LATEST NEWS

छत्तीसगढ़ में आज भी कई जिलों में आंधी-तेज बारिश का अलर्ट, बिजली गरजने चमकने के भी आसार

रायपुर अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा कहीं कहीं स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।फिलहाल अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।आज सुबह से कई जिलों में तेज बारिश हो रही हैै। जिसके चलते नौतपा का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। इधर मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। वहीं कहीं कहीं आकाशीय ​बिजली गिरने को लेकर लोगों को अलर्ट किया है। आज मंगलवार को रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़‌ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।संभावना है कि 10 से 15 जून के बीच कभी भी प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है।इससे पहले इसमें बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहेगा।  जांजगीर-चांपा और रायगढ़ में जोरदार बारिश आज सुबह से बारिश के हालत बने हुए हैं। राजधानी रायपुर में सुबह 9 बजे छिटपुट बारिश हुई है। इधर 11 बजते ही जांजगीर चांपा में जोरदार बारिश की खबर आई। इसके बाद रायगढ़ में भी मौसम मेहरबान हो गया और तेज बारिश से उमस भरी गर्मी की छुट्टी हो गई। बारिश के चलते कई जगह जल भराव की स्थिति होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुर्ग में भी बारिश का दौर तेज मानसून की आमद के पहले दुर्ग जिले में हल्की से मध्यम बारिश का दौर तेज हो गया है। सोमवार को भी दुर्ग जिले में सुबह करीब 10 मिनट बारिश हुई। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान शनिवार को जो 32 डिग्री पर आ गया था, उसमें बढ़त आ गई और पारा सोमवार को 35.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि पारा अभी भी औसत से 7.5 डिग्री की गिरावट पर बना हुआ है, लेकिन उमस से परेशानी बढ़ा दी है। उधर, रात का न्यूनतम तापमान भी औसत से 7.5 डिग्री की गिरावट पर 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल, प्रदेश में सर्वाधिक गर्म जिला 36.9 डिग्री के साथ बिलासपुर है, जबकि दूसरा गर्म जिला दुर्ग है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, अगले एक हफ्ते तक छत्तीसगढ़ के अनेक स्थान पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी बारिश का क्रम अभी जारी रहना संभावित है। न्यूनतम तापमान में दुर्ग प्रदेश में सबसे ठंडा है। अगले पांच दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां     दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। ऊपरी हवा की द्रोणिका अब मराठवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों पर निम्न दवाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा होते हुए उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.3 किमी ऊपर ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकती है।     मराठवाड़ा और उसके आसपास के इलाकों में एक कम दवाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके साथ जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण मध्य-श्रोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है, जो दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। 27 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तरी इलाकों में एक कम दवाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी।

छत्तीसगढ़ कोरोना फिर पाँव पसार रहा, रायपुर और दुर्ग में आए 2 नए केस

रायपुर भारत सहित दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में COVID-19 पॉजिटिव दो मरीज मिले हैं, जिसमें एक रायपुर और एक दुर्ग जिला शामिल है। प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मरीज को सिंगल वार्ड में रखा गया है और इलाज की अलग से विशेष व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉजिटिव मरीज के परिजनों का सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही हाल के दिनों में मरीज़ के संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग और स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर में लगभग 50 वर्षीय एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह महिला अवंति विहार इलाके की रहने वाली है। जांच में पाया गया कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे संक्रमण का स्रोत अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संक्रमित महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं ​दुर्ग जिले में मिले कोरोना मरीज में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्ग सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी ने बताया कि कोरोना टेस्ट किए जाने पर मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। मरीज का भिलाई के निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए भिलाई के सीएम मेडिकल कॉलेज और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। कोरोना मरीज की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। 24 मई को रायपुर में मिला पहला पॉजिटिव मरीज बता दें कि इससे पहले 24 मई को रायपुर के पचपेड़ी नाका निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उक्त मरीज सर्दी-खांसी का रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचा था। लक्षणों के आधार पर डॉक्टरों को कोरोना की आशंका हुई, जिसके बाद उसका सैंपल लिया गया। रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद तुरंत उसे आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया। संक्रमित मरीज को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि संक्रमित मरीज का किसी दूसरे राज्य की यात्रा का कोई इतिहास नहीं है। कोविड नियमों का पालन करें, अस्पताल भी जाएं कोरोना कंट्रोल सेंटर के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सावधानियां बरतें। मास्क का उपयोग करें, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हाथों को बार-बार धोते रहें। यदि किसी भी तरह के लक्षण महसूस होते हैं तो तत्काल स्वास्थ्य की जांच कराएं। कोरोना संक्रमण को लेकर डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। इधर देश में कोरोना के दो नए वेरिएंट्स को देखते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने आईसीयू बेड, ऑक्सीजन सप्लाई, वेंटिलेटर और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कवायद तेज कर दी गई हैं।

कोरबा में कोयला चोरी करते दो युवकों की मौत,खदान धंसी, हादसे के बाद मच गया हड़कंप, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

कोरबा कोरबा जिले के SECL गेवरा कोयला खदान में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ये तीनों युवक कोयला चोरी करने के लिए खदान में घुसे थे। मृतकों की पहचान विशाल यादव (18 वर्ष) और धन सिंह कंवर (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान साहिल धनवार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। कोयला चोरी करने के लिए खदान में घुसना युवकों को महंगा पड़ गया। इस हादसे में विशाल यादव और धन सिंह कंवर की मौत हो गई वही तीसरा किसी तरह बाहर निकला और गांव जा कर घटनाक्रम की जानकारी दी। जहां तीसरा लड़का साहिल धनवार घायल है। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।  हरदी बाजार पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोयला चोरी की वारदातें आज भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एसईसीएल पीआरओ बिलासपुर शनिष चन्द्र ने बताया कि एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में खनन गतिविधियों के संचालन में कोई दुर्घटना नहीं हुई है, न ही कोई एसईसीएल कर्मी हताहत हुआ है। उन्होंने बताया कि दीपका पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली है कि गेवरा और दीपका माइंस के सीमा पर जो कोयल रहता है। उसे निकालने के लिए कुछ लोग गए हुए थे। जहां दो लोगों के दबने की खबर सामने आ रही है। जिस जगह पर कोयला निकाला जा रहा था। लगभग खदान से 20 से 25 फीट ऊपर है। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है। जानिए कैसे हुआ हादसा ? दरअसल, 3 दोस्त सुबह-सुबह खदान में कोयला चोरी करने के लिए गए थे। तीनों युवक अपने साथ सब्बल और कोयला निकालने के लिए अन्य चीजें रखे थे। वह जैसे ही कोयला निकालने के लिए खुदाई कर रहे थे। 20-25 फीट गहरी खदान में मिट्टी धसकने लगी, जिसमें 3 लोग दब गए। इस दौरान 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक का रेस्क्यू किया गया। घायल युवक साहिल को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। घटना स्थल पर पहुंचे विधायक प्रेमचंद पटेल वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मौके पर पहुंचे। यहां हादसे की जानकारी ली। विधायक ने SECL प्रबंधन और पुलिस को रेस्क्यू कर शव बाहर निकालने को कहा है। वे वहीं मौके पर मौजूद हैं।

युवती का फोटो पोस्ट कर लिखा, फुल नाइट इंज्वाय Book Now, धर्म परिवर्तन से जुड़ा है मामला

दुर्ग  जिले में धर्म परिवर्तन के लिए युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। युवती ने कहा कि उसे गौ.मांस खिलाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गयाए ऐसा नहीं करने पर मारपीट की गई। उसका अबॉर्शन कराया गया। जब बच्चा हुआ तो उसकी मर्जी के बिना 5 साल के मासूम का खतना किया गया। लड़की की शिकायत पर भिलाई नगर थाने में आरोपी बादशाह खान के खिलाफ नाबालिग से रेप और मारपीट का मामला दर्ज है। युवती ;26द्ध ने बताया कि कोर्ट में उसका केस चल रहा है। वह दूसरे जिले की रहने वाली है। साल 2016 में उसकी मुलाकात भिलाई हॉस्पिटल सेक्टर सड़क नंबर 9 निवासी बादशाह खान ;28द्ध से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और बादशाह खान ने उसे झूठे प्यार का वादा किया। वह उस समय 17 साल की थी, इसके बाद भी वो उसे अपने घर ले गया और शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।यह सिलसिला कई साल तक चला। इस दौरान लड़की 2 बार गर्भवती हुई तो बादशाह ने उसका अबॉर्शन करा दिया। तीसरी बार फिर से लड़की गर्भवती हुई तो उसने फिर से उसे बच्चा गिराने की दवा खिलाना चाहा, लेकिन लड़की जिद पर अड़ गई। इसके बाद बादशाह ने एक उर्दू लिखे पेपर में साइन करके उसे बोला कि वो दोनों आज से पति-पत्नी हैं। आधिकारिक तौर पर दोनों ने शादी या निकाह नहीं किया है। लड़की ने बताया कि वो अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहती थी। बादशाह ने उसे कहा कि उसे उसके धर्म से कोई तकलीफ नहीं है। वो उसके साथ शादी के बाद भी अपने हिंदू धर्म में रह सकती है। लेकिन जैसे ही युवती ससुराल गई, ससुराल वालों ने उसे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। बादशाह और युवती के बीच दूरियां बढ़ने लगी। आरोपी ने एक दिन युवती का फोन लिया और उसकी फोटो को फेसबुक में पोस्ट कर दिया और उसमें लिख दिया कि फुल नाइट इंज्वाय बुक नाउ और नीचे लड़की का फोन नंबर डाल दिया। इसके बाद लड़की के पास हर दिन 15-20 फोन कॉल आने लगे। लोग अश्लील बात करते तो लड़की मानसिक रूप से परेशान हो गई। युवती की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने बादशाह खाने के खिलाफ रेप और पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। लड़की ने न्यायालय से लड़के को कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही कहा है कि उसकी जान को खतरा है। वह ये लड़ाई इसलिए लड़ रही है ताकि दूसरी लड़कियों के साथ ऐसा ना हो। इसके बाद से शुरू हुई प्रताड़ना लड़की ने बताया कि वो अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहती थी। बादशाह ने उसे कहा कि उसे उसके धर्म से कोई तकलीफ नहीं है। वो उसके साथ शादी के बाद भी अपने हिंदू धर्म में रह सकती है। लेकिन जैसे ही युवती ससुराल गई, ससुराल वालों ने उसे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। गाय का मांस खिलाया, पूजा करने से रोका लड़की ने कहा कि ससुराल वालो ने उसे गाय का मांस खिलाया और कहा कि उनके धर्म में गाय का मांस खाना सुन्नत होता है। लड़की ने दबाव में आकर उसे खा लिया। इसके बाद उसे पूजा करने और मंदिर जाने से मना किया गया। पति आए दिन करता था मारपीट ससुराल वालों ने लड़की को कलमा पढ़ना और नमाज अदा करना सीखने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद बादशाह भी अब उसके साथ मारपीट करने लगा। उसे बुरी तरह मारता, जिससे वो कई-कई दिन घर में पड़ी रहती थी। उसका 2 बार गर्भपात कराया गया। तीसरी बार बच्चा हुआ तो युवती के मर्जी के बिना मासूम का खतना करा दिया गया। दूसरी लड़की के साथ देखा तो तोड़ दिया संबंध युवती ने बताया कि बादशाह छत्तीसगढ़ स्टूडियो नाम से अपनी एक दुकान चलाता है। वो लड़कियों को हिरोइन बनाने का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाता फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। जब युवती ने बादशाह को दूसरी लड़की के साथ दो बार रंगे हाथों पकड़ा तो उसके साथ संबंध तोड़ लिया।

राजस्व मंत्री वर्मा ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बोरसी, बिजली एवं महिला स्व-सहायता समूह भवन का किया लोकार्पण

रायपुर : समाधान शिविर से लोगों की मांगों और समस्याओं का हो रहा निराकरण: राजस्व मंत्री वर्मा राजस्व मंत्री वर्मा ने निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रूपए तथा तीन ब्लॉक के लिए कबड्डी मेट देने की हुई घोषणा  राजस्व मंत्री वर्मा ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बोरसी, बिजली एवं महिला स्व-सहायता समूह भवन का किया लोकार्पण रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। आज गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिजली में आयोजित समाधान शिविर में प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। राजस्व मंत्री वर्मा ने स्थानीय बाबा कुटीर धाम के लिए 30 लाख रूपए, मुक्तिधाम मार्ग के लिए 10 लाख रूपए, जिम निर्माण के लिए 5 लाख रूपए एवं तीन ब्लॉक में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मेट देने की घोषणा की। इसी तरह ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बोरसी और ग्राम बिजली  में महिला स्व-सहायता समूह के लिए भवन का लोकार्पण किया। इस समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों के लोग शामिल हुए। कुल प्राप्त आवेदनों में 8821 मांग एवं 36 शिकायत से सम्बधित थे, जिनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण किया गया। राजस्व मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री सहित मंत्री, अधिकारी गांव में पहुंचकर लोगों की समस्या सुन रहे हैं और समाधान भी कर रहे हैं। पात्रता अनुसार हितग्राहियों क़ो योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के सम्मान के लिए काम कर रही है। देश में महिलाओं का एक अलग सम्मान है। प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। मोदी की गारंटी के तहत सरकार ने सभी वायदे पूरे किये हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है, महतारी वंदन योजना से नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने  कहा कि राज्य सरकार के सुशासन के डेढ़ साल पूरे हो रहे हैं। सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल से शासन गांव-गांव में पहुंच रही है और ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे संवाद किया जा रहा हैं। कई मांगों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।     कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चन्दूलाल साहू और पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी साहू, ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती पदमा निषाद, कलेक्टर बी.एस. उइके, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

राज्य में किसान तेजी से कर रहे हैं खाद एवं बीज का उठाव- मंत्री श्री राम विचार नेताम

रायपुर : खरीफ के लिए राज्य में खाद-बीज का पर्याप्त स्टॉक खरीफ के लिए राज्य में खाद-बीज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: मंत्री राम विचार नेताम राज्य में किसान तेजी से कर रहे हैं खाद एवं बीज का उठाव कृषि मंत्री ने 28 नवीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कृषि विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी रायपुर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम परिसर, तेलीबांधा रायपुर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्य के 28 जिलों को नवीन बोलेरो वाहन की सौगात देने की साथ ही उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नवीन वाहनों का उपयोग विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं का फील्ड में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही किसान हितैषी कार्यक्रमोें की मॉनिटरिंग के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर संचालक कृषि राहुल देव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसका लाभ किसानों को मिले इसके लिए किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनको इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक किए जाने का काम विशेष रूप से किया जाएगा। किसान जागरूकता शिविरों में इस वाहन के माध्यम से विशेषज्ञ अधिकारियों की टीम गांव-गांव पहुंचेगी और किसानों को उन्नत तकनीक और आधुनिक खेती की जानकारी देगी। जिलों को वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित होने से विभागीय कामकाज में तेजी आएगी। मंत्री नेताम ने इस मौके पर मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि खरीफ सीजन 2025 के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। खरीफ के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भण्डारण कराए जाने के साथ ही किसानों को इसका तेजी से वितरण भी किया जा रहा है। मंत्री नेताम ने बताया कि खरीफ सीजन 2025 के लिए रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य 14 लाख 62 हजार मेट्रिक टन है, जिसके विरूद्ध अब तक 8 लाख 48 हजार 604 मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों का भण्डारण तथा एक लाख 68 हजार 255 मेट्रिक टन का वितरण किसानों को किया जा चुका है, जो कि भण्डारण की मात्रा का 20 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि उर्वरक कंपनियों से विभिन्न प्रकार की खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा सतत् संपर्क एवं समन्वय किया जा रहा है, ताकि राज्य की डिमांड अनुरूप उर्वरकों की रैक निर्धारित सेड्यूल के अनुरूप उपलब्ध हो सके। मंत्री नेताम ने बताया कि राज्य में मार्कफेड के डबल लॉक, सहकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र को मिलाकर वर्तमान में कुल 3 लाख 90 हजार 840 मेट्रिक टन यूरिया, 86,046 मेट्रिक टन डीएपी, 1,14,539 मेट्रिक टन एनपीके, 67,640 मेट्रिक टन पोटाश तथा 1,89,539 मेट्रिक टन सुपर फॉस्फेट उपलब्ध है। किसानों को समितियों और निजी क्षेत्रों के माध्यम से खाद का वितरण लगातार किया जा रहा है। अब तक किसानों को 84,661 मेट्रिक टन यूरिया, 27,045 मेट्रिक टन डीएपी, 18,809 मेट्रिक टन एनपीके, 10,359 मेट्रिक टन पोटाश तथा 27,381 मेट्रिक टन सुपर फॉस्फेट का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में विभिन्न प्रकार की 6,80,350 मेट्रिक टन रासायनिक खाद राज्य में किसानों के वितरण हेतु उपलब्ध है।   मंत्री नेताम ने बताया कि खरीफ सीजन की विभिन्न फसलों के लिए 4 लाख 95 हजार 57 क्विंटल बीज की डिमांड को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा 4 लाख 29 हजार 535 क्विंटल बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई हैै। समितियों में 2 लाख 31 हजार क्विंटल से अधिक बीज का भण्डारण कराया गया है। समितियों के माध्यम से किसानों को अब तक 47 हजार 881 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। राज्य में खाद एवं बीज का भण्डारण एवं उठाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

माओवाद से मुक्त जमीन पर रखी जा रही है विकास की मजबूत नींव – मुख्यमंत्री साय

रायपुर बीजापुर का पामेड़, जो कभी माओवादियों की बटालियन नंबर-1 का गढ़ माना जाता था, आज वहां बैंक खुल रहे हैं, कन्या आश्रम बन रहे हैं और लोग खुले मन से सुशासन शिविरों में भाग ले रहे हैं। यह बदला हुआ बस्तर है, आत्मविश्वास, विकास और लोकतंत्र का प्रतीक। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बीजापुर जिले के सुदूरवर्ती और पूर्व में माओवादी प्रभाव से ग्रस्त रहे पामेड़ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने इसे विकास और विश्वास की नई सुबह बताते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए 100 किलोमीटर दूर आवापल्ली नहीं जाना पड़ेगा। यह पहल सरकार के सुशासन और समावेशी विकास के विजन को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां बैंक शाखा खुलने से पामेड़ और आसपास के 50 गांवों को सीधे लाभ मिलेगा, जहां अब खाता खोलने, पैसा निकालने और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं की राशि लेने में सुविधा होगी। उन्होंने विशेष रूप से माताओं-बहनों को आश्वस्त किया कि अब उन्हें योजना की राशि के लिए लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पामेड़ में 50-सीटर आदिवासी कन्या आश्रम का भी लोकार्पण किया,  जिसकी लागत 1.62 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि कन्या आश्रम आने वाले समय में बस्तर की बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर नए नेतृत्व के रूप में उभारेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पामेड़ में अब पोषण पुनर्वास केंद्र की स्थापना की जा रही है, ताकि आसपास के कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे बच्चों को समय पर पोषण पुनर्वास केंद्र में लाएं और स्वास्थ्य लाभ लें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तालपेरू नदी पर धर्मावरम ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिससे अब तेलंगाना के चेरला होकर 200 किलोमीटर लंबा सफर तय करके बीजापुर जाने की बाध्यता समाप्त हो जाएगी। यह पुल न केवल पामेड़ को जोड़ने वाला होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास का मुख्य द्वार भी बनेगा। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि आवागमन की सुविधा बढ़ाते हुए सरकार ने पामेड़ से बीजापुर के बीच सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब सुबह जाकर शाम को लौटना संभव हो गया है। लोगों की दिनचर्या सरल हुई है और व्यापार-सेवा गतिविधियां तेज़ी से बढ़ी हैं। इस मौके पर सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान छत्तीसगढ़ में लोगों को उनके द्वार पर प्रशासन देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प मार्च 2026 तक माओवाद को पूरी तरह समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि हम विकास की यात्रा को रुकने नहीं देंगे। पामेड़ में ग्रामीण बैंक की शाखा के शुभारंभ कार्यक्रम और वहां आयोजित समाधान शिविर में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

माओवाद से मुक्ति की जमीन पर रखी जा रही है विकास की मजबूत नींव – मुख्यमंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ अब ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए 100 किलोमीटर दूर आवापल्ली नहीं जाना पड़ेगा- मुख्यमंत्री माओवाद से मुक्ति की जमीन पर  रखी जा रही है विकास की मजबूत नींव – मुख्यमंत्री रायपुर जिस पामेड़ को कभी माओवादियों की बटालियन नंबर-1 का गढ़ माना जाता था, आज वहां बैंक खुल रहे हैं, कन्या आश्रम बन रहे हैं और लोग खुले मन से सुशासन शिविरों में भाग ले रहे हैं। यह बदला हुआ बस्तर है — आत्मविश्वास, विकास और लोकतंत्र का प्रतीक। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बीजापुर जिले के सुदूरवर्ती और पूर्व में माओवादी प्रभाव से ग्रस्त रहे पामेड़ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने इसे विकास और विश्वास की नई सुबह बताते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए 100 किलोमीटर दूर आवापल्ली नहीं जाना पड़ेगा। यह पहल सरकार के सुशासन और समावेशी विकास के विजन को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बैंक शाखा से पामेड़ और आसपास के 50 गांवों को सीधे लाभ मिलेगा, जहां अब खाता खोलने, पैसा निकालने और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं की राशि लेने में सुविधा होगी। उन्होंने विशेष रूप से माताओं-बहनों को आश्वस्त किया कि अब उन्हें योजना की राशि के लिए लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पामेड़ में 50-सीटर आदिवासी कन्या आश्रम का भी लोकार्पण किया,  जिसकी लागत 1.62 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि कन्या आश्रम के माध्यम से आने वाले समय में बस्तर की बेटियां शिक्षा और विकास की मुख्यधारा से जुड़कर बस्तर को नया नेतृत्व प्रदान करते हुए क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाईयां प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पामेड़ में अब पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की स्थापना की जा रही है, ताकि आसपास के कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे बच्चों को समय पर पोषण पुनर्वास केंद्र में लाएं और स्वास्थ्य लाभ लें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तालपेरू नदी पर धर्मावरम ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिससे अब तेलंगाना के चेरला होकर 200 किलोमीटर लंबा सफर तय करके बीजापुर जाने की बाध्यता समाप्त हो जाएगी। यह पुल न केवल पामेड़ को जोड़ने वाला होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास का मुख्य द्वार भी बनेगा। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि आवागमन की सुविधा बढ़ाते हुए सरकार ने पामेड़ से बीजापुर के बीच सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब सुबह जाकर शाम को लौटना संभव हो गया है। लोगों की दिनचर्या सरल हुई है और व्यापार-सेवा गतिविधियां तेज़ी से बढ़ी हैं। इस मौके पर ‘सुशासन तिहार’ के तहत समाधान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान छत्तीसगढ़ में लोगों को उनके द्वार पर प्रशासन देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस मौके पर महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य  अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज  राजधानी रायपुर के मौलविहार स्थित सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनके पिता और वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. रामजीलाल अग्रवाल का सम्पूर्ण जीवन समाजसेवा, गौसेवा और जनकल्याण के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने सेवा प्रकल्पों से समाज में एक आदर्श स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाँढस बंधाया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल व उनके परिवारजन तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

कमार समुदाय के 5 अनाथ बच्चों के भविष्य को कलेक्टर ने किया सुरक्षित, मिली निःशुल्क आवास, भोजन एवं नियमित शिक्षा की व्यवस्था

गरियाबंद विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत मुड़ागांव में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के 5 अनाथ बच्चों को कलेक्टर बी.एस. उइके की पहल पर कमार आवासीय विद्यालय, गरियाबंद में निःशुल्क आवास, भोजन एवं नियमित शिक्षा की व्यवस्था मिल गई है. पेश आए समाचार के आधार पर कलेक्टर ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया था. आदिवासी विकास विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त कार्यवाही से इन सभी बच्चों का प्रवेश विद्यालय में कर दिया गया है. विद्यालय प्रशासन ने बच्चों के लिए सुरक्षित छात्रावास, पौष्टिक भोजन एवं आधुनिक कक्षाओं में पाठ्यक्रम के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की व्यवस्था सुनिश्चित की है. इसके अतिरिक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग की स्पॉन्सरशीप योजना के तहत प्रत्येक छात्रा/छात्र को प्रतिमाह 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी. कलेक्टर ने कहा कि शासन का यह संदेश है कि कोई भी असहाय या वंचित बच्चा शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे. उन्होंने विभागों को हिदायत दी है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र बच्चों तक पहुंचे.

किराए के मकान में युवती ने की आत्महत्या

रायगढ़ जनपद पंचायत के सामने मकान में युवती की चुनरी से लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड 15 का है. मिली जानकारी अनुसार 25 वर्षीय अनिया पुजारी पिता स्व. कौशलेस पुजारी जनपद पंचायत के सामने लाला कनौजिया के घर में किराए के मकान में रहती थी. सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ लोगों ने मकान के पीछे छेद से अंदर देखा तो चुनरी में अनिया पुजारी की लाश लटक रही थी. यह जानकारी आग की तरह मोहल्ले में फैली और देखते ही देखते मौके पर पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया. परिजनों ने घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. इस मामले में घरघोड़ा थाना एसआई खेमराज पटेल ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है.

मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीण बैंक की शाखा का वर्चुअली किया शुभारंभ

रायपुर  जिस पामेड़ को कभी माओवादियों की बटालियन नंबर-1 का गढ़ माना जाता था, आज वहां बैंक खुल रहे हैं, कन्या आश्रम बन रहे हैं और लोग खुले मन से सुशासन शिविरों में भाग ले रहे हैं। यह बदला हुआ बस्तर है — आत्मविश्वास, विकास और लोकतंत्र का प्रतीक। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बीजापुर जिले के सुदूरवर्ती और पूर्व में माओवादी प्रभाव से ग्रस्त रहे पामेड़ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसे विकास और विश्वास की नई सुबह बताते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए 100 किलोमीटर दूर आवापल्ली नहीं जाना पड़ेगा। यह पहल सरकार के सुशासन और समावेशी विकास के विजन को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बैंक शाखा से पामेड़ और आसपास के 50 गांवों को सीधे लाभ मिलेगा, जहां अब खाता खोलने, पैसा निकालने और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं की राशि लेने में सुविधा होगी। उन्होंने विशेष रूप से माताओं-बहनों को आश्वस्त किया कि अब उन्हें योजना की राशि के लिए लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पामेड़ में 50-सीटर आदिवासी कन्या आश्रम का भी लोकार्पण किया,  जिसकी लागत 1.62 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि कन्या आश्रम के माध्यम से आने वाले समय में बस्तर की बेटियां शिक्षा और विकास की मुख्यधारा से जुड़कर बस्तर को नया नेतृत्व प्रदान करते हुए क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाईयां प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पामेड़ में अब पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की स्थापना की जा रही है, ताकि आसपास के कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे बच्चों को समय पर पोषण पुनर्वास केंद्र में लाएं और स्वास्थ्य लाभ लें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तालपेरू नदी पर धर्मावरम ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिससे अब तेलंगाना के चेरला होकर 200 किलोमीटर लंबा सफर तय करके बीजापुर जाने की बाध्यता समाप्त हो जाएगी। यह पुल न केवल पामेड़ को जोड़ने वाला होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास का मुख्य द्वार भी बनेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि आवागमन की सुविधा बढ़ाते हुए सरकार ने पामेड़ से बीजापुर के बीच सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अब सुबह जाकर शाम को लौटना संभव हो गया है। लोगों की दिनचर्या सरल हुई है और व्यापार-सेवा गतिविधियां तेज़ी से बढ़ी हैं। इस मौके पर ‘सुशासन तिहार’ के तहत समाधान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान छत्तीसगढ़ में लोगों को उनके द्वार पर प्रशासन देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य  अधिकारीगण उपस्थित थे।

नक्सल पीड़ित परिवारों एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए शासन प्रतिबद्ध

PMAY के तहत आत्मसमर्पित नक्सल पीड़ित 38 परिवारों को मिलेगा पक्का मकान, मिलेगी मूलभूत सुविधाएं विकास की मुख्यधारा में जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर, मिलेगा सभी सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ-कलेक्टर दुदावत नक्सल पीड़ित परिवारों एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए शासन प्रतिबद्ध अब इन परिवारों को मिलेगा स्थायित्व और सम्मान-विधायक अटामी दंतेवाड़ा गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत झोडि़याबाड़म में आज एक ऐतिहासिक पहल के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 38 आत्मसमर्पित, नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए पक्के मकानों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच सहित कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पंचायत झोडि़याबाड़म अन्तर्गत 11 हेक्टेयर की भूमि में आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली पीड़ित परिवारों के लिए मूलभूत सुविधा युक्त मॉडल स्वरूप में आवासीय पक्के मकान बनाए जाएगें। इस अवसर पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी द्वारा विधि विधान से भूमि की पूजा कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए इस योजना को क्षेत्र के विकास और शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ने कहा, “यह हम सबके लिए खुशी का अवसर है कि बांगापाल और कारली ग्रामों के आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली पीड़ित परिवारों के 38 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्के मकान मिल रहे हैं। यह न सिर्फ एक घर है, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा का प्रतीक भी है। मौके पर ”विधायक ने सभी लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए सरकार का आभार प्रकट किया। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने कहा कि “देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह सपना है कि हर गरीब को उसका पक्का घर मिले। आज जो मकान इन पीड़ित परिवारों को दिए जा रहे हैं, वह उनके जीवन में स्थिरता, सम्मान और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करेंगे। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इस दौरान कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, आत्मसमर्पित नक्सल पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया,“जिस दिन कोई व्यक्ति आत्मसमर्पण करता है, उसी दिन से उसे शासन की समस्त योजनाओं का लाभ देने की व्यवस्था की जा रही है। इनमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, बस पास, श्रम कार्ड पंजीयन, कौशल विकास, आयुष्मान कार्ड जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।  कलेक्टर ने यह भी बताया कि इन 38 पक्के मकानों को ग्राम झोडि़याबाड़म में एक मॉडल क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन मकानों के साथ-साथ आजीविका के साधनों के लिए मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूकर पालन एवं सब्जी उत्पादन हेतु अलग से भूमि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, जनपद पंचायत सीईओ बलराम ध्रुव सहित अन्य अधिकारी ओर प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही मौजूद थे।

28 नए वाहनों को कृषि मंत्री नेताम ने दिखाई हरी झंडी , बोले – योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी

रायपुर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम परिसर तेलीबांधा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 28 जिलों को नवीन बोलेरो वाहन की सौगात देकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नवीन वाहनों का उपयोग विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं का फील्ड में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही किसान हितैषी कार्यक्रमोें की मॉनिटरिंग के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर संचालक कृषि राहुल देव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसका लाभ किसानों को मिले, इसके लिए किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनको इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक किए जाने का काम विशेष रूप से किया जाएगा। किसान जागरूकता शिविरों में इस वाहन के माध्यम से विशेषज्ञ अधिकारियों की टीम गांव-गांव पहुंचेगी और किसानों को उन्नत तकनीक और आधुनिक खेती की जानकारी देगी। जिलों को वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित होने से विभागीय कामकाज में तेजी आएगी। कृषि मंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि खरीफ सीजन 2025 के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। खरीफ के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भण्डारण कराए जाने के साथ ही किसानों को इसका तेजी से वितरण भी किया जा रहा है। मंत्री नेताम ने बताया कि खरीफ सीजन 2025 के लिए रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य 14 लाख 62 हजार मेट्रिक टन है, जिसके विरूद्ध अब तक 8 लाख 48 हजार 604 मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों का भण्डारण तथा एक लाख 68 हजार 255 मेट्रिक टन का वितरण किसानों को किया जा चुका है, जो भण्डारण की मात्रा का 20 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि उर्वरक कंपनियों से विभिन्न प्रकार की खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा सतत् संपर्क एवं समन्वय किया जा रहा है, ताकि राज्य की डिमांड अनुरूप उर्वरकों की रैक निर्धारित सेड्यूल के अनुरूप उपलब्ध हो सके। किसानों के लिए अभी उपलब्ध है 6,80,350 मेट्रिक टन खाद मंत्री नेताम ने बताया कि राज्य में मार्कफेड के डबल लॉक, सहकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र को मिलाकर वर्तमान में कुल 3 लाख 90 हजार 840 मेट्रिक टन यूरिया, 86,046 मेट्रिक टन डीएपी, 1,14,539 मेट्रिक टन एनपीके, 67,640 मेट्रिक टन पोटाश तथा 1,89,539 मेट्रिक टन सुपर फॉस्फेट उपलब्ध है। किसानों को समितियों और निजी क्षेत्रों के माध्यम से खाद का वितरण लगातार किया जा रहा है। अब तक किसानों को 84,661 मेट्रिक टन यूरिया, 27,045 मेट्रिक टन डीएपी, 18,809 मेट्रिक टन एनपीके, 10,359 मेट्रिक टन पोटाश तथा 27,381 मेट्रिक टन सुपर फॉस्फेट का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में विभिन्न प्रकार की 6,80,350 मेट्रिक टन रासायनिक खाद राज्य में किसानों के वितरण के लिए उपलब्ध है। किसानों को अब तक 47 हजार 881 क्विंटल बीज का वितरण रामविचार नेताम ने बताया कि खरीफ सीजन की विभिन्न फसलों के लिए 4 लाख 95 हजार 57 क्विंटल बीज की डिमांड को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा 4 लाख 29 हजार 535 क्विंटल बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। समितियों में 2 लाख 31 हजार क्विंटल से अधिक बीज का भण्डारण कराया गया है। समितियों के माध्यम से किसानों को अब तक 47 हजार 881 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। राज्य में खाद एवं बीज का भण्डारण एवं उठाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

स्वर्गीय अजीत जोगी की मूर्ति को लेकर गौरेला में बड़ा विवाद, प्रतिमा हटा कर गंदी जगह में फेंकी

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की मूर्ति को लेकर गौरेला में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. ज्योतिपुर चौक पर स्थापित अजीत जोगी की प्रतिमा को बीती रात चोरी-छिपे हटा दिया गया. हैरानी की बात है कि मूर्ति हटाए जाने की जानकारी न तो मुख्य नगरपालिका अधिकारी को थी और न ही संबंधित ठेकेदार को. घटना को लेकर आम नागरिकों में भरी आक्रोश है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मूर्ति को उसके पैरों से तोड़कर बेहद अपमानजनक तरीके से हटाया गया और रात के अंधेरे में नगरपालिका परिसर के पास स्थित एक गंदी जगह पर फेंक दिया गया. इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है. पार्षद नीलेश साहू ने प्रतिमा हटाए जाने की घटना को घिनौना कृत्य बताया है. कहा कि सवर्गीय अजीत जोगी की मूर्ति को हटाया जाना घिनौना कृत्य है. शासन-प्रशासन से मांग है कि 24 घंटे के भीतर मूर्ति को पूर्व स्थान पर पुनः स्थापित किया जाए. यह जनभावना के साथ खिलवाड़ है, मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा. थाना प्रभारी नविन बोरकर ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है. जिस गाड़ी से प्रतिमा को हटाया गया है, उसकी पहचान सीसीटीवी के आधार पर कर ली गई है. मामले में गहन जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet