LATEST NEWS

‘मंत्री बनाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार’, छत्तीसगढ़-विधायक अजय चंद्राकर के दिल्ली दौरे से सियासी तूफान

रायपुर. पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर के दिल्ली दौरे से छत्तीसगढ़ के सियासत में उबाल आ गया. विधायक ने कहा कि मंत्री बनना, नहीं बनना कब बनना और कैसे बनना है. यह विशुद्ध रूप से मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. इस बारे में मुझे ना कुछ बोलना है. ना ही कुछ कहना है. खाली विभाग जो है. वे विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं. विधायक चंद्राकर ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी की है. चर्चा है की मंत्री के दो खाली पड़े पद में एक नाम अजय चंद्राकर का भी हो सकता है. धान खरीदी को लेकर विधायक का बयान: कांग्रेस के धान खरीदी केंद्रों को लेकर प्रेस वार्ता को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा-  कोई गंभीर बात वो नहीं बता सके हैं. सुचारू रूप से काम चल रहा है. वहीं धान खरीदी कम होने को लेकर कहा, धान की कटाई पूरी तरह हुई नहीं है. समय बढ़ाने के आवश्यकता नहीं पड़ेगी. निर्धारित समय में पूरी खरीदी हो जाएगी. क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गए थे दिल्ली दिल्ली दौरे को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि हम निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गए थे. कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर जा सकते हैं, जो केंद्र सरकार से संबंधित है. मैंने अपने सांसद से लेकर छत्तीसगढ़ के मंत्री तोखन साहू के साथ में क्षेत्र की जो समस्याएं थी, केंद्र सरकार के समक्ष उसके बारे में ही चर्चा हुई. नगरीय निकायों में विकास को लेकर कांग्रेस पर पलटवार बीजेपी की सरकार बनने के बाद निकायों में विकास नहीं होने के बयान पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि विकास जिसका होना है, उसका तो पूरा विकास हो गया. रायपुर में कितने तालाबो का सौंदर्यीकरण हुआ है देखिए. ये कांग्रेस का विकास है रायपुर में. कांग्रेस के आंदोलन पर दिया बयान अपराध और धान को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है. इस सवाल पर विधायक चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस हमलावर रहेगी. एक प्रेस वार्ता लेकर एक बार क्रोध में उन्होंने आंदोलन किया. टोल नाका के लिए टोल नाका में 15 से 20 कांग्रेसी थे, कुछ पुलिस वाले थे. पहले जन समर्थन लेना चाहिए, उसके बाद करें. केवल समाचार पत्रों में, मीडिया भर में वे आंदोलित हैं. जमीन में कहीं कांग्रेस की उपस्थिति नहीं है. कांग्रेस के सबसे अनुभवी नेता चरण दास महंत : विधायक अजय चंद्राकर ने आगे कहा कि कांग्रेस के सबसे अनुभवी नेता हैं, चरण दास महंत. उनके अनुभव का ही कांग्रेस उपयोग करती, तो यह गति नहीं होती. जिस गति में आज कांग्रेस है. 0- ढाई एकड़ से कम रकबे वाले किसान: 20 प्रतिशत कृषक 0- ढाई से पांच एकड़ तक रकबे वाले किसान: 25 प्रतिशत कृषक 0- पांच एकड़ से 10 एकड़ तक रकबे वाले किसान: 25 प्रतिशत कृषक 0- 10 एकड़ से अधिक रकबे वाले किसान: 20 प्रतिशत कृषक

21351 किसानों से 234 करोड़ की खरीदी, छत्तीसगढ़-गरियाबंद निकला समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में सबसे आगे

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में इन दिनों समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का दौर जारी है. ऐसे में गरियाबंद जिला सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है. गरियाबंद में अब तक 21351 किसानों से 234 करोड़ की धान खरीदी की जा चुकी है. वहीं धान विक्रय करने वाले 94 फीसदी किसानों ने ऑनलाइन टोकन की सुविधा का लाभ उठाया है. गरियाबंद जिले के 90 धान खरीदी केंद्र में से 50 का बफर लिमिट महज 13 दिन की खरीदी में पार हो गया है. खरीदी लिमिट ओवर होने से भले केंद्रों को रख रखाव के लिए मशक्कत उठानी पड़ रही है, पर यह एक सुखद खबर है कि प्रदेश भर में गरियाबंद जिला खरीदी में अव्वल स्थान पर है. सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 21351 किसानो के 28236 हेक्टेयर में  101740 मिट्रिक टन धान की खरीदी हुई है जो कुल पंजीयन के 25.43 फीसदी है. गरियाबंद के किसान अब तक 234 करोड़ के धान बेच चुके हैं. भुगतान की प्रकिया भी संतोष जनक बताई जा रही है. खरीदी को लेकर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कहा कि शुरू से ही हमने किसानों के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लगातार नोडल, खरीदी प्रभारियों की बैठक लिया गया. खरीदी में हर उस कमजोर कड़ी को हटाने की कोशिश की गई, जिससे पहले खरीदी प्रभावित हो रही थी. हमारी टीम सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना में पूरी तल्लीनता से लगी हुई है. मिलर्स के हड़ताल खत्म, उठाव में आयेगी तेजी अपनी मांगो को लेकर प्रदेश भर के मिलर्स हड़ताल पर थे, जिसके चलते उठाव की समस्या हो रही थी. हालांकि जिला प्रशासन ने सरकारी संग्रहण केंद्र के लिए उठाव शुरू कर दिया था. डीएमओ मार्कफेड अमित चंद्राकर ने बताया कि जिले में 59 मिलर्स हैं, जिसमें से 11 ने पंजीयन के लिए आवेदन किया है. उन्होंने कहा कि मिले निर्देश के मुताबिक जिन मिलरों ने पिछले साल के एफसीआई मिलिंग या समायोजन 80 फीसदी कर दिया है उन्हें ही नए सीजन में मिलिंग हेतु पंजीयन किया जाना है. जानिए वर्ग वार लाभान्वित कृषकों का प्रतिशत (रकबा अनुसार): राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के किसानों तक पहुंच रहा है। अब तक योजना के तहत अलग-अलग रकबे के किसानों को इस प्रकार से लाभान्वित किया गया है: 0- ढाई एकड़ से कम रकबे वाले किसान: 20 प्रतिशत कृषक 0- ढाई से पांच एकड़ तक रकबे वाले किसान: 25 प्रतिशत कृषक 0- पांच एकड़ से 10 एकड़ तक रकबे वाले किसान: 25 प्रतिशत कृषक 0- 10 एकड़ से अधिक रकबे वाले किसान: 20 प्रतिशत कृषक

मोबाइल लूटकर फरार, छत्तीसगढ़-कांकेर में बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने दो युवकों को मारे चाकू

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. आज बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नाबालिग समेत दो युवकों पर चाकू से हमला किया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए. इस वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पूरा मामला चारामा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने रतेसरा और मचांदूर के बीच दो अलग-अलग जगहों पर वारदात को अंजाम दिया है. चाकू से हमले कर आरोपियों ने नाबालिग से मोबाइल लूट लिया. इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. हमले में दो युवक घायल हुए हैं. एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है. पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही.

पुलिस के 5967 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़-बिलासपुर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में 5967 पदों पर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हट गई है। मामले में हाई कोर्ट में हुई आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रक्रिया जारी रखने के लिए निर्देश दिया है, जस्टिस राकेश मोहन पाण्डेय की बेंच में  सुनवाई हुई है। इसमें पुलिस कर्मियों के बच्चों को मिलने वाली छूट को हटाया गया है, शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों को मिलने वाली छूट यथावत रहेगी। नक्सल प्रभावित सुरक्षा कर जवानों के बच्चों को भी छूट मिलेगी, सभी पुलिसकर्मियों के बच्चों को छूट को माना गया गलत। पुलिस कर्मियों के परिजनों की छूट को कोर्ट ने माना आर्टिकल 14  और 16 का उल्लंघन। अब फिजिकल टेस्ट के बाद आगे बढ़ेगी भर्ती की प्रक्रिया।

15 पदों के लिए 45 अभ्यर्थी होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-परिवहन उप निरीक्षक पद के लिए साक्षात्कार 17 को

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परिवहन विभाग में परिवहन उप निरीक्षक की पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए साक्षात्कार 17 दिसंबर को होगा। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर वर्गवार और उपवर्गवार 45 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार दो पालियों में होगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 10 बजे और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से आयोजित होगी। साक्षात्कार से एक दिन पहले 16 दिसंबर को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन दो पालियों में किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे प्रथम पाली और दोपहर डेढ़ बजे द्वितीय पाली आयोग कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने वाले या अर्हता पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन उप निरीक्षक के कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम तीन अक्टूबर को घोषित किया गया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में  शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निःशक्तजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पहचान पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र मूल प्रति और स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ प्रस्तुत करना होगा। सभी प्रमाण पत्रों का जारी तिथि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक सुनिश्चित होना चाहिए। अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे। दस्तावेजों की कमी की स्थिति में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी।

5वीं और 8वीं कक्षा में होगी केन्द्रीकृत परीक्षा, छत्तीसगढ़-शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की कवायद

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सत्र 2024-25 में कक्षा 5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री साय ने यह कदम विद्यार्थियों की शिक्षा स्तर को सुधारने और शैक्षणिक वातावरण को और प्रभावी बनाने के लिए उठाया है। यह परीक्षा राज्य के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में संचालित होगी। हालांकि सीबीएससी और आईसीएससी पाठ्यक्रम वाले विद्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रालय, स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन नवा रायपुर से समस्त जिला कलेक्टर और जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर दी गई है। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने कहा कि परीक्षाएं जिला स्तर पर निशुल्क आयोजित की जाएगी और जिला शिक्षा अधिकारी गोपनीयता बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण परीक्षा संपन्न कराएंगे। परीक्षा मार्च माह में आयोजित होगी और इसकी समय-सारणी लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र  विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पूर्ण गोपनीयता के साथ तैयार किए जाएंगे और प्रश्न पत्र वितरण के बाद, उन्हें संबंधित केंद्र के निकटवर्ती थाने में सुरक्षित रखा जाएगा। शिक्षकों को प्रश्न पत्र के नमूने पहले से उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि छात्रों को सही दिशा में तैयारी करा सकें। सचिव परदेशी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केन्द्रीय मूल्यांकन केंद्रों में किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य उन्हीं शिक्षकों से कराया जाएगा, जो कक्षा 5वीं और 8वीं पढ़ाते हैं। कक्षा चौथी और सातवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अन्य विद्यालयों में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को किसी विषय में अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, उन्हें दो महीने के भीतर पूरक परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। हालांकि, विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश (छठवीं और नवमीं) दे दिया जाएगा। विद्यार्थियों की तैयारी सत्र प्रारंभ से ही सुनिश्चित किया जाएगा। केन्द्रीकृत परीक्षा की तैयारी के लिए संकुल समन्वयकों और प्रधान पाठकों की बैठक आयोजित की जाएगी।

मरीजों से स्वास्थ्य की ली जानकारी, छत्तीसगढ़-रायपुर के एम्स और मेकाहारा अस्पताल पहुंचे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

रायपुर. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा राजधानी रायपुर स्थित एम्स, डीकेएस और मेकाहारा हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान मंत्री वर्मा ने अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ-साथ मरीज़ों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री वर्मा ने अस्पताल की व्यवस्था और इलाज के संबंध में मरीजों से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को समय पर मरीज़ों को बेहतर इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री वर्मा ने बालौदाबाज़ार जिले के रहने वाले पुकार यादव, ग्राम देवरी की निर्मला वर्मा, बालौदाबाज़ार के सुमन दास साहू से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। सिर में चोट के इलाज के लिए डीकेएस के वार्ड- सी 6 में भर्ती 20 वर्ष के पुकार सिंह ने बेहतर इलाज के कारण स्वास्थ्य में तेजी से सुधार की जानकारी दी। इसी तरह नस में ब्लाकेज के इलाज के लिए मेकाहारा हॉस्पिटल के वार्ड-19 में भर्ती 55 वर्षीय सुमन दास साहू ने स्वास्थ्य में सुधार की बात कही। इसी तरह बलौदाबाजार के ग्राम देवरी की 54 वर्षीय निर्मला वर्मा निमोनिया के इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल में भर्ती है। वर्मा ने उनके स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से चर्चा कर बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

प्रबंधन की सामने आई लापरवाही, छत्तीसगढ़-मनेन्द्रगढ़ में ड्रेसिंग के दौरान कोयला गिरने से दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़. मनेन्द्रगढ़ में एसईसीएल खदान हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक खदान के अंदर ड्रेसिंग के दौरान ये घटना हुई है। सिर पर कोयला गिरने से दोनों श्रमिक घायल हुए थे। दोनों को उपचार के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। छ.ग./मप्र की सीमा पर स्थित राजनगर उपक्षेत्र के झिरिया अंडर ग्राउंड में ये हादसा हुआ है। घटना के बाद खदान में कार्यरत श्रमिकों में भय का माहौल है। मरने वाले श्रमिकों में लखन लाल और वॉल्टर तिर्की शामिल हैं। यह घटना खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा के प्रति प्रबंधन की लापरवाही और खतरनाक परिस्थितियों को उजागर करती है। जिले के हसदेव क्षेत्र में एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की झिरिया अंडरग्राउंड खदान में हुई यह दुर्घटना न केवल श्रमिक सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर करती है, बल्कि खनन क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी उठाती है। प्रबंधन की जिम्मेदारी यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि खदान में सुरक्षा मानकों को गंभीरता से लागू नहीं किया जा रहा है। छत को सपोर्ट देने के लिए प्रयुक्त उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस हादसे की तत्काल और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, और दोषी प्रबंधन अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। यह घटना सभी संबंधित पक्षों के लिए एक चेतावनी है कि खदान सुरक्षा को हल्के में लेना श्रमिकों की जान के लिए खतरा बन सकता है।

मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प को पूर्ण करने तेजी से करेंगे प्रयास – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ी निर्णायक लड़ाई – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ी निर्णायक लड़ाई  – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प को पूर्ण करने तेजी से करेंगे प्रयास  – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की ओर हो रहा अग्रसर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आत्मसमर्पित नक्सलियों  एवं नक्सल पीड़ित परिवारों के 15,000 मकानों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नक्सल परिदृश्य पर बड़ी समीक्षा बैठक हुई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नक्सलवाद उन्मूलन के प्रयासों के मूल्यांकन और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें उसी दिशा में प्रभावी रणनीतियां तैयार करनी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल आत्मसमर्पण के लिए जनजागरूकता अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। बस्तर क्षेत्र के लोग अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की ओर बढ़ना चाहते हैं, जिसकी झलक हाल ही में संपन्न बस्तर ओलंपिक में भी दिखी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15,000 मकानों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से छत्तीसगढ़ जल्द ही नक्सलवाद मुक्त होगा। सरकार की प्राथमिकता स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सुधारने और विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करने की है। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार ठोस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सिविल सोसाइटी को अभियान से जोड़ने और नक्सलियों के आत्मसमर्पण हेतु किए जा रहे प्रयासों को तेज करने पर बल दिया। शर्मा ने नक्सलियों के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे। बैठक में  सुरक्षा ग्रिड का विस्तार, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नए कैंप स्थापित करना, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और आवास संबंधी योजनाएं और ज्वाइंट एक्शन प्लान सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुवा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता, एस आर पी कल्लूरी, विवेकानन्द सिन्हा, अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सचिव गृह श्रीमती नेहा चम्पावत हिमशिखर गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

राज्यपाल ने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर सुनिश्चित किया जाए

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका  धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से बैठक लेकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की चर्चा की। राज्यपाल डेका ने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। बैठक में राज्यपाल डेका ने जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।   इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को जल संरक्षण की दिशा में जोड़ने एवं उन्हें जागरूक करने संबंधी तैयार किए गए लघु फिल्म को राज्यपाल डेका के समक्ष प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल डेका ने कहा कि जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं, इसके लिए पूरा जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं। राज्यपाल डेका ने जिले में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत लगाए गए पौधों की जानकारी ली और कहा कि लगाए गए पौंधों को जीवित रखने लोगों को जागरूक करें। इसके साथ ही पौधों को संरक्षित रखें और इसकी जानकारी भी संधारित करें। राज्यपाल ने जिले में टी.बी.उन्मूलन के तहत चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में टी.बी.के कुल जांच, पॉजिटिव मरीजों की संख्या, निक्षय पोषण योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही, निक्षय मित्र पंजीयन आदि के बारे में पूछा। राज्यपाल डेका ने कहा कि जिले के 10 टी.बी.मरीजों को निक्षय मित्र बन वे सहयोग प्रदाय करेंगे। इसमें रेडक्रॉस को भी जोड़ने की बात उन्होंने कही। राज्यपाल डेका ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी आवासों को गुणवत्ता व समय का ध्यान रखते हुए पूरा करावें। साथ ही हितग्राही से संबंधित जानकारी की सूचना प्रदर्शित की जाए। राज्यपाल डेका ने एनसीसी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को एनसीसी के प्रति प्रोत्साहित करें। एनसीसी से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। बैठक में राज्यपाल डेका ने कहा कि लोगों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाए जाने हेतु जागरूक करें। उन्होंने जैविक कृषि को बढ़ावा, स्वच्छता, बाल लिंगानुपात के प्रति जागरूकता, लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर को कम करने, बच्चों की शिक्षा, विशेषकर श्रमिक एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा, जिले में पुस्तकालय एवं वाचनालय, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण एवं राष्ट्र के महापुरूषों के प्रति सम्मान का भाव, असहाय, परित्यक्त वृद्धजनों की सहायता, भिक्षुकों को धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के जरिए मदद करना, ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के कौशल का उपयोग कर उनकी आय बढ़ाना, स्व सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी, नशा से ग्रसित लोगों के लिए सुधारात्मक उपाय, जनजातीय एवं वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं का विकास तथा उन्हें मुख्य धारा में लाने के उपाय इत्यादि के बारे में विस्तृत चर्चा भी की। दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले जनजातीय समूह को बेहतर सुविधाएं मिले। जैविक खेती पर जोर देते हुए। किसानों को सब्जियां उत्पादन के लिए प्रेरित करें, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित और बाजार मूल्य मिले। बैठक में धमतरी जिले की कलेक्टर सुनम्रता गांधी, जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रुक-रुककर कई बार हुई फायरिंग, छत्तीसगढ़-नारायणपुर में नक्सली मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल शहीद

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ में डीआरजी नारायणपुर के प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी शहीद हो गए हैं। शहीद जवान बिरेंद्र कुमार सोरी 2010 में नारायणपुर जिला बल में आरक्षक के पद में भर्ती हुए थे और साल 2018 में नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए प्रधान आरक्षक के पद पर उनका प्रमोशन हुआ था। जिला नारायणपुर व कोंडागांव से डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम अबूझमाड़ क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। आज दोपहर से संयुक्त सुरक्षाबलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग हो रही बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की जानकारी दी।

युवक के दोनों पैर कुचले, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में झगड़े में दोस्त को ट्रक से सामने धकेला

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मामूली बात में उपजे विवाद के बाद दोस्त की हत्या करने के इरादे से उसे ट्रक के सामने धक्का देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हत्या के प्रयास के मामले में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 25 वर्षीय आरोपी यशवंत ऊर्फ अरुण सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई, जिसमें यशवंत ने अपने 18 वर्षीय दोस्त बसंत कुमार सारथी को जानलेवा इरादे से ट्रक के सामने धकेल दिया था। भागवत कथा में हुआ था झगडा घटना 13 नवंबर को ग्राम उल्दा में हुई, जहां श्रीमद भागवत कथा के दौरान यशवंत का झगड़ा उदित नारायण नामक व्यक्ति से हो गया था। बसंत ने झगड़े को शांत कराया, लेकिन बाद में यशवंत ने उदित को मारने का इरादा बनाया। इस पर बसंत ने रोकने की कोशिश की। बसंत को आई गंभीर चोट बताया जा रहा है कि झगड़ा शांत होने के बाद दोनों पैदल नेशनल हाईवे-49 होकर अपने घर लौट रहे थे। यशवंत ने अचानक गुलशन की दुकान के पास बसंत को तेज रफ्तार ट्रक के सामने धक्का दे दिया। इस घटना में बसंत का सिर ट्रक से टकरा गया और दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। गंभीर हालत में उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को उसके दोनों पैर काटने पड़े। आरोपी को भेजा गया जेल पीड़ित बसंत ने 2 दिसंबर को थाना खरसिया में इस घटना की लिखित शिकायत की। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के शिकायत आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 110 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी यशवंत सारथी पिता साध राम सारथी उम्र 25 साल निवासी ग्राम उल्दा थाना खरसिया को गिरफ्तार किया।

दक्षिण क्षेत्र में बूंदाबांदी के आसार, छत्तीसगढ़-उत्तरी और मध्य भागों में बढ़ेगी ठंड

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फेंगल चक्रवाती तूफान का असर कम हो गया है।  इन दिनों मौसम साफ है। चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं एक बार फिर से न्यूनतम तापमान गिरावट का दौर शुरू होने वाला है। मध्य और उत्तर भागों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। यह आज शाम तक इसके पश्चिम की ओर बढ़ने और काम स्पष्ट होने की संभावना है। यही वजह है कि प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई है। एक दो जगह पर ही हल्की से हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य भागों में आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। वहीं दक्षिणी भागों में आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस दौरान दक्षिण क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। आज गुरुवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश बस्तर जिला के तोकापाल स्टेशन में दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा और बालोद में दर्ज किया गया है। यहां 32.9 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया। यह प्रदेश के सबसे ठंड इलाका रहा। वही रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा।

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, छत्तीसगढ़-बालोद में मामूली बात पर चाकूबाजी में एक घायल

बालोद. बालोद सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां मामूली सी बात पर चाकू से हमला किया गया है। बच्चों के बीच हुए विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना में संन्तोष योगी नामक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामले को लेकर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है। चाकूबाजी की घटना से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पूरे मामले में सिटी कोतवाली के इंचार्ज रवि शंकर पांडे ने बताया कि घटना बीती रात को घटित हुई है और बालोद शहर के मस्जिद के पास की घटना है। जिसमें घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया गया है। आरोपी नाबालिग है, उसकी तलाश की जा रही है। दो पक्षों के विवाद के बाद घटना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात में दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जहां पर बालोद शहर के नयापारा निवासी संतोष योगी ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद नाबालिग युवक ने उसे पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता बताकर नक्सलियों ने दो दिन पहले किया था अपहरण, छत्तीसगढ़-बीजापुर में पूर्व सरपंच की हत्या

बीजापुर. मंगलवार को आदवाड़ा से वापस लौटते समय नक्सलियों ने बिरियाभूमि के पूर्व सरपंच को अगवा कर लिया था। बीती रात नक्सलियों ने उनकी हत्या कर शव के पास एक पर्चा छोड़ा है। जिसमें पूर्व सरपंच को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए उन्हें चेतावनी देने की बात लिखी हुई है। जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के ग्राम बिरियाभूमि के पूर्व सरपंच सुकलु फरसा की बीती रात नक्सलियों ने हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा छोड़ा है। जिसमें पूर्व सरपंच को भाजपा कार्यकर्ता बताया गया है। पर्चा में लिखा है कि फरसा को तीन बार चेतावनी दीा थी, लेकिन वह नहीं माना। इतना ही नहीं पर्चा में नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए पार्टी छोड़ने की अपील की है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा छोड़ा है। बता दें मंगलवार को पूर्व सरपंच सुकलु फरसा अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक काम से आदवाड़ा गये हुए थे। शाम को वहां से वापस लौट रहे थे। तभी तीन लोगों ने उन्हें रोका और उन्हें अगवा कर अपने साथ ले गये। उनकी पत्नी को वहां से जाने दिया। चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी जब पूर्व सरपंच घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें रिहा करने की अपील अपहरणकर्ताओं से की थी। वही पूर्व सरपंच की बेटी यामिनी ने भी सोशल मीडिया से अपने पिता को छोड़ने मार्मिक गुहार लगाई थी। बावजूद नक्सलियों ने बीती रात उनकी हत्या कर दी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet