LATEST NEWS

उपचार के दौरान महिला की मौत, राजस्थान-पाली में जंगली भालू का महिला पर हमला

पाली. पाली जिले के सिरियारी के निकट जूनी फुलाद निवासी संतोष (35) पत्नी रामसिंह रावत रविवार सुबह पर्वत सिंह की धुनी के निकट जंगल में बकरियों के लिए पेड़ की टहनियां लेने गई थी। टहनियां तोड़ते वक्त अचानक इस महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। भालू के अचानक हुए इस हमले से महिला घबरा गई।महिला घबरा गई और जब वह चिल्लाई तो उसकी आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे स्थानीय निवासी  महिला की मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक भालू वहां से भाग चुका था। उपचार के दौरान हुई मौत हमले के दौरान जंगली भालू ने महिला का चेहरा बुरी तरह नोच लिया, जिसके चलते उसे  गंभीर स्थिति में पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया।  बांगड़ अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बेटे की बची जान महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के वक्त मृतका का 8 वर्षीय पुत्र भी कुछ ही दूरी पर मौजूद था जो भालू की आवाज सुनकर वहां से भाग गया जिससे उसकी जान बच गई।

नींबू पानी पर सात दिन चलेंगे पैदल, राजस्थान-केकड़ी से सांवलियाजी की अनूठी जनजागृति पदयात्रा शुरू

केकड़ी. इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक स्पिरिचुअलिज्म मेरठ के तप सेवा सुमिरन परिवार एवं केकड़ी के बढ़ते कदम संस्थान की ओर से आयोजित केकड़ी से चित्तौड़गढ़ जिले के मण्डफिया स्थित सुप्रसिद्ध धर्मस्थल सांवलियाजी मंदिर की जनजागृति उपवास पदयात्रा आज रविवार को केकड़ी से रवाना हुई। पदयात्रा में 8 प्रांतों के 116 पदयात्री शामिल हुए हैं। संकल्प व इच्छाशक्ति से जुड़े इस अनूठे आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इन पदयात्रियों में अधिकांश 70 साल व इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग व कई महिलाएं भी शामिल है। केकड़ी में सुबह 6 बजे सभी पदयात्री महेश वाटिका से घण्टाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां दर्शन व पूजा अर्चना के बाद सांवलिया सेठ के जयकारों के साथ नाचते-गाते यह पदयात्रा विधिवत प्रारंभ हुई। इस पदयात्रा की सबसे अचरज की बात यह है कि इसमें पदयात्री बिना कुछ खाए सात दिन में 225 किमी की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वे सुबह शाम केवल नींबू पानी व शहद का सेवन करेंगें। यह पदयात्रा मेरठ के डॉ गोपाल शास्त्री के निर्देशन व केकड़ी के सुविख्यात अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच के संयोजन में निकाली जा रही है। इससे पूर्व डॉ गोपाल शास्त्री ने शनिवार को रात्रि महेश वाटिका में पदयात्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपवास की पद्धति वैज्ञानिक तरीके से कई जटिल व असाध्य रोगों को ठीक करने में पूर्णतया कारगर है। पदयात्रा संयोजक कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच ने बताया कि यह पदयात्रा केकड़ी से कादेड़ा, बीड के बालाजी, शाहपुरा, मिन्डोलिया, महुआ कलां, भीलवाड़ा, क्यारा के बालाजी पुर, नौगांवा, राशमी, कपासन शनि महाराज मंदिर होती हुई 7 दिसंबर को चित्तौड़गढ़ जिले में मण्डफिया स्थित धर्मस्थल सांवलियाजी मंदिर पहुंचकर पूर्ण होगी। पदयात्रा में राजस्थान के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश सहित आठ प्रांतों के साधक शामिल हैं। उन्होनें बताया कि ये पदयात्री प्रतिदिन लगभग 30-32 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पदयात्रा के समापन पर सांवलियाजी मंदिर में भगवान सांवलिया सेठ बांके बिहारी के दर्शन के बाद साधक अपने व्रत-उपवास का पारणा करेंगे।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अचानक टनल का एक हिस्सा गिर गया और मलबे में चार मजदूर दब, 1 की मौत, 3 घायल

कोटा राजस्थान के कोटा जिले के रामगंज मंडी के मोड़क इलाके में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन टनल का हिस्सा ढह गया। यह टनल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है। इस हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के समय मजदूर टनल के भीतर काम कर रहे थे। अचानक टनल का एक हिस्सा गिर गया और मलबे में चार मजदूर दब गए। अन्य मजदूरों ने मलबे से अपने साथियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद घायल मजदूरों को पहले मोड़क के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर कर दिया गया। टनल के निर्माण की खास बातें टनल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का अहम हिस्सा है और इसे मुकुंदरा टाइगर रिजर्व (दरा) के पास पहाड़ियों के नीचे बनाया जा रहा है। यह टनल 4.9 किमी लंबी होगी और 8 लेन की इस सुरंग पर 1200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। टनल को विशेष रूप से ग्रीन कॉरिडोर के रूप में डिजाइन किया गया है, जिससे वन्यजीवों की आवाजाही में कोई बाधा न हो। इसके ऊपर से वन्यजीव, विशेष रूप से बाघ, गुजर सकेंगे, जबकि नीचे से वाहन गुजरेंगे। इसे साउंडप्रूफ तकनीक से बनाया जा रहा है ताकि गाड़ियों की आवाज़ से वन्यजीव प्रभावित न हों। टनल में दो समानांतर सुरंगें बनाई जा रही हैं, जिनमें से एक वाहन आने और दूसरी वाहन जाने के लिए होगी। प्रत्येक सुरंग चार-चार लेन की होगी। सुरंग का 3.3 किमी हिस्सा पहाड़ के नीचे और 1.6 किमी बाहरी संरचना के रूप में बनाया जाएगा। अधिकारियों की प्रतिक्रिया घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एनएचएआई के सहायक अभियंता राकेश मीणा ने बताया कि टनल का निर्माण ऑस्ट्रेलियाई इंजीनियरों की देखरेख में अत्याधुनिक तकनीक से किया जा रहा है। ब्रीफिंग के लिए इकट्ठा हुए थे मजदूर हादसे के समय मजदूर निर्माण स्थल पर काम शुरू करने से पहले ब्रीफिंग के लिए इकट्ठा हुए थे। टनल का हिस्सा गिरने से इलाके में अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

राइजिंग राजस्थान के आयोजन को सफल बनाने के लिए आगामी दस दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेंगे: भजनलाल

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि आगामी राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन में परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय देंगे और सम्मेलन के जरिये राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। श्री शर्मा ने राइजिंग राजस्थान को लेकर अपना दूसरा संकल्प लेते हुए यह बात कही। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा राइजिंग राजस्थान के आयोजन को सफल बनाने के लिए आगामी दस दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में हमारे परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय देंगे और प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रसिद्ध थेवा कला, मीनाकारी, ब्लू पॉट्ररी, बंधेज सहित विभिन्न हस्तशिल्प देश-दुनिया में विशेष पहचान रखते हैं। राज्य सरकार राज्य के हस्तशिल्प कारीगरों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने तथा हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन से राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को नई उंचाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में निवेशकों का समिट के प्रति रूझान यह दर्शाता है कि राजस्थान विश्व में निवेश के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में तेजी से ऊभर रहा है।  

सिर कलम करने की धमकी, राजस्थान-अजमेर की दरगाह विवाद के वादी विष्णु गुप्ता को कनाडा से आया कॉल

अजमेर. अजमेर दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने फोन पर कहा कि तेरा सर कलम कर दिया जाएगा, गर्दन काट दी जाएगी। तूने अजमेर दरगाह का केस फाइल करके बहुत बड़ी गलती कर दी। जानकारी के अनुसार विष्णु गुप्ता को दो अलग-अलग नंबरों से धमकी दी गई। इनमें से एक कॉल कनाडा और दूसरा भारत से आया है। धमकी भरे फोन कॉल के बाद गुप्ता ने तुरंत नई दिल्ली के बाराखंबा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमकियों से डरने वाले नहीं विष्णु गुप्ता ने धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम ऐसे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम कानून के दायरे में रहकर काम कर रहे हैं और कोर्ट जाना हमारा अधिकार है। अजमेर दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर था, है और रहेगा। हम अपने मंदिरों को वापस लेने के लिए न्यायालय के माध्यम से संघर्ष जारी रखेंगे। क्या है मामला? अजमेर दरगाह में महादेव मंदिर होने के दावे पर विष्णु गुप्ता ने अदालत में याचिका दाखिल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संकट मोचन महादेव मंदिर को तोड़कर वहां दरगाह बनाई गई। इस मामले में अदालत ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर 20 दिसंबर 2024 को सुनवाई की तारीख तय की है।

बीजेपी अध्यक्ष पर पूर्व कांग्रेस नेता ने किया हमला, राजस्थान-उद्योग मंत्री राज्यवर्धन का नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार

जयपुर. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा राज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में आम आदमी की सुरक्षा पर एक गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया है। जूली ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य कि बात है कि सत्तारूढ़ पार्टी अध्यक्ष को अपनी सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग करनी पड़ रही है, जबकि यह राजस्थान सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है, लेकिन मुख्यमंत्री जी को तो राजस्थान का उदय करने की चिंता है, प्रदेश की कानून व्यवस्था की कोई परवाह नहीं है। अब तो इनके पार्टी प्रमुख तक सुरक्षित नहीं है। जूली ने कहा कि भाजपा राज में अपराधियों के भीतर डर खत्म हो चला है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ जिस तेजी से बढ़ रहा है। उससे आम जन में चिंता व्याप्त है। जब सत्ताधारी दल के मुखिया जो राज्य सभा सांसद भी हैं। यदि वे ही संसद सत्र के चलते हुए असुरक्षित हैं तो फिर समझा जा सकता है कि प्रदेश की जनता किस कदर असुरक्षित होगी। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने क्या कुछ कहा नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी का जवाब देते हुए देर रात कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली छापने की लालच में जल्दबाजी कर गए। उन्होंने यह चेक नहीं करवाया कि वह धमकी देने वाला आदमी कौन था? राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा की धमकी देने वाले को हमारी सरकार द्वारा मात्र 2 घंटे में पकड़ लिया गया। पकड़ने के बाद जो सामने आया वह चौंकाने वाला है, क्योंकि वह आदमी जिसने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को धमकी दी है, वह कांग्रेस का जिला महासचिव रह चुका है। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यह भी कहा कि उस व्यक्ति का 2012 में लोकसभा का पास बना था। वह व्यक्ति दो बार कलेक्टर को और कई विधायकों को भी धमकी दे चुका है। आगे बोलते हुए राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हम पर उंगली उठा रही है। जिस पार्टी के राज में एक छोटी बच्ची का बलात्कार कर भट्टी में फेंक दिया गया था, आज वह पार्टी हम पर उंगली उठा रही है। जिस पार्टी के राज में उनकी खुद की महिला विधायक ने कहा था कि मैं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं, यह वही पार्टी आज सवाल उठा रही है। जिसकी खुद के विधायकों को पुलिस की घेराबंदी में रहना पड़ता था। यह वह पार्टी सवाल उठा रही है जो सरकार बचाने के लिए 5 साल तक जनता के पैसे से फाइव स्टार होटल में मौज काटती रही, आज इनको इतना दर्द क्यों है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस व्यक्ति के धमकी देने और पकड़े जाने का इसका सीधा संबंध कहीं नशे के कारोबार से तो नहीं है।

इन्वेस्टरों की समस्या और पेपर लीक पर होगी बगावत!, राजस्थान-किरोड़ी ने बढ़ाई बीजेपी-अफसरों की टेंशन

जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार इन दिनों इनवेस्टमेंट समिट की तैयारियों में व्यस्त है। लेकिन इसी बीच उनके कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक बड़ा बयान दे दिया है कि वे उपचुनावों की हार के लिए जिम्मेदार लोगों का जल्द खुलासा करेंगे। किरोड़ी के इस बयान ने निश्चित रूप से बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। सियासी जानकार कह रहे हैं कि ‘बाबा’ किरोड़ी का धमका होगा तो इसकी जद में सरकार के कई अफसर और मंत्री भी आ सकते हैं। इनवेस्टमेंट समिट से पहले किरोड़ी लाल के इस खुलासे से प्रदेश के सियासी माहौल पर बड़ा असर आएगा। किरोड़ी के पास मुद्दों की कमी नहीं किरोड़ी लाल मीणा के पास मुद्दों की कोई कमी नहीं है। दौसा उपचुनाव में भाई जगमोहन मीणा की हार के बाद किरोड़ी का यह बयान काफी चर्चाओं में आया था जिसमें उन्होंने कहा था -‘गैरों में कहां दम था, मुझे हमेशा जयचंदों ने ही मारा।’ वह इस बात के स्पष्ट संकेत दे चुके हैं कि उनके भाई की हार के पीछे बीजेपी के लोग ही जिम्मेदार हैं। इनवेस्ट में समिट से पहले पीड़ित निवेशकों को सामने ला रहे वहीं इनवेस्टमेंट समिट से ठीक पहले किरोड़ी लाल मीणा शुक्रवार को एक एनआरआई निवेशक को लेकर एसीबी दफ्तर पहुंच गए। जहां उन्होंने एसीबी पर भी बड़े आरोप लगा दिए। एसीबी हैड डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा से मुलाकात के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी सरकार इस मामले को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि कहा मैंने सीएम भजनलाल शर्मा से कह दिया। इसके बाद भी 92 साल का बुजुर्ग एसीबी के दरवाजे पर खड़ा है। मैं इसे उचित नहीं मानता, यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हमारी सरकार संवेदनशील है, लेकिन यहां पर न जाने संवेदन शून्यता क्यों है? यह मेरे भी समझ से बाहर है। पेपर लीक, डीओआईटी में एफआईआर को लेकर भी सक्रिय इसके साथ ही किरोड़ी लाल मीणा डीओआईटी और पेपर लीक मामलो को लेकर भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। डीओआईटी में भ्रष्टाचार को लेकर वे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म से मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि सरकार की तरफ से उनके ज्ञापन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पेपर लीक में भी किरोड़ी एसआई भर्ती निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे तमाम मुद्दे किरोड़ी लाल मीणा के पास हैं। जिन्हें लेकर आने वाले दिनों में वे अपने चिरपरिचित सियासी अंदाज में नजर आएंगे।

गर्म सलाखों से दागकर घसीटा और सिर मुंडवाया, राजस्थान-बूंदी में महिला से हैवानियत

बूंदी. बूंदी जिले में एक महिला को डायन बताकर गर्म सलाखों से दागने का मामला सामने आया है। डायन बताकर महिला का सिर तक मुंडवा दिया और गरम-गरम भालो से जगह-जगह झूलसाया गया और मुंह काला कर पेड़ पर बांध दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उसे पूरे गांव में घुमाया गया। महिला की हालत सही नहीं होने पर पूरा मामला उजागर हो गया और मामला पुलिस तक पहुंचा। इस पर महिला के परिजनों ने हिंडोली थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल मुआयना करवाया है और आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बूंदी महिला अनुशासन सेल के एएसपी जसवीर मीणा ने बताया कि पीड़िता नंदू बाई के साथ घटना घटित हुई है। हिंडोली थाना में रिपोर्ट दी गई है। जिसमें बताया कि नंदू बाई की मौसी की लड़की राधा बाई का पेट अधिकांश समय तक दर्द में रहता था। राधाबाई अधिकतर बार जहाजपुर क्षेत्र के खास हाली का झोपड़ा बापजी के स्थान पर आती जाती रहती थीं। वहां से भोपा ने बताया कि उसका पेट दर्द इस वजह से होता है कि उसकी मौसी नंदू बाई के शरीर में बुरी आत्मा है और वही पेट में आती है। इस भोपा यानी तांत्रिक द्वारा नंदू बाई के शरीर में बुरी आत्मा बताकर उसे वहां पर बुलाया गया। इस पर परिवार के लोग नंदू बाई को डायन बताकर भोपा के पास लेकर गए। यहां पर भोपा ने महिला पर डायन बताकर उसके साथ तांत्रिक क्रियाएं की और जगह-जगह से लोहे के भाले और चिमटे से उसे दाग दिया। उसके बाल काटे गए और उसे प्रताड़ित किया गया। पूरे मामले में हिंडोली थाने को मौके पर भेजकर पीड़िता को अपने कब्जे में लिया है और उसका मेडिकल मुआयना करवाया गया है। मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक तस्कर हथियार सहित गिरफ्तार, राजस्थान-भरतपुर में QRT 5 और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़

भरतपुर. भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र के गांव रौनीजा में QRT 5 पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान पांच तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक तस्कर को घायल अवस्था में पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन गायों को मुक्त कराया और एक पिकअप गाड़ी जब्त की। QRT 5 प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रौनीजा गांव के श्मशान घाट के पास देर रात गौ तस्कर गायों को पिकअप में लाद रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। अंधेरे का फायदा उठाकर पांच तस्कर भागने में सफल रहे, लेकिन दीवार फांदते समय घायल हुए एक तस्कर को सर्च ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर के पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया। गौवंश को कराया मुक्त पुलिस ने गौ तस्करों के चंगुल से आधा दर्जन गायों को मुक्त कराकर एक पिकअप गाड़ी जब्त की है।  आरोपी की पहचान गिरफ्तार गौ तस्कर की पहचान हरियाणा के गांव उटावड़ निवासी सलाम के रूप में हुई है। उसने फरार अपने पांच अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जो हरियाणा, डीग और भरतपुर जिले के निवासी हैं। इलाज के लिए रेफर घायल आरोपी को पहले नदबई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।  QRT 5 का गठन गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने QRT 5 का गठन किया था। टीम में प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा सहित साधुराम, अभिषेक, दामोदर और दीपू जैसे पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस मुठभेड़ और कार्रवाई ने भरतपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती को और मजबूत किया है।

नए कानूनों से सामंजस्य पर चर्चा, राजस्थान-जोधपुर में पुलिसिंग विथ एक्सीलेंस इश्यू एंड-वे फॉरवर्ड सम्मेलन

जोधपुर. जोधपुर पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में शनिवार को पुलिसिंग विथ एक्सीलेंस इश्यू एंड वे फॉरवर्ड सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस एक दिवसीय सम्मेलन में पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद रहें। इसके लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया। इसमें पुरुष पुलिसकर्मी ट्राउजर, शर्ट, टाई व ब्लेजर पहन कर आएं, जबकि महिलाओं के लिए ब्लेजर व साड़ी का ड्रेस कोड रखा गया था। कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि पूर्व एडीजीपी और सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस के सामने आ रही है। चुनौतियां वर्तमान समय में नए कानून लागू हुए हैं और पुलिस नए कानून के साथ सामंजस्य से बिठाते हुए कैसे काम कर सकती है, इसको लेकर इस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने यह सराहनीय प्रयास किया, क्योंकि जिस तरीके से नए कानून आने के बाद पुलिस के सामने कई चुनौतियां आ रही थी, ऐसे में बेहतर पुलिसिंग के लिए अधिकारियों को कांफ्रेंस की आवश्यकता थी। इसीलिए यह आयोजन की शुरुआत हुई और आने वाले समय में इस तरीके से कॉन्फ्रेंस होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस के सामने कई तरह की समस्याएं हैं। ट्रैफिक में भी कई तरह की समस्या है। इन समस्याओं को लेकर ही आज की कांफ्रेंस आयोजित की गई है। ट्रैफिक में कैसे हादसों को कंट्रोल किया जाए, इसके बारे में भी विस्तार चर्चा होगी और किस प्रकार से साइंटिफिक रूल का इस्तेमाल किया जाए और ट्रेंड किया जाए। किस तरीके से समाज को इंवॉल्व किया जाए, लोगों को इंवॉल्व किया जाए, ड्राइवरस को इंवॉल्व किया जाए और सेफ ड्राइविंग के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इस तरह के कई इश्यूज है, उनपर आज इस कांफ्रेंस में चर्चा की जाएगी।

नमाज पर पाबंदी की उठी मांग, राजस्थान-अजमेर दरगाह के बाद अब ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ गरमाया

अजमेर. देश की सबसे प्राचीन मस्जिदों में से एक अढ़ाई दिन का झोपड़ा के पीछे ढेर सारे विवाद हैं। इस बार विवाद नमाज को लेकर है। दरअसल, पिछले दिनों से हिंदू और जैन संत यहां आकर जबरन नमाज़ पढ़ने का विरोध जता चुके हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के गर्भगृह और बाहर की दिवारों के खंभों पर साफ-साफ हिंदू-जैन मंदिर शैली में देखे जा सकते हैं। दरअसल, साल की शुरुआत में जब एक जैन साधु अढ़ाई दिन के झोपड़े को देखने के लिए जा रहे थे। तब उनको समुदाय विशेष के लोगों ने रोक दिया था। इसके बाद विवाद बढ़ा, क्योंकि अढ़ाई दिन का झोपड़ा एक पर्यटन स्थल है, जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व विभाग की है। इस घटना के बाद अजमेर सहित देश भर के जैन समुदाय ने प्रशासन के सामने अपत्ति दर्ज कराई थी। क्या है अढ़ाई दिन का झोंपड़ा? दरअसल ‘अढ़ाई दिन का झोंपड़ा’ 1192 ईंस्वीं में अफगान सेनापति मोहम्मद गोरी के आदेश पर कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था। असल में इस जगह पर एक बहुत बड़ा संस्कृत विद्यालय (स्कूल) और मंदिर थे, जिन्हें तोड़कर मस्जिद में बदल दिया गया था। अढ़ाई दिन के झोपड़े के मुख्य द्वार के बायीं ओर संगमरमर का बना एक शिलालेख भी है, जिसपर संस्कृत में उस विद्यालय का जिक्र किया गया है। इस मस्जिद में कुल 70 स्तंभ हैं। असल में ये स्तंभ उन मंदिरों के हैं, जिन्हें धवस्त कर दिया गया था, लेकिन स्तंभों को वैसे ही रहने दिया गया था। इन स्तंभों की ऊंचाई करीब 25 फीट है और हर स्तंभ पर खूबसूरत नक्काशी की गई है। 90 के दशक में यहां कई प्राचीन मूर्तियां ऐसे ही बिखरी पड़ी थीं, जिन्हें बाद में संरक्षित किया गया। लंबी है इसकी कहानी अढ़ाई दिन का झोपड़ा नाम की लंबी कहानी है। माना जाता है कि तब मोहम्मद गोरी पृथ्वीराज चौहान को हराने के बाद अजमेर से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे वास्तु के लिहाज से बेहद उम्दा हिंदू धर्मस्थल नजर आए। गोरी ने अपने सेनापति कुदुबुद्दीन ऐबक को आदेश दिया कि इनमें से सबसे सुंदर स्थल पर मस्जिद बना दी जाए. गोरी ने इसके लिए 60 घंटों यानी ढाई दिन का वक्त दिया। गोरी के दौरान हेरात के वास्तुविद अबु बकर ने इसका डिजाइन तैयार किया था। जिसपर हिंदू ही कामगारों ने 60 घंटों तक लगातार बिना रुके काम किया और मस्जिद तैयार कर दी।

पुरानी रंजिश को लेकर मां को भी पीटा, राजस्थान-अलवर में सरकारी स्कूल के लेक्चरार पर बरसाए लट्ठ

अलवर. कठूमर थाना क्षेत्र के पावटा गांव में पुरानी रंजिश के चलते सरकारी स्कूल के लेक्चरार पर जानलेवा हमला हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ोदा कान में कार्यरत लेक्चरार रामावतार मीणा पर लगभग 15-16 लोगों ने लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रामावतार को पहले कठूमर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से उन्हें अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पावटा गांव निवासी घायल रामवतार मीणा ने बताया कि वह अपने पिता टन्डुराम मीणा को खेत पर रोटी देकर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोग यादराम मीणा पुत्र राधाकृष्ण, हरिसिंह पुत्र राधाकृष्ण, बेनी प्रसाद, घनश्याम पुत्र यादराम राकेश पुत्र यादराम सहित करीब 15 से 16 लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रही रामवतार मीणा की मां विषणी देवी जब अपने बेटे को बचाने के लिए पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में घायल रामअवतार मीणा के सिर,पैर और हाथ की उंगलियों पर गहरी चोट आई है, जिसका राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय जिला अस्पताल अलवर में उपचार जारी है। रामावतार मीना ने हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1 महीने रामावतार ने बताया कि एक महीने पहले उनके पिता ट्रैक्टर से खेत जा रहे थे, तब रास्ते को लेकर इन आरोपियों से विवाद हुआ था। तब यह मामला आपसी समझाइश के बाद सुलझ गया था, लेकिन हमलावरों ने रंजिश रखते हुए इस हमले को अंजाम दिया। बहरहाल पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हत्या कर कुचला गया चेहरा, राजस्थान-अलवर में महिला के शव की शिनाख्त में जुटी चार थानों की पुलिस और डीएसटी

अलवर. विजय मंदिर थाना क्षेत्र के प्रतापबंध के पास बायोडायवर्सिटी पार्क के नजदीक झाड़ियों में सोमवार देर शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 40 वर्षीय महिला का है, जिसका चेहरा कुचल दिया गया था। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करके शव को वहां फेंका गया है। स्थानीय लोगों ने प्रतापबंध के पास झाड़ियों में सोमवार शाम को एक महिला का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान मौके पर खून से सना पत्थर बरामद हुआ, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई। महिला की पहचान के लिए विजय मंदिर थाना, कोतवाली थाना, एनईबी थाना और वैशाली नगर थाना की पुलिस टीमों के साथ डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) भी मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों को सूचना भेजी गई है। शव की पहचान के लिए विभिन्न जगहों से आए लोग भी उसकी नहीं कर पाए हैं। पुलिस ने मंदिर के पुजारी, वन विभाग के कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या घटनास्थल पर ही की गई है क्योंकि जिस पत्थर से चेहरा कुचला गया, वह घटनास्थल से ही बरामद हुआ है। हालांकि महिला का शव वहां तक कैसे पहुंचा, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, लेकिन अब तक कोई विशेष सुराग नहीं मिला है। विजय मंदिर थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया, “महिला की शिनाख्त के लिए राजस्थान और हरियाणा में गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। सभी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।” इधर पुलिस टीमों ने अपनी जांच तेज कर दी है। डीएसटी टीम और चार थानों की पुलिस महिला की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

वन स्टेट-वन इलेक्शन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस, राजस्थान-निकाय चुनावों पर सरकार चुप

जयपुर. राजस्थान में भाजपा वन स्टेट, वन इलेक्शन के फार्मूले पर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। प्रदेश में 59 निकायों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। यहां चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किए गए हैं बल्कि सरकार ने प्रशासक लगा दिए हैं। सरकार ने पिछले साल संकेत दिए थे कि वे पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ करवाना चाहते हैं लेकिन कानून में कोई संशोधन नहीं हुआ। ऐसे में कांग्रेस अब इस मामले को कोर्ट से निपटाने पर भी विचार कर रही है। शहरी विकास एवं आवास (यूडीएच) मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने दो महीने पहले संकेत दिया था कि शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2025 में एक साथ कराए जाएंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले बजट में घोषणा की थी कि राज्य भर में स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। हालांकि राज्य सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है न ही आयोग को इस बारे में कोई चिट्ठी लिखी गई है। ऐसे में अब कांग्रेस इस मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। मौजूदा संवैधानिक व्यवस्था में जो कानून है, उसमें पंचायत और निकाय चुनाव 6 महीने से ज्यादा टाले नहीं जा सकते। सूचियां तैयार करने में जुटा राज्य निर्वाचन आयोग हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक वार्ड के लिए आवश्यक समझे जाने वाले मतदान केंद्रों का चयन करें और आगामी नगर निकायों के चुनावों के लिए मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित करें लेकिन कांग्रेस का कहना है कि चुनाव करवाने हैं तो अब तक मतदाता सूची प्रकाशित हो जानी चाहिए थी। अभी तक वोट लिस्ट ही नहीं बनी- डोटासरा इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का कहना है कि मौजूदा लोकसभा में केंद्र सरकार कानून में बदलाव करती है तो अलग बात है नहीं तो हम चुनाव करवाने के लिए जनता के बीच भी जाएंगे, हाईकोर्ट भी जाएंगे और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। डोटासरा ने कहा- बीजेपी इस मामले में पूरी तरह से फेल है। प्रदेश में 59 नगर परिषदों के चुनाव हो जाने चाहिए थे लेकिन अभी तक वोट लिस्ट ही नहीं बनी, आरक्षण की कोई बात भी नहीं हुई। वन स्टेट, वन इलेक्शन की मुंह जुबानी बातें हो रही हैं, कानून में कोई संशोधन नहीं हुआ। ये दिल्ली की पर्ची की तरफ देख रहे हैं, दिल्ली की पर्ची अभी आई नहीं। डोटासरा ने कहा कि जब तक दिल्ली की पर्ची नहीं आएगी तब तक ये प्रशासक लगाकर बैठे रहेंगे। जनवरी में ग्राम पंचायतों के जो चुनाव होने हैं, उसमें भी ये प्रशासक लगा देंगे। आज की तारीख में सरकार का सबसे बड़ा फेल्योर है तो वह यह कि सरकार में ब्यूरोक्रेसी हावी है और जनता की बात कोई नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीने से राजस्थान में जो अनिर्णय की स्थिति है, वह जनता के लिए घातक है। कानून में संशोधन किया नहीं, निर्वाचन आयोग पंगू बना बैठा है। अब तक सरकार को कह देना चाहिए था कि वोटर लिस्ट तैयार कर ली है, हम चुनाव करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जो मौजूदा लोकसभा का सत्र है, इसमें कोई कानून में बदलाव करते हैं तो अलग बात है, नहीं तो हम चुनाव करवाने के लिए हाईकोर्ट भी जाएंगे और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

शिव विधायक भाटी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, राजस्थान-जैसलमेर की ओरण भूमि हमारी पूज़्यनीय और अस्तित्व का भी प्रतीक

जैसलमेर. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर-जैसलमेर ओरण भूमि को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसी ओरण भूमि को लेकर रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि यह ओरण भूमि हमारे लिए पूजनीय स्थल है। यहां सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन भी इस मामले को लेकर लीपापोती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इस ओरण भूमि को लेकर लिखित में कोई चीज नहीं आती, तब तक यह मुद्दा इसी तरह चलता रहेगा और हमारी विरासत है सांस्कृतिक धरोहर है। हम सब का कर्तव्य है कि इस बचाया जाए। वहीं डिस्कॉम की ओर से किसानों को बिजली नहीं देने के मामले को लेकर रविंद्र सिंह भाटी ने कल बाड़मेर-जैसलमेर के डिस्कॉम कार्यालय गए और अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में आज सबसे बड़ा विद्युत उत्पादन क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर है। वहां पर सबसे बड़ा संकट बिजली का है। जो क्षेत्र सबसे ज्यादा बिजली देता है, वही दीए तले अंधेरा जैसा मामला है। उन्होंने कहा कि वहां के किसान त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। सरकार लगातार कहती रही है कि हम किसानों को 6 घंटे बिजली देंगे, लेकिन 6 घंटे तो बहुत दूर की बात 1 घंटे भी बिजली पूरी नहीं मिल पाती, जिससे किसानों को फसल बुवाई के लिए और पिलाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि मैं एक-एक जीएसएस पर गया और वाक्य में ही वहां पर कई तरह की लापरवाहियां सामने आई है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं डिस्कॉम के चीफ से भी मिला और मैं सख्त रूप से कहा है कि यह जो समस्या है उसका निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए अन्यथा डिस्कॉम के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वहीं सरकार के लापरवाह अधिकारियों को सरकार अधिकांश से बाड़मेर जैसलमेर लगा देती है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्तमान और पिछली सरकार है बाड़मेर जैसलमेर को डस्टबिन समझ के रखा है। जो भी लापरवाह अधिकारी होते हैं, उनको बाड़मेर जैसलमेर लगा दिया जाता है जोकि गलत है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet