LATEST NEWS

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सौगातों की बारिश से ग्रामीणों के चेहरे खिले

रायपुर सुशासन तिहार के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक स्थित ग्राम बासिंग में बीएसएफ कैम्प परिसर में चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। नीम वृक्ष की छांव में खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, बल्कि मौके पर ही एक करोड़ रुपये से अधिक की सौगातों की घोषणा कर लोगों का दिल जीत लिया। चौपाल में मुख्यमंत्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 8 अप्रैल से पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसंवाद और योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वे स्वयं क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक साफा और कलगी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समर कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों ने स्वहस्तनिर्मित गुलदस्ते भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और हॉफ मैराथन विजेता छात्र को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की समीक्षा की और कहा कि कोई भी पात्र महिला इस योजना से वंचित नहीं रहेगी। ग्रामवासी श्रीमती महेश्वरी दुग्गा और श्रीमती मनकाय ने योजना के लाभ साझा करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने नक्सल समस्या पर दो टूक कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र के लोगों के सहयोग से नक्सलवाद को समाप्त करने का राष्ट्रीय संकल्प मार्च 2026 तक पूरा होगा। उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए बनी पुनर्वास नीति को देश की सर्वश्रेष्ठ नीति बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, नोनी सशक्तिकरण, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत हितग्राहियों को चाबियां, चेक और नकद सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने दिव्यांग हितग्राही को व्हीलचेयर भी सौंपी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर मुरहापदर में पुलिया निर्माण हेतु 20 लाख रुपये, बासिंग में खेल मैदान और बालक आश्रम/शाला मरम्मत हेतु 20 लाख रुपये,मुरहापदर और एहनार में आंगनबाड़ी भवन हेतु 24 लाख रुपये, बासिंग में हाट बाजार से बस्ती तक सीसी सड़क हेतु 25 लाख रुपये, कुंदला, बासिंग व मुरहापदर में नवीन घोटूल हेतु 15 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ओरछा में आदिवासी विकास विभाग द्वारा 8 करोड़ की लागत से निर्मित 250 सीटर छात्रावास भवन, जल आपूर्ति एवं विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने योजना को तत्काल प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद

रायपुर सड़क दुर्घटना होने वाले पीडितों के लिए भारत सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम 2025 शुरू किया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि यह एक बेहद जनउपयोगी योजना है जिसमें सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ितों को नकदी रहित मुफ्त उपचार की व्यवस्था होगी। इसमें किसी भी पीड़ित परिवार को 7 दिन की अवधि के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना  से संबद्ध हास्पिटल में डेढ़ लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिलेगा।     जायसवाल ने बताया कि ये निःशुल्क इलाज एक व्यक्ति के लिए डेढ़ लाख रुपए तक होगा। यानी अगर एक ही परिवार के दो व्यक्ति की दुर्घटना होती है तो 3 लाख तक, दुर्घटना में 3 लोग हताहत होते हैं तो 4.5 लाख तक मुफ्त इलाज हो सकेगा। इसमें वे सभी हास्पिटल शामिल होंगे, जिन्हें आयुष्मान योजना के तहत शामिल किया गया है। यानी आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृति किसी भी अस्पताल में नई योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति सात दिन तक डेढ़ लाख रुपए तक का का निः शुल्क इलाज के लिए पात्र होगा।     स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि अगर किसी की दुर्घटना होती है और उसे नजदीकी आयुष्मान योजना संबद्ध हास्पिटल में ले जाया जाता है, लेकिन वहां भी इलाज के संसाधन नहीं हैं या स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है, तो वह हास्पिटल तुरंत दूसरे अस्पताल में केस भेजेगा और पोर्टल में इसे अपडेट करेगा ताकि विशेषज्ञ वाली जगह में तुरंत इलाज शुरू हो सके। जायसवाल ने कहा कि अभी ट्रामा और पॉलीट्रामा के अंतर्गत कुछ और सक्षम हास्पिटल को इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसके लिए सभी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।     स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस जन हितकारी और महत्वपूर्ण योजना को राज्य में तत्काल प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

मंत्री जायसवाल ने दंत चिकित्सा महाविद्यालय का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

रायपुर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर स्थित दंत चिकित्सा महाविद्यालय का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। मंत्री जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन और अधिकारियों के साथ चर्चा कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और सहूलियत सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और चल रही योजनाओं की जानकारी दी। जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा के लिए कोई कमी न रहे और अस्पताल में सभी आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध हों।

मंत्री जायसवाल की अध्यक्षता में रायपुर दंत चिकित्सा महाविद्यालय में स्वशासी समिति की बैठक संपन्न, जनकल्याणकारी निर्णयों पर लगी मुहर

रायपुर शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आज शुक्रवार को स्वशासी समिति की बैठक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक प्रोफेसर डॉ. यू.एस. पैकरा, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र वाढेर समेत समिति के अन्य सदस्य  उपस्थित रहे। बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने महाविद्यालय में उपचार की पूर्व निर्धारित दरों की समीक्षा की। भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए महाविद्यालय परिसर में सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, महाविद्यालय की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई  निर्णय लिए गए। बैठक में कलेक्टर दरों पर विभिन्न भर्तियों को मंजूरी दी गई, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। स्नातकोत्तर छात्रों और इंटर्न्स ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर शिष्यवृत्ति बढ़ाने की मांग रखी, जिस पर श्री जायसवाल ने शिष्यवृत्ति बढ़ाने का आश्वासन दिया। कर्मचारी संघ और सफाई कर्मचारियों ने भी अपनी मांगें प्रस्तुत की, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुनकर मंत्री ने उन्हें पूरा करने का भरोसा दिलाया। बैठक से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव ने महाविद्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण किया और इलाज के लिए आए मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

रायपुर : 24 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कृषि उद्यमी प्रमाण पत्र वितरित

रायपुर : 24 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कृषि उद्यमी प्रमाण पत्र वितरित प्रशासन द्वारा समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की अपील रायपुर राज्य शासन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने और पुनर्वास की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु सुकमा के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में 24 आत्मसमर्पित नक्सलियों को भारतीय स्टेट बैंक एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सुकमा द्वारा 13 दिवसीय कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आत्मसमर्पित युवाओं को कृषि से सम्बंधित प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र एवं संस्थान में सब्जी नर्सरी, धान की खेती, डेयरी, मुर्गीपालन, बकरी पालन, मछली पालन आदि का प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। इसके साथ ही ओम प्रकाश साहू फैकल्टी के द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण उपरांत अरुण कुमार सोनी स्टेट कंट्रोलर के निर्देशन में सभी कैंडिडेट्स का असेसमेंट किया गया। असेसमेंट में सभी कैंडिडेटस पास हुए एवं उन्हें कलेक्टर के द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कलेक्टर धुव के द्वारा समस्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जुड़ने हेतु आग्रह किया गया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में लाइवलीहुड कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

बड़ी मम्मी के घर आए बच्चों को लगा करंट, दो की मौत

बिलासपुर गर्मी छुट्टी में बड़ी मम्मी के घर आए दो बच्चों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. कूलर से बच्चे करंट की चपेट में आ गए. मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया. हादसे के वक्त घर के सभी लोग मौजूद नहीं थे. घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव की है. जानकारी के मुताबिक, कवर्धा के श्रृंगारपुर निवासी (14 साल) गीतू जायसवाल और (13 साल) राजू जायसवाल अपने परिवार के साथ गर्मी छुट्टी मानाने के लिए बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी में अपने बड़ी मम्मी के घर आए थे. गर्मी लगने पर बच्चों ने कूलर चालू किया तो वे करंट की चपेट में आ गए. हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा. जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

समाधान शिविर में नशे में पहुंचा सचिव, सीईओ ने किया निलंबित

धमतरी सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में पंचायत सचिव शराब के नशे में पहुंचा था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने आमदी पंचायत के सचिव को निलंबित कर दिया है. पूरा मामला धमतरी जिले के गट्टासिल्ली गांव का है. धमतरी जिले के ग्राम गट्टासिल्ली में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया था, जहां ग्राम पंचायत आमदी का सचिव शराब के नशे में पहुंचा था. शिविर में गांव की महिला सरपंच ने सचिव की शिकायत करते हुए कहा कि वह रोज शराब पीकर पंचायत कार्यालय आता है, जिससे पंचायत के कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है. समाधान शिविर में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग भी पहुंचे थे. शिविर में पंचायत सचिव शराब के नशे में पाए जाने पर सांसद ने तुरंत सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे. काम में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है. बता दें कि पहले सचिव को नोटिस जारी किया गया था. संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर सीईओ ने निलंबन की कार्रवाई की. कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति अजय फत्ते लाल ध्रुव, जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू सहित नगरी अनुविभाग के एसडीएम, तहसीलदार और सीईओ जनपद पंचायत नगरी उपस्थित थे.

गर्मी की छुट्टी मनाने बड़ी मम्मी के घर आए थे गांंव, कूलर चालू करते समय दो भाइयों की करंट लगने से मौत

बिलासपुर गर्मी की छुट्टी में बड़ी मम्मी के घर आए दो बच्चों की करंट से मौत हो गई। कूलर चालू करते ही बच्चे करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव की है। कवर्धा के श्रृंगारपुर निवासी गीतू जायसवाल (14) और राजू जायसवाल (13) अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने बरतोरी गांव में अपनी बड़ी मम्मी के घर आए थे। गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों बच्चों ने कूलर चालू करने की कोशिश की। इस दौरान कूलर में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय घर में अन्य परिजन मौजूद नहीं थे। हादसे की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   परिजनों को सौंपा शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। कूलर में करंट प्रवाहित होने के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

87 लाख के इनामी 24 नक्सलियों ने किया समर्पण

बीजापुर बड़े नक्सली लीडर बसवराजु के मौत के बाद दो दिन बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कंपनी नंबर 02 के डिप्टी कमांडर राकेश सहित कुल 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. दस लाख के ईनामी कंपनी कमांडर सहित 24 नक्सलियों पर 87.05 लाख का ईनाम घोषित था. आत्मसमर्पण करने वाला सभी 24 माओवादी फायरिंग,आईडी ब्लास्ट,आगजनी जैसे अन्य घटनाओं में शामिल थे. सीआरपीएफ डीआईजी देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल,उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को अधिकारियों ने 50-50 हजार रुपये नगद राशि प्रदान किया. बता दें कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 227 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण. वहीं वर्ष 2025 में अब तक कुल 237 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 119 माओवादियों को अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने मार गिराया गया है.

पुलिस ने ब्राउन शुगर और अफीम के साथ चार तस्करों को घेराबंदी कर दबोचा

मुंगेली  नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए मुंगेली पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन बाज’ चलाया जा रहा है. अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में आज पुलिस ने ब्राउन शुगर और अफीम के साथ चार तस्करों को घेराबंदी कर दबोचा है. इनके पास से 3, 63, 225 रुपए की जब्ती की गई है. दो बाइक से बिलासपुर से मुंगेली तस्करी पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, चार युवक दो अलग-अलग मोटरसायकलों पर सवार होकर बिलासपुर से मुंगेली की ओर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे. चारों तस्कर ब्राउन शुगर और अफीम लेकर किसी बड़े ग्राहक तक नशीले पदार्थ को पहुंचाने की फिराक में थे. मुखबिर की सूचना पर थाना जरहागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम को अलर्ट कर दिया गया. पुलिस की अलग-अलग टीमों को ग्राम छतौना थाना के सामने मेन रोड पर अलग-अलग बिंदुओं पर तैनात किया गया. शाम के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी तस्करी को अंजाम देना चाहते थे. लेकिन पुलिस ने ग्लैमर और हीरो स्प्लेंडर प्लस को घेराबंदी कर रोक लिया गया, दोनों बाइक पर चार युवक सवार थे. आरोपियों की तलाशी करने पर 51.87 ग्राम ब्राउन शुगर और 26.42 ग्राम अफीम बरामद किया गया. नशा तस्करी में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तलाशी के दौरान क्या मिला? चारों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और अन्य सामान बरामद हुआ: ब्राउन शुगर : 51.87 ग्राम (कीमत – 77,805 रुपए ) अफीम : 26.42 ग्राम (कीमत – 26,420 रुपए ) मोबाइल फोन : 03 नग (कीमत – 1,04,000 रुपए ) मोटरसायकल : 02 नग (कीमत – 1,40,000 रुपए ) कुल जप्ती मूल्य – 3,63,225 रुपए गिरफ्तार आरोपी 1. अभिषेक देवांगन (20 वर्ष) – बशीर खान वार्ड, मुंगेली 2. मयंक साहू (19 वर्ष) – बशीर खान वार्ड, मुंगेली 3. राजकुमार देवांगन (24 वर्ष) – विनोबा नगर, मुंगेली 4. साहिल ठाकुर (21 वर्ष) – शक्ति माई मंदिर चौक, मुंगेली चारों आरोपियों के खिलाफ थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 61/25 धारा 21, 22, 18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

3 म्यूल खाता धारक गिरफ्तार, करोड़ों के ट्रांजेक्शन का हुआ खुलासा

महासमुंद सायबर ठगी में मदद करने वाले म्यूल अकाउंट से जुड़े तीन खाताधारकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2), 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है. समन्वय पोर्टल से मिली थी सूचना मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को समन्वय पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि जिले में 6 संदिग्ध बैंक खातों में बेहद कम समय में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है. इन छह खातों में से पांच खाते केनरा बैंक और एक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में हैं. हैरानी की बात यह है कि सभी खाताधारक महासमुंद जिले के निवासी हैं, लेकिन इन खातों का संचालन दिल्ली से कोई अज्ञात व्यक्ति कर रहा था. 3 खाता धारक चढ़े पुलिस के हत्थे पुलिस ने जांच के दौरान जिन तीन खातों पर सबसे पहले कार्रवाई की, उनके नाम हैं:     रविंदर चावला (54 वर्ष), निवासी पंजाबी पारा     दीपक तिलवानी (35 वर्ष)     महेश (60 वर्ष), निवासी गुरुद्वारा रोड जांच में इन खातों में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन का पता चला. पूछताछ में सभी खाताधारकों ने खुद को इससे अनभिज्ञ बताया और कहा कि उन्हें इस लेन-देन की कोई जानकारी नहीं है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं बाकी तीन खातों की जांच अभी जारी है, और पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर अन्य खाताधारकों पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. क्या है म्यूल अकाउंट घोटाला? “म्यूल अकाउंट” वे बैंक खाते होते हैं जिनका उपयोग साइबर अपराधी दूसरों के नाम पर अवैध लेन-देन के लिए करते हैं. कई बार खाताधारक पैसे के लालच में अपनी जानकारी या खाता दूसरों को दे देते हैं, जो बाद में साइबर फ्रॉड का जरिया बनता है. पुलिस ने लोगों से अपील की गई है कि वे अपने बैंक खाते या दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को न दें. ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है.

21 मई को 27 माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मिली ऐतिहासिक कामयाबी पर मुख्यमंत्री साय ने जवानों को दी बधाई

नारायणपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओरछा ब्लॉक के ग्राम बासिंग स्थित बीएसएफ कैम्प पहुंचे, जहां पर उन्होंने 21 मई को हुई डीआरजी-बीएसएफ और जिला बल के द्वारा माओवादियों के विरूद्ध नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहदी पहाड़ियों में चलाए गए नक्सल विरोधी ऑपरेशन में 27 नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों की हौसला-अफजाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, वन एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बासिंग कैम्प में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह माओवाद के विरूद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है जिसमें सुरक्षा बलों ने हार्डकोर माओवादी बसवा राजू सहित 27 को मार गिराया। मुख्यमंत्री साय ने जवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने जिस तरह उच्च स्तरीय रणनीति बनाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया और कामयाबी हासिल की वह काबिले-तारीफ है। फोर्स के इस अदम्य साहस और शौर्य को नमन है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब बस्तर के माथे ने माओवाद का कलंक पूरी तरह से मिट जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने मार्च 2026 को माओवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है, वह पूरा होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि वह दिन दूर नहीं जब बस्तर विकास से पूरी तरह जुड़ जाएगा। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि बस्तर के अंदरूनी इलाके, जहां कुछ साल पहले तक जाना भी संभव नहीं था, वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अधोसंरचना संबंधी कार्यों में अब गति आएगी। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों को शासन की योजनाओं से जोड़ने नियद नेल्लानार, पीएम जनमन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका सकारात्मक बदलाव अब बस्तर में दिखने लगा है। माओवाद की समाप्ति के साथ ही बस्तर विकास की ओर तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनकी बहादुरी के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि इस ऑपरेशन और जवानों की बड़ी और ऐतिहासिक सफलता की सराहना राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन होने जा रहा है जो विकास और प्रगति की राह ले जाएगा। गृह मंत्री श्री शर्मा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि आने वाले समय में बस्तर अंचल में स्कूल आंगनबाड़ी भवन, सड़कों का विस्तार एवं बिजली की सुविधाओं से गांवों को रोशन किया जाएगा। इस अवसर पर वन मंत्री श्री कश्यप ने भी जवानों की पराक्रम की सराहना करते हुए इसे माओवाद के विरूद्ध ऐतिहासिक कामयाबी बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैम्प के जवानों को एलईडी सेट और प्रशस्ति पत्र भेंट किया तथा नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों को ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन पर जल्द विचार करने की बात भी कही। इस अवसर पर जवानों ने की गई तैयारियों और रणनीति की जानकारी मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को दी। इसके पहले, जवानों ने मुठभेड़ के बाद माओवादियों से बरामद किए गए हथियारों का प्रदर्शन किया, जिसमें बीजीएल लॉन्चर, 12 बोर बंदूक, .303 बंदूक, 7.62 रायफल, 5.56 एमएम इंसास, एके-47, 9 एमएम कार्बाइन सहित विभिन्न प्रकार के हथियार सम्मिलित थे। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सुबोध कुमार सिंह, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी अमित तुकाराम काम्बले, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल, कलेक्टर नारायणपुर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नाबालिक लडकी से छेडछाड व पाक्सो एक्ट के फरार आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 बिलासपुर     मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21-04-2025 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीडिता नाबालिक लडकी को दिनांक 01.02.2025 को शिक्षक अशोक कुर्रे द्वारा बेड टच किया है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। आरोपी गिरफतारी से बचने हेतु फरार था। प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द  गिरफतारी  का निर्देश दिया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अचर्ना झा, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर  के नेतृत्व में टीम द्वारा  कार्यवाही करते हुए फरार अरोपी अशोक कुमार कुर्रे पिता भागचंद कुर्रे स.शि.एल.बी.साकिन शरन नगर पडरिया रोड तखतपुर जो बिलासपुर मे छिप कर रह रहा है सूचना पर तत्काल बिलासपुर पहुचकर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे थाना तखतपुर लाया गया आरोपी के विरूध अपराध सबुत पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।          उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, रवि श्रीवास, का सुनील सूर्यवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

सीएम साय पहुंचे नारायणपुर के बासिंग स्थित BSF कैंप, DRG जवानों के साथ खाया खाना

नारायणपुर बस्तर के नक्सल इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाया गया, जिसमें नक्सली लीडर बवस राजू समेत 27 नक्सली मारे गए। इस ऐतिहासिक अभियान के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नारायणपुर के बासिंग स्थित BSF कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान DRG के जवानों को गश्त के लिए 200 मोटरसाइकिलें वितरित की गईं। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन में शहीद हुए जवानों के परिवारों से मुलाकात की और DRG के जवानों के साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे उनका मनोबल और भी ऊंचा हुआ। DRG की महिला कमांडो ने बताया कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री उनके बीच आया, उनके साथ बैठकर भोजन किया और यह अनुभव उनके लिए गर्व का क्षण रहा। इस अभियान में उन्हें कठिन परिस्थितियों के बावजूद सफलता मिली और बीती रात उन्होंने अपनी जीत का जश्न भी मनाया। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को नारायणपुर के एसपी ने बताया कि यह सफलता किस तरह कठिन परिस्थितियों में हासिल हुई, कैसे उन्होंने 15 घंटे में 32 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया, नदी-नालों को पार किया और सीधे बसव राजू के डेरे तक पहुंचे। इस अभियान की रणनीति और साहसिकता की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने आपका सरकार, आपका ग्राम अभियान के तहत जनचौपाल लगाकर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि क्या उन्हें राशन मिल रहा है, बिजली की व्यवस्था है या नहीं, क्या महतारी वंदन योजना का लाभ उन्हें समय पर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे यही देखने और सुनने के लिए आए हैं कि सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर पहुंच रहा है या नहीं। मुख्यमंत्री ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील दोहराई सीएम साय ने कहा कि यह क्षेत्र नक्सलवाद से लंबे समय से प्रभावित रहा है। जब से उनकी सरकार सत्ता में आई है वे शांति बहाली के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, लेकिन नक्सल प्रभाव के कारण विकास अवरुद्ध था। अब जब केंद्र और राज्य दोनों में उनकी सरकार है तो बाकी क्षेत्रों की तरह यहां भी विकास होगा। उन्होंने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील दोहराई और बताया कि अब तक 1300 लोग नक्सली विचारधारा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। महिलाओं ने हाथ उठाकर कहा – महतारी वंदन योजना का मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जवानों की प्रतिबद्धता से उन्हें पूरा विश्वास है कि यह क्षेत्र जल्द ही नक्सलमुक्त होगा और सरकार का संकल्प 31 मार्च 2026 तक पूर्ण विकास और शांति की स्थापना अवश्य पूरा होगा। ग्रामीणों को अपने मंत्रियों से परिचय कराते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या सरकार बनने के बाद उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों ने हाथ उठाकर महतारी वंदन योजना की पुष्टि की। एक महिला माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने महतारी वंदन योजना की राशि से सिलाई मशीन खरीदी और अब 4,000 से 5,000 तक की मासिक आमदनी कर रही है। सीएम साय ने ग्रामीणों को दी ये सौगातें मुख्यमंत्री ने मौके पर ही विकास कार्यों की कई घोषणाएं की। पुलिया निर्माण के लिए 20 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख, सीसी रोड के लिए 25 लाख और घोटुल के लिए 15 लाख कुल 1 करोड़ 4 लाख की योजनाएं घोषित की। इसके अलावा गढ़ बंगाल से डोनर तक 30 किलोमीटर सड़क और डोंगरगढ़ से ओरछा तक सड़क निर्माण की भी घोषणा की।

भारत सरकार ने नकदी रहित उपचार स्कीम की शुरू, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया इन अस्पतालों में मिलेगा लाभ

रायपुर सड़क दुर्घटना में चोटिल होने वालों के लिए भारत सरकार ने नकदी रहित उपचार स्कीम शुरू की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि यह एक बेहद जनउपयोगी योजना है, जिसमें सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ितों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पताल में नकदी रहित मुफ्त उपचार सुविधा मिलेगी. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया कि योजना के तहत दुर्घटना में हताहत व्यक्ति सात दिन तक डेढ़ लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज के लिए पात्र होगा. इस तरह से एक ही परिवार के दो व्यक्ति की दुर्घटना होती है तो 3 लाख तक, और 3 लोग हताहत होते हैं तो 4.5 लाख तक मुफ्त इलाज हो सकेगा. इसमें वे सभी हास्पिटल शामिल होंगे, जिन्हें आयुष्मान योजना के तहत शामिल किया गया है. श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अगर किसी की दुर्घटना होती है और उसे नजदीकी आयुष्मान संबद्ध हास्पिटल में ले जाया जाता है. लेकिन वहां भी इलाज के संसाधन नहीं हैं, या स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है, तो वह हास्पिटल तुरंत दूसरे अस्पताल में केस भेजेगा और पोर्टल में इसे अपडेट करेगा, ताकि विशेषज्ञ वाली जगह में तुरंत इलाज शुरू हो सके. उन्होंने कहा कि अभी ट्रामा और पॉलीट्रामा के अंतर्गत कुछ और सक्षम हास्पिटल को इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके. इसके लिए सभी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस जनहितकारी और महत्वपूर्ण योजना को राज्य में तत्काल प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet