LATEST NEWS

उज्जैन में 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने किया

उज्जैन उज्जैन में 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने किया। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों के कलाकारों को कालिदास राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान दिए। उन्होंने जय महाकाल ने अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत जैसा कोई दूसरा देश नहीं है, जहां ऐसी सांस्कृतिक विरासत हो। जो देश और समाज अपनी संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहर को संभालकर नहीं रखता, वो ज्यादा दिन नहीं टिकता है। उपराष्ट्रपति ने जय महाकाल कहकर ही भाषण समाप्त किया। अखिल भारतीय कालिदास समारोह के शुभारंभ से पहले बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।मंच पर उनके साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री व उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल मौजूद हैं। सारस्वत अतिथि रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज भी आए हुए है।। इन लोगों को दिया गया राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान     शास्त्रीय संगीत: पुणे के पं. उदय भवालकर, मुंबई के पं. अरविंद पारीख     शास्त्रीय नृत्य: मुंबई की डॉ. संध्या पुरेचा, मणिपुर की गुरु कलावती देवी     रूपंकर कला: दिल्ली के पीआर दारोच, मैसूर के रघुपति भट्ट     रंगकर्म: राजस्थान के भानु भारती, कोलकाता के रुद्र प्रसाद सेनगुप्ता     राष्ट्रीय कालिदास श्रेष्ठ कृति अलंकरण: इंदौर के आचार्य मिथिलाप्रसाद त्रिपाठी     प्रादेशिक भोज श्रेष्ठ कृति अलंकरण: ग्वालियर के आचार्य बालकृण शर्मा 7 दिन तक चलेगा समारोह 7 दिन तक चलने वाले समारोह का समापन 18 नवंबर को होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रीय स्तर की कालिदास चित्र और मूर्तिकला प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक देख सकेंगे।

विजयपुर में उपचुनाव से पहले फायरिंग: निर्वाचन अधिकारी बोले- अफसरों की बढ़ाई गई गश्त

भोपाल विजयपुर में उपचुनाव से पहले फायरिंग की घटना को लेकर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने कहा कि कलेक्टर, एसपी के साथ IG को मौके पर रवाना कराया गया है। बाहरी तत्वों को तत्काल सीमा से बाहर कराया जाए। घटना के बाद अफसरों की गश्त और बढ़ाई गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 100 से ज्यादा अफसर की तैनाती की गई है। जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से निगरानी होगी।इस सिस्टम से सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस ऑफिसर की मूविंग होगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है। कल मतदान को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हाई अलर्ट पर उन्होंने आगे कहा कि निर्वाचन के लिए सभी टीम रवाना हो गई है। निर्वाचन की जिलों में सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। क्या है पूरा मामला? उपचुनाव की वोटिंग से पहले विजयपुर ( श्योपुर) में फायरिंग की घटना हुई थी। जिसमें कई आदिवासी घायल हो गए थे। इस गोलीकांड को लेकर कांग्रेस ने चौतरफा हमला बोला। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि रामनिवास रावत के गुंडों ने फायरिंग की है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों पर करारा प्रहार किया है।

50 से ज्यादा लोग बीजेपी में हुए शामिल, VD शर्मा ने दिलाई सदस्यता

भोपाल मध्य प्रदेश में कल 2 सीटों पर उपचुनाव है। लेकिन उससे पहले भोपाल में चले सदस्यता अभियान ने भाजपा की ताकत बढ़ा दी। आज सेन समाज के 50 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं। वीडी शर्मा ने सभी को सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास समेत समाज के अन्य वरिष्ठ जनों ने संगठन की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवान दास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक ललिता यादव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वीडी शर्मा ने कहा, आप सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत है। पूर्ण विश्वास है कि नवागत कार्यकर्तागण जनसेवा और संगठन कार्यों की सिद्धि के लिये सदैव समर्पित रहेंगे। शुभकामनाएं।

मध्यप्रदेश में दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड का दौर आएगा, 2 दिन चल सकती है कोल्ड वेव

भोपाल मध्यप्रदेश में इस बार दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड का दौर आएगा। इन दो महीनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव की स्थिति रह सकती है। नवंबर के 10 दिन में प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा है। यहां टेम्प्रेचर 10.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से आने वाले दिनों में ठिठुरन बढ़ेगी, धुंध और कोहरे का असर भी दिखाई देगा। आज मंगलवार को मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। अभी हवाएं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी चल रही हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार है।इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मौसम खुला रहेगा लेकिन दिन गर्म और रातें ठंडी रहेंगी।अगले हफ्ते से तापमान के 15 डिग्री से नीचे पहुंचने का अनुमान है। एमपी मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान एमपी मौसम विभाग की मानें तो इस बार दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, इन दो महीनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव की स्थिति रहने का अनुमान है।दिसंबर की शुरुआत में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 11 से 12 डिग्री की रेंज में गिरावट होने लगेगी। 20 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी।खास करके निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, धार, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिसंबर-जनवरी में ही कड़ाके की ठंड क्यों? मानसून के चार महीने (जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर) में से दो महीने जुलाई-अगस्त महत्वपूर्ण रहते हैं। इन्हीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक बारिश हो जाती है। ठीक उसी तरह दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इन्हीं दो महीने में प्रदेश में उत्तर भारत से सर्द हवाएं ज्यादा आती हैं इसलिए टेम्प्रेचर में गिरावट आती है। वहीं, सर्द हवाएं भी चलती हैं। पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल     प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 से 20 डिग्री और दिन का पारा 30 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।     पचमढ़ी, शाजापुर-राजगढ़ में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।     इंदौर जबलपुर में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 30.8 डिग्री दर्ज किया गया।     सागर, ग्वालियर, शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहे।     भोपाल में 31.7 डिग्री, उज्जैन में 32.2 डिग्री और ग्वालियर में सबसे ज्यादा 33.1 डिग्री दर्ज हुआ है। दिसंबर में टेम्प्रेचर में गिरावट, कोल्ड वेव चलेगी डॉ. सिंह ने बताया कि दिसंबर की शुरुआत से ला नीना की स्थिति बनना शुरू हो जाएगी। इससे ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में ठंड जोर पकड़ेगी। हालांकि, कड़ाके की ठंड का दौर 20 दिसंबर से शुरू होगा। इन जिलों में सबसे ज्यादा सर्दी रहेगी     ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।     भोपाल संभाग के सीहोर-विदिशा में ठंड का जोर रहेगा।     सागर संभाग के निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़-पन्ना, रीवा संभाग के मऊगंज, सीधी-सिंगरौली में तेज ठंड पड़ेगी।     जबलपुर संभाग के मंडला-डिंडौरी, इंदौर संभाग के इंदौर, धार और झाबुआ में कड़ाके की ठंड रहेगी। 20-22 दिन तक चल सकती है कोल्ड वेव मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड वेव यानी सर्द हवाएं चलेंगी। जनवरी में यह 20 से 22 दिन तक चल सकती है।

MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा, अनुपूरक बजट को मिलेगी मंजूरी

भोपाल  मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र (MP Vidhansabha Winter Session) 16 दिसंबर से शुरू होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इस बार का सत्र सिर्फ 5 दिनों तक ही रहेगा। 16 दिसंबर से शुरू होने वाले सत्र के दौरान तीन नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह के अलावा 23 नवंबर को घोषित होने वाले बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित होने वाले विधायक शामिल होंगे। बताया जाता है कि विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने सभी विभागों से प्रस्ताव मांग लिए हैं और वित्त विभाग इसका परीक्षण कर रहा है। इसके अलावा इस सत्र के दौरान दो से तीन विधेयकों को भी मंजूरी दिलाई जा सकती है। अशासकीय संकल्प की सूचना 5 दिसंबर तक दे सकेंगे विधायक     सत्र के दौरान गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों और संकल्पों के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय की है। अशासकीय विधेयकों की सूचना विधानसभा सचिवालय को 20 नवंबर तक दी जा सकेगी। अशासकीय संकल्प की सूचना 5 दिसंबर तक दी जा सकेगी।     स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण सूचना, नियम 267 क के अधीन सूचना और कैबिनेट के अविश्वास की सूचना 10 दिसंबर से विधानसभा सचिवालय में कार्यालय समय में दी जा सकेगी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विचार करेंगे। इसके पहले दी जाने वाली सूचनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।     विधायकों से कहा है कि वे विधानसभा से संबंधित जो भी सूचना हो वह विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करके देने के बजाय विधानसभा के प्रमुख सचिव को संबोधित करके देंगे। इसके लिए विधानसभा के प्रक्रिया तथा संचालन संबंधी नियम 236 के माध्यम से विधायकों को अवगत कराया है।

भोपाल में सीएम राइज स्कूल में एक अनोखा टॉयलेट देखने को मिला, गर्ल्स टॉयलेट को बॉयज टॉयलेट में कन्वर्ड कर दिया

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित सीएम राइज स्कूल में एक अनोखा टॉयलेट देखने को मिला है. यहां के स्कूल प्रबंधन ने गर्ल्स टॉयलेट को बॉयज टॉयलेट में कन्वर्ड कर दिया है. स्कूल प्रबंधन द्वारा किया गया यह कारनामा इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है. भोपाल के जहांगीराबाद स्थित सीएम राइज कांसेप्ट स्कूल, बरखेड़ी को शासकीय कन्या आवासीय संस्कृत विद्यालय और हॉस्टल के भवन में फिर से कब्जा मिल गया है. इन दिनों यहां शिफ्टिंग का काम चल रहा है, लेकिन इस बीच यह स्कूल सुर्खियों में आ गया है. दरअसल, इस स्कूल की दूसरी मंजिल पर लड़कियों के लिए टॉयलेट बना हुआ था, लेकिन अब इस टॉयलेट को बगैर तोड़े इसी के ऊपर बॉयज टॉयलेट बिना दिए गए हैं.

नारकोटिक्स विभाग के सेवानिवृत अधिकारी को CBI ऑफिसर बनकर किया डिजिटल अरेस्ट

ग्वालियर मध्य प्रदश में डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर एक ऐसा ही मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां ठगों ने नारकोटिक्स विभाग के सेवानिवृत अधिकारी राकेश गुप्ता और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर किया। इसके लिए साइबर ठगों ने राकेश गुप्ता के क्रेडिट कार्ड मनी लांड्रिंग मामले में 17 कैस नाम दर्ज होने का झांसा दिया था। CBI ऑफिसर बनकर दंपती को इतना डराया की इन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। क्या है पूरा मामला शहर में रहने वाले रिटायर्ड नारकोटिक्स अधिकारी राकेश गुप्ता के पास 10 नवंबर को सुबह एक अनजान नंबर से वाट्सएप पर वायस कॉल आया। जिसमें आरोपी ने सीबीआई मुख्यालय से बात करने की बात कही। इसके बाद रिटायर्ड नारकोटिक्स राकेश गुप्ता और और उनकी पत्नी को ठगों ने CBI ऑफिसर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग के केस में संपत्ति जब्त करने की धमकी दी। साइबर ठगों ने डराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से वारंट जारी होने तक का झांसा दिया। वहीं ठगों ने रिटायर्ड नारकोटिक्स ऑफिसर से बदले में की पैसे की मांग की। जब राकेश कुमार गुप्ता को शक हुआ तो वे पत्नी के साथ घटना की शिकायत करने ग्वालियर साइबर सेल पहुंचे। जहां पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची जारी, ऐसे देखे लिस्ट में अपना नाम

भोपाल मध्य प्रदेश में सभी माता और बहनों के लिए खुशी की खबर लाडली बहना आवास योजना की आ गई है नई सूची जिन बहनों ने आवेदन किया था वह इस सूची में अपना नाम देख सकती हैं इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार जिन बहनों के पास कच्चे घर थे वह अब पक्के मकान  का सपना पूरा कर सकती हैं। इस योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रारंभ किया। व लाडली आवास योजना नाम दिया। इसके पश्चात, विधानसभा चुनाव होने के कारण इस योजना का कार्य पूरा नहीं हो सका लेकिन अब मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा इस योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के तहत वे महिलाएं जो अत्यंत गरीब वर्ग से है जो अभी कच्चे मकान में निवास कर रही हैं उनके लिए पक्के मकान बनाने का सपना पूरा किया जा सकता है सरकार द्वारा यह कदम उठाए गए हैं । जिससे कि महिलाओं को स्वयं के पक्के मकान दिए जा सके। मध्य प्रदेश में ऐसे गरीब परिवार हैं जो अभी भी कच्चे मकान में निवास कर रहे है। उनके लिए यह खुशी की बात है की सरकार द्वारा पक्की मकान बनाने के लिए कुछ राशि प्रदान की जा रही है। लिस्ट की संपूर्ण जानकारी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की नई लिस्ट जारी की जा चुकी है यह लिस्ट उनकी ऑफीशियली वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है इस सूची में सभी आवेदकों के नाम प्रदर्शित होते हैं इस सूची में उन सभी महिलाओं के नाम शामिल किए जाते हैं जो अत्यंत गरीब वर्ग से हैं जिनके पास स्वयं का कोई घर नहीं है  उन महिलाओं को इस सूची में शामिल किया जाता है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह अत्यंत गरीब वर्ग से जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य है सभी के अपने पक्के मकान हो। जिन महिलाओं ने इस योजना के आवेदन भर दिए हैं उन सभी महिलाओं को पात्रता सूची में सम्मिलित कर लिया गया है जिन महिलाओं का नाम इस सूची में सम्मिलित किया गया है उन सभी महिलाओं को पीएम आवास योजना के तहत पाक के मकान की राशि प्रदान की जाएगी। अगर आप सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो पूरी जानकारी पढ़ें। सूची में चैक करे अपना नाम     लाडली आवास योजना का फॉर्म अप्लाई किया है तो सबसे पहले आपको pmayg.nic.in इस पर जाना होगा।     होम पेज ओपन होगा उस पर आपको लिंक दिखाई देगी जिस पर क्लिक करके दूसरा पेज ओपन हो जाएगा     अब आपके सामने एक नया पोर्टल ओपन होगा , स्टेकहोल्डर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।     उसके बाद आइ ए वाई ऑप्शन पर क्लिक करें ।     इसके पश्चात आपको एडवांस सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।     उसके पश्चात आपको कुछ जानकारियां सबमिट करनी होगी जैसे राज्य का नाम ,जिला का नाम ,तहसील का नाम।     नई सूची चेक करने के लिए लाडली बहन आवास योजना की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।     इसके बाद सूची ओपन हो जाएगी अब आप सूची को डाउनलोड भी कर सकते हैं।   Ladli Behna Awas Yojana का प्रारंभ हमारे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 17 सितंबर 2023 को एमपी की राजधानी भोपाल में किया गया था, इस योजना के तहत लाड़ली बहनों को पक्के मकान बनवाने के लिए 1 लाख 30 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। आवास योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की जिन लाड़ली बहनों को पीएम आवास योजना के तहत लाभ नहीं मिला पाया है उनको लाड़ली बहना आवास योजना के तहत पक्के मकान देने का है। इस योजना की शुरुआत करते समय हमारे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना’ बहनों के सुख और सम्मान के लिये उठाया गया एक बहुत बड़ा कदम है, इस योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास में शामिल नहीं हुए परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे हर गरीब परिवार का पक्के मकान मे रहने का सपना साकार हो सके।      लाड़ली बहना आवास योजना एमपी राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही यह आवास योजना जिसके तहत एमपी की लाड़ली बहनों को पक्के मकान बनाने के लिए 1 लाख 30 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद एमपी सरकार द्वारा दी जाती है, जिससे ग़रीब महिलाओं का स्वयं का पक्का मकान बनाने का सपना साकार हो सके, हाल ही में लाड़ली बहना आवास योजना की लिस्ट जारी हुई है इसलिए जो महिलाएँ आवास योजना के लिए अप्लाई की थी वे अपना नाम नई लिस्ट में जाकर देख सकती हैं। लाड़ली बहना आवास योजना उद्देश्य लाडली बहना आवास योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सभी महिलाओं को आवास प्रदान करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षित, पक्का और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे अपना सम्मानपूर्वक जीवन आसानी से व्यतीत क़र सकें। प्रमुखविशेषताएँ:     लक्षितलाभार्थी:     यह लाडली बहना आवास योजना मुख्यतः उन महिलाओं के लिए है जो गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन कर रही हैं या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से हैं।     आवासकीउपलब्धता:     लाडली बहना आवास योजना के तहत लाभार्थियों को पक्के मकान प्रदान किए जाएंगे।     मकानों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ जैसे पानी, बिजली और शौचालय इत्यादि उपलब्ध होंगे।     वित्तीयसहायता:     केंद्र और राज्य सरकार मिलकर योजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेंगी।     योजना के लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए धनराशि चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाएगी।     समुदायऔरसामाजिकसशक्तिकरण:     इस योजना का एक उद्देश्य समुदाय और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर  महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकें।     पारदर्शिताऔरनिगरानी:     लाडली बहना आवास योजना की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।     लाभार्थियों और योजनाओं की कड़ी निगरानी के लिए नियमित समीक्षा की जाएगी। Ladli Behna Awas Yojana Apply कैसे करें? यदि आप भी इस लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है और आपके पास कच्चा मकान है तो आप लाड़ली बहना आवास योजना के … Read more

मनोज मित्रा का निधन, बंगाली एक्टर को सांस लेने में हो रही थी परेशानी

फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दूखी करने वाली खबर आ रही है. इंडस्ट्री के फेमस एक्टर मनोज मित्रा का निधन हो गया है. वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. मनोज मित्रा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. उनका सोडियम और पोटेशियम भी ठीक नहीं था. जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने भी उनकी हालत काफी नाजुक बताई थी. जिसके बाद अब मनोज मित्रा ने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. मनोज मित्रा ने बंगाली सिनेमा को शानदार फिल्में दिया है. लोग उनकी एक्टिंग के दिवाने थे. तपन सिन्हा की ‘बंछारामर बागान’ घरे बाइरे और गणशत्रु जैसी कई नामी फिल्मों में उन्होंने काम किया है. मनोज मित्रा एक्टर के साथ करते थे थिएटर बता दें कि मनोज मित्रा एक सुपरहिट बंगाली एक्टर और एक फेमस थिएटर आर्टिस्ट भी थे. उनके जाने से उनके फैंस सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं. एक यूजर ने मनोज मित्रा के लिए लिखा, “सर आपका जाना इंडस्ट्री के लिए क्षति है.” दूसरे ने लिखा, “आपकी एक्टिंग और आपकी फिल्में सदाबहार रहेंगी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, भावपूर्ण श्रद्धांजलि.”

कैबिनेट बैठक :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के भारत की तर्ज पर 2047 का मध्य प्रदेश का विजन बनाया जाएगा

भोपाल मप्र सरकार की मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में सीएम डॉ. यादव ने मंत्रियों से कहा कि वे जिलों के अधिक से अधिक दौरे करें और गुड गवर्नेंस के लिए काम करें। आम आदमी तक सरकार की पहुंच हो, इसके लिए सभी फोकस करें। एमपी स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 2047 में विकसित भारत बनाने की कल्पना को साकार करने के लिए मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में एक कदम आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। मध्यप्रदेश 2047 में कैसा होगा, इसके लिए विजन डॉक्यूमेंट बनाकर पूरी तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि विजन डॉक्यूमेंट को पीएम नरेन्द्र मोदी की मंशा के मुताबिक तैयार किया जाए। कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कैबिनेट में विकसित भारत 2047 को लेकर चर्चा हुई है। एमपी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के सपने पर काम सरकार कर रही है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है, जो विजन डॉक्यूमेंट बनाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नवाचार और आधुनिक तकनीकी के इस्तेमाल में एमपी आगे बढ़े, इसके लिए सबको मिलकर काम करना है। विजन डॉक्यूमेंट की समीक्षा मंत्री करें। जब कैबिनेट में आए तो समग्र बातें शामिल हों। सीएम यादव ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट में पीएम मोदी के सपनों का मध्यप्रदेश दिखाई देना चाहिए। मोहन कैबिनेट बैठक के प्रमुख फैसले     प्रदेश में 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाएगा। इसके आधार पर ही उनकी पेंशन का निर्धारण भी होगा।     नर्मदापुरम के बाबई मोहासा में नवकरणीय ऊर्जा के लिए भूमि की आवंटित करने का निर्णय लिया गया।बाबई में पहले से एमपी सरकार सोलर पावर के लिए काम कर रही है, लगभग 214 एकड़ भूमि सरकार पहले भी दे चुकी थी, लेकिन मांग को देखते हुए सरकार ने 311.44 एकड़ भूमी और देने का प्रस्‍ताव कैबिनेट में पास किया है।       मुरैना में बनेगा सोलर एनर्जी स्टोरेज का प्लांट।     भोपाल के भंवरी में अतिरिक्त भूमि की आवंटित।     15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर धार और शहडोल में होंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे।     भौरी में नवकरणीय ऊर्जा के लिए 21.4 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है।     आवास योजना के तहत सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1.5 लाख रुपये और शहरी क्षेत्रों में 2.5 लाख रुपये का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया जाए।     सीएम डॉ यादव ने मंत्रियों से कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाए, जिससे आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक समान रूप से पहुंचे। वे जिलों के अधिक से अधिक दौरे करें और गुड गवर्नेंस के लिए काम करें।     मुरैना में सोलर पावर स्टोरेज कैपेसिटी डेवलप की जाएगी।     नर्मदापुरम जिले के बाबई मे सोलर एनर्जी के लिए 214 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है।     अब और 311.44 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है।     इसके अलावा भोपाल जिले के भौंरी में भी सोलर एनर्जी के लिए 21.494 हेक्टेयर जमीन आरक्षित की गई है।     रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के पहले यह तैयारी की गई है। इसका भूमि पूजन सात दिसंबर को हो सकता है। पीएम आवास को मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने देश में तीन करोड़ नए आवास बनाने का फैसला किया है। इसमें एमपी को भी टारगेट मिला है। मंत्री उदय प्रताप ने बताया कि आज की कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा हुई है। एमपी में आने वाले समय में पीएम आवास योजना के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण इलाकों में समान काम किया जाएगा। इसमें स्वयं की भूमि पर मकान बनाने वालों को शहरी इलाकों में करीब ढाई लाख रुपए और ग्रामीण इलाकों में डेढ़ लाख रुपए सरकार की ओर से दिए जाएंगे। गांवों में 3.50 लाख आवास बनेंगे पीएम आवास योजना 2.0 में एमपी के लिए ग्रामीण इलाकों में शुरुआती दौर में 3.50 लाख आवास बनाने का टारगेट दिया गया है। इसे कैबिनेट में मंजूरी मिली है। हालांकि पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अफसरों का कहना है कि एमपी के गांवों में 15 लाख ग्रामीणों को आवास चाहिए। पहले चरण में जो मंजूरी मिली है, उसके बाद अब आगामी स्टेज के लिए और टारगेट भेजे जाएंगे।

तुलसी-शालिग्राम विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी सम्मिलित हुए

भोपाल  देवउठनी ग्यारस के शुभ उपलक्ष्य में बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने युवा सदन कार्यालय पर तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन कराया। इस तुलसी-शालिग्राम विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी सम्मिलित हुए। उन्होंने तुलसी पूजन कर सभी को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दी। तुलसी विवाह के लिए युवा सदन कार्यालय को विवाह स्थल की तरह सजाया गया, जहां हुजूर सहित भोपाल के सैकड़ों लोग सम्मिलित होकर तुलसी-शालिग्राम विवाह के साक्षी बने। सीएम ने की रामेश्वर शर्मा की तारीफ, बताया समाज का गौरव मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि – आज का दिन हम सभी सनातनियों के लिए गौरव का दिन है। ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन देवोत्थान एकादशी पर भगवान श्रीहरि विष्णु जी नींद से जागकर संसार की व्यवस्था का कार्यभार भगवान शिव से अपने हाथों में लेते हैं। इसलिए आज के दिन को हरिहर मिलन के दिन के रूप में भी मनाया जाता है। इसलिए मैं इस शुभ घड़ी में सभी प्रदेश और देशवासियों को देवोत्थान एकदशी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि – मेरे मित्र पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को बधाई, जिन्होंने तुलसी विवाह का इतना सुंदर आयोजन कराया और मुझे इसमें आमंत्रित कर तुलसी विवाह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रामेश्वर शर्मा हमारे सनातन धर्म के ध्वजवाहक हैं, ये राजधानी में हमारे सनातन धर्म के सभी आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हैं। मैं इसके लिए इन्हें बधाई देता हूं। रामेश्वर जी हमारे समाज के गौरव हैं। उपचुनाव पर बोले सीएम सीएम डॉ मोहन ने कहा कि ये हमारा परंपरागत त्योहार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनानी यज्ञ चल रहा है। ये मिलन का त्योहार है। वहीं एमपी उपचुनाव को लेकर कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार कदम से कदम मिलाकर चल रही है। सरकार विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि उपचुनाव में हमारे दोनों प्रत्याशी को विजयी बनाएं। देवों के जागने के साथ मांगलिक कार्यों का शुभारंभ वहीं आयोजन को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – यह सनातन धर्म की महानता है। जहां हर पर्व लोक में खुशियों का संचार करता है। आज देवउठनी ग्यारस है, सभी देवों को हम सेवक निंद्रा से जगाते हैं। देवों के जागने के साथ ही आज से सभी मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। हम इन्हीं देवों को साक्षी मानकर, इन्हीं की आराधना कर के अपने जीवन के शुभ उपलक्ष्यों की शुरुआत करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी देवउठनी ग्यारस की शुभकामनाएं  हिंदू मान्यतानुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक भगवान विष्णु योग-निद्रा में रहते हैं, जिसे ‘चतुर्मास’ कहा जाता है। इस अवधि के दौरान विवाह, शुभ कार्यों और मांगलिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहता है। देवउठनी ग्यारस पर भगवान विष्णु के जागने के साथ ही सभी शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। आज देवउठनी ग्यारस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी को शुभकामनाएँ दी है। वे विधायक रामेश्वर शर्मा के निवास पर तुलसी-शालिग्राम के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आज से बाद शादी-ब्याह, गृह-प्रवेश और अन्य सभी शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील इसी के साथ मुख्यमंत्री ने विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीटों पर भारी संख्या में मतदान की अपील की है। उन्होंने जनता से आह्नान किया कि वे बीजेपी को वोट करें। बता दें कि  दोनों सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। बुधनी में बीजेपी के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच सीधी टक्कर है। इस सीट से कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच। बुधनी विधानसभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गढ़ माना जाता है, इसलिए कांग्रेस के लिए यहां कड़ी चुनौती है। वहीं, विजयपुर में बीजेपी ने वन मंत्री रामनिवास रावत को उम्मीदवार बनाया है, जो कुछ समय पहले कांग्रेस से बीजेपी में आए थे। रावत के कांग्रेस छोड़ने के कारण ही यह सीट खाली हुई है, क्योंकि वे इसी सीट से कांग्रेस के विधायक थे। उनके सामने कांग्रेस की ओर से मुकेश मल्होत्रा चुनावी मैदान में हैं।  

ऑनलाइन फूड डिलीवरी में बड़ी लापरवाही,डिलीवरी में धारदार ब्लेड निकली

बड़वानी  ऑनलाइन फूड डिलीवरी के मामलों में अब तक आपने कीड़े-मकोड़े निकलने की घटनाएं ही सुनी होंगी, लेकिन तब क्या हो जब आपके खाने के पार्सल में धारदार ब्लेड निकल आए। जी हां! मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में एक होटल के पार्सल में शेविंग ब्लेड निकलने से हड़कंप मच गया है। अस्पताल में मंगाया था पार्सल दरअसल, कृषि उपज मंडी सेंधवा में कार्यरत कर्मचारी कल्पना गोयल ने पत्रकारों को बताया कि आज उन्होंने राजकमल होटल से दो पार्सल बुलवाए थे। उन्होंने बताया कि उनकी मां बीमार है और उन्हें देखने परिवार के अन्य सदस्य भी आए थे। इसलिए अस्पताल में ही दो पार्सल बुलवाए गए थे। एक पार्सल का खाना खाकर दूसरा खोला तो… उन्होंने आरोप लगाया कि एक पार्सल का भोजन समाप्त करने के बाद जब दूसरा पार्सल खोला गया तो चावल के डब्बे में शेविंग ब्लेड निकली। यह देखकर सभी घबरा गए और उन्होंने आगे का भोजन नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि होटलों में सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता और इतनी खतरनाक चीज जानलेवा हो सकती थी। उन्होंने कहा कि अभी तक तो कीड़े मकोड़े ही निकल रहे थे। अब ये सब चीजें निकलने लगी हैं। होटल संचालक ने पेश की सफाई उधर इस पूरे मामले में होटल संचालक ने अपनी सफाई पेश की है। भोजनालय के संचालक योगेश जोशी ने बताया कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि यह घटना कैसे हुई है। उन्होंने कहा कि चावल रखने का कंटेनर काफी छोटा था और चावल हाथ से ही भरे जाते थे। यदि ब्लेड होता तो यह रखने वाले के हाथ में भी लग जाता। फिर भी उन्होंने घटना पर खेद प्रकट किया है। फिलहाल मंडी कर्मचारी ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। हालांकि उन्होंने कहीं शिकायत नहीं की है।

मुस्लिम कानून के तहत, ससुर को अपने मृत बेटे की विधवा को गुजारा भत्ता देने की जरूरत नहीं – हाईकोर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक ससुर की याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है और बड़ी टिप्पणी की है. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर पीठ ने दोहराया है कि मुस्लिम कानून के तहत, ससुर को अपने मृत बेटे की विधवा को वित्तीय सहायता करने की जरूरत नहीं है. ऐसा करते हुए हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और सत्र अदालतों के आदेशों को रद्द कर दिया, जिसमें याचिकाकर्ता ससुर को उसकी मृत्यु के बाद अपनी बहू को मासिक गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया गया था. शिवपुरी की अदालत ने ससुर के खिलाफ दिया था फैसला दरअसल, शिवपुरी की एक अदालत ने आदेश दिया था कि ससुर अपनी विधवा बहू को हर महीने 3000 रुपये का गुजारा भत्ता देंगे. पूरा मामला शरीफ बनाम इशरत बानो का है. इशरत की शादी साल 2011 में 14 जून को हुई थी. साल 2015 में 30 जून को शरीफ की मौत हो गई. इसके बाद इशरत ने अपने ससुर बशीर खान के खिलाफ शिवपुरी की मजिस्ट्रेट कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया. बहू ने मांगे थे 40 हजार रुपए प्रतिमाह इशरत ने अपने ससुर से 40 हजार रुपये हर महीने गुजारा भत्ता देने की मांग की थी. साल 2021 में 9 फरवरी को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अपने फैसले में बशीर खान को अपनी विधवा बहू को 3,000 रुपये हर महीने देने को कहा. इसके बाद बशीर खान ने एडीजे कोर्ट में अपील की, जहां 2022 में 21 जनवरी को निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा गया. इसके बशीर खान हाईकोर्ट पहुंचे. बशीर के वकील अक्षत जैन ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के मुताबिक एक पिता को अपने बेटे की विधवा को भरण-पोषण देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है. क्या कहता है हिंदू मैरिज एक्ट हालांकि हिंदू मैरिज एक्ट में यह कानून ठीक उलटा है. एक्ट के तहत विधवा बहू अपने ससुर से भरण-पोषण का दावा कर सकती है. लेकिन इसके लिए कुछ शर्त भी हैं. जैसे कि विधवा बहू अपनी कमाई या संपत्ति से अपना भरण-पोषण ना कर पाती हो. विधवा बहू के पास कोई संपत्ति ना हो. विधवा बहू के पति, पिता या माता की संपत्ति हो. विधवा बहू का कोई बेटा या बेटी हो. हिंदू महिला को दूसरी शादी के बाद भी संपत्ति का हक इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुताबिक अगर विधवा बहू अपने ससुराल में नहीं रहती है तो भी वह ससुर से भरण-पोषण का दावा कर सकती है. इसके अलावा आपको बता दें कि हिंदू विधवा महिला यदि दूसरी शादी भी कर लेती है तो उसका अपने पहले पति की संपत्ति का पूरा अधिकार होगा. कर्नाटक हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया था. कोर्ट का कहना था कि अगर कोई विधवा महिला दोबारा शादी करती है तो अपने मृत पति के संपत्ति से उसका हक खत्म नहीं होगा.

फराह खान पहुंचीं अंकिता लोखंडे के ससुराल, सासु मां ने बयां की अपनी चाहत

मुंबई फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब पर खूब चर्चा में हैं। वो अक्सर किसी न किसी यूट्यूबर के घर पहुंचा करती हैं और वहां से उनके खाने-पीने की रेसिपी शेयर किया करती हैं। हालांकि, खाने-पीने के नाम पर ये सिलेब्रिटीज की लाइफ से जुड़ी खट्टी-मीठी बातें ही शेयर किया करती हैं। इस बार फराह अंकिता लोखंडे के ससुराल पहुंचीं, जहां विक्की जैन की मां ने उनका जोकरदार स्वागत किया। इसी वीडियो में फराह ने अंकिता की ससासु मां से एक सवाल किया, जिसका जवाब सुनकर लोगों ने माथा पकड़ लिया। ‘कोई हमसे पूछे न कि आप अंकिता से क्या चाहती हो। तो हरी-भरी घूमती रहो विक्की के चारों ओर।’ इसपर फराह खान ने कहा- बस, विक्की के चारों ओर और विक्की न घूमे उसके चारों ओर! खाना छोड़कर बीच में उठ गईं अंकिता लोखंडे इसपर विक्की ने कहा, ‘ये तो ऑप्शन ही नहीं है, मतलब यहां तो ऑप्शन है ही नहीं। रहना ही यही है।’ इसके तुरंत बाद अंकिता खाने की प्लेट छोड़कर खड़ी हो जाती हैं और कहती हैं- मेरे दांतों में कुछ फंस गया है मैं देखकर आती हूं। लोगों ने कहा- आंटी जी रियल वैम्प इस वीडियो पर लोगों ने खूब सारे कॉमेंट भी किए हैं। एक ने कहा- अंकिता इन लोगों को इतना प्यार करती हैं और ये लोग…। एक और ने कहा- आंटी जी रियल वैम्प। वहीं कुछ ने सवाल किया है- ये प्रेग्नेंट हैं क्या? वहीं काफी लोगों को ये बातें शॉकिंग लग रही हैं। ‘बिग बॉस’ की वजह से रिश्ता और हुआ मजबूत इस वीडियो में फराह खान आगे कहती हैं- अभी अंकिता चली गई, अब सच बताओ। ये सुनते ही सभी ठहाके मारकर हंस पड़े। इसी दौरान फराह ने उनसे पूछा कि आपलोग ‘बिग बॉस’ में गए थे,क्या इसे लेकर खुश हैं? इसपर अंकिता ने कहा- हां, हम खुश हैं। फराह ने पूछा कि क्या इसने आपलोगों के रिश्ते को और मजबूत बनाया है? जिसे सुनकर दोनों ने कहा- हां, ये झेल जाओ तो अब तो हर चीज बहुत छोटी लगती है। ‘मैंने दोनों मम्मियों को सामने बैठे देखा तो मैं फूटकर रो पड़ा’ इसी बीच अंकिता कहती हैं- होगी प्यार की जीत। विक्की ने कहा, ‘कभी मां ने मुझे रोते देखा नहीं। मैं कभी लाइफ में रोया ही नहीं। मम्मी को मैंने देखा रोते हुए, भाई वाले एपिसोड चल रहा था तो मुझे पहली बार डांट पड़ी। वर्ना उन्होंने (सलमान) हमेशा ही मेरी तारीफ की है। छठे वीक में उन्होंने मुझे सुनाया और ऑलरेडी मैं उस ज़ोन में था और जब मैंने दोनों मम्मियों को सामने बैठे देखा तो मैं फूटकर रो पड़ा।’ विक्की ने कहा- अब बिग बॉस में जाने की हिम्मत नहीं इसपर अंकिता ने कहा- मम्मी को लगा कि ये मेरी वजह से रो रहा है। विक्की ने कहा- अब जाने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अब जब देखता हूं न बिग बॉस और वही घर, वही रूम तो लगता है नहीं भई, हम अब नहीं जा सकते। एक बार का है वो लाइफ का।’

मनोज बाजपेयी की उत्तराखंड की जमीन पर कसेगा कानूनी श‍िकंजा

मुंबई बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी सुर्खियों में छा गए हैं। उन्होंने उत्तराखंड में जो करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी थी, वह राज्य के भू-कानून के मानकों के मुताबिक नहीं, जिस कारण अब सरकार कोई सख्त कदम उठा सकती है। बताया जा रहा है कि वहां की जमीन पर बाहरी लोगों का कब्जा न हो, इसके लिए राज्य सरकार कोई कानून बनाने के बारे में भी सोच रही है। दरअसल, साल 2021 में मनोज बाजपेयी ने लमगड़ा ब्लॉग में जमीन खरीदी थी, जिसकी कीमत करोड़ों में थी। लेकिन अब उसकी जांच हुई तो पता चला है कि वह भू-कानून से बाहर है। अब जिला प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह का एक्शन लेने से पहले कोर्ट और सरकार की इजाजत लेना जरूरी होगा। खबर ये भी है कि उत्तराखंड सरकार पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एक्टर ने जो जमीन ली है, जितने एरिया में उनका मालिकाना हक है, वह जमीन के नियमों का पालन कर रहे है या नहीं। मनोज बाजपेयी ने क्यों खरीदी थी जमीन? बता दें कि ‘फैमिली मैन’ एक्टर ने 2021 में मेडिटेशन और योग सेंटर के डेवलेपमेंट के लिए कपकोट में करीब 2,160 वर्ग फीट की जमीन खरीदी थी। लेकिन लोकल लोगों का कहना है कि तीन साल बीत गए हैं लेकिन अब तक इस जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है। यह जस की तस पड़ी हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने 27 सितंबर को आदेश जारी कर कहा था कि बाहरी लोग निकाय क्षेत्र में 250 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन बिना इजाज के नहीं खरीद सकेंगे। इस पर बैन लगाया जाएगा। मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म और वेब सीरीज बता दें कि मनोज बाजयेपी जल्द ही ‘फैमिली मैन 3’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह शेखर कपूर के साथ फिल्म ‘मासूम’ की शूटिंग करेंगे। उनके साथ शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह भी होंगे। आखिरी बार उन्हें ‘जोरम’ और ‘भैया जी’ में देखा गया था। उनकी वेब सीरीज ‘किलर सूप’ भी इसी साल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। और ‘साइलेंस 2’ जी5 पर आई थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet