LATEST NEWS

सीहोर के करीब खड़े ट्रक में घुसी यात्री बस, एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल, सूरत से आ रहे थे पैसेंजर

सीहोर  जिले के सैकड़ा खेड़ी गांव के पास इंदौर-भोपाल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से भोपाल की ओर जा रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए सीहोर अस्पताल रवाना किया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे अपना वाहन खड़ा कर उसका टायर बदल रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही बस ट्रक में जा घुसी। हादसे की वजह से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खड़े ट्रक में घुसी बस यह दर्दनाक हादसा सीहोर के सैकड़ा खेड़ी इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बहुत तेज गति से आ रही थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए सीहोर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक का टायर बदल रहा था ड्राइवर पुलिस ने बताया कि हादसे के समय ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे खड़े होकर अपने ट्रक का टायर बदल रहा था। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार हादसे का कारण लग रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बस चालक मौके से फरार पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में मातम का माहौल है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस हादसे में घायल हुए लोगों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर उसकी और उसके बच्चे की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने शुरु की पूछताछ पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे की असली वजह का पता चल सके।

हिंदी और तमिल में बनेगी गजनी 2

मुंबई, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी की सीक्वल गजनी 2, हिंदी और तमिल भाषा में बनायी जा सकती है। वर्ष 2008 में प्रदर्शित आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी का सीक्वल बनने जा रहा है। निर्माता अल्लू अरविंद और मधु मंटेना ने इस फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म निर्माताओं ने तय किया है कि गजनी 2 को हिंदी और तमिल, दोनों भाषाओं में एक साथ बनाया जाएगा। साथ ही इसे एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ भी किया जाएगा। हिंदी में गजनी 2, आमिर खान जबकि तमिल में यह फिल्म सूर्या के साथ बनायी जा सकती है। गजनी 2 को लेकर मेकर्स आमिर खान से मिले थे. उन्हें सीक्वल का आइडिया भी शेयर किया था। हाल ही में सूर्या ने भी कहा था कि गजनी 2 प्रोसेस में हैं और ये बन सकती है।अभी स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है।

न्यूयॉर्क में लाइव कॉन्सर्ट करते समय स्टेज से गिरीं सिंगर बिली एलिश

न्यूयॉर्क अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर बिली एलिश से जुड़ी खबर सामने आ रही है। लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते वक्त उनके साथ हादसा हो गया। वो स्टेज से नीचे उतरते समय सीढ़ियों से गिर गईं। गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है, लेकिन फिर भी जांघों पर काला निशान पड़ गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 22 साल की सिंगर बिली एलिश हाल ही में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म कर रही हैं। वो मंच से नीचे उतर रही थीं, तभी सीढ़ियों से उतरते वक्त कम रोशनी के कारण उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो सीधे जमीन पर गिर गईं। उनके पैर पर चोट लगी है, जिसके कारण काला निशान पड़ गया है। बिली एलिश का पूरा नाम बिली इलिश पाइरेट बेयर्ड ओ’कोनेल है। उनका जन्म 18 दिसंबर 2001 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, यूएस में हुआ था। वो 22 साल की हैं। साल 2015 में उन्हें डेब्यू सिंगल Ocean Eyes से पहचान मिली थी। आपको जानकर हैरानी होगी की इतनी कम उम्र में वो 2 ऑस्कर अवॉर्ड झटक चुकी हैं। यौन शोषण का हो चुकी हैं शिकार! बिली ने एक बार खुलासा किया था कि जब वो 11 साल की थीं, तब उन्हें टॉरेट सिंड्रोम का पता चला था। उन्हें सिन्थेसिया नाम की बीमारी भी थी। वो डिप्रेशन से भी गुजर चुकी हैं। एक और दर्दनाक खुलासा ये भी किया था कि वो बचपन में यौन शोषण झेल चुकी हैं। बाइसेक्शुअल हैं बिली! रिपोर्ट्स बताती हैं कि बिली बाइसेक्शुअल हैं। वो रैपर Brandon Adams, एक्टर Matthew Tyler Vorce और सिंगर Jesse Rutherford को डेट कर चुकी हैं। साल 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया था।

स्मलिंग कर लाई जा रही नशीली कफ सीरप की बड़ी खेप अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने की जब्त

अनूपपुर    पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा अनूपपुर जिले में नशे में प्रयुक्त होने वाले कोडीनयुक्त कफ सीरप के स्मलिंग एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियों  की पतासाजी कराई गई एवं एस.पी. महोदय द्वारा एकत्र की गई सूचनाओं के आधार पर बुधवार की रात्रि में सतना जिले से एक कार में बड़ी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली कोडिन युक्त कफ सीरप अनूपपुर में खपाये जाने हेतु लाये जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा आने जाने वाले रास्तों पर चेकिंग एवं घेराबंदी की गई जो देर रात करीब 04.00 बजे पुलिस की चेकिंग एवं घेराबंदी को देखते हुए नेशनल हाईवे  – 43 से गुजर रही कार भागते वक्त ग्राम बिजौडी में एक मकान से टकराकर छतिग्रस्त हो गई जो पीछा करते हुए पहुंची कोतवाली पुलिस ने छतिग्रस्त कार मारूती एक्सप्रेसो MP65ZA7445 से ले जाई जा रही कुल 271 नग शीशी जिसमें प्रत्येक शीशी 100 ML अवैध मादक पदार्थ कोडीनयुक्त ONREX कप सीरप का लेबल लगा हुआ | कुल 108400 रूपये एवं 350,000 कीमती कार मौके पर से जप्त की गई। सतना जिले से लाई जा रही उक्त नशे की सामाग्री को लाने वालो की पतासाजी कर मौके से फरार हुए अविनाश विक्टर पिता अनिल विक्टर उम्र 37 साल निवासी वार्ड न. 09 न्यायालय के सामने अनूपपुर एवं  नशा कारोबार में शामिल अंकित द्विवेदी पिता राजीव द्विवेदी उम्र 29 साल निवासी अमरकंटक तिराहा के पास वार्ड न. 13 अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में मौके पर से फरार हुए आरोपी कोमल उर्फ दरोगा राठौर निवासी ग्राम बर्री अनूपपुर एवं रविशंकर पाण्डेय निवासी अनूपपुर की तलाश पतासाजी हेतु पुलिस टीम लगाई गई है। उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 464/24 धारा 8बी, 21,22 नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोटोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा की गई आरोपियों से पूछताछ       बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा थाना कोतवाली पहुंचकर प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों अविनाश विक्टर एवं अंकित द्विवेदी से गहन पूछताछ की गई एवं स्मलिंग कर अनूपपुर जिले में अवैध कफ सीरप की खेप लाने वाले अपराधियों, अवैध कफ सीरप को जिले में बेचने वाले एवं जिले में कफ सीरप का नशा करने वालो के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। कफ सिरप का नशा करने वालों को चिन्हित कर  कफ सिरप  नशा मुक्ति के लिए कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।  नशा तस्करो को पकड़ने में उल्लेखनीय भूमिका      नशे के कारोबार के विरूद्ध अनूपपुर जिले में उक्त बड़ी कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के सक्रिय एवं सतत् निर्देशन में  टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, उपनिरीक्षक अजय तेकाम, सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिहं, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं राठौर, आरक्षक प्रवीण भगत, राजेश बड़ोले, गुपाल यादव, अनूप पुषाम, प्रकाश तिवारी, सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, आरक्षक पंकज मिश्रा, राजेन्द्र केवट की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गांधी शिल्प बाजार का आयोजन 30 अक्टूबर तक

भोपाल भारतीय हस्तशिल्प द्वारा प्रायोजित गांधी शिल्प बाजार का आयोजन 30 अक्टूबर तक किया जा रहा है। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ त्रिलंगा रोड पुरानी माखनलाल यूनिवर्सिटी केम्पस, भोपाल में यह बाजार लगाया गया है। संपूर्ण भारत के हस्त-शिल्पियों की उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही स्वयं हस्त-शिल्पियों द्वारा बिक्री भी की जा रही है। बाजार में लगभग सौ स्टॉल्स लगाये गये हैं।  

हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की सुरक्षा डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता : राज्यमंत्री जायसवाल

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रदीप जायसवाल ने कहा है कि हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की सुरक्षा डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों की मृत्यु या विकलांगता होने पर आकस्मिक बीमा कवर प्रदान करती है। इस योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष के हितग्राही ले सकते हैं। राज्यमंत्री जायसवाल ने बताया कि दुर्घटना में मृत्यु होने या स्थायी विकलांगता पर 2 लाख एवं स्थायी आंशिक विकलांगता पर एक लाख रूपये का बीमा कवरेज मिलता है। योजना में सिर्फ 20 रूपये का प्रीमियम जमा होता है, जिसे भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है। वर्ष 2023-24 में 275 हाथकरघा बुनकरों एवं श्रमिकों ने योजना का लाभ उठाया है।  

Mahalakshmi Mandir Ratlam दीपोत्सव में नोट, सोने-चांदी के आभूषण, हीरे-मोती आदि से होने लगी सजावट

रतलाम  दीपोत्सव के लिए शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में सजावट का सिलसिला तेज हो गया है। बड़ी संख्या में भक्त सजावट के लिए सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, मूर्तियां, हीरे-मोती, नोट, तिजोरी आदि देने पहुंच रहे हैं। अब तक 400 से अधिक भक्त मंदिर में सजावट के लिए नगदी सहित तरह-तरह की सामग्री दे चुके हैं। मंदिर में सजावट के लिए 28 अक्टूबर तक सामग्री ली जाएगी। वर्तमान में मंदिर में नोटों से सजावट की जा रही है। सजावट का कार्य पूर्ण होने के बाद पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पट खोले जाएंगे। धनतेरस से भाईदूज तक होंगे दर्शन दीपोत्सव में नोट, सोने-चांदी के आभूषण, हीरे-मोती आदि से होने वाली सजावट को लेकर मंदिर में दर्शन के लिए अनेक स्थानों से भक्त पहुंचेंगे। धनतेरस से शुरू होने वाले विशेष शृंगार के दर्शन श्रद्धालु भाईदूज तक लगातार कर सकेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को सामग्री लौटाने का सिलसिला प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि माणकचौक महालक्ष्मी मंदिर में भक्तजन अपनी इच्छा से नगदी, सोने-चांदी के जेवर, सिल्ली, हीरे-मोती आदि सामग्री शृंगार के लिए देते हैं। इस सामग्री से होने वाले विशेष शृंगार को लेकर मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है। बांसवाड़ा से भी आए भक्त पूर्व में कुछ ही लोग सामग्री देते थे, लेकिन वर्ष 2008 के बाद से सामग्री देने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे शृंगार का स्वरूप भी विस्तृत कर दिया गया है। रतलाम के अलावा बांसवाड़ा, दाहोद, पीथमपुर सहित अन्य जिलों से भी भक्त सामग्री देने रतलाम पहुंच रहे हैं। दी जाने वाली सामग्री को रजिस्टर में दर्ज कर श्रद्धालु को टोकन दिया जा रहा है। इसी टोकन से सामग्री वापस लौटाई जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए मंदिर समिति व पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में पुलिस जवान की तैनाती कर दी गई है। त्योहार पर भीड़ बढ़ने के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिस्प्ले पास में स्थित माणकचौक थाने पर रहता है। वहां से मंदिर परिसर में होने वाली सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाती है। 28 अक्टूबर तक भक्तों से सामग्री ली जाएगी। अब तक 400 से अधिक भक्त तरह-तरह की सामग्री दे चुके हैं। बुधवार को कई भक्तों ने सजावट के लिए सोना-चांदी के आभूषण, रजत श्रीफल, सोने का बिस्किट, चांदी का पासा आदि सामग्री दी। भाईदूज के बाद रजिस्टर में दर्ज फोटो, टोकन आदि के आधार पर सामग्री संबंधित को लौटाई जाएगी। मान्यता है कि मंदिर में सजावट के लिए दी गई सामग्री को घर-प्रतिष्ठान की तिजोरी आदि जगह रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसीलिए श्रद्धालु भी दीपावली पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना का असर मध्य प्रदेश में भी होगा

भोपाल  बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना का असर मध्य प्रदेश में भी होगा. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है, जिससे इसका असर एमपी  में भी होगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिले में दो दिन बारिश की संभावना जताई है.  मौसम विभाग के अनुसार, दाना तूफान के असर की वजह से मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज और कल यानी 24-25 अक्टूबर को आंधी के साथ बारिश का अनुमान है. इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सीहोर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, छिंदवाड़ा में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इधर मौसम में हुए बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह-शाम हल्की ठंड मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर होने लगा है. हालांकि, दिन के समय कड़ाके की धूप निकल रही है. रात के तापमान में हर दिन थोड़ी गिरावट हो रही है. पचमढ़ी में सुबह का तापमान भी 20 डिग्री के नीचे जा रहा है, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. पचमढ़ी की रात सबसे सर्द प्रदेश में सर्दी की दस्तक के साथ ही पचमढ़ी में सबसे ठंडी रातें दर्ज की जा रही हैं. पचमढ़ी में रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, रायसेन, रजागढ़, छिंदवाड़ा, बैतूल, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सतना, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी तापमान 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दाना तूफान ओडिशा के राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच सतह से टकरा सकता है. यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा की ओर आ रहा है. 

अजयगढ़ तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, 19 लाख की 380 ट्रॉली अवैध रेत जब्त

पन्ना  मध्य प्रदेश का पन्ना जिला आए-दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस विभाग द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे पूरे इलाके के माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, मामला अजयगढ़ क्षेत्र के उदयपुर गांव का है। जब तहसीलदार को ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थी कि सड़क किनारे अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान रेत से भरी 380 ट्रॉली जब्त की गई, जिसकी मात्रा 1000 घन मीटर बताई जा रही है। मार्केट में इसकी कीमत करीब 19 लाख रुपए बताई गई है। माफियाओं में हड़कंप बता दें कि यहां पर रेत का परिवहन बड़े पैमाने पर किया जाता है। बारिश के मौसम में इस काम को पूरी तरह से रोक दिया जाता है, लेकिन बारिश खत्म होते ही यह काला कारोबार फिर शुरू कर दिया जाता है। माफियाओं द्वारा खुलेआम पुलिस को चुनौती दी जाती है। ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने पर उन्हें धमकाया भी जाता है। हालांकि, पुलिस भी मामले में लगातार कार्रवाई करती रहती है। फिलहाल, इस मामले में खनिज विभाग को रिपोर्ट दे दी गई है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पाकीजा शोरुम पर नगर निगम का एक्शन, कार्रवाई का विरोध कर रहे कर्मचारी

इंदौर इंदौर के रीगल तिराहे एमजी रोड पर स्थित सबसे बड़े और पुराने शोरूम में से एक पाकीजा के अवैध निर्माण पर पहली बार नगर निगम टीम के हथौड़े चले हैं। गुरुवार सुबह सात बजे ही निगम की टीम रीगल तिराहे पर पहुंच गई और छत से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई कई गई। इसे रोकने के लिए भरसक दबाव-प्रभाव जारी थे लेकिन निगमायुक्त शिवम वर्मा के सख्त रूख और दबाव में नहीं आने की उनकी कार्यशैली ने पाकीजा संचालकों की एक नहीं चलने दी। निगम ने पहले 11 अक्टूबर को दस दिन में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया, जब यह नहीं हुआ तो फिर बुधवार को 24 घंटे का नोटिस दिया, जो पूरा होने के बाद गुरूवार को कार्रवाई की गई। निगमायुक्त के साफ निर्देश, गलत पर कार्रवाई हो निगमायुक्त शिवम वर्मा ने इंदौर और मप्र के सबसे चर्चित शोरूम में से एक पाकीजा को लेकर आ रहे सभी दबाव-प्रभाव को दरकिनार रखा, उन्होंने बता दिया कि सीएम डॉ. मोहन यादव की यह सरकार और नगर निगम किसी दबाव में नहीं आती है और गलत के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं हिचकती है। लगातार इस मामले में पाकीजा संचालकों द्वारा हर तरह के हथकंडे अपनाते हुए कार्रवाई रुकवाने की कोशिश हो रही थी। लेकिन निगमायुक्त की कार्यशैली के चलते ही इसमें हर किसी के हाथ बंध गए और विधिवत नोटिस जारी कर समय से यह कार्रवाई शुरू हुई। छत पर कामन वाटर टैंक था जिस पर पाकीजा का ही कब्जा था। इससे बिल्डिंग सिद्धार्थ प्लाजा के अन्य प्रॉपर्टी धारकों को भी पाकीजा संचालकों के कब्जे से राहत मिली है। छत पर दो पेंटहाउस बने हैं, जिन पर हथौड़े चलाकर कब्जे हटाए गए। संचालकों ने हाथ जोड़ने के सभी तरीके अपनाए नगर निगम रिमवूल टीम की उपायुक्त लता अग्रवाल के साथ दो थानों का पुलिस बल और रिमूवल दस्ता कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान पाकीजा संचालकों के वकील व संचालक खुद पहुंच गए। इन्होंने पहले चेतावनी देते हुए कहा कि हमें हाईकोर्ट से स्टे मिला है, कार्रवाई नहीं हो सकती। निगम की टीम को धमकाते हुए चेतावनी दी कि सभी के खिलाफ अवमानना लगाएंगे। जब अधिकारी दबाव में नहीं आए तो फिर कुछ लोगों ने हाथ भी जोड़े कि कार्रवाई नहीं की जाए, पेट का सवाल है। लेकिन सारे तरीके फेल हुए। रिमवूल टीम ने छत पर जाकर अवैध बने हिस्से पर हथौड़े चलाने शुरू कर दिए। बेसमेंट पर स्टे इसलिए अभी कार्रवाई नहीं बेसमेंट में पार्किंग की जगह अवैध शोरूम चलाने के मामले में निगम के नोटिस पर एक अक्टूबर को पाकीजा संचालक हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे। एक महीने का स्टे मिला हुआ है। इसके चलते निगम की टीम ने हाईकोर्ट के स्टे का सम्मान रखते हुए नियमानुसार अन्य हिस्से पर रिमूवल की कार्रवाई की और बेसमेंट छोड़कर जहां भी अवैध हिस्सा है उस पर हथौड़े चलाए गए। इन सभी को दिया गया था नोटिस नपती में भारी अनियमितता सामने आने के बाद नगर निगम ने मंजूर हुसैन गोरी पिता नूर मोहम्मद, मकसूद हुसैन गोरी पिता नूर मोहम्मद, इकबाल हुसैन गोरी पिता एहमद हुसैन, महबूब हुसैन गोरी पिता नूर मोहम्मद व अन्य को नोटिस भी जारी कर दिया है। इसमें सात दिन के भीतर अवैध निर्माण हटाकर दस दिन के भीतर सूचित करने की बात कही गई है। ऐसा नहीं करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह सारी अनियमितता सामने आई थी नपती में जोन 11 वार्ड 55 के तहत भूखंड 564 एमजी रोड पर भवन सिटी प्लाजा व सिद्दार्थ प्लाजनिर्मित है। भवन निरीक्षण व नपती के दौरान नक्शा स्वीकृति के विपरीत अवैध निर्माण व अधिभोग पाया गया है।      बेसमेंट से छत लेवल तक ओटीएस (ओपन टू स्काय) है, लेकिन मौके पर भूतल पर संपूर्ण बेसमेंट की छत को कंक्रीट स्लैब निर्माण कर ढक लिया गया। इस तरह इसका व्यावसायिक शोरूम बनाकर उपयोग किया जा रहा है।     बेसमेंट में सिटी प्लाजा 210 वर्गमीटर एरिया व सिद्दार्थ प्लाजा 288 वर्गमीटर गोदाम उपयोग के लिए स्वीकृत है। लेकिन मौके पर इससे अधिक एरिया उपयोग में हैं और वह भी गोदाम की जगह पर व्यावसायिक उपयोग है।     नक्शे के विपरीत आंतरिक परिवर्तन किया गया है और संयुक्तीकरण किया गया है। साथ ही व्यावसायिक गतिविधि शोरूम का संचालन किया जा रहा है।      निगम ने चार मंजिला निर्माण की मंजूरी दी थी लेकिन चौथी मंजिल की छत पर भी बिना मंजूरी के ही निर्माण कर व्यावसायिक संचालन किया जा रहा है     फायर सेफ्टी सिस्टम पर्याप्त नहीं है। संपत्ति कर की भी चोरी नगर निगम ने नक्शे के विपरीत निर्माण के साथ ही भारी स्तर पर संपत्तिकर की चोरी पाई है। रीगल तिराहा पाकीजा पर कुल 36 संपत्तिकर खाते पाए गए। यहां बिल्टअप एरिया के हिसाब से ही संपत्ति कर भरा जा रहा है। लेकिन मौके पर इससे अधिक एरिया निर्मित पाया गया और साथ ही व्यावसायिक उपयोग भी पाया गया। ऐसे में निगम ने संपत्ति कर को भी लेकर मंजूर हुसैन गोरी, मकसूद हुसैन, इकबाल हुसैन और मेहबूब हुसैन, रुकसाना पति मंजूर गोरी, शाहेदा बी पति मकसूद हुसैन, रईसा पति इकबाल हुसैन और मेहरून बी पति मेहबूब हुसैन सभी पर कार्रवाई होगी। व्यापारियों ने किया चक्काजाम सपना संगीता क्षेत्र में साड़ी के एक बड़े शोरूम संचालक ने दुकान के बाहर सड़क तक सजावट करते हुए गेट लगा रखा था। रिमूवल टीम ने इसे जब्त कर लिया। इसके बाद क्षेत्र के व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि दीपावली तक कोई रिमूवल कार्रवाई नहीं होगी। दुकानदारों से कहा कि सजावट में ध्यान रखें कि जाम की स्थिति न बने।  

कृषि मंत्री ने बताया- बोवनी की प्राथमिकता और जिले में उपलब्ध खाद के भंडार को देखते हुए उर्वरक व्यवस्था की जा रही है

भोपाल प्रदेश में कई स्थानों पर खाद के लिए रात में लाइनें लगने और धरना-प्रदर्शन जैसी स्थिति सामने आ रही है। कांग्रेस इसे लेकर हमलावर है तो सरकार भी दावा कर रही है कि खाद की कोई कमी नहीं है। पिछले वर्ष की तुलना में वर्तमान स्थिति में अधिक खाद उपलब्ध है। विपणन संघ के गोदामों से खाद टोकन पर ही दी जाएगी। निजी क्षेत्र के उर्वरक विक्रय केंद्रों की भी निगरानी की जाएगी ताकि कोई गड़बड़ी न हो। कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताया कि बोवनी की प्राथमिकता और जिले में उपलब्ध खाद के भंडार को देखते हुए उर्वरक व्यवस्था की जा रही है। अक्टूबर, 2023 में यूरिया का विक्रय 4.67 लाख टन हुआ था, जिसके विरुद्ध इस वर्ष अक्टूबर में 8.53 लाख टन परिवहन मिलाकर उपलब्ध है। इसमें से 2.40 लाख टन यूरिया का विक्रय हुआ है और 6.13 लाख टन भंडार में है।   इसी तरह डीएपी और एनपीके अक्टूबर, 2023 में 4.37 लाख टन बिका था, जबकि इस वर्ष अक्टूबर, 2024 में 5.58 लाख मीट्रिक टन ट्रांजिट सहित उपलब्ध है। 2.20 लाख मीट्रिक टन डीएपी और एनपीके का विक्रय हो चुका है। भारत सरकार से भी यूरिया, डीएपी, एनपीके की आपूर्ति हो रही है। विपणन संघ के डबल लाक केंद्रों (गोदाम) पर टोकन से ही खाद देने की व्यवस्था बनाई गई है। दो दिसंबर से होगा धान का उपार्जन, 7.85 लाख किसानों ने कराया पंजीयन प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन दो दिसंबर से किया जाएगा। वहीं, ज्वार और बाजरा 22 नवंबर से खरीदा जाएगा। इसके लिए 7 लाख 85 हजार 41 किसानों ने पंजीयन कराया है। इनका क्षेत्र 14 लाख 12 हजार 857 लाख हेक्टेयर है। इसका सत्यापन राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कराया जा रहा है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि धान, ज्वार और बाजरा के उपार्जन की तैयारी हो चुकी है। सर्वाधिक एक लाख 29 हजार 373 किसानों ने बालाघाट में पंजीयन कराया है। रीवा में 64 हजार 215, सतना में 58 हजार 960, जबलपुर में 54 हजार 546, सिवनी में 52 हजार 407, कटनी में 52 हजार 279, मंडला में 41 हजार 461, पन्ना में 33 हजार 472, शहडोल में 33 हजार 661, मैहर में 26 हजार 757 किसान उपार्जन केंद्रों पर उपज विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। सबसे कम 880 किसान विदिशा में पंजीकृत हुए हैं।

रिद्धिमा कपूर का खुलासा: संजय कपूर पर था क्रश, लेकिन बुलाती थीं ‘अंकल’

अभिनेता कपूर की बहन रिद्धिमा इस वक्ता अपने अभिनय को लेकर चर्चा में हैं। वह शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के तीसरे सीजन में नजर आ रही हैं। इस शो की शुरुआत में ही मंच पर रिद्धिमा ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बारे में खुलासा किया था। यह सुनकर महीप कपूर चौंक गए और रिद्धिमा को चेतावनी दी कि वे नष्ट हो जाएं। असल रिद्धिमा को एक्टर संजय कपूर पर क्रश थे, जो महीप कपूर के पति हैं। रिद्धिमा कपूर उम्र में 15 साल छोटी हैं संजय कपूर से, फिर भी थे एक्टर्स पर क्रश। उन्होंने फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन के एक एपिसोड में महीप कपूर से बोलीं, ‘मेरा कभी संजय कपूर पर क्रश था। पर तब मैं उन्हें अंकल बुलाती थी। अब क्या खोलें? रिद्धिमा बोलीं- संजय कपूर पर था तगड़ा क्रश ये डूबा हुआ नीलकंठ कोठारी भी हैरान रह जाते हैं। तब रिद्धिमा बोलती हैं, ‘मैं सच बोल रही हूं।’ मेरा तगादा वाला क्रश था और तब मैं उन्हें अंकल अंकल बुलाती थी।’ महीप कपूर बोलीं- अत्याधुनिक मत बुलाना, पीट द एस्पेक्ट इस पर महीप ने रिद्धिमा से तुरंत कहा, ‘मुझे अतल मत बुलाना, पीट द एस्पेक्ट नहीं।’ हालांकि, इसके बाद महीप ने रिद्धिमा की तारीफ की और कहा कि मेन्स को उनकी चॉइस काफी अच्छी और क्यूट भी लगती है। चंकी पैंडेज़ बोले- मेरी रिद्धिमा की मां न्यूटन पर क्रश थीं, इसके बाद उन्होंने चंकी पैंडेज़ से यह बात कही थी कि जब वह बच्ची थीं तो उनके क्रिस्चियन संजय कपूर थे। इस पर चंकी पैजेंड ने तुरंत जवाब दिया कि वह रिद्धिमा की मां निओनी कपूर के लिए क्रेजी थीं। अविश्वासी पर उनका प्यार था।

भोपल में बीमा कंपनी की महिला अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत, बंद कमरे में अर्धनग्न मिली लाश

भोपाल  राजधानी के अवधपुरी थाना इलाके में किराए के मकान में अकेली रहने वाली 36 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह एक निजी बीमा कंपनी में मैनेजर थी। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका मूलत: इंदौर की रहने वाली थी। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। अवधपुरी थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में स्थित निर्मल पैलेस कॉलोनी में रहने वाले बृजेश तिवारी ने घटना की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि मकान के भूतल और पहली मंजिल पर उनका परिवार रहता है। जबकि दूसरी मंजिल में मूल रूप से इंदौर की रहने वाली नेहा विजयवर्गीय पिता राजेंद्र विजयवर्गीय (36) किराए से रहती थी। नेहा एक बीमा कंपनी में मैनेजर के तौर पर पदस्थ थी। जानकारी के अनुसार नेहा विजयवर्गीय (36) मूलतः राजगढ़ की रहने वाली थी। वह अवधपुरी स्थित निर्मल पैलेस में दूसरी मंजिल पर किराए से रहती थी और होशंगाबाद रोड स्थित एक निजी बीमा कंपनी में मैनेजर थी। मंगलवार को नेहा परिजनों का फोन रिसीव नहीं कर रही थी। इसके बाद मां ने उसके मकान मालिक को फोन किया था। शाम को मकान मालिक कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। काफी प्रयास के भी जब दरवाज नहीं खुला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने बांस डालकर दरवाजे की कुंडी खोली तो अंदर बेड के पास फर्श पर नेहा का शव पड़ा हुआ था। मृतका के पास नहीं मिला सुसाइड नोट मृतका के मुंह से झाग निकला हुआ था। इसके साथ ही कमरे में उल्टी भी पड़ी थी, जिसेस अनुमान है कि उसने कोई जहर खाया होगा। हालांकि, कमरे से जहर की शीशी अथवा किसी प्रकार का रैपर नहीं मिला है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। नेहा के पिता नहीं हैं, जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी मां का बेटियों के घर आना-जाना लगा रहता है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिजनों ने नेहा के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों का तर्क है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती, किसी ने उसे जहर देकर मारा होगा। मंगलवार शाम को नेहा की मां ने उससे बात करने के लिए काफी देर तक फोन लगाया, लेकिन नेहा ने न तो कॉल रिसीव किया और न ही मां को वापस फोन लगाया। इस पर मां ने मकान मालिक बृजेश तिवारी को फोन कर बेटी से बात कराने को बोला। बृजेश ने ऊपर जाकर देखा तो कमरे में नेहा मृत हालत में पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद बृजेश ने पुलिस को फोन किया। पुलिस को अंदेशा हुआ कि कही युवती ने कोई जहरीली चीज तो नहीं खा ली, लेकिन तलाशी लेने पर मौके से ऐसा कोई पदार्थ नहीं मिला। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि नेहा कुछ समय से बीमार चल रही थी। पीएम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे लेकर वे वापस इंदौर रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेकसूर होने के बावजूद जेल में काटे 14 साल, हाईकोर्ट ने पुलिस जांच की निंदा करते हुए कहा…

 जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने साल 2008 में एक शख्स की हत्या के मामले में दो महिलाओं को बरी कर दिया। हालांकि इन दो महिलाओं में से एक सूरज बाई को 14 साल तक जेल काटनी पड़ी। इसके साथी न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की खंडपीठ ने निचली अदालत से अभियोजन पक्ष के गवाहों के खिलाफ झूठी गवाही और साक्ष्य देने के लिए कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। सूरज बाई पर अपनी रिश्तेदार भूरी बाई की मदद से अपने देवर की हत्या करने और शव को पेड़ से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का आरोप लगाया गया था। अदालत ने उन्हें पिछले हफ्ते राहत दी। अदालत ने 16 अक्टूबर को दोषसिद्धि के खिलाफ उनकी अपील को स्वीकार करते हुए अपने आदेश में सूरज बाई को जेल से तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया। हालांकि भूरी बाई पहले से ही जमानत पर बाहर थीं। हाईकोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने मामले को बेहद लापरवाही से लिया। निचली अदालत को यह समझना चाहिए कि वह किसी के जीवन और उसकी आजादी के बारे में फैसला कर रही है। किसी को भी कानून के ठोस सिद्धांतों के बिना सजा नहीं दी जानी चाहिए। खंडपीठ ने कहा कि अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयानों को आंख मूंदकर स्वीकार करना सबूतों को परखने का उचित तरीका नहीं है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस विशाल मिश्रा की अदालत ने कहा- इस मामले में एक महिला 14 साल से जेल में है। यही नहीं दूसरी को अपने नाबालिग बच्चों के साथ जेल में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। गवाहों ने जानबूझकर गलत बयान दिया। पुलिस ने मामले की ठीक से जांच भी नहीं की। इससे अभियोजन पक्ष के गवाहों को याचिकाकर्ता महिलाओं को फंसाने का मौका मिल गया।

ग्वालियर में कबाड़ा व्यापारी से 49000 की लूट, कारोबारी, पत्नी, बच्ची को रस्सी से बांधकर की लूटपाट

ग्वालियर ग्वालियर में एक कबाड़ा व्यापारी के घर मंगलवार – बुधवार की दरमियानी रात 3 बजे बदमाशों ने डकैती डाली। छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को पहले तो बंधक बनाया, इसके बाद सभी को अलग-अलग कमरों में बंद कर पूरे घर में लूटपाट की। घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के किशनबाग की है। यहां रहने वाले शाकिर खान के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2.30 से 3 बजे वे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। घर में पांच नकाबपोश बदमाश घुस आए। बदमाशों ने उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। पत्नी रुखसार और बच्ची को भी रस्सी से बांध दिया। घर से 4 लाख रुपए कैश और गहने लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने पर व्यापारी ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग व्यापारी के घर पहुंचे और उन्हें, उनकी पत्नी और बच्ची की रस्सियां खोलीं। एक बदमाश ने पकड़ा, दूसरे ने कट्‌टा अड़ाया पुलिस पूछताछ में कारोबारी शाकिर खान ने बताया कि बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे, इस बीच वे टॉयलेट करने के लिए उठे, सबसे पहले एक बदमाश ने उन्हें पकड़ लिया। दूसरे बदमाश ने कट्‌टा अड़ा दिया। तीसरे बदमाश ने पूछा- पैसे कहां रखे हैं। डर की वजह से उन्हें बता दिया कि पैसे घर में इस जगह रखे हैं। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें, पत्नी और बच्ची को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। शाकिर का कहना है कि जो पैसे बदमाश ले गए, वो पत्ती के उठाए थे। दिवाली के चलते कबाड़ की खरीद और बिक्री काफी तेजी से बढ़ रही थी, इसी के कारण उन्हें कबाड़ा खरीदने के लिए और भी पैसों की जरूरत थी। पुलिस बोली- मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच की जा रही है बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि थाने का बल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पूछताछ में जो घटनाक्रम कबाड़ा कारोबारी बता रहा है, वो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet