LATEST NEWS

महाराष्ट्र की विदर्भ पट्टी पर भाजपा कर रही ज्यादा मेहनत, इंदौर के ढाई सौ नेता चुनाव में निभा रहे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

इंदौर   महाराष्ट्र चुनाव में इंदौर के ढाई सौ भाजपा नेता अलग-अलग जिम्मेदारी निभा रहे है। दो दिन पहले सभी नेता नागपुर पहुंचे। नागपुर जिले के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने उन पदाधिकारियों की बैठक ली और उन्हें काम सौंपे गए। जिले की 12 सीटों पर इंदौर नेता तैनात किए गए है। वे जनसंपर्क के अलावा जातिगत समीकरणों के हिसाब से भी वोटरों से मिल रहे है। इंदौर से मराठीभाषी नेत्रियां भी गई है जो मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की जानकारी महाराष्ट्र की महिला वोटरों को दे रही है। महाराष्ट्र की विदर्भ पट्टी पर भाजपा ज्यादा मेहनत कर रही है,क्योकि लोकसभा चुनाव में विदर्भ में ही भाजपा को तागड़ा नुकसान हुआ था। विदर्भ के नागपुर जिले की 12 सीटों पर इंदौर के ढाई सौ नेता चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे है।   इन 12 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होना है। इंदौर के नेता चुनावी शोर थमने तक 18 नवंबर तक महाराष्ट्र में डेरा डाले रहेंगे। इंदौरी नेता कटोल, सावनेर, हिंगना, उमरेड, नागपुर वेस्ट, नागपुर साउथ, नागपुर ईस्ट, नागपुर सेंट्रल, नागपुर नार्थ,कामठी, रामटेक विधानसभा में मेहनत कर रहे है। नागपुर साउथ सीट से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भी चुनाव लड़ रहे है।  नागपुर जिले की कुछ सीटें मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से सटी हुई है। यहां के वोटरों को साधने की जिम्मेदारी इंदौर नेता निभा रहे है। भाजयुमो अध्यक्ष सौगात मिश्रा के अलावा हाल ही में अखिल भारतीय महिला मराठीभाषी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी स्वाती काशिद, पूर्व पार्षद सूरज केरो, हरिनारायण यादव, वीरेंद्र व्यास सहित कई नेता महाराष्ट्र में डेरा डाले हुए है। मराठीभाषी नेता भी इनमें शामिल है, जो जातिगत समीकरणों का भी आंकलन कर रहे है और वोटरों की नब्ज टटोल कर चुनावी माहौल की रिपोर्ट रणनीति में जुटे नेतागणों को दे रहे है।

हाईकोर्ट ने कहा केंद्र सरकार हमें लिखकर दें कि BMHRC और AIIMS विलय का प्लान नहीं

भोपाल  गैस त्रासदी पीड़ितों के लिए उचित चिकित्सा सुविधा की मांग वाली याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई की है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने केंद्र से लिखित में जवाब मांगा है कि एम्स-भोपाल और बीएमएचआरसी का विलय नहीं किया जाएगा। यह मामला 1984 के भोपाल गैस पीड़ितों के इलाज से जुड़ा है। पीड़ितों के लिए काम करने वाला संगठन ने किया विरोध दरअसल, गैस पीड़ितों के लिए काम करने वाले एक NGO ने BMHRC को AIIMS में मिलाने के प्रस्ताव का विरोध किया था। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ ने ICMR और केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए वकील विक्रम सिंह से यह लिखित जवाब मांगा है कि दोनों अस्पतालों का विलय नहीं होगा। ICMR के पास है प्रशासनिक नियंत्रण गौरतलब है कि BMHRC, ICMR के प्रशासनिक नियंत्रण में है। सुनवाई के दौरान, विक्रम सिंह ने कहा कि विलय के प्रस्ताव को पहले ही ठुकराया जा चुका है। अदालत को बताया गया कि एक NGO ने गैस पीड़ितों की बेहतर देखभाल के लिए दोनों अस्पतालों को मिलाने के लिए पत्र लिखा था। इस प्रस्ताव पर विचार करने के बाद, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने 2018 में स्वास्थ्य मंत्रालय को विलय का प्रस्ताव भेजा था लेकिन इसे ठुकरा दिया गया था। विलय का हो रहा था विरोध हालांकि, भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन (BGIA), जिसने विलय का विरोध करते हुए आवेदन दिया था। संगठन ने कहा कि AIIMS-भोपाल और BMHRC के विलय के लिए एक कैबिनेट नोट फिर से चलन में है। इसके बाद, अदालत ने केंद्र सरकार से लिखित जवाब मांगा कि विलय का कोई प्रस्ताव नहीं है। डिजिटलीकरण के लिए निकाला जाएगा टेंडर अदालत को केंद्र की ओर से यह भी बताया गया कि भोपाल गैस पीड़ितों के मेडिकल रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण के लिए एक टेंडर निकाला गया था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया, क्योंकि केवल एक ही प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। सरकारी वकील ने कहा कि एक और टेंडर निकाला जाएगा। रिपोर्ट पेश करने को कहा उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय पर्यावरण स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (NIREH), भोपाल को अगस्त 2012 के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। दरअसल, BGIA ने आरोप लगाया था कि NIREH ने 2012 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सौंपे गए काम को छोड़ दिया था। BGIA का आरोप है कि NIREH, भोपाल गैस पीड़ितों के स्वास्थ्य पर MIC गैस के प्रभाव के बजाय दूसरे विषयों पर शोध कर रहा था। गौरतलब है कि अगस्त 2012 में, सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल गैस पीड़ितों की चिकित्सा देखभाल के लिए अदालत के हस्तक्षेप की मांग करने वाली जनहित याचिका को मप्र उच्च न्यायालय को स्थानांतरित कर दिया था। न्यायमूर्ति वीके अग्रवाल की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति का गठन भी किया गया था, ताकि गैस पीड़ितों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधाओं पर नजर रखी जा सके और अपनी सिफारिशों के साथ मप्र उच्च न्यायालय को त्रैमासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके। बाद में, याचिकाकर्ताओं ने एक अवमानना याचिका दायर की, जिसमें आरोप लगाया गया कि निगरानी समिति की सिफारिशों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन केंद्र और राज्य सरकारों और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया।

MP हाईकोर्ट ने कहा धार कार्ड में लिखी उम्र नहीं मानी जाएगी सही, आयु नहीं पहचान का दस्तावेज है कार्ड

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जीएस आहलूवालिया की एकलपीठ ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में साफ किया कि आधारकार्ड आयु नहीं बल्कि पहचान का दस्तावेज है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने आदेश की प्रति राज्य के मुख्य सचिव को भेजने की व्यवस्था दे दी। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मुख्य सचिव सभी जिला कलेक्टरों को इस संबंध में अवगत करा दें। यह मामला नरसिंहपुर अंतर्गत सिंहपुर पंचायत निवासी सुनीता बाई साहू की याचिका से संबंधित था। याचिकाकर्ता का कहना था कि उसके पति मोहनलाल साहू की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। लिहाजा, शासकीय योजना अंतर्गत आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया गया था। किंतु वह आवेदन इस आधार पर निरस्त कर दिया गया कि दिवंगत पति की आयु 64 वर्ष से अधिक थी। जबकि आधार कार्ड में दर्ज आयु के अनुसार मृत्यु के समय पति की आयु 64 वर्ष से कम थी। राज्य शासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि जनपद पंचायत ने संबंधित दस्तावेजों के आधार पर पाया था कि मृतक की आयु 64 वर्ष से अधिक थी। इसके अलावा 2023 में जारी एक परिपत्र में भी यह साफ किया गया था कि आधार कार्ड का उपयोग पहचान के लिए किया जाना चाहिए न कि जन्मतिथि सत्यापन के लिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वह जन्मतिथि का प्रमाण-पत्र नहीं है। मप्र हाई कोर्ट सहित देश के अन्य हाई कोर्ट भी अपने पूर्व आदेशों में यह रेखांकित कर चुके हैं कि आधार कार्ड पहचान पत्र है न कि जन्मतिथि का प्रमाण पत्र। चेक-कैंट बोर्ड वार्षिक वेतनवृद्धि के लाभ पर निर्णय ले : हाई कोर्ट हाई कोर्ट ने कैंट बोर्ड, जबलपुर को निर्देश दिए हैं कि याचिकाकर्ता कर्मी को वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ प्रदान करने पर निर्णय लें। न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता को 10 दिन के भीतर कैंट सीईओ को फ्रेश अभ्यावेदन प्रस्तुत करने कहा। कोर्ट ने सीईओ को निर्देश दिए हैं कि अभ्यावेदन पर विचार कर 30 दिन के भीतर उचित निर्णय पारित करें। जबलपुर निवासी याचिकाकर्ता सुरेश कुमार डुमार की ओर से अधिवक्ता सौरभ तिवारी व मौसम पासी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता कैंट बोर्ड में सफाई कर्मचारी के रूप में पदस्थ है। याचिकाकर्ता 2001 से वार्षिक वेतनवृद्धि पाने का हकदार है। याचिकाकर्ता को उत्कृष्ट कर्मचारी का अवार्ड भी मिला है। इस संबंध में कैंट बोर्ड में अभ्यावेदन प्रस्तुत किया गया। जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो याचिका दायर की गई।  

हरदा में संपन्न हुआ औद्योगिक निवेश सम्मेलन

हरदा हरदा जिले में औद्योगिक क्षेत्र के विकास की संभावनों को देखते हुए क्षेत्र के निवेशकों के लिये औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। नगर के होटल हवेली गार्डन में हुए इस कार्यक्रम में स्वरोजगार योजनाओं के तहत लाभ वितरण सह किसान संगोष्ठी का कार्यक्रम भी रखा गया था, जिसमें कई स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को उनके स्वीकृति पत्र भी दिए गये। इस कार्यक्रम में इंग्लेण्ड से शिक्षित हरदा की युवा उद्यमी माधुरी जाट ने अपने स्टार्टअप ‘‘पिथोरा इंडिया’’ को लेकर प्रेजेन्टेशन देते हुए बताया कि, महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिये, उन्हें रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से उन्होंने फेशन डिजाइनिंग से जुड़ा यह स्टार्टअप शुरू किया है। वहीं सीवी रमन यूनिवर्सिटी के उमेश शर्मा ने भी हरदा जिले में पर्यटन की संभावना विषय पर अपना प्रेजेन्टेशन दिया। नगर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के दौरान हरदा विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस तरह के आयोजन से स्थानीय उद्योगपतियों को प्रोत्साहन मिलता है और जिले में निवेश की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। यदि कोई भी व्यक्ति उद्योग स्थापित करना चाहता है तो उसे अब डरने की जरूरत नहीं है। यदि वह इमानदारी से कड़ी मेहनत करेगा तो उसका लागये उद्योग भी निश्चित ही सफल होगा। बिना रिस्क के व्यापार करना भी संभव नहीं है, इसलिए रिस्क तो व्यापार में उठाना ही पड़ेगा। वहीं इस दौरान टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने कहा कि हरदा जिला औद्योगिक विकास की संभावनाओं की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध जिला है। यहां बिजली, पानी, जंगल, रेल व रोड़ की कनेक्टिविटी जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर सिंह ने बताया कि हरदा जिले में उद्योगों की स्थापना के लिये यहां की भौगोलिक स्थिति अनुकूल है, साथ ही यहां उद्योगों की स्थापना के लिये सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। हरदा जिले में फूड प्रोसेसिंग, मसाला उद्योग, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग जैसे व्यवसायों की अच्छी संभावना है। उन्होंने बताया कि बीते 7 दिसंबर को नर्मदापुरम् में रिजनल इंडस्ट्रीयल कॉन्क्लेव का आयोजन होना है। जिसको लेकर उन्होंने सभी उद्यमियों को आमंत्रित भी किया। वहीं उन्होंने बताया कि बिच्छापुर और सुल्तानपुर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जा रहे हैं। हितग्राहियों को वितरित किये गये स्वीकृति पत्र नगर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में शासन की कई स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किये गए, जिनमें अबगांव खुर्द के सिद्धी विनायक आजीविका समूह की महिलाओं को 3.05 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस के साथ ही जिला उद्योग केन्द्र की उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत सनी वर्मा को परिवहन इकाई की स्थापना के लिये 15 लाख रूपये, रेवा उइके को टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत सिलाई सेंटर शुरू करने हेतु 1 लाख रूपये एवं नीरज ओनकर को संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत 4.98 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई।

भेड़िए से लड़ने वाली बहादुर भुजलो बाई से सीएम यादव ने की फोन पर बात, 1 लाख रुपए की दी प्रोत्साहन राशि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के खकराचौरई गांव में भेड़िए का साहस से सामना करने वाली बहादुर महिला भुजलो बाई से फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। CM मोहन ने उनके उचित इलाज के लिए कलेक्टर छिंदवाड़ा को निर्देशित किया और भुजलो बाई के साहस के प्रोत्साहन स्वरूप उन्हें एक लाख रुपए स्वीकृत किए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिला से वीडियो कॉल में बात करते हुए कहा कि उचित इलाज के लिए कलेक्टर छिंदवाड़ा को निर्देशित किया है। साथ ही आवश्यक होने पर भोपाल में उपचार के निर्देश भी दिए है। इस दौरान डॉ यादव ने भेड़िये के हमले से घायल महिला  के परिजनों से भी हालचाल जाना, इसके साथ ही इलाज का पूरा खर्चा उठाने का भरोसा भी दिलाया। ऐसे हुआ था महिला का भेड़िए से सामना बता दें कि फसल की रखवाली के दौरान शुक्रवार सुबह अमरवाड़ा रेंज के अंतर्गत खकराचौरई गांव के पास खेत में दो महिलाएं भुजलो बाई (65) व दुर्गाबाई (55) सो रही थीं। तभी भुजलों पर भेड़िए ने हमला किया और उनके एक हाथ का अंगूठा चबा लिया। चिल्लाने की आवाज आई तो दुर्गा बाई भुजलो को बचाने पहुंची। भेड़िए ने उनके हाथ, सिर पर चोट पहुंचाई। आधे घंटे तक महिलाओं व भेड़िए के बीच संघर्ष चलता रहा। इसके बाद भुजलो ने पास रखे फावड़े से वार कर भेड़िए की जान ले ली। भेड़िए के हमले से घायल दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

MP के हर जिले में स्थापित होगा साइबर थाना, हर थाने में होगी साइबर डेस्क: सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी के साथ ऐसी किसी घटना होती है तो वो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसी के साथ अब मध्य प्रदेश के हर जिले में साइबर थाना बनाया जाएगा और हर थाने में साइबर डेस्क स्थापित की जाएगी। आज के डिजिटल युग में साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को फंसा रहे हैं। हालिया मामलों में, साइबर अपराधी नकली फोन कॉल्स, फिशिंग ईमेल और फर्जी वेबसाइट्स का उपयोग कर लोगों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी हासिल कर रहे हैं। इसी के साथ पिछले कुछ दिनों में डिजिटल अरेस्ट के भी कई मामले सामने आए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मन की बात कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए “रुकें, सोचें और एक्शन लें” का मंत्र दे चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी इसे लेकर लोगों को सचेत रहने को कहा है। अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी लोगों को साइबर अपराधों से सचेत रहने की बात कही है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि प्रदेश में साइबर पुलिस को अत्याधुनिक बनाने के प्रयास तेज़ी से जारी हैं। इसी कड़ी में हर जिले में साइबर थाने स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश के सभी थानों में साइबर डेस्क की व्यवस्था भी की जा रही है। साइबर अपराध से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 को और भी अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा। पूरे प्रदेश में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरण अभियान भी चलाया जाएगा ताकि साइबर अपराध की रोकथाम के उपायों की जानकारी हर नागरिक तक पहुँच सके। जानिए क्या है डिजिटल अरेस्ट मुख्यमंत्री ने डिजिटल अरेस्ट से खासतौर पर बचने की सलाह दी है और ऐसी स्थिति बनने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने को कहा है। बता दें कि “डिजिटल अरेस्ट” एक साइबर धोखाधड़ी का तरीका है जिसमें अपराधी ख़ुद को सामने वाले से सामने कानून प्रवर्तन अधिकारी जैसे पुलिस या सीबीआई अधिकारी के रूप में  प्रस्तुत करता है और उन्हें गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते हैं। इस धोखाधड़ी में, व्यक्ति को वीडियो कॉल या मोबाइल ऐप के माध्यम से धमकाया जाता है और उसे लगातार कॉल या चैट में बांधे रखते हुए पैसे या अन्य मांग की जाती है। इस तरह की ठगी के मामलों में अपराधी लोगों को उनके डेटा या आधार नंबर जैसे व्यक्तिगत जानकारी मांग कर वित्तीय नुकसान पहुंचाते हैं। डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर अपराधों से बचने के उपाय अनजान कॉल्स और संदेशों से सतर्क रहें अगर कोई व्यक्ति पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर फोन पर जानकारी मांगे, तो सावधान रहें। किसी भी लिंक या ऐप को अनावश्यक रूप से डाउनलोड न करें। ठग इन ऐप्स के माध्यम से आपके फोन को नियंत्रित कर सकते हैं। डर की मन:स्थिति  में निर्णय न लें। हमेशा अपने दोस्तों या परिवार से चर्चा करें और सुनिश्चित करें कि वास्तव में कोई कानूनी कार्रवाई हो रही है या नहीं। और सबसे ज़रूरी है कि साइबर क्राइम हेल्पलाइन का उपयोग करें।  ऐसी स्थिति में फौरन साइबर क्राइम पुलिस की मदद लें।

शाहिद कपूर ने मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट दिया किराए पर

मुंबई बॉलीवुड एक्टर्स अपना आलीशान आशियाना या तो बेच देते हैं या फिर उसे किराए पर दे देते हैं। कड़ी में एक नाम शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का भी जुड़ गया है। ‘स्क्वायरयार्ड्स’ को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, कपल ने मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट को पांच साल के लिए 20 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर दिया है। डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, शाहिद कपूर और मीरा कपूर का यह अपार्टमेंट ओबेरॉय रियल्टी के 360 वेस्ट में स्थित है और इसका क्षेत्रफल 5,395 वर्ग फुट है। इसे तीन कार पार्किंग के साथ किराए पर दिया गया है। शाहिद कपूर ने पांच साल के लिए किराए पर उठाए इस अपार्टमेंट का 7 नवंबर को रजिस्ट्रेशन किया था। दस्तावेजों से पता चलता है कि अपार्टमेंट डी’डेकोर होम फैब्रिक्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव दीपन भूपतानी को किराए पर दिया गया है। शाहिद कपूर को महीने का कितना किराया मिलेगा? स्क्वायरयार्ड्स के मुताबिक, नवंबर 2024 में हुए इस रजिस्ट्रेशन में 60 महीने के लिए ये अपार्टमेंट 1.23 करोड़ के सिक्योरिटी डिपॉजिट पर दिया गया है। एक महीने का किराया 20.5 लाख है जो आगे बढ़कर 23.98 लाख रुपये हो जाएगा। शाहिद कपूर ने 60 करोड़ में खरीदा था अपार्टमेंट बता दें कि इस अपार्टमेंट को शाहिद ने मई, 2024 में चांडक रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 60 करोड़ रुपये में खरीदा था। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर उन मशहूर हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने हाल ही में मुंबई में अपनी आलीशान संपत्ति किराए पर दी है। हाल ही में अपनी संपत्ति किराए पर देने वाले अन्य मशहूर हस्तियों में कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह और निर्माता साजिद नाडियाडवाला शामिल हैं।

अक्षरा सिंह को 50 लाख रुपये की रंगदारी की मिली धमकी

मुंबई शाहरुख खान और सलमान खान के बाद अब अक्षरा सिंह को भी जान से मारने की धमकी मिली है। भोजपुरी एक्ट्रेस से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और कहा गया है कि अगर उन्होंने ये रकम दो दिन में नहीं दी तो उनकी जान जा सकती है। बताया जा रहा है कि उनके मोबाइल पर 11 नवंबर की रात दो अलग नंबर से कॉल आया था। एक 12:20 बजे और दूसरा 12:21 बजे यानी एक मिनट के अंतराल पर। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा सिंह को जिस शख्स ने कॉल किया था, उसने उनसे पैसे मांगने के साथ-साथ गाली-गलौच भी की थी। साथ ही कहा कि 50 लाख रुपये दो दिन में दे दो। क्योंकि अगर ये पैसे नहीं मिले तो एक्ट्रेस को जान से मार दिया जाएगा। हालांकि एक्ट्रेस ने सूझबूझ दिखाते हुए इस मामले की शिकायत दानापुर थाना में की है। एक करीबी को भेजकर उन्होंने लिखित में एप्लीकेशन दी और मामला दर्ज करवाया। अक्षरा सिंह को धमकी मिली अक्षरा के पीएस हिमांशु ने बात के दैरान की पुष्टि, वही इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए दानापुर डीएसपी से हुई बातचीत के दौरान बताया है कि फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही अक्षरा सिंह से फोन पर रंगदारी मांगने मामले में फिलहाल अभी जांच जारी है और इस पूरे मामले में दानापुर थाना प्रभारी को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से रंगदारी मांगने वाले आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।। बॉलीवुड स्टार्स को मिली थी धमकी अक्षरा सिंह के पहले शाहरुख खान, मिथुन चक्रवर्ती और सलमान खान को भी कुछ ऐसे ही धमकियां मिली थीं। किंग खान के केस में तो मुंबई पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भाईजान के मामले में भी पुलिस शिकंजा कस रही है। अब अक्षरा सिंह को मिली इस धमकी से वह थोड़ा घबरा गई हैं। लेकिन पुलिस में शिकायत करने से वह सुरक्षित भी महसूस कर रही हैं।

दो पन्नों के नोट के साथ साउथ कोरियन एक्टर सोंग जे रिम अपार्टमेंट में मिला मृत

साउथ कोरिया साउथ कोरियन एक्टर सोंग जे रिम का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। 12 नवंबर को उन्हें सियोल के उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया। एक नोट मिला है, लेकिन मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी जांच कर रहे हैं। 14 नवंबर को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। सोंग को ‘द मून’ जैसे के-ड्रामा के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘एम्ब्रेसिंग द सन’ और ‘टू वीक्स’ में काम किया था। सियोल के सेओंगडोंग पुलिस स्टेशन के एक बयान के अनुसार, एक्टर सोंग जे रिम 39 साल की उम्र में मृत पाए गए हैं। 12 नवंबर को मीडिया आउटलेट OSEN ने बताया कि सोंग जे रिम को सियोल के सेओंगडोंग में उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। बाद में पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की। मौत का कारण स्पष्ट नहीं रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर दो पन्नों का एक लेटर भी मिला है। ऑनलाइन चल रही अफवाहों ने अटकलों को हवा दी है कि एक्टर ने आत्महत्या की होगी, हालांकि, मौत का सटीक कारण अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने इस तरफ इशारा किया है कि वर्तमान में ‘किसी गड़बड़ी के संकेत नहीं हैं’ और उन्होंने बताया कि जांच जारी है। 14 नवंबर को होगा अंतिम संस्कार इस बीच कोरियाबू डॉट कॉम की रिपोर्ट बताती है कि सोंग जे रिम का अंतिम संस्कार 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे केएसटी पर येओइडो के श्मशान गृह में होगा। हालांकि, उनके पार्थिव शरीर को कहां दफनाया जाएगा, ये अभी तय नहीं हुआ है। 2009 में शुरू हुआ था करियर सोंग जे रिम का जन्म साल 1985 में हुआ था। उन्होंने साल 2009 में अपनी फिल्म ‘एक्ट्रेसेस’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 2012 की ड्रामा ‘द मून एम्ब्रेसिंग द सन’ में दमदार एक्टिंग के कारण उन्हें पहचान मिली। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया, जैसे ‘टू वीक्स’, ‘अनकाइंड लेडीज’ और ‘क्वीन वू’।

विक्की कौशल की ‘महाअवतार’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

मुंबई विक्की कौशल की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। इसका नाम ‘महाअवतार’ है। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील कर दिया गया है और यकीनन आपने उनका ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा। इस फिल्म के लिए उन्होंने दिनेश विजान से हाथ मिलाया है, जो हॉरर-कॉमेडी मूवी ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ के लिए जाने जाते हैं। ये फिल्म दो साल बाद साल 2026 में रिलीज होगी। फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए Maddock Films ने ट्वीट किया कि दिनेश विजान ने धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को जीवंत किया है। इसका निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। #Mahavatar में विक्की कौशल को चिरंजीवी परशुराम की भूमिका में देखा जाएगा। ये क्रिसमस के मौके पर साल 2026 में सिनेमाघरों में आ रही है। बताया जा रहा है विक्की कौशल, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ खत्म करने के बाद नवंबर 2025 में ‘महाअवतार’ की शूटिंग शुरू करेंगे और प्री-प्रोडक्शन का काम जनवरी में होगा। ‘लव एंड वॉर’ के बाद विक्की एक मेगा फीचर फिल्म साइन करना चाह रहे थे और निर्माता दिनेश विजान एक ऐसी स्क्रिप्ट लेकर आए, जिसे वो मना नहीं कर पाए। दिसंबर में रिलीज हो सकती है ‘छावा’ विक्की कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। पिछले साल उन्हें ‘सैम बहादुर’ में देखा गया था। इसके बाद वो ‘बैड न्यूज’ में हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ सामने आए। अब वो ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी के किरदार में दिखाई देंगे। ये इसी साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।  

बुधनी सीट पर उपचुनाव में वोटिंग जारी, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने जैत में डाला वोट

सीहोर  सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान से पहले सभी बूथों पर मॉक पोल हुआ। उप निर्वाचन के लिए बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर मतदान हो रहा है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधनी विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 16.90% मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। 17 नवंबर 2023 में बुधनी विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान में सुबह 9 बजे तक 14.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा में अपने गृहग्राम जैत में पहुंचकर मतदान किया। कलेक्टर, एसपी ने लिया जायजा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला निरंतर मतदान केंद्रों का भ्रमण कर चल रहे मतदान की कार्रवाई का जायजा ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने मतदान केन्द्रों पर आए मतदाताओं से चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने मतदान सम्पन्न कराने वाले अधिकारी कर्मचारियों को व्यवस्थित ढंग से कार्रवाई संपादित करने के निर्देश दिए। महिला मतदाता भी उत्साहित मतदाताओं में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतार नजर आ रही है। सुबह से बड़ी संख्या में महिलाएं भी वोट डालने पहुंच रही हैं। इसी बीच सुबह कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने बकतरा के बूथ क्रमांक 9 पर पत्नी के साथ पहुंचकर मतदान किया।वहीं भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने मतदान केंद्र क्रमांक 54 पर पहुंचकर वोट डाला। भेरूंदा में मतदाताओं ने की शिकायत उधर, भेरूंदां के बूथ क्रमांक 260 जनपद पंचायत में मतदान की गोपनीयता भंग होने की शिकायत कुछ मतदाताओं द्वारा की गई। मतदाताओं ने कहा कि ईवीएम मशीन के पीछे कांच लगा है। इससे मतदान की गोपनीयता भंग हो रही है। बुधनी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 1597 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 45 सेक्टर ऑफिसर-कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, 45 सेक्टर अधिकारी पुलिस तथा पांच फ्लाइंग स्क्वाड दल बनाए गए हैं। पैदल मतदान करने पहुंचीं बुजुर्ग कांताबाई 80 वर्ष की कांताबाई ने छिंदगांव काछी मतदान केंद्र क्रमांक 245 में मतदान किया। वह पैदल चलकर ही मतदान करने पहुंचीं। उनका कहना है कि सुबह पांच बजे ही उठकर मतदान करने के लिए तैयार हो गई थी। सबसे पहले मैं मतदान करने आई हूं। इधर युवा भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 38 शतायु मतदाता करेंगे मतदाता बुधनी विधानसभा में कुल दो लाख 76 हजार 397 मतदाता हैं, जिनमें एक लाख 43 हजार 111 पुरुष मतदाता, एक लाख 33 हजार 280 महिला मतदाता तथा छह अन्य मतदाता तथा 194 सर्विस मतदाता हैं। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 18-19 वर्ष आयु के 4048 मतदाता हैं। इसी प्रकार 20-29 वर्ष आयु के 67 हजार 562 मतदाता, 30-39 वर्ष आयु के 73 हजार 300 मतदाता, 40-49 वर्ष आयु के 55 हजार 64, 50-59 वर्ष आयु के 38 हजार 572 मतदाता, 60-69 वर्ष आयु के 23 हजार 76 मतदाता, 70-79 वर्ष आयु के 10 हजार 809 मतदाता, 80-89 वर्ष आयु के 3491 मतदाता, 90-99 वर्ष आयु के 644 मतदाता तथा 100-109 वर्ष आयु के 38 मतदाता हैं। जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक भी दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज है, परंतु उसके पास किसी वजह से मतदाता परिचय पत्र उपलब्ध नहीं है। तो भी वह मताधिकार का उपयोग कर सकेगा। मतदाता परिचय पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटो युक्त दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकेंगे। इसी प्रकार यदि किसी कारण से किसी नागरिक को मतदाता सूचना पर्ची प्राप्त नहीं होती है, लेकिन उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है तो भी वह मतदान कर सकेगा। मतदाता 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक, डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक। स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड भी दिखा सकते हैं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी शामिल है। अप्रवासी भारतीय मतदाताओं को केवल पहचान के लिए अपना मूल पासपोर्ट दिखाना होगा। ईपिक में किसी मतदाता के फोटोग्राफ आदि का मिलान न हो पाने के कारण मतदाता की पहचान करना संभव नहीं है।

19 मार्च को रंगपंचमी 10वीं के विज्ञान और 12वीं के शारीरिक शिक्षा विषय की, परीक्षार्थी, अभिभावक और स्कूल परेशान परीक्षा

भोपाल  मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों का त्योहार फीका करने की तैयारी कर ली है। बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा का जो कार्यक्रम जारी किया है, उसमें 13 मार्च को 10वीं के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा है। वहीं 19 मार्च को 10वीं के विज्ञान और 12वीं के शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा है। 13 मार्च को होलिका दहन होना है और 19 मार्च को रंगपंचमी है। मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में होली रंग पंचमी के दिन खेली जाती है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी और 10वीं की 27 फरवरी से शुरू हो रही है। 10वीं की परीक्षा 19 मार्च को खत्म होनी है और 12वीं की परीक्षा 25 मार्च तक चलेगी। मंडल ने अगस्त महीने में परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया था, लेकिन किसी ने स्थानीय त्यौहारों का ध्यान नहीं रखा। अब जाकर कुछ लोगों का ध्यान इस गलती की ओर गया है तो परीक्षार्थी, उनके अभिभावक और स्कूल सभी परेशान हैं। रंग पंचमी मालवा-निमाड़ अंचलों का प्रमुख त्यौहार है। यहां होली का रंग उसी दिन जमता है। इंदौर की प्रसिद्ध गेर रंग पंचमी पर ही निकाली जाती है। भोपाल संभाग के जिलों में भी रंग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। त्योहार वाले जिलों में रंग पंचमी पर स्थानीय अवकाश होता है। यानी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और दूसरे प्रतिष्ठानों में छुट्टी होती है। सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं चलते। अभिभावकों की चिंता है कि त्यौहार का दिन होने की वजह से बच्चों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में दिक्कत होगी। वहीं त्यौहार पर परीक्षा देने का उनका मन भी नहीं करेगा। हाइस्कूल के लाखों परीक्षार्थी होंगे 19 मार्च 2025 को 10वीं के विज्ञान विषय की परीक्षा है। वहीं 12वीं का शारीरिक शिक्षा और नेशनल स्किल्स कवालिफिकेशन फ्रेमवर्क का प्रश्नपत्र होना है। 10वीं में इस साल नौ लाख 43 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 12वीं के परीक्षार्थियों की संख्या सात लाख है, लेकिन शारीरिक शिक्षा की परीक्षा में कम ही लोग होंगे। महत्वपूर्ण विषयों के बीच कम अंतराल 10वीं की परीक्षा में कई महत्वपूर्ण विषयों में गैप कम दिया गया है। इसमें छह मार्च को संस्कृत का पेपर है तो तीन दिन बाद 10 मार्च को गणित विषय का पेपर है। इसके दो दिन बाद13 मार्च सामाजिक विज्ञान का पेपर है।

महाकवि कालिदास की अमर कृतियां मानव तथा प्रकृति के अटूट संबंधों का अनुपम उदाहरण : उप राष्ट्रपति धनखड़

उज्जैन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि अद्भुत प्रतिभा के धनी महाकवि कालिदास की अमर कृतियां मानव तथा प्रकृति के अटूट संबंधों का अनुपम उदाहरण है। महाकवि की रचनाएं देश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं। अखिल भारतीय कालिदास समारोह के गरिमामय आयोजन द्वारा म.प्र. शासन हमारी संस्कृति एवं विरासत को सहेजने और संरक्षित करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। महाकवि कालिदास की रचनाएं हमारे जीवन मूल्यों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी। उप राष्ट्रपति धनखड़ मंगलवार को उज्जैन में अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ कर मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे। उप राष्ट्रपति धनखड ने 66 वें भव्य अखिल भारतीय कालिदास समारोह का विद्वतजनों की उपस्थिति में गरिमामय शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की समारोह में गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर सारस्वत अतिथि के रुप में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरीजी महाराज उपस्थित थे। सांसद अनिल फिरोजिया, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल भी मंचासीन थे। उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि महाकवि कालिदास की अमर कृतियां मानवीय भावों को अद्भुत रूप से प्रदर्शित करती है और मानवीय मूल्य के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत है। महाकवि कालिदास की रचनाओं में मानव तथा प्रकृति के बीच अद्भुत एवं अटूट संबंध देखने को मिलता है। महाकवि कालिदास ने अपनी रचनाओं में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है जो सदैव प्रासंगिक है। मेघदूतम जैसी उनकी कालजयी रचनाओं से प्रेरणा लेकर हमें अपनी पृथ्वी को बचाना होगा। पर्यावरण-संरक्षण, जलवायु-संरक्षण की दिशा में गंभीरता से प्रयास करने होंगे, क्योंकि रहने के लिए कोई दूसरी पृथ्वी उपलब्ध नहीं है। उप राष्ट्रपति धनखड़ ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कालिदास समारोह हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस गरिमामय आयोजन के लिए मध्यप्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव साधुवाद के पात्र हैं। राज्य शासन द्वारा कला, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। उप राष्ट्रपति ने देश की सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का आहवान करते हुए कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत और धरोहरों को सदैव संभालकर रखना होगा। देश की सांस्कृतिक विरासत अत्यन्त प्राचीन है, हमारी संस्कृति की जड़े अत्यंत गहरी हैं जो जीवन के उद्देश्य को बताती हैं। उप राष्ट्रपति ने अपने उद्बोधन में कुटुंब प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि कुटुंब प्रबंधन पर ध्यान देने से ही राष्ट्र का भी ध्यान हमारे मन-मस्तिष्क में सदैव रहेगा। अपने बच्चों के चारित्रिक एवं नैतिक विकास के लिए भी सदैव गंभीर रहना होगा। हमारे बच्चे अच्छे नागरिक बने, राष्ट्र निर्माण के साथ अपने कर्तव्यों का पूर्णता से निर्वहन करें। हम सबको मिलकर नागरिक दायित्वों का निर्वहन करना होगा। भारतीयता हमारी पहचान है, राष्ट्र सर्वोपरि है, इसके लिए नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रत्येक नागरिक को अपनी आहुति देना होगी। नारी सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि महाकवि कालिदास की रचनाएं नारी सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उनकी रचना अभिज्ञान शाकुंतलम् को संदर्भ के रूप में देखा जा सकता है। उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में प्रत्येक व्यक्ति के पास अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर है। देश में तकनीक का विकास सारी दुनिया को अचंभित कर रहा है। पर्यावरण-संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री द्वारा “एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान संचालित किया गया है। यह अभियान वैसी ही क्रांति लाएगा जैसी स्वच्छता के क्षेत्र में आई है। आने वाले वर्ष 2047 में हमारा भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कालिदास सम्मान से अलंकृत होने वाली प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि इन प्रतिभाशाली व्यक्तियों के द्वारा हमारी संस्कृति के श्रेष्ठ तत्वों को सहेजने के साथ प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। उप राष्ट्रपति ने अवंतिका नगरी के पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उज्जैन में भगवान कृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण की है। यहां कालिदास और भृतहरि को ज्ञान का प्रकाश मिला है। सम्राट विक्रमादित्य के जग प्रसिद्ध न्याय का आदर्श उदाहरण उज्जैन है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि वे स्वयं उज्जैन आकर धन्य हुए हैं। यहां से प्राप्त अद्भुत अनुभव को जीवनभर संजोकर रखेंगे, यहां से एक नवीन ऊर्जा मिली है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि आध्यात्मिक चेतना के केंद्र उज्जैन में उप राष्ट्रपति धनखड़ का हृदय से स्वागत है। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की है। राज्यपाल ने कहा कि अखिल भारतीय कालिदास समारोह के माध्यम से महाकवि कालिदास की महान रचनाओं तथा सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एक महत्वपूर्ण गौरवशाली परंपरा के रूप में उज्जैन में अखिल भारतीय कालिदास समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। आज इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की जिन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है वे बधाई की पात्र हैं। उज्जैन आगमन पर उप राष्ट्रपति का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन है। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि महाकवि कालिदास और विक्रमादित्य की उज्जयैनी नगरी का प्रत्येक काल एवं युग में सदैव अस्तित्व रहा है। कई जन्मों के पुण्य, फलों के बाद हमें यह गौरव मिला है कि यहां आकर कुछ समय बिताएं। उप राष्ट्रपति ने आज अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारम्भ कर समारोह के गौरव में अभिवृद्धि की है। हम सबका यह सौभाग्य है कि इस समारोह के आयोजन का अवसर उज्जैन को सदैव मिलता है। मुख्यमंत्री ने समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में स्वामी गोविंददेव गिरी ने अपने उद्बोधन में महाकवि कालिदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का वर्णन करते हुए कहा कि ऐसा कोई अन्य कवि विश्व में नहीं हो सकता जिसकी महाकवि कालिदास से तुलना की जा सके, कालिदास अद्भुत एवं अनुपम है। स्वामीजी ने अपने उद्बोधन में कालिदास की विभिन्न रचनाओं का वर्णन करते हुए महाकवि द्वारा रचित साहित्य को अमूल्य बताया। उप राष्ट्रपति धनखड़ ने दीप प्रज्ज्वलन तथा महाकवि कालिदास के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में राष्ट्रगान भी हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव … Read more

थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने हत्या के आरोपी को लिया हिरासत में

थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने हत्या के आरोपी को लिया हिरासत में आरोपी नरेंद्र रैकवार के विरुद्ध पूर्व से चोरी, हत्या, गैर इरादतन हत्या के 3 अपराध दर्ज मलहरा आज प्रात कस्बा गढ़ी मलहरा के वार्ड क्रमांक 12 में एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव संबंधी सूचना प्राप्त हुई, एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए व साक्षियों के कथन लिए गए। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। एकत्रित साक्ष्य व साक्षियों एवं परिजनों के कथनों के आधार पर मृतक व्यक्ति की हत्या मृतक के बेटे नरेंद्र रैकवार द्वारा लकड़ी की पटिया से गंभीर चोट पहुंचाकर की गई थी। थाना गढ़ी मलहरा में हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। हत्या की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी नरेंद्र रैकवार निवासी गढ़ी मलहरा को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी नरेंद्र रैकवार के विरुद्ध पूर्व से चोरी, हत्या सहित गैर इरादतन हत्या जैसे तीन अपराध दर्ज हैं। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक सुरभि शर्मा, उप निरीक्षक आरपी अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक के एल अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, रमाकांत, प्रदीप तिवारी, जनक सिंह, किशोरी लाल, आरक्षक दशरथ, अनीस की भूमिका रही।

मिलर्स नीति और उपार्जन नीति की खाद्य मंत्री राजपूत ने मंत्रालय में समीक्षा

भोपाल अच्छा कार्य करने वाले मिलर्स को प्रोत्साहित करें और नियमानुसार कार्य नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह निर्देश मिलर्स नीति और धान, ज्वार, बाजरा की उपार्जन नीति की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि मिलर्स द्वारा लापरवाही करने पर उनकी अमानत राशि राजसात करने की कार्रवाई करें। राजपूत ने मिलर्स से समय पर धान की मिलिंग कर एजेंसियों के पास चावल जमा कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उपार्जन केन्द्र पर हों सभी सुविधाएं खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिये सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुविधायुक्त उपार्जन केन्द्रों की फोटो बुलवाएं। क्वालिटी कंट्रोल पर पूरा ध्यान दें। क्वालिटी चेक करने वाले सर्वेयर पर भी नजर रखें। मंत्री राजपूत ने कहा कि सर्वेयर का नया कैडर बनाने का प्रस्ताव तैयार करें। उपार्जन केन्द्रों पड़ोसी राज्यों से लायी जाने वाली उपज की अवैध बिक्री को रोकने के समुचित प्रबंध करें। उच्च गुणवत्ता के बारदाने उपयोग में लाये जायें। सभी मंडियों, उपार्जन केन्द्रों एवं भण्डारण केन्द्रों के नापतौल उपकरणों एवं धर्मकाटों का सत्यापन एवं प्रमाणीकरण कराएं। केन्द्र सरकार की संस्थाएं, नेशनल कन्ज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन (एनसीसीएफ) और केन्द्रीय भण्डार को उपार्जन कार्य से जोड़ने के संबंध में भी चर्चा हुई। खाद्य मंत्री राजपूत ने निर्देश दिये कि वर्ष 2024-25 की मिलिंग नीति को जारी करने से पहले छोटे तथा बड़े मिलर्स एवं उपार्जन कार्य में पहली बार शामिल हो रही केन्द्र सरकार की संस्था एनसीसीएफ एवं केन्द्रीय भण्डार के लिये प्रदेश में अनुकूल और सहयोगात्मक वातावरण बनाया जाये। उन्होंने कहा कि उपार्जन कार्य को सरल एवं सुविधायुक्त बनाने के लिये वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन तथा नागरिक आपूर्ति निगम से एक-एक अधिकारी नोडल ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाये। इससे उपार्जन कार्य में शामिल एजेंसी की किसी भी प्रकार की समस्या का तुरंत निराकरण हो सकेगा। बैठक में बताया गया कि उपार्जन केन्द्र से मिलर्स अथवा गोदाम तक मैपिंग कराई जायेगी, इससे उपार्जित अनाज के परिवहन की सटीक जानकारी मिल सकेगी। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मंडला में अनाज की सफाई मशीनों द्वारा कराने का निर्णय लिया गया है। यहां पर प्रोजेक्ट सफल होने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा। बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी, आयुक्त खाद्य सिबि चक्रवर्ती, एमडी नागरिक आपूर्ति निगम पी.एन. यादव, एडिशनल एमडी वेयरहाउसिंग ओ.पी. सनोड़िया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet