LATEST NEWS

बीकानेर स्वीट्स का किया गया निरीक्षण

शहडोल कलेक्टर डॉ केदार सिंह के निर्देशन में दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए निरंतर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं जाँच  कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आरके सोनी एवं  कनिष्ठ अपूर्ति अधिकारी श्री प्रदीप द्विवेदी द्वारा आज लल्लू सिंह चौक  स्थित प्रतिष्ठान बीकानेर स्वीट्स का  औचक निरीक्षण किया गया। ,निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न करने की समझाइश दी गई तथा खोवा एवं समोसा के सैंपल जाँच हेतु लिये गये, जिन्हें जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर  अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने माध्यमिक विद्यालय पड़मनिया का किया निरीक्षण, कलेक्टर ने सिलेबस के अनुसार गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के दिए निर्देश

अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम पड़मनिया के माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्यालय में छात्रों को सिलेबस के अनुसार गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के निर्देश शिक्षकों को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय का संचालन, शिक्षको की उपस्थिति के संबंध में स्कूल के प्राचार्य से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चो के कक्षाओं में जाकर बच्चो से पठन-पाठन की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय में बच्चो को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी ली। वही उपस्थित प्रधानाध्यापक को निर्देश दिये कि मध्यान्ह भोजन के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। कलेक्टर ने बालक-बालिका छात्रावास पड़मनिया का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम पड़मनिया के बालक बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने ने छात्रावास में छात्र-छात्राओं को दिये जाने वाले नास्ता एवं भोजन सहित मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता का जायजा लेने रसोई कक्ष का निरीक्षण किया, परन्तु भोजन समय पर नहीं बनना पाया गया, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्रावास अधीक्षिक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों के दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र पड़मनिया का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम पड़मनिया के आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों में दर्ज बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार वितरण, औपचारिक शिक्षा, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दिए जाने वाले पोषण आहार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान पड़मनिया का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम पड़मनिया के उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन दुकान विक्रेता से राशन के उठाव एवं वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न एवं शक्कर का स्टॉक रजिस्टर से मिलान करवाया तथा ग्रामीणों से खाद्यान्न प्राप्त होने के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान कलेक्टर को एमडीएम का खाद्यान्न समय पर उठाव नहीं करने की जानकारी मिली। जिस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उचित मूल्य दुकान को सील करने के निर्देश दिए।

अमिताभ बच्चन ने की थी भविष्यवाणी, विद्या बालन बनेंगी बड़ी कलाकार

मुंबई, कार्तिक आर्यन अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अभिनेता लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में नजर आने वाले हैं, जहां उनके साथ विद्या बालन भी होंगी। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का अपकमिंग एपिसोड ट्विस्ट और टर्न से भरा रहने वाला है। स्पेशल एपिसोड ‘सवालों की भूल भुलैया’ एक रोमांचक सफर का वादा करता है, इसमें कॉमेडी और रहस्य के साथ ढेर सारे आश्चर्य देखने को मिलेंगे। निर्माताओं ने एपिसोड से कई रोमांचक प्रोमो जारी किए हैं। जारी प्रोमो में से एक में अमिताभ बच्चन 2005 की फिल्म ‘परिणीता’ में विद्या की शुरुआत को लेकर भी बात करते नजर आएंगे। इस दौरान एक निजी याद साझा करते हुए बिग बी ने कहा ‘मैंने आपको पहली बार ‘परिणीता’ की स्क्रीनिंग के दौरान देखा था और मैं कुछ बड़े लोगों के साथ बैठा था।’ ‘मैंने उनसे कहा था ‘इस लड़की को जल्दी से साइन करो, यह बहुत बड़ी कलाकार बनने वाली है।’ दिग्गज अभिनेता ने यह भी याद किया कि विद्या के फिल्म में प्रदर्शन से वह कितनी गहराई से प्रभावित हुए थे।’ ‘यहां तक कि उन्होंने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा से पूछा था कि ‘कैसे ढूंढा इनको?’ बिग बी को धन्यवाद देते हुए ‘डर्टी पिक्चर’ अभिनेत्री ने कहा कि वह 2007 की फिल्म ‘एकलव्य’ में पहली बार उनके साथ काम करने का अवसर पाकर उनकी कितनी आभारी हैं।’ स्पेशल एपिसोड ‘सवालों की भूल भुलैया’ 18 अक्टूबर को प्रसारित होने वाला है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ‘भूल भुलैया 3’ में संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव भी शामिल हैं। विद्या बालन भूतिया नर्तकी ‘मंजुलिका’ की भूमिका को फिर से निभाती नजर आएंगी। अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी मलयालम फिल्म ‘मणिचित्राथझु’ की हिंदी रीमेक है, जो 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन ने ‘रूह बाबा’ की भूमिका को निभाया था।  

देश के हाईवे-मैन गडकरी ने भोपाल – कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर अब होगा फोरलेन, ₹3589 करोड़ मंजूर

भोपाल मध्य प्रदेश हर साल विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। विकास की इस गति शक्ति और भी तेज बढ़ाने के लिए केंद्र से एमपी को बड़ी सौगात मिली है। हाईवे मैन ऑफ इंडिया केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी में सड़कों के विकास के लिए बड़ी राशि की मंजूरी दे दी है। इससे भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर 4-लेन का होगा और मंडला-नैनपुर मार्ग को भी अपग्रेड किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में बदलने के लिए 3589.4 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसके तहत भोपाल से विदिशा, विदिशा से ग्यारसपुर, सतईघाट से चौका और चौका से कैमाहा तक के हिस्सों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा, मंडला-नैनपुर मार्ग के लिए भी 592 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। सीएम मोहन ने जताया आभार इसे लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी और नितिन गडकरी का आभार जताया है। साथ ही इसे मध्य प्रदेश के लिए बड़ी सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार बेहतर सड़क संपर्क के ज़रिए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के 4-लेन में अपग्रेडेशन से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही यातायात सुगमता के और सड़क दुर्घटना में भी कमी आएगी। संकल्प पत्र में की थी घोषणा मध्यप्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र के तहत बुंदेलखंड विकास पथ की घोषणा की थी। यह राज्य की राजधानी भोपाल को बुंदेलखंड के सागर और छतरपुर जिलों से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण 4-लेन सड़क परियोजना है। इस परियोजना का उद्देश्य भोपाल से सागर होते हुए छतरपुर और उत्तरप्रदेश बॉर्डर तक की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इस मार्ग को 4-लेन में अपग्रेड करने की प्रोसेस पहले से जारी थी, लेकिन कुछ हिस्सों के लिए मंजूरी लंबित थी। आज नई दिल्ली में आयोजित बैठक में भोपाल से सागर और छतरपुर से उत्तरप्रदेश बॉर्डर तक इस मार्ग को 4-लेन में अपग्रेड करने की अनुमति दी गई है। इस परियोजना की कुल लागत 3589.4 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। इस स्वीकृति से बुंदेलखंड विकास पथ के निर्माण में तेजी आएगी और सरकार के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाएगी। इसी के साथ मंडला से नैनपुर तक 46 किलोमीटर लंबे मार्ग को अपग्रेड करने के लिए भी 592 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस मार्ग के अपग्रेड होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और कुशल बनाया जाएगा। संकल्प पत्र पर बीजेपी कर रही काम मध्य प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र में बुंदेलखंड विकास पथ बनाने का वादा किया था। यह 4-लेन का एक महत्वपूर्ण सड़क प्रोजेक्ट है जो राज्य की राजधानी भोपाल को बुंदेलखंड के सागर और छतरपुर जिलों से जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद भोपाल से सागर होते हुए छतरपुर और उत्तर प्रदेश सीमा तक संपर्क को बेहतर बनाना है। 3589.4 करोड़ की लागत से होगा निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानि एनएचएआई पहले से ही इस मार्ग को 4-लेन में चौड़ा करने का काम कर रहा था, लेकिन कुछ हिस्सों के लिए मंजूरी लंबित थी। 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुई बैठक में भोपाल से सागर और छतरपुर से उत्तर प्रदेश सीमा तक इस मार्ग को 4-लेन में अपग्रेड करने की अनुमति दे दी गई। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 3589.4 करोड़ रुपए आंकी गई है। बुंदेलखंड विकास पथ का निर्माण इस मंजूरी से बुंदेलखंड विकास पथ के निर्माण में तेजी आएगी और सरकार के वादे को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह मार्ग न केवल संपर्क को बेहतर बनाएगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। मंडला से नैनपुर तक 46 किलोमीटर लंबे मार्ग को अपग्रेड करने के लिए 592 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इससे इस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और भी सुरक्षित और बेहतर होगी।

‘पवित्र रिश्ता’ की अर्चना ने बताया ‘सेल्फ लव है सबसे बेहतरीन तरह का प्यारर’

मुंबई, टीवी जगत की खूबसूरत अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने हाल ही में साड़ी में सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। पवित्र रिश्ता की अर्चना ने बताया कि सेल्फ लव सबसे बेहतरीन तरह का प्यार है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा कर ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर लोकप्रिय हुईं अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा ‘सेल्फ लव सबसे बेहतरीन तरह का प्यार है’, ‘मैं जैसी हूं, बिल्कुल वैसी ही हूं और सेल्फ लव मुझ पर अच्छा लगता है’। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘सेल्फ लव स्वार्थ नहीं है, यह महत्वपूर्ण है और सेल्फ लव मुझ पर अच्छा लगता है।’ साड़ी के साथ अंकिता ने मुलायम, कर्ल बालों को स्टाइल किया, जो उन पर काफी फब रहा है। वीडियो के अलावा अंकिता ने कुछ खूबसूरत साड़ी की तस्वीरें भी साझा कीं, इसमें एक्ट्रेस पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में टीवी कलाकार खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रशंसक अंकिता की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन को अंकिता लोखंडे की प्रशंसा से भर दिया। वर्ष 1984 में जन्मीं अंकिता लोखंडे को ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर पहचान मिली। शो में उनका नाम अर्चना था और उनके साथ लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत थे। छोटे पर्दे के अलावा अंकिता ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ (2019), ‘बागी 3’ (2020), और ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी हैं। अभिनेत्री तीन गोल्ड अवार्ड, एक आईटीए अवॉर्ड और एक इंडियन टेली अवॉर्ड भी पा चुकी हैं।’ बिग बॉस’ फेम अंकिता ने खुद को इंडस्ट्री में लोकप्रिय और सबसे अधिक भुगतान पाने वाली टीवी अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जगह बनाई है। इस बीच काम के मोर्चे पर बात करें तो अंकिता लोखंडे ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उनकी भूमिका का नाम यमुनाबाई सावरकर था। वह अपने पति विक्की जैन के साथ ‘ला पिला दे शराब’ नाम के एक म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी थीं। अंकिता जल्द ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘आम्रपाली’ में नजर आएंगी।  

उज्जैन में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 90 अवैध मकानों को किया ध्वस्त

उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ, नगर निगम और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी गई है. शहर में 90 अवैध मकानों को हटाने की कार्रवाई की गई.  इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया. अधिकारियों का कहना है कि कई बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे मगर उन्होंने अवैध अतिक्रमण नहीं हटाए. उज्जैन के एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि जूना सोमवारिया क्षेत्र में सिंहस्थ 2016 के बाद से लगातार कई लोगों ने अतिक्रमण करने की कोशिश शुरू कर दी थी. जिला प्रशासन, नगर निगम द्वारा कई बार लोगों को हटाने और सिंहस्थ की जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए समझाइए दी गई. इसके बावजूद लोगों ने अतिक्रमण किया. बड़ी संख्या में पुलिस को किया तैनात उज्जैन में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ-साथ नगर निगम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सिंहस्थ के लिए जूना सोमवारिया क्षेत्र की उक्त जमीन काफी कीमती है. यहां पर कई प्रकार की योजना को अमली जामा पहनाया जा सकता है. एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी प्रकार की कोई विपरीत परिस्थिति निर्मित ना हो, इसके लिए 120 पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है. अतिक्रमण हटाओं कार्रवाई के दौरान कई लोग बेहोश जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त अभियान के तहत 90 मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जहां पर व्यावसायिक कार्य किया जाता था. इस दौरान कई लोग बेहोश गए. इलाके की रहने वाली शाहनवाज बी का मकान भी अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया. उनके मकान पर भी बुलडोजर चला दिया गया. इस दौरान वे बेहोश हो गई. इसी क्षेत्र में रहने वाले रहीम भाई ने बताया कि उन्होंने 5 साल पहले मकान बनाया था. अब उनका मकान टूटने के बाद उनके पास कोई आसरा नहीं है, जिसकी वजह से वे काफी परेशान है.

बीयू के छात्रावास में पासआउट विद्यार्थी कमरों से निकालने हुई समिति का गठित

भोपाल  बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के छात्रावास में पासआउट हो चुके विद्यार्थी अपने कमरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। इससे नव प्रवेशित विद्यार्थियों को छात्रावास में रहने के लिए कमरे आवंटित नहीं हो रहे हैं। ऐसे अनाधिकृत विद्यार्थियों को छात्रावास से बाहर करने के लिए बीयू प्रबंधन ने समिति का गठन किया है। अब समिति विद्यार्थियों से कमरे खाली कराने की कार्रवाई करेगी। बीयू के जवाहर और मुंशी प्रेमचंद छात्रावास में पासआउट विद्यार्थी कमरे छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। वर्तमान सत्र में उन्हें किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं मिल सका है। इसके कारण बीयू के छात्रावास में रहने की पात्रता नहीं रखते हैं। बीयू प्रबंधन को उन्हें छात्रावास के कमरों से बाहर करने में परेशानी आ रही है। इस संबंध में छात्रावास के चीफ वार्डन ने बीयू प्रबंधन से शिकायत की है। बीयू प्रबंधन ने छात्रावास में रहने वाले अनाधिकृत विद्यार्थियों को बाहर करने के लिए समिति का गठन किया है। यह समिति छात्रावास के एक-एक कमरे में जाकर विद्यार्थियों का परीक्षण करेगी। जहां अनाधिकृत तौर पर रह रहे विद्यार्थियों से कमरों को खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विवि पुलिस की भी मदद ली जाएगी। हालांकि विवि ने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को फीस भरने के लिए 21 अक्टूबर तक का समय दिया है। अगर इसके बाद भी जो विद्यार्थी फीस जमा नहीं करेंगे, उन्हें अनाधिकृत माना जाएगा। समिति में ये शामिल समिति का अध्यक्ष चीफ वार्डन हेमंत खंडई को बनाया गया है। उनके साथ सात सदस्यों में डॉ. अच्छेलाल, डॉ. सुनील स्नेही, डॉ. सीएस गर्ग, प्राक्टोरियल बोर्ड के सभी सदस्य, अनुशासन समिति के सभी सदस्य, सुरक्षा प्रभारी कपिल सोनी और सुरक्षा अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शर्मा को शामिल किया गया है। नए विद्यार्थी हो रहे परेशान बीयू के विभागों में बाहर से आए नए विद्यार्थियों ने यूजी के प्रथम वर्ष और पीजी के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश ले लिया है, लेकिन पासआउस विद्यार्थियों द्वारा छात्रावास के कमरे खाली नहीं करने के कारण नए विद्यार्थियों को छात्रावास में रहने के लिए कमरे आवंटित नहीं हो रहे हैं। ये छात्र कमरे के लिए परेशान हो रहे हैं। पाठ्यक्रम पूरा कर चुके पुराने विद्यार्थियों और अनाधिकृत विद्यार्थियों को बाहर करने के लिए बीयू प्रबंधन द्वारा समिति गठित की गई है। इसके तहत कार्रवाई की जाएगी। चीफ वार्डन से अनाधिकृत विद्यार्थियों की संख्या मांगी गई है। – पवन मिश्रा, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण समिति, बीयू

हाइ कोर्ट ने मासूम से ज्यादती फिर सिर काटने वाले की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली

 जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व न्यायमूर्ति देव नारायण मिश्रा की युगलपीठ ने सागर अंतर्गत बंडा में मासूम बहन से दुष्कर्म के बाद सिर काटकर जघन्य हत्या के बहुचर्चित मामले में सत्र न्यायालय के फैसले को पलट दिया। मामला दुर्लभतम मामलों की श्रेणी में नहीं आता है हाई कोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया कि यह मामला दुर्लभतम मामलों की श्रेणी में नहीं आता है, जहां अपीलकर्ता को केवल मृत्युदंड ही दिया जाना उचित है। आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था ऐसा इसलिए भी क्योंकि घटना के बाद आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। वह समाज के वंचित श्रमिक वर्ग से आता है, अतएव उसकी सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि, शिक्षा के स्तर को ध्यान में रखते हुए सजा बदली। एक बेहतर नागरिक बनने के लिए अवसर मिले इस आधार पर हाई कोर्ट का सुविचारित मत है कि मृत्युदंड के स्थान पर पश्चाताप से ग्रस्त एक युवा को सुधार करने और एक बेहतर नागरिक बनने के लिए इसी जीवन में अवसर मिलना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता ने पक्ष रखा इस मामले की सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता सागर, बंडा निवासी राम प्रसाद अहिरवार सहित अन्य की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त व दिलीप सिंह परिहार ने पक्ष रखा। पेशेवर हत्यारा नहीं , उसका पहला अपराध था अधिवक्ता ने दलील दी कि सत्र न्यायालय ने इस मामले को विरल से विरलतम श्रेणी में रखकर मृत्युदंड जैसा अपेक्षाकृत कठोर फैसला सुना दिया। बावजूद इसके कि अपीलकर्ता राम प्रसाद अहिरवार एक पेशेवर हत्यारा नहीं है। यह उसका पहला अपराध था। मृतिका की वास्तविक आयु सिद्ध करने में भी विफल अभियोजन पक्ष मृतिका की वास्तविक आयु सिद्ध करने में भी विफल रहा है। आरोपित व्यक्ति समाज के वंचित वर्ग अनुसूचित जाति समुदाय से हैं। उसके माता-पिता की मजदूर पृष्ठभूमि से आते हैं। सामाजिक परिवेश के संदर्भ में देखा जाना चाहिए उनके लिए उपलब्ध शिक्षा और सामाजिक संपर्क का स्तर जातिगत गतिशीलता और हमारे समाज में मौजूद ग्रामीण शहरी विभाजन के सामाजिक परिवेश के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। यद्यपि हत्या करना क्रूरता है लेकिन राम प्रसाद अहिरवार की आयु और उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने को भी ध्यान में रखना चाहिए। क्या था मामला नाबालिग 13 मार्च, 2019 को घर से स्कूल परीक्षा देने निकली थी। जब घर वापस नहीं लौटी तो 14 मार्च, 2019 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गन्नी नामक युवक ने पुलिस को बताया कि वह रामभगत के खेत की ओर गया था, जहां एक बालिका का सिर कटा शव देखा है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसी के साथ अपराध पंजीबद्ध किया गया।

‘भूल भुलैया 3’ में ‘मंजुलिका’ बनीं माधुरी दीक्षित, विद्या बालन से होगी जोरदार टक्कर

  मुंबई, अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म निर्माता सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट साझा कर रहे हैं। इस बीच विद्या बालन ने माधुरी दीक्षित के साथ धमाकेदार मुकाबले की एक रोमांचक क्लिप जारी की है। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कई टीजर और ट्रेलर जारी करने के बाद शुक्रवार को टी-सीरीज ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया टीजर जारी किया, जिस पर लिखा है ‘इस दिवाली, रूह बाबा बनाम मंजुलिका देखने के लिए तैयार हो जाइए! ‘भूल भुलैया-3’ का ट्रेलर आउट।’ वीडियो की शुरुआत कार्तिक आर्यन की कमेंट्री से होती है, जिसमें वो कहते हैं कि केवल मूर्ख ही भूतों से डरते हैं। उसी समय माधुरी दीक्षित मंजुलिका के रूप में चिल्लाती सामने आती हैं और कहती हैं ‘आप तो डर गए’। इसके बाद कार्तिक का किरदार रूह बाबा विद्या से कहता है ‘मंजू, मैं तुम्हारे लिए आ रहा हूं’। इस बीच कार्तिक और विद्या लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ पर फिल्म का प्रचार करते नजर आएंगे। उनका एपिसोड आज (शुक्रवार) प्रसारित होगा। एपिसोड के कई प्रोमो पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिसे लेकर प्रशंसक उत्साहित हैं और बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अनीस बज्मी की आगामी फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव, संजय मिश्रा समेत अन्य कलाकार अहम रोल में हैं।  फिल्म का ट्रेलर 17 अक्टूबर को जयपुर में लॉन्च किया गया था। यह भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।  

होम्बले फिल्म्स की फिल्म बघीरा का पहला गाना ‘रुधिरा धारा’ रिलीज

मुंबई, होम्बले फिल्म्स की अगली फिल्म बघीरा का पहला गाना ‘रुधिरा धारा’ रिलीज हो गया है। फिल्म बघीरा के जबरदस्त टीज़र से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद, होम्बले फिल्म्स ने इस फिल्म का पहला गाना रुधिरा धारा को रिलीज़ कर दिया है। इस गाने का संगीत अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है, जबकि गाने को अनिरुद्ध शास्त्री ने अपनी आवाज से सजाया है। ट्रैक में एक्शन और थ्रिल के जबरदस्त नजर दिखाएं गए हैं, और विजुअल्स भी बेहद खूबसूरत हैं। गाने में श्रीमुरली बेहद कमाल के लग रहे हैं और उन्हें देख सुपरहीरो की वाईब्स आ रही है। गाने से पता चलता है कि बघीरा, होम्बले फिल्म्स की एक सुपरहीरो फिल्म होगी, जो इस एक्शन से भरपूर फिल्म के साथ एक नया जॉनर लेकर आएगी। केजीएफ और सलार: पार्ट 1 – सीजफायर के बाद यह होम्बले फिल्म्स का प्रशांत नील के साथ अगला प्रोजेक्ट है। होम्बले फिल्म्स की फिल्म बघीरा डॉ. सूरी ने निर्देशित किया है, और प्रशांत नील ने इसे लिखा है। यह फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज होगी।  

मध्यप्रदेश 160 से अधिक देशों को निर्यात कर रहा है दवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य सरकार बनाने जा रही है आकर्षक फार्मा पॉलिसी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश 160 से अधिक देशों को निर्यात कर रहा है दवाएं वर्ष 2023-24 में प्रदेश से 11 हजार 889 करोड़ रुपये के फार्मा प्रोड्क्ट का हुआ एक्सपोर्ट पेट्रो-केमिकल इकाइयों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने प्रदेश में की जा रही है पहल प्रदेश में केमिकल-फार्मा-पेट्रो-केमिकल और प्लास्टिक जैसे उद्योगों के लिए है बेहतरीन इकोसिस्टम भारत पेट्रोलियम की 50 हजार करोड़ और गैल की 35 हजार करोड़ लागत की पेट्रो-केमिकल परियोजनाओं का कार्य जारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई में इंडिया केम- 2024 के 13वें संस्करण को किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में केमिकल, फार्मा, पेट्रो-केमिकल और प्लास्टिक जैसे उद्योगों के लिए बेहतरीन इको-सिस्टम विद्यमान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बीना में भारत पेट्रोलियम की 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पेट्रो-केमिकल परियोजना का भू्मि-पूजन किया गया, जिसका कार्य आरंभ हो गया है। प्रदेश में 35 हजार करोड़ की गेल इंडिया की वृहद पेट्रो-केमिकल परियोजना का काम तेजी से जारी है, इससे 25 हजार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। प्रदेश में केमिकल और पेट्रो-केमिकल क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां कार्यरत हैं। प्रदेश में 275 फार्मा यूनिट्स स्थापित हैं, जिनसे 160 से अधिक देशों को दवाएं निर्यात हो रही हैं। दवा निर्यात में मध्यप्रदेश का देश में चौथा स्थान है। वर्ष 2023-24 में 11 हजार 889 करोड़ रुपये के फार्मा प्रोड्क्ट का एक्सपोर्ट हुआ है। इस क्षेत्र में और अधिक निवेश आकर्षित करने तथा गतिविधियों को विस्तार देने के लिए राज्य सरकार आकर्षक फार्मा पॉलिसी बनाने जा रही है। हम एक फ्यूचर रेडी स्टेट हैं, रसायन और उर्वरक के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयास, आने वाले समय में विकास की नई कहानी लिखने वाले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुंबई में इंडिया केम- 2024 के 13वें संस्करण को संबोधित कर रहे थे। केमिकल एंड पेट्रो-केमिकल स्ट्रेटजीज पर “नॉलेज पेपर” का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ “इंडिया केम-2024 एडवांटेज भारत : इंडियन केमिकल्स एंड पेट्रो-केमिकल्स पेविंग द फ्यूचर” के 13वें द्वि-वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवं रसायन-उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र रजनीकांत पटेल, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सहित फिक्की के पदाधिकारी और विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कैटालाइजिंग इंडिया ऑन केमिकल एंड पेट्रो-केमिकल स्ट्रेटजीज फॉर ग्लोबल इंटीग्रेशन एंड ग्रोथ विषय पर फिक्की और अर्नेस्ट एंड यंग द्वारा तैयार “नॉलेज पेपर” के विमोचन में शामिल हुए। मध्यप्रदेश, औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयासरत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर है। भारत विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था से बढ़कर 5वें पायदान पर आया है। मध्यप्रदेश, औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में वर्तमान में 250 फार्मेसी और 35 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। केमिकल पेट्रो-केमिकल उद्योग के लिए प्रदेश में आवश्यक अधोसंरचना तैयार है। रायसेन जिले के तामोट, ग्वालियर के बिलोवा में प्लास्टिक पार्क तथा रतलाम में वृहद फार्मा बायोटेक केमिकल जोन का विकास हो रहा है। झाबुआ में मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल उद्योग के लिए आधुनिक अधोसंरचना, धार के पास बदनावर में पीएम मित्रा पार्क और भोपाल तथा ग्वालियर में केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान सीपेट की शाखाएं स्थापित की गई हैं। रीजनल इंड्रस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योग समूहों ने निवेश के लिए की पहल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण तथा निवेश के क्षेत्र में केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन आरंभ किया गया है। अब तक उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हो चुकी हैं। अगली इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शीघ्र ही रीवा में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सभी प्रकार के उद्योगों के लिए संभावनाएं विद्यमान हैं। उद्योग समूहों तथा निवेशकों को इससे अवगत कराने और राज्य सरकार की नीतियों के बारे में बताने के उद्देश्य से मुम्बई सहित कोयंबटूर, बैंगलुरू और कोलकाता में रोड-शो किए गए हैं। प्रदेश में निवेश के लिए कई उद्योग समूहों ने पहल की है। रतलाम, झाबुआ और इन्दौर में फार्मा क्षेत्र की गतिविधियों के विस्तार के कार्य जारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पेट्रो-केमिकल क्षेत्र में मध्यप्रदेश प्रगति करेगा। राज्य सरकार “स्टेट ऑफ दी आर्ट पेट्रो-केमिकल इन्वेस्टमेंट रीजन” बनाने की योजना पर भी कार्य कर रही हैं। सीहोर-आष्टा एक प्रकार से देश का मध्य क्षेत्र है जहां विमानतल और रेल लाइन सहित उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं विद्वमान हैं। रतलाम, झाबुआ और इन्दौर में भी फार्मा क्षेत्र में गतिविधियों के विस्तार के लिए कार्य किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने इंडिया केम – 2024 में किया मध्यप्रदेश का उल्लेख केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने प्रदेश के बीना की भारत पेट्रोलियम पेट्रो-केमिकल परियोजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेट्रो-केमिकल, फार्मा, रसायन और उर्वरक क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों से निवेश और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्रम को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन-उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र रजनीकांत पटेल और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी संबोधित किया। फिक्की के पदाधिकारियों और विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों ने भी इंडिया केम-2024 में अपने विचार रखे।  

अक्षय कुमार फिर से बनेंगे वकील, करण जौहर संग मिलाया हाथ

मुंबई,  अक्षय कुमार और करण जौहर ने अपने नए प्रोजेक्ट की सोशल मीडिया पर घोषणा की। फिल्म भारत के शीर्ष बैरिस्टर सी. शंकरन नायर के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में ‘अक्की’ बैरिस्टर की भूमिका में होंगे। फिल्म जलियांवाला बाग कांड पर आधारित है। यानि ‘जॉली एलएलबी 2’ के बाद एक बार फिर से अक्षय कुमार काले कोट में नजर आएंगे। शुक्रवार को निर्माताओं ने अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया। इंस्टाग्राम पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने एक पोस्टर साझा कर कैप्शन में लिखा ‘एक अनकही कहानी, एक अनसुना सच। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी करेंगे। जिसमें अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे अहम भूमिका में नजर आएंगे। अनटाइटल्ड फिल्म 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, धर्मा प्रोडक्शन के साझा किए गए पोस्टर पर लिखा है ‘एक नरसंहार के चौंकाने वाले कवर-अप पर अनटाइटल्ड फिल्म जिसने भारत के शीर्ष बैरिस्टर सी. शंकरन नायर को ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ने को प्रेरित किया। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित और रघु पलट और पुष्पा पलट की किताब ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ पर आधारित है।’ बता दें कि ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’डायर द्वारा वायसराय की कार्यकारी परिषद के पूर्व सदस्य चेत्तूर शंकरन नायर के खिलाफ शुरू किए गए मानहानि मुकदमे के अगल-बगल घूमती है। सी. शंकरन नायर एक भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ और सुधारक थे, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित आगामी कोर्टरूम-ड्रामा अक्षय कुमार पर केंद्रित है, जो स्वतंत्रता-पूर्व युग की फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को करण जौहर और अपूर्व मेहता के धर्मा प्रोडक्शंस, अक्षय कुमार के होम प्रोडक्शन केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव द्वारा फंड किया गया है। प्रोजेक्ट में अक्षय कुमार, माधवन और अनन्या के साथ साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार की झोली में ‘हाउसफुल 5’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत अन्य कई प्रोजेक्ट्स भी हैं। दूसरी ओर आर. माधवन आदित्य धर की अनटाइटल्ड फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ नजर आएंगे।  

दीपावली, छठ पूजा के दौरान रेल मंडल चलायेंगे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, मक्सी, उज्जैन, नागदा और रतलाम से गुजरेगी

रतलाम यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा दीपावली, छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ उधना-कानपुर सेंट्रल तथा अहमदाबाद-ग्वालियर के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 09069 उधना-कानपुर स्पेशल 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को उधना से सुबह 5.30 बजे चलकर रतलाम (1.05/1.15), नागदा (2.10/2.12),उज्जैन (3.15/3.25) व मक्सी (4.40/4.42) होते हुए अगले दिन सुबह 6.30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह 09070 कानपुर सेंट्रल-उधना स्पेशल 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को कानपुर सेंट्रल से 9.30 बजे चलकर मक्सी (12.35/12.37), उज्जैन (1.15/1.25), नागदा (2.00/2.02) व रतलाम (3.00/3.10) होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे उधना पहुंचेगी। इन रूट से होकर गुजरेगी ट्रेन यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, भरूच, वड़ोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, सोनी, भिंड और ईटावा स्टेशनों पर रुकेगी। 09411 अहमदाबाद-ग्वालियर सुपरफास्ट स्पेशल 19 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को अहमदाबाद से रात 8.25 बजे चलकर रतलाम (1.20/1.30), नागदा (2.05/2.07), उज्जैन (3.00/3.10) व मक्सी (4.20/4.22) होते हुए रविवार को दोपहर एक बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इसी तरह 09412 ग्वालियर-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल 20 अक्टूबर से तीन नवंबर तक प्रत्येक रविवार को ग्वालियर से 4.30 बजे चलकर मक्सी (11.50/11.52), उज्जैन (12.40/12.45), नागदा (1.56/1.58) व रतलाम (2.30/2.40) होते हुए सोमवार को सुबह 9.05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, गुना एवं शिवपुरी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच रहेंगे। 09069 व 09411 की बुकिंग 16 अक्टूबर से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो गई है। ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। यहां बता दें कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर रतलाम रेल मंडल द्वारा ट्रेनों के फेरों में प्रतिदिन बदलाव किए जा रहे हैं। उधर इस दौरान पूर्वोत्तर में मेगा ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनें कैंसल की गई हैं, वहीं कई ट्रेनों के रूट को भी बदला गया है।

टाटा के मूल्यों को अपनाया है भोपाल के लॉयन ग्रुप ने

भोपाल विशेष प्रतिनिधि शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन देश प्रदेश के ऐसे अनेक व्यवसायी हैं जो उनके द्वारा स्थापित मूल्यों से प्रेरणा लेकर अपनी व्यवसाय यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं। राजधानी भोपाल स्थित लॉइन ग्रुप एक ऐसा ही उपक्रम है। कंपनी का कारोबार रक्षा, रेलवे, कंस्ट्रक्शन और हॉस्पिटिलिटी जैसे कई क्षेत्रों में है। तेजी से विस्तार करता यह ग्रुप पूरी तरह रतन टाटा के मूल्यों से प्रेरित है। कंपनी के युवा सीईओ इंजीनियर नवनीत शर्मा कहते हैं कि कर्मचारियों के लिए हमारे यहां वैसा ही माहौल है जैसा टाटा की कंपनियों में होता है। मानव संसाधन हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यस्थल का वातावरण भी उसी के अनुरूप देने की कोशिश करते हैं। कई मामलों में सरकार के नियम कायदों के अतिरिक्त भी सहयोगियों को सुविधाएं देते हैं। कार्यस्थल पर ही हाईजैनिक भोजन का प्रबंध इसका एक उदाहरण है। कंपनी का विजन ही टाटा ग्रुप से प्रेरित है। जिस तरह छोटे से छोटे व्यक्ति का ध्यान रतन टाटा रखते थे। ठीक उसी तरह हमारे यहां भी ख्याल रखा जाता है। कंपनी हमारे लिए एक परिवार है। और इसके आगे बढ़ने के पीछे, टाटा के मूल्य का अनुसरण ही है।

प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं, सरकार ने खरीफ में किसानों को आवश्‍यक मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध कराया : कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार ने खरीफ में किसानों को आवश्‍यक मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध कराया है और रबी में भी इसी प्रकार से किसानों की आवश्‍यकतानुसार उर्वरक उपलब्‍ध करायेगें। मंत्री कंषाना श्यामला हिल्स स्थित निवास पर मीडिया से चर्चा में यह बातें कही। मंत्री कंषाना ने कहा कि फसलों के लिये नाईट्रोजन, फास्‍फोरस और पोटास की आवश्यकता होती है। डीएपी से नाइट्रोजन एवं फास्फोरस की ही पूर्ति हो पाती है, जबकि एनपीके के उपयोग से नाइट्रोजन, फास्‍फोरस एवं पोटाश तीनों तत्‍वों की पूर्ति हो जाती है। इसलिये किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा डीएपी के स्थान पर एनपीके के उपयोग की सलाह दी जा रही है। केन्‍द्र सरकार ने डीएपी उर्वरक पर सब्सिडी बढ़ा दी है जिससे कि किसानों को किसी तरह की समस्‍या न हो। एक बैग यूरिया की कीमत 2 हजार 265 रूपये है। जबकि सरकार इसे सस्ते दर पर किसानों को 266.50 रूपये में उपलब्‍ध करा रही है। इसी प्रकार डी.ए.पी की एक बैग की कीमत 2 हजार 446 रूपये है, जबकि सरकार इसे किसानों को 1 हजार 350 रूपये प्रति बैग उपलब्‍ध कराती है। मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश में किसानों को खरीफ के मौसम में दी जाने वाली सब्सिडी की गणना करें तो यह यूरिया के लिए 7 हजार 32 करोड़ रूपये एवं डीएपी के लिये 1 हजार 258 करोड़ रूपये होगी। यह सरकार की किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्‍ट्रीय बाजारों में डीएपी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव का कारण यूक्रेन और इजराइल संघर्ष है। इनके संघर्ष के कारण आपूर्ति में बाधाओं का सामना करना पड़ा है। फिर भी किसानों को पर्याप्‍त उर्वरक उपलब्‍ध कराने की योजना तैयार की गई है। मंत्री कंषाना ने कहा कि खरीफ 2024 में किसानों को 32.97 लाख मीट्रिक टन की मांग के विरूद्ध 33.69 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्‍ध कराया गया है, जबकि पिछले वर्ष खरीफ 2023 में 32.62 लाख मीट्रिक टन उपलब्‍ध कराया गया था। इसी प्रकार रबी 2024 में 41.10 लाख मीट्रिक.टन की मांग के विरूद्ध 01 अक्‍टूबर 2024 से अभी तक 19 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 7.74 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 5.21 लाख मीट्रिक टन डीएपी और 6.05 लाख मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्‍ध करा दिया गया है। मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश में रबी 2024 के लिए भी पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो उर्वरकों का अग्रिम भंडारण करता है ताकि किसानों को उर्वरक की कोई कमी न हो। रबी सीजन की शुरुआत में राज्य ने पहले ही 6.55 लाख मीट्रिक टन अग्रिम भंडारण कर लिया था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध कराने का आश्वासन मिला है और लगातर उर्वरक प्राप्‍त भी हो र‍हे है। किसानों को उनकी मांग के अनुसार उर्वरक उपलब्‍ध कराया जायेगा। मंत्री कंषाना ने कहा कि “नैनो यूरिया” और “नैनो डीएपी” भी किसानों को उपयोग करने की सलाह दी गई है। फूल आने से पहले स्‍प्रे करने से उपज में वृद्धि होती है। किसानों को उर्वरको की बिक्री पर अन्‍य उर्वरक टैग करने के लिये कोई दबाव नही डाला जा र‍हा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दिए गए उर्वरक गुणवत्तापूर्ण हों। जहाँ भी घटिया गुणवत्ता के उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक ब्रिकी की सूचना मिलेगी, उनके विरूद्ध हम सख्त कार्रवाई करेंगे। कालाबाजारी और नकली उर्वरकों के मामले में हम कानूनी कार्रवाई भी करेंगे और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet