LATEST NEWS

पंजाब की हो सकती है बल्ले-बल्ले, जीते तो टॉप-4 में मिलेगी जगह, KKR को दोहरा जख्म देने उतरेंगे श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जीताने वाले श्रेयस अय्यर अब प्लेऑफ क्वालीफिकेशन की उसकी राह में सबसे बड़ी बाधा होंगे जब उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल के अहम मैच में शनिवार को ईडन गार्डंस पर मेजबान के खिलाफ उतरेगी। 12 महीने पहले अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने एक दशक में पहला आईपीएल खिताब जीता था। शनिवार को वह विरोधी टीम की जर्सी पहनेंगे और आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचाने की दिशा में अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेंगे। पंजाब इस सीजन एक बार कोलकाता को धूल चटा चुका है, ऐसे में उनकी नजरें मेजबानों को दोहरा जख्म देने पर होगी। केकेआर ने उन्हें रिलीज करके सभी को हैरत में डाल दिया था लेकिन पंजाब किंग्स की कप्तानी अय्यर को रास आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के अपने मेंटोर रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर अय्यर ने पंजाब को आठ में से पांच मैच जिताकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया। इस साझेदारी ने अय्यर को आत्मविश्वास के साथ कप्तानी की छूट भी दी जिसके दम पर वह अब तक तीन अर्धशतक समेत 263 रन बना चुके हैं। अब उनका इरादा शतक जड़ने का होगा। अब उनके पास अपने बल्ले से जवाब देने का सुनहरा मौका है जैसे नाबाद अर्धशतक जमाकर केएल राहुल ने अपनी पूर्व टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाकर किया था। केकेआर 8 में से पांच मैच हार चुका है और एक और हार से प्लेऑफ की उसकी राह असंभव हो जायेगी। उसका शीर्षक्रम चल नहीं पा रहा और मिडिल ऑर्डर जिम्मेदारी से नहीं खेला। स्पिन आक्रमण अपने गढ ईडन गार्डंस पर नाकाम साबित हुआ है। उसे अगले छह में से पांच मैच हर हालत में जीतने होंगे। केकेआर के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रमनदीप फिनिशिंग टच नहीं दे पाये जिससे टीम में बदलाव करना पड़ सकता है। केकेआर अब कैरेबियाई हरफनमौला रोवमैन पॉवेल को उतार सकती है। अंगकृष रघुवंशी को अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाजों की चुनौती का बखूबी सामना करना होगा। कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जो तेज खेलकर टीम को जीत तक ले जाने में नाकाम रहे हैं। उन्हें चहल से बचकर रहना होगा जिसने पिछले सप्ताह खतरनाक स्पैल डालकर रहाणे, रघुवंशी, रिंकू और रमनदीप के विकेट चटकाये थे। केकेआर की गेंदबाज हर्षित राणा और पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य की टक्कर भी देखने लायक होगी। केकेआर ने इस बार अपने मैदान में चार में से एक ही मैच जीता है। पिच को लेकर क्यूरेटर सुजन मुखर्जी से गैर जरूरी विवाद भी सुर्खियों में रहा है। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन। हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकरिया।

CSK को हरा हैदराबाद ने रचा इतिहास, 18 साल में पहली बार चेपॉक में दी धोनी की टीम को मात

चेन्नई आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर चेपॉक स्टेडियम में अपनी पहली जीत दर्ज की. हैदराबाद ने 155 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ईशान किशन ने 44 रनों की शानदार पारी खेली. यह जीत हैदराबाद के लिए ऐतिहासिक रही, क्योंकि चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अब तक खराब था.   चेन्नई की बल्लेबाजी ढह गई टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 19.5 ओवर में 154 रनों पर सिमट गई. यह 2019 के बाद पहला मौका है, जब चेपॉक में चेन्नई की टीम ऑलआउट हुई. डेब्यू करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 30 और रवींद्र जडेजा ने 21 रन बनाए. हैदराबाद के गेंदबाज हर्षल पटेल ने 4 विकेट चटकाए, वहीं कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए.   हैदराबाद की मजबूत बल्लेबाजी 155 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही, लेकिन ईशान किशन ने 44 रनों की पारी खेलकर पारी को संभाला. नितीश कुमार रेड्डी और कमिंदु मेंडिस ने अंत में नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई. चेन्नई के गेंदबाज नूर अहमद और खलील अहमद ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन वे हैदराबाद को रोक नहीं पाए.   चेन्नई का हेड-टू-हेड में दबदबा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी है. दोनों टीमें अब तक 21 बार आमने-सामने हुईं, जिसमें चेन्नई ने 15 और हैदराबाद ने 6 मुकाबले जीते. चेपॉक में इससे पहले खेले गए सभी 5 मैच चेन्नई ने जीते थे. इस जीत ने हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में जिंदा रखा है.  इस मैच में चेन्नई और हैदराबाद दोनों को एक जैसी शुरुआत मिली। चेन्नई ने भी अपना पहला विकेट बिना किसी स्कोर के खो दिया था। शेख रशीद को मोहम्मद शमी ने आउट कर दिया था। वहीं खलील ने दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आयुष महात्रे के हाथों कैच करा चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ मिलकर टीम को संभाला। अंशुल कम्बोज ने हेड को आउट कर चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई। क्लासेन हुए फेल सारी उम्मीदें अब हेनरिक क्लासेन पर टिकी थीं। लेकिन वह भी फेल हो गए। क्लासेन सात रन ही बना सके। दूसरे छोर पर तेजी से रन बना रहे ईशान किशन अपना अर्धशतक पूरा करते दिख रहे, लेकिन कर नहीं सके। नूर अहमद की गेंद पर बाउंड्री पर सैम करन ने उनका शानदार कैच लपका। अनिकेत वर्मा 19 रनों से आगे नहीं जा सके और नूर अहमद का शिकार बने। नीतीश कुमार रेड्डी और कामिंडू मेंडिस ने अंत में नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। मेंडिस ने 22 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। नीतीश ने 13 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली जिसमें दो चौके शामिल रहे। चेन्नई की बल्लेबाजी लड़खड़ाई पहली गेंद पर रशीद का विकेट खोने के बाद चेन्नई ने सैम करन को तीसरे नंबर पर भेजा लेकिन उसका ये दांव चला नहीं। करन हर्षल पटेल की गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा को कामिंडू मेंडिस को 21 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। ब्रेविस ने आते ही तेजी से रन बनाए, लेकिन मेंडिस के अद्बभुत कैच में उनको अर्धशतक लगाने नहीं दिया। अंत में किसी तरह दीपक हुड्ड़ा ने 21 गेंदों पर 22 रन बनाते हुए टीम को 150 का स्कोर पार कराया, लेकिन बाकी सब फेल हो गए। एमएस धोनी छह, कम्बोज दो, नूर अहमद दो जल्दी आउट हो गए। हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार विकेट लिए। जयदेव उनादकट और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी और मेंडिस के हिस्से एक-एक विकेट आया।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी चेन्‍नई 154 रन पर सिमटी, हैदराबाद को मिला 155 रन का टारगेट

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 43वें मुकाबले में आज दो वर्ल्‍ड कप विनर कप्‍तान आमने-सामने हैं। चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्‍कर हों रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्‍तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी चेन्‍नई 154 रन पर सिमट गई। दोनों ही टीमों ने मौजूदा सीजन में 8-8 मैच खेले हैं और 2-2 में जीत दर्ज की है। प्‍वाइंट्स टेबल में चेन्‍नई 10वें और हैदराबाद 9वें पायदान पर है। एक और हार चेन्‍नई और हैदराबाद की प्‍लेऑफ की उम्‍मीदों को धराशाई कर सकती है। चेन्‍नई अपने घर पर कोलकाता, दिल्‍ली और आरसीबी से हार चुकी है। ऐसे में पैट कमिंस भी चेन्‍नई को चेपॉक में धूल चटाना चाहेंगे। 54 रन पर सिमटी चेन्‍नई आखिरी ओवर में दीपक हुड्ड कैच आउट हुए। उन्‍होंने 22 रन बनाए। 6 साल बाद चेपॉक में चेन्‍नई ऑल आउट हुए। टीम ने 20 ओवर में 154 रन बनाए। ऐसे में हैदराबाद को जीत के लए 155 रन चाहिए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 43वां मुकाबला शुक्रवार को एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।चेन्नई ने दो बदलाव किए हैं। रचिन और शंकर को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जबकि ब्रेविस और हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। चेन्नई ने किए दो बदलाव सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सुपरकिंग्स ने दो बदलाव करते हुए रचिन रविंद्र और विजय शंकर की जगह डेवाल्ड ब्रेविस और दीपक हुड्डा को एकादश में शामिल किया है। सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जड़ेजा, देवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पुरुष हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान के ख‍िलाड़‍ियों को वीजा नहीं देगा भारत

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले 26 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए, भारत सरकार ने गुरुवार को पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया और उनके वीजा रद्द कर दिए. इस कदम से एशिया कप में पाकिस्तान की मौजूदगी पर सवालिया निशान लग गया है, जो 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाला है. ऐसे में माना जा रहा है कि अब पाकिस्तान के ख‍िलाड़‍ियों को वीजा पुरुष हॉकी एशिया कप जो 2026 एफआईएच (International Hockey Federation) वर्ल्ड कप क्वाल‍िफायर है, इस पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि पहलगाम आतंकी हमलों के बाद बिहार में होने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी अनिश्चित है. इस महीने की शुरुआत में हॉकी इंडिया ने पुष्टि की थी कि पाकिस्तान, साउथ कोरिया, मलेशिया, चीन और जापान के साथ कॉन्ट‍िनेंटल चैम्प‍ियनश‍िप के लिए भारत आएगा. इंड‍ियन एक्सप्रेस को सूत्र ने बताया कि यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान से जुड़े मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे या उन्हें प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी जाएगी? इस पर हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने कहा कि वे ‘इंतजार करेंगे और देखेंगे कि अगले कुछ महीनों में स्थिति कैसी होती है. अभी कोई भी फैसला लेना जल्दबाजी होगी. लेकिन एक बात स्पष्ट है, हम सरकार की नीति का पालन करेंगे, चाहे वह कुछ भी हो. क्यों हैं एश‍िया कप का महत्व? एशिया कप का महत्व बहुत अधिक है क्योंकि यह वर्ल्ड कप क्वाल‍िफायर है, जिसके विजेता को अगले साल के मेगा-इवेंट के लिए सीधा स्थान मिलता है, जिसकी सह-मेजबानी नीदरलैंड और बेल्जियम द्वारा होनी है.  भारत और पाकिस्तान अपने चौथे कॉन्ट‍िनेंटल टाइटल की तलाश में हैं. यहां भारत की टक्कर साउथ कोरिया से भी होनी है. जो गत चैम्प‍ियन भी है. उसने इस प्रतियोगिता को किसी भी अन्य देश की तुलना में पांच बार जीता है. वैसे एशिया कप ही नहीं, पाकिस्तान की अंडर-23 टीम को FIH जूनियर वर्ल्ड कप में भी भाग लेना है, जो कि साल के अंत में चेन्नई और मदुरै में होना है.  पाकिस्तान की हॉकी टीम का टूर्नामेंट के लिए भारत आना असामान्य नहीं है, क्योंकि पिछले एक दशक में ही पाकिस्तानी की टीम ने ने तीन बार सीमा पार की है. ऐसा 2014 चैम्प‍ियंस ट्रॉफी, 2018 वर्ल्ड कप और 2021 जूनियर वर्ल्ड कप के दौरान हुआ. 2023 में PAK फुटबॉल टीम आई थी भारत 2023 में पाकिस्तान की फुटबॉल टीम ने भारत में साउथ एश‍ियन चैम्पियनशिप खेली, जबकि भारत के टेनिस खिलाड़ियों ने पिछले साल डेविस कप के लिए इस्लामाबाद की यात्रा की थी. दोनों देशों की टीमों द्वारा लगातार किए जा रहे दौरे क्रिकेट की स‍िचुएशन से से अलग हैं, जहां भारत और पाकिस्तान ने दोनों देशों में आयोजित आईसीसी इवेंट्स में तटस्थ स्थानों पर मैच खेलने पर सहमति जताई है.  

हेजलवुड को पता है कि कब कौन सी गेंद फेंकनी है, जमकर तारीफ की: आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के हीरो जोश हेजलवुड की जमकर तारीफ की है। उन्होंने टीम की 11 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले इस तेज गेंदबाज को क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में दबाव झेल लेने वाला खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि हेजलवुड को पता है कि कब कौन सी गेंद फेंकनी है। एंडी प्लॉवर ने कहा कि यह विश्व स्तरीय गेंदबाज खेल के किसी भी प्रारूप में दबाव झेल सकता है और उसे पता कि किसी विशेष समय पर कौन सी गेंद फेंकनी है। आखिरी ओवरों में हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की टीम मौजूदा सत्र में अपने घरेलू मैदान पर चार मैचों में पहली जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज ने अपने आखिरी दो ओवरों में सिर्फ सात रन खर्च कर चार विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर चार सफलता हासिल की। आरसीबी ने नौ मैचों में छठी जीत दर्ज की। फ्लॉवर ने कहा, ‘मैं शायद उनके आखिरी दोनों ओवरों की बात करूंगा क्योंकि उनके दो ओवरों में सात रन गए और उन्होंने तीन विकेट लिए। उन दोनों ओवरों में उस खिलाड़ी का स्तर दिखा।’ उन्होंने कहा, ‘वह कमाल का गेंदबाज है, वह विश्व स्तरीय गेंदबाज है, उसके पास किसी भी प्रारूप में दबाव झेलने की क्षमता है। मुझे पता है कि उसे एक ही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन उसके पास हर तरह की गेंदबाजी करने की क्षमता है।’ जिम्बाब्वे के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘उसने यॉर्कर, वाइड यॉर्कर और धीमी गेंदों का शानदार मिश्रण किया। उसे पता है कि कब किस तरह की गेंदबाजी करनी है।’ फ्लॉवर ने कहा कि तीन अलग-अलग तरह की तेज गेंदबाजी आक्रमण आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भुवी (भुवनेश्वर कुमार) इस सत्र में शानदार रहे हैं और यश (दयाल) ने आज (गुरुवार) आखिरी ओवर में फिर से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दबाव में शानदार रहे है।’ फ्लॉवर ने इसके साथ ही दिग्गज विराट कोहली (42 गेंद में 70) और वामहस्त बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (27 गेंद में 50) की भी तारीफ की। इन दोनों की 95 रन की साझेदारी से टीम 205 रन बनाने में सफल रही। आरसीबी के मुख्य कोच ने कहा, ‘देव पडीक्कल ने बिना किसी जोखिम के 27 गेंदों पर 50 रन बनाकर कमाल की पारी खेली। हम विराट (कोहली) के बारे में बहुत कुछ कहते हैं, लेकिन 42 गेंदों पर उनकी 70 रन की पारी और देव के साथ उनकी साझेदारी ने हमें वास्तव में एक ऐसी पिच पर एक मंच दिया जो इतनी आसान नहीं थी।’

बीसीसीआई अब भारत-पाकिस्तान के बीच आमना-सामना नहीं चाहता, कम से कम आईसीसी इवेंट के ग्रुप स्टेज में तो नहीं

नई दिल्ली पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद रिपोर्ट्स हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को एक पत्र लिखकर एक बड़ा कदम उठाया है, जिसमें उनसे आग्रह किया गया है कि वे आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में न रखें। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई अब भारत-पाकिस्तान के बीच आमना-सामना नहीं चाहता, कम से कम आईसीसी इवेंट के ग्रुप स्टेज में तो नहीं। हालांकि, अगला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट सितंबर में है, जिसमें भारत वुमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान ने आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन आधार पर खेला जाएगा। बात मेंस क्रिकेट की करें तो, अगला आईसीसी टूर्नामेंट 2025 में है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है। जाहिर है इस टूर्नामेंट के लिए भी पाकिस्तान भारत नहीं आएगा। हालांकि, BCCI के लिए तत्काल चिंता एशिया कप है, जो सितंबर में भारत की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा। हालांकि क्रिकबज ने पहले बताया था कि टूर्नामेंट पूरी तरह से न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा, जिसमें दुबई और श्रीलंका संभावित वेन्यू हैं। एशिया कप का आखिरी एडिशन 2023 में वनडे वर्ल्ड कप से पहले खेला गया था, जो हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था, जिसमें भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया था और दोनों टीमें मेगा इवेंट में दो बार भिड़ीं, एक बार लीग चरण में और फिर सुपर फोर में। दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और संयोग से पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने में असफल रहा। इसके बाद भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

अब तक 5 अर्धशतकों के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंचे विराट, सिक्स लगाने में रोहित के और करीब पहुंचे

नई दिल्ली IPL में विराट कोहली रंग में दिख रहे हैं। अब तक 5 अर्धशतकों के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उधर, रोहित शर्मा भी फॉर्म में आ चुके हैं। दोनों दिग्गजों के बीच एक दिलचस्प रेस चल रही है। रेस है सिक्स लगाने की। कौन हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले शीर्ष 5 भारतीय। 1. रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में हिट मैन रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 265 मैचों में 295 छक्के जड़े हैं। इस सीजन में वह अब तक 15 सिक्स जड़ चुके हैं। ओवरऑल की बात करें तो रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल 357 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं। 2. विराट कोहली विराट कोहली लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 42 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। उस दौरान उन्होंने 2 छक्के जड़े और सिक्स के मामले में रोहित शर्मा के और करीब पहुंच गए हैं। कोहली ने आईपीएल में अब तक 261 मैच में 285 सिक्स जड़े हैं यानी वह हिट मैन से सिर्फ 10 सिक्स ही पीछे हैं। इस सीजन में उन्होंने अब तक 13 छक्के जड़े हैं। ओवरऑल की बात करें तो वह क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद तीसरे नंबर पर हैं। 3. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 272 मैच में 260 छक्के जड़े हैं। 4. संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 175 मैच में 216 सिक्स लगाए हैं। इस सीजन में वह चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। 5. केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे केएल राहुल आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त लय में दिख रहे हैं। उन्होंने 2025 में अब तक 7 मैच खेले हैं और 16 छक्के जड़े हैं। उनके नाम आईपीएल में अब तक 139 मैच में 203 छक्के हैं। सुरेश रैना ने भी 203 छक्के लगाए हैं लेकिन 2021 के बाद वह आईपीएल में नहीं खेलते हैं।

आज शाम आमने सामने होगी चेन्नई और हैदराबाद, होगी प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने की जंग

चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अपनी उम्मीद जीवंत रखने की रोचक जंग देखने को मिलेगी। इन दोनों टीमों का वर्तमान सत्र में अभी तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इन दोनों टीमों के आठ मैच में चार अंक हैं और अगर उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीद को बनाए रखना है तो उन्हें अपने सभी मैच जीतने होंगे। चेन्नई की टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार उसे यहां मुंह की खानी पड़ रही है। उसकी टीम अभी तक यहां के विकेट का सही अनुमान लगाने में नाकाम रही है। चेन्नई ने स्पिनर नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसकी लय गड़बड़ा गई और उसे अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा। यही नहीं उसकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नौ विकेट पर 103 रन ही बना पाई जो उसका अपने घरेलू मैदान पर न्यूनतम स्कोर भी है। चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग यहां की पिच को लेकर खुलेआम अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। यहां का विकेट स्पिनरों के लिए मददगार माना जाता है लेकिन इस बार यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है। चेन्नई का अपने मैदान से इतर और अन्य स्थानों पर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है तथा उसने दूसरे मैदानों पर खेले गए चार मैच में से केवल एक मैच जीता है। इस बार उसके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं तथा नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से उसकी समस्याएं बढ़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पूर्णकालिक कप्तान के रूप में वापसी हुई है और घुटने की परेशानी के बावजूद कप्तान के रूप में उनके फैसले काफी मायने रखते हैं। डेथ ओवरों की उनकी बल्लेबाजी तथा मैच के महत्वपूर्ण मोड़ पर लिए जाने वाले फैसले टीम को वापसी दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। चेन्नई के लिए 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे का टीम से जुड़ना अच्छा संकेत है। इस युवा बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। चेन्नई ने अपने बल्लेबाजी विभाग को मजबूत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को भी अपनी टीम से जोड़ा है। सनराइजर्स की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उसकी टीम ने भी शानदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसे अपनी अति आक्रामकता भारी पड़ने लगी। पिछले सत्र में उसकी सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक सलामी जोड़ी इस बार नहीं चल पा रही है जिससे टीम के मध्य क्रम की कलई भी खुल गई है। उसे पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने भी स्वीकार किया है कि उनके बल्लेबाज साझेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं। विटोरी ने कहा, ‘जब हेड और अभिषेक सफल नहीं होते हैं, तो यह अन्य बल्लेबाजों की जिम्मेदारी है। इस सत्र में हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। हमें अच्छी साझेदारियां निभाने की जरूरत है।’ टीमें : सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, आयुष म्हात्रे, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस। श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना। समय : शाम 7:30 बजे।

आरसीबी ने राजस्थान को दी 11 रन से मात, कोहली बोले- हमने जीत का तरीका ढूंढ लिया

बेंगलुरु IPL जैसे हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट में एक ओवर भी मैच की किस्मत बदल सकता है, यह बात जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने एक बार फिर साबित कर दी. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 अप्रैल को हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इस तेज गेंदबाज ने ऐसा खेला किया कि राजस्थान के सारे मंसूबे धरे के धरे रह गए. जोश ने इस मुकाबले में 33 रन देकर 4 विकेट झटके और वो अपने इस प्रदर्शन के ल‍िए प्लेयर ऑफ द मैच रहे. वहीं उनके द्वारा फेंका गया 19वां ओवर न‍िर्णायक रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने पहले खेलते हुए इस मुकाबले में 205/5 का स्कोर बनाया. विराट कोहली ने 70 तो देवदत्त पड‍िक्कल ने 50 रनों की शानदार पारी खेली. जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम एक समय बेहद मजबूत लग रही थी, लेकिन वो 194/9 रन ही बना पाई. इस तरह RCB को 11 रनों से जीत मिली. जोश हेजलवुड का वो ओवर जहां पलटा मैच RCB के भुवनेश्वर कुमार ने पारी का 18वां ओवर फेंका. जहां भुवनेश्वर कुमार की RR के शुभम दुबे और ध्रुव जुरेल ने धुनाई कर दी. इस ओवर में 22 रन आए. इसके बाद राजस्थान को जीत के ल‍िए 12 गेंदों पर 18 रन चाहिए थे. इसके बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने 19वें ओवर में गेंद जोश हेजलवुड को थमा दी. पहली गेंद जोश ने दुबे को फेंकी जहां एक रन आया. इसके बाद दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर जुरेल थे, यह गेंद खाली गई. तीसरी गेंद पर जुरेल (34 बॉल 47 रन) जोश की गेंद पर विकेटकीपर ज‍ितेश शर्मा को कैच दे बैठे. जुरेल के आउट होने के बाद राजस्थान को छठा झटका लगा. इसके बाद जोफ्रा आर्चर आए जो पहली ही गेंद पर RCB के कप्तान रजत पाटीदार को कैच दे बैठे. इस तरह जोश ने 4 गेंदों में खेला कर दिया. 19वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद वान‍िदु हसरंगा ने खेली, ये दोनों गेंद खाली गईं. इस तरह जोश के इस ओवर में कुल 6 गेंद हुईं, महज 1 रन आया और 2 श‍िकार हुए. कुल मिलाकर इसी ओवर से RCB की सांस में सांस आई. मुकाबले का आखिरी ओवर यश दयाल ने फेंका, जिसमें राजस्थान रॉयल्स को 17 रनों की आवश्यकता थी. उस ओवर की पहली ही गेंद पर दयाल ने शुभम दुबे (12) को आउट किया. शुभम के आउट होने के साथ ही राजस्थान की जीत की उम्मीदें धूमिल हो गईं. बाकी की पांच गेंदों पर कुल मिलाकर 5 रन बना और राजस्थान का एक बल्लेबाज रन आउट भी हुआ. रजत ने क्या कहा? रजत ने कहा, ‘यह जीत हमारे लिए बहुत जरूरी थी। पिच वैसी नहीं थी जिसकी उम्मीद की थी। पर जीत का पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने 10वें ओवर के बाद जिस तरह से गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ थी। उन्होंने जो जज्बा दिखाया, वो शानदार था। हम विकेट की तलाश में थे। जब आप विकेट हासिल करते हो तो ही आप रन रोक सकते हो। मैं हमेशा अपनी प्रवृत्ति का पहले समर्थन करता हूं, लेकिन हमारे पास कई लीडर्स हैं और उनके इनपुट बहुत मदद करते हैं।’  कोहली ने कही यह बात वहीं विराट कोहली भी घर पर जीत से खुश दिखे। उन्होंने कहा, ‘बहुत खुश हूं। हमने बल्लेबाजी इकाई के रूप में कुछ चीजों पर चर्चा की थी और बोर्ड पर अच्छा स्कोर हासिल करने के लिए प्लान को अच्छी तरह से लागू किया। दूसरी पारी में ओस ने काफी मदद की और आरआर के बल्लेबाजों ने अच्छे शॉट खेले, लेकिन हमने वापसी की और उन दो अंकों को हासिल करना वास्तव में महत्वपूर्ण था। यहां पहली चुनौती टॉस जीतना है और दूसरे हाफ में चेज थोड़ा आसान हो जाता है। हम पहले कुछ मैचों में अच्छा स्कोर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, लेकिन इस मैच में हमारे पास पूरा लाइसेंस था।’ ‘चिन्नास्वामी से यादें जुड़ीं’ कोहली ने कहा, ‘पहले तीन-चार ओवरों में गति और उछाल रहती है और मुझे लगता है कि हमने पिछले तीन मैचों में शुरुआती ओवरों में ही बहुत सारे शॉट लगाने की कोशिश की। हालांकि, आरआर के खिलाफ हमने गेंद को आने दिया और खुद को उस परिस्थिति में समायोजित किया और हम इसका फायदा उठाने में सक्षम थे। हमने अभी बल्लेबाजी करने का तरीका ढूंढ लिया है और अगले कुछ घरेलू मैचों में हमें 15-20 रन अतिरिक्त बनाने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे। यह आईपीएल में क्रिकेट खेलने के लिए सबसे अच्छी जगह है। प्रशंसकों ने अच्छे और बुरे समय के दौरान हमारा समर्थन किया। यह एक खास जगह है और इससे कई खास यादें जुड़ी हैं।’

जसप्रीत बुमराह टी20 क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बने, लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान दिग्गज लसिथ मलिंगा के सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की। हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का विकेट लेने वाले बुमराह ने टी20 क्रिकेट में 300 विकेट के आंकड़े को भी छुआ। टी20 करियर में 300 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह चौथे गेंदबाज बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह के अलावा अश्विन (315), भुवनेश्वर कुमार (318) और युजवेंद्र चहल (373) टी20 क्रिकेट में 300 से ज्यादा हासिल कर चुके हैं। बुमराह ने गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने चार ओवर में 39 रन देकर हेनरिक क्लासेन का बड़ा विकेट लिया, जोकि 44 गेंद में 71 रन बनाकर आउट हुए। आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह ने पांच मैचों में पांच विकेट लिए हैं। हैदराबाद के खिलाफ एक विकेट लेकर बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी की। जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा ने मुंबई के लिए 170 विकेट चटकाए हैं। मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बुमराह को सिर्फ एक विकेट की दरकरार है। लसिथ मलिंगा इस समय मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी कोच हैं। इसके साथ ही बुमराह आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से आठवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मलिंगा ने 122 पारियों में 170 विकेट लेने का कारनामा किया था, जबकि बुमराह ने 138 पारी ली। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट 170* – जसप्रीत बुमराह (138 पारी) 170 – लसिथ मलिंगा (122 पारी) 127 – हरभजन सिंह (134 पारी) 71 – मिशेल मैक्लेनाघन (56 पारी) 69 – कीरोन पोलार्ड (107 पारी)

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर को ईमेल के जरिए ‘ISIS कश्मीर’ ने धमकी दी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर को धमकी मिली है। खबर है कि उन्हें ईमेल के जरिए ‘ISIS कश्मीर’ ने धमकी दी है। फिलहाल, इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। खास बात है कि धमकी भरा मेल ऐसे समय पर आया है, जब दो दिन पहले ही जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों को भून डाला था। धमकी मिलने के बाद गंभीर ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि उन्हें और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। गंभीर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद भी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब उन्हें धमकी मिली है। सांसद के कार्यकाल के दौरान साल 2021 में भी उन्हें इसी तरह का एक मेल मिला था। पहलगाम हमले को लेकर भी गंभीर ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने भारत की जवाबी कार्रवाई के बारे में लिखा था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया था, ‘पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी। भारत हमला करेगा।’ भारत सरकार अलर्ट बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCS यानी सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक हुई थी। सीसीएस की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल भी शामिल हुए थे। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल समझौता स्थगित करने समेत 5 बड़ी कार्रवाई के फैसले लिए गए हैं।

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में मिला स्पेशल अवॉर्ड, बोले- मैंने मैच शुरू होने से पहले…

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने रंग में लौट आए हैं। रोहित ने अपनी फॉर्म उस समय पकड़ी जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। लगातार दो मैचों में अर्धशतक जड़ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हिटमैन को मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में स्पेशल अवॉर्ड से नवाजा गया। बता दें, मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने के लिए ड्रेसिंग रूम में अलग से एक अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित करती है। इस सेरेमनी में रोहित शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रनों की तूफानी पारी खेलने को लेकर सम्मानित किया गया। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, “हम जो करते आ रहे हैं आगे भी वही करेंगे। मैच से पहले मैंने हर्डल में बात की थी, में निरंतर रूप से चीजें करनी होगी। आज इसका अच्छा उदहारण मिला। हमें आगे भी ऐसा करना है।” रोहित शर्मा ने इससे पहले वानखेड़े के अपने होमग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फिफ्टी जड़ी थी। 2016 के बाद यह पहला मौका है जब हिटमैन के बल्ले से लगातार 2 अर्धशतक निकले हो। वहीं रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दम पर टी20 क्रिकेट में 12000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं। मुंबई इंडियंस ने इसी के साथ आईपीएल 2025 में जीत का चौका लगाया। MI अब 9 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। मुंबई इंडियंस के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के भी 10-10 अंक है, मगर MI बेहतर नेट रन रेट के चलते इन टीमों से आगे हैं।

BCCI कैसे देगा इजाजत, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को मिलेगा अगले साल IPL खेलने का मौका?

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में खेलने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह अगले साल इस रंगारंग लीग में जरूर खेलना चाहेंगे, लेकिन अगर उन्हें मौका नहीं मिला तो वह पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना जारी रखेंगे। बता दें, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके आमिर लगातार पीएसएल में खेल रहे हैं, मगर अब उनकी इच्छा आईपीएल खेलने की है। अब आपके जहन में सवाल होगा कि आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी तो बैन है..तो कैसे आमिर को आईपीएल खेलने का मौका मिल सकता है? आईए हम बताते हैं… बता दें, मोहम्मद आमिर की पत्नी नरजिस को ब्रिटेन की नागरिक प्राप्त है। ऐसे में आमिर को उम्मीद है कि उन्हें अगले साल तक ब्रिटेन का पास्पोर्ट मिलने की उम्मीद है। अगर आमिर को पास्पोर्ट मिलता है तो उनके लिए आईपीएल के दरवाजे खुल जाएंगे। मीडिया से बात करते हुए आमिर से पूछा गया कि अगर शेड्यूल में टकराव होता है तो पाकिस्तान सुपर लीग और आईपीएल में से किसे चुनना है, तो उन्होंने सीधा जवाब दिया, “ईमानदारी से कहूं तो अगर मुझे मौका मिला तो मैं आईपीएल में खेलूंगा। मैं यह खुलकर कह रहा हूं। लेकिन अगर मुझे मौका नहीं मिला तो मैं पीएसएल में खेलूंगा। अगले साल तक मुझे आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा और अगर मौका मिला तो क्यों नहीं?” उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि अगले साल आईपीएल और पीएसएल में टकराव होगा। क्योंकि इस साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी हुई थी। अगर मुझे पहले पीएसएल में चुना जाता है तो मैं वापस नहीं हट पाऊंगा क्योंकि मुझे बैन कर दिया जाएगा।” बता दें, मोहम्मद आमिर से पहले एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर IPL खेल चुके हैं। यह क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि अजहर महमूद थे। अजहर ने 2012-15 के बीच आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए 23 मैच खेले थे।

शेन वॉर्न की गेंद पर अपरकट से डरते थे सचिन तेंदुलकर, ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। 24 अप्रैल 1973 को जन्मे मास्टर-ब्लास्टर जब बल्लेबाजी के लिए उतरते थे तो गेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम थे। लेकिन क्या आपको पता है कि वह इकलौता गेंदबाज कौन था जिसके खिलाफ उन्हें अपना ट्रेडमार्क शॉट खेलना सबसे ज्यादा जोखिम वाला लगता था। सचिन तेंदुलकर 52 वर्ष के हो गए हैं। आज ही के दिन 24 अप्रैल 1973 को उनका जन्म हुआ था। सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर का गेंदबाजों पर खौफ का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि एक बार महान स्पिनर शेन वॉर्न ने उनके बारे में कहा था कि वह उनके सपनों में भी आते हैं और छक्के जड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर को आखिर किस इकलौते गेंदबाज के खिलाफ अपना ट्रेड मार्क शॉट खेलना सबसे ज्यादा जोखिम वाला लगता था? नाम बहुत ही चौंकाने वाला है। इस सवाल का जवाब है- शेन वॉर्न। चौंकना लाजिमी है कि जो गेंदबाज अपने सपनों में भी उन्हें अपनी गेंदों पर छक्के जड़ता देखता था, उसी की गेंद पर सचिन को अपना पसंदीदा शॉट खेलना सबसे ज्यादा रिस्की लगता था। लेकिन यह सच है और इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद सचिन तेंदुलकर ने किया है। उन्होंने ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट ‘द टेलिग्राफ’ को दिए एक हालिया इंटरव्यू में यह बात कही थी। सचिन के बल्ले से अक्सर जमीन को चूमती हुई निकलती थी गेंद सचिन तेंदुलकर अक्सर ऐसे शॉट मारते थे जो बिल्कुल जमीन से चिपककर निकलती थी। गेंद को हवा में कम ही उछालते थे। इसकी वजह थी किशोरावस्था में गुरु रमाकांत आचरेकर से मिली कड़ी ट्रेनिंग। वह उन्हें 15 मिनट के फाइनल सेशन में एक चैलेंज दिया करते थे। मिडल स्टंप पर सिक्का रखते थे और उस दौरान मैदान में 11 नहीं बल्कि 50 से 70 फील्डर मौजूद होते थे। सचिन अगर बिना आउट हुए सेशन निकाल लिए तो सिक्का उनका। इस ट्रेनिंग की वजह से ही सचिन जब शॉट मारते थे तो गेंद जमीन को जैसे चूमती हुई निकलती थी। कभी-कभी गेंद के नीचे जाकर स्लिप के ऊपर से अपरकट खेलते थे सचिन तेंदुलकर गेंद को हवा में उछालकर मारते ही नहीं थे, ऐसा भी नहीं था। जब भी कभी हालात की मांग होती थी तो वह गेंद के नीचे आने और उसे स्लिप के ऊपर से मारने में नहीं हिचकते थे। अपरकट उनका ट्रेडमार्क बन चुका था। लेकिन एक गेंदबाज ऐसा था जिसके खिलाफ सचिन अपना ये ट्रेडमार्क शॉट खेलने से डरते थे। शेन वॉर्न की गेंद पर अपरकट से डरते थे सचिन तेंदुलकर उन्होंने कहा, ‘वर्ल्ड क्रिकेट में बहुत ही कम स्पिनर ऐसे थे जिनकी गेंद के टप्पा खाने के बाद उसके नीचे जाकर बार-बार खेलना समझदारी नहीं थी। वॉर्न उनमें से एक थे। इसलिए उनके खिलाफ मेरा अप्रोच ये होता था कि गेंद के स्पिन होने का इंतजार करता था और जितना लेट हो सके, उतना लेट खेलता था। मैं स्पिन पर ज्यादातर इनसाइड-आउट खेलता था।’ शेन वॉर्न ने सचिन तेंदुलकर की तारीफ में कही थी सपनों में छक्के जड़ने की बात दिवंगत शेन वॉर्न फिरकी के जादूगर थे। उनकी गिनती सर्वकालिक महान गेंदबाजों में हुई थी। उन्होंने 1998 के भारत दौरे पर बेशक कहा था कि सचिन तेंदुलकर उनके सपने में भी छक्के उड़ाते दिखते हैं। लेकिन बहुत बाद में उन्होंने साफ किया कि उनका यह बयान अलंकारिक था। फीगर ऑफ स्पीच था लेकिन लोगों ने उसका अर्थ शब्दशः लिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet