LATEST NEWS

पिंक बॉल टेस्ट में एडिलेड में भारत एक बार फिर से चारों खाने चित नजर आया, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता मैच

नई दिल्ली एडिलेड के ओवल में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। पिंक बॉल टेस्ट मैच का नतीजा तीसरे दिन के पहले ही सेशन में निकल आया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 10 विकेट से जीता और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-1 की बराबरी कर ली। जीत के लिए सिर्फ 19 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने था। ओपनर नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा ने चौथे ओवर में ही इस टारगेट को हासिल कर लिया। पिंक बॉल टेस्ट में एडिलेड में भारत एक बार फिर से चारों खाने चित नजर आया। इस मैच में ट्रैविस हेड ने शतक जड़ा और पैट कमिंस ने दूसरी पारी में पंजा खोला। पहली पारी में 6 विकेट मिचेल स्टार्क को मिले थे। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक इस मैच में नहीं जड़ पाया। हेड को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। भारत ने तीसरे दिन 128/5 से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन टीम 175 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड के तूफानी शतक की बदौलत 337 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 157 रनों की बढ़त पहली पारी के आधार पर मिली। इसके जवाब में भारत की दूसरी पारी में 175 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया को 19 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे मेजबान टीम ने 3.2 ओवर में हासिल कर लिया और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बराबर इस समय इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज बराबरी पर खड़ी है। पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी दो मैचों के बाद 1-1 से बराबर है। पर्थ में भारत को और एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 10 विकेट के अंतर से जीता। मेजबान टीम के सामने महज 19 रनों का लक्ष्य था, जिसे 20 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल कर लिया। भारत को दूसरी पारी में कोई सफलता नहीं मिली।

पैटरसन साउथ अफ्रीका के क्रिकेट के इतिहास में 35 साल से ज्यादा की उम्र में 5 विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बने

नई दिल्ली डेन पैटरसन ने 35 साल 245 दिन की उम्र में टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने का कमाल करके महाकीर्तिमान रच दिया है। पैटरसन साउथ अफ्रीका के क्रिकेट के इतिहास में 35 साल से ज्यादा की उम्र में 5 विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। साल 1966 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने 35 साल से ज्यादा की उम्र में टेस्ट की एक पारी में 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। बात दें कि साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। दूसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 328 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका की कोशिश साउथ अफ्रीका के पहली पारी के स्कोर 358 रन से आगे निकलने की थी, लेकिन डेन पैटरसन ने ऐसा होने नहीं दिया। डेन पैटरसन ने आधी श्रीलंकाई टीम को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने 22 ओवर में 71 रन देकर 5 लंकाई बल्लेबाजों का शिकार किया। ऐसा करने वाले बने चौथे गेंदबाज इस तरह 35 साल के पैटरसन ने साउथ अफ्रीका के क्रिकेट के इतिहास में बड़ा कारनामा कर दिया। डेन पैटरसन ने 35 साल 245 दिन की उम्र में टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने का कमाल किया है। इसके साथ ही वह साउथ अफ्रीका के क्रिकेट के इतिहास में 35 साल से ज्यादा की उम्र में 5 विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए। साल 1966 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने 35 साल से ज्यादा की उम्र में टेस्ट की एक पारी में 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज (टेस्ट) 40 वर्ष 84 दिन – ज्योफ चब बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 1951 40 वर्ष 70 दिन – ज्योफ चब बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1951 35 वर्ष 245 दिन – डेन पैटरसन बनाम श्रीलंका, गकेबरहा, 2024* 35 वर्ष 144 दिन – ट्रेवर गोडार्ड बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहानिसबर्ग, 1966  

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में भारत 128-5, अभी भी 29 रन से पीछे

एडिलेड भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जो डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जा रहा है, में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने दिन-रात्रि के दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन भारत को पहली पारी में 180 रन पर समेट दिया। जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के शतक की मदद से 337 रन बना लिए हैं। टीम के पास अब 157 रनों की लीड है। दूसरी पारी में भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 28 और नितिश कुमार रेड्डी 14 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद खड़े हैं। भारतीय टीम अभी भी 29 रन से पीछे चल रही है। भारत दूसरी पारी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग पर जयसवाल के साथ केएल राहुल आए। राहुल इस बार कुछ खास नहीं कर पाए और 7 के स्कोर पर कमिंस की गेंद पर एक अनावश्यक शॉट लगाकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। 9वें अेवर में जयसवाल भी 24 रन बनाकर बोलांड का शिकार हो गए। उन्होंने 31 गेंदों पर 24 रन बनाए। विराट कोहली दूसरी पारी में भी फ्लॉप हो गए। वह 11 रन बनाकर बोलांड का शिकार हो गए। फैंस को शुभमन गिल से उम्मीद थी जोकि एक छोर पर जमे थे। लेकिन 18वें ओवर में स्टार्क ने उन्हें 28 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। क्रीज पर रोहित शर्मा आए जोकि स्टार्क की ही गेंद पर पगबाधा आऊट होने से बच गए। मात्र 6 रन बनाकर रोहित कमिंस का शिकार हो गए। फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत 28 और नितिश कुमार रेड्डी 14 खड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी ओपनर उसमान ख्वाजा 11वें ओवर में 13 रन बनाकर आऊट हो गए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट पर 87 रन बनाए थे। दूसरे दिन सुबह बुमराह ने सबसे पहले मैकस्वीनी (39) का विकेट निकाला। बुमराह यही नहीं रुके। थोड़ी देर बाद उन्होंने स्टीव स्मिथ (2) को भी चलता किया। ऑस्ट्रेलिया को बड़ा सहारा लबुछेन और ट्रेविस हेड ने दिया। दोनों ने 65 रनों की साझेदारी की। लबुछेन 126 गेंदों पर 64 रन बनाकर नितिश रेड्डी का शिकार हुए। वहीं, एक छोर पर खड़े ट्रेविस हेड ने शानदार स्ट्रोक लगाए और डे नाइट टेस्ट का अपना तीसरा शतक पूरा किया। मिचेल मार्श 9 तो एलेक्स कैरी 15 रन बनाकर आऊट हो गए लेकिन ट्रेविस की तेजतर्रार पारी जारी रही और ऑस्ट्रेलिया 300 रन पार कर गया। डिनर ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट खोकर 332 रन हो गया। डिनर ब्रेक के बाद सिराज ने फिर से एग्रेशन दिखाए और मिचेल स्टार्क और बोलांड के विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 337 रन पर रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया के पास अब 157 रन की लीड है। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह 4-4 विकेट लेने में सफल रहे।

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पर्थ के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भी गदर काटा

एडिलेड भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पर्थ के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भी गदर काटा। पर्थ टेस्ट में 8 विकेट निकालने वाले बुमराह ने एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे मैच की पहली पारी में चार विकेट चटकाए। उन्होंने डे-नाइट टेस्ट में ओपनर उस्मान ख्वाजा (13), मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और कप्तान पैट कमिंस (12) का शिकार किया। बुमराह ने विकेटों का ‘घातक चौका’ लगाकर मोहम्मद शमी और जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ा है। बुमराह SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में 53 पारियों में 125 शिकार कर चुके हैं। भारत के धाकड़ पेसर शमी ने 123 विकेट लिए हैं। उन्होंने 63 पारियों में ऐसा किया। बुमराह से आगे ईशांत शर्मा (130 विकेट) हैं। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (141) दूसरे और पाकिस्तान के पूर्व पेसर वसीम अकरम (146) शीर्ष पर काबिज हैं। SENA देशों में एशियाई गेंदबाजों द्वारा सर्वाधिक विकेट (पारी) 146 – वसीम अकरम (55) 125 – जसप्रीत बुमराह बुमराह (53)* 120 – मुथैया मुरलीधरन मुरलीधरन (34) वहीं, बुमराह ने एक साल में भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जहीर खान को पछाड़ दिया है। बुमराह साल 2024 में अभी तक 53 विकेट ले चुके हैं। जहीर ने 2022 में 51 शिकार किए थे। इस फेहरिस्त में टॉप पर पूर्व कप्तान कपिल देव शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 1983 में 75 और 1979 में 74 टेस्ट विकेट झटके। बुमराह मौजूदा साल में 50 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छूने लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। भारत के लिए एक साल में सबसे अधिक टेस्ट विकेट 75 – कपिल देव (1983) 53 – जसप्रीत बुमराह (2024)* 48 – जसप्रीत बुमराह (2018) ट्रैविस हेड (140) की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन 337 रन बनाए। भारत की पहली पारी 180 रनों पर सिमटी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 157 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। बुमराह के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी चार विकेट लिए। नीतीश रेड्डी और आर अश्विन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड के स्टंप को उखाड़ मोहम्मद सिराज ने मनाया जश्न, भड़का AUS बल्लेबाज

एडिलेड धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। ट्रैविस हेड ने 141 गेंद में ताबड़तोड़ 140 रन बनाए। वह जब तक क्रीज पर रहे तेजी से रन बटोरते हुए नजर आए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। आउट होने के बाद ट्रैविस हेड अपने शॉट को लेकर नाखुश दिखे और फिर सिराज से उनकी कहासुनी भी हुई, दोनों खिलाड़ियों के रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। मोहम्मद सिराज लगातार अच्छी गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे ट्रैविस हेड को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। हेड ने पिछले साल वनडे विश्व कप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और अब पिंक बॉल टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्हें भारतीय टीम काफी पसंद आ गई है और टीम के खिलाफ वह लगातार रन बटोर रहे हैं। सिराज ने उन्हें आउट करने के बाद काफी आक्रमक जश्न मनाया और हेड के करीब पहुंच गए थे, जिसे देखकर हेड नाखुश थे और दोनों के बीच नोकझोंक हुई। ट्रैविस हेड की आक्रामक शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 332 रन बनाकर भारत पर 152 रन की बड़ी बढ़त कायम कर ली है। हेड ने 141 गेंद की 140 रन की पारी में 17 चौके और चार छक्के के साथ धाराप्रवाह बल्लेबाजी की। इस दिन-रात्रि टेस्ट में चाय के विश्राम के लिए खेल रोके जाते समय मिचेल स्टार्क 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत के इस सत्र में चार विकेट लिये जिसमें मोहम्मद सिराज को दो जबकि रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली।

मिचेल मार्श को एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में नॉट आउट करार दिए जाने पर विवाद, कोहली ने अंपायर को याद दिलाया ‘दोहरा चरित्र’

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में नॉट आउट करार दिए जाने पर विवाद खड़ हो गया है। भारत के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने शनिवार को दूसरे दिन 58वें ओवर में मार्श को अपने जाल में फंसाया लेकिन अंपायर के फैसले ने हैरान कर दिया। अश्विन की अपील को अंपायर ने नकार दिया, जिसके बाद भारतीय टीम ने एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद पहले पैड पर लगी और फिर पर बल्ले पर लगी। स्निकोमीटर पर स्पाइक भी दिखा। हालांकि, थर्ड अंपायर ने कहा कि कनक्लूसिव एविडेंस नहीं है। ऐसे में अंपायर कॉल के बाद मार्श नॉट आउट ही रहे। वहीं, भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने मार्श को लेकर निर्णय पर मैदान में गुस्सा दिखाया। उन्होंने आगबबूला होते हुए अंपायर को ‘दोहरा चरित्र’ याद दिलाया। उन्होंने साथ ही केएल राहुल का ताना भी दिया, जिन्हें पर्थ टेस्ट की पहली पारी में में विवादित रूप से आउट दिया गया था। कोहली ने मैदानी अंपायर रिजर्ड इलिंगवर्थ के पास जाकर कहा कि केएल राहुल को बिलकुल इसी तरह आउट करार दिया गया था। बता दें कि राहुल का बल्ला भी पहले पैड से टकराया था और जब बैट उनके पैड के पास से गुजरा तो स्निकोमीटर पर स्पाइक दिखा। उसके बाद राहुल को 26 के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा था। वैसे, मार्श को अंपायर के फैसले का कुछ खास फायदा नहीं मिला। वह 26 गेंदों में 9 रन बनाने के बाद 64वें ओवर में अश्विन का शिकार बने। मार्श ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमाया। अंपायर के निर्णय पर भारतीय क्रिकेट फैंस नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ”मुझे लगता है कि अंपायर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेल रहे।” एक ने कहा, ”पहले मैच में केएल राहुल को आउट दिया गया था जबकि आज मिशेल मार्श को इसी आधार पर नॉट आउट दिया। तीसरा अंपायर एक जोकर है। यह ऑस्ट्रेलिया का पाखंड है।” भारत के 180 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन जुटाए। ट्रेविस हेड ने शतक और मार्न लाबुशेन ने अर्धशतक जमाया।

ऑस्कर मारिटू के चीनी सुपर लीग क्लब युन्नान युकुन में शामिल होने की संभावना

बीजिंग ऑस्कर मारिटू का युन्नान युकुन में शामिल होना तय है, ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने नव-प्रवर्तित चीनी सुपर लीग क्लब के साथ समझौता कर लिया है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य का यह स्ट्राइकर बुधवार रात युक्सी, युन्नान प्रांत पहुंचा, जहां युकुन स्थित है, और वह को प्री-सीजन प्रशिक्षण के लिए टीम में शामिल होगा। इंटरनेट पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में फारवर्ड मारिटू को युन्नान युकुन बैनर के नीचे प्रशंसकों के एक समूह के साथ देखा जा सकता है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि मारिटू और युन्नान क्लब ने एक साल के विकल्प के साथ तीन साल के अनुबंध पर सहमति व्यक्त की है। मारिटू ने अगस्त के मध्य में वेतन विवाद के कारण चीन की शीर्ष टीम कैंगझोउ माइटी लायंस को छोड़ दिया था।  

इंटर मियामी के साथ रिकॉर्ड सीज़न के बाद एमएलएस के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुने गए मेसी

मियामी इंटर मियामी के साथ एक बेहतरीन सीज़न के बाद लियोनेल मेसी को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया। मेसी को यह पुरस्कार उनके प्रदर्शन के बाद दिया गया, जिसकी बदौलत मियामी ने नियमित सत्र में 74 अंकों का रिकॉर्ड बनाया, जिससे क्लब को अपना पहला सपोर्टर्स शील्ड मिला। एमवीपी समारोह में मेसी ने कहा, मैं यह पुरस्कार किसी और स्थिति में प्राप्त करना पसंद करता, जब मैं शनिवार को फाइनल खेल पाता। इस साल एमएलएस चैंपियन बनने का हमारा बड़ा सपना था। ऐसा नहीं हुआ, लेकिन अगले साल हम फिर से कोशिश करने के लिए और मजबूत होकर वापस आएंगे। 37 वर्षीय अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने लीग में सबसे ज़्यादा 36 गोल (20 गोल और 16 असिस्ट) करके नियमित सीज़न का समापन किया। यह पुरस्कार मेसी के लिए चोटों से भरे सीज़न में आया है, जिसमें उन्होंने इस साल सिर्फ़ 19 मैच खेले हैं। एमएलएस कमिश्नर डॉन गार्बर ने कहा,लियो, बधाई। हमारी पूरी लीग, हमारे पूरे देश और यहाँ और पूरी दुनिया में खेल से प्यार करने वाले हर व्यक्ति की ओर से, हम आपको अपनी लीग में पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का मेजर लीग सॉकर में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना हम सभी के लिए एक सपना है।” मेसी और उनकी इंटर मियामी एमएलएस कप प्लेऑफ में जीत की लय को जारी नहीं रख सके और अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ पहले दौर में ही बाहर हो गए। मेसी एमवीपी पुरस्कार जीतने वाले 10वें दक्षिण अमेरिकी खिलाड़ी हैं और लुसियानो अकोस्टा, डिएगो वैलेरी, गिलर्मो बैरोस शेलोटो और क्रिश्चियन गोमेज़ के बाद अर्जेंटीना के पांचवें खिलाड़ी हैं।  

नॉर्वे के डेकाथलीट सैंडर स्कॉटहेम ने विश्व एथलेटिक्स पुरस्कार 2024 में अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले का पुरस्कार जीता

नई दिल्ली नॉर्वे के डेकाथलीट सैंडर स्कॉटहेम ने विश्व एथलेटिक्स पुरस्कार 2024 में अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले का पुरस्कार जीता। प्रशंसकों से प्राप्त नामांकन के बाद, अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले समिति (सीआईएफपी) और विश्व एथलेटिक्स के सदस्यों ने 2024 में एथलेटिक्स में पांच फेयर प्ले क्षणों की एक सूची पर निर्णय लेने के लिए एक निर्णायक मंडल का गठन किया, जिसके बाद स्कॉटहेम को विजेता घोषित किया गया। स्कॉटहेम के लिए निष्पक्ष खेल का क्षण पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में आया, जहाँ पोल वॉल्ट पदक की दौड़ से बाहर होने के बावजूद विश्व इनडोर और यूरोपीय रजत पदक विजेता स्कॉटहेम ने प्रतिस्पर्धा जारी रखने का फैसला किया। इस प्रक्रिया में स्कॉटहेम ने अपने हमवतन मार्कस रूथ का समर्थन किया, और अंतिम अनुशासन – 1500 मीटर में अपने साथी की मदद की। रूथ ने 8796 अंकों के राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्कोर के साथ नॉर्वे के लिए स्वर्ण पदक जीता, और 48 अंकों से ओलंपिक खिताब जीता। विश्व एथलेटिक्स के हवाले से स्कॉटहेम ने कहा, मैं यह पुरस्कार पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। ओलंपिक मेरे लिए बहुत ही रोचक अनुभव था, क्योंकि मैंने बहुत अच्छी प्रतियोगिता की थी और फिर मैं पोल वॉल्ट में नो-हाइट हो गया और इसने मेरे पदक जीतने की संभावनाओं को बर्बाद कर दिया। उसी समय, मार्कस ने बहुत अच्छी पोल वॉल्ट प्रतियोगिता की जिसने उन्हें जीतने के लिए एक उत्कृष्ट स्थिति में ला दिया। स्कॉटहेम के इस वर्ष में 8635 का डेकाथलॉन पीबी हासिल किया था, जिसने उन्हें रोम में यूरोपीय रजत दिलाया और उनके 6407 के हेप्टाथलॉन राष्ट्रीय रिकॉर्ड ने विश्व इनडोर पदक दिलाया। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने कहा: मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि हमारा खेल एथलीटों के बीच निष्पक्ष खेल, ईमानदारी और सौहार्द के क्षणों के मामले में एक उदाहरण बना हुआ है। हम इसे सभी अलग-अलग एथलेटिक्स विषयों में देख रहे हैं – ट्रैक, फ़ील्ड और रोड पर। जिस तरह से सैंडर ने वापसी की, वह एक महान एथलीट की पहचान है। चरित्र की असली परीक्षा मुश्किल समय में होती है, यह तब नहीं होता जब सब कुछ ठीक चल रहा हो, इसलिए मैं सैंडर को उनकी खेल भावना और लचीलेपन के लिए बधाई देता हूँ – वे इस पुरस्कार के योग्य हैं। सीआईएफपी के अध्यक्ष जेनो कामुती ने कहा, खेल जगत के सबसे महत्वपूर्ण मंच, ओलंपिक खेलों में एक एथलीट से इस तरह के निःस्वार्थ कार्य को देखना अद्भुत है। विश्व एथलेटिक्स के साथ हमारा संबंध अब 20 वर्षों से अधिक पुराना है, और अध्यक्ष कोए और उनकी टीम के साथ सहयोग करना एक खुशी की बात है। मुझे यह जानकर विशेष प्रसन्नता हो रही है कि हमने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से आगे सहयोग का विस्तार किया है और अब हम पूरे वर्ष एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के प्रस्तावों का संयुक्त रूप से मूल्यांकन करते हैं। सैंडर स्कोथेम को बधाई। सीआईएफपी की स्थापना 60 साल पहले खेल में निष्पक्ष खेल के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। यह उन लोगों को सम्मानित करता है जो खेल के लिखित और अलिखित नियमों का सम्मान करते हैं, जिसमें ईमानदारी, एकजुटता, सहिष्णुता, देखभाल, उत्कृष्टता और खुशी शामिल है, और जो मैदान पर और बाहर दूसरों के लिए एक उदाहरण स्थापित करते हैं। सीआईएफपी का विश्व एथलेटिक्स के साथ पहला सहयोग पेरिस में 2003 की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से शुरू हुआ। तब से बारह पुरस्कार दिए जा चुके हैं।  

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड टेस्ट में पहले दिन की शुरुआत में दो बार बत्ती गुल हुई, ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया बयान

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पिंक-बॉल टेस्ट के पहले दिन की शुरुआत में दो बार बत्ती गुल हो गई, जिससे खेल बाधित हुआ। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पर बयान जारी करते हुए कहा कि यह समस्या “स्विचिंग” में गड़बड़ी के कारण हुई। 2023 के अंत में 5 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लागत से स्टेडियम में नई एलईडी लाइट्स लगाई गई थीं। लेकिन ये लाइट्स एक बार नहीं, बल्कि दो बार बंद हो गईं, जिससे मैदान पर मौजूद 50,186 दर्शक, खिलाड़ी और कमेंटेटर सभी हैरान रह गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि मानवीय भूल थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इंटरनल स्विचिंग में कुछ गड़बड़ी थी जिसको तुरंत पहचान लिया गया और ठीक कर लिया गया। पता चला है कि यह मानवीय गलती थी। रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शाम के अभ्यास सत्र के लिए नेट लाइट्स चालू करने को कहा था। क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का सामना कर रही थी, लेकिन ग्राउंड स्टाफ ने गलती से स्टेडियम के चार मुख्य लाइट टावर बंद कर दिए। पहली बार यह समस्या ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें ओवर में आई, जिससे खेल 25 सेकंड के लिए रुका। लेकिन जैसे ही खेल फिर शुरू हुआ, वही गलती दोबारा हुई और इस बार 86 सेकंड तक खेल रुका रहा। इस घटना से खिलाड़ी और कमेंटेटर्स दोनों नाराज और हैरान थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, गेंदबाज हर्षित राणा और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी व मार्नस लाबुशेन मैदान पर खड़े इंतजार करते नजर आए। यह समस्या वेस्टर्न स्टैंड के ऊपर स्थित ग्राउंड कंट्रोल रूम से हुई। वहां कंप्यूटर से नेट लाइट्स ऑन करने की कोशिश में स्टेडियम की मुख्य लाइट्स बंद कर दी गई। एक सूत्र ने बताया, “नेट लाइट्स चालू करने के दौरान गलती से मुख्य लाइट्स बंद हो गईं। शायद सेटिंग गलत हो गई या सिस्टम ट्रिप कर गया।” घटना के बाद कमेंट्री बॉक्स में मजेदार बातचीत हुई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने कहा, “एडिलेड में बिजली चली गई। शायद गर्मी के कारण ज्यादा एसी चल रहे हैं।” भारतीय कमेंटेटर हर्षा भोगले ने जोड़ा, “शायद कोई सो गया है। मैंने पहली बार टेस्ट मैच में लाइट्स बंद होने के कारण खेल रुकते देखा है।” मार्क वॉ ने तुरंत जवाब दिया, “ऑस्ट्रेलिया में ऐसा पहले कभी नहीं देखा।” ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इसे “असामान्य घटना” बताया। उन्होंने कहा, “इतनी जल्दी दो बार लाइट्स का बंद होना थोड़ा अजीब था।”  

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम अगले साल जून-जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलेगी: निक हॉकली

एडिलेड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ निक हॉकली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम अगले साल जून-जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलेगी, जबकि पहले यह तय था कि केवल दो मैच होंगे। नई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज में सिर्फ दो टेस्ट खेलने थे। लेकिन हॉकली ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज कराने का फैसला किया है। इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। ऑस्ट्रेलिया 2015 के बाद पहली बार वेस्ट इंडीज में टेस्ट सीरीज खेलने जाएगा। उस समय ऑस्ट्रेलिया ने डोमिनिका और जमैका में दोनों टेस्ट जीते थे। हॉकली ने कहा, “मुझे खुशी है कि अब तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से तारीखों और स्थानों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन यह निश्चित रूप से तीन मैचों की बड़ी सीरीज होगी, जैसी होनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार हमें कम से कम दो मैच खेलने थे। लेकिन खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए तीन मैच बेहतर है, क्योंकि दो मैचों की सीरीज में 1-1 की स्थिति से कोई संतुष्ट नहीं होता।” जब उनसे पूछा गया कि क्या इन तीन मैचों में से कोई एक पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट होगा, तो उन्होंने कहा, “यह अभी तय नहीं हुआ है। समय आने पर जानकारी दी जाएगी।” शुक्रवार को एडिलेड टेस्ट के दौरान अंतिम सत्र में दो बार लाइट्स बंद होने की घटना पर उन्होंने कहा, “यह स्विचिंग का मामला था। हमें भरोसा दिलाया गया है कि अब यह दोबारा नहीं होगा।” इसके अलावा, हॉकली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बारे में बात करते हुए कहा कि मौजूदा हालातों में हाइब्रिड मॉडल ही समझदारी भरा फैसला लगता है। बता दें कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना प्रस्तावित है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं जा रही है। दोनों देशों के बीच किसी तरह का द्विपक्षीय क्रिकेट भी नहीं होता है। इस वजह से चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल और जगह के निर्धारण पर फैसला रुका रहा है।  

ईसीबी को इंग्लैंड के 50 क्रिकेटर ने दी धमकी, अगर बोर्ड ने नई एनओसी नीति नहीं बदली तो ‘द हंड्रेड’ का बॉयकॉट करेंगे

इंग्लैंड इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नीति में बदलाव के विरोध में ‘इंग्लैंड के 50 प्रमुख खिलाड़ियों’ का एक समूह अगले साल की द हंड्रेड प्रतियोगिता का बहिष्कार कर सकता है। खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में भाग लेने की बोर्ड से एनओसी की आवश्यकता होती है। रिपोर्ट के अनुसार ईसीबी ने पिछले सप्ताह उन टूर्नामेंटों के लिए एनओसी जारी नहीं करने का मन बनाया है जिनकी तारीखें उनके घरेलू सत्र साथ टकरा रही हैं। इसमें हालांकि उन खिलाड़ियों को छूट मिलेगी जिसके पास अपनी काउंटी टीमों से सिर्फ सीमित ओवरों के क्रिकेट का करार है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘एनओसी के लिए जरूरी विदेशी लीगों की इस सूची में हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को शामिल नहीं किया गया है जबकि इसमें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का नाम है।’’ ऐसा माना जाता है कि खिलाड़ियों को विटैलिटी ब्लास्ट या द हंड्रेड की तारीखों से मेल खाने वाली किसी भी प्रतियोगिता के लिए एनओसी जारी नहीं की जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘अगले साल, घरेलू सत्र से टकराने वाली लीगों में मेजर लीग क्रिकेट (अमेरिका), कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग और लंका प्रीमियर लीग के साथ-साथ कैरेबियन प्रीमियर लीग भी शामिल है। इस सूची के और बढ़ने की संभावना है।’’ इस मामले पर ईसीबी के रुख ने खिलाड़ियों को इस सप्ताह प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (पीसीए) के साथ कई दौर की चर्चा करने के लिए मजबूर कर दिया है। खिलाड़ियों ने सोमवार को निकाय के सदस्यों से मुलाकात की और उसके बाद बुधवार को उनके प्रतिनिधियों की अधिकारियों के साथ बैठक हुई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘इंग्लैंड के 50 प्रमुख क्रिकेटरों का एक समूह’ द हंड्रेड के बहिष्कार पर विचार कर रहा है। यह हालांकि पता नहीं चला है कि इस समूह में न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम का कोई खिलाड़ी है या नहीं।

रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर का दमदार शतक कंप्लीट कर लिया, राहुल द्रविड़ को पछाड़कर धांसू रिकॉर्ड रचा

वेलिंग्टन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का बल्ला जब भी चलता है तो कोई-ना-कोई रिकॉर्ड जरूर बनता या टूटता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में फ्लॉप रहे रूट ने शनिवार को दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक ठोका। वह वेलिंग्टन में दूसरे दिन स्टंप्स के समय 106 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 5 चौके शामिल हैं। 33 वर्षीय रूट का यह 65वां टेस्ट अर्धशतक था। वहीं, रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर का दमदार शतक कंप्लीट कर लिया है। उन्होंने करियर में 35 टेस्ट सेंचुरी जमाई हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ को पछाड़कर धांसू रिकॉर्ड रचा है। दरअसल, रूट टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं, जिन्होंने टेस्ट में 99 मर्तबा 50 प्लस स्कोर बनाया। द्रविड़ ने 63 अर्धशतक और 36 शतक लगाए थे। द्रविड़ ने सबसे लंबे फॉर्मेंट 164 मैच खेले जबकि रूट अभी 151वां टेस्ट खेल रहे हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 119 पचास प्लस स्कोर के साथ लिस्ट में टॉप पर टॉप पर हैं।सचिन ने 200 टेस्ट में 51 शतक और 68 फिफ्टी मारीं। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस (113) दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 45 सेंचुरी और 58 फिफ्टी ठोकीं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी अपने टेस्ट करियर में 113 पचास प्लस स्कोर किए। उन्होंने 41 शतक और 62 अर्धशतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर 119 – सचिन तेंदुलकर (भारत) 103 – जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) 103 – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 99 – राहुल द्रविड़ (भारत) रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ियों लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उनसे आगे वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चन्द्रपॉल हैं, जिन्होंने 66 टेस्ट अर्धशतक बनाए। इस फेहरिस्त में भी सचिन शीर्ष पर मौजूद हैं। गौरतलब है कि स्टंप्स के समय इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 378/5 था। कप्तान बेन स्टोक्स 35 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड टीम 533 की कुल बढ़त हासिल कर चुकी है। इंग्लैंड के 280 के जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड की पहली पारी 125 रन पर सिमटी थी। टेस्ट में सबसे अधिक फिफ्टी 68 – सचिन तेंदुलकर

जसप्रीत बुमराह ने स्मिथ को घर में जो ‘जख्म’ दिया है वो कभी नहीं भरेगा, ये रिकॉर्ड भारतीय फैंस को करेगा गदगद

एडिलेड भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने टिकना दिग्गज बल्लेबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। वह दुनियाभर में अपनी धाक जमा चुके हैं। बुमराह ने फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौर पर अपनी खतरनाक गेंदों से कंगारू प्लेयर्स की नींद उड़ा रखी है। उन्होंने पर्थ में धमाल मचाने के बाद एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम किया है। बुमराह ने डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन ‘फैब फोर’ में शामिल स्टीव स्मिथ को सस्ते में निपटाया। स्मिथ 11 गेंदों में महज 2 रन ही बना सके। बुमराह ने घर में स्मिथ को जो ‘जख्म’ दिया है, वो कभी नहीं भरने वाला। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 41वें ओवर की पहली गेंद लेग स्टंप पर गुड लेंथ पर डाली। दाएं हाथ के बल्लेबाज स्मिथ ने बल्ला चलाया, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। गेंद बल्ले का महीन लेकर विकेट के पीछे चली गई और कीपर ऋषभ पंत ने डाइव लगाकर कैच लपक लिया। इसी के साथ बुमराह ने 35 वर्षीय स्मिथ के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड बनाया, जो भारतीय फैंस को गदगद कर देगा। वह स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट में तीन बार आउट करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने पर्थ टेस्ट में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था।   बुमराह ने पर्थ, एडिलेड के अलावा स्मिथ का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंट (एमसीजी) में शिकार किया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के बल्ले से 2020 में एमसीजी में महज 8 रन निकले थे। भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्मिथ को 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे दो बार अपना शिकार बनाया। एडिलेड टेस्ट की बात करें तो बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा (13) और नाथन मैकस्वीनी (39) को भी अपने जाल में फंसाया। भारत के 180 के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 5 विकेट गंवाकर 208 रन जुटाए। मार्नस लाबुशेन ने 64 रन बनाए, जिन्हें नीतीश रेड्डी ने आउट किया।

टॉस के लिए नहीं आया कप्तान, फाइनल मैच में अंपायर हुए परेशान

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के क्रिकेटर जॉन कैम्पबेल को अनुशासनहीनता की कभी ना भूलने वाली सजा मिली है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने कैम्पबेल पर चार मैचों का बैन लगा दिया है। वह घरेलू वनडे टूर्नामेंट सुपर50 के फाइनल मैच में टॉस के लिए समय नहीं पर नहीं आए थे। कप्तान की इस हरकत से अंपायर काफी परेशान हुए थे। कैम्पबेल ने टूर्नामेंट में जमैका स्कॉर्पियन्स की कमान संभाली। उन्होंने अब अपनी गलती पर अफसोस जाहिर किया है। 28 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं कैम्पबेल 31 वर्षीय कैम्पबेल वेस्टइंडीज के लिए 20 टेस्ट, 6 वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। बोर्ड ने बताया कि जमैका स्कॉर्पियन्स के कप्तान जॉन कैंपबेल को 23 नवंबर 2024 को बारबाडोस प्राइड के खिलाफ सुपर50 फाइनल के दौरान उनके आचरण से संबंधित लेवल 3 चार्ज के बाद चार मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह फैसला अंपायरों के निर्देशानुसार टॉस के लिए नहीं आने से संबंधित है। मैच रेफरी को लिखे पत्र में कैम्पबेल ने व्यवधान के लिए माफी मांगी। बारिश के कारण ओवरो में हुई थी कटौती सुपर50 फाइनल अजीबोगरीब परिस्थितियों में रद्द करना पड़ा था, जो बारिश से प्रभावित रहा। बारिश के कारण अंपायरों ने 20-20 ओवर का मैच के कराने का निर्णय किया था। अंपायर ने खेलने के लिए परिस्थितियों को अनुकूल माना लेकिन दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए नहीं आए। ऐसे में 2024-25 संस्करण के लिए कोई विजेता या उपविजेता नहीं बना। बारबाडोस प्राइड के कप्तान रेमन रीफर की किस्मत का फैसला होना बाकी है। ‘फाइनल में बाधा पहुंचाने के लिए खेद है’ कैम्पबेल ने कहा, “मैं फाइनल के दौरान हुई किसी भी बाधा के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करता हूं और स्वीकार करता हूं कि मेरे एक्शन को मैच अधिकारियों के निर्णय के प्रति विरोध के रूप में देखा जा सकता है। मेरा कभी भी यह इरादा नहीं था कि मैं उनके अधिकार को कमतर आंकूं या खेल को बदनाम करूं। मैं खेल की अखंडता को बनाए रखने और अधिकारियों के नियमों और निर्णयों का पालन करने की आवश्यकता के महत्व को पूरी तरह से स्वीकार करता हूं।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet