LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदि महाकाव्य रामायण के रचनाकार, महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि वाल्मीकि जी के अमूल्य विचार मानवता की सेवा, न्याय और सद्भाव के लिये समर्पित रहने की सीख देते हैं। उनके आशीर्वाद से सबका अंतस राममय हो, यही प्रार्थना है।  

प्रेम विवाह का दुखद अंत! पिता भाई ने की थी प्रेमी पति की हत्या, एक महीने बाद फंदे पर झूली बेटी

छिंदवाड़ा  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बहुत ही मार्मिक खबर सामने आई है। यहां परासिया चांदामेटा के वार्ड क्रमांक 7 बडिया लाईन में 19 वर्षीय युवती उर्वषी उर्फ राधिका मालवी ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव बाथरूम में साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। घटना दोपहर साढे़ तीन बजे के आसपास की है। तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा बनाया। साथ ही मामले की जांच कर रही है। दरअसल, युवती के पति की हत्या एक महीने पहले 15 सितंबर की रात उसके पिता और भाई ने चाकू मारकर कर दी थी। आरोपी पिता और भाई बेटी के प्रेम विवाह से नाराज थे। सुसाइड से पहले उर्वषी उर्फ राधिका ने सभी के साथ समय बिताया। उसने सास, ससुर, सास की बड़ी बहन, देवर, जेठ, जेठानी सभी के साथ मिलकर खाना खाया। दोपहर के भोजन के बाद जेठ जेठानी अपने घर चले गए। उर्वषी ने बरतन मांजे। इसके बाद झूले में खेल रहे बच्चों से बात की। खुद भी झूले में झूली। फिर जो किया सबके होश उड़ गए। बाथरूम में जाकर लगाई फांसी झूला झूलने के बाद राधिका नहाने चली गई। काफी देर बाद जब वह बाथरूम से नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने दरवाजा देखा। उसने किचन का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। उसका देवर छत पर चढ़ा। उसने बाथरूम के दरवाजे पर पत्थर मारा तो कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद देवर ने चारदीवारी कूदकर खिड़की से देखा तो उर्वषी फांसी के फंदे पर लटकी थी। मोहल्ले से गुजर रहे थे टीआई वे पुलिस को सूचना देने जा रहे थे। उसी दौरान चांदामेटा टीआई अरुण मर्सकोले मोहल्ले से ही गुजर रहे थे। उन्हें सूचना दी गई। उन्होंने ही दरवाजा तोड़ा। इसके बाद परासिया तहसीलदार को सूचना दी गई। परासिया तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा मौके पर पहुंची। इसके बाद सब इंस्पेक्टर के साथ सिपाही आए। उन्होंने पंचनामा बनाकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर के सामने चाकू मारकर की थी पति की हत्या 23 साल का योगेश मालवी वार्ड सात में रहता था। अपने पिता के साथ टाईल्स लगाने का काम करता था। उसके घर के समीप रहने वाली राधिका से उसका प्रेम था। दोनों का प्रेम विवाह युवती की नानी ने कराया था। लेकिन परिजन नाराज थे। पंद्रह सितंबर की रात युवती के पिता बिल्लू उर्फ विदेषी मालवी ने अपने नाबालिग पुत्र के साथ जाकर युवक को बुलाया और उसके पेट में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। तबाह हो गए दो परिवार योगेष की हत्या के आरोप में युवती के पिता और भाई जेल में है। उसकी मां कहीं चली गई है। उनके घर में ताला लटका है। इधर योगेश की मौत हो गई और एक महीने बाद आज उसकी पत्नी ने भी फांसी लगा ली। दोनों परिवार तबाह हो गए। बेटी जैसी रख रहे थे उर्वषी को मृतक युवती के ससुर पप्पी मालवी ने बताया कि घर में गंगा पूजन है। इसलिए साफ सफाई का काम चालू है। सभी आज हंसी खुशी घर में थे। तनाव या डिप्रेषन जैसी कोई स्थिती नहीं थी। बेटे की मौत के बाद वे बहु को बेटी जैसी रख रहे थे। कई बार उससे पूछा गया कि उसे कहीं जाना हो, कहीं और रहना हो तो उसे छोड देंगे। वह यहीं रहने की बात करती थी। आज उसने दूसरा दुख दे दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी निकिता को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी निकिता को दी बधाई उज्जैन की निकिता पोरवाल ने जीता है “फैमिना मिस इंडिया-2024” का खिताब भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल को “फेमिना मिस इंडिया-2024” का खिताब जीतने पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा है कि बेटी निकिता “मिस वर्ल्ड पेजेंट” में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का मान बढ़ाएं यही कामना है।  

2 लाख लोगों ने सिंगाजी की समाधि के किए दर्शन, चढ़ाया 1000 किलो घी, 20 ट्रॉली नारियल और एक हजार निशान

खंडवा मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र के निर्गुणी संत सिंगाजी महाराज की समाधि स्थल पर शरद पूर्णिमा पर लगने वाला दस दिवसीय मेला शुरू हुआ है। इस मेले के पहले ही दिन शरद पूर्णिमा होने के चलते, देश-प्रदेश से देर रात तक यहां करीब दो लाख से अधिक सिंगाजी भक्त पहुंचे और समाधि पर मत्था टेका। वहीं इसके एक दिन पहले से ही यहां करीब 60 हजार भक्त पहुंच चुके थे। पूर्णिमा पर दिन भर यहां निशान चढ़ाने का सिलसिला जारी रहा। दो दिन में ही यहां करीब एक हजार से अधिक निशान चढाए गए। वहीं झाबुआ के महाराजा परिवार का भी मुख्य निशान मंदिर परिसर में पहुंचा। सिंगाजी महाराज की समाधि पर शाम के समय दीप स्तंभ पर दीपों को प्रज्वलित कर महाआरती भी की गई। यहां चढ़ाया जाता है शुद्ध देशी घी सिंगाजी महाराज की समाधी पर दो दिन में दो लाख से अधिक श्रद्धालओं ने अपने गुरु के चरणों में शीष नवाकर गुरु दीक्षिणा में शुद्ध घी चढ़ाया है। यहां दो दिन में करीब पांच बैरल घी इकट्ठा हुए हैं। एक बैरल में 200 लीटर लगभग घी आता है। यह बाजार से खरीदा गया नहीं, बल्कि भक्तों द्वारा पाले गए दुधारू जानवरों के दूध से बनाया गया होता है। इस दौरान 20 ट्रॉली के लगभग नारियल प्रसादी चढ़ाया गया। घूनी माई नहीं होने से रैलिंग किनारे भक्तों ने नारियल फोड़, पूजन कर मां नर्मदा को अर्पित किया। झाबुआ राजपरिवार क्यों हैं मुरीद? चार सौ साल से ज्यादा समय से सिंगाजी धाम में झाबुआ के महाराजा के परिवार के यहां से तीन निशान निकलते हैं, जो गुरु पूर्णिमा को चलकर तेरस को संत सिंगाजी गांव पहुंचते हैं। लाल बड़ा वाला निशान संत सिंगाजी का होता है। पीला निशान दल्लुदास महाराज का होता है, जो संत सिंगाजी के नाती हैं। जिनके धागे बांधने से महारानी को पुत्र रत्न की प्राप्ती हुई थी। तीसरा छोटा वाला लाल निशान केवट का है। इसकी नौका नर्मदाजी में राज परिवार को लेकर डूब रही थी। संत सिंगाजी को पुकारने पर संत वहां पहुंचे और नाव को डूबने से बचाया था। विजय शाह थे मुख्य अतिथि मेला ग्राउंड में दुकानों पर खरीदी के लिए भीड़ लगी रही। खोया-पाया विभाग ने बच्चों को परिवार से भी मिलाया। जनपद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शाह, कैबिनेट मंत्री, मांधाता विधायक नारायण पटेल की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान समाधि स्थल पर खंडवा विधायक कंचन तनवे, हरसूद जनपद के सीईओ अरविंद पाटीदार सहित कई लोग पहुंचे थे।  

बिग बॉस 18 एपिसोड 11 हाइलाइट्स: जानें घर में क्या चल रहा है

बिग बॉस 18′ का बीता एपिसोड काफी धमाकेदार रहा, लेकिन अब इसे भी डबल धमाका 16 अक्टूबर के एपिसोड में हुआ। घर में किसी बात पर अविनाश और चुम दरांग की लड़ाई हो गई। चुम ने अविनाश को खूब गालियां दीं तो वह बौखला गए। करणवीर बीचबचाव करने आए, तो अविनाश उनसे भी भिड़ गए। मुद्दा बिग बॉस द्वारा करवाए गए विश वाले टास्क के बाद शुरू हुआ। इसमें घरवालों को मौका दिया गया कि वो अपने भविष्य को अच्छा करने के लिए कुछ चीजें मांग सकते हैं। ट्विस्ट तब आता है, जब घरवाले वोट करके अविनाश को घर से बेघर करवाने का फैसला लेते हैं। लेकिन बिग बॉस यहां भी मास्टरस्ट्रोक खेल जाते हैं। चाहत पांडे ने क्लियर किए विवियन संग गिले-शिकवे एपिसोड की शुरुआत होती है। चाहत पांडे, विवियन डीसेना के पास जाती हैं और उनसे पूछती हैं कि उन्हें उनसे दिक्कत क्या है। वह उनसे सॉर्ट आउट करने की कोशिश करती हैं, और विवियन को सॉरी बोलती हैं। चाहत कहती हैं कि उनकी मंशा ऐसी नहीं थी। इसके बाद चाहत कहती हैं कि वह ‘रात गई बात गई’ में विश्वास करती हैं। वह विवियन से यह भी कहती हैं कि जो भी गिले-शिकवे हैं, वो सब भूल जाएं और नई शुरुआत करें। विवियन भी चाहत से कहते हैं कि भविष्य में ये चैप्टर फिर ना खुले और जब भी बात होगी एक नए चैप्टर पर बात होगी। रजत दलाल से लड़ीं चाहत पांडे, इस बात पर छिड़ी जंग इसके बाद रजत दलाल, चाहत के सामने ट्रेन वाले टास्क का जिक्र कर रहे थे। वह सबको बताते हैं कि कैसे चाहत के चक्कर में उनका भी नुकसान हो गया। रजत जब यह बोलते हैं कि वह उनसे ज्यादा बात करते हैं जिनमें कॉमन सेंस है। यह बात चाहत को बुरी लगती है। वह रजत पर चिल्लाती हैं और उन्हें चेतावनी देती हैं कि अगर उनमें कॉमन सेंस नहीं है, तो वह उनसे बात न करें। चाहत ने रजत दलाल को कहा ‘बंदर’ चाहत पांडे जब बिस्तर से गिर जाती हैं, तो रजत उनका मजाक उड़ाते हैं और बोलते हैं कि इसने इस बार ड्रामा नहीं कर रही। चाहत को बुरा लगता है और बोलती हैं कि शर्म करो। तो रजत भड़क जाते हैं और बोलते हैं कि मैं क्यों शर्म करूं। मैं क्या तेरे घर का खा रहा हूं? इसी बात पर तू-तड़ाक हो जाती है। चाहत, रजत दलाल को बंदर बोलती हैं। रजत फिर कहते हैं कि बंदर हमारे पूर्वज थे। मैं तुम्हारा पूर्वज हूं। ध्यान रखना और अबसे पूजा करना। राशन को लेकर घर में बगावत इसके बाद बिग बॉस घर में राशन भिजवाते हैं। राशन सिर्फ पांच लोगों के लिए भिजवाया जाता है। विवियन समेत कुछ कंटेस्टेंट्स इस राशन को स्वीकार नहीं करते। वो भूख हड़ताल पर जाने का फैसला करते हैं। अरफीन उन्हें रोकते हैं। अरफीन घरवालों को समझाते हैं कि जिसे खाना है, वो खा सकता है और जिसे नहीं खाना है, वो अपना हिस्सा लेकर वापस कर सकता है। सारा समेत तीन घरवाले राशन स्वीकार कर लेते हैं और बाकी इनकार कर देते हैं। उधर भूख के कारण श्रुतिका का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है विश वाला टास्क, टाइम का ट्विस्ट बिग बॉस घरवालों से को किचन तो कभी लिविंग एरिया में कुछ ढूंढने के लिए कहते हैं। फिर वह उन्हें रोकते हैं और कहते हैं कि कोई ट्रेजर हंट नहीं चल रहा। फिर बिग बॉस घरवालों को बताते हैं कि जिस जिसको अपने भविष्य की तकलीफ मिटाने के लिए जो-जो चाहिए, वो कन्फेशन रूम में आकर मांग सकते हैं।

विधायक बाबू जंडेल एक बार फिर विवादित बयानों से सुर्खियों में, भगवान भोलेनाथ का नाम लेते हुए अपशब्द कहे

श्योपुर  मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में हैं. गुरुवार को सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में कांग्रेस नेता भगवान भोलेनाथ को लेकर काफी आपत्तिजनक बयान देते हुए नजर आ रहे हैं. विधायक ने भगवान शिव के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया. हालांकि एमएलए बाबू जंडेल ने वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया कि ये वीडियो फेक है. इसे गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की. वीडियो में कांग्रेस विधायक भगवान शिव को लेकर आपत्तिजनक बातें कहते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब इसे लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी और अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पुजारी बोले- कार्रवाई होनी चाहिए महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बाबू जंडेल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. महाकाल मंदिर के पुजारी और पुजारी महासंघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि यह बयान अत्यंत निंदनीय है. विधायक नशे में भगवान शिव का अपमान कर रहे हैं. हम सरकार से मांग करते हैं कि इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो. सनातन धर्म का अपमान करने वाले लोगों के लिए सख्त कानून बनना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत न करे.’ इस बीच भाजपा नेताओं ने भी इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले किए हैं. भाजपा नेताओं ने इसे एक्स पर शेयर करते हुए कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है. अब देखना होगा कि इस विवादित बयान पर क्या कार्रवाई होती है और यह मुद्दा राज्य की राजनीति में किस ओर रुख करता है. कांग्रेस बोली- पुराना है वीडियो कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक का कहना है कि वीडियो 5 साल पुराना है. वीडियो मजाक में बनाया गया. शंकर भगवान के मंदिर के लिए खुद बाबू जंडेल ने दान किया था. उनके एक दोस्त, जो बीजेपी में चले गए हैं उन्होंने चुनावी फायदे के लिए वीडियो को अब पब्लिक किया है. विधायक ने कहा- वीडियो के साथ छेड़छाड़ कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने भाजपा की ओर से लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि भोलेनाथ उनके भी आराध्य हैं। जंडेल ने कहा, ‘मैं भगवान भोलेनाथ को पूजता हूं, इस तरह की बात भगवान भोलेनाथ के प्रति मैं कहना तो दूर सोच भी नहीं सकता। जो वीडियो वायरल किया है वह कांट, छांट करके रामनिवास रावत के लोगों ने मुझे बदनाम करने वायरल किया है।’

ज़ी सिनेमा पर 20 अक्टूबर को होगा चंदू चैंपियन का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन का वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर 20 अक्टूबर को होगा। ज़ी सिनेमा इस वीकेंड चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मुरलीकांत पेटकर का बेमिसाल सफर लेकर आ रहा है।कबीर खान द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन के दमदार अभिनय से सजी यह फिल्म न सिर्फ इंसानी जज़्बे की जीत दर्शाती है बल्कि हौसले की सच्ची कहानियों को भी सलाम करती है। कार्तिक आर्यन ने बताया ,मुरलीकांत पेटकर का रोल निभाने की तैयारी के लिए मैंने अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल दी। मुझे ऐसी डाइट लेनी पड़ी जो मेरे लिए अनजान थी और जिनका स्वाद हमेशा अच्छा नहीं होता था। यह मेरे जैसे खाने के शौकीन इंसान के लिए एक चैलेंज था। इसने न सिर्फ मेरे शरीर को बदला, बल्कि मुझे और ज्यादा ध्यानशील और सकारात्मक इंसान भी बनाया। मैंने लगभग 18 महीनों तक एक सख्त दिनचर्या का पालन किया, जिसमें मैंने पूरी लगन से मेहनत की और अपने कैलोरी इनटेक को एडजस्ट किया। शुरुआत में मुझे संघर्ष करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद मैंने अंततः इस अनुशासित जीवनशैली को अपनाया- समय पर खाना, समय पर सोना और नियमित रूप से जिम जाना। अपनी पिछली खाने की आदतों को छोड़ना कठिन था, लेकिन अब मैं इस नई दिनचर्या का आदी हो गया हूं, जो हमेशा स्वाद में अच्छी नहीं होती लेकिन मेरी पूरी सेहत पर सकारात्मक असर करती है। कार्तिक आर्यन ने कहा,चंदू चैंपियन के लिए ट्रेनिंग करना मेरे पहले के अनुभवों से बहुत अलग था, जिसमें तैराकी, मुक्केबाजी और कुश्ती सहित कई तरह के स्किल सेट्स की जरूरत थी। मुझे कुछ ख़ास चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जैसे कि गहरे पानी के अपने डर पर काबू पाना क्योंकि मैं पेशेवर रूप से तैरना नहीं जानता था। अपनी बॉडी में इतना बड़ा बदलाव लाने के लिए बहुत धीरज और मानसिक संतुलन की जरूरत थी, क्योंकि मुझे बॉडी फैट का एक बड़ा हिस्सा कम करना था। यह बूट कैंप करीब 18 महीने तक चला और इसमें युद्ध और कुश्ती के सीन्स सहित रोल की शारीरिक मांगों के लिए कड़ी तैयारी शामिल थी। चंदू चैंपियन का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, जी सिनेपा पर रविवार, 20 अक्टूबर को रात 8 बजे होगा।  

डिजिटल अरेस्ट करके लाखों रुपये ठगने के बढ़ने लगे केस

इंदौर मोबाइल-इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं। छोटी-सी गलती उपभोक्ता को अपराधियों का शिकार बना देती है। ठग घर बैठे हर महीने करोड़ों रुपये ठग रहे हैं। आप इन 15 तरीकों को जान लीजिए, जिनसे ठगी हो रही है। अपराध शाखा में पिछले नौ महीने में ही नौ हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। डॉक्टर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, इंजीनियर, व्यवसायी और विज्ञानी तक ठगी का शिकार हुए हैं। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक स्कैमर फोन काल, ई-मेल, एसएमएस के माध्यम से लोगों को निशाना बनाते हैं। सबसे ज्यादा ठगी इन्वेस्टमेंट और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हो रही है। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में लोग आसानी से शिकार बन जाते हैं। एडीसीपी के मुताबिक कुछ मामलों में तो साइबर पुलिस पीड़ितों की राशि बचा लेती है, लेकिन ज्यादातर मामलों में राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर कर ली जाती है। स्कैमर ट्राई, सीबीआई, क्राइम ब्रांच, आरबीआई और ईडी अफसर बनकर काल करता है। उपभोक्ता को मानव तस्करी, ड्रग और फर्जी पासपोर्ट केस में गिरफ्तार करने की धमकी देता है। परिचित बनकर ठग आनलाइन रुपये जमा करने का झांसा देता है। फर्जी एसएमएस भेजकर उपभोक्ता से स्वयं के खाते में रुपये जमा करवा लेता है। क्रेडिट कार्ड आरोपित कार्ड की डिटेल लेकर रुपये निकाल लेता है। शासकीय योजना गैस कनेक्शन, महिला संबंधित योजनाओं में लाभ का झांसा देकर एपीके फाइल के जरिए फोन हैक कर लेते हैं। गूगल से सर्च करने पर गूगल पर ठग ने ग्राहक सेवा केंद्र के रूप में नंबर साझा कर रखे हैं। जरूरतमंद को मदद का झांसा देकर गोपनीय जानकारी ले लेते हैं। आर्मी अफसर बनकर स्कैमर फर्जी आर्मी अफसर बनकर फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक सामान बेचने का झांसा देकर रुपये ले लेते हैं। केवायसी का झांसा ठग खाता अपडेट करने का झांसा देकर एप इंस्टल करवाकर फोन हैक कर लेते हैं सात करोड़ 28 लाख रुपये बचाए इस वर्ष अपराध शाखा ने इस वर्ष साइबर अपराधियों के खातों से सात करोड़ 84 लाख रुपये फ्रीज करवाकर पीड़ितों को लौटाए हैं। गत तीन साल में बचाए रुपये     2021 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये     2022 में 3 करोड़ 92 लाख रुपये     2023 में 4 करोड़ 32 लाख रुपये यहां करें शिकायत साइबर हेल्प लाइन – 7049124445 एनसीआरपी – 1930

राज्यपाल पटेल केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय अखिल भारतीय स्पर्धा के शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल हुए

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रतियोगिता में भाग लेने से नया जोश और मनोबल तो मिलता ही है, साथ ही अपने और दूसरों के प्रदर्शन के अनुभव से कौशल का नया स्तर प्राप्त होता है। प्रतियोगिता में ज्ञान और कौशल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि हार-जीत से कही अधिक महत्वपूर्ण हमारी संस्कृति, सुसंस्कृत जीवनशैली की गरिमा और गौरव का सम्मान है। राज्यपाल पटेल आज केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय क्रीड़ा, सांस्कृतिक, शैक्षिक स्पर्धा, युवा महोत्सव 2024 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित विशिष्ट ग्रंथों, “सर्वसमावेशी शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में महर्षि दयानन्द सरस्वती” और “भारतीय ज्ञान परम्परा शिक्षक शिक्षा” का लोकार्पण किया। महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर मिथिला प्रसाद त्रिपाठी, युव संसद जयपुर के संस्थापक आशुतोष जोशी मंचासीन थे।     राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि आधुनिक मानव जीवन से जुड़े क्षेत्रों शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी जीवन आदि कई विषयों में संस्कृत ज्ञान निधि की प्रासंगिकता आज बढ़ रही है।दुनिया में संस्कृत भारत की सॉफ्ट पावर का सबसे प्रमुख ज़रिया है। हमें ऐसा वातावरण तैयार करना होगा जिसमें संस्कृत के ज्ञान को आधुनिक और शोध परक दृष्टि से देखा जाए और ज्ञान के नए स्वरूप को प्रकाशित किए जाए। समय की आवश्यकता है कि हमारे पास ऐसे युवा हो, जिनमें संस्कृत के साथ कम्प्यूटर कोडिंग की तकनीक और अनुसंधान का सामर्थ्य हो। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत निर्माण प्रयासों के लिए जड़ों से जुड़ें वैश्विक प्रतिस्पर्धा हेतु सक्षम युवाओं का निर्माण समय की जरूरत है। विश्वविद्यालय को संस्कृत भाषा की भारतीय ज्ञान परम्परा को भविष्य की दृष्टि से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ समन्वय से भारत को ज्ञान की महाशक्ति बनाने की जिम्मेदारी लेना होगी। विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों को संस्कृत के अध्ययन और अनुसंधान के द्वारा राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों के समाधान खोजने के अवसर उपलब्ध कराने होंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों के समग्र, सर्वांगीण विकास में ऐसे शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल स्पर्धाओं के आयोजन अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होते है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारतीय ज्ञान परम्परा के संरक्षण एवं संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने और अखिल भारतीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की सराहना की है। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर मदन मोहन झा ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सांस्कृतिक गतिविधियों का विवरण दिया। बताया कि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान से प्रारम्भ होकर 55वीं वर्ष गांठ के अवसर तक विश्व में संस्कृत का पर्याय बन गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय मल्टी डिसिप्लिनरी, बहुपरिसरीय विश्वविद्यालय है, जिसमें 12 परिसर, 28 महाविद्यालय और 105 से अधिक मान्यता प्राप्त संस्थाएं शामिल है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में भारतीय विधिशात्र, नाट्य शास्त्र के पाठ्यक्रम के साथ ही बी.ए. ऑनर्स, संस्कृत, सिविल सर्विसेज, शुरू किया गया है, जिसमें संस्कृत एवं सिविल सर्विसेज के पाठ्यक्रम का अध्ययन कराया जाता है। विद्यार्थी पाठ्यक्रम के 5 में से किसी एक विषय में स्नातकोत्तर की एक वर्षीय उपाधि भी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को नेक द्वारा A++ की ग्रेडिंग प्राप्त है। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति विगत 2 वर्षों से सफलता पूर्वक क्रियान्वित की जा रही है। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के निदेशक प्रोफेसर रमाकांत पांडेय ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय देश के 12 प्रांतों में प्रस्तारित है। आयोजित, प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय स्पर्धा के विजेता शामिल हो रहे है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए विषय विशेषज्ञ विद्वान शामिल है। धन्यवाद ज्ञापन भोपाल परिसर के सहायक निदेशक प्रोफेसर नीलाभ तिवारी ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा भगवती सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलन कर पूजन किया। परिसर के छात्रों द्वारा वैदिक मंगलाचरण एवं नाट्य अनुसंधान विभाग के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का शॉल, शंख और पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।  

है जवानी तो इश्क होना है में काम करेंगे वरूण धवन

मुंबई, बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन अपने पिता डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में काम करते नजर आ सकते हैं। वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बन्नी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीरीज के अलावा वरुण इन दिनों एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है रमेश तौरानी के प्रोडक्शन की इस फिल्म को वरूण के पिता डेविड धवन निर्देशित करेंगे। डेविड धवन इससे पूर्व वरूण धवन को लेकर मैं तेरा हीरो, जुड़वा 2 और कुली नंबर 1 बना चुके हैं। चर्चा है कि वरुण धवन नवंबर में गोवा में है जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग शुरू करेंगे।अगले साल की शुरुआत में इस फिल्म के कुछ सींस की शूटिंग विदेश में की जा सकती है।

18 से 27 अक्टूबर तक बिजली मेंटेनेंस, सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति

छिंदवाड़ा मानसून के बाद बिजली विभाग ने एक बार फिर से मेंटेनेंस शुरू कर दिया है। बिजली तारों के मेंटेनेंस के चलते 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक शहर के विभिन्न फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्र के रहवासियों को अलर्ट किया है कि वह संबंधित समय से पूर्व बिजली आपूर्ति संबंधी कार्य निपटा लें। एमपीईबी का यह मेंटेनेंस कार्य शहर के अलग-अलग हिस्सों में किया जाएगा। जानिए कब कहां बंद रहेगी बिजली आपूर्ति। 18 अक्टूबर को यहां बंद रहेगी बिजली : थुनिया फीडर – थुनिया भाण्ड, हवाई पट्टी, आशीर्वाद बाया, एनी कॉलेज, खैरवाडा, लिंगा वितरण केन्द्र का आशिक क्षेत्र । 19 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में बंद रहेगी आपूर्ति : वाटर सप्लाई फीडर एस.ए.एमा, कॉलोनी, भरतादेव रोड, ठाकरेढाना, आनंद लॉन, छत्रपति शिवाजी स्कूल, शंकर होम, ओम स्टेट, उब्लू सी.एल. कॉलोनी, चन्द्रप्रभा लॉन, सपना चौक चंदनगांव आदि। 20 अक्टूबर को चंदनगांव फीडर : साबलेवाड़ी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अशीर्वाद कॉलोनी, माता मंदिर कॉलोनी, कृषि विज्ञान सोन्द्र, 132 के.व्ही. कॉलोनी, जे.पी. इन होटल, नागपुर रोड बोदरी नदी से कृष्णा मोटर्स तक का क्षेत्र। 21 अक्टूबर को सोनपुर फीडर : सोनपुर बस्ती एवं प्रधान मंत्री आवास सोनपुर 22 अक्टूबर को खजरी फीडर : खजरी फीडर प्रियदर्शिनी कॉलोनी, सिद्धी विनायक कॉलोनी, सांई वाटिका, नेचर सिटी, शिरडीपुरन, फ्रेण्ड्स कॉलोनी, आनंद नगर, उमरुटोला आदि। 23 अक्टूबर को मोहरली फीडर : मोहरली फीडर फर्स्ट स्टेप स्कूल, विनराड़ाना, जामुनझिरी, झण्डा, गिट्टी खदान, मोहरली, खैरी भोपाल, लहगहुआ आदि। 24 अक्टूबर को लिंगा फीडर : श्रद्धा नगर, अंबेडकर नगर, रानी कोठी, राज नगर, प्रज्ञापुरन, संचार कॉलोनी, गुरैया रोड़, बर्धनान सिंटी, पाठावाना, सब्जी मण्डी, डी.एल.एस. होम्स, हाथीगोटा चंदनगांव आदि। 25 अक्टूबर को कुकड़ा फीडर : कुकड़ा फीडर कुकड़ा, ताज नगर, उबैद नगर, अमन कॉलोनी, येद विहार कॉलोनी, विद्या सागर रेसीडेंसी, दुग्ध डेयरी, ढीमराढाना आदि। 26 एवं 27 अक्टूबर को गांगी वाड़ा एवं सर्रा फीडर : गांगीवाडा एवं मुरैया फीडर परासिया रोड, भायदे कॉलोनी, विशु नगर, आदर्श नगर, विवांता हॉस्पिटल, मलेरिस हॉस्पिटल, सर्वोत्तम नगर अपनी रसोई, संजू बाबा, कामठी विहार, नोनिया करबल, बजरंग नगर, शंकर नगर, काराबोह क्षेत्र। सर्रा फीडर एम पी ई थी. ऑफिस एकता कॉलोनी, पचमढीढाना, टाईल्स फेक्ट्री, पम्प हाउस कॉलोनी, महाजन लॉन, सर्रा, मटकुली, सोनारे हॉस्पिटल नागपुर रोड, राजा की बगिया से पेट्रोल पम्प चंदनगांव तक।

7 महीने के बाद खुलेगी भोपाल DRM तिराहे की सड़क,टाई बैरिकेडिंग, लोगों को मिली राहत

भोपाल  हबीबगंज नाके पर डीआरएम तिराहे की सड़क जो पिछले सात महीनों से बंद थी, बुधवार को उसे एक तरफ से खोल दिया गया। इस सड़क के खुलते ही हजारों लोगों को राहत मिली है, जो इस सड़क से रोजाना आवाजाही करते हैं। ज्ञात हो कि मार्च में मेट्रो स्टील ब्रिज के निर्माण के कारण यह सड़क बंद कर दी गई थी, जिससे कई क्षेत्रों के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के बंद होने से अवधपुरी, बीडीए, एम्स, अलकापुरी, साकेतनगर, और अमरावतखुर्द समेत सैकड़ों कालोनियों के निवासी प्रभावित हो रहे थे। लोगों को वैकल्पिक मार्ग से होकर पांच-सात किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। इसके साथ ही मार्ग बंद होने के कारण वीर सावरकर सेतु से लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया था। वहीं इस इलाके से सटे साकेत नगर और शक्ति नगर की अंदरूनी सड़कों पर भी यातायात का भार अधिक हो गया था। इस बीच, डायवर्सन के कारण एक दर्दनाक हादसे में विश्वकर्मा नगर में 10 साल के बच्चे दीपक सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। बुधवार को मेट्रो कॉर्पोरेशन ने अपनी बैरिकेडिंग और सामान हटा लिया और पुलिस को रास्ता खोलने का पत्र सौंप दिया। हालांकि रेलवे ट्रैक के पास गड्ढों को भरने का काम अभी जारी है, जिससे पूरी तरह से यातायात गुरुवार या शुक्रवार को बहाल होने की उम्मीद है। इस सड़क के खुलने से लाखों लोगों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। एक माह बंद रहेगा अल्पना तिराहा से भोपाल टाकीज तक मार्ग उधर, लोक निर्माण विभाग द्वारा अल्पना टाकीज तिराहा से भोपाल टाकीज चौराहे तक (हमीदिया रोड) पर सड़क का पुन: निर्माण कराया जा रहा है। विभाग एवं सड़क निर्माता कंपनी ने कार्य के दौरान इस मार्ग के यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की जरूरत बताई है। इस आशय की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार से 16 नवंबर तक इस सड़क के यातायात को परिवर्तित मार्ग से गुजारने की व्यवस्था की है। जो इस तरह रहेगी।     अल्पना तिराहे से भोपाल टाकीज चौराहे की ओर जाने के लिए अल्पना तिराहे से एकांगी मार्ग का उपयोग कर नादरा बस स्टैंड चौराहा एवं नादरा बस स्टैंड से भोपाल टाकिज की ओर जा सकेंगे।     भोपाल टाकीज चौराहे से अल्पना तिराहे की ओर जाने के लिए भोपाल टाकिज चौराहा से सिंधी कालोनी चौराहा होकर अग्रवाल धर्मशाला, सपना लाज तिराहा, समानांतर मार्ग होकर अल्पना तिराहे की ओर आ सकेंगे।     इसी प्रकार भोपाल टाकीज चौराहे से नादरा बस स्टैंड की ओर जाने के लिए सिंधी कालोनी चौराहा होकर अग्रवाल धर्मशाला, सपना लाज तिराहे से नादरा बस स्टैंड जा सकेंगे।  

चंडी पहाड़ की चोटी पर मिला एक महिला का जला शव, जताई जा रही बलि की आशंका

छतरपुर छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम गढ़ा गांव में चंडी पहाड़ की चोटी पर चंडी माता के स्थान पर एक महिला का जला शव मिला है। जहां इस शव के मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक मंदिर के पुजारी सुबह 5 बजे चंडी माता मंदिर में अगरबत्ती लगाने के लिए गए थे, वहां पर एक महिला का शव जल रहा था। प्रथमदृष्टया पता चला है कि महिला को कागजों से जलाया गया है। घटना की सूचना पुजारी ने पुलिस को सूचना दी है। जहां पुलिस ने मौके पर जाकर महिला का जला शव एवं राख को भरकर राजनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं महिला की बलि तो नहीं दी गई। या महिला के साथ कोई वारदात और अप्रिय घटना घटित की गई है और मामले से बचने उसे छिपाने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया हो और महिला को मार डाला गया हो। हालांकि इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल इस मामले और घटना के संबंध कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। दरसल क्योंकि घटना धाम के पास ही घटित हुई है। वहीं अब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि माजरा क्या है और महिला की मौत का ख़ुलासा होगा। फिलहाल थाना पुलिस घटना और मामले की जांच में जुट गई है।

झाबुआ में ब्राउन शुगर बेचने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झाबुआ मेघनगर में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ाए जाने के बाद अब झाबुआ से पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी इस तस्कर के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपए है। गौरतलब है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दो दिन पहले इंदौर में बयान दिया था कि प्रदेश में राजस्थान के प्रतापगढ़ से ड्रग्स आ रही है। उनके पास सौदागरों की लिस्ट है। तीन लाख की ड्रग लेकर डिलीवरी देने जा रहा था एसडीओपी रूपरेखा यादव और टीआई आरसी भास्करे ने बताया, मंगलवार रात थांदला की ओर से आ रहे बाइक सवार को रोका। चालक शाहिद गुलशेर खान निवासी कोठड़ी, जिला प्रतापगढ़ के पास से 3 लाख रु. की 30 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। वह इसे काला उर्फ निक्की मारू निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी को देने जा रहा था। उसे भी गिरफ्तार किया है। बदमाश पर 30 से ज्यादा अपराध हैं दर्ज इंदौर डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार अर्जुन पिता ग्यारसीलाल मीणा निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार विजय नगर पुलिस ने 22 अगस्त को यश उर्फ नन्नू को 12.9 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर अर्जुन को मंदसौर से गिरफ्तार किया है। वह प्रतापगढ़ से ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचता था।  

‘वन डायरेक्शन’ बैंड के एक्स मेंबर लियाम पायने की मौत

ब्रिटिश बॉयबैंड वन डायरेक्शन के एक्स मेंबर लियाम पायने का 31 साल की उम्र में निधन हो गया। वो अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक होटल की बालकनी से गिर गए। ये घटना 16 अक्टूबर 2024 को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस दिन वो होटल की लॉबी में अलग बिहेव कर रहे थे। लियाम पायने अपने एक्स ‘वन डायरेक्शन’ बैंडमेट नियाल होरान के एक म्यूजिक प्रोग्राम में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना में थे। दोनों स्टेज पर फिर साथ आए थे। सिंगर ने अतीत में नशे की लत और मानसिक स्वास्थ्य के साथ अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की थी। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या वो दुर्घटनावश बालकनी से गिर गए या फिर वो नशे में धुत थे! होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि ‘म्यूजिशियन और गिटारिस्ट ‘वन डायरेक्शन’ बैंड के पूर्व सदस्य लियाम जेम्स पायने की आज एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई।’ तहस-नहस हालत में मिला लियाम का कमरा! मौत से एक घंटे पहले लियाम स्नैपचैट पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो होटल के उस कमरे की हैं, जहां लियाम ठहरे थे। वहां पर काफी सामान टूटी-फूटी हालत में मिला है। उनके फैंस ने सिंगर के मर्डर का दावा किया है। लियाम को उनके गानों ‘किस यू’, ‘मैजिक’, ‘परफेक्ट’ और ‘फॉर यू’ के लिए जाना जाता है। सुसाइड के आते थे विचार! लियाम पायने ने 2021 में खुलासा किया कि ‘वन डायरेक्शन’ के टूर के दिनों में उनके मन में आत्महत्या के विचार आए थे। म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर लियाम की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। चार्ली पुथ, पेरिस हिल्टन और जेडवर्ड जैसी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। लियाम की फैमिली में एक्स पार्टनर चेरिल के साथ उनका 6 साल का बेटा ग्रे पायने है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet