LATEST NEWS

निवेश का सही रास्ता है म्यूचुअल फंड्स, बना सकतें है यहाँ भी कैरियर

रुपए कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि बचत का निवेश सही तरीके से किया जाना। म्यूचुअल फंड्स वह रास्ता है जो शेयर बाजार के लाभ हम तक पहुंचाने में मदद करते हैं। लिक्विड फंड इस फंड को “बैंक के बचत खाते” जैसा कह सकते हैं, रिटर्न बचत खाते से करीब 2-3 फीसदी बेहतर होता है। (स्टेट बैंक बचत खाते की ब्याज दर 2.7 फीसदी सालाना है) निवेश, 100 फीसदी शासकीय बांड्स में होता है, इसलिए निवेशित राशि कभी कम नहीं होती। अपनी रकम कभी भी निकाल सकते। (दोपहर 12:30 से पहले प्रोसेस करने पर दूसरे दिन, निवेशक के खाते में पैसा आ जाता है, शनिवार, रविवार छुट्टी ) जिस बचत खाते से निवेश होता है, रकम उसी खाते में वापस जाएगी। (कैश लेन-देन नहीं होता) डेट फंड यह बैंक के फिक्स डिपाजिट जैसा होता है। रिटर्न करीब बैंक एफ डी ब्याज दर से 1-1.5 फीसदी ज्यादा होता है (स्टेट बैंक फिक्स डिपॉजिट ब्याज दर 6.8 फीसदी है, हर माह 10 फीसदी इनकम टैक्स कटता है, निवेशक को 6.15 फीसदी मिलता है) राशि निकालने की प्रक्रिया लिक्विड फंड जैसे ही है अर्थात दूसरे दिन खाते में राशि आएगी। इस फंड में निवेश 90 फीसदी गार्नमेंट बांड, कोर्पोरेट बांड, में होता है, 10 फीसदी शेयर में निवेश होता है इसलिए रिटर्न, “लिक्विड फंड से बेहतर मिलते हैं। ” इक्विटी फंड यह फंड निवेशकों को पैसा बना कर देता है। इसमें ज्यादातर निवेश मार्केट में होता है, जिससे बहुत अच्छे रिटर्न बनते हैं। 35 से 100 अच्छी कम्पनियों के शेयरों में निवेश किया जाता है, यदि 4-5 कम्पनी के शेयरों में गिरावट होती है, तो बाकी कम्पनियों के शेयर, निवेशकों की रकम नीचे जाने नहीं देते। पिछले 40 सालों के रिकार्ड देखें, तो 3 से 5 साल के लिए निवेश करने पर, कम से कम 18-20 फीसदी रिटर्न मिलते हैं, लम्बी अवधि के निवेश पर आश्चर्यजनक तरीके से, निवेश में वृद्धि होती है। कोविड काल के निवेशकों की राशि, डेढ़-, दो साल में डबल से ज्यादा हो गई। लक्ष्य आधारित निवेश बहुत ही लाभदायक होते हैं, जैसे-रिटायरमेंट प्लानिंग, बच्चों की उच्च शिक्षा खर्च, बच्चों की शादी का खर्च, बड़ी गाड़ी खरीदना, घर बनाना आदि के लिए इस तरह निवेश समय रहते कर देने चाहिए। रातों रात किसी चमत्कार की आशा नहीं करनी चाहिए और शेयर बाजार के झटकों से घबराकर निवेश रोकना नहीं चाहिए। एस आई पी द्वारा नियमित निवेश करें और रुककर जब लाभ हो तभी रूपये निकाले।  

राज्य सरकार सिंग्रामपुर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट में मोहर लग सकती है

भोपाल मप्र सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट पॉलिटिक्स का अगला पड़ाव दमोह का सिंग्रामपुर बनने जा रहा है, जहां नवदुर्गा के तीसरे दिन 5 अक्टूबर को डॉ. मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। इस दिन वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती है। राज्य सरकार सिंग्रामपुर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में मोहर लग सकती है। यहां दुर्गावती के नाम पर संग्रहालय, ऑडिटोरियम, सीएम राइज स्कूल, आईटीआई की स्थापना और पेयजल और सिंचाई के लिए तालाब निर्माण के प्रस्तावों समेत बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ घट रही दुष्कर्म और अत्याचार की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार रानी दुर्गावती के नाम पर वुमन सेफ्टी से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। सिंग्रामपुर में हिल टॉप एक हेलीपैड का निर्माण किया गया है। रानी दुर्गावती के सम्मान में वुमन सेफ्टी से जुड़ा नया कदम उठा सकती है सरकार तीसरी डेस्टिनेशन कैबिनेट सिंग्रामपुर कैबिनेट मीटिंग मोहन सरकार की तीसरी डेस्टिनेशन केबिनेट होगी। इससे पहले उज्जैन और जबलपुर में भी राज्य सरकार की कैबिनेट बैठकें हो चुकी हैं। मोहन यादव अगली कैबिनेट बैठक लोकमाता अहिल्या देवी के 300वें जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी राजधानी रहे खरगोन के ऐतिहासिक शहर महेश्वर में करने की घोषणा कर चुके हैं। 31 मई 2025 को होल्कर रियासत की महान शासक अहिल्या देवी की 300वीं जयंती है। शिवराज , कमलनाथ भी कर कर चुके ऐसी कैबिनेट बैठकें कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में तत्कालीन सीएम कमलनाथ भी उज्जैन और जबलपुर में कैबिनेट बैठकें कर चुके हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी अपने कार्यकाल में उज्जैन और पचमढ़ी में कैबिनेट बैठकें कर चुके हैं। मोहन सरकार की पिछली दो डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकें उज्जैन कैबिनेट- सरकार बनने पर दिसंबर माह में मोहन सरकार की पहली केबिनेट बैठक उज्जैन में हुई थी। इस बैठक में सिंहस्थ की तैयारियों और उज्जैन शहर से जुड़ी विकास योजनाओं को प्रमुखता से मंजूरी दी गई थी। जबलपुर कैबिनेट: यह 3 जनवरी को हुई थी। तब यहां 800 करोड़ की लागत से प्रदेश के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरीडोर, 400 करोड़ से आईटी पार्क और 65 करोड़ की लागत के गारमेंट और फैशन डिजाइन क्लस्टर के विकास को मंजूरी दी गई थी। जबलपुर में नर्मदा के 17 घाटों को हरिद्वार की तरह विकसित करने और रानी दुर्गावती की जीवनी को मप्र के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया गया था। जबलपुर में 409.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया था। बरगी डेम के प्रभावित 10 ग्राम के 1414 परिवारों को भू-अभिलेख के पट्टे भी दिए थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा पिथोडे की पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा तरुण कुमार पिथोडे की पुस्तक ‘मास्टर योर डेस्टिनी-लैसंस फ्रॉम लोहानी’ का नई दिल्ली में विमोचन किया। इस अवसर पर भारतीय रेलवे सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अश्वनी लोहानी भी उपस्थित थे, जिनके सार्वजनिक प्रशासन और प्रबंधन में उल्लेखनीय कैरियर और जीवन से यह पुस्तक प्रेरित है। ‘मास्टर योर डेस्टिनी-लेसंस फ्रॉम लोहानी’ पिथोड़े द्वारा लिखी हुई 6ठी पुस्तक है। यह पुस्तक प्रबंधन के विविध पहलुओं को अनोखे ढंग से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में लोहानी द्वारा विभिन्न स्तरों पर आई चुनौतियों का बखूबी सामना करने के जिक्र के साथ-साथ उनके वरिष्ठों, मित्रों, सहकर्मियों और कनिष्ठों के अनुभवों और फीडबैक पर प्रकाश डाला गया है। उनके द्वारा विभिन्न संगठनों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपनाई गई रणनीतियों का भी वर्णन इस पुस्तक में है। पिथोडे द्वारा लिखी गई यह पुस्तक पूर्व अधिकारी लोहानी के सुदीर्घ अनुभवों को समेटे हुए यह पुस्तक भावी अधिकारियों और कॉर्पोरेट जगत को बेहतर प्रबंधन की विशिष्ट सीख देती है।  

भारत-बांग्लादेश मुकाबले के खिलाफ प्रदर्शन, बंद का आह्वान

ग्वालियर       हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में विरोध प्रदर्शन किया और 6 अक्टूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग की.पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ ‘अत्याचार’ के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया गया. अब दक्षिणपंथी संगठन ने 6 अक्टूबर को ग्वालियर बंद का आह्वान किया है. शहर के पुलिस अधीक्षक (CSP) अशोक जादौन ने कहा कि बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के लिए महासभा के 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और निवारक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी स्टेडियम जाने की योजना बना रहे थे. हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने केंद्र सरकार और बीसीसीआई से 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होने वाले टी20 मैच को रद्द करने की अपील की है. ​​महासभा के कार्यकर्ताओं ने मैच के विरोध में दौलतगंज इलाके से जुलूस निकाला.   नारे और काले झंडे के साथ भारी विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी के बाद 2 अक्टूबर को हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ नारे लगाते हुए दौलतगंज स्थित महासभा कार्यालय से विरोध रैली निकाली. बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू महासभा बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ग्वालियर आने पर विरोध कर रही है. हिंदू महासभा नेता जयवीर सिंह भारद्वाज ने कहा सरकार दोहरी नीति अपना रही है. दौलतगंज हिंदू महासभा कार्यालय से रैली के रूप में हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ग्वालियर के हृदय स्थल महाराज बाडा पहुंचे थे, जहां उन्होंने 6 अक्टूबर को क्रिकेट मैच के दिन लश्कर बंद कराने की चेतावनी दी. यहां प्रदर्शनकारी हिंदू महासभा के 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना कोतवाली भेजा. पुलिस का क्या कहना है? सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि बिना अनुमति के हिंदू महासभा ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया है. इन्हे प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी थी. अब हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं का पुलिस बॉन्ड ओवर कराएगी. इससे पहले भी पुलिस हिंदू महासभा के खिलाफ नोटिस भेज कर प्रतिबंधात्मक करवाई कर चुकी है. उन्होंने बताया कि भारत-बांग्लादेश की दोनों क्रिकेट टीमें आ चुकी हैं. ग्वालियर कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें होटल पहुंचाया गया है. क्रिकेट मैच के दौरान शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने संभाला पदभार, नवरात्रि के पहले दिन नई पारी का किया शुभारंभ

भोपाल राज्य शासन के 35 वें मुख्य सचिव के रूप में 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनुराग जैन ने आज मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव जैन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट किए। मुख्य सचिव जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जॉइनिंग के बाद जैन की पहली पोस्टिंग सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी जैन की शैक्षणिक योग्यता बी.टेक. इंजीनियरिंग एवं एम.ए.लोक प्रशासन (यू.एस.ए.) है। मुख्य सचिव जैन मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहें। जैन ने मध्यप्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव, और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया। मुख्य सचिव जैन भारत सरकार में भी प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख पदों पर पदस्थ रहे।  

इंदौर में भिखारियों के ऐश ! दिनभर मांगते भीख, रात को होटल में करते आराम

इंदौर इंदौर में पुलिस ने भिखारियों के ऐसे गुट को पकड़ा है जो कि राजस्थान से यहां आया है. 22 लोगों का यह समूह दिनभर शहर में भीख मांगता है और रात को होटल में आराम फरामाता है. पुलिस ने 22 लोगों के इस समूह जसमें 11 बच्चे भी शामिल हैं, उन्हें वापस राजस्थान भेज दिया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी ने इस समूह को लेकर बुधवार को जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मिली एक शिकायत के आधार पर जांच की गई, तो पता चला कि राजस्थान से 22 लोगों का एक ग्रुप भीख मांगने इंदौर आया है. सभी लोग एक होटल में ठहरे थे. उन्होंने कहा, ‘इस समूह में 11 नाबालिग बच्चे और 11 महिलाएं शामिल थीं. ये लोग दिन भर शहर के अलग-अलग स्थानों पर भीख मांगते और रात में होटल में आकर सो जाते.’ अधिकारी ने बताया कि इस समूह के लोगों को समझा-बुझाकर राजस्थान में उनके मूल निवास स्थान भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि शहर के सभी होटलों, लॉज और अन्य रुकने वाली जगहों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भीख मांगने वाले लोगों को कतई न ठहरने दें. वरना उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने इंदौर समेत देश के 10 शहरों को भिक्षावृत्ति से मुक्त बनाने के लिए प्रायोगिक (पायलट) परियोजना शुरू की है/ इंदौर में प्रशासन ने भीख मांगने वालों पर प्रतिबंध लगा रखा है. इंदौर में पकड़ी गई थी लखपति महिला भिखारी इससे पहले इस साल फरवरी में जब इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने का अभियान चला था तो एक ऐसी महिला भिखारी पकड़ में आई थी, जो अपने दोनों बच्चों समेत भीख मांगने का काम करती थी. वह उज्जैन रोड पर लवकुश चौराहे पर भीख मांगती थी. उसका कहना था कि उसने पौने दो महीने में चौराहे पर भीख मांगकर ढाई लाख रुपए कमाए थे और एक लाख रुपए उसने अपने सास-ससुर को भेजे थे. पूछताछ में महिला ने अपने पास कई संपत्ति होने का खुलासा भी किया था. उसने बताया था कि उसके पास एक जमीन, दो मंजिला घर, एक बाइक, 20 हजार रुपए का स्मार्टफोन भी है. इस महिला ने भी अपना घर राजस्थान में होना बताया था.  

देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी केवल एक ही जाति याद रखनी चाहिए और वह जाति है हिंदुस्तानी-राजस्व मंत्री वर्मा

सामाजिक समरसता से हम सभी मिलकर बनाएंगे एक भारत, श्रेष्ठ भारत: राजस्व मंत्री वर्मा राजस्व मंत्री वर्मा ने समय-सीमा में सीमांकन नहीं करने वाली नायब तहसीलदार को किया निलंबित देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी केवल एक ही जाति याद रखनी चाहिए और वह जाति है हिंदुस्तानी-राजस्व मंत्री वर्मा भोपाल देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी केवल एक ही जाति याद रखनी चाहिए और वह जाति है हिंदुस्तानी। एक भारत, श्रेष्ठ भारत एवं विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें पिछड़ी जातियों जैसे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों का विकास करना होगा एवं उन्हें आगे लाना होगा। यह बात राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीहोर जिला के जावर में आयोजित जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सदभावना शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम में कही। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का निरतंर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज वह होता है, जिसमें व्यक्ति के गुणों के आधार पर सम्मान होता है, जाति के आधार पर नहीं। उन्होंने कहा कि सच्चे भारत का निर्माण तभी संभव होगा जब हम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के भाईयों-बहनों को आगे बढ़ने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन की राजस्व संबंधी कार्यों के निराकरण के लिए प्रदेश में दो बार राजस्व महा अभियान चलाया गया। इसमें आमजन की राजस्व संबंधी कार्यों नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। मंत्री वर्मा ने कहा कि जिन किसानों की सोयाबीन की फसल बारिश के कारण खराब हुई है, उनके सर्वे कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के पश्चात किसानों को फसल बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार दो सौ पचास रूपये की राशि खाते में अंतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन को निशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बेघर लोगों के पक्के घर के सपने को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया, जिसके कारण आज देश स्वच्छता के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की फसल खरीदेगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फसल खरीदी के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली जाएं। राजस्व मंत्री ने नायब तहसीलदार को मंच से किया निलंबित राजस्व मंत्री वर्मा के संबोधन के दौरान ग्राम निपानिया के किसान रमेश द्वारा समय सीमा में सीमांकन नहीं होने की शिकायत करने पर राजस्व मंत्री वर्मा ने मंच से ही नायब तहसीलदार सुचंचल जैन को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी उत्कृष्ट कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा तथा जो अधिकारी-कर्मचारी कार्य में लापरवाही करेंगे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। अंतरजातीय प्रोत्साहन राशि वितरित अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री वर्मा ने अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 04 दंपत्तियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण प्रमाण पत्र वितरित किए। अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह करने वाले दंपत्तियों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग द्वारा 2 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में नए 4 दंपत्तियों को 8 लाख रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री वर्मा ने निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।  

मगराना में अस्पृश्यता निवारण सदभावना शिविर में मंत्री नारायण सिंह पंवार

मगराना में अस्पृश्यता निवारण सदभावना शिविर में मंत्री नारायण सिंह पंवार टेटवाल एवं पंवार शामिल हुए भोपाल गांधी जयंती पर राजगढ़ जिले के विकासखण्ड सारंगपुर के ग्राम मगराना में अस्पृश्यता निवारण एवं सदभावना शिविर हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग नारायण सिंह पंवार थे। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने शिविर की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में भेदभाव या अस्पृश्यता का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। सामाजिक समरसता से हम संगठित होकर देश का विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का कोई स्थान नहीं है, जो समाज में भेदभाव या अस्पृश्यता फैलते हैं। अस्पृश्यता को समाज से समूल रूप से नष्ट होना चाहिए। हम सब मिलकर सभी के हित में काम करें। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) टेटवाल ने कहा कि देश की आजादी में समाज के सभी वर्गों का बराबरी से योगदान रहा है। देश के विकास में भी समाज के सभी वर्गो का योगदान है। आज समाज में अस्पृश्यता और भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। हमारी सरकार सभी वर्गो की समानता एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी वर्गों को प्राथमिकता से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता एवं नशा नही करने की शपथ भी दिलाई गई। शिविर के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा लघु नाटिका एवं अन्य माध्यमों से समाज से अस्पृश्यता की बुराई नष्ट करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अस्पृश्यता निवारण पर आधारित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। शिविर में अन्तजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में दो दंपत्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित सहभोज में सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। शिविर की शुरूआत अतिथियों द्वारा कन्या पूजन कर की गई। इस अवसर पर अतिथियों ने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण भी किया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।  

राज्यपाल ने गांधी जयंती पर स्वच्छता सेवियों का किया सम्मान

राज्यपाल मंगुभाई पटेल भजन संध्या संत वाणी कार्यक्रम में हुए शामिल बंदिश, भाषा और भौगोलिक सीमाओं से परे भजनों की राजभवन में हुई प्रस्तुति राज्यपाल ने गांधी जयंती पर स्वच्छता सेवियों का किया सम्मान भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल गांधी जयंती पर आयोजित भजन संध्या संत वाणी में शामिल हुए। राजभवन के उत्कृष्ट सफाई मित्रों और भोपाल के स्वच्छता सेवियों को सम्मानित किया। राजभवन के सांदीपनि सभागार आयोजित भजन संध्या में गायन की बंदिश, भाषा के बंधन और भौगोलिक सीमाओं से परे भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर संस्कृति राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेद्र सिंह लोधी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चन्द गुप्ता, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या मे भक्त श्रोतागण उपस्थित थे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन की हेड जमादार श्रीमती रूमा बाई, सफाई कर्मचारी मूलचंद बसोड़ और एजेन्सी सफाई कर्मचारी महेश बिछौले को पदक, प्रमाण पत्र और स्वच्छता किट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भोपाल नगर के स्वच्छता सहयोगी अशासकीय संस्थाओं के संस्थापकों को भी सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में स्वच्छता किटी ग्रुप भोपाल की को-फाउंडर सुरूचिका सचदेव और सकारात्मक सोच स्वच्छ भारत संगठन की को-फाउंडर सुअनिता शर्मा शामिल हैं। संत वाणी कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य गायक कलाकार राजीव सिंह ने अमन मलक एवं रोहित कुमार वानखेड़े के साथ अपनी उत्सव प्रधान गायकी की विशिष्ट शैली में भजनों का गायन किया। संत साहित्य से आई हुई संगीत की पारंपरिक विधा के निर्गुण भजन, सूफी कलाम और कृष्ण भक्ति के भजनों और गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने सबसे पहले राजस्थानी शैली में इंग्लिश नरेशन के साथ “वंदे मातरम्” गीत की अनूठी प्रस्तुति दी। उत्सवी उल्लास के साथ कृष्ण भजन “सांसों की माला तोहरे नाम” से श्रोताओं को भक्ति के उल्लास में तरंगित कर दिया। संत कबीर के भजन “कबीरा खड़ा बाजार में, मांगे सबकी खैर, ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर” को जोशीले अंदाज में प्रस्तुत किया। पद्मविभूषण सम्मानित भूपेन हजारिका के गीत “गंगा बहती क्यों हो” के द्वारा श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सभागार में दक्षिण भारत के कृष्ण भक्त नवाब सादिक की रचना “कन्हैया याद है, कुछ भी हमारी” की सुरीली स्वर लहरी से भक्ति की बयार बहा दी। प्रसिद्ध शायर नज़ीर अकबराबादी की नज्म आदमीनामा के चुनिंदा शेरों को अपनी विशिष्ट गायन शैली में प्रस्तुत किया। अमृतसर के कृष्ण भक्त अथोनी के पंजाबी भजन “कृष्णा तेरी मुरली ते भला कौन नही नाचदा, धरती चन सितारे नाच्दे, सारे भगत प्यारे नाच्दे” के द्वारा भजन संध्या के श्रोताओं को कृष्ण भक्ति में मगन कर दिया। संत वाणी की अंतिम प्रस्तुति में राजीव सिंह ने अमीर खुसरो के कलाम “काहे को ब्याहे बिदेस, अरे, लखिय बाबुल मोरे” की सुमधुर प्रस्तुति से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। भजन संध्या संत वाणी के प्रथम सत्र में रूपाली चटर्जी, तलत हसन, शिखा यादव, शिखा बामने, मौसमी साहा, गीतिका लाहोट और अंजना भाटिया महिला समूह द्वारा भजनों का गायन किया गया। भजन संध्या का आरंभ महिला समूह की प्रस्तुति “वैष्णव जन तेने कहिए” भजन से हुआ। इसके बाद फिल्म जागृति के गीत “दे दी हमें आज़ादी हमें बिना खड़ग बिना ढाल साबर मति के संत तूने कर दिया कमाल” का सामूहिक गायन किया। समूह की तीसरी और अंतिम प्रस्तुति संत कबीर के प्रसिद्ध भजन “चदरिया झीनी-झीनी” सहित गीतों की प्रस्तुतियों ने संत वाणी कार्यक्रम को भक्ति भावों में भिगो दिया। भजन संध्या में गायक कलाकारों का वाद्ययंत्रों से संगत करने वालों में हनीफ हुसैन सारंगी, आरिफ खाँ बैंजो, आमिर खाँ तबले, प्रशांत श्रीवास्तव ढोलक, इकबाल खाँ ऑक्टोपैड और सुआरती ढोलक पर शामिल थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संचालक संस्कृति विभाग एन.पी. नामदेव ने स्वागत उद्बोधन दिया। आभार प्रदर्शन नियंत्रक हाउस होल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर ने किया।  

स्लिमनाबाद : तिहारी में अवैध उत्खनन, पुलिस एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही, एक हाईवा और जेसीबी जब्त

 कटनी  स्लिमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम तिहारी में गत रात्रि पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही को अंजाम देकर अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और हाईवा को जप्त किया। दोनों वाहनों को जब्त करने के उपरांत पुलिस ने प्रकरण खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी देते हुए स्लिमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में गत रात्रि अवैध उत्खनन कर्ताओं के खिलाफ एक कार्यवाही को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा की एक एवं दो अक्टूबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तिहारी में कुछ लोगों के द्वारा अवैध उत्पादन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया एवं राजस्व विभाग के द्वारा संयुक्त कार्यवाही  की गई। कार्रवाई के दौरान एक हाईवा और एक जेसीबी लगा कर कुछ लोग अवैध उत्खनन कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर मौके पर एक जेसीबी और एक हाइवा अवैध उत्खनन गतिविधि में संलिप्त पकड़ा गया। जिस पर तहसीलदार स्लिमनाबाद व माइनिंग विभाग को सूचित किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त कार्रवाई में  वाहनों को जप्त किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखिलेश दहिया, सउनि ज़ुबेर अली, प्रधान आरक्षक अनिल विश्वकर्मा, आरक्षक विवेक, तहसीलदार सरिता रावत, नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव, स्लिमनाबाद पटवारी संजय राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फैसले को बताया ऐतिहासिक, गैर-बासमती चावल के निर्यात पर से प्रतिबंध हटाया, किसानों को मिलेगा लाभ

भोपाल केंद्र सरकार के गैर-बासमती चावल के निर्यात पर से प्रतिबंध हटाने का निर्णय देश के चावल उत्पादकों को भरपूर राहत देने वाला साबित होगा। मध्यप्रदेश के चावल उत्पादक किसानों को लाभ होगा। पिछले 10 सालों में 2015 से वर्ष 2024 तक 12,706 करोड़ रूपये का चावल निर्यात हुआ है। सबसे ज्यादा 3634 करोड़ का चावल निर्यात इसी साल हुआ है। उल्लेखनीय है कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विदेश व्यापार महानिदेशालय की 28 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात के लिए 490 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, पारबॉइल्ड और ब्राउन चावल पर निर्यात शुल्क को 20% से घटाकर 10% कर दिया गया। इससे किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में और ज्यादा लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कृषि निर्यात में सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो देश और मध्यप्रदेश के किसानों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान स्थापित करने में मदद करेगा। केन्द्र सरकार के इस फैसले का लाभ मध्यप्रदेश के चावल उत्पादक क्षेत्रों के किसानों को होगा। राज्य के प्रमुख चावल उत्पादन क्षेत्रों में जबलपुर, मंडला, बालाघाट और सिवनी शामिल हैं। ये अपनी उच्च गुणवत्ता वाले जैविक और सुगंधित चावल के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें मंडला और डिंडोरी के जनजातीय क्षेत्रों का सुगंधित चावल और बालाघाट के चिन्नौर चावल को जीआई टैग प्राप्त है। इस पहचान के कारण यहां के चावल को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लोकप्रियता मिली है। मध्यप्रदेश से चावल के प्रमुख निर्यात बाजारों में चीन, अमेरिका, यूएई और यूरोप के कई देश शामिल हैं। इस निर्णय से न केवल राज्य के चावल उत्पादकों की आय में वृद्धि होगी बल्कि जनजातीय क्षेत्रों के उत्पादों को भी वैश्विक पहचान मिलेगी। मध्यप्रदेश के चावल उद्योग ने पिछले कुछ वर्षों में अत्यधिक वृद्धि देखी है। इन सालों में 200 से अधिक नई चावल मिलों की स्थापना हुई है। इस फैसले से प्रदेश के किसानों और निर्यातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। अब वे अपने चावल को न्यूनतम निर्यात मूल्य से अधिक दरों पर अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बेच सकेंगे।  

04 अक्टूबर को रिलीज होगी यश कुमार की फिल्म हाथी मेरे साथी

मुंबई,  भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म हाथी मेरे साथी, 04 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म हाथी मेरे साथी, यश कुमार के होम प्रोडक्शन यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है।यश कुमार ने कहा, फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ मेरे दिल के बेहद करीब है। यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें जानवरों और इंसानियत के बीच के रिश्ते को संवेदनशील ढ़ंग से दिखाने की कोशिश की गई है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी और वे इसके संदेश को समझेंगे। पूरी टीम ने फिल्म के लिये कड़ी मेहनत की है। मैं आभारी हूं कि मेरे प्रशंसक हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं और इस फिल्म के लिए भी मुझे उनसे वैसा ही प्यार और समर्थन मिलेगा। फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हाथी मेरे साथी एक दिल को छू लेने वाली कहानी है, जिसमें दमदार एक्शन के साथ-साथ जानवरों और इंसानियत के संवेदनशील पहलुओं को बखूबी दर्शाया गया है। फिल्म हाथी मेरे साथी में यश कुमार के साथ रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, बालेश्वर सिंह, सूर्या द्विवेदी, और पूजा गुप्ता जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।फिल्म की पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखे हैं, जबकि जहांगीर सैय्यद ने इसकी सिनेमैटोग्राफी की है। फिल्म के एडिटर गुरजंट सिंह हैं, और नृत्य निर्देशन प्रवीण शेलार ने किया है। संगीत मुन्ना दुबे ने तैयार किया है, और गानों के बोल राजेश मिश्रा और शेखर मधुर ने लिखे हैं। गायक आलोक कुमार, प्रियंका सिंह, और जतिंद्र सिंह हैं।

नवरात्रि के व्रत में कितनी बार करना चाहिए फलाहार, क्या है नियम?

How many times should one eat fruits during Navratri fast, what are the rules? Navratri Vrat: नवरात्रि के व्रत में खाने को लेकर कुछ नियम है कि फलाहार कितनी बार करना चाहिए. लेकिन कुछ स्थानों पर ये नियम मान्यताओं के आधार पर अलग हो सकते हैं. जो कि व्यक्तिगत मान्यताओं और परंपराओं पर निर्भर करते हैं. Navratri 2024 Vrat Food Niyam: हिन्दू धर्म में नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिन व्रत और पूजा करने से माता दुर्गा प्रसन्न होकर लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है और जीवन के आने वालों कष्टों से भी छुटकारा दिलाती हैं. नवरात्रि के अवसर पर जो लोग व्रत रख रहे हैं. उनको व्रत दौरान फलाहार करने को लेकर कुछ जरूरी नियम जान लेने चाहिए. ताकि उनके व्रत बिना किसी बाधा के पूरा हो सके. ज्योतिषशास्त्र में नवरात्रि के व्रत में खाने को लेकर कुछ नियम है कि फलाहार कितनी बार करना चाहिए. लेकिन कुछ स्थानों पर ये नियम मान्यताओं के आधार पर अलग हो सकते हैं. जो कि व्यक्तिगत मान्यताओं और परंपराओं पर निर्भर करते हैं. हालांकि, कुछ सामान्य नियम हैं जिनका पालन करना बहुत ही आवश्यक होता है. पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा ति​थि 3 अक्टूबर को 00:18 बजे शुरू हो गई है. यह तिथि 4 अक्टूबर को तड़के सुबह 02 बजकर 58 मिनट तक मान्य रहेगी. ये नवरात्रि का पर्व पूरे 9 दिनों तक चलेगा. आप लोगों ने अक्सर देखा होगा कि नवरात्रि के दौरान जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें जब भी भूख लगती है. वे जब मन चाहे फलाहार कर लेते हैं. या व्रत खाई जाने वाली चीजें खा लेते हैं. वहीं कुछ लोग नवरात्रि के व्रत में दिन में एक बार ही फलाहार करते हैं. यह आम तौर पर दोपहर या शाम के समय किया जाता है. कुछ लोग दिन में दो बार फलाहार करते हैं, एक बार सुबह और एक बार शाम को. कुछ लोग पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा करके फलाहार करते रहते हैं. फलाहार करने के नियमनवरात्रि के व्रत में आम तौर पर सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है, सामान्य नमक का उपयोग नहीं किया जाता है.नवरात्रि के व्रत में आप दिन में कई बार पानी पी सकते हैं. आप विभिन्न प्रकार के फल खा सकते हैं, जैसे कि सेब, अंगूर, संतरा, केला आदि.व्रत में कुछ लोग उबली हुई या भाप से पकाई हुई सब्जियां भी खाते हैं, लेकिन यह व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है.कुछ लोग दूध और दही का सेवन भी करते हैं, लेकिन यह भी व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है.आमतौर पर नवरात्रि के व्रत में अनाज का सेवन नहीं किया जाता है और मांस और मछली का सेवन पूरी तरह से वर्जित होता है.नवरात्रि में अल्कोहल और तंबाकू का सेवन भी वर्जित होता है, इस बात का खास ध्यान रखना होता है.भोजन बनाने और खाने के स्थान को साफ-सुथरा रखना चाहिए. व्रत के दौरान मन को शांत रखना चाहिए और भगवान की भक्ति में लीन रहना चाहिए.व्रत के दौरान नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए.फलाहार करना व्यक्तिगत पसंद और शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है. आप अपने गुरु या किसी धार्मिक गुरु से भी इस बारे में सलाह ले सकते हैं. कितनी बार कर सकते हैं फलाहारनवरात्रि का व्रत पूरे 9 दिनों तक रखा जाता है. नवरात्रि के दौरान रसोपवास, फलोपवास, दुग्धोपवास, लघु उपवास, अधोपवास और पूर्णोपवास किया जा सकता है. कुछ लोग उपवास के दौरान खिचड़ी खाते हैं, कुछ सेंधा नमक के साथ भोजन करते हैं, कुछ फलाहार भी करते हैं तो कुछ केवल दूध और जल आदि ग्रहण करते हैं. जिनकी जैसी क्षमता होती है वे वैसा उपवास करते हैं. आप चाहे किसी भी तरह का उपवास क्यों न करें, लेकिन बार-बार और बहुत ज्यादा नहीं खाना चाहिए. क्योंकि ऐसा व्रत करने से व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है. ताजा खाने का करें सेवनयदि आप फलाहार करते हैं तो एक या दो समय ही फलाहार लें. वहीं अधोपवास करते हैं तो एक समय ही भोजन करें. नवरात्रि व्रत में दिनभर उपवास रहें और रात में ही एक बार भोजन करें. यह भी कोशिश करें कि रात में किए जाने वाले भोजन को रात में ही बनाएं. यानी भोजन को बहुत समय पहले से बनाकर तैयार न करें. इससे जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

केबीसी में शिरकत करेंगे पैरालिंपिक के तीन स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, नवदीप सिंह और सुमित अंतिल

मुंबई सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 16 में पैरालिंपिक के तीन स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, नवदीप सिंह और सुमित अंतिल शिरकत करेंगे। अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज़-आधारित रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीज़न की मेजबानी कर रहे हैं। आने वाले एपिसोड में पैरालिंपिक के तीन स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखारा, नवदीप सिंह और सुमित अंतिल शिरकत करेंगे। अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर तीनो पैरालिंपिक पदक विजेताओं को समर्पित एक पोस्ट साझा की। अमिताभ बच्चन ने केबीसी 16 के सेट से तीन पैरालिंपिक पदक विजेताओं की कुछ कैंडिड तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली दो तस्वीरें सुमित अंतिल और नवदीप सिंह की थीं। आखिरी तस्वीर में, अमिताभ,अवनि लेखरा को लाते हुए दिखाई दिए। तस्वीरों को शेयर करते हुए, अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, टी 5148 – सीना गर्व से फूला हुआ है, भारत ने स्वर्ण पदक जीता है! पैरालिंपिक के तीन विजेताओं के सामने, हमारा सौभाग्य और गौरव! सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन ने भी 04 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। वीडियो की शुरुआत में अमिताभ बच्चन पैरालिंपिक पदक विजेताओं का मंच पर स्वागत करते नजर आते हैं। नवदीप सिंह अपनी कहानी साझा करते हैं, जिसमें बताया गया है कि कैसे उनके बौनेपन के कारण लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। सोनी चैनल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, जिंदगी के हर सवाल का जवाब दे कर, भारत में विजय ध्वज लहराने वालों का केबीसी पर होगा दिल से स्वागत! देखिये कौन बनेगा करोड़पति 04 अक्टूबर रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर।    

मोहन सरकार प्रदेश में फ्लोर एरिया रेशियो को 2.5 से बढ़ाकर 5 या 7 कर सकती है, जाने इससे क्या होगा लाभ

भोपाल  मध्य प्रदेश से बड़ी खबर है. अब प्रदेश की कमर्शियल बिल्डिंग और ऊची होंगी. सरकार कर्मशियल बिल्डिंग में फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) को दोगुना कर सकती है. भोपाल में एफएआर फिलहाल 2.5 है, लेकिन अब इसे 5 या 7 करने की योजना है. खास बात यह है कि, इस तरह की बिल्डिंगों में केंद्र सरकार के नेशनल बिल्डिंग कोड का पालन करना जरूरी होगा. इस कोड के पालन से भवन और ज्यादा मजबूत और सुरक्षित होंगे. इसके मद्देनजर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टी एंड सीपी) ने संशोधन प्रस्ताव तैयार किया है. यह प्रस्ताव टी एंड सीपी के भूमि विकास नियम-2012 के लिए तैयार किया गया है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार नियमों के बदलाव होने के बाद उन्हीं के आधार पर अनुदान तय करेगी. इस तरह की बिल्डिंग बनने के बाद हर दुकान-मकान में आग के सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने होंगे. इस तरह की ऊंची कॉलोनी बनाने वालों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग के लिए स्टेशन बनाना होगा. भवन निर्माताओं को ग्राउंड कवरेज की लिमिट से छूट मिल सकती है. उन्हें एक न्यूनतम क्षेत्र की खुला रखना पड़ेगा. अभी तक बनी हाईराइज बिल्डिंगों में 50 फीसदी ग्राउंड कवरेज रखना पड़ता है. रिहाशयी इलाके में 30 फीसदी ग्राउंड कवरेज रखने का नियम है. जबकि, कमर्शियल में अभी तक 40 फीसदी ग्राउंड कवरेज रखा जाता है. केंद्र सरकार तय करेगी अनुदान बताया जाता है कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से कहा है कि वे शहरी क्षेत्रों में सुधार करें. भोपाल से प्रकाशित हिंदी अखबार दैनिक भास्कर के मुताबिक, केंद्र सरकार ने यह इसलिए करने का कहा है, ताकि शहरी विकास योजनाओं और अमृत योजना के लिए अनुदान मिल सके. ये बदलाव होने के बाद जो सुधार होंगे, उन्हीं के आधार पर केंद्र सरकार अनुदान का फंड तय करेगी. इसे लेकर अधिकारियों का कहना है कि टी एंड सीपी ने नगरीय विकास एवं आवास को भूमि विकास नियम में संशोधन के लिए प्रस्ताव दिए थे. विभाग ने उन्हें और बेहतर तरीके से तैयार करने को कहा है. इसके बाद केंद्र सरकार जो मंशा होगी उस पर विचार किया जाएगा. उसके बाद इसे लागू किया जाएगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet