LATEST NEWS

छुटपुट घटनाओं के बीच ग्वालियर में शांतिपूर्ण रहा मतदान।

Voting remained peaceful in Gwalior amid minor incidents. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते नहीं हुआ कोई बड़ा झगड़ा फसाद। भाजपा और कांग्रेस के बीच ही दिखाई दे रहा है सीधा मुकाबला। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते ग्वालियर जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 1659 मतदान केंद्रों और 3 सहायक मतदान केन्द्रों पर वोट डाले गये। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मौसम में ठंडक होने के कारण सुबह मतदान केंद्रों पर भीड़ कम ही रही, लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ा मतदान केन्द्रों पर लाईन भी बढ़ती चली गई। चुनाव आयोग ने भले ही तमाम वायदे वोटिंग को लेकर किये हो, लेकिन मतदान के समय भी लोग अपने वोटर कार्ड लेकर घूमते दिखे। जबकि उनका नाम वोटर लिस्ट में था ही नहीं आयोग द्वारा नियुक्त एजेंटों द्वारा इसको लेकर कहा गया कि मतदाता की पुष्टि नहीं हुई होगी, इसके कारण नाम कट गया होगा, यह कहकर पलड़ा झाड़ लिया गया। ग्वालियर ग्रामीण के 269, ग्वालियर के 303, ग्वालियर पूर्व के 319, ग्वालियर दक्षिण के 249, भितरवार के 266 और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डबरा (अजा) के 256 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले गये। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता रूपी जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर नई सरकार चुन ली है। साथ ही अपने क्षेत्र के विधायक को भी चुन लिया। मतदान के दौरान चाक चौबंद रही कानून व्यवस्था ग्वालियर में मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए दस हजार से ज्यादा मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों के अलावा बीएसएफ और क्यूआरएफ फोर्स को बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी। संवेदनशील बूथों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पहली बार ड्रोन कैमरों की भी तैनाती की गई थी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल पूरे समय मतदान केन्द्रों पर घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।ग्वालियर में 16 लाख 24 हजार 567 वोटर्स हैं। इनमे 7 लाख 5 हजार 871 महिला वोटर हैं। इन चुनावों में पहली बार अस्सी साल से ज्यादा वाले बुजुर्गों को घर पर ही वोट डालने का अधिकार मिला था। ऐसे वोटर्स की संख्या 17081 है। जिले में 275 बूथ संवेदनशील भी थे जिनकी सुरक्षा के खास इंतजान किए गए थे। हालांकि शहर में मतदान प्रक्रिया के दौरान दो से तीन स्थानों पर लड़ाई झगडे की खबरें भी आईं थीं लेकिन पुलिस अधिकारियों की मुस्तैदी और चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के चलते छोटे छोटे विवाद तो देखने को मिले लेकिन ये विवाद किसी बड़े झगड़े या अप्रीय घटना का कारण नहीं बन सके, कुल मिलाकर शहर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। दांव पर लगी मंत्री और पूर्व मंत्रिओं की शाख ग्वालियर में भाजपा के दो वर्तमान मंत्री ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और भारत सिंह कुशवाहा के अलावा तीन पूर्व मंत्री माया सिंह, इमरती देवी और नारायण सिंह कुशवाह और कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव मैदान में हैं। इस चुनाव में इन सभी वर्तमान एवं पूर्व मंत्रिओं की शाख दांव पर लगी है। अब यह तो तीन तारीख को आने वाले चुनाव परिणाम ही बताएंगे कि किसकी शाख बचेगी और किसकी डूबेगी। जिसका इंतजार सभी को रहेगा। आपको बता दें कि सुबह निर्धारित समय पर राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में ईवीएम मशीनों का मॉक टेस्ट हुआ और फिर वैधानिक प्रक्रिया शुरू करने के बाद मतदान शुरू हुआ था। पोलिंग बूथों पर लगी रही मतदाताओं की भीड़ ग्वालियर की 6 विधानसभा सीटों पर लोकतंत्र के महापर्व को लेकर उत्साह चरम पर रहा। सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिये मतदाताओं को पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ते ही पोलिंग बूथों पर लोगों की लाइनें लगना शुरू हो गई थी। लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई मतदान केन्द्रों पर मतदान धीमे होने की शिकायतें भी सामने आई। वहीं मतदान का समय पूर्ण होने पर भी कुछ पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगीं दिखाई दीं। जिसके चलते लाइन में लगे हुए मतदाताओं को मतदान केंद्रों के अंदर कर दिया गया और कुछ अतरिक्त समय का उपयोग कर मतदान पूर्ण कराया गया। भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला ग्वालियर दक्षिण की बात करें तो यहां कांग्रेस के मौजूदा विधायक प्रवीण पाठक और पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह के बीच सीधी लडाई है। ग्वालियर पूर्व में कांग्रेस के मौजूदा विधायक डा. सतीश सिंह सिकरवार और पूर्व मंत्री भाजपा नेत्री माया सिंह के बीच मुकाबला है। जबकि ग्वालियर विधानसभा में मंत्री भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर और कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के बीच कांटे का मुकाबला है। ग्रामीण विधानसभा में भाजपा नेता मंत्री भारत सिंह कुशवाह और कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर में आमने सामने की टक्कर है। भितरवार में कांग्रेस के मौजूदा विधायक लाखन सिंह और भाजपा के मोहन सिंह राठौर के बीच मुकाबला है वहीं डबरा में पूर्व मंत्री भाजपा नेत्री इमरती देवी और कांग्रेस के मौजूदा विधायक सुरेश राजे में सीधा मुकाबला है।

मुरैना में पूर्व सरपंच को गोली मारी, हालत गंभीर।

Former Sarpanch shot in Morena, condition critical. आधा दर्जन हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां। घायल को ग्वालियर रेफर किया, चुनावी रंजिश पर हुआ हमला। संतोष सिंह तोमर ग्वालियर / मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मतदान का दिन चुनावी हिंसात्मक घटनाओं से भर रहा, दिमनी विधानसभा के साथ-साथ जिले की अन्य विधानसभा में पथराव और फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद यहां घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात बाइक से आधा दर्जन बदमाशों ने भाजपा समर्थक पूर्व सरपंच को गोली मार दी। घटना कोतवाली थाना इलाके के गणेशपुरा की है। गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच को जिला अस्पताल लाया गया जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। आपको बता दें कि मतदान के दिन जिले में जमकर फायरिंग और पथराव की घटना सामने आई है। मतदान होने की साथ-साथ एक और बड़ी घटना सामने आई है। शहर की कोतवाली थाना इलाके की गणेशपुरा में रहने वाले भाजपा समर्थक और पूर्व सरपंच खेम सिंह के ऊपर दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें पूर्व सरपंच खेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। इस घटना का कारण आपसी चुनावी रंजिश बताई जा रही है। वहीं घायल पूर्व सरपंच के परिजनों ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे और उनके साथियों ने गोली चलाई है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इनका कहना है कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि पूर्व सरपंच का कहना है कि वह अपनी सिस्टर के घर से निकलकर गांव जा रहे थे। इस दौरान आधा दर्जन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें उन्होंने बताया है कि कोई प्रत्याशी का लड़का बताया जा रहा है। फिलहाल घायल पूर्व सरपंच को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया है और पूरी घटना की जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश में लोकतंत्र का महापर्व संपन्न।

Grand festival of democracy concluded in Madhya Pradesh. ई.वी.एम. में कैद हुआ मध्य प्रदेश का भविष्य।76.22 प्रतिशत मतदान, 3 तारीख को परिणाम। उदित नारायण भोपाल। मध्य प्रदेश में  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को एक चरण में हुए मतदान के साथ लोकतंत्र का महापर्व संपन्न हो गया। इस महापर्व में जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय, नकुल नाथ, जयवर्धन सिंह सहित मंत्रियों, सभी दिग्गज नेताओं और उम्मीदवारों ने मतदान किया। वहीं आम मतदाताओं ने भी बड़ा – चढ़ कर मतदान किया। वोट डालने के बाद एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज मतदान करने के बाद अपनी अपनी सरकार बनाने का दावा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए एक बार फिर बीजेपी को आशीर्वाद देगी। वहीं कमलनाथ ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता सच्चाई का साथ देगी। इसी के साथ कमलनाथ ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो कई स्थानों पर पैसा, पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। इसी के साथ उन्होने एसपी मुरैना पर बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप भी लगाया है। ईवीएम में कैद एमपी का भविष्य, अब नतीजों का इंतजार इस बार मध्यप्रदेश प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 2,533 उम्मीदवारों ने अपन किस्मत आज़माई है। प्रदेश में कुल वोटरों की संख्या 5,60,58,521 हैं जिनमें 2,87,82,261  पुरुष मतदाता और 2,71,99,586  महिला मतदाता हैं। इसी के साथ थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 1292 है। पूरे प्रदेश में 64523 मतदान केंद्र बनाए गए और सुबह 7 बजे से वोटिंग का सिलसिला शुरु हुआ जो शाम 6 बजे समाप्त हुआ। प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया के लिए सभी 230 विधानसभा सीटों और मतदान केन्द्रों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा था। ए ग्रुप वाले मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरु हुई और शाम शाम 4 बजे खत्म हुई। बी ग्रुप वाले मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोट पड़ने शुरु हुए और शाम बजे समाप्त हुए। वहीं सी ग्रुप वाले मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चली। अंतिम डी ग्रुप वाले केंद्रों पर सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरु हुई और शाम 6 बजे विराम लगा। पिछले कुछ समय से लगातार राजनीतिक दल लगातार सक्रिय थे। आमसभा, रोड शो, नुक्कड़ सभा, नेताओं की एक दूसरे पर छींटाकशी, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप.. इन सब में कौन कितना सफल रहा, जनता को अपनी ओर मोड़ने में किस राजनैतिक दल का प्रयास ज्यादा बेहतर था, इसका फैसला जनता ने कर दिया है और अब नतीजों का इंतजार है। इस चुनाव में खास बात यह भी है कि एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने 7 दिग्गज केंद्रीय नेताओं को टिकट दिए, तो वहीं कांग्रेस का भी लगभग पूरा केंद्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश की तैयारी में लगा रहा। बीएसपी, सपा, आम आदमी पार्टी व अन्य दलों ने भी प्रचार प्रसार में कोई कमी पेशी नहीं रखी। प्रदेश में 76 प्रतिशत मतदान, आगर मालवा मतदान में आगे मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शुक्रवार को हो गया है। 230 विधानसभा सीटों पर कुल 76.22 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि, साल 2018 में मध्यप्रदेश में कुल 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार सबसे ज्यादा आगर मालवा में 83 प्रतिशत और अलीराजपुर में सबसे कम 56.24 प्रतिशत मतदान हुआ। भोपाल में शाम 5 बजे तक 59.19 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर में 64.95 प्रतिशत, जबलपुर में 66.24 प्रतिशत और ग्वालियर में 61.64 फीसदी मतदान हुआ। अनुपपूर में 74.85 प्रतिशत, अशोक नगर में 69.13 प्रतिशत, बालाघाट में 79.78 प्रतिशत, बड़वानी में 70.36 प्रतिशत, बैतूल में 73.96 प्रतिशत, भिंड में 58.41 प्रतिशत, भोपाल में 59.19 प्रतिशत, बुरहानपुर में 72.64 प्रतिशत, छतरपुर में 66.37 प्रतिशत, छिंदवाड़ा में 78.85 प्रतिशत, दमोह में 73.83 प्रतिशत, दतिया में 69.66 प्रतिशत, देवास में 76.42 प्रतिशत, धार में 72.35 प्रतिशत, डिंडोरी में 78.30 प्रतिशत, गुना में 74.98 प्रतिशत, हरदा में 74.20 प्रतिशत, झाबुआ में 73.10 प्रतिशत, कटनी में 69.03 प्रतिशत, खंडवा में 69.99 प्रतिशत, खरगोन में 75.54 प्रतिशत, मंडला में 71.52 प्रतिशत, मंदसौर में 78.07 प्रतिशत, मुरैना में 64.76 प्रतिशत, नर्मदापुरम में 76.97 प्रतिशत, नरसिंहपुर में 77.44 प्रतिशत, नीमच में 81.19 प्रतिशत, निवाड़ी में 77.33 प्रतिशत, पन्ना में 69.41 प्रतिशत, रायसेन में 73.13 प्रतिशत, राजगढ़ में 80.34 प्रतिशत, रतलाम में 80.02 प्रतिशत, रीवा में 64.45 प्रतिशत, सागर में 70.44 प्रतिशत, सतना में 66.52 प्रतिशत, सीहोर में 71.57 प्रतिशत, सिवनी में 80.39 प्रतिशत, शहडोल में 75.03 प्रतिशत, शाजापुर में 80.95 प्रतिशत, श्योपुर में 77.33 प्रतिशत, शिवपुरी में 71.33 प्रतिशत, सीधी में 64.54 प्रतिशत, सिंगरौली में 72.20 प्रतिशत, टीकमगढ़ में 68.09 प्रतिशत, उज्जैन में 73.37 प्रतिशत, उमरिया में 74.22 प्रतिशत, विदिशा में 75.55 प्रतिशत मतदान हुआ। संकल्प पत्र का हर संकल्प पूरा करेंगे:- शिवराज सिंह सीएम शिवराज ने वोट डालने के बाद कहा कि ‘आज लोकतंत्र का महापर्व है और मेरी सबसे अपील है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले 18 वर्षों में प्रदेश के विकास के अभूतपूर्व काम किए है, बीमारू प्रदेश को विकसित राज्य बनाया है और अब हम मध्य प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना चाहते हैं दैश का। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी को जनता अपना आशार्वीद दे। हमने जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई है उसने लोगों की जिंदगी बदली है। समाज के हर वर्ग का कल्याण किया है। इन कामों को लगातार जारी रखने के लिए मेरी जनता जनार्दन से प्रार्थना है कि वो बीजेपी को आशीर्वाद दें। तीन चीजें जो बताना चाहता हूं। अब तक जो किया है जनता वो जानती है, आगे जो हमारी प्राथमिकता है वो हमने संकल्प पत्र में बताया है।’ उन्होने कहा कि महिलाओं के जीवन को खुशहाल बनाना, शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था में और विकास करना और किसान के जीवन में समृद्धि लाना तथा गरीब कल्याण हमारा संकल्प है। संकल्प पत्र की एक एक बात को पूरा किया जाएगा। ‘पैसा, पुलिस, प्रशासन’ का हुआ दुरुपयोग:- कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री … Read more

राजगढ़ में चुनावी हिंसा, हमले में भाजपा जिला महामंत्री सहित चार कार्यकर्ता घायल।

Election violence in Rajgarh, BJP district general secretary and four workers injured in attack. विशेष संवाददाता राजगढ़। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान भाजपा जिला महामंत्री और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला हो गया। मतदान के दौरान चुनावी हिंसा का यह मामला राजगढ़ जिले के ब्यावरा में सामने आया है। चुनावी हिंसा में भाजपा जिला महामंत्री सहित चार कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ब्यावरा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। विवाद की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची और घायलों के बयान लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार राजगढ़ में वोटिंग के दौरान ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के बादलपुरा गांव में भाजपा जिला महामंत्री सहित चार कार्यकर्ताओ पर जानलेवा हमला हो गया। इस हमले में जिला महामंत्री अमित शर्मा सहित चार लोगों को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए ब्यावरा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायल कार्यकर्ताओं का हालचाल लिया। फरसे एवं डंडों से किया हमला घायल जिला महामंत्री अमित शर्मा ने बताया कि इस हमले में उनके साथ कुछ कार्यकर्ताओ को भी चोट आई है। अमित शर्मा का आरोप है कि फरसे और डंडों से लैश अज्ञात लोगों ने पूरी प्लानिंग के साथ उन पर हमला किया था। क्योकि ब्यावरा विधानसभा में कांग्रेस चुनाव हार रही है। अमित शर्मा का कहना है कि उन पर हमला करने वाले लोगों को सामने आने पर पहचान लेंगे। उन्होंने प्लानिंग के साथ हम पर हमला किया है कांग्रेस का भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप  वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ब्यावरा में उनके प्रत्याशी पुरुषोत्तम दांगी के भाई पर हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने पुरुषोत्तम दांगी के भाई गोवर्धन दांगी की गाड़ी के शीशे फोड़ दिए हैं। साथ ही उनके साथ भी मारपीट की गई है। घटना के बाद प्रत्याशी के भाई गाड़ी में बैठकर रोते हुए नजर आए। ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के मानकी गांव में गोवर्धन दांगी पर हमला हुआ है। कांग्रेस नेताओं का कहना है की गोवर्धन दांगी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया है। कांग्रेस ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को भी की है।

राजनगर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज।

A case of murder registered against two dozen people including BJP candidate from Rajgarh Arvind Pateria. कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक निगम पार्षद की गाड़ी से कुचलकर हत्या। हमले में बाल बाल बचे वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी नातीराज। संतोष सिंह तोमर छतरपुर। राजनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर हुए प्राणघातक हमले में समर्थक कांग्रेस पार्षद की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों, कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने खजुराहो थाना घेर लिया। कांग्रेस प्रत्याशी और मृतक के परिजनों ने क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा पर गुरुवार रात जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान उन्हें बचाने की कोशिश में उनके साथी व गाड़ी चला रहे कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व निगम पार्षद सलमान खान की हत्या कर दी गई। भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के समर्थकों ने गाड़ी रोक कर नातीराजा पर बंदूक तान दी थी। उन्हें बचाने के लिए सलमान आगे आए तो 20-25 बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों, कुल्हाड़ी और डंडों से वार कर दिया। वे नीचे गिरे तो बदमाशों ने सलमान को गाड़ी से कुचल दिया और मौके से भाग निकले। हत्या व प्राणघातक हमले के प्रयास के मामले में खजुराहो थाने में पटेरिया व उनके समर्थकों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास से संबंधित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा सीट पर मतदान से एक दिन पहले यह हमला हुआ। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के समर्थक शराब बांट रहे थे। रात को जब इसकी सूचना विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी नातीराजा और उनके समर्थकों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और वहां यह वारदात हुई। नातीराजा और समर्थक हमले में गंभीर रूप से घायल सलमान को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां सलमान की जान बचाने की कोशिश की गई, लेकिन प्रयास विफल रहे। इसके बाद नातीराजा अपने समर्थकों के साथ खजुराहो थाने पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई। अरविंद पटेरिया खजुराहो सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खास बताए जाते हैं। राजनगर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने आरोपों का खंडन किया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात लगभग तीन बजे सूचना मिली थी कि रलिया फॉल से तोरिया की तरफ जो रास्ता जाता है, वहां भाजपा के प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के साथ कुछ गाड़ियां थीं। कांग्रेस के प्रत्याशी नातीराजा के समर्थक भी अपनी गाड़ियों में थे। इसी दौरान विवाद के बाद हमला किया गया। इसमें सलमान की मौत हो गई। थाने में रोते दिखाई दिए नातीराजा कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा ने थाने में पुलिस अधिकारियों से पटेरिया पर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। नातीराजा ने रोते-बिलखते कहा कि हमें जीने का अधिकार भी नहीं है। यह कैसी सरकार है। नातीराजा ने कहा कि उन लोगों ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि चढ़ा दो गाड़ी इन पर। मैं गाड़ी में आ गया, लेकिन सलमान नहीं आ सका अंदर। प्रत्यक्षदर्शी शाहिद खान ने आरोप लगाया कि हम चार गाड़ियों में थे। पटेरिया के लोग शराब बांट रहे थे। नातीराजा की गाड़ी को रोका और जब सलमान बाहर निकले तो उन पर हमला कर दिया। पटेरिया के लोगों की 12-13 गाड़ियां थी। वहीं इस मामले की खबर मिलने के बाद क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी घासीराम पटेल भी अपने समर्थकों सहित खजुराहो थाने जा पहुंचे और विधायक नातीराजा का समर्थन करते हुए मौजूद पुलिस अधिकारियों से इस मामले में बिना किसी पक्ष पात के कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने अरविंद पटेरिया मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इलाके में तनाव, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा राजनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा के समर्थक और जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व निगम पार्षद सलमान खान की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने बीजेपी के प्रतिद्वंदी उम्मीदवार अरविंद पटेरिया पर हत्या का आरोप लगाया है। क्षेत्र के लवकुश नगर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। कांग्रेस नेता सलमान खान की कार से कुचलकर मौत के मामले को लेकर गुस्साए लोगों ने भाजपा नेताओं की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। लोगों ने डंडों से कारों के कांच फोड़ दिए. हंगामा, पथराव और कारों में डंडे चलाना का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर इस हमले की घटना को लेकर खजुराहो थाने पर कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के जमावड़े की खबर मिलने के बाद कलेक्टर संदीप जीआर और पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि सलमान खान की मौत और विधायक विक्रम सिंह नातीराजा पर जानलेवा हमले के मामले में राजनगर के भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित उनके समर्थकों पर खजुराहो थाने में धारा 302, 307, 147, 149 294, 506 का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विदिशा जिले में 79.20 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान.

Voting turnout exceeded 79.20 percent in Vidisha district. Sitaram Kushwaha विदिशा, जिले मैं मतदाताओं के द्वारा बंपर वोटिंग की गई है वहीं जिले में शाम के 5:00 बजे तक 79.20% से अधिक मतदान मतदाताओं के द्वारा किया गया है, वहीं ग्यारसपुर क्षेत्र में सभी पोलिंग बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के द्वारा वोट डाले गए है हैदरगढ़ क्षेत्र एवं ग्यारसपुर क्षेत्र के नवयुवक मतदाताओं के द्वारा क्षेत्र में स्थाई मुद्दों को लेकर वोट डाले गए जिसमें बेटियों के द्वारा पहली बार मतदान करते समय क्षेत्र कॉलेज खुलने को लेकर मतदान किया गया एवं विकास के मुद्दे पर मतदान किया गया । ग्यारसपुर क्षेत्र में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के द्वारा काफी उत्साह के साथ मतदान किया प्रातः 7:00 बजे से शाम के 6:00 तक सभी मतदाताओं ने पहुंचकर मतदान किया मतदान केंद्रों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे सभी मतदान केदो पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ । जिला पंचायत सीईओ के द्वारा क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया ।

मतदान के पहले भाजपा के पक्ष में माहौल।

The atmosphere in favor of BJP before voting. कांग्रेस को पछाड़कर सत्ता के करीब पहुंची भाजपा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से जनता प्रभावित। उदित नारायण भोपाल। मध्यपदेश में 17 नवंबर को होने वाले मतदान के पहले भाजपा कांग्रेस को पछाड़कर सत्ता के करीब पहुंच चुकी है। दीपावली के बाद उत्पन्न हुए सकारात्मक बदलाव को भाजपा के पक्ष में देखा जा रहा है। दिवाली के पहले तक भाजपा कहीं न कहीं  सत्ता से दूर दिखाई दे रही थी लेकिन अब भाजपा सत्ता के करीब पहुंच चुकी है। भाजपा ने चुनाव प्रचार में एक साथ सभी बड़े नेताओं को एक के बाद एक चुनावी सभा में उतार दिया। जिससे कहीं न कहीं भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया  है।  दिवाली के पहले लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए आ जाने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति  भी लाडली बहनों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। जिसे अंडर करेंट के तौर पर देखा जा रहा है। यदि पांचवी बार फिर भाजपा की सरकार बनती है तो इसका श्रेय पीएम मोदी के साथ शिवराज सिंह चौहान को भी जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मध्य प्रदेश में फिर से सत्ता हासिल करने के लिए सबसे अधिक सभाएं की हैं। चुनावी सभा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे. पी.नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, अनुराग ठाकुर,स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बड़े नेताओं की चुनावी सभाएं हुई जिसने भाजपा को सत्ता के करीब पहुंचाया है।  जिसकी वजह से प्रचार प्रसार में भाजपा कांग्रेस से आगे रही। साथ ही अखबारी विज्ञापन के साथ सोशल मीडिया पर भी विज्ञापन में भाजपा कांग्रेस से आगे दिखाई दी। बूथ मैनेजमेंट में भी भाजपा आगे यदि बात की जाए बूथ मैनेजमेंट की तो भाजपा प्रदेश  अध्यक्ष वीडी शर्मा की रणनीति भी सफल होती दिखाई दे रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस में  बूथ स्तर पर पर्याप्त तैयारी का अभाव दिख रहा है वही भाजपा आगे दिखाई दे रही है। प्रदेश में भाजपा के पास 44 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की फ़ौज है। जिसमे पन्ना प्रभारी, हाफ पन्ना प्रभारी तक शामिल हैं। पूरे चुनाव के दौरान वीडी शर्मा चुनावी सभाओं से दूर रहकर बूथ लेबल मीटिंग पर केंद्रित रहे। यदि भाजपा की सरकार बनती है तो यह भी एक सफल रणनीति साबित होगी। केंद्र की इन योजनाओं का भाजपा को मिलेगा लाभ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भले ही राष्ट्रीय मुद्दे उतार दिए हों लेकिन मध्य प्रदेश के मतदाताओं में प्रधानमंत्री आवास योजना और और आयुष्मान भारत योजना का भी गहरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। 9000 रुपए महीने की मासिक आय वाले व्यक्ति के लिए महंगाई के इस दौर में स्वयं का घर बनाना किसी सपने से कम नहीं है। जिसे केंद्र की प्रधान मंत्री आवास योजना ने पूरा करने का काम किया है। पीएम मोदी की दूरगामी सोंच का परिणाम है कि गांव गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास मिले हैं। शासकीय आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में लगभग 44 लाख लोगों को पक्के आवास मिले है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। जिससे   5 लाख रुपए तक के  निशुल्क उपचार का कवच मिला है। वर्तमान में दौर में सगे रिश्तेदार भी बीमारी के दौरान उपचार के लिए आर्थिक मदद नहीं करते ऐसे में सरकार ने 5 लाख रुपए का सुरक्षा कवच प्रदान किया है। इससे भी लोगों के बीच भाजपा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। जिसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिल सकता है।

गुजरात के अमरेली में  भाजपा नेत्री की हत्या।

BJP leader murdered in Amreli, Gujarat. पड़ोसियों से हुआ था झगड़ा। झगड़े में पुत्र भी हुआ घायल। विशेष संवाददाता गुजरात। अमरेली जिले में महिला भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधुबेन जोशी की एक मामूली विवाद में उनके पड़ोसियों ने हत्या कर दी। हमले में उनका बेटा घायल हुआ है।घटना जिले के धारी इलाके में हुई। मधुबेन जोशी घर में अपने पति और बेटे के साथ रहती थीं। बुधवार को उनके पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसने हिंसात्मक रूप ले लिया। हमले में भाजपा की नेता बुरी तरह घायल थीं, जिन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया हत्या के बाद से आरोपी फरार  पुलिस का कहना है कि हत्या में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की जानकारी मिली है। सभी आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे हत्याकांड को लेकर पूंछ तांछ की जा रही है। हमले में भाजपा नेता के पति अपने आप को बचाने में कामयाब हुए, जबकि उनके बेटे को भी चोट पहुंची है। वह अस्पताल में भर्ती है।पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिली है। मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूर्व में पंचायत सदस्य रह चुकी थीं मधुबेन मधुबेन जोशी धारी तालुका पंचायत की पूर्व सदस्य रह चुकी हैं। उनकी हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।कांग्रेस के नेता वीरजी थुम्मल ने बुधवार को ही अमरेली में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था, जिसके बाद हत्या की यह घटना सामने आई है।जोशी के घर पर पार्टी नेताओं का जमावड़ा लगा है। इलाके में वारदात के बाद हड़कंप मचा है।

कांग्रेस ने आदिवासी समाज को वोट बैंक समझा और शोषण किया: ज्योतिरादित्य सिंधिया.

Congress considered the tribal community as a vote bank and exploited them: Jyotiraditya Scindia केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया भितरवार, डबरा व ग्वालियर पूर्व में रोड शो. Udit Narayan भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन के सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास के ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद आदिवासी समाज को वोट बैंक समझा और उनका शोषण किया। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर जिले के भितरवार, डबरा और ग्वालियर पूर्व में रोड शो और जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीब को गरीब रखकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम किया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और 18 माह तक कमलनाथ मुख्यमंत्री रहे, लेकिन डबरा का भला नहीं किया। कभी डबरा का हाल जानने भी नहीं आए। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मैं कई बार डबरा आए और डबरा के विकास के लिए सौगात लेकर आए हैं।

बालाघाट में गौरीशंकर को कड़ी टक्कर दे रही अनुभा.

Anubha is giving tough competition to Gaurishankar in Balaghat. कांग्रेस के बागी के कारण समीकरण उलझे, बेटी मौसम की जगह बिसेन को लड़ना पड़ा चुनाव Due to the rebellion within the Congress, the coalition got entangled, and instead of facing the monsoon, Bisen had to contend with the daughter in the election. Udit Narayan भोपाल। प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता गौरीशंकर बिसेन इस बार बालाघाट में उलझ गए हैं। उन्हें टक्कर दे रही हैं कांग्रेस की अनुभा मुंजारे। अनुभा अब तक निर्दलीय अथवा किसी तीसरे दल की ओर से चुनाव लड़ती रही हैं। हर बार उन्हें अच्छे वोट मिलते रहे हैं। 2018 में वे निर्दलीय मैदान में थी और लगभग 46 हजार वोट लेकर दूसरे स्थान पर थीं। कांग्रेस के विश्वेश्वर भगत तीसरे स्थान पर थे। बालाघाट में कांग्रेस दो चुनाव तभी जीती जब गौरीशंकर बिसेन मैदान में नहीं थे, लेकिन इस बार सीट फंसी दिख रही है। कांग्रेस के बागी विशाल बिसेन के कारण समीकरण उलझे दिख रहे हैं। ऐसे में किसी भी विश्लेषक के लिए यह कह पाना कठिन है कि जीत का ऊंट किस करवट बैठेगा। प्रचार के अंतिम दिन पहुंचे कमलनाथ-स्मृति भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हैं। प्रचार समाप्ति से पहले अंतिम दिन भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बालाघाट पहुंचे। स्मृति ने भाजपा के गौरीशंकर बिसेन को जिताने की अपील की तो कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है इसलिए अनुभा को वोट देकर आप भी इसमें सहभागी बने। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा जबकि कांग्रेस की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे क्षेत्र में आकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांग चुके हैं। बेटी मौसम को पीछे कर आगे आए बिसेन लगभग 71 की उम्र पूरी कर चुके गौरीशंकर बिसेन इस बार चुनाव लड़ने के मूड में नहीं थे। वे अपनी बेटी मौसम के लिए टिकट मांग रहे थे और उन्हें टिकट मिल भी गया था। कांग्रेस ने अनुभा मुंजारे को प्रत्याशी घोषित किया तो मौसम स्थिति बदल गई। भाजपा द्वारा कराए गए एक सर्वे में वे अनुभा के मुकाबले कमजोर दिखीं। इसलिए अंतिम समय में बेटी मौसम की बीमारी का बहाना बना कर गौरीशंकर बिसेन खुद मैदान में उतर गए। मौसम ने चुनाव के लिए नामांकन तक दाखिल नहीं किया। भाजपा ने बाद में गौरीशंकर को ही अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। यह चुनाव उनके लिए भी पहले जैसा आसान नहीं दिख रहा है। अनुभा मुंजारे का क्षेत्र में दबदबा कम नहीं अनुभा मुंजारे का क्षेत्र में कम दबदबा नहीं है। वे 2003 से लगातार विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। 2003 में वे जनता पार्टी के टिकट पर पहला चुनाव लड़ीं और 15 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए। वे 2008 में 28 हजार से ज्यादा, 2013 में लगभग 70 हजार और 2018 में लगभग 46 हजार वोट लेने में सफल रही हैं। बालाघाट में अनुभा दो बार नगर पालिका अध्यक्ष रही हैं। इस बार कांग्रेस में आकर वे भाजपा के बिसेन को कड़ी टक्कर दे रही हैं। कांग्रेस के बागी विशाल बिसेन भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर बिसेन के भतीजे हैं। वे जीत-हार के समीकरण प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिल रहा है। जातीय समीकरणों में बराबरी पर भाजपा-कांग्रेस बालाघाट में जातीय समीकरणों के लिहाज से भी भाजपा के गौरीशंकर बिसेन और कांग्रेस की अनुभा मुंजारे लगभग बराबरी पर हैं। क्षेत्र में पवार और लोधी मतदाताओं की बहुतायत है। पवार समाज के लगभग 45 हजार मतदाता भाजपा के बिसेन के साथ दिखाई पड़ते हैं तो लीधी समाज के लगभग 40 हजार मतदाताओं का रुझान अनुभा की तरफ दिखता है। बता दें, बिसेन पवार जबकि अनुभा लोधी समाज से ही हैं। इसके अलावा मुस्लिम और दलित- आदिवासी मतदाता का झुकाव अनुभा की ओर देखता है तो अन्य जातियों पर बिसेन का असर है। दोनों दलों के अपने परंपरागत वोटर तो हैं ही। भाजपा के मिजाज वाली है बालाघाट सीट बालाघाट सीट के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो यह भाजपा के मिजाज वाली सीट है। खासकर यह सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर बिसेन का पर्याय है। वे यहां से सात चुनाव जीत चुके हैं। बिसेन दो बार लोकसभा का चुनाव भी जीते हैं। 1998 के आम चुनाव और 2004 के उप चुनाव में यहां से कांग्रेस के अशोक सिंह सारस्वत जीते लेकिन तब उनके सामने गौरीशंकर बिसेन मैदान में नहीं थे। 1998 में अशोक सिंह के सामने भाजपा से गौरीशंकर बिसेन की पत्नी रेखा बिसने मैदान में थीं और कांग्रेस के अशोक सिंह से लगभग 20 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थीं। 2004 में अशोक सिंह के सामने भाजपा के कैलाश अग्रवाल थे। इस तरह पत्नी को अपवाद के तौर पर छोड़ दें तो गौरीशंकर बिसेन बालाघाट से अब तक विधानसभा का एक भी चुनाव नहीं हारे।

पुरानी घोषणा को लेकर बीजेपी मोन, मोदी जी के नाम मांग रहे वोट.

Sahara Samachaar; Mandla; MP Elections;

People are seeking votes in the name of the old announcement, asking for votes in the name of BJP, Modi. Special Correspondent मंडला, नैनपुर – जैसे जैसे मतदान की तारीख पास आती जा रही हे दोनों पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी हे। काम को और विकास को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्या रोप का सिलसिला शुरू हो गया हे एक तरफ कांग्रेस पार्टी किसानों,बहनों ,बेरोजगार युवाओं, गैस जैसे मुद्दों को लेकर जनता के सामने प्रचार प्रसार कर रही हे।तो दूसरी तरफ बीजेपी माननीय मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किए गए कार्यों ,घोषडाओ के साथ माननीय प्रधान मंत्री मोदी जी को सामने कर चुनाव प्रचार कर रही हे।लेकिन बीजेपी मंडला विधान सभा में पिछले बीस सालों को उपलब्धि गिनवाने में बगले झांकती नजर आ रही हे। पूर्व विधायक के द्वारा जनता से जुड़े ऐसे कोई काम नहीं की जिसको मद्दे नजर रखते हुए जनता सबक सिखाने तैयार हे।इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य चुन कर मंडला जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष रही हे और राज्य सभा सांसद रही हैं अब मंडला विधान सभा से बीजेपी की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ रही हैं श्रीमति संपतिया उईके ।पद में रहते हुए सिर्फ घोषणा के अलावा कुछ नही फिर चाहे वो नैनपुर में केंद्रीय विद्यालय को बात हो या अन्य ऑफिस की बात हो विकास के नाम पर नैनपुर के साथ सौतेला व्यवहार ही किया बीजेपी सरकार ने।उसी कड़ी में सबसे अहम मुद्दा नैनपुर को जिला बनाओ को लेकर गर्म हे जो इस चुनाव के परिणाम को बदलने में काफी हद तक कारगार होगा। इन मुद्दों को अभी भी ठंडे बस्ते में रखी हुई हे बीजेपी ने।जनता पूछती हे इन वादों का क्या हुआ सिर्फ नैनपुर के साथ छलावा और सिर्फ छलावा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को ग्वालियर-चम्बल अंचल में दिया बड़ा झटका।

Union Minister Jyotiraditya Scindia gave a big blow to Congress in Gwalior-Chambal region. संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी को ग्वालियर चंबल में मतदान के ठीक पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा झटका दिया है। अंचल के कई वरिष्ठ नेताओं ने एक साथ केंद्रीय मंत्री सिंधिया के समक्ष कल देर रात में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस सूची में कई प्रभावी नेताओं के नाम हैं। मतदान के ठीक पहले कांग्रेस नेताओं का अपनी पार्टी से मोहभंग होकर भाजपा में चले जाना एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। जिस तरह से लोग अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उससे अंचल में कांग्रेस का चुनावी गणित बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है।विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ जनसभाएं करने में जुटे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दिनभर के कार्यक्रम निपटाकर कल देर रात जैसे ग्वालियर पहुंचे  वैसे ही ग्वालियर दक्षिण से पूर्व कांग्रेस जिला सचिव मनोज भार्गव अपने सैंकड़ों साथियों के साथ सिंधिया महल पहुंच गए। जहां उन्होंने श्री सिंधिया के समक्ष अपने साथ 500 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनके साथ ही विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-15 से खड़े निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह बैस ने भी अपने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर अपना समर्थन भाजपा को दे दिया। जबकि कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष शम्मी शर्मा के भतीजे राहुल शर्मा ने भी अपने 20 साथियों सहित कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। विशेष बात ये है कि साथ ही कई गैर-राजनीतिक लोगों ने भी भाजपा की विचारधारा और राष्ट्रवाद को अपना समर्थन देने का फैसला लिया। ये प्रदेश में नवनिर्मित “स्पाक्स” गुट का भाग है। सैंकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से श्रीराम गोयल उप प्रांतीय अध्यक्ष सपाक्स पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष भू अभिलेख अधिकारी संघ पूर्व राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य स्वदेशी जागरण मंच, इंजी नन्दकिशोर गोयल उपाध्यक्ष सपाक्स, नरेश सिंघल जिला उपाध्यक्ष सपाक्स, डा.हरीओम सिंघल सह सचिव सपाक्स, प्रशान्त गोयल जिला सचिव (युवा) सपाक्स, चन्द्रमोहन शर्मा जिला कार्यालय सचिव सपाक्स, मुकेश खण्डेलवाल जिला वित्त सचिव सपाक्स, प्रभुकुमार मंगल जिला संयोजक पैंशनर प्रकोष्ठ सपाक्स, प्रेमकुमार अग्रवाल जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ सपाक्स, कमलकिशोर गुप्ता जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, वेदप्रकाश मित्तल जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, हरीओम गर्ग जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, दिनेश बंसल जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, अशोक भटनागर जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, रामनाथ अग्रवाल जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, राजकुमार गर्ग अध्यक्ष भारत विकास परिषद सहयोग शाखा सचिव भारत विकास परिषद सहयोग शाखा, ओमप्रकाश अग्रवाल, डा. अरविन्द मित्तल, जिला उपाध्यक्ष अग्रसेवा संस्थान, अशोक गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अग्रसेवा संस्थान, निखिल अग्रवाल अध्यक्ष अग्रसेवा संस्थान, अतुल अग्रवाल अग्र सेवा संस्थान, घनश्याम राठौर, जगदीशचन्द्र अग्रवाल अग्रसेवा संस्थान, ओमप्रकाश गुप्ता जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, रवि अग्रवाल अग्रसेवा संस्थान, रूपेश अग्रवाल अग्रसेवा संस्थान,  दिलीप बंसल भारत विकास परिषद सहयोग शाखा, विनोद बिहारी सक्सैना पैंशनर महासंघ, धर्मेन्द्र अग्रवाल अग्रसेवा संस्थान, मनीष रायपुरिया अग्रवाल समाज आदि सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले इन सभी लोगों का पार्टी में स्वागत कर सभी को भाजपा परिवार में जुड़ने के लिए बधाई भी दी।

कांग्रेस और भाजपा के खाका पर जनता तय करेगी पांच साल का भविष्य.

Sahara Samachaar; BJP; Congress; MP;

Fate of Congress and BJP will be determined by the public for the next five years. भाषणों का दौर खत्म, दो दिन का चुनावी गणित करेगा जीत-हार का फैसला, जनता किस पर करे जबभरोसा, दोनों ने खूब किए वादे. उदित नारायण चुनावी विश्लेषणभोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चुनावी भाषणों का दौर चरम पर पहुंचने के बाद आज बुधवार शाम को इस पर ब्रेक लग जाएगा। तूफानी भाषणों से उब चुकी जनता तक अपनी बात रखने के लिए नेता उनके घर पर पहुंच रहे हैं और प्रलोभन देकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में जुटे हैं। मतदाताओं की मान-मनोब्बल तय करेगी कि जनता किसको सत्ता की बागडोर सौंपेगी। दोनों पार्टियों ने पांच साल के भविष्य का खाका भाजपा का संकल्प पत्र और कांग्रेस का वचन पत्र में पहले ही लिख दिया है। अपने-अपने चुनावी एंजेडे के आधार पर दोनों पार्टियां जीत के दावे कर रहीं है। जानकार बताते हैं कि इनकी जीत-हार का दारोमदार बसपा, निर्दलीय और सपा की चाल पर आकर टिक गया है। वैसे इनका प्रभाव ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड महाकौशल,और विंध्य क्षेत्र में देखा जा रहा है। इन्हीं अंचलों की जीत-हार ही दोनों पार्टियों को सत्ता के शिखर पर पहुंचाती है। सिंधिया का भविष्य उज्जवल: संत रामलला सरकाररामलला सरकार के एक साक्षात्कार के अनुसार यदि उनकी भविष्यवाणी को सही माना जाए तो मप्र में भाजपा फिर से वापसी करती दिख रही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का भविष्य उज्जवल है। साथ ही यह भी कहा कि मप्र में 7 सांसदों में से 3 सांसद चुनाव हार सकते हैं! 2 जीतेंगे एंव 2 का भविष्य अधर में है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी मुरैना और सांसद राकेश सिंह का जबलपुर से चुनाव जीतना कठिन है। मप्र का अगला मुख्यमंत्री कौन!शिवराज सिंह की लोकप्रियता, सहजता एवं लाडली बहनों का स्नेह उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखा जाए तो अतिसंयोक्ति नहीं होगी! राजनैतिक विष्लेषक बताते हैं कि भाजपा एवं कांग्रेस के बीच में कांटे की टक्कर जरूर है, लेकिन भाजपा का पलडा भारी दिख रहा है। परिणामों का विष्लेषण करें तो महज 2 से 5 सीटों का अंतर ही दिख रहा है। जिसको साधने में भाजपा अभी से अपने समीकरण जुटाने में लग गई है। भाजपाः गरीब छात्रों को मुफ्त में शिक्षा ,रोजगार,गरीबोको को सबकुछ मुफ्तदेर से ही सही, लेकिन भाजपा ने भी अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया है। जिसमें जनता के लिए काफी लोकलुभावने वादे किए हैं। इसमें प्रमुख रूप से- 5 साल तक गरीबों को मुफ्त राशन। किसानों से 2700 प्रति क्विंटल पर गेहंू और 3100 रूपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी। उज्जवला और लाडली बहनों को 450 में गैस सिलेंडर। लाडली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ पक्का मकान। प्रत्येक परिवार में कम से कम एक सदस्य को रोजगार अथवा स्वरोजगार का अवसर। गरीब परिवार के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा। जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए 3 लाख करोड का प्रावधान। कांग्रेसः फिर से कर्जमाफी, बिजली बिल माफ का वादाकांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी वचन पत्र को जनहितैशी बताते हुए जनता से कई वादे किए हैं। 2018 की भांति फिर से किसानों का कर्जमाफी करेंगे। बिजली बिल 100 यूनिट पर 100 रूपए, 200 यूनिट बिजली का बिल हाफ, नारी सम्मान 1500 रूपए प्रति माह, सरकारी स्कूलों में 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त मिलेगी। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का भी बडा वादा किया है कुल मिलाकर प्रति परिवार 15000 हजार मासिक देने का वादा। कर्ज में डूबा प्रदेश कैसे देगा सबकुछ फ्रीमौजूदा हालात में प्रदेश वित्तीय संकट में फंसा है। ऐसे में जो भी सरकार सत्ता में आएगी तो उसके सामने सबसे बडा संकट बजट का होगा। नेताओं की चुनावी परिकल्पना जैसे वोट की खातिर सबकुछ फ्री देने का वादा कैसे पूरा होगा। यह आने वाली सरकार के सामने सबसे बडी चुनौती होगी। अब देखना होगा कि मप्र में रोजगार देकर प्रदेश को आगे बढाना है या वोट की राजनीति कर सरकार बनाना।

झारखंड दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ।

PM Narendra Modi arrived on Jharkhand tour. 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। आज जायेंगे बिरसा मुंडा म्यूजियम। विशेष संवाददाता रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद मंगलवार रात के करीब 10 बजे झारखंड के रांची पहुंचे। जहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने रांची में 10 किमी लंबा रोड शो किया। पीएम मोदी ने मंगलवार की शाम मध्य प्रदेश के इंदौर में भी विधानसभा चुनाव को लेकर विशाल रोड शो किया था। रोड शो में रास्ते में खड़े लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने क्या कहा? पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”मध्य प्रदेश में यादगार रैलियों और रोड शो के बाद रांची पहुंच चुका हूं।” उन्होंने कहा कि 15 नवंबर का दिन बहुत विशेष है। मुझे झारखंड के लोगों के साथ भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। उनकी जन्मस्थली उलिहातू जाने का सुअवसर मिलने से बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पीएम मोदी का रांची में ये रहेगा कार्यक्रम पीएम मोदी बुधवार (15 नवंबर) को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के विकास के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की शुरुआत करेंगे, ‘पीएम किसान योजना’ के तहत 18,000 करोड़ रुपये की 15वीं किस्त जारी करेंगे और राज्य में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।  जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल बुधवार की सुबह, पीएम मोदी रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जाएंगे और फिर हेलिकॉप्टर से खूंटी जिले में बिरसा मुंडा के जन्मस्थान उलिहातू गांव जाएंगे, जहां वह स्वतंत्रता सेनानी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पीएम मोदी खूंटी में तीसरे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ और ‘प्रधानमंत्री पीवीटीजी विकास मिशन’ की शुरुआत करेंगे। जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की किस्त इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी आठ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 15वीं किस्त भी जारी करेंगे। योजना के तहत अब तक 14 किस्तों में 2.62 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि किसानों के खाते में डाली जा चुकी है। विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला इसके अलावा पीएम मोदी जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे उनमें एनएच 133 के महगामा-हंसडीहा सेक्शन के 52 किमी लंबे हिस्से को चार लेन का करना, एनएच 114ए के बासुकीनाथ-देवघर सेक्शन के 45 किलोमीटर लंबे हिस्से को चार लेन का करना, केडीएच-पूर्णाडीह कोल हैंडलिंग संयंत्र और आईआईआईटी रांची के नए शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन की आधारशिला रखना शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी वाड्रा और अरविंद केजरीवालको भेजा नोटिस।

Election Commission sent notice to Priyanka Gandhi Vadra and Arvind Kejriwal. प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, पीएम मोदी के खिलाफ बयान देने का है मामला। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते सांबेर की चुनावी रैली में दिया था विवादित बयान। संतोष सिंह तोमर भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते चल रहे आरोप प्रत्यारोप के दौरान बिना सबूत पीएम मोदी पर झूंठे और अप्रमाणित बयान देने के चलते कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी की शिकायत पर उन्हें यह नोटिस भेजा गया है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देने की वजह से उन्हें यह नोटिस जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी को भेजे नोटिस में कहा है, आयोग को दिनांक 10.11.2023 (प्रतिलिपि संलग्न) के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी से एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि मध्यप्रदेश के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में असत्यापित और गलत बयानबाजी की है। जो जनता को गुमराह करने और प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की क्षमता रखता है। वहीं आम आदमी पार्टी को भी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। क्या कहा था प्रियंका गांधी ने? चुनाव आयोग के नोटिस के मुताबिक, भाषण के वीडियो और मध्यप्रदेश के सीबीओ के माध्यम से प्राप्त ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार, प्रियंका गांधी ने कहा था, मोदी जी जो यह बीएचईएल था, जिससे हमें रोजगार मिलते थे, जिससे देश आगे बढ़ रहा था। इसका आपने क्या किया, किसको दे दिया, बताएं मोदी जी किसको दे दिया, अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को क्यों दे दिया। नोटिस में क्या कहा और कब तक मांगा जवाब? नोटिस में चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी वाड्रा से कहा है कि, आमतौर पर जनता मानती है कि वरिष्ठ नेता, वह भी एक राष्ट्रीय पार्टी के स्टार प्रचारक की ओर से दिए गए बयान सच हैं। ऐसे में अपेक्षा की जाती है कि नेता उसकी ओर से दिए गए बयानों की जानकारी हो और उसके पास तथ्यात्मक आधार हो। ताकि मतदाताओं को गुमराह करने की कोई संभावना न रहे। नोटिस में आगे कहा गया, इसलिए आपसे किसी अन्य राष्ट्रीय पार्टी के स्टार प्रचारक के खिलाफ दिए गए अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने और 16 नवंबर, 2023 को 20:00 बजे तक कारण बताने के लिए कहा जाता है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आपके खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। आम आदमी पार्टी को भी भेजा नोटिस  सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट साझा करने के मामले में चुनाव आयोग ने बुधवार को आम आदमी पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 16 नवंबर को रात आठ बजे तक सोशल मीडिया पोस्ट में दिए गए बयानों पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet