LATEST NEWS

अमर नाथ यात्रा में लगेगा इंदौर का लंगर, 100 क्विंटल खाद्य सामग्री रवाना

इंदौर  अपने स्वाद के लिए मशहूर इंदौर अब अमरनाथ यात्रा मार्ग पर अपना जायका परोसने जा रहा है. अमरनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को मालवा की फेमस डिशेज भंडारे और लंगर में परोसी जाएंगी. इसमें इंदौरी पोहा, जलेबी से लेकर मुंह में पानी ला देने वाली दाल बाटी भी शामिल होगी. दरअसल, अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पहली बार मध्य प्रदेश के मनकामेश्वर मंदिर समिति को यात्रा मार्ग में लंगर चलाने की अनुमति दी है. अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होने जा रही है और इसका समापन 9 अगस्त तक होगा, लिहाजा 1 महीने तक चलने वाली यात्रा के दौरान अमरनाथ यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं को तरह-तरह के इंदौरी व्यंजन परोसे जाएंगे. बालटाल क्षेत्र से मिलेगा इंदौरी जायका अमरनाथ श्राइन बोर्ड से मिली अनुमति के मुताबिक इंदौर की मनकामेश्वर मंदिर समिति द्वारा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बालटाल क्षेत्र से लंगर परोसा जा सकेगा. अमरनाथ यात्रियों को इंदौरी जायके से रूबरू कराने के लिए इंदौर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. शहर के मनकामेश्वर कांटा फोड़ शिव मंदिर से जितने भी व्यवसायी और श्रद्धालु जुड़े हुए हैं, वे अपने-अपने स्तर पर योगदान कर तैयारियों में जुड़ गए हैं. बालटाल में इंदौर का लंगर चलाया जा सके, इसके लिए 20 हलवाई की टीम तैयार की गई है. इसके अलावा मुख्य हलवाई के साथ सहयोगी अलग होंगे. 70 लोगों का जत्था पहुंचेगा बालटाल मनकामेश्वर मंदिर समिति से जुड़े 70 लोगों को लंगर चलाने की जिम्मेदारी मंदिर ट्रस्ट की ओर से दी गई है. इसके तहत 8 जुलाई को 70 सदस्य तमाम व्यवस्थाओं के लिए बालटाल रवाना होंगे. उनके टिकट और यात्रा की तैयारी हो गई है. समिति से जुड़े लोग बारी-बारी से लंगर में अपनी सेवाएं देंगे. 20 साल से इस तरह दे रहे थे सेवा मनकामेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य परमानंद वालरेचा के मुताबिक, ” अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं को चाय नाश्ता और अन्य सामग्री परोसने का काम अब तक मंदिर समिति लुधियाना के लंगर के साथ करती थी. 2 दशकों के भरोसे और स्वादिष्ट भोजन प्रसादी उपलब्ध कराने के अनुभव के बाद अमरनाथ यात्रा साइन बोर्ड ने इंदौर के मनकामेश्वर मंदिर समिति को अपना लंगर खुद चलाने की लिखित अनुमति भेज दी है.” यहां लगेंगे लंगर अमरनाथ बर्फानी सेवा दल के सहयोग से बालटाल और पंचतरणी दोनों स्थानों पर लंगर सेवा के साथ ही मालवांचल एवं इंदौर से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीन दिनों तक आवास एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी. व्यापारी कर रहे सहयोग कांटाफोड़ मंदिर की भक्त मंडली के सदस्यों की ओर से छावनी क्षेत्र में व्यापारियों के सहयोग से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए राशन सामग्री का संग्रहण किया जा रहा है. इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के व्यापारी तन, मन, धन से सहयोग कर रहे हैं, यही कारण है कि इस साल भी बड़ी मात्रा खाद्य सामग्री एकत्रित की गई है. यह सामान किया रवाना मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु बिंदल ने बताया कि टीकमचंद गर्ग, संयोजक बीके सहित अन्य लोगों को मदद से जो सामग्री पहुंचाई गई है. उसमें शुद्ध घी के 15 डिब्बे, 75 डिब्बे खाद्य तेल, 4 क्विंटल मिल्क पावडर, 25 बोरी आटा, 30 क्विंटल सभी तरह की दाल, 5 क्विंटल मैदा, रवा और सूजी, 15 किलो मसाले, 30 बोरी पोहा, 10 क्विंटल इडली सांभर का आटा, 2 क्विंटल पापड़ की कतरन, 2 क्विंटल टॉफी-बिस्किट, एक मा क्विटंल चायपत्ती एवं 25 क्विंटल मे शकर आदि खाद्य सामग्री शामिल है.

विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा

भोपाल मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट), भोपाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। परिषद के नेतृत्व में प्रदेश की 35 से अधिक सहयोगी संस्थाएं इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी। परिषद परिसर, विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्टेम एजुकेशन” के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण आधारित हैंड्स ऑन टेक्निकल शो आयोजित किया जाएगा। साथ ही “आओ करके देखें” गतिविधि के अंतर्गत इको फ्रेंडली माटी शिल्प उत्पाद निर्माण पर कार्यशाला भी होगी। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण चेतना का प्रसार करना एवं नवाचार आधारित वैज्ञानिक समाधानों के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें STEM शो, ग्लोबल वार्मिंग पर इंटरैक्टिव वर्कशॉप, पर्यावरणीय नवाचारों पर विशेषज्ञ व्याख्यान, हैंड्स-ऑन गतिविधियाँ एवं पर्यावरण अनुकूल पॉटरी उत्पाद निर्माण पर प्रशिक्षण शामिल हैं। पॉटरी निर्माण सत्र आम नागरिकों के लिए भी खुला रहेगा। कार्यक्रम 5 जून को प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा। इच्छुक विद्यार्थी एवं नागरिक https://tinyurl.com/CCLWED2025 लिंक या QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।  

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय, ट्रांसफर से हटा बैन

रायपुर साय कैबिनेट की 29वीं बैठक में आज ट्रांसफर नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। साय कैबिनेट ने ट्रांसफर से बैन हटा दिया है। इस फैसले के बाद सभी विभागों में तबादलों का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1    मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 जून से 25 जून तक प्रभारी मंत्री द्वारा और राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री की मंजूरी से होंगे, आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। न्यूनतम दो वर्ष सेवा अनिवार्य है, गंभीर बीमारी, मानसिक/शारीरिक अक्षमता और सेवा निवृत्ति से पूर्व एक वर्ष के मामलों में विशेष सुविधा मिलेगी। अनुसूचित क्षेत्रों से स्थानांतरण हेतु एवजीदार अनिवार्य है, साथ ही सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जैसे जिलों में रिक्त पदों को भरने का विशेष प्रयास रहेगा। तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के मामलों में उनके संवर्ग की कुल संख्या का अधिकतम 10 प्रतिशत एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचाारियों में अधिकतम 15 प्रतिशत स्थानांतरण किए जा सकेंगे। परीविक्षाधीन अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। पति-पत्नी की एक स्थान पर पदस्थापना, ग्रामीण-शहरी संतुलन और पारदर्शिता के लिए राज्य स्तर के सभी स्थानांतरण आदेश ई-ऑफिस के माध्यम से जारी होंगे। जिला स्तर पर निर्धारित समयावधि में स्थानांतरण जारी कर उसी तिथि को आदेश की प्रति सामान्य प्रशासन विभाग को मेल करना होगा। सभी जिला स्तरीय कर्मचारियों का संलग्नीकरण 5 जून 2025 से समाप्त माना जाएगा और जहां किसी कर्मचारी की आवश्यकता होगी स्थानांतरण नीति के अनुरूप स्थानांतरण किया जा सकेगा। स्थानांतरण के विरूद्ध 15 दिन में राज्य स्तरीय समिति को अभ्यावेदन किया जा सकेगा। 25 जून के बाद स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, अत्यंत आवश्यक होने पर समन्वय में अनुमोदन उपरांत स्थानांतरण किया जा सकेगा। 2    मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री जी के घोषणानुसार ग्राम पंचायत दामाखेड़ा का नाम ‘‘कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा‘‘ किये जाने का अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 23 फरवरी 2024 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा तहसील अंतर्गत दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह ‘‘मांघीमेला‘‘ में सम्मिलित होकर दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा नाम किए जाने की घोषणा की थी। 3    मंत्रिपरिषद द्वारा कबीरधाम जिले के कवर्धा तहसील के ग्राम पंचायत गदहाभाठा का नाम परिवर्तन कर ग्राम पंचायत सोनपुर तथा बोड़ला तहसील के ग्राम पंचायत चण्डालपुर का नाम परिवर्तन कर ग्राम पंचायत चन्दनपुर किए जाने का निर्णय लिया गया।   4    मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की कला, संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में कलाग्राम की स्थापना हेतु नवा रायपुर अटल नगर में संस्कृति विभाग को 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने तथा उक्त भूमि के विरूद्ध प्रतिपूर्ति राशि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को भुगतान करने का निर्णय लिया गया। यह कलाग्राम शिल्पकारों, लोक कलाकारों और परंपरागत कारीगरों के लिए एक समर्पित केंद्र होगा, जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा साथ ही छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को सुदृढ़ करेगा और स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला को प्रदर्शित करने का एक स्थायी मंच भी प्रदान करेगा। 5    मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 13.47 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। इस अकादमी में आउटडोर व इनडोर (एसी) तीरंदाजी रेंज, उच्च प्रदर्शन केंद्र, छात्रावास एवं आवासीय सुविधा का निर्माण किया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और अधिक मजबूती से उभरेगा। 6    मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को शहरों में किफायती एवं सस्ते भूखण्ड उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम, 2025 का अनुमोदन किया गया। इससे लोगों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उचित दर पर भूखंड उपलब्ध कराकर पानी, बिजली, सड़क, सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। अवैध प्लाटिंग की रोकथाम के साथ ही लोगों को सुव्यवस्थित कॉलोनियों का विकल्प मिलेगा और राज्य में रियल एस्टेट व इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश के नए अवसर उपलब्ध होंगे।   7    मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश में युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों व्यक्ति एवं संगठनों को सम्मानित करने के लिए युवा रत्न सम्मान योजना शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत युवा कल्याण के क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट सेवा कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा स्वैच्छिक संगठनों को ‘‘छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान‘‘ से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान हर वर्ष राज्य के एक युवा और एक स्वैच्छिक संस्था को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा। इसमें युवा को पदक, प्रमाण पत्र, शॉल और अधिकतम 2.50 लाख रूपए, जबकि संस्था को अधिकतम 5 लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक, साहित्य, नवाचार, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कला-संगीत तथा लोककला के क्षेत्र में ‘‘युवा रत्न सम्मान‘‘ प्रदान किया जाएगा। युवा रत्न सम्मान प्रत्येक वर्ष उपरोक्त क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित एक-एक युवाओं को प्रदान किया जाएगा। जिसमें पदक, पदक प्रमाण पत्र, शॉल और अधिकतम एक लाख रूपए शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान केवल महिलाओं और बालिकाओं को दिया जाएगा। आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी कर्मचारी, सरकारी उपक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत व्यक्ति पात्र नहीं होंगे। एक व्यक्ति या संस्था को एक ही साल में एक ही श्रेणी का पुरस्कार मिल सकता है और एक श्रेणी का पुरस्कार किसी को दोबारा नहीं दिया जाएगा। 8    मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत प्रशिक्षक (कोच) के पद पर भर्ती हेतु राष्ट्रीय क्रीडा संस्था पटियाला से प्रशिक्षक के डिप्लोमा के मापदण्ड को एक वित्तीय वर्ष के लिए शिथिलीकरण करने का निर्णय लिया गया। 9    मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों … Read more

आरसीबी की जीत का जश्न मातम में हुआ तब्दील, भगदड़ में सात लोगों की मौत

बैंगलोर आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न बुधवार को एक भयावह हादसे में बदल गया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गई। इस दुखद घटना में सात लोगों की मौत व दर्जनों लोगों के घायल होने जानकारी मिल रही है। आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों फैंस चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ में भगदड़ मच गई, जिससे हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   उममुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भगदड़ में मरे लोगों पर कहा कि मुझे अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि मरने वालों की संख्या कितनी है। मैं वहां जा रहा हूं। स्टेडियम में बड़ी संख्या में फैंस आए थे। वह अपनी टीम के जीतने का जश्न मनाना चाह रहे थे। हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। यहां 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात थे। बीजेपी ने उठाए गंभीर सवाल बेंगलुरु में RCB की IPL जीत का जश्न बुधवार को भयावह हादसे में तब्दील हो गया। कर्नाटक सरकार ने विक्ट्री परेड कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। 7 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य गंभीर घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हजारों की संख्या में उत्साही लोग चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह विफल रहा। अफरा-तफरी के बीच कई लोग कुचल गए।   राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फटकारा, कहा- अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब सेना का अपमान करना नहींराहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फटकारा, कहा- अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब सेना का अपमान करना नहीं इस हृदयविदारक हादसे ने राज्य सरकार की लापरवाही और अव्यवस्था को उजागर कर दिया है। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की घोर कमी इस त्रासदी का मुख्य कारण मानी जा रही है। सरकार को इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यह हादसा किसी संयोग से नहीं, बल्कि प्रशासनिक चूक से हुआ है।

‘तीन प्रकार के घोड़े’ बयान पर घिरे राहुल गांधी, एमपी बीजेपी ने दिया करारा जवाब- ‘गधों की महफिल में घोड़े…’

भोपाल 3 जून को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। स्थिति ये कि उनके बयान देशभर में चर्चा के विषय बन गए, इस बीच सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी की बयानबाजी को अपरिक्वता की निशानी कहा तो, एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी किया करारा प्रहार। बता दें कि राहुल गांधी 3 जून को एमपी कांग्रेस का नया अभियान सृजन संगठन लॉन्च करने भोपाल आए थे। यहां उन्होंने तीन बैठकें लीं और देशभर से यहां पहुंचे पर्यवेक्षकों को उनकी जिम्मेदारी दी। बता दें कि अब यही पर्यवेक्षक एमपी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का चयन करेंगे। कांग्रेस के इस अभियान को शुरू करने वाला मध्यप्रदेश दूसरा राज्य है, इससे पहले कांग्रेस का ये फॉर्मूला गुजरात में लागू किया गया। जानें क्या बोले सीएम मोहन यादव सीएम डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पीएम मोदी को लेकर दिए बयान की निंदा की है। सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद गरिमामय पद है, उनके प्रधानमंत्री को लेकर दिए इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं थी। यही नहीं सीएम मोहन यादव ने राहुल पर तंज भी किया, उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से पता चलता है कि वे अभी परिपक्व नहीं हैं…वे कब मैच्योर होंगे, इसीलिए वे पप्पू कहलाते हैं। …आखिर वह परिपक्व कब होंगे? यहां पढ़ें राहुल गांधी का पूरा बयान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला, उन्होंने कहा कि, ‘ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत surrender हो गए – इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का character है, ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां Superpowers से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं।’ सीएम ने कहा- इस तहर वे अपनी ही इज्जत खराब करते हैं सीएम ने आगे कहा कि, नेता प्रतिपक्ष मर्यादा छोड़ कर जिस भाव से बोलते हैं वह न केवल उनकी इज्जत खराब करते हैं, बल्कि देश के संस्कार के विरुद्ध भी बात करते हैं। उन्हें माफी मांगना चाहिए सीएम मोहन यादव ने कहा कि, राहुल गांधी पहले बुद्धि का सृजन कर लें… प्रधानमंत्री जी के बारे में बोले गए राहुल गांधी के वक्तव्य के लिए उनको तुरंत माफी मांगना चाहिए। तीन टाइप के घोड़े’ बयान पर घिरे राहुल गांधी तीन टाइप के घोड़े होते हैं, राहुल गांधी का ये बयान एमपी में गूंजा तो इसकी गूंज पूरे देशभर में सुनाई दी। हर कोई जानने को उत्सुक नजर आया कि आखिर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राहुल ने घोड़ों की चर्चा क्योंकि… आखिर राहुल ने ऐसा क्या बोला कि एमपी समेत देशभर में सियासत गरमा गई… छत्तीसगढ़ बीजेपी के कांग्रेस पर हमले के बाद अब मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी पर करारा तंज किया है। उन्होंने राहुल गांधी के घोड़ों वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, आखिर गधों की महफिल में घोड़ों की चर्चा कहां से आ गई। यही नहीं वीडी शर्मा ने राहुल पर निशाना साधते हुए सवाल भी पूछा कि मैं जानना चाहता हूं राहुल ने किसके लिए ये बात कही। आप भी जाने आखिर राहुल ने क्यों दिया तीन टाइप के घोड़ों का उदाहरण और क्यों हो रही चर्चा…. वीडी शर्मा का कांग्रेस पर जमकर हमला इस पर मध्य प्रदेशक भाजपा अध्यक्ष और पार्टी सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि संगठन सृजन की बैठक में उन्होंने जिस प्रकार के वक्तव्य दिए हैं, गधों की महफिल में घोड़ों की चर्चा कहां से आ गई। राहुल गांधी को बताना चाहिए और मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किसके लिए ये बात कही है। वीडी शर्मा ने कहा कि, एक तरफ तो उनके नेता दिग्विजय सिंह कहते थे कि मैं वोट मांगने जाता हूं तो जनता वोट देती नहीं है उल्टा वोट काट देती है। तो दूसरी तरफ उनके वर्तमान अध्यक्ष जीतू पटवारी जी कहते हैं कि संगठन जाए तेल लेने, वहीं कमलनाथ कुछ और कहते हैं। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, राहुल गांधीजी बताएं कि ये वक्तव्य जो आपने दिया है, वो किसके लिए दिया है। जरा वे यह भी बताएं कि कांग्रेस में कौन रेस का घोड़ा है, और कौन बारात का घोड़ा है, यह बात मध्य प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

डकैती, अपहरण और मर्डर का मामला, राजा रघुवंशी के परिजनों ने की CBI जांच की मांग

इंदौर मेघालय में शव मिलने के बाद राजा रघुवंशी (Raja Raghuwanshi) के परिजनों ने मौत के मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है. मृतक के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि उनका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता. शादी के बाद दोनों बहुत खुश थे. जहां उनकी किराए की स्कूटी खड़ी थी, वहां से 25 किलोमीटर दूर राजा का शव मिला है. इसलिए आशंका है कि उनका अपहरण कर वेइसाडोंग फॉल्स ले जाया गया. जहां शव मिला भी है, वह ऐसी जगह है, जहां चारो ओर बाउंड्री की गई है. मृतक के भाई ने बताया कि दंपती ने सोने के गहने पहने हुए थे. राजा के शव के पास से दो अंगूठियां, एक सोने की चेन, कंगन, पर्स और मोबाइल गायब मिला है. अगर यह आत्महत्या होती तो यह सबी चीजें गायब नहीं मिलतीं. हालांकि स्थानीय पुलिस परिवार के इस आरोप से सहमत नहीं है कि यह अपहरण, लूटपाट और हत्या का मामला है. 11 मई को शादी के बाद गए थे हनीमून मनाने इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी. 20 मई को हनीमून मनाने के लिए गुवाहटी गए थे. वहां से घूमने के लिए ओसरा हिल्स या चेरापूंजी पहुंचे थे. इसके बाद 23 मई से उनका परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया और परिजनों ने 24 मई को इंदौर पुलिस से शिकायत की थी. फिर एमपी पुपुलिस ने शिलॉन्ग पुलिस ने संपर्क किया और फिर उनकी तलाश शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, कपल 22 मई को किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचा और वहां से नोंग्रियाट गांव में प्रसिद्ध ‘लिविंग रूट ब्रिज’ देखने के लिए 3000 सीढ़ियां उतरकर गया. वे रात भर एक होमस्टे में रुके और 23 मई की सुबह वहां से निकले. इसके कुछ घंटों बाद वे लापता हो गए. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर एक कैफे के पास लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाशी शुरू की. सोहरा (चेरापूंजी) में लापता सोनम की तलाश जारी. 11 दिन बाद सोमवार को ड्रोन की मदद से राजा का शव नोंग्रियाट गांव से 20 किलोमीटर दूर वेई सॉडॉन्ग झरने के पास 100 फीट गहरी खाई में मिला. विवेक सिएम ने बताया कि शव की पहचान राजा के दाहिने हाथ पर बने ‘राजा’ टैटू और कलाई पर मौजूद वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच से हुई. घटनास्थल से एक महिला की सफेद शर्ट, पेंट्रा 40 की दवा की पट्टी, एक टूटी मोबाइल फोन एलसीडी स्क्रीन और स्मार्टवॉच बरामद हुई. पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर SIT का गठन किया, जिसका नेतृत्व SP (सिटी) हर्बर्ट खारकोंगोर कर रहे हैं. राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने इंदौर में पत्रकारों से कहा, “शव इतना सड़ चुका था कि चेहरा पहचानना मुश्किल था. राजा की सोने की अंगूठियां, चेन, और बटुआ गायब हैं, जिससे हत्या का शक पक्का होता है. मैं सरकार से मांग करता हूं कि CBI इसकी जांच करे ताकि सच सामने आए. मैंने अपने भाई को खो दिया, लेकिन सोनम को नहीं खोना चाहता. सरकार हर हाल में उन्हें ढूंढे.” सचिन ने सेना की मदद से तलाशी की मांग की और स्थानीय होटल कर्मचारियों, गाइड और स्कूटर किराए देने वालों पर संदेह जताते हुए सख्त पूछताछ की मांग की. बीती 11 मई को हुई थी राजा संग सोनम की शादी. सोनम की तलाश के लिए मेघालय पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), और वेस्ट जैंतिया हिल्स डिस्ट्रिक्ट एडवेंचर माउंटेनियरिंग क्लब की टीमें जुटी हैं. मंगलवार को NDRF की 17 सदस्यीय टीम ड्रोन, पर्वतारोहियों, और विशेष पुलिस बलों के साथ सोहरा में शामिल हुई. हालांकि, 29-31 मई को सोहरा में 500 मिमी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने तलाशी को मुश्किल बनाया, जिसके कारण 30 मई को अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा. इस दौरान पूर्वी खासी और जैंतिया हिल्स में छह लोगों की मौत और 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबरें आईं. सर्च ऑपरेशन में शामिल तमाम एजेंसियों की टीम. राजा का शव पोस्टमार्टम के लिए उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान (NEIGRIHMS), शिलांग भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि राजा की हत्या खाई में फेंकने से पहले हुई या बाद में. इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने मेघालय के DGP आई नोंगरांग और मुख्य सचिव डीपी वाहलांग के साथ बचाव कार्यों के बारे में चर्चा की. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कहा, “हम पर्यटकों को अपने परिवार की तरह मानते हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से तलाशी और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहा हूं.” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजा की मौत पर शोक जताया और सोनम की तलाश के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. यह घटना मेघालय में पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है. इस साल अप्रैल में हंगरी के पर्यटक पुस्कास ज़ोल्ट भी लिविंग रूट ब्रिज के पास लापता हुए थे और 12 दिन बाद उनकी लाश मिली थी. पुलिस ने उनकी मौत को दुर्घटना बताया था. राजा और सोनम के मामले में परिवार और स्थानीय लोग गहन जांच की मांग कर रहे हैं. SIT अब होटल कर्मचारियों, गाइड और स्कूटर किराए देने वालों से पूछताछ कर रही है और पुलिस का कहना है कि सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है. ड्रोन की मदद से मिला शव, पत्नी की तलाश तलाशी के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, एसओटी और वेस्ट जैंतिया हिल्स डिस्ट्रिक्ट एडवेंचर माउंटेनियरिंग क्लब (West Jaintia Hills District Adventure Mountaineering Club) के खोजी दल को लगाया था. घटनास्थल पर खराब मौसम के कारण भी तलाशी में काफी परेशानी आई. इस दौरान 2 जून को पुलिस के ड्रोन ने लगभग 12 बजे राजा रघुवंशी का शव रियात अरलियांग में वेइसाडोंग झरने की खाई देखा. यह जगह पूर्वी खासी हिल्स (East Khasi Hills) जिले के ओसरा क्षेत्र में आती है. दुर्गम स्थान होने के कारण शव को लगभग साढ़े 3 बजे निकाला गया और शिलॉन्ग पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस शव को राजा के परिजनों ने पहचान लिया. उसके दायें हाथ पर “राजा” लिखा टैटू बना था. पूर्वी … Read more

लखनऊ: IRS गौरव गर्ग से मारपीट के मामले में एक्शन, आरोपी अधिकारी योगेंद्र मिश्रा निलंबित

लखनऊ  इनकम टैक्‍स विभाग के डिप्‍टी कमिश्‍नर गौरव गर्ग से मारपीट के मामले में बड़ा एक्‍शन हुआ है। आरोपी असिस्‍टेंट कमिश्‍नर योगेंद्र मिश्रा को सस्‍पेंड कर दिया गया है। दोनों अफसरों के बीच कुछ दिन पहले मारपीट होने से हड़कंप मच गया था। योगेंद्र मिश्रा को बंगाल -सिक्किम रीजन से संबद्ध किया गया है। मारपीट की घटना सामने आने के बाद दोनों अधिकारियों के बीच आरोप और प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया था। नरही स्थित इनकम टैक्‍स के दफ्तर में 29 मई को यह घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान योगेंद्र मिश्रा और गौरव गर्ग के बीच किसी मुद्दे पर बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि योगेंद्र मिश्रा ने पानी का गिलास उठाकर गौरव गर्ग पर हमला कर दिया। बंद केबिन में दोनों अफसरों के बीच मारपीट शुरू हो गई। गौरव गर्ग के नाक से खून बहने लगा। पुलिस ने उन्‍हें सिविल अस्‍पताल भर्ती करवाया। आईपीएस रवीना त्‍यागी के पति हैं गौरव गर्ग आपको बता दें कि गौरव गर्ग आईपीएस रवीना त्‍यागी के पति हैं। रवीना लंबे समय तक लखनऊ में डीसीपी मध्‍य पद पर तैनात रही हैं। अस्‍पताल में गौरव गर्ग ने डॉक्‍टरों से कान में सनसनाहट, दाएं पैर के घुटने में चोट और चक्‍कर आने की शिकायत की थी। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। क्रिकेट मैच के दौरान मिश्रा ने किया था हंगामा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल मार्च में आईआरएस अफसरों का क्रिकेट मैच हुआ था। इस दौरान योगेंद्र मिश्रा ने टीम में शामिल नहीं करने पर जमकर हंगामा किया था। वह पिच पर ही बैठकर अधिकारियों को बुरा-भला करने लगे। आरोप है कि वह आयकर विभाग के कई अन्‍य अफसरों पर दबाव बनाया करते थे। योगेंद्र मिश्रा की पत्‍नी परिवहन विभाग में एआरटीओ के पद पर तैनात हैं। क्या है आरोप 29 मई की शाम आयकर भवन के छठे तल पर एक वरिष्ठ अधिकारी के कमरे में गौरव गर्ग और 2014 बैच के आईआरएस अधिकारी संयुक्त आयुक्त बैठे थे। यहां एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक कानपुर में तैनाती के दौरान और किसी आरटीआई को लेकर गौरव गर्ग और संयुक्त आयुक्त के बीच कहासुनी होने लगी। वरिष्ठ अधिकारी ने हस्तक्षेप किया लेकिन तब तक बात बढ़ चुकी थी। दोनों के बीच तेज आवाज में कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि संयुक्त आयुक्त ने पानी से भरा गिलास फेंककर मारा। हाथापाई के दौरान उनकी अंगूठी गौरव गर्ग के चेहरे पर लग गई। हल्ला मचने पर कर्मचारी भी पहुंचे। किसी के कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वरिष्ठ अधिकारियों के विवाद को कैसे शांत कराया जाए। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी का दरवाजा खुलवाकर दूसरे अधिकारी कमरे में पहुंचे तो मारपीट हो रही थी। इसमें गौरव के चेहरे, सिर और हाथ पर चोट थी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया। सूचना हजरतगंज पुलिस को दी गई।

RCB की जीत की जश्न मातम में बदला, स्टेडियम के पास भगदड़ मचने से तीन की मौत, 20 से अधिक प्रशंसक घायल

बेंगलुरु  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली आईपीएल जीत का जश्न बुधवार को दुखद हो गया, जब यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मचने से 20 से अधिक प्रशंसक घायल हो गए और तीन की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब प्रशंसक आरसीबी टीम द्वारा आईपीएल 2025 ट्रॉफी उठाने के जश्न में शामिल हो रहे थे। पुलिस के अनुसार, अस्पताल में तीन व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया और दो अन्य की हालत गंभीर है, दोनों का गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज चल रहा है। भगदड़ तब मची जब हजारों प्रशंसक विभिन्न द्वारों से जल्दबाजी में स्टेडियम में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में पहुंचाया और उन्हें पास के बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंच पाई। एक अलग घटना में, स्टेडियम में कूदने के लिए गेट पर चढ़ते समय एक प्रशंसक गिर गया और उसका पैर टूट गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद, वे भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोग जश्न की एक झलक पाने के लिए पेड़ों पर चढ़ते और शाखाओं पर बैठते देखे जा सकते हैं। घटना के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने आनी बाकी है। कर्नाटक सरकार ने पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विधान सौधा से चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम तक विजय परेड को रद्द कर दिया था। पुलिस ने बताया कि वे मंगलवार रात से ही जश्न मना रही भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं। पूरी रात सुरक्षा बल उन्हें नियंत्रित करने और यह सुनिश्चित करने में लगे रहे कि कोई अप्रिय घटना न हो। सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को देखने के लिए विधान सौधा परिसर में भी भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे पहले, जब बुधवार को आरसीबी की टीम यहां एचएएल एयरपोर्ट पर पहुंची, तो डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को गुलदस्ते भेंट किए। शिवकुमार ने विशेष रूप से क्रिकेटर विराट कोहली का स्वागत किया और उन्हें आरसीबी टीम का झंडा और कन्नड़ झंडा दोनों भेंट किए। विराट कोहली ने खुशी-खुशी झंडे स्वीकार किए और डिप्टी सीएम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। शिवकुमार को एयरपोर्ट जाते समय अपनी कार से आरसीबी का झंडा लहराते भी देखा गया।

संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, कई अहम बिलों पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक होगा। आगामी मॉनसून सत्र के बारे में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जानकारी दी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने तारीखों की सिफारिश की है। बीमा संशोधन विधेयक पेश कर सकती है सरकार रिजिजू की यह घोषणा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए विपक्षी नेताओं द्वारा विशेष सत्र की मांग की पृष्ठभूमि में आई है। विपक्ष की मांग पर एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि नियमों के तहत, मानसून सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, संसद के मॉनसून सत्र में बीमा संशोधन विधेयक भी पेश किया जा सकता है। विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई (FDI) की सीमा बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधेयक का मसौदा तैयार है और इसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग विधेयक को संसद में पेश करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। आगामी मॉनसून संसद सत्र में केंद्र सरकार दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव भी लाएगी। सूत्रों के अनुसार, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इस मामले को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा करेंगे। यह कदम मार्च में दिल्ली स्थित जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर आग लगने की घटना के बाद उठाया गया है, जब बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई थी। पेश किया जा सकता है बीमा संशोधन बिल संसद के मानसून सत्र में बीमा संशोधन बिल पेश किया जा सकता है। विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाकर 100% करने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिल का मसौदा तैयार है और इसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग विधेयक को संसद में पेश करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।   इससे पहले संसद का बजट सत्र इस साल 31 जनवरी को शुरू हुआ था। लोकसभा और राज्यसभा दोनों को 4 अप्रैल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था, जिससे 2025 का पहला संसद सत्र समाप्त हो गया था।

सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना से कार्य कर रही राज्य सरकार, दिव्यांगजन की परेशानी दूर करने सदैव तत्पर- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार दिव्यांगजन को शासकीय नौकरियों (सीधी भर्ती) में दे रही है अतिरिक्त 2 प्रतिशत आरक्षण – मुख्यमंत्री डॉ. यादव सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना से कार्य कर रही राज्य सरकार, दिव्यांगजन की परेशानी दूर करने सदैव तत्पर- मुख्यमंत्री डॉ. यादव महाकवि सूरदास और स्वामी रामभद्राचार्य ने अपनी विशेषज्ञता से इतिहास में स्थान बनाया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र, स्मार्टफोन एवं मोटराइज्ड साइकिलें वितरित कीं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने किया आयोजन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं। यह आत्मविश्वास ही उन्हें विशेष पहचान देता है। मध्यप्रदेश सरकार उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित करने और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा हमारे शरीर में भले ही कोई एक गुण कम करता है, लेकिन बदले में कई गुण बढ़ाकर भी देता है। दिव्यांगजन समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी अपने-अपने क्षेत्र में योग्यताएं हैं। राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए शासकीय नौकरियों (सीधी भर्ती) में अतिरिक्त 2 प्रतिशत आरक्षण दिया है।  सरकार की भावना सर्वे भवन्तु सुखिन: रही है। दिव्यांगजन के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनकी परेशानियां दूर करने के लिए सरकार सदैव तत्पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिव्यांग शब्द प्रदान करने से समाज का दृष्टिकोण सकारात्मक रूप से बदला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र तथा अन्य हितलाभ  वितरण कार्यक्रम को पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के सभागार में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ईश्वर ने पृथ्वी पर हमारे जन्म की रचना की है। परमात्मा ने जरूरतमंदों के लिए कुछ बेहतर पुण्य कर्म करने का अवसर भी दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकवि सूरदास, अष्टावक्र, सकुरात, स्वामी रामभद्राचार्य, सुप्रसिद्ध संगीतकार रविंद्र जैन का उदाहरण देते हुए कहा कि शारीरिक सौंदर्य और शारीरिक पूर्णता से नहीं अपितु विशेषज्ञता पूर्ण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देकर इन महान व्यक्तित्वों ने समाज में योगदान दिया और इतिहास में स्थान बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण, पुरात्व और जल संसाधन विभागों के दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने हितग्राहियों को स्मार्टफोन एवं मोटराइज्ड साइकिल का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की ब्रेल लिपि में विकसित पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय तथा विधायक भगवान दास सबनानी विशेष रूप से उपस्थित थे। दिव्यांग विद्यार्थियों ने इस अवसर पर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव तथा अतिथिगण को तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण मंत्री राकेशसिंह के आज ही के दिन जन्म दिवस  होने पर उनका अभिवादन किया तथा शुभकामनाएं दी। प्रदेश में 2600 पदों पर की गई दिव्यांगजन की भर्ती सामाजिक न्याय एवं समाज कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की संस्कृति को संजोए रखने के लिए संकल्पित हैं। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, किसान (अन्नदाता), युवा और नारी कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। दिव्यांगजन के लिए भी अनेक कल्याणाकारी कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन उनकी संवेदनशीलता परिलक्षित होती है।  दिव्यांगजनों को शिक्षण-प्रशिक्षण, कौशल उन्नयन, छात्रवृत्ति आदि का लाभ भी दिया जा रहा है। देश भर में दिव्यांगजन के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें नौकरियों में 6 प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रदेश में 2600 पदों पर दिव्यांगजनों की भर्ती की गई है। दिव्यांगजन को कृत्रिम अंगों के लिए भटकना न पड़े इस उद्देश्य से उनकी सुविधा और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए के लिए कृत्रिम अंग वितरण के लिए जिला स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके लिये राजस्थान की महावीर संस्था को दायित्व सौंपा गया है। सभी को सम्मान से जीने का अधिकार देना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिव्यांगजनों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। वे सदैव दिव्यांगजन से संवाद के लिए तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प है कि सबको सम्मान से जीने का अधिकार मिले और समाज के किसी भी व्यक्ति को किसी की दया पर जीवन न जीना पड़े। जब सरकार संवेदनशील होती है तो वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझती है। आज दिव्यांगजन को नियुक्ति मिलना उनके और पूरे परिवार के लिए बड़ी खुशी का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत की प्राचीन संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही विरासत के साथ विकास और जनहित के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण हो रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के 33 उप यंत्रियों, पुरातत्व विभाग के 10 और जल संसाधन‍ विभाग के 5 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही 97 हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए।  

भोपाल में तो सुबह से बादल छाए रहे, दोपहर बाद रिमझिम बारिश होने लगी

भोपाल मध्यप्रदेश में बुधवार को भी मौसम बदला रहा। राजधानी भोपाल और शाजापुर समेत कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। भोपाल में तो सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद रिमझिम बारिश होने लगी। शाजापुर में करीब आधे घंटे पानी गिरा। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिवनी, बालाघाट, बैतूल, छिंदवाड़ा, देवास और सीहोर में आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज आंधी चल सकती है। जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। इसके अलावा इंदौर, राजगढ़, आगर, मंदसौर, उज्जैन, भोपाल, रायसेन, विदिशा, दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, जबलपुर में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी चलने की संभावना है। बुरहानपुर, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, पांढुर्ना, नरसिंहपुर, छतरपुर, अशोकनगर, गुना, रीवा, सिंगरौली और डिंडोरी में भी मौसम बदला रहेगा। अभी प्री-मासून एक्टिविटी सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मानसून से पहले प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। सिस्टम की वजह से प्रदेश में कहीं तेज आंधी चल रही है तो कहीं बारिश हो रही है। अगले चार दिन यानी, 6 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अभी एक ही जगह पर ठहरा मानसून इधर, प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पिछले कुछ दिन से ये आगे नहीं बढ़ा है।

जमीन के नीचे 16 मीटर की गहरी सुरंग में कान्ह नदी के नीचे मेट्रो गुजरेगी, शुरू होगा अंडर ग्राउंड मेट्रो का काम

इंदौर गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक अक्टूबर तक मेट्रो चलाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही मेट्रो के अंडर ग्राउंड हिस्से का काम शुरू होगा। भविष्य के इंदौर की लाइफ लाइन मेट्रो होगी। जमीन के नीचे 16 मीटर की गहरी सुरंग में कान्ह नदी के नीचे मेट्रो गुजरेगी और इससे जमीन तल पर बनी इमारों पर कोई असर नहीं होगा। दिल्ली में 1997 में मेट्रो का निर्माण शुरू हुआ था। आज भी वहां की जरुरत के मुताबिक अलग-अलग रुट पर मेट्रो चल रही है। इंदौर में भी अभी मेट्रो शुरू हुई। भविष्य इंदौर शहर के विस्तार व जरूरत के मुताबिक नए रूट पर मेट्रो का निर्माण किया जाएगा। इस तरह अब आगामी वर्षो में इंदौर में मेट्रो का विस्तार जारी रहेगा। एयरपोर्ट से अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन को सबवे से कनेक्टिविटी मिलेगी। दिल्ली के राजीव चौक की तर्ज पर रीगल का अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन तैयार किया जाएगा। यह ऐसा स्टेशन होगा जिससे भविष्य में शहर में एक छोर से दूसरे हिस्से तक बनने वाली नई मेट्रो लाइन भी कनेक्ट हो सकेगी। ये बातें नईदुनिया के विमर्श कार्यक्रम में इंदौर मेट्रो के अधिकारियों ने कही।   इंदौर देश की पहली मेट्रो जहां सबसे पहले रिंग मॉडल तैयार हुआ     गांधी नगर क्षेत्र खाली जमीन आसानी से उपलब्ध होने के कारण वहां पर मेट्रो डिपो बनाया गया।     यही वजह है कि सुपर कारिडोर पहले वायडक्ट बना। इस वजह से उस क्षेत्र में सबसे पहले मेट्रो चलाई गई।     दिल्ली मुंबई में ट्रेफिक के दबाव का पीछा करते हुए मेट्रो का निर्माण किया गया।     ये बातें मेट्रो के कंसल्टेंट एसएन झा ने कही।     उन्होंने बताया कि इंदौर मेट्रो निर्माण में चीन के बीजिंग, शंघाई शहरों का माडल अपनाया गया।     इसके तहत इंदौर में ट्रैफिक का दबाव को ध्यान में रखने के साथ उस क्षेत्र में मेट्रो चलाई गई जहां भविष्य में बसाहट होगी। मेट्रो के जीएम (एलिवेटेड) रणवीर सिंह राजपूत ने बताया कि शहर में मेट्रो चलाने का उद्देश्य यह है कि दो पहिया व बसों के अलावा कारों से चलने वाले भी इसमें सफर कर सके। इसमें उन्हें लग्जरी के अनुभव के साथ सुरक्षा व कम समय में पहुंचने की सुविधा मिल सकेगी। मेट्रो के जीएम (अंडरग्राउंड) अजय कुमार ने बताया कि मेट्रो के एलिवेटेड हिस्से के मुकाबले अंडरग्राउंड हिस्से के निर्माण में 25 फीसद ज्यादा समय लगता है। इंदौर में कान्ह नदी के नीचे से मेट्रो की अंडर ग्राउंड सुरंग जाएगी। पुणे के अलावा कोलकाता की हुगली नदी के नीचे से भी अंडर ग्राउंड मेट्रो निकाली गई है। इंदौर में जमीन तल से 16 से 17 मीटर नीचे मेट्रो की सुरंग बनाई जाएगी। दिल्ली के हौज खास में अंडर ग्राउंड मेट्रो की दो लाइने क्रास कर रही है। ऐसे में वहां पर जमीन तल से 32 मीटर नीचे से मेट्रो जा रही है। मेट्रो के एलिवेटेड हिस्से को बनाने के मुकाबे अंडर ग्राउंड हिस्सा बनाने में ज्यादा समय व खर्च लगता है।    

फिर बढ़ने लगा कोरोना का प्रकोप, एक्टिव मामले 7000 से, 24 घंटे में कोरोना के कितने केस बढ़े

नई दिल्ली कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर देश के कई हिस्सों में मंडराने लगा है. देशभर में कोविड-19 संक्रमण के कुल एक्टिव केस 4302 पर पहुंच गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 276 नए मरीज मिले हैं. वहीं इस दौरान कोविड-19 से संक्रमित 7 लोगों की जान चली गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दिल्ली और गुजरात में कोविड-19 के 64-64 नए मामले सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश में 63 और पश्चिम बंगाल में 60 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अगर अब तक सामने आए कुल मामलों की बात करें तो केरल इस सूची में सबसे ऊपर है, जहां अब तक 1,373 लोग संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है, जहां 510 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. वहीं दिल्ली में 457 और उत्तर प्रदेश में 201 संक्रमितों की जानकारी सामने आई है. देशभर में कोविड-19 से अब तक कुल 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से सात मौतें बीते 24 घंटे में दर्ज की गई हैं. महाराष्ट्र में मंगलवार को संक्रमण से दो और मौतें दर्ज की गईं, जिससे राज्य में इस साल यानी जनवरी 2025 से अब तक मौतों का कुल आंकड़ा 14 पहुंच गया है. हालिया मौतें चंद्रपुर और मिराज में दर्ज की गईं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में से एक व्यक्ति को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी), क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस और दिल की धड़कनों की अनियमितता जैसी पुरानी बीमारियां थीं. अब तक दर्ज 14 मौतों में से अधिकतर मरीज सह-रुग्णता से जूझ रहे थे. हालांकि राहत की बात यह है कि अधिकांश सक्रिय मामलों में संक्रमण की गंभीरता हल्की ही पाई गई है. राज्य में इस साल अब तक कुल 12,880 कोविड टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 959 सैंपल पॉजिटिव पाए गए. इनमें से 435 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 जून तक महाराष्ट्र में 510 केस अब भी सक्रिय हैं. सिर्फ मंगलवार को ही राज्य भर में कोविड-19 के 86 नए मामले दर्ज किए गए. स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है. बीते एक दिन में पश्चिम बंगाल में 60 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा यूपी में 63 और दिल्ली 64 केस मिले हैं। इससे पहले 65 नए केस मिले थे और कुल आंकड़ा 4,026 हो गया था। दिल्ली में सोमवार को 47 नए केस मिले थे और केरल में 35 केस पाए थे। इसके चलते हेल्थ अथॉरिटीज अलर्ट पर हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि कोरोना के ऐक्टिव केसों में इजाफा तो हो रहा है, लेकिन मामले इतने गंभीर नहीं हैं कि अस्पताल में एडमिट करना पड़े। इस बीच पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में कोरोना का पहला ऐक्टिव केस मंगलवार को मिला। यह मामला हमीरपुर के नाहन में मिला है। इसके अलावा गुजरात में 108 नए कोरोना केस मिले हैं। इनमें से एक की मौत भी हो गई है। फिलहाल देश के सभी राज्यों में हेल्थ अथॉरिटीज अलर्ट पर हैं। चिंता की बात यह भी है कि भारत के अलावा भी सिंगापुर जैसे कई देशों में कोरोना के केसों में इजाफा हुआ है। ऐसे में संक्रमण की वापसी का डर भी है, लेकिन अब तक कोरोना की इस नई लहर में मृत्यु की दर काफी कम है।  

पूर्वोत्तर में बाढ़ से हालात नाजुक : अब तक 48 मौतें, सात लाख लोग प्रभावित; असम के 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट

गुवाहाटी असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों का बाढ़ से बुरा हाल है. अब तक हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि करें तो क्या करें. असम में बाढ़ (Assam Flood) की स्थिति मंगलवार को और ज्यादा बिगड़ गई. बाढ़ की वजह से वहां छह और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस साल बाढ़ और भूस्खलन (Northeast Landslide) में मरने वालों का आंकड़ा 17 पहुंच गया. वहीं सिक्किम समेत क्षेत्र के सात राज्यों में मरने वालों का आंकड़ा करीब  48 हो गया है. बाढ़ के हालात से निपटने के लिए मदद का आश्वासन पीएम नरेंद्र मोदी असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं. पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों के साथ ही मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से बातचीत की. उन्होंने बाढ़ के खतरे से निपटने के साथ ही राहत और पुनर्वास कोशिशों में केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. बाढ़ और भूस्खलन से 7 राज्यों में 48 मौतें  पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकारियों का कहना है कि 29 मई से हो रही बारिश और बाढ़ के दौरान हुई 48 मौतों में से करीब 17 लोगों की जान अकेले असम में गई है. वहीं अरुणाचल प्रदेश में 12, मेघालय में 6, मिजोरम में 5, सिक्किम में 4, त्रिपुरा में 2 और नागालैंड और मणिपुर में एक-एक मौत हुई है. असम में बाढ़ से 6.33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जिलों में आई बाढ़ और बारिश की वजह से 6.33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 21 जिलों के 1506 गांवों में 14,739 हेक्टेयर से ज्यादा फसल भूमि भी प्रभावित हुई है. असम में कई जगहों पर ब्रह्मपुत्र और छह अन्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. 5 जून तक पूर्वोत्तर में बारिश जारी रहने की संभावना दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से लगभग आठ दिन पहले आने के बाद ठिठक गया है। अब इसके 11 जून से फिर गति पकड़ने की उम्मीद है। इस बीच, जहां तक मानसून पहुंचा है वहां भारी बारिश हो रही है। इनमें दक्षिण भारत के केरल और आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्य शामिल हैं। पूर्वोत्तर में खासतौर पर ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जून तक पूर्वोत्तर में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इससे स्थिति के और खराब होने की आशंका है।   सिक्किम में 1,700 लोग निकाले गए सिक्किम में भूस्खलन के बाद फंसे 34 लोगों को दो एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टरों की मदद से सुरक्षित निकाल कर पास के पाकयोंग हवाई अड्डे पर पहुंचाया गया है। राज्य में राज्य के विभिन्न हिस्सों में फंसे अब तक 1,700 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।   सैनिकों-सैलानियों की तलाश जारी सिक्किम के लाचेन शहर के छतेन में सैन्य शिविर पर भूस्खलन के बाद लापता छह सैनिकों की तलाश तेज कर दी गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 23 सदस्यीय टीम को भी तलाशी अभियान में लगाया गया है। वहीं, उफनती तीस्ता नदी में वाहन के साथ बहे आठ लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है। 29 मई की रात वाहन एक हजार फीट नीचे नदी में गिर गया था। इसमें 11 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों को सुरक्षित निकाल गया था, जबकि एक की मौत हो गई थी, शेष लोगों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं, मेघालय में एनडीआरएफ के जवान इंदौर की एक लापता पर्यटन की तलाश में जुटे हैं। महिला के पति का शव एक दिन पहले पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक खड्ड में मिला था, जिसकी पहचान राजा रघुवंशी (29) के रूप में हुई थी। राजा और उनकी पत्नी सोनम 23 मई से ही लापता थे। एनडीआरएफ की 17 सदस्यीय टीम सोनम की तलाश में जुटी है। मिजोरम : 10 दिन में 5 मौतें बारिश और बाढ़ से मिजोरम भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बीते 10 दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन की 552 घटनाएं हुई हैं और 152 घरों को नुकसान पहुंचा है। इन घटनाओं में 5 लोगों की जान चली गई है। भूस्खलन या दरारों के कारण 198 परिवारों ने अपने घर छोड़ दिए हैं और बाढ़ के कारण 92 अन्य ने अपने घर खाली कर दिए हैं। बाढ़ से राज्य के 11 जिले प्रभावित हुए हैं। बारिश के चलते 10 जिलों में मंगलवार को पांचवें दिन भी स्कूल बंद रहे।     मणिपुर में बाढ़ से 10,477 घर क्षतिग्रस्त मणिपुर में बाढ़ की वजह से 56,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 10,477 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. नदियों का उफान पर होने की वजह से राजधानी इंफाल के कई इलाके और इंफाल पूर्वी जिले पानी-पानी हो गए हैं. नदियों का पानी इन इलाकों में भर गया है. नगालैंड की बारिश में बह गई NH-2 की सड़क नगालैंड में भारी बारिश की वजह से कोहिमा जिले के फ़ेसामा गांव में NH-2 का 50 मीटर का हिस्सा बह गया. जिसकी वजह से नागालैंड और मणिपुर के बीच आवाजाही के मुख्य रास्ते से कनेक्शन कट गया. हालात इतने खराब हो गए हैं कि मणिपुर जाने वाले 100 से ज्यादा माल लदे ट्रक रविवार से सड़क पर ही फंसे हुए हैं. क्यों कि आगे बढ़ने के लिए रास्ता ही नहीं है. मिजोरम में 600 से ज़्यादा लैंडस्लाइड बतादें कि पिछले 100 दिनों में अकेले मिजोरम में 600 से ज़्यादा लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं. हालांकि त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में बाढ़ की स्थिति में सुधार जरूर देखा गया है. असम में बाढ़ और भूस्खलन से 17 की मौत असम में सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इसमें हैलाकांडी जिले के मतिजुरी में कटाखाल नदी भी शामिल हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार से अब तक छह मौतें हुई हैं, जिनमें हैलाकांडी, श्रीभूमि, मोरीगांव, कछार, … Read more

साय कैबिनेट की 29वीं बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा जारी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित की जा रही है. यह साय कैबिनेट की 29वीं बैठक है, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet