LATEST NEWS

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन का पोस्ट शेयर

मुंबई बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ के सीक्वल फिल्म ‘सितारे जमीन पर को लेकर काफी बज बना हुआ है. वहीं, अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. ये अपडेट फिल्म के डायरेक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर दिया है. ‘सितारे जमीन पर’ पर आया बड़ा अपडेट बता दें कि हाल ही में फिल्म ‘सितारे जमीन पर’  के डायरेक्टर आर.एस. प्रसन्ना  ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर एक हिंट दिया है. उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से एक खास सवाल किया है. आर.एस. प्रसन्ना  के इस पोस्ट में लिखा है, ‘क्या आप हमारे सितारे के लिए तैयार हैं?’ सवाल से एक्साइटेड हुए फैंस आर.एस. प्रसन्ना के इस पोस्ट के बाद से मीडिया यूजर्स पर खलबली मच गई है. लोग कमेंट में पूछ रहे हैं कि ‘क्या ये ट्रेलर को लेकर है?’ वहीं, कई लोगों ने इसपर कमेंट में सिर्फ हां लिखा है. अब देखना ये होगा फिल्म का कोई पोस्टर आ रहा है या मेकर्स फिल्म का ट्रेलर लेकर आने वाले हैं. इस पोस्ट के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. दरअसल, फिल्म ‘तारे जमीन पर’ इतना जबरदस्त था कि आज तक लोग उस फिल्म की तारीफ करते हैं. वहीं, दूसरे पार्ट से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं. ‘तारे जमीन पर’ में आमिर खान के अलावा दर्शील सफारी, टिस्का चोपड़ा, विपिन शर्मा, तनय छेड़ा और ललिता लाजमी नजर आए थे.

नागरिकता विवाद में राहुल गांधी को राहत: हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, केंद्र पर उठाए सवाल

Relief to Rahul Gandhi in citizenship dispute: High Court dismisses petition, raises questions on Centre लखनऊ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका को लखनऊ हाईकोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दिया। कोर्ट ने केंद्र सरकार की ओर से अस्पष्ट जवाब दिए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि जब तक केंद्र कोई स्पष्ट स्थिति नहीं रखता, तब तक याचिका को लंबित रखने का कोई औचित्य नहीं है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता को अन्य कानूनी रास्ते अपनाने की स्वतंत्रता दी है। यह मामला पिछले कुछ वर्षों से सुर्खियों में बना हुआ था, जिसमें राहुल गांधी पर ब्रिटेन की एक कंपनी के डायरेक्टर पद पर रहते हुए खुद को “ब्रिटिश नागरिक” बताने का आरोप लगाया गया था। याचिकाकर्ता एस विग्नेश शिशिर, जो कर्नाटक के निवासी और भाजपा से जुड़े हैं, ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया कि यदि राहुल गांधी ने स्वयं को ब्रिटिश नागरिक बताया है, तो भारतीय नागरिकता कानून 1955 के अनुसार उनकी नागरिकता रद्द की जानी चाहिए और वे जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित किए जाएं। हाईकोर्ट की टिप्पणी और केंद्र की भूमिका कोर्ट की खंडपीठ जिसमें न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति राजीव सिंह शामिल थे, ने कहा कि केंद्र सरकार याचिकाकर्ता की शिकायत के निपटारे के लिए कोई समयसीमा नहीं दे पा रही है। ऐसे में याचिका पर विचार जारी रखना व्यर्थ होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता इस मामले में अन्य वैकल्पिक विधिक उपायों के लिए स्वतंत्र है। इससे पहले 21 अप्रैल को हुई सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि यह मामला राष्ट्रीय महत्व का है, और इसमें देरी नहीं की जा सकती। कोर्ट ने केंद्र से पूछा था कि क्या राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं या नहीं—और 10 दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। लेकिन 10 दिन की समयसीमा बीतने के बाद भी सरकार की ओर से ठोस जवाब नहीं आया। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सूर्यभान पांडेय ने कोर्ट में केंद्र की ओर से स्थिति रिपोर्ट पेश की थी, जिसे कोर्ट ने अपर्याप्त” बताया था। इसके बाद कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ही मामले की गंभीरता को नहीं समझ रही, तो कोर्ट के पास याचिका खारिज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। याचिकाकर्ता के आरोप क्या थे? याचिकाकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने दावा किया था कि राहुल गांधी ने वर्ष 2005-2006 में ब्रिटेन की एक कंपनी, ‘BackOps Limited’ में डायरेक्टर के रूप में खुद को “British citizen” बताया था। उन्होंने ब्रिटिश सरकार के 2022 के एक गोपनीय मेल का भी हवाला दिया और कहा कि राहुल गांधी की नागरिकता संदिग्ध है। याचिका में यह भी कहा गया कि यदि राहुल गांधी वास्तव में ब्रिटिश नागरिक रहे हैं या दोहरी नागरिकता रखते हैं, तो भारतीय कानून के अनुसार उन्हें संसद सदस्य बने रहने और चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है। भारतीय नागरिकता अधिनियम की धारा 9(2) के तहत याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी की नागरिकता को समाप्त करने की मांग की थी। Read More: मध्यप्रदेश में मंजूरी के 4 दिन बाद तबादला नीति जारी: आधी रात के बाद आदेश; जिनकी परफॉर्मेंस खराब, उनको पहले बदलेंगे पिछली सुनवाइयों का विवरण Rahul Gandhi in citizenship dispute मामले की सुनवाई कई चरणों में हुई। 24 मार्च को कोर्ट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था, लेकिन सरकार ने आठ सप्ताह का समय मांगा। 19 दिसंबर 2024 को जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच ने केंद्र सरकार को यूके सरकार से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने कोर्ट को सूचित किया कि उन्होंने ब्रिटिश सरकार को पत्र लिखा है और जांच जारी है। राहुल गांधी की ओर से चुप्पी Rahul Gandhi in citizenship dispute इस पूरे मामले के दौरान कोर्ट में राहुल गांधी की ओर से कोई अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुआ, जिससे कई सवाल खड़े हुए। हालांकि, कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी की ओर से सार्वजनिक रूप से इस याचिका पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इससे मामले की संवेदनशीलता और राजनीतिक प्रकृति और भी गहरी हो जाती है। क्या आगे की कार्रवाई होगी? हालांकि हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है, लेकिन यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि याचिकाकर्ता अन्य वैधानिक विकल्पों के लिए स्वतंत्र हैं। इसका अर्थ यह है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट या किसी अन्य मंच पर चुनौती के रूप में फिर से उठाया जा सकता है। राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर उठे सवाल और कोर्ट की टिप्पणी दोनों ही भारतीय राजनीति में संवेदनशील और अहम हैं। हाईकोर्ट ने फिलहाल याचिका खारिज कर एक स्पष्ट संकेत दिया है कि जब तक केंद्र खुद ठोस जानकारी नहीं देता, तब तक न्यायपालिका इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं दे सकती। अब देखना होगा कि क्या याचिकाकर्ता इस मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर जाते हैं या केंद्र सरकार इस पर कोई नई स्थिति स्पष्ट करती है।

मां श्वेता तिवारी और भाई संग शिरडी पहुंचीं पलक, किए साईं बाबा के दर्शन

  मुंबई, अभिनेत्री पलक तिवारी अपनी फिल्म ‘द भूतनी’ की रिलीज के बाद से धार्मिक स्थलों पर पहुंच रही हैं। हाल ही में मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह अपनी मां श्वेता तिवारी और भाई रेयांश के साथ शिरडी पहुंचीं, जहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए। श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने आधिकारिक अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें पलक अपनी मां श्वेता और छोटे भाई रेयांश के साथ मंदिर में हाथ जोड़े दर्शन करते नजर आईं। मंदिर पहुंचीं श्वेता, जहां सफेद, वहीं पलक पीले रंग के सलवार सूट में दिखीं। श्वेता तिवारी ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिसमें वह माथे पर पीले रंग का चंदन लगाए बेटे के साथ पोज देती नजर आईं। बता दें, शिरडी साईं मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर के शिरडी गांव में स्थित है। मंदिर का निर्माण साईं की समाधि के ऊपर किया गया है। मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। मान्यता है कि साईं के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं की सभी मन्नतें पूरी होती हैं। मंदिर से फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का खासा लगाव है। वे अक्सर साईं बाबा के दरबार पहुंचते रहते हैं। साईं मंदिर से पहले शुक्रवार को पलक तिवारी मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और बप्पा के दर्शन किए। 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पलक तिवारी की हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सिद्धांत सचदेवा के निर्देशन में बनी ‘द भूतनी’ में उनके साथ अभिनेता संजय दत्त, सनी सिंह और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मौनी ने एक चुड़ैल का किरदार निभाया है। ‘द भूतनी’ को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स ने प्रस्तुत किया है, जिसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले दीपक मुकुट, संजय दत्त, हुनर मुकुट और मान्यता दत्त ने प्रोड्यूस किया है। पलक तिवारी की पहली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ थी, एक्शन-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था। यह फिल्म 2014 की तमिल फिल्म ‘वीरम’ की रीमेक है, जिसमें उनके साथ सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज गिल, जगपति बाबू, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, मालविका शर्मा और राघव जुयाल समेत अन्य सितारे हैं। अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक को हार्डी संधू के हिट म्यूजिक वीडियो ‘बिजली बिजली’ से पहचान मिली।  

विपुल अमृतलाल शाह और मनोज बाजपेयी की जोड़ी लेकर आ रही है राजनीतिक थ्रिलर ‘गवर्नर’!

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह, अभिनेता मनोज बाजपेयी को लेकर राजनीतिक थ्रिलर ‘गवर्नर’ बनाने जा रहे हैं। विपुल अमृतलाल शाह अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ मिलकर एक आगामी राजनीतिक थ्रिलर ‘गवर्नर’ पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में मनोज बाजपेयी गवर्नर की टाइटल भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म एक जबरदस्त, कमर्शियल एंटरटेनर होगी, जिसमें राजनीतिक ड्रामा और थ्रिलर का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। विपुल, जिन्होंने आंखें, वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम, नमस्ते लंदन, लंदन ड्रीम्स, एक्शन रिप्ले, और नमस्ते इंग्लैंड जैसी फिल्में बनाई हैं, इस फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। निर्देशन की जिम्मेदारी चिन्मय मांडलेकर को सौंपी गई है।‘गवर्नर’ बीते दो वर्षों से सनशाइन पिक्चर्स के तहत डेवलपमेंट में है। फिल्म के अन्य मुख्य किरदारों की कास्टिंग फिलहाल चल रही है। प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो चुका है और शूटिंग जुलाई से अगस्त के बीच शुरू होने की संभावना है। मनोज बाजपेयी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि यह उनके करियर का एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार होगा। वहीं दूसरी ओर, विपुल अमृतलाल शाह अपनी अगली फिल्म ‘हिसाब’ की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। यह एक हाई-ऑक्टेन हाइस्ट थ्रिलर होगी, जिसमें जयदीप अहलावत और शेफाली शाह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं।  

अमोल पराशर न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि बेहतरीन को-स्टार भी हैं : निम्रत कौर

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर ने कहा है कि अभिनेता अमोल पराशर न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि उनके बेहतरीन को-स्टार भी हैं। निम्रत कौर ने थ्रिलर सीरीज कुल: द लीगेसी ऑफ द रायसिंह्स’ में अमोल पराशर के साथ काम किया है। बालाजी डिजिटल निर्मित, एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रस्तुत तथा साहिर रज़ा के निर्देशन में बनी सीरीज कुल: द लीगेसी ऑफ द रायसिंह्स जियोहॉटस्टार पर दो मई से स्ट्रीम हो रही है। सीरीज़ कुल: द लीगेसी ऑफ द रायसिंह्स’ एक ऐसे शाही परिवार के भीतर के रिश्तों, प्यार और बदले की जटिलताओं को उजागर करती है, जहां झूठ और दर्द के बीच सच्चाई की तलाश एक रोमांचक सफर पर ले जाती है। इस सीरीज में निम्रत कौर और अमोल पाराशर के अलावा ऋद्धि डोगरा, गौरव अरोड़ा, रोहित तिवारी और राहुल वोहरा जैसे शानदार कलाकार भी हैं। सीरीज़ ‘कुल’ की शूटिंग के दौरान का अनुभव साझा करते हुए निम्रत कौर ने अपने को-स्टार और रियल लाइफ भाई जैसे दोस्त अमोल पाराशर से जुड़ी कुछ मज़ेदार घटनाओं को याद किया।निम्रत कौर ने कहा,अमोल तो जैसे चोट खाने में माहिर थे। मुझे दो सीन खासतौर पर याद हैं। एक बार ऋद्धि के किरदार को उन्हें धक्काा देना था और अमोल एक टेबल पर गिरते हैं, जो सीन का हिस्सा था। लेकिन फिर वो सच में उस टेबल के काँच से टकराकर गिर पड़े। निम्रत कौर ने कहा, एक बार एक को-एक्टर को अमोल पर फोन फेंकना था, लेकिन वो गलती से सीधा उनके सिर पर लग गया। सच कहूं तो ये सेट पर एक मजाक बन गया था, लेकिन हमें खुशी है कि अमोल,जो न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि मेरे बेहतरीन को-स्टार भी हैं, उन्हेंर चोट नहीं आई और आज भी यह किस्सा हंसते हुए सुनाते हैं। इन सबके बावजूद, शूटिंग का अनुभव बेहद मजेदार रहा। पूरी कास्ट और क्रू कमाल के थे, और कैमरे के पीछे की मस्ती ने इसे और भी खास बना दिया।    

‘आदिपुरुष’ के तेलुगु मार्केट में राइट्स 120 करोड़ रुपये में पहले ही बिक चुके थे : ओम राउत

मुंबई, जानेमाने निर्देशक ओम राउत ने कहा कि उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के तेलुगु मार्केट में राइट्स 120 करोड़ रुपये में पहले ही बिक चुके थे। ओम राउत ने हाल ही में विश्व श्रृव्य दृश्य विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 में ‘चेंजिंग फेस ऑफ़ इंडियन सिनेमा ’ नामक सत्र में भाग लिया। इस समिट के दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और दक्षिण भारतीय दर्शकों में उनकी लोकप्रियता को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं। ओम राउत ने कहा, मेरी पहली फिल्म मराठी में थी, जिसका नाम था लोकमान्य: एक युगपुरुष (2015)। इसने महाराष्ट्र में 14 करोड़ रुपये की कमाई की। बहुत कम गैर-मराठी भाषी लोगों ने फिल्म देखी। फिल्म ने बेंगलुरु, इंदौर और दिल्ली में थोड़ी कमाई की। मुझे एहसास हुआ कि मेरी भाषा में बनी विशेष फिल्मों की कुछ मांग थी। मैं बहुत खुश था कि साउथ मुंबई का एक बच्चा मराठी फिल्म बनाता है और वह बेंगलुरु में देखी जाती है। यह बहुत संतोषजनक था। ओम राउत ने तानाजी: द अनसंग वॉरियर के बारे में बात करते हुए बताया, “तानाजी (2020) ने कुल 300 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें से आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के तेलुगु भाषी राज्यों से 14 करोड़ रुपये आए। हिंदी फिल्में वहां सामान्यतः इतनी कमाई नहीं करतीं। एक हिंदी फिल्म आमतौर पर वहां 4-5 करोड़ रुपये कमाती है, लेकिन हमारी फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की कमाई की।” ओम राउत ने बताया, “फिर मैंने अपनी तीसरी फिल्म बनाई, आदिपुरुष (2023)। इसे हिंदी और तेलुगु में एकसाथ शूट किया गया। फिल्म की रिलीज से पहले ही तेलुगु बाजार के अधिकार 120 करोड़ रुपये में बिक चुके थे। इसका मतलब है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने फिल्म देखी। उन्होंने कहा, “एक कलाकार की जरूरत होती है ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचना। यदि हम अपनी स्थानीय कहानियों को सच्चे मन से और मजबूती से कहें, तो वे पूरी दुनिया में गूंजेंगी।”  

रत्नाकर कुमार की फिल्म ‘कन्यादान 2’ का ट्रेलर

मुंबई,  फ़िल्म निर्माता एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी फिल्म ‘कन्यादान 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म कन्यादान 2 के ट्रेलर मेंसुशील सिंह चुनौतीपूर्ण किरदार में दिख रहे हैं। वे संतान ना पैदा होने की वजह से बहुत परेशान व बेचैन रहते हैं। इस वजह से उन्हें एक दो नहीं तीन शादियां करनी पड़ती है। लेकिन परिस्थितिवश पहली पत्नी मणि भट्टाचार्य और दूसरी पत्नी तनु श्री को सुशील सिंह अपनी पत्नी के अधिकार से मुक्त कर देते हैं और वह दोनों अलग जीवन यापन करना शुरू करती हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मझली पत्नी से एक बेटी का जन्म होता है। यह खबर जब सुशील सिंह को मिलती है तो वह बेटी का मुंह देखना चाहते हैं लेकिन दोनों पत्नियां उन्हें पिता का अधिकार नहीं देना चाहती हैं लेकिन बेटी माही श्रीवास्तव के बड़ी होने पर बेटी के इच्छा अनुसार उसे अपने पिता के पास जाने से दोनों पत्नियां रोक नहीं पाती हैं। पिता अपनी बेटी का कन्यादान धूमधाम से करना चाहते हैं।यह ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड, रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले भोजपुरी फ़िल्म ‘कन्यादान 2’ का निर्माण किया गया है। इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार सुशील सिंह, मणि भट्टाचार्य, तनुश्री चटर्जी, माही श्रीवास्तव, श्वेता वर्मा, प्रकाश जैस, अनिल रस्तोगी, संदीप कुमार यादव, विद्या सिंह, रश्मी शर्मा, शालिनी श्रीवास्तव, सोनाली मिश्रा, कविता राज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, योगेश पांडेय, लाडो गुप्ता (बाल कलाकार) आदि हैं। फ़िल्म के लेखक धर्मेन्द्र सिंह, संगीतकार ओम झा, साहिल खान, गीतकार शकील आजमी, प्यारेलाल यादव, कुमार सोना हैं। डीओपी अशोक कुमार पंडा, संपादक गुरजंट सिंह, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। कला रामबाबू ठाकुर का है। पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो में किया गया है। म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।  

प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत सीज़न 4’ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया

मुंबई,  प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज़ पंचायत सीज़न 4 का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया है। यह खास टीज़र विश्व श्रृव्य दृश्य विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) में रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह और उत्सुकता जगा दी है। “द मेकिंग ऑफ पंचायत-ग्रासरूट स्टोरीटेलिंग” पर एक दिलचस्प पैनल डिस्कशन ने दर्शकों को शो की रचनात्मक यात्रा के पीछे की झलक दी। इस बातचीत के दौरान यह बताया गया कि कैसे पंचायत जैसी सीरीज़ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। चर्चा के अंत में सीज़न 4 का फर्स्ट लुक टीज़र खासतौर पर लॉन्च किया गया, जिसे देखकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और इंतज़ार की लहर दौड़ गई है। चर्चा में पंचायत के लीड कलाकार जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और सुनीता राजवार के साथ निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और लेखक चंदन कुमार मौजूद रहे। बातचीत को प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर मनीष मेंघानी ने होस्ट किया। इस दौरान सभी ने बताया कि कैसे गांव की सादगी, असली भावनाएं और जमीन से जुड़ी कहानियां पंचायत को खास बनाती हैं। द वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘पंचायत 4’ को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है। इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा एवं अक्षत विजयवर्गीय ने किया है। इस नई सीज़न में वही पुराना पसंदीदा कास्ट वापसी कर रहा है, जिसमें जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा का नाम शामिल है।  

Keunggulan Teknologi Enkripsi di Situs Mauslot Resmi

Di era digital yang serba cepat seperti sekarang, keamanan data menjadi salah satu hal paling penting yang tidak bisa diabaikan. Apalagi untuk platform online seperti situs Mauslot resmi, di mana aktivitas pengguna melibatkan data pribadi hingga transaksi keuangan. Di sinilah teknologi enkripsi memainkan peran besar sebagai benteng pertahanan utama. Menariknya, teknologi ini tidak hanya bekerja di balik layar, tetapi juga memberikan rasa aman nyata bagi para penggunanya. Apa Itu Teknologi Enkripsi dan Kenapa Penting Sederhananya, enkripsi adalah proses mengubah data menjadi kode yang tidak bisa dibaca oleh pihak yang tidak berwenang. Data yang sudah dienkripsi hanya bisa diakses oleh pihak yang memiliki kunci khusus untuk membukanya. Jadi, meskipun data tersebut berhasil dicegat, isinya tetap tidak bisa dimanfaatkan. Di situs mauslot daftar resmi, enkripsi digunakan untuk melindungi berbagai jenis informasi, mulai dari data login, identitas pengguna, hingga detail transaksi. Tanpa sistem ini, risiko kebocoran data akan jauh lebih tinggi dan bisa merugikan pengguna secara signifikan. Perlindungan Maksimal untuk Data Pengguna Salah satu keunggulan utama teknologi enkripsi di situs Mauslot resmi adalah kemampuannya dalam menjaga kerahasiaan data pengguna. Setiap informasi yang dikirimkan dari perangkat pengguna ke server akan langsung dienkripsi sebelum diproses lebih lanjut. Ini berarti, bahkan jika ada pihak ketiga yang mencoba mengakses data tersebut, mereka hanya akan melihat kumpulan kode acak yang tidak memiliki arti. Dengan sistem ini, pengguna tidak perlu khawatir saat memasukkan informasi sensitif seperti kata sandi atau data transaksi. Menggunakan Standar Keamanan Modern Situs Mauslot resmi umumnya telah mengadopsi standar enkripsi modern seperti SSL dan TLS. Teknologi ini memastikan bahwa komunikasi antara pengguna dan server berlangsung secara aman dan terenkripsi. Selain itu, sertifikat keamanan yang digunakan juga selalu diperbarui untuk mengikuti perkembangan teknologi terbaru. Hal ini penting karena ancaman siber terus berkembang, sehingga sistem keamanan pun harus selalu selangkah lebih maju. Dengan adanya standar ini, pengguna bisa melihat tanda keamanan seperti ikon gembok di browser mereka, yang menandakan bahwa koneksi mereka aman. Mencegah Akses Tidak Sah Teknologi enkripsi juga berfungsi sebagai penghalang bagi akses tidak sah. Tanpa kunci enkripsi yang valid, tidak ada pihak yang bisa membuka atau membaca data yang tersimpan. Ini sangat penting dalam mencegah aksi peretasan atau pencurian data. Bahkan jika server mengalami gangguan atau percobaan serangan, data pengguna tetap terlindungi karena tidak dapat diuraikan tanpa sistem otorisasi yang benar. Menjaga Integritas Data Selain menjaga kerahasiaan, enkripsi juga membantu memastikan bahwa data tidak diubah selama proses pengiriman. Artinya, informasi yang dikirim oleh pengguna akan tetap sama saat diterima oleh sistem. Jika ada upaya untuk memodifikasi data di tengah jalan, sistem akan langsung mendeteksinya dan mencegah proses tersebut. Ini penting untuk menjaga keakuratan informasi, terutama dalam transaksi yang melibatkan nilai tertentu. Memberikan Kepercayaan Lebih pada Pengguna Keamanan yang kuat secara langsung meningkatkan kepercayaan pengguna terhadap platform. Ketika pengguna tahu bahwa data mereka dilindungi dengan teknologi enkripsi canggih, mereka akan merasa lebih nyaman dalam menggunakan layanan tersebut. Hal ini juga berdampak pada loyalitas pengguna. Situs yang mampu menjaga keamanan dengan baik cenderung memiliki reputasi yang lebih positif dan dipercaya dalam jangka panjang. Mendukung Transaksi yang Aman dan Lancar Dalam konteks situs Mauslot resmi, transaksi menjadi bagian penting dari aktivitas pengguna. Dengan adanya enkripsi, setiap proses transaksi dilakukan secara aman tanpa risiko penyadapan. Data seperti nomor rekening atau metode pembayaran akan dilindungi sepenuhnya, sehingga pengguna bisa bertransaksi tanpa rasa khawatir. Selain itu, sistem yang terenkripsi juga membantu mempercepat proses verifikasi, sehingga transaksi menjadi lebih efisien. Adaptif terhadap Ancaman Siber Keunggulan lain dari teknologi enkripsi adalah kemampuannya untuk terus berkembang mengikuti ancaman yang ada. Situs Mauslot resmi biasanya melakukan pembaruan sistem secara berkala untuk memastikan keamanan tetap optimal. Dengan pendekatan ini, sistem tidak hanya bertahan dari serangan yang sudah dikenal, tetapi juga siap menghadapi potensi ancaman baru. Ini menjadi nilai tambah yang penting di dunia digital yang terus berubah. Kesimpulan Teknologi enkripsi bukan sekadar fitur tambahan, melainkan fondasi utama dalam menjaga keamanan situs Mauslot resmi. Dari melindungi data pribadi hingga memastikan transaksi berjalan aman, semua bergantung pada sistem enkripsi yang kuat dan andal. Dengan berbagai keunggulan seperti perlindungan data maksimal, pencegahan akses tidak sah, serta dukungan terhadap transaksi yang aman, tidak heran jika enkripsi menjadi standar wajib dalam platform digital modern. Bagi pengguna, ini berarti pengalaman yang lebih tenang, aman, dan terpercaya saat menggunakan layanan yang tersedia. Memahami pentingnya enkripsi juga membantu kita menjadi pengguna yang lebih bijak dalam memilih platform. Karena pada akhirnya, keamanan bukan hanya tanggung jawab penyedia layanan, tetapi juga kesadaran dari setiap individu yang menggunakannya.

बॉयफ्रेंड टिमोथी के साथ काइली जेनर की रोमांटिक कोर्टसाइड डेट, मैच के दौरान सरेआम लिपकिस करता दिखा कपल

लंदन, अभिनेत्री काइली जेनर अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में काइली को उनके बॉयफ्रेंड टिमोथी चालमेट के साथ एक एनबीए मैच के दौरान स्पॉट किया गया, जहां दोनों अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते नजर आए। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मैच के दौरान काइली और टिमोथी की बॉडी लैंग्वेज ने उनके बीच की नजदीकियों को साफ कर दिया। 27 वर्षीय काइली पूरे समय टिमोथी चालमेट (29 वर्ष) के साथ बाहों में बाहें डाले बैठी रहीं। उन्होंने एक्टर का हाथ यूं थामे रखा, मानो दुनिया की कोई फिक्र न हो। मैच के दौरान दोनों को बीच खूब हंसी मजाक हुआ। इतना ही नहीं मैच के बीच दोनों एक दूसरे संग कोजी भी होते दिखे। काइली और टिमोथी एक दूसरे को सरेआम लिपकिस करते नजर आए। दुनियाभर में अपने ब्यूटी ब्रांड और स्टाइलिश लुक्स के लिए मशहूर काइली जेनर इस मौके पर भी अपने फैशन सेंस से लोगों को प्रभावित करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने एक लो-कट व्हाइट टैंक टॉप के साथ लेदर ट्राउजर और डिज़ाइनर बूट्स पहने, जिसमें वह काफी प्रभावशाली लगीं। वहीं, टिमोथी चालमेट ने अपने स्ट्रीट स्टाइल को बरकरार रखते हुए एक कोबे ब्रायंट टी-शर्ट, फीकी डेनिम जींस, और स्प्लिस्ड प्लेड जैकेट के साथ टिम्बरलैंड बूट्स पहने थे। यह आउटफिट उनके कैज़ुअल लेकिन कूल फैशन सेंस को दर्शाता था। बता दें, काइली और टिमोथी के रिश्ते की खबरें पहली बार अप्रैल 2023 में सामने आई थीं। तब से दोनों ने अपने रिश्ते को बहुत हद तक निजी रखा है, लेकिन समय-समय पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में दोनों को एक साथ देखा जाता है।  

मध्यप्रदेश में मंजूरी के 4 दिन बाद तबादला नीति जारी: आधी रात के बाद आदेश; जिनकी परफॉर्मेंस खराब, उनको पहले बदलेंगे

Transfer policy issued in Madhya Pradesh 4 days after approval: Order after midnight; Those with poor performance will be replaced first 29 अप्रैल को मध्यप्रदेश कैबिनेट ने तबादला नीति को मंजूरी दे दी थी, लेकिन आदेश जारी नहीं किए गए थे। भोपाल। मध्यप्रदेश में कैबिनेट की मंजूरी के चार दिन बाद आधी रात को सरकार ने तबादला नीति जारी कर दी है। एक अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल 2025 के बीच जिन अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया है, उनका ट्रांसफर मुख्यमंत्री की अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा। मंगलवार 29 अप्रैल को मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति को मंजूरी दे दी थी, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी नहीं किए थे। शनिवार और रविवार की रात 12.05 बजे राज्य सरकार ने तबादला नीति जारी कर दी है। इसमें राज्य एवं जिला स्तर पर तबादले के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नीति जारी की गई है. जिसका पालन सभी विभागों को करना होगा। प्रदेश में 6 लाख 6 हजार नियमित कर्मचारी हैं। नई तबादला नीति में 10% का तबादला होना तय माना जा रहा है। ऐसे में 30 मई तक 60 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले हो सकते हैं। तबादला नीति की 3 बड़ी बातें… विभाग अपने लिए अलग से तबादला नीति बना सकेंगे, लेकिन जीएडी के प्रावधानों का पालन करना जरूरी होगा। जीएडी की नीति से हटकर किए जाने वाले तबादलों में मुख्यमंत्री के समन्वय में आदेश प्राप्त करने होंगे। जिला संवर्ग के कर्मचारी का और राज्य संवर्ग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का जिले के भीतर तबादला कलेक्टर के माध्यम से प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद किया जाएगा। पुलिस तबादला बोर्ड के फैसले पर जिलों में पोस्टिंग तबादला नीति में कहा गया है कि गृह विभाग के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक से नीचे के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादले गृह विभाग द्वारा गठित पुलिस स्थापना बोर्ड ‌के आधार पर होंगे। तबादला बोर्ड द्वारा जिले में पदस्थापना का निर्णय लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ‌द्वारा प्रभारी मंत्री के परामर्श के बाद पदस्थापना की जाएगी। उप पुलिस अधीक्षक और उससे वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण पुलिस स्थापना बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभागीय मंत्री के अनुमोदन बाद सीएम समन्वय में मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर किए जाएंगे। कमजोर परफार्मेंस वालों को पहले हटाएंगे तबादला नीति में प्रावधान किया है कि प्रशासनिक आधार पर किए जाने वाले तबादलों में उन शासकीय सेवकों को पहले बदला जा सकेगा, जिन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त नहीं किया है। यानी उनका परफार्मेंस कमजोर रहा हो। यह अनिवार्य नहीं है कि 3 साल पूर्ण होने पर ही तबादला किया जाए। खुद के खर्च पर ऐसे होंगे ट्रांसफर जो कर्मचारी-अधिकारी खुद के खर्च पर ट्रांसफर करवाना चाहते हैं या परस्पर ट्रांसफर चाहते हैं, उनके आवेदन ऑनलाइन या कार्यालय प्रमुख ‌द्वारा सत्यापित आवेदन के रूप में पेश किए जाएंगे। स्वयं के व्यय पर रिक्त परस्पर किए गए स्थानांतरण तथा प्रशासनिक कारणों से किए गए स्थानांतरण संबंधी आदेश अलग-अलग जारी किए जाएंगे। स्वेच्छा से स्थानांतरण संबंधी आवेदन में उन शासकीय सेवकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण किया गया हो। तबादला नीति में ये प्रावधान भी खास हैं… जो अधिकारी या कर्मचारी एक साल या उससे कम समय में रिटायर हो रहे हैं, उनका ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। पति-पत्नी एक साथ ट्रांसफर का आवेदन देते हैं तो उनका ट्रांसफर किया जा सकेगा। लेकिन नियुक्ति की जगह प्रशासनिक जरूरत के आधार पर तय होगी। ऐसे कर्मचारी जिन्हें गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, किडनी खराब होने के कारण डायलिसिस या हार्ट सर्जरी की वजह से रेगुलर जांच कराना जरूरी है, उनका जहां ट्रांसफर होता है वहां ये सुविधा नहीं है तो मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर उनकी चाही गई जगह पर ट्रांसफर हो सकेगा। जो कर्मचारी 40% या इससे अधिक दिव्यांग कैटेगरी में हैं, उनके ट्रांसफर नहीं होंगे। वे चाहें तो खुद से ट्रांसफर ले सकेंगे। सभी तरह के अटैचमेंट खत्म होंगे ट्रांसफर पॉलिसी में कहा है कि सभी प्रकार के अटैचमेंट खत्म किए जाना है। साथ ही तबादले से रिक्त होने वाले पद की भरपाई उसी पद या समकक्ष अधिकारी की पदस्थापना से की जाएगी। नियमित अधिकारी या कर्मचारी का तबादला कर उस पद का चार्ज जूनियर अधिकारी कर्मचारी को नहीं दिया जाएगा। जितने भी तबादले होंगे उसकी जानकारी विभाग प्रमुखों को जीएडी को देना अनिवार्य होगी। जिसका तबादला हो जाएगा, उस शासकीय सेवक का अवकाश नई पदस्थापना वाले कार्यालय में जॉइन करने के बाद ही स्वीकृत किया जाएगा। सभी तबादला आदेश ऑनलाइन अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष के ई-ऑफिस माड्यूल से ही किए जाएंगे। 30 मई के बाद की गई एंट्री को शून्य माना जाएगा। ऐसे आदेशों का पालन नहीं होगा। कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों को इस आधार पर मिलेगी छूट शासन से पत्राचार करने की मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों की प्रदेश, संभाग, जिला, तहसील, विकासखंड शाखा के पदाधिकारियों जैसे अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को पद पर नियुक्ति के बाद स्थानांतरण से दो पदावधि के लिए यानी 4 साल तक के लिए छूट रहेगी। यह सुविधा उसके पूरे सेवाकाल में दो पदावधि के लिए मिलेगी। चार साल से अधिक समय होने पर प्रशासकीय आवश्यकता के आधार पर ऐसे पदाधिकारियों को भी स्थानांतरित किया जा सकेगा। संगठन के पदों में नियुक्ति की पूर्व सूचना के संबंध में सक्षम अधिकारी से संतुष्टि का आधार लिया जाएगा। काॅलेज से अतिशेष शिक्षकों को हटाएंगे तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास, उच्च शिक्षा विभाग के जिन संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों में विषयवार तय संख्या से अधिक शिक्षक काम कर रहे हैं, वहां से अतिशेष शिक्षकों को दूसरी जगह पदस्थ किया जाएगा। ऐसा करने से जूनियर टीचर को अतिशेष कर्मचारी होने की स्थिति में सबसे पहले स्थानांतरित किया जाएगा। मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग शिक्षकों और जिनका रिटायरमेंट एक साल के कम है, उन्हें स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। स्कूल शिक्षा में 6 से 16 मई तक लेंगे आवेदन उधर, स्कूल शिक्षा विभाग की तबादलों के लिए जारी गाइडलाइन में कहा है कि स्वैच्छिक तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 मई से 16 मई तक किए जा सकेंगे। इस पर आदेश जनरेट करने का काम 20 मई तक होगा। ऐसे अतिशेष शिक्षक जिन्होंने स्वैच्छिक स्थानांतरण का … Read more

टॉम क्रूज़ की मिशन का आखिरी अध्याय: एक युग का समापन

लॉस एंजेलस,  मनोरंजन की दुनिया में जब हर कुछ समय में नई फिल्मों और ट्रेंड्स का जन्म होता है, वहीं कुछ कलाकार अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से एक लंबा सफर तय करते हैं। टॉम क्रूज़ उन चंद कलाकारों में से हैं जिन्होंने अपने करियर को एक नई पहचान दी है। अब, 62 साल की उम्र में, वह एक बार फिर एथन हंट के किरदार में नजर आएंगे, और इस बार वह मिशन इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग के साथ अपनी प्रसिद्ध फ्रेंचाइज़ी का आखिरी चैप्टर लिखने जा रहे हैं। 1996 में जब पहली बार मिशन इम्पॉसिबल फिल्म रिलीज़ हुई थी, तब यह एक नया कदम था एक्शन थ्रिलर फिल्मों के लिए। इसके निर्देशन में ब्रायन डी पाल्मा ने एक हाई-ऑक्टेन जासूसी कहानी पेश की, जिसे देखने के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म एक बहुप्रसिद्ध फ्रेंचाइज़ी में तब्दील हो जाएगी। यह फिल्म न सिर्फ अपनी कहानी के कारण हिट हुई, बल्कि इसके अद्भुत स्टंट्स और सस्पेंस ने इसे इतिहास में अमर कर दिया। लेकिन इस फ्रेंचाइज़ी की खासियत यह रही कि यह कभी भी पुरानी नहीं पड़ी, बल्कि हर नई फिल्म के साथ यह और भी बड़े स्टंट्स और शानदार विज़न के साथ पेश होती रही। टॉम क्रूज़ ने इस फ्रेंचाइज़ी के हर हिस्से को एक नया आयाम दिया। अपने खतरनाक स्टंट्स को खुद करना, चाहे वह रोगु नेशन में उड़ते प्लेन से लटकना हो या घोष्ट प्रोटोकॉल में बुर्ज खलीफा पर चढ़ना हो, हर फिल्म में क्रूज़ ने रियलिज़्म और ऑथेन्टिसिटी को अपनाया। उनका यह समर्पण ही था जिसने मिशन : इम्पासिबल को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया। एथन हंट के रूप में टॉम क्रूज़ ने सिर्फ एक स्पाई के तौर पर काम नहीं किया, बल्कि इस किरदार को भी एक गहरी मानवीय जर्नी बना दिया। वह हमेशा अपनी टीम और मिशन के प्रति वफ़ादार रहे, लेकिन साथ ही समय के साथ इस किरदार में एक नई वल्नरेबिलिटी भी दिखाई। यही वजह है कि ऑडियंस उन्हें सिर्फ एक हीरो नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर महसूस करती है। अब, द फाइनल रेकनिंग के साथ टॉम क्रूज़ और इस फ्रेंचाइज़ी का सफर लगभग समाप्त होने जा रहा है। यह फिल्म सिर्फ एथन हंट का आखिरी मिशन नहीं होगी, बल्कि यह एक युग के समापन का प्रतीक भी बनेगी। यह हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार की मेहनत और समर्पण का सलाम होगा। अगर यह सचमुच उनका आखिरी मिशन है, तो यह न केवल एक किरदार की विदाई, बल्कि एक युग का भी अंत होगा। फिल्म भारत में 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है और इसे इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु में आईमैक्स के साथ देखा जा सकेगा।  

‘रेड 2’ का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका

मुंबई, अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। यह फिल्म भारी अग्रिम बुकिंग के बाद गुरुवार, 1 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की ‘भूतनी’, ‘हिट 3’, ‘रेट्रो’ और हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ से टकराई। पहले दिन दमदार ओपनिंग करने वाली ‘रेड 2’ ने दूसरे दिन भी अच्छी कमाई है। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’ वर्ष 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन एक बार फिर आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में लौटे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यद्यपि फिल्म को आलोचकों से मिश्रित समीक्षा मिली है, फिर भी दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म रिलीज के पहले दिन 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये कमाए। अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘रेड 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन 11.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘रेड 2’ का दो दिन का कुल कलेक्शन 31 करोड़ रुपये हो गया है। निर्माताओं ने ‘रेड 2’ के निर्माण पर 48 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दो दिनों में फिल्म ने 31 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो इसके बजट का 80 प्रतिशत से अधिक है। उम्मीद है कि फिल्म शनिवार और रविवार को अच्छा मुनाफा कमाएगी।  

उल्लू ऐप ने विवाद के बाद एजाज खान के रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ को हटाया

मुंबई,  अभिनेता एजाज खान के रियलिटी शो ‘‘हाउस अरेस्ट’’ में यौन गतिविधियों से संबंधित सामग्री को लेकर बढ़ते विवाद के बाद स्ट्रीमिंग मंच ‘उल्लू’ से इसे हटा दिया गया है। उल्लू ऐप पर शो ‘हाउस अरेस्ट’ सर्च किये जाने पर शुक्रवार को कोई परिणाम नहीं मिला। सर्च करने पर आए संदेश में कहा गया, ‘‘आपके द्वारा ‘हाउस अरेस्ट’ के लिए किए गए सर्च का कोई मिलान नहीं मिला।’’ उल्लू ऐप को मुख्य रूप से उसकी वयस्क सामग्री के लिये जाना जाता है। उल्लू ऐप से इस शो को ऐसे समय में हटा दिया गया है, जब शो की एक छोटी वीडियो क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक नेताओं और अन्य लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और इसने आक्रोश को जन्म दिया। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने शो से जुड़े विवाद का स्वत: संज्ञान लेते हुए उल्लू ऐप के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) विभु अग्रवाल और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी खान को तलब किया तथा शो की सामग्री की कड़ी निंदा की है। आयोग ने कहा, ‘वायरल क्लिप में महिलाओं को कैमरे के सामने जबरन अंतरंग कृत्य करने के लिए मजबूर करते हुए दिखाया गया है। एनसीडब्ल्यू ने इस मंच (उल्लू) की अश्लीलता को बढ़ावा देने और सहमति का उल्लंघन करने के लिए आलोचना की है।’ अग्रवाल और ‘रक्तचरित्र’ समेत कुछ फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुके खान को नौ मई को एनसीडब्ल्यू के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। शो के प्रतिभागियों में से एक गहना वशिष्ठ ने कहा कि उन्हें कई संदेश मिल रहे हैं कि अश्लीलता फैलाने के लिए शो पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ पर जारी एक वीडियो में कहा, ‘‘आप लोग पोर्न देखते हैं। क्या यह अश्लीलता फैलाना नहीं है। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?’’ वशिष्ठ ने मीडिया संस्थानों पर बड़े मुद्दों पर बहस को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘छोटे मुद्दों को बड़ा बनाया जा रहा है।’’ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर शो की एक क्लिप साझा की और पूछा कि इस तरह की ‘‘अश्लील सामग्री’’ बनाने वाले ‘कंटेट ऐप’ पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जाता है। उन्होंने पूछा, ‘‘मैंने स्थायी समिति के समक्ष यह मुद्दा उठाया है कि उल्लू ऐप और ऑल्ट बालाजी जैसे ऐप अश्लील सामग्री के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से बच निकलने में कामयाब रहे हैं। मैं अभी भी उनके जवाब का इंतजार कर रही हूं।’’ चतुर्वेदी ने एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें उन ऐप के नाम थे, जिन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मार्च 2024 में प्रतिबंधित कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 14 मार्च, 2024 को 18 ओटीटी मंच पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो अश्लील सामग्री प्रसारित करते हुए पाए गए थे। सरकार ने जिन ऐप पर प्रतिबंध लगाया था, वह मुख्य रूप से अश्लील सामग्री वितरित करने वाले मंच थे। 18 ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया। हैरानी की बात है कि दो सबसे बड़े ऐप ‘उल्लू’ और ‘ऑल्ट बालाजी’ को इसके दायरे से बाहर रखा गया था। क्या सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय बताएगा कि उन्हें (उपरोक्त दोनों ऐप को) इस प्रतिबंध से क्यों बाहर रखा गया।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र विधानपरिषद की सदस्य चित्रा वाघ ने शो पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर अश्लीलता को खुली छूट देना बंद करो। एजाज खान के ‘हाउस अरेस्ट’ पर तुरंत रोक लगाओ। इसने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं।’’ वाघ ने कहा, ‘‘ऐसी सामग्री अब बच्चों के मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध है। इस तरह के कार्यक्रम न केवल हमारी संस्कृति का अपमान करते हैं, बल्कि समाज के नैतिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाते हैं। यह अगली पीढ़ी के दिमाग पर एक विकृत हमला है।’’ उल्लू ऐप पर 11 अप्रैल से ‘हाउस अरेस्ट’ का प्रसारण शुरू हुआ था। इस रियलिटी शो में 12 प्रतिभागी हैं, जिसमें से नौ महिलाएं और तीन पुरुष हैं। शो में ये सभी एक आलीशान विला में रहते हैं, जहां उन्हें विभिन्न टास्क करने पड़ते हैं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने सामग्री के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए खान और ऐप की आलोचना की। एक उपयोगकर्ता ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एजाज खान और उल्लू ऐप दोनों ही बार-बार अपराध करते हैं। ऐसे अश्लील ओटीटी शो पर सेंसरशिप क्यों नहीं है? मुझे लगा था कि भारत में पोर्न साइट पर प्रतिबंध है।’’ एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘क्या यह अश्लीलता नहीं है? लैटेंट पर इसलिए प्रतिबंध लगा दिया गया, क्योंकि यह एक डार्क कॉमेडी शो था। ओह, अश्लील शो पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, है न? एजाज खान अपने नये शो में इसका खुलकर प्रचार कर रहे हैं।’’ एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘यह शो न केवल घिनौना है, बल्कि अश्लीलता की परिभाषा से परे है। प्रस्तोता एजाज खान हदें पार कर रहे हैं। यह बिग बॉस की सबसे सस्ती कॉपी है। इस शो की रील वायरल हो रही है। कृपया इस शो पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाएं।’’ उल्लू ऐप 2018 में शुरू किया गया था। इस पर वेब-सीरीज, फिल्में और रियलिटी शो सहित विभिन्न प्रकार की बोल्ड और वयस्क सामग्री उपलब्ध हैं।    

उत्तर भारत के लोग ‘पुष्पा’ और ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों के नायकों को देखना चाहते हैं : नागार्जुन

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता नागार्जुन का मानना है कि ‘पुष्पा’ और ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों ने देश के उत्तरी क्षेत्र में इसलिए बेहतर प्रदर्शन किया है क्योंकि वहां के लोग ऐसी फिल्मों के प्रमुख किरदारों और नायकों को देखना चाहते हैं। नागार्जुन ने कहा कि फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन द्वारा निभाया गया मजदूर से तस्कर बने पुष्पराज जैसा किरदार बिहार, पंजाब और उत्तर प्रदेश के दर्शकों के लिए एक नयापन लेकर आया और यही कारण है कि फिल्म ने हिंदी भाषा में मूल संस्करण की तुलना में अधिक कमाई की। उन्होंने कहा, ‘‘पुष्पा’ सीरीज की दोनों फिल्मों ने तेलुगु की तुलना में उत्तर भारत में अधिक कमाई की। ‘पुष्पा’ से पहले भी हमने तेलुगु में इसी तरह की कहानियां देखी हैं और यह हमारे लिए कोई नयी बात नहीं थी, जबकि देश के उत्तरी क्षेत्र बिहार, पंजाब और उत्तर प्रदेश में दर्शक पुष्पा या ‘केजीएफ’ या ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों के हीरो को देखना चाहते थे।’’ नागार्जुन ने ‘विश्व दृश्य श्रव्य और मनोरंजन सम्मेलन’ (वेव्स) के दूसरे दिन शुक्रवार को कहा, ‘‘वे ऐसे ही हीरो देखना चाहते थे। वे बड़े-से-बड़े हीरो देखना चाहते थे। भारतीय लोगों के लिए, केवल रोजमर्रा की जिंदगी जीना ही बहुत मुश्किल है। और जब वे फिल्में देखकर तनाव दूर करना चाहते हैं, तो वे पर्दे पर जादू देखना चाहते हैं।’’ ‘शिवा’, ‘मास’, ‘किलर’, ‘किंग’ और ‘डॉन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता ने कहा कि ऐसी फिल्में तब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकतीं, जब तक कि वे उस संस्कृति और भाषा से जुड़ी न हों, जिन पर वह आधारित होती हैं। अभिनेता ने कहा, ‘‘राजामौली ने बाहुबली को एक फ्रेम से दूसरे फ्रेम में शूट किया, यह सोचकर कि यह एक तेलुगु फिल्म है। उन्हें अपनी जड़ों और भाषा पर बहुत गर्व था, और उन्होंने इसे एक तेलुगु फिल्म की तरह शूट किया, और दुनिया भर में लोगों ने इसे पसंद किया। अगर आप कहानी को पर्दे पर व्यक्त करने में अपनी जड़ों से जुड़े हैं, तो दर्शक इसे पसंद करेंगे। ’’  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet