LATEST NEWS

‘ऐतराज 2’ लेकर आ रहे सुभाष घई, किया ऐलान ‘हम वापस आ रहे हैं’

मुंबई, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के दमदार अभिनय से सजी ‘ऐतराज’ की सीक्वल ‘ऐतराज 2’ जल्द ही सिनेमा स्क्रीन पर दस्तक देगी। ये खुशखबरी बुधवार की सुबह मंझे हुए निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने सुनाई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए सुभाष घई ने 2004 की सुपरहिट फिल्म ऐतराज की झलक दिखाई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास की ये फोटो है। जिसमें वो सफेद रंग की आउटफिट में नजर आ रही हैं। पोस्ट में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की और लिखा “बोल्ड और खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा ने हिम्मत दिखाई और कर दिखाया। यही वजह है कि सिने प्रेमी आज 20 साल बाद भी ‘ऐतराज’ में निभाए उनके किरदार को नहीं भूल पाए हैं। मेरे मुक्ता आर्ट्स ने ‘ऐतराज’ का निर्माण किया था। पहले प्रियंका इस भूमिका को निभाने में हिचकिचाई थीं, लेकिन फिर अति महत्वाकांक्षी महिला के किरदार को पूरे आत्मविश्वास के साथ बखूबी निभाया।“ पुरानी ऐतराज के पलों को याद करने के बाद फिल्म निर्माता ने ‘ऐतराज’ के दूसरी किस्त की घोषणा की। लिखा “अब मुक्ता आर्ट्स 3 साल की कड़ी मेहनत और बेहतरीन स्क्रिप्ट के साथ ‘ऐतराज 2’ के लिए तैयार है। बस इंतजार कीजिए।” साल 2004 में रिलीज हुई इस रोमांटिक-थ्रिलर का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था और निर्माण सुभाष घई ने किया था। यह एक ऐसे व्यक्ति (अक्षय कुमार) की कहानी थी जिस पर उसकी बॉस (प्रियंका चोपड़ा) के यौन उत्पीड़न का आरोप था। व्यक्ति का केस उसकी वकील पत्नी (करीना कपूर) लड़ती है और फैसला उसके (अक्षय कुमार के किरदार) पक्ष में आता है। घई 80 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा के सबसे प्रमुख और सफल फिल्म निर्माता निर्देशक में से एक रहे हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर सफल फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में ‘विश्वनाथ’, ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘विधाता’, ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘खलनायक’, ‘सौदागर’ शामिल है। साल 2006 में रिलीज सामाजिक समस्या पर आधारित उनकी फिल्म ‘इकबाल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

दुर्घटनाग्रस्त कार से देवरी कलां पुलिस ने जब्त किया 54 किलो 66 ग्राम डोडा चूरा

सागर सागर जिले के देवरी कलां पुलिस थाने में खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त कार से 54 किलो 66 ग्राम डोडा चूरा जब्त हुआ है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस जब्त डोडा चूरा के संबंध में जानकारी जुटा रही है। दरअसल, 28 अक्तूबर को देवरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर चीमाढ़ाना के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई थी। दुर्घटना में कार सवार पति श्यामलाल पिता काशीनाथ ठाकुर 55 वर्ष और पत्नी मुन्नी बाई पति श्यामलाल ठाकुर उम्र 50 वर्ष दोनों निवासी मदन महल जबलपुर की मौत हुई। वहीं उनका बेटा कन्हैया ठाकुर गंभीर घायल हुआ था। जिसे जबलपुर रैफर किया गया था। घटना का कारण कार ड्राइवर को नींद का झोंका आना बताया गया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं क्षतिग्रस्त हुई कार को क्रेन की मदद से देवरी थाना परिसर में रखवाया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कार में अवैध मादक पदार्थ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी में पीछे की सीट और डिक्की में बोरे रखे मिले। जिन्हें खोलकर देखा तो उसमें छोटे-छोटे प्लास्टिक के पैकेट भरे हुए थे। उन पैकेटों पर क्रीमी कोकोनट और कुछ में टरमरिक लिखा हुआ था। उक्त पैकेटों में डोडाचूरा था। पुलिस ने तुलाई कराई तो प्रत्येक पैकेट 250 ग्राम वजनी निकला। कार से 215 पैकेट वजनी 54 किलो 66 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 1.08 लाख रुपए है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक और हादसे में घायल हुए कन्हैया ठाकुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। देवरी पुलिस की भूमिका संदिग्ध दिनांक 28 अक्तूबर को हादसे में कार क्रमांक एमपी 10 जेडएम 8755 के परखच्चे उड़ गए थे। पूरी तरह से चकनाचूर कार को पुलिस ने क्रेन की मदद से थाना परिसर में खड़ा कराया, लेकिन इस दौरान पुलिस ने कार की तलाशी नहीं ली। सवाल यह है कि हादसे के 14 दिन तक पुलिस को पता ही नहीं चला कि गाड़ी में क्या रखा है और देवरी पुलिस ने कार को देखना भी उचित नहीं समझा। वहीं सूत्रों की माने तो कार में डोडा चूरा मिलने के बाद देवरी पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की थी। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचा और फिर कार्रवाई की गई है  

जिंदगी डीटीएच नवंबर महीने में मना रहा है परदे की सबसे बेहतरीन जोड़ी का जश्न

मुंबई, जिंदगी डीटीएच चैनल नवंबर महीने में अपने दर्शकों के लिए नए ड्रामे और लोगों के पसंदीदा शोज के दोबारा प्रसारण का एक रोमांचक लाइनअप लेकर आया है। यह प्यार के जज्बे, परिवार और परदे की मशहूर जोड़ियों का जश्न है। इस महीने के कार्यक्रमों की रोचक कहानियां और पसंदीदा जोड़ियां एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लेंगी।इस लाइनअप की शुरुआत बिलकुल नए शो बी ऐब के साथ हो रही है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच पारिवारिक दांव-पेंच और प्यार की ताकत को लेकर यह शो बुना गया है। मजबूत इरादों वाली एक मां सदफ दुर्घटना के बाद अपनी बेटी टूबा और कजिन तैमूर की सगाई में रुकावट डालती है। इससे एक के बाद एक कई सारे भावनात्मक ट्विस्ट आते हैं क्योंकि ये किरदार प्यार तथा वफादारी की राह पर आगे बढ़ रहे होते हैं। समीना पीरजादा, इस्मत जैदी और तारिक जमील अभिनीत बी ऐब का हर दिन प्रसारण किया जाएगा। लोगों की मांग पर वापसी कर रहे डंक में धोखे और न्याय की एक दमदार कहानी दिखाई गई है। एक स्टूडेंट अमल अपने प्रोफेसर पर बड़ा सनसनीखेज इल्जाम लगाती है और इससे जुड़े सभी लोगों को बड़े ही चौंकाने वाले परिणामों का सामना करना पड़ता है। बिलाल अब्बास खान, सना जावेद, यसरा रिजवी और नोमान एजाज अभिनीत यह सनसनीखेज ड्रामा 30 नवंबर से प्रसारित किया जाएगा।एक अन्य पसंदीदा सीरीज लापता अधूरे प्रेम और गलत फैसलों से जन्मी परेशानियों को लेकर बुनी गई दिलचस्प कहानी के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। सारा खान, अयाज खान, अली रहमान खान और गोहर रशीद जैसे सितारों से सजी सीरीज, लापता अपने गंभीर विषय को हंसी के कुछ पलों की फुहारों से संतुलित करने का काम करती है। 29 नवंबर से इस सीरीज को जरूर देखें। दर्शकों का भरपूर प्यार पाने वाला पुरस्कृत ड्रामा काबली पुलाव, 9 नवंबर से जिंदगी के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित हो रहा है। ये दिल छू लेने वाली बरबीना की कहानी है। पाकिस्तान में एक नई राह तलाश रही अफगानी विधवा की यह कहानी सांस्कृतिक फर्क और अनदेखे कनेक्शन की खूबसूरती को दर्शाती है। मोहम्मद एहतेशामुद्दीन, नादिया अफगान और सबीना फारूक अभिनीत, काबली पुलाव की साहस और दिल छू लेने वाली कहानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाई है। इन टाइटल्सव के अलावा जिंदगी डीटीएच इस महीने फैंस के पसंदीदा शोज़ के साथ सबसे प्यारी जोड़ियां पेश करने वाला है। जाहिद अहमद, युमना जैदी, सामी खान और सोन्या हुसैन अभिनीत इश्क ज़हनसीब 14 नवंबर से प्रसारित होगा। माया अली और उस्मान खालिद बट अभिनीत दिलचस्प शो ऑन ज़ारा 15 नवंबर को वापसी कर रहा है, 25 नवंबर को बिलाल अब्बास, सजल अली और नोमान इजाज के साथ ओ रंगरेजा देखें और 29 नवंबर को मुझे प्यार हुआ था जिसमें वहाज अली, हनिया आमिर और ज़ावियार नौमान इजाज जैसे कलाकार हैं।इसके साथ ही संडे ब्लॉकबस्टर के रूप में 10 और 24 नवंबर को चीटर्स का प्रसारण किया जाएगा। फवाद खान और माहिरा खान की मशहूर प्रेम कहानी हमसफर, जश्न-ए-सुपरस्टार के साथ 24 नवंबर तक, हर रविवार को प्रसारित किया जाएगा।  

अपनी बहन मृणाल ठाकुर को आदर्श मानते हैं धवल ठाकुर

मुंबई, अभिनेता धवल ठाकुर अपनी बहन और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को अपना आदर्श मानते हैं। बॉम्बे शो स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित और श्रद्धा पासी जैरथ द्वारा निर्देशित इस शो में धवल ठाकुर और सांचिता बसु जैसे नए कलाकारों के साथ अनिरुद्ध दवे और कपिल कनपुरिया जैसे जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकायें निभा रहे हैं।अभिनेता धवल ठाकुर, डिज्नी+ हॉटस्टार के ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के साथ डेब्यूठ करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी बहन मृणाल ठाकुर को आदर्श मानते हैं। धवल ठाकुर ने कहा, हर अभिनेता की अपनी प्रक्रिया होती है और मैं हमेशा अपनी बहन से इस बारे में चर्चा करता हूं जिससे उसके दृष्टिकोण को समझ सकूं। एक-दूसरे की प्रक्रियाओं पर चर्चा करने से हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है। जब भी हम यह बातचीत करते हैं, हर बार कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। हम जो सिनेमा देख रहे हैं, जो किताबें पढ़ रहे हैं, और जो संगीत सुन रहे हैं, इन सब पर चर्चा करते हैं। मुझे लगता है कि ये सभी पहलू बेहतर प्रदर्शन देने और हर बार बेहतर किरदार को विकसित करने में मदद करते हैं। और जो सबसे महत्वपूर्ण बात मैंने उनसे सीखी है, वह है अपनी प्रक्रिया पर विश्वास करना। मुझे लगता है कि यह किसी भी कलाकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक है। ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ 22 नवंबर 2024 से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

महिला के प्रेमी ने गला दबाकर अपने कबाड़ गोदाम में उसकी हत्या

भोपाल  दानापानी रोड स्थित पीसी नगर मल्टी के पीछे मिला महिला का शव और उसी मल्टी में तीन बाद हुई खुदकुशी का राज एक चप्पल से खुल गया। महिला के प्रेमी ने गला दबाकर अपने कबाड़ गोदाम में उसकी हत्या की थी और फिर बोरे में बांधकर शव मल्टी परिसर के पीछे फेंक दिया था। इस पूरी वारदात के बीच महिला की चप्पल उसके प्रेमी के घर पर ही छूट गई थी। महिला के स्वजन उसे ढूंढते हुए जब प्रेमी के घर पहुंचे तो उन्होंने वहां पड़ी महिला की चप्पल पहचान ली। इससे स्वजनों को प्रेमी पर हत्या का शक हुआ। वहीं जब प्रेमी को पूरे प्रकरण के राजफाश होने की भनक लगी तो वह घबरा गया और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हत्या के करीब एक सप्ताह बाद महिला का शव मल्टी के पीछे मिला था। हबीबगंज थाना पुलिस ने महिला के स्वजनों के आरोपों के आधार पर जांच शुरू की और फिर सीसीटीवी खंगालकर पूरी वारदात का पर्दाफाश किया और मृतक प्रेमी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया। दो साल पहले हुआ था परिचय 26 वर्षीय प्रभा रावत अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ पीसी नगर मल्टी के बी-5 ब्लॉक में रहती थी। वह भाजपा के एक बड़े नेता के घर साफ-सफाई का काम करती थी। इसी परिसर के एक अन्य ब्लॉक में 24 वर्षीय शंकर राजोड़े अपने परिवार के साथ रहता था। वह कबाड़ का काम करता था, घर के ठीक सामने उसका कबाड़ का गोदाम था। प्रभा ने नौ साल पहले पूरन रावत से प्रेम विवाह किया था, लेकिन अक्सर झगड़ा होने के चलते वह पति से अलग हो गई। 2022 में वह पीसी नगर मल्टी में बेटे के साथ रहने लगी थी। इसी दौरान वह शंकर के संपर्क में आई थी और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। शादी करना चाहते थे तीन नवंबर की शाम करीब छह बजे प्रभा और शंकर उसके कबाड़ के गोदाम में जाते हुए दिखाई दिए थे। करीब चार घंटे बाद शंकर अपने गोदाम से बाहर निकला। उसने शव को बोरे में बांधकर रखा था और फिर कुछ देर बाद मल्टी परिसर के पीछे एक खदान में फेंक दिया था। यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने शंकर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। साथ ही कॉल डिटेल और रिकार्डिंग खंगालने के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि दोनों शादी भी करना चाहते थे। वारदात से पहले झगड़े का शक एसआइ शिवेंद्र पाठक ने बताया कि गोदाम में जाने के चार घंटे बाद शंकर शव को बोरे में भरकर बाहर लाया था। ऐसे में संभावना है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा। प्रभा ने नवरात्र के दौरान शंकर से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच एक नवंबर को विवाद हुआ था और उसने प्रभा का मोबाइल भी तोड़ दिया था। इसके अलावा प्रभा शंकर पर शादी का दबाव भी बना रही थी।

भूमाफियाओं के खिलाफ भगवान दास सबनानी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर एफ़आइआर दर्ज कराने का किया अनुरोध

भोपाल भोपाल के लेक व्यू फार्म नीलबड रोड थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भूमाफिया और सहकारी संस्था के कुछ अधिकारियों ने कृषि भूमि का बार-बार विक्रय करके करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में अनिल अग्रवाल ने  पुलिस को विस्तृत शिकायत दी है, जिसमें भूमि की फर्जी रजिस्ट्री, संपत्ति को अलग-अलग व्यक्तियों को बार-बार बेचने, और अधिकारियों की मिलीभगत का दावा किया गया है। क्या है मामला? अनिल अग्रवाल के अनुसार, उन्होंने पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित भोपाल के अध्यक्ष अशोक गोयल से कृषि भूमि खरीदी थी। लेकिन इस भूमि को अशोक गोयल, यावर अली, रजिया खान और उनके सहयोगियों द्वारा फर्जी तरीके से कई अन्य लोगों को भी बेचा गया। जमीन की रजिस्ट्री बार-बार करवाकर भोपाल के नवजोत सिंह ढिल्लन सहित अन्य लोगों के नाम पर फिर से इस भूमि को रजिस्टर्ड किया गया, जिससे एक संगठित धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। बार-बार विक्रय और प्रशासनिक मिलीभगत अनिल अग्रवाल की शिकायत में बताया गया है कि यावर अली और रजिया खान ने पहले इसी संपत्ति को विनोद शर्मा को बेचा, फिर बाद में पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था और अंततः नवजोत सिंह ढिल्लन को विक्रय कर दिया। अनिल का दावा है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भूमाफियाओं का पूरा सहयोग किया, जिसके चलते यह फर्जीवाड़ा संभव हो पाया। आरोप यह भी है कि नवजोत सिंह ढिल्लन ने रजिस्ट्री में अग्रिम चेक जमा करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक उसे नकद नहीं कराया गया। भूमाफियाओं की गिरोहबंदी यह मामला एक सुनियोजित षड्यंत्र का संकेत देता है, जिसमें भूमाफिया एक ही संपत्ति को कई बार विक्रय करके लोगों से भारी रकम ऐंठ रहे हैं। अनिल अग्रवाल और अन्य पीड़ितों ने इस प्रकरण में धोखाधड़ी, जालसाजी, और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का भरोसा दिलाया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई है। अनिल अग्रवाल ने भोपाल पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, ताकि वे इस षड्यंत्र से बच सकें और दोषियों को कानूनन सजा मिल सके।

नंदिनी ने दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का कीर्तिमान हासिल किया

 मुरैना  मध्य प्रदेश के छोटे से शहर मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने भारत का नाम रोशन करते हुए इतिहास रच डाला। नंदिनी ने दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का कीर्तिमान हासिल किया है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी मान्यता दी है। और यही नहीं, उन्होंने CA फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर अपने अद्भुत टैलेंट और मेहनत का सबूत भी दिया। 16 साल की उम्र में शुरू किया CA का सफर महज 16 साल की उम्र में नंदिनी ने CA बनने का सपना देखा। अपने यूनिक टैलेंट के बल पर, उन्होंने 13 साल की उम्र में 10वीं और 15 साल में 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने CA के लिए पढ़ाई शुरू की और असाधारण सफलता हासिल की। रचा नया रिकॉर्ड, हासिल किए 76.75% अंक 29 नवंबर 2021 को, नंदिनी ने CA फाइनल में 800 में से 614 अंक (76.75%) प्राप्त किए और AIR 1 हासिल की। यह उपलब्धि उन्होंने सिर्फ 19 साल, 8 महीने और 18 दिन की उम्र में पाई, जो किसी भी महिला के लिए सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड है। प्रेरणा बनी बचपन की एक खास मुलाकात नंदिनी ने अपने स्कूल के दिनों में एक गिनीज रिकॉर्ड होल्डर से मुलाकात की थी। तभी से उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का सपना देखा जो तोड़ पाना मुश्किल हो। इसी सपने ने उन्हें CA फाइनल जैसे जैलेंजेज एग्जाम के लिए प्रेरित किया। कम उम्र की चुनौतियां और मजबूत इरादे इतनी कम उम्र में इंटर्नशिप पाने में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई कंपनियों ने उम्र को वजह बताते हुए मना किया, लेकिन नंदिनी ने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी में जुटी रहीं। भाई का मिला हौसला और परिवार का संबल उनके भाई सचिन ने भी CA परीक्षा में 2021 में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की और दोनों ने मिलकर एक-दूसरे को प्रेरित किया। नंदिनी के पिता नरेश चंद्र गुप्ता, जो एक टैक्स प्रैक्टिशनर हैं और मां डिंपल गुप्ता ने हमेशा उनके सपनों को सपोर्ट किया। नंदिनी अग्रवाल की यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणा कि सही मेहनत और हौसले से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

सिरपुर तालाब के किनारे पर अवैध 11 निर्माणाधीन मकान तोड़े

इंदौर इंदौर में अवैध काॅलोनाइजर तालाब और ग्रीन बेल्ट की जमीन भी नहीं छोड़ रहे है। नगर निगम और प्रशासन ने बुधवार को सिरपुर तालाब के केचमेंट एरिया में काटी जा रही अवैध काॅलोनी में जाकर अवैध निर्माण तोड़े। अवैध काॅलोनी काटने वालों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे। तालाब के किनारे पर 11 निर्माणाधीन मकान तोड़े गए, जबकि दो परिवारों को दो दिन की मोहलत दी गई है।  नगर निगम नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर इंदौर के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम चला रहा है। शुरुआत सिरपुर तालाब से की जा रही है,क्योकि इस तालाब को रामसर साइट का दर्जा मिला हुआ है। दस दिन पहले अफसरों ने सिरपुर तालाब की जमीन का सीमांकन किया था और तालाब की जद में आ रहे अवैध निर्माणों को चिन्हित कर लिया था। रहवासियों की बैठक कर अफसरों ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी थी,लेकिन ज्यादातर लोग नहीं माने। बुधवार सुबह चार जेसीबी और एक पोकलेन के साथ रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची और अवैध काॅलोनी में बन रहे मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। दो घंटे में 11 निर्माण तोड़े गए है। चार दिन पहले सिरपुर तालाब के धार रोड वाले हिस्से से बीस से ज्यादा अतिक्रमण नगर निगम ने हटाए थे। आपको बता दे कि ठंड के दिनों में इस तालाब पर प्रवासी पक्षी आते है और तीन से चार माह तक यहां रुकते है, लेकिन आसपास अवैध बसाहट होने और तालाब का पानी दूषित होने के कारण पक्षियों की संख्या बीते तीन सालों में कम हो गई थी। तालाब के आसपास का प्राकृतिक वातावरण बना रहे, इसलिए लिए किनारों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

आपात स्थिति में जीवन संरक्षण में एयर एम्बुलेंस सेवा हो रही है कारगर

पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा से जच्चा-बच्चा का जीवन हुआ संरक्षित सरकार हर नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री शुक्ल आपात स्थिति में जीवन संरक्षण में एयर एम्बुलेंस सेवा हो रही है कारगर भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सरकार हर नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सा अधोसंरचना और चिकित्सकीय उन्नत तकनीक की व्यवस्था के साथ मैन पॉवर उपलब्धता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा’ आपातकाल में नागरिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। आपात स्थिति में समय से उचित चिकित्सकीय सेवा की उपलब्धता से कई जिंदगियों का बचाव किया जा रहा है। छतरपुर के ग्राम खेरो की निवासी गर्भवती महिला श्रीमती रानी पटेरिया (पत्नी उमेश पटेरिया) को पीएमएयर एम्बुलेंस सुविधा से आपात स्थिति में उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर जच्चा- बच्चा का जीवन सुरक्षित किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती रानी पटेरिया को रविवार 10 नवंबर को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती किया गया। महिला की स्थिति “फुल टर्म प्रेगनेंसी विद प्रिवियस एल एस सी एस” के कारण हाई रिस्क श्रेणी में थी। डॉ. निधी खरे द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के पश्चात महिला को पोस्ट पार्टम ब्लीडिंग की समस्या उत्पन्न हो गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने ब्लीडिंग रोकने के लिए आवश्यक उपचार किया तथा हिसटेक्टोमी की गई। महिला को 4 यूनिट ब्लड का ट्रांसफ्यूजन किया गया और उसे निरंतर ऑब्जर्वेशन में रखा गया। निःशुल्क मिली सुविधा ऑब्जर्वेशन के दौरान महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ ने सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता से विचार-विमर्श किया। जिला अस्पताल की टीम, सिविल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और सीएमएचओ द्वारा महिला को हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया। चूंकि महिला आयुष्मान कार्ड धारक थी, अतः उसे आयुष्मान योजना के अंतर्गत चिरायू हॉस्पिटल, भोपाल में रेफर किया गया। चिरायू हॉस्पिटल में बेड उपलब्धता की पुष्टि के पश्चात, kelsa.io पर एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था हेतु अनुरोध किया गया। सीएमएचओ और सिविल सर्जन की देखरेख में महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से खजुराहो एयरपोर्ट लाया गया और एयर एम्बुलेंस से भोपाल भेजा गया। भोपाल एयरपोर्ट पर महिला को 108 एम्बुलेंस द्वारा चिरायू हॉस्पिटल पहुँचाया गया, जहाँ शाम 7:30 बजे महिला को भर्ती कर लिया गया। वर्तमान में, चिरायू हॉस्पिटल में महिला की स्थिति स्थिर और सामान्य है। पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा से प्रदेश में कहीं भी चिकित्सा आपात स्थिति उत्पन्न होने या चिन्हित विशेष प्रकार की चिकित्सा सुविधा या चिकित्सा विशेषज्ञों की आवश्यकता निर्मित होने पर कठिन भौगोलिक परिस्थिति में प्रदेशए के दूरस्थ अंचलों तक पहुंचकर उन्नत आपातकालीन चिकित्सा द्वारा मरीजों की को स्थिर कर उच्च चिकित्सा केन्द्रों तक एयर लिफ्ट किये जाने की सेवा प्रदाय की जाती है। पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा सड़कों एवं औद्योगिक स्थलों में होने वाले हादसों, प्राकृतिक आपदा में गंभीर पीड़ित घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार के लिये हवाई परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। हृदय सम्बंधित अथवा अन्य विभिन्न गंभीर बीमारियों जिसमें रोगी/पीड़ित को तत्काल इलाज की आवश्यकता होने की स्थिति में मरीजों को अच्छे एवं उच्चतम चिकित्सा संस्थानों में त्वरित उपचार के लिये हवाई परिवहन सुविधा प्रदाय की जाती है। पात्रता सड़क एवं औद्योगिक दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदा में पीड़ित को राज्य के अंदर एवं बाहर शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में निशुल्क परिवहन किया जाता है। आयुष्मान कार्डधारी के उपचार के लिये राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर सभी शासकीय एवं आयुष्मान सम्बद्ध अस्पतालों में उपचार हेतु निशुल्क परिवहन की व्यवस्था है। अन्य हितग्राही जो कि आयुष्मान कार्डधारी नहीं हैं, उनके उपचार के लिए राज्य के अंदर स्थित शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क परिवहन जबकि राज्य के बाहर के किसी भी अस्पताल में अनुबंधित दर पर सशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध है।  

भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती : एक ऐतिहासिक प्रेरणा

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष डॉ. कुंवर विजय शाह भोपाल भारत के समृद्ध इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा का नाम एक ऐसे वीर योद्धा और समाज-सुधारक के रूप में अंकित है, जिन्होंने अपने जीवन को जनजातीय समाज की उन्नति और उनके अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। देश में हर साल 15 नवम्बर को उनकी जयंती पर भारत में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। यह दिन न केवल उनकी शहादत और योगदान को याद करने का है, बल्कि यह जनजातीय समुदाय की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, अनवरत संघर्ष और स्वाभिमान का उत्सव भी है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनका संघर्ष बिरसा मुंडा जी का जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखंड के उलीहातू गांव में एक साधारण मुंडा परिवार में हुआ था। उनका जीवन बेहद कठिनाइयों से भरा था और उन्हें बाल्यावस्था से ही आर्थिक संघर्षों का सामना करना पड़ा। सामाजिक असमानता, अत्याचार और विदेशी शासकों द्वारा जनजातियों पर निरंतर हो रहे शोषण ने बिरसा मुंडा के अंतर्मन को विद्रोह की भावना से भर दिया। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा लागू जमींदारी प्रथा, धर्मांतरण और जनजातियों के पारम्परिक जीवन पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष किया। उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व बिरसा मुंडा जी ने “उलगुलान” नामक जनजातीय विद्रोह का नेतृत्व किया, जो अंग्रेजी शासन और उनके द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ था। “उलगुलान” का अर्थ है ‘महान विद्रोह’। इस आंदोलन का उद्देश्य अंग्रेजों द्वारा लागू की गई भूमि नीतियों, जबरन धर्मांतरण और जनजातियों की पारम्परिक जीवनशैली में दखल देने वाले कानूनों के खिलाफ आवाज उठाना था। भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में इस आंदोलन ने पूरे क्षेत्र में जनक्रांति की लहर पैदा कर दी और उन्हें “धरती आबा” या “धरती पिता” या धरा पितृ के रूप में सम्मानित किया जाने लगा। भगवान बिरसा मुंडा का समाज सुधारक के रूप में योगदान भगवान बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने तत्कालीन जनजातीय समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे अंध-विश्वास, जाति-भेद, नशाखोरी, जातीय संघर्ष और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाई। उन्होंने अपने अनुयायियों को शिक्षा का महत्व समझाया और उन्हें एकता में रहने का संदेश दिया। बिरसा मुंडा ने “बिरसाइत” नामक एक धार्मिक आंदोलन भी चलाया, जिसमें उन्होंने अपने अनुयायियों को आचार-विचार की शुचिता, सादगी और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस की स्थापना वर्ष 2021 में केन्द्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया। इसका उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का सम्मान करना है। इस दिन देशभर में जनजातीय समाज की सांस्कृतिक धरोहर, उनकी परंपराओं और उनके गौरवशाली इतिहास को समझने और सम्मानित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह दिवस जनजातीय समाज के संघर्षों और उनके योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। बिरसा मुंडा का भारतीय स्वातंत्र्य आंदोलन में योगदान भारतीय स्वातंत्र्य आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा का योगदान अतुलनीय है। वे न केवल अपने क्षेत्र की जनजातियों के नेता थे, बल्कि उनके संघर्ष और बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को भी एक नई दिशा दी। उनके “उलगुलान” आंदोलन ने अन्य जनजातीय समुदायों को भी संगठित किया और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी करने की प्रेरणा दी। भगवान बिरसा मुंडा मात्र 24 साल 7 महीने की अल्पायु में 9 जून 1900 को वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी विरासत आज भी जनजातीय समाज के दिलों में जीवित है और उन्हें एक महान क्रांतिकारी जननायक के रूप में याद किया जाता है। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का महत्व राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का महत्व केवल बिरसा मुंडा जी के योगदान को याद करने तक सीमित नहीं है। यह जनजातीय समाज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का जश्न मनाने का भी दिन है। जनजातीय समाज ने भारत के इतिहास में अहम भूमिका निभाई है। यह गौरव दिवस उनकी सांस्कृतिक धरोहर, संघर्षों और उपलब्धियों का सम्मान करता है। यह अवसर सभी भारतीयों को यह याद दिलाने का भी है कि जनजातीय समाज भारत की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण व अभिन्न हिस्सा है और उनके योगदान को हमें सदैव संजोकर रखना चाहिए। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें साहस, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का संदेश देता है। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस हमें उनकी शिक्षाओं, राष्ट्रप्रेम और उनके संघर्ष को याद करने और जनजातीय समाज के अधिकारों और सम्मान के प्रति संवेदनशील बने रहने के लिए प्रेरित करता है। जनजातीय समाज के स्वाभिमान और उनके अधिकारों की रक्षा में भगवान बिरसा मुंडा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस उनके प्रति हमारी कृतज्ञता, आदर और श्रृद्धांजलि का प्रतीक है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मतदान की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मध्यप्रदेश और देश में जहाँ भी निर्वाचन हो रहा है, वहां के सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने से ही, हमें अपने जनप्रतिनिधि के चयन का अधिकार प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए हो रहे उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मीडिया के माध्यम से मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि देश के अन्य राज्यों में भी निर्वाचन प्रक्रिया जारी है।  

एमवाय अस्पताल में बच्चे की तबियत को लेकर बवाल, 3 डॉक्टर और 2 सुरक्षाकर्मी घायल

इंदौर मंगलवार देर रात इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक बच्चे के परिजनों और डॉक्टरों के बीच गंभीर विवाद हो गया, जिसमें 3 डॉक्टर और 2 सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। यह घटना शिशु वार्ड में भर्ती एक बच्चे के इलाज के दौरान हुई, जहां बच्चे के परिजन दीपक और प्रदीप सोलंकी ने डॉक्टरों से बच्चे की तबीयत को लेकर सवाल किए। इस दौरान माहौल इतना गर्म हो गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। डॉ. श्वेतांक सोनी शिशु रोग विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वे चेस्ट वार्ड में बैठे थे, तभी रात करीब 12 बजे दीपक और प्रदीप सोलंकी उनसे मिलने पहुंचे और बच्चे की सेहत के बारे में बातचीत करने लगे। डॉक्टरों के अनुसार, परिजन लगातार नाराजगी जाहिर कर रहे थे और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। डॉक्टरों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे। स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टरों ने अस्पताल के सुरक्षा गार्ड को बुलाया, लेकिन परिजन गार्ड से भी उलझ पड़े। स्थिति और अधिक बिगड़ गई जब दीपक और प्रदीप के कुछ अन्य साथी भी वहां आ पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों के चैंबर में रखे डॉक्यूमेंट्स को बिखेर दिया। इस बीच, बच्चे के परिजनों के साथ आई महिलाओं ने भी लेडी गार्ड के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। जब डॉक्टरों ने इस पर आपत्ति जताई, तो परिजनों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान अन्य डॉक्टर मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी हमले का शिकार होना पड़ा। जूनियर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हंगामा मच गया। वहां मौजूद अन्य जूनियर डॉक्टर भी एकत्र हो गए और उन्होंने अपने साथियों के समर्थन में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एमवाय चौकी और संयोगितागंज पुलिस मौके पर पहुंची। संयोगितागंज पुलिस थाना प्रभारी (टीआई) सतीश पटेल ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों और गार्ड के साथ मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही वे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। डॉक्टरों ने परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने सुबह 4 बजे एफआईआर दर्ज की। मारपीट का मामला दर्ज हुआ पुलिस ने डॉ. श्वेतांक सोनी की शिकायत पर दीपक सोलंकी और प्रदीप सोलंकी समेत उनके साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।  घटना के बाद, डॉक्टरों ने हंगामे के विरोध में कुछ समय के लिए काम बंद कर दिया था, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद वे अपनी ड्यूटी पर लौट आए। अस्पताल में सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने सुबह तक अस्पताल में ही डेरा जमाए रखा और वहां का माहौल शांत किया।

BRTS के विशेष कॉरिडोर में चल रहीं आईबसों में टिकट घोटाला, डेढ़ करोड़ रुपये हजम कर लिए गए कर्मचारी

 इंदौर  अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) भी रोडवेज की राह पर चलती दिख रही है। बीआरटीएस के विशेष कॉरिडोर में चल रहीं आईबसों में टिकट घोटाला सामने आया है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये हजम कर लिए गए। घोटाले के लिए बदनाम नगर निगम के तैनात कर्मचारी यहां भी केंद्र में हैं। मामला सामने आने के बाद दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। कुछ की जगह बदल कर इधर-उधर किया गया है। आशंका है कि घोटाले का आकार काफी बड़ा हो सकता है। अधिकारी अभी जांच जारी रहने की बात कह रहे हैं। ये कर रहे थे घोटाला आईबस के टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारियों से लेकर कंपनी में निगरानी के लिए तैनात सुपरवाइजर और अन्य अधिकारी टीम बनाकर घोटाले को अंजाम दे रहे थे। आईबस में जितने टिकट काटे जाते और जो कुल रुपया जमा होता, रिकॉर्ड में उसे कम दिखाया जाता था। इसके लिए आईबस के टिकटिंग सिस्टम को भी बदल दिया गया। करीब डेढ़ साल से यह फर्जीवाड़ा जारी था। गोपनीय शिकायत मिली इस बीच किसी ने गोपनीय शिकायत कर दी। नगर निगम के अपरआयुक्त और सिटी बस कंपनी के प्रभारी अधिकारी ने अपने स्तर पर जांच की। धांधली में शामिल एक कर्मचारी ने पूछताछ में कबूल भी कर लिया। इसके बाद खामोशी से नगर निगम ने दो कर्मचारियों की बर्खास्तगी का आदेश निकाल दिया। सिस्टम में शामिल कुछ लोगों की जगह बदल दी गई। न तो एफआइआर की गई न ही जांच का दायरा बढ़ाया गया। ऐसे किया घोटाला घोटाले को अंजाम देने के लिए आइबस स्टेशन पर टिकट खिड़की से घोटाले की शुरुआत हुई। ऑनलाइन सिस्टम को बंद कर हाथ में पकड़ी जाने वाली इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन (ईटीएम) से टिकट काटे जाते थे। संबंधित कर्मचारी मशीन का डाटा दर्ज करवाने शाम को एआईसीटीएसएल के दफ्तर जाते थे। वहां सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर भी इनसे मिला होता था। ये लोग मिलकर टिकट की संख्या और रुपये को कम कर सिस्टम में दर्ज करते थे। इसके बाद उस मशीन का डाटा डिलीट कर दिया जाता था। दो कर्मियों को किया बर्खास्त घोटाले की प्रारंभिक पुष्टि होने के बाद कंपनी के सीईओ और नगर निगम अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह ने अपने स्तर पर जांच को अंजाम दिया। इसके बाद सुपरवाइजर (ईटीएम) सुखदेव ग्रेवाल को बर्खास्त कर दिया गया है। एक अन्य आउटसोर्स कर्मचारी धर्मेंद्र राजावत को भी हटा दिया गया है। इन लोगों पर निगरानी की जिम्मेदारी वाले तीन अन्य अधिकारियों चेतन कर्निक, जगजीतसिंह और अमित पाल की जगह बदली गई है। बताया जा रहा है कि घोटाले की जानकारी पूर्व के कुछ अधिकारियों को भी थी। अब यह भी जांच की जा रही है।

पश्चिम मध्य रेल्वे से गुजरने वाली रेलगाड़ियाँ निरस्त, सूची की जारी

भोपाल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत करकेली स्टेशन में प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी। इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल्वे से प्रारम्भ/ टर्मिनेट होने वाली एवं गुजरने वाली रद्द रेलगाड़ियाँ का विवरण इस प्रकार है। पश्चिम मध्य रेल्वे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली प्रारंभिक तिथियों से निरस्त रेलगाड़ियाँ 1) दिनांक 16 से 19 नवम्बर 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 2) दिनांक 17 से 20 नवम्बर 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 3) दिनांक 15 से 19 नवम्बर 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 4) दिनांक 16 से 20 नवम्बर 2024 तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 5) दिनांक 18 नवम्बर 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 6) दिनांक 19 नवम्बर 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 7) दिनांक 16 से 19 नवम्बर 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर रद्द रहेगी। 8) दिनांक 17 से 20 नवम्बर 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर रद्द रहेगी। पश्चिम मध्य रेल्वे से गुजरने वाली निरस्त रेलगाड़ियाँ 9) दिनांक 17 नवम्बर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपूर सेन्ट्रल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 10) दिनांक 18 नवम्बर 2024 को कानपूर सेन्ट्रल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपूर सेन्ट्रल-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 11) दिनांक 14 नवम्बर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18205 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 12) दिनांक 16 नवम्बर 2024 को नवतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18206 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। रेल्वे की यात्रियों से अपील यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

साइबर ठगी जालसाज ने लगाया मंत्री कृष्णा गौर के बेटे को लाखों का चूना

भोपाल मध्य प्रदेश में साइबर ठगी का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है. जालसाज ने मोहन यादव सरकार में मंत्री कृष्णा गौर के बेटे को बेटे निशाना बनाया है. लेबर सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर आकाश गौर से 3.19 लाख का चूना लगा दिया गया. पूर्व मंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर के पोते आकाश गौर की शिकायत पर साइबर क्राइम ब्रांच ने 9 नवंबर को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि जालसाज ने महिन्द्रा कंपनी में लेबर सप्लाई, ट्रांसपोर्ट का ठेका दिलाने का झांसा देकर रकम हड़पी है. वारदात को अंजाम देने के लिए जालसाज ने डीएसपी साइबर क्राइम की मिलती जुलती ई-मेल आईडी का बैंक अकाउंट खुलवाने में उपयोग किया गया. आकाश ने बताया कि 20 मार्च 2024 को प्राइवेट कंपनी महिन्द्रा में लेबर सप्लाई के टेंडर दिलाने का फोन कॉल आया. कॉलर ने पूछा कि आप लेबर सप्लाई का काम करते हैं. मंत्री के बेटे से लाखों की धोखाधड़ी आकाश ने बताया कि ठेकेदारी करते हैं. कॉलर ने कहा कि आपको काम का टेंडर मिल जाएगा. आपको क्यूआर कोड पर एक एंट्री करनी होगी और काम अलॉट हो जाएगा. जालसाज ने आकाश के व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर निर्धारित शुल्क जमा करने को कहा. जालसाज ने जानें कैसे लगाया चूना झांसे में आए आकाश ने जालसाज के कहे अनुसार अलग अलग बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर दिये. ठगी का अहसास होने के बाद आकाश ने टोल फ्री नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी. साइबर क्राइम ब्रांच की टीम धोखाड़ी के हाई प्रोफाइल मामले की जांच कर रही है. बता दें कि साइबर जालसाज ठगी के नये नये तरीके निकाल रहे हैं. मध्य प्रदेश में साइबर अपराधियों के निशाने पर आम आदमी के साथ अब वीआईपी भी हैं. वर्तमान में डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet