LATEST NEWS

लगातार हो रही बारिश से प्राचीन शिव मंदिर की छत टूटी, गुमाद्द भी गिरा। घटना बीती रात की ।

Due to the continuous rain, the roof of the ancient Shiv temple broke down and the dome also collapsed. The incident happened last night. हरिप्रसाद गोहेआमला । आमला में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से खानापुर रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर की छत टूट गई वहीं गुम्मद भी टूट कर नीचे गिर गया। घटना रात्रि के समय घटित होने से किसी भी तरह की जन हानि के समाचार नहीं है। नागरिक यश गुगनानी, से प्राप्त जानकारी अनुसार खानापुर रोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर लगभग 20 वर्ष पहले आमला में रहने वाले शिव भक्त मंदिर पुजारी द्वारा श्रमदान कर बनाया गया था । वर्षो पुराना हो चुका शिव मंदिर की अवस्था वर्तमान समय में जीर्ण शीर्ण हो गई। बताया गया धार्मिक आस्था से जुड़े शिव भक्त यहा पूजा अर्चना करने प्रतिदिन पहुंचते है । मंदिर में हमेशा महिलाएं पूजा अर्चना करने आती है । श्रद्धालू भक्त पूजन के साथ आस पास लगे पौधों को पानी आदि देकर वहा साफ सफाई भी करते है। मंदिर का छत टूटने की खबर से भक्तो में मायूसी है ।

भगवान बुद्ध ,भगवान महावीर एवं संतो को वृक्षों के नीचे बैठकर ही दिव्य ज्ञान प्रप्त हुआ है ( मुनि विनीत सागर )

Lord Buddha, Lord Mahavir and the saints attained divine knowledge by sitting under the trees (Muni Vineet Sagar) हरिप्रसाद गोहेआमला। भगवान बुद्ध, भगवान महावीर एवं संतो को वृक्ष के नीचे बैठकर ही दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ है वहीं प्रकृति में वृक्षों महत्व अत्यधिक है , वर्तमान परिवेश व जीवन की आपा धापी में मनुष्य क्रांकरिट के जंगल लगातार बढ़ा रहे है लेकिन पौधा रोपण एवं वृक्षा रोपण के प्रति बहुत कम काम हुआ है तपस्या तप वृक्षों के नीचे बैठकर करने से दिव्य ज्ञान की अनुभूति होती है पेड़ हमे सब कुछ देते है हमसे कुछ लेते नहीं है कुछ दिन की देखभाल हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही सुखद अनुभूति प्रदान करती है। उक्त आसय के विचार मुनि विनीत सागर ने रखे ।गौरतलब हो की खंडवा से चातुर्मास के लिए पधारे जैन मुनि विनीत सागर से अधिवक्तागण आमला के सदस्यों ने मिलकर दिनांक 13 जुलाई 2025 को तहसील परिसर में होने वाले पौधों रोपण कार्यक्रम के लिए जब उन्हें आमंत्रित किया तो वे सहर्ष तैयार हों गए । इस मौके पर वकील सचिन जैन, कल्पेश माथनकर ने बताया सकल जैन समाज, अखिल विश्व गायत्री परिवार, श्रीकृष्णलीला फाउंडेशन, सर्व ब्राह्मण समाज एवं आमला अधिवक्ता गण के संयुक्त तत्वाधान में तहसील परिसर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा । इस अवसर पर न्यायालय प्रांगण में पौधा भी लगाया गया वकील यशपाल ठाकुर, सुरेन्द्र खातरकर, रोशन बेले, राजेंद्र उपाध्याय, रवि कुमार देशमुख, किरण जायसवाल, विजया जैन उपस्थित रहे ।

आमला उप मंडी में सब्जी व्यापार चालू कराने कवायद शुरू, व्यापार करने मंडी प्रबंधन करेगा माकूल इतजाम।

Efforts have begun to start vegetable trade in Amla sub-market; market management will make suitable arrangements for trade. हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला नगर में संचालित कृषि उप मंडी में अब मंडी प्रबंधन ने सब्जी व्यापार चालू करने कवायद शुरू कर दी है।जहा सब्जी व्यापारियों के लिए अपनी उपज बेचे जाने के लिए मंडी प्रबंधन द्वारा माकूल इंतजाम भी किए गए है। यानी आगामी दिनों में नगर के भवानी नगर वार्ड क्रमांक 12 स्थित कृषि उप मंडी में सब्जी मंडी की भी शुरआत होंगी जहां व्यापारी अपना मॉल खरीद कर सुव्यवस्थित अपना व्यापार कर सकेंगे एवं वर्तमान समय में सब्जी व्यापारियों को समस्या आ रही है उससे निजात भी मिल सकेंगी। गौरतलब हो की आमला उप मंडी में आगामी दिनों में सब्जी व्यापार चालू कराने मंडी प्रबंधन ने मंडी सचिव मुलताई शीला खातरकर के मार्गदर्शन में उप मंडी आमला के कर्मचारियो के साथ पहुंच शनिवार आमला साप्ताहिक बाजार में सब्जी व्यापारियों से मुलाकात कर आमला मंडी में सब्जी व्यापार शुरू करने उन्हें समझाइस दे मंडी द्वारा प्रदाय की जाने वाली सुविधा एवं आवश्यक लाइसेंस प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदाय की गई। इस दौरान मंडी सचिव ने सब्जी व्यापारी लाखन गौतम से चर्चा के दौरान कहा आप सभी सब्जी व्यापारी अपना अपना लाइसेंस बनवाकर बेहतर ढंग से अपना व्यापार कर सकते हैं जिसके लिए आपको मंडी प्रबंधन की ओर से संपूर्ण सुविधा मंडी स्थल पर ही उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं व्यापार करने में वर्तमान समय में आ रही असुविधा की स्थिति से भी निपटा जा सकेगा इसलिए सब्जी मंडी का सुचारू रूप से संचालन करने आप सभी व्यापारियों का सहयोग जरूरी है । इन्होंने क्या कहामंडी सचिव द्वारा शनिवार मंडी कर्मचारियों के साथ आमला साप्ताहिक बाजार में सब्जी व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें सब्जी मंडी आमला में चालू करने सुझाव दिए एवं लाइसेंस बनवाने प्रेरित किया गाया जिस पर व्यापारियों ने भी सहयोग का भरोसा जताया ।शीला खातरकर मंडी सचिव मुलताई

कुंभकरणीय नींद से जागा नगर पालिका प्रशासन, अब पार्षद को नहीं सुननी पड़ेगी खरी खोटी।

The municipal administration woke up from its Kumbhakaran-like sleep, now the councillors will not have to listen to harsh words. हरिप्रसाद गोहेआमला। भगत सिंह वार्ड क्रमांक (09) की पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने गुरुवार नपा कार्यालय पहुंच नपा अध्यक्ष के नाम मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगर में व्याप्त कच्ची सड़क समस्या को यथा शीघ्र दुरुस्त करने जन हितैषी समस्याओं का पत्र सौपा था । सौपे पत्र के माध्यम से पार्षद खुशबू ने वार्ड के रहवासियों की मुख्य सड़क समस्या एवं उनकी नाराजगी को दृष्टिगत रख तत्काल कच्ची आवागमन करने वाली सड़कों पर नपा द्वारा मुरूम डस्ट बिछाए जाने की मांग की थी। वहीं जन हितैषी सड़क समस्या के त्वरित निराकरण करने अपनी ओर से आंदोलन करने अल्टी मेटम भी दिया था । जिस पर नगर पालिका ने तत्काल एक्शन लेते हुए वार्ड क्रमांक 9 बल्लाचाल पुलिया और माल गोदाम क्षेत्र में डस्ट मुरूम डलवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है । पार्षद ने नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नितिन बिंजवे को वार्ड वासी की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने सभी सम्मानिय पत्रकारों का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया ।

हेमंत खंडेलवाल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना,भाजपा में हेमंत युग की शुरुवात-नितिन खातरकर ।

Hemant Khandelwal becoming BJP state president, beginning of Hemant era in BJP – Nitin Khatarkar. भाजपाईयों में खुशी का माहौल की आतिश बाजी बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए । हरिप्रसाद गोहेआमला ! मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल मिल चुके है। खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष के लिए केवल एक मात्र नामांकन होने से ही आमला सहित पूरे बैतूल जिले में हेमंत खंडेलवाल के प्रशंसकों ने चौक चौराहों पर पटाखे जलाकर मिठाईयां बांटना शुरू कर दिया था। और प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन की अधिकारिक घोषणा होते ही पूरे प्रदेश में बैतूल जिले का नाम रोशन हो गया। हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से आमला के भाजपाईयों मे हर्ष की लहर है उत्साही कार्यकर्ताओं ने जनपद चौक पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की और भारत माता की जय बीजेपी सहित हेमंत खंडेलवाल जिंदाबाद के नारे लगाकर खुशी जाहिर की इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नर्मदापुरम संभाग प्रभारी सोशल मीडिया नितिन खातरकर ने कहा कि हेमंत भैया का प्रदेश अध्यक्ष बनना बैतूल जिले के लिए गौरव की बात है और यह एक ऐसा गौरवकाल है जो इतिहास के पन्नो में अमिट होंगा ।

वार्ड पार्षद ने कच्चे मार्गों पर मुरूम डस्ट डालने नपा से की मांग, बोली पार्षद सुनना पड़ता है जनता की खरी खोटी बाते।

Ward councilor demanded from the municipality to put gravel dust on unpaved roads, said councilor has to listen to harsh words from the public. हरिप्रसाद गोहेआमला। वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही नगर के कच्चे एवं मुख्य मार्गों पर जल भराव एवं कीचड़ की समस्याएं नगर के विभिन्न वार्डो से सामने आ रही है। लोगों हो रही परेशानी का ठीकरा वार्ड के रहवासी वार्ड पार्षद पर फोड़ उन्हें खरी खोटी बाते तक सुना रहे हैं बावजूद न तो इस और नापा अध्यक्ष का ध्यान है और नहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की इस और नजर हैं । जिस कारण वार्ड के रहवासी कच्चे आम रास्ते से जान जोखिम में डालकर आवागमन करने मजबूर हैं । जनहितेशी इस सड़क समस्या पर भगत सिंह वार्ड क्रमांक (9) की पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने गुरुवार नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे के नाम संबोधित ज्ञापन नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिंजवे को सौप नगर के आवागमन करने वाले कच्चे मार्गो पर यथा शीघ्र मुरूम डस्ट डलवाकर रहवासियों के लिए चलने लायक सड़क बनाने की मांग की हैं । देखना यह होगा कब तक नपा अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सड़क समस्या का निराकरण करते है जिसका रहेगा इंतजार ।सोपे ज्ञापन के माध्यम से पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने बताया गुरुवार नपा कार्यालय पहुंच अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम एक पत्र सौंपा गया जिसमें वार्ड क्रमांक 9 के साथ-साथ नगर के समस्त कच्चे मार्गो पर डस्ट मुरूम डलवाने की मांग की गई । वहीं पार्षद ने पत्र में लिखा है नगर पालिका की लेट लतीफी का खामियाजा नगर के समस्त पार्षदों को वार्ड वासियों की खरी खोटी सुनकर भुगतना पड़ता है । नगर पालिका अपनी कुंभकरणीय नींद में जब तक नहीं जगती है जब तक नगर वासी आंदोलन न करें और समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित न हो पार्षद ने लिखा है कि इन कच्चे रास्तों से बच्चे बूढ़े महिलाओं का आगमन होता है जिन्हें रास्ते में कीचड़ होने के कारण काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। पार्षद ने वार्ड क्रमांक 9 के निम्न स्थान सहित नगर में डस्ट मुरूम डलवाने की मांग की रेलवे रेस्ट हाउस से रेलवे हॉस्पिटल मोड तक माल गोदाम क्षेत्र में। बल्लाचाल पुलिया से बडाईचाल तक, नाग मंदिर एवं हनुमान मंदिर तक मटन मार्केट की गली में।रश्मि सात्नकर के मकान से रतनलाल जी के मकान तक इसी के साथ पार्षद ने नगर के समस्त सम्माननीय पार्षदों की आवश्यकता अनुसार नगर में डस्ट मुरूम डालने की मांग की है। पार्षद ने लिखा है कि पत्र पर अति शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी पत्र सौंपने के बाद पार्षद ने अपने क्षेत्र का निरीक्षण किया ।

कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों के बिना अनुमति के प्रवेश पर रोक, IAS नेहा मारव्या सिंह के आदेश पर विरोध तेज

Journalists are prohibited from entering the Collectorate premises without permission, protests intensify against the orders of IAS Neha Marvya Singh मध्यप्रदेश की चर्चित और तेजतर्रार IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय तक फील्ड पोस्टिंग से वंचित रहने के बाद जनवरी 2025 में डिंडोरी जिले की कलेक्टर नियुक्त की गईं नेहा मारव्या सिंह ने अब एक ऐसा आदेश जारी किया है, जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 का हवाला देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों के बिना अनुमति प्रवेश पर रोक लगा दी है। आदेश के अनुसार अब पत्रकार केवल कलेक्टर की अनुमति के बाद ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। इस निर्णय के बाद से स्थानीय पत्रकारों में नाराजगी है। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से इस फैसले का विरोध जताया है। पत्रकारों का कहना है कि यह आदेश अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रशासनिक पारदर्शिता के सिद्धांतों के खिलाफ है। गौरतलब है कि नेहा मारव्या सिंह अपने बेबाक रवैये और ईमानदार छवि के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बार सिस्टम से टकराते हुए साहसिक फैसले लिए हैं। कभी कलेक्टर की गाड़ी का बिल रोकना हो या भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, नेहा हमेशा नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए जानी गई हैं। लेकिन इसी सख्त रवैये के कारण उन्हें 2011 बैच की IAS अफसर होने के बावजूद करीब 14 वर्षों तक फील्ड पोस्टिंग नहीं मिल पाई थी। 2024 के अंत में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा साझा करते हुए लिखा था कि नौ महीने से उनके पास कोई काम नहीं है और 14 वर्षों में उन्हें कभी फील्ड पोस्टिंग नहीं दी गई। उनकी यह पोस्ट वायरल होने के बाद सरकार पर दबाव बढ़ा और जनवरी 2025 में उन्हें डिंडोरी का कलेक्टर बनाया गया। अब पत्रकारों के प्रवेश पर रोक के फैसले के बाद नेहा मारव्या सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि यह कदम कलेक्ट्रेट की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए उठाया गया है, जबकि विरोधियों का मानना है कि यह निर्णय मीडिया को दूर रखने और प्रशासनिक पारदर्शिता को सीमित करने जैसा है। विवाद बढ़ने पर कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह ने 1 जुलाई को दोपहर 1 बजे संशोधित आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि विशेष परिस्थितियों में पत्रकारों को कलेक्टर की अनुमति से प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने संवाद बनाए रखने के लिए पत्रकारों को बैठक के लिए आमंत्रित भी किया, लेकिन पत्रकारों ने इस आमंत्रण को ठुकराते हुए विरोध जारी रखने का एलान किया है।

सेवानिवृति पर कन्या शाला परिवार ने किया विदाई समारोह का आयोजन।

Kanya Shala family organized farewell ceremony on retirement. शिक्षकों ने बड़े बाबूजी के कार्यों की सराहना कर उनके कार्यकाल को किया याद। हरिप्रसाद गोहेआमला। शासकीय कन्या शाला बेसिक स्कूल आमला में पदस्थ रहे सहायक ग्रेड टू बड़े बाबूजी रमेश बरडेआज अपने शासकीय सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत हो गए। सोमवार कन्या शाला परिवार बेसिक स्कूल आमला द्वारा उनके शाला के लिए दिए योगदान एवं समर्पण को सम्मानित करने के लिए विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर शाला परिवार द्वारा उन्हें साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं उनके शाला में कर्तव्य निर्वहन के दौरान किए गए कार्यों को सांझा कर उनके कार्यों की प्रसंशा कर सरहनीय बताया। वहीं सेवानिवृत बाबूजी ने उपस्थित जनों का उत्साह वर्धन कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से शाला के प्राचार्य दयानंद हारोडे, जन शिक्षक मानवेंद्र सिंह सिसोदिया, शिक्षक महेश गोहे, दिनेश सोनारे,रितेश खंडाग्रे, पियूष, साबरे मैडम संदीप चोकीकर, राजेश देशमुख, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

प्रशासनिक एक्सरसाइज किए बिना वन विभाग में हुए तबादले, कुछ वनमंडल हुए ACF विहीन

Transfers took place in the forest department without any administrative exercise, some forest divisions were left without ACF भोपाल। तबादलों के मौसम में मैनेजमेंट कोटे के आधार पर ACF और रेंजरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर किए गए। पहली बार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रशासनिक एक्सरसाइज किए बिना ही स्थानांतरण कर दिए गए। अब पीसीसीएफ प्रशासन विवेक जैन को आईएफएस अफसरों के व्हाट्सप्प ग्रुप पर पोस्ट कर पूछना पड़ रहा है कि समस्त उपवनमंडल रिक्त हो जाते हैं तो तत्काल मेरे फोन पर विवरण भेजे।गत दिनों वन विभाग में एसडीओ और रेंजर्स के तबादले किए गए। पहली बार अधिकारियों ने अपनी मनमानी कर तबादला सूची जारी की। यही वजह रही कि जारी किए गए स्थानांतरण आदेश आने के बाद प्रशासन-एक के पीसीसीएफ विवेक जैन की प्रशासनिक अक्षमता भी उजागर हो गई। अर्थात प्रशासनिक एक्सरसाइज किए बिना स्थानांतरण सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। इसके परिणाम स्वरूप कुछ वन मंडल ACF विहीन हो गए। अब प्रशासन एक के पीसीसीएफ को अपने व्हाट्सप्प ग्रुप को यह पोस्ट करना पड़ा कि ‘वर्तमान में हुए ACF स्थानांतरण के पश्चात यदि किसी वनमण्डल के समस्त उपवनमंडल रिक्त हो जाते हैं तो तत्काल मेरे फोन पर विवरण भेजे।’ यही नहीं, मुख्यालय पदस्थ और अपने निज सहायक कि ड्यूटी लगाई है किवह सभी वन मंडलों में लगाकर जानकारी ले और स्थानांतरित एसीएफ को भारमुक्त कराने डीएफओ दबाव बनाएं। उनके पोस्ट जब प्रशासन-एक शाखा से सेवानिवृत पीसीसीएफ से बातचीत की। पहले तो हंसे और फिर बोले कि पूरी प्रशासनिक एक्सरसाइज इस बात के लिए की जाति है कि कहीं वनमण्डल में स्वीकृत एसीएफ के सभी पद रिक्त तो नहीं हो जाएंगे। ऐसी स्थिति बनने के पूर्व ही कितनी ही उच्च दबाव बने पर हम तबादला नहीं करते थे। ऐसी स्थिति में मंत्री और अन्य राजनेताओं के नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। एक करने पीसीसीएफ स्तर के अधिकारी की टिप्पणी है कि यह तो प्रशासनिक दिवालियापन है। कुछ डीएफओ ने भार मुक्त करने से किया इंकारपीसीसीएफ विवेक जैन की पोस्ट के बाद मालवांचल क्षेत्र के डीएफओ ने पीसीसीएफ मुख्यालय को पत्र लिखकर उनके वन मंडल में एकमात्र एसीएफ को भारमुक्त करने से मना कर दिया है। इंदौर वन मंडल में दो एसीएफ पदस्थ हैं और दोनों को ही स्थानांतरित कर दिया गया और अब रालामंडल के अधीक्षक को मैनेजमेंट के आधार पर इंदौर का अतिरिक्त प्रभार देने के निर्देश भोपाल से दिए गए हैं। हास्यास्पद पहलू यह कि इंदौर में पदस्थ एसीएफ का स्थानांतरण इसलिए कर दिया गया क्योंकि पिछले दिनों संपन्न कार्यशाला में कई अफसरों और उनकी पत्नियों की इच्छा अनुसार व्यवस्था नहीं कर पाया था। ट्रांसफर नीति का खुला उल्लंघनशीर्ष अधिकारियों ने एसीएफ और रेंजर्स के तबादले करते समय राज्य सरकार के स्थानांतरण नीति का भी उल्लंघन किया। नीति में साफ तौर पर पति-पत्नि का एक साथ रहने का अधिकार दिया है। इसका पालन वन विभाग ने नहीं किया गया। रीवा सर्किल ऑफिस के संलग्नाधिकारी विद्या भूषण मिश्रा का ट्रांसफर खरगोन वनमंडल कर दिया। जबकि उनकी पत्नि रीवा आईटीआई कॉलेज में प्रशिक्षण अधिकारी हैं। वैसे भी रीवा में सामाजिक वानिकी में एसडीओ के दो पद खाली है। मिश्रा को तत्काल प्रभाव से बाहर मुक्त कर दिया है और उनका प्रभार सीनियर रेंजर को सौंपा है, जोकि प्रभारी एसडीओ है। अब रेंजर के पास मऊगंज और रीवा का प्रभार आ गया है। यानी यहां भी मुख्यालय के अफसर ने प्रभार का खेल खेला है। मंत्रालय में बरसों से जमे हैं एसडीओ और बाबूरेंजर संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में एक यक्ष प्रश्न उठाया है कि क्या वन विभाग अंतर्गत ट्रान्सफर नीति और ट्रान्सफर केवल वन विभाग के वर्दी वाले लोगों के लिए लागू होते हैं ? क्या ट्रांसफर नीति वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यालय के एसीएफ और उनके बाबुओं के लिए नहीं? मुख्यालय के साथ-साथ प्रदेश के अनेक वन वृत्तों और वनमण्डलों में सैकड़ों की संख्या में ऐसे बाबू हैं जिनकी नियुक्ति उसी ऑफिस में पार्टिकुलर उसी शाखा में हुई और उसी में प्रमोशन और रिटायरमेंट हुआ। लेकिन उनका ट्रांसफर उस शाखा और उस ऑफिस से नहीं हुआ। संरक्षण शाखा, कैम्पा, वित्त एवं बजट, प्रशासन, एचआरडी आदि शाखाओं 4-5 सालों से एसीएफ और 8-9 सालों से कंप्यूटर ऑपरेटर जमे हैं पर उनका ट्रांसफर करने की हिमाकत कोई नहीं कर पा रहा है। ये कंप्यूटर ऑपरेटर शाखा चला रहे हैं और उनके अफसर रबर स्टाम्प बने हुए है। सूत्रों की खबर यह भी है कि कतिपय कंप्यूटर ऑपरेटर अपने अपने मुखियाओं के नाम से डीएफओ-एसडीओ और रेंजर्स से चौथ वसूली भी करते हैं। पिछले दिनों नई वाहनों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर धन संग्रह किए गए हैं।

एस, बी आई आमला ने किया पेंशनर मिलन समारोह का आयोजन, सुनी समस्या, किया निराकरण ।

S.B.I. Amla organized pensioners’ meet, listened to their problems and resolved them. हरिप्रसाद गोहेआमला। पेंसनर हमारे समाज की अमूल्य धरोहर है उनकी चिंता करना हमारा नैतिक कर्तव्य है उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो इस बात का हम ध्यान रखते हैं । इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से हम पेंशनरों की समस्या को सांझा करते है और उनका निराकरण करते हैं । उक्त आसय के विचार भारतीय स्टेट बैंक आमला द्वारा आयोजित पेंशनर मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के सूत्रधार शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक आमला तुलसीदास जोंजारे ने कही । गौरतलब हो की शनिवार मध्य रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला मे आयोजित पेंशनर मिलन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक बैतूल सुदीप मुसरे उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता के पी सिसोदे कर रहे थे । वहीं मंचासीन तुलसीदास जौंजारे शाखा प्रबंधक आमला एवं बोडखी शाखा के प्रबंधक दीपक चङोकार उपस्थित थे.। इस मौके पर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रेलवे आमला के सचिव प्रकाश डाफने ने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को रखा। वही शेख खालिक ने भी पेंशनरों की समस्याओं को रखा और भारतीय स्टेट बैंक के इस आयोजन की सराहना की। समारोह मे पेंशनर की समस्याओं को सुना गया एवं तत्काल निराकरण किया गया.। भारतीय स्टेट बैंक शाखा आमला के फील्ड ऑफिसर सुरेंद्र मालवीय द्वारा पेंशन लोन से संबंधित जानकारी दी, मिश्रीलाल नरवरे ने कहा की पेंशनर को कोई समस्या आती हैं तो वे सीधे मुझसे बात कर सकते है। इस अवसर पर संदीप मुसरे क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा पेंशनर की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया. आयोजन मे रेल्वे पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रकाश डाफ्ने अध्यक्ष नारायण नावंगे सचिव अनंतपरसाद उपाध्यक्ष आलमखान महादेव पंडागरे मधुकर मौखेडे पी बी डोंगरे जितसिंग एम जी चढोकार उपसचिव सुखलाल मौर्य, श्रीराम गाठीया रविकांत डाफणे, प्रकाश अतुलकर,रामरतन जोंजारे अशोक परिहार साबलेजी, दिलीप चौकीकर महीला संगठन अध्यक्ष नफीसा शाह, चन्द्रकला हरसूले सरिता,भागा बाई सुनिता ऊईके, उमाबाई, मंगला पौनीकर, और,अन्य पेंशनर उपस्थित थे इसे सफल बनाने मे मुख्य कार्य बबलू चौकीकर, एवं किशोर यादव ने किया साथ ही कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी अपना उदबोधन दिया एवं पेंशनरो की समस्याओ से अवगत कराया,उपस्थित पेंशनरों ने इस अवसर पर कार्यक्रम के सूत्रधार तुलसीदास डोंगरे शाखा प्रबंधक जी के कार्यों की प्रशंसा की और उनके कार्यकाल को सर्वश्रेष्ठ बताया और कहा कि जोंजारे जी बैंक के सभी ग्राहकों का ध्यान रखते है उनकी समस्याओं को सुनते और उनका त्वरित निराकरण करते है सभी के प्रति उनका स्नेही भाव रहता है। मंच का संचालन मनोज विश्वकर्मा द्वारा किया गया ।

तबादला और पोस्टिंग में एसीएस-पीएस की मनमानी, मंत्रियों में नाराजगी

ACS-PS’s arbitrariness in transfer and posting, ministers unhappy उदित नारायणभोपाल। प्रदेश में एक महीना 17 दिन ट्रांसफर और पोस्टिंग का सीजन चला। सरकार ने मंत्रियों को छूट दी थी, लेकिन ट्रांसफर-पोस्टिंग में विभाग के एसीएस-पीएस ने अपनी मनमार्जी चलाई और उन्होंने ही अपनी रणनीति के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए। चिंताजनक पहलू यह है कि गंभीर बीमारी से जुड़े प्रकरणों में कर्मचारियों को ट्रांसफर का लाभ नहीं मिला। जबकि नीति में गंभीर बीमारी, परिवार में बीमार और पति-पत्नी को एक ही जिले में पदस्थ करने का प्रावधान किया गया था। वन विभाग ने तो ‘ए-प्लसÓ की नोटशीट तक की सिफारिशों को दरकिनार कर दिया है। आखिरी दिन तक वन मंत्रालय में तबादला सूची में मैनेजमेंट कोटे के आधार देर रात तक नाम कटते और जुड़ते रहे। तबादला सीजन में मंत्रियों और प्रमुख सचिवों के बीच तालमेल की कमी भी खुलकर सामने आई है। तबादले के लिए तमाम मनुहार कर बैन हटवाने वाले मंत्रियों को अपने मिलने-जुलने वालों के तबादले और पोस्टिंग करने का मौका नहीं मिल सका है। वरिष्ठ अफसरों ने इसके लिए सरकार के नियमों को भी दरकिनार किया है। एसीएस और मंत्रियों के बीच खींचतान की वजह से कई विभागों में 8 फीसदी तक तबादले नहीं हो पाए हैं। वहीं कई विभागों द्वारा अब बैकडेट में तबादला आदेश जारी किए जा रहे हैं। राजस्व विभाग ने 509 पटवारियों का तबादला किए। इसके बाद 89 पटवारियों के आधी रात को आदेश जारी कर दिए गए हैं। अभी कुछ सूची जारी करने की तैयारी विभाग कर रहा है। वह भी बैकडेट में होने की तैयारी चल रही है। वन विभाग में फारेस्ट गार्ड, प्रभारी रेंजर से लेकर एसडीओ तक के ट्रांसफर 17 और 18 जून तक जारी किए गए हैं। सीएम के विभागों को लेकर खासी माथा-पच्चीमुख्यमंत्री के पास गृह, जेल, उद्योग, नर्मदा घाटी, विमानन, वन जैसे करीबन 10 से ज्यादा विभाग हैं। इन विभागों में जितने भी ट्रांसफर किए गए हैं, उसमें सीएम मॉनिट के नाम पर एसीएस-पीएस ने अपनी मनमानी की है। वन विभाग में दीगर मंत्रियों को डस्टबिन में डाल दिया गया। इससे मंत्रियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। साथ ही स्थानांतरित हुए अधिकारियों-कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। कई अधिकारियों का मैनेजमेंट कोटे से मनपसंद पोस्टिंग कराने की सिफारिश मंत्रियों और शीर्षस्थ अधिकारियों से की थी। उनके नाम सूची में आए, लेकिन चाही गई जगह नहीं मिली। यहां भी देर रात तक नाम कटते और जुड़ते रहे हैं। यही वजह रही कि एक रेंजर स्वस्ति श्री जैन की पोस्टिंग 2 जगह कर दी गई। कुछ मामलों में जहां जगह ही नहीं, वहां भी तबादले किए गए हैं। वन विभाग में चर्चा है कि मंत्रालय के अधिकारियों ने जमकर मनमानी की, क्योंकि वन विभाग सीएम के पास है और उनके पास गृह जेल उद्योग और आईएएस की पोस्टिंग संबंधित महत्वपूर्ण कार्य हैं। इसके कारण उनका वन विभाग पर फोकस कम रहा और इसका फायदा नौकरशाह और शीर्ष अफसरों ने जमकर उठाया। यही स्थिति जेल विभाग में भी रही। उद्योग विभाग की सूची का तो कर्मचारियों को पता ही नहीं चला। एमएसएमई विभाग में मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रस्तावों को तवज्जो ही नहीं दी गई। उधर, पीएचई में किए गए तबादलों में विभागीय मंत्री द्वारा की गई अनुशंसाओं को दरकिनार कर ट्रांसफर किए गए। यह सब मुख्यमंत्री के नाम पर विभागों के अफसरों ने खेल खेला है। इस मामले में तो कर्मचारियों ने विभागाध्यक्षों पर लेनदेन के भी आरोप लगाए हैं। मंत्री प्रहलाद पटेल की तबादलों में नहीं चलीकैबिनेट में प्रहलाद पटेल कद्दावर मंत्रियों में गिने जाते हैं, लेकिन तबादलों में अफसरों ने उनकी नहीं सुनी। तबादला आदेश जारी करने के दौरान अफसरों ने यह कहकर मंत्री के नाम रिजेक्ट किए कि यह तीन फार्मूले में फिट नहीं बैठते हैं। ये फार्मूला है-पारस्परिक तबादला, गंभीर बीमारी जैसे कैंसर या ब्रेन ट्यूमर तथा तीसरा महिला का अपने परिवार से दूर पदस्थ होना बताया गया। यही वजह है कि मंत्री के यहां से गए प्रस्तावों पर तबादले नहीं किए गए। उधर, आजीविका मिशन, आरईएस, पंचायत राज सहित अन्य विभागाध्यक्ष कार्यालयों में ट्रांसफर खुलकर किए गए हैं। राजस्व विभाग के पीएस विवेक पोरवाल ने मंत्री करण सिंह वर्मा की भी नहीं सुनी, ऐसी चर्चा है। मंत्री ने जो सूची भेजी, उसमें भारी काट-छांट करते हुए प्रमुख सचिव और सीएलआर ने नामात्र के तबादले किए हैं।

एमपी के पूर्व मुख्य सचिव भ्रष्टाचार के केस में फंस गए लगते हैं। उनके खिलाफ लोकायुक्त ने जांच शुरु कर दी है।

The former Chief Secretary of MP seems to be trapped in a corruption case. The Lokayukta has started an investigation against him. एमपी के पूर्व मुख्य सचिव भ्रष्टाचार के केस में फंस गए लगते हैं। उनके खिलाफ लोकायुक्त ने जांच शुरु कर दी है। प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और आजीविका मिशन के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ ये जांच शुरू की गई है। प्रदेश के पूर्व विधायक पारस सकलेचा की शिकायत पर भोपाल लोकायुक्त ने ये कार्रवाई की है। सकलेचा ने पूर्व मुख्य सचिव बैंस और बेलवाल पर सन 2018-19 से सन 2021-22 के दौरान पोषण आहार तथा अन्य योजनाओं में 500 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। ऑडिटर जनरल ने मार्च 2025 में विधानसभा में प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में भी इसका उल्लेख किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इकबाल सिंह बैंस ने सन 2017 में अपने चहेते बेलवाल को वन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर लाकर आजीविका मिशन का सीईओ बना दिया था। ललित मोहन बेलवाल सन 2018 में सेवानिवृत्त हो गए थे। तब भी इकबाल सिंह बैंस ने जून 2020 में उन्हें संविदा आधार पर पुनः आजीविका मिशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बना दिया। एक वर्ष के लिए की गई इस नियुक्ति के फौरन बाद बेलवाल ने पोषण आहार बनाने का काम एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन से लेकर आजीविका मिशन को दे दिया।शिकायतकर्ता कांग्रेस विधायक पारस सकलेचा का आरोप है कि इकबाल सिंह बैंस और उनके चहेते बेलवाल ने षड्यंत्रपूर्वक पोषण आहार बनाने वाली सातों फैक्ट्री का कार्य आजीविका मिशन को दिया। दिसंबर 2018 में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार बनने पर घोटाले को देखते हुए यह काम पुनः एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन को दे दिया गया था। हालांकि 23 मार्च 2020 को पुनः बीजेपी की सरकार बन गई। तब शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने दूसरे ही दिन इकबाल सिंह बैंस को मुख्य सचिव बना दिया था। ऑडिट रिपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार का खुलासासन 2018 से सन 2021 तक पोषण आहार में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया। वितरण, परिवहन और गुणवत्ता में बड़ीगड़बड़ी की गई। ऑडिटर जनरल की रिपोर्ट से भी इसकी पुष्टि हुई। ऑडिटर जनरल ने सन 2018-19 से लेकर सन 2021-22 तक 481.79 करोड़ का घोटाला पाया। 4 साल की अवधि में महज 8 जिलों की जांच में यह गड़बड़ी पाई गई थी। मार्च 2025 में विधानसभा के पटल पर यह प्रतिवेदन रखा गया।

लाईफ कैरियर स्कूल में आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस, योग से हमारा शरीर स्वास्थ्य रहता है विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे

International Yoga Day organised at Life Career School, Yoga keeps our body healthy: MLA Dr Yogesh Pandagre. हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर के भीमनगर क्षेत्र स्थित लाईफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि आमला सारणी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे के मुख्य आतिथ्य में शनिवार लाईफ कैरियर स्कूल परिसर में ग्यारहवा अंतराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यकृम में विशिष्ट अतिथि बतौर विकास खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद साहू, विकास खंड स्रोत समन्वयक आमला मनीष धोटे संस्था प्रमुख एडवोकेट साहिद उल्ला बेग,, की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ प्रदेष के यशस्वी मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के संदेश वाचन प्रसारण के साथ हुआ। ग्यारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्धारा योग के महत्व को रेखांकित करते हुए देश वासियों को उदबोधित किया गया। बाद वरिष्ठ शिक्षक एवं योग गुरु बीआर देशमुख द्धारा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जन समुदाय को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर अपने मुख्य आतिथ्य उद्बोधन में विद्यायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने कहा । हम सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए। योग से हमारा शरीर स्वास्थ्य रहता है, मन शांत रहता है , तथा एकाग्रिता विकसित होती है । वहीं बीइओ धीरेंद्र साहू ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है जो तन एवं मन को संतुलित रखने में सहायक है। बीआरसी मनीष घोटे ने कहा कि योग एक समग्र प्रक्रिया है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देती है । इसका उद्देश्य व्यक्ति में जागरूकता आत्मनियमन और उच्च चेतना विकसित करना है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद आमला के प्रभारी सीएम ओ प्रकाश देशमुख , प्रदीप ठाकुर, सतीश हारोड़े, तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षक, शिक्षिकाए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन शिक्षक शिवप्रसाद गुजरे ने किया एवं आभार यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्राचार्या रश्मि सोनी ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया ।

पशुपालन विभाग का नया नाम गौपालन विभाग, एमपी की मोहन सरकार ने की बड़ी घोषणा

New name of Animal Husbandry Department is Cow Husbandry Department भोपाल! एमपी सरकार के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शुक्रवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए। साथ ही गौशालाओं के लिए 90 करोड़ रुपये की राशि जारी की। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग का नया नामकरण भी किया है। सीएम मोहन यादव ने पशुपालन विभाग का नाम बदलकर गौपालन विभाग करने की भी घोषणा की है। सीएम यादव ने आचार्य विधासागर जीव दया पुरस्कार भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को दूध की राजधानी बनना चाहिए। उन्होंने राज्य स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन में मध्य प्रदेश को दूध उत्पादन में नंबर वन बनाने का लक्ष्य रखा। दूध का महत्व बढ़ाने को लेकर कामसीएम मोहन ने कहा कि एमपी को दूध उत्पादन में सबसे आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश नदियों का मायका है। दूध का महत्व आर्थिक रूप से बढ़े, इस दिशा में सरकार काम कर रही है। भाजपा सरकार ने पशुपालन विभाग का बजट बढ़ाया है। पहले यह 300 करोड़ था, जिसे अब 2600 करोड़ कर दिया गया है। पशुपालन विभाग का बदला नामसीएम यादव ने कहा कि गौशालाओं में दूध उत्पादन तो होना ही चाहिए, साथ ही सीएनजी भी बनाई जा सकती है। उन्होंने पशुपालन विभाग के नाम में बदलाव करते हुए कहा कि अब इसे गौपालन विभाग के नाम से भी जाना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर घूमने वाली गायों को गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार एक साल में पूरे प्रदेश में बदलाव लाने के लिए संकल्पित है। सरकार ने गोवर्धन पूजा मनाने का भी फैसला किया है।

उद्गम से प्रारंभ बेल सुद्धि अभियान का पूर्ण आहुति के साथ खेड़ली बाजार में हुआ समापन ।

The Bel purification campaign which started from the origin, concluded with full sacrifice in Kherli Bazaar. हरिप्रसाद गोहेआमला। अखिल विश्‍व गायत्री परिवार द्वारा ग्राम बेलमंडई बेल उदग्म स्थल से प्रारम्‍भ होकर मानसून के नजदीक आने से खेड़ली बाजार के शमशान घाट और बेल नदी की सफाई कर इस अभियान की पूर्णाहुति की गई । गायत्री परिवार बोरदेही के रमेश सूर्यवंशी लाला ने ग्रामीणों और श्रमदानियों से आमला में हो रहें 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ की सफलता के निमित्‍त कम से कम दो पौधें लगाकर उनकी वृद्धि होने तक तरूपुत्र/तरूमित्र बनकर अपनी जिम्‍मेदारी का निर्वहन करने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम खेड़ली बाजार के डॉ झरबड़े ने बताया की गायत्री परिवार अपना उदाहरण समाज के सामने रख रहा है प्रत्‍येक एक का समर्थन हो तब परिवर्तन हो चले। इस आयोजन में ग्राम पंचायत खेड़ली बाजार के सरपंच अतुल पारखे नवीन बिहारियां डा नरेन्‍द्र सूर्यवंशी लक्ष्‍मीनारायण बिहारिया आदि परिजन मौजूद रहे। इस दौरान वकिल राजेन्‍द्र उपाध्‍याय ने सभी परिजनों को प्‍लास्टिक मुक्‍त समाज हेतु शपथ दिलवाई कि अब हम पूजन सामग्री प्‍लास्टिक में बंद कर नदियों में नही फेकेंगें और पंचायत इस हेतु एक अलग कुंड की व्‍यवस्‍था करें । नर्मदा सोंलंकी ने इस गोष्‍ठी का संचालन किया उन्‍होने बताया कि नवचेतना केन्‍द्र कुजबा के परिजन दिपक साहू, कृष्‍णा करोले ,दिलिप साहू, राहुल साहू, राजेश कंभारे, राकेश नायक अधिवक्‍ता संजय पंडोले ,राकेश नायक, गणेश उपराले ग्राम पंचायत सचीव कर्मचा‍री व जिला युवा प्रकोष्‍‍ठ के निलेश कुमारी मालवीय व उत्‍पादन के क्षेत्र में राष्‍ट्रपति पुरस्‍कार प्राप्‍त पश्‍चिमी कोयला क्षेत्र के जी आर खादीपुरे सेवानिवृत रेल्‍वे कर्मचारी अशोक कुमार पाल मोहम्‍मद शफी खान समेंत अनेक परिजन उपस्थित रहे । कुजबा नवचेतना केन्‍द्र के बलवंतराव साबले ,दिनेश चिल्‍हाटे, लक्ष्‍मण चढ़ोकार, बारक्‍या चिल्‍हाटे, संतोष चिल्‍हाटे, सम्‍पतराव चढ़ोकर ,वामनराव चढोकर, भगवान वागदे, काशीनाथ चिल्‍हाटे ,उत्‍तमराव चिल्‍हाटेआदि परिजनों ने ग्राम कुजबा में नवचेतना केन्‍द्र के पिछे स्थित नदी में स्‍वच्‍छता अभियान हेतु संकल्‍प लिया। ग्राम पंचायत के सरपंच अतुल पारखे ने बताया कि वे जल्‍द खेड़ली बाजार रोड से शमशान घाट तक सड़क निर्माण कर उसके दोनों ओर 108 पीपल, बरगद व पाकड़ समेंत बेल आदि के पौधे लगाने का आश्‍वासन दिया। उन्‍होने बताया की घाट सफाई और पुताई आदि का कार्य प्रारम्‍भ है और श्रमदालियों के सहयोग से बदल गई तस्‍वीर अब घाट एक मनोरम दृश्‍य में परिवर्तित हो गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet