LATEST NEWS

छत्तीसगढ़ में अब एंट्रेंस और भर्ती परीक्षाओं का सिलसिला शुरू, व्यापमं ने इन परीक्षाओं की तारीखें पहले ही की घोषित

रायपुर छत्तीसगढ़ में स्कूल और यूनिवर्सिटी के एग्जाम के बाद अब एंट्रेंस और भर्ती परीक्षाओं का सिलसिला शुरू होने वाला है। व्यापमं ने इन परीक्षाओं की तारीखें पहले ही घोषित कर दी हैं। PAT, PET, PPT, P-MCA, प्री बीएड-डीएड और भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को इन एग्जाम में शामिल होने के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे। कैंडिडेट्स के लिए राहत की बात यह है कि सभी इन परीक्षाओं के आवेदन निशुल्क होंगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र भर सकते हैं और प्रवेश परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां करना होगा आवेदन इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए व्यापमं की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं। इन परीक्षाओं के जरिए छत्तीसगढ़ के छात्रों को अपने पसंदीदा कोर्स और भर्ती परीक्षा में शामिल होकर लॉगिन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान-     जब आप ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भर रहे हों, तो कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखें।     सबसे पहले, अपनी जानकारी सही से भरें, जैसे नाम, जन्मतिथि, और शैक्षिक योग्यता, क्योंकि गलती से फॉर्म रद्द हो सकता है।     फॉर्म भरने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज (जैसे 10वीं/12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो) तैयार रखें।     यह सुनिश्चित करें कि फोटो और सिग्नेचर सही साइज में हो। फॉर्म भरने से पहले निर्देश अच्छे से पढ़ लें और अगर फीस भरनी हो तो उसे सही से भरें।     अगर त्रुटि सुधार का समय मिले, तो फॉर्म चेक करके सुधारें।     फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार फिर से सारी जानकारी चेक करें, ताकि कोई गलती न हो। परीक्षा केंद्र का चयन भी सही से करें।

आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा का जारी हुए रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

 नई दिल्ली      इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है. जो उम्मीदवार कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA) मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक IBPS वेबसाइट – https://www.ibps.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं. आईबीपीएस क्लर्क मेन्स 2025 आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा पिछले साल अक्टूबर में आयोजित की गई थी. यहां जाने मार्क्स पैटर्न सामान्य/वित्तीय जागरूकता: 50 प्रश्न -50 अंक – 35 मिनट की अवधि सामान्य अंग्रेजी: 40 प्रश्न – 40 अंक -35 मिनट की अवधि तर्क क्षमता एवं कंप्यूटर योग्यता PART 1: 10 प्रश्न (प्रत्येक 2 अंक) PART 2: 40 प्रश्न (प्रत्येक 1 अंक) कुल अवधि: 45 मिनट कैसे चेक करें IBPS Clerk Mains Result 2025     आधिकारिक रूप से जारी होने पर अपना परिणाम देखने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें:     आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in पर जाएं.     होमपेज पर ‘सीआरपी – सीएसए-XIV के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें.     अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे कि आपका पंजीकरण नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें.     कैप्चा दर्ज करें.     अपना परिणाम देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें  

भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आज से आवेदन शुरू

नई दिल्ली भारतीय नौसेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. नौसेना ने अग्निवीर एसएसआर (SSR) और अग्निवीर एमआर (MR) भर्ती 02/2025 और 02/2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2025 तय की गई है. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जरूरी योग्यता अग्निवीर एमआर पदों के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) पास होना आवश्यक है. वहीं, एसएसआर पदों के लिए 12वीं में गणित और भौतिकी अनिवार्य विषयों के साथ कंप्यूटर साइंस/रसायन विज्ञान/जीवविज्ञान में से कोई एक विषय होना जरूरी है. उम्र सीमा आयु सीमा की बात करें तो अग्निवीर 02/2025 बैच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 सितंबर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच होना चाहिए. वहीं, 01/2026 बैच के लिए 1 फरवरी 2005 से 31 जुलाई 2008 के बीच और 02/2026 बैच के लिए 1 जुलाई 2005 से 31 दिसंबर 2008 के बीच जन्म हुआ होना चाहिए. इतना देना होगा आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये जमा करने होंगे. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है. ध्यान रहे, बिना शुल्क भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. कैसे करें आवेदन स्टेप 1: उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: फिर उम्मीदवार होम पेज पर “Agniveer Applications Open. Click here to Apply” लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: अब नया पंजीकरण करने के लिए “Register” पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें. स्टेप 4: इसके बाद लॉग इन करके मांगी गई अन्य जानकारी भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें. स्टेप 5: फिर उम्मीदवार तय आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें. स्टेप 6: अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर आगे के लिए सेव रख लें.  

BHU में ग्रुप C जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की तरफ से बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. विश्वविद्यालय ने ग्रुप C जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कुल 199 पदों में जनरल के लिए 80, EWS के लिए 20, OBC के लिए 50, SC के लिए 28, ST के लिए 13 और दिव्यांग श्रेणी के लिए 8 पद आरक्षित हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को सेकंड डिवीजन से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है और कंप्यूटर में कम से कम 6 महीने का प्रशिक्षण या AICTE से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए. नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है. जबकि OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की छूट मिलेगी. आवेदन शुल्क जनरल, EWS और OBC के लिए 500 है जबकि SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए निशुल्क है. फीस का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से किया जा सकता है. चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. ​​आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद उसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रार, भर्ती एवं मूल्यांकन प्रकोष्ठ, होलकर हाउस, बीएचयू, वाराणसी – 221005 (यूपी) के पते पर भेजना होगा.​ अधिक जानकारी के लिए BHU की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

करियर के लिए प्लानिंग जरूरी

अपने लिए सही करियर चुनने का मौका हर युवा को मिलता है, परंतु इसके लिए आप में अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से सही फैसला लेना बेहद जरूरी है। वास्तव में इसकी तैयारी हम अपने शैक्षणिक काल में विषयों के चुनाव से ही आरंभ कर देते हैं। कभी-कभी इसमें लिया गया गलत निर्णय पूरे जीवन को प्रभावित करता है… अवसर को पहचानना सीखें:- कई बार जिंदगी हमें गलत फैसलों को भी ठीक करने का मौका देती है, जो हमारे जीवन की दिशा बदल सकता है। यदि आप सावधान हैं तो मिल रहे उन अवसरों को लपक सकते हैं। सवाल यह उठता है कि अब उस अवसर को पहचाना कैसे जाए। इसमें करियर काऊंसलर आप की मदद कर सकते हैं। समझें मनोविज्ञान:- हम में से अधिकांश ऐसा करते हैं कि दोस्तों ने जो विषय लिए हैं वही लेने हैं और कई वर्ष बाद जा कर महसूस होता है कि यह लाइन हमारे लिए नहीं थी। यदि हमने अपने लिए कोई ड्रैस भी खरीदनी है, तो उसके लिए कई बार सोचते हैं, कई दुकानें घूमते हैं, जबकि उस ड्रैस को हम मात्र 10-20 बार ही पहनते हैं। फिर करियर की जिस राह ने वर्षों तक हमारा हाथ थामना है, उसे हम दूसरों की नकल कर अपना लेते हैं, जबकि करियर ही तो हमें हमारे सपनों की राह तक ले जाता है। करें विश्लेषण:– अपनी स्ट्रैंथ, हॉबी एवं पैशन का विश्लेषण करें और समाज में एक खास शख्सियत के रूप में अपना नाम बनाएं। यदि समाज की बुराइयां आपको व्यथित करती हैं तो रिर्पाेटिंग में जाएं और यदि पुरानी चीजों को समझना और गहराई से चिंतन करना भाता है तो पुरातत्व विभाग में जाएं। यदि आपको लोगों से मिलना और उन्हें मोटीवेट करना पसंद है, तो एच.आर. मैनेजर, मार्कीटिंग मैनेजर, शिक्षक, काऊंसलर या टूर गाइड जैसे करियर में किस्मत आजमाएं। यदि आपकी दिलचस्पी भवनों और स्थापत्य कला में है तो सिविल इंजीनियर के रूप में अपना करियर चुनें। चाह सफलता और दौलत की:- आज युवा वह करियर चुनना चहते हैं, जिसमें ढेर सारा पैसा और सफलता के अवसर भी हों। सिनेमा की फंतासी उनके इस ख्वाब को अधिक हवा देती है परंतु सफलता का पैमाना तो पत्रकारों, लेखकों, शैफ या काऊंसलर्स की लाइफ में भी होता है। सिर्फ डॉक्टर, वकील या इंजीनियर ही सफल व्यक्तित्व वाले नहीं माने जा सकते। जरूरत तो इस बात की है जो भी करियर आप चुनें, उससे शिद्दत से जुड़ें और सफलता के नए आयाम तलाशें।  

High-Paid Medical Course: दसवीं के बाद किन मेडिकल कोर्स में होती है बंपर कमाई

दसवीं पास करने के बाद अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो कई ऐसे कोर्स हैं जो अच्छी कमाई दे सकते हैं. ये कोर्स आपको हेल्थकेयर सेक्टर में एक मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. चलिए, ऐसे ही कुछ हाई-पेड कोर्स के बारे में जानते हैं. डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (MLT) MLT एक 2 साल का कोर्स है, जिसमें आप लैब टेक्नीशियन बनना सीखते हैं. इसमें ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट जैसे काम सिखाए जाते हैं. इसकी शुरुआती सैलरी 3-6 लाख रुपये सालाना हो सकती है, और अनुभव के साथ 10 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन नर्सिंग नर्सिंग का डिप्लोमा कोर्स 2-3 साल का होता है, जिसमें आप मरीजों की देखभाल करना सीखते हैं. सरकारी अस्पतालों में नर्स की सैलरी 4-8 लाख सालाना होती है, और प्राइवेट में 3-6 लाख से शुरू हो सकती है. डिप्लोमा इन रेडियोलॉजी रेडियोलॉजी में आप X-रे, MRI जैसे टेस्ट करना सीखते हैं. ये 2 साल का कोर्स है, और इसमें शुरुआती सैलरी 3-7 लाख रुपये सालाना हो सकती है. अनुभव के साथ ये 12 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन डेंटल हाइजीन इस कोर्स में आप दांतों की देखभाल और सफाई करना सीखते हैं. 2 साल के इस कोर्स के बाद डेंटल हाइजीनिस्ट बनकर 3-5 लाख सालाना कमा सकते हैं. बड़े शहरों में ये 8 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन फार्मेसी फार्मेसी का डिप्लोमा 2 साल का होता है, जिसमें दवाइयों की जानकारी दी जाती है. फार्मासिस्ट बनकर आप 3-6 लाख सालाना कमा सकते हैं. दवा कंपनियों में ये सैलरी 10 लाख तक पहुंच सकती है. डिप्लोमा इन ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी इस कोर्स में आप सर्जरी के दौरान डॉक्टर की मदद करना सीखते हैं. 2 साल के इस कोर्स के बाद OT टेक्नीशियन की सैलरी 3-6 लाख सालाना होती है, जो बाद में 8-10 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी फिजियोथेरेपी में आप मरीजों को व्यायाम और थेरेपी से ठीक करना सीखते हैं. 2 साल के कोर्स के बाद शुरुआती सैलरी 3-5 लाख सालाना होती है, और अनुभव के साथ 10 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी इस कोर्स में मरीजों के रिकॉर्ड मैनेज करना सिखाया जाता है. 1-2 साल के कोर्स के बाद मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन की सैलरी 2.5-5 लाख सालाना होती है, जो बाद में बढ़ती है.

सुकून के साथ कॅरियर की उड़ान भरे मानवअधिकारों में

भारत में सांविधिक सरकारी निकाय एवं निगम जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य आयोग (महिला, बाल, मानवाधिकार, मजदूर, कल्याण, अल्पसंख्यक समुदाय, अजा एवं अजजा आयोग), सैन्य, अर्ध-सैन्य तथा पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्था, स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान निकाय और उत्कृष्टता केन्द्र, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी तथा जिला शहरी विकास एजेंसी, वकीलों तथा विधिक विशेषज्ञों द्वारा चलाए जाने वाले मानवाधिकार परामर्शदाता संगठन कुछ अन्य ऐसे स्थान हैं जहां कॅरिअर के अवसर तलाश सकते हैं, बाल-अपराध एवं बाल-दुव्र्यवहार जैसी सुधार संस्थाओं और महिला सुधार केन्द्रों, कारागार एवं बेघर गृहों में भी कार्य किया जा सकता है। मानव अधिकार एक चिर-परिचित क्षेत्र है। परन्तु, यह जानना व समझना सचमुच महत्वपूर्ण है कि मानव अधिकारों की पकड़ व समझ आपको बेहतर भविष्य के साथ-साथ मानवता के कल्याण का सहभागी भी बना सकती है। राजगार विशेषज्ञ मनु सिंह बताते हैं कि मानवाधिकार राष्ट्रीयता, निवास-स्थान, लिंग, राष्ट्रीय या नैतिक स्रोत, रंग, धर्म, भाषा या किसी अन्य स्थिति से परे सभी व्यक्तियों में निहित अधिकार हैं। हम सभी, बिना किसी भेदभाव के अपने मानवाधिकार के समान रूप से हकदार हैं। ये अधिकार परस्पर संबंधी, एक-दूसरे पर आश्रित होते हैं। सार्वभौमिक मानवाधिकारों को प्रायः समझौतों, प्रचलित अंतर्राष्ट्रीय विधि, सामान्य सिद्धांतों तथा अंतर्राष्ट्रीय विधि के अन्य स्रोतों के रूप में विधि द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है तथा इनका आश्वासन दिया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार विधि व्यक्तियों या समूहों के मानवाधिकारों तथा मूलभूत स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए कई रूपों में कार्य करने एवं कई कृत्यों से दूर रहने के दायित्व निर्धारित करते हैं। आखिर मानव अधिकार क्या हैं? सबसे पहले यह जान लें कि मानवाधिकार संविधान में निम्नलिखित बातें शामिल हैंः-सुरक्षा अधिकार-जो व्यक्तियों की, हत्या, जनसंहार, उत्पीड़न तथा बलात्कार जैसे अपराधों से रक्षा करते हैं। स्वतंत्रता अधिकार-जो विश्वास एवं धर्म, संगठनों, जन-समुदायों तथा आंदोलन जैसे क्षेत्रों में स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं। राजनीतिक अधिकार-जो स्वयं को अभिव्यक्ति, विरोध, वोट देकर तथा सार्वजनिक कार्यालयों में सेवा द्वारा राजनीति में भाग लेने की स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं। उपयुक्त कार्यवाही अधिकार-जो मुकदमे के बिना कैद करने, गुप्त मुकदमे चलाने तथा अधिक सजा देने जैसी विधिक प्रणाली के दुरूपयोग से रक्षा करते हैं। समानता अधिकार-जो समान नागरिकता, विधि के समक्ष समानता एवं पक्षपात रहित होने का आश्वासन देते हैं। कल्याण अधिकार (ये आर्थिक तथा सामाजिक अधिकारों के रूप में जाने जाते हैं)। जिनमें शिक्षा का तथा अत्यंत निर्धनता और भुखमरी से रक्षा का प्रावधान है। सामूहिक अधिकार-जो विजाति-संहार के विरुद्ध एवं देशों द्वारा उनके राष्ट्रीय क्षेत्रों तथा संसाधनों के स्वामित्व के लिए समूहों को रक्षा प्रदान करते हैं। पारस्परिक निर्भरता व निष्पक्षता सभी मानवाधिकार अविभाज्य हैं, भले ही वे नागरिक या राजनीतिक अधिकार हों, ऐसे ही अधिकार विधि के समक्ष जीवन, समानता के अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार, आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक अधिकार, कार्य करने, सामाजिक सुरक्षा तथा शिक्षा के अधिकार और इसी तरह विकास एवं स्व-निर्धारण के अधिकार अहरणीय, परस्पर एक दूसरे पर निर्भर और परस्पर जुड़े हुए हैं। एक अधिकार में सुधार लाने से अन्य अधिकारों के विकास में सहयता मिलती है। इसी तरह एक अधिकार के हरण से अन्य अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। निष्पक्षता अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार विधि में एक मजबूत सिद्धांत है। यह सिद्धांत सभी बड़े मानवाधिकार समझौते में व्याप्त है और कुछ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सम्मेलनों जैसे कि सभी प्रकार के जातीय भेदभावों के उन्मूलन से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और महिलाओं के विरुद्ध सभी प्रकार के भेदभावों ने उन्मूलन से जुड़े सम्मेलन के मुख्य उद्देश्य को प्रस्तुत करता है। यह सिद्धांत सभी मानवाधिकारों तथा स्वतंत्रता के संबंध में सभी पर लागू होता है और यह सिद्धांत, लिंग, जाति, रंग तथा ऐसे अन्य वर्गों की सूची के आधार पर भेदभाव का निषेध करता है। समानता का सिद्धांत निष्पक्षता के सिद्धांत का पूरक है। यह सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा में उल्लिखितय इस अनुच्छेद-1 में उल्लिखित इस तथ्य से भी प्रकट होता है कि सभी मनुष्य जन्म से ही स्वतंत्र होते हैं तथा मान-सम्मान तथा अधिकारों में भी समान होते हैं। अधिकार और जिम्मेदारी भी मानवाधिकार अधिकारों तथा दायित्वों-दोनों को अपरिहार्य बनाते हैं। राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत दायित्वों तथा कार्यों को, मानवाधिकारों को आदर देने, उनकी रक्षा करने तथा उन्हें पूरा करने वाला मानते हैं। आदर देने के दायित्व का अर्थ है कि राष्ट्रों को मानवाधिकारों के प्रयोग में हस्तक्षेप करने से अथवा उसके प्रयोग को घटाने से बचना चाहिए। रक्षा के दायित्वों के संबंध में राष्ट्रों को, मानवाधिकारों के दुरूपयोगों से व्यक्तियों या समूहों की रक्षा करनी चाहिए। पूरा करने के दायित्व का अर्थ है कि राष्ट्रों को मूल मानवाधिकारों के प्रयोगों के कारगर बनाने के लिए सकारात्मक रूख अपनाना चाहिए। व्यक्तिगत स्तर पर, जब कि हम अपने मानवाधिकारों के हकदार हैं, हमें अन्यों के मानवाधिकारों का भी सम्मान करना चाहिए। मानवाधिकार संगठन भारत में मानवाधिकार अभी भी अपने विकास चरण में है। फिर भी इस क्षेत्र में विशेषज्ञता कर रहे छात्रों के लिए अनेक अवसर खुले हुए हैं। विकलांगों, अनाथ, दीन-हीन, शरणार्थियों, मानसिक विकलांगों तथा नशीले पदार्थ सेवियों के साथ कार्य करने वाले समाजसेवी संगठनों तथा गैर-सरकारी संगठनों में करियर के अवसर उपलब्ध हैं। मानवाधिकार व्यवसायी सामान्यतः मानवाधिकार एवं नागरिक स्वतंत्रता के क्षेत्र में कार्य करने वाले स्थापित गैर-सरकारी संगठनों में भी कार्य कर सकते हैं। ये गैर-सरकारी संगठन मानवाधिकार सक्रियतावाद, आपदा एवं आपातकालीन राहत, मानवीय सहायता बाल एवं बंधुआ मजदूरों, विस्थापित व्यक्तियों, संघर्ष समाधान तथा अन्यों में सार्वजनिक हित के मुकदमेबाजी के क्षेत्र में भी कार्य करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों तथा गैर-सरकारी संगठनों को, मानवाधिकार में विशेषज्ञता करने वाले व्यक्तियों की निररंतर तलाश रहती है। इसमें संयुक्त राष्ट्र संगठन भी शामिल हैं। भारत में सांविधिक सरकारी निकाय एवं निगम जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य आयोग (महिला, बाल, मानवाधिकार, मजदूर, कल्याण, अल्पसंख्यक समुदाय, अजा एवं अजजा आयोग), सैन्य, अर्ध-सैन्य तथा पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्था, स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान निकाय और उत्कृष्टता केन्द्र, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी तथा जिला शहरी विकास एजेंसी, वकीलों तथा विधिक विशेषज्ञों द्वारा चलाए जाने वाले मानवाधिकार परामर्शदाता संगठन कुछ अन्य ऐसे स्थान हैं जहां कॅरिअर के अवसर तलाश सकते हैं, बाल-अपराध एवं बाल-दुव्र्यवहार जैसी सुधार संस्थाओं और महिला सुधार केन्द्रों, कारागार एवं बेघर गृहों में भी कार्य किया जा सकता है। मानवाधिकार विशेषज्ञों की मांग शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ने की संभावना है। पाठ्यक्रम अवधि … Read more

सैनिक स्कूल में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 50000 मिलेगी सैलरी

सैनिक स्कूल में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए सैनिक स्कूल नालंदा, बिहार ने काउंसलर, नर्सिंग सिस्टर और अन्य पदों के वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolnalanda.edu.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. सैनिक स्कूल भर्ती 2025 के इन पदों के लिए जो कोई भी आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे 2 अप्रैल तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कई अलग-अलग पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें. सैनिक स्कूल में भरे जाने वाले पद काउंसलर- 1 पद आर्ट मास्टर- 1 पद नर्सिंग सिस्टर- 1 पद पीईएम/पीटीआई और मैट्रन- 1 पद सैनिक स्कूल में नौकरी पाने की आयु सीमा काउंसलर: 21 वर्ष से 35 वर्ष आर्ट मास्टर: 21 वर्ष से 35 वर्ष नर्सिंग सिस्टर: 18 वर्ष से 50 वर्ष पीईएम/पीटीआई और मैट्रन: 18 वर्ष से 50 वर्ष सैनिक स्कूल में फॉर्म भरने की योग्यता काउंसलर- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आर्ट मास्टर: 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, मास्टर डिग्री वाले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. नर्सिंग सिस्टर: डिप्लोमा होल्डर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. पीईएम/पीटीआई और मैट्रन: किसी भी मान्यता बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. सैनिक स्कूल में अप्लाई करने का शुल्क एससी/एसटी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 300 रुपये अन्य सभी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 500 रुपये यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक Sainik School Recruitment 2025 नोटिफिकेशन Sainik School Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक सैनिक स्कूल में चयन होने पर मिलेगी सैलरी काउंसलर- 50,000 रुपये आर्ट मास्टर- 50,000 रुपये नर्सिंग सिस्टर- 25,000 रुपये पीईएम/पीटीआई और मैट्रन- 25,000 रुपये

आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए 10 अप्रैल तक कर सकते है रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए जरूरी खबर है। सेना में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। आर्मी रैली भर्ती (अग्निवीर) के तहत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है। इन पदों पर होगी भर्ती सेना भर्ती कार्यालय के मुताबिक, अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, महिला पुलिस, कीपर, ट्रेडमैन, सैनिक फार्मा, शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 14 मार्च से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 8वीं-10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है। भोपाल, विदिशा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, गुना, अशोकनगर, पना, दमोह और नरसिंहपुर के उम्मीदवारों के लिए सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रकिया 10 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी।     आवदेन प्रारंभ- 14 मार्च 2025     आवेदन की अंतिम तारीख – 10 अप्रैल 2025 आयु सीमा     एमपी आर्मी रैली भर्ती आवेदन के लिए आयु सीमा 17.5 से 34 वर्ष के बीच होना चाहिए, जो पद के अनुसार है।     अग्निवीर जीडी / तकनीकी / सहायक / ट्रेड्समैन के लिए-17.5 से 21 वर्ष     सैनिक तकनीकी के लिए – 17.5 से 23 वर्ष     सिपाही फार्मा के लिए – 19 से 25 वर्ष     जेसीओ धार्मिक शिक्षक के लिए – 25 से 34 वर्ष     जेसीओ कैटरिंग – 21 से 27 वर्ष     हवलदार – 20 से 25 वर्ष योग्यता     मध्यप्रदेश आर्मी रैली के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित है।     हवलदार (IT/Cyber, Information Operations, Linguist) – BCA/MCA/B.Tech/B.Sc (IT/AI/ML/Data Science) या संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 50% अंक।     हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर – BA/B.Sc गणित के साथ या BE/B.Tech (Civil/Electronics/Mechanical/Computer Science)।     JCO कैटरिंग – 10+2 और कुकरी/होटल प्रबंधन में डिप्लोमा।     JCO धार्मिक शिक्षक – संबंधित धार्मिक विषय में शास्त्री/स्नातक।     अग्निवीर (जनरल ड्यूटी, तकनीकी, सहायक, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन) – 8वीं, 10वीं या 12वीं पास।     अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस-10वीं पास, न्यूनतम 45% अंक।     सैन्य तकनीकी नर्सिंग सहायक-10+2 (विज्ञान) में न्यूनतम 50% अंक।     सिपाही फार्मा – 10+2 (D.Pharma/B.Pharma)। शारीरिक योग्यता अभ्यर्थियों की ऊंची-162 से 170 जो पद और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है, इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

BSEB Inter Compartment Exam 2025: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए के लिए तारीखों का ऐलान, ऐसे करें आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 25 मार्च 2025 को कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 86.56% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है। साथ ही, बोर्ड ने टॉपर्स की सूची, लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत, स्ट्रीम-वाइज परिणाम और पुनर्मूल्यांकन तथा कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी साझा की है। स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत की बात करें तो आर्ट्स में 82.75%, कॉमर्स में 94.77% और साइंस में 89.66% छात्र सफल हुए हैं। BSEB Inter Compartment Exam: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया और कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत, छात्र एक या सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करा सकते हैं। साथ ही जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हुए हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा उन्हें अपने अंक सुधारने का अवसर देगी। बिहार बोर्ड पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 31 मई 2025 को जारी किया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल महीने के अंत में लिया जा सकता है। BSEB Inter Compartment Exam 2025: ऐसे कर सकते हैं आवेदन सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर ‘BSEB स्क्रूटनी 2025’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए पेज पर जाकर परीक्षा का प्रकार और अपना जिला चुनें। इसके बाद लॉगिन कर आवश्यक जानकारी भरें। आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें। Bihar Board 12th Result: इतने प्रतिशत छात्रों ने किया पास इस बार के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में तीनों स्ट्रीम की बात करें तो साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल ने 484 मार्क्स (96.8 फीसदी) बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी ने 473 मार्क्स (94.6 फीसदी) हासिल किए हैं और बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी ने 475 मार्क्स (95 फीसदी) हासिल किया है।

सीबीएसई का नया सर्कुलर: उपस्थिति इतनी कम हुई तो 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम नहीं दे पाएंगे छात्र

नई दिल्ली  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बार फिर उन छात्रों को चेतावनी दी है, जो रेगुलर क्लासेस नहीं ले रहे. ऐसे छात्रों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बैठने की परमिशन नहीं दी जाएगी. साथ ही जो स्कूल डमी स्कूल प्रणाली को बढ़ावा देंगे या गैर-हाजिर छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए नामांकित करेंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीबीएसई के नियमित स्कूलों में न पढ़ने वाले छात्रों को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा देने से रोका जाएगा. अधिकारी ने बताया कि “डमी स्कूलों” में दाखिला लेने की जिम्मेदारी छात्रों और उनके माता-पिता की होगी. बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे स्कूल से ‘गायब’ छात्र दरअसल, सीबीएसई अपनी परीक्षा नियमावली में संशोधन करने पर विचार कर रहा है. नए नियमों के अनुसार, डमी स्कूलों के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी. ऐसे छात्रों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) की परीक्षा देनी होगी. सीबीएसई के एक सीनियर ऑफिसर ने पीटीआई को बताया कि, अगर जांच के दौरान कोई छात्र स्कूल से अनुपस्थित पाया जाता है या नियमित कक्षाओं में नहीं जाता है, तो उसे बोर्ड परीक्षा देने से रोका जा सकता है.” बोर्ड परीक्षा के लिए 75% हाजिरी अनिवार्य सीबीएसई गवर्निंग बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रों के लिए कम से कम 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी. एक सीबीएसई अधिकारी ने कहा, “सीबीएसई नियमों के अनुसार, केवल रजिस्ट्रेशन कर लेने से कोई छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए योग्य नहीं होगा. उसे कम से कम 75% हाजिरी पूरी करनी होगी.” सिर्फ इन छात्रों को अटेंडेंस में 25% की छूट जो छात्र सीबीएसई की उपस्थिति नीति के अनुसार योग्य नहीं होंगे, वे NIOS परीक्षा के जरिए बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे. केवल चिकित्सा आपातकाल, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भागीदारी, या अन्य गंभीर परिस्थितियों में 25% उपस्थिति की छूट दी जाएगी. डमी स्कूलों में दाखिला क्यों लेते हैं छात्र? इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कई छात्र डमी स्कूलों में दाखिला लेते हैं ताकि वे पूरी तरह से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकें. इसके अलावा, कुछ छात्र राज्य कोटा लाभ पाने के लिए भी डमी स्कूलों में नामांकन कराते हैं. उदाहरण के लिए, दिल्ली के मेडिकल कॉलेजों में दिल्ली राज्य कोटा पाने के लिए कई छात्र दिल्ली के डमी स्कूलों में नामांकन कराते हैं. डमी स्कूलों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन रही है क्योंकि ये छात्र नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं होते और केवल बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल आते हैं. सीबीएसई जल्द ही NIOS के साथ मिलकर इस पर नए दिशा-निर्देश तैयार कर सकता है, जिन्हें अगले शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा.  

जाॅब के दौरान आत्मविश्वास जरुरी…

आत्मविश्वास सिर्फ इंटरव्यू में ही नहीं, बल्कि आगे जॉब करने के दौरान आपको हर जगह दिखाना होता है। इस पर आपकी तरक्की भी निर्भर करती है। अगर आप करियर की राह में सफल होना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह स्किल सीखना होगा कि खुद को कैसे कॉन्फिडेंट बनाएं… किसी इंटरव्यू के दौरान सबसे पहले इस बात का आकलन किया जाता है कि कैंडिडेट कॉन्फिडेंट है या नहीं। नियोक्ता किसी कर्मचारी में जिन जरूरी स्किल की तलाश करता है, उसमें कॉन्फिडेंस यानी आत्म-विश्वास सबसे प्रमुख होता है। कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि अच्छे कैंडिडेट्स का भी जॉब के लिए सलेक्शन नहीं होता है, क्योंकि इंटरव्यू के दौरान वह काफी नर्वस था या उसके कॉन्फिडेंस की कमी इंटरव्यू लेने वालों को खल रही थी। आत्म-विश्वास सिर्फ इंटरव्यू में ही नहीं, बल्कि जॉब करने के दौरान आपको हर जगह दिखाना होता है। इस पर आपकी तरक्की भी निर्भर करती है। अगर आप करियर की राह में सफल होना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह स्किल सीखना होगा कि अपने को कॉन्फिडेंट कैसे बनाएं। यह कैसे हो सकता है, आइए इसका तरीका जानते हैं… प्रोफेशनल दिखें जब ऑप किसी जॉब के लिए अप्लाई करते हैं, तो एप्लीकेशन या अपने रिज्यूमे में ही अपने बारे में बेहतर से बेहतर तस्वीर दिखाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन इंटरव्यू के द्वारा संभावित एम्प्लायर यह पता लगा लेता है कि आपका वास्तविक फस्र्ट इम्प्रेशन कैसा है, इसलिए आपको उस हिसाब से अपना बिहेवियर भी दिखाना होगा। इंटरव्यू या जॉब के दौरान आपको पूरी तरह से प्रोफेशनल दिखना चाहिए। अपनी क्षमता पर भरोसा करें सबसे पहले तो आपको खुद की क्षमता पर भरोसा करना होगा। आपने अपने रिज्यूमे में खुद अपनी काबिलियत की तारीफ की है, तो उस पर भरोसा भी करें। यह मान लें कि आपके अंदर क्षमता है और आप किसी इंटरव्यू को अच्छी तरह से फेस कर सकते हैं या कोई नया चैलेंजिग जॉब मिलने पर उसे कर सकते हैं। नेटवर्किंग की कला सीखें नेटवर्किंग से आपके अंदर की घबराहट कम होती है और सीनियर लोगों से मिलने-जुलने, उनके अनुभव जानने से आपको मार्ग-दर्शन मिलता है। इससे आपको यह सीख मिलती है कि इंटरव्यू के दौरान या किसी जॉब के दौरान किस तरह से पेश आना चाहिए। अति आत्म-विश्वास से बचें ज्यादातर लोग इसके शिकार हो जाते हैं। लोगों का अतिशय आत्म-विश्वास ईगो का रूप ले लेता है। कम योग्यता होते हुए भी कई बार लोग यह सोचते हैं कि उनसे बेहतर कोई नहीं और किसी जॉब के लिए उनका सलेक्शन तो तय है। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप रिज्यूमे या कवर लेटर बनाएं तो वह विज्ञापन जैसा न हो। दिखाएं आत्म-विश्वास यदि आपको डराने वाला टास्क मिल गया, तो भी हर दिन ऐसे काम जरूर करें, जिसमें आप बेहतर हों। जैसे आप अच्छा लिखते हों, तो हर दिन कुछ लिखने का प्रयास करें। अपने को हमेशा यह याद दिलाते रहें कि आप सक्षम और कीमती हैं। सही सवाल करें ऐसे समय में कैंडिडेट्स सबसे मुश्किल में दिखता है, जब इंटरव्यूअर उससे पूछता है, क्या आप हमसे कोई सवाल करना चाहते हैं? आपके सामने ऐसी परिस्थित आती है और अगर आप कोई सवाल करना चाहते हैं, तो इस बात का ध्यान रहे कि सही तरीके का सवाल हो। आप चाहें, तो जॉब में संभावित चुनौतियों के बारे में सवाल पूछकर अपनी रुचि या कहें कि आत्म-विश्वास दर्शा सकते हैं या इंटरव्यू लेने वालों से यह सवाल भी कर सकते हैं कि उनके लिए सफलता का मतलब क्या है। अपनी नॉलेज बढ़ाएं अपनी ताकत और कमजोरियों के बारे अच्छी जानकारी से आत्म-विश्वास बनाए रखना आसान होता है। बिना किसी आत्म मुग्धता के ऐसा तरीका निकालें कि ताकत वाले गुण कैसे बढ़ें और कमजोरियों को कम कैसे किया जा सके।  

Bihar Homeguard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए ये डाक्यूमेंट्स है जरुरी

बिहार में होमगार्ड के 15,000 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती केवल बिहार के निवासियों के लिए है और जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। आवेदक केवल अपने स्थायी निवास जिले की वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक जिलों के लिए आवेदन करता है, तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। Bihar Home Guard Bharti Documents List: आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो हस्ताक्षर स्थायी निवास प्रमाण पत्र जन्मतिथि प्रमाण पत्र (मैट्रिक या समकक्ष) इंटरमीडिएट (12वीं) पास का प्रमाण पत्र आरक्षण के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) Bihar Homeguard Vacancy 2025: ऑनलाइन होगा आवेदन आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। फीस जमा करने के बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जो भविष्य में किसी भी जानकारी के लिए आवश्यक होगा। यह नंबर ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भी भेजा जाएगा। उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले गलत जानकारी को सुधार सकते हैं, लेकिन नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो और आवेदन किए गए जिले में कोई बदलाव संभव नहीं होगा। Bihar Home Guard Bharti: इतने पदों पर होनी है भर्ती इस भर्ती में कुल 15,000 पद उपलब्ध हैं, जिनमें से महिलाओं के लिए 5,094 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग के 6,006 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 1,495 पद, अनुसूचित जाति (SC) के 2,399 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के159 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के 2,694 पद और पिछड़ा वर्ग (BC) के1,800 पद शामिल हैं। Bihar Homeguard Notification: बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। यह योग्यता 1 जनवरी 2025 तक पूरी होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा, न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी।

गाेवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट gbshse.in पर जारी, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

नई दिल्ली गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया गया है। HSSC परिणाम आज यानी कि 27 मार्च, 2025 की शाम 5 बजे जारी किए गए हैं। GBSHSE तीनों स्ट्रीम यानी कि कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स संकाय के नतीजे एक साथ जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर चेक कर सकते हैं। साथ ही चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी परिणाम देख ते हैं।   Goa Board HSSC Result 2025: गोाव बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने का ये है आसान तरीका     गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाएं।     होमपेज पर “हाल ही की घोषणाएं” सेक्शन में जाएं।     गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।     अपना सीट नंबर या रोल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड एंटर करें।     सबमिट बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।     अपने रिजल्ट के सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचें और मार्कशीट डाउनलोड करें।     भविष्य में जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें। यहां की जाएगी नतीजों की घोषणा नतीजों की रिजल्ट की घोषणा गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, Porvorim के सेकंड फ्लोर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में की जाएगी। बता दें कि इस साल कुल 17,686 रेग्यूलर छात्र-छात्राएं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें 8,462 लड़के और 9,224 लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा, राज्य में 138 प्राइवेट उम्मीदवार (फ्रेश) और 24 निजी उम्मीदवार (exempted) भी परीक्षा में शामिल हुए हैं। 29 मार्च, 2025 से अभ्यर्थी स्कूल लॉगिन से consolidated परिणाम पत्रक डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ ही रिजल्ट बुकलेट भी उपलब्ध रहेगी।   गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। अगर वे आवश्यक अंक हासिल नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इस विषय में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

मध्यप्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसरों के हजारों पद खाली, MP PSC फिर शुरू करेगा भर्ती!

 युवाओं को रोजगार में सहायता के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालयें में दर्जनों मॉडर्न कोर्स शुरू किए गए। लेकिन इन कोर्स से भी युवाओं का मोह भंग हो रहा है। संगीत, भौतिकी तो दूर व्यक्तित्व विकास, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ), वेब एंड ग्राफिक्स डिजाइन और बी-वॉक रिन्यूएबल एनर्जी जैसे कोर्स में भी दाखिला नहीं लेना चाह रहे स्टूडेंट्स।  आलम यह है कि कई विवि में चल रहे ऐसे कोर्स में 5 से भी कम विद्यार्थी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विवि में असिस्टेंट प्रोफेसरों की कमी और प्लेसमेंट न होने से विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले रहे हैं। आंकड़े बताते हैं, 17 विवि में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 1946 स्वीकृत पद हैं, पर 316 पर ही तैनाती है। गुरु की कमी से कई कोर्स में पढ़ाई ही नहीं हो पा रही है। खास यह है कि 5 नए विवि रानी अवंती बाई लोधी में 140, राजा शंकर शाह में 175, छत्रसाल बुंदेलखंड में 140, टंट्या भील में 140, तात्या टोपे विवि में 140 असिस्टेंट प्रोफसरों के पद स्वीकृत हैं, पर यहां नियुक्ति बाकी है। कॉलेजों में भी शिक्षकों की भारी कमी विश्वविद्यालय ही नहीं, इनसे संबद्ध कॉलेजों में भी प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसरों की संख्या बेहद कम है। उच्च शिक्षा विभाग के आंकड़े बताते हैं कि सहायक प्रोफेसरों के 11 हजार पद खाली हैं। हालांकि 27 फरवरी से एमपी-पीएससी ने 2117 पदों पर सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए बुधवार दोपहर तक आवेदन लिए गए। जानकारों की मानें तो इस भर्ती के बाद कॉलेजों को कुछ प्रोफेसर तो मिलेंगे, लेकिन सभी कोर्स की जरूरतें नहीं पूरी हो सकेंगी। पीजी डिप्लोमा सीट प्रवेश डिप्लोमा इन वेब एंड ग्राफिक्स डिजाइन, पीजी डिप्लोमा इन एआइ एंड मशीन लर्निंग, पीजी डिप्लोमा इन बिग डाटा एनालिटिक्स, पीजी डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, बी-वॉक रिन्यूएबल एनर्जी, पीजी डिप्लोमा इन रूरल डेवलपमेंट, पीजी डिप्लोमा इन ईको टूरिज्म। पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय… न कोई सीखना चाहता है कंटेंट राइटिंग पीजी – डिप्लोमा – सीट – प्रवेश 1.इंग्लिश-कंटेंट राइटिंग – 60 – 01 2.एआइ एंड मशीन लर्निंग – 60 – 02 3.बायोइन्फॉर्मेटिक – 60 – 00 4.साइबर सिक्योरिटी 60 – 02 यूनिवर्सिटी स्वीकृत पद भरे खाली यूनिवर्सिटी – स्वीकृत पद – भरे गए – खाली बरकतउल्ला- 105 – 37 – 68 भोज ओपन – 54 – 04 – 50 अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी यूनिवर्सिटी- 27 – 13 – 14 जीवाजी ग्वालियर – 104 – 25 – 79 देवी अहिल्या, इंदौर – 154 – 86 – 68 एपीएस, रीवा 72 – 30 – 42 रानी दुर्गावती जबलपुर – 160 – 30 – 130 विक्रम, उज्जैन – 161 – 49 – 112 महात्मा गांधी 119 51 68 ग्रामोदय, चित्रकूट पं. एसएन शुक्ल, शहडोल – 121 – 24 – 97 पाणिनी, उज्जैन – 30 – 08 – 22 डॉ. आंबेडकर, महू – 107 – 07 – 100

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet