LATEST NEWS

कमलनाथ ने कि एमपी के लोगों से बड़ी अपील, बीजेपी पर लगाए आरोप

Kamal Nath made a big appeal to the people of MP, accused BJP चुनाव आचार संहिता लगने की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है. ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट करके एमपी के लोगों से बड़ी अपील की है. लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग किसी भी वक्त चुनाव आचार संहिता लगा सकता है. ऐसे में अब कांग्रेस और बीजेपी अपनी चुनावी रणनीतियों को जल्द अंजाम तक पहुंचा देना चाहती हैं. इसलिए कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेता जनता से कई तरह की अपील करते दिख रहे हैं. ताजा मामला कांग्रेस के दिग्ग्ज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एमपी की जनता के नाम एक भावुक अपील की है. कमलनाथ ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि “मध्य प्रदेश के सम्मानित नागरिको, लोक सभा चुनाव में कुछ ही हफ़्ते बचे हैं. प्रदेश और देश के भविष्य का निर्माण करने के लिए आवश्यक है कि यह चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ा जाए, ना कि मुद्दों से भटकाने वाले जुमलों पर. एक तरफ़ कांग्रेस पार्टी है जिसने स्पष्ट वादा किया है कि किसानों को MSP की गारंटी दी जाएगी”. ‘ कमलनाथ लिखते हैं कि “नौजवानों के लिए केंद्र सरकार में 30 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी. ग़रीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी. अग्नि वीर योजना समाप्त कर सेना में नियमित नियुक्ति दी जाएगी. सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना कराई जाएगी”. कमलनाथ ने लगाए बीजेपी पर ये आरोपकमलनाथ आगे लिखते हैं कि “दूसरी तरफ़ भारतीय जनता पार्टी है, जिसने एक भी वादा ऐसा नहीं किया है जो समाज और जनता के हालात बदलने का वादा करता हो. 10 साल की मोदी सरकार की नाकामी छुपाने के लिए भाजपा सिर्फ़ समाज को बाँटने की राजनीति कर रही है. हम सबको भाजपा की इस चालबाज़ी से सावधान रहना है और ख़ुशहाल भारत का निर्माण करने वाले मुद्दों को पहचानना है. जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस”.

आमजन के लिए जल्द ही खोला जाएगा, द्रोणाचल स्थित वार मेमोरियल

War Memorial located in Dronachal will soon be opened for the general public. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से सेना के जनरल आफिसर कमांडिंग प्रीतपाल सिंह व ब्रिगेडियर एसएस छिल्लर ने की सौजन्य भेंट। भोपाल ! राजधानी में द्रोणाचल स्थित सेना का युद्ध स्मारक आमजन के लिए जल्द ही खोला जाएगा। भोपाल स्थित सेना के स्ट्राइक कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग प्रीतपाल सिंह ने इस बात की जानकारी दी। वह आज सुबह मुख्यमंत्री आवास में सीएम डा. मोहन यादव से सौजन्य भेंट करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ ब्रिगेडियर एस.एस. छिल्लर भी उनके साथ थे। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को हेडक्वार्टर 21 कार्प की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। सीएम ने इस मौके पर हरदा सहित अन्य आपदाओं के दौरान सेना द्वारा दिए गए त्वरित सहयोग की सराहना की। कर्नल विशाल आहूजा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। देशभक्ति की मिलेगी प्रेरणाभोपाल में इंडियन आर्मी की 03 ईएमई कार्प्स ने द्रोणाचल के निकट स्थित योद्धा स्थल के पास ही वार मेमोरियल की स्थापना की है। यहां पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के नाम अंकित हैं। उनकी स्मृति में ही वार मेमोरियल बनाया गया है। यहां आकर लोगों को देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी। यहां गैलेंट्री एरिया भी विकसित किया गया है। नागरिकों को इसी से जोड़ने एवं देशभक्ति की प्रेरणा देने के लिए वार मेमोरियल सभी के लिए खोलने का प्रस्ताव है।

धार्मिक पर्यटन होली सेवा का सीएम ने किया शुभारंभ कैलाश विजयवर्गीय ने उठाया सेवा का लुफ्त

CM inaugurated the religious tourism Holi service. Kailash Vijayvargiya enjoyed the service. शुरुआत में आठ सीटर वाले दो ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट चलाए जाएंगे। प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों के अलावा हवाई पट्टियों को भी इससे जोड़ा जाएगा। भोपाल । मुख्यमंत्री डां मोहन यादव ने गुरुवार को स्टेट हैंगर में अयोजित कार्यक्रम में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा एवं पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी। शुरुआत में आठ सीटर वाले दो ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट चलाए जाएंगे। प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों के अलावा हवाई पट्टियों को भी इससे जोड़ा जाएगा। प्रारंभिक चरण में भोपाल, जबलपुर, रीवा, खजुराहो, उज्जैन और पमचढ़ी को धार्मिक पर्यटन हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। इसका दायरा बढ़ा कर आने वाले समय में पर्यटकों की मांग के अनुसार अन्य शहरों को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में ये रहे उपस्थितस्टेट हैंगर पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय विकास व आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कुंवर विजय शाह, मंत्री धर्मेंद्र लोधी, मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, राकेश सिंह, निर्मला भूरिया, नारायण सिंह कुशवाहा, एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रारंभ में पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र लोधी ने स्वागत भाषण दिया।

खनिज पट्टा राजस्व में खनन हो रहा था वन भूमि पर, डीएफओ ने की निरस्त करने की अनुशंसा

Mining was being done on forest land to earn mineral lease revenue, DFO recommended its cancellation. भोपाल। विदिशा के 10 खनिज पट्टाधारकों ने वन भूमि पर खनन करने का नायाब तरीका अपनाया है। जंगल के आसपास के राजस्व भूमि पर खनिज पट्टा आवंटित कराते हैं और खनन वन भूमि पर कर अवैध परिवहन और विक्रय कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही डीएफओ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर उसे निरस्त करने की अनुशंसा की है। दिलचस्प पहलू यह है कि मौजूदा डीएफओ के पहले यहां पदस्थ पूर्व के किसी भी डीएफओ की नजर वन भूमि पर हो रहे खनन के गोरखधंधों पर नहीं पड़ी। या यूं कहिए कि इस गोरख धंधे में पूर्ववर्ती डीएफओ भी रहे होंगे। विदिशा डीएफओ ओंकार सिंह मस्कोले ने विदिशा कलेक्टर को पत्र लिखा है कि 7 अक्टूबर 2002 को जारी वन मंत्रालय के निर्देश है कि वन सीमा के 250 मीटर के अंदर उत्खनन पट्टा स्वीकृत न किया जाय। डीएफओ ने कलेक्टर को लिखे पत्र में वन भूमि सीमा से ढाई सौ मीटर के अंदर पूर्व में दिए गए राजस्व भूमि पर पट्टे निरस्त किए जाएं। वन विभाग के मैदानी अमले के अनुसार पट्टाधारकों ने राजस्व सीमा पर आवंटित पट्टे की आड़ में वन भूमि पर बड़े पैमाने पर खनन कर रहे थे। इन्हीं सूत्रों का कहना है कि पिछले 7-8 वर्षों में खनन कारोबारियों ने करीब 6000 हेक्टेयर वन भूमि पर खनन कर डाले। खनन कारोबारी के साथ वन विभाग के मिली भगत के भी संकेत मिले हैं। सवाल यह उठता है कि पूर्ववर्ती डीएफओ ने वन भूमि सीमा के ढाई सौ मीटर के अंदर खनन के लिए कैसे अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिए? इनके पट्टे निरस्त करने की अनुशंसा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर रहे हैं पट्टा धारक वन विभाग के मैदानी अमले के लिए वन अधिकार अधिनियम के तहत दिए गए पट्टा धारक भी सिरदर्द बनते जा रहे हैं। वनाधिकार के तहत पट्टे प्राप्त करने के बाद आदिवासी पट्टे की सीमावर्ती वन भूमि पर बेखौफ कब्जा करते चले जा रहे हैं। इस आशय की जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एक छिंदवाड़ा सर्किल के डीएफओ ने एसीएस वन और वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव को दी है। मुख्यालय के अधिकारी भी मानते हैं कि यह समस्या अकेले छिंदवाड़ा सर्कल की नहीं है। पूरे प्रदेश से ऐसी खबरें मिल रही हैं। चूंकि चुनावी वर्ष है, इसलिए अधिकारी भी असमंजस में है कि उनके साथ कैसा सलूक किया जाए..?

बीजेपी विधायक ने जनता के 13 लाख रुपए किए गबन, कांग्रेस ने पेश किए सबूत

BJP MLA embezzled Rs 13 lakh from public money, Congress presented evidence विधायक निधि से मंजूर किए गए काम में बगैर काम किए ही हो गया 13 लाख रुपए का भुगतान इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने निगम में भाजपा की परिषद के कार्यकाल में हुए बड़े घोटाले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में विधायक निधि के तहत पहले काम मंजूर करवाया गया फिर बिना कुछ काम किए ठेकेदार को 13 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। उन्होंने विधायक रमेश मेंदोला पर सीधे इसके गबन का आरोप लगाया है। विधायक की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। चिंटू चौकसे में आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो के विधायक रमेश मेंदोला ने नगर निगम के वार्ड क्रमांक 20 में खातीपुरा चौराहे के पास राम मंदिर के समीप स्थित सामुदायिक भवन का निर्माण करने के लिए अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि मंजूर की थी। यह कार्य इंदौर नगर निगम को सौंपा गया था। निगम ने इस काम को करने के लिए निविदा आमंत्रित की गई एवं एसके कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस कार्य का टेंडर दिया गया। इस कंपनी के द्वारा इस टैंडर के परिपेक्ष में आज तारीख तक उक्त स्थान पर कोई काम नहीं किया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने अपनी फाइल में इस काम को पूर्ण होना बताया। इसके बाद ठेकेदार से प्राप्त बिलों को मंजूरी देते हुए 13 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया गया। चौकसे ने बताया कि आज तक भी इस स्थान पर सामुदायिक भवन के निर्माण का कार्य शुरू भी नहीं हो सका है। यह मामला भ्रष्टाचार का नहीं बल्कि घोटाला और गबन का है। इस मामले में भाजपा के नेताओं, अधिकारियों और ठेकेदार के गठजोड़ ने मिलकर कागज पर फर्जी काम दर्शाते हुए शासन और निगम के खजाने को 13 लाख रुपए का चूना लगाया है । चौकसे ने कहा कि इस पूरे गबन के मामले में कार्य को मंजूरी देने वाले विधायक रमेश मेंदोला की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। उनके द्वारा बगैर काम के भी भुगतान होने दिया गया। विधायक के द्वारा जब काम मंजूर किया जाता है तो यह विधायक की नैतिक जिम्मेदारी होती है कि वह सुनिश्चित करे कि वह काम सही स्थान पर सही तरीके से हो रहा है अथवा नहीं। यदि वह काम बराबर नहीं हो रहा है तो विधायक की ही जिम्मेदारी है कि वह नोडल एजेंसी बनाई गई नगर निगम को इस बात की शिकायत करते। विधायक मेंदोला के द्वारा यह शिकायत नहीं किया जाना इस बात का पर्याय है कि इस गबन में वे भी शामिल हैं। चौकसे ने कहा कि मेरा आरोप है कि इस गबन के पूरे पैसे विधायक की जेब में गए हैं। किसी ठेकेदार और अधिकारी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो का फर्जी बिल बिना विधायक की सहमति के बना ले।उन्होंने कहा कि इस मामले में हमारे द्वारा निगम आयुक्त को शिकायत की जा रही है। हमारी मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाना चाहिए। इसके साथ ही इन अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की जाएगी।

वन नेशन-वन इलेक्शन पर कोविंद कमेटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी रिपोर्ट

Kovind Committee submits report to President Draupadi Murmu on One Nation-One Election यह रिपोर्ट 2 सितंबर 2023 को पैनल के गठन के बाद से हितधारकों और एक्सपर्ट्स परामर्श और 191 दिन के रिसर्च का नतीजा है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुआई में 8 सदस्यों की कमेटी पिछले साल 2 सितंबर को बनी थी। इसमें रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद समेत आठ सदस्य हैं। वन नेशन-वन इलेक्शन यानी एक देश, एक चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है। कमेटी के सदस्यों ने राष्ट्रपति भवन जाकर रिपोर्ट सौंपी। वन नेशन वन इलेक्शन पर कमेटी ने 18 हजार 626 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में 2029 में एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की गई है। कोविंद की अगुवाई में सितंबर 2023 में बनी थी कमेटीरिपोर्ट 2 सितंबर 2023 को पैनल के गठन के बाद से हितधारकों और एक्सपर्ट्स परामर्श और 191 दिन के रिसर्च का नतीजा है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुआई में 8 सदस्यों की कमेटी पिछले साल 2 सितंबर को बनी थी। 23 सितंबर 2023 को पहली बैठक दिल्ली के जोधपुर ऑफिसर्स हॉस्टल में वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी की पहली बैठक हुई थी। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद समेत 8 मेंबर हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कमेटी के स्पेशल मेंबर बनाए गए हैं। क्या है पैनल के सुझाव? 2029 में एकसाथ चुनाव कराने की सिफारिशरिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विधि आयोग के प्रस्ताव पर सभी दल सहमत हुए तो यह 2029 से ही लागू होगा। साथ ही इसके लिए दिसंबर 2026 तक 25 राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने होंगे। मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभाओं का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाकर जून 2029 तक किया जाए। उसके बाद सभी राज्यों में एक साथ विधानसभा-लोकसभा चुनाव हो सकेंगे।

प्राइवेट स्कूल संचालक नहीं बेच सकते बस्ता और बैग, नियम तोड़ा तो…

Private school operators cannot sell backpacks and bags, if rules are broken… मध्य प्रदेश में निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक निर्देश जारी किया है. कलेक्टर के इस निर्देश को अभिभावक खूब सराह रहे हैं और काफी खुश हैं भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशों से भोपाल के अभिभावकों में खुशी का माहौल है. भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निजी संचालकों के लिए आदेश जारी किए हैं कि कोई भी स्कूल संचालक बस्ता और ड्रेस नहीं बेच सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले में संचालित होने वाले सभी निजी स्कूलों के संचालकों के लिए एक आदेश जारी किया है. इस आदेश में स्पष्ट किया है कि विद्यालय की स्टेशनरी, यूनिफार्म पर स्कूल का नाम प्रिंट कराकर दुकानों से क्रय कराने या एक विशिष्ट दुकान से यूनिफार्म और पाठ्य पुस्तकें बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. निर्देश का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, विद्यालय के प्राचार्य और प्रबंध के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही संबंधित एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है. कलेक्टर ने निजी विद्यालयों को स्पष्ट किया है कि आगामी शिक्षण सत्र प्रारंभ होने से पहले ही लेखक और प्रकाशक के नाम और मूल्य के साथ कक्षावार पुस्तकों की सूची विद्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित करें. कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी सूची मांगने पर उपलब्ध कराई जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थी और उनके अभिभावकगण इन पुस्तकों को अपनी सुविधानुसार खुले बाजार से खरीद सकें. अभिभावकों में खुशी की लहर भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूल संचालकों को सूचना पटल पर यह भी अंकित करना होगा कि किसी दुकान विशेष से सामग्री क्रय करने की बाध्यता नहीं है. कहीं से भी पुस्तकें, यूनिफार्म और अन्य आवश्यक सामग्री क्रय की जा सकती है. पुस्तकों के अतिरिक्त स्कूल प्रबंधकों की ओर से यूनिफार्म, टाई, जूते, कापियां आदि भी स्कूल से उपलब्ध या बेचने की कोशिश नहीं की जाएगी. भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की तरफ से जारी किए गए इस तरह के आदेश से भोपाल के अभिभावकों ने खुशी जाहिर कर जिला प्रशासन की सराहना की है. उनका कहना है कि इस आदेश के बाद निजी स्कूल संचालकों की मनमानी पर विराम लग सकेगा, साथ ही कमीशन खोरी नहीं होने की वजह से स्कूलों का कोर्स भी अधिक कीमत का नहीं रहेगा. यह अच्छा फैसला है. इसे पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ लागू किया जाना चाहिए.

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 72 उम्मीदवारों का एलान, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को मिली टिकट

72 candidates announced in BJP’s second list, Vivek Bunty Sahu gets ticket from Chhindwara भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश से पांच उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। ईइसमें बालाघाट से भारती पारधी को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू उज्जैन से अनिल फिरोजिया धार से सावित्री ठाकुर और इंदौर से शंकर लालवानी को टिकट दिया गया है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 11 राज्यों के उम्मीदवारों का एलान किया गया है।

सिर पर पल्लू और हाथ में हंसुआ; गेहूं काटती कमलनाथ की बहू का वीडियो वायरल

Pallu on head and sickle in hand; Video of Kamalnath’s daughter-in-law cutting wheat goes viral छिंदवाड़ा से प्रत्याशी घोषित किए जाने से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ प्रचार में जुटे हुए हैं। बेटे के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ भी खूब मेहनत कर रहे हैं। नुकल की पत्नी भी प्रचार में उतरीं। छिंदवाड़ा ! प्रत्याशी घोषित किए जाने से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ प्रचार में जुटे हुए हैं। बेटे के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ भी खूब मेहनत कर रहे हैं। अब नकुल की पत्नी प्रिया भी प्रचार में जुट गईं हैं। वह गांवों और खेतों तक में जाकर लोगों से मिल रही हैं और पति के लिए वोट मांग रही हैं। प्रिया का ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह खेत में महिलाओं के साथ गेहूं काटती दिख रही हैं।मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा लपकसभा से कांग्रेस ने नकुल नाथ को अपना प्रत्यासी बनाया है, बुधवार चुनाव प्रचार को निकली नकुल नाथ की पत्नी का गेंहू काटते एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ है। चुनाव प्रचार पर निकलीं कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ की पत्नी ने जब महिलाओं को खेत में काम करते हुए देखा तो उनके पास पहुंच गईं। कमनलाथ की बहू के रूप में उनका परिचय कराया गया। सिर पर घूंघट लिए प्रिया ने महिलाओं से बातचीत की और खेत में उनके साथ गेहूं काटने भी बैठ गईं। इस दौरान गेहूं काट रहीं महिलाएं कहती हैं- देख कर गेंहू काटिए, आपकी उंगली न कट जाए। लेकिन प्रिया हाथ आजमाने से नहीं चूकीं। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने पति के लिए उनकी मेहनत की तारीफ की तो कुछ का कहना है कि नकुल के लिए लड़ाई आसान नहीं रह गई है और उन्हें पत्नी को भी मैदान में उतारना पड़ा है। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 29 सीटों में से 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। छिंदवाड़ा लोकसभा से पूर्व पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को कांग्रेस ने अपना प्रत्यासी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने के पहले से ही प्रचार में जुट चुके नकुल ने अब पूरे परिवार के साथ अभियान कको तेज कर दिया है।

रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय का सीएम ने किया शुभारंभ एवं सागर के लोगों को दी बड़ी सौगात

CM inaugurated Rani Avanti Bai Lodhi Government University and gave a big gift to the people of Sagar. मोहन यादव ने रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि ‘हमने सौ दिन से भी कम समय में विश्वविद्यालय दिया। इसी सत्र से विश्वविद्यालय कामकाज करना शुरू करेगा। यहां के बच्चे जो कोर्स चाहेंगे, वो सारे के सारे खोले जाएंगे। सागर । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को पीटीसी मैदान में आयोजित रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि डा. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद यहां के विद्यार्थियों को विवि में प्रवेश के लिए परेशान होना पड़ रहा था। इसलिए मैंने अपने सौ दिन के कार्यकाल के अंदर ही सागर में रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विवि की न सिर्फ घोषणा की बल्कि उसका शुभारंभ भी किया है, जिसमें इसी सत्र से यहां के विद्यार्थियो की मांग के अनुसार सभी विषय पढ़ाए जाएंगे। इसके बाद जल्द ही सागर में राज्य स्तरीय हवाई यातायात की शुरूआत की जाएगी। विधायक से कहा- उंगली पकड़ी अब कोंचा मत पकड़ो ….मुख्यमंत्री मंच से घोषणाएं कर रहे थे तभी बार-बार विधायक शैलेंद्र जैन उनके पास अपनी मांगों की लिस्ट लेकर पहुंच रहे थे। उन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होना था तो वह जल्दी-जल्दी घोषणा कर रहे थे, लेकिन विधायक के बार-बार आने पर सीएम उनसे बोले, लालच मत करो, बहुत हो गया। अब मुझे कुछ नहीं दिख रहा, कुछ नहीं सुन रहा। एक अंगुली पकड़ी, दो पकड़ी, तीन पकड़ी, पूरी ही पकड़ रहे हो। जरा ठहरो तो सही आखिरी बार थोड़ी आया, बार-बार आता रहूंगा। यह बात सुनकर विधायक पीछे हट गए। हैलीपेड से मुख्यमंत्री कार द्वारा संत शिरोमणि रविदास मंदिर एवं संग्रहालय का अवलोकन करने बड़तूमा पहुंचे और यहां संत रविदास महाराज को नमन किया। मुख्यमंत्री ने मंच से की यह घोषणाएं …

हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसडर बनाओ, पोस्ट ऑफिस का डिपॉज़िट बढ़ेगा ,मंत्री विजय शाह

Make Hema Malini brand ambassador, post office deposits will increase, Minister Vijay Shah हम उनके पट्ठे हैं’, Post office के अफसरों से बोले MP के मंत्री विजय शाह खंडवा ! सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसेडर बनाओ और फिर हमें बताना. हम उनके पट्ठे हैं. साथ ही यह भी कहा कि पोस्ट ऑफिस मोदी जी का असली बेटा है. बाकी सब काका-बाबा के हैं, इसलिए असली बेटे को ही सहयोग करें. मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का विवादों से गहरा नाता है. अब उन्होंने पासपोर्ट ऑफिस के उद्घाटन के दौरान मंच से कह दिया कि आपके यहां ब्याज दर ज्यादा होने के बावजूद दूसरी बैंकों की तुलना में इसलिए डिपॉजिट कम है, क्योंकि आप विज्ञापन नहीं करते. अभी हेमा मालिनी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाओ तो डिपॉज़िट बढ़ जाएगा.मंत्री यहीं नहीं रुके, आगे कहा कि हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसेडर बनाओ और फिर हमें बताना. हम उनके पट्ठे हैं. साथ ही यह भी कहा कि पोस्ट ऑफिस मोदी जी का असली बेटा है. बाकी सब काका-बाबा के हैं, इसलिए असली बेटे को ही सहयोग करें. मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह खंडवा में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का लोकार्पण करने पहुंचे थे. इस दौरान मंत्री ने माइक पर कहा, पोस्ट ऑफिस फिक्स डिपोजिट पर एसबीआई से ज्यादा ब्याज देता है, लेकिन वह उसका प्रचार ठीक से नहीं कर पाता. तुम्हारा न कोई मॉडल है और न ही कोई ब्रांड एम्बेसडर. इसलिए कह रहा हूं कि हेमा मालिनी को ब्रांड एम्बेसडर बनाओ यार!शाह यहीं नहीं रुके. बोले – मैंने हेमा मालिनी का नाम इसलिए लिया, क्योंकि वे भारतीय परम्परा, सभ्यता, संस्कृति की मूर्ति हैं. उन्होंने आज तक ऐसी फिल्म नहीं की जिसे देखकर आपको मुंह छिपाना पड़े. फिर भी उन्हें ब्रांड एम्बेसडर नहीं बना रहे पोस्ट ऑफिस वाले. हम उनके पट्ठे हैं. अगर वे प्रचार करेंगी तो सभी बैंकों से पैसा निकालकर पोस्ट ऑफिस में डाल देंगे..!  मंत्री शाह ने यह भी कहा कि पोस्ट ऑफिस मोदीजी का सगा बेटा है. को- ऑपरेटिव और दूसरे बैंक चाचा बाबा के हैं, इसलिए सगे बेटे को है महत्व मिलना चाहिए.

मंत्री विजयवर्गीय बोले- मध्य प्रदेश में सभी 29 सीट जीतेंगे

Minister Vijayvargiya said- Will win all 29 seats in Madhya Pradesh जबलपुर। मध्यप्रदेश की सभी 29 सीट जीतने के साथ ही एनडीए देश में चार सौ से ज्यादा सीटें जीतेगा। यह कहना है प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का। वे मंडला जाते समय अल्पप्रवास पर जबलपुर में रुके, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा की। विजयवर्गीय का यह भी कहना रहा कि प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अबकी लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत हासिल करने वाली हैं। नकुल नाथ को उम्मीदवार बनाए जाने पर कटाक्षकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा से नकुल नाथ की उम्मीदवारी को लेकर कहा कि नकुल लड़ें या कमल नाथ, भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस ऐसे ही लोगों को टिकट दे रही है, जो करोड़पति हैं। भाजपा ने 400 सीटों का संकल्प लिया है और वो इसी लक्ष्य को लेकर प्रयास में जुट गई है। उन्होंने देश में हाल में लागू सिटीजन अमेंडमेंट बिल यानि, सीएए लागू किए जाने को प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का साहसिक निर्णय बताया।

पोरसा तहसील के शिक्षा अधिकारी हुए लापरवाह अपने मनमानी समय से आते हैं नहीं तो नहीं

The education officer of Porsa Tehsil has become careless, he comes at his own arbitrary time otherwise not. मलखान सिंह परमार मुरैना ! पोरसा छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए लंबी दूरी तक नहीं जाना पड़े और उसे आर्थिक परेशानी नहीं हो इसके चलते सरकार ने शासकीय विद्यालय खोलेपोरसा तहसील के शासकीय माध्यमिक विद्यालय डोडरी में लेट आते हैं इसकी जानकरी मिली तो आज जाकर जब देखा तो क्या नजर आया की शासन के नियमों की अवहेलना की जा रही है और शासन की अवहेलना करना तो कोई सरकारी शिक्षक से सीखे आज पोरसा में तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव डोडरी में जाकर देखा तो स्कूल को बंद पाया गया और उसके भीतर की हालात अस्त-व्यस्त थी ऐसा लग रहा था जैसे सालों से नहीं खुला हो सफाई के नाम पर जीरो वहां पर हरी-भरी घास एक एक हाथ दो तीन फीट खड़ी हुई है पर शिक्षकों ने इसको सफाई के लिए किसी को कहा ही नहीं होगा शायद कहीं इसमें कोई घटना हो गई क्योंकि मिट्टी ऐसी है इसमें सांप का तो होना लाजमी है पर शर्मिंदगी तब महसूस होती है जब इन अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी यह लोग उसे पर ध्यान नहीं देते बीआरसी पोरसा को कॉल किया गया जानकारी के लिए तो फोन नही उठाया गया है एसडीएम साहब को फोन लगाया जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने भी कॉल रिसीव नहीं किया

झोलाछाप डॉक्टर पर अंकुश लगाने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम कई लोग की मौत के बाद जिला स्वास्थ्य एवं अंबाह क्षेत्र दोनों ही चुप्पी साधे हुए हैं

Health department failed to curb quack doctors, both district health and Ambah area are silent after the death of many people. मलखान सिंह परमारमुरैना ! अंबाह झोलाछाप डॉक्टर पर अंकुश लगाने में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है जिला स्वास्थ्य अधिकारी को कई साल से जानकारी होने के बावजूद भी एक भी कार्रवाई नहीं करते यहां तक की देखा गया है कि कई जिला स्वास्थ्य अधिकारी और बीएमओ को अवगत अवगत कराया गया और लिखित में भी कार्रवाई की मांग की गई पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ऐसा लगता है कहीं ना कहीं स्वास्थ्य अधिकारी को इन झोलाछाप डॉक्टरों से मोटी रकम मिल रही है इसलिए कार्यवाही करने के नाम से पीछे हट जाते हैं जब भी इसे कोई जानकारी मांगी जाए तो उनका कहना होता है कि हमारी टीम कार्रवाई करेगी पर आज तक किसी भी झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं की गई और तो और सिविल अस्पताल के बगल से ही कई झोलाछाप डॉक्टर बैठती है कई मरीजों की जान भी गई है पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्रवाई के नाम से मुंह ऐसे मोड़ लेते हैं जैसे की मारता है तो मरने दो हमारा थोड़ी मरता है अस्पताल सिविल अस्पताल प्रभारी प्रमोद शर्मा को भी बताया गया तो उनका कहना है हमारी टीम कार्रवाई करेगी पर ऐसा कभी नहीं होता है कार्रवाई के नाम से स्वास्थ्य अधिकारी अपना मुंह मोड़ लेते हैं इनका कहना हैप्रमोद शर्मा जी डॉक्टर कार्रवाई करेंगे

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet