LATEST NEWS

केजरीवाल के बयान पर अलका लांबा ने कहा- देखिए हर क्षेत्रीय दल दूसरे क्षेत्रीय दल की जमीन बचाने की मदद कर रहा है

नई दिल्ली कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आज मीडिया बातचीत की। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक करोड़ 55 लाख वोटर वोट करेंगे। केजरीवाल को इतना डर क्यों लग रहा है। अलका लांबा केजरीवाल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली विधानसभा में साजिश के तहत भाजपा वोट कटवा रही है। दिल्ली में कांग्रेस के कमजोर होने के केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, देखिए हर क्षेत्रीय दल दूसरे क्षेत्रीय दल की जमीन बचाने की मदद कर रहा है। इंडिया ब्लॉक का गठबंधन राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों के लिए हुआ था। दिल्ली में हम लोग आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़े। हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। दिल्ली के लोगों में काफी नाराजगी है। पंजाब में हम लोग अकेले लड़े। सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे। दिल्ली में हम मजबूती के साथ सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और जीतेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस के सांसदों के साथ संसद में विपक्ष के नेता बनकर भाजपा का सामना कर रहे हैं। केजरीवाल के समर्थन में जो दल दिल्ली आ रहे हैं, दिल्ली की जनता उन्हें देख रही है और समझ रही है। दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि किसे वोट करना है और किसे सत्ता में लाना है। अलका लांबा कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि कालकाजी विधानसभा की विधायक दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। लेकिन यहां पर पानी की व्यवस्था नहीं है। सड़कें टूटी हैं। यहां पर लोगों का पेंशन नहीं बन रहा है। शराब नीति से यहां पर लोगों ने अपने को खो दिया। पूर्वांचल वोटरों पर केजरीवाल के बयान पर कांग्रेसी नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी कमजोर हो रही रहै। केजरीवाल को बैसाखी की जरूरत क्यों पड रही है। वोटरों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

गहरी होती जा रही है INDIA गठबंधन में दरार!, विपक्षी दलों के नेता ही अब INDIA अलायंस के भविष्य पर सवाल उठाने लगे

नई दिल्ली विपक्षी दलों के नेता ही अब INDIA अलायंस के भविष्य पर सवाल उठाने लगे हैं। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बाद अब शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कांग्रेस को ‘जिम्मेदार’ बताया है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने के बाद से ही गठबंधन में दरार बढ़ती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राउत गठबंधन की बैठकें नहीं होने की बात कह रहे थे। उन्होंने कहा, ‘हमने लोकसभा चुनाव साथ में लड़ा और नतीजे भी अच्छे रहे। इसके बाद यह हमारी और खासतौर से कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि INDIA गठबंधन जिंदा रहे, साथ बैठे और आगे का रास्ता दिखाए। लेकिन अब तक लोकसभा चुनाव के बाद एक भी ऐसी बैठक नहीं हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘यह INDIA गठबंधन के लिए सही नहीं…। उमर अब्दुल्ला, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे सभी नेता कह रहे हैं कि INDIA गठबंधन का अब कोई वजूद नहीं है।’ राउत ने गठबंधन में दलों में दूरी का जिम्मेदार कांग्रेस को बताया। उन्होंने कहा, ‘अगर यह बात लोगों के मन में बैठ गई, तो गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस इसके लिए जिम्मेदार होगी। कोई समन्वय, चर्चा नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब है कि लोगों को शंका हो जाएगी कि INDIA गठबंधन में सब सही है या नहीं। अगर यह गठबंधन एक बार टूटता है, तो INDIA गठबंधन दोबारा कभी नहीं बन पाएगा।’ उमर अब्दुल्ला क्या बोले सीएम अब्दुल्ला ने कहा, ‘दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें गठबंधन के सभी सदस्यों की बैठक बुलानी चाहिए। यदि यह गठबंधन केवल संसदीय चुनावों के लिए था तो इसे समाप्त कर देना चाहिए और हम अलग-अलग काम करेंगे। लेकिन यदि यह विधानसभा चुनावों के लिए भी है तो हमें एक साथ बैठना होगा और सामूहिक रूप से काम करना होगा।’ नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अब्दुल्ला राजद नेता के उस बयान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्षी गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। उन्होंने कहा, ‘जहां तक ​​मुझे याद है, इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई थी। मुद्दा यह है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की कोई बैठक नहीं बुलाई जा रही है।’ उन्होंने दावा किया कि मुख्य नेतृत्व, पार्टी या भविष्य की रणनीति (इंडिया गुट) के एजेंडे के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री कहा, ‘यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह गठबंधन जारी रहेगा या नहीं।’

गिरिराज सिंह ने कहा- अरविंद केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, उनसे बड़ा फर्जी कौन हो सकता है जिसने अन्ना हजारे को भी धोखा दिया

बेगुसराय केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, उनसे बड़ा फर्जी कौन हो सकता है जिसने अन्ना हजारे को भी धोखा दिया।” दरअसल, केजरीवाल द्वारा बिहार और यूपी के लोगों को फर्जी वोटर कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, जिन्हें फर्जी वोटर बता रहे हैं, उनके दम पर ही वह मुख्यमंत्री बने हैं। केजरीवाल ने इससे पहले भी पूर्वांचल के लोगों को गाली देने का काम किया। केजरीवाल ने कहा था कि यूपी-बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट लेकर यहां पर इलाज कराने के लिए आ जाते हैं। केजरीवाल जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद करते हैं। वह खुद फर्जी हैं। दिल्ली में अगर बिहार-यूपी के लोग आते हैं, तो उनका दिल्ली के विकास में योगदान है। जिसने अन्ना हजारे को नहीं बख्शा, वह दूसरों को फर्जी बता रहे हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने 9 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा किया। पोस्ट में लिखा कि दिल्ली में चुनाव के नाम पर स्कैम हो रहा है। बीजेपी बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर रही है। स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने बीजेपी के सामने घुटने टेक दिए हैं। आज चुनाव आयोग से मिलकर शिकायत की है। अगर चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी। आम आदमी पार्टी के नेताओं का दावा है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहते हैं। बीजेपी लगातार उनके वोट कटवा रही है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचलियों को मंत्री, सांसद और विधायक बनाया। उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, कच्ची कॉलोनियों में सड़कें बनवाई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।

सत्ता जाने के भय से बोखलाए केजरीवाल, दिल्ली वालों से ले रहे हैं बदला: वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पीएम मोदी और गृह मंत्री पर जाटों को धोखा देने का आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा ने पलटवार किया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने के भय से अरविंद केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “सत्ता जाने के भय से अरविंद केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। केजरीवाल अपनी सत्ता खोने का बदला दिल्ली वालों से ले रहे हैं। मैं उनसे यही कहूंगा कि वह भाजपा को कोस लें, लेकिन प्लीज दिल्ली में तनाव ना फैलाइए, दिल्ली का विकास रोककर, खजाना लूटकर वह पहले ही बहुत नुकसान कर चुके हैं। अब उन्हें दिल्ली का समुदाय सौहार्द नहीं बिगाड़ना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “दो कुर्सी नाटक से आज के घटिया पोस्टर तक आपने गत 4 माह में हर सुबह दिल्ली वालों को, भाजपा को कोसा है। दिल्ली अब और केजरीवाल को नहीं सह पाएगी। केजरीवाल का आज का पोस्टर उनके चरित्र और हताशा को दर्शाता है। भाजपा इसकी निंदा करती है और अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो इसे वापस लें।” वीरेंद्र सचदेवा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा, “13 सितंबर को माननीय सुप्रीम कोर्ट की सख्त शर्तों के साथ एक कागजी मुख्यमंत्री के रूप में जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने उसी दिन इस्तीफा न देकर राजनीतिक आत्महत्या की थी। 21 सितंबर को आतिशी को अस्थाई मुख्यमंत्री कहकर अरविंद केजरीवाल ने अपनी पुरानी महिला विरोधी सोच को फिर से दर्शाया था। 22 सितंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय में आतिशी से दो कुर्सी का नाटक करा कर केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा तार-तार की थी। 25 अक्टूबर को विकासपुरी से लेकर 30 नवंबर को ग्रेटर कैलाश पदयात्रा तक अरविंद केजरीवाल ने खुद पर हमले का कार्ड चलाने की भरसक कोशिश की, पर इस बार 2015 के थप्पड़ जैसी झूठी कहानी जमी नहीं।” उन्होंने आगे कहा, “केजरीवाल पूरा दिसंबर दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक डैमेज कंट्रोल के लिए मुस्लिम रोहिंग्या वोटर जुड़वाने को बेताब दिखे। वहीं नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में तो मृत एवं शिफ्टेड वोटर को बनाए रखने के लिए फड़फड़ाते रहे। 1 जनवरी 2025 को जब लोग खुशियां बांट रहे थे, तब केजरीवाल-मार्लेना ने उपराज्यपाल मंदिर तुड़वा देंगे जैसी झूठी खबर उड़ाकर दिल्ली का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की, पर वह सफल नहीं हुए।” भाजपा नेता ने राकेश टिकैत और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “चार दिन पहले उनसे राकेश टिकैत मिले थे और कल 9 जनवरी को केजरीवाल ने दिल्ली के जाट समाज को राजनीतिक रूप से उकसाने की कोशिश की है, जो शर्मनाक है। 9 जनवरी को ही देर शाम केजरीवाल ने चुनाव अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए। अरविंद केजरीवाल हमेशा से पूर्वांचल विरोधी थे, हैं और रहेंगे और यह काला सच कल 9 जनवरी की शाम को एक बार फिर उनके मुंह से निकला। केजरीवाल को बताना चाहिए कि वह पूर्वांचल के लोगों से इतनी नफरत क्यों करते हैं?”

अरविंद केजरीवाल का एक और वादा- अपने-अपने इलाकों में स्कियोरिटी गार्ड नियु्क्त करने के लिए सरकार पैसा देगी

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए बड़ा वादा कर दिया है। उन्होंने दिल्ली की कॉलोनियों और गली-मोहल्ले की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आरडब्लूए को सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर पैसे दिए जाने का वादा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी पार्टी फिर सत्ता में आती है तो जितनी भी RWA हैं, उन्हें अपने-अपने इलाकों में स्कियोरिटी गार्ड नियु्क्त करने के लिए सरकार पैसा देगी। उन्होंने कहा, इसके लिए कुछ मापदंड तय किए जाएंगे कि किस RWA को कितने सिक्योरिटी गार्ड के लिए पैसे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, वैसे तो पुलिस की जगह कोई नहीं ले सकता लेकिन यह सिक्योरिटी गार्ड्स इलाकों में बेसिक सुरक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा, हमने पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। उससे अपराधी को पकड़ना आसान हो जाता है। ऐसे ही हम RWA को सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए पैसे मुहैया कराएंगे। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, बीजेपी की केंद्र सरकार ने दिल्ली को देश की क्राइम कैपिटल बना कर रख दिया है। लोग बहुत ज्यादा डरे हुए हैं। बीजेपी और इनकी केंद्र सरकार को दिल्ली के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, ये लोग दिल्ली के लोगों से नफरत करते हैं, इसीलिए बीजेपी 25-27 सालों से दिल्ली की सत्ता में नहीं आ पाई है।

अभिषेक दत्त ने कहा- अगर केजरीवाल जी पूर्वांचलियों से प्यार करते तो यमुना की सफाई कर देते, घर वापसी का समय आया

नई दिल्ली दिल्ली की सियासी जंग में इन दिनों जमकर पूर्वांचली कार्ड खेला जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात कर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें पूर्वांचली विरोधी बताया। अब कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने उन्हें लेकर बड़ा दावा किया है। दत्त का कहना है कि केजरी वाल की घर वापसी का समय आ गया है। वे जल्द आरएसएस दफ्तर में दिखाई देंगे। पूर्वांचली वोटर्स पर केजरीवाल के बयान पर कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक दत्त ने कहा, ‘अगर अरविंद केजरीवाल जी पूर्वांचलियों से प्यार करते तो यमुना की सफाई कर देते। वे कभी पूर्वांचलियों की सेवा नहीं कर पाए। पूर्वांचली भाई-बहन यमुना में पूजा करते थे। खुद स्वर्गीय शीला दीक्षित जी पूरी कैबिनेट के साथ वहां जाती थीं। आज वहां जाने पर भी प्रतिबंध लग जाता है, इतना प्रदूषण होता है। केवल बोलकर पूर्वांचलियों के लिए प्यार नहीं होता।’ पूर्व सीएम की घर वापसी का दावा करते हुए दत्त ने कहा, ‘मैं पूछना चाहता हूं कितने पूर्वांचलियों को उन्होंने सरकारी नौकरी दी? कितने पूर्वांचलियों की उन्होंने सेवा की? केवल वोट के लिए पूर्वांचली नहीं होते, काम के लिए भी होते हैं। वो सच्चा पूर्वांचली है जो छठ के समय उनसे झूठा वादा नहीं करता। अरविंद केजरीवाल जी ने यमुना की सफाई का पूर्वांचलियों से झूठा वादा किया था। पिछली बार भी माफी मांगी थी। कहा था 2025 तक का टाइम दे दो, वो वीडियो चल रहा है, अब 2025 आ चुका है। अब अरविंद केजरीवाल जी की घर वापसी का समय आ गया है। बहुत जल्द अरविंद केजरीवाल आपको आरएसएस के दफ्तर पर फिर से दिखाई देंगे।’ पूर्वांचलियों का अपमान कर रही आप भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गुरुवार को हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के डर से केजरीवाल उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने यूपी-बिहार के हमारे लोगों को फर्जी मतदाता कहकर उनका अपमान किया है। दिल्ली की जनता सत्ता से उखाड़कर उन्हें इसका जवाब जरूर देगी।

प्रवेश वर्मा पर आरोपों की बौछार करते हुए केजरीवाल ने मांग की कि प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोक दिया जाए

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को चुनाव आयोग जाकर अपने खिलाफ लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की शिकायत की। दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले केजरीवाल ने कहा कि उनकी सीट पर बहुत बड़ा स्कैम चल रहा है। प्रवेश वर्मा पर आरोपों की बौछार करते हुए केजरीवाल ने मांग की कि प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोक दिया जाए। ‘आप’ के मुखिया ने कहा कि कई तरह से वोटर्स को प्रभावित किया जा रहा है और यूपी-बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘नई दिल्ली सीट पर 22 दिन में साढ़े पांच वोट कटाने के आवेदन आ गए हैं। जिन 89 लोगों के नाम से वोट काटने के आवेदन लगाए गए उनमें से सामने आए 18 लोगों ने कह दिया कि उन्होंने आवेदन नहीं किया है। इसका मतलब है कि बहुत बड़े स्केल पर स्कैम चल रहा है, फ्रॉड चल रहा है। कल तक 13 हजार नए वोट बनाने के लिए आवेदन कहां से आ गए, पिछले 15 दिन में। जाहिर तौर पर यूपी-बिहार, आसपास के राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं। साढ़े 18 पर्सेंट वोट यदि इधर से उधर कर दी जाएंगी तो फिर चुनाव थोड़ी है, नाटक है, तमाशा है।’

अगर उन्हें आप की नीतियां पसंद है तो वे कांग्रेस छोड़कर आप की टिकट पर चुनाव क्यों नहीं लड़ लेते: संदीप दीक्षित

नई दिल्ली दिल्ली चुनाव में आप की जीत की भविष्यवाणी करने वाले कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हान को नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने जवाब दिया है। दीक्षित ने कहा कि अगर उन्हें आप की नीतियां इतनी अच्छी लगती है तो वे कांग्रेस छोड़कर आप की टिकट पर दिल्ली से चुनाव क्यों नहीं लड़ लेते। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हान के दिल्ली चुनाव को लेकर किए गए भविष्यवाणी पर कांग्रेस के ही नेता संदीप दीक्षित ने करारा जवाब दिया है। नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा है कि यहां 70 सीटें हैं विधानसभा की। आम आदमी पार्टी से एक टिकट कटवाकर वह खुद यहां से चुनाव लड़ लें। कहा कि अगर आम आदमी पार्टी आपको इतना पसंद है तो आपको महाराष्ट्र में इन्हें सीटें देनी चाहिए थीं। संदीप दीक्षित ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम इनको दिल्ली की स्थिति पता भी है कि नहीं। अगर आप की इतनी अच्छी नीतियां थीं तो इनके साथ लड़ते महाराष्ट्र में। अपनी सीटें दे देते। अपने इलाके की सीटें दे देते केजरीवाल को। कभी-कभी मैं मानता हूं कि सीनियर लीडर्स का जो भी हो, अगर आपको स्थिति नहीं पता है। इस आदमी ने किस कदर दिल्ली को बर्बाद किया है, अगर ये आपको नहीं पता है तो अपना राय अपने पास ही रखें। वो सीनियर लीडर हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि अगर वे हमारे प्रदेश के बारे में कोई ऐसा बयान करेंगे जिसमें यह दिखता है कि किसी चीज के बारे में वह बिल्कुल नहीं समझते तो उसका जवाब तो हम देंगे। दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हान ने आईएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी, लेकिन अगर आप के साथ गठबंधन होता तो ज्यादा अच्छा होता। चव्हान ने कहा था कि दिल्ली चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और उन्हें उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल ही जीतेंगे।

बृह्नमुंबई महानगरपालिका के चुनाव में शिवेसना अलग चुनाव लड़ सकती है, उद्धव ठाकरे ले सकते हैं बड़ा फैसला

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तस्वीर मुंबई में भी बनती नजर आ रही है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि BMC यानी बृह्नमुंबई महानगरपालिका के चुनाव में शिवेसना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) अलग चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है, लेकिन बड़े नेता ऐसे संकेत दे रहे हैं। महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) शामिल हैं। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने संकेत दिए हैं कि जो हाल दिल्ली में देखा जा रहा है, वैसा मुंबई में भी हो सकता है। खास बात है कि BMC चुनाव कुछ समय में होने हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है, जब महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में एमवीए को महायुति के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। खबरें थीं कि शिवसेना यूबीटी के नेता पार्टी पर अकेले चुनाव लड़ने का दबाव डाल रहे थे। हालांकि, अब तक पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कांग्रेस पर निशाना सामना के संपादक में कहा गया, ‘अब भी मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ही है। कांग्रेस पार्टी मैदान में है और कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी की बजाय केजरीवाल और ‘आप’ पर हमला कर रही है। दिल्ली के लोगों को इस बात पर हैरानी हो रही होगी। जब देश मोदी-शाह की तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा है तो कांग्रेस भाजपा के बजाय ‘आप’ पर कीचड़ उछाल रही है।’ राउत ने यह भी कहा, ‘आप और कांग्रेस INDIA ब्लॉक में शामिल हैं, लेकिन दिल्ली में अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। जो दिल्ली में हो रहा है, वैसा मुंबई में भी हो सकता है।’ खास बात है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और आप ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

कंगना रनौत ने की प्रियंका गांधी की तारीफ, बोलीं- राहुल से काफी अलग हैं उनकी बहन

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ देखने का निमंत्रण दिया है। यह फिल्म उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। कंगना ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को भी यह निमंत्रण दिया है। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कंगना खुद ही बतौर निर्देशक और एक्टर काम कर रही हैं। वह फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार भी निभा रही हैं। कंगना रनौत ने इंटरव्यू में राहुल गांधी के व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने प्रियंका गांधी के स्वभाव को राहुल गांधी से बेहतर बताया। प्रियंका गांधी के साथ संसद में अपनी बातचीत को याद करते हुए कंगना ने कहा, “जब मैं उनसे मिली तो वह मुस्काईं और बोलीं यह हमारी बहुत प्यारी बातचीत थी। मैं बहुत अच्छे से याद करती हूं। वह बहुत शिष्ट हैं। वह अपने भाई के विपरीत हैं। वह निश्चित रूप से समझदार हैं और जो बोलती हैं, वह सही होता है। मुझे उनके साथ बात करना अच्छा लगता है।” कंगना रनौत ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा, “उनके भाई का तो आप जानते ही हैं। उन्होंने मुझे देखकर मुस्कान दी। उन्हें शिष्टाचार का कोई ज्ञान नहीं है। फिर भी मैं उन्हें भी फिल्म देखने का निमंत्रण देती हूं।” ‘इमरजेंसी’ फिल्म में अनुपम खेर, श्रेया तलपड़े, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमण, विशाल नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकारों का प्रमुख योगदान है। यह फिल्म 1975 से 1977 तक इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल और इसके परिणामों पर आधारित है। इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र में एक काले अध्याय की तरह देखा जाता है।

अरविंद केजरीवाल की सीट पर आप की क्या चिंताएं हैं, CEC से आतिशी ने फिर मांगा टाइम

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। अब दिल्ली की सीएम और आप नेता आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर चिंता प्रकट की है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का समय भी मांगा है। आइए जानते हैं कि आखिर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की सीट पर आप की क्या चिंताएं हैं, जिन्हें पार्टी के आलाकमान मिलकर जल्द से जल्द दूर करना चाहते हैं। मिलने का समय मांगते हुए उठाए सवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल मिलने का समय मांगते हुए सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर आपको मिलने का समय देने में ऐतराज क्यों है? उन्होंने कहा कि फ्री और निष्पक्ष चुनाव के लिए आपसे मुलाकात करना जरूरी है। पार्टी को केजरीवाल की सीट को लेकर जो चिन्ताएं हैं, उन पर बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया भी दी है। मिलने की वजह और चुनाव आयुक्त का जवाब आतिशी द्वारा लिखी गई चिट्ठी में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाए जाने और जोड़े जाने का मामला उठाया गया है। आतिशी ने व्यक्तिगत तौर पर इस मुद्दे को उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के दफ्तर से मिलने का समय मांगा था। दफ्तर की तरफ से उप मुख्य चुनाव आयुक्त अधिकारी ललित मित्तल की तरफ से एक पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि कार्यालय मेरी चिट्ठी में लिखे गए तथ्यों की जांच करके पता लगा रहा है। स्थानीय सीईओ के अधिकार क्षेत्र के बाहर का विषय आतिशी ने चिट्ठी में मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल मिलने का समय मांगा है, क्योंकि यह मामला स्थानीय सीईओ के अधिकार क्षेत्र से बाहर के विषय का है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 दिनों से भी कम समय बचा है। इसलिए इस मामले पर मुख्य प्राथमिकता देते हुए विचार करना चाहिए। इस मामले पर अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव हार रहे हैं, इसलिए वोटर लिस्ट को लेकर लगातार बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।   क्या केजरीवाल दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव अमित मालवीय ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल दो सीटों से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। ऐसा कैसे हो सकता है कि सिर्फ नई दिल्ली की वोटर लिस्ट में खामियां हों और बाकी सब ठीक? क्या केजरीवाल अब तक फर्जी वोट के सहारे जीत रहे थे और उनके कट जाने से तड़प रहे हैं? अमित मालवीय ने सवाल करते हुए कहा कि चुनाव जीत कर क्या करेंगे? आप-दा हार रही है। वैसे भी मुख्यमंत्री रहते हुए उनके सचिवालय जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। कोई फाइल साइन नहीं कर सकते थे। प्रधानमंत्री बनने का ख़्वाब देखने वाला अब विधायक बनने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। यह दिल्ली की जनता की वोट की ताकत है।

हम आतिशी से पूछने के लिए आए हैं कि जिस सरकारी आवास पर उनका नाम लिखा हुआ है, यह बंगला किसका है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बातचीत के दौरान कहा,”आतिशी बताएं कि उन्हें कितने बंगले की जरूरत है।” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मथुरा रोड स्थित उस बंगले पर पहुंचे थे, जिसे आतिशी को आवंटित किया गया था। इस बंगले पर आतिशी के नाम का नेम प्लेट भी लगा हुआ था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम आतिशी से पूछने के लिए आए हैं कि जिस सरकारी आवास पर उनका नाम लिखा हुआ है, यह बंगला किसका है। अगर उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया है तो वह शीश महल क्यों मांग रही हैं। अगर उन्हें शीशमहल दिया जा रहा था, तो उन्होंने शीश महल क्यों नहीं लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री को कितने बंगले की जरूरत है। कालकाजी में वह रहती हैं, इस बंगले में कौन रहता है, यह बताने के लिए वह तैयार नहीं हैं। हालांकि, बाहर जो पोस्टर लगे हैं, इससे साफ होता है कि इस बंगले में कौन रहता है। शीश महल पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैंने कहा है कि भ्रष्टाचार के इस शीश महल को म्यूजियम घोषित किया जाना चाहिए। हमारी सरकार बनेगी, तो भाजपा का कोई भी मुख्यमंत्री उस शीश महल में नहीं रहेगा। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आतिशी से चार सवाल भी पूछे हैं। आतिशी बताएं क‍ि 17 ए.बी. मथुरा रोड का बंगला किसको आवंटित है। दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि क्या यह सच नहीं की 17 ए.बी. मथुरा रोड से तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक सरकार चलाई थी, तो आतिशी क्यों नही चला सकतीं। आतिशी बताएं 2015 से 2024 तक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तो फिर 6 फ्लैग स्टाफ रोड को मुख्यमंत्री आवास घोषित क्यों नही किया। आतिशी बताएं क‍ि 17 ए.बी. मथुरा रोड बंगला जो उनको आवंटित है, उसमे कौन रहता है। कंगना रनौत के दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यह तो कंगना रनौत ही बता सकती हैं। अभी स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार नहीं हुई है। आप नेताओं द्वारा मीडियाकर्मियों को शीश महल दिखाने की कोशिश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विजि‍ट कराने तब जा रहे हैं, जब आचार संहिता लग गई। जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन सबसे पहले इसी शीश महल में गए थे। जब राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को पीटा गया, तब इन्हें विजिट कराना याद नहीं आया।

सीएम नायब सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि रोहिंग्याओं को कांग्रेस या इंडी गठबंधन के लोग कहीं ना कहीं संरक्षण देते हैं

चंडीगढ़ देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिंग्याओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरियाणा सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए आरोप लगाया कि रोहिंग्याओं को कांग्रेस या इंडी गठबंधन के लोग कहीं ना कहीं संरक्षण देते हैं। रोहिंग्या अपने देश में जाएं। हम देखते हैं कि पाकिस्तान में विभाजन के बाद हिंदू समुदाय की स्थिति कितनी बदल गई। बांग्लादेश में क्या स्थिति है। इस मुद्दे पर इंडी गठबंधन मौन हो जाता है। वह जुबान के ऊपर इलेक्ट्रॉनिक ताला लगा लेते हैं, कुछ नहीं बोलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि केंद्रीय मंत्रिमंडल से कोई नेता छींक देगा तो तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर देते हैं। विपक्ष की ये हालत है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नेता लोगों की आवाज नहीं उठाते। वे इस देश को कमजोर करने वाले लोगों की आवाज उठाते हैं। सीएम ने आगे कहा कि पीएम मोदी के द्वारा किए गए अच्छे कामों की भी उन्हें चर्चा करनी चाहिए। इन्हें केंद्र सरकार के काम दिखाई नहीं देते। ये जिन सड़कों के ऊपर से चलते हैं उन्हें नरेंद्र मोदी की सरकार ने बनाया है। पीएम मोदी ने लोगों और विपक्ष के लोगों का जीवन सरल बनाया है, उन्हें वो दिखाई नहीं देता। पीएम मोदी ने लगातार एमएसपी बढ़ाकर दी, ये भी विपक्ष को दिखाई नहीं देता। सीएम ने आगे कहा कि यूपी के शासन में यूरिया और डीएपी के दाम बढ़े थे। इन दामों का किसानों के ऊपर बोझ बढ़ा था। उन्होंने आगे कहा कि देश के अंदर आज किसान हित की सरकार है। कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी डीएपी और खाद्य सामग्री के लिए दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष उन लोगों का समर्थन करते हैं जो कहीं ना कहीं पीएम मोदी की नीतियों का विरोध करते हैं।  

मैंने प्रियंका गांधी जी से संसद में मुलाकात की और कहा- ‘आपको फिल्म इमरजेंसी देखनी चाहिए: कंगना रनौत

मुंबई फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से अपनी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ देखने का अनुरोध किया है। इस फिल्म में कंगना भूतपूर्व प्रधानमंत्री और प्रियंका गांधी की दादी इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं। यह फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों में घिर चुकी हैं। इसका मामला बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा था। अब 16 जनवरी को इसे रिलीज किया जाना है। कंगना रनौत ने संसद में प्रियंका गांधी से मुलाकात के दौरान इस फिल्म के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने प्रियंका को फिल्म देखने के लिए कहा है। कंगना ने इस मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने प्रियंका गांधी जी से संसद में मुलाकात की और सबसे पहली बात जो मैंने उनसे कही वह यह थी कि ‘आपको इमरजेंसी देखनी चाहिए।’ प्रियंका जी बहुत विनम्र थीं और उन्होंने कहा, ‘हां, शायद।’ मैंने कहा, ‘आपको यह जरूर पसंद आएगी।'” कंगना रनौत ने यह भी कहा कि उन्होंने इंदिरा गांधी के किरदार को बहुत ही संवेदनशीलता और सम्मान के साथ निभाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही संवेदनशील और समझदारी से किया गया चित्रण है, जिसमें एक व्यक्तित्व और एक ऐतिहासिक घटना को पूरी इज्जत के साथ दर्शाया गया है।” कंगना ने कहा, “मेरे शोध के दौरान, मैंने देखा कि बहुत सारा ध्यान उनके व्यक्तिगत जीवन पर दिया गया था। उनके पति, दोस्तों और विवादास्पद रिश्तों पर। मैंने खुद से सोचा कि एक व्यक्ति में इससे कहीं अधिक होता है। मैंने विशेष ध्यान रखा कि मैं इन पहलुओं में न जाऊं। जब बात महिलाओं की होती है तो उन्हें हमेशा पुरुषों के साथ उनके रिश्तों या सनसनीखेज घटनाओं तक ही सीमित कर दिया जाता है।” आपको बता दें कि इमरजेंसी फिल्म 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा भारत में घोषित आपातकाल की स्थिति पर आधारित है। कंगना रनौत ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और वह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर और श्रेया तलपड़े भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इमरजेंसी फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एआईएमआईएम पार्टी दिल्ली में करीब 10 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही, मनीष सिसोदिया की भी टेंशन बढ़ाएंगे ओवैसी

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच हो, लेकिन कई छोटे दल और निर्दलीय भी जंग को और दिलचस्प बनाने में जुटे हैं। देशभर में मुसलमानों की प्रमुख पार्टी बनने की कोशिश कर रही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) दिल्ली में करीब 10 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। ओखला से जंगपुरा तक पार्टी उन सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है जहां मुस्लिम वोटर्स की आबादी अच्छी है और हार-जीत में उनकी भूमिक अहम है। एआईएमआईएम मुस्तफाबाद और ओखला में दो उम्मीदवारों को उतार चुकी है। पार्टी ने मुस्तफाबाद से दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दिया है तो ओखला में आप नेता अमानतुल्लाह खान के खिलाफ शफाउर रहमान खान को उतारा है। पार्टी दिल्ली दंगों के एक और आरोपी शाहरुख पठान को भी टिकट दे सकती है। इन 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है AIMIM एआईएमआईएम जहां मुस्तफाबाद और ओखला में उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है। इसके अलावा पार्टी बाबरपुर, बल्लिमारान, चांदनी चौक, जंगपुरा, सदर बाजार, मटिया महल, करावल नगर और सीलमपुर में अपने प्रत्याशी लड़ा सकती है। सिसोदिया से अमानतुल्लाह खान तक की बढ़ सकती है चुनौती ओवैसी के ऐसे उम्मीदवारों से ध्रुवीकरण बढ़ने और ‘आप’ को नुकसान पहुंचने की आशंका जाहिर की जा रही है, क्योंकि 2013 से अधिकतर मुस्लिम वोटर्स अरविंद केजरीवाल की पार्टी का साथ देते रहे हैं। खास तौर पर तीन सीटों पर एआईआईएमआईएम ने ‘आप’ की चिंता बढ़ा सकती है जहां पार्टी के तीन प्रमुख चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं। जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, बाबरपुर से मंत्री गोपाल राय और ओखला से सबसे प्रमुख मुस्लिम चेहरे अमानतुल्लाह खान चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस के दमखम लगाने से पहले ही ‘आप’ को नुकसान की आशंका है। ऐसे में यदि ओवैसी मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने में कामयाब होते हैं तो अरविंद केजरीवाल की चिंता बढ़ सकती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet