LATEST NEWS

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अमरकंटक पहुंचे, नर्मदा उद्गम स्थल पर मां नर्मदा की पूजाअर्चना की

अनूपपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत पवित्र नगरी अमरकंटक में रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सुबह करीब आठ बजे नर्मदा मंदिर में पहुंचकर मोहन भागवत ने मुख्य नर्मदा उद्गम स्थल पर मां नर्मदा की पूजाअर्चना की।उन्‍होंने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। इसके उपरांत वे अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम पहुंचे और यहां चल रहे शिव अभिषेक पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। अमरकंटक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ मोहन भागवत के साथ भैयाजी जोशी भी हैं। पूजन के दौरान मृत्युंजय आश्रम के स्वामी हरिहरानंद महाराज सहित अन्य प्रचारकगण मौजूद रहे।यहां पर मोहन भागवत ने अमरकंटक के समस्त आश्रमों के संतों के साथ मुलाकात की। संघ प्रमुख डाॅ मोहन भागवत अमरकंटक में आरएसएस प्रचारकों की बैठक के बाद शाम को बिलासपुर रवाना हो जाएंगे। मोहन भागवत शनिवार की रात अमरकंटक पहुंच गए थे।

लघु प्रसंस्करण और अनुसंधान केंद्र के लेखों में गड़बड़झाला, प्रबंधक को फटकार, अकाउंटेंट की वेतन वृद्धि रोकी

Irregularities in accounts of Small Processing and Research Center, manager reprimanded, increment of accountant stopped भोपाल। लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक विभाष ठाकुर ने प्रसंस्करण केंद्र बरखेड़ा पठानी के लेखा-जोखा में गड़बड़झाला और भंडार क्रय नियमों के घोर उल्लंघन किए जाने पर जहां उत्पादन प्रबंधको को फटकार लगाई वहीं लेखा प्रभारी नंदलाल कुशवाहा की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिये।संघ के पूर्णकालिक प्रबंध संचालक बनने के बाद से ही विभाष ठाकुर एक्शन मूड में नजर आने लगे हैं। सूत्रों ने बताया कि एमडी ठाकुर ने शुक्रवार को प्रशासन केंद्र पहुंचे और निरीक्षण के दौरान केंद्र में टुकड़ों -टुकड़ों में ख़रीदी के बिल वाउचर की जांच करते हुए गड़बड़ी पकड़ी। यह बात अलग है कि एमडी प्रशासन मनोज अग्रवाल के पत्र में उठाए गए गड़बड़ियों की जांच की शुरुआत नहीं हो पाई है। केंद्र में जांच के नाम पर समिति दर समितियां का गठन किया जा रहा है। इन समितियां में भी ऐसे लोगों को शामिल किया जा रहा जो खुद ही संदेह के दायरे में है। जैसे रॉ मैटेरियल समिति में जिस डॉ संजय शर्मा को शामिल किया गया है, वह स्वयं रॉ मटेरियल के मुख्य सप्लायर आर्यन फ़ार्मेसी डायरेक्टर का सहयोगी है। जबकि जांच भी आर्यन फ़ार्मेसी प्रदाय किए गए रॉ मटेरियल की होनी है। ऐसे में समितियां का गठन और जांच केवल रस्म अदाएगी तक सीमित रह जाएगी। उल्लेखनीय बात ये है कि विगत कई वर्षों का उत्पादन रिकॉर्ड और गुणवत्ता जांच रिकॉर्ड की ज़िम्मेदारी डॉ संजय शर्मा और डॉ विजय सिंह और उत्पादन प्रबंधक की थी वो रिकॉर्ड ग़ायब है या बनाये ही नहीं गये। इस पर 28 मार्च को मीटिंग में एसीएस जेएन कंसोटिया ने भी गंभीर आपत्ति ली और जांच कर संबंधित पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। लेकिन इसके उलट, जो जांच के दायरे में है, उन्हें ही समितियों में शामिल किया जा रहा है।उत्पादन प्रबंधन को लगाई फटकारसंघ के प्रबंध संचालक ठाकुर ने प्रसंस्करण केंद्र बरखेड़ा पठानी की कार्यप्रणाली को लेकर शुक्रवार को बैठक ली। बैठक उन्होंने केंद्र के आय-व्यय और ख़रीदी प्रक्रिया के अलावा उत्पादन प्रक्रिया को लेकर गंभीर प्रश्न उठाये तथा उत्पादन प्रबंधक सुनीता अहीरवार को फटकार लगाई। उत्पादन प्रक्रिया में सुधार लाने के लिये सख़्त निर्देश दिये है। ठाकुर ने उत्पादन प्रक्रिया में सुधार लाने के लिये स्टोर वेरिफिकेशन समिति और कार्य आवंटन को लेकर सख़्त निर्देश केंद्र के सीईओ पीएल फूलजले को दिये है।जांच अधिकारी मिश्रा को नहीं दिए जा रहे हैं दस्तावेजकेंद्र में हुई गड़बड़ियों की जांच कर रहे दागी एसीएफ मणि शंकर मिश्रा को प्रभारी उत्पादन प्रबंधक सुनीता अहिरवार जान से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कर रहीं है। दस्तावेज मिलने की प्रत्याशा में जांच प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो पाई है। प्रभारी उत्पादन प्रबंधक अहिरवार को पत्र लिखकर से मिश्रा ने बिंदुवार जानकारियां मांगी है। कय किये गये दूध, लहसुन, अदरक, निबू आदि कय किये गये सामग्री की राशि व सभी वाउचरों की छायाप्रति प्रस्तुत करें।

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रंग पंचमी, दिग्विजय सिंह ने जमकर उढ़ाया रंग-गुलाल

Rang Panchami celebrated with great enthusiasm, Digvijay Singh spread colors with gusto होली के पांचवे दिन रंग पंचमी मनाया जाता है. इस दिन लोग जमकर रंग गुलाल खेलते हैं और एक-दूसरे से मिलकर पुराने गिले शिकवे दूर करते हैं. वहीं राजधानी भोपाल में भी हर्षोल्लास के साथ रंग पंचमी मनाई गई. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी प्रोग्राम में शामिल हुए और जमकर रंग-गुलाल खेला. भोपाल। मध्य प्रदेश में होली के त्योहार के बाद सबसे ज्यादा हर्ष और उल्लास से मनाया जाने वाला पर्व रंग पंचमी है. जो होली से पांच दिन बाद मनाया जाता है. रंग पंचमी पर राजधानी भोपाल के साथ-साथ मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में सबसे ज्यादा धूमधाम से रंग पंचमी मनाई जाती है. शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद इंदौर में रंग पंचमी के मौके पर निकलने वाली गैर में शामिल हुए हैं. ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री हैं, जो उज्जैन के गेर में शामिल हुए हैं. राजधानी भोपाल में भी रंग पंचमी जमकर मनाई गई. भोपाल में निकलने वाले जुलूस में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शामिल हुए. भोपाल में धूमधाम से मनाई गई रंगपंचमीइंदौर के बाद सबसे ज्यादा रंग पंचमी का त्योहार अगर कहीं मनाया जाता है, तो वह राजधानी भोपाल और इंदौर में मनाया जाता है. यहां आज के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है. भोपाल में आज चौक बाजार में सुबह 10:00 बजे से ही रंग पंचमी मनाने की शुरुआत हो गई थी. इस रंग पंचमी के मौके पर लोग भूत पिशाच और अन्य तरह के कपड़े पहन कर शामिल हुए. चौक बाजार में निकलने वाले इस रंग पंचमी के जुलूस में पुराने शहर के अलावा नए शहर के लोगों ने भी पहुंचकर जुलूस का हिस्सा बने. भोपाल के पुराने शहर में 6 टैंकरों से रंग बरसाया गया. जिसका भोपाल के लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया. भोपाल में रंग पंचमी का जुलूस लोहा बाजार, छोटे भैया कॉर्नर, जनकपुरी सिंधी मार्केट, भवानी चौक, लखेरा पूरा, पीपल चौक, चिंतामणि चौक और इतवारा चौराहे से जैन मंदिर मंगलवार गणपति चौक घोड़ा नक्कास होते हुए हनुमान जी की मड़िया पर समाप्त हुआ. पंचमी के प्रोग्राम में शामिल हुए दिग्विजय सिंहकाफी संख्या में राजधानी में अलग-अलग हिस्सों से लोग रंग पंचमी के जुलूस में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं. इसके साथ ही यहां की जाने वाली विशेष व्यवस्था में टैंकरों से लोगों के ऊपर रंग बरसाने का काम हिंदू उत्सव समिति के सहयोग से किया जाता है. जिला प्रशासन भी इसके लिए विशेष सहयोग करता है. लोगों में भाईचारा बढ़ाने के लिए, लोग होली के बाद एक बार फिर से एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रंग गुलाल का आनंद उठा सके, इसलिए यहां पंचमी के जुलूस को निकाला जाता है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सभी को रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी.

प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अनुमान, इन जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना

Rain forecast in 21 districts of the state, possibility of hailstorm at these places प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है.भोपाल ! बीते दिनों मौसम विभाग जताई गई बारिश की संभावना बिल्कुल सटीक रही है. शुक्रवार (29 मार्च) की शाम राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश व ओले गिरे. खरगोन में तो बिजली गिरने से एक महिला की मौत भी हो गई है. जनवरी-फरवरी के बाद अब मार्च महीने की विदाई भी बारिश के साथ ही हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है. मौसम विभाग ने 29 व 30 मार्च को बारिश की संभावना जताई थी. 29 मार्च को प्रदेश के कई जिलो में बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 21 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. आज 21 जिलों में बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने आज प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार आज शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, पांढुर्णा और बालाघाट जिले में बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है. तापमान के तेवर बरकरारप्रदेश के कई जिलों में भले ही बारिश हुई हो, लेकिन तापमान के तेवर तीखे ही रहे. प्रदेश में पचमढ़ी में अधिकतम पारा 34.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 20.0 डिग्री रहा. इसी तरह नरसिंहपुर में अधिकतम तापमान 35.2, न्यूनतम 20.0, बैतूल, 37.8-23.2, रायसेन 37.8-24.1, शाजापुर 37.9-22.1, सीधी 38.4-23.6, छिंदवाड़ा 38.5-21.2, धार 38.8-18.9, रतलाम 39.0-24.4, खरगोन 39.0-19.2, सिवनी 39.0-24.2, रीवा 39.2-19.6, नर्मदापुरम 39.7-25.8, मलाजखंड 39.9-20.6, खजुराहो 40.2-21.8, सागर 40.4-23.5, खंडवा 40.5-20.0, नौगांव 40.5-21.0, उमरिया 40.5-23.0, सतना 40.9-24.0, गुना 41.0-24.2, मंडला 41.2-21.0, टीकमगढ़ 41.2-25.6 और दमोह का अधिकतम पारा 42.5 डिग्री, जबकि न्यूनतम 25.0 डिग्री दर्ज किया गया.

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सेंधवा की नमकीन फैक्ट्री एवं बड़ी होटलों पर कार्यवाही

Food Safety Administration’s action against Sendhwa’s salty factory and big hotels बड़वानी ! कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत “मिलावट से मुक्ति अभियान“ के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी व्ही.एस. मोरी एवं कीर्ति रावत द्वारा सेंधवा के पुराना एबी रोड स्थित फर्म शर्मा नमकीन से खाद्य पदार्थ सेव, पॉम तेल, चिप्स एवं बेसन के नमूने, फर्म अन्नपूर्णा उपहार गृह से पनीर, मावा, दही एवं लड्डू के नमूने, फर्म शर्मा स्वीट्स से मलाई पेड़ा एवं गुलाब जामुन के नमूने एवं मोतीबाग चौक सेंधवा स्थित फर्म अग्रवाल स्वीट्स से मावा एवं पेड़ा के नमूने छापामार कार्यवाही कर जॉच हेतु लिये गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार अंचल द्वारा बताया कि लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे। जॉच रिपोर्ट उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

अमरवाडा के ग्राम खमरा राजाराम के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का किया बहिष्कार पानी नहीं तो वोट नहीं

Villagers of village Khamra Rajaram of Amarwada boycotted Lok Sabha elections, no water, no votes. अमरवाडा ! ग्राम पंचायत हिवरासानी के ग्राम खमरा राजाराम के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का किया बहिष्कार बूथ नहीं तो वोट नहीं पानी नहीं तो वोट नहीं के लगायें नारे और ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के 76 साल बाद भी गांव का है हाल बेहाल गांव महिलाओं पानी लेने जाना पड़ता है कई मील दूर जब तक गांव में पानी या नेहर नहीं होगा तो कोई भी गांव का व्यक्ति लोकसभा चुनाव का नहीं करेगा मतदान और मतदान करने जाना पड़ता है कई किलोमीटर दूर पैदल ग्रामीणो ने बताया कि खमरा राजाराम मैं बूथ होगा तो मतदान होगा नहीं तो कोई पक्ष को वोट नहीं मिलेगा समस्त ग्रामवासी करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार!

आबकारी विभाग को जिले के 6 समूहों की 16 शराब दुकानें बेचने में आ रहा पसीना

Excise department is struggling to sell 16 liquor shops of 6 groups of the district. भोपाल। आबकारी विभाग को जिले के 6 समूहों की 16 शराब दुकानें बेचने में पसीना आ रहा है। इन्हें बेचने के लिए विभाग ने रिजर्व प्राइस (आरपी) 13 फीसदी कम कर दी है। इधर, शुक्रवार को पांचवें चरण के लिए बुलाए गए ई-टेंडर खोले गए। इसमें से दो समूह की सिर्फ 5 दुकानें आरपी से 11.50 फीसदी कम पर बिकी है। इनमें न्यू मार्केट समूह की 3 दुकानें आरपी से 9.40 प्रतिशत और झिरनिया समूह की 2 दुकानें 12.70 प्रतिशत कम पर गई है। बचे हुए 4 समूहों की 11 दुकानों के लिए शनिवार को टेंडर जारी किए जाएंगे। विभागीय जानकारी के अनुसार, न्यू मार्केट समूह की 3 दुकानों के लिए 5 टेंडर आए थे। इनमें एच-वन आॅफर रिजर्व प्राइस से 9.40 प्रतिशत कम का रहा, जबकि इसी आरपी 31.26 करोड़ निर्धारित की गई थी। इस समूह का ठेका मनीष शिवहरे को मिला है। पहले इस समूह के पास नेहरू नगर की दुकानों का ठेका था। इसी प्रकार झिरनिया समूह की दो दुकानों के सिर्फ टेंडर प्राप्त हुआ जो एच-1 से 12.7 प्रतिशत कम है। इसकी आरपी 7.79 करोड़ रुपए थी। यह ठेका रामस्वरूप (लल्ला) को मिला है। इधर आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है पिछले साल के मुकाबले ज्यादा दरों पर गई है। मालूम हो कि इस बार आबकारी ने पिछले साल की तुलना में ठेके 15 फीसदी ज्यादा दरों पर निर्धारित किए थे। मालूम हो कि जिले में 35 समूहों की 87 शराब दुकानें है। इनमें से अब 4 समूह को 11 दुकानें बिकने से रह गई है। 31 मार्च तक ये दुकानें नहीं बिकती है, तो आबकारी अमला इन दुकानों से शराब बेचेगा।

कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, सीएम मोहन से मिलने पहुंचे विधायक कमलेश शाह

Congress may face a big blow, MLA Kamlesh Shah arrives to meet CM Mohan लोकसभा चुनाव 2024 : छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह शुक्रवार को सीएम मोहन यादव से मिलने के लिए भोपाल पहुंचे हैं.कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने अमरवाडा विधानसभा के विधायक कमलेश शाह भोपाल पहुंचे हैं. वे आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

किसानों ने लगाया जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर जाम, गेहूं की ट्रॉलियां रिजेक्ट करने से हुए आक्रोशित

Farmers blocked Jaipur-Jabalpur National Highway, got angry due to rejection of wheat trolleys सीहोर ! किसानों की गेहूं की ट्रॉलियों को खरीदने से मना करने पर हंगामा हो गया। पहले मंडी में खरीदी बंद कर दी गई, इससे किसान भड़क गए और जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जाम से लोग परेशान होते रहे। मशक्कत के बाद किसान माने।गेहूं की ट्रॉलियां रिजेक्ट करने से गुस्साए किसानों ने सीहोर जिले के श्यामपुर से गुजर रहे जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि यहां उनका गेहूं मिट्टी वाला बताकर रिजेक्ट किया जा रहा है। अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं।बता दें कि किसानों ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वेयर हाउस के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर श्यामपुर के तहसीलदार श्याम चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के प्रदर्शन के देखते हुए वेयर हाउस के मेन गेट पर ताला लगवाकर खरीदी बंद करा दी। इसको लेकर किसान और आक्रोशित हो गए। हाईवे पर जाम लगाने की सूचना मिलने पर श्यामपुर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम खोलने के लिए कहा। इस पर किसानों ने उन्हें घेर लिया। किसानों ने कहा कि हमारी उपज की तुलाई होने लगे हम जाम खोल देंगे। किसानों ने कहा कि आप तहसीलदार को मौके पर बुला दीजिए, वे तुलाई शुरू करा दें हम जाम जाम खोल देंगे। तहसीलदार ने दिया खरीदी शुरू करने का आश्वासनकिसानों के प्रदर्शन और मांग को देखते हुए थाना प्रभारी की सूचना पर तहसीलदार वापस प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से चर्चा की। उनसे जाम खोलने और तुलाई में सहयोग करने की बात कही। इस पर किसानों ने कहा कि आप उपज की तुलाई शुरू करा दीजिए। हम जाम खोल देंगे। इस पर तहसीलदार ने एक घंटे बाद यानी दोपहर 1:30 बजे के बाद तुलाई शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने भी किसानों को गेहूं तुलाई का आश्वासन दिया। इस पर किसान हाईवे से हटे। दोपहर करीब दो बजे से वाहनों का निकलना शुरू हो गया। किसानों के प्रदर्शन के कारण हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। किसानों का कहना है कि हम अपनी उपज सीधे खेतों से निकालकर ला रहे हैं। इस बार फरवरी और मार्च में बारिश होने के कारण गेहूं की फसल आड़ी हो गई थी। इस कारण हार्वेस्टर से कटाई में भी हल्की मिट्टी आई है। अफसर उपज में मिट्टी मिली होने की बात कह रहे हैं। जबकि बारिश के समय जनप्रतिनिधियों ने कहा था कि किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। अब उपज नहीं खरीदी जा रही है। उधर, वेयर हाउस पर प्रबंधन का कहना है कि खाद्य विभाग की टीम ने खरीदी केंद्र का जायजा लिया था। उनके निर्देश के बाद मिट्टी वाला गेहूं नहीं खरीद रह हैं।

AAP “केजरीवाल को आशीर्वाद” अभियान शुरू, पत्नी सुनीता ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

AAP’s ‘Bless Kejriwal’ campaign started, wife Sunita released WhatsApp number दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने एक नया अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की सबसे भ्रष्टाचारी, तानाशाही ताकतों को ललकारा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल एक बार फिर मीडिया के मुखातिब हुईं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। पीसी के दौरान सुनीता केजरीवाल ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए आप इस नंबर पर व्हाट्सएप करें। सुनीता केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि अपने संदेश इस पर भेजिए। आप किसी भी पार्टी से हों। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं सुनीता केजरीवाल अरविंद जी की धर्मपत्नी, कल अरविंद केजरीवाल ने जो कोर्ट में कहां वो आपने सुना होगा, अगर नहीं सुना तो कृपया एक बार सुनिए। उन्होंने जो कोर्ट के सामने बोला उसक लिए बहुत हिम्मत चाहिए। सच्चे देशभक्त हैं वो। बिल्कुल ऐसे ही हमारे स्वतंत्रता सैनानी अंग्रेजों की तानाशाही से लड़ते थे। पिछले तीस साल से मैं उनके साथ हूं, देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी है। आप का नया अभियान शुरूआगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की सबसे भ्रष्टाचारी, तानाशाही ताकतों को ललकारा है। आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई अपना बेटा कहा है, क्या आप इस लड़ाई में अपने भाई अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर ये लड़ाई लड़ेंगे। आप ने जारी किया व्हाट्सएप नंबरकेजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कहा कि मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर दे रही हूं। व्हाट्सएप नंबर 8297324624 है। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ है। इस नंबर पर आप अपने केजरीवाल को आशीर्वाद, दुआएं और प्रार्थनाएं भेज सकते हैं। कोई और भी संदेश देना चाहें तो वो भी दे सकते हैं। कई माताओं ने तो अपने बेटे के लिए मन्नत मांगी है। कई बहनों ने भी अपने भाई के लिए मन्नत मांगी है। वो भी लिखकर भेज सकते हैं।

ट्रेनों में चोरी की घटना रोकने के लिए रेलवे कोच के गेट पर लगाए हाईटेक कैमरे

Hi-tech cameras installed at railway coach gates to prevent theft in trains निशातपुरा कोच फैक्टरी में भोपाल मंडल सहित पमरे जोन की ट्रेनों के कोचों में लगाए जा सकते है कैमरे भोपाल। रेलवे लगातार यात्रियों को आधुनिक सुविधा प्रदान कर रहा है। इसके लिए रोजाना नई-नई योजना पर काम कर रहा है। इसी के तहत अब रेलवे ट्रेनों में चोरी की घटनाएं पर लगाम लगाने के लिए कोचों गेट पर हाईटेक कैमरे लगाने जा रहा है। यह चेहरा पहचानने वाले आधुनिक सीसीटीवी कैमरे होंगे। जोकि मास्क लगा फेस भी पहचान सकेंगे। पमरे जोन व भोपाल रेल मंडल की ट्रेनों में निशातपुरा कोच फैक्ट्री में इन कैमरो लगाने पर योजना पर काम चल रहा है। दरअसल विगत दिनों पमरे जोन की जीएम शोभना बंदोपाध्याय के वार्षिक निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों द्वारा अन्य काम दिलाने की मांग की थी। जिसके बाद जोन मुख्यालय द्वारा इस काम को कोच फैक्टरी में कराने पर विचार किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड का यह है प्लानरेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस योजना के तहत करीब 38 हजार से अधिक कोच में 8 कैमरे लगाए जाएंगे। तो वहीं 2700 कोच में 5 कैमरे लगाए जाएंगे। तो कुछ कोचों में 4 व 6 कैमरे लगाने की योजना है। इससे ट्रेनों में चोरी की घटनाएं में कमी आ सकेगी। दरअसल पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए है। जब ट्रेनों में चोरी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियां सामने आई है। लेकिन तकनीकी की कमी के चलते कई बार चोर व इन गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ा नहीं जा सका। मास्क भी नहीं बचा सकेगा चोरों को रेलवे बोर्ड इस योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगा। लेकिन पमरे जोन की योजना है कि जोन की ट्रेनों में निशातपुरा कोच फैक्टरी में ही इस कैमरों को लगाए जा सके। इसके लिए जल्द ही बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इन कैमरों में एक खास तरह की इमेज क्रॉपिंग टूल होगा। जोकि सनग्लास, स्कार्फ व चेहरा आधा ढंका होने पर भी पहचान हो सकेगी। इससे चोरी या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने वाले लोग मास्क का साहारे भी नहीं बच सकेंगे।

हमीदिया अस्पताल: लिफ्ट बंद हैं, 200 सीढ़ियां चढ़कर 11 मंजिल पर पहुंच रहे दिल के मरीज

Hamidia Hospital: Lifts are closed, heart patients climbing 200 stairs to reach 11th floor अस्पताल के एच 1 ब्लॉक में 11 वी मंजिल पर है कार्डियोलॉजी ब्लॉक, हड्डी रोग, सर्जरी के साथ ओटी कॉम्प्लेक्स भी यही भोपाल। हमीदिया अस्पताल में दिल के ऑपरेशन हो या हड्डी का, डॉक्टर इन्हें कम से कम शारीरिक श्रम की सलाह देता है। लेकिन इन मरीजों को ऑपरेशन के बाद वार्ड तक पहुंचने के लिए 150 से 200 सीढ़ियां चढ़नी पड़ रही है। हमीदिया अस्पताल के ब्लॉक वन में कुल 13 लिफ्ट बंद पड़ी हैं। ऐसे में मरीजों को वार्ड या आईसीयू तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां या लिफ्ट कर सहारा लेना पड़ रहा है। हमीदिया अस्पताल के ब्लॉक वन में कुल 13 लिफ्ट हैंं, इसमें से चार मरीजों के लिए हैं। इमरजेंसी, डॉक्टर्स, लॉजिस्टिक के लिए भी अलग लिफ्ट आरक्षित हैं। इनमें से सिर्फ एक ही लिफ्ट काम कर रही है, यही वजह है कि कई मरीज सीढ़यों व रैंप के जरिए आना जाना करने को मजबूर हैं। नए बने ब्लॉक वन में चरमरा रहीं व्यवस्थाएं नए बने ब्लॉक वन में कार्डियोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, आॅथोर्पेडिक, एनेस्थीसिया, ओटी कॉमप्लेक्स, सर्जरी, मेडिसिन, साइकाइट्री, ईएनटी, रेडियो डायग्नोसिस समेत अन्य अहम विभाग हैं। इसी ब्लॉक से कुछ समय पहले रात में बत्ती गुल होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद अब लिफ्ट खराब होने की बात सामने आई है। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग मरीजों को हो रही है।मरीज को व्हील चेयर ले गए 11 वी मंजिलजहांगीराबाद निवासी मोहन यादव ने बताया कि उनके चाचा कार्डियोलॉजी विभाग में एडमिट थे। कुछ जांचे कराने के लिए उन्हें पुरानी बिल्डिंग में ले जाना पड़ा। लिफ्ट खराब थी तो रैम्प से ही नीचे आए लेकिन मरीज को वापस रैम्प से 11 वी मंजिल ले जाने में हद से ज्यादा परेशानी हुई। हम चार लोग व्हील चेयर खींच रहे थे, इसके बावजूद हम सभी की सांसे फूलने लगी। ऐसे में अगर हाथ छूट जाता तो मरीज के साथ हादसा हो सकता था। कर्मचारी को हो गई परेशानी सिर्फ मरीज ही नहीं लिफ्ट बंद होने से अस्पताल के कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। कार्डियोलॉजी विभाग के एक कर्मचारी का कुछ दिन पहले ही हार्ट का ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टर ने उन्हें ज्यादा चलने से मना किया है। गुरुवार को जब वह वार्ड से रैम्प से नीचे उतरे तो 11 मंजिल पैदल चलने से हार्ट बीट बढ़ गई। नीचे उतरने के के बाद वे करीब 15 मिनट मे वेटिंग ऐरिया में आराम करते रहे, इसके बाद ही सामान्य हो सके। इस संबंध में हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन का कहना है कि लिफ्ट खराब थी, पीडब्ल्यूडी की टीम लगातार काम कर रही है। अब 4 लिफ्ट ठीक हो गई हैं, सात लिफ्ट जल्द चालू हो जाएंगी।

प्रदेश में आदिवासियों और वन समिति से छीना वानिकी कार्य, अब ठेके पर देने की तैयारी

Forestry work taken away from tribals and forest committee in the state, now preparations to give it on contract ठेके से काम करने पर वन क्षेत्र से सटे गांवों में आदिवासियों और वन विकास समिति से रोजगार छिन जाएगा। भोपाल। मध्य प्रदेश में वन विभाग के समस्त वानिकी, क्षेत्रीय और तकनीकी कार्य ठेका पद्धति अर्थात निविदा के माध्यम से कराए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए वन विभाग ने सभी डीएफओ को निर्देश भी जारी कर दिए है। ठेके से काम करने पर वन क्षेत्र से सटे गांवों में आदिवासियों और वन विकास समिति से रोजगार छिन जाएगा। वानिकी कार्य में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था थी, जिससे वे रोजगार के लिए अन्य शहर या राज्य में पलायन न करें, लेकिन ठेका व्यवस्था होने से आदिवासियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा होगा। मध्य प्रदेश रेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार का कहना है कि मध्य प्रदेश वन विभाग द्वारा अभी तक जो भी उपलब्धि चाहे वो वन क्षेत्र के घनत्व में उन्नति की हो, मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट, तेंदुआ स्टेट, घड़ियाल स्टेट, चीता स्टेट और राजस्व दिलाने में नंबर एक स्टेट बनाने की हो। ये सभी उपलब्धियां केवल वर्दीधारी वन अमले और उनके साथ 24 घंटे रात दिन हर मौसम में साथ देने वाले स्थानीय वन समिति के सदस्य और वन क्षेत्र में रह रहे आदिवासियों के कारण ही संभव हो सका है, लेकिन वानिकी, क्षेत्रीय और तकनीकी कार्य ठेका पद्धति पर कराने से वन क्षेत्र के आस पास रहने वाले आदिवासियों के लिए रोजगार का संकट होगा। अहिरवार का कहना है कि वन क्षेत्र में जो भी काम होते हैं वो एक निश्चित समय में स्थानीय मजदूरों से कराए जाते हैँ। वन के समीप निवास करने के कारण यह जंगल को भलिभांति जानते और समझते हैं। लेकिन निविदा प्रक्रिया वन विभाग में लागू होती है तो निश्चित ही वन क्षेत्र में रह रहे आदिवासियों के अधिकारों का हनन होगा। इस तानाशाही पूर्ण निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापस लेेने के साथ ही रेंजर एसोसिएशन इसकी घोर निंदा करता है और इस व्यवस्था का विरोध करेंगे।

शिवराज मामा को निपटाने में लगे हैं CM मोहन यादव ,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

CM Mohan Yadav is busy in settling Shivraj uncle, Leader of Opposition Umang Singhar दोनों के बीच कबड्डी चल रही…MP में नेता प्रतिपक्ष का बयान मंडला ! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, शिवराज मामा अभी बड़े परेशान हैं. अभी मोहन यादव शिवराज मामा की कबड्डी चल रही है. CM मोहन यादव, शिवराज मामा को निपटाने में लगे हैं. एक-दूसरे की फाइल ढूंढने-छानने में लगे हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव मंडला में कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार सिंह मरकाम के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे. इस दौरान नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और BJP पर जमकर हमला किया. वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने मंच से कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के बीच कबड्डी चल रही है. दोनों एक दूसरे को निपटाने में लगे हुए हैं.  नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा, कोई घोटाले छिपाने के लिए वल्लभ भवन में आग लगवा रहा है तो कोई नए घोटाले तैयार कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों महाकाल में भस्म आरती के दौरान लगी आग को लेकर भी तंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उज्जैन से ही आते हैं लेकिन महाकाल के गर्भगृह में ही आग लग गई. यह प्रकोप महाकाल बाबा उज्जैन से देना ही चालू कर रहे हैं. जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के पहले जो भी वादे किए थे, उनमें से एक भी नहीं किया . साथ ही मंडला लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पर भी आरोपों की झड़ी लगा दी.

MP कांग्रेस को एक और झटका, दो पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व सांसद रामलखन सिंह ने भी ली बीजेपी की सदस्यता

Another blow to MP Congress, two former MLAs joined BJP, former MP Ramlakhan Singh also took membership of BJP. मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा के न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक नरोत्तम मिश्रा भी रहे मौजूद। भोपाल। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस में भगदड़ का दौर जारी है। इसी बीच गुरुवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा। पूर्व सांसद डा राम लखन सिंह के साथ पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, अजय यादव के साथ अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा ने रामलखन सिंह, नीलेश अवस्थी व अजय यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जबलपुर संभाग के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet