LATEST NEWS

MP बोर्ड 10वीं व 12वीं की दूसरी परीक्षा के दौरान फीस को लेकर विद्यार्थी असमंजस में हैं

भोपाल इस साल से मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा दो बार आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा मंगलवार को समाप्त हुई। अब दूसरी परीक्षा जुलाई में आयोजित होगी। इस संंबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है, लेकिन इसमें फीस के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फीस को लेकर विद्यार्थी असमंजस में हैं। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि अभी तो दूसरी परीक्षा कराने की गाइडलाइन तय की गई है। फीस के संबंध में परीक्षा समिति के साथ बैठक कर तय किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।   जून में भरे जाएंगे फार्म दूसरी परीक्षा में उन्हीं विद्यार्थियों को मौका मिलेगा, जो पहली परीक्षा में शामिल हुए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एक विषय का 250 रुपये शुल्क लगेगा। इसके लिए जून में आवेदन कराए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि रिणाम घोषित होने के बाद अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर दूसरी परीक्षा की तैयारी शुरू की जाएगी। अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका तैयार कराए जाएंगे। इसके बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी। केडी त्रिपाठी, सचिव, माशिमं ने बताया दूसरी परीक्षा जुलाई में आयोजित होगी। फीस के संबंध में परीक्षा समिति की बैठक में तय किया जाएगा।  

प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती, 1,14,800 तक मिलेगी सैलरी, यहां देखें पूरी डिटेल

भोपाल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवदेन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है। एमपीपीएससी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 120 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 28 मार्च 2025 से अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता अभ्यर्थी की शैक्षणिक की योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से निम्नलिखित अध्ययन के विषयों में स्नातक या स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट की उपाधि होनी चाहिए। विषयों की सूची नोटिफिकेशन में दी गई है। एक बार जरूर पढ़ लें। आयु सीमा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। वहीं उम्र में छूट के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन करें। सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवार के लिए 500 रुपये, वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश में रहते हैं उन सभी को 250 का भुगतान करना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी को 50 रुपये का भुगतान फार्म त्रुटि सुधार के लिए करना होगा और एमपी पोर्टल चार्ज के लिए 40 रुपये का भुगतान करना होगा। चयन प्रक्रिया उम्मीदवार का सिलेक्शन अंतिम चरण परिणाम परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के गुणानुक्रम के आधार पर किया जाएगा। सैलरी फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर सिलेक्शन हो जाने के बाद 36200 से 114800 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

बिहार में15000 होमगार्ड पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास करें आवेदन

15000 होमगार्ड पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च से ऑफिशियल वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर करते है। विभाग का नाम: बिहार गृह रक्षा वाहिनी पदों की संख्या: 1500 पद का नाम: होमगार्ड पदों का विवरण : नालन्दा: 812 पद भोजपुर: 511 पद रोहतास: 559 पद बक्सर: 312 पद कैमूर/भभुआ: 241 पद गया: 909 पद पटना: 1479 पद नवादा: 361 पद जहानाबाज: 317 पद औरंगाबाद: 217 पद मोतिहारी: 474 पद बेतिया: 311 पद दरभंगा: 741 पद समस्तीपुर: 731 पद मुजफ्फरनगर: 296 पद सीतामढी: 439 पद शिवहरी: 78 पद छपरा: 690 पद सिवान: 231 पद गोपालगंज: 395 पद मधुबनी: 607 पद पूर्णियां: 280 पद कटिहार: 484 पद अररिया: 122 पद किशनगंज: 280 पद सहरसा: 74 पद सुपौल: 144 पद लखीसराय: 123 पद शेखपुरा: 192 पद खगड़िया: 111 पद बेगूसराय: 422 पद मधेपुरा: 193 पद भागलपुर: 666 पद बांका: 294 मुंगेर: 171 पद जमुई: 257 पद योगयता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास एज लिमिट : 18 से 25 साल चयन प्रकिया : लिखित परीक्षा पीईटी/पीएसटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकिशन मेडिकल टेस्ट वेतन : विभाग के नियमों के अनुसार आवेदन प्रकिया : ऑफिशियल वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करें।

बिलासपुर : उत्कर्ष योजना के तहत लिखित चयन परीक्षा 30 मार्च को

जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में निजी विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए लिखित चयन परीक्षा 30 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।     जिले के विकासखण्ड बिल्हा, कोटा, मस्तूरी एवं तखतपुर के परीक्षार्थियों के लिए डेल्टा पब्लिक स्कूल पुराना हाई कोर्ट के सामने गुम्बर कॉम्पलेक्स गांधी चौक को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर, प्रवेश पत्र एवं परीक्षा केन्द्र संबंधी जानकारी के लिए संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बिलासपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

एथलेटिक थेरेपिस्ट बन बनाएं ब्राइट करियर

इंडिया में अगर इंजीनियरिंग, मेडिकल, आइएएस, एंटरप्रेन्योरशिप में करियर बनाने का क्रेज है, तो स्पोट्र्स का पैशन रखने वाले और उसे प्रोफेशन के रूप में अपनाने वाले भी कम नहीं हैं। खिलाड़ी के रूप में नाम कमाने के अलावा स्पोट्र्स गुड्स इंडस्ट्री से जुड़कर भी लाखों युवा अपना भविष्य संवार रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार, इस इंडस्ट्री में पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में इंडियन स्पोट्र्स गुड्स की विश्वसनीयता बढऩे से एक्सपोर्ट मार्केट में इंडस्ट्री की धाक है। इधर, स्पोर्टिंग इवेंट्स में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। वे अपनी ट्रेनिंग और फिटनेस पर पूरा फोकस कर रहे हैं, जिससे एथलेटिक थेरेपी एक नए विकल्प के तौर पर सामने आया है। क्या है एथलेटिक थेरेपी? एथलेटिक थेरेपी को स्पोट्र्स मेडिसिन भी कहते हैं। इसमें किसी भी खिलाड़ी की परफॉर्मेंस में सुधार लाने के लिए मेडिकल साइंस का इस्तेमाल किया जाता है। इसके तहत खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग देनेे की साइंटिफिक तकनीक बताई जाती है, जिससे वे चोटिल होने पर भी दोबारा जल्द वापसी कर सकते हैं या फिर चोटिल हुए बिना अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर कर सकते हैं। एक एथलेटिक थेरेपिस्ट का काम किसी भी घायल खिलाड़ी को तुरंत राहत और सपोर्ट उपलब्ध कराना होता है। इसके अलावा, दूसरे हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, फिजिकल थेरेपी, फिजियोथेरेपी, ऑर्थोपेडिक एक्सपट्र्स की मदद से खिलाडिय़ों का रीहैबिलेशन किया जाता है। उन्हें चोट से बचाव के उपाय बताए जाते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन एथलेटिक थेरेपिस्ट बनने के लिए आपके पास स्पोट्र्स मेडिसिन (एमबीबीएस), स्पोट्र्स फिजिकल थेरेपी में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, एक्सरसाइज फिजियोलॉजी और एथलेटिक ट्रेनिंग में अतिरिक्त सर्टिफिकेट होने से फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स के पास फस्र्ट-एड और लाइफ सपोर्ट में सर्टिफिकट होना आवश्यक है। आप फिजियोथेरेपी में डिग्री कोर्स करके भी इस सेक्टर में आ सकते हैं। इंडिया में कई इंस्टीट्यूट्स और यूनिवर्सिटीज फिजियोथेरेपी में मास्टर्स कोर्स संचालित करती हैं। बेसिक स्किल्स एथलेटिक थेरेपिस्ट के लिए खेल के प्रति लगाव, मोटिवेशन और दृढ़निश्चय का होना सबसे पहली जरूरत है। इसके साथ ही गंभीर मेडिकल अवस्था की जांच के लिए क्लीनिकल एक्सपीरियंस होना चाहिए। इसके अलावा, बेसिक साइकोलॉजिकल स्किल्स होना भी जरूरी है, ताकि मरीजों से इंटरैक्शन में कोई दिक्कत न हो। जो लोग करियर में ऊंची छलांग लगाना चाहते हैं, उन्हें स्पोट्र्स मेडिसिन में हो रहे लेटेस्ट डेवलपमेंट्स की जानकारी रखनी चाहिए। संभावनाएं इन दिनों जिस तरह से खिलाड़ी इंजरी मैनेजमेंट से लेकर अपने खेल को उन्नत बनाने के लिए साइंटिफिक अप्रोच के साथ काम कर रहे हैं, उसे देखते हुए जॉब मार्केट में एथलेटिक या स्पोट्र्स थेरेपिस्ट की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। जिम और स्पोट्र्स कल्चर के बढऩे से भी यह एक आकर्षक विकल्प के रूप में चुना जा रहा है। मल्टीनेशनल स्पोट्र्स कंपनीज एथलेटिक थेरेपिस्ट्स को हायर करती हैं। वैसे, इंजरी प्रिवेंशन या मैनेजमेंट, मस्क्यूलोस्केलेटल रिहैबिलिटेशन में ट्रेन्ड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, चाहें तो इस सेक्टर में मनचाहा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सैलरी एक एथलेटिक थेरेपिस्ट करियर की शुरुआत में 40 हजार रुपये आसानी से कमा सकता है। अनुभव बढऩे के साथ ही सैलरी 75 हजार रुपये से तीन लाख रुपये महीने तक हो सकती है। प्रमुख इंस्टीट्यूट्स -जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली -मणिपाल यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु -इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली -एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा -गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर -डी.वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी, पुणे  

बढ़ई-प्लंबर को परमानेंट रेजिडेंसी क्यों दे रहा कनाडा

कनाडा कनाडा में परमानेंट रेजिडेंसी (PR) को लेकर नए-नए प्रतिबंधों का ऐलान किया गया। इस वजह से भारतीयों समेत विदेशी वर्कर्स के लिए उत्तर अमेरिका के इस देश में बसना मुश्किल हो चुका है। भारतीयों की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि वे बड़ी संख्या में कनाडा में काम करने जाते हैं। हालांकि, हर समस्या का कोई न कोई समाधान होता है और PR की परेशानी का हल भी खुद कनाडा ही लेकर आया है। कनाडा के नए परमानेंट रेजिडेंसी प्रोग्राम का ऐलान किया है। कनाडाई सरकार की तरफ से जिस PR प्रोग्राम का ऐलान हुआ है, वह आसानी से भारतीय वर्कर्स को देश में बसने की इजाजत देगा। सबसे अच्छी बात ये है कि इस प्रोग्राम इसलिए लाया गया है, क्योंकि एक सेक्टर में वर्कर्स की कमी हो गई है। आमतौर पर कनाडा में सेक्टर वाइज PR प्रोग्राम तभी लाए जाते हैं, जब वर्कर्स की कमी हो। आइए इस परमानेंट रेजिडेंसी प्रोग्राम के बारे में जानते हैं और समझते हैं किस तरह से इससे भारतीय आवेदकों को फायदा होने वाला है। क्या है PR देने वाला कनाडा का नया प्रोग्राम? दरअसल, कनाडा की सरकार कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को परमानेंट रेजिडेंसी प्रोग्राम लेकर आई है। इस प्रोग्राम के जरिए स्किल कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को देश में बुलाकर घरों के संकट को दूर करने का प्लान है। सरकार इस प्रोग्राम के जरिए कनाडा में मौजूद लगभग 6000 अवैध रूप से रहने वाले कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को PR देगी, जबकि 14000 विदेशी वर्कर्स को परमानेंट रेजिडेंसी दी जाएगी। टेंपरेरी फॉरेन वर्कर्स (TFW) को बिना स्टडी परमिट अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में दाखिला लेने की भी इजाजत दी जाएगी। अभी तक बहुत से विदेशी वर्कर कंस्ट्रक्शन, हेल्थकेयर जैसे सेक्टर्स में बिना स्टडी परमिट अप्रेंटिसशिप नहीं कर पाते थे। आसान भाषा में कहें तो इस प्रोग्राम से कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को सीधे कनाडा में PR मिलेगा, फिर वो देश में हों या फिर विदेश से काम करने आएं। बहुत से विदेशी छात्र कंस्ट्रक्शन सेक्टर में जॉब भी कर रहे हैं, जबकि उनका वर्क परमिट एक्सपायर हो चुका है या फिर होने वाला है। इन छात्रों के पास भी इस नए प्रोग्राम के जरिए कनाडा में PR पाने का ऑप्शन होगा। कनाडा को नया प्रोग्राम क्यों लाना पड़ा? कनाडा इस वक्त घरों की किल्लत से जूझ रहा है। लोगों के रहने के लिए पर्याप्त घर नहीं हैं। ऐसे में सरकार ने 2030 तक 10 लाख नए घर बनाने का टारगेट सेट किया है। हालांकि, कनाडा को स्किल लेबर की कमी से भी जूझना पड़ रहा है, खासतौर पर कंस्ट्रक्श सेक्टर में। ऐसे में सरकार के लिए घरों के टारगेट को पूरा करना मुमकिन नहीं है। यही वजह है कि अभी सरकार को डॉक्टर्स-इंजीनियर्स की नहीं, बल्कि बढ़ई-प्लंबर की जरूरत है। वर्तमान में कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में काम कर रहे 23% वर्कर्स विदेशी हैं। इनमें से बहुत से छात्र हैं, जबकि ऐसे लोगों की संख्या भी अधिक है, जो अवैध रूप से देश में हैं। इस नए PR देने वाले प्रोग्राम को लाने का मकसद ही लेबर शॉर्टेज को कम करना है और स्किल वर्कर्स को देश में लाना है। PR प्रोग्राम से विदेशी वर्कर्स वैलिड तरीके से देश में दाखिल हो पाएंगे। TFW को कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम करने की इजाजत देकर सरकार ने विदेशी वर्कर्स के लिए ट्रेनिंग और एक्सपीरियंस हासिल करने का रास्ता खोल दिया है। इस तरह वे ना सिर्फ कंस्ट्रक्शन सेक्टर में बेहतर ढंग से योगदान दे पाएंगे, बल्कि आसानी से परमानेंट रेजिडेंसी भी पा सकेंगे। भारतीयों को कैसे होगा फायदा? भारतीय छात्र जो पहले से ही कनाडा के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहे हैं, उन्हें कुछ निश्चित मानदंडों को पूरा करना होगा। ऐसे करने पर वे नए प्रोग्राम के तहत परमानेंट रेजिडेंसी के लिए आवेदन के योग्य होंगे। भारतीय छात्र सिविल इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी, कंस्ट्रक्शन एस्टिमेशन, बढ़ईगीरी, ईंट बिछाने, प्लंबिंग, छत निर्माण, शीट मेटल जैसे काम कर रहे हैं। इन छात्रों के पास ऑप्शन होगा कि वे अब PR हासिल कर पाएं। कनाडा का फोकस मुख्यतौर पर स्किल वर्कर्स पर है, जिसका मतलब है कि अप्रेंटिसशिप के जरिए फॉर्मल ट्रेनिंग हासिल करने वाले छात्रों को एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम, प्रोविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम (PNP) या कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए नए PR प्रोग्राम जैसे कार्यक्रमों के जरिए परमानेंट रेजिडेंसी के लिए आवेदन करते समय बढ़त मिलेगी। कनाडा में स्किल वर्कर्स की वैसे भी सबसे ज्यादा डिमांड है, खासतौर पर कंस्ट्रक्शन सेक्टर में।

राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी के 53,749 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया, 10वीं पास करें आवेदन

जयपुर राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी के 53,749 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि 19 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद फॉर्म करेक्शन का वक्त दिया जाएगा। विभाग का नाम: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पद का नाम: चतुर्थ श्रेणी पदों की संख्या: 53749 इस भर्ती परीक्षा का टेस्ट कंप्यूटर आधारित होगा। दोगुना अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :10वीं पास आयु सीमा : 18 से 40 वर्ष आवेदन शुल्क : सामान्य : 600 रुपए अन्य: 400 रुपए वेतन : पे मैट्रिक्स लेवल – 1 के अनुसार चयन प्रकिया : लिखित परीक्षा डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न : परीक्षा दो घंटे की होगी। सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, जनरल नॉलेज और मैथ्स से होंगे। परीक्षा 200 अंकों की होगी। आवेदन प्रकिया: ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करें।

राजस्थान ग्रुप-डी में 10वीं पास के लिए 53 हजार से अधिक पदों पर

जयपुर राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53,749 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जाकर 19 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी ने ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) शुल्क जमा नहीं किया है, तो उसे पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन पत्र भरते समय एक माह से अधिक पुरानी न होने वाली नवीनतम फोटो अपलोड करनी होगी। इसके अलावा, फॉर्म में विजिबल मार्क (पहचान चिन्ह) भरना अनिवार्य है। राजस्थान ग्रुप-डी भर्ती: वैकेंसी में बढ़ोतरी अब इस भर्ती अभियान के तहत 52,453 की बजाय 53,749 पदों पर भर्ती की जाएगी, यानी कुल 668 पदों का इजाफा किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। पहले राजस्थान क्लास-IV भर्ती 2024-2025 में 46,931 पद नॉन-टीएसपी और 5,522 पद टीएसपी के लिए आरक्षित थे। अब इसे बढ़ाकर 48,199 नॉन-टीएसपी और 5,550 टीएसपी कर दिया गया है। इस बदलाव के तहत नॉन-टीएसपी के 640 और टीएसपी के 28 पद बढ़ाए गए हैं। आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा इस भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC), और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी। इन्हीं वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट दी जाएगी। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट दी जाएगी। राजस्थान ग्रुप-डी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (सेकेंडरी) पास होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी 10वीं कक्षा के अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वे भी इस सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। हालांकि, चयन के समय उन्हें उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और ओबीसी/अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) के अभ्यर्थियों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं सभी आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। इस दिन होगी परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, इस भर्ती की परीक्षा 18 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।

Bank of India में 400 पदों पर निकली है भर्ती, अब 28 मार्च तक करें आवेदन

 बैंक ऑफ़ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती निकाली है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 28 मार्च कर दिया गया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अब 28 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट https://nats.education.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल पद: 400 पदों का विवरण: जनरल के लिए 195, ईडब्ल्यूएस के लिए 32, ओबीसी के लिए 81, एससी के लिए 52 और एसटी के लिए 40 पद रिजर्व किए गए हैं। आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्था से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि उनकी ग्रेजुएशन की डिग्री एक अप्रैल 2021 से लेकर 1 जनवरी 2025 के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये+ जीएसटी देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सभी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये + जीएसटी, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये + जीएसटी आवेदन शुल्क रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये स्टाइपेंड प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। किन राज्यों में होगी भर्ती: उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कुल 15 राज्यों में होगी। ऐसे करें आवेदन :     सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Bankofindia.co.in पर जाएं।     होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।     अप्लाई ऑनलाइन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।     रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।     फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।     आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

कॉफी क्वालिटी मैनेजमेंट में ऐसे बनाएं ब्राइट करियर

चाहे कोई फंक्शन हो या सेलिब्रेशन, मैन्यू में कॉफी का होना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं, बहुत से व्यक्तियों के दिन की शुरुआत भी कॉफी से ही होती है। लोगों के कॉफी के प्रति बढ़ते आकर्षण के चलते ही भारत में बहुत सी विदेशी और इंडियन कंपनियों ने कॉफी शॉप्स खोले हैं। लेकिन इन कॉफी शॉप्स की सबसे बड़ी चुनौती होती है, ग्राहकों को उनके टेस्ट के अनुसार उम्दा कॉफी सर्व करना। ऐसे में कॉफी के टेस्ट को बरकरार रखने का जिम्मा होता है कॉफी क्वालिटी मैनेजर का। अगर आप भी इस क्षेत्र में रुचि रखते हैं तो कॉफी मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य संवार सकते हैं। कैसी हैं पॉसिबिलिटीज एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में जिस प्रकार कॉफी की खपत बढ़ रही है। उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इसकी डिमांड कभी कम नहीं होने वाली। इसी कारण यह मार्केट तकरीबन 25 पर्सेंट सालाना की दर से आगे बढ़ रही है।   पर्सनल स्किल्स ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में न सिर्फ कॉफी का टेस्ट बल्कि उसका रंग, स्मेल व प्रेजेंटेशन आदि का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। इसलिए एक कॉफी क्वालिटी मैनेजर को इन सब बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। चूंकि आजकल मार्केट में बहुत से कॉफी शॉप खुल गए हैं, इसलिए एक कॉफी क्वालिटी मैनेजर को अन्य शॉप्स की क्वालिटी को जानकर कुछ नया व अलग करने की ललक होनी चाहिए। साथ ही, उसमें हर एज ग्रुप के लोगों के टेस्ट को समझने की क्षमता भी होनी चाहिए।   एलिजिबिलिटीज भारतीय कॉफी बोर्ड द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कॉफी क्वालिटी मैनेजमेंट कोर्स संचालित किया जाता है। एक वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए प्रत्याशियों के पास बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, फूड साइंस, एन्वॉयरमेंट साइंस, एग्रीकल्चर साइंस आदि में बैचलर डिग्री होनी आवश्यक है। हालांकि कॉफी प्लान्टेशन कंपनियों या संबंधित क्षेत्रों से जुड़ी एक्सपोर्ट कंपनियों के द्वारा प्रायोजित प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाती है। जॉब ऑप्शन बतौर कॉफी क्वालिटी मैनेजर आप किसी भी बड़े या फेमस इंडियन या मल्टीनेशनल कंपनी या उनकी कॉफी शॉप में जॉब कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बड़े होटल्स में भी इनके लिए ढेरों ऑप्शंस मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त आप चाहें तो किसी कॉफी शॉप की फ्रेंचाइजी लेकर भी काम कर सकते हैं। कुछ समय के अनुभव के बाद आप खुद का कॉफी शॉप भी खोल सकते हैं। सुकून के कुछ पल बिताने के लिए ही नहीं बल्कि छोटे फंक्शन के लिए भी लोग कॉफी शॉप का सहारा लेते हैं। ऐसे में खुद का कॉफी शॉप खोलना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप चाहें तो कॉफी प्लांटेशन कंपनियों व एक्सपोर्ट कंपनियों के साथ जुड़कर भी काम कर सकते हैं। सैलरी इस क्षेत्र में आपकी इनकम इस बात पर निर्भर करती है कि आप किसी कंपनी के साथ जुड़कर कार्य करते हैं या फिर स्वयं की कॉफी शॉप खोलते हैं। वैसे, शुरुआती तौर पर आप 20 से 25 हजार रुपए प्रतिमाह आसानी से कमा सकते हैं। थोड़े अनुभव के बाद आपकी सैलरी में इजाफा हो सकता है। चूंकि कॉफी क्वालिटी मैनेजरों की विदेशों में भी काफी डिमांड होती है, इसलिए आप चाहें तो विदेश जाकर भी जॉब कर सकते हैं।  

रायपुर : अग्निवीर भर्ती के परिणाम 22 मार्च को

रायपुर छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती के परिणाम कल 22 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी  किं इस साल भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे। अभ्यर्थी परिणाम देखने के लिए जॉइन इंडियन आर्मी के साइट https://www.joinindianarmy.nic.in/   का अवलोकन कर सकते हैं।  परिणाम  सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किए जाएंगे। सभी सफल अभ्यर्थियों को 24 मार्च को सुबह 06:30 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नया रायपुर में प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। इन सभी सफल अभ्यार्थियों की ट्रेनिंग 01 मई 2025 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू जाएगी। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलिफोन नंबर 0771-2965212,0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

बिहार में सुपर 50 फ्री कोचिंग की सुविधा, मेडिकल-इंजीनियरिंग के लिए मुफ्त पढ़ाई

बिहार बिहार सरकार ने 23 अगस्त, 2023 को आईआईटी जेईई और नीट के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करके होनहार छात्रों की मदद करने के लिए सुपर 50 पहल शुरू की थी। हाल ही में सुपर 50 को लेकर बिहार विद्यालय शिक्षा समिति की ओर से एक अपडेट आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर साझा किया है, जिसमें छात्रों के लिए सुपर 50 फ्री कोचिंग की सुविधा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। BSEB सुपर 50 पटना में संचालित एक गैर आवासीय (रहने की सुविधा के साथ) नि:शुल्क कोचिंग है। जबकि यह राज्य के 9 प्रमण्डलीय जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णियां, गया, भागलपुर और मुंगेर में गैर आवासीय (रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं) अनुशिक्षक प्रदान करती है। इसमें छात्रों को नए नामांकन के लिए 26 मार्च 2025 की लास्ट डेट से पहले आवेदन करना होगा। लास्ट डेट को हाल में आगे बढ़ाया गया है। सुपर 50 कोचिंग में मिलने वाली सुविधाएं:     देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में पढ़ा चुके अच्छे टीचर्स की ओर से NEET और JEE की कोचिंग दी जाएगी।     हर महीने दो बार OMR और CBT टेस्ट की व्यवस्था होगी।     AC क्लासरूम में डिजिटल बोर्ड की मदद से पढ़ाई कराई जाएगी।     अच्छी क्वालिटी का स्टडी मटेरियल NEET और JEE के स्टूडेंट्स को उपलब्ध कराया जाएगा। Super 50 आवेदन वेबसाइट: बिहार बोर्ड के ऐसे छात्र जो इस साल 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं उनके लिए दो साल का कार्यक्रम उपलब्ध है जबकि जो ग्यारहवीं की पढ़ाई करके परीक्षा देने वाले हैं उनके लिए एक साल का कार्यक्रम सुपर 50 के साथ दिया जा रहा है। सभी इच्छुक छात्रों को coaching.biharboardonline.com पर आवेदन करना होगा।

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा 6 JNVST 2025 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए निर्देश जारी

नई दिल्ली नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से कक्षा 6 JNVST 2025 (विंटर बाउंड) के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए जारी कर दिए गये हैं। जिन भी छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड (JNVST Class 6 Admit Card 2025) डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। एक शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा एनवीएस की ओर से क्लास 6th विंटर बाउंड परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 तक रहेगी। एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ऐसे में बच्चों के माता-पिता नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर या दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड JNVST Admit Card 2025 Class 6 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर आपको पॉप में “Click here to download the admit cards for class VI JNVST 2025 (Winter Bound).” पर क्लिक करना है। अब आपको अगले पेज पर फिर से एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना है। नए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर साइन इन बटन पर क्लिक करना है। अब छात्र का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।   परीक्षा पैटर्न विंटर बाउंड परीक्षा में छात्रों से कुल 80 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसके लिए कुल पूर्णांक 100 रहेगा। प्रश्न पत्र में सभी सवाल बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में मेन्टल एबिलिटी टेस्ट से 40 सवाल, अर्थमेटिक टेस्ट से 20 सवाल और लैंग्वेज टेस्ट से 20 सवाल पूछे जाएंगे।

भारतीय थल सेना : अग्निवीर भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने अधिसूचना की जारी

रायपुर भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अधिसूचना जारी की गई है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध है। इस वेबसाइट में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 12 मार्च से प्रारंभ की गई है जो 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। इन युवाओं की सुनहरा मौका कक्षा आठवीं और दसवीं (हाईस्कूल) परीक्षा उत्तीर्ण योग्य युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। अग्निवीर की भर्ती जनरल ड्यूटी, तकनीकी स्टॉफ, क्लर्क, ट्रेडमेन, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती, धर्मगुरू, नर्सिंग, सहयोगी, सिपाही, फार्मासिस्ट आदि श्रेणी में की जाएगी। अग्निवीर क्लर्क के उमीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून 2025 के बाद होने की संभावना हैं। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में संपर्क कर सकते हैं। इस बार भर्ती वर्ष 2025-26 से ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा और रैली के आयोजन में कुछ बदलाव किए गए हैं। ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया में आयोजित की जाएगी। Agniveer Recruitment 2025: यहां देख सकते हैं पूरी जानकारी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। भर्ती के लिए 17 से 21 साल के अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है।

केंद्रीय स्कूलों में अभिभावक बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

 सागर  केंद्रीय स्कूलों में दाखिला की प्रक्रिया 7 मार्च हो गई है। बाल वाटिका और कक्षा-एक में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन पहले शुरू हो जाएंगे। अभिभावक इन कक्षाओं में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शहर में 5 केंद्रीय विद्यालय हैं, लेकिन बाल वाटिका केवल केंद्रीय स्कूल 3 में संचालित हैं। बाल वाटिका में प्रवेश के लिए केवी स्कूल क्रं 3 में विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाना होगा। वहीं अन्य कक्षाओं के लिए सभी केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। अन्य कक्षाओं के लिए दाखिले की प्रक्रिया अप्रेल में शुरू होगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सभी श्रेणियों के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म नि:शुल्क रखा है। पहली कक्षा की प्रोविजनल लिस्ट 25 मार्च को जारी होगी। बाल वाटिका की पहली प्रोविजनल लिस्ट 26 मार्च को जारी की जाएगी। बाल वाटिका-2, कक्षा दूसरी और अन्य कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन 2 से 11 अप्रेल तक चलेगा। प्रवेश के लिए आयु सीमा भी तय की गई है। बाल वाटिका -1 में तीन से चार वर्ष, बाल वाटिका-2 में चार से पांच वर्ष और बाल वाटिका-3 में पांच से छह वर्ष के बच्चों को प्रवेश मिलेगा। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए बच्चों की उम्र छह से आठ साल के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 2 और उससे ऊपर (क्लास 11 को छोडक़र) की कक्षाओं में सीट खाली होने पर ही एडमिशन लिए जाएंगे। ऑफलाइन होंगे एडमिशन कक्षा 2 से कक्षा 12 (कक्षा 11 को छोडक़र) में एडमिशन की प्रक्रिया 2 अप्रेल से शुरू होगी। यह 11 अप्रेल तक चलेगी। इन कक्षाओं में जगह खाली होने पर ही एडमिशन होगा। इनमें एडमिशन के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इनमें प्रवेश के लिए जानकारी विद्यालय को वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन के लिए यह है जरूरी     सिम कार्ड वाला एक मान्य मोबाइल नंबर होना चाहिए।     एक वैध ईमेल पता होना चाहिए।     प्रवेश के इच्छुक बच्चे का एक डिजिटल फोटोग्राफ या फोटो का स्कैन होना चाहिए।     बच्चे केजन्म प्रमाण पत्र का स्कैन होना चाहिए।     आप आर्थिक रूप से कमजोर/गरीबी रेखा के नीचे (ईडब्ल्यूएस/बीपीएल) वर्ग के अंतर्गत आवेदन कर रहे हैं, तो सरकार द्वारा जारी ईडबल्यूएस/बीपीएल प्रमाण पत्र का विवरण दें।     माता/पिता के स्थानांतरण का विवरण देना होगा और सेवा श्रेणी (यदि लागू है) का आवेदन पत्र में उपयोग किया जाना है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet