LATEST NEWS

लव जिहाद बढ़ाने का आरोप, विरोध के बाद इंदौर में गरबा पंडाल हटाया

इंदौर  मध्यप्रदेश का आर्थिक राजधानी इंदौर के भंवरकुआ इलाके में होने वाला मूर्ति स्थापना और गरबा आयोजन को निरस्त कर दिया गया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आयोजक पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच की और आयोजन स्थल से टेंट, जगह-जगह लगे पोस्टर भी हटवा दिए। टीआई राजकुमार यादव ने बताया कि बजरंग दल के राम दांगी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में शिकायत की थी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की है कि भावना नगर में पिछले कई सालों से फिरोज खान शिखर गरबा मंडल के नाम से नौ दिवसीय मूर्ति स्थापना के साथ गरबे का आयोजन करता है। यह आयोजन लव जिहाद को बढ़ाने देने के लिये किया जाता है। उन्हें सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी लगी है। मूर्ति कलाकारों द्वारा माता की मूर्ति को बुर्के जैसी ड्रेस पहनाने की सूचना पर हिंदूवादियों ने हंगामा किया। हंगामे के बाद हिंदूवादियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से मूर्तिकार और मूर्ति को नौ दिनों के लिए स्थापित करने वाले पर कार्रवाई की मांग की। घटना बुधवार देर शाम की है। टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि हिंदूवादी नेता लक्की रघुवंशी ने अपने साथियों के साथ थाने पहुंचकर खजराना इलाके में रहने वाले बंगाली कारीगर द्वारा बुर्के वाली माताजी बनाने की शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश की तो बुर्के जैसी बात नहीं मिली। लेकिन मूर्तिकार को थाने में लाकर पूछताछ की गई है। आयोजन की अनुमति दीपक हार्डिया के नाम से ली बजरंग दल के राम दांगी ने कहा- जो मूर्ति पूजा पर विश्वास नहीं करते वो विधि-विधान से किस तरह से नौ दिन मां की पूजा-अर्चना करेंगे। चेतावनी के बाद विवाद की स्थिति को देखते हुए यह आयोजन पुलिस प्रशासन ने देर रात निरस्त कर दिया। यहां पुलिस ने टेंट और अन्य सामान हटवाया। आयोजन की अनुमति दीपक हार्डिया के नाम से ली गई थी। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को ही बजरंग दल इस तरह के आयोजनों में वर्ग विशेष के लोगों की एंट्री के खिलाफ पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर चुका है।

ग्राम बम्हनगवां से युवाओ का दल पदयात्रा कर पहुंचा मैहर माता के लिए दर्शन

खुशियों की दास्तां उमरिया मानपुर के बम्हनगवा से नीरज पांडेय के नेतृत्व में युवाओ का जत्था  मैहर जिला सतना की शारदा माई के दर्शन के लिए मैहर धाम पहुंच चुके है , जहां पर उन्होने माता के दर्शन किए । विदित हो कि 80 किलोमीटर का पैदल सफर तय करके शारदा माई के धाम पहुंचे और माता के दर्शन किए । विदित हो विगत 13 वर्षाे से युवा पैदल सफर तय करके शारदा माई के दर्शन करने जा रहे है।     नीरज पांडे से प्रेरित होकर इस बार 50 की संख्या पर युवा हाथ में ध्वज लेकर पैदल यात्रा तय की । नीरज पांडे द्वारा बताया गया कि हम निरंतर 13 वर्षों से शारदीय नवरात्र में पैदल चलकर माई के दर्शन करने जाते हैं और इस बार भी मां का सहारा लेकर घर से निकले है । माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते हैं, और जहां पर शाम हुई तो डेरा जमाकर विश्राम करते हैं। स्वयं भोजन पकाते हैं और प्रसाद स्वरूप ग्रहण आगे की यात्रा की तैयारी में जुट जाते हैं। श्री पांडे द्वारा बताया गया कि भगवती मां शारदा को विद्यादात्री माना जाता है। ब्रह्म परमेश्वरी मां शारदा के शरीर का रंग कुंद पुष्प तथा चंद्रमा के समान धवल है और उनका वाहन हंस है। वे चार भुजाओं वाली हैं, जिनके एक हाथ में वीणा, दूसरे में पुस्तक, तीसरे में माला है मां के दर पर जो भी अपनी अर्जी लगाने आता है उसकी अर्जी स्वीकार होती है मनवांछित फल मिलता है ।  

बाईपास सड़क निर्माण कार्य में लाएं तेजी- कलेक्टर

बाईपास सड़क निर्माण कार्य में लाएं तेजी- कलेक्टर कलेक्टर ने की बाईपास सड़क निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश अनूपपुर  कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में अनूपपुर में बनाए जा रहे बाईपास सड़क के प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गंभीरता लाने तथा तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने प्रतिदिन कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर एवं तहसीलदार को दिए। बैठक में कलेक्टर ने बाईपास निर्माण से संबंधित समस्याओं के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।    बैठक में कलेक्टर ने अनूपपुर बायपास रोड के प्रारूप (नोटिस) को अतिशीघ्र वितरित करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी को दिए तथा ठेकेदार से बेहतर समन्वय स्थापित कर अनुबंध के अनुसार समय में कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने वृक्षों की कटाई, सड़क की परिसीमन, किसानो की अधिग्रहण भूमि, मार्ग में कार्य की प्रगति सहित और विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।   बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत सहित संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे।

शाहरुख खान की यह को-एक्ट्रेस SEX रैकेट में फंस चुकी है , 1 रात के लेती थी 1 लाख

मुंबई आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद की। श्वेता का जन्म 11 जनवरी, 1990 को जमशेदपुर में हुआ था। फिर वो बचपन में ही अपने परिवार के साथ जमशेदपुर से मुंबई आ गई थीं। वहीं एक्टिंग में इंटरेस्ट होने की वजह से उन्होंने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और फिर उन्हें बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम मिल गया। श्वेता ने शाहरुख खान की फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘मकड़ी’ में काम किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म के बाद श्वेता की किस्मत चमक गई और फिर उन्होंने शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और श्रेयस तलपड़े जैसे कई टॉप एक्टर्स के साथ काम किया। श्वेता पर लग चुका है प्रॉस्टिट्यूशन का आरोप वहीं फिल्मों में हिट होने की वजह से श्वेता को कई टीवी सीरियल के भी ऑफर आने लगे। ऐसे में श्वेता ने ‘कहानी घर घर की’ और ‘करिश्मा का करिश्मा’ जैसे शोज के जरिए लोगों को दीवाना बनाने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। हालांकि, वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहीं। दरअसल साल 2014 में श्वेता को हैदराबाद के एक होटल से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। उन पर प्रॉस्टिट्यूशन का आरोप भी लगा था। खबरों के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक असिस्टेंट डायरेक्टर श्वेता की डील करवाता था। वहीं श्वेता प्रोस्टिट्यूशन के लिए 1 लाख रुपए तक चार्ज करती थीं, जिसमें से वो 15 हजार रुपए दलाली के तौर पर देती थीं। इस मामले के बाद श्वेता ने अपने बयान में कहा था कि वो यह सब पैसों की कमी की वजह से कर रही थीं। श्वेता ने यह भी कहा था कि वो पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जो यह सब कर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में पैसे की कमी की वजह से कई लोग अक्सर ऐसा करते हैं। इसके बाद उन्हें 2 महीने तक रेस्क्यू होम में रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट से बरी कर दिया था, लेकिन सेक्स रैकेट में नाम आने के बाद उनका फिल्मीं करियर बुरी तरह से बर्बाद हो गया था। शादी के 1 साल में ही टूटी थी श्वेता की शादी फिर श्वेता ने 2017 में वरुण धवन की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ से कमबैक किया। इस फिल्म में वो वरुण धवन की भाभी के रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया और फिर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड डायरेक्टर रोहित मित्तल से साल 2018 में शादी कर ली। दोनों की पहली मुलाकात फैंटम फिल्म्स के दौरान हुई थी। शादी से पहले वो 4 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। हालांकि, उनकी यह शादी 1 साल में ही टूट गई। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी शॉक थे।

बुरहानपुर में नगर के 6 जोन में नवीन जल प्रदाय परियोजना से जल प्रदाय जारी

बुरहानपुर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा विश्व बैंक के सहयोग से बुरहानपुर में जलावर्द्धन परियोजना का कार्य किया जा रहा है जो कि पूर्णता की ओर है। नगरवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए ताप्ती नदी पर इंटेक-वैल लगाया गया है। वहीं जल को शुद्ध करने के लिए 50 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र भी स्थापित किया गया है। शोधित जल उपलब्ध होने से जल-जनित बीमारियों का जोखिम भी कम रहेगा। जल के संग्रहण के लिए 8 ओवर हैड टेंक बनाए गए है साथ ही मौजूदा 4 ओवर टैंक का इस्तेमाल भी जल संग्रहण के लिए किया जायेगा। हर घर जल पहुँचाने के लिए 296 किलोमीटर की वितरण पाइप लाइन बिछाई बिछा दी गई है। नल कनेक्शन देने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। अब तक कुल 35 हजार से अधिक नल कनेक्शन दे दिए गए है। बुरहानपुर जलावर्धन योजना अंतर्गत जोन क्रमांक 5 शिवाजी नगर, जोन क्रमांक 6 मरीचिका गार्डन एवं जोन 10 इंदिरा कॉलोनी में जलावर्धन योजना द्वारा न्यू वॉटर सप्लाई सिस्टम से नई पाइपलाइन में प्रतिदिन पानी सप्लाई किया जा रहा है और नगर निगम द्वारा पुरानी जल प्रदाय व्यवस्था को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। वहीं जोन क्रमांक 1 सुभाष स्कूल, ,जोन क्रमांक 2 किला व जोन क्रमांक 3 में भी जलावर्धन योजना अंतर्गत प्रतिदिन पानी सप्लाई किया जा रहा है एवं ओल्ड सिस्टम को बंद करने की प्रक्रिया भी जारी है। परियोजना में शेष 4 जोन जिनमें जोन क्रमांक 4 लालबाग, जोन क्रमांक 8Aट्रांसपोर्ट नगर ,जोन क्रमांक 8B सिंधीपुरा, जोन क्रमांक 9 आजाद नगर में भी लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र जल आवर्धन योजना अंतर्गत वाटर सप्लाई द्वारा कवर किया जा चुका है एवं शेष कमिश्निंग का कार्य प्रगतिरत है।  

पांच अक्टूबर को सिंग्रामपुर में MP सरकार कैबिनेट बैठक, बनेंगे 3 हेलिपैड, 5 अक्टूबर को पहुंचेंगे CM-मंत्री

दमोह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगली कैबिनेट बैठक 5 अक्टूबर को दमोह के सिंग्रामपुर में होने जा रही है, सिंग्रामपुर रानी दुर्गावती का कार्य क्षेत्र रहा है सिंगौरगढ़ का किला भी ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है, सिंग्रामपुर में ही कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। मंत्री ने किया निरीक्षण मध्य प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने  सिंग्रामपुर में स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बहुत ही सौभाग्य का विषय है कि जबेरा विधानसभा के सिंग्रामपुर में कैबिनेट होने जा रही है। इस मौके पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा, डीएफओ एमएस उइके, एडीशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम अविनाश रावत,  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी कैबिनेट के साथियों के साथ यहां उतरेंगे। बैठक का उद्देश्य सिंग्रामपुर पंचायत से सटे जंगल और रानी दुर्गावती के किले के पर्यटन महत्व में इजाफा करना है। बैठक के चलते यहां के जंगली रास्ते को दुरुस्त करने का काम वन विभाग ने शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम यहां लगातार आवाजाही कर रही है। अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग की भी प्लानिंग की गई है। बतौर सीएस अनुराग जैन की पहली कैबिनेट सिंग्रामपुर की इस कैबिनेट बैठक में नए मुख्य सचिव अनुराग जैन पहली बार कैबिनेट सचिव के रूप में मौजूद रहेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री सचिवालय ने अभी तक बैठक के लिए अधिकृत तौर पर दमोह जिला प्रशासन को सूचना नहीं दी है, लेकिन 24 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में लिए फैसले के आधार पर सागर संभागायुक्त, आईजी और दमोह कलेक्टर-एसपी यहां विजिट कर व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं। सागर संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र कुमार रावत और आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक स्थल, वीरांगना रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल, लाड़ली बहना एवं स्व सहायता समूह कार्यक्रम स्थल के साथ वीरांगना रानी दुर्गावती का किला, तालाब, वीरांगना रानी दुर्गावती के देवी पूजन स्थल के अलावा निदान कुंड स्थल का जायजा लिया है। दिए निर्देश राज्यमंत्री महेंद्र लोधी ने सिंग्रामपुर में खेल मैदान, वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल, गुबरा में हैली पेड स्थल सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से इस संबंध में विचार विमर्श किया। सिंग्रामपुर से 4 किमी दूर जंगल में है महल दमोह से 60 किमी दूर सिंग्रामपुर ग्राम पंचायत है। वहां से 4 किमी दूर पहाड़ी पर रानी दुर्गावती का महल है। उनका पूजा स्थल अभी भी है। यहां जंगल के रास्ते ही पहुंचा जा सकता है। यहीं पर निदान वाटरफॉल है। दुर्गा अष्टमी के दिन रानी की 500वीं जयंती रानी दुर्गावती का जन्म उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कालिंजर किले में सन 1524 में दुर्गाष्टमी के दिन हुआ था। कालिंजर के राजा कीर्ति सिंह चंदेल की इकलौती संतान का नाम दुर्गावती रखा गया था। दमोह जिले के सिंग्रामपुर के सिंगौरगढ़ में रानी दुर्गावती का किला आज भी है। यह किला रानी की वीरता की कहानियां बताता है। जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के आंजनी गांव में रानी की 7वीं पीढ़ी रहती है। इसी साल दुर्गा अष्टमी को उनकी 500वीं जयंती है।    

भोपाल में व्यापारी को लाखों क्विंटल गेहूं का लालच, फिर ऐंठे 40 लाख रुपए, मामला दर्ज

भोपाल राजधानी के दो जालसाजों ने छिंदवाड़ा के अनाज व्यापारी को सस्ते दाम पर 50 लाख मीट्रिक टन गेहूं दिलवाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्यापारी को 2021 में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से गेहूं दिलवाने का वादा किया था, लेकिन एडवांस रकम मिलते ही उन्होंने व्यापारी का फोन उठाना बंद कर दिया और फरार हो गए। व्यापारी की शिकायत पर मिसरोद थाना पुलिस ने दो जालसाजों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अरुण कुमार साहू छिंदवाड़ा में रहते हैं और अनाज के थोक व्यापारी हैं। मई 2020 में एक मित्र के माध्यम से उनकी मुलाकात अरुण मालवीय व तरुण मालवीय से हुई थी। उनका आशिमा मॉल के तीसरे तल पर मालवीय कार्पोरेशन के नाम से कार्यालय था। अरुण व तरुण ने व्यापारी अरुण साहू को झांसा दिया कि वह भारतीय खाद्य निगम से उन्हें 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं सस्ते दाम में दिलवा देंगे। एफसीआई के अधिकारियों से उनकी अच्छी जान-पहचान है। इतना ही नहीं, उन्होंने व्यापारी को एफसीआइ का फर्जी लेटर भी दिखा दिया की इस तिथि को गेहूं मिल जाएंगे। व्यापारी उनकी बातों में फंस गया और उसने जालसाजों को 30 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपये चेक के माध्यम से अदा किये। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जब व्यापारी को गेहूं नहीं मिला तो उन्होंने तकाजा करना शुरू कर दिया। पहले तो आरोपी बहाना बनाकर टाल-मटौल करते रहे, बाद में उन लोगों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। व्यापारी अरुण ने 2022 में इसकी शिकायत मिसरोद थाना में की थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

नौ योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन कर रही भाजपा सरकार : यादव

भोपाल  नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन नारी शक्ति को नमन करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार अपनी नौ योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति को वंदन करती है। डॉ यादव ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, ‘शक्ति को नमन, नारी शक्ति का वंदन। एक बिटिया के रूप में, एक कन्या के रूप में, एक बहन के रूप में, एक मां के रूप में; नारी हर रूप में माता के 9 स्वरूपों के समान वंदनीय है। भाजपा सरकार नारी को देवी स्वरूप मानकर अपनी 9 योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन करती है।’ इसके साथ ही डॉ यादव ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें इन नौ योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, पोषण आहार अनुदान योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नामों का भी उल्लेख है। डॉ यादव ने कहा कि शारदीय नवरात्रि की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं माता के नौ स्वरूपों में प्रथम स्वरूप ‘मां शैलपुत्री’ के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। मां की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं मंगल का आगमन हो, यही प्रार्थना है।  

सरवटे बस स्टैंड से हर दिन यात्रा करने वाले 20 हजार यात्रियों के लिए अब रेस्टोरेंट शुरू किया जाएगा

 इंदौर  सरवटे बस स्टैंड से हर दिन यात्रा करने वाले 20 हजार यात्रियों के लिए अब रेस्टोरेंट शुरू किया जाएगा। साथ ही यात्रियों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी बसों के आवागमन की जानकारी भी मिल सकेगी। दरअसल हाल ही में एआईसीटीएसएल सीईओ दिव्यांक सिंह ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। इस दौरान बस स्टैंड पर कई सुविधाएं शुरू करने और मौजूद व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड प्रभारी राहुल श्रुति भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सीईओ सिंह ने सफाई कर्मचारियों को बेहतर सफाई करने के लिए कहा है। स्टैंड परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रियों को स्टैंड परिसर के बाहर ही बसों के आवागमन, समय आदि जानकारी मिल सके। पार्किंग के लिए देना होगा शुल्क वर्तमान में स्टैंड परिसर में तलघर में पार्किंग बनी हुई है। यह पूरी तरह से मुफ्त है। इसके चलते वाहन चोर गिरोह बाइक चोरी कर यहां खड़ी कर जाते हैं। स्टैंड प्रबंधन अब तक 20 से अधिक लावारिस वाहन पुलिस को सौंप चुका है। वहीं आसपास के लोग भी अपने वाहन यहां पार्क कर जाते हैं। इसलिए पार्किंग को सशुल्क किया जाएगा। नायता मुंडला में भी बना है नया बस स्टैंड इंदौर के नायता मुंडला में नया बस स्टैंड आईएसबीटी बनाया गया है। यहां से भी पिछले महीने से बसों का संचालन शुरू किया गया है। अभी इस स्टैंड से लंबी दूरी की बसों को चलाया जा रहा है।

अनूपपुर पुलिस के सतत प्रयास का असर, सितंबर माह में सड़क दुर्घटनाओ में 14% की आई कमी

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोतिउर रहमान का मुख्य लक्ष्य सड़क दुर्घटना में कमी लाकर दुर्घटना में हो रही असमय  मृत्युओ  को रोकना है। इस दिशा में कार्य करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया है , सभी इस दिशा में कार्य कर रहे है, प्रतिदिन इसकी समीक्षा भी की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप अनूपपुर जिले में लगातार 2 महीने से सड़क दुर्घटनाओं में पिछली वर्ष की तुलना में अभूतपूर्व कमी परिलक्षित हो रही है, सितंबर माह में एक्सीडेंट की संख्या में 14% की कमी आई ,घायलों की संख्या में 57% की कमी आई तथा मृतकों की संख्या आधी हो गई। थाना क्षेत्र राजेंद्रग्राम एवं रामनगर में नहीं दर्ज हुआ एक भी एक्सीडेंट थाना क्षेत्र चचाई , भालूमाडा ,अमरकंटक एवं karanpthar में दर्ज हुआ एक एक्सीडेंट अनूपपुर जिले के 6 थाना क्षेत्र में हुए न के बराबर एक्सीडेंट सितंबर माह में एक्सीडेंट रोकने की दिशा में किए गए कार्य   शराब के नशे में वाहन  चलाने वाले 74 वाहन चालकों पर कार्रवाही 15 वाहन चालको के लाइसेंस निलंबन के लिए भेजे गए प्रस्ताव साय कालीन समयअवधि मे एक्सीडेंट होने की दर सर्वाधिक होती है, इस समय प्रतिदिन सभी  थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गो पर ब्रेथ एनालाइजर से प्रत्येक वाहन चालक की चेकिंग की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति में कमी आ रही है ,जिससे एक्सीडेंट की संख्या  लगातार  कम हो रही है।  ,शराब के नशे में वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण है। जिस पर अनूपपुर पुलिस द्वारा अंकुश  लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क किनारे खड़े वाहनों को  व्यवस्थित  करवाना और पार्किंग लाइट जलवाने का कार्य*पुलिस में अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार प्रतिदिन सभी थानों की पेट्रोलिंग मोबाइल सड़क किनारे खड़े हैवी वाहनों की पार्किंग लाइट जलवाने का कार्य कर रही है ,जिससे अंधेरे के कारण खड़े वाहनों से टकराने से होने वाले एक्सीडेंट को रोका जा सके।  पिछले 6 माह में अनूपपुर जिले में खड़े वाहनों से मोटरसाइकिलों के टकराने  घटनाएं ज्यादा घटित हुई है, जिसमे इस माह में कमी आई है। गति नियंत्रण की दिशा में प्रयास*तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है जिस दिशा में प्रयास करते हुए अनूपपुर कस्बा एवं कस्बा से संलग्न मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों की गति नियंत्रण हेतु गति अवरोधक  के रूप में ड्रम एवं स्टॉपर लगवाए  गए स्टॉपर लगवाए गए, जिससे शहर के अंदर होने वाले एक्सीडेंट में कमी आई है। स्कूलों एवं कस्बाई क्षेत्र में लगातार प्रचार प्रसार कार्यक्रम यातायात पुलिस सहित जिले के सभी थानों द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों को ,बच्चों के माध्यम से उनके परिजनों को एवं कस्बा मुख्य बाजारों में नुक्कड़ के माध्यम से ट्रैफिक रूल्स का पालन करने एवं सावधानी से वाहन चलाने की समझाइस देने का लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आई है । हमारे यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। ट्रैफिक रूल्स का पालन करें और सुरक्षित रहें यातायात पुलिस अनूपपुर

पिता को मुखाग्नि देने से पहले मां से पैसे की मांग करने लगा कलयुगी बेटा

शहडोल शहड़ोल जिले में कलयुगी बेटे ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि देने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि मां ने उसे डेढ़ लाख रुपये नहीं दिए थे. जब बेटे ने मां की बात नहीं मानी तो फिर उन्होंने खुद ही अपने पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. इसको लेकर पीड़िता ने पुलिस से अपने बेटे की शिकायत की है. शहडोल जिले के ब्यौहारी के रहने वाले रामस्वरूप बर्मन (65) और पार्वती के एक बेटे और दो बेटियां हैं. इकलौते बेटे मनोज बर्मन विवाहित हैं. शादी के बाद से ही रुपयों को लेकर उसकी पिता के साथ अनबन रहती थी. आए दिन मनोज पैसों की मांगकर झगड़ा करता रहता था. रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर वह ब्यौहारी में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहने लगा था.   पिता की मौत से पहले मांगे थे डेढ़ लाख रुपये पिता की मौत से एक दिन पहले भी वह अपने पिता के घर आया था और डेढ़ लाख रुपये की, लेकिन मां ने रुपये नहीं होने की बात कहकर उसे मना कर दिया. जिससे नाराज होकर वह रात में वहां से चला गया. अगली सुबह पहले से ही बीमार चल रहे मनोज के पिता का निधन हो गया. मां ने बेटे से मोबाइल पर बात करते हुए पिता की मौत की खबर देकर जल्दी घर आने को कहा, लेकिन उसने मां से दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे पैसे भेजो. पिता की लाश घर में होने बाद भी बेटे का दिल नहीं पसीजा और उसने मां से यह तक कह दिया कि घर बेचकर मुझे पैसे दो, वरना मैं पिता को मुखाग्नि देने नहीं आऊंगा. पत्नी ने ही किया पति का अंतिम संस्कार मनोज ने मां की बात नहीं मानी और उल्टे अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया. मृतक की पत्नी पार्वती ने स्वयं ही पति को मुखाग्नि देने का निर्णय लिया और पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. पति के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद पार्वती अपनी बेटी सुषमा और सुमन के साथ ब्यौहारी थाना गई और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई. हालांकि पुलिस को भी समझ नहीं आया कि वह क्या करे तो उसने महिला को NCR काट कर दे दिया. पुलिस ने स्वयं को इस मामले में हस्तक्षेप करने योग्य नहीं पाया.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दैवीय आराधना पर्व नवरात्र प्रारंभ होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में शक्ति को नमन और नारी शक्ति का वंदन करते हुए कहा है कि बिटिया, कन्या, बहन और मां हर रूप में नारी, माता के 9 स्वरूपों के समान वंदनीय है। राज्य सरकार नारी को देवी स्वरूप मानकर अपनी योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों के सुखी और समृद्ध होने की कामना की है।  

विक्रम यूनिवर्सिटी के कुलगुरु बने प्रो. अर्पण भारद्वाज, गर्वनर मंगुभाई पटेल ने की नियुक्ति

उज्जैन मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आदेश जारी कर प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का कुलपति बनाया गया है। वर्तमान में प्रोफेसर भारद्वाज शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन के प्रभारी प्राचार्य के पर हैं। आदेश में चार वर्ष के लिए उन्हें कुलपति बनाने की बात लिखी गई है। विक्रम विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए राज्यभवन को प्राप्त आवेदन के बाद पिछले दिनों स्क्रुटनी कर 11 प्रोफेसर के नाम निकाले थे। इसके बाद चयनीत तीन प्रोफेसरों की राजभवन में 27 सितंबर साक्षात्कार प्रक्रिया हुई थी। इसमें उज्जैन,रीवा, जबलपुर के प्रोफेसर शामिल हुए थे। इस प्रक्रिया के बाद तीन नामों का लिफाफा राज्यपाल को सौंप दिया था। इसके बाद 3 अक्टूबर को विक्रम विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र शर्मा, शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अर्पण भारद्वाज व अवधेश प्रताप सिंह रीवा के कैमेस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. आरएन पटेल को राजभवन बुलाया गया था। राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल विश्वविद्यालय के विस्तार व विकास पर चर्चा करने के बाद कुलगुरू का चयन कर प्रो.अर्पण भारद्वाज के आदेश जारी किए है। प्रो. भारद्वाज ने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से पद मिला है। प्रयास रहेगा कि शिक्षा के क्षेत्र सर्वोच्च कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को नई दिशा और नई उंचाईयों की ओर ले जाएं। प्रो. भारद्वाज संभवत: 4 अक्टूबर को विक्रम विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलगुरू का पद संभालेंगे। वर्तमान कुलगुरू प्रो. अखिलेश कुमार पांडे गुरूवार को बाहर है। बता दें कि विक्रम विश्वविद्यालय में शा. माधव विज्ञान महाविद्यालय के दूसरे शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलगुरू बने है। इसके पहले प्रो. टीआर थापक शासन द्वारा धारा-52 लगाने के बाद माधव विज्ञान महाविद्यालय से आकर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू का पद संभाल चुके है। माधव सांईस कॉलेज को दिलाया ए प्लस प्लस का दर्जा- प्रो.अर्पण भारद्वाज के प्राचार्य कार्यकाल के दौरान जुलाई 2022 में उज्जैन का माधव विज्ञान महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से सर्वोच्च ‘ए-प्लस प्लसÓ ग्रेड प्राप्त करने वाला शासकीय महाविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ है। सम्पूर्ण राष्ट्र में ये ग्रेड सिर्फ 28 महाविद्यालय को प्राप्त है। प्रो. भारद्वाज ने प्राचार्य पद के पहले उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक के पद का भी दायित्व निभाया है। इधर प्रो. भारद्वाज के कुलगुरू पद के लिए नाम के आदेश होने के बाद माधव विज्ञान महाविद्यालय व विक्रम विश्वविद्यालय में खुशी की लहर फैल गई। शिक्षक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रो. भारद्वाज को मोबाईल पर बधाई दी है। यह है आदेश विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू पद के लिए राजभवन से जारी हुए आदेश कहा गया है कि मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, मंगुभाई पटेल, कुलाधिपति, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन एतद् द्वारा प्रो. अर्पण भारद्वाज प्राचार्य शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन, (म.प्र.) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो के लिए के लिए विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का कुलपति नियुक्त करता हूं। इनकी सेवा शर्ते एवं निबंधन विश्वविद्यालय के परिनियम-1 के अनुसार शासित होगी ।

दमोह के सिंग्रामपुर में 5 अक्टूबर को होगी मंत्रि-परिषद की बैठक, क्षेत्र के समग्र विकास को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल, ग्रामीण अंचलो से लिए जायेंगे जनहितकारी निर्णय जिला प्रशासन द‌मोह ने सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक की तैयारियां पूर्ण दमोह के सिंग्रामपुर में 5 अक्टूबर को होगी मंत्रि-परिषद की बैठक, क्षेत्र के समग्र विकास को मिलेगी गति जिला प्रशासन ने कैबिनेट की तैयारियों को दिया अंतिम रूप भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए राजधानी भोपाल से परे संभागीय और आंचलिक क्षेत्रों में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ कैबिनेट की बैठकें करने की पहल की है। मोहन सरकार की राजधानी के बाहर पहली कैबिनेट बैठक जनवरी 2024 को जबलपुर में हो चुकी है। इसी क्रम में अगली कैबिनेट दमोह जिले के सिंग्रामपुर में 5 अक्टूबर को होने जा रही है। जिला प्रशासन द‌मोह द्वारा सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का योगदान ऐतिहासिक रहा है। द‌मोह जिले सिंग्रामपुर गाँव के नजदीक सिंगौरगढ़ का किला है। यह क्षेत्र रानी दुर्गावती की राजधानी के रूप में इतिहास में दर्ज है। वीरांगना दुर्गावती के 500वें जन्मशती वर्ष के अवसर पर उनके सम्मान में सिंग्रामपुर में कैबिनेट की बैठक करने का निर्णय लिया गया है। आगामी 5 अक्टू‌बर को राज्य मंत्री-मंडल के सभी सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी सिंग्रामपुर पहुंचेंगे, जहाँ प्रदेश के विकास लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे। लाड़ली बहना सम्मेलन भी होगा ग्राम सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक साथ लाड़ली बहना सम्मेलन भी होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की हितग्राही बहनों के खाते में राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा बहनों से संवाद भी किया जायेगा। सिंग्रामपुर क्षेत्र का करेंगे भ्रमण सिंग्रामपुर और उसके आस-पास स्थित ऐतिहासिक स्थलों का मंत्रि-परिषद के सदस्यों द्वारा भ्रमण भी किया जायेगा। इसमें रानी दुर्गावती के किले का अवलोकन, रानी मंदिर में पूजा-अर्चना और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित सभी मंत्रीगण यहाँ पौध-रोपण भी करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले यह निर्णय लिया था कि प्रदेश में नागरिको की समस्याओं के निराकरण, सुशासन, विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी काही योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन की संभागवार समीक्षा बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहली समीक्षा बैठक 17 सितम्बर 2023 को उज्जैन मुख्यालय पर ली। इसी क्रम में अन्य संभागों में भी समीक्षा बैठकें ली जाकर मैदानी स्तर पर प्रशासनिक और योजनाओं के क्रियान्वन की स्थिति को आंका गया। अन्य गतिविधियां दमोह दर्शन पुस्तक का विमोचन।     संकट के साथी एवं दमोह हेल्पलाईन मोबाईल एप की शुभारंभ।     विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण।     दमोह जिले के विज़न डाक्यूमेंट का विमोचन।     दमोह जिले की उपलब्धियों के वीडियो का प्रदर्शन।     70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ।     सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में राशि का भुगतान।     विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण।     ग्राम हरदुआ जामशा, विकासखण्ड बटियागढ़ के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान।     बाढ़ के दौरान बचाव कार्य करने वाली टीम का सम्मान।     स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद।  

एकीकृत शासकीय हाई स्कूल गाज़ीपुर के प्राचार्य के रिटायरमेंट पर दुःखी हुआ स्टाफ और स्कूली बच्चे

सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई एकीकृत शासकीय हाई स्कूल गाज़ीपुर के प्राचार्य के रिटायरमेंट पर दुःखी हुआ स्टाफ और स्कूली बच्चे मंडला एकीकृत शासकीय हाई स्कूल गाज़ीपुर के प्राचार्य के पद पर रहे रूपलाल मरकाम सोमवार को अपनी शासकीय सेवा अवधि पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। रूपलाल मरकाम ने 36 वर्ष 8 माह 6 दिन शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं, जिसमें गाजीपुर में प्राचार्य के रूप में उन्होंने 12 वर्ष तक कार्य किया है। बता दें की सोमवार को एकीकृत शासकीय हाई स्कूल गाज़ीपुर के स्टाफ ने दोपहर लगभग 2 बजे विद्यार्थियों की मौजूदगी में विदाई समारोह आयोजित किया, जिसमें सेवानिवृत्त प्राचार्य रूपलाल मरकाम को प्रतीक चिन्ह सौंपा गया। विदाई समारोह कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई, हेमंत सारथी द्वारा तिलक वंदन किया गया। तत्पश्चात स्कूल के बच्चों ने विदाई का भावनात्मक गीत प्रस्तुत किया। महिमा लखेरा, दीक्षा सारथी, निहारिका सरोते द्वारा गुरु के ऊपर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। स्कूल के बच्चों ने प्राचार्य की राहों में फूल बरसाए और नाचते गाते उनका स्वागत वंदन किया गया, तो वहीं स्कूल के स्टाफ फूल माला लेकर प्राचार्य रूपलाल मरकाम के विदाई समारोह में शामिल हुए, इसके बाद सेवानिवृत्त प्राचार्य को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी आवश्यकता होगी वह सेवानिवृत्ति के बाद भी शाला के विकास में हरसंभव सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए तत्पर रहेंगे। बता दें की अपने अनुशासित व्यवहार और सरकारी स्कूल के प्रति अलग ही लगन के चलते सेवानिवृत प्राचार्य रूपलाल मरकाम ने अपनी अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम का कुशल संचालन ट्वेटा से दिलीप मरावी और आभार प्रदर्शन प्रमोद शुक्ल ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने कहा कि प्राचार्य रूपलाल मरकाम हमारे लिए एक आदर्श के रूप में हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उनसे हमने अनेक कार्य सीखे हैं, वे बड़े ही कुशल नायक, कर्मठ, प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने हमेशा अपने कर्तव्यों का बड़े ही ईमानदारी और बहुत ही सरलता पूर्वक निर्वहन किया है। विद्यालय परिवार उनके कार्यों को हमेशा याद रखेगा। विद्यालय की शिक्षिका झीनी मरावी ने कहा हम प्राचार्य रूपलाल मरकाम के हमेशा ऋणी रहेंगे क्योंकि उनके बिना हमारा विद्यालय अभिभावक विहीन हो गया है जिसकी भरपाई करना बहुत ही मुश्किल है। उन्होंने प्राचार्य के कुशल कार्य दक्षता की प्रसंशा करते हुए कहा की उनके दिशा निर्देशन में विद्यालय ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विद्यालय की शिक्षिका कीर्ति दुबे ने प्राचार्य को विदाई देते हुए कहा की इतने वर्षों में उनके द्वारा हमें अच्छे कर्मठ होने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में बिताए हुए समय का महत्व समझाया गया। साथ ही विवादों से बचकर रहने की प्रेरणा भी प्राचार्य रूपलाल मरकाम द्वारा हमें दी गई। हमारा स्कूल स्टाफ उन्हे और उनकी सीख को कभी नहीं भूल पाएगा। विद्यालय के शिक्षक अरविंद तिवारी ने कहा की मैं प्राचार्य जी को 27 वर्षों से जान रहा हूं जो अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा ईमानदार व कर्मठ रहे है, मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है, मैं अपने जीवन में उनकी बातों को अमल भी करता हूं। शिक्षक दिनेश उपाध्याय ने कहा की प्राचार्य रूपलाल मरकाम जी का एक गांव से निकलकर इतनी तरक्की करना हम सबके लिए प्रेरणा का विषय है। कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित – पूर्व प्राचार्य केहरपुर, के.के. हरदा प्रभारी प्राचार्य, ओमप्रकाश चौबे, अरविंद तिवारी, चित्रलेखा ठाकुर, स्मृति ठाकुर, खेमराज महान, प्रमोद शुक्ल, रामुलिया पंद्राम, दीपा पटेल, रीता पटेल, शिवा कुरेशी, रश्मि साहू, रश्मि मरकाम, मीना श्रीवास्तव, स्वाति परते, श्रद्धा चौरसिया, पलास नामदेव, जी.पी. झरिया, परमू पंद्राम, हेमंत सारथी सहित अन्य शिक्षक और स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet