LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- खिलाड़ी करें पदक की तैयारी, आप की चिन्ता होगी हमारी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस ओलम्पिक और पैरालम्पिक खिलाड़ियों से कहा कि खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने की तैयारी करें, आगे की चिन्ता हम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में पेरिस ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक-2024 के चैम्पियन खिलाड़ियों को सम्मान राशि एवं शासकीय सेवा में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ओलम्पिक में भारतीय हॉकी का गौरव लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिये गर्व की बात है कि हॉकी टीम में मध्यप्रदेश के गौरव विवेक सागर ने अपना अहम योगदान दिया और हमें गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 3 खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ और 3 खिलाड़ियों को 10-10 लाख रूपए, एक खिलाड़ी को तीन लाख रूपए और एक खिलाड़ी को दो लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि के चैक प्रदान किये। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, अपर मुख्य सचिव खेल श्रीमती स्मिता भारद्वाज एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी और उनके अभिभावक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की खिलाड़ी भावना इस बात से स्पष्ट होता है कि वे पदक विजेता खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और पदक से वंचित खिलाड़ियों को अधिक उत्साह के साथ अगली प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसी कारण से ओलम्पिक में जब हमारी बहन कुश्ती में पदक हासिल नहीं कर सकी तब भी प्रधानमंत्री श्री मोदी उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी असफलता पर सिफ खिलाड़ियों का ही नहीं, बल्कि उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति में असफलता पर वैज्ञानिकों के प्रयासों का अभिनंदन करते हैं। पदक विजेता खिलाड़ी बने करोड़पति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओलम्पिक पदक हासिल करने वाले हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक प्रसाद सागर, पैरालम्पिक पदक प्राप्त जूडो खिलाड़ी श्री कपिल परमार और शूटिंग खिलाड़ी सुश्री रूबीना फ्रांसिस को राज्य सरकार की ओर से एक-एक करोड़ रुपये की राशि का चैक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने ओलम्पिक प्रतिभागी श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरालम्पिक प्रतिभागी सुश्री प्राची यादव और सुश्री पूजा ओझा को 10-10 लाख रुपये, विश्व 6-रेड स्नूकर वर्ल्ड चैम्पियनशिप के विजेता श्री कमल चावला को 3 लाख और डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप के विजेता श्री चेतन हेमंत सप्कल को 2 लाख रूपये का चैक भेंट कर सम्मानित किया। विक्रम अवॉर्डी को दिए गए नियुक्ति-पत्र कार्यक्रम में मंत्री श्री सारंग ने वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जल संसाधन, लोक निर्माण, नगरीय विकास, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा एवं वन विभाग में नियुक्ति-पत्र प्रदान किये। थ्रो-बॉल खिलाड़ी श्री चन्द्रकांत हरडे, वुशू खिलाड़ी सुश्री भूरक्षा दुबे, शूटिंग खिलाड़ी सुश्री प्रगति दुबे, खो-खो खिलाड़ी सुश्री नैन्सी जैन, मलखम्ब खिलाड़ी श्री राजवीर सिंह और जूडो खिलाड़ी सुश्री पूनम शर्मा को जल संसाधन विभाग में नियुक्ति के पत्र दिये गये। पैरा-केनो खिलाड़ी सुश्री प्राची यादव और कराते खिलाड़ी सुश्री निधि नन्हेट को लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति पत्र, सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी सुश्री पूजा पारखे, सुश्री रागिनी चौहान तथा योगा के श्री रोहित वाजपेई को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया। सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी श्री जय मीणा और साहसिक खेल के श्री भगवान सिंह कुशवाह को ऊर्जा विभाग में, कबड्डी खिलाड़ी सुश्री कंचन ज्योति, सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी श्री सुबोध चौरसिया और सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी श्री आदित्य दुबे को चिकित्सा शिक्षा, शूटिंग खिलाड़ी सुश्री चिंकी यादव को वन और सुश्री आध्या तिवारी को आयकर विभाग में नियुक्ति-पत्र सौंपा गया। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मैदान में उतरने वाला खिलाड़ी किस स्तर का खिलाड़ी बनेगा, यह नहीं कहा जा सकता परंतु यह सुनिश्चित है कि खेलों से जुड़ने वाला हर खिलाड़ी एक सभ्य, अनुशासित नागरिक जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने गांधी जी के स्वच्छता संदेश को मूर्त रूप देने का काम किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में चलाए गए स्वच्छता पखवाड़े पर केन्द्रित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।  

गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण में वैश्विक मानकों के अनुरूप हो गांवों का विकास: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती से देश की सभी पंचायतों में आरंभ किए जा रहे “सबकी योजना-सबका विकास” अभियान में ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सक्रियता के साथ भाग लेने का आहवान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी संदेश में कहा कि पंचायतें हमारे लोकतंत्र की व्यवस्था की जमीनी और सशक्त इकाई हैं। ग्राम स्वराज की अवधारणा को जमीन पर उतरने और गांव के सुनिश्चित विकास में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर आरंभ “सबकी योजना-सबका विकास” राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य हर गांव-हर पंचायत को विकास की मुख्य धारा में लाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के हर गांव को इस अभियान के माध्यम से समग्र विकास के अवसर मिलने वाले हैं। अभियान में हर पंचायत को जन-भागीदारी के साथ अपनी ग्राम पंचायत की विकास योजना तैयार करना है। यह योजना गांव में समावेशी विकास का मॉडल बनेगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज मंत्रालय ने इस अभियान को सतत विकास लक्ष्य के साथ जोड़ा है, जिससे हमारे गांवों का विकास वैश्विक मानकों के अनुरूप हो। अभियान में गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्राम विकास में प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी, विकसित मध्यप्रदेश का आधार बनेगी और यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में प्रदेश की आहुति होगी। अतः अभियान में ग्रामवासी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास” के मंत्र को साकार करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पंचायतें हमारे लोकतंत्र की व्यवस्था की जमीनी और सशक्त इकाई हैं। ग्राम स्वराज की अवधारणा को जमीन पर उतारने और गांव के सुनिश्चित विकास में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य हर गांव-हर पंचायत को विकास की मुख्य धारा में लाना है। मध्य प्रदेश के हर गांव को इस अभियान के माध्यम से समग्र विकास के अवसर मिलने वाले हैं। अभियान अंतर्गत हर पंचायत को जन- भागीदारी के साथ अपनी ग्राम पंचायत की विकास योजना तैयार करना है। यह योजना गांव में समावेशी विकास का मॉडल बनेगी। पंचायती राज मंत्रालय ने इस अभियान को सतत विकास लक्ष्य के साथ जोड़ा है, ताकि हमारे गांवों का विकास वैश्विक मानकों के अनुरूप हो। अभियान में गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी ग्रामवासियों से इस अभियान के लिए होने वाली ग्राम सभा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास में प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी विकसित मध्यप्रदेश का आधार बनेगी और यह प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में प्रदेश की आहुति होगी। अतः ‘सबकी योजना-सबका विकास’ अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के मंत्र को साकार करें।  

नवरात्र के दौरान यात्रियों को परेशानी, नर्मदा एक्सप्रेस, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस सहित 22 ट्रेनें कैंसल

भोपाल नवरात्र में अगर आप भोपाल से रायपुर और लखनऊ की ओर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो रेल यात्रा में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ेगा। इसका मुख्य कारण यह है कि पश्चिम मध्य रेल जोन से जाने वाली 22 ट्रेनों को निरस्त किया गया। वहीं इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमाडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके कारण से 22 यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।   यह ट्रेन रहेंगी रद्द     ट्रेन (18235) भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस – 2 से 12 अक्टूबर     ट्रेन (18236) बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस – 30 सितंबर से 10 अक्टूबर     ट्रेन (11265) जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस – 2 से 11 अक्टूबर     ट्रेन (11266) अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस – 3 से 12 अक्टूबर     ट्रेन (18247) बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस – 1 से 9 अक्टूबर     ट्रेन (18248) रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस – 2 से 10 अक्टूबर     ट्रेन (11751) रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस – 4, 7, 9 और 11 अक्टूबर     ट्रेन (11752) चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस – 5, 8, 10 एवं 12 अक्टूबर     ट्रेन (06617) कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस – 2 से 11 अक्टूबर     ट्रेन (06618) चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस – 3 से 12 अक्टूबर पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली निरस्त ट्रेन     ट्रेन (18233) इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस – 1 से 12 अक्टूबर     ट्रेन (18234) बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस – 30 सितंबर से 11 अक्टूबर     ट्रेन (12535) लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस – 3, 7 एवं 10 अक्टूबर     ट्रेन (12536) रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस – 4, 8 एवं 11 अक्टूबर     ट्रेन (22867) दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस – 4, 8 एवं 11 अक्टूबर     ट्रेन (22868) निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस – 5, 9 एवं 12 अक्टूबर     ट्रेन (18203) दुर्ग-कानपूर एक्सप्रेस – 6 एवं 8 अक्टूबर     ट्रेन (18204) कानपूर-दुर्ग एक्सप्रेस – 7 एवं 9 अक्टूबर     ट्रेन (18213) दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस – 6 अक्टूबर     ट्रेन (18214) अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस – 7 अक्टूबर     ट्रेन (18205) दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस – 3 एवं 10 अक्टूबर     ट्रेन (18206) नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस – 5 एवं 12 अक्टूबर रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में चार कोच अतिरिक्त लगेंगे यात्रियों की सुविधा व प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए ट्रेन 01661-01662 रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। इस ट्रेन में स्थायी रूप से दो शयनयान श्रेणी (स्लीपर) और दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी थर्ड) के अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह अतिरिक्त कोच 01661 रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल में 26 अक्टूबर से तथा ट्रेन 01662 दानापुर-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल में 27 अक्टूबर से प्रारंभिक स्टेशन से गंतव्य के लिए लगाए जाएंगे। ऐसे में 288 अतिरिक्त यात्रियों को फायदा होगा।

प्रदेश संगठन में जान फूंकने मैदान में उतरेंगी कांग्रेस की सभी इकाइयां, बच्चियों-महिलाओं की सुरक्षा को लेकर छेड़ा अभियान

भोपाल विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथों करारी हार मिलने से कार्यकर्ताओं में आई निराशा को दूर करने और संगठन में जान फूंकने में प्रदेश कांग्रेस जुटी हुई है। इसके लिए सभी इकाइयों को एक साथ मैदान में उतारा गया है। किसानों की मांगों के समर्थन में आंदोलन चलाने के बाद अब बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान शुरू किया है। इसकी कमान महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के साथ एनएसयूआइ को दी गई है। आमजन तक पार्टी की बात पहुंचाने के लिए प्रदर्शन अब बड़े शहरों में करने के स्थान पर ब्लाक और पंचायत स्तर पर ले जाने की तैयारी है। चुनावों में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस का संगठन निष्क्रिय हो गया था। कार्यकर्ताओं के पास कोई कार्यक्रम भी नहीं थे। इससे हताशा भी बढ़ रही थी। इसे दूर करने और संगठन में जान फूंकने के लिए राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में विभिन्न वर्गों की मांगों को लेकर आंदोलन और अभियान चलाने का निर्णय लिया। सभी संगठनों को मैदान में उतारा। किसानों को सोयाबीन का समर्थन मूल्य छह हजार रुपये प्रति क्विंटल दिलाने के लिए सभी जिला मुख्यालयों में किसान न्याय यात्रा निकाली गई। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार सभी वरिष्ठ नेता मैदान में उतरे। जिला मुख्यालयों में आंदोलन की अगुआई वरिष्ठ नेताओं ने की। नवंबर में विधानसभा का घेराव भी प्रस्तावित है। उधर, नवंबर में प्रस्तावित विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर पार्टी ने तैयारी तेज कर दी हैं। खाद-बीज की समस्या के बीच शुक्रवार को विजयपुर में किसान सभा रखी गई है।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा- भोपाल के प्रवेश मार्गों पर बनेंगे भगवान राम-कृष्ण और राजा विक्रमादित्य के नाम पर द्वार

भोपाल मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि सेना के जवान जिस तरह देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर देता हैं, उसी प्रकार सफाई कर्मी स्वच्छता और समाज को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिन-रात सेवा में जुटे रहते हैं। जवानों की तरह ही सफाईकर्मियों का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में स्वच्छता दिवस समारोह में भोपाल के प्रवेश मार्गों पर भगवान राम एवं कृष्ण, राजा भोज, राजा विक्रमादित्य, सम्राट अशोक के नाम पर द्वार बनाने की घोषणा भी की। कहा कि भोपाल नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे नमो-उपवन को सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। समारोह में 685 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। फिल्म का प्रदर्शन किया गया समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छता दिवस संबोधन सुना गया। स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कार्यों एवं गोसंरक्षण की गतिविधियों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया। बायो सीएनजी प्लांट का भी वर्चुअल शुभारंभ वहीं, प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के लिए किए गए 435 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के भूमि-पूजन और लोकार्पण पर आभार व्यक्ति किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर की आदर्श गोशाला के 100 टन क्षमता के बायो सीएनजी प्लांट का भी वर्चुअल शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में नगर निगम उज्जैन को थ्री-स्टार रेटिंग मिलने पर उज्जैन के 2,115 सफाई मित्रों को प्रोत्साहन स्वरूप तीन-तीन हजार रुपये के हिसाब से सिंगल क्लिक के माध्यम से 63 लाख 45 हजार रुपये की धनराशि अंतरित की। स्वच्छता मित्रों से वर्चुअल संवाद कर पूछा कि आपको किसी किस योजना का लाभ मिल रहा है? इस पर रश्मि आयुष्मान, लाड़ली बहना, बीपीएल कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी दी। प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता का विषय उठाना अभिनंदनीय मुख्यमंत्री डा.यादव ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने लालकिले की प्राचीर से स्वच्छता का विषय उठाया तो हम भी सोच में पड़ गए थे, पर अब समझ में आता है कि यह विषय कितना महत्वपूर्ण है। यह अभिनंदनीय है। प्रधानमंत्री ने गांव-गांव में शौचालय निर्मित करवाकर महिलाओं को बड़ी समस्या और पीड़ा से राहत पहुंचाई है। स्वच्छता सेवा पखवाड़े में प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में 42 हजार 500 से अधिक स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। 968 ब्लैक स्पाट का उन्मूलन और सौन्दर्यीकरण हुआ। स्वच्छतम राज्य के रूप में पहचान स्थापित करेगा मप्र भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के परिणाम स्वरूप ही स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप प्रदान किया जा सका है। मध्य प्रदेश देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में पहचान स्थापित करेगा। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कुष्णा गौर और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री बागरी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे।

अरशद वारसी की फिल्म बंदा सिंह चौधरी का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी कि आने वाली फ़िल्म बंदा सिंह चौधरी का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। भारत पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई लड़ाई की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’में अरशद वारसी और मेहर विज की मुख्य भूमिका है। इस फ़िल्म का निर्देशन अभिषेक सक्सेना ने किया है। फ़िल्म को अरबाज खान और मनीष मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ में अरशद वारसी ने एक ऐसे इंसान की भूमिका निभाई है जो हारी हुई लड़ाई लड़ रहा है। अरशद वारसी ने कहा,यह फिल्म उन लोगों के गहरे जज्बात को समझती है जो दंगों और डर के तूफान में डाल दिए गए थे। मेरा किरदार एक ऐसे इंसान का है जो यह दिखाता है कि सबसे अंधेरे वक्त में भी इंसानी जज्बे में सब कुछ से ऊपर उबरने की हिम्मत होती है। मेहर विज ने कहा,यह एक निजी कहानी है। यह उस पल की बात करती है जब हमें बिखरे हुए हालात में उम्मीद और प्यार की तलाश होती है। यह उस साहस के बारे में है जो हमें तब मिलता है जब चारों ओर की दुनिया बिखर जाती है। निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण पर गहरी नजर डालती फिल्म है। ये हमारे अतीत को दर्शाती है, लेकिन साथ ही हमें वर्तमान की भी याद दिलाती है कि एक देश को आखिर किस एक चीज ने एक साथ जोड़े रखा है। अरबाज खान ने कहा,फिल्म बंदा सिंह चौधरी एक संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे राष्ट्र की ताकत की पहचान है जो बंटवारे की ताकतों से नहीं टूटता। यह फ़िल्म मजबूत, भावनात्मक और आज के युग में बेहद जरूरी है। निर्माता मनीष मिश्रा ने कहा,यह फिल्म आपके सोचने के तरीके को बदल देगी, आपको महसूस कराएगी और गर्व से भर देगी। यह हमें याद दिलाती है कि हमारी असली ताकत हमारे बीच की एकता में है। फिल्म बंदा सिंह चौधरी 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

केबीसी में शिरकत करेंगे पैरालिंपिक के तीन स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, नवदीप सिंह और सुमित अंतिल

मुंबई, सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 16 में पैरालिंपिक के तीन स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, नवदीप सिंह और सुमित अंतिल शिरकत करेंगे। अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज़-आधारित रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीज़न की मेजबानी कर रहे हैं। आने वाले एपिसोड में पैरालिंपिक के तीन स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखारा, नवदीप सिंह और सुमित अंतिल शिरकत करेंगे। अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर तीनो पैरालिंपिक पदक विजेताओं को समर्पित एक पोस्ट साझा की। अमिताभ बच्चन ने केबीसी 16 के सेट से तीन पैरालिंपिक पदक विजेताओं की कुछ कैंडिड तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली दो तस्वीरें सुमित अंतिल और नवदीप सिंह की थीं। आखिरी तस्वीर में, अमिताभ,अवनि लेखरा को लाते हुए दिखाई दिए। तस्वीरों को शेयर करते हुए, अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, टी 5148 – सीना गर्व से फूला हुआ है, भारत ने स्वर्ण पदक जीता है! पैरालिंपिक के तीन विजेताओं के सामने, हमारा सौभाग्य और गौरव! सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन ने भी 04 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। वीडियो की शुरुआत में अमिताभ बच्चन पैरालिंपिक पदक विजेताओं का मंच पर स्वागत करते नजर आते हैं। नवदीप सिंह अपनी कहानी साझा करते हैं, जिसमें बताया गया है कि कैसे उनके बौनेपन के कारण लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। सोनी चैनल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, जिंदगी के हर सवाल का जवाब दे कर, भारत में विजय ध्वज लहराने वालों का केबीसी पर होगा दिल से स्वागत! देखिये कौन बनेगा करोड़पति 04 अक्टूबर रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर।  

कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही चीतों को जंगल में छोड़ा जाएगा, अब कुल 24 है सख्यां

श्योपुर  कूनो नेशनल पार्क में रह रहे चीतों के साम्राज्य में अब विस्तार होगा। उन्हें जल्द ही खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। इसके बाद वह मध्य प्रदेश ही नहीं, यूपी और राजस्थान में भी छुट्टा घूमेंगे। वो जब चाहे तब जंगल में खुद से लौंटेगे लेकिन उन्हें ट्रैंकुलाइज नहीं किया जाएगा। यह निर्णय तीन राज्यों के वन विभाग के अधिकारियों की हुई मीटिंग में लिया गया है। एमपी, यूपी और राजस्थान के 27 जिलों में चीते घूम सकेंगे। तीन राज्य के अधिकारियों ने की प्लानिंग कूनो नेशनल पार्क में अभी बड़े और छोटे मिलाकर चीतों की संख्या 24 है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के वन अधिकारियों ने इस बारे में योजना बनाई है। चीतों को ट्रेंकुलाइज करके वापस नहीं लाया जाएगा, केवल जान का खतरा होने पर ही उन्हें रेस्क्यू किया जाएगा। विस्तृत योजना की जाएगी तैयार इससे पहले, लगभग दो साल का एक विस्तृत कार्य योजना तैयार किया जाएगा। इस योजना में चीतों के लिए शिकार की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और वन कर्मचारियों को चीतों की देखभाल का प्रशिक्षण शामिल होगा। पूरी योजना बनने के बाद ही साफ होंगी चीजें कूनो नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि पूरी योजना बनने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सबसे पहले, कूनो से सटे जिलों में चीतों के लिए भोजन की उपलब्धता की जांच की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन जिलों के जंगलों में चीतों के लिए पर्याप्त शिकार उपलब्ध हो। खुले जंगल में पहले छोड़े जाएंगे चीते वहीं, कूनो नेशनल पार्क के 24 चीते जल्द खुले जंगल में छोड़े जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार चीतों के विचरण का दायरा बड़ा होगा। ये बाघों की तरह 3 राज्यों के 27 जिलों में घूम सकेंगे। इन्हें ट्रेंकुलाइज कर वापस नहीं लाया जाएगा। जान का खतरा होने पर ही रेस्क्यू किया जाएगा। कूनो से सटे जिलों को किया जाएगा शामिल इस योजना में कूनो से सटे जिलों को भी शामिल किया जाएगा, जहां चीतों के लिए शिकार की व्यवस्था की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चीतों को जंगल में पर्याप्त भोजन मिले और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। चीतों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम यह कदम चीतों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चीतों को खुले जंगल में छोड़ने से पहले यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि उनके लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण तैयार हो। इसके लिए वन विभाग द्वारा कई ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं, जैसे कि शिकार की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और वन कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना। इससे चीतों की आबादी को बढ़ाने में मदद मिलेगी।  

संगीत के माध्यम से हमेशा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ न्याय करने की कोशिश की: आयुष्मान खुराना

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना ने कहा है कि उन्होंने अपने संगीत के माध्यम से हमेशा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ न्याय करने की कोशिश की है और उन्हें खुशी है कि लोगों ने इसे स्वीकार किया है और उन्हें इतना प्यार दिया है। आयुष्मान खुराना ने इंटरनेशनल म्यूजिक डे पर कहा कि मेरी फिल्मों की तरह मेरा म्यूजिक भी किसी फॉर्मूले में बंधा नहीं है। मेरी फि‍ल्में और मेरा संगीत हमेशा इस विश्वास को बनाए रखेंगी जो मैं खुद के लिए रखता हूं। मैं एक कलाकार होने के नाते कोई खास रूल फॉलो नहीं करता और न ही कभी करना चाहता हूं। आयुष्मान खुराना ने कहा कि हर बार कुछ नया बनाना, दूसरों की तरह न करना, किसी ट्रेंड को फॉलो करने के जाल में न फंसना, मेरे लिए बेहद ही रोमांचक चीज है। यदि संभव हो तो मैं एक ट्रेंड सेट करना चाहूंगा। आयुष्मान जल्दा ही “जचदी” ट्रैक में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि इस गाने के लिए वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकले हैं।मैं अपने आप को बेहद भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे फिल्मों और अपने संगीत के लिए दर्शकों का बेहद प्यालर मिला है। मेरे प्रयासों में निरंतर सहयोग देने के लिए मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।मेरे जीवन के उतार-चढ़ाव में संगीत हमेशा से मेरा साथी रहा है। ये वो चीज है, जिससे मैं हर रोज गुजरता हूं। मैंने ‘जचदी’ में अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर काम किया है। इसमें पंजाबी धुनों को गरबा बीट्स के साथ मिलाना बेहद खास है। मैं आगे भी अलग-अलग चीजें करता रहूंगा।

18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी बोमन ईरानी की फ़िल्म खोसला का घोसला

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता बोमन ईरानी की फ़िल्म खोसला का घोसला 18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी। बड़े पर्दे पर क्लासिक फिल्मों को फिर से रिलीज करने का चलन हाल ही में जोर पकड़ रहा है, जिससे नए दर्शकों और पुराने प्रशंसकों दोनों को ही इन पसंदीदा फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने का मौका मिल रहा है। 2024 में, हम आपके हैं कौन! लैला मजनू और वीर-ज़ारा जैसी फ़िल्में सिनेमाघरों में वापस आ रही हैं, और उनके साथ बोमन ईरानी अभिनीत कल्ट क्लासिक ‘खोसला का घोसला’ भी शामिल है, जो 18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड की सबसे यादगार पारिवारिक ड्रामा में से एक यह फिल्म सालों से दर्शकों के बीच गूंज रही है। इसके मज़ेदार संवाद और अविस्मरणीय दृश्य आज भी कॉमेडी स्केच और मीम्स को बढ़ावा देते हैं। बोमन ईरानी ने फ़िल्म खोसला का घोसला के फिर से रिलीज होने के बारे में अपनी खुशी सोशल मीडिया पर साझा की। इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी पर रील पोस्ट करते हुए बोमन ईरानी ने लिखा: “वापस वहीं जहां से यह सब शुरू हुआ था! खोसला का घोसला की यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है! अभी टिकट बुक करें।”  

गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का किया गया आयोजन

शहडोल आज शहडोल जिले में  गांधी जयंती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ सफाई का भी कार्य किया गया।  गांधी जयंती के अवसर पर जिले के ग्राम पंचायत सुखाड़, कोल्हुआ, हिरौड़ी, नौगांव सहित अन्य ग्रामों में जयंती मनाई गई। गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया तथा उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता एवं नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

हमीदिया अस्पताल में सफलतापूर्वक की गयी प्रथम आईवीयूएस गाइडेड एंजियोप्लास्टी

भोपाल हमीदिया अस्पताल, भोपाल के हृदय रोग विभाग की कैथ लैब में पहली बार आईवीयूएस (इंट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड) गाइडेड एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गई। इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने टीम को बधाई दी और कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं, शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में भी उपलब्ध हों। यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. राजीव गुप्ता एवं प्रो. डॉ. अजय शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में मात्र 10,000 रुपये में आईवीयूएस गाइडेड एंजियोप्लास्टी जैसे उच्च स्तरीय उपचार किया गया है, निजी अस्पतालों में इसका खर्च लगभग 3 लाख रुपये तक आता है। क्या है आईवीयूएस तकनीकी आईवीयूएस तकनीक से कोरोनरी धमनियों की दीवारों का अंदर से निरीक्षण किया जा सकता है, जिससे प्लाक बिल्डअप की मात्रा और प्रकार की सटीक जानकारी मिलती है। यह तकनीक यह समझने में मदद करती है कि मरीज को दिल का दौरा पड़ने का खतरा है या नहीं। साथ ही, इससे इलाज के दौरान स्टेंट लगाने की सटीक जगह का निर्धारण किया जाता है, जिससे जटिलताओं की संभावना को कम किया जा सकता है। इससे मरीजों के इलाज में अधिक सटीकता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

जबलपुर से स्पाइस जेट ने अपना डेरा क्यों समेटा, बुकिंग ऑफिस तक बंद

जबलपुर डुमना विमान तल से उड़ानों की संख्या बढ़ने की बजाए कम हो रही है। स्पाइस जेट ने दिल्ली और मुंबई की विमान सेवा बंद कर दी है। कंपनी ने एयरपोर्ट से भी अपना सारा कामकाज समेट लिया है। स्पाइस जेट हफ्ते में दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक उड़ान संचालित करता था। बता दें कि दशहरा और दीवाली पर मुंबई और दिल्ली से बड़ी संख्या पैसेंजर आते हैं लेकिन अब उड़ान बंद होने से उन्हें इंडिगों की विमान सेवा के भरोसे रहना होगा। वर्तमान में जबलपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, बिलासपुर, इंदौर और जगदलपुर के लिए उड़ानें हैं। वायु सेवा संघर्ष समिति के साथ ही शहरवासी निराश जबलपुर विमान सेवाओं के मामले में पहले से ही देश के कई शहरों से बहुत अधिक पिछड़ा है. इस मुद्दे को लेकर लोगों ने जबलपुर में वायु सेवा संघर्ष समिति का गठन किया. इस समिति के लोग वायु सेवा के विस्तार के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच में स्पाइस जेट ने अचानक अपनी सेवाएं बंद करके जबलपुर के लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. वायु सेवा संघर्ष समिति के सदस्य हिमांशु खरे का कहना है “स्पाइस जेट की सेवाएं बंद होने से जबलपुर के यात्रियों को बहुत परेशानी होगी.” जबलपुर से अब केवल 7 शहरों के लिए वायु सेवा हालांकि स्पाइस जेट की ओर से तो इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि स्पाइस जेट लगातार घाटे में जा रहा था और इसी घाटे की वजह से अपनी कई उड़ाने बंद की हैं. स्पाइस जेट की सेवाएं बंद होने के बाद अब जबलपुर से केवल 7 शहरों के लिए ही सेवाएं मिल रही हैं. जबलपुर से दिल्ली, मुंबई, जगदलपुर, बिलासपुर, हैदराबाद, इंदौर और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट्स हैं. जबलपुर में कुछ दिन पहले ही लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से नया टर्मिनल बनाया गया है लेकिन इसके बाद भी लगातार सेवाएं घट रही हैं. काम न आया वायु सेवा संघर्ष समिति का आंदोलन गौरतलब है कि जबलपुर में फ्लाइट की सर्विस बढ़ाने के लिए वायु सेवा संघर्ष समिति ने कई बार आंदोलन किए. एक बार नो फ्लाई डे के रूप में प्रदर्शन किया. इसी के साथ ही जबलपुर हाईकोर्ट भी ये मामला पहुंचा. हाईकोर्ट ने इस मामले में विमानन कंपनियों को नोटिस देकर जवाब मांगा. जबलपुर के लोगों के संघर्ष का नतीजा अब उलटा दिख रहा है. जबलपुर में फ्लाइट सर्विस बढ़ने की जगह घट रही है.

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य-जीव सप्ताह-2024 में विभिन्न कार्यक्रम

भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य-जीव सप्ताह-2024 के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर, 2024 को पक्षी-दर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के कुल 54 प्रतिभागियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किये, जिनमें प्रमुख है रेड मुनिया, ग्रे हेरोन, नाईट हेरोन, राबिन, किंगफिशर, ग्रीन बी इंटर टिटहरी, ब्रोंज विंग जकाना लिटिल कॉर्पोरेट, मूरहेन, ब्लेक ड्रोंगो, सिल्वर बिल मुनिया। तितलियों में कॉमन ग्रास यलो, ब्लू टाईगर स्ट्राइपड टाईगर, प्लेन टाईगर लाईम बटरफ्लाई, कॉमन क्रो, ग्रे पेनसी कॉमन ईवनिंग ब्राउन आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे। स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, डॉ. सुदेश वाघमारे, डॉ. संगीता राजगीर, मो. खालिक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संचालक वन विहार मीना अवधेशकुमार शिवकुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन विहार एस.के. सिन्हा द्वारा किया गया। पक्षी अवलोकन शिविर के मुख्य आकर्षक छोटे-छोटे बच्चे रहे, जो प्रतिभागी के रूप में शिविर में सम्मिलित हुए, जिनकी पक्षियों के प्रति अभिरूचि एवं क्रियाकलापों को देखकर उपस्थित पक्षी-प्रेमियों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई एवं उत्साहवर्धन किया गया। अन्य प्रतियोगिता के रूप में 2 अक्टूबर, 2024 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रातः 10.30 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सृजनात्मक कार्यशाला-सह-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के कुल 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों को विषय-विशेषज्ञ नवीन कुमार, मूर्तिकार क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय एवं संजय सोनकेशरिया द्वारा रंगीन कागज के माध्यम से विभिन्न पक्षी, तितलियों एवं फूलों की आकृतियों बनाना सिखाया गया। इस अवसर पर मूर्तिकार क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय अरविन्द अनुपम द्वारा क्ले-मॉडलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को बाघ बनाना भी सिखाया गया। राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024 के अंतर्गत ही वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में सदस्य म.प्र राज्य वन्य-प्राणी बोर्ड नारायण व्यास द्वारा वन्य-जीवों के डाक टिकटों के कवर प्रदर्शित किये गये, जिन्हें कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागी छात्र/छात्राओं द्वारा काफी सराहा गया। 3 अक्टूबर 2024 के कार्यक्रम दिनांक 3 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 6 से 8.30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा प्रातः 7 बजे से दोपहर एक बजे तक कक्षा 6 से महाविद्यालय तक के विद्यार्थियों के लिये ‘वन विहार’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। साथ ही प्रातः 10 से 12 बजे तक कक्षा 5 से 8 तक ‘मध्यप्रदेश के वन्य-जीव’ विषय पर तथा कक्षा 9 से महाविद्यालीयन स्तर के लिये ‘शहरी भू भाग में बाध” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक ‘विलुप्त प्राय प्रजातियों के संरक्षण को आर्थिक विकास से ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिये’, विषय पर विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी।  

कार्यक्रम स्थल पर ट्रिपल-आर ऑन व्हील पर वस्तुएं प्रदर्शित की गई

स्वच्छता दिवस कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाई कार्य में लगे उपकरण, ट्रिपल-आर ऑन व्हील और अनुपयोगी वस्तुओं का अवलोकन किया कार्यक्रम स्थल पर ट्रिपल-आर ऑन व्हील पर वस्तुएं प्रदर्शित की गई भोपाल भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुए स्वच्छता कार्यक्रम में लगाई गई प्रदर्शनी, स्वच्छता उपकरण और ट्रिपल-आर ऑन व्हील आकर्षण का केन्द्र रहे। स्वच्छता दिवस का कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने नगर निगम भोपाल के सफाई कार्य में लगे उपकरण, ट्रिपल-आर ऑन व्हील और अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग कर बनाई गई सामग्री का अवलोकन किया। ट्रिपल-आर ऑन व्हील कार्यक्रम स्थल पर ट्रिपल-आर ऑन व्हील पर वस्तुएं प्रदर्शित की गई थी। इस वाहन पर रेखा खरे, विशाखा सिलाई मशीन के साथ बैठी थीं। उन्होंने बताया कि अब तक ट्रिपल-आर अर्थात रि-ड्यूस, रि-यूज और रि-सायकल के तीन केन्द्र भोपाल के बोट क्लब, 10 नम्बर बस स्टॉप और विट्ठल मार्केट पर निंरतर संचालित हो रहे हैं। नगर निगम भोपाल में अब इस सुविधा को वाहन के साथ चलित सेवा बना दिया है। रेखा बताती हैं कि चलित वाहन के जरिये जन-सामान्य को पॉलिथिन के उपयोग न करने की समझाइश दी जायेगी और जन-सामान्य द्वारा दी जाने वाली अनुपयोगी कपड़ों से थैले बनाकर दिये जायेंगे। रेखा बताती हैं कि बेकार इलेक्ट्रिक सामान और वैज्ञानिक तरीके से अलग-अलग कचरे को संग्रहण किये जाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही अन्य बेकार सामग्री से कॉपी-किताबों के कवर और डेकोरेशन की सामग्री तैयार की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसकी प्रशंसा की। सुअरूणा सिंह स्टार्ट-अप कंपनी से बना रही हैं खिलौने प्रदर्शनी स्थल पर सुअरूणा सिंह भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि उनकी स्टार्ट-अप कंपनी भोपाल में बच्चों को ईको फ्रेंडली खिलौने उपलब्ध करा रही है। उनकी कंपनी में 20 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। उनके ज्यादातर खिलौने लकड़ी से ही तैयार होते हैं। इनमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं होता है। वे बताती हैं कि खिलौनों के माध्यम से बच्चों को अक्षर ज्ञान, भौगोलिक ज्ञान के लिये नक्शे एवं दिमागी कसरत के अनेक खिलौने बनाती हैं। उन्होंने जबलपुर इंजीनियिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की है। सुअरूणा स्वयं का व्यवसाय करना चाहती थीं इसलिये उन्होंने स्टार्ट-अप कंपनी शुरू करने का विचार बनाया और अब सफलतापूर्वक कंपनी का संचालन कर रही हैं। पीएम स्व-निधि से तैयार वस्तुओं का प्रदर्शन कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पीएम स्व-निधि योजना से लाभान्वित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने वस्तुओं का प्रदर्शन किया। सुप्रीति राव ने भोपाल की प्राचीन कारीगरी से तैयार जरदोजी़ सामग्री का प्रदर्शन किया। वे बताती हैं कि यह काम सारे हिन्दुस्तान में प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि उनके समूह ने ‘वन प्रोडक्ट – वन रेलवे स्टेशन’ कार्यक्रम में भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर स्टॉल लगाया है। स्टॉल पर प्रदर्शित जरदोजी सामग्री को यात्रियों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इनके साथ ही अन्य स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फूड आइटम और हैण्डलूम कपड़ों का प्रदर्शन किया। आज प्रदेश में बड़ी संख्या में महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने को आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बना रहीं हैं। प्रदर्शनी स्थल पर नारियल जूट से तैयार सामग्री का भी प्रदर्शन किया गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet