LATEST NEWS

लाड़ली बहना योजना लगातार चल रही, नहीं होगी बंद, शिवसेना नेता संजय राउत को सीएम मोहन यादव का जवाब

भोपाल महाराष्ट्र के शिवसेना नेता(उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने करारा जवाब दिया है। यादव ने कहा, संजय राउत जरा मध्य प्रदेश आकर देखें। जब से लाड़ली बहना योजना आरंभ हुई है, तब से लगाातार हर महीने प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में सम्मान की यह राशि भेजी जा रही है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में हार के भय से उद्धव की पार्टी बहनों को बरगलाना चाहती है, बहनें ही इसका उत्तर देंगी। दरअसल, राउत ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की बहनों को अब इस योजना के पैसे नहीं मिल रहे हैं। हार के डर से शिवसेना लाड़ली बहना योजना बंद होने को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत (उद्धव ठाकरे गुट) के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, हमने हमारी 500 साल पूर्व की सम्राज्ञी वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर एक साथ प्रदेश की हितग्राही लाड़ली बहनों के खातों में राशि डाली है। कोई ऐसा महीना नहीं जा रहा है जिसमें यह राशि नहीं डाली गई है, लेकिन हार के डर से शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। यादव ने कहा कि यह नारी सशक्तिकरण की योजना है, जिसे हम बंद करने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी योजना के तहत बहनों के जीवन में बेहतरी हो। एक्स पर दिनभर छायी रही लाड़ली बहना शक्ति पोस्ट सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की पोस्ट दूसरे नंबर पर दिनभर ट्रेंड करती रही। लाड़ली बहना शक्ति नामक शीर्षक से जारी इस पोस्ट में हजारों लोगों ने शिवसेना नेता संजय ठाकरे के बयान की आलोचना भी की। भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने एक्स पर कहा कि जाको प्रभु तरुण दुख देही। ताकि मति पहले हर लेही। संजय राउत ने नवरात्र में मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को अपमानित करने उनका मजाक बनाने का कार्य किया है। इस शक्ति से छेड़छाड़ का करारा जवाब महाराष्ट्र की स्त्री शक्ति देगी। चुनाव से पहले ही हार मान ली संजय राउत ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि संजय राउत का बयान चुनाव से पहले ही हार मानने वाला है। महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव अभी घोषित हुए नहीं हैं और हरियाणा के परिणाम देखकर राउत ने अनुमान लगा लिया कि उनकी पार्टी का भी यही हाल होना है। अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाडली बहनों के जीवन में इस योजना ने चमत्कारिक बदलाव लाए हैं, महाराष्ट्र में भी यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगी।

विकास कार्यक्रम में तेजी लाए, लापरवाही पर होगा एक्शन: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवम् अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमंतु और अर्ध घुमंतु राज्यमंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया।साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कार्य में लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदारों पर सख्त  कार्रवाई की जाएगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर बुधवार को 74 बांग्ला निवास पर गोविंदपुरा विधानसभा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थी। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि प्रभातम हाइट्स में 7 में से 6 लिफ्ट का काम पूरा हो चुका है बची हुई एक लिफ्ट का काम भी एक हफ्ते के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही यहां पर सड़क, बोरवेल और बिजली कनेक्शन के सर्वे को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। यहां के रहवासियों ने स्विमिंग पूल की जगह गार्डन और क्लब हाउस बनाने की मांग की है। इसी तरह एमजीएम में सड़क बनाने के कार्य में तेजी लाने के लिए कहा, पिपलानी सेक्टर में सड़क के लिए बाधा बन रहे अवैध निर्माण को तोड़ने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजे जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।  

उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिये सुगम विद्युत (सुविधा) योजना : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

भोपाल प्रदेश की घोषित एवं अघोषित अवैध कॉलोनियों के रहवासियों को स्थायी विद्युत कनेक्शन देने के लिये आवश्यक अधोसंरचना निर्माण की लागत के भुगतान में राहत देने हेतु “सुगम विद्युत (सुविधा) योजना-2024” लागू की गई है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि इन कॉलोनियों के रहवासियों की समस्याओं के समाधान के लिये बनाई गई यह योजना दो वर्ष के लिये लागू रहेगी। योजना में निर्धारित शर्तों के अधीन अधोसंरचना लागत राशि किश्तों में जमा की जा सकती है। योजना की समीक्षा के बाद इसे आगे बढ़ाने पर विचार किया जायेगा। पात्रता ऐसी अवैध कॉलोनियाँ जो रेरा में पंजीकृत नहीं है, के नये आवेदक जो विद्युत कनेक्शन के लिये आवश्यक विद्युत अधोसंरचना का निर्माण विद्युत वितरण कम्पनियों से कराना चाहते हैं, परन्तु प्राक्कलन राशि का एकमुश्त भुगतान नहीं कर पाने के कारण नवीन कनेक्शन नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं, योजना अंतर्गत पात्र होंगे। यह योजना केवल व्यक्तिगत आवेदकों और आवेदकों के समूह के लिये लागू होगी। हाउसिंग सोसायटी/बिल्डर/कालोनाइजर इस योजना में पात्र नहीं होंगे। प्रावधान योजना में आवेदक या आवेदकों के समूह को निर्धारित राशि का न्यूनतम 25 प्रतिशत आवेदन के साथ एकमुश्त देना होगा। शेष राशि का भुगतान कनेक्शन चालू होने के बाद मासिक बिल के साथ ब्याज सहित किया जा सकेगा। भुगतान अधिकतम दो वर्ष की अवधि में कर सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिये आवेदक को महाप्रबंधक/वृत्त कार्यालय में आवेदन देना होगा। साथ ही स्टॉम्प पेपर पर इस आशय का शपथ पत्र देना होगा कि वह योजना के प्रावधान के अनुसार राशि का भुगतान करेंगे। नवीन कनेक्शनों के लिये आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन देना होगा एवं विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित सर्विस कनेक्शन शुल्क, सुरक्षा निधि आदि भी देय होगा। आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण बिजली कम्पनियों द्वारा निर्धारित एसओआर के अनुसार किया जायेगा। निर्धारित किश्तों एवं मासिक देयकों का भुगतान नहीं किये जाने पर 15 दिवस की सूचना देकर बिजली कनेक्शन काटा जा सकेगा। योजना अवधि में कोई उपभोक्ता अपने परिसर का हस्तांतरण किसी अन्य व्यक्ति को करता है, तो निर्धारित शर्तों के तहत सभी सुविधाएं नये उपभोक्ता को प्राप्त हो सकेंगी। जिनके विरूद्ध कोई अन्य बकाया राशि या विद्युत चोरी के प्रकरण लंबित हैं, वे प्रकरण निराकरण होने तक योजना के पात्र नहीं होंगे। न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में लाभ दिये जाने से पहले आवेदक द्वारा प्रकरण न्यायालय से वापस लिया जाना अनिवार्य होगा। योजनांतर्गत किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में प्रकरण का निराकरण विभागीय समिति द्वारा किया जायेगा। समिति में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, प्रबंध संचालक, एमपी पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी और विधि विशेषज्ञ होंगे। समिति के संयोजक संबंधित विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबंध संचालक होंगे। योजनावधि में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर भी विचार किया जायेगा। योजनावधि समाप्ति के अंतिम दिन तक प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण हर स्थिति में योजना समाप्ति दिनांक से 30 दिन के अंदर कर दिया जायेगा।

नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 2024 भोपाल, ग्वालियर एवं सागर संभाग के शासकीय आईटीआई में 14 अक्टूबर को

भोपाल “नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 2024” भोपाल, ग्वालियर और सागर संभाग के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। यह मेला 14 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई में आयोजित किया जाएगा, जहाँ युवा अपनी प्रतिभा को निखारने और विभिन्न उद्योगों से जुड़ने का अवसर पाएंगे। कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर इस मेले का आयोजन भोपाल, विदिशा, सीहोर, मंडीदीप, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, और निवाड़ी जिलों में किया जाएगा। यह एक ऐसा मंच होगा जहाँ उम्मीदवार न केवल खुद का पंजीयन करायेंगे, बल्कि नियोक्ताओं के साथ जुड़कर रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकेंगे। सीधे जुड़ें और भविष्य की ओर बढ़ें यह मेला युवाओं को “सीखें, कमाएं, और अपने बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं” का अवसर प्रदान करेगा। इसके साथ ही, नियोक्ताओं को योग्य और कुशल कार्यबल को पहचानने और अपने व्यवसाय में शामिल करने का मौका मिलेगा। इस मेले का उद्देश्य न केवल कौशल विकास को बढ़ावा देना है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाना है। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले (PMNAM) से युवा अपनी प्रतिभा एवं कौशल से अपने सपनों को साकार कर पायेंगे। उम्मीदवारों और नियोक्ताओं के लिए रजिस्ट्रेशन उम्मीदवार bit.ly/4dyTLMo इस लिंक पर पंजीयन करा सकते हैं तथा नियोक्ता bit.ly/4gTwYOB इस लिंक पर अपना पंजीयन कर सकते हैं।  

बाबा महाकाल के दरवार पर पहुंचे क्रिकेटर मयंक अग्रवाल और प्रसिद्ध कृष्णा, किए दर्शन

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार तड़के भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, कर्नाटक के व्याशक विजय कुमार बाबा महाकाल की नगरी पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में भाग लिया और पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बता दें मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाद प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं, फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा फिलहाल कर्नाटक टीम की ओर से खेल रहे हैं, मयंक भी कर्नाटक टीम का हिस्सा हैं। वहीं व्यासक विजय कुमार अभी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, आईपीएल 2024 में आरसीबी की टीम से खेला था। विजय को फिलहाल भारतीय टीम में डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि छात्रावासी विद्यार्थियों की अच्छी सेहत और बेहतर शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है

भोपाल जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने गुरुवार को जनजातीय कार्य विभाग के अधीन छात्रावासों एवं आश्रमों के संचालन संबंधी समीक्षा बैठक सह कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभागीय छात्रावासों एवं आश्रमों का सुव्यवस्थित संचालन एवं यहां रहने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। कार्यशाला में सभी विभागीय जिलाधिकारियों की सहभागिता रही। मंत्री डॉ. शाह ने विभागीय अधिकारियों को छात्रावासों एवं आश्रमों का अनिवार्य रूप से सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रहकर अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रावासी विद्यार्थियों के हेल्थ कार्ड बनाये जायें, जिनमें उनके ब्लड ग्रुप एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दर्ज की जायें। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य कार्ड में सिकल सेल एनीमिया टेस्ट की रिपोर्ट भी सम्मिलित की जाए। निकटतम सरकारी अस्पताल की एक नर्स द्वारा हर माह छात्रावास के विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की जाए। इस स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट भी विद्यार्थियों के हेल्थ कार्ड में दर्ज की जाएगी। बैठक में प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य डॉ. ई. रमेश कुमार, विभागीय संभागीय उपायुक्त, मंत्री डॉ. शाह ने विभागीय अधिकारियों को छात्रावासी बच्चों पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चों की सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सुधार होगा। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि छात्रावासी विद्यार्थियों की अच्छी सेहत और बेहतर शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है। विशेष प्रयासों से विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यशाला में उन्होंने छात्रावास संचालन से जुड़ी सभी जरूरी आवश्यकताओं, मापदंडों, सुरक्षा मानकों, साफ-सफाई, बाल सुरक्षा अभियान व अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा कर समुचित दिशा-निर्देश दिये।  

जनजातीय कार्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव की उपस्थिति में हुई उन्मुखीकरण कार्यशाला

भोपाल जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि केन्द्र सरकार के ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ में राज्य सरकार प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में समग्र विकास एवं लक्षित आबादी का कल्याण सुनिश्चित करेगी। उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान को प्राथमिकता देने और सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई भी पात्र जनजातीय परिवार/व्यक्ति इस अभियान के तहत मिलने वाले लाभों से वंचित न रहे। मंत्री डॉ. शाह आज प्रशासन अकादमी में “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” की उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने प्रमुख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार के साथ विभागीय जिलाधिकारियों को अभियान के शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपने प्रस्ताव शीघ्रता से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश के जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिसमें हितग्राहियों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। मध्यप्रदेश के 51 जिलों के 267 विकासखंडों के 11 हजार 377 गांवों में इस अभियान का व्यापक रूप से संचालन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रदेश की बड़ी जनजातीय आबादी को शासकीय सेवाओं एवं सुविधाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। प्रमुख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार ने भी विभागीय अधिकारियों को विशेष रूप से अभिप्रेरित करते हुए इस अभियान के लक्ष्यों की पूर्ति कर लिए ठोस योजना बनाने और उनके क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अपने जिले के जनजातीय क्षेत्रों में अधिकाधिक मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) और जनजातीय बहु विपणन केन्द्र (टीएमएमसी) निर्माण के प्रस्ताव भेजें। अभियान के प्रमुख लाभार्थी अभियान से मध्यप्रदेश के 18 लाख 58 हजार जनजातीय परिवारों को लाभ मिलेगा, जिससे कुल 93 लाख 23 हजार जनजातीय आबादी को विभिन्न सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। साथ ही तहत भारत सरकार के 17 लाईन मंत्रालयों/विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली 25 प्रकार की सेवाओं और सुविधाओं को इन जनजातीय परिवारों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति में सुधार हो सके। अभियान के मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय को स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, आजीविका, और बुनियादी सेवाओं की सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना और जनजातीय क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विकास इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहियों तक समय पर सेवाओं की उपलब्धता और जनजातीय परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष प्रयास इस अभियान के दौरान किये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के अंतर्गत प्रदेश की जनजातीय आबादी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।  

पढ़ाई के साथ अभिरुचियों के अवसरों से बच्‍चों का होता है सर्वांगीण विकास : सचिव स्‍कूल शिक्षा

भोपाल किताबी पढ़ाई के साथ अन्य अभिरुचियों के क्षेत्र में भी बच्चों को अवसर मिलना आवश्यक है। यह उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करता है। स्‍कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल आज भोपाल के कमला नेहरू सीएम राइज़ स्‍कूल में अभिभावकों और शिक्षकों से चर्चा कर रहे थे। सचिव डॉ. गोयल ने सृजन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उल्‍लेखनीय है कि इन दिनों सीएम राइज़ स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिये संचालित गतिविधियों के तहत सृजन प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रदर्शनियों में सत्र के आरंभ से अभी तक विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए विभिन्‍न मॉडल्स और अन्‍य सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही अन्‍य क्षेत्रों में प्राप्‍त उपलब्धियों को अभिभावकों के समक्ष प्रदर्शित किया। सृजन का उद्देश्‍य और गतिविधियाँ स्‍कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सीएम राइज़ स्कूलों में ”सृजन” का आयोजन इस विचार के साथ किया गया है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में उनके अभिभावकों का जुड़ाव हो और वे विद्यालय में हो रही गतिविधियों से परिचित हो सकें। प्रदर्शनी में कक्षावार गतिविधियों के तहत मजबूत प्रारंभिक शिक्षा के लिये संचालित मिशन अंकुर की बुनियादी साक्षरता और संख्‍या ज्ञान पर आधारित स्‍व-निर्मित पोस्‍टर्स, गणितीय दक्षताओं पर आधारित पजल्‍स, अंकों, अक्षरों और शब्‍दों पर आधारित गतिविधियाँ प्राथमिक एवं पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा संजोई गई। माध्‍यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विभिन्‍न गतिविधियों के साथ ही विज्ञान और अन्‍य विषयों पर नि‍र्मित आकर्षक मॉडल्स प्रदर्शनी में प्रस्‍तुत किए। अभिभावकों ने की सीएम राइज स्कूल की प्रशंसा कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर अपने बच्‍चों की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक उप‍लब्धियों पर गर्व मिश्रित प्रतिक्रियाएँ दीं। कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी पलक की माँ श्रीमती सुधा पांडेय, कक्षा पहली की छात्रा कुमारी आज्ञा शर्मा की माँ श्रीमती विनीता शर्मा, कक्षा नवीं की छात्रा कुमारी अंबिका के पिता श्री राजेश नामदेव और कक्षा चौथी की विद्यार्थी कुमारी राधिका शर्मा की माँ श्रीमती शीतल शर्मा सहित अनेक अभिभावकों ने सीएम राइज़ विद्यालयों के रूप में शासकीय विद्यालयों के इस बदले स्‍वरूप को अपने बच्‍चों के लिए एक अनुपम उपहार कह कर शासन को धन्‍यवाद दिया। इनमें कई अभिभावकों ने तो प्राइवेट स्‍कूलों में अध्‍ययन कर रहे अपने बच्‍चों का सीएम राइज़ विद्यालय में प्रवेश कराया है। इस अवसर पर उपलब्धियों और उल्‍लेखनीय कार्यो के लिए विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों को भी सम्‍मानित और पुरूस्‍कृत किया गया। संचालक लोक शिक्षण श्री डी.एस. कुशवाहा, शाला की प्राचार्या श्रीमती संगीता सक्सेना, उप प्राचार्या श्रीमती सीमा शर्मा, विद्यालय के शिक्षक और छात्राएँ उपस्थित थीं।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी वीरपुर को कॉलेज, सीएचसी का उन्नयन और पेंटुल पुल निर्माण कार्य सहित मिली कई सौगातें

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि वनों के विकास के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। वनों के अंदर जो निवास करते हैं, जो प्रकृति के साथ तालमेल करते हैं, उनकी सभी जरूरतें पूरी करेंगे। वनोपज बेचने का अधिकार उन्हें दिया गया है। राज्य में पेसा एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वनों के विकास के लिए राज्य सरकार सजग है। आज 57 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में वन क्षेत्र निवासियों का चहुँमुखी विकास किया जा रहा है। वन ग्राम में वनोपज बेचने का अधिकार वन ग्राम निवासियों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात श्योपुर के वीरपुर में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के प्रशिक्षण और जागरुकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में वनाधिकार पट्टे भी वितरित किये गये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव निंरतर होंगी। ये कॉन्क्लेव लाभकारी सिद्ध हो रही हैं। बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने का दायित्व हमारा है। हमारे युवा एग्री, आईटी आदि क्षेत्रों में प्रगति करें, इसके लिए सरकार पूरी मदद करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकास के मामले में सरकार किसानों, गरीबों के साथ है। जनजातीय समाज को विशेष लाभ दिया जा रहा है। वीरपुर में कॉलेज खोला जाएगा। वीरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन किया जाएगा। यहाँ मौजूद अस्पताल को उन्नत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वन क्षेत्र में विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। वन क्षेत्र में रहने वाले भाई-बहन प्रकृति के बीच संतुलन बनाते हुए “जियो और जीने दो” की भावना को चरितार्थ करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकास के मामले में सरकार हमेशा जनता के साथ है। गरीब, किसान, महिलाओं और ग्राम के आखिरी छोर के व्यक्ति के साथ सरकार खड़ी है। स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया गया है। एयर एम्बुलेंस के माध्यम से गाँव के बीमार व्यक्ति को शहरों के बड़े अस्पताल पहुँचाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर आगरा और दिल्ली तक भेजने की व्यवस्था भी की जाएगी। विमान में डॉक्टर, नर्स सहित जीवन-रक्षा के लिए आवश्यक उपकरणों और दवाई की उपलब्धता रखी जाएगी। यह गरीबों का भला करने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रोजगार के सभी क्षेत्रों में प्रयास करने के साथ ग्रामीण स्तर पर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए ग्राम निवासियों को अनुदान दिया जाएगा। गेहूँ और सोयाबीन की तरह ही दूध के उत्पादन पर भी बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर श्योपुर को जनजातीय प्रमाण-पत्र बनाने और उनके वितरण कार्य को तेजी से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गाँव में बसने के लिए आबादी के लिए आवश्यकता और सुविधा अनुसार नवीन आबादी का क्षेत्र निर्मित किया जाए।  चंबल नदी पर बनेगा पेंटुल पुल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरपुर के क्षेत्रीय विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। वीरपुर में नंदी गाँव से गवघाट तक चंबल नदी पर पेंटुल पुल बनाया जाएगा। इससे राजस्थान की करौली माता और सवाई-माधोपुर तक आवागमन की सुविधा मिलेगी। वन समिति सदस्यों के बच्चों को स्कूल बैग वितरित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए 80 लाख रूपये की लागत से वन समिति सदस्यों के 13 हज़ार 700 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किये। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति-पथ पर आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में श्योपुर को प्रदेश का अग्रणी जिला बनाया जाएगा। खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में गरीबों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। सरकार जन-कल्याणकारी योजनाओं से आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में सतत कार्य कर रही है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि जिले को सरकार की ओर से लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार मानते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिला निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के जागरूकता सम्मेलन के आयोजन पर प्रसन्नता जताई और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिये निरंतर कार्य कर रही है। भूमि-पूजन और लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधि-विधान से पूजन कर 57 करोड़ 42 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इसमें 18 करोड़ 94 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 38 करोड़ 48 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और शिलान्यास किया गया। इसमें पीएम जन-मन योजना में श्योपुर विकासखण्ड के 6 ग्रामों में मल्टीपर्पस सेंटर निर्माण लागत 3 करोड़ 60 लाख, विजयपुर एवं कराहल विकासखण्ड क्षेत्र के 18 ग्रामों में मल्टीपर्पस सेंटर का निर्माण कार्य लागत 10 करोड़ 80 लाख और तहसील विजयपुर में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन निर्माण कार्य लागत 24 करोड़ 8 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, अध्यक्ष सहरिया विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा श्री तुरसनपाल बैरया, उपाध्यक्ष सहरिया विकास अभिकरण राज्य मंत्री दर्जा श्री सीताराम आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डीबाई आदिवासी, पूर्व विधायकगण और प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे संपदा -2.0 का शुभारंभ, 4 जिलों में सफल रहा संपदा 2.0 का पायलेट प्रोजेक्ट: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पंजीयन विभाग की नवीन तकनीक पर विकसित सॉफ्टवेयर संपदा -2.0 के ई-पंजीयन एवं ई-स्टॉम्पिंग का शुभारंभ गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दोपहर एक बजे करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विभागीय अधिकारियों से संपदा-2.0 की विशेषताओं पर चर्चा की। संपदा 2.0 का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पायलेट प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन एवं नोटिफिकेशन जारी होने से अब देश में मध्यप्रदेश दस्तावेजों के पंजीयन एवं ई-स्टॉम्पिंग के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित हुआ है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि अप्रैल-2024 में 4 जिले क्रमश: गुना, हरदा, डिण्डोरी एवं रतलाम में पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत ई-पंजीयन एवं ई-स्टॉम्पिंग को सफलतापूर्वक संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से सॉफ्टवेयर पर दस्तावेजों के ई-पंजीयन एवं ई-स्टॉम्पिंग के लिये प्रदेश के समस्त जिलों में लागू किये जाने की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। उक्त सॉफ्टवेयर द्वारा सम्पत्तियों का अंतरण, लोन इत्यादि दस्तावेजों का पंजीयन पूर्ण रूप से डिजिटली ही किया जायेगा। अगर उस दस्तावेज पर लोन लिया गया होगा, तो उसकी जानकारी भी इसमें देखी जा सकेगी। साथ ही सम्पत्ति की पहचान कस्टोडियम डिपार्टमेंट से की जायेगी। पंजीयकों की पहचान ई-केवाईसी के माध्यम से पूर्ण की जायेगी। इसमें घर बैठे पंजीयन एवं ई-स्टॉम्पिंग की सुविधा भी होगी।  

राज्य की जनता आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ एकजुट होकर प्रगति की राह पर निरंतर अग्रसर है: मुख्यमंत्री

भाेपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अब तक के सबसे अच्छे प्रदर्शन को लेकर कहा कि राज्य की जनता आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ एकजुट होकर प्रगति की राह पर निरंतर अग्रसर है। डॉ यादव ने कल देर रात एक्स पोस्ट में कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में सुरक्षा, विकास और समृद्धि के नित नये शिखरों को स्पर्श कर रहे जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। राष्ट्र प्रथम के ध्येय के साथ ‘विकसित और सुरक्षित जम्मू-कश्मीर’ के संकल्प की सिद्धि के लिये दिन-रात कार्य कर रहे सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। भाजपा को अब तक के इतिहास में सर्वाधिक सीटों पर अभूतपूर्व विजय का आशीर्वाद देने वाली जम्मू-कश्मीर की जनता-जनार्दन का हृदय से आभार।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन के अनुसार जम्मू-कश्मीर की जनता आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ एकजुट होकर प्रगति की राह पर निरंतर अग्रसर है।  

नियमित योग और प्राणायाम तनाव को कम करने, मानसिक शांति बनाए रखने और जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रभावी साधन है- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक: उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध हमारे दैनिक जीवन, विचारधारा और दिनचर्या से होता है नियमित योग और प्राणायाम तनाव को कम करने, मानसिक शांति बनाए रखने और जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रभावी साधन है- उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध हमारे दैनिक जीवन, विचारधारा और दिनचर्या से होता है। स्वस्थ मानसिक स्थिति के लिए योग, प्राणायाम, और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। नियमित योग और प्राणायाम तनाव को कम करने, मानसिक शांति बनाए रखने और जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रभावी साधन है। शुद्ध और पौष्टिक आहार रखता है मन को शांत और स्थिर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वैदिक जीवनशैली और आहार संबंधी आदतों पर जोर देते हुए कहा कि संतुलित आहार और सात्विक जीवन-शैली हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। शुद्ध और पौष्टिक आहार का सेवन हमारे मन को शांत और स्थिर रखता है। ताजा भोजन और नियमित दिनचर्या का पालन कर हम मानसिक तनाव और अवसाद से बच सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य को समझें, सहायता लेने में न हिचकिचाएं उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन अक्सर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद और अन्य भावनात्मक समस्याएं किसी भी व्यक्ति के जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। इन लक्षणों को पहचानना और सही समय पर डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सहायता लेना बेहद जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इलाज कराने में संकोच न करें। सही मार्गदर्शन और उपचार से आप स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। 30 अक्टूबर तक मनाया जाएगा मानसिक स्वास्थ्य माह शिविरों में की जाएगी स्क्रीनिंग , उपचार एवं परामर्श सेवाएं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानसिक विकारों से ग्रस्त लोगों को सहायता प्रदान करना है। इस वर्ष की थीम ‘मानसिक स्वास्थ्य को कार्यस्थल पर बढ़ावा देने’ से संबंधित है, जो कि कार्यस्थल में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर केंद्रित है। प्रदेश में 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य माह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। शिविरों में स्क्रीनिंग, उपचार एवं परामर्श सेवाएं दी जाएगी। मानसिक समस्या से ग्रस्त व्यक्तियों के देखभालकर्ताओं हेतु जागरूकता सेमिनार आयोजित उपलब्ध रहेंगी। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर आयोजित होंगे। कार्य स्थल पर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के विषय पर उन्मुखीकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1 लाख 20 हज़ार से अधिक का उपचार विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, विश्व की लगभग 10% जनसंख्या मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश में विभिन्न स्तरों पर अंतःक्षेप किये जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 3,27,790 लोगों की स्क्रीनिंग और 2,17,559 मरीजों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया। अप्रैल 2024 से सितंबर 2024 तक 1,82,898 लोगों की स्क्रीनिग एवं 1,23,226 मरीजों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया। मानसिक समस्या ग्रस्त व्यक्तियों के लिये प्रत्येक जिला अस्पताल में “मनकक्ष” प्रत्येक जिला अस्पताल के “मनकक्ष” में मानसिक समस्या ग्रस्त व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, उपचार और काउंसिलिंग की जाती है। गंभीर मानसिक रोगियों को इंदौर, ग्वालियर या मेडिकल कॉलेजों के मानसिक रोग विभाग में रेफर किया जाता है। टेली-मानस हेल्पलाइन (14416 अथवा 1800- 891-4416) पर 24X7 निःशुल्क परामर्श उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए स्कूल, कॉलेज, ओल्ड एज होम, जैसे विभिन्न संस्थानों में सेमिनार आयोजित किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष शिविरों में मानसिक रोगियों की स्क्रीनिंग और काउंसलिंग की जाती है। इंदौर और ग्वालियर में टेलीमानस केंद्र स्थापित किए गए हैं। टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर (14416 अथवा 1800- 891-4416) पर 24X7 कॉल कर निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते है। प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 42,012 कॉल के माध्यम से परामर्श सेवायें प्रदान की गई। अप्रैल 2024 से सितंबर 2024 तक 27,951 कॉल के माध्यम से परामर्श सेवायें प्रदान की गई। “मनहित” ऐप से मिल रही है मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मानसिक स्वास्थ्य साक्षरता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर जागरूकता लाने के लिए “मनहित” ऐप लांच किया गया है। “मनहित” ऐप के तीन खंड़ मानसिक स्वास्थ्य स्व-मूल्यांकन, जागरूकता सामग्री, और संपर्क सुविधा है। 18 वर्ष से कम और अधिक आयु के व्यक्ति या उनके अभिभावक व्यवहार संबंधी समस्याओं की जांच कर सकते हैं। स्व-मूल्यांकन के आधार पर ऐप, तनाव, चिंता, अवसाद, मादक द्रव्यों के सेवन आदि के लिए मार्गदर्शन और जागरूकता सामग्री प्रदान करता है। यह उपयोगकर्ताओं को टेली-मानस, मनकक्ष, और अन्य मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ता है।

क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) के हर घर में नल से शुद्ध जल पहुंच रहा

भोपाल अलीराजपुर जिले में महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) के हर घर में नल से शुद्ध जल पहुंच रहा है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की इंदौर इकाई द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से चन्द्रशेखर आजाद नगर में जल प्रदाय परियोजना का कार्य पूरा किया जा चुका है। नगर के 1520 से अधिक घरों को नल कनेक्शन से जोड़ दिया गया है। हर घर को जल प्रदाय नेटवर्क से जोड़ने के लिए 44 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। पानी के संग्रहण के लिए 150 किलोलीटर का ओवर हैड टैंक निर्मित किया गया हैं। इस परियोजना में हथनी डैम से जल लिया जा रहा है, जल को शुद्ध करने के लिए 1.6 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र भी स्थापित किया गया है। दस वर्षों के संचालन और संधारण के साथ इस परियोजना की लागत लगभग 24 करोड रूपये है, इससे 8 हजार से अधिक की आबादी को लाभ हो रहा है। जल प्रदाय परियोजना के पहले चंद्रशेखर आजाद नगर के रहवासी पानी के लिए बोरिंग पर निर्भर रहते थे पर अब समय पर भरपूर पानी मिल रहा है। चंद्रशेखर आजाद नगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी बनम सिंह का कहना है पानी घर बैठे मिल रहा है, पहले पानी की किल्लत रहती पर अब पानी समय पर आता है। कमलेश सिंह कहते है कि नल से आने वाले जल की गुणवत्ता अच्छी है, अब जल संबंधित सभी समस्याओं के निराकरण हुआ है। आजाद नगर में जल जनित बीमारियों का ख़तरा भी नहीं है। सपना सिंह का कहना है कि पहले पानी के लिए बाहरी स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था, परंतु अब स्वच्छ एवं पर्याप्त जल घर पर ही नल कनेक्शन के माध्यम से आ रहा है। पानी उचित प्रेशर के साथ आ रहा है। आदिवासी अंचल की यह परियोजना चंद्रशेखर आजाद नगर के नागरिकों के लिए वरदान साबित हुई है।  

सोनी सब के कलाकारों ने दशहरा की अपनी यादें साझा कीं

मुंबई, सोनी सब चैनल के कलाकारों ने दशहरा की अपनी यादें प्रशंसकों के साथ साझा की हैं। श्रीमद् रामायण में श्री राम की भूमिका निभाने वाले सुजय रेउ ने कहा, मैंने टीवी पर रामायण देखने और श्री राम और रावण के बारे में अपनी दादी की कहानियों को सुनने की यादें संजोई हैं। जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ, मुझे दशहरा के गहरे महत्व और यह कैसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, इसकी समझ हुई। हालांकि, मैंने कभी रामलीला में भाग नहीं लिया, लेकिन मैंने पूरे भारत में कई प्रदर्शन देखने का आनंद लिया है। यह सोचना ही सपना प्रतीत होता है कि अब मैं श्री राम की भूमिका निभा रहा हूँ। प्रशंसकों के लिए मेरा संदेश है कि हम अपने दैनिक जीवन में श्री राम की बुद्धिमत्ता और निष्ठा को अपनाएँ। आज की भागदौड़ भरी दुनिया में अपना संयम बनाए रखना और उनके जीवन से मूल्यवान सबक सीखना बहुत ज़रूरी है। वागले की दुनिया में राजेश की भूमिका निभाने वाले सुमित राघवन ने कहा, दशहरा बचपन की यादों को ताज़ा करने का समय है, जो खुशी और उत्साह से भरी हुई है। यह मुझे याद दिलाता है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करती है। मेरा मानना है कि इस त्यौहार का सार हमारे मूल नैतिक मूल्यों और मूल्यों का पालन करने में निहित है। मैं सभी को इस त्यौहार की सकारात्मकता को अपनाने और इसे अपने जीवन में खुशियाँ लाने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। बादल पे पांव है में रजत खन्ना की भूमिका निभाने वाले आकाश आहूजा ने कहा, दशहरा से जुड़ी मेरी सुखद यादें हैं। खासकर जब मैं और मेरा भाई एक स्थानीय कार्यक्रम के लिए श्री राम और लक्ष्मण की तरह तैयार हुए थे। इसने मुझे श्री राम के मूल्यों से गहराई से जोड़ा। दशहरा हमें याद दिलाता है कि हम सभी के भीतर अलग-अलग चरित्र हैं। हमें अपने भीतर के रावण से ऊपर उठकर श्री राम के गुणों को अपनाना चाहिए। अपने प्रशंसकों से मैं यही कहना चाहूँगा कि दशहरे की सीख को अपने जीवन में अपनाएँ और नकारात्मकता पर विजय पाने का प्रयास करें। बादल पे पांव है में बिशन खन्ना की भूमिका निभाने वाले सूरज थापर ने कहा, बचपन में दशहरा मीठे चावल और जलेबियों का समय होता था। साथ ही मैं अपने परिवार के साथ रामलीला भी देखता था। मुझे रावण को जलते हुए देखने का उत्साह अच्छी तरह याद है। इस साल भले ही मैं चंडीगढ़ में हूँ और मेरे बच्चे मुंबई में हैं, लेकिन मैं अपनी परंपराओं का जश्न मनाने के लिए उनके लिए कुछ खास बनाने की योजना बना रहा हूँ। दशहरे पर मैं सभी से क्रोध को त्यागने और क्षमा को अपनाने का आग्रह करता हूँ। जिस तरह श्री राम ने सत्य के साथ रावण को हराया था, उसी तरह पुरानी बातों को भूलने से शांति मिलती है और हम खुशियों पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।  

महंगे शौक पूरा करने दो बदमाशों ने वाहन चोरी की वारदात को दिय अंजाम, पुलिस के चढ़ा हत्थे

इंदौर महंगे मोबाइल और लग्जरी लाइफ का शौक पूरा करने के लिए दो बदमाशों ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया. राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने चोइथराम अस्पताल के पास से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी तमंचा बरामद किया है. इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं. इंदौर के पुलिस उपायुक्त विनोद कुमार मीणा ने बताया कि अस्पताल सहित कई सार्वजनिक स्थानों से लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था. इसी बीच राजेंद्र नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चोइथराम अस्पताल के बाहर दो संदिग्ध लड़के खड़े हैं, जिनकी गतिविधियां आपत्तिजनक है. इसके बाद राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नीरज बिरथरे के नेतृत्व में एक दल मौके पर पहुंचकर संजय और संतोष नामक दो लड़कों को हियासत में लिया और उनकी तलाश ली. दोनों के पास से देसी कट्टा बरामद किया गया. इसके बाद थाने लाकर दोनों से जानकारी ली गई तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात कबूल की. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई है. आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने और वाहन चोरी करने की कार्रवाई की गई है. दोनों आरोपी मूल रूप से धार जिले के रहने वाले हैं लेकिन काफी समय से इंदौर में ही रह रहे हैं. डकैती का पुराना अपराध भी मिला आरोपी संजय अलावा और संतोष सेंगर इंदौर के तेजपुर गड़बड़ी मल्टी और रॉबर्ट चौराहा के पास झुग्गी झोपड़ी इलाके में रहते हैं. आरोपी संतोष का डकैती का पुराना अपराध भी दर्ज है. इसके अलावा संजय के अपराधों की जानकारी भी ली जा रही है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे नशा करने और महंगे मोबाइल सहित अन्य लग्जरी शौक रखते हैं जिसके चलते वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet