LATEST NEWS

मध्यप्रदेश सरकार हर माह पेंशन ले रहे साढ़े 5 लाख पेंशनर्स की तलाश में जुटी, अब तक इनका वैरीफिकेशन नहीं हो सका

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार हर माह पेंशन ले रहे साढ़े 5 लाख पेंशनर्स की तलाश करने में जुटी है. दरअसल, इन पेंशनर्स के खातों में हर माह पेंशन की राशि तो पहुंच रही है, लेकिन अब तक इनका वैरीफिकेशन नहीं हो सका है. जबकि वैरीफिकेशन का काम तीन स्तर पर किया जा चुका है. अब राज्य सरकार पेंशन ले रहे इन हितग्राहियों की घर-घर जाकर खोजने का अभियान शुरू किया है. यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा. इसमें यदि हितग्राही नहीं मिले तो अब इनके खातों को बंद करा दिया जाएगा. अभी प्रदेश के 5 जिलों में चलाया जा रहा अभियान सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 6 सौ रुपए हर माह आर्थिक मदद दी जाती है. प्रदेश में 56.5 लाख बुजुर्गों को इस योजना के तहत आर्थिक लाभ दिया जाता है. राज्य सरकार द्वारा इन बुजुर्ग हितग्राहियों के वैरीफिकेशन की प्रक्रिया की जा रही है. सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा पेंशन हितग्राहियों का समग्र पोर्टल पर सत्यापन किया गया. इसके बाद आधार नंबर से नाम, आयु और पता अपडेट कराया गया है. 15 फरवरी तक तक सरकार चलाएगी अभियान इसके बाद प्रदेश के करीबन 5 लाख पेंशनर्स अपात्र हो गए. इसके बाद सभी हितग्राहियों को आयु की पुष्टि और अन्य दस्तावेज के साथ आवेदन करने के लिए कहा गया था, लेकिन इन हितग्राहियों का इसके बाद से सत्यापन ही नहीं हो पा रहा है. इधर, अब विभाग ने 15 फरवरी तक गायब सभी पेंशनधारियों का सत्यापन करने का अभियान चलाया है. गायब अधिकांश हितग्राही नीमच, सिवनी, अलीराजपुर, अनूपपुर और बालाघाट जैसे आदिवासी जिलों के हैं. इसको देखते हुए विभाग द्वारा अब घर घर जाकर इन्हें खोजने का अभियान शुरू किया है. इसके लिए अधिकारियों की टीम बनाकर भेजी गई है. वैरीफिकेशन न होने पर बंद होगी पेंशन फिजीकल वैरीकिकेशन के लिए 15 फरवरी तक की समयसीमा निर्धारित की गई है. इसके बाद भी ऐसे हितग्राही न मिलने पर उनके खातों में पेंशन की राशि पहुंचना बंद हो जाएगी. इधर सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का कहना है “पेंशनर्स का वैरीफिकेशन कराना एक सामान्य प्रक्रिया है. अपात्र को पेंशन देने का प्रावधान नहीं है, इसलिए समय-समय पर हितग्राहियों का वैरीफिकेशन कराया जाता है. यदि वैरीफिकेशन में कोई समस्या आ रही है तो ऐसे हितग्राहियों से संपर्क कर उनका वैरीफिकेशन कराया जाएगा.”

प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल, NH के लिए नितिन गड़करी ने दी 414 करोड़ रुपए की सौगात

भोपाल  मध्यप्रदेश के विकास को गति प्रदान करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 414 करोड़ 84 लाख रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और उन्नयन के लिए दी गई स्वीकृति के लिए आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माना आभार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस स्वीकृति से सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के महत्वपूर्ण कार्य होंगे। निश्चित ही शिवपुरी और अशोक नगर के साथ अन्य जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा। मध्यप्रदेश के विकास को गति मिलेगी और नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा मिल जाएगी। 414 करोड़ 84 लाख रुपए की दी स्वीकृति उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी और अशोक नगर जिलों में चंदेरी, बामोर कलां, अचरोनी और चंदेरी लिंक बायपास सहित राष्ट्रीय राजमार्ग-346 के खंड (कुल लंबाई 55.80 किमी) चंदेरी-पिछोर रोड के पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन के उन्नयन और निर्माण के लिए 414 करोड़ 84 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-346 (कुल लंबाई 334.55 किलोमीटर) झारखेड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-46 आगरा के साथ अपने जंक्शन से शुरू होता है मुंबई रोजड जो बैरसिया (SH-23), विदिशा (NH-86 एक्सटेंशन), कुरवाई (SH-14), मुंगावली, चंदेरी, पिछोर को जोड़ता है और राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर दिनारा में समाप्त होता है। MP-UP Inter-State Connectivity होगी प्रस्तावित परियोजना का विस्तार प्रदेश के शिवपुरी और अशोक नगर जिलों से होकर गुजरता है। इस क्षेत्र में ऐतिहासिक चंदेरी किला और स्थानीय वस्त्र शिल्प कला केंद्र अशोक नगर जिले में स्थित हैं। यह खंड चंदेरी, गोधन, बुढ़ानपुर, बिजरावां, नया गांव, पिपरा अछरौनी, शिवपुरी, हीरापुर, नायगांव और सुजवाहा गांवों से होकर गुजरता है और उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से अंतर्राज्यीय-कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करता है। पहले भी साढ़े 3 हजार करोड़ रुपए हुए है मंजूर परियोजना के क्रियान्वयन से इस खंड पर यातायात सघनता कम होगी और सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई और एक महत्वपूर्ण स्वीकृति भोपाल-कानपुर इकोनामिक कॉरीडोर को फोरलेन में अपग्रेड करने के लिए भी प्रदान की जा चुकी है।

सीढ़ी चढ़ते अचानक चक्कर खाकर गिरी, गुजरात में 8 साल की मासूम की स्कूल में हार्ट अटैक से मौत

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की छात्रा की मौत हो गई। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से छात्रा गार्गी रानपारा की मौत हुई। थलतेज स्थित जेबर स्कूल फॉर चिल्ड्रन के प्रबंधन की तरफ से जारी सीसीटीवी फुटेज में गार्गी अपनी कक्षा की ओर जाते दिखती है और बेचैनी के कारण कुर्सी पर बैठ जाती है। प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा सिन्हा ने बताया, गार्गी जब सुबह स्कूल पहुंची, तो सामान्य थी। लेकिन पहली मंजिल पर कक्षा की ओर जाते समय वह गलियारे में कुर्सी पर बैठ गई। बैठे-बैठे ही अचानक वह गिर गई। शिक्षकों ने उसे सीपीआर दिया, फिर अस्पताल पहुंचाया, पर उसकी जान नहीं बच सकी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज 58.463 करोड़ रुपये की लागत के 19 कार्यो का करेंगे लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 जनवरी को सेंधवा कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़वानी जिले के 2 परियोजनाएं सेंधवा और निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन भी करेंगे। साथ ही 2580.827 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 13 कार्यो का भूमि-पूजन तथा 58.463 करोड़ रुपये की लागत के 19 कार्यो का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई रकबे में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। प्रदेश में वर्ष 2003 में सिंचाई का रकबा लगभग 3 लाख हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 50 लाख हेक्टेयर हो गया है। वर्ष 2028-29 तक 1 करोड़ हेक्टेयर करने का हमारा लक्ष्य है। सेंधवा उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना की जानकारी 1402.74 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से जिले के 98 ग्रामों में लगभग 44148.50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी। परियोजना से लगभग 53 हजार कृषक लाभान्वित होंगे। बड़वानी तहसील के ग्राम खेड़ी के समीप से नर्मदा नदी के जल को 2.70 मीटर व्यास की पाईप लाईन के माध्यम से 501 मीटर की उंचाई तक जल उद्वहन किया जायेगा। दाबयुक्त जल से कृषक स्प्रिंकलर/ड्रिप के माध्यम से सिंचाई का लाभ ले सकेंगे एवं कम जल से अधिक सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस पद्धति से सिंचाई हेतु किसानों को भूमि समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी। परियोजना के मुख्य पाईप लाईन की कुल लंबाई 56.394 किलोमीटर है। परियोजना से लाभान्वित ग्राम : सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से सेंधवा तहसील के 67 ग्राम, राजपुर तहसील के 24 ग्राम, निवाली तहसील के 06 ग्राम, बड़वानी तहसील के 01 ग्राम के कृषक लाभान्वित होंगे। निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना 1088.24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से जिले के 87 ग्रामों में लगभग 33 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। परियोजना अंतर्गत तहसील पाटी के ग्राम बोरखेड़ी के समीप से नर्मदा नदी के जल को 2.60 मीटर व्यास की पाईप लाईन के माध्यम से 465 मीटर की उंचाई तक जल उद्वहन किया जायेगा। दाबयुक्त जल से कृषक स्प्रिंकलर/ड्रिप के माध्यम से सिंचाई का लाभ ले सकेंगे एवं कम जल से अधिक सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस पद्धति से सिंचाई हेतु किसानों को भूमि समतल करने की आवश्यकता नही होगी। परियोजना के मुख्य पाईप लाईन की कुल लंबाई 40.183 किलोमीटर है। परियोजना से तहसील पाटी के 29 ग्राम, बड़वानी के 26 ग्राम और निवाली के 32 ग्रामों के कृषक लाभान्वित होंगे।  

राष्ट्रपति मैक्रों ने खुद दी जानकारी, फ्रांस में एआई सम्मेलन में शामिल होने जाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली/पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह फ्रांस दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी फ्रांस में 10-11 फरवरी को होने वाले एआई एक्शन सम्मेलन में शिरकत करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार को 30वें राजदूतों के सम्मलेन के दौरान अपने संबोधन में मैक्रों ने कहा कि ‘फ्रांस 10-11 फरवरी को एआई एक्शन सम्मेलन का आयोजन करेगा। इस सम्मेलन में एआई को लेकर अंतरराष्ट्रीय विमर्श होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। यह एक अहम दौरा होगा क्योंकि हम हम सभी एआई ताकतों से इसे लेकर चर्चा करना चाहते हैं।’ एआई सम्मेलन के दौरान इन मुद्दों पर होगा फोकस फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक विमर्श में एआई पर बात करना बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि ‘एआई सम्मेलन में अमेरिका, चीन, भारत के साथ ही अरब देश भी शिरकत करेंगे और इन देशों का एआई तकनीक को विकसित करने और इसका नियमन करने में अहम भूमिका है।’ मैक्रों ने कहा कि सम्मेलन में नवाचार, टैलेंट पर फोकस किया जाएगा और इससे फ्रांस और यूरोप को वैश्विक एआई परिदृश्य में केंद्र में रखा जाएगा। इससे पहले दिसंबर में इमैनुएल मैक्रों ने एआई सम्मेलन में भारत को आमंत्रित करने की बात कही थी और कहा था कि भारत एक अहम देश है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत को बेहद अहम देश मीडिया से बात करते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि एआई एक्शन सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत समेत 90 के करीब देशों को आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में एआई के जरिए गलत सूचनाओं के प्रसार और एआई के गलत इस्तेमाल के विषय पर भी बात होगी। मैक्रों ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत एक बहुत ही अहम देश है और खासकर लोगों के जीवन पर प्रभाव छोड़ने में इसकी क्षमता बहुत ज्यादा है। एआई सम्मेलन पेरिस के ग्रैंड पालासिस में आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्राध्यक्षों समेत, शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न कंपनियों के सीईओ और शिक्षा जगत के लोग, एनजीओ, कलाकातर और नागरिक समाज समूह के सदस्य भी शामिल होंगे।

Big News: देश के नाम के रूप में सिर्फ ‘भारत’ शब्द का होगा इस्तेमाल, DAVV का फैसला

इंदौर मध्य प्रदेश सरकार के इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने एक अहम प्रस्ताव पारित किया कि वह देश के नाम के तौर पर हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में केवल ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल करेगा. डीएवीवी के कुलगुरु डॉक्टर राकेश सिंघई ने बताया कि कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि विश्वविद्यालय अपने सभी दस्तावेजों, उपाधियों, अंकसूचियों, देश-विदेश में होने वाले पत्र व्यवहार और रोजमर्रा के कामकाज में केवल ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल करेगा. राकेश सिंघई ने कहा, यह प्रस्ताव ‘एक राष्ट्र, एक नाम-भारत’ की अवधारणा के तहत डीएवीवी की कार्य परिषद के एक सदस्य ने पेश किया जिसे ताली बजाकर पारित किया गया. उन्होंने कहा, डीएवीवी इस तरह का प्रस्ताव पारित करने वाला संभवतः देश का पहला विश्वविद्यालय है. राज्य सरकार के 1964 में स्थापित विश्वविद्यालय के कुलगुरु ने कहा, ‘प्राचीन काल से हमारे देश का नाम भारत ही चला आ रहा है. अंग्रेजों ने उनकी सुविधा के अनुसार दिया था ‘इंडिया’ नाम उन्होंने कहा, देश को ‘इंडिया’ नाम अंग्रेजों ने उनकी सुविधा के अनुसार दिया था. हमें हर जगह अपने देश का मूल नाम भारत ही इस्तेमाल करना चाहिए. सिंघई ने बताया कि वह अपने विजिटिंग कार्ड पर हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में देश के नाम के तौर पर ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल लंबे समय से करते आ रहे हैं.

नक्सलियों की कायराना करतूत, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट महादेव घाट इलाके में उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की एक टीम सुबह इलाके में निगरानी अभियान पर निकली थी। उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान सीआरपीएफ जवान का कदम अनजाने में प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया। अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले शुक्रवार को पड़ोसी नारायणपुर जिले में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। 6 जनवरी को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक वाहन को आईईडी से उड़ा दिया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक चालक की मौत हो गई थी।

सीएम मान और केजरीवाल ने जताया शोक, लुधियाना से आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से संदिग्ध मौत

लुधियाना. आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत गोगी के सिर में गोली लगी है। गोली कैसे चली और किसने चलाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोली चलने की आवाज आते ही उनके पारिवारिक सदस्य और उनकी सुरक्षा में तैनात मुलाजिम कमरे में पहुंचे और उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ के साथ-साथ चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार शाम को वह शहर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

शराब जब्ती करने गई आबकारी टीम की छीनी सर्विस रिवाल्वर किया हमला

टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के वीरऊ गांव में अवैध शराब बेचने की सूचना के बाद छापामार कार्रवाई करने के लिए गई आबकारी टीम पर हमला हो गया। यहां पर आरोपितों ने टीम पर पत्थरबाजी करते हुए डंडों से मारपीट कर दी और आबकारी सब इंस्पेक्टर की सर्विस रिवाल्वर भी छीन ले गए। इस घटना में आबकारी टीम के उपनिरीक्षक साहित चार कर्मचारी घायल हो गए। शुक्रवार की देर रात घटना होने के बाद तत्काल ही आबकारी की टीम पुलिस थाना पहुंची और आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने कहा कि मामला दर्ज कर अब आरोपितों की तलाश शुरु कर दी है। इसके लिए दो टीमें कार्य कर रहीं हैं। अवैध शराब बेचने की सूचना मिल रही थी दरअसल, आबकारी विभाग को वीरऊ गांव में अवैध शराब बेचने की सूचना मिल रही थी। जिस घर में शराब का अवैध रुप से विक्रय किया जा रहा था। वहां पर पहले आबकारी आरक्षक को सिविल में शराब लेने के लिए भेजा, जहां से आबकारी आरक्षक एक देशी शराब का क्वार्टर लेकर आया। महिला बेच रही थी शराब ऐसे में शराब विक्रय की पुष्टि हुई। वहीं आबकारी टीम भी वहां पहले से ही मौजूद थी। जैसे ही शराब विक्रय की पुष्टि हुई और आरक्षक ने इशारा किया, तो पूरी टीम वहां पर पहुंच गई। आबकारी उपनिरीक्षक विजय सिंह चंदोल ने बताया कि शराब का विक्रय महिला द्वारा किया जा रहा था। जब्ती के दौरान 20 क्वर्टर पकड़े। इसी बीच उसका ससुर आया और उसने महिला के बजाय पति के विरुद्ध मामला दर्ज करने की बात कही। तब महिला ने पास खड़े व्यक्ति से अपने पति को फोन लगवा दिया। पति ने आते ही कर दिया हमला ऐसे में महिला का पति संतोष यादव आया और उसने हमला कर दिया। बताया गया कि संतोष यादव के साथ ही उसके दो बेटों ने लाठी डंडों से मारपीट करते हुए सर्विस रिवाल्वर छीन ली, जहां वहां से आबकारी टीम जान बचाकर भागने लगी, तो पत्थर भी फेंके। हमले में आबकारी आरक्षक प्रहलाद प्रजापति, वीरेंद्र विश्वकर्मा और महेंद्र राय को भी चोट लगी है।

प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए पहली उड़ान आज रात्रि में रवाना होगी और इसकी सभी सीटे एक दिन पहले ही बुक हो गईं

इंदौर प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और आरामदायक सफर के लिए इंदौर से अलायंस एयर ने सीधी विमान सेवा की घोषणा करते हुए एक सप्ताह पहले बुकिंग शुरू की गई थी। पहली उड़ान आज रात्रि में रवाना होगी और इसकी सभी सीटे एक दिन पहले ही बुक हो गईं। 4.5 हजार का टिकट 20 हजार तक पहुंचा दो घंटे में महाकुंभ में पहुंचने के लिए लोगों ने 15 से 20 हजार रुपये तक खर्च किए हैं। 3 जनवरी को टिकट साढ़े चार हजार का था, जो शुक्रवार को 20 हजार तक पहुंच गया। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में देशभर के साथ ही इंदौर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए ट्रेन के साथ हवाई सफर की सुविधा भी उपलब्ध हो रही है। शनिवार को इंदौर से उड़ान, सोमवार को प्रयागराज से अलायंस एयर ने एक सप्ताह पहले प्रयागराज उड़ान की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू की थी। यह उड़ान जनवरी में सप्ताह में एक दिन शनिवार रात्रि में इंदौर से रवाना होगी और सोमवार को प्रयागराज से इंदौर आएगी।   उड़ान दिन: इंदौर से प्रयागराज: 11, 18, 25 जनवरी प्रयागराज से इंदौर: 13, 20, 27 जनवरी सभी सीटें हुईं फुल 11 जनवरी को जाने वाले छोटे विमान की सभी 70 सीटे बुक हो चुकी हैं। रविवार से ही फ्लाइट का टिकट जाने में 15 हजार पार पहुंच गया था। आने में भी टिकट के दाम इसके आसपास पहुंच गए हैं। ट्रेलव एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह जादोन का कहना है कि कुम्भ पहुंचने के लिए एक ही सीधी उड़ान होने से लोग अधिक बुकिंग करवा रहे हैं, इसलिए इसके फेयर बढ़े हुए हैं। उड़ान के कारण लोगों का जाने और आने का समय भी बच रहा है। तीन दिन ही मिलेगी सुविधा इंदौर-प्रयागराज उड़ान शनिवार को दिल्ली से इंदौर आकर प्रयागराज जाएगी और सोमवार को प्रयागराज से इंदौर आकर दिल्ली जाएगी। इंदौर से प्रयागराज के लिए 11, 18 और 25 जनवरी को उड़ान संचालित होगी और प्रयागराज से इंदौर के लिए 13, 20 और 27 जनवरी को उड़ान संचालित होगी। यह होगा इंदौर-प्रयागराज उड़ान का शेड्यूल     इंदौर-प्रयागराज – उड़ान संख्या 9आई 342 इंदौर से रात्रि 8.05 बजे रवाना होकर रात्रि 10.05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।     प्रयागराज-इंदौर – उड़ान संख्या 9आई 340 प्रयागराज से रात्रि 7.40 बजे रवाना होकर रात्रि 9.40 बजे इंदौर पहुंचेगी।  

महाकुंभ 2025: 13 जनवरी से शुरू हो रहा महाकुंभ, प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के कई इंतजाम किए, 40 करोड़ लोग लगाएंगे डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। इस आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इतनी बड़ी भीड़ में खोने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के कई इंतजाम किए हैं। अगर आप महाकुंभ में खो जाएं या आपका कोई सामान या व्यक्ति गुम हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। निम्नलिखित तीन प्रमुख बिंदुओं के तहत जानिए क्या करना चाहिए। खोया-पाया केंद्रों का सहारा लें महाकुंभ मेला क्षेत्र में 10 अत्याधुनिक डिजिटल ‘खोया-पाया केंद्र’ स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र हर सेक्टर में उपलब्ध हैं और एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।   इन केंद्रों पर जाकर गुमशुदा व्यक्ति या वस्तु की जानकारी दर्ज करवाएं।  सूचना दर्ज कराने वाले को एक कंप्यूटराइज्ड रसीद प्रदान की जाएगी।  इन केंद्रों पर 55 इंच की LED स्क्रीन लगी हैं, जहां गुमशुदा व्यक्ति या वस्तु की जानकारी प्रदर्शित होगी। सोशल मीडिया का उपयोग: इन केंद्रों की जानकारी फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर भी साझा की जाएगी। अनाउंसमेंट सेंटर से गुमशुदा व्यक्ति या सामान की घोषणा करवाएं। मेला क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस तैनात होगी। अनाउंसमेंट सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। खोने से बचने के लिए कुछ सामान्य सावधानियां जरूरी हैं बच्चों के लिए विशेष सतर्कता बरतें, उन्हें पहले से सिखाएं कि गुम होने पर पुलिस की मदद लें। बच्चों की जेब में फोन नंबर और पता लिखकर रखें। भीड़ में बच्चों का हाथ पकड़कर चलें। घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतें।  

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये घोषणा की, छत्तीसगढ़ में अगले वित्तीय वर्ष में 3 लाख 3 हजार मकान और बनाएंगे

दुर्ग छत्तीसगढ़ में 3 लाख 3 हजार से अधिक पीएम आवास का निर्माण कराए जाएंगे। नागपुर में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये घोषणा की। सिंह ने स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मौके पर सौंप दिया। आवास प्लस योजना में जिसके भी नाम छूट गए हैं, उनका सर्वे शुरू किया जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में 3 लाख 3 हजार मकान और बनाएंगे। कोई भी गरीब मकान से वंचित नहीं रहेगा। 21 मार्च से पहले तक सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।   लखपति दीदी और 5 एकड़ की जमीन वालों को भी लाभ शिवराज ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को भी प्रधानमंत्री आवास देंगे। जिन किसानों के पास ढाई एकड़ सिंचित, पांच एकड़ असंचित जमीन है, उनको भी मकान दिया जाएगा। लखपति दीदी योजना में जिन दीदीयों की मानसिक आमदनी 25 हजार महीने तक होगी उन्हें भी आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। सर्वे में नाम छूटने पर करें ये काम जिनका नाम सर्वे में छूट जाता है उसके लिए एक एप लांच किया गया है। जिसमें हितग्राही अपना आधार नंबर डालेगा, फोटो खींचेगा। पीएम आवास का जो भी फार्मेट होगा, उसमें ओके होने के बाद सर्वे किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पीएम आवास योजना को रोक रखा था। मोदी की गारंटी को डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है।

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन

रायपुर छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन 12 जनवरी को भिलाई में आयोजित किया जा रहा है. पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व संरक्षक दाऊ डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज की बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने बताया कि रायपुर के पूर्व में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 1927 एकड़ भूमि, तेलीबांधा तालाब, तेलीबांधा बस्ती, समाज के दानवीर दाऊ कल्याण सिंह के दान से निर्मित डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, पूर्व में टीवी अस्पताल जिसमें वर्तमान में एम्स निर्मित है, यह छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के दान से निर्मित हुआ है. इसके अलावा सैकड़ों मठ मंदिर धर्मशालाएं छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज ने दान की है जिसकी कई जमीनों का वर्तमान में अवैध लोगों द्वारा क्रय विक्रय किया जा रहा है. इन सबको रोकने के लिए दान संरक्षण समिति अधिवेशन में बनाई जाएगी जो सभी कानूनी पहलुओं को समझते हुए समाज के संपूर्ण दान का व्यवस्थापन करेगी. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के 49वां वार्षिक अधिवेशन में उपस्थित 4000 दाऊ अग्रवालों के बीच दाऊ कल्याण सिंह जी की दानशीलता की परंपरा को आगे बढाते हुए 60 वर्ष से अधिक वर्ष के मध्यम वर्ग की सभी समाज के परिवार के लोगों के लिए 100 कमरों का वानप्रस्थ आश्रम निर्माण का संकल्प लिया जाएगा. छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व संरक्षक दाऊ डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज इस बात के लिए अपने समाज के लोगों को प्रेरित करेगा कि समाज के संपन्न हुआ जो भव्यता से विवाह कार्य करते हैं. अपने खर्च के कुछ अंश से अपने परिवारिक विवाह के दिन कम से कम पांच गरीब जरूरतमंद कन्याओं का ब्याह करवाए. इसके लिए 49वां वार्षिक अधिवेशन में सर्व सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीके अग्रवाल रायपुर व विशेष अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण अग्रवाल जगदलपुर व डॉक्टर जुगल किशोर अग्रवाल कोरबा को बनाया गया है. दाऊ अग्रवाल समाज के 49वां वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सेवा, समाज सेवा, उद्योग खेल राजनीति आविष्कार महिला उत्थान इत्यादि क्षेत्रों में 15 अग्र अलंकरण प्रदान किए जाएंगे. अग्रवाल समाज के पदाधिकारी ने अधिवेशन के बारे में आगे बताते हुए कहा अधिवेशन के आकर्षण में 101 लड्डू गोपाल की महापूजन वी 56 भोग सहित महाआरती कभी आयोजन किया गया है. इस प्रेस वार्ता में भिलाई यूनिट अध्यक्ष रमेन्द्र अग्रवाल और केशव अग्रवाल भी उपस्थित थे.

राजस्थान में अब 15 जनवरी तक हो सकेंगे सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर, तबादले की अवधि बढ़ी

जयपुर राज्य में सरकारी कर्मचारियों के तबादले अब 15 जनवरी तक हो सकेंगे। सरकार ने तबादलों से हटी रोक को पांच दिन और बढ़ा दिया है। सरकार ने एक जनवरी को तबादलों से रोक हटाई थी। शिक्षा विभाग में अभी तबादलों पर बैन जारी है। सभी विभागों में तबादलों की प्रक्रिया चल रही है। कर्मचारी अपना तबादला करवाने के लिए विधायकों, मंत्रियों और सचिवालय तक के चक्कर लगा रहे हैं। इससे पहले 2024 में 10 से 20 फरवरी तक के लिए रोक हटी थी। 20 फरवरी से रोक लगी हुई थी। राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने के बाद दूसरी बार तबादलों से बैन हटाया गया है। बीजेपी के विधायक और नेता लंबे समय से तबादलों से बैन हटाने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ विधायकों की फीडबैक बैठकों में भी तबादलों से जल्दी बन हटाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी।

महाकुंभ-2025: राजस्थान परिवहन निगम ने प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया, कल से चलेगी ये बस

जयपुर महाकुंभ-2025 के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। सेवा 12 जनवरी से शुरू होगी। जयपुर से बस भरतपुर, आगरा और कानपुर होकर प्रयागराज तक जाएगी। इस रूट की कुल दूरी 750 किलोमीटर होगी। बस अलग-अलग समय पर जयपुर से प्रयागराज और प्रयागराज से जयपुर से चलेगी। बता दें कि उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन होगा। इस आयोजन में करोड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा, बस से जुड़ी जानकारी और शिकायतों के लिए 9549456746, 0141-2373044 और टोल फ्री नंबर 1800-2000-103 पर संपर्क किया जा सकता है। यह विशेष बस सेवा महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए दो श्रेणियों की बसें चलाएगा। इसमें ब्लू लाइन एक्सप्रेस का किराया 965 रुपए प्रति यात्री जबकि नॉन एसी स्लीपर बस का किराया 1085 रुपए प्रति यात्री होगा। ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस सुबह 5 बजे जयपुर से प्रस्थान कर रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह 9 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और रात में करीब 12 बजे जयपुर पहुंचेगी। नॉन एसी स्लीपर बस सेवा एक्सप्रेसवे के माध्यम से संचालित बस शाम 3:30 बजे जयपुर से निकलकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि प्रयागराज से शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजे तक जयपुर पहुंचेगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet