LATEST NEWS

डॉ. हरिसिंह गौर विवि में प्रवेश लिए दाखिला शुरू, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए 22 मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन

सागर  देशभर के 46 केंद्रीय विवि सहित डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुरू हुई यूजी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। एन्थ्रोपोलॉजी, बिजनेस मैनेजमेंट, केमिस्ट्री, कंप्यूटर एप्लिकेशंस, इकोनॉमिक्स और अन्य विषयों में कोर्सेज में छात्र-छात्राओं को दाखिला मिलेगा। भविष्य में तकनीकी और आधुनिक जीवन में एआई के बढ़ते दखल की वजह से बीसीए में एआई विषय को जोड़ गया है। वहीं इसके साथ बीए एलएलबी, बेचलर ऑफ आट्र्स (जर्नलिज्म मॉस कम्यूनिकेशन), बेचलर ऑफ परफॉर्मनिंग आट्र्स (तबला परक्यूसन), हिंदुस्तानी वोकल म्यूजिक और बेचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नालॉजी जैसे कोर्स में भी छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। पारंपरिक कोर्स के साथ कई नए कोर्स जोड़े गए हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के बाद आसानी से रोजगार मिल सकेगा।  22 मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन करती है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 मार्च तक तक होंगे। इसके बाद 23 मार्च तक ऑनलाइन एप्लीकेशन की फीस जमा कर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की टेंटेटिव तारीख भी नोटिफिकेशन में बताई है। जिसके आधार पर 8 मई से 1 जून के बीच यह परीक्षा आयोजित होगी। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिफिकेशन में बताया है कि यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड पर ही आयोजित होगी। 13 भाषाओं में होगी परीक्षा सीयूईटी यूजी की परीक्षा इस बार भी मल्टीप्ल शिफ्ट व 13 भाषाओं में होगी। इसके अलावा कैंडिडेट 37 विषयों में से चुन सकेगा। जिनमें 13 भाषा, 23 डोमेन सब्जेक्ट व 1 जनरल टेस्ट होगा। जिनमें कैंडिडेट केवल 5 विषयों का ही चुनाव कर सकते हैं। पेपर पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। सभी सब्जेक्ट में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें करना अनिवार्य है। प्रत्येक पेपर को करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। विवि की वेबसाइड पर विद्यार्थियों के लिए समस्त कोर्स की जानकारी दी गई है। विवेक जयसवाल, मीडिया प्रभारी डॉ. हरिसिंह गौर विवि

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षाएं एक अप्रैल से, स्मार्ट वाॅच-ब्लूटूथ मिला तो रद्द होगी परीक्षा

भोपाल  बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) की यूजी की प्रथम से तीसरे वर्ष की परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रायोगिक परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू कर दी गई हैं। बीयू के बीए, बीएससी, बीकाम, बीएससी (होम साइंस), बीए मैनेजमेंट, बीबीए, बीसीए, बीपीईएस के प्रथम वर्ष और तीसरे वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होंगी। वहीं पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं मई में आयोजित होंगी।     इन परीक्षाओं में करीब 1.80 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रदेश के आठ जिलों में संबद्ध कालेजों के लिए इस बार परीक्षाओं के दौरान नकल पर रोक के लिए बीयू ने कड़े आदेश जारी किए हैं।     अगर कोई विद्यार्थी नकल करते पकड़ाया या किसी के पास स्मार्ट फोन, स्मार्ट वाॅच, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रानिक उपकरण पाए गए तो उत्तरपुस्तिका जब्त कर विवि को भेजी जाएगी और परीक्षा निरस्त होगी।     इसके अलावा अगर परीक्षा शुरू होने के बाद कोई विद्यार्थी आधे घंटे बाद परीक्षा कक्ष से बाहर जाता है तो उसे दूसरी उत्तरपुस्तिका दी जाएगी। विवि ने परीक्षा के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी की तलाशी ली जाएगी     बीयू ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य व केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा केंद्र पर हर परीक्षार्थी की तलाशी ली जाए।     प्रतिबंधित सामग्री जैसे पुस्तकें, गाइड,मोबाइल, हस्तलिखी सामग्री,स्मार्ट वाॅच, इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि को बाहर ही जमा करा ली जाए। इसे आलमारी में बंद किया जाएगा।     यदि परीक्षा कक्ष में विद्यार्थी के पास नकल सामग्री प्राप्त होती है तो अनुचित साधन प्रतिवेदन फार्म पर जानकारी भरकर विद्यार्थी से हस्ताक्षर कराना है।     अनुचित साधन फार्म पर वीक्षक या केंद्रध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर कराकर उत्तरपुस्तिका को पैकेट में बंद कर भेजे जाएं। केंद्र कम बनाए जाएंगे ताकि निगरानी सख्ती से हो     बीयू इस बार नकल प्रकरण पर रोक के लिए उड़नदस्तों की टीम को तैनात किया है और विवि में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।इसके माध्यम से परीक्षार्थियों की निगरानी की जाएगी।     साथ ही अधिक निगरानी के लिए इस बार केंद्रों की संख्या कम की जाएगी। इससे सख्ती से निगरानी की जा सके। वहीं जिन केंद्रों पर सिर्फ 50 या 60 विद्यार्थी शामिल होते थे।     उन केंद्रों को बंद किया जाएगा।विवि प्रबंधन इस बार परीक्षा केंद्रों को दिए जाने वाले खर्च को कम करेगा।  

ऑयल एंड गैस मैनेजमैंट: कॅरियर की एक नई उंचाई

यह कोर्स छात्रों में रणनीति एवं प्रबंधन कौशल का विकास करने के अलावा उन्हें एनर्जी मैनेजमैंट की गहरी समझ प्रदान करता है। इस क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं तकनीकी महत्व के साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय रणनीतियों पर इसके असर का ज्ञान भी उन्हें प्रदान किया जाता है। रोजगार की सम्भावनाएं: पैट्रोलियम इंडस्ट्री में कामगारों की औसत आवश्यकता अन्य इंडस्ट्रीज की तुलना में काफी अधिक है। इस वजह से निकट भविष्य में इस क्षेत्र में काफी अधिक नियुक्तियां की जाएंगी। विकास की सम्भावनाएं: पूरी दुनिया तेल एवं गैस पर निर्भर है। ये दुनिया भर की ऊर्जा जरूरतों का प्रमुख स्रोत हैं और अत्यधिक दोहन की वजह से तेजी से खत्म भी हो रहे हैं। इन स्रोतों का प्रबंधन महत्वपूर्ण हो गया है जो हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है। ऑयल एंड गैस मैनेजमैंट में कोर्स तेल एवं गैस इंडस्ट्री के लॉजिस्टिक्स तथा प्रबंधन के मुद्दों पर रोशनी डालता है। इंडस्ट्री तेल एवं गैस के नए स्रोतों का पता लगाने तथा उसे हासिल करने के लिए नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है।   मुख्य नियोक्ता: असैंचर, अदानी, बी.पी.सी.एल., ब्रिटिश गैस, क्रिसिल, डिलोइटे, एस्सार ऑयल, गेल, गल्फ ऑयल, एच.पी.सी.एल., इंडियन ऑयल, इंफोसिस, जिंदल ग्रुप, एल.एंड टी.। शुरूआती तनख्वाह: 20 हजार रुपए प्रतिमाह प्रमख संस्थान: इंटरनैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ इंफार्मेशन टैक्रोलॉजी, पुणे, महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ पैट्रोलियम एंड एनर्जी स्ट्डीज, देहरादून, उत्तराखंड पंडित दीनदयाल पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी, गांधीनगर, गुजरात  

MPPSC :असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में एमसीए डिग्री धारकों को कंप्यूटर साइंस विषय के लिए अयोग्य घोषित किया

इंदौर  मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में एमसीए (मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) डिग्री धारकों को कंप्यूटर साइंस विषय के लिए अयोग्य करार दिया गया है। इस फैसले से सैकड़ों अभ्यर्थियों में नाराजगी है, क्योंकि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में एमसीए को एमएससी कंप्यूटर साइंस के समकक्ष माना जाता है।  अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) और यूजीसी नेट में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन एक ही विषय के रूप में शामिल है। इन परीक्षाओं में एमसीए और एमएससी, दोनों डिग्रीधारी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन एमपीपीएससी की भर्ती में एमसीए को अयोग्य ठहराया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की अन्य भर्तियों में सह विषय की सुविधा दी गई है, जिससे संबंधित डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन कंप्यूटर साइंस में ऐसी कोई सुविधा नहीं दी गई, जिससे एमसीए अभ्यर्थियों के लिए नौकरी के अवसर सीमित हो गए हैं। … फिर भी भर्ती में रोक वर्तमान में शासकीय और निजी कॉलेजों में एमसीए डिग्रीधारी अतिथि विद्वान के रूप में पढ़ा रहे हैं। एमएससी आइटी और एमएससी कंप्यूटर साइंस वाले भी पढ़ाने की अनुमति रखते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब कॉलेजों में एमसीए डिग्रीधारी को पढ़ाने की अनुमति है तो असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में उन्हें अयोग्य क्यों ठहराया गया? एमसीए को एमएससी कंप्यूटर साइंस के समकक्ष मानें अभ्यर्थियों का कहना है कि एमसीए को एमएससी कंप्यूटर साइंस के समकक्ष माना जाए और भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए। यदि एमसीए को भर्ती में पात्रता नहीं दी गई तो वे न्याय के लिए आगे कदम उठाने को मजबूर होंगे। वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जून में परीक्षा प्रस्तावित है। ऐसे में जल्द से जल्द निर्णय लिया जाना जरूरी है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च

सारंगढ़ बिलाईगढ़ देश भर के केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका और  केवीएस कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 है। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए केवीएस ऑनलाइन एडमिशन डॉट जीओवी डॉट इन https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/index.html में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसी प्रकार बालवाटिका में भर्ती के लिए बालवाटिका डॉट केवीएस डॉट जीओवी डॉट इन balvatika.kvs.gov.in में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बालवाटिका कार्यक्रम प्री-केजी, एलकेजी और यूकेजी शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 के लिए अभी खुले हैं। 3 से 4 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बालवाटिका-1, 4 से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बालवाटिका-2 और 5 से 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बालवाटिका-3। बालवाटिका-1 और बालवाटिका-3 के लिए प्रवेश चयनित केंद्रीय विद्यालयों में ऑफ़लाइन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 50 स्कूल बालवाटिका-1 और 445 स्कूल बालवाटिका-3 प्रदान करेंगे। बालवाटिका-2 के लिए, पंजीकरण केवल तभी स्वीकार किया जाएगा जब 50 चयनित स्कूलों में रिक्तियां उपलब्ध हों। अपने बच्चे को नामांकित करने के लिए, केवल अनुरोध किए जाने पर ही प्रिंसिपल या एडमिशन चार्ज से संपर्क किया जा सकता है। 21 मार्च तक के समय स्लॉट का पालन करें।  केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका प्रवेश 2025 पर नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए बालवाटिका डॉट केवीएस डॉट जीओवी डॉट इन https://balvatika.kvs.gov.in/ बालवाटिका पोर्टल पर जाएँ। कक्षा और आयु बालवाटिका-1     में 3 वर्ष किन्तु 4 वर्ष से कम आयु। बालवाटिका-2     में 4 वर्ष किन्तु 5 वर्ष से कम आयु। बालवाटिका-3     में 5 वर्ष किन्तु 6 वर्ष से कम आयु। कक्षा 1    में 6 वर्ष किन्तु 08 वर्ष से कम आयु। कक्षा 2 में    7 वर्ष किन्तु 09 वर्ष से कम आयु। कक्षा 3 में 7 वर्ष किन्तु 09 वर्ष से कम आयु। कक्षा 4     में 8 वर्ष किन्तु 10 वर्ष से कम आयु। कक्षा 5 में    9 वर्ष किन्तु 11 वर्ष से कम आयु। कक्षा 6 में 10 वर्ष किन्तु 12 वर्ष से कम आयु। कक्षा सात में 11 वर्ष किन्तु 13 वर्ष से कम आयु। कक्षा आठ    में 12 वर्ष किन्तु 14 वर्ष से कम आयु। कक्षा 9 में 13 वर्ष किन्तु 15 वर्ष से कम आयु। कक्षा दस    में 14 वर्ष किन्तु 16 वर्ष से कम आयु। आवश्यक दस्तावेज़ आवश्यक दस्तावेज में पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड या कोई अन्य फोटो पहचान पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (बोर्ड बदलने पर) पिछले वर्ष की मार्कशीट, विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) शामिल है। पंजीकरण ऑनलाइन केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की वेबसाइट केवीसंगठन डॉट एनआईसी डॉट इन https://kvsangathan.nic.in/ पर जाएं। ‘नया पंजीकरण’ बटन पर क्लिक करें। दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। घोषणा से सहमत होने के लिए चेकबॉक्स को सक्षम करें, फिर ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें। पंजीकरण विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी। बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण सहित आवश्यक फ़ील्ड भरें। आरक्षण केवीएस आरक्षण के लिए सरकारी मानदंडों का पालन करता है। एससी/एसटी/ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और दिव्यांग श्रेणियों के लिए सीट आवंटन के बारे में विवरण आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर उपलब्ध है। केन्द्रीय विद्यालय स्कूल प्रवेश में  आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) 25%, अन्य पिछड़ा वर्ग / गैर-क्रीमी लेयर (ओबीसी/एनसीएल)    27%, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)    25%, अनुसूचित जाति (एससी)    15%, अनुसूचित जनजाति (एसटी)     7.5%, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (सीडब्लूएसएन)     3% आरक्षण प्रतिशत है। चयन प्रक्रिया कक्षा 1 (प्रथम) के लिए प्रवेश ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है, जिसके बाद लॉटरी प्रणाली अपनाई जाती है। कक्षा 2 से 8 के लिए प्रवेश प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली के आधार पर दिए जाते हैं। प्रवेश केवल तभी दिए जाते हैं जब प्राथमिकता श्रेणियों पर विचार करने के बाद वांछित कक्षा में सीटें उपलब्ध हों। कक्षा 9वीं में प्रवेश प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है। एक मेरिट सूची तैयार की जाती है, और छात्रों को मेरिट और प्राथमिकता श्रेणियों के अनुसार प्रवेश दिया जाता है। कक्षा ग्यारहवीं के लिए प्रवेश योग्यता आधारित होते हैं और कक्षा दसवीं के अंकों पर निर्भर करते हैं।

होली गिफ्ट: 15 मार्च को नहीं दे सकते बोर्ड एग्जाम तो कोई बात नहीं, मिलेगी ये सुविधा!

 नई दिल्ली  सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को होली का गिफ्ट दिया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने उन छात्रों के लिए बाद में स्पेशल एग्जाम आयोजित कराने की घोषणा की है जो होली पर्व के चलते 15 मार्च को होने वाली परीक्षा की चिंता कर रहे थे. दरअसल, 15 मार्च को सीबीएसई 12वीं बोर्ड हिंदी (कोर और ऐच्छिक) परीक्षा निर्धारित है. हालांकि, इस तारीख को लेकर कुछ छात्रों और अभिभावकों की चिंताएं सामने आई हैं क्योंकि देश के कुछ हिस्सों में होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में 15 मार्च तक यह उत्सव जारी रहेगा. छात्रों की इस चिंता को ध्यान में रखते हुए, CBSE ने एक खास फैसला लिया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अपनी तय तिथि, यानी 15 मार्च 2025 को ही होगी, लेकिन जिन छात्रों को होली के कारण इसमें शामिल होने में कठिनाई होगी, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा. ऐसे छात्र बाद में विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. बोर्ड की नीति के अनुसार, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों के लिए हर साल एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाती है. अब इसी विशेष परीक्षा में वे छात्र भी शामिल हो सकेंगे, जो होली के कारण 15 मार्च को परीक्षा नहीं दे पाएंगे. CBSE ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे इस फैसले की जानकारी 12वीं कक्षा के छात्रों तक पहुंचाएं, ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार निर्णय ले सकें. छात्रों और अभिभावकों को राहत इस फैसले से उन छात्रों और अभिभावकों को राहत मिलेगी, जो होली के त्योहार और परीक्षा के बीच असमंजस में थे. वे होली के दौरान परीक्षा तैयारी कैसे करेंगे. अभिभावकों को भी सीबीएसई के इस फैसले से राहत मिली होगी. कई पेरेंट्स को यह चिंता थी कि परीक्षा की वजह से उनके बच्चों का ध्यान पढ़ाई और त्योहार के बीच बंट सकता है. अब उनके पास यह विकल्प है कि अगर जरूरी लगे तो वे अपने बच्चों को मुख्य परीक्षा के बजाय विशेष परीक्षा में बैठा सकते हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि बोर्ड परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.  

जेईई मेन्स सेशन -2 की परीक्षाएं 02 अप्रैल 2025 से होंगी शुरू, जाने शेड्यूल

नई दिल्ली जेईई मेन्स सेशन -2 की परीक्षाएं 01 अप्रैल 2025 से शुरू होंगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (IIT JEE) मेन्स सेशन-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemains.nta.nic.in पर जाकर शिफ्ट और सब्जेक्ट वाइड एग्जाम डेट्स चेक कर सकते हैं. जेईई मेन्स सेशन-2 के आवेदन 01 फरवरी से शुरू हुए थे और 25 फरवरी 2025 तक चले थे. जेईई मेन्स दूसरे चरण की परीक्षाएं देश के विभिन्न और देश के बाहर 15 शहरों में अलग-अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाएंगी. एनटीए ने जेईई मेन्स सेशन-2 की सब्जेक्ट और शिफ्ट वाइज एग्जाम डेट्स जारी की हैं. 2 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं 2, 3, 4 और 7 अप्रैल 2025 को पेपर-1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा, जबकि दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 3 हजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. 8 अप्रैल को पेपर-1 (बीई/बीटेक) सिंगल शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि 9 अप्रैल 2025 को पेपर-2 (बी. आर्किटेक्ट), पेपर 2B (बी. प्लानिंग) और पेपर 2A व B (बी. आर्किटेक्ट और बी. प्लानिंग दोनों) की परीक्षा होगी. 9 अप्रैल को जेईई मेन्स की परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं. जेईई मेन्स सेशन-2 का एडमिट कार्ड कब मिलेगा? जानकारी के अनुसार, जेईई मेन सत्र 2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकती है, जबकि जेईई मेन एडमिट कार्ड (JEE Mains Admit Card) जेईई मेन्स 2025 शुरू होने से तीन दिन पहले जारी होने की उम्मीद है. एनटीए ने हाल ही में 27 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक जेईई मेन्स सेशन-2 की करेक्शन विंडो ओपन की थी. बता दें कि एनटीए ने जेईई मेन 2025 सत्र 1 के परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए थे. इस साल, 14 छात्रों ने जेईई मेन सत्र-1 में 100 पर्सेंटाइल एनटीए स्कोर हासिल किया है. राजस्थान राज्य से पांच टॉपरों के साथ इस सूची में सबसे आगे रहे. वहीं जेईई मेन्स पेपर 2A (BArch) का रिजल्ट 23 फरवरी 2025 को जारी किया गया था, जिसमें महाराष्ट्र के पाटणे नील संदेश और पेपर 2B (B.Planing) में मध्य प्रदेश की सुनिधि सिंह ने 100 एनटीए स्कोर के साथ टॉप किया है. इस परीक्षा में कुल 63,481 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 44,144 उपस्थित हुए.

SSC CGL और MTS भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, कट-ऑफ भी जारी, ऐसे चेक करें स्कोर

 कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2024 और एसएससी एमटीएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। कैटेगरी-वाइज़ कट-ऑफ भी जारी हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम और योग्यता अंक चेक कर सकते हैं। बता दें एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से लेकर 4 नवंबर के बीच किया देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया गया था। वहीं एसएससी सीजीएल टियर-1 भर्ती परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में 5 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई थी। टियर-2 एग्जाम 18, 19, 20 और 31 जनवरी को हुई थी।  कितने उम्मीदवारों का हुआ चयन? एसएससी सीजीएल परीक्षा में कुल 18, 174 उम्मीदवार सफल हुए हैं। विभिन्न कारणों को लेकर 1267 उम्मीदवारों के रिजल्ट को रोका गया है। टायर 2 में शामिल 253 उम्मीदवारों के रिजल्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा में कुल 3428 उम्मीदवार सफल हुए हैं। जिसमें से 500 उम्मीदवारों का रिजल्ट कैंसिल कर दिया गया है। कदाचार के लिए 179 उम्मीदवारों के रिजल्ट पर रोक लगाई गई है। वहीं 198 उम्मीदवार डिसेबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करने में विफल  रहे। बता दें 5 से 12 फरवरी के बीच सीबीआईसी द्वारा फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया था।   एनटीएस और हवलदार पदों के लिए आयोजित पीईटी/पीएसटी में 20,959 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। ऐसे चेक करें रिजल्ट     सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।     होमपेज पर “Result” के टैब पर क्लिक करें।     अब एसएससी एमटीएस/एसएससी सीजीएल 2024 फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।     स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसमें अपना रोल नंबर चेक करें।     भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिन्ट करके अपने पास रख सकते हैं।

दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी शुरू करेगी अच्छे पैरेंट्स बनने ट्रेनिंग

 नई दिल्ली एक बच्चे की परवरिश करना आसान नहीं होता है। प्यार-दुलार के साथ, उन्हें एक बेहतर इंसान बनने के लिए पैरेंट्स को सही गलत-फर्क में समझाना होता है। साथ ही, दुनिया की चुनौतियों से सामना करने के लिए भी तैयार करना होता है और इस दौरान कई बार अभिभावकों को चैलेंज का सामना करना भी सिखाना होता है। कई, बार सिचुएशन यह भी बन जाती है कि, कप्लस फ्रस्ट्रेट हो जाते हैं। ऐसे में अभिभावकों की इसी मुश्किल को सॉल्व करने के लिए अब दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी की ओर से अच्छे पैरेंट्स बनने की बकायदा ट्रेनिंग दी जाएगी। इस प्रशिक्षण में अभिभावकों को सिखाया जाएगा कि, वे बच्चों की मानसिक स्थिति को कैसे समझें। विपरीत परिस्थितियों में कैसे किड्स के साथ कैसे बिहेव करें और कैसे उन्हें अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के कुलपति प्रोफेसर प्रो. धनंजय जोशी ने बताया कि, यह एक डिप्लोमा कोर्स होगा। इसका नाम फेमिली वैल्यूज एंड पैरेंटिंग होगा, जिसे ट्रेंड टीचर्स पढ़ाएंगे। इस पाठ्यक्रम की अवधि 6 महीने की होगी। यह इसी सत्र से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा, योग, ध्यान सहित अन्य कई कोर्सेज भी शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, इसमें कब से एडमिशन दिए जाएंगे। साथ ही इसमें प्रवेश लेने के लिए योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें क्या होंगी, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए इच्छुक कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, वे डीटीयू की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें इस बारे में सही अपडेट मिल सके। इसके साथ ही, यहां संचालित होने वाले अन्य कोर्सेज की जानकारी भी मिल सकेगी। पैरेंटिंग स्किल्स को निखारने के लिए ऑनलाइन कई क्लासेज उपलब्ध हैं, जो देश और दुनिया में संचालित की जाती है। इनमें से कुछ में तो फ्री हैं, जिन पर रजिस्टर करके अभिभावक अपनी समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, बच्चों से जुड़ी प्रॉब्लम पर भी सॉल्यूशन पा सकते हैं। इन वेबसाइट्स पर वेबिनार और वीडियोज के रूप में पैरेंटिंग से संबंधित जानकारी मौजूद है। इसके अलावा, कई ऑनलाइन वीडियोज भी मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 60 हजार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें क्या रही कटऑफ

लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 60 हजार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया है। परिणाम जारी कर यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। भर्ती बोर्ड ने सभी चयनित 60244 अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर की लिस्ट जारी की है। इससे पहले लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को डीवी, पीएसटी और पीईटी राउंड के लिए बुलाया गया था। भर्ती में अनारक्षित वर्ग की 24102 वैकेंसी के लिए 24102, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 6024 पदों के लिए 6024, ओबीसी के 16264 पदों के लिए 16264, एससी के 12650 पदों के लिए 12650 और एससी के 1204 पदों के लिए 1204 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। यहां देखें कटऑफ क्या रही अनारक्षित वर्ग – 225.75926 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट की छह लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में सभी वर्गों के चयनित अभ्यर्थियों के नामों की लिस्ट है यानी यह ओवरऑल लिस्ट है। इसमें सभी सफल अभ्यर्थियों के नाम हैं। दूसरी लिस्ट में ओपन कैटेगरी में सफल हुआ सभी सफल हुए अभ्यर्थियों के नाम हैं। तीसरी लिस्ट ईडब्ल्यूएस वर्ग, चौथी ओबीसी, पांचवीं एससी और छठी एसटी वर्ग के सफल अभ्यर्थियों की है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत दिनांक 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के उपरान्त अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल पाये गये अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंको (Normalized Score) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार, विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष चयनित 60,244 अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूचियां एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जारी कर दी गई है ।’ यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी राउंड में सफल अभ्यर्थियों में से बोर्ड लिखित परीक्षा में प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त नॉर्मलाइज्ड अंकों के क्रम के अनुसार प्रत्येक कैटेगरी के अभ्यर्थियों की एक चयन सूची आरक्षण नीति को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यूपी पुलिस 60,244 सिपाहियों की भर्ती में सफल अभ्यर्थियों की 9 महीने तक एक साथ ट्रेनिंग होगी। अभ्यर्थियों की एक महीने की प्रारम्भिक ट्रेनिंग (जेटीसी) सभी 75 जिलों में होगी। इसके बाद नौ महीने की आधारभूत ट्रेनिंग अन्य सेन्टरों पर कराई जाएगी। रिजल्ट व मेरिट के नियम – लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर बनी मेरिट। फिजिकल टेस्ट महज क्वालिफाइंग। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों को नॉर्मलाइज्ड किया गया है। – यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कोई वेटिंग लिस्ट तैयार नहीं की है। – यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कहा है कि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान आने पर ऐसे अभ्यर्थियों को वरीयता दी गई है जिनके पास एनसीसी का बी सर्टिफिकेट या डोएक ओ लेवल सर्टिफिकेट होगा या प्रादेशिक सेना में दो साल का अनुभव है। अगर बराबर मार्क्स वाले अभ्यर्थियों के पास इनमें से कुछ नहीं है तो फिर मेरिट में उन्हें ऊपर रखा जाएगा जिनकी आयु अधिक है। – इसके बाद भी अगर दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक एक समान है तो अभ्यर्थियों के नाम की स्पेलिंग ( 10वीं के सर्टिफिकेट के मुताबिक) देखी गई है। अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में जिसका नाम पहले आएगा वो मेरिट में ऊपर रखा गया है। अब नई 30 हजार वैकेंसी की प्रक्रिया शुरू होगी सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि यूपी पुलिस में जल्द ही 30 हजार पदों नई भर्ती निकलेगी। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में वर्ष 2017 से अब तक 1.56 लाख विभिन्न पदों पर हम भर्ती संपन्न कर चुके हैं। इस समय 60,200 पुलिसकार्मिकों की भर्ती हो रही है, जो अगले एक महीने के अंदर ट्रेनिंग के लिए जाएंगे, इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 30 हजार अन्य नई भर्तियां भी जल्द शुरू होंगी। यूपी पुलिस में कांस्टेबल की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने पर आप uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

MP में शिक्षकों की 10758 भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका, परीक्षा 20 मार्च से

भोपाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की ओर से निकाली गई तृतीय वर्ग के शिक्षकों की 10758 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की विंडो एक बार फिर से खोल दी गई है। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 10 मार्च से 17 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। माननीय न्यायालय के आदेश के बाद चयन मंडल ने आवेदन की विंडो फिर से खोली है। इससे पहले इस भर्ती के लिए 28 जनवरी से 11 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इस भर्ती के लिए परीक्षा 20 मार्च 2025 से होगी। एग्जाम दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी स्कूल शिक्षा विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल एवं संगीत गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल संगीत गायन-वादन व नृत्य) और जनजातीय विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन वादन , नृत्य) चयन परीक्षा 2024 से टीचरों के 10758 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों में 7929 पद माध्यमिक शिक्षक विषयों के लिए हैं जिसके लिए एमपीटीईटी पास बीएड या डीएलएड डिग्रीधारक/ डिप्लोमाधारक आवेदन कर सकते हैं। पदों का ब्योरा माध्यमिक शिक्षक (विषय) तृतीय श्रेणी – अकादमिक, पद संख्या – 7929 (स्कूल शिक्षा विभाग 7082 + जनजातीय कार्य विभाग 847)- MPTET 2018 व MPTET 2023 पास करने वाले इसमें बैठ सकेंगे। माध्यमिक शिक्षक खेल – तृतीय श्रेणी – 338 वैकेंसी एमपी खेल पात्रता परीक्षा 2023 में पास हुए युवा इसमें आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षक संगीत – गायन वादन तृतीय श्रेणी – पद संख्या – 392 माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन पात्रता परीक्षा 2023 में पास इसमें आवेदन कर सकेंगे। तृतीय श्रेणी – पद संख्या – 1377 (स्कूल शिक्षा विभाग 724 + जनजातीय कार्य विभाग 653) प्राथमिक शिक्षक संगीत – गायन वादन पद संख्या – 452 (स्कूल शिक्षा विभाग 422 + जनजातीय कार्य विभाग 30) शिक्षक भर्ती परीक्षा राज्य के 13 शहरों में होगी। इनमें बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच,रीवा रतलाम, सागर, सीधी और उज्जैन शामिल हैं ।

SSC CHT भर्ती का नोटिस जारी, पेपर-2 परीक्षा की तारीख घोषित, आयोग ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह

कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइन्ड हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती (SSC CHT 2025) को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। पेपर-2 परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। देशभर के विभिन्न शहरों में एग्जाम 29 मार्च 2025 को आयोजित होगा। यह डिस्क्रिपटिव पेपर होगा। पेपर-1 परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। परीक्षा से 3-4 दिन से पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि अब तक आयोग ने प्रवेश पत्र के लिए कोई भो तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है। आयोग ने अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी है। 312 पदों पर होगी भर्ती एसएससी सीएचटी पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर को हुआ था। 12 दिसंबर को उत्तर कुंजी जारी हुई थी। आयोग ने 14 फरवरी को परिणाम घोषित किए थे। कुल 312 पदों पर भर्ती होने वाली है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर और सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर पदों पर होगी। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड     सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।     होमपेज पर “Admit Card” टैब पर क्लिक करें।     अब एसएससी सीएचटी पेपर 2 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।     जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।     स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।     भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें। एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती पर भी अपडेट कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी स्टेनो ग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती अभियान के लिए संभावित वैकेंसी घोषित कर दी है। ग्रेड डी स्टेनोग्राफर के लिए कुल 1687 पदों पर होगी। वहीं ग्रेड सी स्टेनोग्राफर के लिए 239 पदों पर भर्ती होने वाली है।  

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर यूपीएससी ने निकाली भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2025 है। यूपीएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, हिंदी, इतिहास, केमिस्ट्री, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, इंग्लिश, ज्योग्राफी, फिजिक्स, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र सहित अन्य विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरने के लिए यह नियुक्ति निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पहले एक बार नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें और फिर अप्लाई करें, क्योंकि आवेदन पत्र में गड़बड़ी पकड़ में आने पर फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। एजुकेशन क्वालिफिकेशन और एज लिमिट इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को संबंधित विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, अभ्यर्थियों को संबंधित विषय में नेट एग्जाम पास होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 35 साल होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार एज लिमिट में छूट दी जाएगी। यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के अलावा, Dangerous गुड्स इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो रही है। वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए। अप्लाई करने वाले सामान्य अभ्यर्थियों की आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

RSSB का नया कैलेंडर जारी, पटवारी, स्टेनोग्राफर, DEO समेत 44 भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं

जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने साल 2025 से 2027 फरवरी तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर (RSSB Exam Calendar 2025) जारी कर दिया है. एग्जाम कैलेंडर में स्टेनोग्राफर/निजी सहायक ग्रेड-II, जेल प्रहरी, पटवारी, जूनियर टेक्निशियन असिस्टेंट, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) समेत 44 भर्तियों की नई एग्जाम डेट दी गई है. सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं. आरएसएसबी द्वारा जारी रिवाइज्ड एग्जाम (संभावित परीक्षा तारीख) कैलेंडर के अनुसार, स्टेनोग्राफर/निजी सहायक ग्रेड II संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 (टाइपिंग टेस्ट) 19-20 मार्च को होगी. जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को, पटवारी परीक्षा 11 मई को, जूनियर तकनीकी सहायक (संविदा) भर्ती परीक्षा 2024 18 मई 2025 को होगी. इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) की भर्ती परीक्षा 4 जून 2025, फार्मा असिस्टेंट और महिला हेल्थ वर्कर की भर्ती परीक्षा 5 जून 2025 को होगी.   How to download RSSB Exam Calendar 2025: यहां देखें तरीका स्टेप 1: सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर, ‘RSSB Exam Calendar 2025’ लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: नया पीडीएफ खुल जाएगा, इसमें एग्जाम डेट चेक करें. स्टेप 4: आगे के लिए एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करके प्रिंटआउट लेकर रख लें. RSSB का रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर यहां देखें- ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा, सामाजिक कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती परीक्षा, अस्पताल प्रशासक (संविदा) भर्ती परीक्षा, वरिष्ठ परामर्शदाता (संविदा) भर्ती परीक्षा, डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा) भर्ती परीक्षा, फार्मा सहायक (संविदा) भर्ती परीक्षा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती परीक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) (संविदा) भर्ती परीक्षा के साथ-साथ आरएसएसबी द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी गई हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

नगर निगम कमिश्नर के आदेशों पर प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा अभियान शुरू कर दिया, प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई

अमृतसर नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के आदेशों पर प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा अभियान शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2024 -25 के वित्त वर्ष को पूरा होने में मात्र 25 दिन शेष रह गए हैं। नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स विभाग का इस वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करने का निर्धारित लक्ष्य 50 करोड़ रुपए है। प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने आज तक 34.14 करोड़ रुपए ही एकत्रित किए है। निगम कमिश्नर के आदेशों पर प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारियों द्वारा डिफॉल्टर पार्टियों के विरुद्ध शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज ईस्ट जोन के अधिकारियों द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स न अदा करने पर एक होटल, एक रेस्टोरेंट, एक डेयरी और एक वाइन शॉप को सील कर दिया है। कुछ पार्टियों ने मौके पर किया भुगतान ईस्ट जोन के सुपरिंटेंडेंट प्रदीप राजपूत ने बताया कि डिफॉल्टर पार्टियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम द्वारा चार जगह पर सीलिंग की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ पार्टियों ने सीलिंग से बचने के लिए मौके पर ही भुगतान कर दिया है। उन्होंने बताया की सील किए गए दी सीक्रेट गार्डन रेस्टोरेंट, एक वाइन शॉप दोनों बटाला रोड, एक होटल ओम रेजिडेंसी बस स्टैंड के निकट और एक गुरिंदर डेयरी शामिल है। उन्होंने बताया कि बटाला रोड पर स्थित टिप टॉप, सुंदर नगर स्थित तीन दुकानदारों ने भी मौके पर भुगतान करके अपनी प्रॉपर्टी सील होने से बचा ली है। सुपरिटेंडेंट प्रदीप राजपूत ने बताया कि सीलिंग टीम में सतेंद्र सिंह इंस्पेक्टर, सुखदेव इंस्पैक्टर, अजीत सिंह क्लर्क, गौतम, बैजनाथ और पुलिस स्टाफ शामिल था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet