LATEST NEWS

मेकअप आर्टिस्ट बनीं आलिया भट्ट, प्रशंसकों से पूछा मजेदार सवाल

मुंबई, फिल्म जगत की खूबसूरत और सुपरहिट फिल्मों का चेहरा बनीं आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल अभिनेत्रियों में की जाती है। जिगरा स्टार ने अपनी ताजा पोस्ट से प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है, इसमें वह अपना हुनर दिखाती नजर आ रही हैं। स्टाइल आइकन ने पोस्ट के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘किसको ट्यूटोरियल चाहिए?’ साझा की गई तस्वीर में वह मेकअप आर्टिस्ट बनती नजर आ रही हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर साझा कर आलिया ने फॉलोअर्स से मजाकिया अंदाज में पूछा। ‘राजी’ अभिनेत्री खूबसूरत तस्वीर में मेकअप दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेकअप मेरे द्वारा। किसको ट्यूटोरियल चाहिए? सेल्फी में आलिया अपने मेकअप और बालों के साथ एकदम सही पोज देती नजर आ रही हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने अपनी सास नीतू कपूर के साथ पेरिस में अपनी छुट्टियों की कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं और लिखा ‘शीशा और यादें’। पहली तस्वीर में आलिया स्टाइलिश डेनिम ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दूसरी में वह नीतू कपूर के साथ बैठी पोज देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सितारों से सजी दिवाली पार्टी में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने अपने मेहंदी की ड्रेस को पहन रखा था। पेशेवर मोर्चे पर बात करें तो आलिया भट्ट बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग वह कश्मीर की सुंदर वादियों के बीच कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी अहम रोल में हैं। शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। अल्फा 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट पिछली बार वासन बाला की फिल्म ‘जिगरा’ में वेदांग रैना और मनोज पाहवा के साथ नजर आई थीं।

ब्रिटानिया वेफर बिस्किट बनाने वाली उत्तर भारत की पहली यूनिट बनेगी ग्वालियर की यह इकाई

 ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में ग्वालियर में गत अगस्त माह में हुई रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव में किए गए वायदे के अनुरूप जेबी मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ग्वालियर में निवेश बढ़ाने जा रही है। इस सिलसिले में जेबी मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से मुलाकात कर उन्हें निवेश के बारे में जानकारी दी। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का हिस्सा बन चुकी मंघाराम कंपनी के प्रबंधन ने जानकारी दी कि ब्रिटानिया उत्तर भारत में ग्वालियर स्थित अपनी इकाई में वेफर बिस्किट निर्माण के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है। ब्रिटानिया इस बिस्किट का निर्माण अभी केवल दक्षिण भारत में करती है। वेफर बिस्किट बच्चों के सबसे पसंदीदा बिस्किट में शामिल हैं। मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ग्वालियर इकाई में होने जा रहा नया निवेश महिलाओं के लिये समर्पित रहेगा। इकाई में वेफर बिस्किट निर्माण का काम पूरी तरह महिला विंग करेगी। इससे ग्वालियर अंचल की महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण होगा। साथ ही उनके परिवारों में भी खुशहाली आयेगी। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन को आश्वस्त किया कि राज्य शासन व जिला प्रशासन से उन्हें फैक्ट्री के विस्तार में हर संभव मदद उपलब्ध कराई जायेगी। आउटसोर्स कर्मचारियों का भी बीमा करायेगी जेबी मंघाराम फैक्ट्री ग्वालियर में निवेश बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन से चर्चा के लिये कलेक्ट्रेट पहुँचे जेबी मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य बीमा सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा। फैक्ट्री प्रबंधन ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया और कहा कि फैक्ट्री में आउटसोर्स से लगभग 700 से 800 कर्मचारी काम करते हैं। इन सभी के स्वास्थ्य और टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम कंपनी भरेगी, जिससे सभी का बीमा हो सके।  

सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से मांगनी चाहिए माफी : अनूप जलोटा

मुंबई गायक और संगीतकार अनूप जलोटा ने कहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। जलोटा ने कहा कि वह वह नहीं चाहते कि उनके दोस्तों या परिवार को कोई नुकसान पहुंचे। बता दें कि सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगाया गया था। बिश्नोई समुदाय हिरण को पवित्र मानता है। यह घटना 1998 में राजस्थान के जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस घटना को लेकर सुपरस्टार को कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कई बार जान से मारने की धमकियां मिली हैं। राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और सुपरस्टार को मिल रही धमकियों के बारे में बात करते हुए जलोटा ने आईएएनएस से कहा ‘सलमान खान को सबसे पहले पहली फ्लाइट लेकर बिश्नोई मंदिर जाना चाहिए और समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। मैं नहीं चाहता कि उनके दोस्तों या उनके परिवार को कोई नुकसान पहुंचे। इसलिए माफी मांगना ही सही काम है। जलोटा ने कहा ‘माफी मांगने से व्यक्ति बड़ा बनता है, इसलिए सलमान खान को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। अनूप जलोटा से जब सलीम खान के बयान के बारे में पूछा गया कि सलमान मामले से बरी होने के बाद माफी नहीं मांगेगे, तो जलोटा ने कहा ‘सलीम खान साहब जो कहेंगे, वो बिल्कुल सही है। उनका विचार, उनके हिसाब से सही है और मेरा विचार मेरे हिसाब से। 12 अक्टूबर की रात को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की तीन हथियारबंद लोगों ने हत्या कर दी थी। मुंबई के बांद्रा इलाके में बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर हमला किया गया था। हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने दावा किया कि सलमान खान ने बिश्नोई समुदाय को पैसे की पेशकश की थी, लेकिन ब्लैकबक घटना के बाद उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। इस बीच सलमान खान के पेशेवर काम की बात करें, तो वह रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दबंग के चुलबुल पांडे की कैमियो में नजर आएंगे। सूत्र ने बताया कि सलमान खान सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे के कैमियो में नजर आएंगे। सुरक्षा कारणों से स्टूडियो का नाम नहीं बताया जा सकता। सूत्र ने बताया कि मुंबई पुलिस और अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से फिलहाल शूटिंग न करने की सलाह दी है, लेकिन रोहित को दी गई अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए उन्होंने आज 120 व्यक्तिगत सुरक्षा गार्डों और 30 पुलिस अधिकारियों के बीच शूटिंग करने का फैसला किया है।  

बिना परीक्षा दिल्ली मेट्रो में मिल रही है नौकरी, लाखों में होगी महीने की सैलरी

नईदिल्ली दिल्ली की जान दिल्ली मेट्रो में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका आ गया है। जी हां, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जनरल मैनेजर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर और सुपरवाइजर के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। सुपरवाइजर के लिए 8 नवंबर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर के लिए 12 नवंबर और जनरल मैनेजर के लिए उम्मीदवार 13 नवंबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। Delhi Metro Vacancy 2024 Notification: वैकेंसी डिटेल्स दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इन तीनों पदों को भरने के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी नीचे टेबल से वैकेंसी डिटेल्स के साथ पदानुसार आधिकारिक नोटिफिकेशन भी डाउनलोड कर सकते हैं। Delhi Metro Jobs Eligibility: योग्यता जनरल मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियर में बैचलर डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर के लिए सिविल इंजीनियरिंग बैचलर डिग्री में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक भी होने जरूरी है। वहीं सुपरवाइजर के पद पर इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियर/ आईटी/कंप्यूटर साइंस आदि में फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। योग्यता संबंधित जानकारी विस्तार से अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकशन से चेक कर सकते हैं। Metro Supervisor Salary: एज लिमिट     सैलरी- सुपरवाइजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 50,000-72,600 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। वहीं प्रोजेक्ट डायरेक्टर को 1,20,000-2,80,000/- प्रतिमाह और जनरल मैनेजर को 12,0000-2,80,000/-रुपये मंथली सैलरी दी जाएगी।     चयन प्रक्रिया- दिल्ली मेट्रों में इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा।     आयुसीमा- यह भर्ती डेप्यूटेशन और Absorption बेस पर हो रही है। इसीलिए इसमें अभ्यर्थी पदानुसार अधिकतम 50-62 वर्ष तक आवेदन कर सकते है। Delhi Metro Jobs 2024 Apply Online: यहां करें अप्लाई दिल्ली मेट्रो की इस भर्ती में उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित आखिरी तारीख तक अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज निर्धारित पते पर भेजने होंगे। पता है- एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (HR), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेश लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बारहखंबा रोड, नई दिल्ली। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी डीएमआरसी की आधिकारक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

देश के साधु-संत, महंत, अखाड़ा प्रमुखों और महामंडलेश्वर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर मुख्यमंत्री की घोषणा को सराहा है

साधु-संतों ने उज्जैन में भी स्थायी आश्रम बनाने के मुख्यमंत्री के निर्णय को सराहा स्वामी अवधेशानंद जी ने संतों के प्रति संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री को दिया साधुवाद देश के साधु-संत, महंत, अखाड़ा प्रमुखों और महामंडलेश्वर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर मुख्यमंत्री की घोषणा को सराहा है अखाड़ा परिषद ने निर्णय को बताया विकासोन्मुखी भोपाल उज्जैन में वर्ष 2008 में होने वाले वैश्विक सिंहस्थ की तैयारियां राज्य शासन ने अभी से शुरू कर दी है। सिंहस्थ में पूरे देश से आने वाले साधु-संतों से भी उज्जैन की पहचान सदैव से रही है। साधु-संतों के हित में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्थायी आश्रम निर्माण के लिए की गई घोषणा को पूरे देश के साधु-संत, महंत, अखाड़ा प्रमुखों और महामंडलेश्वर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर मुख्यमंत्री की घोषणा को सराहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हरिद्वार में जिस प्रकार साधु-संतों के अच्छे आश्रम बने हुए हैं, उसी प्रकार उज्जैन में भी साधु-संतों के स्थायी आश्रम बनवाने के प्रयास किए जाएंगे। उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से योजना को आकार दिया जाएगा। सभी मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ साधु-संतों के लिए आश्रम निर्माण के कार्य समानांतर रूप से होंगे। समाज के इच्छुक सनातन धर्मावलंबियों के माध्यम से अन्न क्षेत्र, धर्मशाला, आश्रम, चिकित्सा केंद्र, आयुर्वेद केंद्र आदि सार्वजनिक गतिविधियों के संचालन को भी प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा की गई इस महत्वपूर्ण पहल का उज्जैन से लेकर हरिद्वार तक संत समाज ने स्वागत किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मां मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्णय को अत्यंत ही महत्वपूर्ण बताते हुए विकास के लिये नये आयाम स्थापित करने वाला बताया है। महांमडलेश्वर और अखाड़ों के प्रमुखों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की है। जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में चिरकाल से अंतर्निहित “सर्वं खल्विदं ब्रह्म नेह नानास्ति किंचन” व “आत्मवत सर्व भूतेषु” जैसे दिव्य भावों के संपोषक, लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा पारमार्थिक प्रवृत्तियों के प्रसारक संत सत्पुरुष ही हैं। स्वामी अवधेशानंद जी ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार उज्जैन में हरिद्वार की भाँति साधु संतों, महंत, अखाड़ा प्रमुखों, महामंडलेश्वर इत्यादि को स्थाई आश्रम बनाने की अनुमति दी जाना, अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने उज्जैन तीर्थ विकास एवं संतों के प्रति उनकी इस संवेदनशीलता के लिये मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया। पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर 1008 आनंद विभूषित अवधूत बाबा अरुण गिरी जी महाराज (एनवायरमेंट बाबा) ने कहा कि संतों में बड़ा उल्लास और खुशी है। सिंहस्थ क्षेत्र उज्जैन में जो अखाड़ों की जगह है, संतों की जमीन है, उसमें पर्यावरण को बचाते हुए स्थायी निर्माण के लिए सभी संत समाज के लोग उनका स्वागत करते हैं। इससे हरिद्वार जैसा विकास उज्जैन का भी हो जाएगा, जब सभी संत महापुरुषों का वहां आश्रम बनेगा। राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, पीठाधीश्वर वाल्मिकी धाम ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी सूझबूझ और विवेक से अभुतपूर्व और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कुंभ मेला भारत के चार पवित्र स्थानो पर लगता है उसमें एक अवंतिका पुरी उज्जैन भी है। प्रसन्नता की बात है कि कुंभ, अवंतिका और मध्यप्रदेश के शासनकाल के इतिहास में डॉ. यादव के निर्णय से कुंभ-2028 में देश के उच्च कोटि के महात्मा तंबूओ में न रहकर पक्के आश्रम में रहेंगे। बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्णय इस लिये लिया है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है। डॉ. यादव ने संकल्प लिया है कि 2028 में जो कुंभ आएगा उसमें हम देश के जितने भी निर्धारित अखाड़े हैं, उन सभी अखाड़ों का स्थायी निर्माण करके दिया जाएगा। उसके लिए एक हेक्टेयर के भू-खंड पर 25 प्रतिशत पर भवन निर्माण किया जा सकेगा। शेष भू-खंड अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिये खुला रहेगा। उन्होंने सन्यासी होने के नाते देश के तमाम साधु-संतों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया। आचार्य महामंडलेश्वर श्रीपंचदशनाम आव्हान अखाडा हरिद्वार के अरुण गिरी जी महाराज (अवधूत बाबा), बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, पीठाधीश्वर वाल्मिकी धाम, (राज्यसभा सांसद), महंत रामेश्वर गिरी महाराज, सचिव श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा, अध्यक्ष, शैव मंडल उज्जैन, पीर रामनाथ जी महाराज, गादीपति, भर्तहरि गुफा, उज्जैन एवं महंत डॉ. रामेश्वर दास महाराज अध्यक्ष रामादल अखाड़ा परिषद उज्जैन ने भी मुख्यमंत्री के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है।  

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 121 कार्मिकों को 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, प्रबंधक, निज सहायक, कार्यालय सहायक, शीघ्रलेखक, वरिष्‍ठ परीक्षण सहायक, सहायक मानचित्रकार एवं फार्मासिस्‍ट संवर्ग के कुल 121 कार्मिकों को 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए गये हैं। कंपनी द्वारा जारी आदेश में 37 सेवानिवृत्त कार्मिक भी शामिल हैं, जिनको 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है। लाभ प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में कंपनी मुख्‍यालय सहित क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल एवं ग्‍वालियर के अधीन आने वाले वृत्‍त एवं संभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।  

सोशलाइजिंग से थक गई हैं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा

  मुंबई, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अपनी सोशल लाइफ से थक गई हैं। सान्या ने कहा कि केवल दो दिनों में उन्हों ने एक साल की सामाजिक गतिविधियां पूरी कर ली हैं। सान्या मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी समेत कई पार्टियों और समारोहों में शामिल होती रही हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपनी कार की पिछली सीट पर काले रंग की ड्रेस पहने बैठी हैं। तस्वीर में अभिनेत्री थम्स अप करते मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में सान्या ने लिखा, “पूरे साल की सोशलाइजिंग दो दिनों में पूरी कर ली”। उनके करियर पर नजर डालें तो अभिनेत्री वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और मनीष पॉल के साथ “सनी संस्कारी की तुलसी कुमार” में काम कर रही हैं। “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” कथित तौर पर “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” का सीक्वल है। इस फिल्म में वरुण और शशांक खेतान फिर से साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्हों‘ने “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया” और “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” में काम किया था। वह आरती कदव द्वारा निर्देशित “मिसेज” में भी नजर आएंगी। फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसे कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि वह अपनी राह पर चलने की कोशिश करती है। “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” और “मिसेज” के अलावा सान्या के पास वरुण अभिनीत “बेबी जॉन” है। एक्शन थ्रिलर का निर्देशन कलीज ने किया है और “जवान” निर्माता एटली ने इसका निर्माण किया है। यह फिल्म एटली की 2016 की तमिल फिल्म “थेरी” की आधिकारिक रीमेक है। इसमें कीर्ति सुरेश भी हैं, जो वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ के साथ हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली में जन्मी, 32 वर्षीय स्टार ने 2016 में आमिर खान अभिनीत “दंगल” से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें ‘पटाखा’, ‘बधाई हो’, ‘लूडो’, ‘शकुंतला देवी’, ‘जवान’, ‘सैम बहादुर’, ‘पगलैट’, ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ और ‘कथल’ जैसी कुछ फिल्मों में देखा गया।    

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और एकेएस यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू, युवाओं को देंगे प्रशिक्षण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के न्यूजलेटर ‘ऑफबीट मध्य प्रदेश’ का विमोचन किया। इस न्यूजलेटर का उद्देश्य राज्य के पर्यटन स्थलों की व्यापक जानकारी प्रदान करना और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है। हर तीन महीने में प्रकाशित होने वाले इस न्यूज लेटर में मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक, और धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल, नीतियों, आयोजन और सम-सामयिक गतिविधियों के प्रचार प्रसार के लिए प्रकाशन किया जा रहा है। एपी टूरिज्म की वेबसाइट पर भी दिखेगा न्यूजलेटर पर्यटन क्षेत्र के देश और विदेश के हितधारक, मीडिया और जनसामान्य को मध्य प्रदेश पर्यटन की उपलब्धियों और नवाचार की जानकारी मिल सकेगी। इस न्यूजलेटर को मध्य प्रदेश पर्यटन की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय स्तर पर बढेंगे रोजगार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फेन सेन्चूरी, मंडला में स्थित इकाई के संचालन के लिए स्वीकृति पत्र (लेटर ऑफ अवॉर्ड) अंश इन्फ्रास्ट्रक्चर और डेवलपर्स रायपुर को सौंपा। मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा 30 वर्ष के लिए पीपीपी मोड में संचालित करने के लिए सौंपा है। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विकास होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार में वृद्धि होगी। पर्यटन प्रबंधन के क्षेत्र में कौशल विकास मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) और एकेएस यूनिवर्सिटी, सतना के एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य सतना और रीवा क्षेत्र में पर्यटन प्रबंधन और आतिथ्य क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ावा देना है। दोनों संस्थाएं मिलकर पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम विकास, इंटर्नशिप के माध्यम से रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करेंगी। एमपी के पर्यटन स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ऑफ बीट मध्य प्रदेश न्यूजलेटर के माध्यम से देश-विदेश के पर्यटकों को राज्य के पर्यटन स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। न्यूजलेटर में पर्यटन से जुड़े पहलुओं पर होगा फोकस न्यूजलेटर राज्य के पर्यटन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर फोकस करेगा, जिसमें टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क, विरासत स्थल, धार्मिक स्थल और पारंपरिक गांव सहित पर्यटन नीतियां और नवाचार की जानकारी शामिल होगी। इसके साथ ही एकेएस यूनिवर्सिटी, सतना के साथ हुआ एमओयू क्षेत्रीय विकास, उद्यमिता को बढ़ावा देने और समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सतना और रीवा के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में रोजगार की नई संभावनाएं पैदा करेगी।

3 हजार किसानों को मसूर , चना, गेहूं, अलसी और सूरज मुखी के बीज बांटने के निर्देश

डिंडोरी डिंडोरी में आज करंजिया विकासखंड के नारी ग्वारा गांव में कृषि विभाग के अधिकारियों ने 110 किसानों को मसूर का बीज बांटा है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे ,कृषि विभाग की सभापति फूलवती पेंड्रो मौजूद रही। पाला से फसल हुई थी खराब इस वजह से बांट रहे बीज कृषि विस्तार अधिकारी लखन मरावी ने बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र में लगभग 29 हजार किसान है। विभाग से 3 हजार किसानों को मसूर , चना, गेहूं, अलसी और सूरज मुखी के बीज बांटने के निर्देश मिले है। पिछले साल पाला लगने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। अभी 250 क्विंटल मसूर का बीज आया है। किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है राजस्व में प्रति किसान 4 किलो और वन ग्राम के किसानों को 8 किलो बीज दिया जा रहा है। 4 किलो में ढाई क्विंटल उत्पादन होगा। जो किसान बचेंगे उनको अगले साल बीज दिया जाएगा। किसानों के संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे ने कहा- कृषि विभाग द्वारा किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वजह से किसान बीज का सदुपयोग करें। जिससे अगले साल फसल के लिए दोबारा न मांगना पड़े। किसान आवश्यकता अनुसार ही कृषि विभाग से योजनाओं का लाभ ले।  

गोलघर को आकाशीय बिजली से बचाने लगे तड़ित चालक यंत्र की केबल चोरी

भोपाल  शाहजहांनाबाद थाना इलाके में स्थित गोलघर में लगे तड़ित चालक से केबल चोरी जाने का मामला सामने आया है। वारदात को किसने अंजाम दिया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। राज्य संरक्षित इस स्मारक को आकाशीय बिजली से बचाने के लिए मप्र पर्यटन विकास निगम ने यह यंत्र लगवाया है। संरक्षित स्मारक होने की वजह से यहां सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद केबल चोरी हो जाने से गोलघर में सुरक्षा की पोल खुल गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अज्ञात चोर का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक गोलघर के प्रभारी तकनीकी सहायक डॉ. अहमद अली ने मंगलवार रात शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि पुरातात्विक महत्व की इमारत गोलघर को आकाशीय बिजली से बचाने के लिए तड़ित चालक लगाया गया है। 20 अक्टूबर तक तड़ित चालक का केबल लगा हुआ था। उसके बाद उसका केबल चोरी चला गया। इस बारे में बाणगंगा स्थित संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय को भी सूचित किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। चोरी गए केबल की कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस गोलघर में तैनात सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ करेगी। गोलघर में जहां से चोरी हुई, वह बी-ब्लॉक कहलाता है। उसे पहले घुड़साल के नाम से जाना जाता था। फिलहाल गोलघर की सुरक्षा दीवार बनाने का काम भी चल रहा है। जिसे दीवार बनाने का ठेका मिला है, उसके कर्मचारी व मजदूर भी परिसर में रहते हैं। पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी।

अनूपपुर जैतहरी एवं चचाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली वाहन चालकों की गई आकस्मिक चेकिंग

अनूपपुर जैतहरी एवं चचाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली वाहन चालकों की गई आकस्मिक चेकिंग  3 स्कूलों के 13 वाहन चालकों को किया गया चेक, कोई चालक शराब के नशे में वाहन चलाते नहीं पाया गया ड्रिंक एंड ड्राइव पर अंकुश लगाने हेतु चलाया जा रहा है अभियान अनूपपुर अनूपपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनूपपुर, चचाई, एवं जैतहरी क्षेत्र मे स्थित  प्राइवेट स्कूल के स्कूली वाहन चालकों को चेक करने हेतु अभियान चलाया गया। जिसमे महर्षि एंग्लो जर्मन हायर सेकेंडरी स्कूल अनूपपुर, बाल भारती पब्लिक स्कूल जैतहरी, एवं आरसी स्कूल चचाई सहित कुल 03 स्कूल के 13 स्कूली वाहन चालकों को  ब्रीथ एनालाइजर से चेक किया।                 *वाहन चालकों को दी गई समझाइश* आकस्मिक चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के संबंध में समझाएं देते हुए बताया गया कि वाहन हमेशा निर्धारित गति में चलाएं, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, ओवरटेक करने से बचे ,यदि आवश्यक की हो तो हमेशा दाहिने तरफ से ओवरटेक करें, ब्रेकिंग डिस्टेंस का ध्यान रखें, बच्चों को  वाहन से उतारते समय सावधानी रखते हुए वाहन को रोड के बाएं साइड खड़ा करे उसके  बाद उन्हें उतरने दे।क्षमता से अधिक बच्चे ना बिठाये, बच्चों के अभिभावक बहुत विश्वास के साथ आपकी गाड़ी में उन्हें स्कूल भेजते हैं ।कृपया सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचाए। सावधानी से ही सुरक्षा है. वाहन चालकों को बताया गया कि सावधानी और सतर्कता से सड़क दुर्घटना को घटित होने से रोका जा सकता है ।चेकिंग में  सउनि. आनंद तिवारी, प्रआर. रामधनी तिवारी, आर. गणेश यादव उपस्थित रहे शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है* इससे बचे स्वयं की एवं अन्य व्यक्तियों के जीवन को संकट में ना डालें। यातायात पुलिस अनूपपुर

बात करते -करते मौत के मुंह में चला गया युवक, दोस्तों के समझने तक हो चुकी थी देर

रीवा जिंदगी और मौत के बीच में एक पतली सी डोर है, जैसे ही वह डोर टूट जाती है, मौत आ जाती है। इसका सटीक उदाहरण मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ बैठकर बात कर रहे युवक अचानक से जमीन पर गिरता है और उसकी मौत हो जाती है। इस घटना को देखकर वह कहावत भी सच साबित हो रहा कि मौत कब-किस रूप में आ जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है, क्योंकि कुछ ऐसा ही हुआ रीवा के नौजवान शख्स के साथ, जिसकी दोस्तों के साथ हंसते-बोलते हुए न जाने कब जान निकल गई। वहां मौजूद लोगों को भी पता नहीं चला। एमपी की रीवा की है घटना आपको बता दें कि यह घटना रीवा शहर के ही सिरमौर चौराहे की बताई जा रही है। यहां बीते दिन बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल चौराहे पर ही स्थित एक दुकान के अंदर अपने दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर रहे थे, तभी अचानक से वह जमीन पर गिर गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी में वीडियो कैद जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है। बताया गया कि रीवा शहर के युवा व्यापारी विनय सिंह बघेल के भाई प्रकाश सिंह बघेल बीते दिवस दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। सभी आपस में मौत जैसी अनहोनी घटना से बेखबर होकर बातचीत कर रहे थे, तभी प्रकाश सिंह बघेल जमीन पर गिर गया। इससे पहले कि उनके दोस्त कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने दिल का दौरा होना बताया, जिसके चलते प्रकाश की मौत हुई। प्रकाश को नहीं थी कोई बीमारी, वर्क आउट भी करता था विनय सिंह बघेल ने बताया कि मेरा भाई प्रकाश सिंह बघेल पूरी तरह से ठीक था उसे कोई बीमारी नहीं थी। वह रोज वर्कआउट करता था और हेल्दी डाइट लेता था। अचानक उसे अटैक आना हैरानी की बात है। वहीं डॉक्टर यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक की मौत सडन अटैक से हुई है। कार्डियक अरेस्ट एक आपातकालीन स्थिति है। जिसमें व्यक्ति का दिल अचानक से धड़कना बंद कर देता है, इसलिए इसे सड़न कार्डियक अरेस्ट भी कहते हैं। अगर मस्तिष्क और अन्य अंगों को रक्त की आपूर्ति में कमी का तुरंत इलाज नहीं किया जाता है, तो व्यक्ति बेहोश हो सकता है। डॉक्टर ने बताया कि इससे विकलांगता आ सकती है, या शायद उसकी मृत्यु भी हो सकती है। जब हृदय अचानक और अप्रत्याशित रूप से रक्त पंप करना बंद कर देता है, तो व्यक्ति में कार्डियक अरेस्ट होता है। और इसकी वजह से मस्तिष्क और अन्य अंगों को रक्त की आपूर्ति में रुकावट आ जाती है।ह्रदय की बीमारी कि वजह से कार्डियक अरेस्ट होना एक आम कारण है। कई बार यह भी संभव है की कार्डियक अरेस्ट बिना किसी चेतावनी के व्यक्ति में अचानक से आ जाए। वंशानुगत कारण भी हो सकते हैं।

बोमन ईरानी ने ‘द मेहता बॉयज़’ के लिए इफ्सा टोरंटो में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता

मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता बोमन ईरानी ने ‘द मेहता बॉयज़’ के लिए प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिबल ऑफ साउथ एशिया (इफ्सा) टोरंटो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। बोमन ईरानी ने अपने निर्देशन की पहली फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ के लिए लगातार दो पुरस्कार जीते हैं। उन्हें इस फिल्म में उनके बेहतरीन काम के लिए इफ्सा टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। द मेहता बॉयज़ को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा। कहानी एक पिता और बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से 48 घंटे तक एक-दूसरे के साथ रहने को मजबूर हैं। द मेहता बॉयज़ में बोमन ईरानी, अविनाश तिवारी और श्रेया चौधरी मुख्य भूमिका में हैं और यह बोमन ईरानी और ऑस्कर विजेता लेखक एलेक्स दिनलेरिस द्वारा सह-लिखित है तथा ईरानी मूवीटोन के दानेश ईरानी और चकबोल्ड लिमिटेड की अनिकता बत्रा ने इसे निर्मित किया है।  

छतरपुर में पूर्व सरपंच को दो आरोपियों ने तीन गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

छतरपुर छतरपुर में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने पूर्व सरपंच ब्रजगोपाल राजपूत को तीन गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना जिले के जुझारनागर थाना अक्षेत्र की है, जहां देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। छतरपुर जिले के जुझारनगर थाना के बनियानी गांव में 45 वर्षीय पूर्व सरपंच बृजगोपाल राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह के बारे में पता चला है कि तालाब में मछली डालने को लेकर पूर्व से आपसी रंजिश चल रही थी जिसके फलस्वरूप इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के भाई का आरोप है कि दो लोगों ने अलग-अलग कट्टे से फायर कर 3 गोली मारी और हत्या कर दी। आरोप हैं कि उक्त आरोपी मृतक से जलन भावना रखते थे जिसके चलते सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की नई रिलीज डेट आई सामने

मुंबई फिल्म Pusha 2 की तेजी से शूटिंग की जा रही है। इसने ₹1085 करोड़ का टोटल प्री-रिलीज कलेक्शन भी कर लिया है। डायरेक्टर सुकुमार पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने में कोई कमी न रह जाए। फिल्म का म्यूजिक पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है, जो हर जगह दर्शकों का दिल जीत रहा है। रिलीज से पहले बिजनेस के आंकड़े भी ये दिखा रहे हैं कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर सकती है। ‘पुष्पा 2’ इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रिपोर्ट के अनुसार, थिएट्रिकल राइट्स को ₹640 करोड़ में बेचा गया है। साथ ही नेटफ्लिक्स ने फिल्म के राइट्स 275 करोड़ में खरीद लिए हैं। अब फैंस अपने आइकन स्टार अल्लू अर्जुन को बड़े पर्दे पर उनके फुल स्टाइल में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और इसे मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें टी-सीरीज का म्यूजिक है। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की कहानी ‘पुष्पा’ के लिए बेस्ट एक्टर कैटगरी में नेशनल अवॉर्ड जीत चुके अल्लू अर्जुन अब एक बार फिर से पर्दे पर गर्दा उड़ाने वाले हैं। इस बार फिल्म में फहाद फासिल और एक्टर के किरदार के बीच टशन देखने को मिलेगा। वहीं, रश्मिका मंदाना से शादी के बाद उनके जीवन में उथल-पुथल भी देखने को मिलेगी। 5 दिसंबर को ये थिएटर्स में रिलीज होगी। पहले पार्ट ने तो ताबड़तोड़ कमाई की थी और कोविड-19 के बाद इंडस्ट्री को उम्मीद दी थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet