LATEST NEWS

जब असली पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी पुलिसवाला, नकली वर्दी, थाने के बाहर तस्वीरें और वसूली…

भोपाल. बिहार के जमुई की तरह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी नकली पुलिस अधिकारी गिरफ्तार हुआ है. आरोपी दुकानदारों और ड्राइवरों से वसूली करता पाया गया. पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी नकली पुलिसवाला बनकर भोपाल कोर्ट के पास रंगदारी कर रहा था. उससे तंग आकर दुकानदारों ने एमपी नगर थाने में उसकी शिकायत की. पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई की तो आरोपी का पूरा राज खुल गया. पुलिस को आरोपी के पास से कई तरह की वर्दियां भी मिली हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शख्स का नाम आनंद सेन है. वह भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहता है. आनंद मूल रूप से दतिया जिले का रहने वाला है. उस पर किसी को शक न हो इसलिए वह छोटे दुकानदारों और ड्राइवरों को निशाने पर लेता था. उसे लगता था कि ये लोग उसके रोब में आ जाएंगे और शिकायत नहीं करेंगे. इस तरह वह कई दिनों से लोगों से रुपये ऐंठ रहा था. इस बीच 18 नवंबर को कुछ लोगों ने एमपी नगर थाने में युवक की शिकायत की. लोगों ने बताया कि कोर्ट चौराहे पर एक शख्स संदिग्ध लग रहा है. वह पुलिस की वर्दी में अवैध वसूली कर रहा है. वसूली करता मिला आरोपी ये शिकायत मिलते ही एमपी नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने जब आरोपी आनंद से पूछताछ करनी शुरू की तो वह उस पर ही रौब झाड़ने लगा. उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जब उससे विभाग से जुड़े सवाल किए तो वह घबरा गया. उसने पूछताछ में स्वीकार कर लिया कि वह नकली पुलिसवाला है. उसने बताया कि वह पैसे कमाने की लालच में ये काम करने लगा. इस पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई. पुलिस उसके बैंक खातों की जांच कर रही है. फर्जी आईपीएस बनकर घूम रहा था बिहार का शख्स गौरतलब है कि इसी साल 20 सितंबर को जमुई जिले की सिकंदरा पुलिस ने फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया था. उसका नाम मिथिलेश था. पुलिस की पूछताछ में मिथिलेश ने बताया था कि उसने दो लाख रुपये देकर पुलिस की नौकरी हासिल की थी. उसने बताया था कि खैरा के किसी मनोज सिंह ने उसे पुलिस में नौकरी देकर वर्दी पहनाई थी.

सागर में किराए के शिक्षक को नियुक्त करने के मामले में आठ टीचर निलंबित

सागर  सागर जिले में सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षक के स्थान पर अन्य अनधिकृत व्यक्ति के जरिए पढ़ाई कराए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद ऐक्शन लेते हुए जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा तीन जन शिक्षक और पांच शिक्षकों समेत कुल आठ शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराने के लिए कहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मालथौन द्वारा माध्यमिक शाला भेलैंया एवं प्राथमिक शाला मझेरा का कल आकस्मिक निरीक्षण किया गया और संयुक्त जांच कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार रूप सिंह चढ़ार एवं इंद्रविक्रम सिंह परमार, अनिल मिश्रा, श्रीमती जानकी तिवारी और अवतार सिंह ठाकुर प्रथम दृष्टतया दोषी हैं। इन पांचों को तत्काल ही सोमवार को निलंबित कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि इन निलंबित शिक्षकों के खिलाफ पुलिस के पास प्राथमिकी भी दर्ज करायी जा रही है। तीन जन शिक्षकों में जनपद शिक्षा केंद्र खुरई के प्रभारी जन शिक्षक भोलाराम अहिरवार, जैसीनगर विकासखंड के जनपद शिक्षा केंद्र के जनशिक्षक हरिशंकर लोधी और मालथौन जनपद शिक्षण केंद्र के जगभान अहिरवार द्वारा मॉनिटरिंग निरीक्षण नहीं किए जाने तथा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर इन तीनों को भी निलंबित किया गया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि निलंबित शिक्षक खुद बच्चों को नहीं पढ़ाते थे बल्कि अपनी जगह किराए के टीचर्स को रखा था। कलेक्टर को इसे लेकर शिकायत मिली थी। जांच में आरोप सही मिले, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

कचरा डालने विवाद पर एक युवक ने मंदिर से लौट रहे किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी

भिंड  सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत वाटर वक्स पर गली में कचरा डालने विवाद पर एक युवक ने मंदिर से लौट रहे किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित बंदूक लहराते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली, देहात और बरोही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना मंगलवार सुबह सवा सात बजे की है। जानकारी के अनुसार वाटर वक्स निवासी 45 वर्षीय परमाल सिंह पुत्र मुन्ना सिंह भदोरिया की मोहल्ले में आदर्श किराना स्टोर के नाम से दुकान चलाते थे। परमाल सिंह के घर के पीछे अभिषेक सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह भदोरिया रहते हैं। अभिषेक के घर के लिए जाने के लिए पांच फीट की गली है। इस गली में परमाल के घर के लोग कचरा डालते हैं। इस बात को लेकर दोनों में तीन साल से विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि सोमवार रात भी दोनों में विवाद हुआ था। तब डायल 100 भी मौके पर पहुंची थी। रात में अभिषेक ग्वालियर चला गया था। मंगलवार सुबह अभिषेक ग्वालियर से भिंड आया। परमाल जब मंदिर से वापस घर लौट रहे थे, तभी अभिषेक से सामना हो गया और अभिषेक ने 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक से परमाल सिंह को गोली मार दी। परमाल के सड़क पर गिरते ही आरोपित बंदूक लहराते हुए मौके से फरार हो गया। स्वजन गंभीर हालत में परमाल सिंह को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआइ प्रवीण चौहान, देहात टीआइ मुकेश शाक्य और बरोही थाना प्रभारी अतुल भदोरिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। करंट लगने से युवक की मौत देहात थाना अंतर्गत उदोतपुरा की मडैया में करंट लगने से युवक की माैत हो गई। पुलिस के मुताबिक रामकिशोर निवासी उदोतपुरा की मडैया खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे रामकिशोर की माैत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक के साथ खड़े पिता-पुत्र को पीटा मेहगांव थाना अंतर्गत भोपतपुरा गांव में दो लोगों ने एक युवक की मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक अरविंद पुत्र रामनरेश बौहरे निवासी भोपतपुरा ने बताया कि विवाद के चलते उनके साथ सुनील उपाध्याय और गुट्टोली उपाध्याय निवासी भोपतपुरा ने मारपीट कर दी। कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी पूजा पत्नी धारासिंह आदिवासी ने बताया कि उनके साथ अमित आदिवासी, सनी आदिवासी और छुट्टन आदिवासी निवासी इंद्रानगर ने मारपीट कर दी। गोविंद नगर निवासी मनीष पुत्र रामू श्रीवास ने बताया कि उनके साथ पंचम सिंह भदौरिया जामपुरा ने मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नौराजाबाद स्टेशन में तीसरी लाइन जोड़ने का कार्य, कटनी-शहडोल मार्ग पर रेल यातायात रहेगा प्रभावित, 20 ट्रेनें निरस्त

जबलपुर  बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस एवं जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी सहित 20 ट्रेनें 21 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य निरस्त की गई है। इस दौरान बिलासपुर रेल मंडल के नौराजाबाद स्टेशन में तीसरे रेल लाइन जोड़ने का कार्य होगा। ट्रेन को गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलाया जाएगा इस दौरान बिलासपुर-शहडोल-कटनी होकर चलने वाली बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (15231/32) परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। 23 से 29 नवंबर के मध्य ट्रेन को गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलाया जाएगा। रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से ट्रेनों के परिचालन की स्थिति जानें रेलवे की ओर से अचानक ट्रेन निरस्त किए जाने से यात्रियों को झटका लगा है। पश्चिम मध्य रेल की आेर से यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से ट्रेनों के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेकर यात्रा आरंभ करने का परामर्श जारी किया गया है। पश्चिम मध्य रेल की यह गाड़ियां निरस्त…     23 नवंबर से दो दिसंबर – 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस।     21 से 30 नवंबर – 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस।     23 से 30 नवंबर – 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस।     24 नवंबर से एक दिसंबर – 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस।     22 से 30 नंवबर – 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस।     23 नवंबर से एक दिसंबर – 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस।     25, 27 एवं 29 नवंबर – 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस।     26, 28 एवं 30 नवंबर -11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस।     23 से 30 नवंबर – 06617 कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस।     24 नवंबर से एक दिसंबर – 06618 चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस। अभी वैवाहिक सीजन चल रहा, नियमित सीधी ट्रेन है जबलपुर से अंबिकापुर और उज्जैन के लिए इंटरसिटी और नर्मदा एक्सप्रेस ही नियमित सीधी ट्रेन है। अभी वैवाहिक सीजन चल रहा है। ट्रेनों का परिचालन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई विवाह कार्यक्रमों के लिए कई यात्रियों ने पहले से सीट आरक्षित कराया था। वैवाहिक तिथियों के दौरान ही ट्रेनों का परिचालन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इन ट्रेनों का परिचालन भी रहेगा प्रभावित…     23 नवंबर से एक दिसंबर – 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस।     22 से 30 नवंबर – 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस।     25 एवं 28 नवंबर – 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस।     26 एवं 29 नवंबर – 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस।     26 एवं 29 नवंबर – 22867 दुर्ग-नज़मुद्दीन एक्सप्रेस।     27 एवं 30 नवंबर – 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस।     24 एवं 26 नवंबर – 18203 दुर्ग-कानपूर एक्सप्रेस।     25 एवं 27 नवंबर – 18204 कानपूर-दुर्ग एक्सप्रेस।     24 नवंबर – 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस।     25 नवंबर – 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस। जबलपुर-हावड़ा 11447 शक्तिपुंज एक्सप्रेस रीशेड्यूल जबलपुर-हावड़ा 11447 शक्तिपुंज एक्सप्रेस सोमवार को रीशेड्यूल की गई। हावड़ा से जबलपुर आने वाली गाड़ी सोमवार को विलंब से पहुंची थी। रैक रखरखाव और सफाई के बाद देर रात को ट्रेन प्लेटफार्म पर वापस पहुंची। अपने निर्धारित समय रात 22:20 बजे के स्थान पर लगभग दो घंटे के विलंब से गंतव्य को रवाना हुई। आसपास के नगरों से आए यात्री ट्रेन के रीशेड्यूल किए जाने से परेशान हुए। पमरे को सात में 1414 करोड़ का राजस्व पश्चिम मध्य रेल ने इस वित्तीय वर्ष के सात माह में 1414 करोड़ 65 लाख रुपये का आेरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया है। महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन के निर्देशन में वाणिज्य/परिचालन विभाग ने राजस्व प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास किए। यात्री यातायात से 629 लाख 6 हजार बुक किए गए यात्रियों से 1414 करोड़ 65 लाख रूपये आरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो गत वर्ष इसी अवधि में यात्री यातायात से 1393 करोड़ 3 लाख रुपये की तुलना में राजस्व दो प्रतिशत अधिक है।

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम एक्टर सिद्दीकी को दी अग्रिम जमानत

 मलयालम सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम एक्टर सिद्दीकी को अग्रिम जमानत दे दी है। मंगलवार को अदालत ने एक्टर को राहत दी लेकिन उन्हें ट्रायल कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता 8 साल तक पुलिस के पास नहीं गई और उसने हेमा कमेटी को भी कथित हमले की सूचना नहीं दी। इसलिए, SC ने सिद्दीकी को अग्रिम जमानत देते हुए एक्टर को जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। इस बीच, सुनवाई के दौरान सिद्दीकी के वकील ने भी यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि वह कथित पीड़िता से कभी अकेले नहीं मिले। उन्होंने यह भी दलील दी कि रेप का आरोप झूठा है। मलयालम एक्टर सिद्दिकी को जमानत इस साल अगस्त में, मलयालम अभिनेता सिद्दीकी के खिलाफ एक एक्ट्रेस के आरोप के बाद बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था कि उन्होंने 2016 में उनका यौन उत्पीड़न किया था। उनके खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपों के बाद सिद्दीकी ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के महासचिव पद से भी इस्तीफा दे दिया। कोर्ट ने मानी शिकायतकर्ता की गलती यह शिकायत न्यायमूर्ति हेमा आयोग की रिपोर्ट का नतीजा थी, जिसमें मलयालम सिनेमा में महिला कलाकारों द्वारा सामना किए जाने वाले यौन उत्पीड़न और भेदभाव का विवरण दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने में आठ साल की देरी को जमानत देने का आधार माना। सिद्दिकी को कहा गया ये सिद्दीकी को अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा कराने और जांच में सहयोग करने को कहा गया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘The Sabarmati Report’ की टैक्स फ्री, बोले- ‘दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए’

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) को प्रदेश में टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म देखने जाएंगे। उनके साथ-साथ सांसद और विधायक भी फिल्म देखेंगे। सीएम ने कहा कि घटना का दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए। वोटों की राजनीति के लिए गंदा खेल खेला गया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साबरमती बहुत अच्छी फिल्म बनी है। टैक्स फ्री इसलिए की गई ताकि अधिकांश लोग देख सकें। यह एक काला अध्याय है। इस फिल्म को देखने से दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए। वोटों की राजनीति के लिए गंदा खेल खेला गया। हमारे प्रधानमंत्री ने उस समय मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात की इज्जत बचाई, देश की इज्जत बचाई। यह सच सामने आना ही चाहिए। सीएम ने की भारत के इतिहास की तारीफ मुख्यमंत्री आज भोपाल में आयोजित AUAP के 17 वें सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतिहास देखेंगे तो हिंदुस्तान के अतीत में। बांग्लादेश भी अपने ही करीब है। भारत का इतिहास शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा है। 1000 से 2000 साल तक देश-दुनिया के लोगों ने भारत आकर शिक्षा ग्रहण की। जीवन मूल्य और मेरिट का सबसे बेहतर तालमेल भारत में रहा है। नैतिक मूल्य का अंतर कौरव-पांडव में दिखाई देता है। रावण की महारथी था, लेकिन नैतिक मूल्य नहीं थे। रावण ने पूरी लंका ही सोने की बना ली थी। जिस बात की कमी थी वह हमारे सामने है। राम जी आम लोगों के साथ नैतिक मूल्य स्थापित करते हैं। 2 हजार साल से अपनी जमीन ढूंढ रहा इजरायल मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इजरायल लगातार संघर्ष कर रहा है। 2 हजार साल से अपनी जमीन ढूंढ रहा है। इसकी भी बात होनी चाहिए। लड़ कौन रहा है लड़वा कौन रहा है? मर कौन रहा है मरवा कौन रहा है? यह भी हमें देखना पड़ेगा। इस बीच जीवन मूल्य और शांति की बात कौन कर रहा है? यह सिर्फ भारत कर रहा है। जनता की योजनाओं के लिए भागीदारी का भाव लेकर चलना, यह भाव लेकर कौन आया? मनमोहन सिंह पर साधा निशाना मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मैं यहां राजनीति के लिए नहीं कह रहा। मेरे अंदर भाव आ रहा है इसलिए कह रहा। जो वित्त मंत्री रहे, जिनके पास फाइनेंस की डिग्रियां रहीं, लेकिन उनसे क्या चूक हुई? एक चाय वाले के दिमाग में आई कि बगैर पैसे के खाता खुल सकता है। यह शिक्षा व्यवस्था की चूक है? व्यवस्था की चूक है? भाव की चूक है या नैतिकता की चूक है? मुझे लगता है यह अंदर के आग की चूक है। ज्ञान की कोई सीमा नहीं सीएम ने आगे कहा कि हमारे देश का संबंध बांग्लादेश से अलग ही प्रकार का है। हमारे देश की गंगा बहते हुए बांग्लादेश से होते हुए समुद्र में मिलती है। मध्य प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की गई। ज्ञान की कोई सीमा नहीं, इसलिए डिग्री की बाध्यता और उम्र की बाध्यता को खत्म किया। मध्य प्रदेश में किसी भी उम्र में चाहे जितनी डिग्री चाहे उतनी कर सकते हैं।

‘बिग बॉस 18’ में यामिनी मल्होत्रा ने की वाइल्ड कार्ड एंट्री

नई दिल्ली सलमान खान का होस्ट किया जाने वाला शो ‘बिग बॉस 18’ सुर्खियां बटोर रहा है। शो में तीन नए वाइल्डकार्ड्स अदिति मिस्त्री, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा की धमाकेदार एंट्री के साथ शो और भी रोमांचक होने के लिए तैयार है। सोमवार, 18 नवंबर को मेकर्स ने 3 लड़कियों वाले एक नए प्रोमो को दिखाया और ऐसा लग रहा है कि वे बिग बॉस के घर का माहौल बदलने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, मेकर्स ने कुछ हफ्ते पहले दो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर को पेश किया था, जिन्हें आखिरी बार ‘स्प्लिट्सविला 15’ में एक साथ देखा गया था। जब से यामिनी मल्होत्रा का धमाकेदार प्रोमो रिलीज़ हुआ है, फैंस उनके बारे में अधिक जानने के लिए एक्साइटेड हैं। कौन हैं यामिनी मल्होत्रा? यामिनी मल्होत्रा को हिट टेलीविजन शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में उनके रोल के लिए जाना जाता है, जहां उन्होंने शिवानी चव्हाण का किरदार निभाया था। हालांकि, उन्होंने शो छोड़ दिया। बाद में उनका रोल तन्वी ठक्कर को मिला। अब लगभग तीन साल के बाद वो हिंदी टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। यामिनी मल्होत्रा ‘बिग बॉस 18’ यामिनी एक डेंटिस्ट और एक्ट्रेस हैं। वह एक एन्फ्लुएंसर भी हैं। एक्टिंग से पहले, यामिनी एलजी मोबाइल, गुडनाइट, क्लब महिंद्रा और हायर जैसे ब्रांडों के लिए कई ऐड्स का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कई पंजाबी गानों में भी काम किया। यामिनी की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह यामिनी मल्होत्रा वर्ल्ड नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसे उन्होंने 2011 में लॉन्च किया था। यामिनी मल्होत्रा की नेटवर्थ कथित तौर पर, यामिनी मल्होत्रा की कुल नेटवर्थ लगभग 4 करोड़ रुपये है, जिसमें उनकी एक्टिंग और डेंटिस्ट का काम दोनों है। यामिनी की लव लाइफ में वह फिलहाल सिंगल हैं और खुद को ‘सैपियोसेक्शुअल’ बताती हैं। घर में जाने से पहले ही यामिनी ने ईटाइम्स को इंटरव्यू दिया है जिसमें कई लोगों पर निशाना साधा है।

दिलजीत उन फैंस से सवाल पूछ रहे हैं, जो उनका शो बिना टिकट खरीदे, होटल की बालकनी से देख रहे शो

नई दिल्ली पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने ‘दिल-लुमिनाटी’ टूर पर हैं और कॉन्सर्ट्स कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद मे परफॉर्म किया। उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। अब कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिलजीत उन फैंस से सवाल पूछ रहे हैं, जो उनका शो बिना टिकट खरीदे, होटल की बालकनी से देख रहे हैं। वायरल वीडियो में दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। इसके बाद बीच में वह सामने देखते हैं और खड़े हो जाते हैं और हैरानी के कारण उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है। इसके बाद वह अपनी टीम से म्यूजिक को बंद करने के लिए कहते हैं। सामने की तरफ इशारा करते हुए वह बोलते हैं, ‘ये जो होटल की बालकनी में बैठे हैं। आप का तो बड़ा अच्छा हो गया। ये होटल वाले गेम कर गए।’ दिलजीत दोसांझ ने जारी रखा गाना इसके बाद कैमरा भी होटल रूम्स की तरफ घूमता है, जहां कई लोग बालकनी में बैठे हुए दिलजीत का कॉन्सर्ट सुनते हुए नजर आते हैं। हालांकि बाद में सिंगर अपना गाना जारी रखते हैं। और बालकनी की तरफ फ्री में देख रहे लोगों की तरफ इशारा करते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘गिफ्ट सिटी क्लब वाले गेम खेल गए।’ दिलजीत का वीडियो देख लोगों का रिएक्शन अब इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, ‘अगली बार से दिलजीत दोसांझ होटल बुक करेंगे।’ एक ने कहा, ‘होटल फिर टिकट प्राइज से ज्यादा दाम पर मिलेंगे।’ एक ने कहा, ‘दिलजीत को भारी नुकसान हो गया।’ बता दें कि इसके पहले दिलजीत ने इसी कॉन्सर्ट में देशभर में शराब के खिलाफ एक मुहिम शुरू करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि देशभर में अगर शराब की दुकानें बंद हो जाएं तो वह इस पर आधारित गाने गाना बंद कर देंगे।

ग्राम पंचायत सचिव दुलहरा के साथ जातिसूचक गाली गलौच एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर          ग्राम पंचायत दुलहरा, अनूपपुर के सचिव श्री बोधन सिहं पिता सीताराम सिहं उम्र 43 साल निवासी ग्राम खांड़ा, अनूपपुर के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09/11/2024 को दिन में पंचायत कार्यालय में साथी कर्मचारियों के साथ शासकीय काम कर रहा था,  तभी अजय श्रीवास्तव पंचायत कार्यालय आया और अपने हाथ में पकड़े पालीथीन में रखे समोसा व मूंगफली कार्यालय में फैलाने लगा तब उसको गंदगी न फैलाने को बोला तो अजय श्रीवास्तव मां  – बहन की गंदी-गंदी गालियां एवं जातिगत गलियां देने लगा एवं कार्यालय से संबंधित कागज फाड़ दिये एवं मोबाईल फोन पर भी ग्राम पंचायत सचिव को मां बहन की गंदी गंदी गालियां दी गई, जिसकी रिकार्डिंग ग्राम पंचायत सचिव द्वारा थाना पहुंचकर टी. आई. अरविन्द जैन के समक्ष प्रस्तुत की गई जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाकर अजय श्रीवास्तव निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर के विरुद्ध लोक सेवक, ग्राम पंचायत सचिव के साथ जातिसूचक गंदी गंदी गालियां देकर धमकी दिये जाने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने का अपराध क्रमांक 483/24 धारा 296,132,221,351(2) बीएनएस एवं 3(1) (द),3(1) (घ),3(2)va अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पंजीबद्ध किया जाकर मंगलवार की सुबह उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, प्रधान आरक्षक शेख रसीद एवं प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठोर के द्वारा आरोपी अजय श्रीवास्तव पिता बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव उम्र करीब 43 साल निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।

साइबर सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम बनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश बनेगा आईटी और साइंस का नया हब: मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश की टेक्नोलॉजी में मध्यप्रदेश दे रहा है महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव साइबर सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम बनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय विभागों में हुआ 105 मुख्य सूचना अधिकारियों का पंजीकरण भारत भी अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र में बन रहा है महाशक्ति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकौशल विज्ञान मेले को किया वर्चुअली संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश आने वाले समय में विज्ञान प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और इन क्षेत्रों से जुड़ी सेवाओं का नया हब बनकर देश में उभरेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में फार्मिंग से लेकर फायनेंस तक, मैन्यूफैक्चरिंग से लेकर मेडिसिन तक, एजुकेशन से लेकर कम्यूनिकेशन तक विज्ञान का उपयोग किया जा रहा है। देश की टेक्नोलॉजी में मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। सुशासन के माध्यम से जन-कल्याण पर जोर दिया जा रहा है इसके लिए राज्य सरकार के विभागों में डिजिटलाइज्ड प्रणाली संचालित है। अनेक नवाचार भी हुए हैं। मध्यप्रदेश में आईटी और आईटीईएस क्षेत्र में निवेश भी बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश विज्ञान परिषद विद्यार्थियों को स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए मंच प्रदान कर रही है। सेटैलाइट इमेजरी एवं भौगोलिक सूचना प्रणाली के उपयोग से जन-कल्याण के कई कार्य हो रहे हैं। किसानों के खसरे, नामांकन, बटांकन आदि के कार्य और दस्तावेज पंजीयन साइबर तहसील के माध्यम से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को जबलपुर में चार दिवसीय महाकौशल विज्ञान मेला और आरोग्य एक्सपो-2024 के समापन समारोह को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराष्ट्र भ्रमण पर रहते हुए जबलपुर के आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। डिजीटल नवाचार, सुशासन और जन-कल्याण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में साइबर सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश कम्प्यूटर एमरजेंसी रिस्पांस टीम(MP-CERT) का गठन किया गया है। सभी शासकीय विभाग मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी का पंजीकरण करवा चुके हैं। इस तरह के 105 अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां जबलपुर में 17 करोड़ से अधिक लागत से साइंस सेंटर की पहल हुई है वहीं उज्जैन में 230 करोड़ लागत से साइंस सिटी का निर्माण हो रहा है। आईआईटी जैसी संस्थाओं के विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। वर्ष 2013 में प्रथम तारामंडल प्रारंभ हुआ था जिसे अपग्रेड किया गया है। अत्याधुनिक थ्रीडी 4K तकनीक से विकसित नई व्यवस्था में इस वर्ष 400 सफल शो किए जा चुके हैं। इसी तरह अत्याधुनिक प्लेटोरियम, स्पेस टेक्नोलॉजी, ड्रोन के उपयोग और नल-जल योजनाओं से लेकर सम्पत्ति की प्रक्रिया में नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल हो रहा है। उज्जैन के डोंगला स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की वेधशाला के निर्माण से एस्ट्रोनामी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नई पहचान मिली है। भारत बन रहा महाशक्ति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत साइकिल और बैलगाड़ी से प्रारंभ हुई अपनी अंतरिक्ष यात्रा को चंद्रमा, मंगल और सूर्य की तरफ बढ़ा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जैसे सक्षम नेता वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने में साथ हों तो सफलता मिल ही जाती है। प्रधानमंत्री ने अनुसंधान के मार्ग को प्रशस्त किया है। आज इसरो ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रगति से दुनिया को परिचित करवा दिया है। एक महाशक्ति के रूप में भारत अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने जय-जवान- जय किसान का नारा दिया। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने जय विज्ञान का नारा दिया। वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी जी ने जय अनुसंधान के मूल मंत्र पर जोर दिया है। एक समय था जब अनुसंधान को महत्वपूर्ण नहीं माना जाता था। प्रत्येक अनुसंधान कार्य सफल हो, यह आवश्यक नहीं लेकिन हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों के मनोबल को बढ़ाया है। डोंगला की वेधशाला अब अंतर्राष्ट्रीय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा वर्तमान में समय की गणना ग्रीनविच से हो रही है। डोंगला स्थित वेधशाला से शुद्ध समय की गणना संभव होगी। उज्जैन में वैदिक घड़ी की स्थापना की गई है। आने वाले समय में इस तरह के कई टास्क मध्यप्रदेश द्वारा लिए जाएंगे। प्रदेश में नव वैज्ञानिकों के सम्मेलन भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर की धरती नवाचारों के लिए जानी जाती है। यहाँ वीरांगना दुर्गावती की स्मृतियां भी जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महाकौशल विज्ञान मेले के माध्यम से इस सार्थक आयोजन से जुड़े सभी व्यक्तियों को बधाई दी और उनका अभिवादन किया। समापन समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह, मध्यप्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद के अध्यक्ष अनिल कोठारी, महाकौशल विज्ञान परिषद के अध्यक्ष एस.पी. गौतम सहित परिषद के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। एक्सपो स्थल पर विज्ञान एवं नवाचारों संबंधी प्रदर्शनी में विभिन्न स्टाल लगाए गये। अतिथियों द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया।  

शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय भोपाल में होगा आयोजन

भोपाल भोपाल स्थित शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय के “स्वास्थ्य कल्याण केंद्र” में “7वां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस” कार्यक्रम का 20 नवम्बर को प्रातः 10:30 बजे होगा। यह कार्यक्रम केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित विषय “प्राकृतिक चिकित्सा से समग्र स्वास्थ्य” पर आधारित होगा। इसमें “आदर्श पुरोधा” एवं “प्रतिमान योद्धा” नामक दो सम्मान भी दिए जाएंगे। यह सम्मान प्राकृतिक जीवन के आदर्शो पर 90 वर्ष के ऊपर आयु के स्वस्थ सैनिकों को दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सलाहकार केंद्रीय आयुष मंत्रालय अशोक वार्ष्णेय एवं आयुक्त आयुष श्रीमति उमा माहेश्वरी आर सहित विभिन्न विषय विशेषज्ञ एवं चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय आयुष मंत्रालय अन्तर्गत केंद्रीय योग प्राकृतिक चिकित्सा अनुसन्धान परिषद नई दिल्ली एवं शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में संचालित “स्वास्थ्य कल्याण केंद्र” के स्थापना के 8 वर्ष पूर्ण होकर, यह केंद्र अपनी स्थापना से नवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह “स्वास्थ्य कल्याण केंद्र” राज्य सरकार का आयुष एकीकृत सेवा केंद्र है। “स्वास्थ्य कल्याण केंद्र” में प्रतिदिन बड़ी संख्या में होम्योपैथिक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा हितग्रहियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाता है। संस्थान प्रमुख डॉ. एस. के. मिश्रा ने बताया कि स्थानीय होम्योपैथी चिकित्सालय में प्राकृतिक चिकित्सा के साथ मिलकर “स्वास्थ्य कल्याण केंद्र” संचालित किया जा रहा है, इसमें पिछले 8 वर्षों में लगभग एक लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. अनुपम मिश्रा ने बताया कि प्राकृतिक आहार एवं उपवास, शरीर को शोधित एवं स्वास्थ्य रखने के श्रेष्ठ उपाय हैं। “स्वास्थ्य कल्याण केंद्र”, सर्वसमावेशी स्वास्थ्य का सुविधा का देश भर में अनुपम उदाहरण है।  

आज से इंडिया ओपन राइफल कॉम्पिटीशन मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी ग्राम गौरा भोपाल में किया जा रहा

भोपाल संचालनालय खेल और युवा कल्याण, मध्यप्रदेश और भारतीय राष्ट्रीय रायफल महासंघ नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में 19 से 28 नवम्बर तक इंडिया ओपन राइफल और पिस्टल कॉम्पिटीशन 2024 का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी ग्राम गौरा भोपाल में किया जा रहा है। शूटिंग अकादमी में रायफल, पिस्टल और शाटगन की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अधोसंरचना निर्मित है। पेरिस ओलम्पिक के प्रशिक्षण शिविर भोपाल में आयोजित हुये थे। पिछले वर्ष विश्व कप का भी आयोजन भोपाल में हुआ था। विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही अधोसंरचना और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये इण्डिया ओपन प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देश भर के शूटिंग रायफल के 1719 और पिस्टल के 4780 सहित कुल 6499 खिलाड़ियों के प्रतिभागिता करने की संभावना है। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी सीधे राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए पात्रता प्राप्त करेंगे। यह प्रतियोगिता नवोदित खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी अगले माह भोपाल में आयोजित होना है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2024-25 के लिए खिलाड़ियों को पात्रता मिलेगी।  

प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने मुख्यमंत्री यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी प्रवास पर रहेंगे

भोपाल मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह विदेश दौरा मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने और वैश्विक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ मुंबई, बैंगलुरु, कोयंबटूर और कोलकाता में 4 रोड-शो की अभूतपूर्व सफलता के बाद, यह दौरा अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के बीच मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का एक अभूतपूर्व प्रयास है। उद्योग वर्ष 2025 के प्रदेश में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिवसीय इस विदेश यात्रा में यूके के लंदन, बर्मिंघम तथा जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे। इन स्थानों पर वे प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिये औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। विश्व पटल पर म.प्र. को पहचान दिलाएगी यह यात्रा मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह रणनीतिक विदेश यात्रा मध्यप्रदेश के लिए निवेश आकर्षित कर राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तथा विश्व पटल पर उद्योग के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभायेगी। यह यात्रा मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह यात्रा राज्य में निवेशकों का भरोसा मजबूत करेगी और औद्योगिक विकास को गति प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री का यह विदेश दौरा मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के विश्वास को सुदृढ़ करेगा और औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगा, जिससे प्रदेश में एक समृद्ध औद्योगिक वातावरण का निर्माण संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 नवम्बर को भोपाल से मुम्बई होते हुए लंदन के लिये प्रस्थान करेंगे तथा रात 8 बजे लंदन पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 नवम्बर को वेस्टमिंस्टर स्थित ब्रिटिश संसद का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव किंग्स क्रॉस और पुनर्विकास स्थलों दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लंदन में “फ्रेंड्स ऑफ़ मध्यप्रदेश’’ प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित रात्रि-भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमे 400 से अधिक प्रवासी भारतीय सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 26 नवम्बर को ब्रेकफास्ट पर उद्योगपतियों एवं भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोरईस्वामी से संवाद करेंगे। इसके बाद इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में लगभग 120 प्रतिभागियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लंच ब्रेक के बाद राउण्ड टेबल मीटिंग्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं ऑटो, एजुकेशन, रिन्युएबल एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 नवंबर को वारविक यूनिवर्सिटी का भ्रमण करेंगे इसके बाद वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के डीन, फैकल्टी मेम्बर्स और शोधार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव बर्मिंघम हवाई अड्डे से जर्मनी के लिए प्रस्थान कर रात 8:20 बजे म्यूनिख पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जर्मनी दौरा मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिवसीय यूके के दौरे के बाद 28 और 29 नवंबर को जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। यात्रा के दौरान म्यूनिख और स्टटगार्ट में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव 28 नवंबर को सुबह बवेरिया राज्य सरकार के नेताओं और म्यूनिख में कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया से चर्चा करेंगे। इसके बाद डॉ. यादव SFC Energy का भ्रमण करेंगे। वे बेयरलोचर ग्रुप द्वारा आयोजित लंच में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे, जिसमें कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया, सीआईआई और इन्वेस्ट इंडिया, इंडो जर्मन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इसमें लगभग 80 प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा होगी। डॉ. यादव इन्टरैक्टिव सेशन के बाद उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन मीटिंग में भी निवेश संबंधी चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव “फ्रेंड्स आफॅ एमपी” के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमे लगभग 100 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 नवम्बर को स्टटगार्ट स्थित LAPP Group की फैक्ट्री का दौरा करेंगे और अधिकारियों से निवेश संबंधी चर्चा करेंगे। उद्योग प्रतिनिधियों से “इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटिज इन मध्यप्रदेश’’ विषय पर राउंडटेबल मीटिंग होगी, जिसमें लगभग 20 प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टटगार्ट के स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का भ्रमण भी करेंगे। यह म्यूजियम जर्मनी का एक प्रमुख प्राकृतिक ऐतिहासिक म्यूजियम है, जिसमें प्राचीन जीवाश्म और डायनासोर के अवशेषों का विशाल संग्रह है। म्यूजियम की स्थापना 1791 में हुई थी, इसमें 11 मिलियन से अधिक वस्तुएं संग्रहित है। यह जर्मनी का सबसे बड़ा म्यूजियम है। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना होंगे। वे फ्रैंकफर्ट से रात 8 बजे नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

महाकवि कालिदास की रचनाओं में प्रकृति के प्रति प्रेम का अद्वितीय चित्रण है : मंत्री काश्यप

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय त्रिपदी परिवार के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप तराणेकर ने की। कार्यक्रम में सारस्वत अतिथि सर्वेश्वर रघुनाथ मंदिर माउण्टआबू राजस्थान के स्वामी सियाराम दास जी महाराज थे। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा सुरबहार वादन, घुंघरू वादन एवं सरोद वादन की प्रस्तुति दी गई। स्वामी सियाराम दास जी महाराज ने उद्बोधन दिया कि जिस प्रकार समुद्र के रत्नों का लाभ वहीं उठा सकते हैं, जो ज्यादा गहरा गोता लगा सकते हैं। उसी प्रकार भारतीय दर्शन का लाभ वही ले सकते हैं, जो महाकवि कालिदास की कृतियों को आत्मसात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाकवि कालिदास सिर्फ कवि नहीं थे, वह अपने समय के महान वेदांती एवं मिमांसी थे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि अखिल भारतीय समारोह एक प्रतिष्ठित समारोह है। यह समारोह 7 दिन तक संगीत, नाटक, वाद-विवाद, संगोष्ठी, व्याख्यान-माला, सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि महाकवि कालिदास एक महान विद्वान थे। उनके ग्रंथ सिर्फ काव्य नहीं है, अपितु उनमें समाज के कल्याण के लिए संदेश भी निहित है। उनके काव्यों ने समाज में धर्म एवं संस्कृति का समावेश किया है। इसी के साथ उनकी रचनाओं में प्रकृति के प्रति प्रेम का अद्वितीय चित्रण है। महाकवि कालिदास की कर्मभूमि उज्जैन रही है, वे विक्रमादित्य के नवरत्नों में से एक रहे हैं। मैं भगवान महाकालेश्वर की पावन भूमि अवंतिका को प्रणाम करता हूँ। उन्होंने कहा कि यह वर्ष उज्जैन के लिए गौरवशाली रहा है, यहां के नेतृत्वकर्ता डॉ. मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में कालिदास समारोह में देश की महान विभूतियाँ शामिल हुई हैं। यह सांस्कृतिक विधाओं के प्रति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रतिबद्धता दर्शाती है। इस समारोह के माध्यम से महाकवि कालिदास एवं संस्कृत विषय में विद्यार्थियों की रूचि पुन: जागृत हुई है, यह हमारे सांस्कृतिक उत्थान एवं अभ्युदय का प्रतीक है। समारोह हमारी भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री परमार ने कहा कि भारत की महान ज्ञान परंपरा का दर्शन महाकवि कालिदास के ग्रंथों से होता है। समारोह हमारी ज्ञान परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण है। भारत में 300 साल पहले तक 7 लाख से ज्यादा गुरूकूल थे, जो कि शिक्षा के प्रमुख केन्द्र हुआ करते थे। भारत में नालंदा, विक्रमशिला, तक्षशिला जैसे विश्व में ज्ञान की गंगा बहाने वाले विश्वविद्यालय पुरातनकाल से रहे हैं। हमारा ज्ञान आध्यात्म के साथ-साथ विज्ञान एवं गणित में भी परिपूर्ण एवं समृद्ध रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पुन: उस परंपरा को नई शिक्षा नीति-2020 से पाठ्यक्रम में शामिल किया है। नई शिक्षा नीति में भारत के विचारकों, वैज्ञानिकों एवं दार्शनिकों का ज्ञान शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति सभ्यता और कृतज्ञता की संस्कृति है। हमारे पूर्वज लाखों वर्षों से पेड़, जलाशय, सूर्य, पशु-पक्षी को कृतज्ञता के कारण पूजा करते रहे हैं। यही हमारी ज्ञान परंपरा है, जिसमें हम सभी को सम्मान देते हैं और उनके दायित्वों के निर्वहन पर कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हमारे पूर्वज इतने शिक्षित थे कि वह अनादिकाल से जानते थे कि सूर्य ही उर्जा का केन्द्र है। भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी जीवन का अभिन्न अंग माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव की डबल इंजन की सरकार वर्ष 2047 तक भारत को सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. तराणेकर ने कहा कि मैं भगवान महाकालेश्वर, महाकवि कालिदास, वराहमिहिर व विक्रमादित्य की अवंतिका नगरी में आना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रंथों में ज्ञान का अटूट भंडार है। हमारी युवा पीढ़ी का लक्ष्य प्राचीन ग्रंथों के ज्ञान को आधुनिक तरीके से प्रस्तुत करना होना चाहिए। कार्यक्रम में आचार्य मिथिला प्रसाद त्रिपाठी को श्रेष्ठ कृति अलंकरण से पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेडा, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, संभागायुक्त संजय गुप्ता, विक्रम विश्वविद्यालय कुलगुरू अर्पण भारद्वाज, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, श्रीपाद जोशी, डॉ. विजय कुमार मेनन, गोविन्द गंधे आदि उपस्थित रहे।  

वन्य जीवों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिये उच्च न्यायालय ने किये निर्देश जारी

वन्य जीवों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिये उच्च न्यायालय ने किये निर्देश जारी बाघ जैसे वन्यप्राणियों के विरूद्ध अपराध प्रकृति और वन के लिये खतरा भोपाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव वी. एन. अंबाडे ने उच्च न्यायालय द्वारा वन्य-जीवों से संबंधित अपराध में लिये गये निर्णयों के परिपालन में प्रदेश के वन परिक्षेत्र के सभी अधिकारियों को एडवायजरी जारी की है। एडवायजरी में उच्च न्यायालय के निर्णय “सुनील खंडाते एवं अन्य विरुद्ध मध्यप्रदेश’’ और “उत्कर्ष अग्रवाल विरुद्ध मध्यप्रदेश’’ में सुनवाई के दौरान निर्णय को भविष्य में समान प्रकृति के वन अपराधों में शासन हित में जमानत याचिकाओं के निरस्तीकरण के लिये उपयोग किया जा सकता है। स्टेट टाईगर स्ट्राईक फोर्स (STSF) ने वन्यजीव से संबंधित संगठित अपराध गिरोह पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद गिरफ्तार आरोपियों ने उच्च न्यायालय के समक्ष जमानत याचिकाएँ दायर की थी। माननीय न्यायालय ने “बाघ जैसे वन्य प्राणियों के शिकार की घटना को सामान्य अपराधों के समान नहीं माना जा सकता, क्योकि ऐसा अपराध प्रकृति और वन के लिये खतरा है।” कहते हुएजमानत याचिकाओं को खारिज किया। माननीय उच्च न्यायालय ने कहा कि वन्य-जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत जमानत देने मानदण्ड भारतीय न्याय संहिता के तहत अन्य अपराधों की तुलना में अधिक कठोर है। यह नारकोटिक्स, ड्रग्स एवं साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के प्रावधानों के सामान्तर है, जो जमानत के लिये सख्त शर्ते भी लगाता है। माननीय न्यायालय ने कहा कि वन्यजीव प्राणियों के अवैध व्यापार से सबंधित अपराधों की गंभीर प्रकृति के कारण ऐसे मामले जमानत के लिये आवश्यक आधारों को पूरा नहीं करते। न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि आरोपियों के खिलाफ आरोपों की गंभीरता देखते हुए मामले की आगे की जांच के लिये हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने समस्त क्षेत्र संचालक टाइगर रिजर्व, मुख्य वन संरक्षक (क्षेत्रीय), संचालक राष्ट्रीय उद्यान, वनमण्डलाधिकारी (क्षेत्रीय/वन्यप्राणी), संभागीय प्रबंधक वन विकास निगम एवं प्रभारी अधिकारी स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स क्षेत्रीय इकाई को निर्देश जारी किये हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet