LATEST NEWS

आगरा नगर निगम ने अपने पहले नगरपालिका बॉन्ड के माध्यम से सफलतापूर्वक 50 करोड़ रुपये जुटाए

आगरा शहरी बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण में मिसाल पेश करते हुए आगरा नगर निगम ने अपने पहले नगरपालिका बॉन्ड के माध्यम से सफलतापूर्वक 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस बॉन्ड को 3.5 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इलेक्ट्रॉनिक मंच के माध्यम से कुल 174 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं। निगम के बॉन्ड को दो क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों की तरफ से एए का दर्जा दिया गया था। तीन परिवर्तनकारी परियोजनाओं ने निगम को 7.5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना सहित उम्मीदों को पार करने में मदद की। इसी तरह, निगम द्वारा प्रदान की गई सह-कार्य स्थल, उच्च मांग में एक शहरी सुविधा, लोगों को उच्च गति इंटरनेट कनेक्टिविटी, सम्मेलन कक्ष और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे के साथ एक सुरक्षित और अनुकूल स्थान में काम करने का विकल्प देगी। सरकारी सेवा वितरण को बदलने के लिए एक मनोरंजन केंद्र के साथ एक नागरिक सुविधा केंद्र इनडोर खेलों, एक व्यायामशाला, एक योग हॉल और एक पुस्तकालय के साथ नगरपालिका सेवाओं तक पहुंचने के लिए एक-स्टॉप समाधान प्रदान करेगा। सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए धन लगाया जा रहा प्रधान सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि यूपी सरकार का ध्यान राज्य भर में शहरी सेवाओं को मजबूत करने पर रहा है। सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए धन लगाया जा रहा है, और आगरा ने राज्य के अन्य शहरी स्थानीय निकायों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है। ये जिले भी जारी कर चुके हैं बॉन्‍ड निगम के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि हमारे बॉन्ड को जबरदस्त प्रतिक्रिया आगरा नागरिक निकाय के वित्तीय प्रबंधन में निवेशकों के विश्वास को दर्शाती है। इस धन का उपयोग शहरी सेवाओं को और उन्नत करने और परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए अतिरिक्त राजस्व स्रोत बनाने के लिए किया जा रहा है। जहां गाजियाबाद और लखनऊ ने अतीत में नगरपालिका बांड जारी किए थे, वहीं आगरा, वाराणसी और प्रयागराज को पिछले साल बॉन्ड के माध्यम से धन जुटाने के लिए सरकार से मंजूरी मिली थी, जिसमें से आगरा सबसे आगे रहा।  

अयोध्या में राम दरबार 6 जून से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा, राम, सीता और अन्य देवताओं की प्रतिमाएं 23 मई को स्थापित होंगी

अयोध्या श्रीराममंदिर के निर्माण कार्य में तेजी देखने को मिल रही है। योगी सरकार की निगरानी में यह ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। बुधवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में राममंदिर में रामलला के अलावा 18 और मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा जून में होगी। ये मूर्तियां राजस्थान के जयपुर में बनाई जा रही हैं। ये मूर्तियां 15 अप्रैल के बाद अयोध्या पहुंच जाएंगी। इसके बाद 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर सिंहासन पर मूर्तियों को रखा जाएगा। फिर जून में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार और परकोटा में छह मंदिरों की स्थापना होगी। इनमें सूर्य, भगवती, अन्नपूर्णा, शिवलिंग, गणपति और हनुमान जी की मूर्तियां शामिल हैं। इसके अलावा, शेषावतार मंदिर में लक्ष्मण जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। सप्त मंडप में महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य मुनि, निषाद राज, शबरी और अहिल्या की मूर्तियां स्थापित होंगी। ये सभी प्रतिमाएं सफेद मकराना मार्बल से तैयार की गई हैं, जिनका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मूर्तियों के श्रृंगार, वस्त्र और आभूषणों की तैयारी भी जोरों पर है। चंपत राय ने बताया कि तुलसीदास की मूर्ति पहले ही स्थापित की जा चुकी है और यात्री सुविधा केंद्र के मंडप में श्रद्धालु उनके दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर राम दरबार को प्रथम मंजिल के गर्भगृह में स्थापित कर दिया जाएगा। जून में ट्रस्ट के सभी सदस्यों की उपस्थिति में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा, जिसमें जलवास, अन्नवास, औषधिवास और शैय्यावास जैसे अनुष्ठान शामिल होंगे। शेषावतार मंदिर का कार्य बाद में शुरू होगा, जिसके लिए अंदर के टावर क्रेन से हटाए जाएंगे। मिश्र ने बताया, ‘रामलला की प्राण प्रतिष्ठा इस मंदिर के भूतल पर 2024 में हो चुकी है। अब राजा राम को प्रथम तल पर राम दरबार में विराजमान करने की बारी है। अनुमान है कि भगवान राम, उनके भाइयों और माता सीता की प्रतिमाएं अयोध्या पहुंचेंगी और 23 मई को मंदिर के प्रथम तल पर इन्हें स्थापित किया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘जब भगवान राम की प्रतिमा उनके दरबार में स्थापित होगी तो स्वभाविक है कि एक धार्मिक समारोह के बाद ही यह होगा। यहां पूजा होगी, लेकिन इसे प्राण प्रतिष्ठा कहना ठीक नहीं होगा क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा पहले ही हो चुकी है। हां, राम दरबार को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने से पूर्व अलग-अलग तरह की पूजा होगी। यह पूजा 5 जून को संपन्न होगी।’ 23 मई को होगी प्रतिमा स्थापित मिश्र ने कहा कि 23 मई और 5 जून की तिथियों का अपना ज्योतिषीय योग है। इसलिए 23 मई को स्थापना करने और 5 जून को पूजा संपन्न होने के बाद राम दरबार को आम लोगों के लिए खोलने का फैसला किया गया है। करीब पांच फुट की राम की प्रतिमा जयपुर में सफेद संगमरमर से तैयार की गई है और इसे राम दरबार में स्थापित किया जाएगा। यहां सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की भी प्रतिमाएं होंगी। यह पूछने पर क्या पूरा मंदिर 5 जून तक तैयार हो जाएगा और 6 जून से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा, मिश्र ने कहा, ‘हां, यह हो जाएगा क्योंकि दूसरा फ्लोर भी उसी दिन तैयार हो जाएगा। मुख्य मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा, लेकिन परिसर की दीवार का निर्माण पूरा होने में कुछ और माह लगेंगे। हालांकि, 6 जून तक राम मंदिर के बाहर महर्षि वाल्मिकी मंदिर जैसे अन्य सात मंदिरों का निर्माण पूरा हो जाएगा।’ राय ने कहा, ‘जून में कोई पावन तिथि तय करके सभी विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा होगी।’ राय ने बालक राम लला के सूर्य तिलक की व्यवस्था के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सूर्य तिलक की परिकल्पना पीएम नरेंद्र मोदी की थी। ‘सभी मूर्तियां लगभग तैयार हैं’ राय ने कहा, ‘सभी मूर्तियां लगभग तैयार हैं। वस्त्र और आभूषण तैयार कराए जा रहे हैं। 15 अप्रैल के बाद मूर्तियों को लाने का क्रम शुरू हो जाएगा। सफेद मकराना पत्थर की मूर्तियां भारी हैं, इसलिए उन्हें लाकर निर्धारित स्थान पर स्थापित कर दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘इसमें संत तुलसीदास की मूर्ति स्थापित हो चुकी है। कुल 18 मूर्तियां जयपुर से आनी हैं। सप्तमंडप की महर्षि बाल्मीकि, गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषादराज, शबरी, अहिल्या आदि की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं।’ उन्होंने बताया कि अप्रैल तक टावर क्रेन हट जाएगी तब उत्तर, दक्षिण में अधूरे छोड़े गए परकोटे का निर्माण होगा। इसके बाद परकोटा के उत्तर और दक्षिण हिस्से का निर्माण शुरू होगा। राम मंदिर का निर्माण कार्य अक्तूबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। चंपत राय ने बताया कि शिखर का पूजन हो चुका है और भुज दंड सहित अन्य हिस्सों की स्थापना क्रमिक रूप से की जाएगी। योगी सरकार की सक्रिय भागीदारी से यह परियोजना न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन के लिहाज से भी अयोध्या को नई पहचान दे रही है। सरकार का लक्ष्य है कि यह मंदिर संपूर्ण भारत के लिए एकता और श्रद्धा का प्रतीक बने। जन्मभूमि में तांबे की गिलहरी स्थापित होगी राम जन्मभूमि में तांबे की गिलहरी की बड़ी मूर्ति रखी जाएगी। इसे ऐसी जगह रखा जाएगा, जिससे सभी की नजर पड़े। बता दें कि भगवान राम ने लंका तक पहुंचने के लिए रामसेतु का निर्माण शुरू किया, तब गिलहरी ने भी इसमें मदद करने की कोशिश की थी। वह रेत और मिट्टी के छोटे-छोटे ढेले उठाकर पुल में जोडऩे की कोशिश करती थी। भारत की आध्यात्मिक एकता दर्शाएंगे द्वार मंदिर में चार द्वार बनाए जा रहे हैं। उत्तरी दिशा का द्वार, क्रॉसिंग 11 का द्वार, क्रॉसिंग 3 का द्वार और राम जन्मभूमि का मुख्य प्रवेश द्वार। इन द्वारों के नाम रामानुज, शंकराचार्य, माधवाचार्य और रामानंदाचार्य की परंपराओं के आधार पर रखे जाएंगे, जो भारत की आध्यात्मिक एकता को दर्शाएंगे।

उत्तर प्रदेश में तेज आंधी तूफान के चलते पेड़ और बिजली के खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति ठप्प, 3 की मौत

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में आई तेज आंधी और तूफान में जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। बिजली के खंभे टूटने से जहां बिजली आपूर्ति ठप्प रही वहीं पेड़ टूटने के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौत की जानकारी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमाटर्म कराया है। तेज आंधी और तूफान ने एक बार बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया कई घंटे के बाद बिजली चालू हो सकी, कई स्थानों पर खंभे टूटने और बिजली के तार टूटने की जानकारी मिली है। तूफान से यातायात प्रभावित आंधी और तूफान में हवाओं का वेग इतना तेज था कि लोगों का सड़क पर चलना भी दुभर हो गया, जिससे दौरान यातायात प्रभावित रहा। वही जनपद के थाना रजावली क्षेत्र में बाइक सवार युवक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी अचानक पेड़ बाइक सवार के ऊपर गिर गया। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जिसकी पहचान जनपद के ही थाना पचौखरा निवासी रिंकू उर्फ रचित पुत्र विजय सिंह के रूप में की गई है ।         पेड़ के नीचे सोते समय गिरा पेड़ दूसरी घटना थाना नगला खंगर क्षेत्र के तहत गांव पिंडारव निवासी कप्तान सिंह 50 वर्ष पुत्र फतेहसिंह जो कही से बाइक से आते समय पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था तभी अचानक आंधी तूफान के वेग से पेड़ टूट कर उसके ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दवजाने से कप्तान सिंह की भी मौके पर मौत हो गई। वहीं, तीसरी घटना थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला पांडे की है जहां रामभरोंसे 74 वर्ष पुत्र सीताराम जो अपने खेत पर रात में रखवाली कर रहा था। पेड़ के नीचे सोते समय पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा हादसे मे राम भरोसे की मौत हो गई । तीनों हादसों में संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ने पहुंचकर हादसो का शिकार हुए लोगों के शवों का जिला अस्पताल में शनिवार को पोस्टमाटर्म करा कर परिजनों को सौंप दिए। 

अपने सांसद रामजी लाल सुमन से मिलने 19 अप्रैल को आगरा आएंगे अखिलेश यादव

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा में आज शनिवार को करणी सेना की प्रस्तावित ‘स्वाभिमान रैली’ को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राणा सांगा जयंती पर आयोजित यह जनसभा एतमादपुर क्षेत्र के गढ़ी रामी गांव में हो रही है. समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है. करणी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उनके आवास की ओर मार्च किया जाएगा. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने चेतावनी दी है कि अगर शाम 5 बजे तक सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आगरा में उनके आवास तक मार्च करेंगे. करणी सेना की रैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात से ही अलग-अलग जिले और शहरों से लोग पहुंचने शुरू हो गए. इस रैली के लिए लगभग 50,000 स्क्वायर मीटर के खेत को समतल कर सभा स्थल में तब्दील किया गया है और हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी करणी सेना की रैली में शामिल होने आगरा पहुंचे हैं. ओकेंद्र राणा का ऐलान अगर 5 बजे तक मांगे पूरी नहीं तो होगा शक्ति प्रर्शन  ओकेंद्र राणा ने ऐलान किया कि अगर शाम 5 बजे तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो शक्ति प्रदर्शन होगा। सपा संसद भवन तक मार्च करेगी। उन्होंने शपथ ली कि 2027 में हम सपा का बहिष्कार करेंगे। वोट नहीं देंगे। शाम 5 बजे के बाद तैयार रहें। मार्च होगा।  करणी सेना कली है, ये बीजेपी वाले हैं; बोले अखिलेश  अखिलेश यादव ने कहा है, “अगर कोई हमारे रामजीलाल सुमन या हमारे कार्यकर्ता का अपमान करेगा तो हम समाजवादी लोग भी उनके साथ खड़े दिखाई देंगे, उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और यह सेना वेना सब नकली है, यह सब बीजेपी वाले हैं। रामजीलाल सुमन जी के ऊपर किसी तरह का अपमान का व्यवहार नहीं कर पाएंगे और अगर अभी भी सरकार ने खुली छूट दे रखी है तो सरकार इसके लिए जिम्मेदार है।” युवक ने अखिलेश यादव को गोली मारने की दी धमकी  आगरा में करणी सेना की स्वाभिमान रैली के दौरान एक युवक का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी दी। उसने कहा कि भारत पूर्वजों का अपमान नहीं सहेगा।  रामजी लाल सुमन से मिलने 19 अप्रैल को आगरा आएंगे अखिलेश यादव सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान से राजनीति गर्म हो गई है। BJP और विपक्ष के नेता आपस में बयानबाजी कर रहे हैं। करणी सेना के सदस्‍यों ने शुक्रवार को रामजी लाल सुमन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 19 अप्रैल को आगरा जाएंगे। वे दोपहर 11:30 बजे सांसद रामजीलाल सुमन के घर जाकर उनसे और उनके परिवार से मिलेंगे। अखिलेश यादव का यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि रामजीलाल सुमन के बयान पर विवाद हो रहा है। BJP इस बयान का विरोध कर रही है और राजपूत समाज के लोग भी नाराज हैं। हालांकि, सपा ने अपने सांसद का समर्थन किया है। रामजीलाल सुमन ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया था, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। BJP ने इस बयान की कड़ी आलोचना की। राजपूत समुदाय के लोगों ने भी इस पर नाराजगी जताई है. लेकिन, सपा ने अपने सांसद का बचाव करते हुए कहा कि जब इतिहास के पन्ने पलटे जाएंगे तो हम भी इतिहास की बात करेंगे। ‘मेरी जान को खतरा’ इस बीच सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि हर किसी को विरोध की आजादी है, देश में विरोध करने का भी तरीका है. लेकिन करणी सेना ने जो तरीका अपनाया है, वह अराजकता का तरीका है. मेरा विचार है, यह मेरे ऊपर नहीं बल्कि PDA पर हमला हुआ है. उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को जान-माल का खतरा था, इसलिए मैंने राज्यसभा के उपसभापति को सुरक्षा के लिए पत्र लिख कर दिया था. पुलिस प्रशासन को लगता है कि मेरी हत्या हो सकती है, इसलिए सुरक्षा रखी है. हिंसा रोकने के लिए पुलिस ने कसी कमर पुलिस किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए कमर कस चुकी है. एडीसीपी संजीव त्यागी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और अब तक 1300 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं. एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), आठ कंपनी पीएसी और बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान और अधिकारी सभा स्थल से लेकर सुमन के घर तक के पूरे रूट पर तैनात किए गए हैं. सभा स्थल से लेकर सांसद रामजीलाल सुमन के घर तक की पूरी दूरी को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है. सात थाना क्षेत्रों की सड़कें इस रूट से गुजरती हैं, जिन पर सीसीटीवी निगरानी और फिजिकल पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है. जवानों को अतिरिक्त लाठियां और हेलमेट भी वितरित किए गए हैं, और सुरक्षा वाहनों पर लोहे की जालियां लगाई गई हैं. 26 मार्च को हुआ था बवाल बता दें कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है. इससे पहले करणी सेना ने 26 मार्च को रामजी लाल सुमन के आवास पर प्रदर्शन कर तोड़फोड़ की थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल थे. घटना के संबंध में 27 मार्च को आगरा के हरिपर्वत थाने में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे.  

अयोध्या में हनुमान गढ़ी में आराध्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

अयोध्या रामनगरी अयोध्या में शनिवार को हनुमान जयंती की धूम है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन को पहुंचे। श्रद्धालु अपने आराध्य की एक झलक पाने को आतुर दिखे। पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान रहा।    वैसे तो अयोध्या में उत्तर भारतीय परंपरा के अनुसार हनुमान जयंती छोटी दीपावली को मनाई जाती है। दक्षिण में चैत्र की पूर्णिमा को हनुमान जयंती का आयोजन होता है। शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। हनुमंत लला के दर्शन करके पूजन किया।

रक्त स्वाभिमान रैली : गढ़ी रामी में पुलिस के चाक-चौबंद इंतजाम, हर रास्ते पर लगे बैरियर

आगरा  राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए गढ़ी रामी में लोग पहुंचने लगे हैं। रक्त स्वाभिमान सम्मेलन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। शुक्रवार को दिनभर मजदूरों ने 20 बीघे से अधिक जमीन पर चार फीट ऊंचा मंच और पंडाल बनाने के काम किया। आंधी-बारिश में नुकसान के बाद भी आयोजकों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। उनका दावा है कि आयोजन ऐतिहासिक होगा। आयोजन स्थल के आसपास जेसीबी से वाहनों के आने-जाने के लिए रास्ते दुरुस्त करने का कार्य देर रात तक चलता रहा। मंच के पास के खेत में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पेयजल के लिए टैंकर खड़े किए जा रहे हैं। सम्मेलन में आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज कट से पहुंचेंगे। निकासी के लिए विमला देवी इंटर कॉलेज के पास रास्ता बनाया गया है। शुक्रवार को पूरे दिन आयोजन समितियों से जुड़े पदाधिकारी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचते रहे। सम्मेलन के दौरान युवाओं की टोली व्यवस्था संभालने को तैनात रहेगी। भोजन की व्यवस्था भी है। बाहर से पैकेट आएंगे और बंटेंगे। हाईवे की दुकानें बंद रहेंगी, बुलडोजर जब्त सम्मेलन के लिए पुलिस ने शनिवार को हाईवे की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। कोई बुलडोजर लेकर न आए इसके लिए सभी जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया गया है। सम्मेलन के दौरान हर गतिविधि की ड्रोन से निगरानी होगी। सादा वर्दी में भी पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों के जवानों की तैनाती की गई है।

महिला और पुरुष वयस्क हैं और उनकी आपस में शादी नहीं हुई है, तब भी वे साथ रह सकते हैं, यह उनका अधिकार है :HC

प्रयागराज यदि महिला और पुरुष वयस्क हैं और उनकी आपस में शादी नहीं हुई है, तब भी वे साथ रह सकते हैं। यह उनका अधिकार है और पुलिस को उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी होगी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अलग-अलग मजहबों से ताल्लुक रखने वाले महिला पुरुष के लिव इन में रहने के मामले में यह फैसला सुनाया है। अदालत ने यह फैसला महिला और पुरुष के एक साल 4 महीने के बच्चे की अर्जी पर दिया। बच्चे के माता-पिता का धर्म अलग है और दोनों ही 2018 से साथ रह रहे हैं। याचिका में बच्चे की ओर से कहा गया कि मेरी मां संबंधित व्यक्ति के साथ रह रही है क्योंकि उनके पहले पति की मौत हो गई थी। अब वे दोनों साथ हैं और उनसे ही मेरा जन्म हुआ है। ऐसी स्थिति में उनका साथ रहना मेरे लिए जरूरी है। इस पर जस्टिस शेखर सर्राफ और जस्टिस विपिन चंद्र दीक्षित की बेंच ने कहा, ‘हमारे विचार से संविधान में जो पैरेंट्स की परिभाषा है, उसके तहत दो वयस्क लोग साथ रह सकते हैं। भले ही उन लोगों की शादी न हुई हो।’ दरअसल याचिका में कहा गया कि महिला और युवक को परेशान किया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। इस पर अदालत ने संभल के एसपी को आदेश दिया कि एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इसके अलावा बेंच ने कहा कि यदि ये दोनों पुलिस के पास पहुंचते हैं तो उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। उनके बच्चे को भी जरूरी सिक्योरिटी मिलनी चाहिए। बेंच ने कहा कि पुलिस को हमारे फैसले के अनुसार ही काम करना होगा। दरअसल इस मामले में महिला का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष की ओर से धमकियां मिल रही हैं। उन्हें कई बार मारने-पीटने का प्रयास भी किया गया, लेकिन प्रशासन ने कोई ऐक्शन नहीं लिया। इसके अलावा पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की। पति की मौत के बाद शुरू हुआ लिव इन और बच्चे का जन्म अर्जी में कहा गया कि पति की मौत के बाद महिला नए रिश्ते में आई और अब लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। इसी रिलेशनशिप के दौरान बच्चे का जन्म हुआ। अब बच्चे के आधार पर ही महिला और पुरुष ने साथ रहने का अधिकार मांगा है। इसके अलावा धमकी देने वालों से सुरक्षा दिलाने की भी गुहार की है। इस मामले में हाई कोर्ट का यह फैसला कई अन्य मसलों के लिए भी नजीर बन सकता है।

न्यू नोएडा के लिए चिह्नित 80 गांवों का मई में ड्रोन सर्वे होगा, किसानों से सहमति पर 15 गांवों की भूमि अधिग्रहण होगी

नोएडा  नोएडा प्राधिकरण ‘न्‍यू नोएडा’ नाम से एक नया शहर विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। यह उत्तर प्रदेश के दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (DNGIR) के तहत 209.11 वर्ग किमी (20911.29 हेक्टेयर) क्षेत्र में बसाया जाएगा। इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के 80 गांवों में ड्रोन सर्वे कराने का फैसला लिया गया है। चयनित कंपनी को 10 दिन के भीतर सर्वे से संबंधित प्रेजेंटेशन (PPT) तैयार कर प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के समक्ष पेश करना होगा। डेटा का सत्यापन और अवैध निर्माण की पहचान ड्रोन सर्वे में जिन बिंदुओं को शामिल किया गया है, उन्हें PPT के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। सर्वे से प्राप्त आंकड़ों की तुलना अक्टूबर 2024 की सैटेलाइट इमेज से की जाएगी, जिससे अवैध निर्माण की सही जानकारी मिल सकेगी। इसके बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर निर्माण तोड़ा जाएगा। अधिसूचना और नियम अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल के अनुसार, अक्टूबर 2024 में शासन की ओर से DNGIR को लेकर अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद बिना अनुमति किए गए किसी भी निर्माण को अवैध माना जाएगा। इस संबंध में 20 अप्रैल के बाद एक बैठक होगी, जिसमें ड्रोन सर्वे कंपनी को बिंदुओं और सुझावों के आधार पर निर्देश दिए जाएंगे। मई में सर्वे शुरू होगा और 10 से 15 दिन में पूरा कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। किसानों से सहमति और मुआवजा न्‍यू नोएडा के पहले चरण में 15 गांवों की जमीन किसानों से आपसी सहमति के आधार पर ली जाएगी। मुआवजे की दर पर चर्चा हुई है लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। जल्दी ही अगली बैठक में दर तय की जाएगी। कुल 80 गांवों में लगभग 16 हजार किसान परिवारों से बातचीत होगी। पहले फेज में 3165 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। ड्रोन सर्वे में ये बिंदु शामिल होंगे:     बुलंदशहर के 60 और गौतमबुद्ध नगर के 20 गांवों का सर्वे     खसरा नंबर के अनुसार जमीन की जांच     खाली और निर्मित भूमि की पहचान     सड़क, पार्क, स्कूल, कॉलेज, औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों की जानकारी भूमि अधिग्रहण चार चरणों में होगा     2023–2027: 3165 हेक्टेयर     2027–2032: 3798 हेक्टेयर     2032–2037: 5908 हेक्टेयर     2037–2041: 8230 हेक्टेयर

12 अप्रैल को करणी सेना आगरा में मनाएगी राणा सांगा जयंती, 1000 नई लाठियां, 1200 हेलमेट पुलिस कर रही तगड़ी तैयारी

आगरा बीते दिनों आगरा शहर रण क्षेत्र बन गया था। राणा सांगा को लेकर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के घर प्रदर्शन करते हुए करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंच गए थे। इस दौरान पुलिस से भिड़ंत भी हुई थी। अब एक बार फिर से मामला तूल पकड़ रहा है क्योंकि करणी सेना ने 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। पुलिस ने कमर कस ली है और एक हजार नए डंडे मंगवाए गए हैं। पुलिस ने दंगा रिहर्सल भी किया है।राणा सांगा जयंती के मौके पर आगरा में करणी सेना ने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है। कल यानि 12 अप्रैल को आगरा के घड़ी रामी में होने वाले कार्यक्रम में 3 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। करणी सेना ने सबको ‘एक झंडा-एक डंडा’ लाने को कहा है।  दरअसल, 12 अप्रैल शनिवार को राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना ने कार्यक्रम का आयोजन किया है। ऐसी खबर है कि पुलिस इस कार्यक्रम से जुड़े मुख्य लोगों को ‘हाउस अरेस्ट’ करने की तैयारी में है। आगरा पुलिस ने 1 हजार नए डंडे मंगवाए हैं और साथ में 1200 हेलमेट भी। अनुमान है कि 3 लाख लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। करणी सेना ने सबको ‘एक झंडा–एक डंडा’ लाने को कहा है। पुलिस भी पूरी तरह तैयार है। करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने आगरा के गांव रामी गढ़ी में भूमि पूजन किया। यहां टेंट लगाने का भी काम चल रहा है। यह माना जा रहा है कि करणी सेना के कार्यक्रम में करीब 3 लाख लोग पहुंच सकते हैं। यह कार्यक्रम सनातन हिंदू महासभा के बैनर तले हो रहा है। 12 अप्रैल को दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। यह कोई राजनीतिक मंच नहीं होगा। मंच पर केवल राणा सांगा की प्रतिमा होगी। इसमें करणी योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा। लोहे की जालियों से लैस की गईं पुलिस की गाड़ियां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की गाड़ियों पर लोहे की जालियां भी लगाई जा रही हैं, ताकि किसी भी संभावित पथराव या हमले की स्थिति से निपटा जा सके. वहीं, जगह-जगह बैरिकेडिंग की जा रही है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है. भारी पुलिस बल की तैनाती करणी सेना के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की पूरी रणनीति बना ली है. एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), आठ कंपनियां पीएसी (PAC) और सैकड़ों पुलिसकर्मी व अधिकारी जनसभा स्थल से लेकर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर तक तैनात रहेंगे. पुलिस की कोशिश है कि किसी भी कीमत पर माहौल न बिगड़ने पाए. नोटिस दी जा रही आगरा पुलिस कमिश्नरेट के एडिशनल सीपी संजीव त्यागी ने मीडिया को बताया कि जो लोग समाज में हिंसा या अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर कानून की नजर पहले से है. ऐसे लोगों को नोटिस थमा दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. पुलिस केवल मैदान पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए है. जिन लोगों द्वारा भड़काऊ, हिंसात्मक या समाज को बांटने वाली पोस्ट की जा रही हैं, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है. अब तक 1300 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं. पुलिस की डिजिटल टीम लगातार पोस्ट्स की मॉनिटरिंग कर रही है. क्या है पूरा विवाद दरअसल, राणा सांगा पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा दिए गए एक विवादित बयान को लेकर क्षत्रिय करणी सेना में जबरदस्त आक्रोश है. कुछ दिन पहले करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद सुमन के आगरा स्थित घर पर प्रदर्शन भी किया था, जिसमें पुलिस से झड़प भी हुई थी. अब करणी सेना ने इस पूरे मुद्दे को लेकर राणा सांगा की जयंती पर बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की घोषणा की है. जनसभा की तैयारियां जोरों पर आगरा जिले के गढ़ी रामी गांव में 12 अप्रैल को होने वाली इस जनसभा के लिए करीब 50 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल के खेत खाली कराए गए हैं. करणी सेना के पदाधिकारियों का दावा है कि इस सभा में लाखों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. गांव-गांव, कस्बा-कस्बा बैठकों के जरिए लोगों को जोड़ा जा रहा है. करणी सेना की मांगें करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने प्रशासन को साफ संदेश दिया है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो अगला कदम वे खुद उठाएंगे. उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं: – सांसद रामजीलाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता समाप्त की जाए. – उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए. – करणी सेना कार्यकर्ताओं पर दर्ज केस वापस लिए जाएं. – सांसद और उनके पुत्र की संपत्तियों की जांच कराई जाए- – सांसद को समाजवादी पार्टी से निकाला जाए. प्रशासन का दो टूक संदेश पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी. जनसभा शांतिपूर्ण हो, इसके लिए पूरी योजना तैयार है. साथ ही तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है, ताकि कोई भी शरारती तत्व माहौल खराब न कर सके. पुलिस ने कार्यक्रम की इजाजत दे दी है। हालांकि पुलिस इस कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड पर है और 3 लेयर के सिक्योरिटी प्लान को तैयार किया है। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था और लॉ एंड आर्डर के मद्देनजर 1200 हेलमेट, 1000 डंडे और बॉडी प्रोटेक्टर भी मंगवाएं हैं। कार्यक्रम को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। आयोजकों का कहना है कि पूरे देश में करणी सेना और अन्य संगठन जनसंपर्क में जुटे हैं। गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर पीले चावल दिए जा रहे हैं। सबको एक झंडा, एक डंडा लाने के लिए कहा गया है। हालांकि कई सोशल मीडिया अकाउंट से डंडा, भाला, तलवार और लाइसेंसी हथियार लाने की अपील तक की जा रही है। पुलिस की तरफ से भड़काऊ पोस्ट डालने वालों की पहचान की गई है। सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं। कई अकाउंट ब्लॉक कराए गए हैं।

छात्रा से 23 लड़कों ने गैंगरेप मामले में पीएम मोदी की फटकार के बाद एक्शन में पुलिस, तीन और आरोपी अरेस्ट

वाराणसी वाराणसी में 19 साल की छात्रा के साथ छह दिनों तक गैंगरेप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फटकार के बाद वाराणसी पुलिस फास्ट हो गई है। पीएम मोदी की फटकार के कुछ घंटे में ही ताबड़तोड़ छापेमारी कर गैंगरेप के आरोपी तीन और युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का आरोप है कि 23 लड़कों ने उसके साथ रेप किया है। छात्रा की मां की तरफ से कराई गई एफआईआर में 12 नामजद और 11 अज्ञात लड़कों पर केस हुआ है। आज गिरफ्तार तीन लड़कों को मिला लें तब भी केवल 12 लड़कों की ही गिरफ्तारी हो सकी है। अब भी 11 लड़के फरार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी पहुंचते ही सबसे पहले गैंगरेप के मामले में ही अधिकारियों से पूछताछ की थी। प्लेन से उतरने के बाद रनवे पर ही वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी एस राजलिंगम से घटना की विस्तृत जानकारी ली थी। पीएम मोदी ने दोषियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था। अभी तक आधे से ज्यादा आरोपियों के फरार होने पर फटकार लगाई और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो इसे लेकर व्यवस्थाएं करने का निर्देश भी दिया था। पीएम मोदी के निर्देश और फटकार के बाद ही आरोपियों की धरपकड़ में जुटी टीमों ने छापेमारी तेज की और प्रधानमंत्री की वाराणसी से रवानगी के कुछ घंटे के अंदर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने मोहम्मद रजा उर्फ जैब, रेहान और जाहिद खान को गिरफ्तार किया है। तीनों वाराणसी शहर के ही सिगरा और चेतगंज थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जैब व जाहिद की उम्र 19-19 साल और रेहान 27 साल का है। छात्रा के साथ 29 मार्च को दरिंदगी की शुरुआत हुई थी। सबसे पहले उसे हुक्का बार में ले जाकर रेप किया गया। इसके बाद होटल और अन्य स्थानों पर नशा देकर अलग अलग युवकों ने रेप किया। इस दौरान चलती गाड़ी में भी छात्रा से रेप किया जाता रहा। चार अप्रैल को छात्रा को नशे की हालत में ही सड़क किनारे छोड़कर युवक फरार हो गए थे।

करणी सेना को मिला राजा भैया का साथ, सपा सांसद के खिलाफ कल आगरा में बड़ा ‘संग्राम’

लखनऊ राणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ करणी सेना के आंदोलन को यूपी की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का भी साथ मिल गया है। राणा सांगा की जयंती पर आगरा में शनिवार को होने वाले करणी सेना के आयोजन में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल भी शामिल होगी। जनसत्ता दल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शनिवार को आगरा पहुंचने के लिए कहा गया है। करणी सेना ने इस आयोजन में ही सपा सांसद के खिलाफ कई मांगें रखने वाली हैं। क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने चेतावनी दी है कि शाम पांच बजे तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सपा सांसद के आवास की ओर कूच किया जाएगा। इससे पहले 26 मार्च को भी करणी सेना ने सांसद के आवास पर धावा बोला था। इस दौरान सांसद के आवास में घुसकर तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस से झड़प भी हुई थी। कई पुलिस वाले घायल हो गए थे। राज शेखावत ने कई दिनों से आगरा में ही डेरा डाल रखा है। आयोजन में तीन लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को राजा भैया के भाई एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने जनसत्ता दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए आगरा पहुंचने का आह्वान किया। एक्स पर अक्षय प्रताप ने लिखा कि राजा भइया के निर्देशानुसार समस्त जनसत्ता दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि शनिवार 12 अप्रैल को आगरा पहुंचे और गढ़ीरामी, कुबेरपुर मैदान में भारी संख्या में पहुंचकर पूज्य महाराणा सांगा जी की जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाएं। कार्यकर्ताओं से डंडा लेकर आने का आह्वान करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि सम्मेलन के दौरान प्रशासन के सामने सांसद सुमन की सदस्यता खत्म करने, उन पर देशद्रोह का मुकदमा करने, करणी सेना पर हमला करने वालों पर मुकदमा, करणी सेना कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे खत्म करने, जैसी मांगें रखी जाएंगी। चेतावनी दी कि शाम पांच बजे तक मांगें नहीं मानी गईं तो सांसद के घर कूच किया जाएगा। करणी सेना ने अपने कार्यकर्ताओं से एक डंडा और एक झंडा लेकर आगरा आने का आह्वान किया है। शेखावत ने कहा कि 26 मार्च को हम लोग सांसद रामजी लाल सुमन के घर विरोध करने गए तो हम पर पत्थर बरसाए गए। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उस समय तैयारी के साथ नहीं आए थे, लेकिन इस बार पूरी तैयारी के साथ आएंगे। ऐसे में सभी लोग एक डंडा और एक झंडा लेकर साथ आएं। ​पुलिस ने भी बवाल की आशंका देखते हुए तैयारी कर ली है। सुमन के घर को तीन स्तरीय सुरक्षा से घेरेबंदी में ले लिया गया है। इसके अलावा काफी संख्या में डंडे और हैलमेट खरीदे गए हैं।

अखिलेश का बड़ा हमला- भाजपा बाबा साहब के संविधान को भी नहीं मान रही, भाजपा समय-समय पर बदलाव कर रही है

अलीगढ़ अलीगढ़ पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा बाबा साहब के संविधान को भी नहीं मान रही। संविधान हमारा ढाल है, हमारा सम्मान है, हमारी पहचान है, हमें हक, अधिकार दिलाता है। उसे संविधान में भाजपा समय-समय पर बदलाव कर रही है। कानून व्यवस्था की की आज पोल खुल रही है। मुख्यमंत्री को साइड लाइन कर दिया गया। दिल्ली वाले अधिकारियों से सीधे घटनाओं की जानकारी ले रहे है। शुक्रवार को अखिलेश यादव पटियाली की पूर्व विधायक की बेटी की शादी में शामिल होन पहुंचे। तालानगरी एक रिसार्ट में अखिलेश भाजपा पर खूब बरसे। कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में महिला, बेटी असुरक्षित हैं। भेदभाव की राजनीति हो रही है। जाति देखकर देखकर भेदभाव हो रहा है। विपक्ष को कैसे दबाया जाए। इस पर काम किया जा रहा है। अर्थव्यवस्था का खेल यह कि यह विश्व गुरु बनना चाहते थे यह लोग अपने जुमले से बताते थे कि हम विश्व में दूसरे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। सच्चाई यह कि मंहगाई सै जनता परेशान है ।‌ किसान को गेहूं का भाव नहीं मिल रहा अखिलेश यादव नै कहा कि किसानों को सुविधा नहीं मिल रही है ।गेहूं का ऐसा समर्थन मूल्य लागू किया है।जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। प्राइवेट लोग भी किसान का गेहूं महंगा नहीं खरीद सकते हैं । यह इसीलिए काला कानून ला रहे हैं ताकि किसान को फसल की सही कीमत ना मिले। यह प्राइवेट कंपनियों को गेहूं खरीदवा रहे है। जीएसटी ने व्यापार को बर्बाद कर दिया। जो व्यापारियों को लाभ मिलना चाहिए। वह लाभ व्यापारी सरकार नहीं दे पा रहा है। रामजीलाल सुमन के बयान पर रखी सफाई अखिलेश यादव ने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन ने जो कुछ कहा उसके बाद राज्यसभा के रिकॉर्ड से वह बात हटा दी गई। रिकॉर्ड से हटाई जाने वाली बात खत्म हो जाती है । लेकिन भाजपा का रवैया तानाशाह है। यह हिटलर की तरह कार्य करना चाह रहे हैं। इतिहास को इतिहास रहना चाहिए। सरकार के इसारे पर किसी को भी दोषी बनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी वक़्फ़ बोर्ड संशोधन बिल को किसी भी कीमत पर नहीं मानती है।

बरसात से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए छात्र, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 छात्र झुलसे

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 छात्र गंभीर रुप से झुलस गए। पाकबड़ा थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू ) में वज्रपात की सूचना मिली थी। आकाशीय बिजली गिरने से 5 छात्र झुलसे मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र पेड़ के नीचे गंभीर हालत में पड़े हुए थे जिनकी पहचान बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र बंटी राजा ,एल एल बी के छात्र सिवेश सिंह , बीटैक तृतीय वर्ष के छात्र संस्कार जैन, बीएससी नर्सिंग के छात्र मानव सिंह तथा बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र सिद्धांत कुमार के तौर पर की गई है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें गहन निगरानी कक्ष (आईसीयू) में भर्ती करा दिया गया। इस संबंध में अभी तक किसी की भी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। हादसे की सूचना मिलने पर संबंधित छात्रों के परिजन आज सुबह तक टीएमयू परिसर में पहुंच चुके हैं। घटनाक्रम के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात मौसम में अचानक तब्दीली आने से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। बताते हैं कि बरसात से बचने के लिए छात्र पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। बिजली गिरने से पांचों छात्र जमीन पर गिरे पड़े मिले।

उत्तर प्रदेश में मौसम कहर, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मौसम कहर बरपा रही है। भीषण आंधी-तूफान और आसमानी बिजली गिरने से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें फतेहपुर और आजमगढ़ में 3-3, फिरोजाबाद, कानपुर देहात और सीतापुर में 2-2, जबकि गाज़ीपुर, गोंडा, अमेठी, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर में 1-1 मौतें हुई हैं। मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता भीषण आंधी-तूफान के चलते बलिया, कन्नौज, बाराबंकी, जौनपुर और उन्नाव में भी 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। खराब मौसम, तेज हवा और ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। जिसकी क्षतिपूर्ति के लिए सीएम ने सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश में आए आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। सीएम ने दिवंगतों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं। पशुहानि पर भी मदद का ऐलान किया गया। सीएम योगी ने जिलाधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदारों को मौके पर जाकर तत्काल सर्वे कराकर संबंधित विभाग को डिटेल उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए है। इधर, मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम जानकारों के मुताबिक आज यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

PM नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे, फ्लाइट से लैंड करते ही रेप कांड के बारे में अधिकारियों से ली रिपोर्ट

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह 10:30 बजे काशी पहुंचें. वह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे. PM का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया.वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक शुक्रवार को पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल तक सिर्फ जनसभा जाने वाले वाहन जा सकेंगे. इसके अलावा अन्य वाहनों का इन रूट पर डायवर्ट किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं. ये उनका 50वां दौरा है. प्रधानमंत्री रहते हुए किसी सांसद का अपने क्षेत्र में 50वीं बार आना अपने आप में एक रिकॉर्ड है. पीएम मोदी ने 3,880 करोड़ रुपये की लागत वाली 44 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने कहा, “काशी मेरी है और मैं काशी का हूं.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी है. काशी ने आधुनिक समय को साधा है. विरासत को संजोया है और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में मजबूत कदम रखे हैं. आज काशी सिर्फ पुरातन नहीं, प्रगतिशील भी है. काशी अब पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे के केंद्र में है. प्रधानमंत्री फ्लाइट से लैंड करते ही रेप कांड के बारे में अधिकारियों से ली रिपोर्ट  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर उतरते ही वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से कुछ दिन पूर्व शहर में घटी एक बलात्कार की घटना के बारे में डिटेल जानकारी ली। पीएम ने सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो, इसके लिए व्यापक व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया। वाराणसी में छात्रा से 6 दिनों तक हैवानियत का हैरान करने का मामला सामने आया है। लड़की 29 मार्च को गायब हुई थी और वह 4 अप्रैल को बेसुध हालत में बरामद की गई। इन छह दिनों में उसके साथ 23 लोगों ने रेप किया। इस दौरान छात्रा को ड्रग्स देकर नशे में रखा गया। वाराणसी शहर के इस कांड में पुलिस की जांच में उन होटलों और कैफे की लोकेशन मिली है, जहां लड़की के साथ रेप की घटना की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर लालपुर पांडेयपुर थाने में 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसमें से 12 नामजद और 11 अज्ञात हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 50वें दौरे पर पहुंचे हैं। इस खास मौके पर वे काशीवासियों को 3,884 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 1,629 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2,255 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। ‘पूर्वांचल को शिक्षित पूर्वांचल…’ नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “कुछ देर पहले काशी और पूर्वांचल के अनेक हिस्सों में जुड़ी ढेर सारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. कनेक्टिविटी को मजबूती देने वाले अनेक प्रोजेक्ट गांव-गांव घर-घर तक, नल से जल अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं का विस्तार हर क्षेत्र, परिवार और युवा को बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प… ये सारी योजनाएं पूर्वांचल को शिक्षित पूर्वांचल बनाने की दिशा में मील का पत्थर बनने वाली हैं. काशी के हर निवासी को इन योजनाओं से खूब लाभ मिलेगा.” उन्होंने आगे कहा कि आज सामाजिक चेतना के प्रतीक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी है. महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जी ने जीवन भर नारीशक्ति के हित, उनके आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए काम किया. आज हम उनके विचारों को, उनके संकल्पों को, नारी सशक्तिकरण के उनके आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं, नई उर्जा दे रहे हैं.’ ‘महापुरुषों की प्रेरणा हमारा मंत्र…’ महात्मा ज्योतिबा फुले के बारे में बात करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, “उनके जैसे त्यागी, तपस्वी, महापुरुषों की प्रेरणा से ही देशसेवा का हमारा मंत्र रहा है, सबका साथ-सबका विकास. हम देश के लिए उस विचार को लेकर चलते हैं, जिसका समर्पित भाव है, सबका साथ-सबका विकास. जो लोग सत्ता हथियाने के लिए दिन रात-खेल खेलते रहते हैं, उनका सिद्धांत है, परिवार का साथ-परिवार का विकास. ‘भारत बसे बड़ा दूध उत्पादक देश…’ पीएम मोदी ने कहा, “आज भारत, दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है. 10 साल में, दूध के उत्पादन में करीब 65 फीसदी बढ़ोतरी हुई है. ये सफलता देश के करोड़ों किसानों की है, देश के पशुपालक भाइयों की है. ये सफलता एक दिन में नहीं मिली है, बीते 10 वर्षों से हम देश के पूरे डेयरी सेक्टर को मिशन मोड से आगे बढ़ा रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा कि हमने पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी है, उनके लिए लोन की सीमा बढ़ाई है, सब्सिडी की व्यवस्था की है और खुरपका और मुंहपका से पशुधन को बचाने के लिए मुफ्त वैक्सीन प्रोग्राम चलाया जा रहा है. ‘यही तो है विकास…’ नरेंद्र मोदी ने कहा, “10-11 साल पहले, पूरे पूर्वांचल में इलाज को लेकर जो परेशानियां थीं, वो भी हम जानते हैं. आज स्थितियां अलग हैं, मेरी काशी अब आरोग्य की राजधानी भी बन रही है. दिल्ली-मुंबई के बड़े-बड़े अस्पताल आज आपके घर के पास आ गए हैं. यही तो विकास है, जहां सुविधाएं लोगों के पास आती हैं.” किस तरह के प्रोजेक्ट्स का हुआ उद्घाटन? प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं का एक अहम हिस्सा ग्रामीण विकास पर केंद्रित हैं. इनमें 130 पेयजल योजनाएं, 100 नए आंगनवाड़ी केंद्र, 356 पुस्तकालय, पिंडरा में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज और एक सरकारी डिग्री कॉलेज शामिल हैं. कानून प्रवर्तन क्षेत्र में, प्रधानमंत्री पुलिस लाइन में एक ट्रांजिट हॉस्टल और रामनगर में पुलिस बैरक के साथ-साथ चार ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन करेंगे. शास्त्री घाट और सामने घाट पर सौंदर्यीकरण परियोजनाओं और रेलवे और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) द्वारा किए गए कार्यों के साथ शहरी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जा रही है, उनमें से 25 की लागत 2,250 करोड़ रुपये है, जो मुख्य रूप से बिजली के बुनियादी … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet