LATEST NEWS

प्रो कबड्डी लीग: तमिल थलाइवाज को दबंग दिल्ली ने 13 अंक से हराया

हैदराबाद. दबंग दिल्ली ने गाचीबोवली के जीएमसीबी इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 42वें मैच में तमिल थलाइवाज को 39-26 के अंतर से हराया। इसी के साथ दबंग दिल्ली चार हार के बाद वापसी करते हुए लगातार दो जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में स्वयं को मजबूत किया है। दिल्ली की जीत में आशू मलिक (12) के अलावा डिफेंस से योगेश दहिया (7) और आशीष मलिक (7) ने कमाल किया औऱ अपनी टीम को तालिका में आठवें से तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। दूसरी ओर, सचिन तंवर (4) और नरेंदर कंडोला (6) जैसे स्टार रेडर्स की नाकामी से हकलान थलाइवाज को लगातार तीसरी हार मिली है। पीकेएल इतिहास में दोनों टीनों टीमों के बीच बराबरी के रिकार्ड को देखते हुए उम्मीद थी कि यह मुकाबला काफी रोचक होगा और हुआ भी यही। शुरुआती पांच में दिल्ली को 5-3 की लीड मिली हुई थी लेकिन मुकाबला लगभग बराबरी का होता हुआ दिखा। थलाइवाज ने जल्द ही स्कोर 4-5 कर दिया लेकिन दिल्ली ने 10 मिनट की समाप्ति तक तीन अंक की लीड बना ली। ब्रेक के बाद थलाइवाज ने डिफेंस में एक अंक लिया और फिर दो अंक की रेड के साथ मोइन शफागी ने स्कोर 8-8 कर दिया। फिर अनुज ने एक बेहतरीन डैश के साथ थलाइवाज को मैच में पहली बार आगे कर दिया। फिर सचिन ने अपने पहले अंक के साथ फासला 2 का कर दिया। हालांकि अगली रेड पर वह सुपर टैकल कर दिए गए। दिल्ली अब 11-10 से आगे थे। इसी बीच आशू ने लीड 2 की कर दी। फिर दिल्ली के डिफेंस ने शफागी को लपक सुपर टैकल के दो अंक हासिल किए। योगेश ने अपना हाई-5 पूरा किया। इसी बीच मोनू ने डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर दिल्ली को हाफ टाइम तक 16-10 से आगे कर दिया। अब थलाइवाज सुपर टैकल सिचुएशन में थे। आशू ने ब्रेक के बाद दो अंक की रेड की और फिर दिल्ली ने थलाइवाज को आलआउट कर 22-12 की लीड ले ली। आलइन के बाद थलाइवाज ने 2 के मुकाबले तीन अंक लेकर वापसी की बिगुल बजाई लेकिन सुपर-10 पूरा कर चुके आशू ने दो अंक की रेड के साथ रफ्तार थाम दी। सचिन लगातार अंक ले रहे थे लेकिन दिल्ली ने जल्द ही लीड 10 की कर ली। इसी बीच शफागी ने एक अंक के साथ दिल्ली को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। 30 मिनट के बाद स्कोर 31-21 से दिल्ली के हक में था। इसी बीच आशीष ने अपना हाई-5 पूरा किया औऱ फिर नरेंदर का शिकार कर दिल्ली ने 12 अंक की लीड ले ली लेकिन थलाइवाज ने लगातार दो अंक लेकर फासला 10 का कर दिया। तमाम कोशिशों के बाद थलाइवाज ने फासला 8 का किया लेकिन दिल्ली ने फिर गियर बदलकर फासला 12 का करते हुए एक आसान जीत हासिल की। दिल्ली के डिफेंस ने कमाल करते हुए 10 के मुकाबले 19 अंक लिए और यही उसकी जीत का अहम कारक रहा।

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन लगातार दो टी-20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

डरबन. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच के 15वें ओवर में शतक बनाकर लगातार दो शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। सैमसन ने आज यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की। संजू सैमसन ने अफ्रीका टीम के खिलाफ टी-20 मैच पहली बार शतक बनाया। संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक मात्र 27 गेंदों तथा शतक 47 गेंदों पर पूरा किया। अपनी शतकीय पारी के दौरान संजू ने नौ छक्के और सात चौके भी लगाए। इस कारनामे के साथ ही वह टी-20 के लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बल्लेबाज बन गये है। उन्होंने आज के मैच में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपना पहला शतक 12 अक्टूबर 2024 को बंगालादेश के खिलाफ हैदराबाद में लगाया था।

हरमनप्रीत एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर वहीं पीआर श्रीजेश को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया

मस्कट. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को साल 2024 के “प्लेयर ऑफ द ईयर” के खिताब से सम्मानित किया गया है, जबकि पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को “गोलकीपर ऑफ द ईयर” का अवॉर्ड मिला। यह पुरस्कार शुक्रवार को ओमान में 49वें एफआईएच स्टेच्युटरी कांग्रेस में आयोजित एक भव्य समारोह में दिए गए। विजेताओं की घोषणा एक विशेषज्ञ पैनल, नेशनल एसोसिएशन्स – उनके संबंधित राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों और कोचों – प्रशंसकों और मीडिया द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए वोट के बाद की गई। हरमनप्रीत सिंह ने सभी पुरुष खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। पेरिस 2024 ओलंपिक में हरमनप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गोल किए, जिसमें क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी गोल शामिल थे। भारत ने इस मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक पदक जीता। टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारतीय टीम ने 41 साल बाद पदक जीता था, और हरमनप्रीत टीम का अहम हिस्सा थे। उन्होंने पहले भी 2020-21 और 2021-22 में यह अवॉर्ड जीता था, लेकिन इस बार कप्तान के रूप में देश को ओलंपिक में पदक दिलाकर यह खिताब उनके लिए और खास हो गया है। हरमनप्रीत ने कहा, “मैं एफआईएच का धन्यवाद करना चाहता हूं। ओलंपिक के बाद घर वापस जाना और इतने सारे लोगों का स्वागत पाना बहुत खास था। मैं अपने सभी टीम साथियों का शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि उनके बिना यह संभव नहीं था। हॉकी इंडिया का भी धन्यवाद जो हमें हर स्तर पर सफल होने के मौके देता है। मेरी पत्नी और बेटी यहां हैं, और उनके सामने यह अवॉर्ड पाना मेरे लिए बहुत खास है।” दूसरी ओर, पीआर श्रीजेश ने पेरिस 2024 ओलंपिक में अपने करियर का अंत किया और दूसरी बार ओलंपिक पदक जीता। उन्हें तीसरी बार “एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर” का अवॉर्ड भी मिला। श्रीजेश ने भारतीय टीम के लिए कई शानदार परफॉर्मेंस दिए, खासकर ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में, जहां टीम ने ज्यादातर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए जीत हासिल की। हरमनप्रीत सिंह की तरह श्रीजेश को भी सभी श्रेणियों के मतदाताओं से सबसे अधिक वोट मिले। अपने शानदार करियर में उनकी मदद करने वालों को धन्यवाद देते हुए, श्रीजेश ने कहा, “मैं आज बहुत खुश हूं। मेरे खेल करियर के अंतिम सम्मान के लिए धन्यवाद। जैसा कि ज्यादातर लोग जानते हैं, पेरिस 2024 मेरे देश के लिए खेला गया आखिरी टूर्नामेंट था और मैं हॉकी इंडिया को सभी वर्षों के लिए दिए गए समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। यह पुरस्कार पूरी तरह से मेरी टीम, डिफेंस का है, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि अधिकांश अटैक मुझ तक नहीं पहुंचे, और मिडफील्डर और फॉरवर्ड जिन्होंने मेरे द्वारा किए गए गोलों की तुलना में अधिक गोल करके मेरी गलतियों को कवर किया।”

भारत ने 2024 में टी20 में दर्ज की अपनी 22वीं जीत

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीत लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रनों से जीत दर्ज की। यह भारत की साल 2024 में 22वीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत थी। भारतीय टीम ने टी20 में इस साल लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। ताजा जीत भी इसकी एक बानगी है। भारत ने साल 2024 में अपनी 22वीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत दर्ज करते हुए 95.6 का शानदार जीत औसत निकाला है। एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 जीत के मामले में नंबर एक टीम युगांडा है। युगांडा 2023 में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम थी। जिसने 29 मैच जीते थे और 87.9% जीत का प्रतिशत निकाला था। 2022 में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम भारत थी जिसने 28 मैच, 70% जीत के प्रतिशत के साथ जीते थे। इस तरह से देखा जाए तो भारत का साल 2024 का जीत प्रतिशत बेस्ट है और यह टीम की इस फॉर्मेट में फॉर्म को दर्शाता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच डरबन में हुआ जहां विकेटकीपर संजू सैमसन ने ओपनिंग में आकर 50 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों पर 21 और तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेलेी। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 141 रनों पर ढेर करने में अहम भूमिका अदा की। पेसर आवेश खान को भी 2 विकेट मिले। सीरीज के बाकी तीन मैच बचे हैं। दूसरा मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 13 और 15 नवंबर को क्रमशः तीसरा और चौथा टी20 मैच होगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम हाल में ही अपनी घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली 0-3 की हार से उभरने की कोशिश कर रही है। भारत के सामने अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को रिटेन करने की सबसे बड़ी चुनौती है।

ऑस्ट्रेलियाई कोच बोले – हम जिस शैली में खेलना चाहते हैं उसके लिए प्रतिबद्ध हैं

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि उनकी टीम तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में अपने खेल के तयशुदा अंदाज पर ही कायम रहेगी। पिछले मैच में पाकिस्तान से 9 विकेट से हारने के बाद टीम के सामने कड़ी चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खलेगी, जिनमें पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और मार्नस लाबुशेन शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी में जुट गए हैं। मैकडोनाल्ड का कहना है, “हम पर्थ में साफ योजना के साथ जाएंगे। हमने अपने खेलने की शैली में जो विश्वास दिखाया है, उसे बरकरार रखेंगे। हमने पिछले 19 में से 16 मैच जीते हैं। हालांकि, पिछला मैच हमारी क्षमता के अनुसार नहीं था। पाकिस्तान ने शुरुआत से ही खेल पर नियंत्रण बना लिया और हमारे पास पर्याप्त रन नहीं थे कि उन पर दबाव डाल सकें।” ऑस्ट्रेलिया के नए ओपनिंग जोड़ी मैट शॉर्ट और जैक फ्रेजर-मैकगर्क अभी टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला पा रहे हैं। मैकडोनाल्ड ने माना कि अभी टीम सही ओपनिंग संयोजन खोजने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “यह संतुलन बनाने की बात है। हमने पहले ओवरों में आक्रामक खेल दिखाने में सफलता पाई है ताकि विपक्षी गेंदबाजी पर दबाव बने। कभी-कभी यह तरीका सफल होता है और अभी तक हमें इससे काफी फायदा मिला है।” मैकडोनाल्ड ने स्वीकार किया कि मैट शॉर्ट और जैक फ्रेजर-मैकगर्क अभी पूरी तरह स्थापित नहीं हुए हैं। शॉर्ट इस साल इंग्लैंड में अच्छा खेले, लेकिन इस सीरीज में वो वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए। जेक के बारे में उनका कहना था कि सभी को लगता है कि वो पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन वो अभी सीखने की प्रक्रिया में हैं। मैकडोनाल्ड ने अंत में कहा कि उनकी टीम अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म ढूंढ रही है, जैसे पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप के समय तैयारी के दौरान थी। उन्होंने कहा, “वनडे क्रिकेट का यही स्वभाव है। हमने विश्व कप से पहले भी सर्वश्रेष्ठ तैयारी नहीं की थी, लेकिन महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स में अक्सर सब कुछ अंत में एकजुट हो जाता है।” उन्होंने पर्थ में अपना खेल सुधारने पर जोर दिया और कहा, “हमें चैंपियंस ट्रॉफी तक कई बातों पर ध्यान देना होगा, लेकिन इससे पहले हमें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज और फिर श्रीलंका का चुनौतीपूर्ण दौरा करना है।”

संजू सैमसन बोले – ‘खुद की काबिलियत पर होता था शक’

डरबन. टी20 विश्व कप चैंपियन टीम इंडिया अब इस फॉर्मेट के लिए एक नई टीम तैयार करने की राह पर है, क्योंकि रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में टी20 सीरीज के पहले मैच में 107 रनों की शानदार पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लंबे समय तक टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहे संजू सैमसन अब अपनी जगह पक्की करते दिख रहे हैं। 2015 में अपने टी20 डेब्यू के बाद से सैमसन ने हर पोजीशन पर बल्लेबाजी की, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। ओपनिंग बैटिंग के लिए प्रमोट किए जाने के बाद से सैमसन ने हैदराबाद और अब डरबन में 47 गेंदों पर शतक लगाकर अपनी लय हासिल कर ली है। डरबन में शुक्रवार के खेल में सैमसन पुरुषों के टी20 में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और कुल मिलाकर चौथे बल्लेबाज बने। उनकी पारी में सात चौके और 10 छक्के शामिल थे, जिससे मेहमान टीम ने 61 रनों से शानदार जीत हासिल की। सैमसन ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरे करियर में सफलता से ज्यादा असफलताएं मिली हैं। जब आप असफलताओं से गुजरते हैं, तो आप खुद पर संदेह करने लगते हैं। लोग जाहिर तौर पर कुछ न कुछ कहते रहते हैं, सोशल मीडिया निश्चित रूप से अपनी भूमिका निभाता है और फिर आप भी उसके बारे में सोचना शुरू कर देते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि यह ऐसा था जैसे ‘संजू, क्या तुम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए नहीं बने हो? तुम आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हो, यह अंतर्राष्ट्रीय (क्रिकेट) में क्यों नहीं हो रहा है?’ मेरे मन में कई विचार थे, लेकिन इतने सालों के अनुभव के बाद, मैं अपनी क्षमताओं को जानता हूं। दाएं हाथ के बल्लेबाज सैमसन ने आगे कहा, “अगर मैं मैदान पर कुछ समय बिताता हूं, तो मुझे पता है कि मेरे पास स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ शॉट बनाने की क्षमता है। और मुझे पता है कि मैं टीम की सफलता में योगदान दे सकता हूं और उन्हें मैच जीतने में मदद कर सकता हूं। मैं खुद से कहता रहा, ‘नहीं, ऐसा नहीं है। यह भी एक वास्तविकता है।’ बहुत सारी गिरावट हो रही हैं, लेकिन सकारात्मक पक्ष भी बहुत अच्छा है।”

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बोले – टी20 में जारी रहेगा टीम इंडिया का निडर होकर आक्रामक क्रिकेट खेलना

डरबन. भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका पर 61 रन की जीत के बाद टीम के आक्रामक रवैये का समर्थन करते हुए कहा कि टीम ने पिछली तीन-चार सीरीज में अपने क्रिकेट के तरीके में कोई बदलाव नहीं किया है। संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर 10 छक्कों और सात चौकों की मदद से 107 रन की तूफानी पारी खेली, जिसने किंग्समीड में भारत की आक्रामक पारी की नींव रखी। तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 33 और सूर्यकुमार ने 17 गेंदों पर 21 रन बनाए। इसके चलते भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 202/8 का स्कोर बनाया। जवाब में, दक्षिण अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट चटकाकर उन्हें 61 रन से आसान जीत दिला दी। भारतीय कप्तान ने कहा, “हमने पिछली 3-4 श्रृंखलाओं में अपनी क्रिकेट शैली में कोई बदलाव नहीं किया है, जीत से बहुत खुश हैं।” सूर्यकुमार ने सैमसन के लगातार दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक की सराहना की और कहा कि यह विकेटकीपर-बल्लेबाज के आक्रामक रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने जो कड़ी मेहनत की है, उसका फल उन्हें मिल रहा है। वह 90 प्लस के स्कोर में थे लेकिन फिर भी बाउंड्री की तलाश में थे। वह टीम के लिए खेल रहे थे, जो उनके चरित्र को दर्शाता है और हम इसी की तलाश करते हैं।” पावरप्ले और बीच के ओवरों में स्पिनरों का इस्तेमाल करने के बारे में सूर्यकुमार ने कहा, “यही हमारी योजना थी। हम क्लासेन और मिलर के महत्वपूर्ण विकेटों की तलाश में थे और जिस तरह स्पिनरों ने गेंदबाजी की, वह अविश्वसनीय था। जैसा कि मैंने टॉस और प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पहले ही कहा था, लड़कों ने मेरा काम आसान कर दिया है। मुझे ज्यादा लोड लेने की जरूरत नहीं है, जिस तरह से टीम निडर रवैया दिखा रही है, वह शानदार है।” सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम जिस तरह का क्रिकेट खेलते हैं, भले ही हम कुछ विकेट खो दें, हम बिना किसी डर के खेलना चाहते हैं। यह एक टी20 गेम है, हम जानते हैं कि हमारे पास 20 ओवर हैं लेकिन अगर आप 17 ओवर में 200 रन बना सकते हैं, तो यह और शानदार रहेगा।”

कोरिया मास्टर्स में सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त विटिडसर्न से हारे किरण जॉर्ज

इक्सन सिटी (दक्षिण कोरिया). भारत के किरण जॉर्ज का कोरिया मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन सेमीफाइनल में समाप्त हो गया, जहां उन्हें थाईलैंड के शीर्ष वरीयता प्राप्त कुनलावुत विटिडसर्न ने हराया। विश्व में 44वें स्थान पर काबिज जॉर्ज ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरकार शनिवार को 53 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 12-21, 20-22 से हार गए। पहले गेम में जॉर्ज 4-4 से बराबरी पर थे, लेकिन ब्रेक में 11-7 से पिछड़ गए। हालांकि, विटिडसर्न ने भारतीय शटलर को वापसी का ज्यादा मौका नहीं दिया और गेम 21-12 से अपने नाम कर लिया। थाई शटलर की चपलता और सामरिक सटीकता ने उन्हें बढ़त दिलाई, जिससे जॉर्ज पूरे गेम में रक्षात्मक बने रहे। जॉर्ज ने दूसरे गेम में शानदार शुरुआत की और 4-0 की बढ़त ले ली, लेकिन थाई खिलाड़ी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और लगातार 13 अंक हासिल कर मैच को अपने पक्ष में मोड़ दिया। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने उम्मीद नहीं खोई और वापसी करते हुए स्कोर 20-20 से बराबर कर दिया, लेकिन अंतिम झटका देने में विफल रहे, क्योंकि विटिडसर्न ने लगातार अंक हासिल करते हुए गेम को 22-20 से अपने नाम कर लिया और शीर्ष मुकाबले में पहुंच गए। इससे पहले, टूर्नामेंट में जॉर्ज की यात्रा शानदार प्रदर्शनों से चिह्नित थी, खासकर पांचवें वरीयता प्राप्त जापान के ताकुमा ओबैयाशी पर उनकी क्वार्टर फाइनल जीत। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच में, भारतीय ने अपने प्रतिद्वंद्वी को सीधे गेमों में 21-14, 21-16 से केवल 39 मिनट में हराया। ओबैयाशी के खिलाफ अपने चौथे करियर के मुकाबले में, जॉर्ज ने जापानी खिलाड़ी पर एक और जीत के साथ अपना अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा। प्री-क्वार्टर फाइनल में जॉर्ज ने चीनी ताइपे के तीसरे वरीय चीनी ताइपे के ची यू जेन पर मजबूत जीत के साथ अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

मार्क बाउचर बोले- रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर और मुख्य कोच मार्क बाउचर ने डरबन में टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत को 61 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली स्पिन जोड़ी रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती की प्रशंसा की है। भारत के स्कोर 202/8 के बचाव में बिश्नोई और चक्रवर्ती ने मिलकर छह विकेट चटकाए और प्रोटियाज पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि 53 रन दिए। इसका मतलब यह हुआ कि दक्षिण अफ्रीका कभी भी खुलकर नहीं खेल पाया और 17.5 ओवर में 141 रन पर आउट हो गया, जिससे भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के बाद मार्क बाउचर ने ब्रॉडकास्टर जिओसिनेमा से बात करते हुए कहा, “वरुण चक्रवर्ती ने बहुत तेजी से प्रगति की है। आज रात उन्होंने बिश्नोई के साथ जिस तरह से गेंदबाजी की, उन दोनों के बीच शानदार साझेदारी रही। क्लासेन लय में नहीं दिखे, ईमानदारी से कहूं तो ऐसा नहीं लग रहा था कि वह अच्छे फॉर्म में हैं।” उन्होंने आगे कहा, “वे कभी भी पूरी ताकत से नहीं खेल रहे थे, हमेशा ऐसा लग रहा था कि कुछ न कुछ छूटने वाला है। मुझे लगता है कि उन्होंने दबाव बनाने के लिए खेल में किसी समय 9 गेंदों पर सिर्फ तीन रन दिए थे। उन्होंने वास्तव में ऐसा दिखाया कि यह मुकाबला लड़कों के खिलाफ पुरुषों का था।” उन्होंने लेग स्पिनर बिश्नोई की दूसरी पारी में सीम पोजीशन बदलने के लिए भी प्रशंसा की। क्लासेन को धमाकेदार शुरुआत नहीं मिल पाने के कारण डेविड मिलर भी दक्षिण अफ्रीका की स्थिति को बेहतर नहीं बना पाए। बाउचर ने बताया कि कैसे 11वें ओवर में बिश्नोई के खिलाफ मिलर का पांच डॉट बॉल खेलना डरबन में बल्लेबाजी के संघर्ष को और उजागर करता है। उन्होंने कहा, “डेविड मिलर कुछ भी नहीं समझ पा रहे थे। मेरा मतलब है कि वहां एक ऐसा भी ओवर था, जहां मुझे लगता है कि उन्होंने छह में से चार गेंदों को मिस किया। इसलिए बिश्नोई ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, और यह दर्शाता है कि दो स्पिनरों में बहुत गुणवत्ता है। उस विकेट पर गेंदबाजों के लिए कुछ था, कुछ ऐसा जिसका फायदा दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज नहीं उठा सके।”

शानदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम में हो सकती है ध्रुव जुरेल की एंट्री

मेलबर्न. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भारत ए की ओर से खेलते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दो महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़कर भारत की सीनियर टेस्ट टीम में संभावित स्थान के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। जुरेल की दोनों पारियों में संयम और तकनीकी समझ की झलक देखने को मिली, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबावों के लिए उनकी काबिलियत का पता चलता है। इस महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सीनियर भारतीय टीम तैयार है, ऐसे में जुरेल का यह प्रदर्शन उन्हें टीम इंडिया में मौका दिला सकता है। पहली पारी में 23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज 11/4 के खराब स्कोर पर क्रीज पर उतरा। फिर, शुरुआत में धीमी और जुझारू बल्लेबाजी करते हुए जुरेल ने 186 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी दूसरी पारी भी उतनी ही प्रभावशाली रही, जब स्कोर 44/4 था और उन्होंने 122 गेंदों पर 68 रन बनाए। एक बार फिर टीम के शीर्ष क्रम के फ्लॉप होने के बाद, उन्होंने पारी को संभाला और नितीश कुमार रेड्डी के साथ 94 रन की ठोस साझेदारी करके टीम को 229 रन तक पहुंचने में मदद की। दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट से पहले इंडिया ए टीम में शामिल किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। भारतीय पारी की शुरुआत करने का मौका मिलने पर उन्होंने क्रमशः 4 और 10 रन बनाए। मैच की दोनों परिस्थितियां कठिन थी, एमसीजी के आसमान में बादल छाए हुए थे और पिच ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की मददगार थी। इन पारियों ने न केवल जुरेल की तकनीक और स्वभाव को दिखाया, बल्कि दबाव में उनकी परिपक्वता को भी दर्शाया। दोनों पारियों में ठोस प्रदर्शन के बाद, भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने जुरेल को एक बल्लेबाज के रूप में प्लेइंग-11 में शामिल करने की वकालत की।

सैमसन ने की छक्कों की बरसात, पहले मैच में भारत ने दर्ज की शानदार जीत

डरबन  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (8 नवंबर) को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 61 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 203 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 17.5 ओवरों में 141 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है. टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को गकेबरहा में खेला जाएगा. बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आठ विकेट पर 202 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस मैच में सिर्फ 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. संजू ने 50 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और सात चौके शामिल रहे. SA की पारी की हाइलाइट्स: वरुण-बिश्नोई को 3-3 विकेट 203 रनों को चेज करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. अर्शदीप स‍िंंह ने अपने पहले ही ओवर में कप्तान एडेन मार्करम को 8 रनों पर चलता कर द‍िया. मार्करम व‍िकेट के पीछे संजू सैमसन को कैच थमा बैठे. ट्र‍िस्टन स्टब्स (11) लय में लग रहे थे, लेक‍िन उनको आवेश खान ने सूर्या के हाथों कैच आउट करवाया. रयान रिकेल्टन (21) जमे हुए लग रहे थे, पर वो 5.2 ओवर में वरुण चकवर्ती की गेंद पर फ‍िरकी में फंसकर त‍िलक वर्मा को कैच थमा बैठे. इस तरह साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर रयान के आउट होते ही 44/3 हो गया. यहां से डेविड मिलर (18) और हेनरिक क्लासेन (25) ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी करके टीम को संभालने की कोशिश की. मगर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में दोनों को चलता कर दिया. फिर स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी एक ही ओवर में पैट्रिक क्रुगर (1) और एंडिले सेमिलाने (6) को भी सस्ते में चलता कर दिया. सेलिमाने के आउट होने के समय अफ्रीकी टीम का स्कोर 93/7 रन था. यहां से भारतीय टीम की जीत औपचारिकता थी. मार्को जानसेन (12), गेराल्ड कोएट्जी (23) और केशव महाराज (5) आउट होने वाले आखिरी तीन बल्लेबाज रहे. भारत की ओर से रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती को तीन-तीन विकेट मिला. वहीं आवेश खान के खाते में दो विकेट गए. भारत की पारी की हाइलाइट्स: डरबन में संजू सैमसन शो इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने चौथे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा (7 रन) का विकेट गंवा दिया. अभिषेक को गेराल्ड कोएट्जी ने कप्तान एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया.अभिषेक के आउट होने के समय भारत का स्कोर 24/1 रन था. इसके बाद संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी को संभाला. पावरप्ले में भारत ने एक विकेट पर 56 रन बनाए. पावरप्ले के बाद भी संजू की तूफानी बैटिंग जारी रही और उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के की मदद से सिर्फ 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. हालांकि संजू के अर्धशतक जड़ने के कुछ देर बाद ही भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव (21) के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया. सूर्यकुमार को पैट्रिक क्रुगर ने एंडिले सिमेलाने के हाथों कैच आउट कराया. सूर्या और संजू के बीच दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की पार्टनरशिप हुई. हालांकि सूर्या के आउट होने का संजू पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और उन्होंने 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. संजू ने शतकीय पारी तक पहुंचने के दौरान 7 चौके और 9 छक्के लगाए. संजू का टी20 इंटरनेशनल में ये लगातार दूसरा शतक रहा. इससे पहले उन्होंने 12 अक्टूबर को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 111 रन बनाए थे. संजू के शतक के कुछ देर बाद ही भारत को तीसरा झटका लगा, जब तिलक वर्मा स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर चलते बने. तिलक ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 18 गेंदों पर 33 रन बनाए. संजू सैमसन की बात करें तो वो चौथे विकेट के रूप में आउट हुए. सैमसन ने 10 छक्के और 7 चौके की मदद से 50 गेंदों पर 107 रन बनाए. संजू को नकाबा पीटर ने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट कराया. संजू के आउट होने के समय भारत का स्कोर 4 विकेट पर 175 रन था. भारत ने इसके बाद हार्दिक पंड्या (2), रिंकू सिंह (11), अक्षर पटेल (7) और रवि बिश्नोई (1) के विकेट सस्ते में गंवा दिए. भारत नतीजतन 225 के करीब भी नही पहुंच सका. साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. इन खिलाड़ियों को पहले टी20 में नहीं मिला चांस इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी बेस्ट इलेवन को उतारा है. विजयकुमार वैशाक, यश दयाल और रमनदीप सिंह को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला. जबकि जितेश शर्मा भी इस मुकाबले से बाहर बैठे. उधर साउथ अफ्रीका की ओर से ऑलराउंडर एंडिले सिमेलाने ने अपना डेब्यू मुकाबला खेला. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 9 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गईं. इस दौरान भारत ने 4 और अफ्रीका ने 2 जीती है. जबकि 3 सीरीज ड्रॉ रही. भारत को आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर 2015 में द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 सीरीज से हारी नहीं है. इस दौरान 2 सीरीज में भारत को जीत मिली. वहीं 3 टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है.

ICC मैच रेफरी जेफ क्रो ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के आउटफील्ड को असंतोषजनक रेटिंग

ग्वालियर  ग्‍वालियर के नवनिर्मित माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने अच्छी रेटिंग दी है। भारत-बांग्लादेश के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के तहत पहला मैच छह अक्टूबर को यहां खेला गया था। इसके अलावा दिल्ली और हैदराबाद की पिचों को भी अच्छी रेटिंग मिली है, क्योंकि ये केंद्र सबसे छोटे प्रारूप की आवश्यकताओं के अनुरूप थे। आइसीसी मैच रेफरी जेफ क्रो ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के आउटफील्ड को असंतोषजनक रेटिंग दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को बहुत अच्छा माना है जबकि सत्र के दौरान इस्तेमाल किए गए अन्य चार घरेलू केंद्रों को संतोषजनक माना गया है। सरकारी स्वामित्व वाले कानपुर स्टेडियम की खराब जल निकासी प्रणाली के कारण बांग्लादेश के विरुद्ध केवल दो ही पूरे दिन का खेल हो सका और पिच को संतोषजनक रेटिंग दिए जाने के बावजूद आउटफील्ड न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की नाराजगी से नहीं बच पाई। बांग्लादेश के विरुद्ध भारत के टेस्ट मैच के लिए इस्तेमाल की गई कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के आउटफील्ड को आइसीसी मैच रेफरी जेफ क्रो ने असंतोषजनक रेटिंग दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को बहुत अच्छा माना है जबकि सत्र के दौरान इस्तेमाल किए गए अन्य चार घरेलू केंद्रों को संतोषजनक माना गया है। सरकारी स्वामित्व वाले कानपुर स्टेडियम की खराब जल निकासी प्रणाली के कारण बांग्लादेश के विरुद्ध केवल दो ही पूरे दिन का खेल हो सका और पिच को संतोषजनक रेटिंग दिए जाने के बावजूद आउटफील्ड न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की नाराजगी से नहीं बच पाई। बांग्लादेश के विरुद्ध टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए इस्तेमाल किए गए ग्वालियर, दिल्ली और हैदराबाद की बड़े स्कोर वाली पिचों को बहुत अच्छी रेटिंग मिली है क्योंकि वे सबसे छोटे प्रारूप की आवश्यकताओं के अनुरूप थे। न्यूजीलैंड के विरुद्ध इस्तेमाल किए गए सभी तीन टेस्ट स्थल बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम, पुणे के गहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को आइसीसी मैच रेफरी से संतोषजनक रेटिंग मिली।

मैच के दौरान नसीम शाह की गेंद पर रिजवान ने जाम्पा से ही पूछ लिया कि क्या उन्हें रिव्यू लेना चाहिए, विडिओ हुआ वायरल

एडिलेड ओवल पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में मोहम्मद रिजवान को नया कप्तान बनाया है और उनका पहला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज है। पाकिस्तान को पहले मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में रिजवान एंड कंपनी ने बढ़िया वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को महज 163 रनों पर ही समेट डाला। एडिलेड में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में हारिस राउफ और शाहीन अफरीदी ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइनअप की बैंड बजा डाली। हारिस राउफ ने पांच विकेट चटकाए, वहीं शाहीन ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। स्मिथ ने 48 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। इस मैच के दौरान रिजवान ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नसीम शाह की गेंद पर रिजवान ने कॉट बिहाइंड की एडम जाम्पा के खिलाफ जोरदार अपील की। यह किस्सा ऑस्ट्रेलियाई पारी के 33.3 ओवर का है, नसीम शाह गेंदबाजी कर रहे थे। रिजवान ने जाकर जाम्पा से ही पूछ लिया कि क्या उन्हें रिव्यू लेना चाहिए। जाम्पा ने पहले तो कहा कि आप हर गेंद पर ही अपील करते हैं, फिर रिजवान ने कहा इस पर रिव्यू लूं या नहीं, इस पर जाम्पा ने कह दिया कि हां बिल्कुल रिव्यू लेना चाहिए। रिजवान ने रिव्यू लिया जाम्पा नॉटआउट निकले। यह सब देखकर कमेंटेटर्स भी ठहाके लगा रहे थे। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 153 रन था बाद में ऑस्ट्रेलियाई टीम 163 रनों पर ऑलआउट हो गई। जाम्पा उस समय 10 रन बनाकर खेल रहे थे, अंत में वह 18 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान ने जवाब में दमदार शुरुआत भी की सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक ने मिलकर पाकिस्तान को बेहतरीन शुरुआत दिलाते हुए जीत की ओर कदम बढ़ाए।

फॉर्म के साथ अब खोया आत्मविश्वास, केएल राहुल ये कैसे अजीबोगरीब तरीके से हुए आउट?

नई दिल्ली इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को सीरीज के दूसरे मैच में मौका दिया गया था। ध्रुव जुरेल ने तो पहली पारी में 80 रन बनाकर खदको ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में ढाल लिया है, मगर केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी है। केएल राहुल पहली पारी के बाद दूसरी इनिंग में भी बुरी तरह फेल हुए हैं। उनके इस निराशाजनक प्रदर्शन ने इंडिया ए के साथ टीम इंडिया के मैनेजमेंट को भी मुश्किल में डाल दिया है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ केएल राहुल दूसरी पारी बेहद ही खराब तरीके से आउट हुए। उनको देखकर लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद फॉर्म के साथ उनके आत्मविश्वास में भी कमी देखने को मिल रही है। केएल राहुल स्पिनर रोच्चिचोली की गेंद को लेग साइड में छोड़ना चाहते थे, मगर वह गेंद की लाइन को सही से पिक नहीं कर पाए। गेंद उनके दोनों पैरों के बीच से होते हुए विकेट पर जा लगी। ऐसे आपने किसी बल्लेबाज को बहुत ही कम बार आउट होते देखा होगा। बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में मात्र 161 रन बनाए। इन 161 में से 80 रन तो ध्रुव जुरेल के थे। जुरेल के अलावा पहली पारी में कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 223 रन बनाकर 62 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत इस लीड को तो खत्म करने में कामयाब रहा, मगर खबर लिखे जाने तक आधी टीम पवेलियन लौट चुके है।

एडिलेड में सैम अय्यूब की 82 रनों की पारी, हारिस रऊफ के 5 विकेट के दम पर जीता पाकिस्तान.

 एडिलेड पाकिस्तान की टीम ने एडिलेड वनडे मे ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. मेलबर्न में हार का स्वाद चखने वाली पाकिस्तानी टीम ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को कोई मौका नहीं दिया और दमदार जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया. एडिलेड वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. ना उसके बल्लेबाज चले और ना ही गेंदबाज अपना दम दिखा पाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में महज 163 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम ने ये लक्ष्य 26.3 ओवर में हासिल कर लिया. पाकिस्तान के लिए ये जीत बेहद खास है क्योंकि एडिलेड के मैदान पर उसने पूरे 28 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को मात दी है. आखिरी बार पाकिस्तान ने एडिलेड में खेले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 1996 में हराया था. सैम अय्यूब-हारिस रऊफ ने तोड़ी कमर पाकिस्तान को सबसे ज्यादा चोट सैम अय्यूब और हारिस रऊफ ने पहुंचाई. सबसे पहले हारिस रऊफ ने अपनी तेज रफ्तार गेंदों से ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर को ही तबाह कर दिया. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने जॉश इंग्लिस , मार्नस लाबुशेन, एरॉन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस का शिकार किया. हारिस रऊफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना बेस्ट वनडे प्रदर्शन किया, साथ ही एडिलेड के मैदान पर ये किसी भी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन भी है. सैम अय्यूब ने बोला हमला हारिस रऊफ के कहर के बाद सैम अय्यूब ऑस्ट्रेलिया कहर बनकर टूटे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 71 गेंदों में 82 रन बनाए. सैम अय्यूब ने अपनी पारी में 6 छक्के, 5 चौके लगाए. इस खिलाड़ी ने स्टार्क, हेजलवुड, पैट कमिंस, जंपा जैसे गेंदबाजों को नहीं बख्शा. अय्यूब ने अब्दुल्लाह शफीक के साथ 122 गेंदों में 137 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह मैच से बाहर कर दिया. सैम अय्यूब के बाद अब्दुल्लाह शफीक ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. शफीक 64 रन बनाकर नाबाद रहे, बाबर आजम ने भी नाबाद 15 रनों की पारी खेली. आखिरी वनडे रविवार को पर्थ में खेला जाएगा, जो सीरीज का वर्चुअल फाइनल बन गया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet