LATEST NEWS

जुलाई-सितंबर में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 87,108 इकाई हो गयी- रिपोर्ट

 जुलाई-सितंबर में शीर्ष आठ शहरों में आवासीय बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 87,108 इकाई:नाइट फ्रैंक देश के प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में कुल आवासीय बिक्री में गिरावट की बात सामने आई  जुलाई-सितंबर में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 87,108 इकाई हो गयी- रिपोर्ट नई दिल्ली भारत में मजबूत आवासीय मांग से आठ प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 87,108 इकाई हो गयी। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई। रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया ने एक वेबिनार के जरिये 2024 कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए अपनी रिपोर्ट ‘इंडिया रियल एस्टेट’ जारी की। इसमें एनारॉक और प्रॉपइक्विटी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के विपरीत आवासीय बिक्री में मामूली वृद्धि की बात कही गई। एनारॉक और प्रॉपइक्विटी की रिपोर्ट में देश के प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में कुल बिक्री में गिरावट की बात सामने आई थी। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘आवासीय बाजार में 2024 में गति अच्छी रही। 2024 की तीसरी तिमाही में इस साल की सर्वाधिक 87,108 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई है।’’ नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) शिशिर बैजल ने कहा कि आवासीय बिक्री में वृद्धि एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले प्रीमियम आवास की मांग से प्रेरित है। बैजल ने कहा, ‘‘हालांकि, किफायती आवास खंड को लेकर चिंताएं हैं।’’उन्होंने कहा कि उपलब्धता और सामर्थ्य संबंधी चुनौतियों के कारण इस श्रेणी में बिक्री में गिरावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अलावा सभी बाजारों में आवासीय बिक्री बढ़ी है। दिल्ली-एनसीआर बिक्री में सालाना आधार पर सात प्रतिशत की गिरावट आई है। मुंबई में सबसे अधिक 24,222 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई, जो बाजार के लिए एक नया उच्च स्तर है। मुंबई में बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ी। बेंगलुरु में बिक्री में 14,604 इकाइयों के साथ 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पुणे में मकानों की बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 13,200 इकाई हो गई, जबकि हैदराबाद में मांग नौ प्रतिशत बढ़कर 9,114 इकाई रही। अहमदाबाद में बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 4,578 इकाई हो गई, जबकि कोलकाता में बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 4,309 इकाई रही। चेन्नई में आवासीय बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 4,105 इकाई हो गई। दिल्ली-एनसीआर में हालांकि जुलाई-सितंबर में आवासीय संपत्तियों की बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत घटकर 12,976 इकाई रह गई।  

Kia की धांसू Electric car उतरी ऑटो बाजार में, सिंगल चार्ज में 550 KM से अधिक चलेगी

मुंबई किआ इंडिया अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV EV9 को 3 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है. इस लॉन्च से पहले कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है. किआ EV9 को भारत में GT-Line AWD वेरिएंट में पेश किआ जाएगा, जो कंपनी का सबसे टॉप वेरिएंट होगा. किआ EV9 की स्पेसिफिकेशन और पावरट्रेन किआ EV9 में बड़ा 99.8kWh बैटरी पैक दिया जाएगा और यह डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आएगी. दोनों मोटर्स मिलकर 384hp की पावर और 700Nm का टॉर्क जनरेट करती हैं. यह पावरट्रेन EV9 को 0 से 100 km/hr की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 5.3 सेकंड लगाता है. इसके अलावा यह SUV एक बार चार्ज करने पर ARAI-सर्टिफाइड 561 किमी की रेंज देगी. किआ EV9 को DC फास्ट चार्जर से 10-80 प्रतिशत चार्ज करने में केवल 24 मिनट लगते हैं. इसका साइज भी काफी बड़ा है. यह एसयूवी 5,015mm लंबी, 1,980mm चौड़ी और 1,780mm ऊंची है और इसका व्हीलबेस 3,100mm का है. किआ EV9 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के रूप में भारतीय बाजार में आने के लिए तैयार है, जो न केवल लंबी रेंज बल्कि लग्जरी और सुरक्षा फीचर्स से भी लैस है. किआ EV9 की सीटिंग और इंटीरियर EV9 भारत में 6-सीटर कैपेसिटी के साथ आएगी. इसमें सेकंड-रो के लिए कैप्टन सीट्स भी दी जाएंगी, जो इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मसाज फंक्शन और लेग सपोर्ट के साथ होंगी. इसके अलावा EV9 में डुअल इलेक्ट्रिक सनरूफ, डिजिटल IRVM, हेड-अप डिस्प्ले और V2L फीचर सहित कई अन्य प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. SUV में 12.3-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और उतने ही साइज का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी होगा. EV9 को व्हाइट एंड ब्लैक और ब्राउन एंड ब्लैक थीम्स के इंटीरियर ऑप्शन में पेश किआ जाएगा. वहीं इस कार के एक्सटीरियर में लोगों को पांच ऑप्शन दिए जा रहे हैं. ये कार स्नो व्हाइट पर्ल, ओशन ब्लू, पेबल ग्रे, पैंथेरा मेटल और ऑरोरा ब्लैक पर्ल कलर में आएगी. इसमें 20-इंच के अलॉय व्हील्स भी स्टैंडर्ड मॉडल में मिलेंगे. किआ EV9 के सेफ्टी फीचर्स सुरक्षा के मामले में EV9 में 10 एयरबैग्स, ABS, ESC, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएँ शामिल हैं. इसके अलावा SUV में ADAS लेवल 2 फीचर्स भी होंगे, जिसमें फॉरवार्ड कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, एडप्टिव क्रूज कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स होंगे. किआ EV9 की क्या होगी कीमत? EV9 को पूरी तरह से विदेश में तैयार करके ही भारत लाया जा सकता है. इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम प्राइस 1 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है, जिससे साथ ही ये मोस्ट एक्सपेंसिव ईवी बन सकती है. इस कार की कोई सीधी राइवल गाड़ी नहीं है, लेकिन यह Mercedes EQE SUV, BMW iX और Audi Q8 e-tron जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUVs को टक्कर दे सकती है.

शेयर बाजार में कल से बेहतर हालात, खुलते ही 300 अंकों की गिरावट, इन स्टॉक्स पर नजर रखने से बनेगी बात

मुंबई   शेयर बाजार (Stock Market) में कल बड़ी गिरावट आई थी और आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार ‘Black Friday’ नजर आ रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार को 1769 अंक फिसला था और आज भी ये 200 अंक से ज्यादा टूटकर ओपन हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने भी 80 अंक की कमी के साथ कारोबार शुरू किया. गौरतलब है ईरान और इजरायल के बीच जंग के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है और इसका असर दुनियाभर के बाजारों के साथ ही भारतीय शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है. BPCL से लेकर Bajaj Finance जैसी कंपनियों के शेयर खुलने के साथ ही धड़ाम हो गए. खुलते ही 300 अंक फिसला सेंसेक्स शुक्रवार को शेयर मार्केट (Share Market) में कारोबार फिर से लाल निशान पर शुरू हुआ. अपने पिछले बंद 82,497.10 की तुलना में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट लेते हुए BSE Sensex 82,244.25 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में ये 389.58 अंक फिसलकर 82,107.06 के लेवल पर आ गया. NSE Nifty ने भी कमजोर शुरुआत की और अपने पिछले बंद 25,250.10 की तुलना में गिरकर 25,281.90 पर कारोबार शुरू किया और अचानक 111 अंक से ज्यादा टूटकर 25,138.70 के लेवल पर पहुंच गया.   गुरुवार को ये थे बाजार के हालात बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट देखी थी. ईरान और इजरायल के बीच जंग (Iran-Israel War) के हालातों के बीच मिडिल ईस्ट के तनाव का असर साफ देखने को मिला था. BSE Sensex ने 995 अंक टूटकर 83,270 के लेवल पर कारोबार शुरू किया था और मार्केट बंद होने तक टूटता ही चला गया था. अंत में सेंसेक्स 1769.19 अंक या 2.10 फीसदी की गिरावट लेकर 82,497.10 के लेवल पर क्लोज हुआ था. सेंसेक्स में इस कदर गिरावट का असर बीएसई के मार्केट कैप पर भी दिखाई दिया और ये 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा टूट गया. इन शेयरों में खुलते ही बड़ी गिरावट शुक्रवार को शेयर बाजार की खराब शुरुआत के बीच जिन बड़ी कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. उनमें BPCL Share 4.12% की गिरावट के साथ 334.25 रुपये पर आ गया. Bajaj Finance Share 3.02% टूटकर 7209 रुपये पर, जबकि Trent Share 2.72% गिरकर 7280 रुपये पर आ गया. इसके अलावा Asian Paint और HeroMoto Corp Share 2-2 फीसदी से ज्यादा फिसला.   मिडकैप-स्मालकैप में ये शेयर बिखरे बात करें BSE मिडकैप की तो इसमें शामिल M&M Finance Share 4.73% की गिरावट के साथ 306.90 रुपये पर आ गया. Phoenix Share 5.38% फिसलकर 1565.60 रुपये पर, जबकि RVNL Share 3.14% गिरकर 493 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा Prestige Share 3% फिसलकर 1702.35 रुपये पर आ गया था.

तीसरे विश्व युद्ध की आहट से भारतीय शेयर बाजार सहम गया, निवेशकों को भारी नुकसान

नई दिल्ली तीसरे विश्व युद्ध की आहट से आज (3 अक्टूबर) भारतीय शेयर बाजार सहम गया, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ईरान-इजराइल के बमों से भड़की आग से निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए। आज सेंसेक्स में 2.10% की गिरावट दर्ज की गई, जिसमें यह 1,769.77 अंक टूटकर 82,497 पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी भी 2.12% गिरकर 25,250  पर बंद हुआ। इस बिकवाली से मार्केट के बड़े दिग्गज अंबानी-अडानी से लेकर टाटा तक सबके लाखों करोड़ स्वाहा हो गए। अंबानी-अडानी-टाटा सब फेल बाजार में जारी बिकवाली के चलते अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 3.95% की गिरावट आई, जिसके बाद कंपनी का शेयर 2,813.95 पर चला गया। वहीं हाल टाटा ग्रुप की कंपनियों के साथ भी रहा। टीसीएस के शेयर में 1.29% की गिरावट देखी गई, जिसके बाद शेयर 4,232 रुपए पर कारोबार बंद किया। ईरान में चाबहार पोर्ट को मैनज कर रही भारत की लार्ज कैप कंपनी अडानी पोर्ट के शेयर में भी 2.82% की गिरावट देखी गई, जिसके बाद वह 1,426 पर कारोबार बंद किया।  एक अक्टूबर को बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,74,86,463.65 लाख करोड़ रुपए था जबकि आज बाजार बंद होने पर 4,65,07,685.08 लाख करोड़ रुपए रह गया। जिस कारण निवेशकों को 978,778.57 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। क्यों आई ये गिरावट? बाजार में जारी इस गिरावट के पीछे एक बड़ा कारण इजरायल और ईरान के बीच जंग का ऐलान हो जाना है। बता दें कि इजराइल और हिजबुल्ला के बीच जारी जंग में ईरान की एंट्री ने जियो-पॉलिटिकल टेंशन को और बढ़ा दिया है। दरअसल, ईरान ने इजराइल पर जबरदस्त पलटवार करते हुए 1 अक्टूबर की रात में एक के बाद एक 150 से अधिक मिसाइलें दाग दी। हमले के बाद इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान को इस हमले के बुरे परिणाम भुगतने होंगे। फिर इजराइल के तरफ से जवाबी हमले शुरू कर दिए गए। इसने ना सिर्फ भारतीय बाजार को घूटने पर लाया बल्कि अमेरिकी बाजार में भी बिकवाली ला दी। सेबी का फरमान पड़ा भारी फ्यूचर्स एंड ऑप्शन यानी F&O ट्रेड को लेकर मार्केट रेगुलेटर सेबी ने बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है। SEBI ने 1 अक्टूबर की शाम को सर्कुलर भी जारी कर दिया। इसके तहत इंट्रा-डे पोजिशन लिमिट की निगरानी होगी। डेरिवेटिव्स मिनिमम ट्रेडिंग अमाउंट भी बढ़ा दी गई है। दरअसल, मार्केट रेगुलेटर डेरिवेटिव्स फ्रेमवर्क को सख्त कर रहा है। F&O से जुड़े ज्यादातर नए बदलाव 20 नवंबर से ही लागू होंगे। इंडेक्स ऑप्शन बायर्स से अपफ्रंट ऑप्शन प्रीमियम लिया जाएगा। ऑप्शन एक्सपायरी के दिन शॉर्ट ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए 2% का एडिशनल मार्जिन लिया जाएगा। सेबी ने डेरिवेटिव्स के लिए मिनिमम ट्रेडिंग अमाउंट को भी बढ़ा दिया है। इसे 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 15 लाख रुपए कर दिया है। अब हर हफ्ते एक एक्सचेंज की सिर्फ एक वीकली एक्सपायरी होगी। साथ ही एक्सपायरी के दिन ज्यादा मार्जिन देना होगा। इसके तहत शॉर्ट पोजिशन पर 2% एक्सट्रीम लॉस मार्जिन (ELM) मार्जिन देना होगा। इन सेक्टर्स के शेयर में दिखी बिकवाली     ऑटो शेयरों में मारुति के शेयर में 4.26% की गिरावट आई और वे 12,605 रुपए पर आ गए, जबकि उनका पिछला बंद भाव 13,167 रुपए था। कंपनी के करीब 0.17 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे 22.12 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।     एशियन पेंट्स का शेयर 4% की गिरावट के साथ 3145 रुपए पर आ गया, जबकि उनका पिछला बंद भाव 3277 रुपए था। कंपनी के करीब 0.50 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे 15.83 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।     बीएसई पर लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 4.15% की गिरावट के साथ 3500 रुपए पर आ गए, जबकि उनका पिछला बंद भाव 3651.50 रुपए था। कंपनी के करीब 1.44 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे 50.79 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 4.81 लाख करोड़ रुपए रह गया।     बीएसई पर एक्सिस बैंक के शेयर 1225.90 रुपए के पिछले बंद भाव के मुकाबले 3.75% गिरकर 1179.60 रुपए पर आ गए। कंपनी के करीब 0.90 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे 10.78 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। बैंक का मार्केट कैप गिरकर 3.68 लाख करोड़ रुपए रह गया।  

अडानी समूह ने दिग्ग्ज टेक कंपनी गूगल के साथ डील की, मिलकर करेंगे काम

नई दिल्ली अडानी समूह से जुड़ी एक बड़ी डील की खबर है। अडानी समूह ने दिग्ग्ज टेक कंपनी गूगल के साथ डील की है। यह डील क्लीन एनर्जी को लेकर है। इस समझौते के जरिए अडानी ग्रुप गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में स्थित एक नई सोलर-विंड हाइब्रिड परियोजना से क्लीन एनर्जी की सप्लाई करेगा। इस नई परियोजना के 2025 की तीसरी तिमाही तक कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है। गूगल ने यहां ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में इसकी घोषणा की, जबकि अडानी समूह ने बयान में इसके बारे में डिटेल जानकारी दी। अडानी समूह ने क्या कहा? अडानी समूह के बयान में कहा, ‘‘ इस साझेदारी के जरिए अडानी गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में स्थित एक नई सौर-पवन हाइब्रिड परियोजना से स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति करेगी। इस नई परियोजना का वाणिज्यिक परिचालन 2025 की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।’’ यह इनोवेशन डील भारत में ‘क्लाउड’ सेवाओं तथा परिचालन को स्वच्छ ऊर्जा द्वारा समर्थित कर गूगल के चौबीसों घंटे कार्बन-मुक्त ऊर्जा लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही इस प्रकार भारत में गूगल की सतत वृद्धि में योगदान देगा। अडानी ग्रुप के शेयरों के हाल आपको बता दें कि आज गुरुवार को शेयर बाजार 1500 अंक तक गिर गया है। इस दौरान अडानी समूह के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर कारोबार के इंट्रा डे में करीबन 5% तक गिरकर 1869.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में भी 3% तक की गिरावट है और यह शेयर इंट्रा डे में 3102.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी पावर के शेयर में 3% से अधिक की गिरावट है और यह शेयर 633.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयर में 3% से अधिक की गिरावट है और कंपनी के शेयर 1039 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा अडानी टोटल गैस, अडानी पोर्ट और अडानी विल्मर तक के शेयरों में 3% तक की गिरावट देखी गई है।

Mahindra Thar Roxx की बुकिंग पहले नवरात्र से शुरू, घंटे भर में 1.76 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स बुक

 नई दिल्‍ली  भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से फाइव डोर Thar Roxx को अगस्‍त महीने में लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद तीन अक्‍टूबर से इसके लिए बुकिंग को शुरू किया गया था। कंपनी को इसके लिए पहले एक घंटे में कितनी बुकिंग मिली है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया महिंद्रा को Thar Roxx के लिए देशभर से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने तीन अक्‍टूबर से ही बुकिंग को शुरू किया था। सुबह 11 बजे से इसके लिए बुकिंग को खोला गया था। जिसके बाद सिर्फ एक घंटे में ही एसयूवी को 176218 यूनिट्स की बुकिंग मिल गई है।

शेयर बाजार में आया भूचाल सेंसेक्स 1770, तो निफ्टी 545 अंक टूटा

नई दिल्ली सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार (Stock Market) ने खराब शुरुआत की और दिनभर लाल निशान पर कारोबार किया. मार्केट क्लोज होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 1700 अंक से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 545 अंक से ज्यादा टूटकर क्लोज हुआ. बाजार की इस बड़ी गिरावट में जो शेयर ‘विलेन’ बने, उनमें देश की सबसे बड़ी और वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस (Reliance) से लेकर टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स तक के शेयर शामिल रहे. आखिरी कारोबारी घंटे में तेज गिरावट ईरान और इजरायल के बीच जंग के हालातों के बीच मिडिल ईस्ट के तनाव का असर गुरुवार को शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला. BSE Sensex अपने पिछले बंद 84,266 की तुलना में 995 अंक टूटकर 83,270 के लेवल पर कारोबार शुरू किया और फिर मार्केट बंद होने तक टूटता ही चला गया. अंत में सेंसेक्स 1769.19 अंक या 2.10 फीसदी की गिरावट लेकर 82,497.10 के लेवल पर क्लोज हुआ. सेंसेक्स में इस कदर गिरावट का असर बीएसई के मार्केट कैप पर भी दिखाई दिया और ये 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा टूट गया. निफ्टी ने भी निवेशकों पर ढाया कहर एक ओर जहां सेंसेक्स ने बड़ी गिरावट देखी और निवेशकों की गाढ़ी कमाई डुबो दी, तो वहीं दूसरी ओर NSE Nifty ने भी दिनभर गिरावट के साथ ही कारोबार किया. अपने पिछले बंद 25,796.90 की तुलना में 270 अंक गिरकर 25,527 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत करने वाला निफ्टी इंडेक्स मार्केट क्लोज होने तक 546.56 अंक या 2.12 फीसदी तक फिसल गया और 25,250 के लेवल पर आ गया. 5% से ज्यादा टूटे 10 पांच शेयर अब बात कर लेते हैं गुरुवार को शेयर मार्केट (Share Market) के उन शेयरों के बारे में, जिनमें 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. इनमें Dabur India Share 6.27% गिरकर 580 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ. Power Finance Corp Share 5.37% की गिरावट लेकर 467.55 रुपये पर बंद हुआ. DLF Share 5.25% की फिसलकर 864.85 रुपये पर आ गया. BPCL Share में बड़ी गिरावट आई और ये 5.27% टूटकर 348.85 रुपये पर क्लोज हुआ. इसके अलावा HPCL Share 6.71%, तो Godrej Properties Share 5.57% और Suzlon Energy Share 5% फिसला. अन्य शेयरों की बात करें, तो GMR Airport Share 5.64% गिरा, NBCC India Share 5.34%, तो Sterling Share 5% टूटकर बंद हुआ. रिलायंस से टाटा तक ने हिलाया बाजार गुरुवार को बिखरने वाले शेयरों की तादाद ज्यादा रही. लेकिन बाजार के असली विलेन जो 5 शेयर साबित हुए उनमें पहले नंबर पर देश की सबसे बड़ी और वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर रहा. Reliance Share एक सप्ताह में लगातार दूसरी बार बुरी तरह टूटा और 3.95% की गिरावट के साथ 2813.95 रुपये पर क्लोज हुआ. इसके अलावा Adani Green Energy Share 4.09% फिसलकर 1807.80 रुपये पर बंद हुआ. Tata Motors का शेयर भी 4.09% टूटकर 925.70 रुपये पर, जबकि IRCTC Share 4.81% फिसलकर 886.40 रुपये पर क्लोज हुआ. IOCL Share भी इस लिस्ट में शामिल रहा और ये 4.32% की गिरावट के साथ 171.33 रुपये पर बंद हुआ.

भारत 2028 तक 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार -आस्क कैपिटल

नई दिल्ली सरकार की डिजिटल पहल के साथ, भारत के वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र में पिछले कुछ वर्षों में एक बड़ा बदलाव आया है। आस्क कैपिटल की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गहरी इंटरनेट पहुंच, कुशल और सस्ती 4 जी और 5 जी सेवाओं और डिजिटल क्षेत्र में सरकार की पहल से भारत 2028 तक 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। भारत वास्तविक समय के भुगतान का एक वैश्विक उदाहरण बन गया है, जो UPI जैसे घरेलू तकनीकी नवाचारों से लाभान्वित हो रहा है। भारत का डिजिटल परिवर्तन आर्थिक विकास के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण के साथ-साथ स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग ने कैशलेस लेनदेन और ऑनलाइन खरीदारी को बढ़ावा दिया है। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद (ICRIER) के अनुसार, डिजिटल कौशल पर भारत का स्कोर डिजिटलीकरण के समग्र स्तर पर जापान, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी जैसे विकसित देशों से आगे निकल गया है। प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) जैसी सरकारी पहलों ने देश में सार्वभौमिक पहुंच और वित्तीय समावेशन को बढ़ाने में मदद की है। मोबाइल और ब्रॉडबैंड की बढ़ती पहुंच वित्तीय समावेशन को और गहरा करेगी और नई डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देगी। भारत में डिजिटल मनोरंजन, ऑनलाइन शिक्षा, टेली-मेडिसिन, डिजिटल स्वास्थ्य, डिजास्टर रिस्पॉन्स और जीवन रक्षक सेवाएं बेहतर मोबाइल व इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठा रही हैं। किफायती डेटा, स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की बढ़ती संख्या और ई-कॉमर्स में वृद्धि भारत के डिजिटल परिवर्तन को गति दे रही है। मार्च 2024 तक, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में लगभग 120 करोड़ दूरसंचार ग्राहक हैं। मार्च 2023 में इंटरनेट ग्राहकों की कुल संख्या 88.1 करोड़ से बढ़कर मार्च 2024 के अंत तक 95.4 करोड़ हो गई, जिनमें से लगभग आधे ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। पिछले एक साल में 7.3 करोड़ से अधिक इंटरनेट ग्राहक और 7.7 करोड़ से अधिक ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े गए हैं।

इजराइल-ईरान संघर्ष से सहमा भारतीय शेयर बाजार, 1344.45 Point की गिरावट

मुंबई इजरायल और ईरान के बीच तनाव (Israel-Iran Conflict) से दुनिया टेंशन में है. इसका असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखा है. भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) भी इससे अछूता नहीं रहा और गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही धड़ाम हो गया. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 995.92 अंक या 1.18% की तगड़ी गिरावट के साथ 83,270.37 के स्तर पर ओपन हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने भी 269.80 अंक या 1.05% फिसलकर 25,527.10 के स्तर पर कारोबार शुरू किया. ये गिरावट और बढ़ती नजर आ रही है और दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया था.    सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा फिसला इस सप्ताह मंगलवार को Iran ने Israel पर मिसाइल अटैक करके दोनों देशों में तनाव को जंग की आग में झोंकने का काम किया. इसके असर से कच्चे तेल के कीमतों (Crude Oil Price) में तेजी आई, तो ग्लोबल मार्केट टूट गए. बुधवार को गांधी जयंती की छुट्टी के बाद आज जब भारतीय शेयर बाजार खुला, तो यहां भी ईरान-इजराइल जंग का असर देखने को मिला. BSE Sensex अपने पिछले बंद 84,266 की तुलना में 995 अंक टूटकर 83,270 के लेवल पर ओपन हुआ, अगले ही पल 83,002 तक फिसल गया. इसके बाद कुछ रिकवरी जरूर देखने को मिली, लेकिन ये ज्यादा देर तक कायम नहीं रही. दोपहर के 12 बजते-बजते मार्केट पूरी तरह क्रैश नजर आया. Sensex खबर लिखे जाने तक 1344.45 अंक या 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ 82,921.84 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. यही नहीं कारोबार के दौरान ये 82,870.43 तक फिसला था. दूसरी ओर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए NSE Nifty ने भी अपने पिछले बंद 25,796.90 की तुलना में 270 अंक गिरकर 25,527 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की और दोपहर 12 बजे तक ये 400 अंक से ज्यादा गिरकर 25,382.85 के लेवल पर आ गया था. मार्केट ओपन होने के साथ जहां करीब 620 शेयरों में तेजी आई, तो वहीं 2024 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार शुरू किया. वहीं 149 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. शुरुआती बाजार में सबसे टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर, हीरो मोटोकॉर्प और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. पहले ही मिलने लगे थे संकेत शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के संकेत पहले से ही मिलने लगे थे. अमेरिकी बाजार (US Market) में गिरावट के साथ ही गिफ्ट निफ्टी (Gifty Nifty) ने 200 अंकों का गोता लगा दिया था. वहीं प्रो-ओपन मार्केट में भी सेंसेक्स बुरी तरह से टूटा नजर आया था. प्री-मार्केट में Sensex 1200 अंक तक फिसल गया था और जब शेयर बाजार में कारोबार शुरू हुआ, तो सेंसेक्स-निफ्टी धराशायी हो गए. ईरान-इजराइल जंग ने बिगाड़ा बाजार का मूड Israel-Iran में बढ़े तनाव ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया है. अगर सबसे बड़े डर की बात करें, तो मंगलवार को ईरान ने करीब 180 मिसाइलों से इजरायल पर हमला किया था और इसके बाद Israel ने चेतावनी देते हुए बड़ा पलटवार करने का ऐलान किया था. अब शेयर बाजार को सबसे बड़ा डर ये सता रहा है, कि इजरायल क्या कदम उठाएगा. BSE के 30 में से 28 शेयर बिखरे शेयर बाजार में गुरुवार को आए भूचाल के बीच सबेस ज्यादा गिरावट वाले शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल BPCL Share 4.60% फिसलकर 351.30 रुपये पर आ गया, तो वहीं Eicher Motors Share 2.62% की गिरावट के साथ 4842.75 रुपये पर आ गया. Tata Motors Share 3.80% फिसलकर 928.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं Asian Paints Share 3.66% टूटकर 3157 रुपये पर आ गया था. BSE की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. इसमें L&T Share (3.41%), Reliance Share (2.55%), Bajaj Finance Share (2.51%), Axis Bank Share (2.45%), Adani Ports Share (2.30%) गिरकर कारोबार रहे थे. तो वहीं Kotak Bank (2.16%), Maruti Share (2.16%), ICICI Bank Share (1.90%) की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे.   मिडकैप कंपनियों की बात करें, तो Phonix Ltd Share 4.37% गिरकर 1675 रुपये पर, Hindustan Petrolium Share 3.49% फिसलकर 429.20 रुपये पर आ गया था. इसके अलावा Godrej India Share 3.54% की गिरावट के साथ 1149 रुपये पर कारोबार कर रहा था. स्मालकैप कंपनियों में शामिल KamoPaints Share 9.97% की गिरावट के साथ 30.24 रुपये पर, KIMS Share 6.09% टूटकर 522.55 रुपये पर और Raclgear Share 6.14% की गिरावट लेकर 969.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

एयर इंडिया ने कहा कि विस्तारा के विमान, चालक दल और सेवाएं पहले की तरह ही परिचालन में बनी रहेंगी

नई दिल्ली  एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने कहा कि अगले महीने विलय के बाद ‘विस्तारा’ के विमानों से संचालित उड़ानों के नंबरों की शुरुआत ‘एआई2’ से होगी। कंपनी ने कहा कि विस्तारा के विमान, चालक दल और सेवाएं पहले की तरह ही परिचालन में बनी रहेंगी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने जोर दिया कि विलय के बाद भी विस्तारा का अनुभव बरकरार रहेगा। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उपक्रम विस्तारा का एयर इंडिया से विलय 12 नवंबर को होगा। यह एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एआईएक्स कनेक्ट के विलय के बाद भारतीय विमानन क्षेत्र में एक बड़ा सौदा होगा। कुछ लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि क्या विस्तारा के यात्रियों को विलय के बाद भी अभी जैसी ही सेवाएं मिलती रहेंगी, क्योंकि परिवर्तन के दौर से गुजर रही एयर इंडिया को हाल के दिनों में कुछ सेवा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि एयर इंडिया और विस्तारा की टीमें यह सुनिश्चित करने के लिए एक साल से अधिक समय से कड़ी मेहनत कर रही हैं कि इनका विलय ग्राहकों और कर्मचारियों दोनों के लिए सहज हो। प्रवक्ता ने बयान में कहा, “हालांकि, कानूनी संस्थाएं और हवाई परिचालन प्रमाण-पत्र 12 नवंबर को एक हो जाएंगे, लेकिन विस्तारा का अनुभव बना रहेगा।” उन्होंने कहा, “विस्तारा विमान, चालक दल और सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी, लेकिन एआई2एक्सएक्सएक्स उड़ान संख्या एयरइंडिया.कॉम के माध्यम से बुक की जा सकेंगी।”  

Royal Enfield का दबदबा कायम, सितंबर में 11% बढ़ी सेल्स, इस बाइक को ज्यादा खरीद रहे लोग

नई दिल्ली मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने सितंबर में 86,978 गाड़ियां बेचीं, जो सालाना आधार पर 11 प्रतिशत वृद्धि है। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 78,580 गाड़ियां बेची थीं। रॉयल एनफील्ड ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में घरेलू बाजार में वाहन बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 79,326 इकाई रही, जो पिछले साल समान माह में 74,261 इकाई थी। कंपनी ने बताया कि निर्यात सितंबर, 2024 में बढ़कर 7,652 इकाई हो गया, जो पिछले साल समान माह में 4,319 इकाई था। रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी गोविंदराजन ने कहा, “हमने अपने हालिया पेशकश के कारण सितंबर के महीने में लगातार वृद्धि दर्ज की है। इस साल क्लासिक 350 ने चालकों के बीच अपनी प्रतिष्ठित स्थिति और लोकप्रियता को मजबूत करना जारी रखा है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है।” इस बाइक की सबसे ज्यादा डिमांड कंपनी ने बताया कि निर्यात सितंबर, 2024 में बढ़कर 7,652 इकाई हो गया, जो पिछले साल समान माह में 4,319 इकाई था. रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी गोविंदराजन ने कहा कि हमने अपने हालिया पेशकश के कारण सितंबर के महीने में लगातार वृद्धि दर्ज की है. इस साल क्लासिक 350 ने चालकों के बीच अपनी प्रतिष्ठित स्थिति और लोकप्रियता को मजबूत करना जारी रखा है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Bajaj Auto की बिक्री बढ़ी बजाज ऑटो की वाहन बिक्री देखें तो घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,59,333 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 2,02,510 इकाइयों से 28 प्रतिशत अधिक है. निर्यात सालाना आधार पर 13 प्रतिशत अधिक 1,41,156 इकाई रहा, जबकि सितंबर 2023 में 1,25,202 इकाई था. वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने छह प्रतिशत बढ़कर 69,042 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 64,846 इकाई थी. Hero MotoCorp की सेल्स दोपहिया वाहन खंड की शीर्ष कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने 6,37,050 वाहनों की बिक्री की जो सालाना आधार पर 19 प्रतिशत अधिक है. सितंबर, 2023 में हीरो ने डीलरों को 5,36,499 इकाइयां भेजी थीं. बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री पिछले साल सितंबर में बेची गई 2,53,193 इकाइयों से 23 प्रतिशत बढ़कर 3,11,887 वाहन हो गई. वहीं होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने कहा कि घरेलू बाजार में इसकी थोक बिक्री एक साल पहले के 4,91,802 इकाइयों से बढ़कर 5,36,391 इकाई हो गई.  

अभी भी लोगो के पास है 2000 रुपये के 7,117 करोड़ रुपये के नोट, RBI ने दी जानकारी

नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया कि 2000 रुपये के 98% नोट वापस आ चुके हैं, जबकि अभी भी 7,117 करोड़ रुपये के नोट लोगों के पास बचे हुए हैं। अक्टूबर 2024 में जारी आंकड़ों के अनुसार, नोटों की वापसी की रफ्तार धीमी हो गई है। प्रमुख बातें: कब और क्यों बंद हुए: 19 मई 2023 को क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 2000 रुपये के नोट वापस लेने का निर्णय लिया गया था। वापसी की समयसीमा: 23 मई से 30 सितंबर 2023 तक नोट जमा करने की समयसीमा थी, लेकिन इसे कई बार बढ़ाया गया। अभी भी जमा कर सकते हैं नोट: 2000 रुपये के नोट अब सिर्फ आरबीआई की 19 क्षेत्रीय शाखाओं और डाकघरों में जमा कराए जा सकते हैं। नोट वापसी के आंकड़े: मई 2023 में बाजार में: 3.56 लाख करोड़ रुपये के नोट थे। सितंबर 2024 तक: 7,000 करोड़ रुपये के नोट वापस नहीं हुए हैं। आरबीआई ने 2018-19 से 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी थी क्योंकि बाजार में अन्य मूल्यवर्ग के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो चुके थे।

ओला इलेक्ट्रिक के मार्केट शेयर में लगातार गिरावट, ओला इलेक्ट्रिक के ईवी स्कूटर की बिक्री घटी

नई दिल्ली ओला इलेक्ट्रिक के मार्केट शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और सितंबर में यह गिरकर 27 प्रतिशत हो गया है। इसकी वजह दोपहिया ईवी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का बढ़ना और कंपनी के ईवी स्कूटर में लगातार ग्राहकों को समस्या का सामना करना है। सरकारी पोर्टल वाहन से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी द्वारा पिछले महीने 24,665 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की गई है। अगस्त में यह आंकड़ा 27,587 यूनिट्स का था। इस दौरान कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 31 प्रतिशत थी। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर गिरने की वजह बाजार में प्रतिस्पर्धा का बढ़ना है। बड़ी ऑटो कंपनियां जैसे टीवीएस मोटर्स और बजाज ऑटो भी इलेक्ट्रिक दोपहिया सेक्टर में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक, बजाज ऑटो के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री सितंबर में बढ़कर 19,103 यूनिट्स हो गई है, जो अगस्त में 16,789 यूनिट्स थी। टीवीएस मोटर्स की ओर से बीते महीने 18,084 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे गए थे। अगस्त में यह आंकड़ा 17,649 यूनिट्स पर था। एक अन्य इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी एथर एनर्जी की बिक्री भी सितंबर में बढ़कर 12,676 यूनिट्स हो गई है। अगस्त में कंपनी द्वारा 10,980 यूनिट्स बेचे गए थे। ओला इलेक्ट्रिक की कम होती बिक्री का असर उसके शेयर पर भी देखने को मिल रहा है। शेयर अपने ऑल-टाइम हाई लेवल 157.40 रुपये से करीब 38 प्रतिशत फिसल चुका है। ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 100 रुपये के आसपास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक के ईवी में ग्राहकों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, जिसमें सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और सर्विस सेंटर से जुड़ी समस्याएं हैं।

अशोक लेलैंड की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सितंबर में 10 प्रतिशत की गिरावट

टीवीएस मोटर की बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत बढ़ी टाटा मोटर्स की घरेलू वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत घटी अशोक लेलैंड की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सितंबर में 10 प्रतिशत की गिरावट चेन्नई  दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली टीवीएस मोटर ने सितंबर, 2024 में 4,82,495 इकाइयों की खुदरा बिक्री की। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान उसने बिक्री में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। टीवीएस मोटर ने पिछले साल इसी महीने में 4,02,553 इकाइयों की बिक्री की थी। पिछले महीने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 28,901 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 20,356 इकाई थी। सितंबर, 2024 में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 4,71,792 इकाई हो गई। घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी। इस दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री 23 प्रतिशत और स्कूटर की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी। सितंबर, 2024 में कंपनी का निर्यात 11 प्रतिशत बढ़ा। सितंबर, 2024 में तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 15,598 इकाई से घटकर 10,703 इकाई रह गई। टाटा मोटर्स की घरेलू वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत घटी  घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स की सितंबर महीने में कुल घरेलू बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 69,694 इकाई रह गई जबकि एक साल पहले इसी महीने में 82,023 इकाइयों की बिक्री हुई थी। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसने घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक समेत कुल 41,063 यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री की जो सितंबर, 2023 के 44,809 वाहनों की तुलना में आठ प्रतिशत कम है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में यात्री वाहन उद्योग ने खुदरा बिक्री में एक साल पहले की दूसरी तिमाही की तुलना में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी। ऐसा उपभोक्ता मांग धीमी होने और मौसमी कारकों की वजह से हुआ। घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स के कुल वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) की बिक्री सितंबर में 28,631 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 37,214 इकाई थी। इस तरह इस खंड में 23 प्रतिशत की गिरावट आई है। टाटा मोटर्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 79,931 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही की बिक्री से 19 प्रतिशत कम है। अशोक लेलैंड की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सितंबर में 10 प्रतिशत की गिरावट  वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड की सितंबर में निर्यात सहित कुल बिक्री सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,233 इकाई रही। कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी। सितंबर, 2023 में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 19,202 इकाई रही थी। पिछले महीने निर्यात सहित मध्यम तथा भारी वाणिज्यिक वाहनों (एमएंडएचसीवी) की बिक्री 11,077 इकाई थी, जो सितंबर, 2023 में बेची गई 12,752 एमएंडएचसीवी की तुलना में 13 प्रतिशत की गिरावट है। कंपनी ने बताया कि सितंबर, 2024 में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री (घरेलू व निर्यात) 6,156 इकाई रही जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 6,450 इकाई थी। अशोक लेलैंड ने कहा कि कंपनी की घरेलू बिक्री (एमएंडएचसीवी व एलसीवी) समीक्षाधीन महीने में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत घटकर 16,041 वाहन रह गई, जो सितंबर, 2023 में 18,193 वाहन थी।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 2022-23 में सालाना आधार पर रोजगार के अवसर 7.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान

नई दिल्ली  मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 2022-23 में सालाना आधार पर रोजगार के अवसर 7.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। ताजा सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के द्वारा जारी डेटा के मुताबिक, देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वित्त वर्ष 2022-23 में रोजगार बढ़कर 1.84 करोड़ हो गया है, जो कि 2021-22 में 1.72 करोड़ पर था। वित्त वर्ष 2022-23 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 55 प्रतिशत रोजगार के अवसर तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में थे। अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक के इंडस्ट्रीज के वार्षिक सर्वे (एएसआई) के मुताबिक, इंडस्ट्रीयल आउटपुट में पिछले साल के मुकाबले 21 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। आंकड़ों के मुताबिक, ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में 7.3 प्रतिशत बढ़ा है। सर्वे के मुताबिक, 2022-23 में 2021-22 के मुकाबले मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इनपुट 24.4 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, इस दौरान आउटपुट में 21.5 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। 2022-23 में धातु, पेट्रोलियम, खाद्य उत्पाद, केमिकल और केमिकल उत्पाद और मोटर वाहन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है। समीक्षा अवधि में सेक्टर के कुल आउटपुट में इन इंडस्ट्री का योगदान 58 प्रतिशत था। इनके आउटपुट में 24.5 प्रतिशत और जीवीए में सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। एएसआई के आंकड़ों के मुताबिक 2022-23 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों की संख्या महामारी के पहले (2018-19) के आंकड़े से 22.14 लाख अधिक हो गई है। 2022-23 में जीवीए में महाराष्ट्र पूरे भारत में शीर्ष पर रहा है। इसके बाद गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का नाम है। वित्त वर्ष 23 में ज्यादातर आर्थिक आंकड़ों में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें निवेशित पूंजी, इनपुट, आउटपुट, जीवीए और रोजगार शामिल हैं।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet