LATEST NEWS

फेसबुक पर पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार

बिलासपुर कांग्रेस पूर्व विधायक अरुण तिवारी को फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से लगातार पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। बीते दिनों की गई एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए ऑपरेशन सिंदूर पर भी सवाल उठाए गए थे। पोस्ट पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आक्रोश जाहिर किया। इस संबंध में पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अरुण तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 352 के तहत एफआईआर दर्ज की है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

सटोरियों को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ खरसिया क्षेत्र में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है, जहां बीती रात तीन पुलिस सिपाहियों को कुछ असामाजिक तत्वों ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की है. इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है. बताया जा रहा कि यह मामला ऑनलाइन सट्टा से जुड़ा है. इस मामले में पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. मामला कल आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पंजाब व बैगलोर के बीच खेले गए मैच के बाद सट्टे से जुड़ी कार्रवाई की जांच को लेकर जुड़ा हुआ है. पूछताछ के दौरान सटोरियों ने सिपाहियों से अभद्रता दिखाते हुए धक्का मुक्की कर मारपीट की. खरसिया शहर के बीचो-बीच हुई इस मारपीट मामले में दस से अधिक लोग शामिल थे, जो समाज विशेष से जुड़े थे और कुछ का लिंक महादेव सट्टा एप से भी जुड़ा है. पुलिस इस मारपीट के मामले में पहले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए अलग-अलग टीमें बनाते हुए धर पकड़ में जुट गई है. अपनी किरकिरी को बचाने के लिए कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं.

पत्नी की अपील हाईकोर्ट ने की खारिज, फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार

बिलासपुर फैमिली कोर्ट के तलाक के फैसले को चुनौती देने वाली पत्नी की अपील हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। पति ने पत्नी पर मानसिक और शारीरिक क्रूरता, परित्याग और विवाहेतर संबंधों के आरोप लगाए थे। शादी के एक साल बाद पत्नी पति के साथ गलत व्यवहार करने लगी। घर का काम छोड़कर फेसबुक पर दूसरे के साथ अश्लील चैटिंग करती थी। दो बच्चे होने के बाद भी घूमने गए तो वहां अपने मित्र को बुला लिया और उसके साथ चली गई। सबूतों के साथ पति ने फैमिली कोर्ट में तलाक का मामला पेश किया, जिस पर जशपुर कोर्ट ने तलाक मंजूर किया था। दरअसल, जशपुर में रहने वाले व्यक्ति की शादी 25 अप्रैल 2008 को पत्थलगांव में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। विवाह के एक साल बाद पत्नी घर के काम छोड़कर फेसबुक पर अश्लील चैटिंग में व्यस्त रहती थी। 27 दिसंबर 2017 को वह परिवार के साथ मैहर गई। इस दौरान पत्नी ने अपने पुरुष मित्र को बुला लिया और उसके साथ चली गई। पति ने मैहर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 2 जनवरी 2018 को पत्नी को पुरुष मित्र की निशानदेही पर किराए के मकान से बरामद कर महिला को उसके भाई को सौंपा गया। 9 मार्च 2018 को पति ने उसे अपने साथ ले आया, लेकिन पत्नी का व्यवहार नहीं बदला। वह पति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती रही। इससे परेशान होकर पति फैमिली कोर्ट में तलाक की मांग की। मामले की सुनवाई के दौरान पत्नी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि विवाह के बाद पति और उसके माता-पिता ने उसे प्रताड़ित किया। 8 लाख रुपए लाने का दबाव बनाया। उसकी भाभी के पति ने उसके साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने पति को बताया तो उसने उसे बेटी के साथ महिला मित्र के घर भेज दिया। वह बनारस में किराए के मकान में रहने लगी। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि 12 नवंबर 2018 को पति ने बेटी के साथ भी गलत हरकत की कोशिश की, जिसकी रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई गई। तलाक के लिए पत्नी ने 1.5 करोड़ रुपए दहेज की वापसी, 50 लाख रुपए मानसिक प्रताड़ना का मुआवजा, सोने-चांदी के आभूषण, बच्चों की शिक्षा और भरण-पोषण का खर्च की मांग की। इधर पति ने पत्नी के इलाज से जुड़े दस्तावेज पेश किए। हालांकि हाईकोर्ट ने पत्नी की याचिका खारिज करते हुए फैमली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है.

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय, ट्रांसफर से हटा बैन

रायपुर साय कैबिनेट की 29वीं बैठक में आज ट्रांसफर नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। साय कैबिनेट ने ट्रांसफर से बैन हटा दिया है। इस फैसले के बाद सभी विभागों में तबादलों का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1    मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 जून से 25 जून तक प्रभारी मंत्री द्वारा और राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री की मंजूरी से होंगे, आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। न्यूनतम दो वर्ष सेवा अनिवार्य है, गंभीर बीमारी, मानसिक/शारीरिक अक्षमता और सेवा निवृत्ति से पूर्व एक वर्ष के मामलों में विशेष सुविधा मिलेगी। अनुसूचित क्षेत्रों से स्थानांतरण हेतु एवजीदार अनिवार्य है, साथ ही सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जैसे जिलों में रिक्त पदों को भरने का विशेष प्रयास रहेगा। तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के मामलों में उनके संवर्ग की कुल संख्या का अधिकतम 10 प्रतिशत एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचाारियों में अधिकतम 15 प्रतिशत स्थानांतरण किए जा सकेंगे। परीविक्षाधीन अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। पति-पत्नी की एक स्थान पर पदस्थापना, ग्रामीण-शहरी संतुलन और पारदर्शिता के लिए राज्य स्तर के सभी स्थानांतरण आदेश ई-ऑफिस के माध्यम से जारी होंगे। जिला स्तर पर निर्धारित समयावधि में स्थानांतरण जारी कर उसी तिथि को आदेश की प्रति सामान्य प्रशासन विभाग को मेल करना होगा। सभी जिला स्तरीय कर्मचारियों का संलग्नीकरण 5 जून 2025 से समाप्त माना जाएगा और जहां किसी कर्मचारी की आवश्यकता होगी स्थानांतरण नीति के अनुरूप स्थानांतरण किया जा सकेगा। स्थानांतरण के विरूद्ध 15 दिन में राज्य स्तरीय समिति को अभ्यावेदन किया जा सकेगा। 25 जून के बाद स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, अत्यंत आवश्यक होने पर समन्वय में अनुमोदन उपरांत स्थानांतरण किया जा सकेगा। 2    मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री जी के घोषणानुसार ग्राम पंचायत दामाखेड़ा का नाम ‘‘कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा‘‘ किये जाने का अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 23 फरवरी 2024 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा तहसील अंतर्गत दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह ‘‘मांघीमेला‘‘ में सम्मिलित होकर दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा नाम किए जाने की घोषणा की थी। 3    मंत्रिपरिषद द्वारा कबीरधाम जिले के कवर्धा तहसील के ग्राम पंचायत गदहाभाठा का नाम परिवर्तन कर ग्राम पंचायत सोनपुर तथा बोड़ला तहसील के ग्राम पंचायत चण्डालपुर का नाम परिवर्तन कर ग्राम पंचायत चन्दनपुर किए जाने का निर्णय लिया गया।   4    मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की कला, संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में कलाग्राम की स्थापना हेतु नवा रायपुर अटल नगर में संस्कृति विभाग को 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने तथा उक्त भूमि के विरूद्ध प्रतिपूर्ति राशि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को भुगतान करने का निर्णय लिया गया। यह कलाग्राम शिल्पकारों, लोक कलाकारों और परंपरागत कारीगरों के लिए एक समर्पित केंद्र होगा, जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा साथ ही छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को सुदृढ़ करेगा और स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला को प्रदर्शित करने का एक स्थायी मंच भी प्रदान करेगा। 5    मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 13.47 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। इस अकादमी में आउटडोर व इनडोर (एसी) तीरंदाजी रेंज, उच्च प्रदर्शन केंद्र, छात्रावास एवं आवासीय सुविधा का निर्माण किया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और अधिक मजबूती से उभरेगा। 6    मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को शहरों में किफायती एवं सस्ते भूखण्ड उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम, 2025 का अनुमोदन किया गया। इससे लोगों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उचित दर पर भूखंड उपलब्ध कराकर पानी, बिजली, सड़क, सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। अवैध प्लाटिंग की रोकथाम के साथ ही लोगों को सुव्यवस्थित कॉलोनियों का विकल्प मिलेगा और राज्य में रियल एस्टेट व इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश के नए अवसर उपलब्ध होंगे।   7    मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश में युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों व्यक्ति एवं संगठनों को सम्मानित करने के लिए युवा रत्न सम्मान योजना शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत युवा कल्याण के क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट सेवा कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा स्वैच्छिक संगठनों को ‘‘छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान‘‘ से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान हर वर्ष राज्य के एक युवा और एक स्वैच्छिक संस्था को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा। इसमें युवा को पदक, प्रमाण पत्र, शॉल और अधिकतम 2.50 लाख रूपए, जबकि संस्था को अधिकतम 5 लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक, साहित्य, नवाचार, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कला-संगीत तथा लोककला के क्षेत्र में ‘‘युवा रत्न सम्मान‘‘ प्रदान किया जाएगा। युवा रत्न सम्मान प्रत्येक वर्ष उपरोक्त क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित एक-एक युवाओं को प्रदान किया जाएगा। जिसमें पदक, पदक प्रमाण पत्र, शॉल और अधिकतम एक लाख रूपए शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान केवल महिलाओं और बालिकाओं को दिया जाएगा। आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी कर्मचारी, सरकारी उपक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत व्यक्ति पात्र नहीं होंगे। एक व्यक्ति या संस्था को एक ही साल में एक ही श्रेणी का पुरस्कार मिल सकता है और एक श्रेणी का पुरस्कार किसी को दोबारा नहीं दिया जाएगा। 8    मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत प्रशिक्षक (कोच) के पद पर भर्ती हेतु राष्ट्रीय क्रीडा संस्था पटियाला से प्रशिक्षक के डिप्लोमा के मापदण्ड को एक वित्तीय वर्ष के लिए शिथिलीकरण करने का निर्णय लिया गया। 9    मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों … Read more

जनकपुर में फर्जी डिग्री इंस्टिट्यूट की शिकायत होने पर संस्था को किया गया सील

एमसीबी/जनकपुर जिले के नगर पंचायत जनकपुर में संचालित डॉ.भीमराव अंबेडकर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के नाम पर बीसीए/एमसीए/पीजीडीसीए डिग्री देने वाली फर्जी संस्था का खुलासा हुआ है। इस संबंध में श्री सुनील पांडे द्वारा जिला कलेक्टर को की गई शिकायत के आधार पर एसडीएम भरतपुर के द्वारा की गई जांच में उक्त संस्था गैर मान्यता प्राप्त और फर्जी पाई गई। जांच के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संस्थान को तत्काल सील कर दिया है। बताया गया है कि यह फर्जी संस्था पिछले एक वर्ष से संचालन में थी, जिसका संचालन प्रदीप कुमार वर्मा पिता मथुरा प्रसाद द्वारा किया जा रहा था। संचालक ने रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानन्द कंप्यूटर साक्षरता संस्थान, एशियाई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाओं से मान्यता प्राप्त डिग्री देने का झूठा दावा करते हुए फर्जीवाड़ा किया। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार भरतपुर द्वारा भरतपुर के कोटाडोल तिराहा के निकट स्थित इस फर्जी केंद्र का बोर्ड उतरवाकर संस्थान को सील कर दिया गया।

नाबालिग से जबरन दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. शादी का झूठा वादा कर के नाबालिग से जबरन दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है. पूरा मामला लुन्ड्रा थाना का है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग एक साल पहले नाबालिग लड़की और ससौली गांव  निवासी युवक की मुलाकात हुई. दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया. आरोपी अरुण कुमार ने नाबालिग के साथ में शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. साल 2024 के जुलाई में घटना को अंजाम दिया गया. थाना लुंड्रा में प्रार्थिया ने 3 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस आरोपी ने आरोपी को पकड़कर थाने लाई और पूछताछ की तो उसने जुर्म करना कबूल किया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 65(1) बी. एन. एस. और पोकसो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है.  

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पहुंची पुलिस, लाखों के कैश बरामद, मिले कारतूस और पिस्टल

रायपुर राजधानी के वीआईपी रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट के मामले में 25 सदस्यीय क्राइम ब्रांच की टीम ने हिस्ट्री शीटर रोहित तोमर के घर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों के साथ लाखों के कैश बरामद होने की खबर है. घटना के बाद से दोनों भाई रोहित और वीरेंद्र तोमर अब भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर हैं. पीड़ित के थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस की टीम कोर्ट से सर्च वॉरेंट लेकर बदमाशों के घर पहुंची थी. जानकारी के अनुसार, 15 घंटे तक चली पुलिस टीम की कार्रवाई में बदमाश रोहित तोमर के घर से डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं. इसके अलावा सोना और लाखों रुपए कैश के अलावा पिस्टल, कारतूस और जमीन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए जाने की जानकारी है. इसके साथ थार गाड़ी के साथ बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त की गई है. फिलहाल, रोहित और वीरेंद्र तोमर के संबंध में जानकारी के लिए पुलिस उनके परिजनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है. बता दें कि पीड़ित सड्ढू कैपिटल सिटी फेस-01 निवासी दशमीत चावला उर्फ निक्की ने रोहित तोमर पर जानलेवा हमला, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह 31 मई की रात अपने दोस्त हरीश बेलानी के साथ खाना खाने LOD रेस्टोरेंट गया था. रात लगभग 12.15 बजे जब वह बाहर निकल रहा था, तभी रोहित तोमर ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे गालियां देना शुरू कर दिया. विरोध करने पर रोहित ने पीड़ित के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित दशमीत ने बताया कि रोहित तोमर पास पड़े एक डंडे से उस पर हमला करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने डंडा छीनकर बीच-बचाव किया. इसके बावजूद रोहित के साथ मौजूद प्राइवेट बाउंसरों ने पीड़ित को पकड़ लिया और रोहित ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके चेहरे और कंधे पर चोटें आई है. घटना की जानकारी जब पीड़ित ने अपने बड़े भाई दलजीत चावला को फोन पर दी तो रोहित तोमर ने उन्हें भी मोबाइल पर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर दी है.

बलरामपुर में भीषण सड़का: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

बलरामपुर छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बलरामपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क देखने को मिला. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, अजगरा नाला के पास तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है. नेशनल हाईवे पर हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग के सिंगिटाना के पास हादसा हुआ है. घटना के बाद राहगिरों की भीड़ लग गई.

तनिष्क एंटरप्राइजेज के मुंशी से 8.75 लाख रुपए की लूट, आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई पूरी रकम बरामद

रायपुर  गुढियारी थाना क्षेत्र के नया तालाब इलाके में बीती रात लूट की वारदात हुई. तेलघानी नाका स्थित तनिष्क एंटरप्राइजेज में मुंशी से बदमाश 8 लाख 75 हजार 800 की नगदी लूटकर फरार हो गए. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई पूरी रकम के साथ स्कूटी और हथियार बरामद किया है. प्रार्थी सूरज साहू ने पुलिस को बताया कि वह उक्त रकम अपने इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिक्की में रखकर कार्यालय से सेठ के घर (नया तालाब, गुढियारी) जा रहा था. इसी दौरान नया तालाब के पास स्कार्फ से मुंह ढंके हुए दो अज्ञात युवकों ने उसे ओवरटेक कर स्कूटी रोक ली. बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे धक्का देकर गिरा दिया और स्कूटी सहित डिक्की में रखे पूरे रुपये लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही गुढियारी थाना और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई शुरू की. त्वरित जांच व सटीक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी नगदी, स्कूटी और हथियार बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके पीछे किसी संगठित गिरोह के हाथ होने की पतासाजी कर रही है.

कलेक्टरों की मौजूदगी में हुई शिक्षकों की काउंसिलिंग

16 जिलों में युक्ति युक्त करण के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी 45 सौ से अधिक अतिशेष शिक्षकों को मिली नवीन पदस्थापना कलेक्टरों की मौजूदगी में हुई  शिक्षकों की काउंसिलिंग शेष जिलों में पारदर्शी तरीक़े से काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी रायपुर, राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार राज्य के 16 जिलों के अतिशेष 4456 सहायक शिक्षकों, प्रधान पाठकों और व्याख़्याताओं की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब तक 4456 से अधिक शिक्षकों को नवीन पदस्थापना जारी कर दी गयी है। कोरबा, सुकमा, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर, सक्ति, जशपुर, कोरबा, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, दुर्ग, राजनादगांव, बालोद, बीजापुर और सूरजपुर में काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। अतिशेष शिक्षकों का वरिष्ठता के आधार पर काउंसलिंग की गई। शेष जिलों में काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी है। काउंसिलिंग प्रक्रिया में शिक्षकों द्वारा रिक्त स्थानों में से अपने पसंद के विद्यालयों का चयन किया।      राज्य के कुल 10,463 स्कूलों में से सिर्फ 166 स्कूलों का समायोजन होगा। इन 166 स्कूलों में से ग्रामीण इलाके के 133 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें छात्रों की संख्या 10 से कम है और एक किलोमीटर के अंदर में दूसरा स्कूल संचालित है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में 33 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें दर्ज संख्या 30 से कम हैं और 500 मीटर के दायरे में दूसरा स्कूल संचालित है। इस कारण 166 स्कूलों को बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से समायोजित किया जा रहा है, इससे किसी भी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। शेष 10,297 स्कूल पूरी तरह से चालू रहेंगे। उनमें केवल प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर आवश्यक समायोजन किया जा रहा है। स्कूल भवनों का उपयोग पहले की तरह ही जारी रहेगा और जहाँ आवश्यकता होगी, वहाँ शिक्षक भी उपलब्ध रहेंगे।      दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण यानि तर्कसंगत समायोजन कर रही है। इसका उद्देश्य यह है कि जहां जरूरत ज्यादा है, वहां संसाधनों और शिक्षकों का बेहतर ढंग से उपयोग सुनिश्चित हो। उन स्कूलों को जो कम छात्रों के कारण समुचित शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें नजदीकी अच्छे स्कूलों के साथ समायोजित किया जाए, ताकि  बच्चों को बेहतर माहौल, संसाधन और पढ़ाई का समान अवसर उपलब्ध हो सके। इससे बच्चों को ज्यादा योग्य और विषय के हिसाब से विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे। स्कूलों में लाइब्रेरी, लैब, कंप्यूटर आदि की सुविधाएं सुलभ होंगी।  शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में अब पर्याप्त शिक्षक मिलेंगे। जिन स्कूलों में पहले गिनती के ही छात्र होते थे, वे अब पास के अच्छे स्कूलों में जाकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इस बदलाव से शिक्षा का स्तर सुधरेगा। सरकार की मंशा साफ है, हर बच्चे को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। यही वजह है कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि शिक्षकों की तैनाती सिर्फ संख्या के हिसाब से नहीं बल्कि जरूरत के हिसाब से हो। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का मानना है कि यह कदम सिर्फ एक प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक ठोस बदलाव है, जिससे आने वाली पीढ़ी को मजबूत नींव मिलेगी।

बस सेवा हुई चालू , ग्रामीणों में दिखा उत्साह, मुख्यमंत्री का जताया आभार

 रायपुर,  छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार देखने को मिल रही है। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत नारायणपुर जिले के अंदरूनी इलाकों में 14 नवीन पुलिस कैंपों की स्थापना के बाद वहां सड़क, पुल-पुलियों एवं मोबाइल कनेक्टिविटी का तेज़ी से विस्तार हो रहा है।     इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा 13 मई 2025 को पहली बार ग्राम कुतुल तक नारायणपुर से सीधी बस सेवा प्रारंभ की गई। यह बस सेवा जिला मुख्यालय से लगभग 49 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कुतुल के साथ-साथ कुरूषनार, बासिंग, कुंदला, कोहकामेटा, ईरकभट्टी, कच्चापाल और कोडलियर जैसे दूरस्थ गांवों को भी जोड़ रही है। बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह का माहौल है।     पहले इन गांवों के लोग पगडंडियों के सहारे आवागमन करते थे। बारिश के मौसम में नदियों और नालों के उफान पर होने से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना अत्यंत कठिन होता था। कई बार ग्रामीणों को बीमार व्यक्ति को कंधे पर उठाकर अस्पताल तक लाना पड़ता था। अब बस सेवा शुरू होने से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति और प्रशासनिक कार्यों के लिए नारायणपुर तक समय पर पहुंचने की सुविधा भी मिल रही है।     इसी तरह नारायणपुर से मसपुर तक भी 14 गांवों के लिए बस सेवा शुरू की गई है, जिससे इन इलाकों के लोगों को जिला मुख्यालय से बेहतर संपर्क मिला है। योजना के तहत 4जी मोबाइल टॉवर भी लगाए गए हैं, जिनसे ग्राम कस्तुरमेटा, मसपुर, ईरकभट्टी, मोहन्दी, होरादी, गारपा और कच्चापाल के लोग अब मोबाइल नेटवर्क से जुड़ पा रहे हैं। इससे न केवल संचार व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि शैक्षणिक, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की पहुँच भी बेहतर हुई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों के बाद अब उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर मिल रहा है। नियद नेल्लानार योजना ने उनके जीवन में नया प्रकाश फैलाया है।

अंधी रफ्तार कार से गुटखा थूकना पड़ा भारी, 100 की स्पीड से पलटी कार; 1 की मौत, 3 घायल

 बिलासपुर   छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद लापरवाही का मामला सामने आया है। बिलासपुर में गुरुनानक ढाबा के पास कार चला रहे व्यवसायी ने चलती कार का दरवाजा खोलकर गुटखा थूका। इसी दौरान 100 की स्पीड से दौड़ रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर करीब छह बार पलटी। हादसे में कार सवार व्यवसायी और ड्राइवर सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हैं। कार पलटने से बाहर गिरा युवक बताया जा रहा है जैसी कार पलटी तभी उसमें पीछा बैठा युवा कारोबारी बाहर गिर गया, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कौन थे ये तीन लोग, कहां जा रहे थे? आकाश गाड़ी चला रहा था, पंकज आगे की यात्री सीट पर बैठा था, और जैकी पीछे की सीट पर था टक्कर की ताकत से तीनों लोग गाड़ी से बाहर गिर गए और गाड़ी हाईवे पर घिसटती चली गई। जैकी को जोरदार झटका लगा और वह डिवाइडर के पास एक धातु की संरचना से टकरा गया, जिससे उसकी छाती, सिर और कंधों पर घातक चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आकाश और पंकज भी बाहर निकल गए और ज़मीन पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बेकाबू इनोवा ने एक खड़ी कमर्शियल गाड़ी को टक्कर मारी, चार से पाँच बार और पलटी और आखिर में एक खड़ी अर्टिगा से जा टकराई, जिससे उसका ड्राइवर घायल हो गया, जिसे इग्निशन चालू करने और खतरे से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। गुटखा थूकने के लिए ड्राइवर ने खोल दिया गेट पुलिस ने बताया कि जैकी गेही रविवार को देर रात एक पार्टी में गए थे और उन्होंने अपने दोस्त आकाश चंदानी को रात करीब 1.30 बजे उन्हें लेने के लिए बुलाया था। आकाश, पंकज छाबड़ा के साथ इनोवा में आया। आकाश गाड़ी चला रहा था, पंकज आगे यात्री सीट पर बैठा था, और जैकी पीछे था। बिलासपुर-रायपुर राजमार्ग पर आकाश ने अचानक गुटखा थूकने के लिए दरवाजा खोल दिया। जैकी के ज्यादा आई चोट उसने तुरंत वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों लोग गाड़ी से बाहर गिर गए। जैकी बुरी तरह से उछलकर डिवाइडर के पास एक मेटल के ढांचे से टकरा गए, जिससे उनके सीने, सिर और कंधों पर गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आकाश और पंकज भी बाहर गिरकर जमीन पर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अन्य वाहनों से भी टकराई कार बेकाबू इनोवा एक खड़ी व्यावसायिक गाड़ी से टकरा गई, चार से पांच बार और पलटी, और अंत में एक खड़ी अर्टिगा से टकरा गई, जिससे उसके ड्राइवर को चोट लग गई, जिसे गाड़ी चालू करने और खतरे से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में सड़क से मलबा हटाया गया। यह भयानक दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में गाड़ी सड़क पर पलटती हुई दिखाई दे रही है और उसमें सवार एक यात्री बाहर निकलकर खंभे से टकराता हुआ दिखाई दे रहा है। राहगीरों द्वारा अधिकारियों को सूचित किए जाने पर आपातकालीन सेवाएँ तुरंत मौके पर पहुँच गईं। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में सड़क से मलबा हटा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक, 31 साल का जैकी गेही बिलासपुर के बाहरी इलाके चकरभाठा का कपड़ा व्यापारी था। रायपुर से 100 किलोमीटर दूर रविवार को देर रात पार्टी में गया था और अपने एक दोस्त आकाश चंदानी को करीब 1.30 बजे उसे लेने के लिए बुलाया था। आकाश एक अन्य दोस्त पंकज छाबड़ा के साथ इनोवा में पहुंचा। आकाश गाड़ी चला रहा था, पंकज आगे की यात्री सीट पर बैठा था और जैकी पीछे की सीट पर था। बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर, आकाश ने गुटखा थूकने के लिए गाड़ी चलाते हुए अचानक दरवाजा खोला। उसने तुरंत वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जो डिवाइडर से टकराई और कई बार पलटी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच इस हादसे में जैकी गेही की मौत हो गई। उनके साथियों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।  

आरपीएफ स्टॉफ की रायपुर रेल मंडल में 12 घंटे की लगाई शिफ्ट

रायपुर रायपुर रेल मंडल में आज आरपीएफ स्टॉफ की 12 घंटे की शिफ्ट लगाई गई है. अब पूरा महकमा इस बात से परेशान है कि आज ऐसा क्या हो रहा है जिसके कारण पूरे रेल मंडल में सभी स्टॉफ की 12 घंटे की शिफ्ट लगाई गई है. आरपीएफ सूत्रों ने इसके पीछे की एक खास वजह बताई है. सूत्र बताते है कि आज देशभर के 72 रेलवे स्टेशनों में आरपीएफ एक सघन चेकिंग अभियान चलाएगी. जिसके तहत खाली रैक की जांच की जाएगी. आरपीएफ के सूत्र बताते है कि रेलवे स्टेशन में रैक खड़ी होने के बाद उसे लॉक करने का प्रावधान है और इसके लिए रेलवे टेंडर भी जारी करता है. उच्च पदस्थ सूत्र का कहना है कि जहां ट्रेनों में यात्रियों की अक्सर भारी भीड़ रहती है वहां भी अगले 3 हफ्ते तक सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई वारदातें सामने आई है जिससे ये पता चला है कि खाली रैक लॉक न होने की वजह से विभिन्न प्रकार की घटनाएं हुई है. यही कारण है कि राष्ट्रीय स्तर पर देश के 72 रेलवे स्टेशनों में इस टेंडर और खाली रैक की विस्तृत जांच की जाएगी. कुछ सूत्रों का ये भी कहना है बिलासपुर में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित है. जिसके कारण एसईसीआर के विभिन्न आरपीएफ पोस्टों से स्टॉफ को बिलासपुर बुलाया गया है. यह भी एक कारण बताया जा रहा है कि स्टॉफ की 12 घंटे की शिफ्ट लगाई गई है.

बड़े हल्दी और मिड़मिड़ा की महिलाओं ने योजना को स्वरोजगार का जरिया बना लिया

रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अब सिर्फ आवास प्रदान करने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत बड़े हल्दी और मिड़मिड़ा की महिलाओं ने इस योजना को स्वरोजगार का जरिया बना लिया है। यहां की सुधा महिला ग्राम संगठन और चंद्रहासिनी महिला संकुल ने महिला स्व-सहायता समूहों के सहयोग से निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले सेंटरिंग सामान की खरीदी कर, उसे प्रधानमंत्री आवास निर्माण स्थलों में किराए पर उपलब्ध कराना शुरू किया है। इससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है और उनके जीवनस्तर में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। संगठन की शुरुआत वर्ष 2019 में केवल 10 समूहों के साथ हुई थी, जो अब बढ़कर 18 समूहों तक पहुंच गई है। इनसे लगभग 200 महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ चुकी हैं। संगठन ने 4 लाख 20 हजार रुपये का लोन लेकर सेंटरिंग सामग्री की खरीदी की है, जिसे पीएम आवास निर्माण में उपयोग किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि बिहान योजना के अंतर्गत मिली सहायता और पीएम आवास की बढ़ती संख्या के कारण उन्हें रोजगार के स्थायी अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई है।

साय कैबिनेट की 29वीं बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा जारी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित की जा रही है. यह साय कैबिनेट की 29वीं बैठक है, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet