LATEST NEWS

कार दुर्घटना में ग्रैमी नॉमिनेटेड गायिका एंजी स्टोन की मौत

अटलांटा ग्रैमी नॉमिनेटेड आर एंड बी गायिका एंजी स्टोन की शनिवार सुबह एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह 63 वर्ष की थीं। स्टोन ऑल-फीमेल हिप-हॉप ट्रायो द सीक्वेंस की सदस्य थीं। वह अपने गाने ‘विश आई डिड नॉट मिस यू’ के लिए जानी जाती थीं। कब और कैसे हुई दुर्घटना? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीत निर्माता और स्टोन के मैनेजर वाल्टर मिल्सैप तृतीय ने एक ईमेल में एसोसिएटेड प्रेस को बताया, “सुबह लगभग 4 बजे गायिका जिस वाहन से अलबामा से अटलांटा वापस जा रही थीं, वह पलट गई और एक बड़े ट्रक से टकरा गई।” उन्होंने कहा कि कार्गो वैन में स्टोन को छोड़कर बाकी सभी लोग बच गए। मौके पर ही गायिका की हुई मौत अलबामा हाईवे पेट्रोल ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि 2021 मर्सिडीज-बेंज स्प्रिंटर वैन शनिवार सुबह लगभग 4:25 बजे इंटरस्टेट 65 पर पलट गई और फिर टेक्सास के 33 वर्षीय व्यक्ति द्वारा चलाए जा रहे 2021 फ्रेटलाइनर कैस्केडिया ट्रक से टकरा गई। हाईवे पेट्रोल ने कहा कि एंजी स्टोन को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना मोंटगोमरी शहर की सीमा से लगभग 8 किलोमीटर दक्षिण में हुई। स्प्रिंटर चालक और वैन में सवार सात अन्य लोगों को उपचार के लिए बैपटिस्ट मेडिकल सेंटर ले जाया गया। अधिकारी दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं। गायिका के मौत से छाया मातम गायिका के मैनेजर ने कहा कि उन्हें एंजी स्टोन की बेटी, डायमंड और लंबे समय से ‘द सीक्वेंस’ के सदस्य ब्लोंडी से यह खबर मिली। “हमें कभी भी इस भयानक खबर की उम्मीद नहीं थी,” एंजी स्टोन के बच्चों, डायमंड और माइकल आर्चर ने एसआरजी ग्रुप द्वारा साझा किए गए एक बयान में कहा। “हम अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं और पूरी तरह से दुखी हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हम जो महसूस कर रहे हैं उसे व्यक्त करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।” वहीं, एंजी स्टोन को शनिवार को सेंट्रल इंटरकॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन पुरुष चैंपियनशिप बास्केटबॉल खेल के हाफ टाइम शो में प्रदर्शन करना था। सीआईएए के पादरी जेरोम बार्बर ने खेल में कुछ पलों के मौन रखने को कहा।  

ग्रहों की अनुकूलता का सरल माध्यम गौसेवा है:स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी ।

The simplest means of achieving the favourable position of the planets is cow service: Swami Ram Swarupacharya. हरिप्रसाद गोहेआमला। जनसहयोग से निर्मित और संचालित श्री महावीर हनुमान गौशाला के लिए आज विशिष्ट दिन रहा क्योंकि आज महान कथा वाचक और संत का आगमन गौशाला में हुआ।कथाचार्य अनंत श्री श्री विभूषित जगतगुरु रामानंदाचार्य कामदगिरि पीठाधीश्वर स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम आज गौशाला पधारे।गौशाला के कार्यों को देखकर स्वामी जी प्रसन्न हुए और गौशाला के कार्यों की प्रशंसा की सर्वप्रथम गौशाला परिवार द्वारा महाराज जी का चरण पखार कर अभिनंदन किया।स्वयं महाराज जी ने गौशाला में गौपूजन किया गौमाता को गुण मिष्ठान खिलाया।इस अवसर पर आशीर्वाद स्वरूप अपनी बात कहते हुए कहा कि एक मात्र गाय की सेवा करने से ही मन, वाणी, कर्म और शरीर की पवित्रता संभव है। और तो और गौ सेवा से व्यक्ति अपने सम्पूर्ण कुल की रक्षा कर सकता है, सम्पूर्ण सृष्टि की सुरक्षा केवल गौमाता की रक्षा से ही संभव है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने समय एवं सामर्थ्य के अनुसार गाय की सेवा करनी चाहिए । इस अवसर पर उन्होंने गौशाला को इक्कावन सौ रुपए की राशि भेंट की।यह क्षण गौशाला परिवार के लिए गौरव का क्षण था क्योंकि देश के इतने बड़े संत और जगत गुरु का गौशाला में आगमन हुआ और उनके द्वारा आशीर्वाद स्वरूप सहयोग राशि भेंट करना अद्वितीय था।जगतगुरु महाराज जी विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक है श्री राम मंदिर अयोध्या में मंदिर निर्माण के बाद पहली कथा इनके ही मुखार बिंद से प्रवाहित हुई थी । उल्लेखनीय है कि ससाबड़ के प्रतिष्ठित पुंडे परिवार द्वारा रामकथा करवाई जा रही जिसके निमित्त महाराज जी का आगमन हुआ है और आज वे गौशाला पहुंचे।महाराज जी ने कहा कि गौशाला का कार्य उत्तम है निराश्रित बीमार और घायल गौवंश के आश्रय के रूप में ये गौशाला का कार्य श्रेष्ठतम है।उन्होंने सभी से आग्रह किया कि गौशाला में सभी सहयोग करे तन मन और धन से जिससे जो संभव हो सहयोग करे।गौ सेवा करके अपने जीवन को धन्य करे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सूर्यवंशी ढोलेवार कुंबी समाज के युवा प्रमुख अजय गंगारे,नरेंद्र आसोले सहित सुखदेव नारे समेत गौशाला परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित थे ।

निया शर्मा ने दिखाई मॉम के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, शेयर की तस्वीरें

हाल ही निया शर्मा की मॉम का बर्थडे था, और एक्ट्रेस ने उन्हें बेहद स्पेशल सरप्राइज देकर उनके दिन को खास बना दिया। निया शर्मा ने मॉम के बर्थडे के जश्न की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। मां-बेटी इस खास मौके के लिए काफी स्टाइलिश तरीके से तैयार हुईं। निया शर्मा ने तस्वीरों में दिखाया है कि उन्होंने कैसे अपनी प्यारी मॉम का बर्थडे सेलिब्रेट किया। निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें निया की मॉम केक काटती और ट्रीट इंजॉय करती नजर आ रही हैं। निया ने यह भी दिखाया है कि उन्होंने मॉम के बर्थडे पर कितनी शानदार ट्रीट ऑर्गनाइज की और क्या कुछ था। निया ने सारा इंतजाम भाई विनय शर्मा के साथ मिलकर कियाय़ तस्वीरें शेयर कर निया ने लिखा, ‘मॉम के बर्थडे पर ब्रंच का रिचुअल जो हम फॉलो करते हैं। उसी के लिए तैयार हुए। विनय शर्मा ये केक उनका (मॉम ऊषा शर्मा) का का फेवरेट है।’ निया की मॉम पर फिदा फैंस, बोले- मां कम निया की बहन ज्यादा बर्थडे के लिए न सिर्फ निया बल्कि उनकी मॉम बेहद ग्लैमरस अंदाज में तैयार हुईं। निया पर तो उनकी मॉम ही भारी पड़ गईं। उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी, उसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थीं। तस्वीरें देख फैंस भी फिदा हो गए हैं। उनका भी कहना है कि मॉम के आगे तो निया भी फीकी पड़ गईं। एक फैन ने तस्वीरों पर कमेंट किया है, ‘ये तो मम्मी जैसी लगती ही नहीं।’ एक और कमेंट है, ‘ये तो चलती-फिरती कोकेन है।’ एक और कमेंट है, ‘तुम्हारी मम्मा कितनी सुंदर हैं।’ एक और फैन ने लिखा, ‘ओएमजी, तुम्हारी मॉम तो हॉटी हैं। मां से ज्यादा तो बहन लग रही हैं। निया शर्मा और उनकी मां का बॉन्ड मालूम हो कि निया शर्मा और उनकी मां ऊषा एक-दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों मां-बेटी ही नहीं, बल्कि पक्की दोस्त भी हैं, जो हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़ी रहती हैं। साथ पार्टी करती हैं और इंजॉय करती हैं।

एक बार फिर विवादों में घिरे विल स्मिथ, इंडिया मार्टिनेज को चूमने की कोश‍िश

लॉस एंजिल्स अमेरिकन एक्टर, रैपर और फिल्म प्रोड्यूसर विल स्मिथ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें वो पॉप सिंगर इंडिया मार्टिनेज को मियामी में हुए अवॉर्ड शो में चूमने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों गाना गाते-गाते बेहद नजदीक आ जाते हैं। ये बात नेटिजंस को नागावार गुजर रही है। खासतौर पर हॉलीवुड एक्टर की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इससे पहले साल 2022 में विल विवादों में थे, जब उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड शो में होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। ये वीडियो मियामी में हुए Premio Lo Nuestro अवॉर्ड शो का है। स्टेज पर स्पेनिश सिंगर इंडिया मार्टिनेज और हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ थे। दोनों ‘फर्स्ट लव’ गाने पर परफॉर्म कर रहे थे। तभी वे एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ जाते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो Kiss करने वाले हैं। विल स्मिथ और इंडिया मार्टिनेज का वीडियो वायरल इस वीडियो को देखने के बाद विल स्मिथ की खूब थू-थू हो रही है। उनकी वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के फैंस इसे ‘शर्मनाक’ बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अनुचित। भले ही वह ‘मनोरंजन’ ही क्यों न हो।’ एक और ने कॉमेंट किया, ‘ये पूरी बात क्रिंज है।’ एक ने उनकी वाइफ का जिक्र करते हुए लिखा कि इसीलिए ये अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, एक्टर के कुछ फैंस कह रहे हैं कि वो खुश हैं और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। ऑस्कर में हुआ था ‘थप्पड़ कांड’ ये साल 2022 की बात है, जब ऑस्कर अवॉर्ड में होस्ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद गुस्से में तमतमाए विल स्मिथ ने उन्हें सबसे सामने चांटा जड़ दिया था। इसके बाद ऑस्कर्स ने विल को 10 साल के लिए बैन भी कर दिया था।

‘तारक मेहता’ की बबीता को ने क्यों ठुकराया ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’, जानें

मुंबई ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता अय्यर उर्फ मुनमुन दत्ता घर-घर में फेमस हैं। वह अपनी खूबसूरती से तो जेठालाल का दिल पिघलाती रहती हैं। दर्शकों को भी खूब पसंद आती हैं। हालांकि लंबे समय से हम उन्हें एक ही शो में देख रहे हैं। बीच में उन्हें सोनी टीवी पर आ रहे कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। क्या कारण था, आइए बताते हैं। मुनमुन दत्ता ने 2004 में ‘हम सब बाराती’ से करियर की शुरुआत की थी और फिर वह ‘द खतरा शो’ और ‘बिग बॉस 15’ में बतौर चैलेंजर के रूप में नजर आई थीं। इन्होंने कुछ फिल्में भी की हैं, जिसमें ‘हॉलिडे’ और ‘मुंबई एक्सप्रेस’ शामिल है। मुनमुन दत्ता ने क्यों नहीं किया ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ रिपोर्ट के मुताबिक, शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि मुनमुन दत्ता को ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया क्योंकि वह मौजूदा कमिटमेंट्स और शो के शेड्यूल के बीच टाइम मैनेज नहीं कर पा ही थीं इसलिए उन्होंनो शो साइन नहीं किया। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के टॉप 5 कौन? ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ की बात करें तो शो को अपने टॉप 5 मिल चुके हैं। इसमें तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, गौरव खन्ना, फैसल शेख का नाम शामिल है। ऊषा ताई से लेकर अर्चना गौतम का पत्ता कट गया है। शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और फराह खान जज कर रहे हैं। जल्द ही किसी एक के सिर पर ताज सज जाएगा।

41 साल की सेवा के बाद एसडीओ पुरिया सेवानिवृत्त

SDO Puria retired after 41 years of service भोपाल। पर्यावरण वानिकी वन मंडल में सहायक वन संरक्षक के पद पर कार्यरत दिलीप सिंह पुरिय 41 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर वन मंडल कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुरिया के कार्यकाल के दौरान वन संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई। साथी कर्मचारियों ने उनके साथ के अनुभवों को साझा किया और उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। पुरिया ने भी अपने कार्यकाल के यादगार पलों को साझा किया और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

ईशा मालवीय ने साड़ी पहनकर इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो

मुंबई टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा मालवीय अक्सर अपनी अदाओं से फैंस को घायल करती रहती हैं। उनके चाहने वाली उनके हर एक वीडियो पर भर-भरके प्यार बरसाते हैं। ईशा किसी भी अवतार में लोगों का दिल जीत ही लेती हैं जैसा कि उन्होंने हाल ही में किया। ईशा मालवीय ने मराठी मुलगी बनकर हर किसी का दिल चुरा लिया। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डांस भी कर रही हैं। नाक में मराठी नथ पहने हुए ईशा बेहद प्यारी लग रही हैं। उनके डांस से ज्यादा लुक की तारीफ हो रही है। ईशा ने पीले रंग की साड़ी पहने हुए, नाक में मराठी लुक वाला नथ डाला है और अपने कमरे में डांस कर रही हैं। वो मराठी गाने पर ही डांस भी कर रही हैं। ईशा की अदाएं देखकर हर कोई उनपर प्यार की बरसात कर रहा है। उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में खूब प्यार उड़ेला है और ईशा की तारीफ की है। ईशा मालवीय की पूजा-अर्चना इससे पहले महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ईशा मालवीय ने आशीर्वाद लेने और प्रार्थना करने के लिए मुंबई के एक शिव मंदिर का दौरा किया। एक्ट्रेस को पारंपरिक हवन करते हुए देखा गया, जो भक्ति और दिव्य मार्गदर्शन की मांग का प्रतीक है। महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू त्योहार है, जिसे पूरे देश में उपवास, प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है। इंडस्ट्री में धूम मचाने वाली ईशा ने अपने करियर में एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए आध्यात्मिक रूप से जुड़ने के लिए इस दिन को चुना। ‘नागिन 7’ में होंगी ईशा! ईशा का शिव मंदिर जाना और हवन में भाग लेना, उनके फैंस को खूब पसंद आया। नागिन 7 में उनकी कास्टिंग की अटकलें बढ़ती जा रही हैं, फैंस ऑफिशियल नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी आध्यात्मिक भक्ति को देखकर लोग आस्था में विश्वास के लिए भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। ईशा का गेम सबको पसंद आया ईशा मालवीय को ‘उड़ारियां’ में जैस्मीन के किरदार के लिए जाना जाता है। वह फिलहाल गौहर खान के साथ लवली लोला में नजर आ रही हैं। उन्हें अपनी मजबूत स्क्रीन प्रेसेंस और स्टाइलिश पर्सनैलिटी के लिए पहचान मिली। टेलीविज़न इंडस्ट्री में आने से पहले, वह एक सफल फ़ैशन इन्फ़्लुएंसर थीं और उन्होंने कई कॉम्पटिशन में हिस्सा लिया था। ईशा ने बिग बॉस 17 के लिए भी सुर्खियां बटोरीं, जहां उनका गेम सबको पसंद आया।

फराह ने मिस्टर फैजू के रिश्ते पर लगाई मुहर?

मुंबई टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और फेमस यूट्यूबर फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा होती है, लेकिन दोनों ने अपनी तरफ से इस रिश्ते की कभी पुष्टि नहीं की, बल्कि हमेशा खंडन ही किया है। मिस्टर फैजू इन दिनों ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ शो में नजर आ रहे हैं, जहां पर होस्ट और जज फराह खान ने उनकी शादी और जन्नत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि पास खड़ी दीपिका कक्कड़ भी ब्लश करने लगीं। अब फैंस भी पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने फैजू और जन्नत की डेटिंग पर मुहर लगाई है! इस वीडियो में मिस्टर फैजू कहते हैं, ‘हां, इस शो के बाद पक्का मेरी शादी हो जाएगी।’ इस पर फराह जवाब देती हैं, ‘ये शो के बाद मैं तो कराकर रहूंगी तेरी शादी, जन्नत की सैर तो कराऊंगी तुझे मैं।’ फराह के मुंह से जन्नत का नाम सुनते ही फैजू शर्म से लाल होने लगते हैं। पास खड़ी दीपिका भी अपना गला ऐसे खखारने लगती हैं, मानों उनको भी सब पता है। उनकी आंखें काफी कुछ कह रही हैं। फराह पर प्यार लुटाने लगे फैंस इस वीडियो पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, ‘दीपिका उर्फ फैजा मैडम की खांसी ने जन्नत और फैजू का रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया।’ एक ने लिखा, ‘लव यू फराह मैम।’ दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया, ‘फैजू जन्नत बेस्ट कपल।’ कई प्रोजेक्ट्स में साथ किया है काम मिस्टर फैजू और जन्नत जुबैर ने कई प्रोजेक्ट्स में एकसाथ काम किया है। वो सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते हैं। फैंस का अनुमान है कि वे डेटिंग कर रहे हैं। पर उन्होंने बार-बार इसका खंडन किया है। वे दावा करते हैं कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती है।

कियारा आडवाणी बनने वाली हैं मां, पोस्ट के साथ यूं किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

मुंबई 7 फरवरी 2023 में शादी करने वाले कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेरेंट्स बनने वाले हैं, जिसका ऐलान उन्होंने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए किया है. इंस्टाग्राम पर कपल ने एक कोलाब पोस्ट शेयर किया, जिसमें दोनों का हाथ एक-दूसरे के हाथ में है. वहीं उन्होंने छोटे छोटे जुराबों को लिया हुआ है. इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा-सिद्धार्थ ने कैप्शन दिया, हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा जल्द आ रहा है. इसके साथ एक हार्ट, ईवल आय और हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की है. इस पोस्ट को शेयर करते ही फैंस ने हार्ट इमोजी की बहार कमेंट सेक्शन में लगा दी है. वहीं शिबानी दांडेकर, शारवरी जैसे बॉलीवुड सितारों ने बधाई देना शुरु कर दिया है. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, आप दोनों बेस्ट मॉम एंड डैड बनेंगे. दूसरे यूजर ने लिखा, बेबीज के बेबी होने वाले हैं. वहीं फैंस ने भी कपल को बधाई दी है.   हुमा कुरैशी से लेकर नेहा धूपिया ने दी है बधाई इस पोस्ट को देखते ही उनके फैन्स की खुशियां सातवें आसमान पर नजर आने लगी हैं। वहीं इंडस्ट्री के दोस्त भी कपल को लगातार बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। हुमा कुरैशी से लेकर नेहा धूपिया जैसे तमाम सितारों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। एकता कपूर ने किया है सबसे मजेदार कॉमेंट हुमा कुरैशी ने लिखा- OMG, बधाई। नेहा धूपिया ने लिखा- आप दोनों को बधाई, सबसे प्यारी खबर। अथिया शेट्टी ने भी इस खबर को सुनकर कपल के लिए प्यार बरसाया है। मसाबा गुप्ता ने भी उन्हें बधाई दी है। एकता कपूर ने मजेदार कॉमेंट किया है और लिखा है- अब तो रातां सच में लम्बियां होनेवाली हैं, अब शुरू होगी स्लीपलेस नाइट्स। शिल्पा शेट्टी, मनीष पॉल, गौहर खान जैसे तमाम सिलेब्रिटीज़ ने कियारा और सिद्धार्थ की इस खुशखबरी पर उन्हें बधाई दी है। हाल ही में कपल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की बता दें कि 21 दिन पहले ही कपल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की थी। कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात साल 2021 में आई उनकी फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ परमवीर चक्र पानेवाले दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका में थे और वहीं फिल्म में कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल का किरदार निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और वे डेट करने लगे। 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी शादी यहां ये भी बताते चलें कि कियारा और सिद्धार्थ 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। अब शादी के दो साल बाद ये पैरेंट्स बनने वाले हैं।

स्पेस मिशन पर जाएंगी गयिका कैटी पेरी, अंतरिक्ष यान में होंगी सिर्फ महिलाएं

लंदन वैसे तो आए दिन कोई न कोई अंतरिक्ष मिशन नया रिकॉर्ड बनाते रहता है. लेकिन स्पेस मिशन का एक नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है. इस मिशन में हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी सहित अमेरिका की दिग्गज महिलाएं शामिल हैं. मिशन को लीड भी मशहूर अमेरिकी अरबपति जेफ बेजोस की मंगेतर खुद कर रही हैं. सिंगर कैटी पेरी जिस स्पेस मिशन पर जाने वाली हैं, वह जेफ बोजेस की कंपनी ब्लू ओरिजिन का मिशन है, जिसका नाम एनएस-31 मिशन है. इस मिशन की सबसे खास बात यह होने वाली है कि मिशन के लिए जाने वाले न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष यान में सभी महिलाओं का चालक दल शामिल होगा. महिला यात्रियों की होगी टीम यह स्पेस यात्रा एक मील का पत्थर साबित होने वाली है, क्योंकि इस मिशन का नेतृत्व 1963 के वैलेंटिना तेरेश्कोवा के एकल मिशन के बाद पहली बार महिला अंतरिक्ष यात्रियों की टीम करेगी. लोगों की बढ़ जाएगी उम्मीद बता दें कि कैटी पेरी कैपिटल रिकॉर्ड्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली महिला कलाकार हैं. उन्होंने इस मिशन को लेकर खुशी व्यक्त की है. उन्होंने कहा,’मुझे उम्मीद है कि मेरी यात्रा मेरी बेटी और दूसरे लोगों को भी स्टार्स तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी.’ बेजोस की मंगेतर का प्लान! मिशन का नेतृत्व जेफ बेजोस की मंगेतर और पूर्व समाचार संवाददाता लॉरेन सांचेज करेंगी. सांचेज ने ही इस प्रतिष्ठित टीम को एकत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पेरी और सांचेज के साथ सीबीएस एंकर गेल किंग, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आइशा बोवे जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल हैं.  

EOW की बड़ी कार्रवाई: निगम अधिकारी के ठिकानों पर छापा, करोड़ों की संपत्ति जब्त

EOW’s big action: Raid on corporation officer’s premises, property worth crores seized इंदौर ! नगर निगम राजस्व अधिकारी राजेश परमार के घर और कार्यालय समेत कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में करोड़ों की अवैध संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि परमार ने नौकरी के दौरान अपने और परिवार के नाम पर कई महंगी संपत्तियां खरीदीं। मामले की जांच जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है। घर और ऑफिस पर छापा, संपत्ति के दस्तावेज जब्त सूत्रों के अनुसार, इंदौर के बिजलपुर स्थित आवास कॉलोनी में EOW की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से सर्चिंग अभियान चलाया। टीम को परमार के घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। साथ ही, परमार के कार्यालय पर भी छापा मारा गया, लेकिन वह बंद मिला। टीम ने श्रीजी वैली, बिचौली मर्दाना स्थित अन्य संपत्तियों पर भी कार्रवाई की। EOW डीएसपी मधुर रीना गौड़ ने बताया कि परमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। अब तक की जांच में कुछ संपत्तियों के दस्तावेज सामने आए हैं, लेकिन उनकी सटीक कीमत का निर्धारण अभी बाकी है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, यह संपत्तियां करोड़ों रुपये की हो सकती हैं। पहले ही हो चुका है निलंबन राजेश परमार को हाल ही में नगर निगम आयुक्त द्वारा अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किया गया था। बताया जा रहा है कि परमार की भर्ती पहले बेलदार के पद पर हुई थी, लेकिन बाद में वह प्रमोशन पाकर सहायक राजस्व अधिकारी बन गया। नौकरी के दौरान, उसने अपने और परिवार के नाम पर कई महंगी संपत्तियां खरीदीं। परमार के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत कांग्रेस पार्षद रुबिना खान ने 20 अक्टूबर 2024 को नगर निगम आयुक्त से की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि परमार दरोगा के पद पर रहते हुए प्रभारी एआरओ बन गया और जोन-19 में बेटरमेंट शुल्क की कम वसूली कर भ्रष्टाचार कर रहा था। इसके अलावा, बिना अनुमति विदेश यात्रा करने के भी आरोप हैं। रुबिना खान ने महापौर, आयुक्त, राजस्व समिति प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों को प्रमाणों के साथ शिकायत सौंपी थी। उन्होंने मांग की थी कि परमार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उसके पूरे कार्यकाल की जांच की जाए। जांच जारी, और खुलासों की संभावना EOW की कार्रवाई अभी जारी है और आगे और भी संपत्तियों के दस्तावेज मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस पूरे मामले में निगम के अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा सकती है। इस छापेमारी के बाद नगर निगम के अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में आगे और क्या खुलासे होते हैं और राजेश परमार पर क्या कार्रवाई की जाती है।

एक्सप्रेस ई कनेक्ट और MANIT भोपाल ने नवाचार और अनुसंधान में सहयोग के लिए समझौता किया

Express E Connect and MANIT Bhopal sign MoU for collaboration in innovation and research भोपाल ! नवाचार और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक्सप्रेस ई कनेक्ट और मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी स्वास्थ्य, कृषि, जैव-ऊर्जा, नैनो टेक्नोलॉजी और सूक्ष्मजीवों जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखती है। नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, उदित नारायण द्वारा स्थापित एक्सप्रेस ई कनेक्ट ने मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।उदित नारायण और मैनिट भोपाल में संस्थागत विकास और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के डीन डॉ. एस.पी.एस. राजपूत ने स्वास्थ्य, कृषि, जैव ऊर्जा, नैनो प्रौद्योगिकी और सूक्ष्मजीवों में प्रमुख चुनौतियों को हल करने के लिए संयुक्त रूप से काम करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।इस रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत बीएसबीई विभाग की छात्रा शिवालिका दुबे ने मैनिट में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कृषाली पांडे के नेतृत्व में एक्सप्रेस ई कनेक्ट के संस्थापक उदित नारायण के औद्योगिक दौरे के दौरान की।जिसमें एलसीबी फर्टिलाइजर्स के सीईओ अक्षय श्रीवास्तव और एलसीबी फर्टिलाइजर्स के सीएमओ मुकेश सिंह भी शामिल थे। एक्सप्रेस ई कनेक्ट का पहले से ही एलसीबी फर्टिलाइजर्स के साथ एक स्थापित सहयोग है, जो आईआईटी कानपुर से जुड़ा एक संगठन है, जो स्थिरता और उन्नत प्रौद्योगिकी समाधानों पर ध्यान केंद्रित करता है। इस नए समझौता ज्ञापन के साथ, एक्सप्रेस ई कनेक्ट और मैनिट भोपाल का लक्ष्य प्रभावशाली अनुसंधान और तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ाना है। मध्य प्रदेश में एक अच्छी तरह से जुड़े और प्रभावशाली व्यक्ति उदित नारायण नवाचार और स्थायी समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। दूसरी ओर, प्रतिष्ठित केंद्रीय सरकारी संस्थान मैनिट भोपाल के पास अनुसंधान और विकास में उत्कृष्टता की एक मजबूत विरासत है। इस सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में सफल समाधानों में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे उद्योगों और समाज को बड़े पैमाने पर लाभ होगा।है, जिससे न केवल उद्योगों को बल्कि समाज को भी दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अभिनेता अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे, खुद को बताया भाग्यशाली

मुंबई आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अभिनेता अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। इस अवसर पर वह अपने पिता को भी याद करते हैं। साथ ही बताते हैं कि कैसे उनके पिता ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। सिने परदों पर अभिनेता अक्षय कुमार ने पहले भी भगवानों की भूमिका अदा की है। इस बार वह आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले हैं। इसे लेकर वह एक कार्यक्रम में अपने अनुभवों को साझा करते हैं। इसमें वह बताते हैं कि उनके पिता को भी एकबार शिव की भूमिका करने के लिए कहा गया था। आइए जानते हैं कि आखिर अक्षय कुमार ने क्या कहा.. जब पिता ने निभाई शिव की भूमिका मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि जब उनके पिता का ट्रांसफर मुंबई में हुआ था। उसी वक्त एक आदमी उनके पास आता है और पूछता है एक्टिंग करोगे? यह सुनकर पिता जी चौंक जाते हैं। फिर वह उन्हें सेट तक ले जाता है, जहां उनको भगवान शिव की पोशाक पहना दी जाती है। अक्षय कुमार बताते हैं कि उनके पिता 6.1 फिट लंबे थे। हालांकि, उनका रोल मात्र 5-10 सेकेंड का ही था। लेकिन आज उनके बेटे यानी अक्षय कुमार को भी भगवान शिव की भूमिका निभाने का अवसर मिल रहा है।   जब अक्षय ने खुद को भाग्यशाली बताया अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि 2012 में आई ‘ओह मॉय गॉड’  फिल्म में उनको भगवान श्रीकृष्ण की भूमका निभाने का अवसर मिला था। फिर साल 2023 में इस फिल्म की दूसरी भाग रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। अब वह आगामी तेलुगु फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भगवान शिव  की भूमिका निभाने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी-स्टार कास्ट फिल्म ‘कन्नप्पा’ की कहानी की बात की जाए तो यह एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, इसका डायरेक्शन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की भूमिका निभाई है, जो भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त है। फिल्म में विष्णु मांचू और प्रभास और अक्षय कुमार के अलावा मोहनलाल, शिवराज कुमार, नयनतारा, तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल, आर सरथकुमार, ब्रह्मानंदम भी नजर आएंगे।

निर्माण कार्य अपूर्ण, राशि का आहरण कर दिया भुगतान , जानकारी मांगने पर गोल, मोल जवाब दे रहा ग्राम पंचायत सचिव ।

Construction work is incomplete, amount has been withdrawn and paid, on asking for information the village panchayat secretary is giving evasive answers. हरिप्रसाद गोहेआमला। ग्रामों में युवा उभरती प्रतिभाओं के खेलों को निखारने एवं उनके खेलों को प्रोत्साहन देने क्षेत्र के जन प्रतिनिधि प्रतिबद्ध है। समय समय पर खिलाड़ियों की मांग अनुसार खेल मैदान विस्तार के लिए निधि से राशि भी स्वीकृत की जा रही है। जनप्रतिनिधियो की मंशा है की अंचल के ग्रामों से खिलाड़ी निकलकर आमला एवं देश प्रदेश का नाम रोशन कर सके लेकिन खिलाड़ियों की मंशा पर खरे नहीं उतर रहे ग्राम पंचायत सचिव वा सरपंच एवं उनकी कार्यप्रणाली जिस कारण ग्राम पंचायत नांदपुर के युवा खिलाड़ियों में गहरा आक्रोश है कारण ग्राम पंचायत नांदपुर में विधायक निधि से स्वीकृत लाखों रुपए की राशि से निर्माण किए जाने वाले वॉलीबाल खेल मैदान में सरपंच सचिव की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया जाना बताया जा रहा है वहीं खिलाड़ियों द्वारा किए गए निर्माण कार्य की जानकारी मांगने पर सचिव द्वारा अभद्र अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला जनपद पंचायत आमला अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नांदपुर में प्रकाश में आया है । खिलाड़ियों ने सौपा ज्ञापन एन वाय के वॉलीबॉल स्पोर्ट्स क्लब नांदपुर के खिलाड़ियों द्वारा ग्राउंड निर्माण कार्य पूर्ण किए बिना निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत राशि का भुगतान करने को लेकर खिलाड़ियों द्वारा सचिव से जानकारी हेतु चर्चा के लिए ग्राम पंचायत पहुंचे तो सचिव द्वारा खिलाड़ियों के साथ जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में गोल-मोल जवाब दिया गया एवं खिलाड़ियों द्वारा पूछने पर खिलाड़ियों के साथ सचिव महोदय द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया जिसको लेकर खिलाड़ियों द्वारा बी.पी.ओ. संजय सावारकर को मुख्य कार्यपालिका अधिकारी बैतूल के नाम एवं अनुविभागीय अधिकारी शैलेंद्र बडोनिया को जिला कलेक्टर के नाम लिखित रूप से ज्ञापन सौंप सचिव द्वारा अभद्र व्यवहार एवं वॉलीबॉल ग्राउंड में हुए भ्रष्टाचार की जांच के संबंध में सचिव पर कार्यवाही की मांग को लेकर खिलाड़ियों ने ज्ञापन सौपा गया । वहीं खिलाड़ियों द्वारा वॉलीबॉल ग्राउंड निर्माण कार्य पूर्ण किए बिना राशि के भुगतान संबंधित समस्त दस्तावेज महोदय को ज्ञापन के साथ प्रस्तुत किया गया ।ज्ञापन सौपते समय शिव प्रसाद चौहान, दीपांशु राठौर, प्रिंस चौहान, तुषार डाडारिया, शुभम राठौर, विदित सोनपुरे, रौनक चौहान, हिमांशु राठौर, प्रवीण दुर्गेश राठौर गुलशन रहड़वे, गुलशन पटवारी रितेश चौहान कृष्ण सोनपुरे, गोविन्द चौधरी आदि मौजूद रहे। इन्होंने क्या कहाग्राम पंचायत नांदपुर का शिकायती ज्ञापन मिला है जांच करवाई जाएंगी ।संजीत श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला । वॉलीबाल निर्माण कार्य वर्तमान समय में प्रगतिरत है ।सुमेरसिह बघेल सचिव ग्राम पंचायत नांदपुर

Indore BRTS: इंदौर में भी टूटेगा बीआरटीएस… HC के आदेश पर बोले महापौर भार्गव- कल से ही कर देंगे काम शुरू

Indore BRTS: BRTS will be demolished in Indore too… Mayor Bhargava said on HC’s order – will start the work from tomorrow itself इंदौर। मध्य प्रदेश में भोपाल के बाद अब इंदौर में भी बीआरटीएस (इंदौर बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) को हटाने का रास्ता साफ हो गया है। हाई कोर्ट ने गुरुवार को इसकी अनुमति दे दी। हाई कोर्ट का आदेश आने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सरकार खुद ही इसे हटाना चाहती थी, ताकि यातायात सुगम हो सके। अब हाई कोर्ट का आदेश भी आ गया है तो कल से ही हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद हाई कोर्ट ने भी लगाई मुहरइस तरह 12 साल पुराने इंदौर बीआरटीएस को तोड़ने का रास्ता साफ हो गया। बीआरटीएस को लेकर हाई कोर्ट में चल रही दो जनहित याचिकाओं में गुरुवार को सुनवाई हुई।वर्तमान परिस्थितियों में बीआरटीएस की उपयोगिता और व्यावहारिकता जांचने के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष रखी। इसमें कहा कि इंदौर का बीआरटीएस वर्तमान परिस्थिति में अपनी उपयोगिता खो चुका है।इसकी वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। मुख्यमंत्री खुद इसे तोड़ने की घोषणा कर चुके हैं। याचिका में भी बीआरटीएस को तोड़ने की मांग है। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट की युगलपीठ ने बीआरटीएस तोड़ने के सरकार के फैसले पर मुहर लगा दी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet