LATEST NEWS

बेटियां लव जिहाद से सावधान रहना और अपने मां बाप को कन्यादान का मौका देना: प्रदीप मिश्रा

जयपुर/ सीहोर जयपुर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने र लव जिहाद, पाकिस्तान समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा- कन्यादान का मौका भगवान उसी को देता है, जो हिम्मत वाले होते हैं। कई सारे यज्ञ अनुष्ठान किए हों। किस्मत वाले होते हैं, जिनके घर में बेटियां जन्म होता है वह हिम्मत वाले होते है। माता-पिता बेटी का कन्यादान कर देते हैं। उन्हें पिंडदान करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए बेटियों से निवेदन है, ऐसे मोटरसाइकिल सुधारने वालों से सावधान रहना। दूसरों का पेट्रोल डलवाकर, गाड़ी से एक्शन दिखाकर, 10 रुपए की चाऊमीन खिलाकर तुम्हें फंसाने का प्रयास करेंगे। विद्याधर नगर में शिवमहापुराण के चौथे दिन प्रदीप मिश्रा ने कहा- बेटियां लव जिहाद से सावधान रहना और अपने मां बाप को कन्यादान का मौका देना। इससे आपके जीवन की सार्थकता होगी। थोड़ी सी बॉडी और फैशन देखा। 10-20 बार तुम्हारे मोबाइल में 60-60 रुपए का बैलेंस डलवा दिया। उतने में तुम उसके लिए कहने लग जाती हो। तुम्हारे बिना चैन आता नहीं, तेरे सिवा और कोई भाता नहीं है। माता-पिता के लिए तुम चांद का टुकड़ा, अब तुम्हे दूसरा चांद का टुकड़ा पसंद आ रहा उन्होंने कहा- बड़े आश्चर्य की बात है, जिस माता-पिता ने पूरी जिंदगी निकाल दी। पढ़ने के लिए जयपुर भेजा, खर्चा किया, जमीन गिरवी रख दी। मां ने अपना जेवर तुम्हे पढ़ाने के लिए बेच दिया। माता-पिता के लिए तुम चांद का टुकड़े थे। आज तुम्हें वो दूसरा चांद पसंद आ रहा है। थोड़ा समझो। दोस्ती किसी से भी हो, कहीं भी पढ़ो। कह दो कि माता-पिता के बिना कुछ नहीं। जहां मेरे माता पिता चाहेंगे, वो कन्यादान करेंगे। तभी शादी करूंगी नहीं तो मेरे लिए सब धूल है। प्रदीप मिश्रा ने कहा- परमात्मा, मां-पिता, पत्नी पर कभी शंका नहीं करनी चाहिए। शंका हमारे जीवन को नष्ट कर देती है। शंका जहां करना हो वही करें। बचपन की बात दिल और 55 की बात दिमाग में मत रखो कथावाचक ने कहा- व्यक्ति को बचपन और 55 दो अवस्थाओं में सावधान रहना चाहिए। बचपन में कोई बात दिल में मत रखो। 55 की उम्र में कोई बात दिमाग में मत रखो। इससे आप जिंदगी मस्त तरीके से जी सकते हैं। कानों में कुंडल इसलिए पहनते हैं, क्योंकि अच्छी बात कान से सुनो और जो बात बुरी हो उसे बाहर से ही निकाल दो। महिला के लिए उसका सबसे बड़ा धन शिक्षा उन्होंने कहा- महिला, लड़की के जीवन का सबसे बड़ा धन कौन सा है। कई लोगों ने शिवमहापुराण को सही से जाना भी नहीं और उस पर आक्षेप लगा दिया। दुनिया में महिला के लिए उसका सबसे बड़ा धन शिक्षा है। उससे बड़ा धन दुनिया में कोई नहीं है। जयपुर की धरती पर मैं यह बात कह कर जा रहा हूं। बेटों को जितना पढ़ाना है पढ़ाओ, लेकिन बेटी को उससे दोगुना पढ़ाओ। बेटी को कन्यादान की जरूरत नहीं पड़े। बेटी को ऐसा शिक्षा का दान देना। अपनी बेटी को अच्छे संस्कार देकर भेजना। उसे अच्छे स्कूल कॉलेज में पढ़ाओ। स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस, महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज जैस महापुरुषों को भी जन्म देने वाली एक महिला ही है। पाकिस्तान से बदला लिया जाएगा कथा के दौरान हिमालय और पार्वती के बीच अपने भाई की हत्या का बदला लेने के प्रसंग को सुनाते हुए प्रदीप मिश्रा ने कहा- कभी- कभी बदला लेने के लिए केवल पराक्रम या वीरता की जरूरत नहीं होती। बदला लेने के लिए थोड़ी बहुत बुद्धि की भी जरूरत होती है। अभी कई लोग सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं कि 8 दिन निकल गए, 10 दिन निकल गए, पाकिस्तान से बदला लेना था। पाकिस्तान से बदला लिया जाएगा। लेकिन जल्दबाजी में नहीं। एक युद्ध बम और गोले से लड़ा जाता है। एक युद्ध बुद्धि से लड़ा जाता है। जयपुरवासियों का भगवान शंकर से कोई संबंध होगा प्रदीप मिश्रा ने कहा- जयपुरवासियों का भगवान शंकर से कोई संबंध होगा, जो यह कथा फिर शुरू हुई। आप में से कई भाई-बहनों के आंखों के आंसू शिवजी को चुभ रहे होंगे। यह कथा किसी के वश की बात नहीं। इसे स्वयं जयपुर नरेश गोविंद देवजी करवा रहे हैं। यह कथा उन्हीं की मुस्कान से, मुरली के तान से फिर से शुरू हुई।

इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियो का आरोप फ्लाइट कैंसिल की नहीं मिली जानकारी, शारजहां जाने वाली थी फ्लाइट

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर की देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर फ्लाइट की टाइमिंग में बदलाव के बाद परेशान यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. पैसेंजर्स ने आरोप लगाया कि उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी. दरअसल पूरा विवाद इंदौर से शारजहां जाने वाली फ्लाइट को लेकर हुआ. इंडिया की फ्लाइट को रात 10:10 पर इंदौर से टेक ऑफ होना थी. फिर रात 12:05 पर शारजाह एयरपोर्ट पर लैंडिंग का वक्त था. लोगों का कहना है कि सभी यात्रियों को एयरलाइन कंपनी की ओर से फ्लाइट रेडी होने का मैसेज भी आया था. इसके बाद जब यात्री एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें चेक इन काउंटर पर फ्लाइट को लेकर कोई जवाब नहीं मिला. एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा एयरपोर्ट पहुंचे कई यात्रियों का वीजा खत्म होने वाला था. तो वहीं कई यात्री अपने जरूरी काम से सफर कर रहे थे, लेकिन फ्लाइट टेक ऑफ ही नहीं हुई. इसके बाद लोगों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि 50 से अधिक यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट पर एंट्री मिल गई थी. तो वहीं दर्जनों यात्री ऐसे भी थे जिन्हें एयरपोर्ट पर एंट्री ही नहीं मिल पाई. यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट में मौजूद कोई भी जिम्मेदार शख्स ने फ्लाइट को लेकर कोई जवाब नहीं किया. किसी भी यात्री को फ्लाइट कैंसिल होने का मैसेज भी नहीं मिला था.  

इंदौर में दो दिन बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट

इंदौर पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में से बने चक्रवाती सिस्टम के इंदौर से होकर गुजरने से रविवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। मजबूत सिस्टम के कारण 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी दक्षिण पूर्वी हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे मध्य प्रदेश में इंदौर में सबसे तेज हवा रविवार को दर्ज की गई। इसी के साथ यहां 69.8 मिली मीटर ( 2.72 इंच) बारिश दर्ज की गई। मई में 24 घंटे में होने वाली ये 100 साल में सबसे अधिक बारिश रही। इसके पहले इंदौर में 29 मई 1886 को 24 घंटे में 99.1 एमएम बारिश हुई थी।  मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवातीय सिस्टम उत्तर प्रदेश से होते हुए तमिलनाडु तक बना हुआ है, जो मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहा है। इस कारण से तेज हवा-आंधी, बारिश व ओला वृष्टि की स्थिति बन रही है। इंदौर में रविवार को 24 घंटे में होने वाली सर्वाधिक वर्षा भी दर्ज हुई। रविवार 3.30 बजे से बारिश के साथ ही कहीं-कहीं ओले गिरना शुरू हो गए। लगभग आधा घंटे में ही हवा और आंधी तेज हुई व चक्रवात का रूप ले लिया। शाम 4 बजे के लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। एक घंटे की राहत के बाद 5 बजे फिर से मौसम बदला व पूर्वी-दक्षिण-पूर्वी हवा ने असर दिखाया। इस दौरान ओले भी गिरे। दो दिन बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट अचानक बदले मौसम से लोग घबरा गए। रास्ते से गुजरते लोगों को जहां जगह मिली, ओले से बचने के लिए खड़े हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक चक्रवातीय सिस्टम के असर से तेज हवा और बारिश की संभावना बनी रहेगी। शहर में अनेक स्थानों पर आंधी से पेड़ उखड़ गए तो कहीं-कहीं बड़ी शाखाएं टूट कर सड़क पर गिर गईं।

देवास जिले के थानों की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए एक नवाचार किया, लगाए QR कोड

 देवास देवास जिले के थानों की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए एक नवाचार किया गया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने जिले के सभी 21 थानों के क्यूआर कोड तैयार कराए हैं। इन क्यूआर कोड को स्कैन कर आमजन पुलिस के संबंध में अपना फीडबैक दे सकेंगे। यह फीडबैक सीधे एसपी तक पहुंचेगा। आमजन बता सकेंगे कि थाने में आने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ। जनता द्वारा दिए गए फीडबैक को भी थानों की मासिक रैंकिंग में शामिल किया जाएगा। प्रदेश में यह पहली बार है कि किसी जिले के हर थाने का क्यूआर कोड होगा। अलग थानों के लिए बनाए गए अलग QR कोड शनिवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी गेहलोद ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को क्यूआर कोड वितरित किए। सभी थानों के अलग-अलग क्यूआर कोड बनाए गए हैं, जिन्हें थाने के मुख्य द्वार पर लगाया गया है। एसपी गेहलोद ने जानकारी दी, क्यूआर कोड स्कैन करते ही संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर एक गूगल फॉर्म खुलेगा। इसमें सबसे पहले संबंधित व्यक्ति को अपना नाम व नंबर और फिर फीडबैक दर्ज करना होगा। एसपी ने दिए निर्देश एसपी ने बताया कि ‘नाम व नंबर दर्ज करने के बाद इसमें पूछा जाएगा कि थाने पर आने के बाद संबंधित व्यक्ति का ओवरऑल अनुभव कैसा रहा। इसमें अलग-अलग ऑप्शन आएंगे जिसमें अच्छा, बहुत अच्छा, बुरा और बहुत बुरा शामिल रहेगा। यह भी दर्ज करना होगा कि वह थाने पर किससे मिले और किस काम से आए थे।जब संबंधित व्यक्ति फीडबैक भरकर सबमिट करेगा तो वह सीधे एसपी कार्यालय आएगा। यहां टीम तैनात रहेगी जो पूरा डेटा तैयार करेगी। फर्जी फीडबैक न भरवाए जाएं, इसलिए व्यक्ति से एसपी कार्यालय से कॉल कर जानकारी ली जाएगी।’ एसपी पुनीत गेहलोत ने बताया कि ‘अगर बुरा या बहुत बुरा की बात दर्ज करता है तो कारण पूछा जाएगा। अगर फीडबैक में बात आती है कि पुलिसकर्मी ने गंभीर कदाचरण किया है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। मई माह के फीडबैक के आधार जून में हम थानों की रैंकिंग भी इसी आधार पर तय करेंगे। इसके बाद सभी एसडीओपी कार्यालय व एसपी ऑफिस पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।’

मध्य प्रदेश के कई जिले में आधी रात के बाद भूकंप आने से हड़कंप मच गया, किसी भी प्रकार के हताहत की खबर नहीं

 बड़वानी / मुलताई मध्य प्रदेश के बड़वानी और मुलताई(बैतूल) क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई। बड़वानी में रविवार शाम 5 से 5:15 बजे के बीच करीब डेढ़-दो मिनट तक कंपन महसूस हुआ। भूकंप का केंद्र नर्मदा नदी से पांच किमी दूर था। स्थानीय भूकंप केंद्र की एमईक्यू मशीन ने इसकी पुष्टि की। व्यवसायी हेमंत अग्रवाल ने बताया कि उनके कार्यालय में छत का पंखा हिलने लगा। भूकंप केंद्र ने की पुष्टि बड़वानी में स्थापित भूकंप केंद्र के ऑपरेटर हुकुम कुमार ने बताया कि केंद्र पर एमईक्यू मशीन संचालित होती है, जो 24 घंटे सुचारू रूप से चलती है। प्रतिदिन सुबह 8-9 बजे डेली रिपोर्ट नर्मदा नगर (पुनासा) सेंटर से जारी होती है। रविवार शाम बड़वानी क्षेत्र में करीब 5 से 5.15 के मध्यम डेढ़-दो मिनट के दरमियान जमीनी हलचल दर्ज की गई है। एमईक्यू मशीन में इसकी तीव्रता 2.8 रिक्टर स्केल दर्ज हुई है। बर्तन खड़कने और फर्नीचर हिलने लगे वहीं, बैतूल के मुलताई में शनिवार देर रात 9:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र मुलताई क्षेत्र के पास था। इंदिरा गांधी वार्ड में सबसे अधिक कंपन महसूस हुआ, जहां बर्तन खड़कने और फर्नीचर हिलने की बात सामने आई। इंदिरा गांधी वार्ड के बबलू साहू ने बताया वे घर में टीवी देख रहे थे तभी उन्हें अचानक खिडक़ी हिलने का अहसास हुआ वे तुरंत घर से बाहर निकले। तब तक कुछ और लोग भी बाहर निकल गए थे। नेहरू वार्ड निवासी सलमान शाह ने बताया कि वार्ड में काफी लोगों ने कंपन महसूस किया है। वेबसाइट पर इसकी तीव्रता 2.8 बताई जा रही है जो कि काफ़ी कम है, इसीलिए बहुत से लोगों ने तो इसे महसूस भी नहीं किया। मामले में एसडीएम से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

बुरहानपुर के शाहपुर वन परिक्षेत्र में मिला गर्भवती बाघिन का शव, पेट में तीन शावकों की हुई पुष्टि.

बुरहानपुर  जिले के शाहपुर वन परिक्षेत्र के चौंडी बीट क्रमांक 428 में गर्भवती बाघिन मृत अवस्था में मिली है. दरअसल बाघिन के पेट में 3 शावक पल रहे थे, पेट में पल रहे तीन शावकों की भी जान चली गई है. बाघिन का शव, 2-3 दिन पुराना बताया गया, फॉरेंसिक जांच में बाघिन के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है. 10 दिन में होने वाला था प्रसव जानकारों के मुताबिक, बाघिन का प्रसव 7-10 दिन में संभावित था. डीएफओ के मुताबिक, बाघिन की उम्र ढाई से तीन साल है. फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. बता दें कि जिले में 1 साल में 3 बाघों की मौत हो चुकी हैं. ऐसे में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है. जंगल में मिला बाघिन का शव बता दें कि, 2 मई की रात्रि को चौंडी के जंगल में मादा बाघ की मौत का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद नई दिल्ली से एनटीसीए और भोपाल से मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक की टीम भी मौके पर पहुंची. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर घटना स्थल निरीक्षण किया गया, आसपास से सेंपल जुटाए गए, साथ ही डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की कार्रवाई की गई है. डीएफओ विद्या भूषण सिंह ने बताया कि, ”बाघिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पोस्टमार्टम टीम में एनटीसीए के प्रतिनिधि डॉ प्रशांत देशमुख, पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. हमजा नदीम, वन्यजीव चिकित्सक डॉ हीरासिंह भंवर, पशु चिकित्सक डॉ अंजू अचाले, डॉ रविन्द्र मौजूद थे.” बाघिन के सभी अंग सुरक्षित डीएफओ ने कहा कि, ”पोस्टमार्टम के दौरान बाघिन के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं. बाघिन का अंतिम संस्कार खंडवा सीसीएफ रमेश गणावा, डीएफओ विद्या भूषण सिंह, एसडीओ अजय सागर, तहसीलदार गोविंद सिंह रावत सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया.”

नाबालिग लड़की को भगाने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी से हथकड़ी सहित फरार

बुरहानपुर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में पुलिस कस्टडी से हथकड़ी सहित आरोपी युवक के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के फरार होने से थाने सहित पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप दरअसल मामला बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाने का है, जहां हथकड़ी सहित आरोपी युवक पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। आरोपी युवक पर नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप था। आरोपी को इसी मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था। आरोपी शिवाजी पिता हीरामन महाजन कोदरी क्षेत्र शाहपुर का निवासी है। पुलिस सरगर्मी से युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस उसके छिपने के संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है।

महाकाल मंदिर के शंख द्वार पर लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग पाया काबू

उज्जैन उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर रविवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें और धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से नजर आया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, आग मंदिर परिसर के कंट्रोल रूम में लगी बैटरी से लगी थी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के तुरंत बाद ही महाकाल मंदिर समिति के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के बाद मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया। महाकाल मंदिर में सोमवार को जिस समय ये घटना हुई उस समय मंदरि में काफी भीड़ थी। सोमवार के चलते मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। गनीमत रही कि आग की इस घटना में किसी के हताहत होने खबर नहीं है। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर रोशन सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा, नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति सामान्य, दोबारा भक्तों का प्रवेश शुरू महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार हादसा मंदिर के गेट नंबर-1 पर स्थित अवंतिका गेट के कंट्रोल रूम की छत पर हुआ। छत पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम लगा हुआ है। इस सिस्टम की बैटरी में किसी कारण से आग लगी थी। हादसे में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जल गईं। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुछ ही देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल बैटरी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा। घटना के बाद मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया था। आग पर काबू पाने और स्थिति सामान्य होने के बाद मंदिर के गेट को दोबारा खोल दिया गया है।    

नरवाई की आग में एक 65 वर्षीय महिला की मौत, तीन दर्जन से ज्यादा घर जलकर राख

छतरपुर पराली जलाना जमीन के साथ साथ किसान के परिवार के लिए भी घातक साबित हो रहा है। ताजा मामला में छतरपुर के खेतों में आग लग गई। इस आग का अंजाम बुरा हुआ। नरवाई की आग में एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दो गांवों के तीन दर्जन से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। शाम को छतरपुर जिले के रामटोरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में हुई। मध्य प्रदेश में फसल अवशेष जलाने के मामले देश में सबसे ज्यादा हैं। यहां पंजाब और हरियाणा से भी ज्यादा पराली जलाई जाती है। आग लगने से दो बच्चे भी घायल हो गए, लेकिन अब वे खतरे से बाहर हैं। आग ने गांवों को चपेट में लिया खेतों में पराली जलाने से उठी आग ने छल्ला और माजरा चिरोला गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। माजरा चिरोला में लगभग 30 घर और छल्ला में 10 से 15 घर क्षतिग्रस्त हो गए। आग लगने की वजह से इलाके में खड़ी फसल भी जल गई। दमकल गाड़ियों ने लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नुकसान का सर्वे पूरा कर लिया गया है। तेज हवाओं ने आग को फैलाया अधिकारियों ने बताया कि तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कटाई के बाद घरों में रखा गेहूं और कृषि उपकरण भी जल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पराली जलाने में एमपी आगे सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि मध्य प्रदेश फसल अवशेष जलाने से होने वाले प्रदूषण में सबसे आगे है। इसके बाद राज्य सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगा दी है। सरकार ने किसानों को ऐसा करने से रोकने के लिए यह भी कहा है कि एफआईआर दर्ज की जाएगी और उन्हें सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का कोई लाभ नहीं मिलेगा। नरवाई जलाना पर्यावरण के लिए भी बुरा पराली जलाने से पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है। इससे निकलने वाला धुआं हवा को जहरीला बना देता है। सांस लेने में तकलीफ होती है और कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। सरकार किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक कर रही है। उन्हें पराली का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पराली कई तरह उपयोगी सरकार किसानों को पराली से खाद बनाने और उसे पशुओं के चारे के रूप में इस्तेमाल करने के लिए कह रही है। इससे किसानों को भी फायदा होगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता भी कम हो जाती है। इसलिए, किसानों को पराली जलाने से बचना चाहिए।

रेलवे की राहत वाली खबर: गर्मियों की भीड़भाड़ और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए समर स्पेशन ट्रेनें संचालित की जाने की घोषणा

भोपाल  इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। समर वेकेशन के चलते लोग इधर-उधर सफर पर निकल रहे हैं। कोई चारधाम यात्रा में जा रहा है तो कोई अन्य टूरिस्ट स्पॉट का दीदार करना चाहता है। ऐसे में यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिल सके और टिकट की समस्या न हो, इसके लिए रेलवे ने इंतजाम किए हैं। दरअसल, गर्मियों की भीड़भाड़ और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए समर स्पेशन ट्रेनें संचालित की जाने की घोषणा की गई है। इन ट्रेनों का संचालन मई से जून के बीच किया जाएगा। इससे यात्रियों को टिकट के वेटिग लिस्ट और टिकट कैंसिल की समस्या से राहत मिलेगी। भोपाल मंडल से चलने वाली ट्रेन की लिस्ट ये है। ये है समर स्पेशल ट्रेन पश्चिम रेलवे की तरफ से गाड़ी नंबर 09407/09408 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। विशेष किराए पर चलाई जाने वाली इस ट्रेन को सात-सात ट्रिप्स के लिए चलाया जाएगा। खास बात यह है कि इस ट्रेन का संचालन मई और जून के दौरान किया जाएगा। जिससे विशेष रूप से बिहार और मध्यप्रदेश के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। ट्रेन के स्टॉपेज के लिए संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा और सतना रेलवे स्टेशन तय किये गए हैं। भोपाल के संत हिरदाराम नगर में रहेगा ठहराव अहमदाबाद से दानापुर (09407) यह रेलगाड़ी 6 मई से 17 जून 2025 तक हर मंगलवार को अहमदाबाद स्टेशन से सुबह 9:20 बजे प्रस्थान करेगी। संत हिरदाराम नगर रात 9:00 बजे, बीना पर मध्य रात्रि 12:10 बजे, सागर 1:30 बजे, दमोह 3:00 बजे, कटनी 6:00 बजे, सतना 7:45 बजे होते हुए ट्रेन बुधवार रात 7:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। दानापुर से अहमदाबाद (09408) : ट्रेन वापसी में 7 मई से 18 जून 2025 तक हर बुधवार को दानापुर से रात 10:30 बजे रवाना होगी। सतना सुबह 8:50 बजे, कटनी मुड़वारा 10:35 बजे, दमोह 12:10 बजे, सागर 1:25 बजे, बीना 4:05 बजे, संत हिरदाराम नगर में 7:00 बजे होते हुए ट्रेन शुक्रवार सुबह 7:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

सतना के महादेव मोहल्ले में एक बसपा युवा नेता की हत्या से क्षेत्र में तनाव

सतना सतना के महादेव मोहल्ले में एक बसपा युवा नेता की हत्या से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। बसपा नेता शुभम साहू (26) पर रविवार रात 12:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। घायल शुभम को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शुभम पहले यूथ कांग्रेस के महामंत्री और एनएसयूआई में सचिव रह चुके थे। हाल ही में वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे और भोपाल से सतना लौटे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुभम का अपने ही मोहल्ले के कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। महदेवा के स्थानीय रहवासी बोले-अक्सर विवाद होता था। महदेवा के स्थानीय लोगों के मुताबिक शुभम साहू और उसके पिता महेश साहू का मोहल्ले में अक्सर विवाद होता था। शुभम के खिलाफ शहर के सिविल लाइन थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज है। 2024 में शुभम पर जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस फिलहाल विवाद क्या था? आरोपी कौन थे? पूरे मामले की जांच कर रही है।  

इंदौर में साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामलों में आई कमी, क्राइम ब्रांच ने कहा- रखें जीरो ट्रस्ट पॉलिसी

इंदौर देशभर में साइबर फ्रॉड के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई और लोगों की जागरूकता से शहर लोगों के साथ हो रही ठगी पर काफी हद तक कमी आई है। वहीं 100 से अधिक ठगों को पकड़ा है।इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि लोगों में अब जागरूकता आ रही है। कई लोग साइबर फ्रॉड के झांसे में नहीं आ रहे हैं। अगर किसी के साथ धोखाधड़ी हो गई तो जो लोग समय पर शिकायत कर रहे हैं उनके पैसे वापस दिला रहे हैं। दरअसल, क्राइम ब्रांच में पिछले साल 11 हजार शिकायते आईं। जिसमें करीब 75 करोड़ का फ्रॉड हुआ। जिसमें क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 14 करोड़ 20 लाख रुपए वापस कराए हैं। वहीं 100 से ज्यादा फ्रॉड करने वालो को पकड़ा है। जिसमें ट्रेड एजेन्ट, सिम होल्डर, अकांउट होल्डर भी है। साइबर फ्रॉड पर इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया ने  बातचीत में बताया कि किस तरीके से नए साल के शुरुआत से अब इन मामलों में गिरावट हुई है. साथ ही कहा कि यह खुशी की बात है इस वर्ष में अभी तक को भी डिजिटल अरेस्ट का केस सामने नहीं आया है. उन्होंने लोगों से जीरो ट्रस्ट पॉलिसी रखने को कहा है. आगे उन्होंने बताया अब ऐसा कोई परिवार नहीं बचा है, जिसका कोई भी सदस्य साइबर फ्रॉड का शिकार ना हुआ हो. कर्नाटक में दंपती ने किया था सुसाइड ऐसे ही एक केस के बारे में उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले कर्नाटक में एक दंपती ने सुसाइड कर लिया था, क्योंकि उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया था. इसके बाद उनसे एक करोड़ से भी अधिक की धनराशि ले ली गई. ऐसे ही हादसों से बचने के लिए पुलिस देश में अवेयरनेस प्रोग्राम (जागरूक कार्यक्रम) चला रही है. विदेशों से भी साइबर अपराधियों के लिंक दिन भर में कई शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिनमें इन्वेस्टमेंट फ्रॉड भी शामिल है. इसमें बैलेंस ऐप के जरिए पैसा क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन में बदलकर विदेश भेज दिया जाता है. एडिशनल डीसीपी दंडोतिया ने बताया इन मामलों का लिंक कंबोडिया, हॉन्गकॉन्ग और म्यांमार जैसे देशों में मिला. रेडियो पर भी चलाया प्रोग्राम हमारे देश में ऐसे भी लोग हैं, जिनके पास सोशल मीडिया के इस्तेमाल या सेमिनार में शामिल होने के लिए साधन नहीं हैं. उनके लिए रेडियो पर एक स्पेशल प्रोग्राम चलाया गया था. इसमें लोग कॉल पर भी जुड़ सकते थे. उन्होंने यह कहा कि शिकायतों के लिए लो नंबर 1930 चलाया गया था, उसकी जानकारी भी लोगों को नहीं थी. इंदौर साइबर क्राइम में पिछले साल 2024 में 80 डिजिटल अरेस्ट के मामले सामने आए थे. वहीं, सोशल मीडिया फ्रॉड और साइबर फ्रॉड को मिलाया जाए तो कुल 11 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए. सभी मामलों को मिलाकर कुल 75 करोड़ रुपये की राशि शामिल थी, जिसमें क्राइम ब्रांच ने 14 करोड़ 20 लाख रुपये वापस कराए.

मां बगलामुखी के प्राकट्य दिवस पर विख्यात पीताम्बरा पीठ पहुंचे सुनील शेट्टी और सोनू सूद

दतिया  मां बगलामुखी के प्राकट्य दिवस पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और सोनू सूद विख्यात पीताम्बरा पीठ पहुंचे। उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। साथ ही पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक भी किया। इस दौरान सुनील शेट्टी पीली धोती और सफेद कुर्ता पहने नजर आए। वहीं सोनू सूद पीली धोती और काले रंग की टी शर्ट में दिखे। मां बगलामुखी देवी के दर्शन करने के बाद परिसर में फिल्म अभिनेताओं का पीठ से जुड़े लोगों ने स्वागत कर स्वल्पाहार करवाया। मंदिर में कई पंडित फिल्म स्टारों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। बता दें कि फिल्म स्टार कल ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसके बाद आज दोनों देवी के दर्शन करने दतिया पहुंचे।

टीआईटी कॉलेज लव जिहाद और रेपकांड की जांच के लिए SIT का गठन.. देहात आईजी अभय सिंह संभालेंगे कमान

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर के बाद अलग-अलग जिलों से लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। दमोह में भी लव जिहाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। प्रदेश में लव जिहाद से जुड़े सभी मामलों की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने राज्य स्तरीय विशेष जांच टीम (स्टेट एसआईटी) गठित की है। टीम की कमान भोपाल देहात के आईजी अभय सिंह को सौंपी गई है। उनके सहयोगी के रूप में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और पुलिस मुख्यालय के 3 वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे। एसआईटी लव जिहाद, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों की निगरानी और समन्वय करेगी। आज क्लब 90 का निरीक्षण करेगी राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भोपाल के लव जिहाद मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर की अध्यक्षता वाली टीम भोपाल में है।  सोमवार को टीम क्लब 90 का निरीक्षण करेगी। मानवाधिकार आयोग ने भोपाल पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए प्रथम दृष्टया शिकायत दर्ज करने में देरी मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सदस्य प्रियंक कानूनगो के अनुसार, अब तक 7 पिडिताएं सामने आ चुकी हैं और संख्या बढ़ने की आशंका है। रविवार को एक पीड़िता आयोग के सामने पेश हुई। पूछताछ के बाद आयोग ने एफआईआर में संगठित अपराध की धाराएं जोड़ने की सिफारिश की है। हिंदू नाम से बुक कराया कैमरा मध्य प्रदेश दमोह के लॉज में फर्जी आधार कार्ड से युवती के साथ रुका युवक इजराइल खान अब एटीएस की जांच में है। उसने खुद को शिवा शर्मा बताकर कमरा बुक कराया था। उसके मोबाइल से 3 युवतियों से संबंधों के सबूत और 12 से ज्यादा से चैटिंग मिली है। एटीएस को शक है कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा हो सकता है। आरोपी ने कबूला कि वह फोटो कॉपी की दुकान से छात्राओं के नाम-नंबर लेता था और उन्हें जाल में फंसाता था। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि अभी युवतियों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। अगर आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। दमोह पुलिस ने फर्जी दस्तावेज का केस दर्ज किया है। यह था मामला दरअसल जिस तरह से पहलगाम में धर्म देखकर गोली मारी गई उसी तरह भोपाल में धर्म पूछकर कर रेप जिहाद की वारदात को अंजाम दिया गया। धर्म देखकर की दोस्ती फिर तीन युवतियों से रेप किया गया। फरहान खान, साहिल खान और अली खान ने पहले नाम बदलकर दोस्ती की थी। मामले में सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ में रोज रोज नए खुलासे हो रहे हैं। क्या है टीआईटी कॉलेज का मामला? बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों-फरहान खान, साहिल, साद, अली खान, और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार, 2 मई 2025 को अली की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे अशोका गार्डन पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 6 मई तक के लिए दोबारा रिमांड पर भेज दिया। अली की निशानदेही पर पुलिस उन स्थानों का सत्यापन कर रही है, जहां पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। इसके साथ ही पुलिस ने कई अहम साक्ष्य भी जब्त किए हैं।  पुलिस ने फरहान को हाल ही में इंदौर ले जाकर एक अन्य पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म के स्थान की शिनाख्त कराई। इंदौर में फरहान ने पीड़िता के घर के बाहर हंगामा किया था, जिसके बाद पीड़िता ने डायल 100 पर शिकायत की थी। हालांकि, उस समय इंदौर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब भोपाल पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है, और इंदौर से भी अहम सबूत जमा किए गए हैं।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से लोधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशील पहल पर पीएमएयर एबुलेंस सेवा के तहत टप्पा मानोरा, तहसील ग्यारसपुर, जिला विदिशा के लंग कैंसर पीड़ित सुरेंद्र लोधी आयु 45 वर्ष को उपचार के लिए भोपाल से नागपुर एयर एम्बुलेंस से भेजा गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से लोधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रदेशवासियों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet