LATEST NEWS

बीजेपी ने लगातार आठवीं बार दर्ज की दमदार जीत, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी आज लेंगे शपथ

रायपुर. रायपुर दक्षिण पर 23 नवंबर को हुए मतगणना में धाकड़ जीत दर्ज करने वाले बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी आज विधानसभा में शपथ लेंगे. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह दोपहर 12 बजे के बाद उन्हें नए सदस्य के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कराएंगे. इस दौरान छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे. सुनील सोनी ने 23 नवंबर को संपन्न हुए मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश वर्मा को 46000 से अधिक वोटों से हराया था. कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी आकाश वर्मा को 46167 वोटों से पराजित करने वाले बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी को आज विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. उपचुनाव में दमदार जीत दर्ज करने वाले सुनील सोनी को उपचुनाव में कुल 89220 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी आकाश वर्मा को 43053 वोट ही मिले थे. 8वीं बार बीजेपी के खाते में सीट गौरतलब है रायपुर दक्षिण सीट पिछले सात बार से बीजेपी के पास है. यहां से मौजूद सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार चुनाव जीतते आए हैं. इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने चुनाव जीतकर लगातार 8 बार रायपुर दक्षिण सीट बीजेपी के खाते में रखने में सफल हुए.बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी प्रतिद्वंद्वी आकाश वर्मा से मतगणना की शुरूआत से ही बढ़त बनाए रखी थी और अंत तक बढ़त कायम रखते हुए उन्होंने एक बड़ी जीत दर्ज की. रायपुर दक्षिण सीट पिछले सात बार से बीजेपी के पास ही है. यहां से मौजूद सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार चुनाव जीतते आए हैं. इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने चुनाव जीतकर लगातार 8वीं बार यह सीट बीजेपी के खाते में रखने में सफल हुए. प्रतिद्वंद्वी पर लगातार बढ़त रायपुर दक्षिण सीट पर बड़ी जीत दर्ज करने वाले बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी मतगणना की शुरुआत से ही आगे रहे और यह सिलसिला आखिरी राउंड की मतगणना तक कायम रहा.पहले राउंड में सुनील सोनी को 3583 और आकाश शर्मा को 2798 मत मिले.पहले राउंड के बाद सुनील सोनी को जो बढ़त बनाई,वो आगे भी कायम रही.लास्ट राउंड की गिनती जब खत्म हुई तो सुनील सोनी कांग्रेस प्रत्याशी से 46, 167 वोटों से आगे थे.

आज ही के दिन राजभाषा आयोग ने पारित किया था विधेयक, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय ने दी छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस की बधाई

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ‘छत्तीसगढ़ी भाखा म हमर माटी के महक आथे। छत्तीसगढ़ी भाखा हमर अभिमान ए। सब अपन भाखा ला मान देहू तभे वो आघू बढ़ही’। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास के  लिए छत्तीसगढ़ी को दैनिक बोलचाल के साथ साहित्य सृजन और प्रचार-प्रसार की भाषा बनाने की आवश्यकता है। हमें अपने पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ उनका परिचय नई पीढ़ी से कराना भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस हर साल 28 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन को राजभाषा दिवस के रूप में मनाने की वजह यह है कि 28 नवंबर 2007 को छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग विधेयक पारित किया गया था। इस विधेयक के पास होने के बाद ही हर साल 28 नवंबर को राजभाषा दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग का गठन छत्तीसगढ़ी के प्रचलन, विकास, और राजकाज में इस्तेमाल के लिए किया गया था। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की पहली कार्यकारी बैठक 14 अगस्त, 2008 को हुई थी। इस दिन को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का ‘कार्यालय स्थापना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के पहले सचिव पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे थे। छत्तीसगढ़ी को दक्षिण कोसली और कोसली भी कहा जाता है। आस-पास के पहाड़ी लोग छत्तीसगढ़ी को खालताही कहते हैं। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के पड़ोसी क्षेत्रों में रहने वाले लोग छत्तीसगढ़ी को लारिया कहते हैं।

वन विभाग ने तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में छोड़ा, छत्तीसगढ़-भाटापारा में बाघ को किया रेस्क्यू

भाटापारा. कसडोल नगर के पारस नगर सेक्टर से रेस्क्यू किए गए नर बाघ की दहाड़ अब गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में गूंजेगी। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू बाघ किए गए इस बाघ को  सुरक्षित तरीके से गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में छोड़ दिया गया। गुरू घासीदास तमोर पिंगला छत्तीसगढ़ का नया टायगर रिजर्व है। उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार वनमंडल के कसडोल तहसील में बीते 8 माह से बारनवापारा वन क्षेत्र में विचरण कर रहे एक नर बाघ के कसडोल तहसील के ग्राम कोट पहुंच जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। वन विभाग का अमला आवश्यक रेस्क्यू सामग्री तथा वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारियों सहित मौके पर तत्काल पहुंचकर कसडोल नगर के पारस नगर सेक्टर से उक्त बाघ को रेस्क्यू किया था। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) के निर्देश पर उक्त नर बाघ को आज प्रातः 8 बजे नवगठित गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू किए गए बाघ को आज सुरक्षित तरीके से गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में बाघों के संरक्षण और संवर्धन के लिए ही भारत सरकार की ओर से ‘गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व‘ के रूप में एक नया टायगर रिजर्व घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि टायगर रिजर्व देश का 56वां टायगर रिजर्व है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की सलाह पर छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को अधिसूचित किया। कुल 2829.38 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस बाघ अभयारण्य में 2049.2 वर्ग किलोमीटर का कोर/ क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट शामिल है, जिसमें गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं। आंध्र प्रदेश के नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व और असम के मानस टाइगर रिजर्व के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।

पुलिस को ट्रेसिंग में बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही में गांजा तस्कर को दबोचा

गौरेला पेंड्रा मरवाही. जीपीएम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिसमें पुलिस ने गांजे के एक प्रकरण में बैकवर्ड लिंक ट्रेस कर गांजा सप्लायर को ओडिशा के नक्सल प्रभावित जिले में दबिश देकर आरोपी गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा रायपुर में एसपी, कलेक्टर्स की कांफ्रेंस ली गई थी। जिसमें कड़े शब्दों में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्यवाही करने और तस्करों के फॉरवर्ड बैकवर्ड लिंक ट्रेस करने पर कहा गया था। बीते सितंबर माह में थाना गौरेला के पीपरखूंटी खोंगसरा रोड पर पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी की। दो अलग-अलग वाहनों से 105 किलो ग्राम गांजा जब्त किया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों बनवारी लाल गुप्ता उर्फ पिंटू, रोहित गुप्ता और अंकुर जैतवार को मौके से गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य फरार आरोपी गोपाल पनिका को साइबर सेल द्वारा मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ और टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन करते हुए जीपीएम पुलिस को गांजा परिवहन के बैकवर्ड लिंक सप्लायर ओड़िशा बौध जिला निवासी अजीत राणा का पता चला जो सक्रिय रूप से सोनपुर ओडिशा के इलाके में गांजा बेच रहा था। जिसके बाद जीपीएम पुलिस की टीम ओडिशा के जिला बौध निवासी अजीत राणा को साइबर सेल और थाना गौरेला की संयुक्त टीम ने उसके गांव में दबिश देकर सिलेतपाड़ा जिला बौध ओडिशा से गिरफ्तार किया है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के कहा है। गांजा तस्करों के बैकवर्ड लिंक को ट्रेस कर पुलिस ने नक्सल प्रभावित गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन और आरोपियों के संपत्तियों का चिन्हांकन भी किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के द्वारा उक्त गिरफ्तारी के लिए ओडिशा गई टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

इलाके में हड़कंप, छत्तीसगढ़-कोरबा में सनकी आशिक ने नाबालिग लड़की को चाक़ू से किया लहूलुहान

कोरबा. कोतवाली थाना अंतर्गत थाना सीतामढ़ी इलाके में इश्कबाजी के चक्कर में एक युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे बस्तीवासियों की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी सीतामढ़ी बल्ली कुआं निवासी निलेश दास उर्फ कालू 19 वर्ष 16 वर्षीय नाबालिग से प्यार करता है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ये घटना सामने आई। घायल नाबालिग की बड़ी बहन ने बताया कि दोंनो के बीच अफेयर था और दोनो एक दूसरे को पसंद भी करते थे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और युवक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।युवक नशे का आदि है और हमेशा नशे धुत रहता है।नशेड़ी युवक ने 6 से 8 बार नाबालिग  वार किया जहा उसके हाथ और अन्य जगह पर गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय बस्ती वासियों की माने तो गांजा और नशीली दवाओं का  युवक और नाबालिग बच्चे सेवन कर रहे हैं जिससे बस्ती का वातावरण खराब हो गया है आदि मारपीट जैसी घटना सामने आ रही है। गांजा और नशीली दवा कहां से लेकर आ रहे हैं और नशा कर रहे हैं ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए। वहीं घटना की सूचना मिलती है कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक होगी भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता, देश के विभिन्न राज्यों के नर्तक दल लेंगे हिस्सा

रायपुर राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के पंथी नर्तक दल हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में सतनामी समाज प्रमुखों के दल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में भेंट कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने साय ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री साय को प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि परम पूज्य गुरूघासी दास बाबा जी के 268 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आगामी माह दिसंबर मेें जयंती मनाने राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सभी समाज के लोगों से आपसी प्रेम और सौहाद्रपूर्ण वातावरण में इस आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों के पंथी नर्तक दलों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा रहा है। आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाज के लोगों को सम्मानित करने की भी योजना है। इस मौके पर प्रतियोगिता का स्वरूप, एवं आयोजन समिति, सुरक्षा समिति सहित अन्य व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर गुरु अगमदास तेलासिपुरी धाम, पूर्व विधायक रामजी भारती, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, पद्मश्रीमती उषा बारले सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि शामिल थे। देश-विदेश मेें मशहूर हैं पंथी नृत्य देश-विदेश में मशहूर है छत्तीसगढ़ का पंथी नृत्य। यह छत्तीसगढ़ के सतनामी समुदाय का पारंपरिक नृत्य है। इस नृत्य में बाबा गुरूघासीदास जी के संदेशों को गीतों और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। यह वस्तुतः एक धार्मिक और आध्यात्मिक नृत्य है। यह नृत्य सामूहिक अराधना की तरह है। इस नृत्य की विशेषता मांदर की थाप और मंजीरे की झांझ में तेज गति से नर्तक नृत्य प्रस्तुत करते है। तेज गति से र्प्रस्तुत किए जाने वाले इस नृत्य से दर्शक रोमांचित हो उठते हैं। पंथी नृत्य में कई वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल होता है, जैसे मांदर, झांझ, झुमका, मंजीरे, चिकारा, हारमोनियम, और बेन्जो आदि शामिल होता है।

राज्य में अब तक विभिन्न विभागों में 8900 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

   रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब तक लगभग 19 विभागों में 8971 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी।       मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर वित्त विभाग ने आज नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में 96 पद, विद्युत निरीक्षक कार्यालय में 27 और न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में वैज्ञानिक अधिकारी के 28 रिक्त पदों पर भर्ती को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस तरह तीनों विभागों में कुल 151 विभिन्न पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।     नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में कुल 96 रिक्त पदों के तहत प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) और प्रबंधक (जनसंपर्क) के 1-1 पदों पर एवं सहायक अभियंता (सिविल/लो.स्वा.या) के 8, सहायक अभियंता (विद्युत), सहायक अभियंता (यांत्रिकी) तथा सहायक अभियंता (आईटी/कम्प्यूटर साइंस) के 1-1 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा सहायक योजनाकार/वास्तुकार के कुल 4, सहायक प्रोग्रामर के 3, सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के 2, उप अभियंता (सिविल/लो.स्वा.या) के 21, उप अभियंता (यांत्रिकी) और उप अभियंता (आईटी/कम्प्यूटर साइंस) के 1-1 शीघ्रलेखक (हिन्दी/अंग्रेजी) के 13, लेखापाल के 3, सहायक मानचित्रकार के 4, अनुरेखक के 4 और सहायक ग्रेड-03 के 26 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है।       इसी तरह मुख्य विद्युत निरीक्षक कार्यालय में कुल 27 पदों पर भर्ती को वित्त से स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें उपअभियंता के 13, सहायक ग्रेड-3 के 6, विद्युतकार के 5 और जांच अनुचर के 3 पद शामिल हैं। इसी तरह राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में वैज्ञानिक अधिकारी के 28 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।      मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, एनआरडीए, विद्युत विभाग अपने-अपने विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में लगे हैं। नई भर्ती से विभागों की दक्षता में वृद्धि के साथ विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को नई दिशा एवं गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लगातार छत्तीसगढ़ में युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में नए अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय भर्तियों में युवाओं के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ भी युवाओं को मिल रहा है।

नए साल से बदले जाएंगे 124 ट्रेनों के नंबर, रेलवे ने जारी की सूची

बिलासपुर एक जनवरी से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 124 ट्रेनों का नंबर बदल जाएगा। जिनमें 24 ट्रेनें बिलासपुर से छूटने व गुजरने वाली ट्रेनें शामिल हैं। कोरोनाकाल से यह ट्रेनें स्पेशल बनकर चल रहीं थी। इस वजह से नंबर भी बदल दिया गया था। लेकिन, अब स्थिति सामान्य हो गई है। इसलिए रेलवे ने इन ट्रेनों को पुराने नंबर से चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने यात्रियों के सुविधाओं का ध्यान रखते हुए एक महीने पहले से ही उन 124 ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। बिलासपुर से छूटने व गुजरने वाली ट्रेनें ट्रेन इस नंबर से चलेंगी     08210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर स्पेशल     58210 – 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल     58201 – 08262 रायपुर- बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल     58202 – 08263 टिटलागढ़ -बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल     58213 – 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल     58214 -08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल     68719 – 08721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल     68721 – 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल     68727 – 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल     68731 – 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल     68732 – 08733 गेवरारोड -बिलासपुर मेमू स्पेशल     68733 – 08734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू स्पेशल     68734 – 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल     68735 – 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल     68736 – 08737 रायगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल     68737 – 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल     68738- 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू स्पेशल     68739 – 08740 बिलासपुर- शहडोल मेमू स्पेशल     68740 – 08745 गेवरारोड -रायपुर मेमू स्पेशल     68745 – 08746 रायपुर-गेवरारोड मेमू स्पेशल     68746- 08747 बिलासपुर-कटनी मेमू स्पेशल     68747 – 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू स्पेशल     68748 – 08861 गोंदिया -झारसुगुडा मेमू स्पेशल     68861 – 08862 झारसुगुडा-गोंदिया मेमू स्पेशल – 68862

अरुण साव बोले- नागरिक संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझे

 रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री श्री अरुण साव संविधान दिवस पर नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान में प्रत्येक नागरिक को बराबर अधिकार दिए गए हैं। हमारा संविधान किसी ग्रन्थ से कम नहीं है। यह हमारा सर्वाेच्च ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है। इसका मूल तत्व संविधान की प्रस्तावना से स्पष्ट होता है। एचएनएलयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन, प्रो. योगेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. एन.एल. मित्रा, डॉ. रणवीर सिंह और श्री विपिन कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद थे।     उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि सामान्यतः लोग संविधान में नागरिकों को दिए गए अधिकारों की ही बात करते हैं। लेकिन मौलिक कर्तव्यों पर चर्चा नहीं होती है। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों पर भी चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया तथा ‘सीजी लर्न’ का लोगो भी लॉन्च किया। श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘सीजी लर्न’ से विधि क्षेत्र में नया आयाम स्थापित होगा। इससे विधि की शिक्षा और शोध कार्यों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विधि के शिक्षण संस्थानों को आपस में चर्चा करने को कहा। यह विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगा। सभी शिक्षण संस्थान मिलकर काम करेंगे, तो राज्य में विधि की शिक्षा नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगी और छत्तीसगढ़ का देश में नाम रोशन होगा।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक

रायपुर, राजधानी रायपुर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताएं 15 से 19 दिसंबर तक होंगी। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी इस बार छत्तीसगढ़ को मिली है। इन खेलों के सफल आयोजन के लिए आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के लिए गठित राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। श्री जैन ने खेल प्रतियोगिताओं के लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करने, खिलाड़ियों के ठहरने, आवागमन, खेल स्थलों, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली पानी सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि अनुसूचित जनजाति के छात्रों की खेल प्रतिभा को पहचानना, निखारना एवं प्रोत्साहित करना है, ताकि उन्हें विभिन्न मंचों पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिले और खेल-कूद की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए उनकी प्रतिभा को एक नया आयाम प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में करीब 23 खेलों का आयोजन होगा। इनमें तीरंदाजी (आर्चरी), एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, शतरंज (चेस), जिमनास्टिक, जूडो, योग, टेनिस, निशानेबाजी (शूटिंग), तैराकी (स्वीमिंग), टेबल टेनिस, ताईक्वाण्डो, भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग), कुश्ती (रेसलिंग) फ्रीस्टाईल, बास्केटबॉल, फुटबाल, हैंडबाल, हॉकी कबड्डी, खो-खो, एवं व्हालीबाल शामिल है। खेल प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत एवं युगल के 15 तथा 7 सामूहिक खेलों का आयोजन होगा। राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं राजधानी रायपुर में स्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एवं खेल विभाग के खेल मैदानों में होगी। प्रतियोगिता में 25 राज्यों के करीब 6 हजार खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगियों का पंजीयन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों की करीब 26 समितियां गठित कर ली गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता सहित स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खेल एवं युवा कल्याण, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, पर्यटन, संस्कृति और भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए।

भूपेश बघेल ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बोले- मशीन का जोड़ना-घटाना ग़लत हो जा रहा है, ये कैसे संभव है?

रायपुर  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाए हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में जिस पोलिंग बूथ से हम जीते थे, आज वहां एक भी वोट नहीं मिल रहा है, ये कैसे संभव है? आदमी जुड़े घटाए और ग़लत हो जाए तो समझ आता है. लेकिन मशीन का जोड़ना-घटाना ग़लत हो जा रहा है, ये कैसे संभव है? पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा की. इस दौरान ईवीएम को लेकर किए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब हम बैलेट पेपर से चुनाव करवाते थे, तो शाम-रात तक मतदान का प्रतिशत पता चल जाता था. लेकिन आज ईवीएम में दूसरे दिन तक आंकड़े बदलते रहते हैं. इसका अंतर थोड़ा बहुत नहीं लाखों-करोड़ों में होता है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हमले पर भाजपा क्यों? भारत सरकार को आवाज उठाना चाहिए न, भारत सरकार का सोई हुई है. दुनिया में कहीं भी भारतीय हैं, तो उसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की है. इसकी जिम्मेदारी विश्व गुरु की है, हर जगह भाजपा राजनीति न करे. घड़ियाली आँसू न बहाए. भारत सरकार को प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से बात कर सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए. ये शर्मनाक बात हैं, उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए. छत्तीसगढ़ सरकार के गुड गवर्नेंस पर भूपेश बघेल ने कहा कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश में हत्याएं, लूट, बलात्कार और सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाएँ हो रही हैं. लेकिन सरकार गुड गवर्नेंस की बात करती है. शिक्षक अपनी छात्रा के साथ बलात्कार कर रहे हैं. ऐसी सरकार से भगवान बचाए. वहीं कवर्धा में फर्जी मतदाता पर कहा कि बृजमोहन अग्रवाल सहित सारे लोग घुसपैठियों की बात करते थे. सालभर हो गया सरकार बने, कितने घुसपैठियों को चिन्हित किया और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई किए सरकार बताएं. कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आगामी 29 तारीख को कांग्रेस अध्यक्ष ने सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई है. बैठक में कोई ठोस निर्णय होगा, ऐसा मैं मानता हूँ. सविधान दिवस के अवसर पर खड़गे के वक्तव्य से लगता है कि हम उस दिशा में आगे बढ़ेंगे. महाराष्ट्र, हरियाणा समेत अन्य राज्यो में हमारे मुताबिक निर्णय नहीं आया है, लेकिन हम इसका आकलन करेंगे.

गर्लफ्रेंड को छेड़ा तो बॉयफ्रेंड ने मारकर झाड़ियों में फेंका, एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर राजधानी के मंदिर हसौद इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां युवक की हत्या कर लाश को आरोपियों ने झाड़ियों में फेंक दिया. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी और कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली. पुलिस ने हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. यह है मामला 26 नवंबर को ग्राम सरपंच बाहनाकाडी ने थाना मंदिर हसौद को सूचना दी कि खदान पारा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियों में छिपा हुआ है. शव के पास खून के निशान भी पाए गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. कुछ घंटे की जांच के बाद मृतक की पहचान रमेश कोल (19 वर्ष) निवासी बघौर, जिला सिधी के रूप में हुई। रमेश पास के दुबे गिट्टी खदान में हाईवा हेल्पर का काम करता था. युवक की शिनाख्ती के बाद पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुटी. इस दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि मृतक को आखिरी बार किशन राजपूत, रोशन ध्रुव और एक नाबालिग के साथ देखा गया था. जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. इस दौरान तीनों ने हत्या की बात कबूल कर ली. गर्लफ्रेंड से बदतमीजी के चलते की हत्या आरोपियों ने बताया कि रमेश ने किशन की महिला मित्र के साथ गाली-गलौच की थी, जिससे किशन नाराज था. 25 नवंबर की रात, खदान पारा के पास खेत में बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया. इसी दौरान आरोपियों ने रमेश के सिर पर लकड़ी की डंडी से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. बाद में शव को पास की झाड़ियों में छिपा दिया गया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की डंडी और मृतक का मोबाइल फोन आरोपियों के पास से बरामद कर लिया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अधिवक्ताओं को मिलेगा QR कोड पहचान पत्र

बिलासपुर उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है. इस लिहाज से कोर्ट के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा अधिवक्ताओं, सहायकों और परिसर में कार्यरत अन्य शासकीय विभागों के कर्मियों के लिए क्यूआर कोड/बार कोड मय फोटो पहचान पत्र की व्यवस्था बनाई जा रही है. रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश में शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों के अलावा अधिवक्ताओं और सुरक्षा कर्मियों से पहचान पत्र बनवाकर, संबंधित जानकारी कोर्ट में आने-जाने के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहन की जानकारी एडिशनल रजिस्ट्रार कार्यालय में 15 जनवरी, 2025 तक उपलब्ध कराने कहा गया है.

7 दिनों में मांगे कैंसर के इलाज के डॉक्यूमेंट, छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने सिद्धू को जारी किया 850 करोड़ का लीगल नोटिस

रायपुर. हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के 4थे स्टेज के कैंसर से बिलकुल ठीक होने को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, जिसमें नवजोत सिद्धू ने दावा किया था कि उनकी पत्नी केवल 40 दिनों में बिना किसी मेडिकल ट्रीटमेंट या दवाई के ठीक हो गईं, वो भी सिर्फ अपने खान-पान में कुछ बदलाव करके. इस मामले को लेकर अब छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने आज नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के नाम पर लीगल नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में सोसाइटी ने सिद्धू दम्पत्ति को 7 दिन के भीतर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के स्वास्थ्य दस्तावेज मंगाए गए हैं, जिससे उनके (नवजोत सिंह सिद्धू) की तरफ से किए गए दावों को वे साबित कर सकें. वहीं ऐसा नहीं करने पर उनपर 850 करोड़ का क्षतिपूर्ती का दावा करने की चेतावनी दी है. सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ कुलदीप सोलंकी ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के असाध्य कैंसर रोग के सम्बंध में अमृतसर स्थित आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस व मीडिया में बोलते हुए खुलासा किया कि उनकी पत्नी का स्टेज 4 कैंसर को लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव कर मात दे दी है. उन्होंने दावा किया कि, सिर्फ डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके उनकी पत्नी 40 दिन में कैंसर को मात दे दी है. जिसे सुनकर देश विदेश के कैंसर ग्रसित मरीजों में भ्रम व एलोपेथी मेडिसिन के विरोध की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इसलिए हम इस लीगल नोटिस के जरिये सिद्धू परिवार से स्पष्टीकरण व दस्तावेज की मांग कर रहे हैं. CG सिविल सोसाइटी ने पत्र में पूछे ये सवाल:– 0- जो दावा नवजोत सिद्धू ने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर किया है, क्या श्रीमती सिद्धू उनके बयान का पूर्ण समर्थन करते हैं? 0- क्या श्रीमती सिद्धू को लगता है कि एलोपेथी मेडीसिन का जो इलाज आपने विभिन्न अस्पतालों में करवाया है उनके इलाज उपचार से आपको कोई भी लाभ नहीं हुआ है? 0- क्या आपके कैंसर फ्री होने में सिर्फ आपकी डाइट, नीम पत्ता, नींबू पानी, तुलसी पत्ता, हल्दी का ही सेवन किया है किसी भी एलोपेथी मेडीसीन का उपयोग नहीं किया है? 0- यदि आप अपने पति के दावे के समर्थन करती हैं तो वे सभी प्रमाणित दस्तावेज हमें 7 दिनों के भीतर उपलब्ध करावें, जिनसे यह साबित हो सके कि आपने महज 40 दिनों में बिना मेडिसिन लिए, बिना चिकित्सकीय सहायता के मात्र डाइट को बदलाव करके स्टेज 4 के कैंसर को समाप्त कर आप कैंसर फ्री हो गए हैं. CG सिविल सोसाइटी ने इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को लिखा- अगर आप अपने पति के दावों के समर्थन में कोई प्रमाणित दस्तावेज और मेडिकल प्रमाण नहीं रखते हैं तो आप फिर से एक प्रेस वार्ता कर स्पष्टीकरण देवें. क्योंकि अन्य कैंसर मरीजों को भ्रम हो रहा है और वे अपनी मेडिसिन, इलाज, चिकित्सकीय उपचार छोड़कर आपके व आपके पति के कहे बातों पर भरोसा कर के अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं जिनके जिम्मेदार आप होंगे. उन्होंने पत्र में आगे लिखा- प्रेस वार्ता में आपकी (सिद्धू दंपत्ति) तरफ से दिए गए बयानों से एलोपेथी पद्धति, एलोपेथी मेडिसिन, उसके चिकित्सकों व चिकित्सकीय मापदंडों के लिए भ्रम फैला गए हैं जिससे होने वाले सभी जनहानि, स्वास्थ्य की क्षति, मानहानि और मरीजों के जीवन के साथ होने वाले खिलवाड़ के साथ ही मरीजों के बिगड़ने वाले हालातों के जवाबदार आप दंपत्ति होंगे. इस स्थिति में 100 मिलियन डॉलर (Rs 850 crores) की राशि भी कम ही आंकलित होगी. CG सिविल सोसाइटी ने शो कॉज नोटिस में लिखा कि (सिद्धू दंपत्ति) आप 7 दिनों के भीतर सभी स्वास्थ्य दस्तावेज भेज कर 40 दिनों में में ठीक होने वाले कथन को प्रमाणित करें, या प्रेस कांफ्रेंस कर अपने बयान (झूठे दावों) को वापिस ले और कथनों से फैले भ्रम को दूर करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य हानी या जन हानि न हो. वहीं 7 दिनों के भीतर ऐसा नहीं करने पर आप (सिद्धु दम्पत्ति) आपके कारण फैले भ्रम से होने वाली सभी घटना, दुर्घटना, जन-हानि, धन-हानि, सभी प्रकार की क्षति के लिए जिम्मेदार होंगे. इसके लिए आप पर 100 मिलियन डॉलर यानि 850 करोड़ रुपए का विधिवत क्षतिपूर्ति दावा किया जाएगा.

स्कूल की प्रधान पाठक को आये धमकी भरे कॉल, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में शिक्षिका का कक्षा में सोते वीडियो वायरल

बिलासपुर। न्यायधानी में सीपत स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बरेली कन्या स्कूल की प्रधान पाठक ने धमकी और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। प्रधान पाठक का कहना है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षिका का कक्षा में सोते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद, अज्ञात नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। इन कॉल्स में खुद को मंत्रालय का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने 25,000 रुपये की मांग की है। पैसे न देने पर शिक्षिका को तुरंत सस्पेंड और बर्खास्त करने की धमकी दी गई। बता दें कि मामले को लेकर शिक्षिका ने सीपत थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, इसके अलावा उन्होंने वसूली के लिए आ रहे कॉल की रिकॉर्डिंग को भी साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही अपने बयान का एक वीडियो जारी कर शिक्षा विभाग और प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में जो शिक्षिका नजर आ रही हैं, वह उस दिन अस्वस्थ थीं। इस संबंध में प्रधान पाठक ने पहले ही शिक्षा विभाग को स्पष्ट रिपोर्ट सौंप दी थी। प्रधान पाठक ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से की न्याय की अपील प्रधान पाठक लक्ष्मी माल्या ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रशासन और शिक्षा विभाग से न्याय की अपील की है। वीडियो में उन्होंने बताया “हमारे विद्यालय में 88 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। चार शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम बच्चों और स्कूल के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम कर रही है। लेकिन, इस प्रकार की धमकियां और झूठे प्रचार शिक्षकों की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। मैं प्रशासन और शिक्षा विभाग से आग्रह करती हूं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।” गौरतलब है कि शिक्षिका का कक्षा में सोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद प्रधान पाठक को धमकी भरे कॉल्स का मामला अब सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। शिक्षकों के अधिकारों और गरिमा को लेकर यह मामला अन्य शिक्षकों में भी चिंता का कारण बन रहा है। अब देखना ये है कि शिक्षा विभाग इस मामले में आगे कब और क्या कार्रवाई करता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet