महाप्रयाण दिवस पर सोनेगांव में गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन
Gayatri Mahayagya organized in Sonegaon on Mahaprayan Day
Gayatri Mahayagya organized in Sonegaon on Mahaprayan Day
R, P, F found English liquor worth Rs 85,800 in the unclaimed bag kept in Andaman Express.
Maihar Cement Industrial Organization
Anil Patel of Progressive Traders Association Amla becomes president for the second time
extreme heat continues: Heat wave days will double in June, monsoon loses momentum केरल से पूर्वोत्तर पहुंचने के बाद मानसून ने अपनी गति खो दी गई है। जिसके चलते लोगों को बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है, हालांकि मानसून के केरल पहुंचने के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम विभाग की हाल ही में इसको लेकर बुरी खबर दी है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार मानसून केरल पहुंचने के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों में आगे बढ़ा, लेकिन अब इसने अनी गति खाे दी है, ऐसे में जिन राज्यों में सामान्य तौर पर केरल के बाद मानसून आ जाता है, उन्हें अब बारिश के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। इन राज्यों में महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्य भी शामिल हैं। इसके अलावा यह खबर उन राज्यों के लिए भी चिंताजनक है, जहां लोग तेज गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो मानसून को फिलहाल रफ्तार पकड़ने में और समय लगेगा। जिसके बाद कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। ऐसे में दक्षिण महाराष्ट्र और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मानसून के पहुंचने में देरी हो सकती है। किसी भी राज्य के लिए रेल अलर्ट नहीं गर्मी को लेकर फिलहाल राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि कुछ राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें लंबे समय तक धूप में न रहने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है। इन राज्यों में ऑरेंज अलर्टमौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब हरियाणा सहित पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हीटवेव से 40 लोगों की मौतदेश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसी के चलते शुक्रवार को गर्मी की वजह से करीब 40 लोगों ने दम तोड़ दिया है। बताया गया कि इनमें से करीब 25 लोग उत्तर प्रदेश और बिहार में चुनावी ड्यूटी में तैनात थे।
Neemuch MLA Dilip Singh Parihar’s car and bike collide, woman dies एमपी में सड़क दुर्घटना : महू-नीमच राजमार्ग पर लखमाखेड़ी फंटे पर हुआ हादसा, महिला का पति और दो बच्चे घायल हो गए। मंदसौर। शुक्रवार सुबह महू-नीमच राजमार्ग पर लखमाखेड़ी फंटे पर नीमच विधायक की इनोवा कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति व दो बच्चे घायल हो गए। कार में विधायक के स्वजन सवार थे। हादसे के बाद विधायक के वाहन से ही घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति का उपचार किया गया। पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौपा गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 40 वर्षीय बाबूदास पुत्र विष्णुदास बैरागी निवासी बड़वन बाइक पर पत्नी 35 वर्षीय प्रेमबाई, नौ वर्षीय बेटी वंशिका एवं दो वर्षीय पुत्र प्रवेश को साथ लेकर ग्राम लखमाखेड़ी में मौसर के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी सुबह 7:30 बजे महू-नीमच राजमार्ग पर स्थित लखमाखेड़ी फंटे को पार कर रहे थे तभी मंदसौर तरफ से आ रही नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार की इनोवा से टक्कर हो गई। हादसे में घायल बाबूदास हादसे में बाइक सवार प्रेमबाई गंभीर घायल हो गई। वहीं पति बाबूदास एवं बच्चे प्रवेश व वंशिका घायल हो गये। हादसे के बाद घायलों को विधायक के वाहन से ही तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर महिला प्रेमबाई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल बाबूदास एवं दोनों बच्चे प्रवेश व वंशिका का उपचार किया गया। कार में नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार नहीं थे। उनके स्वजन बैठे थे। महिला के पोस्टमार्टम के बाद घायल भी अस्पताल से चले गए। पुलिस ने विधायक की इनोवा कार जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
RPF launched public awareness campaign at railway station
More than 7 thousand posts are lying vacant in the forest department including 112 IFS. भोपाल। राज्य के वन विभाग में 112 आईएफएस सहित लम्बे समय से 7 हजार 417 पद रिक्त पड़े हुये हैं। यहीं नहीं आईएफएस का तो प्रशासनिक ढांचा ही ध्वस्त हो चुका है। पदोन्नति के लिए सेवा शर्ते पूरी नहीं होने की वजह से पीसीसीएफ, एपीपीसीसीएफ और सीसीएफ के पद पर आईएफएस पद रिक्त होने के बाद भी प्रमोट नहीं हो पा रहें है।वन मुख्यालय द्वारा राज्य शासन को भेजी गई जानकारी के अनुसार, इन कुल रिक्त पदों में से आईएफएस के 112 और सहायक वन संरक्षक के 191 पद रिक्त है। मुख्यालय में हालात यह है कि सीनियर आईएफएस अधिकारियों को तीन से लेकर 4 शाखाओं का प्रभार संभालना पड़ रहा है। इसके कारण कुछ अफसरों के बीच अहं के टकराव की खबरें भी सुनने को मिलती है। कमोवेश यही हालत फील्ड के पदों की भी है। सीसीएफ के पद पर सीएफ काम रहें हैं और उन्हें भी एक से अधिक जिम्मेदारियां संभालनी पड़ रही है। सहायक वन संरक्षकों और रेंजर के पद खाली होने की वजह से उन्हें भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां संभालनी पड़ रही है। ऐसी आपदा में स्थिति में सीनियर अफसरों ने अपने लिए अवसर में तब्दील कर लिया हैं। यानि कार्य बंटवारे के नाम पर चहेतों को उपकृत कर रहे हैं। सीएफ और डीएफओ ऑफिस में भी पद रिक्तसीएफ और डीएफओ ऑफिस में भी लंबे समय से पद रिक्त है। इसमें राजपत्रित अधिकारियों के 9, वन क्षेत्रपाल के 496, उप वन क्षेत्रपाल के 855, वन पाल के 2081, वन रक्षक के 2124, लिपिकीय अमले के 1010, अन्य श्रेणी जिसमें वाहन चालक, स्टेनो, ड्राफ्ट्समेन, महावत शामिल हैं-के 398 तथा चतुर्थ श्रेणी के 453 पद शामिल हैं जोकि रिक्त पड़े हुये हैं। इससे वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा एवं संरक्षण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।उल्लेखनीय है कि वन विभाग में स्वीकृत पदों की कुल संख्या 25 हजार 363 है जिसमें से 17 हजार 946 पदों पर व्यक्ति पदस्थ हैं। आईएफएस कैडर का प्रशासनिक ढांचा ध्वस्तआईएफएस अफसर का प्रशासनिक ध्वस्त हो चुका है। इसे दुरुस्त करने के लिए विभाग के मुखिया से लेकर आईएफएस एसोसिएशन के पदाधिकारी को एक्सरसाइज करने की फुर्सत ही नहीं है। ढांचे को सुधारने के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अफसर बस पद पर बैठकर अपने रिटायरमेंट की गिनती गिन रहें है। जबकि कैडर रिव्यू का मामला अभी लंबित है। मुख्यालय से लेकर फील्ड में कई पद ऐसे हैं जिसमें समाप्त किया जा सकता है। वन मंडलों को भी समाप्त कर एक किया जा सकता है पर यह एक्सरसाइज कौन करे?
Maharajpur police station took action against the manufacture of liquor. थाना महाराजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मानादेही के नर्मदा नदी के किनारे कुछ लोग अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिये बनाने एवं प्लास्टिक के डिब्बो मे महुआ का लाहन बडी़ मात्रा मे रखे हुये है। उक्त सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ममता परस्ते द्वारा थाना महाराजपुर से टीम को सूचना को वेरिफाई करने हेतु भजे गये टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की रेड के दौरान नर्मदा नदी के किनारे आरोपी अमर लाल उर्फ मिनकू उईके पिता रामा उईके उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम मानादेही थाना महाराजपुर से 03 नग प्लास्टिक की सफेद केन 15-15 लीटर की एवं एक सफेद कलर की बोरी में 05-05 लीटर की 03 जरिकेन तथा एक सफेद नीले पीले रंग के थैला में हरे कलर की 5-5 लीटर की जरिकेन 02 नग की रखे मिला जिसमें सभी में हाथ भट्टी कच्ची महुआ की शराब करीबन 70 लीटर कीमती 10500/- रुपये की भरी हुई मिली जो बिक्री करने मे फिराक में था जिसे घेराबंदी कर पकडा समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। तथा नर्मदा किनारे दुरुगघाट में आरोपी अंकित पिता देवी सिंह मलगाम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मानादेही के कब्जे से 15 लीटर के सफेद रंग के 190 नग डिब्बे जिनमे 2850 लीटर महुआ लाहन से भरे मिले जिसकी अनुमानित कीमत 1,42,000 रूपये का तथा हरे रंग की 05-05 लीटर की 04 जरिकेन में 20 लीटर कच्ची शराब भरी मिली जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपियो के विरुध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट व धारा 34ए, एफ आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विशेष भूमिका – उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक ममता परस्ते के नेतृत्व में की गयी जिसमें उपनिरी. कुँवर बिसेन, उनि. भूपेन्द्र अहिरवार, उनि. जीतेन्द्र यादव, उनि. योगेन्द्र चौहान, सुनील अनिल बिसेन, प्र.आर. रोशन नेगी, विक्रम गौठरिया, संजय बाजपेयी, आर, प्रियांश, शिवा सेमिनर, तोप सिंह सल्लम, मनोहर धुर्वे अन्य स्टाफ भी शामिल रहें।
Memorandum submitted to SDM demanding making law on MRP अम्बाह ! अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला मुरैना द्वारा एमआरपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने बताया कि देश में पैकिंग की गई खाद्य वस्तुओं पर अधिकतम खुदरा मूल्य यानी एमआरपी बहुत अधिक प्रिंट रहती है जिससे निर्माता की मनमानी साफ दिखाई देती है, कई बार मोलभाव करने पर दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक कीमत में भी सामान दे देते हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि सामग्री पर छपा मूल्य कई गुना ज्यादा होता है। उन्होंने कहा की सरकार को एमआरपी के सीमा तय करना चाहिए जिससे ग्राहकों का आर्थिक शोषण रुके अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन 1974 से देश भर में गैर लाभकारी संगठन के रूप में काम कर रहा है ज्ञापन में जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी एवं जिला मीडिया प्रभारी ओमकार सिंह तोमर जिला सहमीडिया प्रभारी अपनेश तोमर, मनोहर सिंह, शैलेंद्र कुमार, महावीर सिंह, लोकेंद्र सिंह एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
Karim Prem of Kent MLA Ashok Rohani आज रांझी थाना में विधायक अशोक रोहाणी ने धरना दिया , जनता को जानकारी दी गई की एक अनुसूचित जनजाति के युवक जो कि विधायक जी के करीबी हैं और रांझी भाजपा मंडल के पद अधिकारी हैं , को पुलिस कर्मियों ने वेरिफिकेशन के लिए जाने पर बहस होने के कारण मारा पीटा ।प्रथम दृष्टया मामला गड़बड़ दिखता है । जिस पर विधायक जी ने चंद एक भाजपा नेताओं के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया और पुलिस कप्तान जबलपुर को दबाव डालकर लाइन हाजिर करवा दिया। मुझे जानकारी प्राप्त होने पर जब पीड़ित की कुशल क्षेम जानने के लिए शाम को युवा क्रांति की टीम थाने पहुंची तोमामला बिलकुल फर्जी बना हुआ स्पष्ट प्रतीत होता है ।भाजपा पद अधिकारी एक यूसुफ नामक व्यक्ति को लेकर वेरिफिकेशन के लिए जाते हैं और जांच अधिकारी जांच में पाता है की वेरिफाई करके दोबारा जारी करने लाया गया दस्तावेज (जो की में यह पोस्ट कर रहा हूं ) फर्जी है तो अधिकारी दस्तावेज जब्त कर के आवेदक को रुकने बोलता है , फर्जी आवेदक भागकर भाजपा नेता को लेकर अंदर आता है ।जो की स्टाफ से हाथा पाई कर के यह दस्तावेज छीनने के लिए झपटता है , परंतु सफल नहीं होता है ।तब गुस्से में बाहर जाकर थाना परिसर में हाथापाई होने से चोटिल होता है ।जिसके साथ फर्जी दस्तावेज आवेदक यूसुफ के समर्थन में केंट विधायक जी ने थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करके उल्टा पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच करवा दिया । इस सम्पूर्ण वारदात का प्रमाणित वीडियो जो की सूचना के अधिकार मे रॉंझी थाना से मिल रहा है , कल मैं स्वयं पोस्ट करूंगा । मेरा प्रश्न रांझी थाना प्रभारी और पुलिस कप्तान जबलपुर से है की क्या पुलिस इतनी कमज़ोर हो गई की जाली दस्तावेज बनाने वाले यूसुफ के दबाव में पुलिस कर्मचारी सस्पेंड किए जावेंगे । रांझी थाना का स्टाफ विधायक कि अन्यायपूर्ण कार्यवाही से घोर निराशा में है , यदी कोई निराश होकर आत्मघाती कदम उठाता है , तो केंट विधायक अशोक रोहाणी जिम्मेदार होंगे ।युवा क्रांति रांझी की जनता को लेकर निर्दोष पुलिस कर्मियों के समर्थन में शीघ्र जन आंदोलन करेगी । इस मामले की एक लाख कॉपीज बनाकर जबलपुर से लेकर भोपाल और दिल्ली भेजा जाएगा, जिससे केंट विधायक का रोहिंग्या प्रेम केंद्रीय नेतृत्व कीजानकारी में आए , साथ ही केंट विधानसभा की जनता के सामने भी आए ।
Video of assault on devotees in Mahakaleshwar temple goes viral, now this action taken against security personnel महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीणा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भी मंदिर की व्यवस्था और नियम अनुसार व्यवहार नहीं किया, जिसकी वजह से उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. उज्जैन ! महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षाकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं से साथ अभद्रता और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक्शन हुआ है. वीडियो को देखकर महाकालेश्वर मंदिर समिति ने एक्शन लेते हुए दो सुरक्षाकर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जबकि तीसरे को निलंबित कर दिया है. इस मामले में महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीणा ने बताया कि 29 मई की रात का शंख द्वार के पास कोठार गेट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया कि कुछ श्रद्धालुओं द्वारा जबरन मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की जा रही थी. इस दौरान सुरक्षा घर में उन्हें रोक रहे थे, जिसके चलते सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच विवाद की स्थिति बन हो गई. श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट भी की. इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर समिति ने प्रथम दृष्टया सुरक्षाकर्मी बलराम और गोपाल को दोषी मानते हुए उन्हें हटा दिया. इसके अलावा निर्माल्य गेट के निरीक्षक को भी निलंबित कर दिया गया. श्रद्धालुओं पर भी नियम अनुसार कार्रवाई होगीमहाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीणा ने ये भी बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा भी मंदिर की व्यवस्था और नियम अनुसार व्यवहार नहीं किया गया, जिसकी वजह से उनके खिलाफ भी नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मंदिर में नियम तोड़ना और हिंसक व्यवहार करना उचित आचरण नहीं है. हालांकि जो व्यवहार सुरक्षाकर्मियों ने किया, वह भी निंदनीय था, इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. छुट्टियों की वजह से बढ़े श्रद्धालुबता दें कि गर्मी की छुट्टियां होने की वजह से महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ आम दिनों की अपेक्षा अधिक बढ़ गई है, जिसकी वजह से दर्शन की होड़ जोड़ में श्रद्धालु कई बार अपना आपा भी खो देते हैं.
Deputy Chief Minister Rajendra Shukla reached Mangalnath to wish for Mars, offered rice along with his wife. मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि मध्यप्रदेश उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने प्रदेश में अच्छी वर्षा और समृद्धि के लिए मंगलनाथ मंदिर पर भात पूजन किया और हल्दी से होने वाली विशेष पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता शुक्ला भी मौजूद रहीं। उज्जैन। मंगल की कामना को लेकर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पत्नी सुनीता शुक्ला के साथ मंगलनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के गर्भग्रह में भगवान श्री मंगलनाथ की हल्दी से होने वाली विशेष पूजा अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि मध्यप्रदेश उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने प्रदेश में अच्छी वर्षा और समृद्धि के लिए मंगलनाथ मंदिर पर भात पूजन किया और हल्दी से होने वाली विशेष पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता शुक्ला भी मौजूद थी। मंदिर में पंडित अर्पित गुरु के द्वारा शुक्ला दंपति से मंगलनाथ जी का पूजन अर्चन करवाया गया। मंदिर प्रशासक केके पाठक के द्वारा इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला का स्वागत सम्मान भी किया गया।
Vande Bharat Express escapes major accident, explosion after hitting welding belt मुरैना। वंदे भारत एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुरैना रेलवे के पास यह घटना हुई। वेल्डिंग बेल्ट वंदे टकराने के बाद धमाका बताया जाता है कि वेल्डिंग बेल्ट वंदे भारत एक्सप्रेस से टकरा गया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद करीब 40 मिनट तक वंदे भारत एक्सप्रेस मुरैना स्टेशन के पास खड़ी रही। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे। कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन जा रही थी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन जा रही थी। जोरदार धमाके के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत का वातावरण हो गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी घटना के बाद रेलवे के अधिकारी और तकनीकी अमला मौके पर पहुंच गया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार करीब 40 मिनट तक ट्रेन मुरैना के पास खड़ी रही। आवश्यक सुरक्षा जांच और तसल्ली के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। शिकारपुर फाटक के पास हादसा भोपाल से दिल्ली जा रही वंदेभारत ट्रेन के साथ मुरैना के शिकारपुर फाटक के पास यह हादसा हुआ। रेलवे पटरियों पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। मेंटेनेंस के लिए रखे उपकरणों का कुछ हिस्सा उस ट्रैक पर आ गया था, जिस पर वंदेभारत ट्रेन आने वाली थी। लोहे का भारी उपकरण टकराने से तेज धमाका हुआ। ब्रेक पाइप में खराबी आने से ट्रेन को रोका हालांकि इस बात को रेलवे के अधिकारी स्वीकार नहीं रहे हैं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ब्रेक पाइप में खराबी आने से ट्रेन को रोका गया, लेकिन टकराने की आवाज इतनी तेज थी, कि ट्रेन में बैठे यात्री डर गए। इस हादसे के कारण ट्रेन को मुरैना में ज्यादा समय तक रोकना पड़ा था। यह ट्रेन मुरैना स्टेशन पर नहीं रुकती और हादसे के ग्वालियर आगरा रेलवे स्टेशन पर 1 घंटा सात मिनट की देरी से पहुंची।
There will soon be relief from 48 degree temperature in the state, monsoon will knock before time मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर है। इस साल मानसून समय से पहले पहुंचेगा और झमाझम बारिश कराएगा। मध्यप्रदेश में इस समय 48 डिग्री से ज्यादा तापमान के चलते लोगों का हाल बेहाल है। सभी को मानसून का इंतजार है, कब बारिश हो और इस भीषण गर्मी से राहत मिले। मध्यप्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। इस वर्ष मानसून अपने तय समय पर दस्तक दे सकता है। पिछले साल मानसून समय से लेट पहुंचा था। देश की बात करें तो केरल में इस बार मानसून एक दिन पहले ही पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि केरल में मानसून 31 मई को पहुंच जाएगा, जिसके बाद 15 दिनों में ये मध्यप्रदेश में एंट्री ले सकता है। यानी 15 जून तक प्रदेशवासियों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिल सकती है। शुरुआत से ही होगी झमाझम बारिशआईएमडी भोपाल के वैज्ञानिकों ने बताया कि मध्यप्रदेश में मानसून शुरूआती दौर से ही झमाझम बारिश कराएगा। पिछले साल जहां केरल में एक हफ्ते की देरी से पहुंचने पर मध्यप्रदेश में भी मानसून कमजोर था, तो वहीं इस साल ज्यादा सक्रिय रहेगा और पूरे समय पर्याप्त बारिश कराएगा। थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है मानसूनमौसम विभाग के पूर्व वैज्ञानिक पीके शाहा ने बताया कि वैसे इस वर्ष मानसून अपने तय समय से एक दिन पहले दस्तक देने की संभावना है। लेकिन मानसून को लेकर चार दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश भी रखी गई है। ऐसे में केरल में मानसून तीन जून के पहले कभी भी दस्तक दे सकता है। हालांकि, इसके जल्दी आने की ज्यादा संभावना बनी हुई है। भोपाल में इस तारीख को पहुंचेगा मानसूनआईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक पीडी धावले ने बताया कि एमपी में मानसून 15 जून को दाखिल हो जाएगा। सबसे पहले मंडला, बालाघाट के आस-पास दस्तक देगा। इसके बाद प्रदेश के दूसरे जिलों में पहुंचेगा। भोपाल में 20 जून तक पहुंचने की संभावना है। धावले ने बताया कि अगर कई मौसमी सिस्टम एक साथ सक्रिय हुए तो एमपी में इससे पहले भी मानसून की एंट्री हो सकती है। पश्चिमी जिलों में होगी ज्यादा बारिशमौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल मध्यप्रदेश के पश्चिमी जिलों में ज्यादा बारिश हो सकती है। ऐसे में नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन, इंदौर संभाग में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना रहेगी। हालांकि, दूसरे सिस्टम एक्टिव होने से इस स्थिति में बदलाव भी हो सकता है। मध्यप्रदेश में 106 फीसदी के साथ सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है। क्लाइमेट पैटर्न बदले इसलिए होगी ज्यादा बारिशक्लाइमेट के दो तरह के पैटर्न माने जाते हैं, जिसे अल नीनो और ला नीना कहा जाता है। लंबे समय से अल नीनो एक्टिव था, जिसने पिछले वर्ष मानसून पर कई ब्रेक लगाए और उसे कमजोर बनाया। लेकिन अब अल नीनो खत्म हो चुका है और ला नीना एक्टिव है, जो मानसून को और रफ्तार देने का काम करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार ला नीना के एक्टिव होने से पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बारिश कराएगा।