LATEST NEWS

जिला पंजीयक कौशले को सीएम यादव ने सम्मानित किया

District Registrar Kaushale was honored by CM Yadav हरिप्रसाद गोहेआमला । गुरुवार को मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने ई रजिस्ट्री के सम्पदा 2.0 संस्करण का भोपाल मे उद्धाटन किया ! गुरुवार से इस नए संस्करण के माध्यम से लोग घर बैठे ई स्टाम्प खुद के लिए एप के जरिए जनरेट कर सकते है l जबकि कई मामलो मे पक्षकारों को रजिस्ट्रार दफ़्तर जाने की जरुरत से भी छुटकारा मिलेगा ! प्रदेश के हरदा जिले के सम्पदा 2.0 का सफल संचालन बैतूल जिला पंजीयक दिनेश कौशले ने किया ! इसके लिए मुख्यमंत्री श्री यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ! मुलताई उप पंजीयक कार्यालय के सेवप्रदाताओं ने जिला पंजीयक श्री कौशले को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखकर प्रशिक्षण के बाद बधाईया दीं !

श्री महाकाल सेवा समिति छावल द्वारा माँ रेणुका धाम मे किया विशाल भंडारे का आयोजन ।

Shri Mahakal Seva Samiti Chhawal organized a huge bhandara at Maa Renuka Dham. हरिप्रसाद गोहेआमला। श्री महाकाल सेवा समिति छावल द्वारा प्रति वर्षआनुसार इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर छावल स्थित माँ रेणुका धाम मे भंडारे का आयोजन किया गया । गौरतलब हो कीआमला समेत क्षेत्र के लोगो की आस्था एवं श्रृद्धा के केंद्र छावल स्थिति माँ रेणुका धाम मे हर वर्ष नवरात्र के पावन पर्व पर दूर-दूर से हजारों की संख्या मे माता के भक्त माँ रेणुका के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने आते है । Read More : https://saharasamachaar.com/25-feet-ravana-will-be-burnt-in-bodkhi-with-colorful-fireworks/ शारदीय नवरात्र में मां रेणुका के दर्शन का विशेष महत्व है जन आस्था है की माता क्षेत्र वासियों की किसी भी आपदा से रक्षा करती है और द्वार पर आए भक्तों की सभी मनोकामना पुरी करती है। शारदीय नवरात्र के दौरान मां रेणुका की विषेश भव्य आरती होती है। इस दौरान नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनो एवं समितियो के द्वारा भंडारा प्रसादी वितरण किया जाता है नवरात्र के अंतिम दिवस, नवमी तिथि पर श्री महाकाल सेवा समिति के युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा मां रेणुका के भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है की समिति के द्वारा विगत तीन वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है । इस दौरान श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्य सरपंच राजू कापसे , धर्मेन्द्र गोचरे, अजय पुंडे ,हेमंत देशमुख, राजा ढाबाके, भीम ढबाके, राजेश रावत धनाराज ढबाके समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

महिला अत्याचारों को दर्शाते झांकी का किया निर्माण।

Created a tableau depicting atrocities against women. मित्रमंडल दुर्गाउत्सव आमला की प्रेरक झांकी बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र । हरिप्रसाद गोहेआमला । प्रेरणादायक झांकी निर्माण के लिए जिले में प्रसिद्ध मित्रमंडल दुर्गाउत्सव समिति कसारी मोहल्ला आमला द्वारा प्रति वर्ष नवरात्र के पावन पर्व पर आकर्षक झांकी का निर्माण करता है। इनकी बनाई झांकी में हमेशा से ही प्रेरक संदेश होता है।कभी आमला के विकास को आधार मानकर तो कभी शिक्षा को बढ़ावा देना,बेटी बचाओ का संदेश देना आदि के माध्यम से झांकी का निर्माण किया जाता रहा है। इस झांकी को देखने जिले भर से लोग पहुंचते है। आज इस महत्वपूर्ण झांकी का शुभारंभ प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल आमला, एवं टी आई आमला के हस्ते फीता काटकर हुआ इस अवसर पर संजय साहू अध्यक्ष व्यापारी संघ आमला उपस्थित थे।साथ ही अन्य अतिथियों में कंचन कटियार,जितेंद्र शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, मनोज विश्वकर्मा सचिव लायंस क्लब आमला सहित भोजराज सिंह चौहान,नितिन जैन टेंट एसोशियेसन आमला,सीतेश सोनी सहित समिति के अन्य लोग उपस्थित थे। समिति के देवेंद्र बंटी सागरे एवं पल्लव परसाई ने बताया की प्रतिवर्ष सम सामयिक विषयों में झांकी बनाई जाती है इस वर्ष भी महिला अत्याचार को दर्शाते हुए झांकी बनाई गई है।इस वर्ष की झांकी में देश में बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार आदि घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता को प्रदर्शित करते हुए चित्रण किया गया है।बालिकाओं पर हो रहे अपराधो को दर्शाते हुए झांकी बनाई है।इस ध्यान आकर्षण की झांकी को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। वही साथ ही दुर्गा माता जी की मनोहारी प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है । दुर्गा माता जी की अलौकिक झांकी सभी को प्रभावित कर रही है।उल्लेखनीय है की मित्रमंडल दुर्गा उत्सव समिति कसारी मोहल्ला समिति बहुत पुराना दुर्गा उत्सव मंडल है लगभग 4 दशक पहले से यह आयोजन सतत रूप से चला आ रहा है।ओर आज भी इसकी भव्यता और दिव्यता बरकरार है ।

रंगीन आतिशबाजी के साथ बोडखी में होंगा 25 फिट रावण का दहन ।

25 feet Ravana will be burnt in Bodkhi with colorful fireworks. हरिप्रसाद गोहेआमला । आमला नगर के उपनगरीय बोड़खी क्षेत्र में दुर्गा उत्सव की धूम है वहीं विजयदशमी को लेकर भी यहां तैयारिया जोरो पर चल रही है। मिली जानकारी अनुसार इस वर्ष बोडखी राम राज्य उत्सव समिति के तत्वावधान में विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा इस बार राम लक्ष्मण सीता की भव्य झांकी निकली जायगी साथ ही 25 फिट ऊँचाई वाले दशानंद का दहन रंगीन आतिशबाजी के साथ किया जाएगा । आयोजन के लिए बोडखी बाजार में विशेष साज सजा रोशनी व्यवस्था की गई है। साथ ही राम लक्ष्मण सीता वानर सेना की भी झांकी निकाली जाएगी इस विषय में जानकारी देते हुए राम राज्य उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रमोद हरोड़े ने बताया कि राम राज्य उत्सव समिति के द्वारा दशहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक योगेश पन्डग्रे, शैलेंद्र बडोनिया एसडीएम आमला तहसीलदार पूनम साहू,थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना,नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे,नपाउपाध्यक्ष किशोर माथनकर, प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे, उन्होंने बताया कि,राम राज्य उत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष दशहरा कार्यक्रम मनाया जा रहा है जिसमें राम लक्ष्मण सीता की भव्य झांकी दुर्गा पंडाल से दशहरा मैदान तक निकली जाएगी जहा राम रावण का युद्ध होगा राम के द्वारा रावण के वद करने के बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इस वर्ष दशहरा मैदान में बहारी लोगो का प्रेवश निषेध होगा दशहरा मैदान में व्यापारीगण,वरिष्ठ नागरिकों के एव समिति के लोगो के लिए एक केम्पस बनाया जा रहा है उस केम्पस में ही सभी व्यवस्था की जायगी। प्रमोद हरोड़े ने बताया कि दशहरा कार्यक्रम शाम 6.30 से प्रारंभ किया जाएगा जो कि शाम 8 बजे तक होगा समिति ने सभी भक्तों से दशहरा कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है ।

बनर्जी साहब ने हमेशा ही माइनिंग सुपरवाइजरों ऐसोसिएशन के हित में किया कार्य किया: वेकोलि क्षेत्रीय इनमोसा संगठन पाथाखेड़ा

Banerjee Saheb always worked in the interest of the Mining Supervisors Association: Vekoli Regional Inmosa Organization Pathakheda हरिप्रसाद गोहेआमला/पाथाखेड़ा । वेस्टर्न कोल फील्ड के इनमोसा भवन में 8 अक्टूबर बुधवार इनमोसा ऐसोसिएशन की 68 वी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई । इस दौरान संगठन के रचयिता स्वर्गीय जे. के .बनर्जी साहब द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान इनमोसा ऐसोसिएशन विकास एवं सुपरवाइजर स्टॉफ के हित में किए गए कार्यों का सार्वजनिक मंच से उल्लेख कर सभी ने उन्हें याद किया। इस दौरान सभी ने कहा बनर्जी साहब ने सदैव कोल माइनिंग सुपरवाइजरों के हित में अंतिम सांस तक काम किया उनके उल्लेखनीय कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता । ये रहे उनके प्रयास चार्ज एलाउंस, केडर स्कीम 1991से1993 मे संसोधन- अन्यइनमोसा के रचयिता स्व .जे .के. बनर्जी साहब युवा माइनिंग सुपरवाइजर के पद पर कोल नगरी में पदस्थ हुए सन् 1952 में माइन एक्ट आया जे.के . बनर्जी साहब ने 07 अक्टूबर तक माइनिंग सुपरवाइजरों से हित के मुद्दों पर पांचों श्रमिक संगठनों से चर्चा की लेकिन उनकी कार्यप्रणाली से माइनिंग सुपरवाइजरों के हित के लिए कोई संतुष्ट जनक जबाब नहीं मिला आप लोग 5% माइनिंग सुपरवाइजर है 95% अन्य कामगार है जे .के .बनर्जी साहब ने तुरंत उनके नेतृत्व में जो कमेटी बनाई थी बनर्जी साहब कमेटी के प्रमुख थे उन्होंने दिनांक 08/ अक्टूबर को ( कलकत्ता) रजिस्टार आफिस जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जिसका नंबर 3887 है ऐसोसिएशन का नाम (इनमोसा)- इंडिया नेशनल माइन आफिसियल & सुपरवाइजरी स्टाफ ऐसोसिएशन – है उसके बाद निरन्तर ही अंतिम सांस तक माइनिंग सुपरवाइजरों के लिए उनके हित में कार्य किया आजीवन केवल (इनमोसा) के सदस्य रहे उनकी याद में 68 वा स्थापना दिवस (वेकोलि के इनमोसा भवन) में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य -अतिथि ( एल .के . महापात्रा (क्षेत्रीय जनरल मैनेजर पाथाखेड़ा )- जे .के. गुप्ता क्षेत्रीय जी .एम.-आपरेशन- संचालन पाथाखेड़ा – क्षेत्र) शैलेन्द्र शेंडे -(कार्मिक – प्रबंधक – पाथाखेड़ा – क्षेत्र) किशोर वरर्दे (नगर अध्यक्ष – सारणी) माननीया- कविता पटैया वार्ड – पार्षद ,शेर सिंह परमार (संरक्षक – वेकोलि इनमोसा) लक्ष्मी कांत राठौर (डिविजनल अध्यक्ष वेकोलि इनमोसा) गोकुल प्रसाद गोहे ( -उप-महासचिव वेकोलि इनमोसा) श्री शाहिद अख्तर ( कोषाध्यक्ष- वेकोलि ) -ललित राठौर – क्षेत्रीय अध्यक्ष इनमोसा रमेश अमरूते (महामंत्री इनमोसा) अनिल चौरसिया (कोषाध्यक्ष) विषेश योगदान – सभी खानों के अध्यक्ष/सचिव/ उमेश चौकीकर, शाबीर अलि,चंचल, नियाज़, पटैया, रज्जू गोहे,उदय प्रताप पाथाखेड़ा – क्षेत्र के इनमोसा सदस्यों कि महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है साथ ही पेंच क्षेत्र, कन्हान क्षेत्र के पदाधिकारियों ने अहम् योगदान दिया ।

मौन तोड़ें: पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता ।

डॉ. संदीप गोहे, मनोवैज्ञानिक, SIF बैतूल Break the silence: The need to address men’s mental health. हरिप्रसाद गोहेआमला/बैतूल। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर) एक ऐसा दिन है जो हमें The need to address men’s पर गहराई से सोचने और उन मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करता है जो अक्सर नज़रअंदाज़ किए जाते हैं। इनमें से एक प्रमुख मुद्दा है पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य। मानसिक स्वास्थ्य पर बढ़ती जागरूकता के बावजूद, पुरुषों को The need to address men’s सेवाओं तक पहुंचने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। समाज द्वारा लगाए गए कठोर मानदंडों के कारण पुरुष अपनी मानसिक स्थिति पर बात करने में संकोच करते हैं, जिससे वे चुपचाप अंदर ही अंदर टूटते रहते हैं। SIF बैतूल जैसी संस्थाओं में काम करते हुए, हम इस चुनौती का सामना कर रहे पुरुषों के लिए समर्थन प्रदान कर रहे हैं। हमारे काम ने हमें यह दिखाया है कि पुरुषों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा करना गंभीर परिणाम दे सकता है। बहुत सारे पुरुष अवसाद, चिंता और यहां तक कि आत्मघाती विचारों से जूझते हैं, लेकिन मदद मांगने से बचते हैं क्योंकि उन्हें कमजोर दिखने का डर होता है। यह सामाजिक दबाव उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर कर देता है। Read More : https://saharasamachaar.com/jan-seva-kalyan-samiti-awarded/ झूठे आरोपों का मानसिक प्रभाव हमारे काम में एक प्रमुख फोकस रहा है — पुरुषों पर झूठे आरोपों का मानसिक प्रभाव। विभिन्न कानूनी और सामाजिक मामलों में झूठे आरोप पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव डालते हैं। जब पुरुषों पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं, तो वे न केवल कानूनी समस्याओं से जूझते हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक तनाव से भी गुजरते हैं। इस तनाव के परिणामस्वरूप गंभीर अवसाद, चिंता और पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे पुरुष, जो झूठे आरोपों का सामना करते हैं, अपनी आत्म-सम्मान, सामाजिक प्रतिष्ठा, और पारिवारिक संबंधों को भी खो देते हैं। उन पर समाज का दबाव और कलंक उन्हें अलग-थलग कर देता है, जिससे वे और भी गहरे अवसाद में डूब जाते हैं। हमारे अनुभव में, इन पुरुषों को बिना उचित मानसिक समर्थन के छोड़ देना, उनकी मानसिक स्थिति को और भी खराब कर देता है। हमारे प्रयास और समाधान SIF बैतूल में, हम उन पुरुषों के लिए मुफ्त मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श प्रदान करते हैं, जो झूठे आरोपों, व्यक्तिगत समस्याओं, या अन्य मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारी टीम उन पुरुषों को भावनात्मक समर्थन प्रदान करती है, जो सिस्टम द्वारा उपेक्षित महसूस करते हैं। इसके अलावा, हमारा ऑल इंडिया हेल्पलाइन (8882498498) पूरे देश में पुरुषों की सहायता के लिए उपलब्ध है, ताकि वे अपनी समस्याओं को खुलकर साझा कर सकें और समय पर मदद प्राप्त कर सकें। हम न केवल व्यक्तिगत समर्थन प्रदान करते हैं, बल्कि पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सामाजिक जागरूकता फैलाने और कानूनी सुधारों के लिए भी आवाज उठाते हैं। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हमारे कानूनों का दुरुपयोग न हो और झूठे आरोपों के कारण मानसिक पीड़ा झेल रहे पुरुषों के लिए न्याय और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता हो। हमारा उद्देश्य एक ऐसी व्यवस्था बनाना है जहाँ पुरुष अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात कर सकें और उन्हें समाज द्वारा सहारा मिले। पुरुषों की मानसिक स्थिति पर धारणाएं बदलने की जरूरत समाज में यह धारणा आम है कि पुरुष हमेशा मजबूत होते हैं और उन्हें भावनात्मक समस्याएं नहीं होतीं। लेकिन यह सोच वास्तविकता से बहुत दूर है। पुरुष भी मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करते हैं, और उन्हें भी उसी तरह के समर्थन और देखभाल की आवश्यकता होती है, जो महिलाओं या अन्य समूहों को मिलती है। हमें इस बात को स्वीकार करना होगा कि मदद माँगने में कोई कमजोरी नहीं है। यह समय है कि हम पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी दृष्टिकोण को बदलें और इसे सामान्य बनाने के लिए काम करें। आगे की राह विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस इस बात की याद दिलाता है कि मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वजनिक मुद्दा है, जिसे सभी के लिए प्राथमिकता दी जानी चाहिए—चाहे वह पुरुष हो, महिला हो या कोई और। हम समाज से अपील करते हैं कि वे पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सहानुभूति दिखाएँ और उन्हें समर्थन देने के लिए हाथ बढ़ाएँ। SIF बैतूल में, हम उन पुरुषों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं जो मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि कोई भी पुरुष मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से पीड़ित न रहे, और उन्हें समाज और समुदाय का पूरा सहयोग मिले।

सेवा शिखर सम्मान से नवाजी गई जन सेवा कल्याण समिति ।

समाज सेवा के लिए मिला सम्मान पत्र । Jan Seva Kalyan Samiti awarded with Seva Shikhar Samman. हरिप्रसाद गोहेआमला। समाजसेवी संस्था जनसेवा कल्याण समिति को बैतूल में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। प्रत्याशा फाउंडेशन, बैतूल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सेवा शिखर सम्मान जनसेवा कल्याण समिति को प्रदान किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, स्कूली शिक्षा एवं परिवहन मंत्री,मप्र राव उदयप्रताप सिंह, बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल एवं आमला विधायक योगेश पंडाग्रे की उपस्थिति में Jan Seva Kalyan Samiti को ये प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि लगभग एक दशक से ज्यादा समय से जनसेवा कल्याण समिति आमला में परोपकार व सेवाकार्य का पर्याय बनी हुई है। Read More : https://saharasamachaar.com/hasalpur-tap-water-scheme-fell-prey-to-corruption/ जनसेवा,पशुसेवा के साथ पर्यावरण के प्रति किये गए समिति के प्रयास अतुलनीय रहे है, अंजान घायलों के उपचार में साथ रहना हो या लावारिस शवो का अंतिम संस्कार करवाना हो या फिर मूक पशुओं का इलाज करवाना,जनसेवा कल्याण समिति की भूमिका हमेशा उल्लेखनीय रही है। वहीं अगर रक्तक्रान्ति की बात करें तो Jan Seva Kalyan Samiti का कोई सानी ही नही, पिछले एक दशक में रक्तदान के प्रति जागरूक करने का जो कार्य समिति ने किया है उसका लोहा आमला ही नही अपितु पूरे प्रदेश में माना जा रहा है, समिति के प्रयासों से ही आमला को रक्त राजधानी कहा जाने लगा। जनसेवा कल्याण समिति के सागर चौहान व राहुल धेण्डे ने बताया कि एक सेवाभावी समिति के रूप में हमने कभी सम्मान या पुरुस्कार के लिए कार्य नही किया,सिर्फ परोपकार की भावना हमारे लिए महत्वपूर्ण रही है,पर इस तरह हमारी सेवा को सम्मान मिलता है तो मन मे बहुत खुशी होती है,एवं इस तरह के सम्मान हमे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते है। समिति के अमित यादव ने कहा कि ये सम्मान सिर्फ जनसेवा कल्याण समिति का ही नही बल्कि पूरे आमला का है,जहां शहरवासियों ने समिति का सदा ही साथ दिया, और आगे भी हम विश्वास दिलाते है कि जनसेवा, पशुसेवा,पर्यावरण एवं रक्तदान के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहेंगे।

28 वर्षों विराजित हो रही जगत जननी मां जगदंबा ।

Mother Jagadamba, the mother of the world, has been ruling for 28 years. हरिप्रसाद गोहेआमला। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मातृ शक्तियों के द्वारा 28 वर्षो से लगातार जगत जननी माँ जगदम्बा मूर्ति की स्थापना कर पूजा अर्चना की जाती है। पुरानी बोडखी टंडन केम्प गेट नंबर 1 पर विराजमान मां दुर्गा उत्सव का लगातार यह 28 वर्ष है पहली बार जब माता रानी की पूजा भव्य स्तर पर करने का युवाओं ने बैठक मे निर्णय लिया था उस समय सभी वार्ड वासियों का सहयोग मिला था । जीस कारण गेट नंबर 1 की मां दुर्गा पूजा प्रसिद्ध है । वार्ड वासी मिलजुल कर नवरात्रि पर मां की आराधना बड़े ही उत्सव के साथ मनाते हैं समिति के मुकेश बेले का कहना है कि पूरे शहर वाले इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं त्योहार आते ही मां दुर्गा की भक्ति में डूब जाते हैं इस दौरान समिति द्वारा विशेष साज सज्जा से माता रानी का पंडाल सजाया जाता है शाम के समय महिलाएं बालिकाए गरबा खेलती है नौ दिनों तक जस का कार्यक्रम बड़ा उत्साह से मनाया जाता हैछिंदवाड़ा जिला के परासिया के कलाकार माता की मूर्ति बनाते है ।आज भी माता की मूर्ति सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार मुंबई आर्ट परासिया में बनवाई जाती है और सड़क के रास्ते आमला लाया जाता है जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है ।

अशासकीय शाला संगठन के द्वारा शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह एवं केंद्रीय मंत्री डी.डी उइके का किया भव्य स्वागत |

Education Minister Shri Rao Uday Pratap Singh and Union Minister D.D. Uike were given a grand welcome by the non-government school organization. हरिप्रसाद गोहेआमला । शिक्षा विदो का सम्मान समारोह प्रत्याशा फाउंडेशन बैतूल द्वारा शिक्षा रत्न सम्मान एवं शिखर सम्मान में पधारे शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह एवं सभी शिक्षा विदो का अशासकीय विद्यालय संगठन द्वारा किया गया । सम्मान अशासकी विद्यालय संगठन की ओर से संगठन के पदाधिकारी दीप मालवीय, विजय सोलंकी, अखिलेश यादव ,रंजीत सिंह राठौड़ संजय दरवाई मिनाक्षी शुक्ला,दीपक झारिया,दीपक नीमगड़े सुरेंद्र राठौड़ अभिषेक खंडेलवाल रूपेश वागद्रे राजेश बघेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री महोदय को स्कूलों में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया,जिसमे स्कूल की मान्यता के समय रजिस्ट्री कृत किराया नामा को खत्म कर नोटरी किरायनामा पर मान्यता बहाल की जाए, आरटीई की राशि सत्र के समाप्त होते ही स्कूल संचालकों को दी जाए, धारा 27 एवम 28 को प्रकिया पूर्ण तह ऑनलाइन हो जिसके लिए भोपाल कार्यालय जाकर परेशानी का सामना न करना पड़े। मान्यता के दौरान जो शुक्ल शासन के द्वारा ली जा रही है उसे कम किया जाए जिससे पालकों को अधिक फीस वहन न करना पड़े। मंत्री महोदय द्वारा बताई गई समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया की हम जल्द ही आप के द्वारा बताई गए विषयों पर काम करेगे ।

राज्यस्तरीय रोल बॉल स्केटिंग में आमला का प्रतिनिधित्व करेंगी रिदम सोनी ।

हरिप्रसाद गोहेआमला । लाईफ करियर सीबीएसई स्कूल, आमला की छात्रा रिदम सोनी का संभाग स्तरीय रोल बॉल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ, नर्मदा पुरम संभाग के प्रतिनिधि के रूप में राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नीरज सोनी एवं युनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि सोनी की पुत्री रिदम सोनी, स्केटिंग और रोल बॉल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी है ।रोल बॉल और स्केटिंग के कोच अनुग्रह प्रसाद ने बताया कि रोल बॉल एक ऐसा खेल है. जिसमें हैंड बॉल, बास्केट बॉल और स्केटिंग तीनों का मिश्रण देखने को मिलता है । इस खेल में हैंड बॉल की तरह एक-दूसरे को बॉल पास कराते हुए गोल पोस्ट में गोल दागने होते हैं। बास्केट बॉल की तरह गेंद को कोर्ट पर बाउंस कराते हुए ले जाया जाता है और ये सब पैरों में रोलर स्केट्स पहन कर किया जाता है। मैच दो टीमों के बीच होता है।

भ्रष्टाचार की भेट चढ़ी हसलपुर नल जल योजना ।

Hasalpur Tap Water Scheme fell prey to corruption. हरिप्रसाद गोहेआमला । हर घर नल से जल पहुंचाने वाली नल जल योजना पर प्रदेश सरकार ने पहल कर प्रदेश भर में योजनान्तर्गत कार्य प्रारंभ कर लोगों को लाभान्वित करने कार्य किया है । सरकार की मंशा भी है की प्रदेश भर के हर गांव के अंतिम छोर तक लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले । सरकार द्वारा प्रगतिरत नलजल योजना विस्तार का जिलेवार फिडबेग भी लिया जा रहा है। बावजूद अधिकांश जिलों में जिम्मेदार नल जल योजना कार्य में भ्रष्टाचार कर योजना को पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं कहीं निर्माण कार्य अधूरा तो कार्य पूर्ण होने के साल भर बाद भी संबंधित ग्राम पंचायत को हैंड ओवर कार्य नहीं किया गया। इसके पूर्व ही ग्रामीणों की ओर से निर्माण कार्य में बरती गई अनिम्मित्ता, लगाई गई घटिया क्वालिटी की सामाग्री एवं पाईप लाईन लीकेज से हो रही परेशानी की शिकायत संबंधित ग्राम पंचायत सहित पीएचई विभाग के आला अधिकारियों को करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है और लोगों को पेय जल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में कैसे सफल होंगी सरकार की यह महत्वपूर्ण नल जल योजना यह एक गंभीर एवं विचारणीय प्रश्न का विषय है। क्या होंगी निर्माण कार्यों की जांच, क्या कसेंगा जिम्मेदारों पर शिकंजा या हु ही बदस्तूर योजना में जारी रहेगा भ्रटाचार जिस पर ग्रामीणों को कार्यवाही का रहेंगा इंतजार ? बैतूल जिले की आमला जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हसलपुर पुर में पीएचई विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से हसलपुर ग्राम जिराढाना सहित लक्ष्मण नगर क्षेत्र में नल जल योजना अंतर्गत पेयजल पाईप लाईन विस्तार कार्य किया गया। निर्माण कार्य कछुआ चाल से पूर्ण हुआ कार्य की गुणवत्ता एवं सामग्री भी घटिया क्वालिटी की ठेकेदार द्वारा लगाई गई बावजूद आज दिनांक तक पूर्ण निर्माण कार्य ग्राम पंचायत हसलपुर को हैंड ओवर नहीं किया जाना विभागीय अधिकारियों की लापरवाही एवं ठेकेदार से साठ गाठ कर भ्रष्टाचार कर योजना को पलीता लगाने की ओर इशारा करता प्रतीत हो रहा है । ग्राम पंचायत हसलपुर के लक्ष्मण नगर इलाके के रहवासी पूर्व सरपंच पति रज्जन यादव, खन्ना सोनपुरे, अशोक मुदाफरे, रूपेश राजोनिया, अशोक राजोनिया श्याम यादव, राम यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया हमारे ग्राम में नल जल योजना कार्य टेकेदार द्वारा बीते एक वर्ष पूर्व पूर्ण कर पानी की सप्लाई भी शुरू कर दी लेकिन शुरुआती दौर से ही बिछाई गई पाईप लाईन, बाल चेंबर से पानी का रिसाव हो रहा था जो अब बड़ा रूप लेकर पानी की बरबादी कर रहा है, लिकेज के पानी से पूरे वार्ड में कीचड़ गंदगी व्याप्त है जिससे जहरीले जीव जंतु एवं मच्छरों का आतंक बाढ़ गया हैं । जिसका मुख्य कारण ठेकेदार द्वारा नल जल योजना का कार्य घटिया स्तर का किया जाना है । जिस कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहोंच पा रहा है । जिस बात की शिकायत ग्राम सरपंच सहित विभागिय अधिकारियों करने के बाद भी इस और ध्यान नही दिया जा रहा हे। पूर्व सरपंच पति रज्जन यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लीकेज पाईप लाईन का समक्ष खड़े होकर पीएचई जवाबदेह अधिकारी एवं उनकी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जता ठेकेदार द्वारा उनके ग्राम में नल जल योजना अंतर्गत जो कार्य किया गया वह कार्य पूर्ण रूप से घटिया एवं गुणवत्ता विहीन सामाग्री से कर भ्रष्टाचार किया है ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जॉच कर पूर्ण कार्य ग्राम पंचायत के हेड ओवर करने मांग की है। इन्होंने क्या कहा मेरे पास लक्ष्मण नगर के रहवासी आए थे उनके समक्ष पी एच ई अधिकारी से मेरे द्वारा चर्चा की गई उन्होंने जल्द सुधार करने भरोसा जताया है। उनसे पंचायत के हेड ओवर करने भी चर्चा की जायेंगी ।संजीत श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला।इस संबंध में पी एच ई अधिकारी बैतूल रवि वर्मा से चर्चा बार बार संपर्क किया रिंग तो पूरी गई लेकिन मीटिंग में व्यस्त होने का हवाला देकर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया ।रवि वर्मा अनुविभागीय अधिकारी पी एच ई बैतूल मेरे द्वारा संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई है । पी एच ई के अधिकारी फोन नहीं उठाते।कार्य अभी पंचायत के हैंड ओवर नहीं हुआ है । मेरे द्वारा हैंड ओवर करने मांग की जायेंगी ।सरस्वती निर्मल कुमार बेले सरपंच ग्राम पंचायत हसलपुर । विभाग को पत्र लिखा गया है , साथ ही विधायक महोदय को भी अवगत कराया गया है की ग्राम पंचायत हसलपुर में ठेकेदार द्वारा नल जल योजना अंतर्गत गुणवत्ता विहीन कार्य किया गया है पाईप लाईन बाल चेंबर जगह जगह से लीकेज है ।प्रदीप सोनी ग्राम सचिव ग्राम पंचायत हसलपुर ।

लायंस क्लब, आमला सार्थक के मधुमेह जांच शिविर में 85 लोगों की मुफ्त जांच हुई

85 people got free checkup in the diabetes checkup camp of Lions Club, Amla Sarthak हरिप्रसाद गोहेआमला। व्यसनों को छोड़ने और व्यवस्थित दिनचर्या अपनाने के संकल्प के साथ 85से अधिक लोगों ने मधुमेह और रक्तचाप की मुफ्त जांच करा कर स्वास्थ्य संबधी जरूरी परामर्श और दवाइयां प्राप्त की! डा.दिनेश रूपलाल सोनी नेउपस्थित लोगों को शुगर और बीपी के बारे सचेत करते हुए नियंत्रित खान पान और तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया!लायंस क्लब सार्थक आमला के सचिव लायन मनोज विश्वकर्मा ने लायंस क्लब आमला सार्थक की सेवा सप्ताह की गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि पर्यावरण के तहत कूडमुड़ नदी की सफाई, स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैलों के इस्तेमाल पर जागरूकता,रक्तदान, अंगदान और देहदान पर लोगों के दिलों से डर एवं भ्रांति दूर करने चर्चा संगोष्ठी का आयोजन, सिविल अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओं और मरीजों को फल वितरण के साथ स्वच्छता के महत्व को रेखांकित कर उन्हें स्वस्थ जीवन के महत्व समझाना! इसके बाद पांचवी सेवा गतिविधि में मधुमेह एवं रक्तचाप शिविर के माध्यम से लगभग 85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाओं का वितरण किया गया!लायंस सार्थक अध्यक्ष किशोर गुगनानी ने शिविर में उपस्थित लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करने और प्रकृति के सानिध्य के लाभों के बारे में बताया!कोषाध्यक्ष लायन चन्द्रशेखर सोनी ने कहा कि सबसे बड़ा तीर्थ आपका स्वस्थ शरीर है,अतः अपने शरीर का ख्याल रखें!लायंस सार्थक समन्वयक लायन जयंत सोनी ने शिविर में भाग लेने के लिए लोगों को धन्यवाद कर कहा कि अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच और उचित मार्गदर्शन लेना बहुत जरूरी है! शिविर के आयोजन के लिए स्थान ,सुविधा और सहयोग के लिए उपाध्यक्ष लायन यशवंत चढ़ोकार,पी आर ओ लायन विनय साहू,लायन अनिल सोनी पटेल ,लायन मुस्तफा एवम एडवोकेट सुरेंद्र बारंगे आदि उपस्थित थे।मुस्तु ने रुद्र मंडल का आभार व्यक्त कर धन्यवाद प्रेषित किया! रुद्र युवा मंडल के सुशील सोनी,अंकित सोनी,सागर राठौर,अंकित राठौर,बंटी बामने,आशीष सोनी, हितू साहू एवं मंडल के समस्त युवाओं के साथ जितेंद्र कुमार का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ!

सर्व यादव समाज द्वारा आयोजित श्री राधा रानी गरबा महोत्सव एवं कवि सम्मेलन कस्तूरी बाग इटारसी रोड बैतूल में सम्पन्न हुआ।

Shri Radha Rani Garba Mahotsav and Kavi Sammelan organized by Sarva Yadav Samaj was concluded at Kasturi Bagh, Itarsi Road, Betul. हरिप्रसाद गोहेआमला । बैतूल / कार्यक्रम में जुन्नारदेव के कवि रामनाथ यदुवंशी ने काव्यपाठ किया एवं आमला के कवि और मंच संचालक कवि दीपक यदुवंशी ने देशप्रेम की कविता सुनाकर जोश भरा । कार्यक्रम की संयोजिका अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की जिलाध्यक्ष श्रीमति ज्योति यदुवंशी ने बताया कि ये गरबा निशुल्क था, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल जी, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी, आर डी पब्लिक स्कूल की संचालिका ऋतु खंडेलवाल, समाज सेविका श्री मति मंजू पंडाग्रे,समाज सेवी राजेश आहूजा,अधिवक्ता संजय पप्पी शुक्ला, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, भाजपा सोशल मिडिया मनीष मिसर ,समाज सेवी मनीष ठाकुर ,समाज सेवी संतोष यादव,हरि यादव , किसान मोर्चा जिला उपा,आमला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री यशवंत यादव, राजकुमार दीवान पार्षद, सुभाष यादव निवारी, कीर्ति यादव मुलताई, बद्री प्रसाद यादव राष्ट्रीय महासचिव भीमपुर, सुरजलाल यादव, भर्रु यादव, पवन यादव, सुनील यादव, राजु पटेल, श्री संतोष पटेल,कमलेश यादव, मंजू यादव सीमा यादव कुसुम यादव,कुणाल शर्मा खुशी यादव विद्या यादव,आशीष यादव,प्रतिम यादव, पुरुषोत्तम यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे इस कार्यक्रम का आभार श्रीमति ज्योति यदुवंशी ने किया, कार्यक्रम के विशेष सहयोगी, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल,समाज सेवी मनीष ठाकुर, समाज सेवी संतोष यादव ,मनीष मिसर कमलेश यादव, किराड़ समाज,यादव समाज मौजूद रहे ।

मेहरा समाज संगठन मुलताई की ब्लाक स्तरीय समिति का हुआ गठन ।

प्रथम नगर आगमन पर जिला अध्यक्ष का किया सामाजिक सम्मान । Block level committee of Mehra community organization Multai was formed. हरिप्रसाद गोहेआमला । मेहरा समाज संगठन जिला बैतूल की जिला, बैतूल की ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन मुलताई में किया गया। बैठक का शुभारंभ बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेहरा समाज संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी के प्रथम बार नगर आगमन पर सामाजिक बंधुओ के द्वारा उनका सामाजिक सम्मान भव्य रूप से किया गया। तत्पश्चात मेहरा समाज संगठन जिला बैतूल इकाई का विस्तार करते हुए ब्लाक कार्यकारिणी मुलताई के ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरेंद्र उपराले, एवं प्रभातपट्टन ब्लॉक अअध्यक्ष श्री दौलत बिहारे, जी को नियुक्त किया गया। वहीं महीला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मुलताई श्रीमती संगीता पीपरदे को नियुक्त किया गया।इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओ के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्री संतु सूर्यवंशी जी प्रदेश प्रवक्ता श्री छन्नू बेले प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष श्री जी सी पूर्वे प्रदेश संरक्षक श्री आई पी पारदे उपाध्यक्ष श्री भुतासिंह बड़ोदिया जी, सचिव श्री जगदीश कोगे जी कोषाध्यक्ष श्री गोपाल बिहारे, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता बिसोने, ब्लॉक अध्यक्ष भेसदेही श्रीमती वर्षा सूर्यवंशी, प्रदेश कार्यकारिणी महासचिव श्री रंजीत बेले युवा प्रकोष्ठ सचिव श्री गंगाराम घुडाले शिक्षा प्रकोष्ठ श्री चंद्रभान बदौड़े किसान प्रकोष्ठ श्री रामलाल पंडोले ब्लॉक अध्यक्ष भैंसदेही श्री चौलाराम अठोले सहसचिव विनोद बिसौने बृजेश दीपक नागले कैलाश बेले चंद्रकला बेलकर कमला कर चले सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस ने महिला अपराधों के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

Youth Congress takes out torch procession against crimes against women हरिप्रसाद गोहेआमला/बैतूल । मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और मासूम बच्चियों के साथ हो रही जघन्य घटनाओं के विरोध में, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के आव्हान पर 5 अक्टूबर को बैतूल मे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय पारधी के नेतृत्व में बेटी बचाव अभियान के तहत मशाल जुलूस निकाला गया।,मशाल जुलूस शांति मार्च की शुरुआत अंबेडकर चौक से होकर बैतूल के मुख्य मार्ग से होती हुए लल्ली चौक स्थित शहीद स्मारक पर समापन किया गया। इस जुलूस के माध्यम से युवा कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों और बढ़ते यौन शोषण पर सरकार को चेताया। ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने इस अवसर पर कहा, प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां लगातार असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों का बढ़ना प्रदेश की बीजेपी सरकार की नाकामी को दर्शाता है। अगर समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो युवा कांग्रेस उग्र विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगी।जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय पारधी ने कहा, प्रदेश में लगातार महिलाओं और मासूम बच्चियों के साथ जघन्य अपराध हो रहे हैं। बीजेपी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह विफल रही हैं! महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इसी तरह विरोध करती रहेगी। यदि जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी, तो हम और भी बड़े आंदोलनों के लिए तैयार हैं। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी शामिल हुई। इस दौरान महिला सुरक्षा और न्याय की मांग के नारे गूंजते रहे। जुलूस के अंत में नेताओं ने संकल्प लिया कि महिला सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बर्दाश्त की जाएगी।इस जुलूस में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, समीर खान, रामू टेकाम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया, नगर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशान्त राजपूत,अरुण गोठी, नवनीत मालवीय, ऋषि दीक्षित, विजय पारधी, युवा कांग्रेस के ज़िला कार्यवाहक अध्यक्ष राहुल छत्रपाल, सलाम भाई, राकेश माझी, राजकुमार दीवान, राकेश गंगारे, प्रीतेश गंगारे, आकाश भाटिया, गोविंद साहू, संजय साहू, मनोज आहूजा, अमर मसकोले, शेख आकिब, जेयपाल यादव, अभिषेक पवार, चिंटू ठाकूर, जितेंद्र पवार, जीतेंद्र इवने,मनोज आठनकर, दीपू सावनेरे, राशिद खान, राजा सोनी, राजेश गावंडे, राहुल परते, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष जैद खान, सोनू राठौर, महेश थोटेकर, सरफराज खान, सेंटी वाघमारे, यसवंत हुडे, मोसिन खान, सनी मंडल, मोंटी जैन, निलेश बरड़े, प्रदीप कोकाटे,पंजाब अहाके, राजकुमार साहू, देवेश अठवेकर, निलेश धुर्वे, कुलदीप काजोड़े, राहुल चंदेलकर, गुलशन मिश्रा, बारस्कर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88