LATEST NEWS

उज्जैन जिले में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, चार की मौत और कई घायल

Series of road accidents continue in Ujjain district, four dead and many injured उज्जैन। उज्जैन जिले के खाचरोद के पास बेडावन्या गांव में शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना में इनोवा कार में सवार लोग अजमेर से जियारत करके लौट रहे थे, जब उनकी कार एक टैंकर से जा टकराई। टैंकर इंदौर के मांगलिया से आ रहा था। हादसे के तुरंत बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर सीधे टैंकर से जा टकराई, जिससे कार का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीओपी के वाहन को भी मारी टक्करइसी प्रकार का एक और हादसा बुधवार रात को इंदौर रोड पर पंथपिपलई के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने एसडीओपी ब्रजेश श्रीवास्तव के वाहन को टक्कर मार दी। उस समय एसडीओपी कर्नाटक के राज्यपाल के स्वागत के लिए अपनी टीम के साथ तैनात थे। इस दुर्घटना में 32वीं बटालियन के जवान हरपालसिंह जाट गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। शराब कंपनी के कर्मचारी की मौतइसी बीच, घट्टिया थाना क्षेत्र में आगर रोड पर भी एक गंभीर दुर्घटना हुई, जिसमें शराब कंपनी के एक एरिया मैनेजर रवि जायसवाल की मौत हो गई। बुधवार देर रात, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, परंतु उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उज्जैन जिले में बढ़ते सड़क हादसे लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।

त्योहारों के मद्देनजर भोपाल मंडल में रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

भोपाल भोपाल मंडल में त्योहारों के दौरान संरक्षित एवं सुरक्षित और सुविधायुक्त यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे सुरक्षा बल ने दीपावली एवं छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके तहत, आरपीएफ ने मुख्य स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है। साथ ही रेल प्रशासन ने कहा कि ज्वलनशील एवं विस्फोटक सामग्री लेकर यात्रा न करें। कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो कर्मचारियों को सूचित करें। सुरक्षा गश्त के साथ सीसीटीवी निगरानी आरपीएफ एवं जीआरपी की टीमें ट्रेनों और स्टेशनों पर गश्त कर रही हैं। जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार मानेटरिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। रेल सुरक्षा बल द्वारा डाग स्कवाड एवं मेटल डिटेक्टर के माध्यम से भी स्टेशनों पर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान रेल अधिनियम की धारा 164 के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।

जमानत राशि जमा होने से परिवार संग मना सकेगा त्योहार, आठ साल से बंद कैदी को दिया दीपावली का तोहफा

सागर दीपावली त्योहार के लिए लोग जरूरतमंदों की तरह-तरह से मदद कर रहे हैं। इसका एक जीता उदाहरण गुरुवार को तब देखने मिला, जब रामसरोज समूह की ओर से समाजसेवी शैलेष केशरवानी ने केंद्रीय जेल सागर में आठ साल से बंद बंदी की जमानत राशि जमा की। जमानत राशि जमा होने पर अब बंदी दीपावली मनाने अपने घर जा सकेगा। जमानत राशि जमा होने से उसकी दो साल की सजा भी कम हो गई और उसकी रिहाई भी दस की जगह आठ साल में हो गई। केशरवानी इससे पहले भी कई बंदियों की जमानत राशि जमा कर चुके हैं। समाजसेवी शैलेष केशरवानी का कहना है कि केंद्रीय जेल सागर में जिला रायसेन के डुंगारिया गांव निवासी छोटेलाल पिता स्व. कालूराम निवासी बंद हैं। वे इस दीपावली पर अपने घर जाने चाहते थे, लेकिन उनके पास जमानत की व्यवस्था नहीं थी। इसकी जानकारी लगने पर मैंने यह जमानत राशि जमा की जिससे वह अपने परिवारजनों के साथ दिवाली मना सके। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मानवेंद्र से परिहार ने बताया कि कैदी छोटेलाल के परिवार में उसकी पत्नी व 15 साल का बेटा है। पत्नी नेत्रहीन है। जब बंदी को 10 वर्ष कैद एवं जुर्माना राशि जमा करने की सजा सुनाई गई थी, लेकिन लगभग 8 साल बीत जाने के बाद भी उनके परिवारजनों से किसी ने कोई खोज खबर नहीं ली।   जब कैदी ने अपनी आप बीती मुझे बताई तो और कैदी के घर वापसी के लिए जुर्माना राशि भरने की बात सामने आई तो इसका लेकर मैंने रामसरोज समूह के सदस्य शैलेश केशरवानी एवं अखिलेश मोनी केसरवानी से चर्चा की। उन्होंने सहर्ष उसकी राशि भरने की मंजूरी दी।   इस अवसर पर समाजसेवी शैलेश केशरवानी ने कहा कि दीपावली का त्योहार हर वर्ष आता है और हम अपने लोगों के बीच खुशियां मानते हैं। लेकिन दीपावली के इस त्यौहार में अपने घर के साथ-साथ जरूरतमंदों गरीबों के घर रोशन कर सार्थक दिवाली मनाए तो इससे आपको आत्मसंतुष्टि का अनुभव होगा। आज रामसरोज समूह ने सार्थक दिवाली मनाते हुए जेल में बंद एक वृद्ध कैदी जिसके घर में मजदूरी करने वाला उसके अलावा कोई नहीं था घर में केवल एक वृद्धा और उसकी बेटी थी। जो पिछले लगभग 8 वर्षों से जेल की सजा काट रहा था। आज उसकी जुर्माना राशि भरकर लगभग 2 वर्ष की सजा माफ करवाकर उसे स्वयं की गाड़ी में कुछ राशि भेंट कर उसके घर रवाना किया। वहीं अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा राम सरोज समूह का प्रयास होता है कि सालभर में पढ़ने वाले तीज त्योहारों को जरूरतमंदों के साथ मना कर उन त्योहारों को सार्थक बनाया जाए आज जब जेल में बंद कैदी छोटेलाल को रिहा कराया तो उसकी आंखों में आंसू आ गए। परंतु वह खुशी के आंसू थे।

दीपोत्सव के पूर्व नगरों में हो बेहतर साफ सफाई एवं स्वच्छता : कलेक्टर

अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले के सभी नगरीय निकायों में दीपोत्सव के पूर्व बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छता हो, सभी नगर पालिका अधिकारी यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले के सभी नगर पालिका अधिकारी नगरों के सौंदर्यीकरण में विशेष ध्यान दें। नगरों के मेन रोड, डिवाइडर, पर्यटन स्थल, पार्क एवं मंदिरों की सफाई एवं रंगरोगन इत्यादि भी कराए जांए। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दे रहे थे। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनूपपुर से कचरा गाड़ी, कचरा प्रबंधन एवं सफाई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा संयुक्त कलेक्टर को निर्देशित किया कि प्रातः काल साफ-सफाई व्यवस्था एवं कचरा गाड़ियों के कचरा प्रबंधन की स्थिति का जायजा लें तथा नगर में साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी से अवगत कराएं। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अनूपपुर जिला मुख्यालय होने के कारण यहां सफाई व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त होना चाहिए। यहां सफाई व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। बैठक में कलेक्टर ने नगर परिषद अमरकंटक में जाम की स्थिति की भी जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि अभियान चलाकर पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाया जाए जिससे अमरकंटक आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटकों को जाम की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में कलेक्टर ने अमरकंटक में नर्मदा मंदिर, सोनमुड़ा एवं माई की बगिया में आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए। बैठक में कलेक्टर ने अमरकंटक के पर्यटन स्थल में गाय के विचरण को रोकने तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों हेतु अमरकंटक के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। जिससे अमरकंटक की भव्यता एवं दिव्यता लोगों तक पहुंच सके। बैठक में कलेक्टर ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण मापदण्डों के अनुरूप सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी कार्य करें तथा निर्धारित पैरामीटर के अनुसार नगरों में साफ सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।

ग्वालियर आरआईसी में किये वायदे के अनुसार जेबी मंघाराम इंडस्ट्री बढ़ायेगी निवेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में ग्वालियर में गत अगस्त माह में हुई रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव में किए गए वायदे के अनुरूप जेबी मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ग्वालियर में निवेश बढ़ाने जा रही है। इस सिलसिले में जेबी मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से मुलाकात कर उन्हें निवेश के बारे में जानकारी दी। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का हिस्सा बन चुकी मंघाराम कंपनी के प्रबंधन ने जानकारी दी कि ब्रिटानिया उत्तर भारत में ग्वालियर स्थित अपनी इकाई में वेफर बिस्किट निर्माण के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है। ब्रिटानिया इस बिस्किट का निर्माण अभी केवल दक्षिण भारत में करती है। वेफर बिस्किट बच्चों के सबसे पसंदीदा बिस्किट में शामिल हैं। मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ग्वालियर इकाई में होने जा रहा नया निवेश महिलाओं के लिये समर्पित रहेगा। इकाई में वेफर बिस्किट निर्माण का काम पूरी तरह महिला विंग करेगी। इससे ग्वालियर अंचल की महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण होगा। साथ ही उनके परिवारों में भी खुशहाली आयेगी। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन को आश्वस्त किया कि राज्य शासन व जिला प्रशासन से उन्हें फैक्ट्री के विस्तार में हर संभव मदद उपलब्ध कराई जायेगी। आउटसोर्स कर्मचारियों का भी बीमा करायेगी जेबी मंघाराम फैक्ट्री ग्वालियर में निवेश बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन से चर्चा के लिये कलेक्ट्रेट पहुँचे जेबी मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य बीमा सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा। फैक्ट्री प्रबंधन ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया और कहा कि फैक्ट्री में आउटसोर्स से लगभग 700 से 800 कर्मचारी काम करते हैं। इन सभी के स्वास्थ्य और टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम कंपनी भरेगी, जिससे सभी का बीमा हो सके।  

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को मिला इनोवेशन विथ इंपैक्ट अवार्ड, मध्य क्षेत्र कंपनी नवाचार में अव्वल

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर “इनोवेशन विथ इम्पैक्ड – चैलेंज्ड स्टेट्स” श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 18वीं इंडिया एनर्जी समिट एंड 12वां इनोवेशन विथ इंपैक्ट अवार्डस फॉर डिस्कॉम्स कार्यक्रम में प्रदान किया गया। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक (वाणिज्य) श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कंपनी की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में निदेशक (वाणिज्य) श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने “द डिस्कॉम्स ऑफ द फ्यूचर” विषय पर प्रथम वक्ता के रूप में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किये जा रहे इनोवेटिव कार्यों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया। समारोह में उपस्थित प्रतिभागियों ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपभोक्ता हित में किए जा रहे नवाचार की सराहना की। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने “इनोवेशन विथ इंपैक्ट” श्रेणी के अन्तर्गत प्रथम पुरस्कार मिलने पर कंपनी के सभी कार्मिकों को बधाई दी है।

एम.पी. ट्रांसको में टेक्निकल नॉलेज शेयरिंग पर हुई प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

भोपाल एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) के मुख्यालय जबलपुर में टेक्निकल नॉलेज शेयरिंग थीम पर संपन्न कार्यशाला में प्रदेश भर के लगभग 25 असिस्टेंट एवं जूनियर इंजीनियर्स ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय कार्यशाला में एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि कार्यशाला के दो चरण के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान सीखी गई तकनीक का साईट पर व्यावहारिक रूप में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करना ही इस तरह की कार्यशालाओं का मूल उद्देश्य रहता है। उन्होंने कहा कि पुराने लोग लगातार रिटायर हो रहे हैं तथा वर्तमान में ट्रांसको के पास बेहद कम मैनपॉवर उपलब्ध है। इससे उबरने का एकमात्र रास्ता यह है कि जो इंजीनियर तथा स्टॉफ उपलब्ध है वह सतत् अपने ज्ञान में वृद्धि करें साथ ही प्राप्त तकनीकी ज्ञान अपने साथियों के साथ शेयर करें।। उन्होंने कहा कि सीखना एक सतत् प्रक्रिया होती है तथा यह टेक्निकल ट्रेनिंग एम.पी. ट्रांसको के श्रेष्ठतम इंजीनियर्स द्वारा दी जा रही है। अतः फील्ड इंजीनियर्स पूर्ण मनोयोग से इस तरह की उच्च स्तरीय कार्यशालाओं का लाभ प्राप्त करें। इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि ट्रेनिंग की सार्थकता इसमें ही है कि युवा इंजीनियर्स यहां से जो भी नई जानकारी प्राप्त करें उसका फील्ड में उपयोग करते हुए तकनीकी दक्षता हासिल करें तभी वो फील्ड पर बेहतर कार्य करने में सक्षम हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सामान्य नियम है कि जो जितना ज्यादा काम जानता है उसका उतना ही ज्यादा सम्मान होता है। अतः कार्मिकों को कंपनी मे सम्मानजनक स्थित प्राप्त करने के लिये भी इन कार्यशालाओं का भरपूर फायदा उठाना चाहिए। भोपाल के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश कुमार शांडिल्य एवं कार्यपालन अभियंता श्री राजेश्वर सिंह ठाकुर गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यशाला में शामिल हुए। अन्य विशेषज्ञ इंजीनियर्स ने भी इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को सब-स्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर की कमीशनिंग, टेस्टिंग से संबंधित एक्टिविटी, सब-स्टेशन में कैपेसिटर बैंक की उपयोगिता व उसके रख-रखाव तथा ऑप्टिकल फाइबर और उससे संबंधित इक्विपमेंट इत्यादि से संबंधित तकनीकी जानकारियां प्रदान कीं। प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यपालन अभियंता श्री नरेन्द्र सिंह पटेल, चंद्रकांत श्रीवास्तव, श्री प्रणय जोशी, तथा श्री रावेन्द्र पटेल का सहयोग रहा  

हर घर दिवाली अभियान के फोटो साझा करें, उत्कृष्ट तस्वीरों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा

भोपाल राज्य आनंद संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हर घर दिवाली अभियान की फोटो साझा करने की अपील की गई है। राज्य आनंद संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हर घर दिवाली अभियान के दौरान लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने आसपास के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अच्छे से दीपावली पर्व मनाने में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि उनके जीवन में भी खुशहाली लाई जा सके। हमारे घर में ऐसी अनेक वस्तुएं होती हैं जो हमारे उपयोग में नहीं आ रही है, किंतु अन्य लोगों के लिए वह बहुत उपयोगी हो सकती हैं। ऐसी वस्तुओं को अपने निकट के आनंदम केन्द्र (नेकी की दीवार) में छोड़कर भी आप इस अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं। दीपावली पर्व के दिन जरुरतमंद लोगों के साथ उनके घरों में जाकर त्यौहार से जुड़ी आवश्यक सामग्री वितरित कर उनके आनंद में सहभागी बनें। हर घर दिवाली अभियान के अंतर्गत अपने द्वारा की जाने वाली गतिविधि की फोटो mp.mygov.in के साथ साझा कर अन्य लोगों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। फोटो के साथ अपनी प्रेरणास्पद गतिविधि के बारे में बताएं, जिससे कि अन्य नागरिक भी प्रेरित हो सकें। चयनित उत्कृष्ट तस्वीरों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। आपके द्वारा साझा की गयी गतिविधि एवं फोटो के साथ अपना नाम, पूरा पता, जिला एवं सम्पर्क भी साझा करें। अधिक जानकारी के लिए https://www.anandsansthanmp.in/ पर सम्पर्क कर सकते हैं।

जगमग दीपावली के लिए शहर वृत्त भोपाल में निर्माण कार्य पूर्ण

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शहर वृत्त भोपाल ने दीपावली त्यौहार के मद्देनजर निर्माण तथा संधारण कार्यों को पूर्ण कर लिया है। इससे उपभोक्ताओं को रोशनी के पर्व दीपावली पर निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। शहर वृत्त भोपाल के अंतर्गत 2 स्थानों पर 33 के.व्ही. लाईन पर LILO अरेजमेन्ट का कार्य पूर्ण किया गया। साथ ही 3 उपकेन्द्रों ए.के.व्ही.एन, ई-8 एवं रोहितास उपकेन्द्रों में अति भारित पॉवर ट्रॉसफार्मरों की क्षमता वृद्धि 05 एमवीए से 10 एमवीए की गई। कंपनी द्वारा शहर वृत्त भोपाल के अंतर्गत अधिक भार वाले क्षेत्रों को चयनित कर कुल 170 स्थानों पर अतिरिक्त वितरण ट्रॉसफार्मरों की स्थापना की गई है। इसके साथ ही 3 स्थानों पर वितरण ट्रॉसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य पूर्ण किया गया है। वहीं 147 स्थानों पर पुराने तारों के बदले कुल 40.5 कि.मी. केबल का कार्य किया गया है, जबकि शहर वृत्त के 57 स्थानों पर कुल 8.5 कि.मी केबल की क्षमता वृद्धि का कार्य पूर्ण किया गया है। इससे निम्न दाब उपभोक्ताओं को पर्याप्‍त वोल्‍टेज पर बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी । कंपनी ने बताया कि शहर वृत्त भोपाल के अंतर्गत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत प्रदाय किये जाने के लिये 87 उपकेन्द्रों , 201 पॉवर ट्रॉसफार्मर, 60 नं. 33 के.व्ही. फीडर, 315 नं. 11 के.व्ही. फीडर एवं 3386 नं. वितरण ट्रॉसफार्मरों एवं 2380 कि.मी. निम्नदाब लाइनों का मानसून पश्‍चात संधारण पूर्ण कर लिया गया है। गौरतलब है कि इसके लिए शहर वृत्त अंतर्गत अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा सायं काल में वितरण ट्रॉसफार्मरो के लोड रिकार्ड की कार्यवाही की गई है, जिसके दौरान अति भारित अथवा अनबैलेंस लोड पाये जाने पर कुल 532 वितरण ट्रॉसफार्मरों के लोड को बैलेंस करने की कार्यवाही की गई है। इससे दीपावली के त्यौहार के दौरान निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।  

पीएम जन-मन में 5,481 पीवीटीजी बहुल गांवों में हो रहा समग्र विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना के जरिये प्रदेश में निवासरत् बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के महती प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार ने ऐसे 5,481 गांव चिन्हित किये हैं, जहाँ पीवीटीजी आबादी बहुतायत में निवास करती है। इन गांवों में केन्द्र एवं राज्य सरकार के 9 मंत्रालय/विभाग, अपनी 11 प्रकार की नागरिक सुविधाओं की आपूर्ति को सहज और सुगम तरीके से उपलब्ध कराकर इनका कायाकल्प कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य जिलों में कुल 7 हजार 300 करोड़ रुपए की लागत से नये स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, बहुउद्देशीय केंद्रों, सड़कों, पुलों और आवासों सहित अन्य प्रकार के निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। इससे प्रदेश के 24 जिलों में निवास करने वाले बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के 11 लाख 35 हजार से अधिक भाई-बहन लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि इन जनजातियों की बसाहट वाले जिलों में “सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0” योजना के अंतर्गत नवीन आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना कर इनका सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों के ऐसे मजरे टोले, जिनकी जनसंख्या 100 या अधिक है और जहां आंगनवाड़ी केन्द्र नहीं है, वहां भी नए केन्द्र खोले जा रहे हैं। अभियान के तहत सभी पात्र पीवीटीजी परिवारों को पक्का घर देकर इनकी आबादी बहुल गांव तक पहुंच मार्गों का निर्माण सहित नये वन-धन विकास केन्द्र आदि नव निर्माण कर इन जनजातियों के कौशल प्रशिक्षण के भी विशेष प्रयास किये जा रहे है। इसी प्रकार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के जरिये केन्द्र और राज्य सरकार ने पीवीटीज के अलावा अन्य सभी जनजातियों के समग्र विकास का खाका तैयार कर लिया है। सरकार ने इस अभियान में 11 हजार 377 जनजातीय बहुल गांवों को विकास की धारा से जोड़ने की योजना बनाई है। इन गांवों में केन्द्र व राज्य सरकार के 18 मंत्रालय/विभाग 25 प्रकार की जन-सुविधाओं की सहज आपूर्ति करेंगे। इस अभियान में प्रदेश की पूरी जनजातीय आबादी को स्कीम कवर में ले लिया गया है। केन्द्र सरकार के संबंधित मंत्रालय/विभाग अपनी विभागीय सेवाओं/सुविधाओं से जनजातीय समुदाय को जोड़ने और उनके विकास की दिशा में अतिरिक्त सक्रियता से कार्य करेंगे। इस अभियान में ग्रामीण विकास, जलशक्ति, विद्युत, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, महिला और बाल विकास, शिक्षा, आयुष, कौशल विकास और उद्यमिता, इलेक्ट्रानिक्स विकास और सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि और किसान कल्याण, पंचायती राज, पर्यटन तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय सहित दूरसंचार, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग को अपनी विभागीय सेवायें देने शामिल किया गया है।

रतलाम का सीएम राइज स्कूल विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल घोषित, मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल मध्यप्रदेश के रतलाम का विनोबा सीएम राइज स्कूल ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार, 2024’ के ‘नवाचार’ श्रेणी में प्रथम स्‍थान पर घोषित हुआ है। लंदन स्थित T-4 एजुकेशन संस्‍था ने आज विभिन्‍न श्रेणियों में विश्‍व के सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कूलों की घोषणा की। इस उपलब्धि पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाला की टीम और स्‍कूल शिक्षा विभाग को बधाई दी है। स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने सीएम राइज विद्यालय रतलाम के सभी सहयोगियों एवं स्‍कूल शिक्षा विभाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। स्‍कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि, यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल राज्य के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सीएम राइज विनोबा ने दुनिया के स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता है। इस पुरस्कार की दौड़ में भारत के अलावा अमेरिका, यूके, स्पेन, ब्राजील, केन्या और थाईलैंड जैसे देशों से लगभग 1000 विद्यालय शामिल थे। T-4 संस्‍था के द्वारा इस अवार्ड की सम्‍मान निधि के तहत सीएम राइज़ विनोबा स्‍कूल रतलाम को 10 हज़ार यू.एस. डॉलर (लगभग 8 लाख 40 हज़ार रूपये) प्रदान किए जायेंगे। शिक्षकों के सतत विकास के लिए साप्ताहिक प्रशिक्षण सत्र। ऑनलाइन शिक्षण सामग्री का उपयोग जो न केवल शिक्षकों के विकास बल्कि छात्रों की शिक्षा को भी सशक्त करता है। बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वर्चुअल संवाद। गूगल फॉर्म के माध्यम से दैनिक उपस्थिति ट्रैक करने की तकनीक।    शिक्षकों के लिए संरचित मान्यता प्रणाली, जो उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करती है।     शिक्षकों के बीच सहयोगी और सकारात्मक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए, टीम निर्माण की नियमित गतिविधियाँ। इस पुरूस्‍कार ने भारत के सरकारी स्कूलों की क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया है। साथ ही, यह भी साबित किया है कि दूर-दराज के आदिवासी क्षेत्रों में भी विश्व-स्तरीय शिक्षा संभव है। सीएम राइज विनोबा स्कूल ने “नवाचार” श्रेणी में अपनी साहसिक और नवाचारी पद्धतियों के माध्यम से यह साबित किया है कि शिक्षा का स्तर कहीं भी और किसी भी परिस्थिति में उच्चतम हो सकता है। स्‍कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने बताया कि, लंदन स्थित T-4 एजुकेशन द्वारा आयोजित विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार उन स्कूलों को वैश्विक मंच देते हैं जिन्होंने शिक्षा में अग्रणी होकर अपने छात्रों और समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डाला। सीएम राइज विनोबा की यह वैश्विक पहचान उसके शिक्षकों, स्कूल लीडर्स एवं समुदाय की दूरदर्शी सोच, अटूट समर्पण और अनुकरणीय प्रयासों का प्रतिफल है। यह उपलब्धि हमें कई चरणों से गुजरने के बाद मिली है। सर्व प्रथम इस पुरस्कार के लिए हमारे तीन विद्यालयों ने नामांकन किया था। कई चरण के साक्षात्कार के बाद उनमे से 2 विद्यालय सीएम राइज विद्यालय झाबुआ का “शैक्षणिक प्रक्रिया में स्वस्थ्य जीवन शैली” एवं सीएम राइज विद्यालय विनोबा रतलाम का“नवाचार” श्रेणी में शीर्ष 10 में चयन हुआ। उसके बाद हमारा एक विद्यालय सीएम राइज रतलाम ने शीर्ष तीन में स्थान हासिल करने के साथ-साथ फाइनल में जगह बनाई और अंतत: यूनाइटेड किंगडम एवं थाईलैंड के विद्यालय से हुई प्रतिस्पर्धा में अपनी श्रेणी में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। सीएम राइज विनोबा ने कई नवाचारी पहलें लागू की हैं जिसकी वजह से वह इस अद्भुत विजय का हकदार बना। राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में स्थित इस स्कूल की यह जीत, मध्य प्रदेश सरकार की शिक्षा में परिवर्तन के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्कूल शिक्षा विभाग के नेतृत्व में, शिक्षकों के सतत विकास के प्रयासों ने छात्रों के लिए उच्च-स्तरीय और सजीव शिक्षण कक्षाओं की नींव रखी है, जिसे आज वैश्विक मंच पर मान्यता मिली है। इस उपलब्धि में सीएम राइज स्कूल कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक भागीदार के रूप में कार्यरत सहयोगी संस्‍था पीपल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पीपल संस्‍था ने सीएम राइज़ विद्यालयों के लिये स्कूल प्रक्रियाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएँ (SOPs) तैयार करने और स्कूल लीडर्स की क्षमता को मजबूत करने तक में स्‍कूल शिक्षा विभाग का सहयोग किया है। पुरूस्‍कारों की घोषणा करते हुए T-4 एजुकेशन के मुख्य कार्यकारी सचिव और सह-संस्थापक, श्री विकास पोटा ने सीएम राइज विनोबा की टीम और मध्यप्रदेश सरकार को बधाई देते हुए कहा, यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारत के सरकारी स्कूलों में विश्व-स्तरीय शिक्षा का निर्माण हो रहा है। यह पूरी दुनिया के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्रद्धा कपूर ने एक्टिंग पर की खुलकर बात, बताया कैसे बनीं प्रशंसकों की पसंद

नई दिल्ली,  फिल्म जगत की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी हालिया रिलीज फ‍िल्म( स्त्री 2 की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रही हैं। इस बीच अभिनेत्री ने आईएएनएस से प्रोफेशनल और पर्सनल मुद्दों पर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि वह बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक क्यों हैं? हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में कल्कि लेबल के लिए रनवे पर वॉक करने वाली अभिनेत्री ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा ‘मेरा मानना है कि इंडस्ट्री में मेरी तरक्की के पीछे कई कारण हैं। श्रद्धा ने कहा कि अलग-अलग तरह की भूमिकाएं चुनने से मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने और दर्शकों से जुड़ने का मौका मिला है। अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी ने कहा कि अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों के साथ वास्तविक संबंध बनाने में मदद मिली है। इसके अलावा उन्होंने आत्म-सुधार के प्रति अपने लगन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मुझे इन बातों ने एक कलाकार के रूप में काफी कुछ सिखाया है। इस बीच ‘स्त्री 2’ की सफलता पर बात करें तो फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 600 करोड़ बेंचमार्क, मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है और 2018 की ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री’ की अगली कड़ी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम रोल में हैं। हाल ही में अभिनेत्री का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें अभिनेत्री शाहरुख खान का नाम लेते हुए मजेदार अंदाज में पैपराजी को भटकाती नजर आ रही हैं। रवीना टंडन की बेटी राशा के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से बाहर निकलते हुए श्रद्धा पैपराजी से कहती नजर आ रही हैं कि अरे वो देखो शाहरुख खान, शाहरुख खान। उन्होंने ऐसा पैपराजी का ध्यान भटकाने के लिए किया, जो उन्हें घेरे खड़े थे। श्रद्धा कपूर की गिनती फिल्म जगत की हिट अभिनेत्रियों में की जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। अभिनेत्री ने साल 2010 में ‘तीन पत्ती’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली हिट ‘आश्की-2’ थी। इसके बाद उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। श्रद्धा कपूर की झोली में कई हिट फिल्में हैं। इस सूची में ‘स्त्री’, ‘स्त्री-2’, ‘तू झूठी मैं मक्का’ जैसी फिल्में हैं। श्रद्धा कपूर अक्सर अपने प्रोफेशनल के साथ ही पर्सनल मुद्दों पर भी खुलकर बात करती नजर आती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में श्रद्धा कपूर ने रिलेशनशिप पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह रिलेशन में हैं और उन्हें अपने पार्टनर के साथ समय बिताना पसंद है। इस बीच श्रद्धा कपूर के आगामी प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो वह ‘धूम’ की चौथी किस्त में रणबीर कपूर के साथ काम करती नजर आएंगी।

प्रतिभागियों ने की राज्यपाल से सौजन्य भेंट, सिकल सेल प्रबंधन की बेस्ट प्रैक्टिसेज की दी जानकारी

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से आये स्वास्थ्य विशेषज्ञों के दल ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल रोग प्रबंधन के लिए आयुष दवाइयों की उपयोगिता पर जोर दिया। उन्होंने रोगियों की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की। राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर सिकल सेल प्रबंधन में उनके द्वारा अपनाई गई बेस्ट प्रैक्टिसेज को समझा। उन्होंने सिकल सेल रोग के प्रबंधन में मध्यप्रदेश द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन अंतर्गत 2 दिवसीय कार्यशाला 23-24 अक्टूबर को भोपाल के होटल कोर्टयार्ड मैरियट होटल में आयोजित की गई। कार्यशाला में 17 राज्यों के नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और राज्य के विभिन्न उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हुए। अपर सचिव एवं मिशन निदेशक श्रीमती आराधना पटनायक ने भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। अपर सचिव श्रीमती पटनायक ने रायसेन जिले में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ढकना चखना एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का दौरा किया एवं उनकी कार्यविधि को जाना। फील्ड विजिट कर समझी सिकल सेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पहले दिन सिकल सेल रोग के प्रबंधन, स्क्रीनिंग, उपचार और जनजातीय समुदायों में रोग की स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने रोग प्रबंधन के वर्तमान तरीकों पर प्रकाश डालते हुए इसमें नवाचार की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधियों ने फील्ड विजिट में सिकल सेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को समझा। बावड़िया कला स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का टीम ने दौरा किया, जहां उन्होंने जनजातीय बच्चों के बीच सिकल सेल स्क्रीनिंग, रोग प्रबंधन और काउंसलिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया। इसके बाद टीम ने इंदिरा गांधी बाल चिकित्सालय के ब्लड बैंक का दौरा कर ऑटोमेशन, कॉम्पोनेन्ट सेपरेशन और अन्य नवीन तकनीकों का अवलोकन किया। बीएमएचआरसी की विभिन्न यूनिट्स, जैसे सेंटर ऑफ कम्पेटेन्स, इमरजेंसी यूनिट और फिजियोथेरेपी यूनिट का टीम ने भ्रमण किया और सिकल सेल रोग के प्रबंधन में उपयोग की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। दूसरे दिन, सिकल सेल रोग के उन्मूलन में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, जीन थेरेपी और रिसर्च की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। कार्यशाला में अपर सचिव एवं मिशन निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती आराधना पटनायक, संयुक्त सचिव, नीति श्री सौरभ जैन, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री हर्ष मंगला, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री संदीप यादव एवं मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-मध्यप्रदेश श्रीमती प्रियंका दास सहित 6 अन्य राज्यों के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक एवं 17 राज्यों से नोडल अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।  

जेन्सेन हुआंग संग नजर आए अक्षय कुमार, बोले- ‘आप कितने अमेजिंग हैं’

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और प्रशंसकों से जुड़ने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह टेक जगत के चर्चित चेहरे जेन्सेन हुआंग के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘कल्पना कीजिए कि आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दुनिया के सबसे बड़े विशेषज्ञ से मिलें और मार्शल आर्ट के बारे में बातचीत करें! आप कितने अद्भुत व्यक्ति हैं जेन्सेन हुआंग। अब मुझे पता चला कि एनवीडिया इतना बड़ा क्यों है।’ फोटो में अक्षय कुमार एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के साथ मार्शल आर्ट पोज में तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों हंसते नजर आ रहे हैं। इस बीच अक्षय कुमार के पेशेवर काम की बात करें तो उनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। अक्षय कुमार और करण जौहर ने अपने नए प्रोजेक्ट की हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की थी। वह भारत के टॉप बैरिस्टर सी. शंकरन नायर के जीवन से प्रेरित फिल्म में बैरिस्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जलियांवाला बाग कांड पर आधारित फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर से काले कोट में नजर आएंगे। निर्माताओं ने अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने एक पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘एक अनकही कहानी, एक अनसुना सच। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी करेंगे, जिसमें अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे अहम भूमिका में नजर आएंगी। अनटाइटल्ड फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, धर्मा प्रोडक्शन की ओर से शेयर किए पोस्टर पर लिखा है ‘एक नरसंहार के चौंकाने वाले कवर-अप पर अनटाइटल्ड फिल्म जिसने भारत के शीर्ष बैरिस्टर सी. शंकरन नायर को ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ने को प्रेरित किया। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित और रघु पलट और पुष्पा पलट की किताब ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ पर आधारित है।‘ बता दें कि ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’डायर द्वारा वायसराय की कार्यकारी परिषद के पूर्व सदस्य चेत्तूर शंकरन नायर के खिलाफ शुरू किए गए मानहानि मुकदमे के अगल-बगल घूमती है। सी. शंकरन नायर एक भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ और सुधारक थे, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित आगामी कोर्टरूम-ड्रामा अक्षय कुमार पर केंद्रित है, जो स्वतंत्रता-पूर्व युग की फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

सोने-चांदी के व्यापारी के अपहरण के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और व्यापारी को सुरक्षित बचा लिया

बैतूल मध्यप्रदेश की बैतूल जिला पुलिस ने सोने-चांदी के एक व्यापारी के अपहरण के बाद तत्परता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और व्यापारी को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को गंज पुलिस थाना क्षेत्र के रामनगर की निवासी रोशनी सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति कृष्णा सोनी का चार अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया है। चारों आरोपी एक सफेद रंग की कार में दुकान पर आए थे और सोना गिरवी रखने के बहाने से जबरन कृष्णा सोनी को कार में बिठाकर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने कृष्णा सोनी के मोबाइल से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। आरोप है कि महिला ने तुरंत 65 हजार रुपये अपहरणकर्ताओं के खाते में ट्रांसफर किए, लेकिन उसके बावजूद भी उसके पति को नहीं छोड़ा गया। उसने पुलिस से संपर्क किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने विशेष टीम गठित की। गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल की सहायता से तत्परता दिखाते हुए व्यापारी कृष्णा सोनी को नागपुर से रेस्क्यू किया और चारों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मंजेद खान और पीड़ित कृष्णा सोनी पूर्व में चंद्रपुर, महाराष्ट्र में सोना-चांदी के जेवर बनाने का काम करते थे। ये पूर्व से एक दूसरे को जानते थे तथा आरोपियों को ये पता था कि कृष्णा बैतूल में व्यवसाय कर रहा है । मंजेद खान ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कृष्णा सोनी का अपहरण किया व आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मंजेद के साथ ही उसके साथियों जमीर बेग, वरुण बेट्टी और प्रतीक लल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet