LATEST NEWS

हसदेव क्षेत्र के राजनगर उपक्षेत्र स्थित झिरिया अंडरग्राउंड खदान में दो मजदूरों की मौत

राजनगर मध्य प्रदेश अनुपपुर जिले के झिरिया अंडरग्राउंड खदान में ब्लास्टिंग के बाद ड्रेसिंग के दौरान दुर्घटना हो गई। जिससे दो मजदूरों की मौत हो गईड्रेसिंग काम के ब्लास्टिंग के बाद मजदूर काम कर रहे थे तभी ऊपर छत से पत्थर गिरने से इसकी चपेट में आ गए दरअसल, यह पूरा मामला SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के हसदेव क्षेत्र के राजनगर उपक्षेत्र स्थित झिरिया अंडरग्राउंड खदान का है। जहां पर ब्लास्टिंग के बाद ड्रेसिंग के दौरान छत से गिरते पत्थरों के गिरने के कारण मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। जिसके बाद तुरंत घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरों का नाम लखन लाल और वॉल्टर तिर्की है। वहीं इस घटना के बाद से खदानों में मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

50 पैसे के इनामी बदमाश को पुलिस से दबोचा, गर्लफ्रेंड के साथ काट रहा था फरारी

इंदौर इंदौर में पुलिस ने हत्याकांड के गवाह को धमकी देने वाले आरोपी पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था. आरोपी ने अनिल दीक्षित हत्याकांड के गवाह को धमकी दी थी, इसके बाद से वह फरार हो गया था. अब पुलिस ने आरोपी बिट्टू गौड़ को अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी मकान की बालकनी से कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, दो साल पहले इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में अनिल दीक्षित हत्याकांड का मामला सामने आया था. बीते महीने कंडिलपुरा की रहने वाली महिला ने जिंसी डिपो के पास रहने वाले रोहन सागर और कृष्णबाग कॉलोनी के रहने वाले बिट्टू गौड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इन पर आरोप था कि इन्होंने धमकी दी है. दरअसल, जुलाई 2022 में हीरा नगर थाना क्षेत्र में अनिल दीक्षित हत्याकांड हुआ था. इस मामले में पुलिस ने शानू सागर और दुर्लभ कश्यप गैंग के आरोपी चयन सीके को गिरफ्तार कर किया था. पीड़ित महिला ने कहा कि इस केस में मेरा बेटा विक्की उर्फ विक्रांत गवाह है. कोर्ट में विचाराधीन इस मामले में 27 नवंबर को जेल में बंद बेटे विक्की की वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी थी. इसी मामले में गवाही नहीं देने को लेकर शानू सागर के दोस्त बिट्टू गौड़ और शानू सागर के छोटे भाई रोहन सागर ने बाइक से घर आकर धमकी दी थी. इंदौर में 50 पैसे का फरार इनामी पकड़ा गया, हत्याकांड के गवाह को दी थी धमकी इस मामले की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने रोहन सागर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बिट्टू गौड़ फरार चल रहा था. पुलिस ने उस पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था. अब पुलिस ने उसे इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक घर पर दबिश देकर पकड़ लिया. पुलिस से बचने के चक्कर में बिट्टू गौड़ मकान की बालकनी से कूदकर गया. इससे उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया. इसके बाद पुलिस ने बिट्टू को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया.        

महाकाल मंदिर में श्रद्धालु किसी भी समय प्रसाद खरीद सकते है, वेंडिंग मशीन में लड्डू प्रसाद के तीन प्रकार के पैकेट उपलब्ध

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार से वेंडिंग मशीन से लड्डू प्रसाद विक्रय की विधिवत शुरुआत हो गई। देशभर से आए श्रद्धालु नई सुविधा से प्रसन्न नजर आए। भक्तों ने कहा कि महाकाल मंदिर समिति का यह प्रयोग सराहनीय है। इससे श्रद्धालु किसी भी समय बिना किसी परेशानी के प्रसाद खरीद सकते हैं। भक्तों ने केवल योजना की तारीफ ही नहीं कि वे अपने साथ 47,700 रुपये का लड्डू प्रसाद भी खरीदकर ले गए हैं। मशीन से लड्डू विक्रय करने वाला देश का पहला मंदिर महाकाल मंदिर मशीन से लड्डू विक्रय करने वाला देश का पहला मंदिर बन गया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गेट नंबर एक के पास वेंडिंग मशीन से प्रसाद विक्रय का शुभारंभ किया था। अगले दिन सोमवार को मशीन को मंदिर के बैंक खाते से जोड़ने की शुरुआत हुई। मंगलवार शाम देर रात इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया। इसके बाद लड्डू प्रसाद विक्रय की शुरुआत हुई। बुधवार सुबह से शाम तक मशीन में तीन बार लड्डू प्रसाद के पैकेटों का भंडारण किया जा चुका था। मंदिर प्रशासन के अनुसार पहले दिन 47 हजार 700 रुपये का लड्डू प्रसाद बिका है। तीन पैक में प्रसाद विक्रय वेंडिंग मशीन से 100, 200 तथा 500 ग्राम के पैक में लड्डू प्रसाद का विक्रय किया जा रहा है। मशीन की क्षमता अनुसार एक बार में 500 ग्राम के 36 पैकेट, 200 ग्राम के 42 पैकेट तथा 100 ग्राम के 90 पैकेट का भंडारण किया जा रहा है। पहले दिन मशीन में तीन बार पैकेट का भंडारण किया गया। यह है प्रसाद की कीमत     500 ग्राम का पैकेट- 200 रुपये     200 ग्राम का पैकेट- 100 रुपये     100 ग्राम का पैकेट- 50 रुपये पहले दिन इतने पैकेट बिके     500 ग्राम के 108 पैकेट     200 ग्राम के 126 पैकेट     100 ग्राम के 270 पैकेट योजना श्रद्धालुओं को आ रही पसंद     वेंडिंग मशीन से लड्डू प्रसाद विक्रय की योजना श्रद्धालुओं को पसंद आ रही है। जल्द ही मंदिर में कुछ और स्थानों पर नई मशीन लगाई जाएगी। – गणेश कुमार धाकड़, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर  

घातक रसायनों और पॉलीथीन से मृदा को बचाना जरूरी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

घातक रसायनों और पॉलीथीन से मृदा को बचाना जरूरी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने विश्व मृदा दिवस पर दिया संदेश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “विश्व मृदा दिवस” पर कहा है कि स्वस्थ मिट्टी हो, तो धरा की न केवल उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी, बल्कि मानव का स्वास्थ्य भी उत्तम होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वस्थ और समृद्ध धरा के लिए मृदा को घातक रसायनों एवं पॉलीथीन से बचाने और धरती की सेवा और उसे पोषित करने के लिए स्वयं को समर्पित करने का आहवान किया है।

स्कूली बसों को लेकर हाईकोर्ट का सख्त निर्देश, नहीं चलेंगी ये बसें, DPS बस हादसे की याचिका पर सुनवाई में शासन को दिए निर्देश

इंदौर मध्य प्रदेश में स्कूल बसों के हादसों को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट की इंदौर बैंच ने बड़ा फैसला दिया है. हाईकोर्ट ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन जारी की है. होईकोर्ट की तरफ से सरकार को निर्देश दिया गया है कि एमपी मोटर व्हीकल एक्ट-1994 में स्कूल बस रजिस्ट्रेशन, संचालन व प्रबंधन के लिए नियमों का प्रावधान किया जाए. आइए जानते हैं क्या है गाइडलाइन… जानिए निर्देश स्कूली बसों को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं. हाईकोर्ट ने कहा कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों में 12 साल पुरानी बसें नहीं चलाई जाएगी. बसों में स्पीड गवर्नर, जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे के जरुरी है. ताकि ऐप के जरिए बस को ट्रैक किया जा सके. इसके साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया है कि बस में एक स्कूल की तरफ से एक शिक्षक को रखा जाए, जो बस के आखिरी स्टॉप तक बस में रहे. वहीं, अगर स्कूल की तरफ से ऑटो रिक्शा से छात्रों को ले जाए जाता है तो इस ड्राइवर सहित ऑटो रिक्शा में चार लोग ही बैठ सकेंगे. कोर्ट ने कहा है कि आरटीओ, डीएसपी-सीएसपी ट्रैफिक इन गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाएं. आरटीओ, डीएसपी-सीएसपी ट्रैफिक इन गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाएं। इंदौर में हुए डीपीएस बस हादसे में चार स्कूल बच्चों और ड्राइवर की मौत हुई थी। इस पर लगी विविध जनहित याचिकाओं की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने स्कूल व शैक्षणिक संस्थानों की बसों के लिए अहम आदेश जारी किया है। सात वर्ष पहले हुई थी चार बच्चों की मौत 2018 को डीपीएस की बस छु‌ट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बायपास पर बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर फांदते हुए दूसरे लेन में चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में चालक स्टीयरिंग पर फंस गया। उसने वहीं दम तोड़ दिया। हादसे में चार बच्चों की भी मौत हो गई थी जबकि वह अन्य बच्चे घायल हो गए। ऑटो में नहीं बैठा सकेंगे 3 से ज्यादा बच्चे इसमें स्कूल बस और ऑटो के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। मप्र शासन को आदेश दिए हैं कि वह मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन करे। जब तक ऐसा नहीं होता यह गाइडलाइन लागू रहेगी। साथ ही उनका पालन कराने की जिम्मेदारी संबंधित जिले के आरटीओ और ट्रैफिक सीएसपी, डीसीपी की होगी। वहीं पीएस स्कूल शिक्षा विभाग, संबंधित जिले के कलेक्टर, एसपी इस मामले में ध्यान देंगे कि इनका पालन हो और इन गाइडलाइन को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके। आदेश में यह भी कहा गया है कि ऑटो में तीन से ज्यादा स्कूली बच्चे नहीं बैठेंगे। ड्राइवर सहित कुल चार ही सवारी होंगी। जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि वर्तमान नियम ट्रांसपोर्ट व्हीकल के है। सरकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत स्कूल बसों के लिए विशेष प्रावधान करे। इनके पालन की जिम्मेदारी भी तय करे। जानिए पूरी गाइडलाइन सरकारी स्कूल में प्राचार्य, निजी स्कूल में मालिक, प्रबंधन स्कूल के किसी सीनियर शिक्षक या कर्मचारी को बस का इंजार्च नियुक्त करेंगे. जो नियमों का पालन करवाएंगे. वहीं, बस में एक शिक्षक को रखा जाएगा, यह शिक्षक महिला या पुरुष कोई भी हो सकता है. जो बस के आखिरी स्टॉप तक बस में ही रहेगा. इस दौरान हादसा या उल्लंघन होने पर प्रबंधन के साथ वे भी जिम्मेदार होंगे. ये भी आदेश बस की खिड़की पर ग्रिल हो, साथ ही फर्स्ट एड किट व अग्निशमन यंत्र जरूरी है. स्कूल प्रबंधन ड्राइवर व कंडक्टर का मेडिकल चेकअप कराएं और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखें. बस का रंग पीला रहेगा। बस पर स्कूल बस या ऑन स्कूल ड्यूटी लिखा जाए. अनुबंधित बसों के पास मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार फिटनेस प्रमाण पत्र होना चाहिए. बसों में बीमा, परमिट, पीयूसी व टैक्स रसीद रखी जाए. स्कूल का नाम, पता, टेलिफोन व व्हीकल इंचार्ज का मोबाइल नंबर की पट्टी लगाएं. खिड़की में ग्रिल लगी होनी चाहिए. फिल्म व रंगीन ग्लास का उपयोग नहीं करें. बसों में फर्स्ट एड किट और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से लगे हों. बस सहायक को स्कूल प्रबंधन की तरफ से इमर्जेंसी उपयोग व बच्चों को बैठाने-उतारने का प्रशिक्षण दिया जाए. ड्राइवर के पास स्थाई लाइसेंस व 5 साल का अनुभव हो.  ऐसे ड्राइवर नियुक्त न करें जिनका ओवर स्पीडिंग, नशा करके चलाने जैसे नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना या चालान किया गया हो. पेरेंट्स मोबाइल एप पर देख सकेंगे बस की स्थिति हाईकोर्ट जस्टिस विवेक रुसिया और जस्टिस विनोद कुमार द्विवेदी ने गाइडलाइन के साथ ही आदेश दिए हैं कि हर सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और निजी स्कूल, शैक्षणिक संस्थान में ऑनर, प्रिंसिपल व अन्य जिम्मेदार व्यक्ति हर बस के लिए एक व्हीकल इंचार्ज नियुक्त करेगा। जो बस के परमिट, लाइसेंस, फिटनेस ड्राइवर के क्रिमिनल रिकॉर्ड व अन्य बातों पर नजर रखेगा। कोई भी घटना होने पर उन्हें ही सीधे जिम्मेदार माना जाएग। हाईकोर्ट ने यह भी आदेश दिए हैं कि हर बस में सीसीटीवी और जीपीएस भी होना चाहिए। इससे पेरेंट्स मोबाइल एप पर हर बस की स्थिति देख सकें। बस में मेल, फीमेल टीचर भी होना चाहिए, जो बच्चों के बस में आने-जाने को देखेगा। ड्राइवर का लगातार मेडिकल चैकअप भी किया जाएगा। मुआवजे का मुद्दा जनहित याचिका में नहीं उठाया जा सकता- कोर्ट इसके साथ ही बस दुर्घटना में मरने वालों और घायलों को उचित मुआवजा दिए जाने का मुद्दा भी जनहित याचिका में उठाया गया था। साथ ही प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई थी, लेकिन इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि मुआवजे का मुद्दा जनहित याचिका में नहीं उठाया जा सकता। इसलिए इस पर विचार नहीं किया जाएगा। जहां तक प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की बात है, तो उस समय पहले से ही मामला दर्ज था, इसलिए इन दो बिंदुओं पर विचार नहीं किया जा रहा है। लेकिन स्कूली बसों और ऑटो में बच्चों की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जरूर जारी किए जा रहे हैं।    

रतलाम : 40 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने पटवारी को पकड़ा

रतलाम  एमपी के रतलाम जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है. लोकायुक्त पुलिस ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है. आरोपी ने सीमांकन के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज में फरियादी से घूस की डिमांड की थी. फिलहाल, इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है. बता दें कि इस कार्रवाई को उज्जैन लोकायुक्त ने अंजाम दिया है. पंचेड रहने वाले फरियादी गोपाल उपाध्याय ने बताया कि पटवारी रमेश चंद्र बैरागी जमीन की सीमांकन के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 50 हजार की डिमांड की थी. 40 हजार रुपये गुरूवार को देना तय किया था. बचे हुए 10 हजार बाद में देने का कहा गया था. इधर, फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया. अपनी मांग के अनुरूप पटवारी ने फरियादी से 40 हजार रुपये लिए. जैसे ही फरियादी ने रुपये देने का इशारा किया, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचारी पटवारी को धर दबोचा. बता दें कि 15 नवंबर को किसान गोपाल के जमीन का सीमांकन किया था. फरियादी किसान की मानें तो पटवारी 8 महीने से सीमांकन के लिए आनाकानी कर रहा था. उसका कहना है कि पटवारी सीमांकन में जमीन का 25 प्रतिशत ही बता रहा था. सही सीमांकन के बाद पटवारी रिपोर्ट पेश करने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था. परेशान होकर 2 दिसंबर को लोकायुक्त को शिकायत की थी. वहीं फरियादी की शिकायत पर आज गुरुवार को लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पटवारी को धर दबोचा. इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन 2018 ) के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.

अल सुबह आयकर विभाग ने इंदौर, देपालपुर, मनावर, राजगढ़ सहित 12 स्थानों पर एक साथ दबिश दी

मनावर  मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर के बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी, प्रॉपर्टी ब्रोकर और पेट्रोल पंप व्यवसायी सहित अन्य व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा गुरुवार अल सुबह 25 आयकर अधिकारियों की टीम ने इंदौर, देपालपुर, मनावर, राजगढ़ सहित 12 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक आयरक विभाग की टीम को इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद आज व्यापारियों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया। इनमें मनावर के बड़े बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारी आरसी जैन भी शामिल है। इसके साथ ही पेट्रोल पंप व्यवसायी गोलू पहाड़‍िया, प्रॉपर्टी ब्रोकर, पंकज गोधा, जहीर शेख, कालू उफ बब्बू टेलर, राजेश शर्मा और अमित मिश्रा भी शामिल हैं। आयकर विभाग की टीम ने इनके घरों, दफ्तर और पेट्रोल पंप पर छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम अभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इनके पास से क्या मिला। इसके साथ ही पेट्रोल पंप व्यवसायी गोलू पहाड़‍िया, प्रॉपर्टी ब्रोकर, पंकज गोधा, जहीर शेख, कालू उफ बब्बू टेलर, राजेश शर्मा और अमित मिश्रा भी शामिल हैं। आयकर विभाग की टीम ने इनके घरों, दफ्तर और पेट्रोल पंप पर छापा मारा है। राजगढ़ में चार स्थानों पर सराफा व्यापारियों के यहां इनकम टैक्स रेड धार जिले के राजगढ़ में गुरुवार को इनकम टैक्स टीम द्वारा चार सराफा व्यापारियों के यहां एक साथ छापा मारा। इस दौरान व्यापारियों के मोबाइल बंद करवाकर पूछताछ की जा रही थी। वहीं दुकानों में मौजूद व्यापारियों के अलावा अन्य किसी को अंदर नहीं आने दिया गया। शटर गिराकर टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग की टीम द्वारा सुबह करीब 11 बजे मैन चौपाटी स्थित केसर एवं एसवी ज्वलेर्स पर छापा मारा गया। यहां दुकान मालिक एवं घर के अन्य सदस्यों के मोबाइल बंद करवाकर कैश से संबंधित छानबीन की जा रही थी। चारों स्थानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा जांच की जा रही है। जैसे ही दुकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी तो दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी। इस मामले में टीम के अधिकारियों से चर्चा की गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि जांच के बाद जानकारी दी जाएगी।

भारत एक दशक से पोलियोमुक्त है, प्रदेशवासी बच्चों को पोलियो से बचाव की दृष्टि से अभियान में हिस्सा लें: CM यादव

भोपाल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि राज्य के 16 जिलों में आगामी आठ से 16 दिसंबर के बीच पल्सपोलियो अभियान चलाया जा रहा है और प्रदेशवासी अपने बच्चों को पोलियो से बचाव की दृष्टि से इस अभियान में हिस्सा लें। डॉ यादव ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि भारत पिछले एक दशक से पोलियोमुक्त है। भारत को पोलियोमुक्त बनाने में सभी जनप्रतिनिधियों, शासकीय विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिल कर काम किया है। इस अभियान की सफलता के लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो बच्चों में आजीवन दिव्यांगता पैदा कर देता है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य में आठ से 16 दिसंबर तक प्रदेश के 16 जिलों भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़, विदिशा और भिंड इत्यादि में पल्सपोलियो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन जिलों के सभी नागरिकों से अपील है कि पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाएं और इस बीमारी को हराएं।

प्रधानमंत्री मोदी के देश को टीबीमुक्त बनाने का संकल्प को मध्यप्रदेश भी कदम से कदम मिला कर चल रहा

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि ‘टीबीमुक्त भारत’ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प में राज्य भी कदम से कदम मिला कर चल रहा है और अगर कोई व्यक्ति टीबी से ग्रस्त है तो उसे इस अभियान का हिस्सा बनाने में सभी मदद करें। डॉ यादव ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2018 में देश को टीबीमुक्त बनाने का संकल्प लिया था। मध्यप्रदेश भी उसमें कदम से कदम मिला कर चल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के दृष्टिकोण से देश भर के 347 जिलों का चयन किया गया है, जिसमें 100 दिवसीय नि:क्षय अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के 23 जिले अलीराजपुर, अनूपपुर, बैतूल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, रतलाम, सीहोर, सिवनी, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली, उज्जैन और विदिशा शामिल हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि क्षय उन्मूलन की दिशा में इन जिलों में सक्रियता के साथ काम होगा। साथ ही जनता भी इस अभियान में मददगार बनते हुए टीबी से ग्रस्त अगर कोई व्यक्ति है तो उसे इस अभियान का हिस्सा बनाने में मदद करे।मुख्यमंत्री ने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। इससे डरे नहीं। रोगी की पहचान कर राेगमुक्ति का संकल्प लें।

अंतःरामनिवास रावत का इस्तीफा हुआ मंजूर, नए वनमंत्री के लिए इन नेताओं के नाम बटोर रहे सुर्खियां, जल्द होगा फैसला

भोपाल  मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में हार के बाद वनमंत्री रामनिवास रावत ने 2 दिसंबर को इस्तीफा दिया। विदेश दौरे से लौटने के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने रावत के इस्तीफे को अनुशंसा के लिए राज्यपाल मंगू भाई पटेल के पास भेजा। बुधवार (4 दिसंबर) को राम निवास रावत का इस्तीफा मंजूर हो गया है। रावत का इस्तीफा मंजूर होते ही अब नए वन मंत्री की तलाश शुरू हो गई है। रावत की कुर्सी पर बैठने के लिए कई नेताओं के नाम सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो नेता। कुर्सी पाने की होड़ शुरू वनमंत्री की कुर्सी पाने के लिए कई नेताओं ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। अपने-अपने स्तर पर ताकत लगा रहे हैं। सियासी गलियारों में पूर्व वन मंत्री नागर सिंह चौहान और विजय शाह के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने दिल्ली में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से भेंट की थी। पिछली सरकार में शाह के पास वन विभाग था। नागर सिंह के पास था वन मंत्रालय नागर सिंह चौहान अलीराजपुर से विधायक हैं। नागर की पत्नी अनीता सिंह चौहान रतलाम से बीजेपी सांसद हैं।  रावत को वन मंत्री बनाए जाने से पहले यह महकमा मंत्री नागर सिंह चौहान के पास था। उनसे वन विभाग छीने जाने पर चौहान ने नाराजगी भी जताई थी और बात दिल्ली तक पहुंची थी। ऐसे में उनकी भी दावेदारी इस पद के लिए मानी जा रही है। हाल ही में नागर सिंह ने दिल्ली में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी।   शिवराज सरकार में वनमंत्री थे विजय शाह हरसूद विधायक कुंवर विजय शाह मोहन सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री हैं। शिवराज सिंह चौहान की सरकार में विजय सिंह वनमंत्री की जिम्मेदारी संभान चुके हैं। रावत के इस्तीफे के बाद विजय शाह का नाम भी वनमंत्री के लिए चल रहा है। दो दिन पहले शाह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में शाह से पूछा गया था कि रावत के इस्तीफे के बाद वन मंत्री का पद खाली है, क्या वे वन मंत्री बन सकते हैं। इस पर शाह बिना कोई जवाब दिए मुस्कुरा कर चल दिए थे। इनके नाम भी बटोर रहे सुर्खियां नागर सिंह और विजय शाह के अलावा भी कई नेताओं के नाम वनमंत्री के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। रहली विधायक गोपाल भार्गव, विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, पाटन विधायक अजय विश्नोई सहित कई विधायकों के नाम भी चर्चा में हैं। इनके अलावा मोहन कैबिनेट में कमजोर विभाग वाले मंत्रियों की निगाहे भी इस विभाग पर हैं। हालांकि इसका अंतिम फैसला मुख्यमंत्री को ही करना है।   1. मंत्रिमंडल विस्तार और किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी मंत्रिमंडल में रावत के इस्तीफे के बाद मोहन कैबिनेट में अब कुल 32 मंत्री हैं। विधानसभा सदस्यों की संख्या के हिसाब से संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक अधिकतम 35 मंत्री (मुख्यमंत्री सहित) रह सकते हैं। इस हिसाब से 3 मंत्रियों की गुंजाइश है, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार की फिलहाल कोई संभावना नहीं दिख रही है। ऐसी राजनीतिक परिस्थितियां भी नहीं हैं कि संगठन या सरकार के लिए विस्तार मजबूरी हो। 2. मौजूदा मंत्रियों में से किसी को वन विभाग सौंपा जाए इसकी संभावना ज्यादा है। किसी आदिवासी मंत्री को यह जिम्मेदारी मिल सकती है, क्योंकि रावत से पहले यह विभाग आदिवासी मंत्री नागर सिंह के पास ही था। नागर सिंह भी खुलकर दावेदारी कर चुके हैं। आदिवासी चेहरों में पीएचई मंत्री संपतिया उइके प्रबल दावेदार हैं। आदिवासियों से जुड़े मुद्दों के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव फील्ड में उन्हें आगे करते रहे हैं। इससे सरकार महिला और आदिवासी दोनों वर्गों में मैसेज देगी। दूसरे दावेदार जनजातीय कार्य मंंत्री विजय शाह हैं जो दिल्ली तक लॉबिंग कर चुके हैं। शिवराज सरकार में वन विभाग उनके पास रह चुका है। दो दिसंबर को इस्तीफा मंजूर, 4 को नोटिफिकेशन रावत का इस्तीफा दो दिसंबर को मंजूर किया गया। इसका नोटिफिकेशन सामान्य प्रशासन विभाग ने 4 दिसंबर को जारी किया। सीएम डॉ मोहन यादव के जर्मनी और यूके से 30 नवंबर को भोपाल लौटने के बाद मंत्री रावत ने उनसे मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि सीएम से मुलाकात के बाद ही इस्तीफे को स्वीकार करने पर अंतिम फैसला हुआ है। सीएम यादव की अनुशंसा के बाद इस्तीफा राजभवन को भेजा गया। उपचुनाव रिजल्ट आते ही राहत ने दिया था इस्तीफा वनमंत्री राम निवास रावत ने 23 नवंबर को विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद उसी शाम मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि तब से इस पर फैसला पेंडिंग था। मुख्यमंत्री 24 नवंबर को विदेश के लिए रवाना हो गए और तीस नवंबर को भोपाल लौटे। इसके बाद रावत की उनसे मुलाकात हुई और अब इस्तीफे को मंजूरी मिली है। वन मंत्री बनने के सवाल पर मुस्कुरा कर रह गए थे शाह वन मंत्री रह चुके कुंवर विजय शाह का दो दिन पहले एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें जब शाह से पूछा गया कि रावत के इस्तीफे के बाद वन मंत्री का पद खाली है, क्या वे वन मंत्री बन सकते हैं। इस पर शाह बिना कोई जवाब दिए मुस्कुरा कर चल दिए थे। सीएम के पास जीएडी, गृह, जेल, खनिज जैसे महकमे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने पास कई महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग के अलावा गृह, जेल विभाग, औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास विभाग, विमानन, खनिज, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय विभाग शामिल हैं। विभागों के नए बंटवारे में सीएम अपने पास से भी कुछ विभाग दूसरे मंत्रियों को दे सकते हैं।  

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना पिपट पुलिस ने 12 वर्षीय गुम बालक को तलाश कर सुरक्षित किया परिजनों के सुपुर्द

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम/अपहृत बालक बालिकाओं एवं व्यक्तियों की तलाश कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।दिनांक 15 नवंबर को थाना पिपट में एक 12 वर्षीय बालक के गुमने की सूचना प्राप्त हुई, थाना पिपट में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र, बस स्टैंड, चौराहा, रेलवे स्टेशन इत्यादि से जानकारी एकत्र की गई। आसपास के जिलों में गुम बालक की हुलिया, छवि एवं छायाचित्र के माध्यम से सूचना दी गई। संचार तंत्र सक्रिय रहा। थाना पिपट पुलिस को 12 वर्षीय गुम बालक के दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर गुम हुए बालक को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया। बालक द्वारा स्वेच्छा से घर से घूमने हेतु जाना बताया गया। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपट उपनिरीक्षक राहुल तिवारी, प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह ,आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक मयंक शुक्ला ,आरक्षक उमाशंकर ,आरक्षक हरिओम, आरक्षक दामोदर एवं महिला आरक्षक अभिलाषा पांडे की भूमिका रही।

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  2024 खजुराहो में साहित्य कला और सिनेमा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रत्येक वर्ष आयोजित

 खजुराहो मूर्ति कला के लिए विश्व प्रसिद्ध एवं विश्व विरासत सूची में सम्मिलित पर्यटन नगरी खजुराहो में खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  2024 खजुराहो में साहित्य कला और सिनेमा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जा रहा है ,जिसमें देश विदेश के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता भाग लेंगे । 5 से 11  दिसंबर 2024  तक प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम  नगर में आयोजित किये जायेंगे । मुख्य कार्यक्रम – शिल्प ग्राम  खजुराहो में होगा । कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल जी करेंगे शुभारंभ के अवसर पर  अन्य आदि भी उपस्थित रहेंगे । प्रातः काल 10:00 से  कार्यशाला का शुभारंभ होगा जिसमें फिल्म में रुचि रखने वाले प्रतिभागी भाग लेंगे । खजुराहो अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव ” में *रंगमंच एवं फिल्म मेकिंग कार्यशाला  एवं मास्टर क्लास प्रसिद्ध अभिनेता कबीर बेदी  अभिनेत्री  पूनम ढिल्लों ,दीपक पाराशर निर्देशक नीरज पाठक केरला स्टोरी निर्देशक सुदीप्तो  सेन, राज शांडिल    प्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा प्रशिक्षण करेंगे। फिल्म एवं थिएटर पर्सनलिटी सुस्मिता मुखर्जी जी,राम बुन्देला जी, राकेश साहू जी, आरिफ शहडोली जी,आशीष रिछारिया जी,अनीता साहू जी,सर्वेश खरे जी के मार्गदर्शन में ये वर्कशाप सम्पन्न होंगी।  महोत्सव 2024को डिजाइन कला विशेषज्ञ  राहुल रस्तोगी जी ने किया है. यही पर मास्टर क्लास संपन्न होगी । भारतीय चलचित्र की भूमिका  पर सेमीनार का आयोजन होगा ।आयोजन में किसान जागरूकता, युवा मार्गदर्शन ,  मिशन शक्ति,नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता शिविर आयोजित किए जायेंगे । नगर के विभिन्न स्थानों में पाँच  टपरा टॉकीज के माध्यम से जनजागृति आधारित फिल्मों का प्रदर्शन होगा । इस वर्ष खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म  महोत्सव भारतीय सिनेमा के प्रथम सुपरस्टार राजेश खन्ना जी की स्मृति को समर्पित है . पांचो टपरा टॉकीज के नाम उनकी फिल्मों पर केंद्रित है टापरा टॉकीज में सुपरस्टार राजेश खन्ना जी की फिल्में दिखाई जायेगी । इसके अलावा पानी और किसानी आधारित भव्य प्रदर्शनी चिकित्सा शिविर ,लोक कला प्रदर्शनी बुंदेली व्यंजन प्रदर्शनी का विशेष आयोजन किया गया है । दसवें फिल्म महोत्सव की खास बात यह होगी कि इसमें विदेशी सिने कलाकार भी भागीदारी करेंगे। लॉरा वीसबेकर शामिल होंगी। लॉरा एक अभिनेत्री लॉरा वीसबेकर अंतरराष्ट्रीय बहुभाषी फ्रांसीसी अभिनेत्री हैं। वे हास्य कलाकार, लेखिका और निर्माता हैं। वे जैकी चैन की सीजेड 12 में उनकी भूमिका के लिए 2013 में सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का चीनी हुडिंग पुरस्कार तीज चुकी हैं। उन्होंने जैकी चैन, सेड्रिक क्लैपिश, एली चौराक्वी, मार्क रोमनेक और टोनी मार्शल जैसे निर्देशकों के साथ फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका और चीन में काम किया है। जैकी चैन द्वारा अभिनीत और निर्देशित फिल्म चाइनीज राशि चक्र 12 में प्रमुख भूमिकाओं में से एक के लिए जैकी चैन द्वारा वीसबेकर को चुना गया था। यह फिल्म एशिया में एक बड़ी व्यावसायिक सफल शामिल हुई थी। इसी तरह तुर्की के अंतरराष्ट्रीय फिल्म मेकर मुस्तफा ओजगुन भी इस फ़िल्म महोत्सव में भाग लेने आ रहे हैं। उनकी फिल्मों का प्रदर्शन भी टपरा टॉकीजों में होगा। इस फिल्म महोत्सव में अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहे, एस्टोनिया में रह रहे नितिन नंदा उपरोक्त हॉलीवुड कलाकारों के अलावा अन्य कलाकारों को भी विदेशों से लेकर आ रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग की उम्मीदः 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलने वाला यह महोत्सव खजुराहो पर्यटन एवं फिल्म टूरिज्म के विकास के लिए हर साल सहायक होता हैं। इस बार यह उम्मीद की जा रही है कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म मेकर्स के खजुराहो फिल्म महोत्सव में आने से खजुराहो में फिल्म शूटिंग की उम्मीद है। दसवां फिल्म महोत्सव विख्यात हीरो राजेश खत्रा जिन्हें लोग बाबू मोशाय के नाम से भी जाना जाता है। राजेश खत्रा की फिल्म के गीतकार, अभिनेता अभिनेत्रियां भी राजेश खत्रा को श्रद्धांजलि पेश करेंगे। कबीर वेदी भी महोत्सव का आकर्षण होंगे। प्रयास प्रोडक्शन और इस फ़िल्म महोत्सव के जनक फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला द्वारा अनेक राजनेताओं को भी फिल्म महोत्सव में कलाकारों के उत्साह वर्धन के लिए आमंत्रित किया है। खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में रीजनल सिनेमा में दिखाए जाने वाली फिल्मों की सूची  6 दिसंबर 2024 फिल्म बूंद निर्देशक जैनी और दीपायन मुंबई फीचर फिल्म जहां किला निर्देशक दीपक कदम पंजाब प्रदूषण लघु फिल्म निर्देशक सुरेश कुशवाहा दगना   फ़िल्म निर्देशक यशवंत  रायपुर छ. ग. गिल्ट लघु फिल्म निर्देशक प्रिंस  हरिद्वार एम् जीरो  फिल्म निर्देशक सूरज तिवारी आगरा फिल्म छोटा अ निर्देशक संदीप चंदेल फिल्म परवाह निर्देशक रूपेंद्र कुशवाह फिल्म 365 निर्देशक जगदीश शिवहरे फिल्म कोटा स्टोरी निर्देशक:- नीरज निगम एंड डॉक्टर मीनू फिल्म पुणे प्रारंभ निर्देशक:- भागवत लोहार फिल्म मटर पनीर निर्देशक:- चंदन मलाह  7 दिसंबर 2024  शौर्य लघु फिल्म निर्देशक प्रभात पांडे यह गांव मेरा डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्देशक:- हरीश पटेल फिल्म तवामेव सर्वंम निर्देशक:- मनोज सिद्धेश्वर तिवारी लेखक जीवन एस रजक व्हाट ए बिग डील शॉर्ट फिल्मफिल्म चीख निर्देशकों पायल कुशवाहा फिल्म चंबल पार निर्देशक संजीव राजसिंह फिल्म नाच बसंती नाच निर्देशक दिलीप रजा ‘ *अनाथ ‘* निर्देशक –  डीके उरई समय अवधि –  14.29 सेकेंड ऐज यू शो निर्देशक रणविजय पाल देबता . निर्देशक – इकबालअली, आमील खान  भूख लघु  फिल्म निर्देशक तुषार सिन्हा रीवा  स्मोक लघु फिल्म निर्देशक रेहान आबिद अली भोपाल फिल्म  द गिफ्ट  Insat Films: Bhopal Director : Vikram Sharma / Javed Iqbal Film  poitic justice निर्देशक विनायक मेहता भोपाल  8 दिसम्बर 2024 1 – फ़िल्म का नान – ऐज यू शो – इसके निर्देशक रणविजय पाल 2 – फ़िल्म का नाम, देबता. इसके निर्देशक – इकबाल अली, आमील खान 3 – फ़िल्म का नाम,आखिर कब तक, यह पिता पुत्र पर आधारित फ़िल्म है l इसके निर्देशक डॉ एन. एल. पटेल, खिरोधर सोंधिया हैl एसियंट सीक्र्ट्स एंड मॉडन डा.अमित मोहन  गूंज लघु फिल्म कप्तान सिंह कर्णधार फिल्म – रिश्तों की अहमियत निर्देशक नरेंद्र साहू भोपाल फिल्म केवट संवाद निर्देशक भानु तिवारी फिल्म तालियां अपनो की निर्देशक लक्ष्मी नारायण खरे दिल्ली फिल्म सतनाम निर्देशक सुनील शिवहरे फिल्म retour a pondicherry निर्देशक velu फिल्म बुनियाद निर्देशक :-अवनीश राणा फिल्म राखी का बंधन निर्देशक:- हिमालय यादव  9 दिसंबर 2024 दंगा लघु फिल्म निर्देशक यशवंत कुमार उमरिया शहडोल मध्य प्रदेश नशा जीवन का अंत निर्देशक विनोद यादव गलत फहमी निर्देशक – उस्मान खान, रणविजय पाल अनुराग निर्देशक डॉ. एन. एल. पटेल, तलाक अब नहीं  लघु फिल्म निर्देशक सूरज तिवारी आगरा फिल्म क नाम= एक सपना अपना भी, फिल्म निर्देशक का नाम= साहिल खान  फ़िल्म का नाम- लव यू मां निर्देशक- विजय तिवारी फ़िल्म का नाम- … Read more

जिले के 96 हितग्राहियों को 2 करोड़ 16 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि

सीधी                मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘‘मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना’’ के अंतर्गत 10 हजार 236 श्रमिक परिवारों को  225 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। कार्यक्रम में सीधी जिले के 96 हितग्राहियों को 2 करोड़ 16 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि वितरित की गई। जिले में सभी जनपद मुख्यालयों तथा नगरीय निकायों में वेबकास्ट का सीधा प्रसारण किया गया, जहाँ हितग्राहियों द्वारा सहभागिता की गई। एनआईसी कक्ष में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, अध्यक्ष जनपद पंचायत सीधी श्री धर्मेन्द्र सिंह परिहार, कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी श्री अशोक तिवारी, श्रम निरीक्षक एवं प्रभारी श्रम अधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह व हितग्राही शामिल हुए।  कार्यक्रम में जिले के संबल योजना अन्तर्गत 96 हितग्राहियों को 02 करोड़ 16 लाख रूपये अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। जनपद पंचायत सीधी के 43 हितग्राहियों को 94 लाख रूपये, सिहावल के 10 हितग्राहियों को 24 लाख रुपये, कुसमी के 23 हितग्राहियों को 52 लाख रूपये, रामपुर नैकिन के 06 हितग्राहियों को 14 लाख रूपये, नगर पालिका परिषद सीधी के 05 हितग्राहियों को 12 लाख रूपये, नगर पंचायत चुरहट के 03 हितग्राहियों को 06 लाख रूपये, नगर पंचायत मझौली के 02 हितग्राहियों को 04 लाख रूपये एवं नगर पंचायत रामपुर नैकिन के 04 हितग्राहियों को 10 लाख रूपये अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक वाली श्रृंखला मध्य प्रदेश में और विस्तार की योजना बना रही है: बड़वानी और ग्वालियर के बाद, राज्य की राजधानी भोपाल में नया स्कूल खुल रहा है; अप्रैल 2025 से सत्र

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल्स ने मध्य प्रदेश के लिए भव्य विस्तार योजना का अनावरण किया; अगले 5 वर्षों में 10 के 12 स्कूलों की स्थापना की कल्पना  सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल भारत का सबसे सम्मानित शिक्षा ब्रांड है  राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक वाली श्रृंखला मध्य प्रदेश में और विस्तार की योजना बना रही है: बड़वानी और ग्वालियर के बाद, राज्य की राजधानी भोपाल में नया स्कूल खुल रहा है; अप्रैल 2025 से सत्र * सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल पूरे भारत के 6 राज्यों: उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के 51 शहरों में 60+ स्कूलों का एक नेटवर्क संचालित करते हैं। * अगले 5 वर्षों में कम से कम 10 के 12 स्कूल खोलने की कल्पना * विस्तार से कम से कम 10,000 छात्रों के लिए स्कूली शिक्षा में वृद्धि होगी; 1500 शिक्षकों के लिए अवसर भी पैदा करता है, और स्कूलों से जुड़ी सहायक सेवाओं का समर्थन करता है। * रचनात्मकता और नवीनता पर ध्यान केंद्रित करना और छात्रों को सर्वांगीण विकास प्रदान करना भोपाल, 2024 भारत में सबसे सम्मानित और प्रसिद्ध स्कूल श्रृंखताओं में से एक, सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल देश भर में और विस्तार करना चाहता है। वर्तमान में, समूह पूरे भारत में 6 राज्यों और 51 शहरों में 4 प्रबंधन संरधान और 60+ K-12 स्कूल संचालित करता है, जिसमें 55.000+ छात्र और 1,500 शिक्षक समूह से जुड़े हैं। प्रबंधन की योजना अगले 5 वर्षों में एमपी में 10 स्कूल खोलने की है, जिससे कम से कम 10,000-12,000 छात्रों को शिक्षा के अवसर मिलेंगे। राज्य में, समूह की जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर के साथ उच्च शिक्षा में पहले से ही उपस्थिति है। इसके बाद, बड़‌वानी और ग्वालियर में K-12 स्कूल स्थापित हुए और नवीनतम उद्यम राजधानी भोपाल में K. 12 स्कूल है। जयपुरिया ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्रीवत्स जयपुरिया ने कहा, हमने हमेशा माना है कि समग्र शिक्षा का उद्देश्य हमारे छात्रों को जीवन जीने के लिए आवश्यक सभी कौशल प्रदान करना है। अपनी जड़ों को मजबूती से पकड़कर, हम अंतरराष्ट्रीय मानसिकता को बढ़ावा देते हैं, क्योंकि हम आज के दिन और युग में इसके महत्व को पहचानते हैं क्योंकि हम 21वीं सदी के विश्व स्तर पर जिम्मेदार नागरिक बनने वाले व्यक्तियों के साथ काम करते हैं। हमारे स्कूत्त पिछले 5 वर्षों में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर 99% प्रथम श्रेणी के साथ भारत के शीर्ष 10 स्कूलों में शुमार है, और हमारे छात्र विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल समाज के समग्र विकास में मदद करते हैं। छात्रों को शिक्षा मिलती है. परिवार और समुदाय जुड़ते हैं, गुणवत्तापूर्ण स्कूल से शहर का समग्र उत्थान होता है। कई नौकरियों पैदा हुई है औसतन 1000 छात्रों वाला एक स्कूल 100 से अधिक व्यक्तियों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार पैदा करेगा यह सहायक और सहायता सेवाओं के विकास में भी मदद करता है। राष्ट्र निर्माण के लिए वास्तव में एक नेक कार्यह। उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा परिवार 1945 से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है, हमने विस्तार की यह यात्रा वर्ष 2014 में शुरू की और प्रशंसा और प्रभाव देखा। हमने उत्तर और मध्य भारत पर प्राथमिक ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी यात्रा शुरू की। दस वर्षों के बाद, जिस तरह से हमारे स्कूलों को पसंद किया गया और 60 से अधिक परिसरों में प्रभाव पैदा किया गया, उससे हम अभिभूत है। अब भी, हमें बड़ी मात्रा में विकास टियर ॥ और टियर । शहरों से आने की उम्मीद है क्योंकि वहां उच्च गुणवत्ता वाले स्कूलों की पहुंच अभी भी कम है, जबकि इन शहरों में विकास की मांग तेजी से बढ़ रही है। हमारे स्कूल स्थानीय स्तर पर शिक्षा उद्यमियों के साथ सहयोग कर रहे हैं, और उनके लिए भी, यह विरासत में निहित एक जबरदस्त व्यावसायिक अवसर होगा। शहर और कस्बे गुणवत्तापूर्ण स्कूलों के आसपास विकसित होते हैं, हम इसे अखिल भारतीय स्तर पर पहले ही देख चुके है। हमारा मानना है कि इस मॉडल ने हमें राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा में अपने अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ उठाने की अनुमति दी है। जयपुरिया स्कूल के एक छात्र को हमेशा अधिकांश आधुनिक पाठ्यक्रम, शिक्षण के तरीके, अत्याधुनिक तकनीक और कई घटनाओं और बहुत उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षकों के माध्यम से अनुभव मिलता है, भले ही वह टियर 1 में हो। टियर 2 या टियर 3 शहर, छात्रों के लिए सीखने के परिणामों के विवरण का हमारा स्तर वास्तव में भारतीय स्कूल प्रणाली में क्रांतिकारी है। जयपुरिया द्वारा संचालित के-12 स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों को सफलता मिली है और देश का विश्वास हासिल हुआ है। मध्य प्रदेश पर ध्यान पारंपरिक मूल्यों के साथ आधुनिक दृष्टिकोण का मिश्रण करते हुए एक अद्वितीय शैक्षिक अनुभव प्रदान करेगा। दस स्कूलों की स्थापना से राज्य में कम से कम 200 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे अर्थव्यवस्था और कल्याण में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, बड़‌वानी के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मालवीयजी ने स्कूल की प्रगतिशील, सह-शैक्षिक दृष्टि को रेखांकित किया। “जयपुरिया समूह के समर्थन से, स्कूल ने एक मजबूत शैक्षिक आधार प्रदान किया है, जो गतिविधि- आधारित शिक्षा, समग्र विकास और बाल-केंद्रित दृष्टिकोण पर केंद्रित है। स्कूल में शीर्ष स्तरीय सुविधाएं, इंटरैक्टिव डिजिटल कक्षाएं, अच्छी तरह से सुसज्जित प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और एक वैश्विक पाठ्यक्रम शामिल हैं। स्कूल खेल, कला और अन्य सहित 40 से अधिक गतिविधियाँ प्रदान करता है बहुत प्रसिद्ध डॉक्टर और शिक्षक ने कहा। डॉ मालवीय के प्रयासों से बड़वानी में बड़े पैमाने पर बदलाव आ चुका है। सभा को संबोधित करते हुए, भोपाल स्कूलकी अध्यक्ष, श्रीमती उमा शर्माजीने कहा, “हम जयपुरिया समूह के मध्य प्रदेश पर ध्यान केंद्रित करने से प्रसन्न है। ग्वालियर स्कूल शैक्षिक विशेषज्ञता पर ध्यान केंद्रित करके कार्य करता है, और नई दिल्ली से जयपुरिया ग्रुप कॉर्पोरेट कार्यालय की निरंतर निगरानी के साथ, हम भविष्य के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स की नींव प्रदान करने में सक्षम है। जयपुरिया एनईपी 2020 और एनसीएफ के अनुरूप हस्तक्षेप और सीबीएसई बोर्ड के अनुसार मार्गदर्शन के साथ क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएगा। महान प्रक्रियाएं और भविष्यवादी दृष्टि हमें अलग करती है, जिसकी ग्वालियर जैसे बेहद प्रतिस्पर्धी शहर में जरूरत है। बहुत खुशी के साथ, सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, भोपाल की निदेशक डॉ दिव्या तिवारीजी ने … Read more

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को प्रदेश की उपलब्धियों से कराया अवगत

सोयाबीन एवं धान उपार्जन पर निगरानी के लिए मंत्री करें अपने-अपने क्षेत्र का दौरा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए अत्यधिक सार्थक रही विदेश यात्रा-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को प्रदेश की उपलब्धियों से कराया अवगत भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि औद्योगिक निवेश के संदर्भ में की गई जर्मन एवं इंग्लैंड यात्रा अत्यधिक सार्थक और आशाओं से कहीं आगे साबित हुई। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए लगभग 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। विदेशी निवेश प्राप्त करने के पहले हमने प्रदेश में रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित किए। उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा के बाद अगली रीजनल कॉन्क्लेव नर्मदापुरम में 7 दिसम्बर को आयोजित करने जा रहे हैं। नर्मदापुरम् कॉन्क्लेव के पूर्व ही हमें बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। जिससे नर्मदापुरम् रीजन में उद्योगों के लिए 250 हेक्टेयर से बढ़ाकर 750 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के पहले मंत्रि-परिषद के सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों में किए जाने वाले आयोजनों और उपलब्धियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सोयाबीन और धान उपार्जन का काम जारी है। प्रदेश में 25 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का उपार्जन किया जा रहा है। अब तक 77 हजार से अधिक किसानों से 2 लाख 4 हजार मीट्रिक टन सोयाबीन उपार्जन किया गया है। प्रतिदिन 20 हजार मीट्रिक टन की आवक हो रही है। प्रदेश में 2 दिसम्बर से 1184 उपार्जन केन्द्रों पर धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर प्रारंभ है, जिसमें लगभग 7 लाख 68 हजार किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। मंत्रीगण अपने क्षेत्र में भ्रमण कर‌किसानों से उपार्जन प्रक्रिया एवं खाद वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त करें। गीता जयंती, तानसेन शताब्दी समारोह तथा जन-कल्याण उत्सव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी 8 से 11 दिसम्बर तक उज्जैन और 11 दिसम्बर को भोपाल एवं समस्त जिलों में गीता जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। तानसेन शताब्दी समारोह 15 से 19 दिसम्बर तक ग्वालियर में आयोजित किया जायेगा। महिला, किसान, युवा और गरीब कल्याण तथा विकास से जुड़े जन-कल्याण उत्सव प्रदेश में 11 से 26 दिसम्बर तक मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संबंधित विभागीय मंत्री पृथक-पृथक कमेटी बनाएं। राज्य शासन द्वारा इन वर्गों के लोगों के लिए किए गए कार्यों को आमजन के बीच में लेकर आएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रातापानी अभयारण्य को प्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व के रूप में स्वीकृति मिली है। विश्व में किसी भी राज्य की राजधानी से एकदम सटे एकमात्र टाइगर रिजर्व से न सिर्फ पर्यटन से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि राजधानी के पास स्थित टाइगर रिजर्व के जंगलों, बाघों तथा अन्य जंगली पशुओं का प्रभावी संरक्षण हो सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद देता हूँ हुए कहा कि मध्यप्रदेश में 4100 मेगावाट के नवीन थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयला आवंटन की स्वीकृत प्रदान की है। इससे लगभग 25 हजार करोड़ रूपए के निवेश और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर इस प्लांट से सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदी जोड़ो अभियान चंबल संभाग में पार्वती-कालीसिंध-चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र की केन-बेतवा लिंक परियोजना को केंद्र एवं राज्य सरकारों ने अपनी सहमति प्रदान की है। पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से प्रदेश के 11 जिलों के 2094 गांवों में लगभग 6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। केन-बेतवा लिंक परियोजना पर सहमति से बुंदेलखंड अंचल में सिंचाई सहज और सुलभ होगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet