LATEST NEWS

चमक रहा इवेंट मैनेजमेंट, उभर रहे नए रोजगार

उदारीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों ने हमारी आर्थिक और सामाजिक ढांचे को ही बदल दिया है। यही वजह है कि आज लोगों में बच्चों के बर्थ डे कार्यक्रम से लेकर शादी−विवाह तक के समारोहों में बड़े पैमाने पर मनाने की होड़ लग गई है। यही वजह है कि आज स्टेटस सिंबल बन चुके सामाजिक रस्मों−रिवाजों को पूरा करने की जिम्मेदारी इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को सौंपी जानी लगी है। ये कंपनियां मोटी रकम लेकर संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन करती हैं। फिलहाल इस व्यवसाय का देश भर में 600 हजार करोड़ रुपए का कारोबार है। इसमें हर साल 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी भी हो रही है। लिहाजा इस क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं उभर कर सामने आई हैं। इवेंट मैनेजमेंट का मतलब कार्यक्रम प्रबंधन है। जिसके तहत शादी, पार्टियां, बर्थ डे पार्टियां, सौन्दर्य प्रतियोगिता, खेल आयोजन, उद्योग जगत के विभिन्न कार्यक्रमों जैसे नए उत्पादों की लांचिंग, प्रेस कांफ्रेंस, सेमिनार, प्रशिक्षण और ब्रांड शो जैसे कार्यक्रम हैं। इवेंट मैनेजमेंट के तहत इन कार्यक्रमों से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का एक समूह कार्यक्रम कराने वालों की स्थिति का अध्ययन करता है। जिसके आधार पर ही इवेंट मैनेजर कार्यक्रमों की तैयारी करते हैं। आयोजक की जिम्मेदारी सिर्फ पैसे चुकाने तक ही होती है। इवेंट मैनेजमेंट के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यों का संपादन किया जाता है। लिहाजा इसके लिए किसी विशेष पाठ्यक्रम की व्यवस्था नहीं है। यह व्यवसाय पूरी तरह से व्यवहार कुशलता और संचालन व्यवस्था पर आधारित है। इसलिए आमतौर पर एमबीए और जनसंचार से संबंधित डिग्रियां एक कुशल इवेंट मैनेजर बनने के लिए सहायक होती हैं। लेकिन व्यवहारिक रूप से कोई भी ग्रेजुएट युवक जो बहिमुखी प्रतिभा का धनी है और अपनी बातों को प्रभावी ढंग से दूसरे के समक्ष रखने में सक्षम है तथा उसमें प्रबंधन की क्षमता हो वह इसे कॅरियर के तौर पर अपना सकता है। एक इवेंट मैनेजर में टीम भावना होना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह इस व्यवसाय का मेरू दंड है। इस कारोबार में उतरने से पहले अभ्र्यथी को किसी इवेंट कंपनी में बतौर प्रशिक्षु काम करना आवश्यक है। इसके अलावा उसे पार्टियों के आयोजन में हो रहे बदलाव से अवगत होना भी जरूरी है। साथ ही समाज के धनी तबके के बीच पैठ एक इवेंट मैंनेजर की सफलता के सूत्र हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन संस्थानों से संपर्क कर सकते हैं… -नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, 7 एवन आरकेड, डीजे रो विल पार्ले मुंबई। -इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, जेएनयू कैम्पस, नई दिल्ली। -मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, शोला अहमदाबाद। -सेंट जेविर्यस कॉलेज ऑफ कम्युनिकेशन, धोबी तालाब रोड़, लाइंस मुंबई। -केजे सोमाया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, विले पार्ले मुंबई। -यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे, गणेश खिंड, पुणे।  

मध्य प्रदेश विद्युत कंपनियों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2,573 पदों पर भर्ती ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन

भोपाल मध्य प्रदेश विद्युत कंपनियों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 2,573 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 20 मार्च से 30 मार्च तक किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 1,25,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। इस परीक्षा का उद्देश्य राज्य की विद्युत कंपनियों में आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति करना है, और यह परीक्षा मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और सागर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथियां और शेड्यूल भर्ती परीक्षा के लिए निर्धारित तिथियों और समय के अनुसार कई श्रेणियों के पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 20 मार्च से प्रारंभ होकर 30 मार्च तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक दिन तीन सत्रों में परीक्षा होगी, जो पदों के अनुसार निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा शेड्यूल:     20 मार्च: असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, जूनियर स्टेनोग्राफर, सिक्योरिटी गार्ड आदि पदों के लिए।     21 मार्च: आफिस असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर सिविल, प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि पदों के लिए।     22 मार्च: असिस्टेंट मैनेजर एचआर, सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर, आईटी पदों के लिए।     23 मार्च: ईसीजी टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, पब्लिसिटी ऑफिसर आदि के लिए।     24 मार्च: एएनएम, स्टाफ नर्स, प्रोग्रामर, वेलफेयर असिस्टेंट आदि के लिए।     26 से 29 मार्च: लाइन अटेंडेंट के लिए परीक्षा होगी।     30 मार्च: जूनियर इंजीनियर डिस्ट्रिब्यूशन, ट्रांसमिशन, इलेक्ट्रिकल आदि के लिए परीक्षा। परीक्षा स्थल और प्रवेश पत्र: परीक्षाएं इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और सागर में आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र का विवरण प्रवेश पत्र में मिलेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए समय पर उपस्थित होने की सलाह दी गई है। आवेदन की स्थिति: मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है और लगभग सवा लाख उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। इस भर्ती से विद्युत कंपनियों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने में सहायक साबित होंगी।

पंजाब पुलिस भर्ती 1700 से ज्यादा पदों पर निकली , अच्छी सैलरी, जानें आयु पात्रता और लास्ट डेट

 पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पंजाब पुलिस ने  1764 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 13 मार्च है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार punjabpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार पुलिस सब ऑर्डिनेट कमीशन (Bihar Police Sub-Ordinate Service Commission, BPSC) ने एक्‍साइज सब इंस्‍पेक्‍टर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।बीपीएससी के माध्‍यम से होने वाली ये भर्तियां मध निषेध, उत्‍पाद व निबंधन विभाग में सब इंस्‍पेक्‍टर (Sub-Inspector Prohibition) के पदों पर होनी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार bpssc.bih.nic.in पर जाकर 27 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। कुल पद : 1,746 वैकेंसी वैकेंसी डिटेल:     जिला पुलिस कैडर: 1,261     सशस्त्र पुलिस कैडर: 485 आयु सीमा: उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।शारीरिक मानकों के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच (170.2 से.मी.) और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 2 इंच (157.5 से.मी.) होनी चाहिए। पात्रता मानदंड: कांस्टेबल (जिला और सशस्त्र पुलिस कैडर): उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/ विश्वविद्यालय से 10+2 या इसके समकक्ष होना चाहिए।भूतपूर्व सैनिकों के मामले में, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिकुलेशन होगी। सैलरी: कांस्टेबल पदों के लिए फाइनली सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 19,900/- रुपये पे स्केल और सेवा में शामिल होने की तारीख से तीन साल के लिए 19,900/- रुपये प्रति महीने की न्यूनतम सैलरी मिलेगी। आवेदन शुल्क : सामान्य श्रेणी के लिए 1,200 रुपये।केवल पंजाब राज्य के भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम)/ईएसएम के वंशज के लिए 500 रुपये।सभी राज्यों के एससी/एसटी उम्मीदवार और केवल पंजाब राज्य के पिछड़े वर्ग के लिए 700 रुपये। ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) उम्मीदवार के लिए 500 रुपये। चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) और शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) के माध्यम से किया जाएगा। कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा। पहला पेपर 100 और दूसरा 50 अंक का होगा। आवेदन की आखिरी तारीख: 13 मार्च 2025 कुल पद : 28 वैकेंसी डिटेल:     अनारक्षित 12     ईडब्ल्यूएस 03     ईबीसी 05     बीसी 03     बीसी महिला 01     एससी 04 आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष पुरुषों के लिए तय की गई है। वहीं महिलाओं के लिए ऊपरी आयुसीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयुसीमा की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी। योग्यता: उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य और ओबीसी पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 165 CMS होनी चाहिए। अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए 160 CMS तय की गई है। वहीं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों की हाइट 155 CMS तय की गई है।पुरुषों के लिए 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड और महिलाओं को 1 किमी की दौड़ 6 मिनट में लगानी होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों से हाइ जंप, लॉन्ग जंप और गोला फेंक भी फिकवाया जाएगा। सैलरी: चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-06 के मुताबिक प्रति माह वेतन मिलेगा। आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 700 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं राज्य के एससी/एसटी/महिला अभ्यर्थियों के लिए 400 आवेदन शुल्क तय किया गया है। चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य), फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन आदि चरणों के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।  

एमपीपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती 2025 के तहत कुल 80 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती के लिए नौकरी का शानदार अवसर निकाला है। यदि आप लाइब्रेरियन के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। एमपीपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती 2025 के तहत कुल 80 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 26 मार्च 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। महत्वपूर्ण तारीखें     ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि: 27 फरवरी 2025       ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 मार्च 2025       ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि: 4 मार्च 2025       आवेदन सुधार की अंतिम तिथि: 28 मार्च 2025       प्रवेश पत्र उपलब्धता तिथि: 23 मई 2025       लिखित परीक्षा तिथि: 1 जून 2025 वैकेंसी विवरण इस भर्ती के माध्यम से 80 लाइब्रेरियन पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का वितरण इस प्रकार है:     जनरल (General): 21 पद     ओबीसी (OBC): 22 पद     एससी (SC): 13 पद     एसटी (ST): 16 पद     ईडब्ल्यूएस (EWS): 8 पद योग्यता इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताओं की आवश्यकता होगी:     किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, भाषा, कानून आदि में 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य हैं।     साथ ही यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, एमपी सेट/स्लेट परीक्षा पास की होनी चाहिए।     पीएचडी (PhD) डिग्री धारक उम्मीदवारों को नेट/सेट/स्लेट की आवश्यकता नहीं है।     उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क के तहत जनरल और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। सैलरी चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये मासिक वेतन के रूप में मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। कैसे करें आवेदन?     उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।     आवेदन लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भरें।     सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।     आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन की प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।  

RSSB ने ड्राइवर के 2,756 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए शानदार मौका

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSSB) ने ड्राइवर (चालक) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 2,756 पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार अब RSSB की आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 है। रिक्ति विवरण कुल पोस्ट – 2,756 – सामान्य वर्ग के लिए: 2,602 पद – विशेष वर्ग (अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति) के लिए: 154 पद शैक्षिक योग्यता एवं आवश्यकताएँ शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। अनुभव: ड्राइविंग लाइसेंस के साथ कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क जनरल/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए: 600 रुपए एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए: 400 रुपए चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में होगा:- – लिखित परीक्षा – ड्राइविंग टेस्ट – इंटरव्यू महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 27 फरवरी 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मार्च 2025 परीक्षा तिथि: 22 और 23 नवंबर 2025 आवेदन कैसे करें इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या SSO पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक विज्ञापन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। उम्मीदवार QR कोड स्कैन करके भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

नीट यूजी परीक्षा फॉर्म भरने के इच्छुक कैंडिडेट्स के पास आगामी 7 मार्च को अंतिम दिन जल्द भरें परीक्षा फॉर्म

नई दिल्ली नीट यूजी परीक्षा फॉर्म भरने के इच्छुक कैंडिडेट्स को जल्द ही अपना एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर लेना चाहिए। इसके पीछे कारण यह है कि, आगामी शुक्रवार (07 मार्च, 2025) को इस एग्जाम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में लास्ट समय पर अप्लाई करने से कई बार सर्वर पर लोड बढ़ता और आवेदन करने में टेक्निकल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पत्र भरकर सबमिट कर देना चाहिए। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। एनटीए की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 07 फरवरी, 2025 को जारी किया गया था। सूचना जारी होने के बाद ही, आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अब आगामी 07 मार्च, 2025 को आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने वाली है। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से देश भर के सरकारी मेडिकल काॅलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस समेत अन्य प्रोगाम में दाखिलाा मिलता है। नीट यूजी परीक्षा के लिए देनी होगी ये एप्लीकेशन फीस   नीट यूजी प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने वाले जनरल वर्ग के आवेदकों को 1,700 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, सामान्य- ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल के लिए 1,600 रुपये देने होंगे। इसके अलावा, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों 1,000 रुपये फीस देनी होगी। कब होगी नीट यूजी परीक्षा नीट यूजी परीक्षा 2025 का आयोजन 4 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में कराई जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप 26 अप्रैल, 2025 तक जारी की जाएंगी। नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र 1 मई तक जारी किए जाएंगे। नीट यूजी परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी नीट यूजी परीक्षा के संबंध में एनटीए ने से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इसके मुताबिक, कैंडिडेट्स 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा, ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल् पर विजिट कर सकते हैं।

10वीं पास के लिए आवेदन का आखिरी मौका, रेलवे में भरी जाएंगी 32438 वैकेंसी

अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके पास भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी के 32438 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए पंजीकरण करने की आज, 01 मार्च 2025 अंतिम तिथि है, लिहाजा इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन करने की सलाह दी जाती है। Trending Videos RRB Group D Last Date: आज है आवेदन करने की अंतिम तिथि आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in. पर जाकर ग्रुप-डी भर्ती के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। गौरतलब है कि आवेदन पत्र जमा करने की आज अंतिम तिथि है। इसलिए अपना आवेदन पत्र भरकर आज ही जमा कर दें। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के बाद आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2025 है। संशोधन विंडो 4 मार्च को खुलेगी और 13 मार्च, 2025 को बंद होगी। यहां आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के ऑनलाइन आवेदन से संबंधित तिथियों की तालिका दी गई है:   घटना                                                                    तिथि ऑनलाइन आवेदन अधिसूचना जारी होने की तिथि     22 जनवरी, 2025 ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि     23 जनवरी, 2025 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि     1 मार्च, 2025 आवेदन फॉर्म में संशोधन शुरू होने की तिथि     4 मार्च, 2025 आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि     13 मार्च, 2025 आवेदन कहां करें?     rrbapply.gov.in. विज्ञापन RRB Group D Selection Process: चयन प्रक्रिया के चरण इस भर्ती अभियान से संगठन में 32438 पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल हैं- कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। विभिन्न समुदायों में शॉर्टलिस्टिंग के लिए अंकों का न्यूनतम प्रतिशत निम्न प्रकार है:   श्रेणी     न्यूनतम योग्यता प्रतिशत अनारक्षित (UR)     40% आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)     40% अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – नॉन क्रीमी लेयर)     30% अनुसूचित जाति (SC)     30% अनुसूचित जनजाति (ST)     30% RRB Group D Application Fee: आवेदन शुल्क     सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये है। इस फीस में से 400 की राशि सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क काटकर यथासमय वापस कर दी जाएगी।     पीडब्ल्यूबीडी/महिला/ट्रांसजेंडर/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और एससी/एसटी/ अल्पसंख्यक समुदाय/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क में कटौती के बाद यह शुल्क नियत समय में वापस कर दिया जाएगा।     शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, आदि के माध्यम से किया जाना चाहिए। RRB Group D Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन आरआरबी ग्रुप डी रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी:     किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई प्रमाणन।     आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2025 के अनुसार, 18 और 36 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र हैं। RRB Group D Salary: कितनी मिलेगी सैलरी? चयनित अभ्यर्थियों के वेतन का निर्धारण सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार होगा। इस भर्ती में पीबी-1 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रति महीने 18000 रुपये का बेसिक वेतनमान दिए जाएगा। साथ ही अन्य कई तरह की सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। इस नौकरी में महंगाई भत्ता, दैनिक भत्ता, परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, नाइट ड्यूटी भत्ता तथा ओवरटाइम भत्ता जैसे भत्तों का लाभ मिलता है। भारतीय रेलवे द्वारा आरआरबी ग्रुप- डी कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्तों और लाभ की सूची कुछ इस प्रकार है।     डीए (महंगाई भत्ता): 28%     एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस)।     दैनिक भत्ता।     परिवहन के लिए भत्ता।     नाइट ड्यूटी भत्ता के लिए।     छुट्टियों के लिए मुआवजा।     केवल रेलवे डॉक्टरों के लिए वाहन भत्ता।     ओवरटाइम के लिए भत्ता RRB Group D Application: ऐसे करें आवेदन जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।     आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।     होम पेज पर उपलब्ध आरआरबी लेवल 1 भर्ती 2025 डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।     एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।     एक बार यह हो जाने पर, खाते में लॉगिन करें।     आवेदन पत्र भरें।     आवेदन शुल्क का भुगतान करें।     सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।     आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।  

सीवी रमन साइंस में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले एशिया के पहले वैज्ञानिक

देश भर में आज, 28 फरवरी, 2025 को नेशनल साइंस डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1928 में हुई थी। इस वर्ष, महान वैज्ञानिक और नोबेल पुरुस्कार विजेता सी वी रमन ने ‘रमन इफेक्‍ट’ की खोज की घोषणा की थी। वैज्ञानिक की इस खोज ने फिजिक्स की दुनिया में एक नए आयाम स्थापित किए। साथ ही, उनके इस अविष्कार को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल विज्ञान दिवस आज के दिन मनाया जाता है। इस दिन पर देश भर के स्कूल, कॉलेजों और अन्य इंस्ट्टीयूटस में साइंस के प्रति स्टूडेंट्स की रुचि बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इसी क्रम में आज, हम आपको महान वैज्ञानिक के जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलूओं के बारे में बताने जा रहे हैं। महान वैज्ञानिक सीवी रमन का जन्म और एजुकेशन भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन का पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था। उनका जन्म 7 नवंबर 1888 में तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में हुआ था। रमन की शुरुआती शिक्षा भी यहीं हुई थी। सी.वी. रमन के घर में पढ़ाई- लिखाई का माहौल शुरू से ही रहा था। उनके पिता फिजिक्स और भौतिकी के लेक्वरर थे। एजुकेशनल बैकग्राउंड होने के चलते सीवी रमन भी पढ़ाई में बेहद अच्छे रहे। उन्होंने मद्रास के प्रेसीडेंसी कॉलेज से साल 1907 में एमएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद, यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास में उन्हें फिजिक्स में गोल्ड मेडल मिला। 1907 से 1933 के बीच उन्होंने कोलकाता में इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस में भी काम किया था। साथ से हो गया था मतभेद रमन इफेक्ट की खोज के दौरान उन्होंने अपने साथी केएस कृष्णनन के साथ काम किया था। हालांकि, इस खोज को नोबेल पुरुस्कार मिलने की घोषणा हुई तो कृष्णनन ने रमन के साथ कुछ प्रोफेशनल्स मतभेदों के कारण इसे साथ शेयर करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद, रमन ने अपने नोबेल स्वीकृति भाषण में ने अपने साथी को न केवल याद रखा, बल्कि कृष्णनन के योगदान का जिक्र भी किया था। साल 1970 में हो गया था निधन फिजिक्स के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने बेंगुलुरु में रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट की भी स्थापन की थी। साल 1947 में वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ( IISc ) के डायरेक्टर बन गए थे। 21 नवंबर, साल 1970 को बेंगलुरु, कर्नाटक में उनका निधन हो गया था।

मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित, 1.21 लाख उमीदवारों ने किया था आवेदन

इंदौर मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2024 के पांच विषयों – अंग्रेजी, भूगोल, गृह विज्ञान, विधि और लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए हैं। परिणाम को दो भागों में विभाजित किया है, जिसमें 87 फीसदी मुख्य सूची जारी की है, जबकि 13 फीसदी परिणाम रोका है। उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी अब सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 में आवेदन के योग्य हैं। चयनित उमीदवारों के रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। 1.21 लाख उमीदवारों ने किया था आवेदन राज्य पात्रता परीक्षा 2024(MPPSC Exam 2024 Results Declared) का आयोजन 15 दिसंबर को प्रदेशभर में किया था। 1,21 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 94 हजार ने भाग लिया। परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया एक महीने में कर ली गई। अधिकारियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बाकी विषयों के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने जानकारी दी कि चयनित उमीदवार 26 मार्च तक सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए, एक मार्च से करें आवेदन

नई दिल्ली   आईडीबीआई बैंक ने पीजीडीबीएफ के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार 1 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in) के जरिए 1 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईडीबीआई बैंक बैंकिंग और वित्त में 1 वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए युवा, गतिशील स्नातकों से आवेदन आमंत्रित करता है, जिसमें संबंधित परिसर में 6 महीने का क्लासरूम अध्ययन, 2 महीने की इंटर्नशिप और आईडीबीआई बैंक की शाखाओं/कार्यालयों/केंद्रों में 4 महीने का ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) शामिल है।   पात्रता मानदंड जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म 01.03.2000 से पहले और 01.03.2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। चयन प्रक्रिया इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट के बाद ऑनलाइन टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होगा। ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए जिसका गलत उत्तर उम्मीदवार द्वारा दिया गया है, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक चौथाई या 0.25 अंक दंड के रूप में काट लिए जाएंगे ताकि सही अंक प्राप्त किए जा सकें। आवेदन शुल्क अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपये निर्धारित है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये तय है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।  

GATE 2025 की Answer Key हुई जारी, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड और कब आएगा रिजल्ट

GATE 2025 की आंसर की का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल, IIT रुड़की द्वारा GATE 2025 की आधिकारिक Answer Key 27 फरवरी यानी आज जारी की गई है। इसके लिए IIT रुड़की द्वारा PDF जारी किया गया है, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा। बता दें कि जिन छात्रों ने 1, 2, 15 और 16 फरवरी को GATE 2025 परीक्षा में भाग लिया था, वे अब GOAPS पोर्टल पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, जिन उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति जतानी है, वे 1 मार्च 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऐसे डाउनलोड करें Answer Key यदि आप GATE 2025 की आधिकारिक आंसर की का PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो सबसे पहले GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट पर दिखाई दे रही GATE Answer Key की लिंक पर क्लिक करें। यहां से आप अपनी Application ID और Password के जरिए लॉग इन कर सकेंगे। याद रखें कि आंसर की का PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें, क्योंकि यह भविष्य में आपके काम आ सकता है। कब जारी किया जाएगा GATE 2025 रिजल्ट? अगर आपको आंसर की में कोई गलती नजर आती है और आप आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, तो ₹500 प्रति प्रश्न शुल्क देकर GATE प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको GOAPS पोर्टल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करनी होगी। बता दें कि IIT रुड़की 19 मार्च 2025 को GATE परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। आप अपने परिणाम Enrollment ID और Password के जरिए देख सकेंगे। वहीं, स्कोरकार्ड 28 मार्च से 31 मई 2025 तक डाउनलोड किया जा सकेगा। हालांकि, इसके बाद भी आप ₹500 प्रति टेस्ट पेपर शुल्क देकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE का बड़ा बदलाव​, 2026 से साल में दो बार होंगे ​क्लास 10th Board Exam

नई दिल्ली सीबीएसई 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहा है। बोर्ड ने इस संबंध में एक मसौदा नीति को तैयार कर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। बोर्ड ने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों सहित तमाम हितधारकों से इस पर प्रतिक्रिया मांगी है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का अवसर देने की सिफारिश की है। https://x.com/DDNewslive/status/1894411333711663172 उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्रालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें 10वीं कक्षा में 2025-26 से दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने को लेकर चर्चा की गई। इसके लिए एक मसौदा नीति विकसित करने और सभी हितधारकों जैसे स्कूलों, शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों और आम जनता से प्रतिक्रियाएं प्राप्त करने के लिए सीबीएसई वेबसाइट पर होस्ट की जाए। भारद्वाज ने कहा कि व्यापक चर्चा के बाद मसौदा नीति विकसित की गई है और उसे सीबीएसई की बेवसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। हितधारक 9 मार्च तक मसौदा नीति पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। प्रतिक्रियाओं की जांच की जाएगी और नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं की दो बार होने वाली परीक्षाओं का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। 2026 में होने वाली 10वीं की परीक्षा का पहला राउंड 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेगा। दूसरे राउंड की बोर्ड परीक्षा 5 मई 2026 से 20 मई 2026 तक चलेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय मीटिंग में सीबीएसई को दो बार बोर्ड एग्जाम की स्कीम तैयार करने को कहा था। सीबीएसई ने मंगलवार को ड्राफ्ट पॉलिसी जारी कर दी है, जिस पर 9 मार्च तक सुझाव मांगे गए हैं। खत्म होगी सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा सुझावों के आधार पर पॉलिसी में जरूरी बदलाव भी हो सकते हैं और उसके बाद फाइनल पॉलिसी जारी हो जाएगी। कंपार्टमेंट की परीक्षा अब नहीं होगी। जो छात्र पहले राउंड (सभी पेपर या कुछ पेपर) को क्लियर नहीं कर पाएंगे, उनके लिए मई में दूसरे बोर्ड एग्जाम में अपीयर होने का मौका रहेगा। CBSE Exams: 34 दिन में पूरे होंगे दोनों राउंड 2026 में जब दसवीं की बोर्ड परीक्षा दो बार होगी, तो दोनों राउंड केवल 34 दिनों में पूरे हो जाएंगे। एनबीटी ने अपनी पहले की रिपोर्ट में बताया भी था कि फरवरी और मई 2026 में होने वाली परीक्षा कम दिनों में पूरी की जाएगी। 2025 के मौजूदा सत्र में 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी। यानी एक ही परीक्षा में 32 दिनों की समय-सीमा रखी गई है। अब 2026 में पहले राउंड की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 18 दिनों में 6 मार्च तक खत्म हो जाएगी। जबकि दूसरे राउंड की परीक्षा 5 मई से शुरू होकर 16 दिनों में 20 मई को खत्म होगी। इस तरह से दोनों राउंड की परीक्षा केवल 34 दिनों में पूरी हो जाएगी और जल्दी रिजल्ट भी आ जाएगा। दसवीं में सीबीएसई कुल 84 विषयों की परीक्षा आयोजित करेगा और करीब 1,72,90,000 आंसर शीट्स जांची जाएंगी। 2026 की दसवीं की परीक्षा में 26.60 लाख छात्रों की भागीदारी होगी। प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट एक ही बार होंगे सीबीएसई दसवीं में छात्र लिखित परीक्षा तो दो बार दे सकेंगे, लेकिन प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट एक ही बार होगा। अलग-अलग विषयों में होने वाले प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट के जो नंबर मिल जाएंगे, उसे लिखित परीक्षा के बेस्ट स्कोर में जोड़कर रिजल्ट जारी किया जाएगा। कब, कहां मिलेगी सीबीएसई मार्कशीट? पहले राउंड की परीक्षा के बाद कोई पासिंग डॉक्युमेंट जारी नहीं होगा। पहली परीक्षा की परफॉर्मेंस डिजिलॉकर में उपलब्ध होगी, जिसका उपयोग 11वीं में एडमिशन के लिए किया जा सकेगा। अगर स्टूडेंट दूसरे राउंड की परीक्षा नहीं देना चाहेगा, तो वह डिजिलॉकर के स्कोर के जरिए एडमिशन ले सकेगा। सेकंड राउंड के बाद जो फाइनल रिजल्ट तैयार होगा, उसके बाद ही पासिंग डॉक्युमेंट जारी किए जाएंगे। दोनों राउंड की परीक्षा के बाद ही मेरिट सर्टिफिकेट जारी होगा। पास नहीं होने पर भी 11वीं में प्रोविजनल एडमिशन पहले राउंड में सीबीएसई क्लास 10 में जो छात्र पांचों विषयों में क्वालीफाई होंगे, उन्हें भी पास घोषित किया जाएगा। इस स्थिति में भी छात्र को 11वीं में प्रोविजनल एडमिशन मिल सकेगा। जब छात्र दूसरे सत्र की परीक्षा देगा और क्वालीफाई हो जाता है, तो उस स्थिति में ही उसका एडमिशन कंफर्म माना जाएगा। जो छात्र पहले एग्जाम में क्वालीफाई नहीं होते हैं, उन्हें इंप्रूवमेंट कैटिगरी में रखा जाएगा और वे दूसरे राउंड की परीक्षा के लिए एलिजिबिल होंगे। सीबीएसई ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी सूरत में कोई स्पेशल एग्जामिनेशन यानी कंपार्टमेंट परीक्षा नहीं होगी। अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में सफल नहीं होता है या कुछ विषयों में सफल नहीं होता है, तो अभी तक उसे जुलाई में कंपार्टमेंट की परीक्षा देने का मौका मिलता था। लेकिन अब मई में होने वाली दूसरी परीक्षा में उसे बैठने का विकल्प दिया जा रहा है। CBSE 2 Exams: दोनों बार विषय नहीं बदलेंगे ड्राफ्ट पॉलिसी के मुताबिक छात्र ने जिन विषयों में पहली परीक्षा दी होगी, दूसरे राउंड में भी उन्हीं विषयों की परीक्षा देने का विकल्प मौजूद रहेगा। दूसरे राउंड की परीक्षा के दौरान सब्जेक्ट चेंज करने की इजाजत नहीं होगी। लेकिन यहां पर छात्रों के लिए एक उम्मीद की किरण यह है कि अगर किसी स्टूडेंट ने पहले राउंड की परीक्षा के लिए आईटी सब्जेक्ट चुना है और वह इसे बदलना चाहता है, तो अगर वह पहले राउंड में आईटी की परीक्षा नहीं देता तो सेकंड राउंड में वह आईटी के बदले दूसरा विषय चुन सकता है। लेकिन अगर पहले राउंड में आईटी का पेपर दे दिया तो फिर वह सेकंड राउंड में इस विषय को चेंज नहीं कर सकता। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में यह सिफारिश की गई है कि छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अपना प्रदर्शन सुधारने का अवसर दिया जाएगा। जिसके बाद यह ड्राफ्ट पॉलिसी जारी की गई है।  

NEET PG 2024 की फिर बदली कटऑफ, अब इतने कम परसेंटाइल पर भी मिलेगा एडमिशन!

नईदिल्ली मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने एक बार फिर से नीट पीजी 2024 के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग कटऑफ पर्सेंटाइल में कटौती की है। एमसीसी ने कहा है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार नीट पीजी काउंसेलिंग 2024 के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ पर्सेंटाइल को फिर से कम कर दिया गया है। फैसले के मुताबिक क्वालिफाइंग कटऑफ पर्सेंटाइल को 15 से घटाकर 5 पर्सेंटाइल कर दिया गया है। अब सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग के उम्मीदवार, जो 5 पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, वे नीट पीजी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। यह फैसला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एनएमसी) के परामर्श से किया गया। गौरतलब है कि पिछले साल भी सभी श्रेणियों में नीट पीजी क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल को घटाकर शून्य कर दिया गया था। 2022 में, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ को 50वें पर्सेंटाइल से घटाकर 35वें पर्सेंटाइल कर दिया गया। अनारक्षित दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए, कट-ऑफ को 45वें पर्सेंटाइल से घटाकर 20वें पर्सेंटाइल कर दिया गया। इस बीच, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों (इन श्रेणियों के दिव्यांग उम्मीदवारों सहित) के छात्रों के लिए कट-ऑफ को 40 पर्सेंटाइल से घटाकर 20 पर्सेंटाइल कर दिया गया। सामान्य/ ईडब्ल्यूएस, यूआर-पीडब्ल्यूडी और एससी/ एसटी/ ओबीसी (एससी/ एसटी/ ओबीसी के पीडब्ल्यूडी सहित) उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता परसेंटाइल 5वां परसेंटाइल है. हालांकि, NBEMS ने कहा कि 23 अगस्त, 2024 को प्रकाशित नीट-पीजी 2024 रैंक और परसेंटाइल स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस साल की शुरुआत में, MNC ने सभी कैटेगरी के लिए कट-ऑफ को कम कर दिया था. 15 परसेंटाइल और उससे ज्यादा मार्क्स प्राप्त करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के छात्र काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए पात्र हो गए. जनवरी में घोषित नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पात्र होने के लिए रिवाइज्ड कट-ऑफ एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए 10 परसेंटाइल और उससे ज्यादा हो गया.  नीट पीजी कट-ऑफ परसेंटाइल अनरिजर्व कैटेगरी के लिए 50वां, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए 45वां और रिजर्व कैटेगरी के छात्रों के लिए 40वां था. पिछले साल, नीट पीजी योग्यता परसेंटाइल को सभी कैटेगरी में शून्य तक कम कर दिया गया था. 2022 में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी कट-ऑफ 50वें परसेंटाइल से घटाकर 35वां कर दिया गया था. अनरिजर्व पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए कट-ऑफ 45वें परसेंटाइल से घटाकर 20वां परसेंटाइल कर दिया गया था और एससी, एसटी और ओबीसी (एससी, एसटी, ओबीसी के पीडब्ल्यूडी सहित) के छात्रों के लिए, कट-ऑफ 40वें परसेंटाइल से घटाकर 20वां परसेंटाइल कर दिया गया था. बीते सप्ताह एमसीसी ने नीट पीजी स्ट्रे राउंड का रिजल्ट जारी किया गया था। खाली रह गईं 2331 सीटें अलॉट की गई थीं। संभवत: सीटें खाली रहने पर कटऑफ कटौती का यह फैसला लिया गया है। कोई सीट खाली न रह जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए कटऑफ एक बार फिर से घटाई गई है।

क्लाउड कंप्यूटिंग: सुरक्षा और भरोसे में बनाएं करियर

कंप्यूटर से लैपटॉप और अब मोबाइल तक में इंटरनेट के विविध प्रकार के प्रयोगों ने मानो एक नई क्रान्ति-सी ला दी है। अगर विश्व की कंप्यूटर क्षेत्र से सम्बद्ध जानी-मानी आईबीएम कम्पनी द्वारा जारी आंकड़ों की बात करें तो पता चलता है कि दुनिया भर में विकसित किये जाने वाले 85 प्रतिशत से अधिक कंप्यूटर/मोबाइल एप्लिकेशंस क्लाउड कंप्यूटिंग पर आधारित हैं। इसी प्रकार नास्डेक के अध्ययनों में बताया गया है कि इस वर्ष के अंत तक 40 मिलियन डॉलर से अधिक निवेश सिर्फ क्लाउड कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी पर किया जाना है। क्या है क्लाउड कंप्यूटिंग: यह एक वास्तविकता है कि रोजमर्रा के जीवन से लेकर ऑफिस तक के कार्यकलापों में हम इंटरनेट पर पूरी तरह से आश्रित हो गए हैं। कंप्यूटर के बढ़ते इस्तेमाल और डिजिटाइजेशन की दिशा में बढ़ने के कारण विविध प्रकार के डाटा का भी वृहद् पैमाने पर सृजन हो रहा है। वैश्विक तौर पर ये डाटा ईमेल, टेक्स्ट या ऑडियो-विजुअल फॉर्मेट में अत्यंत तेज गति से सृजित हो रहे हैं। इस विशाल डाटा का भंडारण और रखरखाव इतना आसान नहीं है। किसी एक व्यक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि कंपनियों तक के लिए यह बहुत ही जटिल और खर्चीला मामला हो जाता है। इसी समस्या का समाधान ढूंढ़ने के प्रयास में क्लाउड कंप्यूटिंग की एक नई विधा अस्तित्व में आई है। बुनियादी तौर पर यह स्टेट ऑफ द आर्ट या अत्यंत उन्नत तकनीक है। मोटे तौर पर कहा जाए तो क्लाउड कंप्यूटिंग बड़े पैमाने पर वर्चुअल स्टोरेज की सुविधा प्रदान करती है, जिसे दुनिया के किसी भी कोने से एक्सेस किया जा सकता है।. कैसा एप्टिट्यूड है जरूरी इस प्रोफेशन में जाने वाले युवाओं के लिए आवश्यक है कि उनमें किसी भी तरह की समस्या का समाधान ढूंढ़ने का जुनून हो। टीम के अन्य सदस्यों के साथ वे न सिर्फ सम्मानजनक बर्ताव करें, बल्कि उनकी कम्युनिकेशन स्किल भी अच्छी होनी चाहिए। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की क्षमता तथा हमेशा लीक से हटकर, कुछ नया सोचने और कर दिखाने का जज्बा भी इस तरह के करियर में काफी मायने रखता है।. शैक्षिक योग्यता क्लाउड कंप्यूटिंग का प्रशिक्षण लेने के लिए सूचना तकनीक (आईटी) या कंप्यूटर साइंस का बैकग्राउंड होना आवश्यक है, ताकि प्रत्याशी के पास कंप्यूटर और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के बारे में प्रारम्भिक जानकारी हो। इस क्षेत्र में काम का अनुभव है तो फिर सोने पर सुहागा वाली बात होगी। ऐसी पृष्ठभूमि होने से सीखने में काफी आसानी हो जाती है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए पायथन और जावा कंप्यूटर लैंग्वेज की काफी उपयोगिता है। प्रशिक्षण देश-विदेश में बड़ी संख्या में निजी संस्थानों द्वारा क्लाउड कंप्यूटिंग पर आधारित कम अवधि और दीर्घ अवधि के प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इनमें माइक्रोसॉफ्ट द्वारा संचालित ‘माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड प्लेटफॉर्म एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर’, ‘सिस्को सर्टिफाइड नेटवर्क एसोसिएट क्लाउड’, ‘गूगल सर्टिफाइड प्रोफेशनल आर्किटेक्ट’ आदि का खासतौर पर जिक्र किया जा सकता है। आईबीएम और आईआईटी, बेंगलुरु द्वारा भी ऐसे कुछ पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। कुछ निजी विश्वविद्यालयों द्वारा मास्टर डिग्री स्तर के पाठ्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। यही नहीं, इस क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग वर्कशॉप भी आयोजित की जाती हैं। इनकी फीस देकर ऐसी वर्कशॉप का भी लाभ उठाया जा सकता है। इस तरह की सूचनाएं और जानकारियां आमतौर पर इंटरनेट और सम्बंधित वेबसाइट के माध्यम से मिल सकती हैं। यहां यह उल्लेख करना भी प्रासंगिक होगा कि अमूमन इस क्षेत्र की कंपनियां अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए भी अपने खर्च पर भेजती हैं। रोजगार के अवसर देश में क्लाउड सर्विस प्रदान करने वाली कंपनियों की कमी नहीं है। इनमें कई प्रकार की नौकरी के विकल्प मिल सकते हैं। क्लाउड कंप्यूटिंग की विधा में माहिर युवाओं को विविधतापूर्ण रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इनमें क्लाउड कंप्यूटिंग इंजीनियर, क्लाउड आर्किटेक्ट, क्लाउड सपोर्ट इंजीनियर, क्लाउड सॉल्यूशन इंजीनियर, क्लाउड एडमिनिस्ट्रेटर, क्लाउड मैनेजमेंट प्रोफेशनल, आईटी सिस्टम्स एंड यूजर्स सपोर्ट, एप्लिकेशन डेवलपमेंट, बिजनेस एनालिसिस, नेटवर्क, सिक्योरिटी एंड वेब डेवलपमेंट आदि का जिक्र प्रमुख रूप से किया जा सकता है। इस विधा में काम का अनुभव रखने वाले लोगों को भारतीय कंपनियों के अलावा मल्टीनेशनल कंपनियों में भी नौकरियों के पर्याप्त अवसर मिल सकते हैं। डिजिटल इंडिया सरकारी तौर पर यह पहले ही एलान किया जा चुका है कि डिजिटल इंडिया के लिए 4.5 लाख करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान किया गया है और इसके तहत 17 लाख नए रोजगार के अवसर सृजित किये जायेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत देश को डिजिटल रूप से सशक्त अर्थव्यवस्था के तौर पर रूपांतरित किया जाएगा। 2.5 लाख से अधिक गांवों को ब्रॉडबैंड के अंतर्गत लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस योजना में देश के 100 से अधिक शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का भी प्रस्ताव है। क्लाउड कंप्यूटिंग की डिजिटल इंडिया के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। क्लाउड कंप्यूटिंग की टेक्नोलॉजी द्वारा सबसे अधिक लाभ देश के लघु उद्योगों को मिलने की उम्मीद है। इसका प्रभाव औद्योगिक विकास और नए रोजगार के सृजन में देखने को मिल सकता है। कम्प्यूटर और आईटी के क्षेत्र में काफी नई उथल-पुथल देखने को मिली है। इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल को इस शृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर चिह्नित किया जा सकता है। और क्लाउड कम्प्यूटिंग एक उभरता हुआ करियर है। करियर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं काउंसलर अशोक सिंह. कुछ प्रमुख पाठ्यक्रम ईएमसी क्लाउड आर्किटेक्ट, आईबीएम सर्टिफाइड सॉल्यूशन आर्किटेक्ट, एचपी एक्सपर्ट वन क्लाउड सर्टिफिकेशन, सर्टिफिकेट ऑफ क्लाउड सिक्योरिटी नॉलेज, वीएम वेयर क्लाउड सर्टिफिकेशन, ईएमसी क्लाउड इन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज सर्टिफिकेशन प्रमुख संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली. (देश में कई जगह शाखाएं मौजूद). एनआईआईटी (देश में कई जगह शाखाएं मौजूद) बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी  

बिलासपुर एम्स में निकली कई पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सिलेक्शन, 3 मार्च तक करें अप्लाई

बिलासपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।एम्स बिलासपुर ने प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II और डेटा एंट्री ऑपरेटर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर 3 मार्च तक आवेदन कर सकते है। एम्स बिलासपुर की तरफ से जारी की गई भर्ती में प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II के 02 पद और डेटा एंट्री ऑपरेटर का 01 पद भरा जाएगा। यह भर्ती अभियान उम्मीदवारों की योग्यता और संबंधित क्षेत्र में अनुभव के आधार पर किया जाएगा। पदों का विवरण     प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III/प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II- 02 पद     डेटा एंट्री ऑपरेटर- 01 पद आयु सीमा: प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है। वहीं, डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तक रखी गई है। योग्यता और अनुभव: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।     प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II: साइंस में 12वीं पास।संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा (एमएलटी/डीएमएलटी) या जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी (GNM) का कोर्स ।संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव या 3 वर्षीय GNM कोर्स ।     डेटा एंट्री ऑपरेटर: साइंस में 12वीं पास । DOEACC ‘A’ लेवल का सर्टिफिकेट । सरकारी, ऑटोनॉमस, पीएसयू या किसी मान्यता प्राप्त संगठन में 2 साल का अनुभव । चयन प्रक्रिया : चयनित उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को चयन समिति द्वारा ईमेल के माध्यम से और आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी जाएगी। उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के लिए तय तिथि और स्थान की जानकारी दी जाएगी। सैलरी: प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II को 20,000 रुपये + HRA (स्वीकृत दर के अनुसार) और डेटा एंट्री ऑपरेटर को 18,000 रुपये। कैसे करें आवेदन     सबसे पहले AIIMS बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट     http://aiimsbilaspur.edu.in पर जाएं।     वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।     संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।     आवेदन पत्र को सही ढंग से भरने के बाद उसे सबमिट करें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet