकेश, राहुल, शीलेन्द्र, कैलाश, घनश्याम, अवनीश की भूमिका रही।

दिशा पाटनी के पिता से 25 लाख का फ्रॉड, आयोग का अध्यक्ष बनाने के नाम पर ठगी

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर जगदीश पाटनी बड़ी ठगी का शिकार हो गए हैं. दिशा के पिता को सरकारी आयोग में उच्च पद दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है. ठगी को लेकर दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने शुक्रवार शाम को बरेली कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. धोखाधड़ी पर क्या बोले अधिकारी? इस पूरे मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी डी.के शर्मा ने बताया- शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, जूना अखाड़े के आचार्य जयप्रकाश, प्रीति गर्ग और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी की पूरी कोशिश कर रही है और मामले की सख्त कार्रवाई कर रही है. दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी बरेली के सिविल लाइंस में परिवार सहित रहते हैं. शिकायत के अनुसार, उनका कहना है कि वो आरोपी शिवेंद्र प्रताप सिंह को पर्सनली जानते थे. शिवेंद्र ने ही उन्हें दिवाकर गर्ग और आचार्य जयप्रकाश से मिलवाया था. दिशा के पिता से कैसे वसूले 25 लाख? शिकायत में आगे कहा गया है कि आरोपी ने दावा किया था कि उसके राजनीतिक संबंध काफी मजबूत हैं. उसने जगदीश पाटनी को सरकारी आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या इसी तरह के प्रतिष्ठित पद दिलाने का आश्वासन दिया था. जगदीश का भरोसा जीतने के बाद 5 लोगों के ग्रुप ने कथित तौर पर उनसे 25 लाख रुपये लिए, जिसमें 5 लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए थे. लेकिन, जब तीन महीने तक कोई प्रोसेस आगे नहीं हुआ, तो आरोपियों ने ब्याज सहित पैसे लौटाने का वादा किया था. हालांकि, पुलिस ने बताया कि जब जगदीश ने अपना पैसा वापस मांगा तो वो लोग उन्हें धमकियां देने लगे और उनके साथ एग्रेसिवली बर्ताव करने लगे. जगदीश पाटनी ने ये भी आरोप लगाया है कि ठगों ने उन्हें गुमराह किया और अपने एक साथी हिमांशु नाम के शख्स को ‘विशेष कार्य अधिकारी के रूप में पेश किया, ताकि उनके राजनीतिक संबंधों के झूठे दावों को पुख्ता किया जा सके. बता दें कि जगदीश पाटनी यूपी पुलिस से सीओ पद से रिटायर्ड हुए हैं. बड़ी धोखाधड़ी का संदेह होने पर जगदीश पाटनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.  

धीरेंद्र शास्त्री ने चिंता जताते हुए कहा यदि हम अभी नहीं जागे तो हम अल्प संख्यक बन जायेंगे इससे बचना जरूरी

छतरपुर हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपनी कथा के माध्यम से हिंदुओं को एक जुट होने का संदेश लंबे समय से दे रहे हैं अब उन्होंने बागेश्वर धाम से ओरछा तक हिंदू एकता पदयात्रा निकालने का फैसला किया है ये पदयात्रा 21 नवम्बर से 29 नवम्बर तक होगी, उन्होंने कहा है कि इस पदयात्रा में वे हिंदुओं से एकता की भिक्षा मांगेंगे, साथ ही वे बिछड़ों और पिछड़ों को गले लगायेंगे। मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हिंदुस्तान में रहने वाले लोगों को हिन्दुस्तानी होने का गर्व कराने, जाति पाति, ऊँच नीच , भेद भाव, अंध विश्वास जैसी रूढ़िवादिता को मिटाने के लिए बिछड़े और पिछड़ों को गले लगाने के लिए जन जागरूकता जरूरी है, इसलिए हम 21 नवम्बर से 29 नवम्बर तक 160 किलोमीटर की पदयात्रा निकाल रहे हैं , उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि हम अभी नहीं जागे तो हम अल्प संख्यक बन जायेंगे इससे बचना जरूरी है। बोले- एक समय आयेगा जब हिंदू भारत में ही अल्पसंख्यक हो जायेगा धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू 90 से 80 प्रतिशत से नीचे आ गए है और इस्लाम को मानने वाले 6 से 22 प्रतिशत हो गए है, दुनिया में 65 इस्लाम देश है 95 इसाई देश हैं लेकिन पूरी दुनिया में हिंदुओं के लिए कोई भी देश नहीं है, यदि सूरीनाम, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, नेपाल, फिजी, मॉरिशस जैसे देशों में रहने वाले हिन्दुओं पर यदि वहां की सरकार अत्याचार करती है जैसे कनाडा में हिंदुओं पर हो रहा है तो वे कहाँ जायेंगे इसलिए एक हिंदू राष्ट्र जरूरी है । हमको और आपको इसी समय जागने की जरुरत धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा इस देश में हिंदुओं के खिलाफ प्रायोजित तरीके से षड्यंत्र चल रहा है ऐसे विधर्मी लोग जिन्हें हिंदुत्व से दिक्कत है, वन्दे मातरम बोलने से दिक्कत है, जिन्हें राष्ट्रगान गाने से दिक्कत है, जिन्हें जगवा ए हिंद चाहिए वो लोग अपनी संख्या बढ़ा रहे हैं ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं और विदेशों में रहने वाले रोहिंग्या जैसों को भारत में बसाकर भारतीय नागरिक बनाकर वोट बैक को बढ़ाकर अपनी सत्ता जमाना चाहते हैं इसलिए भारत की सरकार को हमको और आपको इसी समय जागना होगा। फिर दोहराया मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है   बागेश्वर बाबा ने मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है बयान पर जवाब देते हुए कहा कि मक्का मदीना में हमें नहीं घुसने देते, यदि आप इतने  ही उदारवादी हो तो मक्का मदीना में हमारी दुकाने लगवा दो आपकी मजारों के सामने हिंदुओं की दुकान लगवा दो हम गरीब ही है,  जिन्हें त्रिवेणी का ज्ञान नहीं,  संतों के मान का पता नहीं, कथा का पता नहीं तो वे हिंदुओं के कार्यक्रमों में जाकर क्या करेंगे धंधा कर मूत्र काण्ड करेंगे थूक कांड करेंगे? हम तुम्हारे यहाँ नहीं घुसते तुम हमारे यहाँ नहीं घुसो। बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार करने का आग्रह किया   बुलडोजर से जुड़े सवाल पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा अपराधियों की कोई जाति नाह होती उसके कोई सपने नहीं होते उसके सपने सिर्फ अपराध होते है  चकनाचूर किये जाने चाहिए हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि हमारे दादा परदादा ने संविधान को स्वीकार किया है और ये देश संविधान से चलता है लेकिन हम प्रार्थना करेंगे की एक बार वो पुनर्विचार करे ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet