LATEST NEWS

राष्ट्रवादी ठेंगड़ी के श्रमिक-कृषक वर्ग के उत्थान के प्रयास अनुकरणीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच एवं भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर नमन किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि राष्ट्र पुनर्निर्माण में ठेंगड़ी का क्रांतिकारी योगदान अविस्मरणीय हैं। देश के वंचित, श्रमिक-कृषक वर्ग के उत्थान और कल्याण के उनके प्रयास अनुकरणीय हैं।

उद्योगों के साथ रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए लगातार जारी है प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के संतुलित औद्योगिक विकास और रोजगार संवर्धन के लिए संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और प्रदेश के बाहर महानगरों में निवेश के लिये हुए रोड-शो से देशभर से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। फरवरी 2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट तक यह क्रम जारी रहेगा। आगामी 7 दिसम्बर को नर्मदापुरम में संभाग स्तरीय इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होगी, जिसमें निवेशकों को नर्मदापुरम क्षेत्र की संभावनाओं से जोड़ते हुए, प्रदेश की आर्थिक बेहतरी के लिए गतिविधियां प्रस्तावित हैं। कॉन्क्लेव में सभी सेक्टर्स के उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है, जिससे आईटी, हेल्थ, एजुकेशन, टूरिज्म, भारी उद्योग, एमएसएमई, लघु कुटीर उद्योग सहित सभी प्रकार के उद्योग धंधों के माध्यम से राज्य के लोगों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकें। राज्य सरकार के इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिये इसी माह हम विदेश भी जाने वाले हैं। जहाँ विदेशी उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने के लिये राज्य सरकार की नीतियों और यहाँ के औद्योगिक वातावरण से अवगत करा कर आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रदेश में बेहतर आर्थिक वातावरण बने, लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें, युवाओं को अपनी बौद्धिक क्षमता के अनुरूप स्थानीय स्तर पर काम मिलें, उन्हें रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास से मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही। निवेशकों के लिये उद्योग मित्र नीतियाँ मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि सरकार ने उद्योग क्षेत्र के लिये वर्ष 2024-25 में 4 हजार 190 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है। औद्योगिक निवेश को प्रोत्सहन देने के लिये प्रदेश में सिंगल विंडो सिस्टम, निवेश प्रोत्सहन और कस्टमाइज पैकेज जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। नये निवेशकों को उद्योग मित्र नीतियों के साथ सरल और सुगम निवेश प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश के प्रत्येक जिले में इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। कई जिलों में शुरू भी हो चुके हैं। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये इन सेंटर में जिला कलेक्टर्स को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन के लिये पिछले 8 माह में जो प्रयास हुए, उसमें उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव एवं मुंबई, कोयंबटूर, बैंगलुरू और कोलकाता में हुए रोड-शो के साथ हुए इंटरेक्टिव सेशन के काफी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इनमें विभिन्न सेक्टर्स में 2 लाख 76 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 3 लाख 28 हजार 670 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाएगा। इस वर्ष 7-8 फरवरी 2025 को भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा। निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है म.प्र. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश न सिर्फ औद्योगिक हब बन रहा है बल्कि हर क्षेत्र में उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त कर रहा है। प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, उद्योग अनुकूल नीतियों और मजबूत अधोसंरचना से मध्यप्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है।

वार्ड39 व जैतपुर उचित मूल्य दुकान से हितग्राही परेशान

सिंगरौली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 39 तथा जैतपुर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन लाल बाबू शाह द्वारा किया जाता है। लम्बे समय से दो जगह दुकान संचालित करने के कारण राषन वितरण में घोर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। हितग्राहियों ने बताया कि कोटेदार द्वारा अंगुठा लगाने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता है। जब राशन भी दिया जाता है तो वह पूरा नहीं दिया जाता है। कोटेदार की मनमानी का यह आलम है कि महीने में अधिकांष दिन राषन की दुकान नहीं खुलती है। महीने में एक दो दिन दुकान खुलती भी है तो भारी भीड़ के बीच मात्र कुछ लोगों का अंगुठा लगवा लिया जाता और राषन बाद में देने की बात कहकर उन्हें वहां से हटा दिया जाता है। हितग्राहियों ने बताया कि कई बार अंगुठा लगने के बावजूद उन्हें राशन नहीं मिल पाता। हितग्राहियों ने कोटेदार के  उक्त कृत्यों की जांच करने की मांग की है।

एमएसपी पर धान, ज्वार एवं बाजरा की उपार्जन नीति जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल. खरीफ विपणन वर्ष 2024- 25 में केंद्र सरकार द्वारा समय – समय पर घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर औसत अच्छी गुणवत्ता की धान, ज्वार एवं बाजरा का उपार्जन किसानों से किया जाएगा। राज्य शासन ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा की उपार्जन नीति घोषित कर दी है। समर्थन मूल्य पर ज्वार एवं बाजरा की 22 नवम्बर और धान की खरीदी 2 दिसम्बर से की जायेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स, नागरिक आपूर्ति निगम तथा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि उपार्जन नीति का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराएं, जिससे किसानों को लाभ पहुंचाने की सरकार की मंशा पूरी हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर उपार्जन कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि निर्धारित अवधि में उपार्जन किया जाएगा। उपार्जन मात्रा का निर्धारण विगत तीन वर्षों में धान, ज्वार एवं बाजरा की उपार्जन मात्रा में औसत वृद्धि तथा बोए गए रकबे के आधार पर किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज़ कार्पोरेशन नोडल एजेंसी होगी। इसके अलावा विभाग द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की अन्य एजेन्सी अथवा उनके द्वारा अधिकृत संस्था को भी उपार्जन एजेन्सी घोषित किया जा सकेगा। जबकि उपार्जित खाद्यान्न के भण्डारण एवं रखरखाव के लिए मध्यप्रदेश वेअरहाऊसिंग एवं लाजिस्टिक कार्पोरेशन नोडल राज्य समन्वयक एजेन्सी होगी। किसानों की सुविधा अनुसार होगा उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण मंत्री राजपूत ने बताया कि उपार्जन केन्द्र के स्थान का निर्धारण किसानों की सुविधा अनुसार किया जाएगा। उपार्जन केन्द्र प्राथमिकता से गोदाम/केप परिसर में स्थापित किए जाएंगे। गोदाम/केप उपलब्ध न होने पर समिति एवं अन्य स्तर पर उपार्जन केन्द्र स्थापित किए जा सकेंगे। जिले में उपार्जन केन्द्रों की संख्या का निर्धारण किसान पंजीयन, पंजीयन में दर्ज बोया गया रकबा एवं विगत वर्ष निर्धारित उपार्जन केन्द्रों के आधार पर राज्य उपार्जन समिति द्वारा किया जाएगा। यह होंगी उपार्जन करने वाली संस्थाएँ उपार्जन कार्य सहकारी समितियां, बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाएँ, ब्लाक स्तरीय विपणन सहकारी संस्थाएँ, जिला थोक उपभोक्ता भण्डार, महिला स्व-सहायता समूह एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन, उपार्जन कार्य करने के लिए सहमति देने वाली अन्य संस्थाओं को दिया जा सकेगा। संस्थाओं की पात्रता का निर्धारण विभाग द्वारा किया जाएगा। बारदाना व्यवस्था समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिये 46 प्रतिशत पुराने और 54 प्रतिशत नवीन जूट बारदाने उपयोग किये जायेंगे। बारदानों की व्यवस्था उपार्जन एजेंसी द्वारा की जायेगी। ज्वार एवं बाजरे का उपार्जन नवीन जूट बारदानों में किया जायेगा। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा धान, ज्वार एवं बाजरा के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिये निर्धारित यूनिफार्म स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार एवं समय-समय पर इसमें दी गई शिथिलता के अनुसार उपार्जन किया जायेगा। गुणवत्ता परीक्षण का दायित्व उपार्जन केन्द्र में उपार्जन करने वाली संस्था और भण्डारण स्थल पर उपार्जन एजेंसी का होगा। कृषि उपज मण्डियों में एफएक्यू मानक की धान, ज्वार एवं बाजरा की खरीदी समर्थन मूल्य से कम पर क्रय नहीं किया जायेगा। नॉन एफएक्यू उपज का सैम्पल कृषि उपज मण्डी द्वारा संधारित किया जायेगा। किसान पंजीयन में दर्ज फसल के रकबे एवं राजस्व विभाग द्वारा तहसीलवार निर्धारित उत्पादकता के आधार पर कृषक द्वारा खाद्यान्न की विक्रय योग्य अधिकतम मात्रा का निर्धारण किया जायेगा। कृषक द्वारा उपज बेचने के लिये उपार्जन केन्द्र एवं विक्रय दिनांक के चयन के लिये www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग करानी होगी। उपार्जित खाद्यान्न का उपार्जन केन्द्र से गोदाम तक परिवहन का दायित्व उपार्जन एजेंसी का और धान को उपार्जन केन्द्र/गोदाम से सीधे मिलर्स तक परिवहन का दायित्व मिलर्स का होगा।  

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के लिए उनकी सहेलियां अहम

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक सच्ची दोस्त हैं और उनका मानना है कि चाहे परिस्थिति कुछ भी हो लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड्स (सहेलियां) लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सभी गर्ल फ्रेंड्स के साथ एक ग्रुप फोटो शेयर की। ये प्री वेडिंग फंक्शन का है क्योंकि इसको उन्होंने ब्राइडी हैशटैग दिया है। फोटो में, एक्ट्रेस काले रंग की फिटेड ड्रेस पहने हुए हैं। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया है और नो मेकअप लुक में काफी आकर्षक लग रही हैं। उन्होंने छोटे से कैप्शन में बड़ी बात कह दी है। मतलब स्पष्ट है कि समय कैसा भी हो लेकिन दोस्त हर दौर में साथ रहते हैं। कैप्शन के लिए, एक्ट्रेस ने लिखा, “सबसे बुरा तो बुरा होता है… मेरी गर्लफ्रेंड्स सबसे पहले आती है।” इसके बैकग्राउंड में फिल्म याराना (1981) का तेरे जैसा यार कहां गाना अटैच किया है। सोशल सर्कल में काफी एक्टिव अनन्या ने पिछले हफ्ते अपनी मां भावना पांडे का 21 साल पुराना भारतीय आउटफिट पहना था जिसे दिवंगत डिजाइनर रोहित बल ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस ने यह आउटफिट अपनी दोस्त दीया श्रॉफ की शादी के अवसर पर पहना था और कैप्शन में एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था। उन्होंने लिखा, “ दुल्हन दिया श्रॉफ… अपनी बहन की शादी को लेकर उत्साहित हूं लेकिन उसके जाने का गम भी है.. हालांकि एक भाई मिलने से काफी खुश भी हूं। मैंने रोहित बल का 21 साल पहले मेरी मां के लिए डिजाइन किया सूट पहना है। गुड्डा तुम हमेशा रहोगे।’’ (रोहित को प्यार से लोग गुड्डा बुलाते थे।) 7 नवंबर को, अनन्या आगामी रोमांटिक फिल्म “चांद मेरा दिल” में लक्ष्य लालवानी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। जिन्होंने “किल” से अपनी फिल्मी शुरुआत की थी। उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आगामी फिल्म के कई पोस्टर शेयर किए, जिससे संकेत मिलता है कि फिल्म पूरी तरह से “प्यार” के बारे में है। दोनों ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है… विवेक सोनी द्वारा निर्देशित चांद मेरा दिल। 2025 में सिनेमाघरों में आ रही है।” 2025 में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है।  

फैमिली संग छुट्टियां मना रहीं बिपाशा, तस्वीरें शेयर कर लिखा ‘माई वाइब’

मुंबई, फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और सफल अभिनेत्री बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अभिनेत्री अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर संग बिताए खूबसूरत लम्हों से फैंस और फॉलोअर्स को रूबरू कराती रहती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने परिवार संग बिताए पलों को साझा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ताजी तस्वीरें शेयर कर “राज” अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा “माई वाइब” (मेरी विशिष्ट भावना)। तस्वीरों में अभिनेत्री खुश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री लेपर्ड प्रिंट वन पीस पोशाक में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। वन पीस के साथ अभिनेत्री धूप का चश्मा भी लगाए हैं और समंदर के किनारे पोज देती देखी जा सकती हैं। वहीं, बिपाशा ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ लाडली देवी और पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। बिटिया को पापा करण गोद में लिए हुए हैं और बिपाशा साथ में हंसती नजर आ रही हैं। शेयर किए गए वीडियो में से एक में वह पानी के किनारे तो कभी रेत पर चलती नजर आ रही हैं। बिपाशा अपने फैंस के साथ अक्सर जिंदगी के हसीन पल शेयर करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने करण के साथ पोज देते हुए कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे उन्होंने “माइन” (मेरा) कैप्शन के साथ सजाया था। अभिनेत्री ने मां को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरों के साथ भावनात्मक कैप्शन दिया। इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कर “राज” अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “यह मिलियन-वॉट की स्माइल…, मां आप बहुत सुंदर और बच्ची जैसी हैं। देवी के शब्दों में “हैप्पी बर्थडे यंग लेडी। किसी भी हीरे से ज्यादा चमकती रहो मां। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।” बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनकी मां नातिन देवी के साथ जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। इसमें वह प्यारा सा डांस करती और उसे चूमती, बात करती नजर आ रही हैं। बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत एक फैशन मॉडल के रूप में की। उन्होंने 2001 में ‘अजनबी’ से एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद उनकी अगली हॉरर फिल्म ‘राज’ आई, जिसे लेकर उनकी जमकर तारीफ की गई। बिपाशा ने साल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की और 2022 में उनकी बेटा ‘देवी’ का जन्म हुआ।  

सिंहपुर में वर्षों पुराने काली मंदिर के पास खुदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा

शहडोल शहडोल जिले के सिंहपुर क्षेत्र के ग्राम बमुरा में वर्षों पुराने काली मंदिर के पास खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा मिलने से गांव में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी को सपना आया था की मंदिर के समीप भगवान की प्रतिमा मौजूद है जिसे खुद निकाल लिया जाए। सिंहपुर क्षेत्र के ग्राम बमुरा में वर्षों पुराने काली मंदिर के समीप खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा निकली है। भगवान की प्रतिमा निकलने की खबर जैसे ही गांव व आसपास के लोगों को लगी तो दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर में पूजा पाठ के साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन शुरू हो गया। बमुरा निवासी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि कुछ दिनों पहले मंदिर के पुजारी छोटेलाल कोल को सपना आया था, जिसमें मंदिर के समीप भगवान की प्रतिमा होना देखा गया था। इसके पहले भी गांव के लोगों को सपने में मंदिर के पास जमीन के अंदर प्रतिमा होना देखा गया था। जब मंदिर के पुजारी को यह सपना आया तो उन्होंने अकेले ही खुदाई शुरू की तो भगवान विष्णु की प्रतिमा निकली। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा को मंदिर के सामने परिसर में रखकर पूजा पाठ किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक दशक पहले मंदिर में एक संत आए थे, उन्होंने भी मंदिर के आसपास जमीन में भगवान की प्रतिमा होना बताया था। गांव में स्थित काली मंदिर में लोगों की काफी आस्था है। लोग दूर दराज से यहां पहुंचते हैं और दर्शन लाभ उठाते हैं।

विधु विनोद चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन को 10 मिनट लेट होने पर लगाई थी फटकार

मुंबई मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ‘कल्कि 2898 AD’ के रुप में एक हजार करोड़ी फिल्म दी, और वह पांच दशक से भी लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में शायद ही कभी ऐसी कोई गलती की होगी, जब उन्हें डांट पड़ी होगी। वह फिल्म के सेट पर भी समय से पहुंचते थे। लेकिन एक बार फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा उन पर सरेआम बरस गए और सजा दे दी। वजह यह थी कि अमिताभ बच्चन सेट पर 10 मिनट लेट आए थे। यह फिल्म ‘एकलव्य’ का किस्सा है, जिसे विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। हाल ही ‘कौन बनेगा करोड़पति 16′ में विक्रांत मैसी IPS मनोज कुमार शर्मा के साथ पहुंचे थे। विक्रांत ने विधु विनोद की फिल्म ’12वीं फेल’ में मनोज कुमार शर्मा का रोल प्ले किया था। अमिताभ ने विक्रांत मैसी को विधु विनोद चोपड़ा संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। अमिताभ ने बताया क्या हुआ था अमिताभ ने कहा कि विधु एक टफ टास्क मास्टर थे और उन्हें डांटा भी था। अमिताभ बच्चन ने बताया, ‘एक बार हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और रात बहुत हो गई। हमने लगभग 3 बजे पैकअप किया। पैकअप करने के बाद उन्होंने मुझे अगले दिन सुबह 6 बजे सेट पर आने के लिए कहा।’ 10 मिनट पहुंचे लेट तो पड़ी थी फटकार अमिताभ ने आगे कहा, ‘मुझे आश्चर्य हुआ और मैंने उनसे कहा, ‘क्या तुम पागल हो? इतनी देर रात पैकअप के बाद तुम चाहते हो कि मैं सुबह जल्दी आ जाऊं? लेकिन मैं फिर भी अगली सुबह 6:10 बजे सेट पर पहुंच गया। उन्होंने पूरे क्रू के सामने मुझे डांटा और कहा कि आप 10 मिनट लेट हैं।’

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2’ के हाल ही के एपिसोड में सुधा मूर्ति पति नारायण मूर्ति के साथ पहुंची

नई दिल्ली ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2’ के हाल ही के एपिसोड में सुधा मूर्ति पति नारायण मूर्ति के साथ पहुंची थीं। यहां सुधा और नारायण मूर्ति ने जहां अपनी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से शेयर किए। पर इसी बीच सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा की क्लास भी लगा दी क्योंकि कॉमेडियन ने उनसे झूठ बोला था। सुधा मूर्ति ने नारायण मूर्ति संग शादी के कई दिलचस्प किस्से शेयर किए, और कई विषयों पर बात भी की। उन्हीं में से एक विषय था कि शादी के बाद पुरुषों का कुकिंग सीखना और साफ-सफाई करना कितना जरूरी है। लड़कों के खाना बनाने को लेकर बोलीं सुधा मूर्ति सुधा मूर्ति ने कहा, ‘सभी लड़कों और पुरुषों को खाना बनाना सीखना चाहिए ताकि वो अपनी पत्नियों की मदद कर सकें। उन्हें भी मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए।’ कपिल ने यह कहकर सुधा मूर्ति को इम्प्रैस करने की कोशिश की कि एपिसोड की शूटिंग के लिए आने से पहले उन्होंने बर्तन धोए थे। सुधा मूर्ति बोलीं- मुझसे पंग नहीं लेना कपिल ने कहा, ‘मैंने सुबह ही बर्तन धोए थे।’ यह सुनकर सभी लोग हंस पड़े। पर सुधा मूर्ति ने कपिल को रंगे हाथ पकड़ लिया। वह कपिल से बोलीं, ‘मुझे अपने हाथ दिखाओ।’ तो कपिल ने यह कहकर सुधा मूर्ति का ध्यान भटकाने की कोशिश की कि वह अपने हाथ धोकर आए हैं। तब सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा से कहा, ‘अगर बर्तन धोकर आए होते तो हाथ की रेखाएं कुछ अलग तरह की होतीं। लेकिन तुम्हारे हाथ की रेखाएं अच्छी हैं। कुछ नहीं किया है। मेरे से पंगा नहीं लेना।’ सुधा मूर्ति बोलीं- मेरी कुकिंग अच्छी नहीं इसके बाद सुधा मूर्ति ने खुलासा किया कि वह बहुत ही बुरी कुक हैं। वह बोलीं, ‘मैं कुकिंग में एक्सपर्ट नहीं हूं। मैं ऐसे रिस्क नहीं लेती। मुझे पता है कि उन्हें क्या चाहिए। उन्हें खाने का बिल्कुल भी शौक नहीं है और यह मेरे लिए फायदे की बात है। आप इनका वजन देखिए, मेरी कुकिंग की वजह से कितने पतले हो गए हैं।’

करण जौहर ने बताया कब नहीं मांगनी चाहिए माफी

मुंबई, जाने माने फिल्म निर्माता-निर्देशक और होस्ट करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने माफी न मांगने का ‘मंत्र’ दिया है। बताया है कि किस परिस्थिति में माफी नहीं मांगनी चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में करण जौहर ने लिखा “कभी भी अलग तरह से सोचने, गहराई से महसूस करने या किसी को बिना शर्त प्यार करने के लिए माफी नहीं मांगनी चाहिए।“ इससे पहले करण ने एक पोस्ट में लिखा “आप जैसे हैं वैसे ही रहें, लेकिन तब तक नहीं जब तक आप यह पता नहीं लगा लेते कि यह क्या बकवास है।“ इससे पहले करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट में अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दी थी। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा “हमारे पास दो चांद हैं जो किसी अन्य जैसी गहरी और भावुक प्रेम कहानी लाने के लिए तैयार हैं! प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है। “चांद मेरा दिल” फिल्म है जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य हैं जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अनन्या के साथ फिल्म में तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन शानदार रहा और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। इसके बाद अनन्या ने “लाइगर”, “कहां खो गए हम”, “ड्रीम गर्ल 2” के साथ मनोरंजक फिल्म पति पत्नी और वो भी की थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। वहीं, अभिनेता लक्ष्य “किल” में नजर आए थे।

नवंबर माह की शुरुआत भले गर्म, लेकिन अंत में चरम पर होगी ठंड: मौसम विभाग

भोपाल मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं, जहां दिन के समय गर्मी लग रही है तो रात के समय हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है. मौसम का अनुमान है कि 15 नवंबर से सर्दी में इजाफा होगा, जबकि महीने के आखिरी दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 दिन बाद यानी 15 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा. इसके बाद दिन व रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होना शुरू हो जाएगी. दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी तो वहीं रात के तापमान में भी कमी आएगी. मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में भी ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे लच रहा है. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया तो राजगढ़, भोपाल, सीहोर, मंडला, मलाजखंड, टीकमगढ़, रायसेन, नौगांव, रीवा और धार में भी पारा 17 डिग्री से नीचे रहा. पचमढ़ी की सबसे ठंडी रात मध्य प्रदेश के पचमढ़ी की सबसे ठंडी रातें हैं. शुक्रवार-शनिवार की रात पचमढ़ी में रात का तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शाजापुर 13.7, अमरकंटक 13.9, भोपाल 15.2, राजगढ़ 15.2, मंडला 15.2, सीहोर 15.5, मलाजखंड 15.7, टीकमगढ़ 15.9, रायसेन 16.0, नौगांव 16.5, रीवा 16.6 एवं धार का न्यूनतम तापमान 16.6 दर्ज किया गया. माह के अंत में पड़ेगी सर्दी मौसम विभाग के अनुसार नवंबर महीने में ट्रेंड ही रहा है कि 15 नवंबर तक सर्दी धीरे-धीरे पड़ना शुरू होती है, जबकि माह के अंतिम दिनों सर्दी पूरी तरह से अपने शबाब पर आ जाती है. मौसम विभाग के अनुसार माह के आखिरी दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, जिस तरह इस बार अच्छी बारिश हुई, ठीक वैसे ही इस बार सर्दी भी तेज पड़ने के आसार है.

थाईलैंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर बने अभिनेता सोनू सूद, बोले- उत्साहित हूं

मुंबई, इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार और आम लोगों के बीच ‘मसीहा’ नाम से प्रसिद्ध सोनू सूद के खाते में एक और उपलब्धि आई है। उन्हें थाइलैंड सरकार ने ये सम्मान दिया है। उन्हें थाइलैंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो वाली न्यूज पेपर की एक कटिंग शेयर कर सोनू सूद ने कैप्शन में दिल की बात लिखी। अभिनेता ने लिखा “थाईलैंड में पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार के रूप में नियुक्त होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इसे विनम्रता से स्वीकार करता हूं।“ यही नहीं अभिनेता ने बताया कि फैमिली के साथ पहली विदेश यात्रा थाइलैंड की ही थी। सूद ने लिखा “मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा मेरे परिवार के साथ इस खूबसूरत देश में थी और अपनी नई भूमिका को लेकर खासा उत्साहित हूं। खुश हूं कि इस देश के रोमांचकरी लोकेशन्स और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में सलाह देने का मौका मिला है।” अभिनेता ने पोस्ट के अंत में सभी को धन्यवाद देते हुए लिखा “आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।“ इस बीच सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता एक्शन एंटरटेनर “फतेह” में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ “किक” अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कुछ एक्शन सीक्वेंस भी दिखाए जाएंगे, जिन्हें हॉलीवुड स्टंट विशेषज्ञ ली व्हिटेकर की देखरेख में किया गया है। सोनू सूद हिंदी के साथ ही तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी शानदार काम कर चुके हैं। सोनू को दर्शक उनकी कई फिल्मों में निभाए गए नकारात्मक भूमिका को भी काफी पसंद किए। साल 2009 में रिलीज हुई ‘अरुंधति’ में सूद को सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार दिया गया। यही नहीं सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म दबंग में भी सूद खलनायक की धांसू भूमिका निभा चुके हैं। दबंग 2010 में आई थी, जिसके लिए उन्हें आईफा पुरस्कार से नवाजा गया। सोनू सूद सोशल वर्कर भी हैं, उन्होंने कोविड-19 के दौरान लोगों की काफी मदद की और उन्हें कई तरह से लाभ पहुंचाया। सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री को युवा, अथाडु, आशिक बनाया आपने, जोधा अकबर, शूटआउट एट वडाला जैसी बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्में दे चुके हैं। आर राजकुमार, हैप्पी न्यू ईयर में भी काम किया है। अभिनेता और सोशल वर्कर सोनू सूद ने जुलाई 2016 में प्रोडक्शन हाउस शक्ति सागर प्रोडक्शंस की स्थापना की।

12वीं के बाद आप बन सकते हैं साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट्स

बैंकिंग खातों और सरकारी निजी पोर्टल्स की सेंधमारी से आगे बढ़ते हुए हैकर्स अब सोशल मीडिया को भी निशाना बनाने लगे हैं। इजराइली कंपनी एनएसओ के स्पाईवेयर पेगासस के जरिए भारत के 1400 से ज्यादा लोगों के वाट्सएप की जासूसी का खुलासा होने के बाद यह मामला एक बार फिर गरमा गया है। ऑनलाइन ठगी करने वालों से आजकल आम आदमी और कारोबारी से लेकर सरकारें तक परेशान हैं। वॉट्सएप के जरिए जासूसी किए जाने की इन दिनों दुनिया भर में चर्चा है। माना जा रहा है कि स्पाईवेयर पेगासस से करीब 20 देशों के लोग जासूसी के शिकार हुए हैं। इसी तरह, अभी कुछ माह पहले ही अमेरिका में एक बड़ी डेटा सेंधमारी की घटना सामने आई। 33 वर्षीय एक महिला हैकर पेज थॉम्पसन ने अमेरिका की क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी कैपिटल वन के सर्वर को हैक करके करीब 10 करोड़ यूजर्स का डाटा चुरा लिया था। वैसे, ऐसी घटनाएं अब आम बात हैं। रोज ही अपने आसपास साइबर फ्रॉड की घटनाएं देखने-सुनने को मिल रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में भी साइबर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। स्मार्टफोन और इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ने से भारत में कोई भी ऐसा दिन नहीं गुजरता, जब किसी न किसी तरीके से सैकड़ों लोगों के खातों से साइबर हमले के जरिए लाखों की रकम नहीं निकाली जाती हो। हैकर्स द्वारा आए दिन ऑनलाइन नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को देखते हुए आजकल सभी कंपनियों के आइटी विभाग में साइबर सिक्युरिटी एक्सपट्र्स की भारी जरूरत देखी जा रही है। बढ़ रही सर्विलांस इकोनॉमी: ऑनलाइन फ्रॉड यानी इंटरनेट के जरिए होने वाला फ्रॉड। जो लोग इस तरह के फ्रॉड को अंजाम देते हैं, उन्हें हैकर्स या साइबर क्रिमिनल्स कहा जाता है। हैकर अपराधी किस्म के एक अति कुशल कंप्यूटर प्रोफेशनल होते हैं, जो अपने ट्रिक्स और तकनीकी ज्ञान के जरिए किसी दूसरे कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल यूजर के डाटा सिक्युरिटी में बिना उसकी जानकारी के सेंध लगाकर नुकसान पहुंचाते हैं, जानकारियां चोरी करते हैं या फिर कोई अन्य साइबर अपराध करते हैं। हाल फिलहाल के वर्षों में बढ़ते साइबर अपराध की इन घटनाओं से निपटने के लिए वाइट हैट प्रोफेशनल्स यानी एथिकल हैकर्स की काफी डिमांड देखी जा रही है, जो हैकिंग और इसके खतरों को अच्छी तरह समझते हैं। ये लोग हैकिंग के सारे दांवपेच जानने के कारण साइबर के खतरों का मुकाबला करने में काफी कुशल होते हैं। इसके अलावा, हैकिंग के अंदेशों को भांपते हुए सर्वर की सिक्युरिटी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर होती है। इस फील्ड में संभावनाएं बहुत हैं, क्योंकि भारत सहित दुनियाभर में सर्विलांस इकोनॉमी बढ़ रही है। कंपनियों के अलावा हर सरकार साइबर डिफेंस को गंभीरता से ले रही है, अपनी क्षमताएं बढ़ा रही है। साइबर क्षेत्र के स्टार्टअप्स में निवेश किया जा रहा है। सीईआरटी-इन नाम से इसके लिए देश में बकायदा एक सरकारी एजेंसी भी है, जो साइबर सिक्युरिटी के लिए काम करती है। इसके अलावा, गृह मंत्रालय के अपने फोरेंसिक लैब्स हैं। साथ ही, फेस रिकग्निशन से लेकर स्पाईवेयर सॉफ्टवेयर्स की इन दिनों काफी डिमांड है। जाहिर है इस फील्ड में प्राइवेट सेक्टर के साथ-साथ सरकारी सेक्टर में भी कुशल साइबर सिक्युरिटी एक्सपट्र्स के लिए काफी मौके हैं। कोर्स एवं योग्यता: एथिकल हैकिंग या साइबर सिक्युरिटी का कोर्स आप 12वीं के बाद कर सकते हैं। देश के कई संस्थानों में यह कोर्स संचालित हो रहे हैं। ये कोर्स छह माह से लेकर एक साल की अवधि के हैं। इसी फील्ड में एडवांस कोर्स भी कर सकते हैं। जॉब्स के अवसर: साइबर सिक्युरिटी प्रोफेशनल्स की इन दिनों सबसे ज्यादा मांग आइटी कंपनियों और आइटी विभागों में है। खास तौर से आइटी सिक्युरिटी सर्टिफिकेशन सेवा देने वाली कंपनियों और आइटी फम्र्स में ऐसे प्रोफेशनल्स की काफी डिमांड देखी जा रही है। इसके अलावा, बैंक, टेलीकॉम कंपनीज, जांच एजेंसीज सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में भी आजकल साइबर एक्सपर्ट की सेवाएं ली जा रही हैं। पेटीएम, भीम जैसी डिजिटल पेमेंट तकनीक को सुरक्षित करने के लिए भी इन्हीं प्रोफेशनल्स की मदद ली जा रही है। इस फील्ड में अपना स्टार्टअप या कंसल्टेंसी सर्विस शुरू करके भी अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। खुद को पहचानें: साइबर एक्सपर्ट बनने के लिए कंप्यूटर का समुचित नॉलेज होना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए कंप्यूटर के कंपोनेंट्स से लेकर इसके कॉन्फिगरेशन और वर्किंग मेथड के बारे में जानना जरूरी होता है, क्योंकि कंप्यूटर के बेसिक्स के बारे में अच्छी समझ से ही आप एक अच्छे एथिकल हैकर बन सकते हैं। लाखों में कमाई: साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट लाखों में कमाई करते हैं। इन्हें शुरुआत में ही 30 से 40 हजार रुपये तक की सैलरी आसानी से मिलती है, जो अनुभव व विशेषज्ञता के आधार पर लाखों तक हो सकती है।  

प्रख्यात तमिल अभिनेता ‘दिल्ली’ गणेश का निधन

चेन्नई,  प्रख्यात तमिल अभिनेता ‘दिल्ली’ गणेश का बीमारी के कारण यहां उनके आवास पर शनिवार देर रात निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष के थे। अभिनेता के बेटे महा दिल्ली गणेश ने पत्रकारों को बताया कि उनके पिता को उम्र संबंधी बीमारियां थीं और उनका उपचार हो रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘गत रात्रि जब हमने उन्हें दवा देने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। एक चिकित्सक ने उनकी मौत की पुष्टि की।’’ परिवार के एक अन्य सदस्य ने बताया कि गणेश का रामपुरम स्थित उनके आवास पर नींद में ही निधन हो गया। परिवार ने एक बयान में कहा कि दिल्ली गणेश का नौ नवंबर को रात 11 बजे निधन हो गया। फिल्म जगत की हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। तिरुनेलवेली के रहने वाले गणेश ने 400 से अधिक फिल्मों में विविध प्रकार की यादगार भूमिकाएं निभाईं। गणेश के अभिनय करियर की शुरुआत 1960 में हुई थी जब उन्होंने दिल्ली में नाटकों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं। दिल्ली में उन्होंने एक दशक तक असैन्य पद पर भारतीय वायुसेना में काम किया था। बाद में, वह भारतीय वायुसेना की नौकरी से इस्तीफा देकर चेन्नई आ गए और अभिनेता ‘कथड़ी’ राममूर्ति की मंडली में शामिल हो गए। उन्होंने ‘डाउरी कल्याणम’ समेत कई नाटकों में अभिनय किया। जब दिग्गज फिल्म निर्देशक के. बालचंदर ने 1977 में नाटक ‘पत्तिनाप्रेवसम’ पर आधारित एक फिल्म बनाई तो गणेश को सिनेमा जगत में काम करने का पहला अवसर मिला। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और रजनीकांत, कमल हासन तथा विजयकांत समेत शीर्ष सितारों के साथ फिल्मों में शानदार मुख्य भूमिकाएं निभाईं। ‘माइकल मदाना कामराजन’ और ‘एव्वई षणमुगी’ समेत कमल हासन की फिल्मों में गणेश की भूमिकाएं खूब पसंद की गईं। उन्होंने हासन की ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘अबूर्वा सगोथारारगल’ (हिंदी में अप्पू राजा) में खलनायक की भी यादगार भूमिका निभाई। मंच पर नाटकों में गणेश के अभिनय ने संवाद अदायगी के मामले में उन्हें फिल्म जगत में मजबूत पहचान दी और चार दशकों के अपने करियर में उन्होंने 400 से अधिक फिल्मों में विविध प्रकार की भूमिकाएं निभाईं। वह वेब सीरीज में भी काफी सक्रिय रहे। उन्हें तमिलनाडु सरकार के कलाईममानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चूंकि वह लंबे समय तक दिल्ली में रहे तो सिनेमा में आने पर इस शहर का नाम उनके नाम के आगे जुड़ गया। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गणेश के निधन पर शोक जताया और कहा कि यह तमिल सिनेमा उद्योग के लिए ‘‘बड़ी क्षति’’ है। उन्होंने विभिन्न फिल्मों में अदा की गईं उनकी भूमिकाओं को भी याद किया।

उज्जैन से करनी सैनिक पैदल पहुंचेंगे गोगामेड़ी, स्थापित होगी सुखदेव सिंह की प्रतिमा

उज्जैन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा शिला शेखावत गोगामेड़ी उज्जैन पहुंची। मीडिया से चर्चा में कहा कि देश और न्याय के लिए लड़ने वाले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रथम पुण्य स्मृति पर गोगामेड़ी में लाखों की संख्या में समर्थकों की उपस्थिति में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहां मंदिर भी बनाया जाएगा जहां लाखों की संख्या में देश के हर कोने से करनी सैनिक और सर्व समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। राजनीतिक दलों के सभी लोग भी शामिल होंगे। उज्जैन जिले से करनी सैनिक बढ़ी संख्या में मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के पैदल सफर तय करते हुए यात्रा के माध्यम से पहुंचेंगे। जहां प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उनका स्वागत कर रवाना किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश से करनी सैनिक बड़ी संख्या में गोगामेड़ी पहुंचेंगे। सभी समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आव्हान भी किया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet