LATEST NEWS

हिंगोरानी से मिले 70 लाख के जेवरात, कैश, संपत्ति के दस्तावेज और अवैध हथियार…

भोपाल भोपाल में लोकायुक्त (Bhopal Lokayukta) की टीम ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत छापेमारी की. इस दौरान लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई. इसके बाद गांधी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई देर रात तक चली. इस छापेमारी के दौरान जेवरात व नकदी के अलावा संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. दरअसल, लोकायुक्त टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत पर तकनीकी शिक्षा विभाग के जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के घर समेत 6 अलग-अलग जगहों पर छापा मारा. रमेश हिंगोरानी के घर सहित स्कूलों और बेटों के दफ्तर पर एक साथ छापा मारा गया. बैरागढ़ में 2 जगहों पर, गांधी नगर में 3 जगहों पर और श्यामला हिल्स के पास एक दफ्तर में कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान रमेश हिंगोरानी के पास आय से अधिक संपत्ति मिली. इस मौके पर कैश, डायमंड और सोने चांदी के कीमती आभूषण, कई संपत्तियों के दस्तावेज, निवेश के कागजात, 4 कार और 5 दो-पहिया वाहन मिले. लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई के दौरान 1014 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये है. इसके अलावा 1021 ग्राम चांदी के आभूषण भी मिले, जिनकी कीमत लगभग 55,500 रुपये आंकी गई है. इस छापेमारी में कुल 12 लाख 17 हजार 950 रुपये की नकदी भी जब्त की गई. इसके अलावा गांधीनगर के प्रेरणा किरण स्कूल एयरोसिटी में तलाशी के दौरान एक देशी पिस्तौल भी बरामद की गई. इस मामले की सूचना तत्काल गांधी नगर थाने को दी गई. इस मामले में नीलेश हिंगरोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. तलाशी के दौरान कई संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं. इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि उनके सही मूल्यांकन और वैधता की जांच की जा सके. छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है और उम्मीद है कि इस जांच से और भी खुलासे हो सकते हैं. लोकायुक्त की टीम ने कड़ी निगरानी के साथ इस मामले की जांच को अंजाम दिया. अधिकारियों का कहना है कि बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. यह छापेमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा है.    

राहुल मोदी से ब्रेकअप के बाद सिंधी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। बीते दिनों राहुल मोदी से ब्रेकअप के बाद वो लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और अब सिंधी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं! बताया जा रहा है कि ‘स्त्री 2’ फिल्म के प्रमोशन के वक्त उनके बॉयफ्रेंड दिल्ली में उनके साथ मौजूद थे और फैशन शो में भी एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे थे। Shraddha Kapoor ने हाल ही में रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की थी। इसके कुछ दिनों बाद ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि वो एक सिंधी व्यवसायी को डेट कर रही हैं, जिसका बॉलीवुड से सीधे तौर पर तो कोई संबंध नहीं है। ये बात श्रद्धा के स्क्रिप्ट राइटर राहुल मोदी से ब्रेकअप के कुछ महीने बाद सामने आई है। श्रद्धा को सिंधी बिजनेसमैन से हुआ प्यार बीते बुधवार को रेडिट पर एक थ्रेड वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि 37 साल की श्रद्धा को एक सिंधी व्यवसायी से प्यार हो गया है, जो दिल्ली में ‘स्त्री 2’ के प्रमोशन के दौरान भी उनके साथ था। पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि इस ‘मिस्ट्री मैन’ का सीधे तौर पर बॉलीवुड से कोई कनेक्शन नहीं है, लेकिन फिल्मों के निवेश में उनकी हिस्सेदारी है। उम्र में श्रद्धा से छोटे हैं नए बॉयफ्रेंड पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि श्रद्धा के कथित पार्टनर उनसे उम्र में छोटे हैं और दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। ये भी कहा जा रहा है कि वे जल्द ही शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि लैक्मे फैशन वीक में भी वो शामिल हुए थे, जहां श्रद्धा को रैंप वॉक करते हुए देखा गया था। श्रद्धा ने रिलेशनशिप को किया था कंफर्म अभी तक कथित ब्वॉयफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह पोस्ट वायरल हो गई है, क्योंकि ये श्रद्धा के रिलेशनशिप में होने की पुष्टि के कुछ ही दिनों बाद आई है। कॉस्मोपॉलिटन के साथ बातचीत के दौरान श्रद्धा ने अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को लेकर कहा था, ‘मुझे अपने पार्टनर के साथ समय बिताना और उसके साथ मूवी देखना, डिनर पर जाना या सफर करना बहुत पसंद है।’ शादी पर ये बोली थीं एक्ट्रेस श्रद्धा ने इसी इंटरव्यू में शादी को लेकर कहा था, ‘ये शादी में यकीन करने या ना करने का सवाल नहीं है, बल्कि ये सही शख्स के साथ होने का सवाल है।’ श्रद्धा पहले ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही थीं। उन्होंने जून में इंस्टाग्राम पर रिश्ते को ऑफिशियल किया था। लेकिन अगस्त में श्रद्धा ने राहुल और उनके परिवार के सदस्यों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था।

मध्य प्रदेश को कैपिटल ऑफ माइंस बनाने की तैयारी, जानें क्या है सीएम मोहन यादव का प्लान, माइनिंग कॉन्क्लेव में क्या हो…

 भोपाल राजधानी भोपाल में आज से दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव माइनिंग कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि माइनिंग कॉन्क्लेव से विकसित भारत 2047 का सपना पूरा होगा। मध्य प्रदेश सरकार राज्य को खनन की राजधानी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसके लिए 17-18 अक्टूबर को भोपाल में माइनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव माइनिंग क्षेत्र के उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। भोपाल के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस माइनिंग कॉन्क्लेव का उद्देश्य मध्य प्रदेश को खनन क्षेत्र में प्रमुख केंद्र बनाना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि प्रदेश में खनन की असीमित संभावनाएं हैं और यह आयोजन राज्य को आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के नए अवसरों की ओर ले जाएगा। उनका मानना है कि इस कॉन्क्लेव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति में मदद मिलेगी। प्रदेश में खनन की संभावनाएं मध्य प्रदेश खनिज संसाधनों के मामले में देश का एक प्रमुख राज्य है। यह भारत का एकमात्र राज्य है जो हीरे का उत्पादन करता है। इसके अलावा, मैग्नीज, तांबा अयस्क, चूना पत्थर, रॉक-फास्फेट, और कोयला उत्पादन में भी प्रदेश अग्रणी है। माइनिंग कॉन्क्लेव के माध्यम से राज्य सरकार खनन और खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। 600 से अधिक निवेशक होंगे शामिल इस कॉन्क्लेव में केंद्रीय खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्य मंत्री एससी दुबे, और केंद्रीय खान मंत्रालय के सचिव वीएल कांता राव शामिल होंगे। साथ ही एनसीएल, एचसीएल, एनएमडीसी, ओएनजीसी और जीएआईएल जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि और अन्य राज्यों के उद्योगपतियों सहित 600 से अधिक प्रतिभागी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से राज्य में खनन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मध्य प्रदेश की निकिता ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब, मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन को रिप्रेजेंट करेंगी

उज्जैन  मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है। 18 साल की उम्र में टीवी एंकर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली निकिता एक एक्ट्रेस हैं। पिछले साल की विजेता नंदिनी गुप्ता ने उन्हें ताज पहनाया। जबकि एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया सैश प्रदान किया। फेमिना मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले बुधवार (16 अक्टूबर) रात मुंबई में हुआ। इस दौरान पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी ने शानदार प्रदर्शन किया और रनवे की शोभा बढ़ाई। इस समारोह में एक्ट्रेस नेहा धूपिया, डांसर राघव जुयाल और कई अन्य हस्तियां शामिल थीं। अनुषा दांडेकर ने प्रतियोगिता के लिए जूरी पैनल में काम किया। मिस इंडिया प्रतियोगिता एक प्रतिष्ठित आयोजन है। कौन हैं निकिता पोरवाल? फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतने वाली निकिता पोरवाल (Meet Nikita Porwal) मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। निकिता एक एक्ट्रेस हैं जो 18 साल की उम्र से काम कर रही हैं। उन्होंने अपना करियर एक टीवी एंकर के रूप में शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में शामिल होने का फैसला किया क्योंकि उन्हें कहानी सुनाना बहुत पसंद था। उन्होंने 60 से ज्यादा नाटकों में अभिनय किया। यहां तक ​​कि ‘कृष्ण लीला’ नामक 250 पन्नों का नाटक भी लिखा। निकिता एक फीचर फिल्म का भी हिस्सा हैं जिसे अंतरराष्ट्रीय समारोहों में दिखाया गया है। जल्द ही उसे भारत में रिलीज किया जाएगा। मध्य प्रदेश की यह खूबसूरत युवती पशु प्रेमी है। वह मानती है कि मनुष्य होने के नाते, “हमारे विवेक और विकास का उपहार न केवल हमारे अपने हितों की पूर्ति के लिए होना चाहिए, बल्कि उन प्राणियों के लाभ के लिए भी इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो पूरी तरह से हम पर निर्भर हैं।” निकिता आगे कहती हैं, “हमें उनका ख्याल रखना चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए, हमारी साझा दुनिया के सामंजस्य को बनाए रखना चाहिए। यह पहचानना चाहिए कि हमारे कार्यों का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।” एजुकेशन निकिता ने अपनी शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। फिर महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से उच्च शिक्षा प्राप्त की। निकिता इस आदर्श वाक्य पर जीती हैं, “ऐसा जीवन जिएं जो मायने रखता हो, ऐसा नुकसान जो महसूस किया जाए।” पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रशंसक निकिता उनकी सुंदरता और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करती हैं। वह उन्हें “सुंदरता और बुद्धि का सही मिश्रण” बताती हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने ऐश्वर्या की उनके संतुलन, बुद्धि और आकर्षण के लिए प्रशंसा की। आधुनिकता को सहजता से अपनाते हुए अपनी भारतीय विरासत का गर्व से जश्न मनाने के लिए ऐसे गुण जिन्हें निकिता खुद भी अपनाना चाहती हैं। क्या है सपना? जिम्मेदारी और जुनून की गहरी भावना उनकी महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाती है। वह फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का सपना देखती हैं। 2024 में निकिता को फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनाया गया, जिससे उन्हें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। यह खिताब न केवल उनकी सुंदरता और प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक कारणों और व्यक्तिगत विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

सक्रिय सदस्यता अभियान में भी रिकॉर्ड बनाएंगे मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता-विष्णुदत्त शर्मा

– कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और प्लानिंग से रचा सदस्यता का नया इतिहास – दूसरे चरण में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार किया डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य – सक्रिय सदस्यता अभियान में भी रिकॉर्ड बनाएंगे मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता – सदस्यता में लक्ष्य प्राप्त करने वाला चौथा राज्य बना मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने दी बधाई – कांग्रेस को समझना होगा कि सिर्फ झूठ परोसना ही राजनीति नहीं होती – विष्णुदत्त शर्मा   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित भोपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व को लेकर बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान की पहली कार्यशाला में हमने यह कहा था कि मध्यप्रदेश में हम सभी कार्यकर्ता मिलकर इतिहास बनाएंगे। संगठन पर्व के पहले चरण में हमने 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और अब मुझे यह बताते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के अंतिम दिन हमने सदस्यता का लक्ष्य पार कर लिया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत, लगन और माइक्रोप्लानिंग के बल पर डेढ़ करोड़ का लक्ष्य पार करते हुए 1 करोड़ 50 लाख, 28 हजार 107 सदस्य बनाकर नया इतिहास रच दिया है। इसके लिए मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताता हूं, धन्यवाद देता हूं। अब सक्रिय सदस्यता का अभियान शुरू हो गया है, मध्यप्रदेश भाजपा सक्रिय सदस्यता में भी रिकॉर्ड बनाएगी। झूठ, छल-कपट की राजनीति करने वाले कांग्रेस नेताओं को यह समझना होगा कि सिर्फ झूठ परोसना ही राजनीति नहीं होती। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए डेढ़ करोड़ से अधिक सदस्य बनाए हैं। डेढ करोड का लक्ष्य प्राप्त करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। ऑफलाइन का डाटा आने पर और बढ़ेगा सदस्यता का आंकडा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व, सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की समाप्ति तक प्रदेश के सभी 64871 बूथों पर जो 1 करोड़ 50 लाख, 28 हजार 107 सदस्य बनाए गए हैं, उनमें से 1 करोड़ 22 लाख, 74 हजार 300 सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने ऑनलाइन डिजिटल फार्म भरा है। डिजिटल फॉर्म भरने के मामले में मध्यप्रदेश देश के अन्य राज्यों में अग्रणी रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश के कई अंचल ऐसे भी हैं, जहां सही तरीके से मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क नहीं मिल पाता। कई घरों में मोबाइल फोन ही नहीं है। कुछ घरों में एक मोबाइल है और सदस्यता ग्रहण करने वाले चार-पांच सदस्य हैं। ऐसे अंचलों व घरों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ऑफलाइन सदस्य बनाए हैं। अभी ऑफलाइन सदस्यता का आंकड़ा तैयार हो रहा है, इसका परीक्षण किया जा रहा है। जब यह आंकड़ा आएगा, तो एक और इतिहास रचा जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान के पहले दिन देश भर में 40 हजार ऑफलाइन फॉर्म भरे गए थे और हमारे लिए गर्व का विषय है कि इनमें से 23 हजार फॉर्म मध्यप्रदेश के थे। उन्होंने कहा कि आज से सक्रिय सदस्यता का अभियान शुरू हो चुका है और सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक है। इसलिए सक्रिय सदस्यता के मामले में भी पार्टी कार्यकर्ता एक और इतिहास रचने में जुट गए हैं। भाजपा संविधान में सक्रिय सदस्यता के लिए 50 प्राथमिक सदस्य बनाना ही निर्धारित है, लेकिन मध्यप्रदेश में सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाना निर्धारित किया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वालों को सक्रिय सदस्य बनने का अधिकार नहीं है। सिर्फ झूठ ही नहीं होता राजनीति का आधार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जो लोग लगातार झूठ बोलते हैं और झूठ की ही राजनीति करते हैं, उन्हें मैं यह बता देना चाहता हूं कि सिर्फ झूठ ही राजनीति का आधार नहीं होता। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमीन पर उतरकर माइक्रोप्लानिंग करके सदस्यता अभियान में दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करके दिखाया है। मध्यप्रदेश में वैसे तो हमारे 41 लाख कार्यकर्ता हैं, लेकिन इनमें से 3 लाख कार्यकर्ता पूरी तरह से सदस्यता अभियान में जुटे हुए हैं। इनमें बूथ के कार्यकर्ता से लेकर पन्ना समिति के लोग और पन्ना प्रमुख तक शामिल हैं। हमारा सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू हुआ था और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को हमने 12 लाख से ऊपर सदस्यता करके रिकॉर्ड बनाया था। अभियान का दूसरा चरण 1 अक्टूबर से शुरू हुआ था और इस चरण के अंतिम दिन यानी 15 अक्टूबर को भी हमने 11 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। शर्मा ने कहा कि इस अभियान के दौरान केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश की टोली और जिलों से लेकर शक्तिकेंद्र तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लगातार जुटे रहे। हर दिन शाम 7.00 बजे से जिलों की बैठक होती थी और सदस्यता अभियान में जुटे कार्यकर्ता इस बैठक में रिपोर्ट देते थे। इसके बाद शाम 8.00 बजे से संभाग की बैठक होती थी संभाग प्रभारी के साथ सभी जिलाध्यक्ष तथा सदस्यता अभियान में लगे कार्यकर्ता इसमें शामिल होते थे। रात्रि 9.00 बजे से प्रदेश स्तर की बैठक होती थी और हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, संगठन महामंत्री हितानंद जी तथा सदस्यता अभियान की टोली के सभी सदस्य बैठक करते थे और यह चर्चा होती थी कि किस विधानसभा में सदस्यता की क्या स्थिति रही। शर्मा ने कहा कि जो लोग झूठ की राजनीति करते हैं, उन्हें मैं यह बता देना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता परिश्रम और ईमानदारी से अपने संगठन तंत्र की मजबूती के लिए काम करते हैं और यही भाजपा की ताकत भी है। युवाओं, महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व के पहले चरण में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाए गए थे, जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। मध्यप्रदेश में युवाओं के साथ महिलाएं, … Read more

आरोपी ने लगाए थे ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे, कोर्ट ने ने दी अनोखी सजा

 जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोपी को अनोखी शर्त पर जमानत दे दी है. अदालत ने आदेश कहा कि मुकदमे की समाप्ति तक हर महीने आरोपी को दो बार भोपाल पुलिस थाने में 21 बार राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देनी होगी और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाना होगा. जस्टिस डीके पालीवाल ने आदेश में कहा कि आरोपी को कुछ शर्तें लगाकर जमानत पर रिहा किया जा सकता है ताकि उसमें उस देश के प्रति जिम्मेदारी और गर्व की भावना पैदा हो, जिसमें वह पैदा हुआ और रह रहा है. अदालत ने आरोपी को महीने के पहले और चौथे मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने का आदेश दिया. आरोपी ​​फैजान को 50 हजार रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई. आरोपी फैजल उर्फ ​​फैजान को इसी साल 17 मई के दिन भोपाल की मिसरोद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘भारत मुर्दाबाद’ के नारे लगाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153बी के तहत कार्रवाई की थी. अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने पाकिस्तान समर्थक नारा लगाया था, जो विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के बराबर था और उसका कृत्य सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक था, इसलिए उसे जमानत न मिले. बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि आवेदक को झूठा फंसाया गया है. वह इसी देश का नागरिक है. हालांकि, आवेदक के वकील ने निष्पक्ष रूप से  कहा है कि एक वीडियो में आवेदक पाकिस्तान की तारीफ करते हुए और भारत की निंदा करते हुए नारे लगाता हुआ दिखाई दे रहा है. राज्य सरकार के वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आवेदक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाई कोर्ट ने सभी तर्कों पर विचार करते हुए शर्तों के साथ आरोपी को जमानत दे दी.  

UPPSC PCS 2024 प्रीलिम्स एग्जाम स्थगित , 27 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS प्रारंभिक परीक्षा टाल दी है. यह परीक्षा इसी महीने 27 अक्टूबर को होनी थी. मगर, इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि यह परीक्षा अब दिसंबर के बीच में कराई जा सकती है. फिलहाल आयोग की ओर से नई तारीख को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. 18 अक्टूबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक प्रस्तावित है. इसमें परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर चर्चा की जाएगी. आयोग ने इस बैठक में पीसीएस परीक्षा के लिए केंद्र बनाने में आ रही समस्याओं को रखा है. इस बैठक में कोई समाधान निकलने की उम्मीद है, जिससे परीक्षा का आयोजन जल्द से जल्द कराया जा सके. परीक्षा केंद्रों का चयन बना समस्या पीसीएस परीक्षा को दो दिन आयोजित करने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू किया था. इसके बाद मंगलवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ज्ञापन देकर परीक्षा की स्थिति को स्पष्ट करने की मांग की. अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा की अनिश्चितता के कारण उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है. अभ्यर्थियों को तैयारी करने का मिला मौका परीक्षा के लिए अब अभ्यर्थी नए सिरे से अपनी तैयारी कर सकते हैं. एग्जाम की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी. परीक्षा केंद्रों के चयन में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए जिला प्रशासन से मिलकर इस पर निर्णय लिया जाएगा. नए केंद्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद आयोग परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा करेगा.

केन्द्र सरकार द्वारा छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि का निर्णय

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रबी विपणन सीजन 2025-26 के लिए छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि के लिए आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि अन्नदाता को प्राथमिकता मोदी सरकार का संकल्प है। नई दिल्ली में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्री-मंडल की बैठक में रेपसीड और सरसों के लिए एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि 300 रुपए प्रति क्विंटल और मसूर के लिए 275 रुपए प्रति क्विंटल की घोषणा की गई है। चने में 210 रुपए प्रति क्विंटल, गेहूं में 150 रुपए प्रति क्विंटल, कुसुम में 140 रूपये प्रति क्विंटल एवं जौ में 130 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश और देश के किसानों की ओर से इस फैसले का अभिन्नदन किया है। मख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में किसानों के लिए विगत 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिससे अन्नदाता निरंतर खुशहाल और समृद्ध हो रहा है। बुधवार को केन्द्रीय मंत्री-मंडल की बैठक में गेहूँ का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2275 रूपये से बढ़ाकर 2425 रूपये, जौ का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 1850 रूपये से बढ़ाकर 1980 रूपये, चने का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 5440 रूपये से बढ़ाकर 5650 रूपये, मसूर का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 6425 रूपये से बढ़ाकर 6700 रूपये, रेपसीड और सरसों का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 5650 रूपये से बढ़ाकर 5950 रूपये और कुसुम का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 5800 रूपये से बढ़ाकर 5940 रूपये किया गया है।  

छतरपुर और खजुराहो में नाबालिगों पर अत्याचार, विपक्ष ने साधा निशाना

Atrocities on minors in Chhatarpur and Khajuraho, opposition targeted भोपाल। मध्य प्रदेश में नाबालिगों पर हो रहे अत्याचार को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की हैवानियत पर कब अंकुश लगेगा। आखिर कब आप प्रदेश की चिंता करोगे ? एमपी में ऐसी घटनाएं होने की वजह से लोगों को कानून का जरा भी डर नहीं है। दरअसल, छतरपुर और खजुराहो में नाबालिगों पर अत्याचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में नाबालिग के साथ बेल्ट से मारपीट तो वहीं दूसरे वीडियो में नाबालिग से अपने जूते चटवाए और जमकर पीटा। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- MP में इस तरह की हैवानियत पर कब अंकुश लगेगा !!! छतरपुर और खजुराहो में नाबालिगों पर अत्याचार के वीडियो सामने आए हैं। एक आदिवासी नाबालिग के साथ गुंडों ने बेल्ट से मारपीट की! दूसरे नाबालिग से अपने जूते चटवाए और पीटा गया! MP में ऐसी घटनाएं लगातार होने का कारण है कि लोगों को कानून_व्यवस्था का भय नहीं रहा!… ये दो घटनाएं तो इसलिए सामने आई कि इनके वीडियो वायरल हुए। आखिर कब आप प्रदेश की चिंता करोगे? प्रदेश में इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। एक बार फिर इन घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थिति सुधरने की बजाय और बिगड़ती जा रही है। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक नाबालिग हैवानियत का शिकार होते रहेंगे। प्रशासन की नींद कब खुलेगी, हालात कब सुधरेंगे।

समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों के लिये पुरस्कार के आवेदन आमंत्रित

भोपाल महिला, बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों के लिये व्यक्तिगत/संस्थागत श्रेणी में 6 राज्य एवं जिला स्तरीय पुरस्कार दिये जाते हैं। वर्ष 2024 के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन का प्रारूप विभागीय वेबसाइट https://mpwcdmis.gov.in/ पर उपलब्ध है। आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास कार्यालय में निर्धारित अंतिम तिथि के पहले जमा किया जा सकता है। रानी अवंतीबाई राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार महिला और बच्चों को उत्पीड़न से बचाने, उनके पुनर्वास में योगदान, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरितियों को रोकने का साहसिक कार्य करने वाली मध्यप्रदेश की महिला/बालिका को रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये की राशि प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2024 निर्धारित है। इन पुरस्कारों के नाम की घोषणा फरवरी माह में की जाएगी, 8 मार्च महिला दिवस पर इन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार महिलाओं से संबंधित समाज सुधार (स्वास्थ्य, शिक्षा, साक्षरता, पर्यावरण स्थिति में सुधार, आर्थिक गतिविधियों के संचालन, अधिकारों के प्रति जागृति, सामाजिक उत्थान) के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रमाणित कार्य करने वाली मध्यप्रदेश की महिलाओं को राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये की राशि, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है। विष्णु कुमार समाज सेवा पुरस्कार महिलाओं से संबंधित समाज सुधार (स्वास्थ्य, शिक्षा, साक्षरता, पर्यावरण स्थिति में सुधार, आर्थिक गतिविधियों के संचालन, अधिकारों के प्रति जागृति, सामाजिक उत्थान) के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रमाणित कार्य किया हो, ऐसे व्यक्ति/संस्था को विष्णु कुमार समाज सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये की राशि, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है। मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार ऐसी घटना जिसमें किसी महिला द्वारा आपराधिक या असामाजिक तत्वों के विरूद्ध साहस का प्रदर्शन कर स्वयं का अथवा अन्य किसी महिला की सुरक्षा एवं बचाव के लिये अवर्णनीय साहसिक कार्य किया हो, को मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। आवेदक द्वारा यह साहसिक कार्य एक जनवरी से 31 दिसम्बर 2024 के बीच किया गया हो। राज्य स्तर पर चयनित किन्ही 2 महिला व 2 पुरूषों को एक लाख रूपये से सम्मानित किया जायेगा। जिला स्तर पर 50 हजार रूपये की राशि, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है। अरूणा शानबाग साहस पुरस्कार यह पुरूस्कार उस घटना के लिये जिसमें किसी महिला द्वारा किसी भी हिंसा में स्वयं या किसी अन्य के बचाव के लिये वीरतापूर्वक कार्य किया गया हो, को अरूणा शानबाग साहस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। आवेदक द्वारा यह कार्यएक जनवरी से 31 दिसम्बर 2024 के बीच किया गया हो। यह पुरस्कार राज्य स्तर पर चयनित किसी एक महिला को दिया जायेगा, जिसमें एक लाख रूपये की राशि, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार आपराधिक और असामाजिक तत्वों के विरूद्ध साहस का प्रदर्शन करते हुए स्वयं या किसी अन्य महिला का बचाव करने वाली महिला अथवा महिलाओं का बचाव करने वाले पुरूषों को भी सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार में एक लाख रूपये की राशि, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।  

वंदे भारत ट्रेन की धुलाई के लिए हाई क्‍वालिटी प्रेशर पंप का उपयोग होगा, तकनीक से पानी की भी बचत होगी

भोपाल  भोपाल रेल मंडल की ओर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास में आरओएच शेड (रुटीन ओवर हालिंग) तैयार किया जा रहा है। इस शेड में वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस किया जा सकेंगे। इसके साथ अन्य ट्रेनों का भी मेंटेनेंस होगा। इसके लिए पिट लाइन भी लगभग तैयार है, जो कि फरवरी तक शुरू की जाएगी। साथ ही वाशिंग पिट से एलएचबी कोच सहित अन्य ट्रेनों के कोचों की धुलाई की जाएगी। इसे बनाने में लगभग ढाई करोड़ की लागत से यह पिट बनाई जा रही है, जिसमें सभी आधुनिक सुविधा मौजूद रहेंगी। एलएचबी कोच के अनुसार तैयार हो रही पिट लाइन ट्रेनों का मेंटेनेंस अलग पिट लाइनों पर होगा। अभी रानी कमलापति के पास यार्ड में तीन पिट लाइन हैं। इस पिट लाइन को जर्मन कंपनी लिंक हाफ मैन बुश के तकनीकी सहयोग से तैयार एलएचबी कोच का मेंटेनेंस करने के हिसाब से बनाया जा रहा है। एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की ओवर हालिंग होगा। भोपाल मंडल के एससीएम व प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने बताया कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास आरओएच शेड बनाया जा रहा है, जहां वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस किया जा जाएगा। साथ ही अन्य ट्रेनों का भी मेंटेनेंस होगा, जो कि फरवरी तक शुरू की जाएगी। हाई क्‍वालिटी के वाटर पंप होंगे मेंटेनेंस रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास बन रही ऑटोमेटिक वाशिंग पिट पर एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की पीरियोडिक ओवर हालिंग (पीओएच) के साथ प्रारंभिक मेंटेनेंस भी हो सकेगा। वहीं ट्रेन की धुलाई के लिए उच्च क्षमता वाले वाटर प्रेशर पंप और स्वचालित ब्रश मशीन रहेगी। ऑटोमेटिक वाशिंग मशीनों से होगी धुलाई     रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के आउटर के पास रेलवे की ओर से यह पिट बनाई जा रही है। फरवरी से ट्रेनों की धुलाई आटोमेटिक वाशिंग मशीनों से होगी।     अभी ऑटोमेटिक वाशिंग पिट लाइन का काम लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यह करीब 680 मीटर लंबी पिट बनाई जा रही है।     इस लाइन पर 24 कोच वाली एक ट्रेन 15 से 20 मिनट में बाहर से धूल जाएगी। अभी यह काम सफाईकर्मी करते हैं। इस तरह एक ट्रेन को चार सफाईकर्मी चार से पांच घंटे में धोते हैं।     सबसे बड़ी बचत पानी की होगी। अभी एक ट्रेन के धुलने में अधिकतम 15 हजार लीटर पानी लग जाता है।     जब यही ट्रेन मशीन से धुलेगी तो तीन से पांच हजार लीटर पानी लगेगा। इस तरह एक ट्रेन की धुलाई में लगभग 10 हजार लीटर पानी बचेगा।  

सिंहस्थ के लिए शिप्रा नदी किनारे 29.21 किलोमीटर घाट बनेंगे, बांध निर्माण आदि को मिली मंजूरी

उज्जैन  महाकुंभ सिंहस्थ-2028 से पहले ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र श्री महाकाल महालोक में स्थापित फाइबर-रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक की मूर्तियां हटाकर पाषाण की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। सिंहस्थ के लिए गठित मंत्री मंडल समिति ने इस काम के लिए 75 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। साथ ही उज्जैन से इंदौर जाने के लिए एक और फोरलेन बनाने सहित चार हजार करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बनी समिति ने शिप्रा नदी किनारे 29.21 किलोमीटर घाट बनाने को 779 करोड़ की योजना, शिप्रा नदी को शिप्रा के ही जल से प्रवाहमान रखने को 614 करोड़ रुपये की सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी बांध निर्माण योजना, कान्ह नदी पर साढ़े 43 करोड़ रुपये की 11 बैराजों के निर्माण की योजना, उज्जैन शहर में 198 करोड़ रुपये से सीवरेज पाइपलाइन बिछाने की योजना, उच्चदाब विद्युत उपकेंद्र बनाने एवं भूमिगत केबल बिछाने को 345 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की है। सिंहस्थ क्षेत्र में दो नए फोरलेन का प्रस्ताव भी मंजूर इसके अलावा 36 करोड़ रुपये से सिंहस्थ क्षेत्र में दो नए फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया है। एक फोरलेन खाकचौक से वीरसावरकर चौराहा, गढ़कालिका होकर भर्तृहरि गुफा तक बनाया जाएगा और दूसरा फोरलेन कार्तिक मेला मैदान से दत्त अखाड़ा, भूखी माता मंदिर, उजड़खेड़ा हुनमान मंदिर से बड़नगर मार्ग तक बनाया जाएगा। समिति ने उज्जैन से इंदौर जाने को एक नया फोरलेन बनाने को 950 करोड़ की योजना भी स्वीकृत की है। ये मार्ग उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर मार्ग जुड़कर चंद्रावतीगंज, अजनोद, खजूरिया, हातोद, गांधी नगर के रास्ते इंदौर एयरपोर्ट तक बनेगा। लंबाई 65 किलोमीटर होगी। 25 करोड़ रुपये से कुंभ संग्रहालय सह कालगणना शोध केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए अभी जमीन चयनित की जाना है। इंतजार अब कैबिनेट से मंजूरी मिलने का है। मंजूरी मिलते ही ठेकेदार चयन के लिए निविदा प्रक्रिया की जाएगी। पाषण की मूर्तियों का निर्माण जारी महाकाल महालोक में स्थापित करने को विक्रम कीर्ति मंदिर परिसर में भगवान शिव की और जिला पंचायत के संभागीय हाट बाजार परिसर में सप्त ऋषि की मूर्तियों का निर्माण हो रहा है। दो मूर्तियां छह माह में आकार भी ले चुकी हैं। पिछले साल गिर गई थी मूर्तियां पिछले साल तेज हवा चलने पर महाकाल महालोक में स्थापित फाइबर-रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक से बनी सप्त ऋषियों की छह मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई थी। तब भाजपा ने कहा था कि फाइबर की मूर्तियां लगाने की योजना कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की थी। भाजपा शास्त्र सम्मत पाषाण की मूर्तियां स्थापित करेगी। इस घटना के कुछ महीने बाद सरकार ने ताबड़तोड़ नई फाइबर की मूर्तियां स्थापित कराई थी। इसी साल गुड़ी पड़वा के बाद पत्थर की नई मूर्तियों का निर्माण भी शुरू कराया।

‘प्लानिंग’ में 20 साल पीछे है भोपाल, नए सिरे से बनेगा भोपाल का मास्टर प्लान …

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर और जबलपुर का मास्टर प्लान भी नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। इसमें ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट (टीडीआर) यानी हस्तांतरणीय विकास अधिकार, 24 मीटर की सड़कों की नीति, शहरों में हरियाली बढ़ाने और हाईराइज भवनों पर विशेष ध्यान दिया गया है। शहर के फैलाव को रोकने का प्रयास करने के साथ ही निकायों को सड़क, बिजली और पानी सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ज्यादा धनराशि भी खर्च न करनी पड़े, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। वर्षों से अटके हैं प्रस्ताव बता दें, जबलपुर और इंदौर का मास्टर प्लान वर्ष 2041 तक के लिए और भोपाल का वर्ष 2047 तक के लिए तैयार किया जा रहा है। यह भोपाल और इंदौर का तीसरा, जबकि जबलपुर का चौथा मास्टर प्लान होगा। इससे पहले कई संशोधनों के चलते भोपाल का मास्टर प्लान 19 वर्ष और जबलपुर व इंदौर का तीन वर्ष से अटका हुआ है। धारा 16 में कॉलोनी की अनुमति भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जब तक मास्टर प्लान लागू नहीं हुआ, तब तक धारा 16 के तहत कॉलोनी विकसित करने की अनुमति दी जा रही थी। जिला स्तर पर नगर और ग्राम निवेश के ज्वाइंट डायरेक्टर को धारा 16 के तहत अनुमति देने का अधिकार था, लेकिन सरकार ने सात माह पहले इसे बदल दिया। यह अधिकार नगर तथा ग्राम निवेश के आयुक्त को दे दिया गया है। प्रदेश में कालोनाइजरों के 40 से अधिक आवेदन लंबित हैं। सड़कों को जोड़ने पर विशेष फोकस भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान में मेट्रोपोलिटिन रीजन प्लान को भी शामिल किया जाएगा। इसके तहत भोपाल में सीहोर, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बंगरसिया को मास्टर प्लान में शामिल किया जाएगा। जबकि इंदौर के मास्टर प्लान में पीथमपुर, देवास और उज्जैन को भी शामिल किया जाएगा। सड़कों को जोड़ने पर विशेष फोकस किया जाएगा। यह है नए मास्टर प्लान का ड्राफ्ट नए सिरे से तैयार हो रहे प्लान के तहत कॉलोनाइजर को कॉलोनी काटने पर करीब एक तिहाई हिस्से में हरियाली तैयार करनी होगी। इसके अलावा रोड के दोनों तरफ और कॉलोनी के बाउंड्रीवाल के चारों तरफ पौधारोपण करना होगा। कॉलोनी में अंडरग्राउंड वायरिंग का भी प्रविधान किया जाएगा, जिससे पेड़ों की कटाई न करना पड़े। आईटी पार्क के लिए तैयार किया जाएगा बाजार शहरों में मिश्रित भूमि उपयोग को शामिल किया जाएगा। मुख्य मार्गों के बीच में व्यवसायिक क्षेत्र के लिए जगह तय की जाएगी। इसके अलावा दो से तीन किमी के बीच में बिना प्रदूषण वाला औद्योगिक क्षेत्र तय होगा। इससे शहर के लोगों को रोजगार मिलेगा। आइटी पार्क के लिए अलग ही बाजार तैयार किया जाएगा, जहां इससे जुड़ी सुविधाएं देना कॉलोनाइजर की जिम्मेदारी होगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने बताया कि भोपाल, इंदौर और जबलपुर के मास्टर प्लान के नए सिरे से बनाए जा रहे ड्राफ्ट में सरकार द्वारा लागू नीतियों को शामिल किया जा रहा है। पर्यावरण, हरियाली और हाईराइज भवनों के प्रविधान के साथ ही मेट्रोपोलिटन रीजन प्लान को भी शामिल किया जाएगा।

कांग्रेस की कृषि यात्रा: जीतू पटवारी का बयान, दिग्विजय की चेतावनी

Congress’s Krishi Yatra: Jitu Patwari’s statement, Digvijay’s warning भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और सज्जन वर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस में संयुक्त रुप से सरकार पर हमला बोला है। जीतू पटवारी ने कहा कि बार-बार यह बात स्थापित होती जा रही है कि बीजेपी की सरकार शिवराज और मोहन यादव किसान विरोधी है। ऋण माफी योजना बंद की. कांग्रेस पार्टी जो योजना लेकर आई थी उन्हें बंद किया. जो वादा इन्होंने किया था समर्थन मूल्य का वह अब तक पूरा नहीं किया और किसानों को धोखा दिया है. गेहूं और धान का वादा के अनुरूप एमएसपी नहीं दिया। यात्रा में सभी बड़े नेता शामिल होंगे यह राजनीतिक नहीं बल्कि किसानों का विषय है। सबसे बड़े किसान विरोधी शिवराज सिंह चौहान देश में मध्यप्रदेश की दुहाई देकर झूठ बोल रहे हैं. पूरे प्रदेश से किसने की समस्याओं और दुर्गति की खबरें हैडलाइन बन रहीं. मैं हर मंगलवार को शिवराज से समय मानता हूं. अगला मंगलवार पांचवा होगा जब तक वह समय नहीं देंगे हम लगातार उनसे समय मांगेंगे. किसानों की समस्या को लेकर से मांग रहा हूं. कांग्रेस गांव, खेत यात्रा निकालेगी। आग्रह करेंगे सरकार से जो आपने बातें की है वह पूरी करो व्यवस्थाओं को दुरुस्त करो. जल्द तारीख का ऐलान करेंगे. यात्रा में सभी बड़े नेता शामिल होंगे.

पूर्व CM शिवराज के घर बजेगी शहनाई, बड़े बेटे कार्तिकेय की हुई सगाई

Shehnai will be played at the house of former CM Shivraj, elder son Karthikeya got engaged मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है और उनके घर बड़ी बहू आने वाली है। दरअसल 17 अक्टूबर को दिल्ली में उनके उनके बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की सगाई हुई है, जिसकी तस्वीरें सामने आई है। कार्तिकेय की दुल्हन अमानत बंसल उदयपुर की रहने वाली हैं और लिबर्टी कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं।कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल की शादी का निमंत्रण देने भारत के प्रधानमंत्री मोदी से भी मिले हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई 17 अक्टूबर को दिल्ली के एक होटल में हुई। इस अवसर पर दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। जानिए कौन है कार्तिकेय की दुल्हन कार्तिकेय की होने वाली मंगेतर अमानत बंसल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। अमानत के पिता अनुपम बंसल प्रसिद्ध जूता कंपनी लिबर्टी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और उनकी मां रुचिता बंसल महिला उद्यमियों के संगठन, कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया’ के हरियाणा चैप्टर की संस्थापक हैं। शिवराज ने दी थी जानकारी इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने X पर लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय-कुणाल के साथ मुलाकात की है। हमने प्रधानमंत्री जी को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे आदरणीय प्रधानमंत्री जी अभिभावक और बड़े भाई हैं। प्रधानमंत्री को शादी का कार्ड दरअसल, शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल चौहान की सगाई पहले ही हो चुकी है और उनकी होने वाली पत्नी भोपाल की रहने वाली हैं। इससे पहले, शिवराज सिंह चौहान अपने दोनों बेटों के विवाह का निमंत्रण देने पत्नी साधना सिंह चौहान और दोनों बेटों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet