LATEST NEWS

महाकालेश्वर मंदिर में नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा, दर्शन घोटाले के बीच बड़ा फैसला, अब होगी मुफ्त की VIP सेवा बंद

उज्जैन उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में मुफ्त की वीआईपी सेवा अब बंद हो गई है. महाकालेश्वर मंदिर की आमदनी में भी अब बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. श्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर उन्हें कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 10 लोग अभी तक जेल की हवा खा चुके हैं. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नए साल के आगाज पर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है. महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है. नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो जाता है. इस बार साल के अंतिम दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के मुताबिक शीघ्र दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर समिति की ओर से 250 रुपये की रसीद काटी जा रही है. इसके अलावा, प्रोटोकॉल दर्शन में भी शीघ्र दर्शन सुविधा का लाभ लेने पर प्रति श्रद्धालु 250 रुपये की रसीद बनाई जा रही है. इसी तरह मंदिर के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है. इससे मंदिर समिति की आमदनी में भी बढ़ोतरी हो गई है. श्रद्धालुओं से वसूली कर मंदिर समिति को लगाया चूना उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में किलो सक्रिय था जो श्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर उन्हें ऐसी सुविधा उपलब्ध कराता था जिसके लिए मंदिर समिति द्वारा अलग-अलग प्रकार के शुल्क तय किए गए हैं. अभी तक इस मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें आठ महाकालेश्वर मंदिर समिति के कर्मचारी हैं. इनमें से दो कर्मचारी राकेश और विनोद को पहले ही जेल भेज दिया गया है, जबकि राजेंद्र सिंह, अभिषेक भार्गव, राजकुमार सहित अन्य कर्मचारी भी इस मामले में पकड़े जा चुके हैं. महाकालेश्वर मंदिर में बैठक नए साल पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति के प्रशासक अनुकूल जैन अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने बताया कि मंदिर में नए वर्ष के अवसर पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

20 सीनियर IAS अफसरों की 2025 में विदाई, इनके रिटायरमेंट से कई अधिकारियों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा

भोपाल मध्यप्रदेश कैडर के 20 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनमें वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत छह अपर मुख्य सचिव (एसीएस) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनके रिटायरमेंट से प्रदेश प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे और कई अधिकारियों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा। 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी मो. सुलेमान, जेएन कंसोटिया, एसएन मिश्रा, अजीत केसरी और विनोद कुमार शामिल है। इसके अलावा फील्ड पोस्टिंग वाले अधिकारियों में सागर आयुक्त वीरेंद्र कुमार रावत, जबलपुर आयुक्त अभय कुमार वर्मा, दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन के नाम शामिल है। इसके अलावा कमिश्नर निशक्तजन डॉ. रामराव भोंसले, जनगणना निदेशालय एमपी भावना वालिम्बे और माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव केडी त्रिपाठी भी 2025 में सेवानिवृत्त होंगे।   इन अधिकारियों का होगा प्रमोशन इन अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद नए अधिकारियों को ACS और मुख्य सचिव स्तर पर प्रमोशन का मौका मिलेगा। मौजूदा ACS डॉ. राजेश राजौरा, 2026 तक सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे और मई 2027 में रिटायर होंगे। प्रदेश के कई एसीएस और पीएस स्तर के अधिकारी दिल्ली में पदस्थ है। इनमें नीलम शमी राव, वीएल कांताराव, आशीष श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, अलका उपाध्याय, मनोज गोविल, पल्लवी जैन गोविल, अनिरुद्ध मुखर्जी, दीप्ति  गौड़ मुखर्जी, विवेक अग्रवाल, हरिरंजन राव के नाम शामिल है। वहीं, प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद कई अधिकारियों को मुख्य सचिव स्तर के वेतानमान में प्रमोशन मिलेगा। इसमें संजय कुमार शुक्ला, रश्मि अरुण शमी, मनीष रस्तोगी, दीपाली रस्तोगी, शिवशेखर शुक्ला और सचिन सिन्हा शामिल हैं।     जाने कौन किस माह होगा सेवानिवृत्त जनवरी – एसएन मिश्रा, डॉ. आरआर भेंसले, अक्षय सिंह। फरवरी- अजीत केसरी, ओपी श्रीवास्तव।  अप्रैल- अभय कुमार वर्मा, शैलबाला मार्टिन। मई- विनोद कुमार, संदीप माकिन। जून- वीरेंद्र सिंह रावत, अशोक कुमार चौहान। जुलाई- मो. सुलमेान, राजेश कुमार कौल, संजय गुप्ता, केडी त्रिपाठी। अगस्त- अनुराग जैन, जेएन कंसोटिया। सितंबर- भावना वालिम्बे। अक्टूबर- नियाज खान।  

आज से उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर चलने वाली है, इस दौरान नए साल में उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने नए साल को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि 30 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर चलने वाली है। यानी कि नए साल के मौके पर ठंड बढ़ने जा रही है। साथ ही, अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलने जा रहा है। यूपी में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा देखने को मिला है। इसके अलावा, उत्तराखंड में तेज बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले साल छह जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत का मौसम बदल जाएगा, क्योंकि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है, जबकि उत्तर पश्चिम भारत के बाकी राज्यों में यह 6-12 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना हुआ है। आज मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान राजस्थान के सीकर जिले में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में यह तीन से छह डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में मिनिमम टेम्प्रेचर औसत से ज्यादा चल रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आने वाली है। अगले पांच दिनों में यह चार से छह डिग्री सेल्सियस कम हो जाएगा, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में अगले तीन दिनों तक तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आएगी, उसके बाद कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मध्य भारत की बात करें तो अगले पांच दिनों में इसमें भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है। वहीं, पूर्वी भारत में भी न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस गिर जाएगा। महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरने जा रहा है। शीतलहर की बात करें तो हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में 31 दिसंबर से दो जनवरी तक शीतलहर चलने वाली है। वहीं, राजस्थान में भी 30 दिसंबर से दो जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से जल्द ही ग्रुप डी के 32 हजार पदों पर नीकाली भर्ती

नई दिल्ली रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की ओर से जल्द ही ग्रुप डी के 32 हजार पदों पर भर्ती नीकाली जानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी/ फरवरी माह में शुरू की जा सकती है। ऐसे में जो भी रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की चाह रखते हैं वे तय तिथियों में इंडियन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। पात्रता एवं मापदंड इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता हासिल करना अनिवार्य होगा। ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से ग्रेजुएट होना आवश्यक होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने आईटीआई (NCVT/ SCVT) सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी की आयु निर्धारित कटऑफ डेट से न्यूनतम 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु 33 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। कैसे होगा ग्रुप डी पदों पर चयन आरआरसी ग्रुप डी भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1) से होकर गुजरना होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण की परीक्षा CBT 2 में भाग ले पाएंगे। सीबीटी 2 के बाद क्वालीफाई अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में सभी चरणों के अनुसार उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। एप्लीकेशन प्रॉसेस आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का जिम्मा प्रयागराज डिवीजन को दिया जा सकता है। आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे। आवेदन के लिए आपको पहले मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर पाएंगे। एप्लीकेशन फीस आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान अनिवार्य रूप से करना होगा। बिना शुल्क जमा किये आपके फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। जनरल, ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये तय की गई है वहीं एससी, एसटी एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 250 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क के भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि माध्यमों के किया जा सकता है। ध्यान रखें कि यह शुल्क पिछली भर्ती के मुताबिक है, नई नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसमें किसी प्रकार का बदलाव होने पर फीस को अपडेट कर दिया जायेगा।

जनवरी के आखिरी तक शुरू हो जाएगी मेट्रो, शहरवासी मेट्रो के सफर के नए अनुभव के लिए इसमें बैठेंगे

इंदौर जनवरी के अंत तक शहरवासी मेट्रो में बैठकर सफर कर सकेंगे। हालांकि सुपर कॉरिडोर पर 5.9 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ही मेट्रो चलेगी। ऐसे में शहरवासी मेट्रो के सफर के नए अनुभव के लिए इसमें बैठेंगे। यह संभावना जताई जा रही है कि मेट्रो रेल प्रबंधन इस हिस्से में पांच से छह मेट्रो कोच के साथ संचालन शुरू करेगा। यात्रियों की संख्या के आधार पर मेट्रो कोच चलाने का समय तय किया जाएगा। यह संभावना जताई जा रही है कि मेट्रो रेल प्रबंधन गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक के लिए न्यूनतम 10 रुपये किराया तय करेगा।   कुछ समय के लिए फ्री में सफर कर सकेंगे शहरवासी ऐसे में 10 रुपये में लोग मेट्रो के सफर का अनुभव ले पाएंगे। हालांकि यह भी संभावना जताई जा रही है कि सीमित समय के लिए मेट्रो में निश्शुल्क सफर का मौका शहरवासियों को दिया जा सकता है। मेट्रो रेल प्रबंधन द्वारा यात्रियों को मेट्रो की सुविधा देने के लिए कमर्शियल रन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले जनवरी के दूसरे सप्ताह में दिल्ली की कमिश्नर आफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम मेट्रो कोच के निरीक्षण के लिए आएगी और उसके बाद तीसरे सप्ताह में 5.9 किलोमीटर के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर बने मेट्रो के पांच स्टेशन का निरीक्षण करेगी। गौरतलब है कि 30 दिसंबर तक मेट्रो रेल प्रबंधन सीएमआरएस को दस्तावेज भेजने की प्रक्रिया को पूर्ण करेगा। इसके बाद भी जनवरी में मेट्रो कोच के निरीक्षण के लिए टीम का आना तय होगा। 11वां मेट्रो कोच सेट इंदौर पहुंचा, एमडी ने किया निरीक्षण मेट्रो के गांधीनगर डिपो पर वड़ोदरा से मेट्रो का 11वां कोच सेट भी इंदौर पहुंच चुका है। शनिवार को मेट्रो के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने इस कोच सेट का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट भी जानी। एमडी ने डिपो परिसर में हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिसर में सजावटी के बजाए ऐसे पौधे लगाएं, जो जनोपयोगी हो। उन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कांट्रेक्टर को मेट्रो स्टेशन, डिपो के बचे कार्य व बाहरी सुंदरीकरण के कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। जुलाई तक रेडिसन चौराहे तक सफर कर सकेंगे शहरवासी जनवरी में भले ही कमर्शियल रन के तहत सुपर कॉरिडोर के 5.9 किमी हिस्से में मेट्रो का कर्मशियल रन शुरू किया जा रहा है। जुलाई 2025 तक गांधीनगर डिपो से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का संचालन करने की योजना है। ऐसे में अगले सात महीने में शहरवासी मेट्रो में बैठ सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक आ सकेंगे।   मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं प्लेटफार्म पर बैठने के लिए कुर्सियां सीसीटीवी कैमरों से होगी सुरक्षा लिफ्ट व एस्कलेटर से प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे पेयजल व सुविधाघर टिकट काउंटर समय की जानकारी देती घड़ी ट्रेन के आने की जानकारी देते डिस्प्ले बोर्ड दृष्टिबाधितों के प्लेटफार्म पर विशेष प्रकार की लगाई गई टाइल्स।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने नैकहाई में सौन्दर्यीकरण के लिए स्वीकृत विभिन्न कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिये

भोपाल रीवा के बघेल राजवंश के कार्यकाल में रीवा राज्य में दुश्मनों के आक्रमण का बघेलखण्ड के सपूतों ने मुहतोड़ जवाब दिया। यहाँ के सेनानायकों और वीर सैनिकों की शौर्यगाथा चोरहटा में नैकहाई में लिखी गई। नैकहाई में वीरों की स्मृति में शौर्य स्मारक स्थापित किए गए हैं। इन शौर्य स्मारकों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के कार्य का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सौन्दर्यीकरण के लिए स्वीकृत विभिन्न कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नैकहाई स्मारक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें। इसकी बाउन्ड्रीवॉल और मेनगेट का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि परिसर में वीर शहीदों की छतरियों के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसके निविदा की कार्यवाही पूरी कर कार्य शीघ्र शुरू कराएं, जिससे 8 फरवरी 2025 को वीरों के बलिदान दिवस पर नैकहाई शौर्य स्मारक का विधिवत उद्घाटन किया जा सके। क्षेत्रीय संचालक औद्योगिक विकास केन्द्र श्री यू.के. तिवारी, कार्यपालन यंत्री औद्योगिक विकास निगम श्री के.के. गर्ग और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री की मन की बात का किया श्रवण उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निज निवास पर स्थानीय जनों के साथ प्रधानमंत्री के “मन की बात’’ कार्यक्रम को सुना। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्वगुरू बनाने और विकसित करने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हर दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। “मन की बात’’ कार्यक्रम के माध्यम से हम सबको प्रधानमंत्री श्री मोदी का मार्गदर्शन और प्रेरणादायक उद्बोधन मिलता है। इससे जनहित के कार्यों को करने के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होती है। रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को निज निवास में सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यश भी राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय ही नहीं ओलम्पिक में पदक प्राप्त करें। उप मुख्यमंत्री ने पुष्प-गुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर यश को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि यश पाण्डेय ने भोपाल में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। यश पाण्डेय ने 10 मीटर राइफल में रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश और रीवा का मान बढ़ाया। भैरव बाबा मंदिर परिसर का धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकास उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा जिले की गुढ़ तहसील के समीप प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर परिसर में चल रहे सौन्दर्यीकरण के कार्य का जायजा लिया। भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद शेड निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को 31 जनवरी तक पूरा कराएं। भैरव बाबा मंदिर परिसर का धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलर पार्क और गुढ़ औद्योगिक विकास केन्द्र के बीच यह महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन सकता है।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिये सरकार प्रतिबद्ध है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए जरूरतमंदों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रदेश में गांव और वार्ड स्तर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 26 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। अभियान अंतर्गत जहाँ एक ओर योजनाओं से वंचित नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का शिविर लगाकर निराकरण किया जा रहा है। अभियान में अब तक 7 हजार से अधिक शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनमें 3 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। आम नागरिकों तक सीधे पहुंचकर योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी अमला जरूरतमंदों का सर्वेक्षण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ और सेवाओं की सहज रूप से उपलब्धता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सुशासन के प्रयासों से आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं को सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है। राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान के तीन चरण चलाये गये, जिसमें अभियान का तीसरा चरण प्रदेश में अभी चल रहा है। इसमें लाखों की संख्या में राजस्व संबंधी लंबित आवेदनों का निराकरण कर आमजन को राहत दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गरीब परिवारों को गरीबी के कुचक्र से बाहर लाने के लिये अनेक योजनाएँ संचालित कर हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है। इसके लिए जरूरी है कि गरीब परिवारों को नागरिक सेवाओं की पहुंच के दायरे में लाया जाकर उनकी आर्थिक क्षमता बढ़ाई जाये। “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास” वंचितों के जीवन में सुधार लाने की ठोस पहल की गई है, जिससे ज़रूरतमंदों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। राज्य सरकार की गरीब हितैषी पहल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में गरीब हितैषी पहल की गई, जिसके अंतर्गत इंदौर के हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसी तर्ज पर ग्वालियर सहित अन्य शहरों की बंद पड़ी मिल्स के प्रकरणों का भी श्रमिकों के हित में निर्णय लिये जा रहे हैं। गरीबों को विपरीत परिस्थितियों में सहारा देने के लिए संबल-2.0 योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना अंतर्गत 1 करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन है और 40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड़ रुपये से अधिक की अनुग्रह राशि उनके खातों में अंतरित की जा चुकी है। इसी क्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में प्रतिमाह 55 लाख हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि का अंतरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 36 लाख से अधिक परिवारों और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 8 लाख से अधिक परिवारों घर का सपना साकार किया गया है। पी.एम. स्वामित्व योजना में 24 लाख से अधिक लोगों को भू-अधिकार-पत्र उपलब्ध करवाये जा चुके है। इस योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। पीएम स्वनिधि योजना में 11 लाख से अधिक हितग्राहियों को 10 से 50 हजार रूपये तक की ऋण सहायता उपलब्ध करवाकर उनके व्यवसाय को मजबूती प्रदान की गई है। राज्य सरकार ने दीपावली पर्व पर धनतेरस से देवउठनी ग्यारस तक शिल्पकार और छोटे व्यवसायियों को सामग्री बेचने पर कर से मुक्त रखा गया, जिससे वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा भी मिला। योजनाओं की राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबसे पहले देश में जनधन खाते खोले गए। इसका परिणाम यह हुआ कि गरीब कल्याण की योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंच रही है। गरीबों को न केवल न्याय मिले बल्कि उन तक न्याय पहुंच सके इसका प्रबंध भी सरकार ने किया है।  

केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव उज्जैन प्रवास पर पहुंची, उन्होंने श्री महाकालेश्वर के दर्शन किये

उज्जैन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बाबा महाकालेश्वर के दर पर कई वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन के लिए आते है और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव उज्जैन प्रवास पर पहुंची। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किये। पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी व विपुल चतुर्वेदी ने पूजन सम्पन्न करवाया। उन्होंने नंदीहाल में बैठकर ध्यान भी लगाया। आपको बता दें कि महाकाल मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर में पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों की रचनाओं का मनोहर वर्णन मिलता है। भगवान महाकालेश्वर के दर्शन मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। यहां प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का अलग-अलग रूप में श्रृंगार किया जाता है। साथ ही महादेव की भस्म आरती भी होती है।

स्वास्थ्य और फिटनेस के क्षेत्र में भारत की प्रगति पर गर्व जताया, खेल-कूद को बढ़ावा देने वाले अभियानों का उल्लेख किया: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वास्थ्य और फिटनेस के क्षेत्र में भारत की प्रगति पर गर्व जताया। उन्होंने कई सरकारी योजनाओं और खेल-कूद को बढ़ावा देने वाले अभियानों का उल्लेख किया। अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 117वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा, “इस सर्दी के मौसम में पूरे देश में खेल और फिटनेस से जुड़ी कई गतिविधियां हो रही हैं। मुझे खुशी है कि लोग अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल कर रहे हैं।” उन्होंने देश में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह की चर्चा करते हुए कश्मीर में स्कीइंग और गुजरात में पतंगबाजी जैसे उदाहरण दिए। साथ ही, ‘संडे ऑन साइकिल’ और ‘साइकिलिंग ट्यूजडे’ जैसे अभियानों की तारीफ की, जो साइकिलिंग को फिटनेस का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर ओलंपिक का उल्लेख करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में एक नई क्रांति बताया। यह इलाका पहले माओवाद से प्रभावित था, लेकिन अब खेलों के माध्यम से एक नई ऊर्जा पा रहा है। उन्होंने कहा, “बस्तर ओलंपिक के जरिए बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि यह सपना साकार हुआ। बस्तर ओलंपिक का शुभंकर ‘जंगली भैंसा’ और ‘पहाड़ी मैना’ बस्तर की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हैं। इस महाकुंभ का मंत्र है ‘करसे ता बस्तर, बरसे ता बस्तर,’ यानी बस्तर खेलेगा, बस्तर जीतेगा।” पीएम मोदी ने बताया कि इस आयोजन में सात जिलों से 1.65 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने इसे युवाओं के संकल्प और सफलता की प्रेरक कहानी बताया। बस्तर ओलंपिक में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल थे, जिनमें युवाओं ने अपना हुनर दिखाया। उन्होंने बस्तर ओलंपिक के प्रेरणादायक प्रतिभागियों की कहानियां भी साझा की। जैसे – तीरंदाजी में सिल्वर मेडल विजेता करी कश्यप, जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल विजेता पायल कवासी, और सुकमा के व्हीलचेयर रेसर पूनम सन्ना, जिन्होंने नक्सल प्रभाव से बाहर निकलकर मेडल जीते। इसके अलावा कोडागांव की तीरंदाज रंजू सोरी को ‘बस्तर यूथ आइकन’ के रूप में चुना गया। पीएम मोदी ने कहा, “बस्तर ओलंपिक सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है। यह विकास और खेलों का संगम है, जहां हमारे युवा अपना टैलेंट निखार रहे हैं और नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अपने क्षेत्र में ऐसे खेल आयोजनों को प्रोत्साहित करें। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का संदेश दें और युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दें।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की दो प्रमुख उपलब्धियों पर जोर दिया, जो पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही हैं। उन्होंने कहा, “ये दोनों उपलब्धियां स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली हैं। पहली है मलेरिया के खिलाफ हमारी लड़ाई, जो इंसानियत के लिए 4000 साल से एक बड़ी चुनौती रही है। आजादी के समय मलेरिया हमारे लिए सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक था। यह उन बीमारियों में तीसरे स्थान पर था जो एक महीने से पांच साल तक के बच्चों की जान लेती थी। लेकिन आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि भारत ने इस चुनौती को सामूहिक रूप से और मजबूती से हराया है।” विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “2015 से 2023 के बीच भारत में मलेरिया के मामलों और मौतों में 80% की कमी आई है। यह बड़ी उपलब्धि सबके योगदान का नतीजा है। देश के हर कोने से लोगों ने इसमें भाग लिया।” उन्होंने बताया कि कैसे असम के जोरहाट में चाय बागान के मजदूरों ने तकनीक और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर मलेरिया से लड़ाई लड़ी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सड़क नाटक और रेडियो संदेशों के माध्यम से मच्छरों के पनपने से बचने की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने कैंसर के इलाज में हुई प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने मेडिकल जर्नल द लांसेट की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, “भारत में कैंसर का समय पर इलाज शुरू होने की संभावना काफी बढ़ गई है। आयुष्मान भारत योजना की मदद से 90% कैंसर मरीज समय पर इलाज शुरू कर पा रहे हैं।” उन्होंने बताया कि पहले गरीब मरीज आर्थिक कठिनाइयों के कारण कैंसर की जांच और इलाज कराने से बचते थे। लेकिन अब आयुष्मान भारत योजना उनके लिए सहारा बन गई है, जिसने कैंसर के इलाज में वित्तीय बाधाओं को कम किया है और लोगों को समय पर इलाज के लिए प्रोत्साहित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कैंसर से लड़ने का केवल एक मंत्र है – जागरूकता, कार्रवाई, और विश्वास। जागरूकता का मतलब है कैंसर और उसके लक्षणों को समझना। कार्रवाई का मतलब है समय पर जांच और इलाज, और विश्वास का मतलब है यह भरोसा कि मरीजों के लिए हर संभव मदद उपलब्ध है।”  

5 तस्कर चढ़े उड़नदस्ता टीम के हत्थे, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तेंदुए-भालू के खाल और हाथी दांत की तस्करी

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में तेंदुआ और भालू के खाल और मांस की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपियों को उड़ानदस्ता टीम ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में हाथी दांत की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, बलरामपुर वन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से वन्य प्राणियों के खाल और हाथी दांत की तस्करी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इसके बाद सरगुजा उड़नदस्ता टीम ने क्षेत्र में दबिश दी और वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो हाथी दांत की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे. वहीं रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में भी उड़नदस्ता टीम ने तेंदुआ और भालू के चमड़े और मांस की अवैध बिक्री में लिप्त दो आरोपियों को पल्सर और स्कूटी वाहनों के साथ पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार (रहवासी बभनी, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) और रामबचन (रहवासी पुरानीडीह, रामानुजगंज) के रूप में हुई है. उड़नदस्ता टीम ने आरोपी तस्कर अनिल कुमार से पल्सर वाहन क्रमांक UP 64 AD 0806 और रामबचन से स्कूटी क्रमांक CG 30 E 1027 को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

साल के आखिरी ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- महाकुंभ में AI करेगा कमाल, डिजिटल व्यवस्था का होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जिस नक्सली क्षेत्र में डर का माहौल रहता था वहां अब ”बस्तर ओलंपिक” जैसे खेल कुंभ का आयोजन हो रहा है जो खेल प्रतिभाओं को सामने लाकर देश मे बदलाव का सबसे बड़ा प्रतीक बन गया है। पीएम मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 117वीं कड़ी में रविवार को कहा कि देश में ऐसे अनोखे खेल कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जो हमारे देश में बदलाव और युवा साथियों के जोश एवं जज्बे के प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री ने प्रयागराज कुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि यह न केवल विशाल और भव्य होगा बल्कि अनेकता में एकता का संदेश देते हुए पूरे कुंभ क्षेत्र में पहली बार डिजिटल व्यवस्था का प्रदर्शन होगा। पीएम मोदी ने कहा कि अगले माह प्रयागराज में महाकुंभ हो रहा है जो देश की विविधता और भव्यता को प्रदर्शित कर ‘महाकुंभ का संदेश एक हो पूरा देश और गंगा की अविरल धारा न बंटे समाज हमारा’ का पूरा देश को संदेश देगा। उन्होंने कहा ‘हमारे बस्तर में एक अनूठा ओलंपिक शुरू हुआ है। जी हाँ, पहली बार हुए बस्तर ओलंपिक से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ है। आपको भी ये जानकार अच्छा लगेगा कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है। बस्तर ओलंपिक का शुभंकर है – ”वन भैंसा” और ”पहाड़ी मैना”। इसमें बस्तर की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखती है। इस बस्तर खेल महाकुंभ का मूल मंत्र है–”करसाय ता बस्तर बरसाए ता बस्तर” यानि ”खेलेगा बस्तर–जीतेगा बस्तर”। पहली ही बार में बस्तर ओलंपिक में सात जिलों के एक लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं– हमारे युवाओं के संकल्प की गौरव-गाथा है। एथलेटिक, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराटे, कबड्डी, खो-खो और वालीबाल –हर खेल में हमारे युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।” PM मोदी ने प्रतिभाओं की कहानी सुनाई और कहा ‘कारी कश्यप जी की कहानी मुझे बहुत प्रेरित करती है। एक छोटे से गांव से आने वाली कारी जी ने तीरंदाजी में रजत पदक जीता है। वे कहती हैं–बस्तर ओलंपिक ने हमें सिर्फ खेल का मैदान ही नहीं, जीवन में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। सुकमा की पायल कवासी जी की बात भी कम प्रेरणादायक नहीं है। भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पायल जी कहती हैं–अनुशासन और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। सुकमा के दोरनापाल के पुनेम सन्ना जी की कहानी तो नए भारत की प्रेरक कथा है। एक समय नक्सली प्रभाव में आए पुनेम जी आज व्हीलचेयर पर दौड़कर मेडल जीत रहे हैं। उनका साहस और हौसला हर किसी के लिए प्रेरणा है। कोडागांव के तीरंदाज रंजू सोरी जी को ”बस्तर यूथ आईकॉन” चुना गया है। उनका मानना है–बस्तर ओलंपिक दूरदराज के युवाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर दे रहा है।’ उन्होंने कहा ”बस्तर ओलंपिक केवल एक खेल आयोजन नहीं है। यह एक ऐसा मंच है जहां विकास और खेल का संगम हो रहा है। जहां हमारे युवा अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं और एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि अपने क्षेत्र में ऐसे खेल आयोजनों को प्रोत्साहित करें। खेलेगा भारत–जीतेगा भारत के साथ अपने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं की कहानियां साझा करें। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दें। याद रखिए, खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि ये खिलाड़ी की स्प्रिट से समाज को जोड़ने का भी एक सशक्त माध्यम है। तो खूब खेलिए-खूब खिलिए।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस बार प्रयागराज महाकुंभ न केवल विशाल और भव्य होगा बल्कि अनेकता में एकता का संदेश देते हुए पूरे कुंभ क्षेत्र में पहली बार डिजिटल व्यवस्था का प्रदर्शन होगा। पीएम मोदी ने कहा कि अगले माह प्रयागराज में महाकुंभ हो रहा है जो देश की विविधता और भव्यता को प्रदर्शित कर ‘महाकुंभ का संदेश एक हो पूरा देश और गंगा की अविरल धारा न बंटे समाज हमारा’ का पूरा देश को संदेश देगा। उन्होंने कहा ‘अगले महीने 13 तारीख से प्रयागराज में महाकुंभ होने जा रहा है। इस समय वहां संगम तट पर जबरदस्त तैयारियाँ चल रही हैं। मुझे याद है अभी कुछ दिन पहले जब मैं प्रयागराज गया था तो हेलिकॉप्टर से पूरा कुंभ क्षेत्र देखकर दिल प्रसन्न हो गया था। इतना विशाल, इतना सुंदर, इतनी भव्यता। महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता में ही नहीं है, कुंभ की विशेषता इसकी विविधता में भी है। इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ एकत्रित होते हैं। लाखों संत, हजारों परम्पराएँ, सैकड़ों संप्रदाय, अनेकों अखाड़े, हर कोई इस आयोजन का हिस्सा बनता है। कहीं भेदभाव नहीं दिखता, कोई बड़ा नहीं होता, कोई छोटा नहीं होता। अनेकता में एकता का ऐसा दृश्य विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए हमारा कुंभ एकता का महाकुंभ भी होता है। इस बार का महाकुंभ भी एकता के महाकुंभ के मंत्र को सशक्त करेगा। मैं आप सबसे कहूँगा जब हम कुंभ में शामिल हों तो एकता के इस संकल्प को अपने साथ लेकर वापस आयें। हम समाज में विभाजन और विद्वेष के भाव को नष्ट करने का संकल्प भी लें। कम शब्दों में कहूँ-महाकुंभ का संदेश, एक हो पूरा देश। और अगर दूसरे तरीके से कहना है तो मैं कहूँगा…गंगा की अविरल धारा, न बँटे समाज हमारा।”  

कवासी लखमा को हर महीने मिलते थे 50 लाख रुपए, छत्तीसगढ़-ED की ECIR में किया दावा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हुआ शराब घोटाला काफी लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में सुर्खियों पर है. इस मामले में शनिवार को भी पूर्व मंत्री कवासी लखमा समेत कई अन्य के खिलाफ ईडी ने दबिश देकर कार्रवाई की. सूत्रों से खबर है कि ईडी ने अपनी ECIR में दावा किया है कि घोटाले में बतौर कमीशन हर महीने 50 लाख रुपए पूर्व मंत्री कवासी लखमा को भी मिलते थे. हालांकि, कवासी लखमा ने हर महीने कमीशन मिलने की बात से इनकार किया है. इस घोटाले में अन्य नेताओं और अफसरों का भी नाम सामने आया है. आपको बता दें कि ईडी ने अब तक इस मामले में करीब 65 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. वहीं कवासी लखमा ने अब खुद अपने आप को अनपढ़ बता दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस शासनकाल में राजस्व के लिहाज से सबसे अहम आबकारी विभाग से जुड़े तमाम काम क्या कवासी लखमा खुद या उनकी आड़ में कोई और करते थे ?

दो लोगों की मौके पर मौत और दो गंभीर, छत्तीसगढ़-दुर्ग में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से लगी आग

दुर्ग। दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम मेडेसरा पॉवर ग्रिड के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग हालत गंभीर बताई जा रही है। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई और आग से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि कार दुर्ग से धमधा की ओर जा रहा था इसी दौरान मेडेसरा के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई। जिसके मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  कार में चार लोग दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे। मेडेसरा के पास बने पावर ग्रिड के पास कार पहुंची कि अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। कार काफी तेज रफ्तार में थी और जैसे ही पेड़ से टकराई उसमें आग लग गई। कार टकराने से कार चालक अमित ताम्रकार (30 साल) निवासी वार्ड 12 तमेरपारा दुर्ग और आदित्य कसेर (33 साल) निवासी वार्ड 13 धमधा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार के पीछे बैठे उनके साथी अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कार के अंदर से चारों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी लोगों को दुर्ग अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने अमित और आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं,  उसके साथी अनीश और सुधांशु को गंभीर हालत के चलते भिलाई निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कार में आग इतनी भीषण लगी थी कि उससे कार तो पूरी तरह से जल ही गई साथ ही पूरा का पूरा पेड़ भी जलकर खाक हो गया। पुलिस ने इस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रयागराज नगरी के साथ-साथ ट्रेन की बोगियों को महाकुंभ की थीम पर किया जा रहा तैयार

लखनऊ जनवरी में होने वाले महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की बोगियों को महाकुंभ की थीम पर तैयार किया जा रहा है। इससे बोगियों का लुक बदल गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि महाकुंभ को लेकर युद्घस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने प्रयाग स्टेशन का दौरा किया। वहां कराए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा तय समय से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर लखनऊ या अन्य रूटों से प्रयागराज की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों को नया लुक दिया जा रहा है। बोगियों को महाकुंभ की थीम की विनाइल कोटिंग की गई है, जो यात्रियों को महाकुंभ की ओर आकृष्ट करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को लेकर प्रयाग के स्टेशनों पर काफी काम किया जा रहा है। 3200 रेलकमी, अधिकारी संभालेंगे मोर्चा सीनियर डीसीएम ने बताया कि 700 कॉमर्शियल डिपार्टमेंट के अधिकारी, कर्मचारी महाकुम्भ के दौरान ड्यूटी देंगे। वहीं अन्य विभागों के अधिकारियों ने बताया कि आरपीएफ, ऑपरेटिंग, मैकेनिकल सहित कुल 32 सौ कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। कुल 1680 एचडी सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जीआरपी व आरपीएफ के जवानों को अतिरिक्त रूप से तैनात किया जाएगा। 5400 यात्रियों के लिए बनेंगे तीन होल्डिंग एरिया सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए तीन होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे, जो कलर कोडेड होंगे। होल्डिंग एरिया में 5400 यात्रियों के रुकने के इंतजाम होंगे। होल्डिंग एरिया यात्रियों की आवाजाही के अनुसार बनेंगे। पांच गुने तक रेलयात्रियों की होगी आवाजाही सीनियर डीसीएम ने बताया कि स्टेशनों पर पांच गुने तक रेलयात्रियों के आने की संभावनाएं हैं। बता दें कि वर्ष 2019 में हुए कुम्भ मेले में प्रयागराज, प्रयागराज संगम व फाफामऊ स्टेशनों पर कुल 2,62,000 यात्रियों की आवाजाही हुई थी, यह संख्या टिकटों की बिक्री से निकाली गई है। जबकि इस बार पांच गुना वृद्घि की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

85 की मौत, 181 लोग थे सवार, दक्षिण कोरिया में रनवे पर धमाके के बाद आग का गोला बना विमान

दक्षिण कोरिया. दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 85 यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, विमान बैंकॉक से लौट रहा था। फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही छह क्रू मेंबर भी सवार थे। आपातकालीन कार्यालय के अनुसार, विमान रनवे से उतरकर एक दिवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। बता दें कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के अनुसार, यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। आग बुझाने के बाद बचाव अधिकारी विमान से यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। मामले में अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बता दें कि यह हादसा कुछ दिन पहले कजाकिस्तान में हुए एक विमान हादसे के बाद हुआ है, जिसमें 67 सवारों में से 38 की मौत हो गई थी। यहां समझें पूरा घटनाक्रम समाचार एजेंसी एएनआई ने योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में एक हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक दक्षिण कोरियाई यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कम से कम 47 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। यह जानकारी पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने दी। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका घटना सुबह 9:07 बजे हुई, जब जेजू एयर का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया और सियोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मुआन काउंटी के मुसान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ से टकरा गया। 47 मृत शरीर विमान के पिछले हिस्से में पाए गए। कुल 85 शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक अब तक दो व्यक्तियों को बचा लिया गया है। 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet