LATEST NEWS

नौतपा भी रहेगा तरबतर, गर्मी और उमस से राहत देंगे मौसम के बदलाव, भोपाल-इंदौर समेत 47 जिलों में अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में एक साथ एक्टिव कई सिस्टम की वजह से लगातार बारिश का दौर जारी है। खास बात यह है कि इस बार मई महीने में भी मध्य प्रदेश में सावन भादो जैसी बारिश हो रही है। इस बार नौतपा में भी पानी बरसेगा। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन यानी, मई के आखिरी सप्ताह में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है। ऐसा रहेगा आज का मौसम मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट है। वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम साफ रह सकता है। उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में तेज आंधी चलेगी। जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। इसलिए हो रही बारिश मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की एक्टिविटी है। इस वजह से आने वाले सात दिन तक प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से तापमान में आई गिरावट  शुक्रवार को रतलाम जिले में ओले गिरे। वहीं, उमरिया और गुना में आंधी-बारिश का दौर रहा। छिंदवाड़ा, सिंगरौली, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, अनूपपुर, सीधी, सागर, पन्ना, सतना, रीवा और रायसेन में भी आंधी-बारिश का दौर देखने को मिला। बारिश और आंधी की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई। खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, गुना और शिवपुरी ही ऐसे शहर रहे, जहां पारा 41 डिग्री या इससे अधिक रहा। ग्वालियर को छोड़ बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से कम ही रहा। ग्वालियर में 40.2 डिग्री, भोपाल में 36 डिग्री, इंदौर में 34.4 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां तापमान 31.6 डिग्री रहा। सीधी में 32.2 डिग्री, मलाजखंड में 34 डिग्री, बैतूल-सिवनी में 34.2 डिग्री रहा। नौतपा में भी भीगता रहेगा इंदौर इंदौर में मई की भीषण गर्मी और उमस के बीच राहत भरी बारिश का दौर जारी है। शनिवार को शहर में तेज हवाएं चलीं जिससे मौसम में हल्की ठंडक घुल गई। अब तक मई के 23 दिनों में 162.5 मिमी यानी सवा छह इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों में तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी पारे से थोड़ी राहत मिली और दिन का तापमान 1.9 डिग्री गिरकर 34.4 पर आ गया वहीं रात का पारा 0.7 डिग्री गिरकर 24.1 पर आ गया। दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ एक्टिव सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, इस समय दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ मध्यप्रदेश से होकर गुजर रहे हैं। इन मौसमी गतिविधियों के कारण प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। अनुमान है कि अगले दो से तीन दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी। दिन का तापमान लगातार 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक और रात का तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। शुक्रवार को उमस से बेहाल रहे लोग, शनिवार को राहत शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ था, लेकिन दिनभर उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। इसके विपरीत शनिवार को तेज हवाओं के साथ मौसम में राहत महसूस की गई। मौसम विभाग ने इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के लिए तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में नौतपा भी रहेगा भीगा-भीगा इस बार नौतपा के दौरान भी मध्यप्रदेश में पानी बरसने की संभावना है। मौसम विभाग ने मई के अंतिम सप्ताह तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित कुल 47 जिलों में तेज आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। सात दिनों तक अलर्ट, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की वजह से अगले सात दिन तक आंधी और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। इससे न सिर्फ तापमान में गिरावट आने की संभावना है बल्कि लोगों को उमस से भी कुछ राहत मिलेगी। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 24 मई: उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, बड़वानी,खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में तेज आंधी चलेगी। जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम साफ रह सकता है। 25 मई: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी का अलर्ट है। मुरैना, भिंड, दतिया, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। 26 मई: रतलाम, उज्जैन, इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। 27 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़,छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।  

जब सामने आतंकवादी और दुश्मन हों, उस समय भी प्रश्न करना क्या सीमा से बैर नहीं : केंद्रीय मंत्री सिंधिया

 ग्वालियर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट पर कहा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में उत्तर-पूर्वी राज्यों का ऐतिहासिक निवेश समिट आयोजित हुआ। इतिहास में पहली बार भारत सरकार द्वारा, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में, उनकी आशा और अभिलाषा के अनुरूप, आठों उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए निवेश सम्मेलन का आयोजन किया गया। हमने नौ रोड शो किए, सातों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल महोदय के साथ। इन आठों राज्यों को मिलाकर बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और इंदौर में यह रोड शो आयोजित हुए। इसके बाद, एक-एक औद्योगिक समूह से दिल्ली और मुंबई में मेरी स्वयं की मुलाकात हुई। आज प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद और हमारी मेहनत के फलस्वरूप यह विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय निवेश समिट आठों राज्यों के लिए दिल्ली में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति ने इस समिट को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम में 4,01,800 करोड़ के निवेश के एमओयू (MoUs) और एलओआई (LOIs) घोषित किए गए हैं। हर एक राज्य के लिए कम से कम 20,000 करोड़ का निवेश इसमें शामिल है। खास बात यह है कि भारत के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों के अध्यक्षगण इस समिट में शामिल हुए। 50 देशों के राजदूत इसमें उपस्थित रहे। देशभर से उद्यमी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य ने संपूर्ण देश को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के प्रति हमारा संकल्प है कि ये निवेश जमीन पर उतरेंगे। समूचे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए एक रणनीतिक रोडमैप तैयार हो रहा है। इससे पहले हम “अष्ट लक्ष्मी कार्यक्रम” भी कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। आतंकियों और पाकिस्तान को लेकर राहुल गांधी द्वारा सरकार पर की गई टीका-टिप्पणी को लेकर सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी जी की यही आदत है कि वे देश की एकता, अखंडता और देश के मान-सम्मान पर प्रश्न उठाते हैं। जहां140 करोड़ जनता एकजुट हो रही है, वहीं कुछ तत्व ऐसे हैं जो भारत की प्रभुता और भारत की एकता पर प्रश्न उठाते हैं। जब सामने आतंकवादी और दुश्मन हों, उस समय भी प्रश्न करना क्या सीमा से बैर नहीं है? यह कैसी विचारधारा है, शायद आप भी इस प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाएंगे और न ही हम। बता दें कि राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लेकर जो बयान दिया था, उस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह पलटवार है।  

इंदौर में मिले 2 पॉजीटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मरीजों को घरों में ही किया आइसोलेट. जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर.

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है. यहां जनवरी से अब तक कुल 5 मरीज मिले. फिलहाल दो लोग कॉविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है. जिन दो लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है, उनकी केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है. इंदौर के सीएएचओ भूरे सिंह सैत्या के मुताबिक “फिलहाल दोनों मरीजों की स्थिति सामान्य है, इनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है. दोनों को बुखार, सर्दी, खांसी थी.” दोनों मरीजों की मॉनीटरिंग कर रहा स्वास्थ्य विभाग इसके बाद जांच करने पर दोनों पॉजिटिव निकले. स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों की मॉनिटरिंग कर रही है. अच्छी बात यह है जनवरी से लेकर अभी तक सिर्फ 5 मरीज ही इंदौर में मिले हैं, जिसमें से सिर्फ एक की मृत्यु हुई है और यह मृत्यु भी अन्य बीमारियों के चलते भी हुई है. बाकी 4 मरीजों की स्थिति सामान्य है. दो मरीज जो हाल ही में मिले हैं, उनकी पुनः जांच कराई जा रही है. किसी भी प्रकार की कोई ऐसी स्थिति वर्तमान में निर्मित नहीं है कि इंदौर में पॉजिटिव कैसे बढ़ रहे हैं. यह जो कैसे आए हैं यह भी इंदौर के जरूर है लेकिन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी है. देश में कुल 300 मरीजों का आंकड़ा बता दें कि देश में 300 के करीब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हो गया है. फिलहाल मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में करीब 259 मामले दर्ज किया जा चुके हैं. हालांकि इन मरीजों की स्थिति सामान्य है. हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में 3 नए मामले सामने आए हैं, जबकि गुजरात में 15 और महाराष्ट्र में 26 मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि वर्तमान में जे एन 1वेरिएंट पाया जा रहा है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है.

गुना जिले में अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन और पुलिस की टीम पर पत्थर फेंके, त्रिशूल से थाना प्रभारी पर हमला कर दिया

गुना प्रदेश में पुलिस पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला गुना जिले के मधुसूदनगढ़ में सामने आया है। यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन और पुलिस पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान इन्होंने जामनेर थाना प्रभारी को त्रिशूल मार दिया। जानकारी के मुताबिक मधुसूदनगढ़ में भोपाल रोड पर बस स्टैंड की जमीन से अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन और पुलिस की टीम पर हमला हुआ। करीब 30 वर्ष पुराने अतिक्रमण को हटाने अमला पहुंचा था। इस दौरान जामनेर थाना प्रभारी सुरेश सिंह कुशवाहा पर त्रिशूल से हमला किया गया, जिससे उनके हाथ की हथेली कट गई और चोट आई है। पांच थानों को पुलिस पहुंची थी पांच थानों की पुलिस एसडीएम राघौगढ़ विकास आनंद के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व अमला शामिल था। दोपहर करीब 12 बजे यह घटना हुई है। लेखराज कुशवाहा पर हमले का आरोप है। लेखराज के बेटे द्वारा टीम पर पत्थर फेंके गए। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। घायल टीआई को मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जाया गया। उक्त स्थान पर धार्मिक स्थान और कुछ घर बनाकर अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन और पुलिस की टीम ने इस पर कार्रवाई की है।

राज्यपाल पटेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  (एम्स) पहुंचे। एम्स पहुंचने पर उन्होंने चिकित्सालय परिसर का भ्रमण किया। राज्यपाल पटेल ने चिकित्सालय पहुँच कर वहाँ  उपस्थित रोगियों और उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के परिसर में पूर्व में उनके द्वारा रोपित पीपल के पौधे को सिंचित भी किया।  

भिंड में हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

भिंड  मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां दिल्ली से आ रही यात्री बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। जिसके चलते दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। वहीं ज्यादा गंभीर यात्रियों को ग्वालियर रेफर किया गया है। घायल यात्रियों के मुताबिक बस ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से बस का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह बताई जा रही है। दरअसल दिल्ली से भिंड की ओर आ रही यात्री बस जैसे ही नेशनल हाइवे 719 पर फूप थाने के बरही इलाके में पहुंची, वैसे ही बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पास सड़क किनारे गहराई में जा गिरी। हादसा होते ही बस में मौजूद यात्रियों की बीच चीख पुकार मच गई।  हाईवे से गुजर रहे लोगों के साथ ही आसपास गांव के लोग तत्काल घायलों की मदद करने के लिए पहुंचे। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और घायलों को बस से बाहर निकाल कर भिंड जिला अस्पताल भेजा। इसके अलावा गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया। घायल यात्रियों के मुताबिक वह सुबह के वक्त नींद में थे, तभी अचानक गाड़ी पलट गई। यात्रियों का यह भी कहना है कि बस ड्राइवर को नींद के झोंके आ रहे थे। ऐसे में झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ। आपको बता दें कि बस से मिले यात्री रिकॉर्ड चार्ट के मुताबिक बस में 70 से ज्यादा यात्री सवार थे।

मोहसिन खान ने रिटायर्ड एडिशनल एसपी की बेटी और महिला पुलिसकर्मी को भी जाल में फंसा था

इंदौर  लव जिहाद के आरोपित मोहसिन अब्दुल सलीम खान ने रिटायर्ड एडिशनल एसपी की बेटी और महिला पुलिसकर्मी को भी जाल में फंसा लिया था। एक युवती मोहसिन की प्रताड़ना का जिक्र कर फूट-फूटकर रोने लगी। उसने बताया कि मोहसिन धमकाता था कि उसकी ऊपर तक पहुंच है। तुम लोगों की कोई नहीं सुनेगा। वह एकेडमी से निकालने और करियर बर्बाद करने की धमकी देता था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता महिला पुलिसकर्मी के संपर्क में हैं। 38 वर्षीय मोहसिन खान के खिलाफ पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर ली है। पीड़िता पुलिस अफसर की बेटी निकली। उसने बताया कि पिछले वर्ष 14 मई को एकेडमी में सहायक की नौकरी ज्वाइन की थी। एकेडमी तीसरी मंजिल पर है। दूसरी मंजिल पर मोहसिन का फ्लैट है। वह बहाने से बुलाकर अकारण ही बैठाता था। जाने का बोलने पर कहता था अभी बच्चे नहीं आए हैं। तुम मेरे पास ही बैठी रहो। एक बार उसने छेड़छाड़ की तो घबरा गई। वह अन्य लड़कियों के साथ भी इसी तरह की हरकतें करता था। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करता था। शिकायत की बात पर कहता था- मेरी ऊपर तक पहुंच है एक बार शिकायत का बोला तो मोहसिन ने कहा कि उसकी ऊपर तक पहुंच है। तुम्हारी बात कोई भी नहीं सुनेगा। परेशान होकर 22 जुलाई को एकेडमी की नौकरी छोड़ दी। कॉल कर रुपये मांगे तो उसने अश्लील और आपत्तिजनक बातें की। पुलिस ने मोहसिन के दो मोबाइल जब्त किए हैं। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि मोहसिन नकली नोट का काम भी करता था। उन्होंने मोहसिन की चैटिंग सबूत के तौर पर पेश की है। टीआई अजय नायर के मुताबिक फोटो व वीडियो रिकवर करवाने के लिए साइबर विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है। जयश्री राम बोलने पर रोक, कुरान पढ़ने का दबाव पीड़िता ने कहा कि मोहसिन युवतियों का ब्रेनवाश कर देता था। मोहसिन ने एकेडमी में आने वाली युवतियों पर जयश्री राम बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। वह कहता था कुरान पढ़ा करो। एक युवती कुरान पढ़ने लगी थी। एकेडमी में बंदूकों पर बंधे कलावा खुलवाए। हिंदू संगठन के अनिल पाटिल के मुताबिक रहवासियों को एकेडमी में जारी अनैतिक गतिविधि की जानकारी मिली थी। फंडिंग और प्रापर्टी की जांच करेगी पुलिस: एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक पुलिस फंडिंग की भी जांच कर रही है। सभी बैंकों को पत्र लिखा गया है। मोहसिन की संपत्ति की जांच के लिए रजिस्ट्रार, विकास प्राधिकरण, सीएमओ को चिट्ठी भेजी है। एकेडमी और रायफल के लाइसेंस के संबंध में कलेक्टोरेट से पत्राचार किया है। दोस्त, रिश्तेदारों से पूछताछ होगी। मकान मालिक को दिया नोटिस, अवैध निर्माण हटेगा इधर नगर निगम ने मोहसिन को मकान किराए पर देने वाले प्रह्लाद मिश्रा को नोटिस जारी कर मकान के दस्तावेज लेकर जोनल कार्यालय आने के लिए कहा है। जोनल अधिकारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है। मकान मालिक द्वारा दस्तावेज पेश करने के बाद मकान की नप्ती की जाएगी। दस्तावेजों की जांच के अलावा निर्माण की भी नपती और जांच की जाएगी। निर्माण अवैध पाए जाने की स्थिति में उसे हटाया भी जाएगा। कम उम्र की हिंदू लड़कियां टारगेट, तिलक पर आपत्ति मोहसिन के टारगेट पर कम उम्र की हिंदू लड़कियां ही थीं। नमस्ते की जगह जयश्री राम बोलने पर नाराज हो जाता था। उसने तिलक लगाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। उसने ऐसा ब्रेनवाश किया कि लड़कियों ने कुरान पढ़ना शुरू कर दिया। उसने कहा था कि तुम्हारे धर्म में जो लिखा है, वह मुझे नहीं पता। मेरे धर्म में लिखा, वही मानों। वह तिलक लगाने पर भी आपत्ति लेता था। उसने मेरे सामने आठ-दस लड़कियों से अश्लील हरकतें की। मैं चाहती हूं मोहसिन को फांसी की सजा हो। उसने छोटी बच्चियों का शोषण किया है। जेल से बाहर आया तो पुन: वैसी हरकतें करेगा। (जैसा कि पीड़िता ने बताया) सहमते हुए बोला मोहसिन- लव जिहाद पाप है मोहसिन की करतूतों का खुलासा सबसे पहले मल्हारगंज निवासी युवती ने किया। छेड़छाड़ की शिकार युवती ने मोहसिन के वीडियो बना लिए थे। अन्य युवतियों के साथ हरकतों की जानकारी लगने पर उसने वीडियो पुलिस को सौंप दिए। उधर मोहसिन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। सहमी अवस्था में बैठा मोहसिन लव जिहाद को पाप बता रहा है।

वनाधिकार एक्ट का क्रियान्वयन करते हुए वनों के संरक्षण पर भी ध्यान देना आवश्यक

जनजातियाँ वनों की सबसे बड़ी पोषक और संरक्षक हैं – कमिश्नर श्री जामोद वनाधिकार के तहत सामुदायिक दावे तत्परता से मान्य करें – कमिश्नर शहडोल वनाधिकार एक्ट का क्रियान्वयन करते हुए वनों के संरक्षण पर भी ध्यान देना आवश्यक वनों का संरक्षण करने वालों के ही वनाधिकार दावे मान्य किए जाएं – सीसीएफ रीवा सीधी  वनाधिकार अधिनियम की रीवा और शहडोल संभाग की संयुक्त कार्यशाला विन्ध्या रिट्रीट होटल रीवा के सभागार में आयोजित की गई। कार्यशाला के प्रथम दिन वनाधिकार समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के सदस्यों को सामुदायिक दावों के निपटारे के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि वनाधिकार अधिनियम ने पीढ़ियों से वन भूमि में खेती करने वाले तथा रहने वाले जनजातीय परिवारों एवं अन्य परिवारों के अधिकारों को मान्यता दी है। इसने वर्षों से वनों के साथ सह अस्तित्व में वनवासी परिवारों को जमीन का मालिकाना हक दिया है। जनजातीय परिवार परंपरागत रूप से वनों के पोषक और संरक्षक हैं। उनकी आजीविका मुख्य रूप से वनों पर ही निर्भर रही है। उनके रीति रिवाज, परंपराएं और धार्मिक अनुष्ठानों में भी वन अनिवार्य रूप से शामिल रहा है। वनाधिकार अधिनियम से व्यक्तिगत दावे में बहुत अच्छा कार्य हुआ है। अब सामुदायिक दावों को भी मान्यता देकर जनजातीय परिवारों की हमें सहायता करनी है। जनजातीय परिवार अगर न होते तो आज वन भी नाममात्र के ही बचे होते।         कार्यशाला में शहडोल संभाग के कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने कहा कि कार्यशाला में सामुदायिक दावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सामुदायिक दावों के निराकरण के लिए अब किसी के मन में संदेह नहीं रहना चाहिए। वनाधिकार अधिनियम के तहत दर्ज सामुदायिक दावों का तत्परता से निराकरण करें। मुख्य वन संरक्षक रीवा राजेश राय ने कार्यशाला में कहा कि वनाधिकार अधिनियम ने जनजातीय परिवारों को भू अधिकार पत्र देकर उनके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन किया है। व्यक्तिगत दावों के साथ-साथ वन भूमि में निस्तार और सामुदायिक उपयोग को भी एक्ट में मान्य किया गया है। इसके सामुदायिक दावों को मान्य करते हुए वन संरक्षण पर भी ध्यान देना आवश्यक है। वनों का संरक्षण करने वालों को ही वनाधिकार का लाभ दिया जाना चाहिए। शहडोल संभाग के सीसीएफ श्री एसके पाण्डेय ने कहा कि कार्यशाला में दी गई जानकारी से सामुदायिक दावों के निराकरण के लिए सही मार्गदर्शन मिला है। सामुदायिक दावों में किसी तरह का टकराव नहीं है। गांव की राजस्व सीमा, वनों का क्षेत्र तथा सामुदायिक कार्यों के लिए समुदाय के अधिकार तीनों पर हमें ध्यान देना होगा।         कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर वाई गिरि राव ने कहा कि सामुदायिक दावे से वन, राजस्व, जनजातीय कार्य और ग्रामीण विकास विभाग जुड़े हैं। अधिनियम के तहत गठित समितियों को राज्य से लेकर ग्राम स्तर तक कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश के 54903 गांवों में से 26555 गांवों में वनाधिकार एक्ट के दावे मान्य किए गए हैं। राष्ट्रीय वन नीति, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान रखते हुए सामुदायिक दावे मान्य किए जाएंगे। वन भूमि अथवा उसके आसपास के क्षेत्र में परंपरागत रूप से रहने वाले परिवारों को वन क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल में पूजा-पाठ करने, जल श्रोतों के दोहन, मछलीपालन, वनोपज संग्रहण एवं निस्तार के दावे इसमें शामिल होंगे। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर श्री शरद लेले ने कहा कि वनाधिकार अधिनियम वन क्षेत्र में गैर वनीय कार्य को मान्यता देता है। सामुदायिक दावों में पूजा-पाठ, वनोपज संग्रहण, परंपरागत मार्ग से आने-जाने, पानी भरने तथा अन्य निस्तार शामिल हैं। सामुदायिक दावों में समुदाय के अधिकार के साथ-साथ उनके स्थल और क्षेत्र का भी निर्धारण किया जाना आवश्यक है। यदि एक गांव के निस्तार के दावे पर विचार किया जा रहा है तो आसपास के गांवों की भी उसमें सहमति आवश्यक होगी। गांव में उपलब्ध दस्तावेजों अथवा बुजुर्गों के कथन के आधार पर गांव की सीमा का निर्धारण किया जा सकता है। श्री लेले ने व्यक्तिगत दावे तथा सामुदायिक दावे दर्ज करने के लिए आवश्यक अभिलेखों एवं प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में वन-राजस्व सीमा विवाद के निराकरण के लिए वनों के व्यवस्थापन, पेसा एक्ट तथा वन संरक्षण के उपायों पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला में रीवा, सीधी, सतना, शहडोल, अनूपपुर, मऊगंज तथा मैहर जिलों के कलेक्टर शामिल रहे। कार्यशाला में रीवा और शहडोल संभाग के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन मण्डलाधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला संयोजक ट्राईबल उपस्थित रहे। कार्यशाला के समापन पर उपायुक्त ट्राईबल ऊषा अजय सिंह ने आभार व्यक्त किया।

मऊसहानियां में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने लिया जायजा

29 मई को मा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गौरिहार एवं मऊसहानियां में आगमन प्रस्तावित गौरिहार कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री मऊसहानियां में विरासत महोत्सव में करेंगे शिरकत मऊसहानियां में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने लिया जायजा 29 से 30 मई को विरासत महोत्सव का होगा आयोजन मऊसहानियाँ प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav का 29 मई 2025 को छतरपुर जिले के गौरिहार में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गौरिहार में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मऊसहानियाँ में विरासत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।यह संस्कृति संचालनालय द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दो दिवसीय विरासत महोत्सव का आयोजन 29 एवं 30 मई 2025 को छतरपुर जिले के मऊसहानियाँ में महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान शौर्यपीठ में किया जाएगा।  मुख्यमंत्री के मउसहानियां में विरासत महोत्सव में आगमन को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल एवं एसपी श्री अगम जैन ने मऊसहानियाँ में ही महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान शौर्यपीठ में तैयारियों के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एसडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, एएसपी विदिता डागर, एसडीएम नौगांव श्री जी.एस. पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही महाराजा छत्रसाल समिति के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बुंदेला भी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान शौर्यपीठ के म्यूजियम का निरीक्षण किया एवं महाराजा छत्रसाल की विशाल मूर्ति को भी देखा।

मुख्यमंत्री यादव मंत्री तोमर की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे, वर-वधु को दिया आशीर्वाद

 ग्वालियर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार रात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे। शादी में पहुंचकर उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वह दो दिवसीय नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए रात में ही ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बता दें कि दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव भावुक नजर आए। उनका कहना था कि वर्तमान दौर में कन्यादान के माध्यम से बेटी और पिता के लिए आज का दिन बहुत ही अलग प्रकार का होता है। बेटी जब घर से विदा होती है तो उसकी सभी यादें, जो वह अपने घर में गुजारती है, उन्हें याद कर एक पिता के दिल पर क्या बीतती है, इसका मुझे अहसास है। मेरी स्वयं की भी एक बेटी है, इसलिए मैं इस भावना को समझ सकता हूं। हमारे 16 संस्कारों में से एक पाणिग्रहण संस्कार होता है। बेटी का कन्यादान करके हम अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। मेरा आशीर्वाद है कि बेटी अपने नए घर में सुख, वैभव और दांपत्य जीवन में आनंदपूर्वक रहे। शादी समारोह के शामिल होने के बाद सीएम यादव नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गए थे। दो दिन की इस बैठक में उनके साथ मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर सीएम यादव ने कहा कि हम नीति आयोग की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। इसमें सभी मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्रियों से चर्चा होगी। 25 मई को प्रधानमंत्री मोदी हमारी बैठक लेंगे।   31 मई को भोपाल आएंगे पीएम मोदी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदीजी ने जिस तरह से देश के दुश्मनों से निपटने का अद्वितीय इतिहास रचा है, वह सराहनीय है। देश में सुशासन की जो परंपरा उन्होंने स्थापित की है, शासन और उसकी विभिन्न विधाओं पर उनकी पकड़ अद्भुत है। 31 मई को प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश की यात्रा पर आ रहे हैं। अहिल्याबाई जी की 300वीं जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में नारी सशक्तिकरण को लेकर अहिल्या माता ने अपने शासनकाल में जो कार्य किए, जैसे विधवा विवाह (जिसे हम कल्याणी विवाह भी कहते हैं), महिलाओं को आर्थिक संपन्नता प्रदान करना, उनका मान-सम्मान बढ़ाना, ये सभी प्रेरणादायक हैं। इसी कड़ी में 2 लाख बहनों को लेकर भोपाल में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे।

यंगेस्ट एथिकल हैकर शुभांक सिंगहाई के विशेष सत्र का आयोजन

भोपाल मध्यप्रदेश कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (एमपी-सर्ट) द्वारा साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधकों (डीईजीएम) के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल पलाश रेसिडेंसी भोपाल में शुक्रवार को किया गया। यह कार्यशाला विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे एवं एमपी-सर्ट के निदेशक गुरु प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यशाला में राज्य के सभी 55 जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधकों ने भाग लिया, जिन्हें अपने-अपने जिलों के लिए मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। कार्यशाला डीईजीएम को नवीनतम साइबर रणनीतियों, उपकरणों और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं से सुसज्जित करने के उद्देश्य से आयोजित हुई। जिससे साइबर सुरक्षा की जड़ें जिला स्तर तक मजबूत हो सके। विशेष सत्र में भोपाल के 11वीं के छात्र शुभांक सिंगहाई, यंगेस्ट एथिकल हैकर ने सहभागिता की जिसमें उन्होंने रियल-टाइम हैकिंग का डेमो प्रस्तुत करके यह स्पष्ट किया कि साइबर सुरक्षा आज के समय में कितनी आवश्यक है। उनका व्यावहारिक प्रदर्शन उपस्थित डीजीईएम के लिए अत्यंत प्रभावशाली एवं शिक्षाप्रद रहा। कार्यशाला में संयुक्त निदेशक, एमपी-सर्ट एवं पुलिस अधीक्षक एटीएस वैभव श्रीवास्तव ने सत्र को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार साइबर अपराधी मानवीय कमजोरियों जैसे लालच, आलस्य और डर का फायदा उठाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हैं। श्रीवास्तव ने फिशिंग ईमेल, फर्जी सिम कार्ड ऑफर, आधार आधारित पहचान की चोरी और ओटीपी धोखाधड़ी जैसे मामलों के उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड इस्तेमाल करने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय करने, संदिग्ध लिंक या कॉल से बचने और ओटीपी या कार्ड विवरण कभी भी साझा न करने की सलाह दी। यह कार्यशाला राज्य सरकार की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों को संभावित खतरों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है।  

मध्य प्रदेश में ठंडी होगी नौतपा की शुरुआत, प्रदेश में कई क्षेत्रों में मानसून पूर्व की अच्छी वर्षा होने के भी आसार

भोपाल अरब सागर में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। शनिवार को इसके अवदाब के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। उधर, अलग-अलग स्थानों पर अन्य मौसम प्रणालियां भी बनी हैं। इस वजह से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक गुना एवं उमरिया में तीन, रतलाम में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। सबसे अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो गई है। जिसके चलते नौतपा (25 मई से दो जून तक का समय) की शुरुआत ठंडी होने की संभावना है। 27 मई को बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में कई क्षेत्रों में मानसून पूर्व की अच्छी वर्षा होने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर के दक्षिणी कोंकण तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यहां से एक द्रोणिका दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मराठवाड़ा, उत्तरी तेलंगाना से दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है।   इन जिलों में होगी जमकर बारिश दक्षिणी हरियाणा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका मौजूद है। इन मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर जबलपुर एवं शहडोल संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। नौतपा में तपिश बढ़ने की संभावना कम मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। इस वजह से अभी चार-पांच दिन तक रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला बना रह सकता है। इस वजह से नौतपा में तपिश बढ़ने की संभावना कम ही है।

मध्‍य प्रदेश में सहकारी समितियों के चुनाव की मई से शुरू होनी थी प्रक्रिया, अब आगे बढ़ाए गए

भोपाल प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के चुनाव सरकार ने एक बार फिर टाल दिए। अब समितियों के पुनर्गठन का हवाला देकर चुनाव आगे बढ़ाए गए हैं। दरअसल, सहकारिता मंत्रालय ने प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक साख सहकारी समिति गठित करने के लिए कहा है। प्रदेश में परीक्षण करने के बाद लगभग साढ़े छह सौ समितियां बनाने का निर्णय हुआ है। इनमें से अभी मात्र 189 समितियां गठित करने की प्रक्रिया पूरी हुई है। इसे देखते हुए चुनाव टाल दिए गए। उधर, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार समितियों की कमान किसानों के हाथों में सौंपना ही नहीं चाहती है, इसलिए किसी न किसी बहाने से बार-बार चुनाव टाले जा रहे हैं। प्रदेश की साढ़े चार हजार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के चुनाव आखिरी बार 2013 में हुए थे, जिनका कार्यकाल 2018 में समाप्त हुआ। नियमानुसार छह माह पहले चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन विधानसभा चुनाव, किसान कर्ज माफी और अन्य कारणों से चुनाव प्रक्रिया लगातार टलती रही। चुनाव नहीं होने के कारण हाई कोर्ट की जबलपुर व ग्वालियर खंडपीठ में कई याचिकाएं दायर हुईं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष उपस्थिति में नरसिंहपुर में 26 मई को कृषि उद्योग समागम का आयोजन

भोपाल प्रदेश में वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इन्वेस्ट मध्यप्रदेश के अंतर्गत अनंत संभावनाओं के दृष्टिगत नरसिंहपुर में 26 मई को कृषि उद्योग समागम का आयोजन होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समागम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, उद्योगपति, किसान, आमजन आदि मौजूद रहेंगे।   कार्यक्रम का उद्देश्य     “कृषि उद्योग समागम 2025” का आयोजन मध्यप्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने, खाद्य प्रसंस्करण में निवेश आकर्षित करने, और किसानों को बेहतर बाजार से जोड़ने के लिए किया जा रहा है। यह समागम उद्योगपतियों कृषक उत्पादक संगठनों एवं नीति निर्माताओं के बीच संवाद, नीति प्रस्तुति एवं सहयोग के अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में उद्योग इकाइयों का शिलान्यास एवं लोकार्पण तथा उद्योगपतियों को भूमि आवंटन पत्र एवं आशय पत्रों का वितरण भी होगा। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश का किसान सम्पन्न होगा तो प्रदेश और देश भी समृद्ध होगा। राज्य सरकार युवा, महिला और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि उद्योग समागम में आधुनिक कृषि तकनीकों व उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। समागम में कृषि के साथ खाद्य प्र-संस्करण, उद्यानिकी और पशुपालन से संबंधित जानकारी मिलेगी।

शिवपुरी जिला मुख्यालय को कुछ महीनों में बड़ी सौगात मिलने वाली, शिवपुरी नपा को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में

शिवपुरी मध्यप्रदेश में जहां प्रमुख शहरों को मेट्रोपोलिटिन सिटी के रूप में डेवलप किया जा रहा है वहीं छोटे और मझौले शहरों का भी कायाकल्प किया जा रहा है। यहां तक कि प्रदेश की कई पंचायतों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। 15 पंचायतों का नक्शा तो जल्द ही बदल जाएगा। यहां के गांव पंचायतों से निकलकर नगर निगम में आ जाएंगे। इन्हें शिवपुरी नगर निगम में शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। अधिकारियों के अनुसार जिला मुख्यालय की नगर पालिका से नगर निगम बनने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जल्द ही कैबिनेट से पास होते ही सभी 15 पंचायतों के साथ शिवपुरी शहर को भी बड़ी सौगात मिलेगी। शिवपुरी जिला मुख्यालय को आगामी कुछ महीनों में ही यह बड़ी सौगात मिलने वाली है। शिवपुरी नपा को नगर निगम बनाने के लिए दो बार निरस्त होने के बाद कलेक्टर रविन्द्र चौधरी के माध्यम से संशोधित प्रस्ताव भोपाल स्थित नगरीय निकाय विभाग को भेज दिया गया है। तीसरी बार भेजे प्रस्ताव में 15 पंचायतों को जोड़ा गया है। नपा और जिला प्रशासन के अधिकारी बताते हैं कि प्रस्ताव को जल्द ही नगरीय निकाय विभाग से कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के साथ ही शिवपुरी नगर निगम बन जाएगा। तीन साल पूर्व प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी नगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा की थी, लेकिन इसपर अभी तक अमल नहीं हो पाया। प्रशासनिक उदासीनता के फेर में इसके लिए प्रस्ताव बनाने में देरी हुई व कुछ कमियां भी रहीं। आबादी व क्षेत्रफल के हिसाब से शिवपुरी नगर पालिका को बहुत पहले ही नगर निगम का दर्जा मिल जाना चाहिए था। तत्कालीन मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद यहां के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नगर निगम बनाने के ठोस प्रयास शुरू किए। शुरुआती दो प्रस्तावों में कुछ ग्राम पंचायतों की सहमति न होने व दूरी अधिक होने के कारण प्रस्ताव भोपाल स्तर से निरस्त हो गए। इसके बाद नगर पालिका ने फिर इस प्रक्रिया को शुरू किया। जिन ग्राम पंचायतों की दूरी अधिक थी, उनको इस प्रस्ताव से हटाया तथा कुछ और बिंदुओं पर संशोधन किया। जो नया प्रस्ताव तैयार किया गया है, उनमें सभी 15 ग्राम पंचायतों के अलावा हर शासकीय विभाग से सहमति पत्र लिया गया है। नगर निगम प्रस्ताव में झांसी रोड के वन ग्रामों को हटाया वर्तमान में नगर पालिका में 39 वार्ड हैं। नगर निगम बनते ही वार्डो की संख्या 50 से 50 के बीच हो जाएगी। इतना ही नहीं अभी नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ का पद है लेकिन नगर निगम बनते ही जनप्रतिनिधि के रूप में महापौर व सीएमओ की जगह आयुक्त का पद होगा। नगर पालिका का हर साल का करोड़ों का बजट नगर निगम बनते ही अरबों रुपए में होगा। इससे न केवल ज्यादा विकास कार्य हो पाएंगे, बल्कि जिन 15 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा उनका भी कायाकल्प हो जाएगा। इस बार जो प्रस्ताव बना है, उनमें झांसी रोड स्थित वन क्षेत्र के ग्रामों को हटा दिया गया है। जल्द ​मिलेगी शिवपुरी नगर निगम की सौगात नपा के सीएमओ इंशाक धाकड़ बताते हैं कि हमने भोपाल में वरिष्ठ कार्यालय को इस बार संशोधित प्रस्ताव भेजा है जिसमें शहरी क्षेत्र के अलावा 15 ग्राम पंचायतों को जोड़ा गया है। पूरी प्रक्रिया अब अंतिम चरणों में है। यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट से पास होने और शिवपुरी को नगर निगम की सौगात मिलने की उम्मीद है। इन ग्राम पंचायतों को जोड़ा नया प्रस्ताव 6 मई को भोपाल भेजा गया। इसमें 15 ग्राम पंचायतों चंदनपुरा, सिंहनिवास, नोहरीकलां, ठर्रा, दर्रोनी, ईटमा, पिपरसमा, रायश्री, सतेरिया, बांसखेड़ी, बड़ागांव, रातौर, पड़ोरा सडक़,सेंसई सडक़, वेंहटा को जोड़ा गया है। इन ग्राम पंचायतों में कुछ मंझरे भी शामिल हैं। 3 लाख से अधिक हुई आबादी बड़ी बात यह है कि अभी नगर पालिका क्षेत्र 86 वर्ग किमी में है जोकि नगर निगम होते ही 241 वर्ग किमी हो जाएगा। नगर निगम की अधिकतम सीमा 18 किमी तक होगी। प्रस्ताव में जो ग्राम पंचायतें जोड़ी गई हैं, वह ग्राम पंचायत शहर से 7 किमी से लेकर 16 किमी दूरी तक की है। प्रस्ताव में नगर निगम बनाने के लिए 3 लाख की आबादी भेजी गई है। हालांकि आबादी इससे अधिक हो चुकी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet