LATEST NEWS

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने मैटरनिटी एंजॉय करते हुए कराया फोटोशूट

मुंबई टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं और इस साल जून में उनके बच्चे का जन्म होने वाला है। एक्ट्रेस इस फेज को एंजॉय करते हुए फोटोशूट भी करवा रही हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं। पूजा ने थोड़े दिन पहले ही मैटरनिटी फोटोशूट की फोटोज शेयर की थीं और लगातार वो तस्वीरें खिंचवा ही रही हैं। पूजा सेमी-शीयर, बॉडी-हगिंग गाउन में ड्रामेटिक हॉल्टर-नेक केप ट्रेल के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वो हर फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हर फ्रेम में वो कमाल की लग रही हैं। पूजा बनर्जी का मैटरनिटी फोटोशूट नीले गुलाब स्कैलप डिटेलिंग के साथ स्लीवलेस हॉल्टर-नेक टॉप और मैचिंग पैंट पूजा के मैटरनिटी स्टाइल को दिखाते हैं। टॉप बन और मुलायम आधे खुले बाल बोल्ड और ग्रेसफुल के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाते हैं, जिससे यह लुक और भी खूबसूरत बन गया है। कामाख्या देवी के किए दर्शन उन्होंने हाल ही में बताया था कि जब वो कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन के लिए गई थीं तो उन्हें बाद में पता चला कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। पूजा अपनी प्रेग्नेंसी को भगवान का आशीर्वाद मानती हैं, वो मानती हैं कि देवी मां की वजह से उनकी सूनी गोद भर गई है। पूजा बनर्जी के शोज एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ (2023) में देखा गया था और तब से उन्होंने टीवी नहीं किया है। इससे पहले इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘उस शो के बाद मैंने कुछ चीजें साइन कीं लेकिन फिर मुझे पता चला कि मैं अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हूं, इसलिए मैंने इसे नहीं किया। और अब मेरा एक साल तक एक्टिंग का काम करने की प्लानिंग नहीं है और मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे थोड़े बड़े हो जाएं और फिर मैं काम कर सकूं।’

कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन हुआ अनाउंस

मुंबई दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 16 पिछले महीने की 11 मार्च को खत्म हो गया है. वहीं, अब मेकर्स ने 17वें सीजन का एक्साइटिंग नया प्रोमो जारी कर एक बड़ा अपडेट दिया है. केबीसी 17 के लिए इस महीने से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो रहे हैं. बता दें कि सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शुक्रवार को ऑफिशियली प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है. प्रोमो में अमिताभ बच्चन को पेट दर्द का मजाक करते दिखाया गया है. एक डॉक्टर उनकी जांच करने के लिए आता है, लेकिन मजाक में कहता है कि बिग बी कुछ छिपा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है. तभी मेगास्टार ने आखिरकार बड़ी खबर का खुलासा किया, कौन बनेगा करोड़पति 17 (के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू होंगे. सोनी टीवी ने प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा – “तैयार हो जाएं 14 अप्रैल से हॉट सीट पर आने के लिए. केबीसी के रजिस्ट्रेशन और हमारे एबी के सवाल शुरू होने ही वाले हैं.” इस शो का पिछले सीजन एक स्टार-स्टडेड शो रहा है. इसमें आमिर खान, जुनैद खान, विद्या बालन, फराह खान और अभिषेक बच्चन जैसी हस्तियां अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए हॉट सीट पर नजर आई थीं. केबीसी 17 की प्रीमियर डेट क्या है? बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 17 के रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने वाले हैं. फैंस एक्साइटमेंट के साथ आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज एक्टर मनोज कुमार

मुंबई हिंदी सिनेमा के मशहूर दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार गया है. दिग्गज एक्टर अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दे दी है. 87 साल की उम्र में मनोज कुमार का निधन हो गया है. एक्टिंग के अलावा, वह एक फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और संपादक भी थे. वह 2-3 हफ्ते से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस नामक बीमार से जूझ रहे थे और कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. यहीं इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है. बता दें कि विले पार्ले के नानावटी अस्पताल के सामने पवन हंस श्मशान घाट में मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कार्यक्रम पूरा हुआ है. राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सभी ने अलवीदा कह दिया है. करीब 10 बजे के आस-पास मनोज कुमार का पार्थिव शरीर मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके घर लाया गया था. वैसे आपको बता दें कि मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी और उनका जन्म 1937 में हुआ था. एक्टर की देशभक्ति वाली इतनी फिल्में इतनी हिट रहीं कि उनका नाम ही ‘भारत कुमार’ पड़ गया. अब उनके निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में आ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

MP: हाईकोर्ट ने भोज विश्वविद्यालय की नियुक्तियां कीं निरस्त, नए सिरे से भर्ती के कोर्ट ने दिए आदेश; जानें

the appointments made in bhoj university are arbitrary and corrupt मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में की गई नियुक्तियों को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने मनमानी और दूषित करार देते हुए निरस्त कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति विवेक जैन की खंडपीठ ने चयनित अभ्यर्थियों के पक्ष में जारी एकलपीठ के आदेश को रद्द करते हुए नई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश शासन और भोज मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा दायर अपील में कहा गया था कि वर्ष 2015 में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं बरती गईं। अपील में यह भी बताया गया कि चयन समिति में संबंधित विषयों के विशेषज्ञों को शामिल नहीं किया गया था, बल्कि अन्य विषयों के विशेषज्ञों से चयन कराया गया, जो नियमों के खिलाफ था। इसके अलावा, चयन समिति ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया। अपील में यह भी उल्लेख किया गया कि अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की न तो ठीक से जांच की गई और न ही उनका निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया। अंकों के कई कॉलम बिना किसी स्पष्टीकरण के खाली छोड़ दिए गए थे। साक्षात्कार में कुछ अभ्यर्थियों को अत्यधिक अंक देकर अन्य अधिक योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी की गई, जिससे चयन प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण प्रतीत होती है। इसके साथ ही, विज्ञापनों में महिलाओं और दिव्यांगों के लिए आरक्षण का उल्लेख नहीं किया गया था और न ही आरक्षण रोस्टर उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तैयार किया गया था। इन अनियमितताओं के कारण चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था। इसके विरुद्ध चयनित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर एकलपीठ ने उनके पक्ष में राहतकारी आदेश दिया था। इसी आदेश को चुनौती देते हुए यह अपील दायर की गई थी।

बिग बॉस फेम हेमा शर्मा के पूर्व पति गौरव सक्सेना एक्टिंग शुरू करने को तैयार

मुंबई, ‘बिग बॉस 18’ की प्रतियोगी हेमा शर्मा के पूर्व पति गौरव सक्सेना ने तलाक के बाद एक्टिंग में कदम रखने का फैसला किया है। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत के बारे में पूछे जाने पर गौरव ने आईएएनएस को बताया, “एक्टिंग से ज्यादा, मुझे नई चीजें बनाने का शौक है। यूट्यूब हम जैसे लोगों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हम अपनी पसंद की चीजें कर सकते हैं। मैं स्क्रिप्ट पर काम करने का आनंद ले रहा हूं और आने वाले महीने में होने वाली शूटिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।” इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए गौरव ने कहा, “मैं अच्छी शॉर्ट फिल्मों के रूप में कुछ अच्छी कंटेंट बनाने जा रहा हूं। मैं एक नया शौक तलाशने के लिए उत्सुक हूं।” उनसे जब पूछा गया कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया, तो गौरव ने कहा, “मुझे लगता है कि कभी-कभी आराम से बाहर आना रोमांचक होता है। मैं यात्रा करना और ब्लॉग बनाना भी जारी रखूंगा, क्योंकि मैं 56 से ज्यादा देशों में जा चुका हूं और मुझे लगता है कि दुनिया में बहुत कुछ है।” गौरव ने आगे सवाल का जवाब देते हुए कहा, “एक बिजनेसमैन से एक एक्टर बनना क्या दो अलग-अलग चीजें नहीं हैं?” उन्होंने कहा, “मैं अपनी कंपनी में खुशी-खुशी काम कर रहा हूं। मेरी करियर बदलने की योजना नहीं है। लेकिन क्रिएटिव इंडस्ट्री में नए व्यवसाय की तलाश करूंगा।” तलाक के बाद की अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए गौरव ने बताया, “तलाक के बाद मैं पहले से ज्यादा शांत महसूस कर रहा हूं। मैं यात्रा कर रहा हूं और वही कर रहा हूं जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। मेरी कंपनी बहुत अच्छा काम कर रही है और मैं वहां भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं, इसलिए प्रोफेशनली और इमोशनली रूप से मैं बहुत खुश हूं।”  

एक्टर कार्तिक आर्यन ने अनुराग बसु के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए सिक्किम का शेड्यूल पूरा किया

मुंबई, एक्टर कार्तिक आर्यन डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए सिक्किम में थे। इस दौरान उनके साथ उनकी ऐक्ट्रेस श्रीलीला भी मौजूद थीं। अब, ‘भूल भुलैया 2’ के एक्टर ने फिल्म के सिक्किम शेड्यूल को पूरा कर लिया है। अपनी शूटिंग डायरी की एक झलक शेयर करते हुए, कार्तिक ने सिक्किम की खूबसूरत सड़कों के बीच ड्राइविंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। पूरी सड़क पर धुंध छाए होने के कारण, हम केवल कार्तिक की कार को शहर से बाहर निकलते हुए देख सकते हैं। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि शहर में तापमान दो डिग्री सेल्सियस है। सिक्किम में अपने टूर के दौरान, कार्तिक, श्रीलीला और अनुराग बसु ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। मुलाकात की एक फोटो शेयर करते हुए, सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक नोट लिखा, जिसमें लिखा था, “बॉलीवुड मूवी मेकर अनुराग बसु और फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस श्रीलीला से मेरे आधिकारिक आवास, मिंटोक गैंग में मिलकर खुशी हुई। वे एक सप्ताह से राज्य में हैं, एमजी मार्ग और त्सोमो झील जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनका काम हमारे राज्य के आश्चर्यजनक परिदृश्य, समृद्ध संस्कृति और अनूठी वास्तुकला को खूबसूरती से दर्शाता है। हम उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं।” अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कार्तिक ने बताया कि वह अपनी असली ‘जिंदगी’ किसे मानते हैं। अपने काम की एक झलक शेयर करते हुए कार्तिक ने अपनी कार से चाय के बागानों का एक शांत वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पापोन और सुनिधि चौहान का लोकप्रिय गाना ‘क्यों’ बैकग्राउंड में बज रहा था। कार्तिक ने सेट से अपनी को-एक्टर श्रीलीला के साथ एक कैंडिड फोटो भी पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तू मेरी जिंदगी है।” इस फोटो में कार्तिक और श्रीलीला एक खूबसूरत लैंडस्केप वाले बगीचे में एक साथ बैठे हुए हैं, जो प्रकृति की शांति और आकर्षण से घिरा हुआ है। चाय का गिलास पकड़े हुए कार्तिक प्यार से अपनी नायिका को देख रहे हैं। कार्तिक ने अपनी अगली फिल्म के लिए लंबे बालों और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ एक नया रफ लुक अपनाया है। कार्तिक की अगली फिल्म के सेट से कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।    

भूषण कुमार ने ‘इंडियन आइडल 15’ में स्नेहा शंकर को टीसीरीज में गाना का ऑफर दिया

मुंबई, टी-सीरीज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार ने ‘इंडियन आइडल 15’ की प्रतिभागी स्नेहा शंकर को टीसीरीज में गाने का ऑफर दिया है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ अपने भव्य और यादगार फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस सीजन की संगीतमय यात्रा ‘ग्रैंडेस्ट 90’ नाइट’ के साथ अपने शिखर पर पहुंचेगी, जिसमें बॉलीवुड संगीत के स्वर्ण युग का जश्न मनाया जाएगा। इस खास रात में फाइनलिस्ट्स के शानदार परफॉर्मेंस होंगे, जहां जजों के पैनल में श्रेया घोषाल, बादशाह और विशाल ददलानी मौजूद रहेंगे। फिनाले का सबसे बड़ा आकर्षण फाइनलिस्ट स्नेहा शंकर के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जब भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनियों में से एक टी-सीरीज उन्हें करियर-डिफाइनिंग मौका देगी।भूषण कुमार ने एक खास वीडियो संदेश में स्नेहा की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, स्नेहा शंकर को विशेष रूप से धन्यवाद, आपने पूरे सीजन दिल से गाया, मुझे आपकी सभी परफॉर्मेंस याद हैं।आपने इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के गाने गाए। आपके जुनून, मेहनत और लगन को देखते हुए, मैं आपको टी-सीरीज के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट ऑफर करना चाहता हूँ। टी-सीरीज़ परिवार में आपका स्वागत है।    

स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा : कंवर ढिल्लों

मुंबई, अभिनेता कंवर ढिल्लों का कहना है कि स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। स्टार प्लस के शो ‘उड़ने की आशा’ के नये प्रोमो ने फैंस को पूरी तरह से चौंका दिया है! जब दर्शकों को लगने लगा था कि सचिन और साइली की कहानी अब समझ आ रही है, तभी देशमुख परिवार की अचानक आई अमीरी ने सबकुछ उलटा-पुलटा कर दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक पल में उनकी किस्मत बदल गई, जो परिवार अब तक पैसों की तंगी से जूझ रहा था, वो अचानक शाही अंदाज में एंट्री कैसे ले रहा है। ये बदलाव सिर्फ चौंकाने वाला नहीं, बल्कि कई सवाल भी खड़े कर रहा है। उनके इस अचानक से अमीर बनने के पीछे का राज़ क्या है। शो में सचिन का किरदार निभा रहे कन्वर ढिल्लों आने वाले एपिसोड्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा,दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।पूरे शो में लोग यह सोचते रहेंगे कि आगे क्या होगा। मैं ज्यादा कुछ रिवील नहीं करना चाहता, लेकिन यह पूरा सीन पागलपन से भरपूर होने वाला है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक ये एपिसोड्स देखें।  

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में इस हफ्ते मनाया जाएगा राम नवमी का जश्न

मुंबई कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में इस हफ्त राम नवमी का जश्न मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स कुछ खास पकवान बनाएंगे। हालांकि उस दौरान हमेशा की तरह हंसी-ठिठोली देखने को मिलेगी। शो के तीन प्रोमो जारी हुए हैं। एक में जहां एल्विश यादव और अभिषेक कुमार के बीच कुछ अलग ही कनेक्शन देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरे प्रोमो में शेफ की बताई डिश सुनकर सबके होश ही उड़ गए। ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के पहले प्रोमो में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा के स्टेशन पर भारती आती हैं। वहां कॉमेडियन उन्हें एक सफेद रंग का कुछ पाउडर टेस्ट कराते हैं। ये जांचने के लिए कि वह क्या है। हालांकि कश्मीरा उसे शक्कर बताती हैं लेकिन जैसे ही भारती और कृष्णा उसे एक चुटकी टेस्ट करते हैं, फौरन थूक देते हैं। इतना ही नहीं, विक्की जैन, सुदेश लहरी, अंकिता लोखंडे, राहुल वैद्य, सबको वह चखाते हैं और उस कड़वाहट से सबका मुंह खराब हो जाता है। सुदेश तो कहते हैं कि- जहर है ये। कश्मीरा भी जोर से पूछती हैं कि फिर क्या है ये? अभिषेक-समर्थ के खाने पर कृष्णा की पंच लाइन वहीं, दूसरे प्रोमो में शेफ हरपाल सिंह सभी को जेवर बनाने के लिए कहते हैं, जो खाने की चीज से बनी होती है। इसमें मुकुट, कान के दो कुंडल और गले का एक हार शामिल होता है। कृष्णा कहते हैं कि ये बना तो लेंगे लेकिन इसे पहनेगा कौन? इधर अंकिता आंटा गूथ रही होती हैं और वह थाली गिर जाती है। इधर कश्मीरा मास्क बनाती हैं, जिसका मजाक भारती उड़ाती हैं। अभिषेक और समर्थ अपना पकवान फ्राई कर रहे होतें हैं कि टूट जाता है, जिस पर कृष्णा कहते हैं, ‘दिल हो या खाना हो.. इनका टूट ही जाती है।’ एल्विश यादव मार रहे हैं अभिषेक कुमार को लाइन? इसके बाद तीसरे प्रोमो में एल्विश यादव आटे के लिए समर्थ और अभिषेक के स्टेशन पर जाते हैं और कहते हैं कि वो आटा उनका है। उन्होंने बहुत मुश्किल से गूथा है। लेकिन अभिषेक कहते हैं कि ये वाला हमारा है। लेकिन एल्विश बोलते हैं कि उन्हें दोनों ही उन्हें अपना लग रहा है। अभिषेक जवाब देते हैं कि दोनों कैसे उनके हो जाएंगे। तब एल्विश कहते हैं- तुम भी तो मेरे हो। अभिषेक ने कहा- एल्विश भाई तू मेरे पर लाइनें मारने लग गया है। ये अच्छी बात नहीं। मौके पर चौका मारते हुए राहुल वैद्य ‘मां का लाडला बिगड़ गया’ गाना गाकर चिढ़ाते हैं। फिर अभिषेक, राव साहब को बुलाते हैं और आंख मारते हैं और एल्विश भी वैसा ही रिएक्शन देते हैं और ये देख सब हंस पड़ते हैं।

‘अदृश्यम 2 -द इनविज़िबल हीरोज’ में दुर्गा की भूमिका के लिए पूजा गोर ने की खास तैयारी

मुंबई, अभिनेत्री पूजा गोरी ने सोनी लिव के जासूसी थ्रिलर शो ‘अदृश्यम 2 – द इनविज़िबल हीरोज’ के लिये खास तैयारी की। पूजा गोर ने अदृश्यम 2- द इनविज़िबल हीरोज में दुर्गा का किरदार निभाया है। पूजा गोर ने हाल ही में इस चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए अपनी तैयारी के अनुभव साझा किए। पूजा ने बताया, “एक्शन सीन मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था और इसमें सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक अनुशासन की भी सख्त जरूरत थी। मैंने हथियार चलाना सीखा, जो मज़ेदार तो था, लेकिन साँसों को नियंत्रित करना एक ऐसा पहलू था, जिसने मुझे चौंका दिया। जटिल दृश्यों में यह सबसे ज्यादा कारगर साबित हुआ।” पूजा ने बताया,“दुर्गा के किरदार में नैतिक उलझन है। वह न तो पूरी तरह अच्छी है और न ही बुरी। उसकी रहस्यमयता मुझे बहुत आकर्षक लगी। इस किरदार को निभाने के लिए मैंने पहले उसकी आंतरिक दुनिया रची, उसके डर, विश्वास और अविश्वास को समझा। इसके बाद मैंने खुद को उसकी मानसिकता के हवाले कर दिया। शारीरिक ट्रेनिंग तो बाद में आई, असली तैयारी उसके भीतर की जिम्मेदारियों और मनोस्थिति को महसूस करना था।” ‘अदृश्यम 2-द इनविज़िबल हीरोज’ जासूसी थ्रिलर है, जो पहचान छुपाकर देश के लिए काम करने वाले जांबाज़ हीरोज की टीम पर आधारित है। इस टीम की अगुवाई ऐजाज़ खान द्वारा निभाए गए रवि वर्मा करते हैं और इस सीजन में पूजा गोर का दमदार किरदार भी टीम का हिस्सा बनता है। यह नया सीजन रोमांच और रहस्य को नए मुकाम तक ले जाने का वादा करता है, जहां हर मिशन बड़ा और हर एक्शन सीन दिल की धड़कनों को तेज करने वाला है। यह शो सोनी लिव के लिए अंशुमन सिन्हा द्वारा डेवलप किया गया है, जिसका निर्माण सचिन पांडे और आदित्य पांडे ने किया है। इसके शो रनर अंशुमन सिन्हा और कुमार चाणक्य हैं।  

‘घोस्‍ट राइडर’ फेम निकोलस केज के बेटे को कोर्ट ने सुनाई सजा

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड सुपरस्‍टार और ‘घोस्‍ट राइडर’ फेम निकोलस केज के बेटे वेस्टन केज को कोर्ट ने गुंडागर्दी के मामले में सजा सुनाई है। वेस्‍टन पर अपनी मां क्रिस्टीना फुल्टन पर हमला करने के आरोप लगे थे। हालांकि, 34 साल के वेस्‍टन जेल जाने से बच गए हैं। लॉस एंजिल्स की एक अदालत ने वेस्‍टन केज को जैसे ही दोषी करार दिया, उन्‍होंने दो साल के मेंटल हेल्‍थ डायवर्जन प्रोग्राम की अनुमति का हवाला दिया और जेल की सजा से बच गए। म्‍यूजिश‍ियन वेस्‍टन केज पर आरोप लगाया था कि उन्‍होंने अपनी मां और 57 साल की एक्‍ट्रेस क्रिस्‍टीना पर अपार्टमेंट के बाहर ‘झपट्टा मारा’ और उन पर हिंसक हमला किया। ‘रोलिंग स्‍टोन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्‍स काउंटी के जज एनरिक मोंगुइया ने माना कि वेस्‍ट केज को मेंटल हेल्‍थ से जुड़ी समस्‍या है। वह पीड़‍ित हैं और उन पर जो आरोप लगे हैं वह उनके मानसिक विकार के ब्रेकडाउन की वजह से ही हुए। वकील ने कहा- वेस्‍टन पहले से ही मेंटल हेल्‍थ के लिए इलाज मांग रहे कोर्ट में सजा सुनाए जाने से पहले, वेस्टन केज के वकील ने दावा किया कि उनका मुवक्‍किल पहले से ही अपने मेंटल हेल्‍थ के लिए इलाज की मांग कर रहे थे। वकील माइकल ए. गोल्डस्टीन ने कहा, ‘उसने कई साल से अच्छा महसूस नहीं किया है। वह अच्छे मूड में है, शादी करने वाला है। वह उस जगह से दूर चला गया है, जहां वह पहले रहता था और निश्चित रूप से बेहतरी के लिए प्रयास कर रहा है।’ क्रिस्‍टीना फुल्‍टन बोलीं- वो उस रात मैनिएक जैसे बर्ताव कर रहा था अदालत की सुनवाई में शामिल क्रिस्‍टीना फुल्टन ने कथित हमले के बारे में बताने से पहले जज के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ’28 अप्रैल, 2024 की रात को जो हुआ, उसके लिए मैं तैयार नहीं थी। उस रात मेरे बेटे ने लगभग मेरी जान ले ली थी।’ सुपरहिट फिल्‍म ‘हार्ड ड्राइव’ की एक्‍ट्रेस ने दावा किया कि वह वेस्टन के पास पहुंची, तो वह ‘गुस्से में’ था और मैनिएक जैसा बर्ताव कर रहा था। मां बोली- उसने मुझे लिफ्ट की फर्श पर धकेला, दम घोंटने की कोश‍िश की क्रिस्‍टीना ने बताया कि वेस्‍टन ने उन पर हमला करते हुए पहले उन्‍हें लिफ्ट के फर्श पर धकेला के बाद अपने शरीर के वजन से दम घोंटने की कोश‍िश की। एक्‍ट्रेस ने कहा, ‘उसने अपना अंगूठा मेरी आंख के सॉकेट में घुसा दिया। दर्द असहनीय था। मुझे कुछ नजर नहीं आ रहा था। मैं बेहोश हो रही थी।’ वेस्‍टन ने रीहैब में भेजे जाने की अनुमति देने पर कोर्ट का किया शुक्रिया इस बीच, वेस्‍टन केज के वकील गोल्डस्टीन ने ‘पीपुल मैगजीन’ को बताया, ‘वेस्टन इस बात की सराहना करता है कि अदालत ने उसके रीहैब के प्रयासों पर विचार किया है और कानूनन उसे मेंटल हेल्‍थ डायवर्जन की अनुमति दी। यह घटना साफ तौर पर मेंटल हेल्‍थ के कारण हुई। मुझे भरोसा है कि वेस्‍टन केज सही रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। 2024 में गिरफ्तार भी हुए थे वेस्‍टन केज, कई लोगों पर किया था हमला हॉलीवुड सुपरस्‍टार निकोलस केज ने पांच बार शादी की है और उनके तीन बच्चे हैं। हालांकि, निकोलस ने वेस्‍टन की मां क्रिस्‍टीना से शादी नहीं की है। 1988 में निकोलस केज ने एक्‍ट्रेस क्रिस्टीना फुल्टन को डेट करना शुरू किया, जिनसे उनका बेटा वेस्टन कोपोला केज 26 दिसंबर, 1990 को पैदा हुआ। है। वेस्टन दो ब्लैक मेटल बैंड में शामिल रहे हैं, और अपने पिता की फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ वॉर’ में एक हेलीकॉप्टर मैकेनिक के रूप में और 2014 की फिल्म ‘रेज’ में निकोलस के किरदार के यंग एज वाले रोल में नजर आ चुके हैं। जुलाई 2024 में, वेस्टन केज को अपनी मां सहित कई लोगों पर घातक हथियार से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें $150,000 (1.27 करोड़) के बॉन्ड पर रिहा किया गया था।

Kangana Sharma ने पहनी इतनी ज्यादा रिवीलिंग ड्रेस, पैपराजी के सामने हुईं अनकंफर्टेबल

मुंबई एक्ट्रेस kangana Sharma ने 3 अप्रैल को अपना बर्थडे बेहद ख़ास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। अपने बोल्ड और ग्लैमरस लोगों के लिए पहचानी जाने वाली कंगना ने इस बार भी फ़ैन्स को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुंबई में हुई बर्थडे पार्टी में कंगना ने ऐसी ड्रेस पहनी की सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस ड्रेस को पहनकर कंगना शर्मा (kangana Sharma) ने पेपराज़ी कैमरों के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए, सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी ड्रेस की तारीफ़ करते नज़र आए तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रॉल करते भी नज़र आए। कुछ लोगों ने तो इस तरह के कॉमेंट कर दिए, कि उन्हें पढ़ पाना भी मुश्किल है। लेकिन तारीफ़ करने की बात यह है कि कंगना कितनी भी बोल्ड और रिवीलिंग ड्रेस क्यों न पहन ले, वे हमेशा कैमरे के सामने कॉन्फिडेंट नज़र आती है। बर्थडे पर कंगना का ग्लैमरस अवतार वायरल अपने बर्थडे पर कंगना शर्मा ने इतनी रिवीलिंग ड्रेस पहनी की हर तरफ़ उन्हीं की चर्चा हो रही है। ग्लैमरस लुक में पेपराज़ी को पोज देती कंगना का अंदाज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस ने दी ट्रोलिंग के साथ सलाह स्टाइल और बोल्डनेस से भरपूर कंगना का ये लुक कई लोगों को बेहद पसंद आया, तो वहीं कुछ ने उन्हें जमकर ट्रॉल भी किया। एक्ट्रेस की ये ड्रेस देखकर एक फ़ैन्स ने कॉमेंट किया, ‘कुछ भी पहनने की आज़ादी मत दिखाओ, थोड़ा कंफर्ट ज़रूरी है’। बोल्ड ड्रेस में कंगना का कॉन्फिडेंस आपको बता दें, कि अपने बर्थडे की केक कटिंग के दौरान कई बार कंगना शर्मा अनकंफर्टेबल दिखाई पड़ी, लेकिन फिर भी उन्होंने हर एंगल से एक बढ़कर एक शानदार पोज दिए। उनके एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से ये साफ़ नज़र आ रहा था कि वे इस ड्रेस को लेकर ख़ुद भी थोड़ा अनकंफर्टेबल है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस बर्थडे पार्टी से वायरल हुई वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, इनकी छपरीगिरी कभी ख़त्म नहीं होती। आपको बता दें, इस कॉमेंट ने ख़ूब ध्यान खींचा और बाक़ी लोगों ने भी इस कॉमेंट पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दी है। बोल्ड अंदाज़ फिर बना चर्चा का विषय कंगना शर्मा का ये बोल्ड लुक कुछ को हॉट लगा तो कुछ ने इसी ओवर बताया, लेकिन कुछ भी कहें कंगना शर्मा इस ड्रेस को पहनकर लाइमलाइट में आ चुकी है। चाहे उन्हें तारीफ़ मिले या बुराई, कंगना फिर एक बार सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है।  

मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाने वाले हिंदी सिने जगत के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. मनोज कुमार ने बॉलीवुड को उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान सहित ढेर सारी कामयाब फिल्में दीं. इन फिल्मों की वजह से उन्हें दर्शक ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जानते थे. हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार को खोने पर फैंस और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है. अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा, मैं उनसे सीखता हुआ बड़ा हुआ कि हमारे देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर कोई भावना नहीं है और अगर हम एक्टर इस भावना को दिखाने में आगे नहीं आएंगे, तो कौन करेगा? इतने अच्छे इंसान और हमारे बिरादरी की सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक. RIP मनोज सर. ओम शांति. मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता ने सुबह 3:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह दिल का दौरा बताई गई। रिपोर्ट ने यह भी पुष्टि की गई कि मनोज कुमार पिछले कुछ महीनों से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।   भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके नाम एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अलग-अलग श्रेणियों में सात फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। भारतीय कला में उनके अपार योगदान के सम्मान में सरकार ने उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया। उन्हें 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, ‘…महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।’ गीतकार मनोज मुंतशिर ने महान अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है.  मुंतशिर ने संवेदनाएं इंस्टाग्राम पर जाहिर की. उन्होंने लिखा, जीवन भर इस बात का अभिमान रहा और रहेगा, कि मेरा नाम आपसे मिलता है. देशभक्ति का पहला पाठ आपकी फिल्मों ने पढ़ाया. उन्होंने आगे कहा, भारत से प्यार करना मुझे भारत कुमार ने सिखाया. आप न होते, तो वो चिंगारी न होती जो मेरी साधारण सी कलम से ‘तेरी मिट्टी’ लिखवा ले. अलविदा मेरे हीरो! कैसा था मनोज कुमार का सफर? मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 में पाकिस्तान में हुआ था. उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था. मनोज कुमार एबटाबाद (अब पाकिस्तान) में पैदा हुए थे. देश के बंटवारे के वक्त उनका परिवार दिल्ली आ गया था. बचपन से वो सिनेमा के दीवाने थे. फिल्में देखना उन्हें अच्छा लगता था. उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म शबनम में उनके किरदार मनोज कुमार के नाम पर अपना नाम रख लिया था. एक्टर ने 1957 में फिल्म फैशन से एक्टिंग डेब्यू किया था. 1965 उनके करियर के लिए बड़ा गेमचेंजर था. इसी साल आई शहीद मूवी ने उनके करियर को माइलेज दी. बस इसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा. रोल चाहे कैसा भी हो, वो उसमें पूरी तरह ढल जाते थे. मनोज कुमार की फिल्में ही हिट नहीं हुईं, बल्कि इसके गाने भी लोगों की जुबां पर चढ़े. उनकी उपकार मूवी का गाना ‘मेरे देश की धरती’ आज भी लोगों को याद है. मनोज कुमार को फिल्म ‘उपकार’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. पीएम मोदी ने जताया दुख पीएम नरेंद्र मोदी ने  मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने X पर लिखा- ‘महान अभिनेता और फिल्ममेकर मनोज कुमार के निधन से गहरा दुख हुआ. वो भारतीय सिनेमा के आइकन थे, जिन्हें खासतौर पर उनके देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाएगा. देशभक्ति उनकी फिल्मों में  झलकती थी.उनके कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाया है. वो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ऊं शांति.’ अशोक पंडित ने क्या कहा? फिल्ममेकर अशोक पंडित ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा- मनोज कुमार, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड विनर, हमारे इंस्पिरेशन और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के शेर थे. वो अब हमारे बीच नहीं रहे. ये हमारी पूरी इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है. हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे. जब फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा मनोज कुमार ने 1995 में आई फिल्म ‘मैदान-ए-जंग’ में दिखने के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी. उन्होंने 1999 में अपने बेटे कुणाल गोस्वामी को फिल्म ‘जय हिंद’ में डायरेक्ट किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. फिल्मों से रिटायरमेंट के बाद मनोज कुमार ने राजनीति में एंट्री मारी थी. 2004 में वो बीजेपी में शामिल हुए थे.

एमपी में 900 करोड़ का एंबुलेंस घोटाला! कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह का सनसनीखेज खुलासा, जानें क्या कहा?

Ambulance scam of Rs 900 crore in MP! Sensational disclosure by Congress leader Jaivardhan Singh, know what he said? भोपाल ! कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार में एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश करने का दावा किया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पिछले ढाई साल में दो हजार एंबुलेंस के लिए 900 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है, जो एक बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। इस मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ढाई साल में एंबुलेंस के लिए किराये के तौर पर छत्तीसगढ़ की एक निजी कंपनी को जो पैसा दिया है, वह एंबुलेंस की कीमत से तीन गुना ज्यादा है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि हर सरकार का दायित्व होता है कि राज्य में चिकित्सा सुविधाओं पर नियंत्रण हो और उसकी गुणवत्ता अच्छी हो। मैंने विधानसभा में एक सवाल पूछा था कि एंबुलेंस के लिए प्रदेश सरकार ने अब तक कितना भुगतान किया है। मुझे जानकारी मिली कि पिछले ढाई साल में छत्तीसगढ़ की एक निजी कंपनी जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेज को 900 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इस कंपनी के पास करीब दो हजार एंबुलेंस हैं और इसका औसत किराया प्रति एंबुलेंस 45 लाख रुपये दिया गया है। एनएचएम के तहत मिलने वाले पैसों का गलत इस्तेमाल उन्होंने कहा कि अगर आप इसकी तुलना करें तो एक पूरी तरह से सुसज्जित एंबुलेंस, जिसमें हर आधुनिक उपकरण जैसे वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की व्यवस्था हो, उसकी अधिकतम कीमत 20 लाख रुपये होती है। लेकिन, यहां सरकार 45 लाख रुपये किराये के रूप में भुगतान कर चुकी है। यह सीधा-साधा भ्रष्टाचार और सरकारी धन का दुरुपयोग है। यह सब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत मिलने वाले केंद्र सरकार के पैसों का गलत इस्तेमाल है। कम से कम 600 से 700 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। इसमें भाजपा के दलाल, कुछ सरकारी अधिकारी और यह छत्तीसगढ़ी निजी कंपनी शामिल हैं, जिन्होंने सरकारी पैसों का गबन किया है। इस पैसे को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए था, जिससे लाखों बच्चों और गर्भवती महिलाओं की मदद हो सकती थी। कंपनी को जारी किए गए थे 40 नोटिस उन्होंने इस घोटाले के कई उदाहरण भी पेश किए। उन्होंने कहा कि गुना से एक बच्चा भोपाल इलाज के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो गया और बच्चे की मौत हो गई। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। जयवर्धन सिंह ने यह भी बताया कि जय अम्बे कंपनी के खिलाफ 40 से अधिक नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन सरकार ने इसके बावजूद इस कंपनी को पूरा भुगतान किया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो कांग्रेस विधायक ने बताया कि वह इस मामले में लोकायुक्त और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) में शिकायत करने का निर्णय ले चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैंने तय किया है कि मैं इस मामले में लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में शिकायत करूंगा ताकि इस पूरे घोटाले की जांच हो सके। जिन लोगों ने सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए और इस घोटाले में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह घोटाला एक बड़े खेल का हिस्सा है, जिसे पूरी तरह से उजागर किया जाना चाहिए ताकि सरकारी पैसों का सही उपयोग हो सके और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो।

Ladli Laxmi Yojana: मध्य प्रदेश के कई जिलों में लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए बजट ही नहीं

Ladli Laxmi Yojana

Ladli Laxmi Yojana: There is no budget for Ladli Laxmi Yojana in many districts of Madhya Pradesh ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार ने कई जिलों की पात्र बालिकाओं के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना की पिछली वित्तीय वर्ष की राशि अभी तक आवंटित नहीं की है। इसके पीछे सरकार के पास बजट की कमी बताई जा रही है। असल में, लाड़ली लक्ष्मी योजना के बजट का मद अलग है, शासन स्तर पर इसका एक पूल बना हुआ है, जिसमें जिलों को राशि का आवंटन हर वर्ष शासन से किया जाता है। आमतौर पर प्रत्येक वर्ष 20 से 31 मार्च के बीच इसका बजट शासन से पूल में जारी कर दिया जाता रहा है लेकिन अप्रैल माह का प्रथम सप्ताह आ जाने के बावजूद ग्वालियर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, झाबुआ सहित कई जिले बजट आवंटित होने से वंचित रह गए हैं। 36 हजार से ज्यादा बालिकाओं को नहीं मिली किश्तग्वालियर में 36 हजार से ज्यादा पात्र बालिकाओं को बीते वित्तीय वर्ष की किश्त नहीं मिल पाई है। यहां योजना के मद में 22 करोड़ से ज्यादा का भुगतान होना है। ग्वालियर के जिला कार्यक्रम अधिकारी डीएस जादौन का कहना है कि शासन स्तर से बताया गया है कि जल्द ही धनराशि जारी कर दी जाएगी। बता दें कि वर्ष 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। बालिका जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच, लिंग अनुपात में सुधार, बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर व स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार तथा उनके अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अभिभावक को बच्ची के जन्म के समय पंजीकरण कराना होता है। पात्र बच्चियों के खाते में प्रतिवर्ष छह हजार रुपये लगातार पांच वर्ष तक जमा किए जाते हैं। 21 वर्ष की आयु होने पर ब्याज की राशि मिलाकर प्रत्येक बालिका को कुल एक लाख 43 हजार रुपए मिलते हैं। संबल में भी ली गई थी लाड़ली योजना की राशिपूर्व में जब प्रदेश में संबल योजना शुरू की गई थी तो इसके लिए लाडली लक्ष्मी योजना के मद से राशि ली गई थी, यह राशि इसके बाद वापस नहीं की गई। अधिकारियों का कहना है कि लाडली लक्ष्मी योजना के मद से इसलिए भी राशि लिया जाना संभव हो जाता है, क्योंकि इसमें बड़ी राशि पूल में होती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet