LATEST NEWS

दुनिया में धाक जमाती हिंदी

विश्व हिंदी दिवस पर विशेष हिंदी महज एक भाषा नहीं बल्कि यह करोड़ों भारतीयों की संस्कृति, सभ्यता, साहित्य और इतिहास को बयां करती है और उन्हें एकता के सूत्र में बांधती है। हिंदी भारतीयों के मान, सम्मान और स्वाभिमान की भाषा है। हिंदी भाषा ही नहीं यह भावों की अभिव्यक्ति है। हिंदी मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है। हिंदी हमारा ईमान है और हिंदी हमारी पहचान है। हिंदी सोच बदलने वाली भाषा है। यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची परिचायक भी है। आइए जानते हैं विश्व हिंदी दिवस पर विश्व में हिंदी के बढ़ते प्रभाव और उसका महत्व। डॉ. केशव पाण्डेय (अतिथि संपादक) 10 जनवरी को पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक भारतीय के लिए यह बेहद गर्व की बात है। बहुल सरल, सहज और सुगम भाषा होने के साथ हिंदी विश्व की संभवतः सबसे वैज्ञानिक भाषा है। जिसे दुनिया भर में समझने, बोलने और चाहने वाले लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हिंदी भाषा वक्ताओं की ताकत है, लेखकों का अभिमान है। करोड़ों भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के साथ ही हमारी आन-बान, शान और अभिमान है। हिंदी को राष्ट्र की अस्मिता और प्रणम्य का प्रतीक माना जाता है। इसके हर शब्द में गंगा जैसी पावनता और गगन सी व्यापकता है। समुद्र सी गहराई और हिमालय सी ऊंचाई है, जो इसे महान बनाती है। यही वजह है कि पूरी दुनिया विश्व हिंदी दिवस मना रही है।यदि हम हिंदी भाषा के विकास की बात करें तो यह कहना मुनासिब होगा कि पिछली शताब्दी मेंं हिंदी का तेजी से विकास हुआ है और दिनों-दिन इसका प्रभाव बढ़ रहा है। हिंदी का करीब एक हजार वर्ष पुराना इतिहास है। संस्कृत भारत की सबसे प्राचीन भाषा है, जिसे देवभाषा भी कहा जाता है। माना जाता है कि हिंदी का जन्म भी संस्कृत से हुआ है। ज्यादातर शब्द संस्कृत, अरबी और फारसी भाषा से लिए गए हैं। यह मुख्य रूप से आर्यों और पारसियों की देन है। इस कारण हिन्दी अपने आप में एक समर्थ भाषा है।भारत में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं, बावजूद इसके हिंदी सबसे ज्यादा बोली, लिखी व पढ़ी जाती है। इसीलिए हिंदी भारत की सबसे प्रमुख भाषा है। 26 जनवरी 1950 को संसद के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को प्राथमिक भाषा माना गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1977 में संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देकर विदेशी धरती पर मातृभाषा का मान बढ़ाया। हिन्दी के जहां अंग्रेजी में मात्र 10 हजार मूल शब्द हैं। वहीं हिन्दी के मूल शब्दों की संख्या 2 लाख 50 हजार से भी अधिक है। हिन्दी विश्व की एक प्राचीन, समृद्ध तथा महान भाषा होने के साथ हमारी राजभाषा भी है। हिन्दी ने भाषा, व्याकरण, साहित्य, कला, संगीत के सभी माध्यमों में अपनी उपयोगिता, प्रासंगिकता एवं वर्चस्व कायम किया है। हिन्दी की यह स्थिति हिन्दी भाषियों और हिन्दी समाज की देन है, हमें अहसास होना चाहिये कि हिन्दी दुनिया की किसी भी भाषा से कमजोर नहीं है। हिंदी भाषा के इतिहास पर पुस्तक लिखने वाला कोई हिंदुस्तानी नहीं बल्कि फ्रांसीसी लेखक ग्रेसिम द टैसी था। हिंदी के बढ़ते प्रभाव के कारण ही ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में अच्छा और सूर्य नमस्कार जैसे कई हिंदी शब्दों को शामिल किया गया है।हिंदी का वर्चस्व बढ़ाने के लिए 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। तब से इसकी वर्षगांठ के उपलक्ष में हर साल मनाया जाता है। आज दुनियाभर में अंग्रेजी और मंदारिन के बाद हिंदी तीसरे नंबर की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। सर्वे एजेंसी स्टैटिस्टा की रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में 43. 63 प्रतिशत लोग हिंदी भाषा बोलते और समझते हैं।भारत के अलावा फिजी, मॉरीशस, सूरीनाम, त्रिनिनाद, टोबैगो, गुयाना, नेपाल, तिब्बत और पाकिस्तान में हिंदी बोली जाती है। इसके चलते इंटरनेट की दुनिया में अब हिंदी का वर्चस्व बढ़ रहा है।यही कारण है कि हिंदी आज दुनिया भर में इंटरनेट की पसंदीदा भाषा बन रही है। प्रति वर्ष 94 फीसदी हिंदी भाषी जुड़ रहे हैं, जबकि अंग्रेजी के महज 17 प्रतिशत हैं। गूगल-केपीएमजी रिसर्च, सेंसस इंडिया और आईआरएस की सर्वे रिपोर्ट को मानें तो आने वाले साल में हिन्दी में इंटरनेट उपयोग करने वाले अंग्रेजी वालों से ज्यादा हो जाएंगे। एक अनुमान के मुताबिक 34 करोड़ लोग हिन्दी का उपयोग करने लगेंगे। हिंदी के बढ़ते प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया की मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने अपना एप हिन्दी में लॉन्च किया। ओएलएक्स, फ्लिपकार्ट सहित विभिन्न कंपनियों के प्लेटफॉर्म पहले ही हिन्दी में उपलब्ध हैं। स्नैपडील भी हिन्दी में आ चुका है। 2023 तक 16.1 करोड़ लोगों ने डिजिटल पेमेंट के लिए हिन्दी का उपयोग किया। जबकि 2016 में यह संख्या 2.2 करोड़ थी। 2016 में डिजिटल माध्यम में हिन्दी समाचार पढ़ने वालों की संख्या 5.5 करोड़ थी। जो 2023 में बढ़कर 24.4 करोड़ तक हो गई।इसी को दृष्टिगत रखते हुए इस बार हिंदी दिवस मनाने की थीम “ हिंदी पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता“ रखी गई है।विदेशों में हिंदी जनमानस के दिलो दिमाग पर अपनी छाप छोड़ रही है। लंदन में हिंदी पढ़ाई जा रही है। जर्मन में ऐसे स्कूल और गुरुकुल हैं जहां बच्चों को हिंदी के साथ ही संस्कृत भी पढ़ाई जाती है। क्योंकि हिंदी सोच बदलने वाली भाषा है। यह दुनिया की प्राचीन समृद्ध और सबसे सरल भाषा है। वर्तमान में दुनियाभर के करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं और लिखते भी हैं। कह सकते हैं कि दुनिया के भाल पर चंदन की भांति चमकने वाली हिंदी अपनी धाक जमा रही है।

राहुल गांधी करेंगे ‘भारत न्याय यात्रा’, मणिपुर से 14 जनवरी से होगी शुरुआत, 6200 KM का होगा पूरा सफर

Rahul Gandhi will undertake the ‘Bharat Nyay Yatra’ starting from January 14th, beginning from Manipur. The entire journey will cover a distance of 6200 kilometers. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पहले ही पूरी कर चुके हैं. इस यात्रा में उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर तय किया था.नई दिल्ली ! कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत न्याय यात्रा’ करने वाले हैं. पिछले साल सितंबर से लेकर इस साल 14 जनवरी तक भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद अब राहुल इस नई यात्रा को करने जा रहे हैं. ‘भारत न्याय यात्रा’ लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए की जा रही है. भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी, जो कश्मीर में जाकर खत्म हुई थी. राहुल ने इस यात्रा में दक्षिण से उत्तर का सफर किया था. वहीं, भारत न्याय यात्रा की शुरुआत पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से होगी, जो पश्चिम में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जाकर खत्म होगी. इस तरह राहुल भारत न्याय यात्रा में पूर्व से पश्चिम की ओर सफर करने वाले हैं. पूरी यात्रा में 6200 किमी सफर तय किया जाएगा. ज्यादातर यात्रा बस के जरिए ही कवर की जाएगी, मगर कहीं-कहीं पैदल भी सफर किया जाएगा. भारत न्याय यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्कृरण बताया गया है, जिसकी शुरुआत 14 जनवरी से होगी. यात्रा में क्या होने वाला है खास? कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को मणिपुर में भारत न्याय यात्रा को झंडा दिखाएंगे. इस तरह यात्रा की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो जाएगी. ये यात्रा 20 मार्च को जाकर मुंबई में खत्म होगी. भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी. मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से भारत न्याय यात्रा गुजरने वाली है. कैसे आया भारत यात्रा का विचार? कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार (27 दिसंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत न्याय यात्रा को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा, ’21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से अपना मत रखा कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम की ओर एक यात्रा करनी चाहिए. राहुल गांधी भी सीडब्ल्यूसी की इस इच्छा को पूरा करने के लिए तैयार हो गए.’ उन्होंने कहा, ‘ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने फैसला किया है कि 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की जाएगी. इस यात्रा में राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करने वाले हैं. बस यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाएगा. यात्रा में कुछ छोटे हिस्से को रुक-रुक कर पैदल भी कवर किया जाएगा.’ भारत जोड़ो यात्रा क्या थी? राहुल गांधी ने सितंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, जो जनवरी 2023 में जाकर खत्म हुई. राहुल गांधी की यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई. इस यात्रा के जरिए उन्होंने 4500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर पैदल ही तय किया. इस यात्रा का मकसद भारत को एकजुट और देश को मजबूत करना था. कांग्रेस की इस यात्रा से उसका संगठन काफी मजबूत हुआ था. भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी, 2023 को कश्मीर में जाकर खत्म हुई. भारत जोड़ो यात्रा के जरिए 12 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों को कवर किया गया था. ये यात्रा जिस-जिस राज्य से होकर गुजरी, उस-उस राज्य में कांग्रेस नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया. कई प्रमुख हस्तियों को भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते हुए देखा गया था.

सशक्त, समृद्ध राष्ट्र की पहचान है “एकजुटता“

The recognition of a strong, prosperous nation is “Unity.” तरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस आज डॉ. केशव पाण्डेयआधुनिक युग में पूरी दुनिया एक गठबंधन की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। जिसमें मानव एकजुटता की महत्वपूर्ण भूमिका है। विज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी युग में यह वह अद्वितीय मौका है, जब हम सभी मिलकर समस्त मानव जाति के लिए एकमत और समृद्धि की दिशा में बेहतर काम कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस के अवसर पर आज हम इसके महत्व को समझेंगे और इसकी महत्वपूर्णता को भी जानेंगे। 20 दिसंबर को प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को एकजुटता के महत्त्व को बताना, गरीबी पर अंकुश लगाना एवं विकासशील देशों में मानव और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र ने 22 दिसंबर 2005 को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस को विश्व एकजुटता कोष और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा बढ़ावा दिया जाता है, जो दुनिया भर में गरीबी उन्मूलन के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने पर केंद्रित हैं। विश्व एकजुटता कोष की स्थापना फरवरी 2003 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के ट्रस्ट फंड के रूप में की गई थी।विश्व में एकजुटता का दौर : मौजूदा परिवेश में बेशक कुछ देशों के बीच युद्ध चल रहे हैं या फिर कुछ में टकराव की स्थिति है, बावजूद इसके दुनिया के अनेक देशों और समुदायों के बीच मित्रता, समरसता और एकजुटता के हालात जन्म ले रहे हैं। आपसी समझ, भावना, सहयोग, साझा जिम्मेदारी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान ने हमें एक समृद्धि भरे भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए मजबूती दी है। इस संदर्भ में यह दिवस हमें सकारात्मक रूप से सोचने और उस दिशा में आगे बढ़कर कार्रवाई करने का अवसर प्रदान करता है। इसके माध्यम से सरकारों को सतत् विकास लक्ष्य के गरीबी और अन्य सामाजिक बाधाओं का जवाब देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कोई भी व्यक्ति शिक्षा को बढ़ावा देकर या गरीबों, शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम लोगों की मदद करके इस दिवस में अपना योगदान दे सकता है। क्योंकि इस दिवस की थीम ही- “सहयोग, समानता और सामाजिक न्याय की संस्कृति को बढ़ावा देना“ है। अन्य अंतरराष्ट्रीय दिनों के विपरीत इस दिवस की थीम प्रति वर्ष एक समान ही रहती है।दरअसल, एकजुटता का अर्थ है- साझा लक्ष्यों और हितों के बारे में जागरूकता। जो एक ऐसे समाज में एकता की मनोवैज्ञानिक भावना को जन्म देकर संबंधों को मजबूत करता व बांधता है। इसका उद्देश्य पूरी दुनिया में, विशेषकर विकासशील देशों में सहयोग, समानता और सामाजिक न्याय की संस्कृति को बढ़ावा देना है।ताकि सामाजिक, आर्थिक विकास, मानवाधिकार और शांति को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के देशों और लोगों को एक साथ लाने का प्रयास किया जा सके। वैश्विक साझेदारी भी संयुक्त राष्ट्र की तरह वैश्विक सहयोग और एकजुटता की नींव पर ही बनाई जा सकती है। सतत विकास एजेंडा इसी पर केंद्रित है, जो लोगों को गरीबी, भूख और बीमारी से बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध वैश्विक साझेदारी द्वारा समर्थित है। मानवाधिकारों और सामाजिक न्याय के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है।यह दिवस हमें सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देता है ताकि हम सभी मिलकर समस्त विश्व के लिए सुधार कर सकें। विभिन्न सांघीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से हम एक बेहतर और संबलित समाज की दिशा में काम कर सकें।अंत में, अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस हमें एक सशक्त, समृद्ध और एकजुट विश्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए संकल्पित करता है। हमें यहां एक मौका मिलता है कि हम सभी मिलकर सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए काम करें और एक समृद्धि भरे भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं। यह दिन सभी को समर्पित होना चाहिए ताकि हम समृद्धि और एकता की दिशा में आगे बढ़ सकें। क्योंकि किसी भी राष्ट्र की समृद्धि और सशक्तता की प्रतीक है एकजुटता।

केंद्र सर्कार द्वारा फर्जी दस्तावेज लगाकर चल रहे 5.5 मिलियन से अधिक अवैध मोबाइल कनेक्शन बंद -अश्विनी वैष्णव.

Govt blocked over 1.32L mobile phones for financial fraud, cybercrime: Vaishnaw केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोबाइल धोखाधड़ी से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा की गई पहल के तहत “फर्जी दस्तावेज लगाकर चल रहे ” 5.5 मिलियन से अधिक अवैध मोबाइल कनेक्शन भी बंद कर दिए गए हैं। भारत सरकार ने साइबर अपराधियों से 400,000 नागरिकों के 1,000 करोड़ रुपये से अधिक जब्त और बरामद किए हैं, केंद्र ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी द्वारा धोखाधड़ी वाले मोबाइल फोन के उपयोग और साइबर अपराध पर उठाए गए सवालों की एक श्रृंखला पर संसद को सूचित किया।केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार द्वारा साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े 132,000 मोबाइल कनेक्शन की सेवाएं बंद कर दी गयी हैं, और इसके अतिरिक्त 278,000 कनेक्शन काट दिए गए हैं। वैष्णव ने कहा कि मोबाइल धोखाधड़ी से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा की गई पहल के तहत “फर्जी दस्तावेजों पर प्राप्त” 5.5 मिलियन से अधिक अवैध मोबाइल कनेक्शन भी बंद कर दिए गए हैं।उन्होंने जवाब दिया कि सरकार ने धोखाधड़ी वाले मोबाइल कनेक्शन का पता लगाने के लिए एक प्रणाली विकसित की है। उन्होंने संसद में एक लिखित उत्तर में कहा, “एक बार पता चलने पर, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को ऐसे मोबाइल कनेक्शनों का पुन: सत्यापन करने का निर्देश दिया जाता है… पुन: सत्यापन में विफल रहने पर, ऐसे मोबाइल कनेक्शन काट दिए जाते हैं।” सरकार ने एक पोर्टल भी विकसित किया है – संचार साथी जो उपयोगकर्ताओं को उनके नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन की जांच करने और अवैध कनेक्शन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। वैष्णव ने लिखा, यह उपयोगकर्ताओं को अपने चोरी हुए या खोए हुए फोन की रिपोर्ट करने की भी अनुमति देता है, जिसके बाद नंबर सभी टीएसपी पर ब्लॉक कर दिए जाते हैं।उन्होंने कहा कि नागरिक मोबाइल या लैंडलाइन नंबर से प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कॉल की भी रिपोर्ट कर सकते हैं।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि टेक्स्ट-आधारित साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए, टेक्स्ट संदेशों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विश्लेषण के परिणामस्वरूप फरवरी 2023 और नवंबर 2023 के बीच टेक्स्ट-आधारित साइबर अपराध में 36% की कमी आई है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, अवैध मोबाइल कनेक्शन से जुड़े 220,000 व्हाट्सएप खातों को बंद कर दिया गया है, और 2021 से 162 अवैध दूरसंचार सेट-अप का भंडाफोड़ किया गया है।वैष्णव ने कहा कि गलत बिक्री केंद्रों के खिलाफ 365 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 70,313 को काली सूची में डाल दिया गया है। इसके अलावा, सरकार ने कहा कि डिस्कनेक्ट किए गए मोबाइल फोन से जुड़े ‘बैंक और पेमेंट्स’ वॉलेट द्वारा भी 983,000 खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। सरकार सभी को 1963/1800110420 पर धोखाधड़ी और संदिग्ध कॉल की रिपोर्ट करने की सलाह देती है।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले T20I पर बारिश ने फेरा पानी.

Rain played spoilsport in the first T20I between India and South Africa. टॉस के लिए भी मैदान में नहीं आ सके कप्तान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में बारिश की भेंट चढ़ गया और टॉस भी नहीं हो सका. स्टोरी हाइलाइट्स: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला T20I हुआ रद्द बारिश के चलते पहले टी20 में फिरा पानी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. साउथ अफ्रीका के डरबन में होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया का स्वागत बारिश ने किया और इसके चलते टॉस तक नहीं हो सका. जिससे टीम इंडिया के खिलाड़ी मैच होने का इंतजार करते-करते फिर बिना खेले होटल को लौट गए. इसके साथ ही फैन को भी भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 का रोमांच देखने को नहीं मिला. डरबन के मैदान में मैच से पहले ही बारिश हो रही थी और बाद में रुकी ही नहीं, जिसके चलते इसे रद्द करना ही अंतिम विकल्प बचा. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच 12 दिसंबर को ग्केबरा में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टी20 टीम इंडिया अपने घर में पांच मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद साउथ अफ्रीका पहुंची थी. जहां पर अगले साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है. लेकिन तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले डरबन में होने वाले मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी.

बुंदेलखंड में आईएएस व आईपीएस विलेज रैपुरा (चित्रकूट) उत्तर प्रदेश: कभी डकैतों के लिए मशहूर था, अब आईएएस आईपीएस की है फैक्ट्री, हर घर में अफसर.!

Bundelkhand, the village of Raipura (Chitrakoot), Uttar Pradesh, was once infamous for dacoits but now boasts of IAS and IPS officers. It has transformed into a hub of factories, with every household having officers. Udit Narayanभोपाल। देश के हर गांव की अपनी एक विशेषता होती है और उसी वजह से वह अपनी पहचान बना लेता है, उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड अंचल के चित्रकूट का पाठा क्षेत्र कभी डकैतों का गढ़ माना जाता था । दरअसल इस इलाके में एक डकैत के खात्मे के बाद दूसरा डकैत बन जाता था, लेकिन अब इस पाठा क्षेत्र में डकैत नहीं बल्कि आईएएस और पीसीएस का जलवा है। इस छोटे से गांव के हर घर में एक सरकारी नौकर है। हम चित्रकूट जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर रैपुरा गांव कर रहे हैं।यह गांव कभी डकैतों के लिए मशहूर था, लेकिन अब इसकी पहचान आईएएस और आईपीएस हैं। दरअसल गांव के लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोग इस समय आईएएस, आईपीएस, पीसीएस जैसी विभिन्न सेवाओं में उच्चाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं । खास आज यह है कि रैपुरा गांव में हर घर में कोई न कोई सरकारी कर्मचारी-अधिकारी है।हर घर में एक सरकारी कर्मचारी रैपुरा गांव के इंटर कॉलेज रिटायर प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस गांव में लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग आईएएस, पीसीएस हैं। इन सभी की स्‍कूली पढ़ाई गांव में ही हुई है । हालांकि बाहर से उच्‍च शिक्षा हासिल कर अधिकारी बने हैं। साथ ही कहा कि इस गांव में हर एक घर में कोई न कोई सरकारी नौकरी में है। सिंह ने बताया कि वह जब स्कूल के प्रिंसिपल थे, तब स्कूल में बच्चों को दूसरों के बारे में बात कर प्रोत्साहित करते थे। इसका असर बच्‍चों पर सकारात्‍मक हुआ और गांव के युवाओं में सरकारी नौकरी हासिल करने की होड़ सी लग गई। कभी डकैतों के लिए मशहूर यह गांव सरकारी अफसरों के लिए पहचान रखता है। आईएएस और पीसीएस की भरमार महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि गांव के अभिजीत सिंह, रोहित सिंह, कुलदीप कुमार और सीपी सिंह (आईएएस), यदुवेंद्र शुक्ल (आईपीएस), तेज स्वरुप, सुरेन्द्र, राजेन्द्र ,प्रकाश कुमार, सुरेश चन्द्र पाण्डेय, प्रह्लाद सिंह और सुरेश गर्ग बतौर पीसीएस कार्यरत हैं। इसके अलावा भी कई युवा अधिकारी बनकर रैपुरा गांव का नाम रौशन कर रहे हैं। साथ ही बताया कि आज भी तमाम युवा सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी के लिए बाहर रहकर पढ़ाई में जुटे हैं । हर साल कोई न कोई छात्र आईएएस या पीसीएस की परीक्षा में सफल जरूर रहता है. पिछली बार भी यह रिकॉर्ड कायम रहा है ।

भारतीय-संविधान दिवस आत्मचिंतन का पर्व………..

Indian Constitution Day is a day of introspection सलाहकार संपादक,,शीतला शंकर मिश्राहम भारत के लोगों ने 26नवम्बर1949को भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व लोकतंत्रात्मक गण राज्य बनाने के लिए संविधान को अंगीकृत,अधिनियमित व आत्मार्पित किया था।यही संविधान 26जनवरी 1950को लागू किया गया था।विश्व के सबसे बड़े संविधान की 74वीं वर्ष गाँठ का उल्लास स्वाभाविक है, लेकिन निराशा की खाइयाँ ढेर सारी हैं।संविधान दिवस को आत्मचिंतन दिवस के रूप में मनाने की आवश्यकता है। भारत का संविधान किसी क्रांति का परिणाम नहीं है। ब्रिटिश सरकार ने पराजित क़ौम की तरह भारत नहीं छोड़ा था। स्वाधीनता भी ब्रिटिश संसद के भारतीय स्वतंत्रता क़ानून 1947से मिली। भारतीय संविधान में ब्रिटिशसंसद द्वारा पारित 1935 के अधिनियम की ही अधिकांश बातें हैं। भारत ने भारत शासन अधिनियम 1935को आधार बनाकर गलती की थी। यह आरोप मै ही लगा रहा हूँ ऐसा नहीं है उस समय के विचारकों, क़ानून विदों ने भी लगाया था और आरोपों का उत्तर देते हुए डाक्टर अम्बेडकर ने स्पष्टीकारण दिया था कि उनसे इसी अधिनियम के आधार की अपेक्षा की गई है। भारत की संसदीय व्यवस्था, प्रशासनिक तंत्र व प्रधानमंत्री ब्रिटिश व्यवस्था की उधारी है। दुःखद है कि भारत ने अपनी संस्कृति व जन गण मन की भावना के अनुरूप अपनी राजव्यवस्था नहीं गढ़ी।जिसका परिणाम आप सबके समक्ष है।एक सैकड़ा से ऊपर संविधान संशोधनों के पश्चात् भी परिस्थितियों में मूल भूत सुधार नहीं हो सका है। सम्प्रति भारतीय संविधान और गणतंत्र संकट में है। संविधान सभा ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में मात्र 63 लाख 96हज़ार रुपए ही खर्च किये। जम कर बहस हुई,2473संशोधनों पर चर्चा हुई। आज संसद और विधान मंडलों के स्थगन शोर शराबे और करोड़ों रुपयों के खर्च विस्मय कारी हैं।संविधान में शतक से अधिक संशोधन हो चुके हैं। संवैधानिक तंत्र विफल हो गया है।राजनीति भ्रष्ट उद्योग बन गई है। संविधान के शपथी मंत्री, सांसद, विधायक जेल जा रहे हैं। अनेक जेल में रहकर मंत्री पद के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। जेल में रहकर अनेक जन प्रतिनिधि चुनाव लड़ रहे हैं, जीत भी रहे हैं।निराशा की खाईं गहरी है , राष्ट्रीय उत्सव अब उल्लास नहीं पाते। संवैधानिक संस्थाएँ धीरज नहीं देतीं। आम जन हताश और निराश हैं। राजनीतिक अड्डों में ही गण तंत्र के उल्लास का जग मग आकाश है 15-20%लोग ही संविधान के सुख और गणतंत्र के माल से अघाए हैं। शेष अस्सी प्रतिशत लोग भुखमरी में हैं। बावजूद इसके अर्थव्यवस्था मोदी मय है और राजनीतिक व्यवस्था गणतंत्र विरोधी है।मेरी दृष्टि में संविधान दिवस राष्ट्रीय आत्मचिंतन का पर्व होना चाहिए।जयहिंद

सिंगापुर स्थित साइबर सुरक्षा फर्म साइफर्मा की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत विश्व स्तर पर सबसे अधिक लक्षित देश.

Cyber; Sahara Samachaar; India;

According to a report by the cybersecurity firm Cyfirma located in Singapore, India is the most targeted country on a global scale. Manish Trivedi इकोनॉमिक टाइम्स और द वायर हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर स्थित साइबर सुरक्षा फर्म साइफर्मा (Cyfirma) की ‘2023 इंडिया थ्रेट लैंडस्केप रिपोर्ट’ के अनुसार, भारत विश्व स्तर पर सबसे अधिक लक्षित देश है, जो सभी साइबर हमलों में से 13.7% का सामना करता है. 9.6% हमलों के साथ अमेरिका दूसरा सबसे अधिक लक्षित देश है. इसके बाद इंडोनेशिया और चीन ने क्रमश: 9.3% और 4.5% हमलों का सामना किया. साइफर्मा के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी कुमार रितेश ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि वैश्विक औसत की तुलना में भारत में विदेशी सरकार-प्रायोजित साइबर हमलों का अनुपात भी अधिक है.उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर पिछले तीन वर्षों में लगभग 68 प्रतिशत साइबर हमले सरकार प्रायोजित थे. उन्होंने कहा, ‘अगर आप भारत की संख्या को देखें, तो यह थोड़ा अधिक 72% है.’ कमजोर साइबर सुरक्षाजहां डिजिटलीकरण ने साइबर सुरक्षा की आवश्यकता को तेज कर दिया है, वहीं भारत के साइबर सुरक्षा नियम कमजोर और अपर्याप्त हैं. पिछले साल 30 नवंबर को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की वेबसाइट को 24 घंटे में हैकिंग के लगभग 6,000 प्रयासों का सामना करना पड़ा था. यह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पांच सर्वरों को रैनसमवेयर द्वारा हैक किए जाने के एक सप्ताह बाद हुआ था. अनुमानित 1.3 टेराबाइट डेटा एन्क्रिप्ट किया गया था. हैकर्स ने एम्स के लिए अपने ही डेटा तक पहुंच को असंभव बना दिया था. 31 अक्टूबर 2023 को बड़े पैमाने पर हुए एक डेटा उल्लंघन में आईसीएमआर के पास मौजूद 81.5 करोड़ से अधिक भारतीयों की जानकारी डार्क वेब पर बेच दी गई थी.

देश में बेरोजगारी दर अक्टूबर में 10 प्रतिशत को पार.

unemployment; India; October; CMIE; Sahara Samachaar;

Unemployment rate in the country crossing 10 percent in October. मनीष त्रिवेदीदिल्ली, भारत में बेरोजगारी, निजी सर्वेक्षण और अनुसंधान समूह सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के अनुसार, देश में बेरोजगारी दर अक्टूबर में 10 प्रतिशत को पार कर गई है। रिपोर्ट के अनुसार एक श्रम अर्थशास्त्री ने इस स्थिति के लिए धीमी पोस्ट-कोविड रिकवरी को जिम्मेदार ठहराया है। जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घरेलू सर्वेक्षण करता है, सीएमआईई के अनुसार अक्टूबर में बेरोजगारी दर 10.05 प्रतिशत थी, जो कि सितंबर में 7.09 थी। पिछले साल अक्टूबर का आंकड़ा 7.8 फीसदी था। बेरोजगारी दर कार्यबल में बेरोजगार लोगों का प्रतिशत है जो कार्यरत हैं या नौकरी की तलाश में हैं। सीएमआईई सर्वेक्षण में इस साल अक्टूबर में ग्रामीण बेरोजगारी दर 10.82 प्रतिशत और शहरी बेरोजगारी दर 8.44 प्रतिशत आंकी गई है। 2023-24 के पहले छह महीनों में बेरोजगारी दर लगभग 7-8 प्रतिशत थी। द टेलीग्राफ की इस रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में बाथ विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर और श्रम अर्थशास्त्री संतोष मेहरोत्रा ​​ने कहा कि संगठित क्षेत्र ने कोविड के प्रभाव को दूर कर लिया है, लेकिन असंगठित क्षेत्र, जो देश के लगभग 90 प्रतिशत कार्यबल को आजीविका प्रदान करता है, ने नहीं किया है। सरकार के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार, श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर), नियोजित या नौकरी की तलाश में व्यक्तियों का अनुपात, 2017-18 में 49.8 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 57.9 प्रतिशत हो गया।

12 महीनों में भारत में लगभग 60% स्वास्थ्य सेवा (हेल्थकेयर) संगठनों को साइबर अटैक का सामना करना पड़ा.

Cyberattack; Cyber Security; India; Healthcare; Sahara Samachaar;

In the last 12 months, nearly 60% of healthcare organizations in India had to face cyberattacks. Manish Trivedi नई दिल्ली: पिछले 12 महीनों में भारत में लगभग 60% स्वास्थ्य सेवा (हेल्थकेयर) संगठनों को साइबर अटैक का सामना करना पड़ा है. इकोनॉमिक टाइम्स ने यूके स्थित साइबर सुरक्षा फर्म सोफोस के एक नए अध्ययन का हवाला देते हुए बताया है कि इनमें से, साइबर अपराधी लगभग 75% रैंसमवेयर अटैक में डेटा को सफलतापूर्वक एन्क्रिप्ट करने में सक्षम थे, जो पिछले तीन वर्षों में एन्क्रिप्शन की सबसे ऊंची दर है. अख़बार ने साइबर सुरक्षा फर्म के अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि यह पिछले साल किए गए 61% डेटा एन्क्रिप्शन के मुकाबले बड़ी वृद्धि है. बताय गया है कि केवल 24% स्वास्थ्य सेवा संगठन साइबर अपराधियों द्वारा उनके डेटा को एन्क्रिप्ट करने से पहले रैंसमवेयर के अटैक को रोकने में सक्षम थे. रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा 2022 में 34% था. पिछले साल 30 नवंबर को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की वेबसाइट पर 24 घंटे में करीब 6,000 हैकिंग प्रयास हुए थे. यह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पांच सर्वरों को रैंसमवेयर द्वारा हैक किए जाने के हफ्तेभर बाद हुआ था. अनुमान ही कि इसमें 1.3 टेराबाइट डेटा एन्क्रिप्ट किया गया था. हैकर्स ने एम्स के लिए अपने ही डेटा तक पहुंच को असंभव बना दिया था. 31 अक्टूबर, 2023 को बड़े पैमाने पर हुए डेटा ब्रीच (सेंधमारी) में आईसीएमआर के साथ 81.5 करोड़ से अधिक भारतीयों की जानकारी डार्क वेब पर बेची गई. लेकिन हेल्थकेयर क्षेत्र डेटा ब्रीच का नया निशाना क्यों बन रहा है? साइबर जोखिम प्रबंधन फर्म एरेटे के अध्यक्ष एपीएसी राज शिवाराजू ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि पुराने सॉफ्टवेयर, पुराने सिस्टम और साइबर सुरक्षा में अपर्याप्त निवेश ने स्थिति खराब कर दी है. जैसे-जैसे भारत स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को डिजिटल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ऑनलाइन सिस्टम को सुरक्षित करना तेजी से महत्वपूर्ण हो गया है. ट्रेंड माइक्रो की 2023 रिपोर्ट के अनुसार, 2023 की पहली छमाही में साइबर सुरक्षा जोखिम की घटनाओं के लिए भारत को अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा सबसे खराब देश बताया गया. साइबर ख़तरे का हाल कोलंबिया स्थित साइबर सुरक्षा कंपनी टेनेबल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि भारतीय कंपनियां लगभग आधे साइबर अटैक को नहीं रोक सकती हैं. यह रिपोर्ट 825 आईटी और साइबर सुरक्षा पेशेवरों के ऑनलाइन अध्ययन पर आधारित है, जिनमें से 69 भारतीय थे. टेनेबल इंडिया के कंट्री मैनेजर कार्तिक शाहनी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘आज के खतरे के माहौल में जब तक संगठन साइबर अटैक पर प्रतिक्रिया देते हैं, तब तक बाजी आधी हारी जा चुकी होती है.’ रिपोर्ट के अनुसार, इसका कारण आईटी और साइबर सुरक्षा टीमों के बीच समन्वय की कमी है, जिसे 43% भारतीय संगठनों ने स्वीकार किया है. शाहानी ने कहा कि संगठनों में आईटी और सुरक्षा टीमों के बीच लक्ष्यों के अलग होने के परिणामस्वरूप तालमेल की स्पष्ट कमी होती है, जिससे साझा लक्ष्य की दिशा में एकजुट होकर काम करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. अध्ययन में उत्तर देने वाले कम से कम 78% भारतीयों का मानना है कि उनके संगठन प्रिवेंटिव साइबर सुरक्षा के लिए समर्पित ज़्यादा संसाधनों के साथ साइबर अटैक से बेहतर बचाव कर सकते हैं. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 में से केवल सात (71%) संगठनों का कहना है कि उनकी आईटी टीमें पैचिंग और सुधार की तुलना में अपटाइम के बारे में अधिक चिंतित हैं. बेहतर साइबर सुरक्षा के लिए कौशल की कमी इसके अलावा, भारत के साइबर सुरक्षा उद्योग में मांग और आपूर्ति के बीच गहरी खाई है. चीन के बाद सक्रिय इंटरनेट यूजर्स की दूसरी सबसे बड़ी संख्या होने के बावजूद भारत में वैश्विक साइबर सुरक्षा नौकरियों का केवल 6% है. बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, मई 2023 तक इस उद्योग में केवल 40,000 नौकरियां थीं. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में साइबर सुरक्षा पेशेवरों की मांग बढ़ रही है, लेकिन उद्योग को जरूरी कौशल को लेकर बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है, जहां मांग-आपूर्ति के बीच का अंतर 30% है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत का साइबर सुरक्षा कार्यबल 2023 में लगभग 0.3 मिलियन था, जो 2022 में 0.21 मिलियन और 2021 में 0.1 मिलियन था. इसकी तुलना में, साइबर सुरक्षा पेशेवरों का वैश्विक कार्यबल लगभग 4.7 मिलियन था. इसमें यह भी कहा गया है कि साइबर सुरक्षा राजस्व के मामले में भारत 222 बिलियन डॉलर के वैश्विक राजस्व में से 2.50 बिलियन डॉलर का अनुमानित राजस्व पैदा कर रहा है. यह रिपोर्ट द वायर हिंदी की एक रिपोर्ट पर आधारित है 

देश राज्यों से बड़ी खबरें.

News; Breaking News; International News; Sahara Samachaar;

National Headlines and State News 1 सरदार पटेल जयंती पर अमृत कलश यात्रा आज,विजय चौक पर मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश भर से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर अमृत कलश यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा में शामिल लोग देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर आएंगे 2 उपराष्ट्रपति बोले-कानूनी मामलों में उलझें तो सड़कों पर न उतरें, गुवाहाटी में कहा- लोग समन मिलते ही प्रदर्शन करते हैं, वे भी न्यायपालिका पर भरोसा रखें 3 जम्मू कश्मीर: केंद्र शासित प्रदेश बनने के चार साल बाद महकने लगे विकास और खुशहाली के फूल, पत्थरबाजी इतिहास के पन्नों में सिमटा 4 नागरिकों को राजनीतिक चंदे का स्रोत जानने का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार 5 कोविड के कारण भर्ती, ज्यादा मेहनत वाले काम… ICMR स्टडी में पता चली अचानक मौतों की वजह 6 गड़बड़ी फैलाने की ताक में भारत विरोधी ताकतें, केरल में धमाके के बाद दिल्ली-NCR समेत देशभर में अलर्ट 7 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा नोटिस, दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया 8 मराठा आरक्षण पर देर रात CM-डिप्टी CM की बैठक, दो सांसदों और एक विधायक ने इस्तीफा दिया, प्रदर्शनकारियों ने दो विधायकों के घर जलाए 9 मराठा आरक्षण के समर्थन में एकनाथ शिंदे गुट के 2 सांसदों का इस्‍तीफा, हेमंत पाटिल संग हेमंत गोडसे का राजीनामा 10 ‘मुझे डर लगता, प्रियंका-राहुल जब आते कुछ भी कह जाते’, वसुंधरा राजे ने कहा- जरूरी नहीं है कि यह उस पर अडिग रहे; किसानों का कर्जा आज भी माफ नहीं हुआ 11 सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से ED ने की पूछताछ, 16 नवंबर को फिर बुलाया 12 राजस्थान:बीजेपी का 10 और कांग्रेस का 3 सीटों पर विरोध, चौथी लिस्ट के लिए दोनों पार्टी में फंसा है अभी भी पेंच ! 13 सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से ED ने की पूछताछ, 16 नवंबर को फिर बुलाया 14 अस्पताल से छूटते ही ED की हिरासत में ममता के मंत्री ज्याेति प्रिया मलिक, देर रात हुआ ऐक्शन 15 अफगानिस्तान ने श्रीलंका को भी 7 विकेट से हराया, वर्ल्ड कप 2023 में जीता तीसरा मैच 16 ‘गाजा में सीजफायर के लिए कहना, मतलब इजरायल को हमास के सामने सरेंडर करने के लिए कहने जैसा है’; नेतन्याहू की दो टूक

धामकेदार परफॉरमेंस देख दर्शक हुए बेकाबू.

Uddav Utsav; Gwalior; Cultural Fest; Scindia Girls School; Sahara Samachaar;

Spellbinding performance left the audience spellbound. उद्भव उत्सव के चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ रंगारंग समापनखुशनुमा यादों के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी-खुशी विदा हुए देश-विदेश के कलाकार, खासे रास आए उपहार. संतोष सिंह तोमरग्वालियर । अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत समारोह उद्भव उत्सव 2023 की गाला नाइट में कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुति ने लोगों को नृत्य, संगीत के साथ संस्कृतियों का सुखद अहसास कराया। देश-विदेश के विभिन्न सांस्कृतिक समूहों को अपनी सुंदर संस्कृतियों, मूल्यों और परंपराओं को साझा और प्रदर्शित करने के लिए अनूठा मंच प्रदान करने वाले ” उद्भव कल्चरल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के 18वें उद्भव उत्सव 2023″ का समापनन समारोह खास रहा। सिंधिया कन्या विद्यायल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल एवं एलआईसी के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय उद्भव उत्सव के अंतिम दिन रविवार को गाला नाइट का आयोजन सिंधिया कन्या विद्यालय के ओपन थिएटर में किया गया। इस दौरान विदेशी टीमों श्रीलंका, मलेशिया, किर्गिजस्तान, एस्टोनिया और तिब्बत की टीमों के बीच उद्भव उत्सव खिताब पाने के लिए गजब का उत्साह देखने को मिला। किर्गिस्तान के कलाकारों की दिल धड़का देने वाली प्रस्तुति देख मौजूदा दर्शक बेकाबू होकर झूमने लगे। कलाकारों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों को लोग अपलक निहारते रहे। विदेशी कलाकारों के साथ ही इंदौर, गुड़गांव, ग्वालियर और औरंगाबाद के कलाकारों ने लोगों का दिल जीत लिया। एक के बाद एक कुल 17 प्रस्तुतियां देखने को मिली, जिनमें गीत, संगीत और नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियों ने लोगों का मन झंकृत कर दिया और इस पल का यादगार बना दिया। आसमान में छाई सतरंगी छटा गाला नाईट अवार्ड सेरेमनी के दौरान भव्य और शानदार आतिशबाजी की गई। करीब 35 मिनट तक चली आतिशबाजी से आसमान में सतरंगी छटा छा गई। हर कोई इस नजारे को कैमरे में कैद करने को उत्सुक नजर आया। सांस्कृतिक विरासत की सरंक्षक है उद्भव मुख्यअतिथि पद्म भूषण एवं सांसद डॉ. सोनल मानसिंह ने कहा कि उद्भव उत्सव में देश और दुनिया में अपनी खास पहचान रखता है। कारण भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ ही विश्व के अनेक देशों की सांस्कृतिक विरासत की संरक्षक है उद्भव संस्था। बुल्गारिया के राजदूत यानकोव निकोलेय ने कहा कि ऐतिहासिक और संगीत की नगरी ग्वालियर में संस्कृति के विविध रूप देखकर अभिभूत हॅूं। मुझे भारतीय संस्कृति और कला पर गर्व महसूस होता है। सिंधिया कन्या विद्यालय की प्राचार्य निशी मिश्रा, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर किरण भदौरिया, एलआईसी के सीनियर डिवीजनल मैनेजर खलील अहमद, मार्केटिंग मैनेजर सुदेश कुमार पाण्डेय एवं मिश्रा हॉस्पिटल के डायरेक्टर सौरभ मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय एवं सचिव दीपक तोमर ने अतिथियों को स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन यशस्वी शर्मा एवं ब्रज किशोर दीक्षित ने तथा आभार व्यक्त चंद्रकांत शर्मा ने किया। ये रहे विजेताक्लासिकल स्कूल श्रेणीप्रथम : दिल्ली पब्लिक स्कूल गुड़गांवद्वितीय : क्वींस कॉलेज इंदौरतृतीय : विद्यादेवी जिंदल स्कूल हिसारक्लासिकल ओपन श्रेणीप्रथमः गंधर्व अकेडमी इंदौरद्वितीय : श्रीमाता निर्मला देवी नृत्य झंकार औरंगाबादतृतीय : शिखा नृत्य संस्थान, ग्वालियरसेमी क्लासिकल ओपन श्रेणीप्रथमः वल्लभ नृत्य संस्थान इंदौरद्वितीय : एमआईटीएस, गवालियरतृतीय : नुपूर सांस्कृतिक संस्थान ग्वालियरसेमी क्लासिकल स्कूल श्रेणीप्रथमः देहली पब्लिक स्कूल गुड़गांवद्वितीय : भारतीय विद्या निकेतन ग्वालियरतृतीय : डेली कॉलेज इंदौरफोक ओपन श्रेणीप्रथमः अल्वी डांस अकेडमी ग्वालियरद्वितीय : गंधर्व अकेडमी इंदौरफोक स्कूल श्रेणीप्रथमः शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल इंदौरद्वितीय : डेली कॉलेज इंदौरतृतीय : ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल आदित्य पुरम

टिकट कटने से नाराज नंदू भैया के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान का शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ सकते हैं चुनाव

जनता का आदेश होगा वह मेरे लिए सर्वमान्य होगा। मेरे जीवन का फैसला अब मैंने इनके हाथों में दे दिया। दूसरी बार निमाड़ की जनता से फरेब हुआ। हमें धोखे में रखा गया। पहले इनके द्वारा कहा गया था कि हारे हुए कैंडिडेट को टिकट नहीं दिया जाएगा वह भी जो निर्दलीय से हारे हैं। जिन पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप हैं। ऐसे लोगों को टिकट मिल गया। बहरहाल आज तो मैं शहर में आया हूं। सबसे चर्चा करूंगा। जनता का सेवक हूं जो मालिक कहेगा वह सेवक करेगा। मेरे पास किसी का फोन नहीं आया। अब क्या बात करना। हर्षवर्धन सिंह चौहान ने जताई नाराजगी एक तरफ नीमच की मनासा विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अनिरूद्ध मारू को टिकट देने से नाराज पूर्व मंत्री व मनासा से विधायक रहे कैलाश चावला ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने बेटे का टिकट कटने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया और अब बुरहानपुर में नंदकुमार चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान विरोध में सामने आ गए हैं। भोपाल से लौटने के बाद उन्होने कहा कि दूसरी बार निमाड़ की जनता के साथ फरेब हुआ है और अब जो जनता का आदेश होगा वह मेरे लिए सर्वमान्य होगा। बुरहानपुर से निर्दलीय लड़ने की संभावना बता दें कि बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को प्रत्याशी बनाया है। यहां से हर्षवर्धन सिंह चौहान भी दावदारी कर रहे थे। टिकट कटने के बाद वो रविवार को बुरहानपुर पहुंचे जहां हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा ‘मेरे जीवन का फैसला अब मैंने इनके हाथों में दे दिया है। दूसरी बार निमाड़ की जनता से फरेब हुआ। हमें धोखे में रखा गया। पहले इनके द्वारा कहा गया था कि हारे हुए कैंडिडेट को टिकट नहीं दिया जाएगा। वह भी जो निर्दलीय से हारे हैं और जिनपर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप हैं। ऐसे लोगों को टिकट मिल गया।’ हर्षवर्धन सिंह चौहान के समर्थक मांग कर रहे हैं कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ें और बहुत संभावना है कि वो इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना दावा ठोंक सकते हैं। इधर उनकी मां और नंदू भैया की पत्नी दुर्गेश्वरी देवी ने भी जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि ‘आखिर मेरे पति ने पार्टी की सेवा करने में क्या कमी की थी और आज मुझे ये दिन देखना पड़ रहा है। मेरे पति ने अपना पूरा जीवन त्याग कर दिया उनके साथ में अगर ये न्याय है तो आगे क्या होगा।’ उन्होने कहा कि मेरे बेटे के साथ जनता का आशीर्वाद, वरिष्ठों का आशीर्वाद और युवाओं का सहयोग रहा तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। इस तरह अब पूरा परिवार बीजेपी के खिलाफ खुलकर सामने आ गया है।

इंदौर-3 से टिकट कटने पर आकाश विजयवर्गीय बोले- ‘जब पिता जी को टिकट मिला तभी…’

आकाश विजयवर्गीय ने कहा, आगामी राज्य चुनावों के लिए राकेश गोलू शुक्ला को इंदौर-3 से टिकट दिया गया है. हमें खुशी है, हमने इस फैसले को स्वीकार किया क्योंकि यह पार्टी के हित में है. आदित्य शर्मा, इन्दौर | मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने इंदौर 3 विधानसभा क्षेत्र से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की जगह इस बार गोलू शुक्ला (Golu Shukla) को चुनावी मैदान में उतारा है. अब इस पर आकाश विजयवर्गीय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आकाश ने पार्टी के फैसले का स्वागत किया है. आकाश विजयवर्गीय (Akash Vijayvargiya) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब उनके पिता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) को पार्टी ने टिकट दिया था उसी समय ये बात लगभग स्पष्ट हो गई थी इस बार उन्हें टिकट नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला उन्हें मंजूर है. पार्टी के हिट में जो भी होता है वो हम सभी के लिए मान्य होता है. आकाश ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके भाई जैसे गोलू शुक्ला को पार्टी ने इंदौर 3 (INdore) से उम्मीदवार बनाया है, और उन्हें क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिल रहा है. गोलू शुक्ला जैसे नेता को टिकट मिलना खुशी की बात आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले पांच सालों में पार्टी ने क्षेत्र में काफी विकास किया है. सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया. बीजेपी का जो नारा है सबका साथ सबका विकास, हमने उसी के तहत अपने निर्वाचन क्षेत्र में काम किया है. इसके आगे आकाश ने कहा कि उन्हें खुशी है कि गोलू शुक्ला जैसा ऊर्जावान और युवा नेता क्षेत्र को मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि गोलू शुक्ला उनसे भी ज्यादा अनुभवी हैं, ऐसे में उन्हें यकीन है कि गोलू शुक्ला के नेतृत्व में भी क्षेत्र का और भी तेज गति से विकास किया जाएगा. इसके अलावा आकाश ने कहा कि वो पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं. आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उन्हें वो निभाएंगे । संजय शुक्ला के चचेरे भाई हैं गोलू शुक्ला गौरतलब है कि शनिवार को पार्टी ने अपने 92 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की है, जिसमें आकाश की जगह गोलू शुक्ला को इदौंर 3 से उम्मीदवार बनाया गया है. गोलू शुक्ला संजय शुक्ला के चचेरे भाई हैं जो इंदौर 1 से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. जिनका मुकाबला कैलाश विजयवर्गीय से है. आकाश के टिकट पर थी सभी की निगाहें बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश के टिकट को लेकर कई दिनों से चर्चाएं थी. सभी की निगाहें इस क्षेत्र पर थी. पहले ही अटकलें लगाई जा रही कि इस बार आकाश का पत्ता साफ हो सकता है. जिसके पीछे एक बड़ी वजह 2019 का बल्ला कांड भी हो सकता है. दरअसल 2019 में आकाश का बल्ला कांड काफी सुर्खियों में रहा था. जर्जर मकान पर कार्रवाई के दौरान आकाश ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर क्रिकेट के बैट से वहां मौजूद एक अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी थी.

लियो ट्विटर रिव्यू: थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ ने जीता दर्शकों का दिल

मुंबई – थलपति सुपरस्टार विजय की लियो दुनियाभर के सिनेमाघरों में 19 अक्टूबर यानी आज रिलीज हो गई है. इस पैन इंडिया फिल्म में तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा और सूर्या अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है. रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लियो रिव्यू, लियो डे और लियो फिल्म ट्रैंड कर रहा है. फैंस विजय तलपती के फिल्म की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और अपना रिव्यू देते दिख रहे हैं. विजय (Vijay) स्टारर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagraj) की फिल्म लियो (Leo) बॉक्सऑफिस पर रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर फैन्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस बात का सबूत फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही हो चुका है. फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ही करीबन 32 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 16 लाख टिकट बिक चुके थे. तमिलनाडु में फिल्म के शो सुबह चार बजे से शुरू करने की अनुमति नहीं मिली इसलिए 9 बजे जब शो शुरू हुए तो थिएटर में दर्शकों की लाइन लग गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर यूजर्स के फिल्म देखने के बाद फर्स्ट रिव्यू भी सामने आने लगे हैं. शुरुआती रिव्यू से पता चल रहा है कि लियो ऑडियंस की एक्सपेक्टेशन पर खरी उतरी है. लोकेश कनगराज एक बार फिर बेहतरीन डायरेक्शन दिखाने में सफल साबित हुए हैं. एक यूजर ने लिखा, फिल्म का फर्स्ट हाफ सॉलिड है हालांकि एवरेज सेकंड हाफ स्टोरीलाइन कमजोर करता है क्योंकि इसमें फ़्लैशबैक पोर्शन काफी ज्यादा है. फिल्म के इमोशनल सीन्स और फ़्लैशबैक सीन्स काफी अच्छे तरीके से फिल्माए गए हैं लेकिन खासकर फ़्लैशबैक सीन्स में केरैक्टर एस्टेब्लिश करने की जरूरत थी. कुल मिलाकर लियो एक बार देखने लायक फिल्म है. बंपर ओपनिंग की है उम्मीद कुछ यूजर्स ने फिल्म के म्यूजिक की तारीफ की है जिसे अनिरुद्ध ने कंपोज किया है. इससे फिल्म में अलग ही लेवल बनता दिखाई देता है. फिल्म का प्री-इंटरवल पोर्शन ज्यादा तारीफ बटोर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलने की उम्मीद है. ये फिल्म विजय के करियर की एक और हिट फिल्म बन जाएगी. बता दें कि फिल्म में संजय दत्त और तृषा कृष्णन भी नजर आ रहे हैं. खुला राज, रोलेक्स बना LCU का अहम हिस्सा ट्विटर यानी X पर ‘लियो’ से रोलेक्स के किरदार में एक्टर सूर्या के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्हें देख फैंस कह रहे हैं कि रोलेक्स लोकेश कनगराज के LCU यूनिवर्स का थानोस बन चुका है। दरअसल ‘लियो’ में विक्रम से वेकर फाफा, दिल्ली और खुद लियो तक ‘रोलेक्स’ के पीछे हैं। यह स्पॉइलर फैंस ने X पर शेयर किया है। ‘लियो’ के 4 और 7 बजे के शोज पर थी रोक मालूम हो कि तमिलनाडु समेत कुछ जगहों पर फिल्म को सुबह 7 और 8 बजे के शोज में रिलीज कर दिया गया। हालांकि चेन्नै में थिएटर मालिकों ने फिल्म की स्क्रीनिंग करने से मना कर दिया था। सरकार ने भी फरमान जारी कर दिया था कि ‘लियो’ के लिए सुबह 4 या 7 बजे वाले कोई शो नहीं रखे जाएंगे। इसकी वजह है फैंस का हुड़दंग। हाल ही जब चेन्नै के एक थिएटर में थलपति विजय स्टारर ‘लियो’ का ट्रेलर दिखाया गया था, तो फैंस ने खूब तोड़फोड़ मचाई थी और हंगामा किया था। ‘लियो’ को पैन इंडिया सभी भाषाओं में रिलीज किया गया है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में थलपति विजय के अलावा, संजय दत्त, तृषा, गौतम वासुदेव मेनन और कमल हासन समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म का पहला भाग देखने के बाद एक यूजर ने ‘लियो’ की सराहना करते हुए लिखा,थलपति विजय की परफॉर्मेंस पीक पर पहुंच गई है। हर एक्शन ब्लॉक रोंगटे खड़े कर देता है, एक सरप्राइज ब्लॉक और इंटरवल ब्लॉक हाइलाइट था अगर दूसरा हाफ भी इसी लेवल पर जाता है…तो यकीनन ये ब्लॉकबस्टर होने जा रही है’। वहीं एक दूसरे यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, लोकेश कनगराज ने एक बार फिर ब्लॉकबस्टर मूवी दी है। और इसका श्रेय तलपति विजय की अमेजिंग एक्टिंग को जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘लियो’ का देर रात का शो देखा। मैं कह सकता हूं कि यह थलापति विजय की बेहतरीन फिल्म है। कोी भी इसमें एक भी सीन मिस करने की हिम्मत न करें, सभी सीन्स धमाकेदार और कमाल के हैं। एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘मैं उत्तर भारत से हूं लेकिन लियो देखने के बाद मैं कह सकता हूं, विजय पूरी दुनिया के हीरो है। हम आपसे प्यार करते हैं विजय थलापति सर। फिल्म लियो को 5 में से 5 स्टार’। बता दें कि ‘लियो’ को पैन इंडिया सभी भाषाओं में रिलीज किया गया है। वहीं, दलपति विजय की ‘लियो’ को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। लोकेश कनगराज की इस फिल्म में थलपति विजय के अलावा, संजय दत्त, तृषा, गौतम वासुदेव मेनन और कमल हासन समेत कई स्टार्स बेहतरीन कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं।

स्कूटी में शराब रखकर कर रहा था ग्राहक का इंतजार कोतवाली पुलिस ने दबोचा लगभग 18000 की अवैध शराब जप्त

मनमोहन नायक कटनी । जिले में अवैध शराब का व्यापार फल फूल रहा है कार्यवाही होने के बाद भी निरंतर यह सिलसिला जारी है हालांकि समय-समय पर कार्यवाही की जाती है इसी कड़ी में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में भ्रमण व चैकिंग की जाकर आदर्श आचार संहिता में जारी दिशा निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज सुबह करीब 05-05.30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खिरहनी फाटक ब्रिज के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कूटी में अवैध रूप से शराब रखे हुए है और किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली कटनी से सउनि. प्रमोद गौतम को हमराह स्टाफ के रवाना किया गया। पुलिस के वाहन को देखकर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गाड़ी से भागने का प्रयास किया गया परंतु टीम के द्वारा घेराबंदी करके उसे पकड़ा गया। संदेही व्यक्ति सफेद रंग की एक्टिवा गाड़ी क्र. MP21MP0154 साथ में लिए था। संदेही से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय शंकर उर्फ राजुकमार निषाद पिता दयाषंकर निषाद उम्र 50 वर्ष नि. नई बस्ती जयनारायण निषाद के घर के पास कटनी का होना बताया। संदेही की तलाषी लेने पर एक्टिवा गाड़ी में सामने की तरफ एक बोरी में 150 पाव प्लेन देषी मदिरा एवं 150 पाव लाल मसाला देषी शराब कुल 300 पाव देषी मदिरा कीमती 18000 रू के पाए गए। आरोपी से शराब कब्जे में रखने के संबंधी दस्तावेजों की मांग किए जाने पर कोई भी दस्तावेज होना नही बताया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का घटित करना पाए जाने पर मौके पर ही समक्ष स्वतंत्र गवाहान के अवैध मदिरा को सीलबंद कर, अपराध में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा क्रमांक MP21 MP 0154 एवं आरोपी को थाना लाया गया। आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 718/2023 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेष किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम- विजय शंकर उर्फ राजुकमार निषाद पिता दयाषंकर निषाद उम्र 50 वर्ष नि. नई बस्ती जयनारायण निषाद के घर के पास कटनी बरामद माल व कीमत- 150 पाव देषी प्लेन व 150 पाव देषी मसाला कुल 300 पाव कीमती 18000 रू एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्र. MP21 MP 0154 कीमती 80000 रू अवैध शराब पर की गई कार्यवाही

शासकीय कन्या विद्यालय की प्रिंसिपल एवं क्लास टीचर की लापरवाही से अल्पसंख्यक बालिकाएं छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित होने के कगार पर।

बुरहानपुर। सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल के आचरण एवं व्यवहार को लेकर कुछ दिन पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा वायरल किया गया था। इसके साथ ही लोहार मंडी की एक अल्पसंखयक बालिका को प्रवेश देने के लिए बुरहानपुर के विधायक को हस्तक्षेप करना पड़ा था। तब जाकर प्राचार्य द्वारा उक्त बालिका को एडमिशन दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि इस माह के अंत तक शासन द्वारा निर्धारित है। लेकिन प्राचार्य एवं क्लास टीचर द्वारा अल्पसंख्यक बालिकाओं को छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि की डेट समाप्त होने का कहकर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि आवेदन हेतु अभी लगभग चार दिन का समय बाकी है। क्या जिला शिक्षा अधिकारी इस ओर ध्यान देकर अल्पसंख्यक बालिकाओं को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे या बालिकाएं प्राचार्य की हटधर्मी का शिकार होगी?

दो हजार के ईनामी बदमाश को बचाने पुलिस से भिड़ी महिलाएं।

ग्वालियर/भिंड। चम्बल अंचल का अपराध और अपराधियों से यूँ तो पुराना नाता है लेकिन अब अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि आम आदमी ही नहीं पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे। बीते दो दिन में भिंड जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में अपराधियों को पकड़ने गए पुलिस जवानों के साथ मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस जवानों के साथ मारपीट कर अपराधियों को बचाने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं। रौन थाना पुलिस ररूआ गांव में सिविल ड्रेस में वारंटी पकड़ने पहुंची, यहां दो जवानों की महिलाओं ने मारपीट कर दी। इधर भिंड के कोतवाली थाना पुलिस पर बीती रात स्वतंत्रत नगर में पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। पुलिस जवानों से मारपीट कर अपराधी को मौके से भागने में सहयोग करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 3 महिलाओं को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र में लूट के आरोप में दो हजार का ईनामी बदमाश सौरभ चौहान पर रौन सहित अन्य थानों में लूट, डकैती, मारपीट और गोलीबारी के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। रोन थाना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2000 रुपये का ईनामी बदमाश सौरभ चौहान अपने नाना के समरथ सिंह के घर मौसी के बेटे के बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया है। ये खबर लगते ही रौन थाना में पदस्थ सुनील और राहुल सिंह तोमर दोनों जवान सूचना की तस्दीक करने मौके पर पहुंचे तो उन्हें सौरभ चौहान वहां मिल गया। इनामी अपराधी को सामने पाकर पुलिस जवानों ने घर के अंदर जाकर उसे दबोच लिया लेकिन तभी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस जवानों पर हमला बोल दिया। इन हमलावरों में महिलाएं आगे आकर पुलिस जवानों की जमकर मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में पुलिस जवानों को न सिर्फ चोटें आईं बल्कि उनके कपड़े तक फट गए। इसी बीच मौका पाकर इनामी बदमाश वहां से भाग निकला। पुलिस जवानों पर हमला करने वाली महिलाओं ने दोनों पुलिस वालों पर शराब के नशे में घर में घुसने और महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप मढ़ दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रौन थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह सेंगर ने पुलिस जवानों को महिलाओं के चुंगुल से छुड़ाने के साथ ही मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और अधिकारियों के निर्देश पर बदमाश को छुड़ाने और पुलिस जवानों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस पर किया पथराव इधर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर की आरोपी पकड़ा। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी से पूछताछ की। आरोपी द्वारा बाइक बेचने की बात बताते हुए स्वतंत्र नगर में रहने वाले विकास नाम युवक का नाम लिया। इसी संदेह के आधार पर स्वतंत्र नगर में कोतवाली थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। संदेही का घर घेरा। यहां महिलाएं आगे आ गई। पुलिस ने संदेही को पकड़ने की जोर जवर्दस्ती की तो महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में पुलिस वाहन के कांच टूटने की खबर है, बताया जा रहा है कि पुलिस जवानों ने रातोंरात पुलिस वाहन का टूटा हुआ कांच बदलवा दिया। पुलिस अधीक्षक का कहना है। इन मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक भिंड मनीष खत्री का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस के जवान 2000 रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंचे थे। जहां बदमाश को बचाने के लिए पुलिस जवानों से मारपीट की गई है। उक्त लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार भी किया है। जबकि फरार इनामी बदमाश सहित अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

हाट बाजार, बाजार कम खंडहर ज्यादा, 6 करोड़ रुपये खर्च कर सरकार ने बनाए थे ‘हाट’

सतना, पंचायतों के लिए 6 करोड़ रुपये खर्च कर सरकार ने बनाए थे ‘हाट’, अब लग चुकी है इनकी ‘वाट’ सतना जिले (Satna District) में 2013-14 में 615 लाख यानी 6.15 करोड़ रुपये की लागत से हाट बाजार (Haat Bazar) बनाया गया था. इसका मकसद था कि पंचायतों को राजस्व (Panchayat) के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जाए. गांव में बाजार उपलब्ध कराकर पंचायतों की आय बढ़ाई जाए, लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा. हाट बाजार, बाजार कम खंडहर ज्यादा नजर आने लगे. Source-NDTV

चंदला विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेश प्रजापति के खिलाफ जन आक्रोश: 5 वर्ष कुछ किया नहीं, अवैध बालू के कारोबार को ही बढ़ावा स्वयं अपने करीबियों की बड़ाई अकूत दौलत.!

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में छतरपुर जिले से चंदला विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक राजेश प्रजापति की राजनीतिक हालात वर्तमान में ठीक नहीं बताई जा रही है। पार्टी सर्वे एवं मीडिया सर्वे में बेहद चिंता जनक हालत सामने निकलकर आई l भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधायकों की करवाई गई गोपनीय सर्वे रिपोर्ट भी नकारात्मक आई है l एड़ी चोटी का जोर लगाकर टिकट पाही लेते हैं, तो जनता के द्वारा दरकिनार किया जाएगा l क्षेत्र से निकलकर जनता के द्वारा जो बातें सामने आ रही हैं, उनमें कहा जा रहा है कि बीते 5 वर्ष तक विधायक राजेश प्रजापति के द्वारा कोई भी ठोस विकास के प्रयास नहीं किए गए और नई क्षेत्र में विकास किया गया है l उन्होंने गिने चुने अपने दो चार चाटुकारों के अलावा स्वयं का विकास किया है l जनता के विकास से उनका कोई सरोकार नहीं रहा है। क्षेत्र में खुलेआम अवैध बालू का कारोबार भी राजेश प्रजापति के संरक्षण में उनके ही चिंतकों के द्वारा किया जा रहा है l विधायक निधि में भी बेहद हेर फेर के आरोप लगे हैं। विधायक निधि से क्षेत्र में नलकूपों के खनन करवाए गए, जिनके बिल भारी भरकम लगाय गए है l चंदला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में भी विधायक निधि में भारी स्तर पर गड़बड़ घोटाले निकलकर सामने आए है l अब ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दूसरे उम्मीदवार पर नजर रखी जा रही है l वा मुश्किल राजेश प्रजापति टिकट पाही लेते हैं, तब भी चुनाव जीतना टेढ़ी खीर बना हुआ है। जनता का स्पष्ट कहना है कि बीते 5 साल में विधायक राजेश प्रजापति ने स्वयं के कारोबार के अलावा और दूसरा कोई विकास का कार्य गंभीर रूप से नहीं किया। वही उनके के पिता आरडी प्रजापति के द्वारा रोजाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को खुलेआम कई बार अपमानित किया जा चुका है l भारतीय जनता पार्टी को दिन रात पानी पी पी कर विधायक के पिता के द्वारा कोसा जाता है। अब ऐसे में भारतीय जनता पार्टी राजेश प्रजापति को अपना उम्मीदवार कैसे बनती है देखना दिलचस्प होगा ?

रैंगिंग के नाम पर जूनियर छात्र को होकियों से पीटा।

ग्वालियर। देश के प्रतिष्ठित कॉलेज माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ( एमआईटीएस) में एक बार फिर सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्र के साथ रैगिंग के नाम पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें सीनियर्स द्वारा हॉकी स्टिक से जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा गया। झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल भिजवाते हुए घायल छात्र की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। शासन-प्रशासन द्वारा रैगिंग को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज एमआईटीएस में पढ़ने वाले 20 वर्षीय श्रेयस पुत्र शैलेंद्र सिंह लोधी ग्वालियर के एमआईटीएस कॉलेज से बीई कर रहा है। बीती शाम वह कॉलेज में ही फुटबॉल खेलकर निकल रहा था। इसी दौरान फोर्थ इयर के तीन छात्र आदित्य यादव, अनिकेत राजपूत व अभय तोमर सीढ़ियों पर बैठकर फर्स्ट इयर के छात्रों की रैगिंग लेते हुए उन्हें तंग कर रहे थे। जब श्रेयस उनके बीच से सीढ़ी पर से उतरा, तो वह कहने लगे कि देखकर उतरा कर। उसने कहा कि मैं तो देखकर ही उतर रहा हूं। यह सुन वह कहने लगे कि हमें सर क्यों नहीं कह रहा, उनकी बात सुन श्रेयस कहने लगा कि तुम्हारे काम ऐसे नहीं हैं कि तुम्हें सर कहा जाए। यह सुनते ही तीने सीनियर्स ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे श्रेयस गंभीर रूप से घायल हो गया। हंगामा देख जुटे अन्य स्टूडेंट्स ने मध्यस्थता कर उसे बचाया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। इस झगड़े की सूचना घायल छात्र के साथियों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची गोला का मंदिर थाना पुलिस ने घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घायल छात्र की शिकायत पर आदित्य यादव, अनिकेत राजपूत व अभय तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

अब नया अभ्यारण्य वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर होगा, 1.41 लाख हेक्टेयर में होगी बाघों की टेरेटरी

भोपाल – टाइगर स्टेट का खिताब लगातार दूसरी बार कायम रखने वाले मध्यप्रदेश के लोगों को अब एक और टाइगर रिजर्व की सौगात मिल गई है। यह नया टाइगर अभ्यारण्य वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर के नाम से जाना जाएगा। यह टाइगर रिजर्व सागर जिले के नौरादेही और रानी दुर्गावती अभ्यारण्य को मिलाकर बना है। जिसमें नौरादेही वन्यजीव व दमोह वन मंडल मुख्य रूप से शामिल है। इस टाइगर रिजर्व के बाद मध्यप्रदेश में अब कुल सात टाइगर रिजर्व हो गए हैं। वन महकमे द्वारा इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है जो प्रभावशील हो गया है। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के केंद्र के पास भेजा था। केंद्र की ओर से सहमति जारी की गई है। इस रिजर्व में सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिले के राजस्व और वन ग्राम शामिल किए गए हैं। टाइगर रिजर्व में दो कोर एरिया तय किए गए हैं। पहले कोर एरिया में 1390.031 वर्गकिमी और दूसरे कोर एरिया में 23.97 वर्ग किमी क्षेत्र शामिल किया गया है। इस तरह रिजर्व में कुल रकबा 141400.860 हेक्टेयर शामिल किया गया है। राजस्व से ज्यादा निजी भूमि अधिग्रहण में फंसेगा पेंच टाइगर रिजर्व में पहले से जिन ग्रामों को विस्थापित कैटेगरी में शामिल किया गया है उसमें उन राजस्व और वन ग्रामों की राजस्व और निजी भूमि शामिल है। निजी भूमि के लिए सरकार को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी। इनमें बरपानी गांव की 90.600 हेक्टेयर, तरा की 256.550, भडरा की 250.680, करनपुर की 72.680, मढ़िया की 91.800, बंधा की 95.060, बिजनी वन ग्राम की 50.02, कुसुमी लगरा की 426.880, तिंदनी की 86.90, खापा की 90.61, महका की 88.32 हेक्टेयर जमीन शामिल है। इसके अलावा सिंगपुुरी जामुन झिरी की 142.00, जामुन हटरी की 94.63, महगवां की 158.25, आमापानी की 102.513 हेक्टेयर भूमि से विस्थापन हो चुका है। कुल 2130.593 हेक्टेयर राजस्व और वन ग्राम की भूमि विस्थापन प्रक्रिया पूरी करना बताई गई है। 16722 हेक्टेयर भूमि का होगा विस्थापन सरकार द्वारा किए गए नोटिफिकेशन से पता चलता है कि अभी 52 ग्रामों की 16722.679 हेक्टेयर जमीन से विस्थापन का काम किया जाना बाकी है। इस टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में 81 ग्राम आएंगे। रिजर्व एरिया घोषित होने के बाद इस क्षेत्र में वन्य जीवों के संरक्षण, वृद्धि और विकास के प्रयोजन को पूरा करने में मदद मिल सकेगी। यहां की पारिस्थितिकी भी टाइगर रिजर्व घोषित होने में सहायक बनी है।पहले 6 टाइगर रिजर्व, अब हुए 7- इस प्रदेश में पहले से छह टाइगर रिजर्व हैं और नए टाइगर रिजर्व के बनने के बाद इसकी संख्या सात हो गई है। प्रदेश में पहले से कान्हा नेशनल पार्क मंडला, बांधवगढ़ नेशनल पार्क उमरिया, पन्ना टाइगर रिजर्व,, पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम और संजय गांधी डुबरी नेशनल पार्क शामिल हैं। इन टाइगर रिजर्व के कारण प्रदेश में सैलानियों की संख्या में भी पिछले सालों में तेजी से इजाफा हुआ है।

भोपाल, डीबी मॉल में संचालित 10 डाउनिंग स्ट्रीट, पिचर बार एवं एजेंट जैक तथा एमपी नगर जोन- 2 स्थित सोसलाइट सेवन बार का लाइसेंस एक दिन के लिए सस्पेंड

भोपाल, डीबी मॉल में संचालित 10 डाउनिंग स्ट्रीट, पिचर बार एवं एजेंट जैक तथा एमपी नगर जोन- 2 स्थित सोसलाइट सेवन बार का लाइसेंस एक दिन के लिए सस्पेंड भोपाल: रात 12 बजे के बाद शराब परोसने और पार्टी कराने का मामला, डीबी मॉल में संचालित 10 डाउनिंग स्ट्रीट, पिचर बार एवं एजेंट जैक तथा एमपी नगर जोन- 2 स्थित सोसलाइट सेवन बार का लाइसेंस एक दिन के लिए सस्पेंड, 19 सितंबर को सस्पेंड रहेंगे इन चारों बार के लाइसेंस, आबकारी विभाग की कार्रवाई

राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने चंद्रभूषण प्रसाद अतिरिक्त कलेक्टर मुरैना, पर जानकारी प्रदान न करने के लिए ₹ 25,000 का दंड लगाया

राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने चंद्रभूषण प्रसाद पूर्व SDM ग्वालियर, वर्तमान में अतिरिक्त कलेक्टर मुरैना,पर जानकारी प्रदान न करने के लिए ₹ 25,000 का दंड लगाया है। एवं ग्वालियर डिवीजन के सार्वजनिक सूचना अधिकारीयों की आरटीआई एक्ट को समझने की कमजोरी के दृष्टिकोण को देखते हुए सिंह ने ग्वालियर डिवीजन के आयुक्त को सूचित किया है कि आयुक्त अधिकारियों को आरटीआई एक्ट पर प्रशिक्षण प्रदान करें।

अडानी ग्रुप से जुड़े लोगों ने जिन 8 फंड्स के जरिए ग्रुप के शेयरों को खरीदा था, उनमें से 6 फंड्स बंद हो चुके हैं.

अडानी ग्रुप से जुड़े लोगों ने जिन 8 फंड्स के जरिए ग्रुप के शेयरों को खरीदा था, उनमें से 6 फंड्स बंद हो चुके हैं. अडानी समूह को लेकर अब एक और नई जानकारी सामने आई है. कथित तौर पर अडानी ग्रुप से जुड़े लोगों ने जिन 8 फंड्स के जरिए ग्रुप के शेयरों को खरीदा था, उनमें से 6 फंड्स बंद हो चुके हैं. बिजनेस पेपर मिंट की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है सोर्स – लल्लनटॉप

विपक्ष पर नज़र रखने की तैयारी, ई डी और सी बी आई को जल्द मिल सकता है नया बॉस

वर्तमान मे मे ई डी प्रमुख संजय मिश्रा को बार बार सेवा विस्तार को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अवैध करार दिया है तथा 15 सितम्बर तक पद पर बने रहने कि अनुमति प्रदान की है, जाहिर है सरकार अपने भरोसेमंद अधिकारियो को अपना उल्लू सीधा करने हेतु अपने साथ रखना चाहती है इसीलिए चाहे संजय मिश्रा हो, अजय भल्ला हो या राजीव गाबा सभी को बार बार सेवा विस्तार करने मे सरकार गुरेज़ नहीं कर रही, विपक्ष का हमेशा यह आरोप रहा है कि सरकार के कृपापात्र अधिकारी विपक्षी नेताओं को निशाना बना कर देश मे विपक्ष के लिए नकारात्मक माहौल बनाने मे अहम भूमिका निभाते रहते है जिसकी बानगी गैर भा ज पा शाषित राज्यों मे देखने को मिलती रहती है, एक तरफ जहाँ अडानी या ऑडिटर जनरल की रिपोर्ट तथा अन्य भ्रस्टाचारों पर जांच एजेंसियां आंखे मूंदे रहती हैं वही विपक्ष के मुद्दे पर चौबीसों घंटों नज़रें जमाए रहती हैं, सूत्रों की माने तो 18 सितम्बर के शुरू होने वाले विशेष सत्र मे नये सी आई ओ की नियुक्ति हो सकती है, ऐसा नही है की देश मे काबिल अफसरों की कमी है लेकिन हर अफसर सरकार का कृपापात्र तो नहीं हो सकता। बहरहाल अगर ऐसा होता है तो प्रवर्तन निदेशालय जो मनी लौंड्रिग, फेमा जैसे मामलो और सी बी आई जो भ्रस्टाचार एवं अन्य मामलो की जांच करती है उनके प्रमुख नव सृजीत सी आई ओ को रिपोर्ट करेंगे और सी आई ओ सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को, अब संसद के विशेष सत्र का इंतज़ार है जहाँ आने वाले 4 राज्यों के चुनावों का भविष्य भी तय होना है देश मे वन नेशन इलेक्शन की चर्चा जोरों पर है अब देश की निगाहें संसद के विशेष सत्र पर रहेंगी

टाटा ग्रुप खरीद सकता है हल्दीराम कंपनी में 51% हिस्सेदारी

टाटा ग्रुप खरीद सकता है हल्दीराम कंपनी में 51% हिस्सेदारी टाटा ग्रुप खरीद सकता है हल्दीराम कंपनी में 51% हिस्सेदारी दोनों कंपनियों के बीच बातचीत का दौर जारी

28% GST लेकर “कौशल उन्नयन योजना” के तहत जो आप जुआ खिलवा रहे हैं, इस पर कौन रोक लगाएगा? गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए। – भूपेश बघेल

महादेव एप्प बंद कौन करेगा? 28% GST लेकर “कौशल उन्नयन योजना” के तहत जो आप जुआ खिलवा रहे हैं, इस पर कौन रोक लगाएगा? गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए।

जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला।

जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला। उन्हें इंडियन रेलवे के 166 वर्षों के इतिहास में इस पद पर पहली महिला बनाया गया है, साथ ही यह रेलवे बोर्ड के 166 वर्षों के इतिहास में भी पहली महिला है।

अमर शहीद मेहता एवं लोकनायक जे पी की आत्मा कराह रही है.

ऑल इंडिया पंचायत परिषद [अखिल भारतीय पंचायत परिषद ] की वर्तमान दशा पर त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनक एवं परिषद के संस्थापक अध्यक्ष अमर शहीद बलवंत राय मेहता एवं लोकनायक जय प्रकाश नारायण की आत्मा स्वर्ग में कराह रही है जिसके लिए श्री सुबोध कांत सहाय ( भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री) जी आप और आपके धन एवं पद लोलुप सहयोगी ज़िम्मेदार हैं।आपने,अपने निजी लाभ के लिए 2013 में संस्था के प्रबंध तंत्र को विवादास्पद बना दिया और 2017 में रजिस्ट्रार आफ सोसाइटीज ने आदेश जारी करके प्रबंध कारिणी समिति को विवादास्पद घोषित कर दिया है तथा न्यायालय सिविल जज दिल्ली ने आपको मान्यता नहीं दी , आपकी सदस्यता को वैध नहीं माना, फिर भी आप , अपने को अध्यक्ष घोषित किए हुए हो जिसका दूर गामी परिणाम क्या होगा उसकी जानकारी हमको और आपको है जिसे संस्था और आपके हित में सार्वजनिक करना उचित नही होगा ।आपकी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी बनती है कि समय रहते प्रबंध तंत्र के विवाद को दूर करने का उपक्रम कीजिए पद , धन लोभ त्यागिए परिषद से अपना निष्कासन स्वीकार कीजिए ताकि रजिस्ट्रार आफ सोसाइटीज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 19 के अंतर्गत सर्व मान्य गवर्निग बाडी की सूची जारी हो सके और सदा के लिए ऑल इंडिया पंचायत परिषद का विवाद समाप्त हो जाय । पंचायती राज आंदोलन को आगे बढ़ाने , पंचायती राज की तीसरी सरकार क़ायम करने एवं परिषद की अस्मिता की रक्षा तथा उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आप जैसे स्वार्थी व्यक्ति की संस्था को कोई आवश्यकता नहीं है। मेरा ,आपसे आग्रह है कि शुद्ध अंतःकरण एवं पवित्र मन , दृढ़ इक्षा शक्ति के साथ परिषद की परिस्थितियों पर खुले दिमाग़ से विचार करके विगत वर्षों की घटित घटनाओं एवं अपने अहंकार को त्याग कर अपनी पार्टी और अपने लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र राँची की राजनीति में सम्मिलित होइए। लोगों से मुझ पर अनर्गल दबाव डलवाना एवं अपनी ब्लैक मेलिंग की कोशिश अब बंद कीजिए , बहुत हो चुका अब आपको कोई भी पद देने की स्थिति में संस्था तैयार नहीं है। भविष्य में आपका मान बना रहे इसके लिए आपको ही अपना आचरण , क्रिया कलाप सुधारना होगा।हमारा आपको मशविरा है कि ..दुश्मनी जम कर कीजिए पर इतनी गुंजाइश रहे कि कभी हम मिल जाएँ तो शर्मिंदगी न हो जयपंचायती राज । शीतला शंकर विजय मिश्र मुख्य महामंत्री ऑल इंडिया पंचायत परिषद न्यासी सचिव बलवंत राय मेहता पंचायत पंचायती राज फ़ाउंडेशन । बलवंत राय मेहता पंचायत भवन , मयूर विहार फ़ेज़ -1 दिल्ली -91

देश राज्यों से बड़ी खबरें

1 ‘एक देश-एक चुनाव’ पर मोदी सरकार की बड़ी तैयारी, संसद के विशेष सत्र में ला सकती है बिल 2 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र, क्या पीएम मोदी देने वाले हैं कोई बड़ी खुशखबरी? 3 संसद के विशेष सत्र में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल लाने की अटकलों पर मल्लिकार्जुन खरगे बोले- आने दीजिए, लड़ाई जारी रहेगी 4 जल्द चुनाव के आसार कम, पर विपक्ष का खेल बिगाड़ सकता है विशेष सत्र; 5 मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक का दूसरा दिन, आज संयोजक और लोगो पर होगा फैसला 6 संसद का पांच दिनों का विशेष सत्र बुलाए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि यह घबराहट में किया गया है. 7 राहुल का आरोप- 1 अरब डॉलर बाहर जा रहा, यह किसका पैसा है, जिस पर आरोप वह पीएम का करीबी 8 संसद का पांच दिनों का विशेष सत्र बुलाए जाने पर राहुल गांधी बोले,अडानी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ये घबराहट में किया गया है. इस तरह के पैनिक में मेरी सदस्यता रद्द कर दी गई थी. ये मामले पीएम मोदी के बहुत ही नजदीक हैं . जब भी अडानी के मामले पर बात करते हैं, पीएम मोदी घबरा जाते हैं और नर्वस होने लगते हैं 9 I.N.D.I.A के नेता बोले- देश-संविधान बचाने साथ आए, गरीबी-बेरोजगारी पर मोदी फेल, हमने अगर उम्मीदें पूरी नहीं कीं तो जनता माफ नहीं करेगी 10 अडानी ग्रुप के खिलाफ लगे आरोपों की जेपीसी से जांच कराई जाए, मामला देश की प्रतिष्ठा का है: राहुल गाँधी 11 ADITYA-L1 लॉन्चिंग की उल्टी गिनती आज से शुरू, सुर्य मिशन को लेकर ISRO चीफ ने बताया पूरा प्लान 12 भाजपा का मतदाताओं से जुड़ने का अभियान, अमित शाह आज देशभर में कॉल सेंटर का करेंगे उद्घाटन . 13 मोदी सरकार LPG सिलेंडर के बाद देने जा रही एक और तोहफा, जल्द मिल सकती है पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत. 14 गहलोत के ज्यूडिशियरी पर दिए बयान से वकीलों में गुस्सा,मुख्यमंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर की याचिका, सीजे को लिखा लेटर; पुतला भी जलाया 15 राजस्थान के लोग 44% विधायकों को उम्मीदवार नहीं चाहते, दैनिक भास्कर ऐप के सर्वे का रिजल्ट; कांग्रेस के 40% और भाजपा के 50% विधायक नापसंद 16 हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले: जब से नरेंद्र मोदी पीएम बने तब से नहीं बढ़े गैस सिलिंडर के दाम,पागलों को सभी पागल ही दिखते हैं,मंत्री ने गैस सिलिंडर के बारे में कहा कि सरकार ने 200 रुपये दाम कम कर दिए हैं 17 इंडिया अलायंस की बैठक पर देवेंद्र फडणवीस का वार, बोले-‘इनके पास नहीं PM मोदी का तोड़’ 18 GDP : भारत ने 7.8 फीसदी की तगड़ी विकास दर हासिल की, अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी. 19 122 साल का रिकॉर्ड टूटा! अगस्त रहा सबसे गर्म महीना, सितंबर में गुड न्यूज दे सकता है मौसम 20 एशिया कप…श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, इस साल लगातार 11वां वनडे जीता; समरविक्रमा-असालंका के अर्धशतक, पथिराना ने झटके 4 विकेट

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक के बाद एक दो बड़े फैसले

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक के बाद एक दो बड़े फैसले किए गए हैं. इनमें पहला है कि रक्षाबंधन से पहले लोगों को राहत देते हुए सरकार ने उज्जवला स्कीम वाले सिलेंडर पर 200 रुपये सब्सिडी की घोषणा की है, वहीं दूसरा ये कि केंद्र ने इस योजना के तहत देश में 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने का निर्णय किया है.

लंदन का इंडिया क्लब हमेशा के लिए होगा बंद!

लंदन। लंदन में 70 साल पुराना ऐतिहासिक ‘इंडिया क्लब’ अब हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। यह क्लब कृष्ण मेनन सहित राष्ट्रवादियों के केंद्र के रूप में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी प्रारंभिक जड़ें जमाने के लिए जाना जाता था। अब एक लंबी लड़ाई हारने के बाद यह 17 सितंबर को हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। क्लब के मालिक याडगर मार्कर और उनकी बेटी फिरोजा इस ऐतिहासिक संस्थान को पिछले 26 सालों से चला रहे हैं। कुछ साल पहले उन्होंने सेव इंडिया क्लब कैंपन की शुरूआत की थी। अब उन्होंने इस कैंपन को बंद करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा बहुत भारी मन से हम इंडिया क्लब को बंद करने की घोषणा करते हैं, जिसका आखिरी दिन 17 सितंबर को जनता के लिए खुला रहेगा। क्या है इस ऐतिहासिक ‘इंडिया क्लब’ की कहानी भारत की आजादी की लड़ाई में इस इंडिया क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इंडिया लीग के लिए एक केंद्र के रूप में बनाया गया, यह क्लब लंदन में विभिन्न भारतीय संगठनों जैसे द इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, इंडियन वर्कर्स एसोसिएशन और इंडियन सोशलिस्ट ग्रुप के लिए एक मिलन स्थल के रूप में कार्य करता था। इसकी सदस्यता में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और अंतिम वायसराय की पत्नी लेडी माउंटबेटन जैसे नाम शामिल हैं। अखबार ने इसे एक रमणीय टाइम कैप्सूल बताया जो आगंतुकों को 1960 के दशक में कलकत्ता की जीवंत आभा में ले जाता है। 1951 में लंदन में भारत के पहले उच्चायुक्त कृष्ण मेनन द्वारा स्थापित, इंडिया क्लब ने एक गहन मिशन चलाया। इसका जन्म स्वतंत्रता के बाद के भारत-ब्रिटिश सौहार्द के प्रतीक के रूप में हुआ था। इसके संस्थापक सदस्यों में से एक रहे कृष्ण मेनन बाद में यूके में पहले भारतीय उच्चायुक्त भी बने थे। भारत की स्वतंत्रता और विभाजन के बाद यह तेजी से ब्रिटिश, दक्षिण एशियाई समुदाय केंद्र में बदल गया। कृष्ण मेनन इसे ऐसी जगह बनाना चाहते थे। जहां गरीबी में जीवन बसर करने वाले युवा पेशेवर भारतीय खाना खा सकें और राजनीति पर चर्चा करके अपनी भविष्य की योजना भी बना सकें। क्या बोले संस्थापक सदस्यों के परिजन क्लब के संस्थापक सदस्यों में से एक, चंद्रन थरूर की बेटी, लेखिका स्मिता थरूर ने कहा ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं बेहद दुखी हूं। मेरे पिता क्लब के संस्थापक सदस्य थे कुछ दिन पहले, जब मैंने पहली बार इंडिया क्लब के बंद होने की खबर सुनी तो मेरे मन में लगातार इसके बारे में ख्याल आता रहा। स्मिता के भाई, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसके बारे में काफी भावनात्मक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा ‘मुझे यह सुनकर दुख हुआ कि इंडिया क्लब, लंदन, सितंबर में स्थायी रूप से बंद होने वाला है। इसके संस्थापकों में से एक के बेटे के रूप में, मैं उस संस्था के बंद होने पर काफी दूखी हूं, जिसने लगभग तीन-चौथाई शताब्दी तक इतने सारे भारतीयों (और न केवल भारतीयों) की सेवा की. कई छात्रों, पत्रकारों और यात्रियों के लिए, यह घर से दूर एक घर था, जहां सस्ती कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाला भारतीय भोजन और साथ ही दोस्ती बनाए रखने के लिए एक सौहार्दपूर्ण माहौल मिलता था।

“कर्नाटक में कांग्रेस ग्रेजुएट युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते की योजना दिसंबर से लागू करेगी”

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार का बयान, “कर्नाटक में कांग्रेस ग्रेजुएट युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते की योजना दिसंबर से लागू करेगी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम की महिला वैज्ञानिकों से मुलाकात की।

कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम की महिला वैज्ञानिकों से मुलाकात की।

डीके शिवकुमार ने इसरो का दौरा किया और वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इसरो का दौरा किया और वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी। डीके शिवकुमार को चंद्रयान परियोजना के बारे में जानकारी दी गई और वैज्ञानिकों के बीच सार्थक खुशी के क्षण देखे गए। कर्नाटक उपमुख्यमंत्री ने कहा, ” विक्रम लैंडर को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारने की आपकी उपलब्धि सराहनीय है। आप भारत का गौरव हैं। परियोजना के लिए कड़ी मेहनत करने वाले इसरो के सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के प्रयास अविस्मरणीय हैं…इसरो को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई।”

‘‘चंद्रयान-3 पर काम करने वाले ‘एचईसी’ (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के इंजीनियरों को पिछले 17 महीनों से वेतन क्यों नहीं मिला – केसी वेणुगोपाल

केसी वेणुगोपाल ने कुछ खबरों का हवाला दिया जिनमें दावा किया कि अंतरिक्ष विभाग के बजट में कटौती की गई और ‘एचईसी’ (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) इंजीनियरों को कई महीने का वेतन नहीं मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आपको स्क्रीन पर आने और लैंडिंग के बाद श्रेय लेने की जल्दी थी, लेकिन आपकी सरकार वैज्ञानिकों और इसरो का सहयोग करने में इतनी बुरी तरह विफल क्यों रही?’’ उन्होंने ने सवाल किया, ‘‘चंद्रयान-3 पर काम करने वाले ‘एचईसी’ (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के इंजीनियरों को पिछले 17 महीनों से वेतन क्यों नहीं मिला? आपने इतने महत्वपूर्ण मिशनों के लिए बजट में 32 प्रतिशत की कटौती क्यों की?’’ इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस ‘एलएम’ की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिग कराई। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ।

चंद्रमा पर जाने और दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने का मेरा सपना कल सच हो गया – इसरो के पूर्व अध्यक्ष, सिवन

मैंने चंद्रयान-2 की लैंडिंग के दिन और कल की तुलना की। तो निश्चित रूप से चंद्रमा पर जाने और दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने का मेरा सपना कल सच हो गया इसलिए मुझे बेहद खुशी है कि कल ये सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हो गई: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन

CAG मूर्मू ने मोदी सरकार के भ्रष्टाचार के ये तीन साहसी खुलासे किए हैं

वर्तमान CAG गिरीशचंद्र मुर्मू इन्होंने बिना डरे सच बोलकर मोदी सरकार के भ्रष्टाचार की पर्ते खोलने का साहस किया है। CAG मूर्मू ने मोदी सरकार के भ्रष्टाचार के ये तीन साहसी खुलासे किए हैं.. 1. पेंशन योजना के फंड में हेराफेरी 2. आयुष्मान भारत योजना का स्कैम 3. अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में अनियमितताएं इससे पहले ये गुजरात कैडर के 1985 बैच के ईयेज़ अधिकारी हैं गुजरात के सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव तथा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर थे।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर संकट:पंत समेत 2 खिलाड़ियों के बाद एक कोचिंग स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव

लंदन। इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया कोरोना के चपेट में आ गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत समेत 2 खिलाड़ियों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। अब टीम इंडिया का एक सपोर्टिंग स्टाफ भी संक्रमित मिला है। थ्रो-डाउन एक्सपर्ट दयानंद गरानी की बुधवार को टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दयानंद के संपर्क में आए विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा, बॉलिंग कोच भरत अरुण और अभिमन्यु ईश्वरन को आइसोलेट कर दिया गया है। भारतीय खिलाड़ियों और स्टाफ को गुरुवार को ही डरहम में क्वारैंटाइन होना है। पर पंत, दयानंद, साहा, अरुण और ईश्वरन लंदन में ही क्वारैंटाइन रहेंगे। साहा IPL 2021 के दौरान एक बार कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 10 दिन के आइसोलेशन पीरियड से गुजरना होगा आइसोलेट हुए किसी भी खिलाड़ी या स्टाफ को डरहम नहीं भेजा जाएगा। इन सभी को 10 दिन के आइसोलेशन पीरियड से गुजारना होगा। इस दौरान इनकी कोरोना जांच भी की जाएगी। 10 दिन के बाद ही ये टीम को जॉइन कर पाएंगे। BCCI की मेडिकल टीम इनका ध्यान रख रही है। वहीं, पंत को आइसोलेशन में 8 दिन हो चुके हैं। उन्हें 2 निगेटिव RT-PCR टेस्ट लाने के बाद ही डरहम भेजा जाएगा। पंत का 18 जुलाई को दूसरा टेस्ट किया जाएगा। हालांकि, पंत में कोई लक्षण नहीं हैं। उनके अलावा दूसरे खिलाड़ी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट 10 जुलाई को निगेटिव आ चुकी है। टीम इंडिया को 20 जुलाई से काउंटी-XI के खिलाफ डरहम में ही 3 दिन का प्रैक्टिस मैच भी खेलना है। 8 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आए थे पंत BCCI के एक अधिकारी ने भास्कर को बताया कि ऋषभ पंत 10 जुलाई से पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे। पंत 29 जून को यूरो कप के राउंड ऑफ 16 (इंग्लैंड vs जर्मनी) का मैच देखने पहुंचे थे। पंत के अलावा हनुमा विहारी और जसप्रीत बुमराह भी मैच देखने पहुंचे थे। अब सवाल उठ रहे हैं कि पंत की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के इतने दिन बाद भी मैनेजमेंट ने सख्त कदम क्यों नहीं उठाए। पंत के पॉजिटिव आने के बाद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री 11 जुलाई को विम्बलडन फाइनल देखने पहुंचे थे। बाकी खिलाड़ी भी परिवार के साथ घूमते दिखे थे। किसी को रोका नहीं गया और न ही कोई सुरक्षात्मक कदम उठाए गए। सभी खिलाड़ियों को कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड का पहला डोज ही लगा है। सभी खिलाड़ियों को दूसरा डोज इंग्लैंड में ही लगना है। इनमें से कुछ को दूसरा डोज लग चुका है। लंदन के आसपास फैमिली के साथ छुट्टी मना रहे थे खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी फैमिली के साथ ही इंग्लैंड पहुंचे हैं। 23 जून को साउथैम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद वे फैमिली के साथ छुट्टी मना रहे थे। BCCI अधिकारी के मुताबिक, भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी लंदन के आस-पास ही रहे। कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के अलग-अलग हिस्सों में भी घूमने पहुंचे थे। इंग्लैंड के भी 3 खिलाड़ी पॉजिटिव वनडे सीरीज से ठीक 2 दिन पहले यानी, 6 जुलाई को इंग्लैंड के 3 खिलाड़ी समेत 7 लोग पॉजिटिव आए थे। इसके बाद सभी को आइसोलेट किया गया और पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में पूरी नई टीम उतारी गई थी। हालांकि, सभी खिलाड़ी अब ठीक हैं। इसके बाद BCCI ने कहा था कि इंडियन टीम मैनेजमेंट कोरोना को लेकर इंग्लिश टीम में बनी स्थिति से अवगत है। अगर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) हमें अपने कार्यक्रम में बदलाव करने को कहता है, या कोई नया प्रोटोकोल देता है तो हम उसका पालन करेंगे। फिलहाल पहले से तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 4 अगस्त से शुरू होगी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त-सितंबर में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मैच 4 अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होगा। भारत को इससे पहले इंग्लैंड में लगातार तीन टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।

इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो एक पोस्ट के लिए 11.9 करोड़ रुपए लेते हैं, विराट कोहली 5 करोड़

लंदन. पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एडवर्टाइजिंग से सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलिब्रिटीज में टॉप पर हैं। सोशल मीडिया मार्केटिंग फर्म हॉपर HQ (HopprHQ.com) के मुताबिक रोनाल्डो अपने अकाउंट पर एक पोस्ट के 11.9 करोड़ रुपए (1.6 मिलियन डॉलर) करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं, भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इस मामले में 19वें नंबर पर हैं। विराट एक पोस्ट से 5.07 करोड़ रुपए कमाते हैं। हॉपर HQ फर्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों का आकलन करने के लिए एवरेज इंगेजमेंट, सेलिब्रिटीज कितनी जल्दी पोस्ट करते हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या जैसी बातों को ध्यान में रखती है। रोनाल्डो के आसपास कोई भी प्लेयर नहीं हॉपर HQ की रिपोर्ट के मुताबिक 5 बार के बैलॉन’डि ओर विजेता रोनाल्डो के आसपास कोई भी प्लेयर नहीं है। इस मामले में हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन दूसरे नंबर पर हैं। जॉनसन एक पोस्ट का 11.3 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं, पॉप स्टार एरियाना ग्रैंड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वे एक पोस्ट के एडवर्टाइमेंट से करीब 11.2 करोड़ रुपए लेती हैं। विराट कोहली अकेले भारतीय प्लेयर ओवरऑल स्पोर्ट्स की बात करें, तो रोनाल्डो के बाद मेसी का नंबर आता है। वे एड के एक पोस्ट से करीब 8.6 करोड़ रुपए कमाते हैं। भारत के विराट कोहली 395 सेलिब्रिटी की लिस्ट में अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में ज्यादातर फुटबॉल स्टार्स का नाम है। इसमें डेविड बेकहम, रोनाल्डिन्हो, इब्राहिमोविच, गैरेथ बेल और मोहम्मद सालाह जैसे खिलाड़ी हैं। हॉपर HQ की लिस्ट में 6 भारतीय इस लिस्ट में सिर्फ 6 भारतीयों को जगह मिली। विराट के अलावा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, इन्फ्लुएंसर कृतिका खुराना और आशना श्रॉफ, फोटोग्राफर और ट्रैवलर वरुण आदित्य और फूड ब्लॉगर और साउथ के सुपरस्टार वैंकटेश की बेटी आश्रिथा दग्गुबती शामिल हैं। आश्रिथा हालांकि, स्पेन में रहती हैं। खिलाड़ियों को इतना पैसा क्यों मिल रहा? अब हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्या है कि बस एक पोस्ट से इन सेलिब्रिटीज की इतनी कमाई हो जाती है? दरअसल इंस्टा या सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखना सेलिब्रिटीज के लिए वक्त काटने का जरिया ही नहीं है, बल्कि इससे उनकी बड़ी कमाई भी होती है। यानी वह जो भी लिखते हैं या पहनते हैं या जैसे भी दिखते हैं, उसके पीछे पूरी प्लानिंग होती है। यह उनकी कमाई से जुड़ी होती है। इंस्टा पोस्ट से फॉलोअर्स पर असर पड़ता है सेलिब्रिटीज की इंस्टा पोस्ट का सीधे उनके फॉलोअर्स पर असर होता है। उदाहरण के तौर पर विराट को ही लें। इंस्टा पर उनके 12.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं। अब अगर वे किसी भी प्रोडक्ट का प्रचार करते हैं, तो यह सीधे उनके करोड़ों फॉलोअर्स के पास पहुंच जाएगा। सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर का काम करते हैं यह एक तरह का विज्ञापन है, जिसमें किसी प्रोडक्ट को खरीदने या पसंद करवाने के लिए सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर का काम करते हैं। इसे इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग कहते हैं। इसमें सेलिब्रिटी को पोस्ट करने के पैसे मिलते हैं। इंस्टाग्राम इसके लिए सेलिब्रिटी को पैसे नहीं देता है, बल्कि वह ब्रांड देता है, जिसे वह प्रमोट कर रहे होते हैं। कुछ खास हो रहा है तो वह विज्ञापन है इंस्टा पर प्रमोशन के इतने पैसे मिलने के पीछे एक बड़ी वजह है इसका नैचुरल लगना। उदाहरण के तौर पर टीवी पर एडवर्टाइजमेंट देखने वाले लोग समझ जाते हैं कि यह एक एड है। वैसे ही इंस्टा पोस्ट में खिलाड़ी एक पूरी स्क्रिप्ट और अच्छे प्लानिंग के साथ उसे पोस्ट करते हैं। ऐसा लगता है मानो, वह खुद उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अगर सेलिब्रिटी किसी खास ब्रांड के कपड़े पहनता है या कोई खास जूते पहने है या कोई जूस पी रहा है, तो यह भी एड का हिस्सा ही होता है। लोग सेलिब्रिटी के ब्रांड की तरफ खिंचते हैं लोग समझ जाते हैं कि यह ब्रांड इस सेलिब्रिटी का फेवरेट है। साथ ही उनके मन में उस ब्रांड को लेकर इच्छा भी जगती है। साथ ही उसे वह खरीदने भी जाते हैं। इससे उस ब्रांड और प्रोडक्ट का प्रचार हो जाता है। आम लोग भी इंस्टा पोस्ट से पैसे कमा सकते हैं इसके लिए सबसे पहले फॉलोअर्स बढ़ाने की जरूरत होती है। जब फॉलोअर्स बढ़ेंगे, तभी ब्रांड्स पार्टनरशिप करेंगे। दरअसल एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स होने पर ब्रांड में पार्टनरशिप मिल जाती है। इससे ये तय होता है कि आपकी बात कितनों पर असर डालेगी। इसके बाद अपना पसंदीदा फील्ड चुनें। जैसे- स्पोर्ट्स, ब्यूटी, फैशन, क्रिएटिविटी, मोटिवेशनल, स्प्रिरीचुअल या कुछ और। इसके बाद बारी आती है आपके कंटेंट और कौन उसे प्रमोट कर सकता है इसकी। यह बिजनेस प्लानिंग की तरह है। इसके अलावा सही हैशटैग का यूज करें, ताकि ज्यादातर लोग आपके करीब पहुंच सकें। बहुत से और प्रॉपर हैशटैग हों, तो लोगों के उस हैशटैग को डालने पर पोस्ट की पहुंच बढ़ेगी। फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बेहतर पिक्चर या कंटेंट महत्वपूर्ण है। अगर आपकी दी गई तस्वीर अच्छी है तो आपकी लिस्ट में फॉलोअर्स बढ़ने लगेंगे।

6 अप्रैल को लांच होगी 7 सीटर SUV Hyundai Alcazer, ये हैं फीचर्स

Hyundai ने अपनी आने वाली 7-सीटर SUV Alcazar का आधिकारिक स्केच जारी कर दिया है। Alcazar को अगले महीने 6 अप्रैल 2021 को लांच किया जाएगा। क्रेटा की तरह Alcazar को छह और सात सीटर, दो वैरिएंट में पेश किया जाएगा। Alcazar को 6 और 7 सीटर वैरिएंट्स में पेश करेगी। Alcazar के इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर एमपीआई (मल्टी प्वाइंट इंजन) पेट्रोल इंजन हो सकता है जो 113hp का पॉवर और 144Nm का टार्क जेनेरेट कर सकता है। इसके अलावा 1.5 लीटर CRDi टर्बो डीजल इंजन 113 hp का पॉवर और 250 Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 138 hp का पॉवर और 242 Nm का टॉर्क जेनेरेट कर सकता है. ये सभी इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस के रूप में ग्राहकों को उपलब्ध रहेंगे। गाड़ी को साइड से देखने पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। व्हीलबेस इसमें क्रेटा के बराबर ही रखा गया है लेकिन तीसरी पंक्ति को बनाने के लिए इसकी लंबाई बढ़ाई गई है। कंपनी इस एसयूवी के जरिए अपने ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव देने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी द्वारा सामने लाए गए डिजाइन स्केचेज के मुताबिक कार की दूसरी पंक्ति में दो कैप्टेन सीट्स और तीसरी पंक्ति में एक बेंच दिया जाएगा। 7 सीटर वैरिएंट में दूसरी पंक्ति में कैप्टेन सीट्स की बजाय एक बेंच दिया जाएगा जिस पर तीन यात्री बैठ सकेंगे। Alcazar का इंटीरियर में विंग-सराउंडेड आर्किटेक्चर पर आधारित है जिससे कार के अंदर बैठे लोगों को बेहतर अनुभव मिलेगा। Alcazar में क्रेटा के समान ही फ्लैट-बॉटन स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा और इसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा जिस पर ब्लूलिंक के जरिए कार फीचर्स कनेक्टेड रहेंगे। इंटीरियर दो कलर टोन में होगा। दूसरी पंक्ति में बैठे व्यक्तियों के आराम के लिए फ्लोर-माउंटेड आर्मरेस्ट रहेगा जिसमें कपहोल्डर्स भी रहेगा। तीसरी पंक्ति में बैठे लोगों के लिए अलग एसी वेंट है। Alcazar में हुंडई क्रेटा के समान बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग पैड, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वाइस कमांड्स और एक एयर प्यूरिफायर हो सकता है। Alcazar में फ्रंट पार्किंग सेंसर्स या सराउंडेड व्यू कैमरा भी हो सकता है। भारतीय कार बाजार में Tata Safari, MG Hector Plus और Mahindra XUV 500 से होगा।

3 दिन में 11 फिल्मों की रिलीज डेट होगा 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

कोरेाना वायरस और लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों को 11 महीनों लंबा वनवास झेलना पड़ा, जो कि पिछले तीन-चार दिनों में टूट चुका है। यशराज, टीसीरीज, जैकी भगनानी, दिनेश विजान, धर्मा प्रोडक्शंस, रि‍लायंस एंटरटेनमेंट और आनंद एल राय ने 11 ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘बंटी और बबली2’, ‘शमशेरा’,’जयेशभाई जोरदार’, ‘पृथ्‍वीराज’, ‘झुंड’, ‘चंडीगढ़ करे आशि‍की’, ‘बेल बॉटम’, ’83’, ‘अतरंगी रे और ‘शेरशाह’ हैं। ट्रेड विश्लेषकों के मुताबिक, इन फिल्‍मों से बॉक्‍स ऑफिस पर करीब 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन होने की प्रबल संभावना है। सलमान-यशराज की अगुवाई का असर ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के शब्‍दों में, “सिनेमाघरों में फिल्‍में रिलीज करने के सिलसिले का आगाज सलमान खान और यशराज स्‍टूडियोज के चलते हुआ। असल आगाज एग्‍जीबिशन सेक्‍टर द्वारा सलमान को चिट्ठी लिखने से हुआ, जिसके बाद सलमान ने ओटीटी के लुभावने ऑफर को ठुकराया। साफ कहा कि ‘राधे’ ईद पर ही सिनेमाघरों में ही आएगी। दूसरा बड़ा धमाका यशराज फिल्म्स की तरफ से हुआ। उन्‍होंने गुरुवार को पांच फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया। इससे बाकी प्रोड्यूसर्स बिरादरी को हौसला मिला। शुक्रवार को 6 और शनविार की सुबह तक एक और फिल्‍म की रिलीज डेट आ गई।” बॉक्‍स ऑफिस की दीवाली तरन आगे कहते हैं, “कोरोनावायरस और लॉकडाउन ने बॉक्‍स ऑफि‍स का दिवाला निकाल दिया था। लेकिन अब उनकी दीवाली लौटती नजर आ रही है। केवल इन 11 फिल्‍मों से 1500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस मुमकिन है। यह रकम भी छोटी पड़ जाएगी, क्‍योंकि सभी फिल्‍में मेजर हैं। सबमें बड़ी कास्‍ट एंड क्रू है। स्‍टार पावर दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच कर ले आएगा।” अक्षय की दो फिल्‍मों का मेजर क्‍लैश ट्रेड पंडितों ने आगे बताया, “अक्षय कुमार की 4 फिल्‍में इस साल आ रही हैं। ये हैं ‘सूर्यवंशी’, ‘बेल बॉटम’, ‘पृथ्‍वीराज’ और ‘अतरंगी रे’। ‘बच्‍चन पांडे’ अगले साल आएगी। ‘बेल बॉटम’ और ‘पृथ्‍वीराज’ का दूसरी फिल्मों से बड़ा क्लैश तय है। ‘बेल बॉटम’ हॉलीवुड की ‘फास्‍ट एंड फ्यूरियस 9’ से और ‘पृथ्‍वीराज’ की शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ से टकराएगी।” रिलीज डेट आने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। अगले सप्ताह आधा दर्जन बड़ी फिल्मों की तारीखों का ऐलान संभव है।

किसान आंदोलन में 20 वीं मौत, बठिंडा में 22 साल के किसान ने जहर खाकर जान दी

नई दिल्ली। किसान आंदोलन में एक और सुसाइड की खबर सामने आई है। बठिंडा में 22 साल के किसान गुरलाभ सिंह ने रविवार को खुदकुशी कर ली। वह दो दिन पहले ही कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन से लौटा था। इससे पहले, 16 नवंबर को 65 साल के संत बाबा राम सिंह ने खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने गुरुमुखी में लिखे सुसाइड नोट में कहा था कि यह जुल्म के खिलाफ एक आवाज है। बठिंडा के कस्बा रामपुरा फूल के दयालपुरा में रहने वाला गुरलाभ 18 दिसंबर को ही अपने वापस आया था। वह हरियाणा के बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर धरने में शामिल था। उसने रविवार को जहर की गोलियां खाकर जान दे दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरलाभ सिंह छोटे स्तर का किसान था और उस पर करीब 6 लाख रुपए का कर्ज था। दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बावजूद कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान राजधानी के बॉर्डर पर डटे हुए हैं। रविवार को बॉर्डर पर जमे प्रदर्शनकारी। दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बावजूद कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान राजधानी के बॉर्डर पर डटे हुए हैं। रविवार को बॉर्डर पर जमे प्रदर्शनकारी। संत राम सिंह ने कोंडली बॉर्डर पर सुसाइड किया था संत राम सिंह ने कोंडली बॉर्डर पर खुदकुशी की थी। लोग उन्हें पानीपत के पॉर्क अस्पताल लेकर गये थे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बाबा राम सिंह करनाल के सिंघरा गांव के रहने वाले थे। वे सिंघरा के ही गुरुद्वारा साहिब नानकसर के ग्रंथी थे। उनके अनुयाइयों की तादाद लाखों में बताई जा रही है। संत राम सिंह ने किसान आंदोलन के समर्थन में 16 नवंबर को खुदकुशी की थी, सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था- यह जुल्म के खिलाफ आवाज है। संत राम सिंह ने किसान आंदोलन के समर्थन में 16 नवंबर को खुदकुशी की थी, सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था- यह जुल्म के खिलाफ आवाज है। आंदोलन के दौरान अब तक 20 से ज्यादा किसानों की मौत कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 25 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड में भी उनका प्रदर्शन जारी है। आंदोलन के दौरान अब तक अलग-अलग वजहों से 20 से ज्यादा किसानों की माैत हो चुकी है।

कैसे होता है सोशल मीडिया अकाउंट हैक? जानें इससे बचने के तरीके

भोपाल। सेलेब्रिटी, बिजनेसमैन या राजनेता का सोशल मीडिया अकाउंट हो जाता है । एक सर्वे की मानें, तो दुनियाभर में सोशल मीडिया हैकिंग के मामले बढ़े हैं। इनमें 22% इंटरनेट यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट हैक किए जा चुके हैं। 14% ऐसे यूजर्स हैं, जिनका सोशल मीडिया अकाउंट एक से ज्यादा बार हैक किया जा चुका है। दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रही है, लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर 59% वक्त ज्यादा दे रहे भारतीय हैकर्स किन तरीकों से करते सोशल मीडिया अकाउंट हैक? बैंगलुरु में रहने वाले साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट अविनाश जैन कहते हैं कि सभी सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने का तरीका हैकर्स का एक जैसा ही होता है। वह हैकर्स के हैक करने के दो तरीकों की जानकारी देते हैं। इन दो गलतियों का फायदा उठाते हैं हैकर्स 1. पहला: टेक्नीकल फ्लॉस (Technical Flaws) एक्सपर्ट कहते हैं कि आपके सोशल मीडिया अकाउंट, जैसे- फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और लिंक्डइन होते हैं। यूजर्स इन सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सोशल और प्रोफेशनल तौर पर लोगों से जुड़ने के लिए करते हैं। इन दो गलतियों की वजह से हैकर्स अकाउंट हैक कर सकते हैं। पहली तो अगर सोशल मीडिया की एप्लीकेशन में किसी तरह का लूपहोल होता है, तो इन्हीं टेक्नीकल फ्लॉस का फायदा हैकर्स उठाते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया की कंपनियों के पास अच्छे टेक्नीकल प्रोफेशनल की टीम होती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी हैकर्स टेक्नीकल लूपहोल निकाल ही लेते हैं। 2. दूसरा- फिशिंग ट्रेप (Phishing Trap) एक्सपर्ट के मुताबिक, दूसरी गलती जिसका फायदा हैकर्स उठाते हैं। वह यूजर्स की गलतियां ही होती हैं। इसमें कई तरह से हैकर्स लोगों की ID हैक कर सकते हैं। इसको ऐसे समझ सकते हैं कि हैकर्स कॉल या मैसेज करके आपसे फिशिंग लिंक शेयर कर सकते हैं। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, तो आप फेसबुक, ट्विटर जैसी दिखने वाली साइट पर जा सकते हैं। इस पर वे लॉगिन करने को कहेंगे। अगर उनके झांसे में आकर लॉगिन करते हैं, तो हैकर्स अकाउंट का ID और पासवर्ड चुरा सकते हैं। उन्हें हैक करने में आसानी हो सकती है। कई बार प्राइवेसी सेटिंग बदलने के नाम पर भी हैकर्स OTP मांग सकते हैं। हैकिंग को कैसे रोक सकते हैं? एक्सपर्ट्स सोशल मीडिया पर हैकिंग से बचने के लिए सबसे ज्यादा यूजर्स को जागरुक रहने की सलाह देते हैं। वह कहते है कि किसी के साथ अपनी सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल शेयर करने से बचें। अगर कोई अनजान नंबर से आपके मोबाइल पर फोन करके OTP मांगता हैं, तो न दें। फिशिंग लिंक का ध्यान रखें। ऐसे लिंक पर ही क्लिक करें, जो ऑथेंटिक हो। कंपनियों को भी अपनी एप्लीकेशन की रेगुलर टेस्टिंग एंड ऑडिटिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग IT प्रोफेशनल से कराते रहना चाहिए। इसकी चेकिंग के लिए थर्ड पार्टी IT कंपनियों से भी रिव्यू कराते रहना चाहिए। प्राइवेसी को लेकर भारत में किसी तरह का कानून है? एक्सपर्ट की मानें तो डेटा प्रोटेक्शन को लेकर इंडिया में फिलहाल किसी तरह का कानून नहीं बना है। 11 दिसंबर 2019 को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री ने पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल (PDP) संसद में पेश किया था। जो अभी तक पेंडिंग है। हालांकि, NCPI ने प्राइवेसी को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत देश का डेटा देश में ही रहना चाहिए, उसे बाहर ले जाने की अनुमति नहीं है। वहीं, यूरोप में डेटा प्रोटेक्शन को लेकर GDPR नाम से कड़ा कानून बनाया गया है।

भोपाल में खुलेंगे कोचिंग संस्थान,एक बार में 50 छात्र ही बैठेंगे

भोपाल. राजधानी में कोचिंग क्लासेस फिर शुरू होंगी। कोचिंग में एक दिन छोड़कर छात्र जाएंगे। यानी एक छात्र हफ्ते में तीन दिन ही आ पाएगा। इस दौरान एक शिफ्ट में 50 छात्र ही रहेंगे। क्राइसिस मैनेजमेंट ने इसके लिए नियम तय कर दिए है। भोपाल में 450 से ज्यादा कोचिंग संचालित होती हैं। कोचिंग खोलने के दौरान सभी संचालकों को सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करना होगी ताकि जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर रिकार्डिंग उपलब्ध करवाई जा सके। कोचिंग में एक कुर्सी छोड़कर बिठाना होगा छात्रों को कक्षाएं रोज लगेंगी। यहां छात्रों को एक कुर्सी छोड़कर बैठाने की व्यवस्था रहेगी। कभी भी औचक निरीक्षण कर यह देखा जाएगा कि नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। उल्लंघन पाए जाने पर कोचिंग बंद भी की जा सकती है।

न कार न बग्गी… ट्रैक्टर पर निकली ओलिंपियन सुमित सांगवान की बारात

चंडीगढ़। केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को इंटरनेशनल बॉक्सर सुमित सांगवान का भी समर्थन मिला है। ओलिंपियन सुमित सांगवान ने किसानों को समर्थन देते हुए गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। इस दौरान हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह भी उनके साथ नजर आए। सुमित के अनुसार, वे किसान परिवार से हैं। ऐसे में उनका फर्ज है कि वे अपने किसान भाइयों का साथ दें। इसलिए उन्होंने बारात ले जाने के लिए उन्होंने न कार इस्तेमाल की और न ही घोड़ा बग्गी। बल्कि परिजनों और दुल्हन के परिवार वालों से बात कर ट्रैक्टर से बारात ले गए। सुमित ने कहा कि वे शादी में शगुन के तौर पर मिलने वाली राशि को किसान आंदोलन में दान करेंगे। दिल्ली जाकर किसानों को बांटेंगे। खेल मंत्री संदीप सिंह भी मुझे और मेरी जीवनसंगिनी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे और उन्होंने भी मेरी इस मुहिम को सराहा।

Ind vs Aus 1st T20I: भारत ने जीता पहला मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से दी पटखनी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मैदान पर खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 20 ओवर में केेएल राहुल के अर्धशतक और जडेजा की तेज 44 रन की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन ही बना पाई और उसे 11 रन से हार मिली। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। ऑस्ट्रेलिया की पारी भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी अच्छी रही और उन्होंने शॉर्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। फिंच का विकेट 35 रन पर चहल ने लिया जिन्हें जडेजा की जगह मैच में शामिल किया गया। स्मिथ को भी चहल ने 12 रन पर कैच आउट करवा दिया। ग्लेन मैक्सवेल को नटराजन ने दो रन पर आउट कर दिया। टी नटराजन ने शॉर्ट को 34 रन पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवा दिया। मैथ्यू वेड 7 रन बनाकर चहल का शिकार बने तो वहीं हेनरिक्स 30 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए। स्टार्क एक रन बनाकर आउट हुए जबकि स्वैपसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से चहल व नटराजन ने तीन-तीन जबकि दीपक चाहर ने एक विकेट लिए। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को खराब शुरुआत मिली। 6 गेंदों में एक रन बनाकर शिखर धवन क्लीन बोल्ड हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। इसके बाद केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली के बीच एक साझेदारी हुई, लेकिन कोहली 9 गेंदों में 9 रन बनाकर मिचेल स्वेप्सन के शिकार बने। तीसरा विकेट संजू सैमसन के तौर पर गिरा जो 15 गेंदों में 23 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर स्वेप्सन के हाथों कैच आउट हुए। भारत के लिए केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का अपनी पारी के दौरान जड़ा। भारत को चौथा झटका मनीष पांडे के रूप में लगा जो 8 गेंदों में 2 रन बनाकर एडम जैम्पा की गेंद पर जोश हेजलवुड के हाथों कैच आउट हुए। केएल राहुल के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा जो 40 गेंदों में 51 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर एबॉट के हाथों कैच आउट हुए। हार्दिक पांड्या 15 गेंदों में 16 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने नाबाद 44 रन की पारी खेली। टी नटराजन का डेब्यू 2 दिसंबर को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले टी नटराजन को 4 दिसंबर को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू करने का मौका मिला । वनडे मैच से पहले आइपीएल में यॉर्कर किंग बने टी नटराजन को प्रदर्शन के आधार पर ही टीम में जगह मिली। जसप्रीत बुमराह को टेस्ट सीरीज से पहले आराम दिया गया।

ऐसे जज्बे को सलाम फाइव स्टार होटल का शेफ नौकरी जाने के बाद सड़क किनारे बेच रहा बिरयानी

मुंबई . कोरोना के चलते ऐसे कई लोग हैं जिनकी नौकरी चली गई। इन सभी लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटा पाना भी मुश्किल साबित हुआ है। इनमें से कई लोग आज भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने अपना छोटा-मोटा बिजनेस शुरू कर आजीविका चलाई है। इन्हीं लोगों में अक्षय पारकर का नाम भी शामिल है जो मुंबई में रहने वाले एक शेफ हैं। महामारी से पहले वे एक इंटरनेशनल लग्जरी क्रूज और फाइव व सेवन स्टार होटल्स में शेफ की नौकरी करते थे। महामारी के चलते उनकी 8 साल पुरानी नौकरी छूट गई। ऐसे वक्त में अक्षय ने हार मानने के बजाय रोड़ साइड स्टॉल की शुरुआत की और पांच सितारा होटल की क्वालिटी वाली बिरयानी बेचने लगे। अक्षय की दिल जीतने वाली कहानी के बारे में लोगों को उस वक्त पता चला जब एक फेसबुक पेज ‘बीइंग मालवानी’ पर उनकी कहानी बयां की गई। अक्षय के इस फूड स्टॉल का नाम ‘पारकर बिरयानी हाउस’ है जो मुंबई में दादर के पास शिवाजी मंदिर के सामने है। इस व्यक्ति ने अपने मेनू में बिरयानी की तीन वैरायटी को शामिल किया जिसमें वेज, अंडा और चिकन बिरयानी शामिल हैं। उनकी हाफ प्लेट बिरयानी की कीमत 65 रुपए और फुल प्लेट बिरयानी 140 रुपए की है। इसके अलावा अक्षय पार्टीज और शादी के लिए भी बिरयानी के ऑर्डर लेते हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय के जोश और जज्बे की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

ND vs AUS मैच के दौरानभारतीय लड़के ने ऑस्ट्रेलिया की लड़की को प्रपोज किया, रिंग पहनी

सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान एक रोचक घटना कैमरे में कैद हो गई। टारगेट चेज करने उतरी टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। फैंस अपनी टीम से काफी निराश नजर आ रहे थे। लेकिन, मैदान के बाहर एक भारतीय युवा ने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में भारतीय युवक की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज करने पर लड़की ने हां कहा। लड़की ने युवक को गले लगाकर प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह रिंग पहनते हुए दिखाई देती है। वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों को बधाई दी। मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर इस अनोखे प्रपोजल को देखकर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ताली बजाकर खुशी जताते नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि क्या यह आज का सबसे मुश्किल खेल था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा कि मैच के दौरान एक अच्छा मोमेंट। तो एक ने लिखा कि यहां तो मैच भारत ने ही जीता। भारतीय पारी के 20वें ओवर की घटना मैदान में प्रपोज करने का यह वाकया भारतीय पारी के 20वें ओवर में कैमरे में कैद हुआ। उस वक्त टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन था। कप्तान विराट कोहली

शादियों का ट्रेंड बदला जो मेहमान समारोह में नहीं आ सकते उनके लिए लाइव टेलीकास्ट

नई दिल्ली। काेराेना काल में शादियों का ट्रेंड ताे बदला ही है, मेहमानाें की सीमित संख्या की सरकारी गाइडलाइन के चलते नवाचार भी होने लगे हैं। 50, 100 या 200 मेहमान को बुलाने की बंदिशों की वजह से मेजबान नए सिरे से याेजना बना रहे हैं। सभी मेहमानों काे एक साथ नहीं बुलाकर अलग-अलग दिन विभिन्न रस्माें के लिए न्योता दिया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा कार्ड भी अलग-अलग छपवाए जा रहे हैं। इनमें बंदाेली, बारात और प्रीतिभोज के लिए अलग-अलग न्योते हैं, ताकि सबकी उपस्थिति अलग-अलग कार्यक्रमों में ही सही, लेकिन विवाह समाराेह में हाे जाए। सबसे बड़ा नवाचार शादी का लाइव टेलीकास्ट किया जाना है। जाे रिश्तेदार या परिचित ब्याह में शामिल नहीं हाे पा रहे हैं, उनके लिए आयाेजन का लाइव प्रसारण करवाया जा रहा है, ताकि वे घर बैठे ही शादी में शामिल हो सकें। इसके लिए कार्ड पर लाइव शादी का लिंक दिया जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि पासवर्ड शादी के लिए बनाए विशेष वॉट्सएप ग्रुप पर भेजा जाएगा। वेडिंग प्लानर बताते हैं कि कोरोना के चलते शादियों में भले मेहमानों की संख्या सीमित की गई हाे, लेकिन इसे किस तरह खुशनुमा बनाया जाए, इसी साेच के साथ नए आइडिए ईजाद किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक लाइव स्ट्रीमिंग है। शादियों के सीजन में 50-60% लाेग इसकी मांग कर रहे हैं। जो लोग स्थानीय स्तर पर शादी कर रहे हैं, वे रिश्तेदारों के लिए खाने के पैकेट घर पहुंचाने की भी मांग कर रहे हैं। सिनेमेटोग्राफर कमलेश सोनगरा ने बताया कि लाइव स्ट्रीमिंग डिवाइस से कैमरा जोड़कर शादी का लाइव प्रसारण होता है। लिंक व पासवर्ड पार्टी काे दिया जाता है। 60% शादी में ऐसे ऑर्डर आ रहे हैं। ऐसा बदलाव पहली बार है। ग्राफिक डिजाइनर राकेश पुरी के मुताबिक, ​​​​इस बार एक ही शादी में दाे-तीन तरह के कार्ड छपवाए जा रहे हैं। उनमें आयोजन भी अलग-अलग लिख रहे हैं। टैग अलग से बन रहे हैं, जिसमें प्रीतिभोज की थाली का भी जिक्र है। केटरिंग का काम करने वाले सोहन सिंह ने बताया कि घराें तक भाेजन पैकेट भेजने की परंपरा काेराेना काल में शुरू हुई है। कैटरिंग के पैकेज के साथ घर-घर खाना पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी जा रही है।

MP के 50 इंजीनियरिंग कॉलेजों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन

भोपाल। कोरोना संक्रमण ने जहां लोगों की जिंदगियों को प्रभावित किया है, वहीं मध्य प्रदेश के कॉलेजों पर भी इसकी भारी मार देखने को मिली है.तकनीकी शिक्षा विभाग की काउंसलिंग का पहला राउंड खत्म हो चुका है. लेकिन कुल 56,537 सीटों में से 10,153 पर ही एडमिशन हो पाए हैं. वहीं 46,384 सीटें खाली अब भी खाली है.तकनीकी शिक्षा विभाग काउंसलिंग का सेकेंड राउंड 2 नवंबर से शुरू करेगा. राजधानी के कॉलेजों की भी हालत खराब मध्य प्रदेश के 151 इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे हैं जिनमें 50 में से एक भी सीट पर एडमिशन नहीं हुआ है. जिनमें भोपाल और इंदौर के कॉलेज भी शामिल हैं. भोपाल के 16, इंदौर के 7 कॉलेजों में की सारी सीटें खाली पड़ी हैं. वहीं ग्वालियर के 4, जबलपुर के 4, उज्जैन के 2 निजी कॉलेजों में भी एडमिशन नहीं हुआ है. ऐसे ही हालात सागर, रायसेन, बड़वानी, दमोह, रीवा, गुना, मंडलेश्वर, मुरैना, दतिया के कॉलेजों के भी हैं. रतलाम, खंडवा और देवास के निजी कॉलेजों की भी सारी सीटें खाली पड़ी हैं. बता दें कि पिछले साल कुल 56,884 सीटों में से 31,824 सीटों पर एडमिशन हुए थे. जबकि इस बार खाली सीटों वाले 50 कॉलेजों में जीरो इयर के हालात बने हुए हैं.

IPL : एक ओवर में 5 SIX लगाकर जिताने वाले तेवतिया के चर्चे

नई दिल्ली। आईपीएल-13 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने लीग का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। पंजाब के 224 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान ने 226 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। जीत के हीरो राहुल तेवतिया (53) रहे। राजस्थान को जीत के लिए 18 बॉल पर 51 रन चाहिए थे। तभी राहुल ने शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच पलट दिया। शुरुआती 19 बॉल पर उन्होंने सिर्फ 8 रन ही बनाए थे और इसके बाद 12 बॉल पर 45 रन जड़ दिए, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। राहुल तेवतिया दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-8 सीही गांव के रहने वाले हैं। तेवतिया के पिता कृष्णपाल तेवतिया एडवोकेट हैं और फरीदाबाद कोर्ट में ही प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को राहुल की 5 छक्कों के बाद उनके घर पर बधाई देने के लिए रिश्तेदारों और जानकारों का तांता लग गया। घर पर 400 से ज्यादा लोग बधाई देने के लिए पहुंचे थे। वहीं इतने ज्यादा लोगाें के फोन आए कि उनका सिर दर्द होने लगा था। उन्हें अपना फोन तक बंद करना पड़ा। दो लोगों ने पहचानी राहुल की प्रतिभा कृष्णपाल ने बताया िक राहुल की प्रतिभा को पहचान कर उसे क्रिकेटर बनाने में दो लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई धर्मवीर के दोस्त मुकेश ने राहुल को गांव में खेलते हुए देखकर उन्हें क्रिकेटर बनाने का सुझाव दिया। जिसके बाद 2001 में राहुल को गुरुकुल लेकर गए। जहां पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विजय यादव ने उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें बॉलिंग के साथ बैटिंग करने का भी सुझाव दिया। विजय यादव की निगरानी में वे ऑलराउंडर के रूप में विकसित हुए। राहुल के जज्बा और सकारात्मक सोच ने उसे ऑलराउंडर बनाया पूर्व विकेटकीपर विजय यादव ने कहा- राहुल को लेकर जब उसके पिता मेरे पास लेकर आए थे, तब वह आठ साल का था। लेग स्पिन गेंदबाजी करता था। मैने नोटिस किया की राहुल के अंदर खेल को लेकर जज्बा और सकारात्मक सोच है। मैने उसे बॉल को मारते हुए देखा। उसके बाद उसे मैचों में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी के लिए भेजा। राहुल ने टीम को जीत दिलाई। मैंने उसे बॉलिंग क साथ बैटिंग पर फोकस करने के लिए कहा। वह हमेशा से ही अच्छी बल्लेबाजी करता है। बेहतर बल्लेबाजी के कारण ही राहुल शॉट फॉर्मेट का बेहतर ऑलराउंडर है। विजय यादव ने कहा- राहुल हरियाणा के अंडर-15, 19 और 22 से खेल चुके थे। लेकिन उसके बावजूद हरियाणा रणजी टीम में उनके लिए जगह बना पाना मुश्किल था। क्योंकि उस समय हरियाणा टीम में तीन लेग स्पिनर जयंत यादव, राहुल चाहर और अमित मिश्रा शामिल थे। तब राहुल और उसके पिता काफी निराश हो गए थे। तब मैने राहुल से कहा था कि तुम्हें बल्लेबाजी ही टीम में जगह दिला सकती है। इसलिए इस पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। राहुल को आईपीएल में भी मौका बतौर ऑलराउंडर के तौर पर ही मिला था। हालांकि शुरुआत में उसे बहुत ज्यादा मौका नहीं मिला। लेकिन बाद में मिले मौके का राहुल ने फायदा उठाया और टीमों का चहेता बनकर उभरा। राहुल का लाइफ 2018 आईपीएल ऑक्सन के बाद बदल गया। दिल्ली डेयरविल्स ने 3 करोड़ में खरीदा। जबकि बेस प्राइज 20 लाख रुपया ही था। राहुल को खरीदने के लिए किंग्स इलेवन और सन राइज हैदराबाद ने भी बोली लगाई थी। 2019 के ऑक्सन में साढ़े तीन करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। राहुल ने पहला आईपीएल भी राजस्थान रॉयल्स से 2014 में खेला था। राजस्थान ने 10 लाख रुपए उन्हें खरीदा था।

बॉलीवुड में #MeToo: अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने लगाए यौन शोषण के आरोप

मुंबई . बॉलीवुड में जारी बहस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने एक तेलुगू न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ये बड़ा खुलासा किया था। अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती सुनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। पायल घोष में ट्विटर पर अपना इंटरव्यू शेयर करते हुए लिखा, ‘उन्होंने काफी बुरी तरह खुद को मुझ पर फोर्स किया और बेहद बुरी तरह से। पीएमओ इंडिया, नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को इस क्रिएटिव इंसान के पीछे छिपा हुआ राक्षस दिखाइए। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान हो सकता है और मेरे सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। प्लीज मदद करें’। जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे अनुराग कश्यपः पायल तेलुगू न्यूज चैनल एबीएम को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ ये घटना 2014 या 2015 में हुई थी मगर उस समय वो डर के चुप रहीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो काम के सिलसिले में अनुराग से मिलने गई थीं जहां फिल्ममेकर अकेले कमरे में ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहे थे। जब पायल ने उन्हें रोकना चाहा और कहा कि वो मेंटली इसके लिए तैयार नहीं है तो अनुराग का कहना था कि उनके साथ काम कर चुकीं सभी एक्ट्रेस महज एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। इसके बावजूद जब एक्ट्रेस ने मना किया तो वो अनुराग ने उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। बाद में दोस्तों के समझाने पर एक्ट्रेस ने इसकी शिकायत नहीं की थी। कौन है पायल घोष ? पायल घोष बांग्ला मूल की एक्ट्रेस हैं और ज्यादातर कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं। बॉलीवुड में पायल ने ऋषि कपूर और परेश रावल अभिनीत 2017 की कॉमेडी फिल्म, पटेल की पंजाबी शादी से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस फिलहाल हिंदी फिल्म कोई जाने ना का हिस्सा हैं। फिल्मों के अलावा पायल स्टार प्लस के पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इस शो में साल 2016 में राधिका का किरदार निभाया था। कंगना भी आई पायल के सपोर्ट में अनुराग कश्यप के साथ बीते दो दिन से ट्विटर पर भिड़ रहीं कंगना रनोट भी पायल के सपोर्ट में उतर आई हैं। उन्होंने पायल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि, हर आवाज मायने रखती है। इसके साथ ही कंगना #MeToo और #ArrestAnuragKashyap हैशटेग भी शेयर किए हैं।

कल से स्कूल खुलेंगे, रेगुलर क्लास नहीं लगेगी, दो घंटे के लिए स्कूल जा पाएंगे छात्र

भोपाल . 9वीं से 12वीं तक के ज्यादातर सरकारी व प्राइवेट स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। लेकिन रेगुलर क्लासेस नहीं लगेंगी। स्कूलाें में सिर्फ दाे घंटे का डाउट क्लीयिरिंग सेशन हाेगा। इसमें छात्र पढ़ाई में आ रही कठिनाइयाें का हल जानने के लिए स्कूल पहुंच सकेंगे। लेकिन इसके लिए भी अभिभावकाें की लिखित सहमति अनिवार्य हाेगी। शिक्षकाें से यह मार्गदर्शन लेने के बाद बच्चे इस सेशन की अवधि के अलावा स्कूल में नहीं रुक सकेंगे। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा स्कूलाें के बारे एसओपी जारी करने के बाद से ही ज्यादातर निजी स्कूल प्रबंधनों ने तैयारी शुरू कर दी थी। प्राइवेट स्कूलाें के संगठन एसोसिएशन ऑफ अन-एडेड प्राइवेट स्कूल्स से जुड़े 33 स्कूलाें ने बच्चाें के अभिभावकाें काे ऑनलाइन फार्म भेजकर उनसे फीडबैक मांगा था कि बच्चाें काे ऐसे सेशन के लिए स्कूल भेजना चाहते हैं या नहीं। एसाे. के उपाध्यक्ष विनीराज माेदी ने बताया कि सिर्फ 55 फीसदी अभिभावकाें ने इसके लिए हामी भरी है। 24 फीसदी पालकाें ने बच्चाें काे भेजने से साफ मना कर दिया। बाकी ने अभी काेई रिस्पांस नहीं दिया। माेदी ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियाें के 18201 पालकाें के फॉर्म अब तक मिल चुके हैं। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि बच्चे अभिभावकों की लिखित सहमति लेकर ही पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों का हल जानने पहुंच सकेंगे। ताे स्कूल भेजने में क्या दिक्कत- साेसायटी फार प्राइवेट स्कूल्स के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ आशीष चटर्जी ने बताया कि 50 फीसदी पालकाें का यह तर्क है कि जब हमारे बच्चे मार्केट, शाॅपिंग माॅल्स जैसे अन्य सार्वजनिक स्थानाें पर जा सकते हैं ताे उन्हें स्कूल भेजने में काेई दिक्कत नहीं है। 50% ही शिक्षक रहेंगे मौजूद – 9वीं से 12 वीं तक के स्कूलों में भी 50 फीसदी शिक्षकों को ही बुलाया जाएगा। ये शिक्षक ही पढ़ाई के दौराना आ रही समस्याओं का निराकरण करेंगे। ये सेशन सुबह 9 से 11 या दोपहर 12 से 2 बजे तक चल सकते हैं।

जल्द आएंगे WhatsApp के ये पांच फीचर्स, अपडेट करते रहें अपना ऐप

नई दिल्ली . अगर आप लगातार मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल अपने जीवन में कर रहे हैं तो आप उसमें आने वाले हर फीचर पर अपनी पैनी नजर बनाए रखते होंगे. व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है. मैसेजिंग ऐप पहले नए फीचर्स की टेस्टिंग बीटा वर्जन में करने के बाद सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराता है. व्हाट्सएप मोबाइल ऐप के अलावा डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी नए अपडेट्स लेकर आ रहा है. आने वाले कुछ दिनों में आपको व्हाट्सएप को ये पांच फीचर्स मिल सकते हैं. कॉलिंग के लिए नया बटन व्हॉट्सऐप वेब’ की ओर से जारी तस्वीरों से पता चलता है कि ऑडियो और वीडियो कॉल के बटन ‘सर्च’ आइकन के बगल में मिलेंगे। यूजर इनका इस्तेमाल फोन मिलाने और उठाने के लिए कर सकेगा। इसके अलावा व्हॉट्सऐप अपने अटैचमेंट आइकन के डिजाइन में भी बदलाव ला रहा है। वह कैमरा और गैलरी आइकन को लाल व बैंगनी रंग को मिलाकर ज्यादा आकर्षक लुक देने की कोशिशों में जुटे है। यही नहीं, ‘सर्च’ और ‘न्यू चैट’ का विकल्प भी अब ब्लैक एंड व्हाइट नजर नहीं आएगा। कंपनी उन्हें रंगीन लुक में ढालने का मन बना चुकी है। नए ऐनिमेटिड स्टिकर पैक WABetaInfo के अनुसार व्हॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा ऐंड्रॉयड वर्ज़न 2.20.200.6 में नया स्टिकर पैक आया है। इस पैक को ऐप में दी गई डिफॉल्ट स्टिकर लिस्ट में ऐड किया जाएगा। नए स्टिकर पैक का नाम Usagyuuun है और Quan Inc नाम की एक कंपनी ने इसे बनाया है। असल में ये एक ऐनिमेटेड स्टिकर पैक है। इससे पहले भी बीटा ऐप में ऐनिमेटेड स्टिकर पैक फीचर देखा गया था। स्टिकर में सफेद रंग के कुछ के कार्टून होंगे जो joy, anxiety, sadness, love, जैसी भावनाओं को जाहिर करेंगे, अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने का एक बेहतर और क्रिएटिव तरीका होगा। फिंगरप्रिंट के जरिए व्हाट्सएप वेब अभी जब आप डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप खोलते हैं तो क्यूआर कोर्ड के जरिए व्हाट्सएप ये सुनिश्चित करता है कि डेस्कटॉप पर भी आप ही मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब ये प्रक्रिया फिंगरप्रिंट के जरिए पूरी की जा सकेगी। हालांकि अभी भी आपके पास वह स्मार्टफोन होना जरूरी है जिसमें व्हाट्सएप चालू हो। जैसे ही ये नया फीचर सभी यूजर्स के लिए आ जाएगा उसके बाद क्यूआर कोड की जरूरत नहीं होगी और फिंगरप्रिंट के जरिए ही व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कैटलॉग शॉटकट WABetaInfo ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि कंपनी बिजनस चैटिंग को आसान करने के लिए एक शॉर्टकट लाने जा रही है। बताया जा रहा है कि ये फीचर अभी डिवेलप किया जा रहा है और इसके बन जाने के बाद कॉल बटन के साइड में एक शॉर्टकट ऐड हो जाएगा। अभी इस फीचर से जुड़ी ज्यादा जानकारी का इंतजार है उसी के बाद पूरी जानकारी सामने आ पाएगी। डूडल ऐसा बताया गया है कि अपने वॉलपेपर को बेहतर करने के लिए कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है इसी क्रम में कंपनी डूडल को अपने वॉलपेपर में जोड़ने की सुविधा लेकर आ रही है।

IPL : चेन्नई ने मुंबई को शिकस्त दी; रायडू ने 71 रन की पारी खेली

चेन्नई . चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने आईपीएल के 13वें सीजन के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। अबु धाबी में खेले गए मैच में टॉस हारकर मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में सीएसके ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए और मैच जीत लिया। चेन्नई ने आईपीएल के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई को दूसरी बार शिकस्त दी है। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें… 163 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने शुरुआती 2 ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे। पारी को अंबाती रायडू (71) और फाफ डु प्लेसिस (58) ने संभाला और तीसरे विकेट के लिए 115 रन की पार्टनरशिप की। इस जीत के साथ सीएसके 2 पॉइंट्स हासिल कर टैली में टॉप पर है। मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिया। सीएसके और मुंबई ने चौथी बार आईपीएल का ओपनिंग मैच खेला है। इसमें दोनों टीमें 2-2 मैच जीती हैं। मुंबई-चेन्नई के बीच आईपीएल का पिछला ओपनिंग मैच 2018 में हुआ था। तब भी चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुंबई ने अब तक सबसे ज्यादा 7 बार ओपनिंग मैच खेला है। धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई को 100 मैच जिताए धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा 105 मैच जीते हैं। इसमें सबसे ज्यादा 100 मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जीते, जबकि 5 मैच राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को जिताए हैं। दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम है, जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए 129 में से 71 मैच जीते हैं। मुंबई के सौरभ ने 42 और डिकॉक ने 33 रन बनाए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। सौरभ तिवारी ने सबसे ज्यादा 42, क्विंटन डिकॉक ने 33, कीरोन पोलार्ड ने 18 और सूर्यकुमार यादव ने 17 रन की पारी खेली। वहीं, सीएसके के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। उन्होंने जेम्स पैटिंसन (11), कीरोन पोलार्ड (18) और क्रुणाल पंड्या (3) को आउट किया। वहीं, सीएसके के रविंद्र जडेजा और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए। जडेजा ने सौरभ तिवारी (42) और फिर हार्दिक पंड्या (17) को आउट किया। फाफ डु प्लेसिस ने दोनों खिलाड़ियों के बाउंड्री पर शानदार कैच लिए। वहीं, दीपक ने सूर्यकुमार यादव (17) और ट्रेंट बोल्ट (0) को पवेलियन भेजा। टूर्नामेंट की शुरुआत के इंट्रेस्टिंग फैक्ट्सडु प्लेसिस की पारी टर्निंग पॉइंट रही शुरुआती दो ओवरों में दो विकेट गंवाने के बाद फाफ डु प्लेसिस ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को संभाला। फाफ ने अंबाती रायडू के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़े। फाफ ने एक छोर को संभाले रखा और अंत तक नॉटआउट रहे। मैन ऑफ द मैच: अंबाती रायडू गेमचेंजर ऑफ द मैच: फाफ डू प्लेसिस सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच: क्विंटन डिकॉक लेट्स क्रैक ए सिक्स: अंबाती रायडू पावर प्लेयर ऑफ द मैच: क्विंटन डिकॉक दोनों टीमों के बीच चौथी बार ओपनिंग मैच हुआ

रानी चटर्जी की मस्तराम वेब सीरीज 2 में फिर होगा सेक्स, हॉटनेस का तड़का

मस्तराम वेब सीरीज का सीजन 2 पहले से ज्यादा सेक्सी तड़का लेकर एक बार फिर आपके फोन और लैपटॉप में एमएक्स प्लेयर के जरिए वापस आ रहा है. इसमें अंशुमन झा के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक बार फिर अपनी हॉटनेस का जलवा दिखाएंगी. पिछले काफी दिनों से फैन्स मस्तराम 2 का इंतजार कर रहे हैं जो अब शायद जल्द खत्म होने जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, एडल्ट वेबसीरीज मस्तराम की जल्द शूटिंग शुरू होने जा रही है. शूटिंग पूरी होने के बाद जल्द से जल्द नए एपिसोड रिलीज कर दिए जाने की उम्मीद. बताया जा रहा है कि इस बार मस्तराम में और ज्यादा कामुकता दिखाने की कोशिश की गई. रानी चटर्जी पहले से ज्यादा हॉट किरदार में नजर आएंगी. मस्तराम के पहले सीजन में 10 एपिसोड रिलीज किए गए थे. इस सीरीज में अंशुमान झा लीड रोल में हैं. अंशुमन झा के अलावा भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी, जगत रावत, केनिशा अवस्थी, तारा अलीशा बेर, गरिमा जैन, ईशा छाबड़ा और आकाश दभाड़े भी अहम भूमिका में हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा आज 10 लाख के पार

महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा आज 10 लाख के पार हो जाएगा, दुनिया में 4 देश हैं जहां अब तक इतने संक्रमित मिले; देश में अब तक 45 लाख केस से अधिक  है | महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा  होने लगी  है। आज शाम तक यहां संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख  पार हो गया । अभी तक भारत समेत दुनिया के चार देश ही हैं जहां 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें अमेरिका, ब्राजील और रूस शामिल है। राज्य में अब तक 41 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है और इनमें 20% लोग संक्रमित मिले। यहां हर 10 लाख की आबादी में 32 हजार  लोगों की जांच हो रही है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होंगे. महाराष्ट्र में कुल 288 सीटों पर चुनाव होगा. इनमें से 150 सीटें भाजपा और 124 सीटें शिवसेना के हिस्से में आई हैं. जबकि 14 सीटें दूसरे दलों के पास हैं. वहीं यूपीए गठबंधन में कांग्रेस और एनसीपी दोनों 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं अन्य छोटे दलों के खाते में 38 सीटें आई हैं.

अनुच्‍छेद 370 को लेकर मनमोहन सिंह के बयान पर घिरी कांग्रेस

नई दिल्‍ली:  जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के मसले पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के ताजा बयान पर कांग्रेस घिर गई है. बीजेपी ने मनमोहन सिंह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. दरअसल, गुरुवार को मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान 370 पर कांग्रेस (Congress) का आधिकारिक स्टैंड पूछे जाने पर मनमोहन सिंह ने कहा था, “जब आर्टिकल 370 पर बात हुई, जब यह बिल पार्लियामेंट में आया तो कांग्रेस ने इसके हक में वोट दिया, विरोध नहीं किया. विरोध सिर्फ बिल लाने के तौर-तरीकों पर था.” अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर संसद में कांग्रेस की तरफ से तीखी बहस करने वाले वरिष्ठ नेता और आनंदपुर साहिब सांसद मनीष तिवारी (Manish Tiwari) पूर्व में कांग्रेस का इस मुद्दे पर आधिकारिक स्टैंड स्पष्ट कर चुके हैं. उन्होंने बीते सात अगस्त को एक टीवी चैनल से बताया था कि कांग्रेस ने दोनों सदनों में अनुच्छेद 370 हटाने के संकल्प और जम्मू-कश्मीर को दो केन्द्रशासित प्रदेशों में बंटवारे के बिल के खिलाफ वोट दिया था.

BPCL समेत इन 5 बड़ी कंपनियों को बेचने की तैयारी में सरकार!

नई दिल्ली. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Government of India) देश की 5 बड़ी कंपनियों में हिस्सा बेचने जा रही है. इसको लेकर केंद्र सरकार के विनिवेश विभाग (Disinvestment of India) ने 12 विज्ञापन जारी किए गए है. इन विज्ञापन के जरिए एसेट वैल्यूवर, लीगर एडवाइजर की नियुक्ति और हिस्सा बेचने की बोलियां मंगाई गई है. हालांकि, सरकार ने इसमें कंपनियों के नाम जिक्र नहीं किया है. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोलियम ईंधन का खुदरा कारोबार करने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी भारतीय पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) को निजी हाथों में देने के प्रस्ताव की चर्चा काफी जोरों से चल रही है. इन कंपनियों में सरकार बेच सकती है अपनी पूरी हिस्सेदारी-अगर इन विज्ञापनों से मिलने वाले संकेतों को समझें तो साफ है कि सरकार पेट्रोलियम मंत्रालय की BPCL (Bharat Petroleum Corporation Limited) में हिस्सा बेचना चाहती है. BPCL में सरकार की हिस्सेदारी 53.29 फीसदी है.

अमित शाह बने बीजेपी के बड़े नेता

बीजेपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब अमित शाह निर्विवाद रूप से स्वयं को जननेता के रूप में भी स्थापित कर चुके हैं. यह बात महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में अमित शाह की रैलियों से साबित होती है. गृहमंत्री के रूप में अनुच्छेद 370 समाप्त करने के फैसले का श्रेय उन्हीं को जाता है. यही कारण है कि इन दोनों राज्यों में जनता के बीच अमित शाह बेहद लोकप्रिय नेता के तौर पर उभर कर सामने आए हैं।. जनसभाओं में शाह को ‘हिंदुस्तान का शेर’ बताया जा रहा है.   महाराष्ट्र और हरियाणा में केंद्रीय नेताओं में पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा उन्हीं की मांग है. रैलियों की संख्या के हिसाब से देखें तो मोदी और शाह ने दोनों राज्यों को छान मारा है. वे कोने-कोने तक गए हैं और इन राज्यों में सत्ता की वापसी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. यह बतौर गृहमंत्री उनके छोटे से कार्यकाल में किए गए बड़े फैसलों का असर है कि शाह बीजेपी के स्टार कैंपेनर के तौर पर उभर कर सामने आए हैं. अभी तक वे बतौर बीजेपी अध्यक्ष इन राज्यों में चुनाव प्रचार करते आए थे. लेकिन मई में गृहमंत्री का काम संभालने के बाद उनके राजनीतिक व्यक्तित्व का एक नया रूप सामने आया है. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और धारा 35 ए को समाप्त करना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाना, राज्य के राजनेताओं को बंद करना तथा जनता पर लगाई गई पाबंदियों के चलते वे लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. इन दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी अनुच्छेद 370 के खात्मे को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बना रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live