LATEST NEWS

आमला श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सोपा ज्ञापन , की कार्यवाही की मांग ।

Amla Shramjeevi Journalist Union demanded action on SOPA memorandum regarding indecent comments on news published in newspapers. हरिप्रसाद गोहेआमला । श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा ग्राम पंचायत नांदपुर के सचिव सुमेर सिंह बघेले द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप मे अखबार में प्रकाशित समाचार पर अभद्र टिप्पणी करने एवं संवाददाता, समाचार के संबंध में बिना किसी साक्ष्य के झूठे आरोप लगाने एवं अखबार में प्रकाशित खबरों का रूप एवं संवाददाता की छवि धूमिल करने एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के संदर्भ की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाने को लेकर श्रमजीव पत्रकार संघ आमला द्वारा शनिवार थाना प्रभारी आमला को ज्ञापन सौंपा गया एवं सचिव पर समाचार पत्रों द्वारा प्रकाशित खबरों पर अभद्र टिप्पणी करने एवं समाचार पत्रों की विश्वसनीयता भंग करने हेतु उचित कार्रवाई कीए जाने मांग की गई ज्ञापन सौंपते समय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष गुणवंत सिंह चड्ढा, ब्लॉक अध्यक्ष नितिन देशमुख, जितेंद्र शर्मा, दिलीप पाल, बबलू निरापुरे, संदीप वाईकर , दुर्गा प्रसाद जोंजारे एवं अन्य समाचार पत्रों के संवाददाता उपस्थित रहे ।

पेपर पर आ रहे इन्वेस्टमेंट… कांग्रेस ने निवेश के दावों पर उठाए सवाल, एमपी जीआईएस को लेकर गरमाई सियासत

Investments coming on paper… Congress raises questions on investment claims भोपाल ! कांग्रेस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा आयोजित छह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इन आयोजनों में बड़ी-बड़ी घोषणाएं तो हुईं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कांग्रेस ने दावा किया कि इन समिट में राज्य का पैसा पानी की तरह बहाया गया, लेकिन निवेश नाममात्र का ही आया। भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार में ही मध्य प्रदेश ने बीमारू राज्य का ठप्पा छोड़ा है और अब सभी क्षेत्रों में तरक्की कर रहा है। यह बहस मोहन यादव सरकार के पहले जीआईएस के ठीक पहले छिड़ी है, जिसका उद्घाटन 24 और 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कांग्रेस ने जारी किए आंकड़ेकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘मध्य प्रदेश निवेश सम्मेलन: वादे, दावे और हकीकत’ नामक एक दस्तावेज भी जारी किया। इस दस्तावेज में कांग्रेस ने आंकड़ों के साथ अपने दावों को पुख्ता करने की कोशिश की है। क्या बोले जीतू पटवारीजीतू पटवारी ने कहा कि मोहन यादव की सरकार में खूब खर्चा हो रहा है। पिछले छह सम्मेलनों की तरह इस बार भी करोड़ों रुपये खर्च करके उद्योगपतियों और निवेशकों की मेहमाननवाजी की जा रही है। सरकारी खजाना ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर खाली किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने भी साधा निशानाउमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार हर महीने 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लेती है। जीआईएस पर बेतहाशा पैसा खर्च कर रही है। सिंघार ने कहा कि लेकिन अगर हम 2003 से अब तक के 6 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का रिकॉर्ड देखें, तो जमीनी स्तर पर सफलता दर शून्य प्रतीत होती है। उन्होंने आगे कहा कि 2003 से 2016 तक पहले पांच निवेशक सम्मेलनों में 17.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों का दावा किया गया था। इसके बाद 2023 में इंदौर में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लगभग 15.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया। यानी लगभग 32 लाख करोड़ रुपये का निवेश मध्य प्रदेश की धरती पर आने का दावा किया गया। जबकि हकीकत यह है कि 2003 से 2023 तक केवल 3.47 लाख करोड़ रुपये ही आए, जो सरकार द्वारा प्राप्त कुल निवेश प्रस्तावों का केवल 10% है।

जय भवानी जय शिवाजी से गूंज उठा जम्बाडा, ग्राम में निकाली भव्य शोभायात्रा ।

Jambada resonated with Jai Bhavani Jai Shivaji, a grand procession was taken out in the village. हरिप्रसाद गोहे  आमला। शिवाजी जयंती के अवसर पर आज ग्राम जम्बाड़ा जय भवानी जय शिवाजी के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। ग्राम जम्बाड़ा में शिवाजी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं ग्राम में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में घोड़े पर सवार होकर शिवाजी की विशाल शोभा यात्रा निकली गई। शोभा यात्रा में बैंड बाजा डी जे की धुन पर देशभक्ति गीतों ने शोभा यात्रा को और भावपूर्ण बना दिया।शोभा यात्रा ग्राम के युवा सरपंच रामचंद्र देशमुख के नेतृत्व में निकाली गई। शोभा यात्रा अंत में ग्राम में स्थित शिवाजी प्रतिमा के समक्ष पहुंची यहां पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।बाद में मिष्ठान का वितरण हुआ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे आदि शामिल थे।सभी ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में सरपंच रामचंद्र देशमुख,धन्ना जी डोंगरे, अजेश चढ़ोकार, मयूर सराटकर, मोहित गव्हाड़े ,धीरज अडलक, नारायण जी डोंगरे रामदयाल सोनी उपसरपंच दीपक वा,  सचिव सरवन मर्सकोले,जी आर एस दौलत डेगे,सहित  समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे ।

60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धराया एक आरोपी, भेजा जैल ।

One accused caught with 60 litres of illegal raw liquor and sent to jail. हरिप्रसाद गोहे  आमला । आगामी होली पर्व के मधेनजर जिले में शांति एवं बेहतर कानून व्यव्स्था बनाएं रखने ज़िला पुलीस अधीक्षक निश्ल एन झरिया के निर्देश पर अपराधो की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलीस द्धारा जिले भर में सघन अभियान चलाया जा रहा है । मुहीम का असर आमला पुलिस थाना  क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्रामो में देखा जा रह है । रंगे हाथों धराया एक  थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 19 फरवरी 2025 को अवैध शराब तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को धर दबोचने में सफलता मिली हैं । पुलीस ने गिरफ्तार आरोपी घनश्याम पिता शेरशीह चौहान ( उम्र 34 वर्ष ) निवासी ग्राम अंबाडा को पकड़कर उसके कब्जे से कुल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की गई घटना का विवरण बोडखी पुलिस चौकी प्रभारी उनि नितिन पटेल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना को अवगत कराते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन एवं एसडीओपी मुलताई मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में बोडखी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी घनश्याम को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम का रहा योगदान इस कार्रवाई में उनि नितिन पटेल, प्र.आर. 210 विकास वर्मा, प्र.आर. 555 संतोष मालवीय, आर. 452 विवेक टेटवार एवं आर. 641 पलक सोलंकी की अहम भूमिका रही। गौरतलब हो की बैतूल पुलिस का अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जिलेवासियों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

डाक्टर मनोज वाधवा बने आल इंडिया पंजाबी कामयूनिटी बैतूल जिला अध्यक्ष ।

Dr. Manoj Wadhwa became All India Punjabi Community Betul District President. हरिप्रसाद गोहे  आमला । अखिल भारतीय संगठन आल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कामयूनिटी टोहना विधानसभा महिला अध्यक्ष सूर्यवंशी स्वीटी मेहता की अनुसंशा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वाधवा ने संस्थापक सूर्यवंशी कमल हांडा की अनुमति ब दिशा निर्देशन में मध्यप्रदेश में दस्तक दी। एवं आमला के बैंक कर्मचारी, समाजसेवी श्री हनुमान गौशाला आमला के संस्थापक, बैंक ऑफ इंडिया स्टॉफ यूनियन खंडवा जोन के उपाध्यक्ष , मध्यप्रदेश बैंकिंग एंप्लाई यूनियन में बैतूल जिला के उपाध्यक्ष , पोषण और फिटनेस में डॉक्टरेट सूर्यवंशी डाक्टर सर मनोज वाधवा को बैतूल जिला अध्यक्ष बनया गया उनकी नियुक्ति पर सामाजिक जनों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष है । अध्यक्ष पद की अहम जवाबदारी मिलने पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज वाधवा ने संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महा सचिव सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूर्यवंशी परमजीत कोचर का आभार जताया और उनको विश्वास दिलाया कि जो भरोसा उन्होंने मुझ पर जताया है उस भरोसे को टूटने नहीं दूंगा व उम्मीद से भी अधिक कार्य करके दिखाने की बात कही ।

पहले हुआ आक्सन में चयन, फाइनल मुकाबला जीत सन्नी इलेवन बनी आमला की नंबर वन टीम ।

First the selection was done in the auction, after winning the final match Sunny Eleven became the number one team of Amla. हरिप्रसाद गोहे  आमला । रेल्वे कालोनी स्थित गुरु वाल्मिक खेल मैदान में महाकाल समिति बोडखी आमला द्वारा आमला में प्रथम बार आकस्न द्वारा चुनी गईं ब्लाक स्तरीय टीमों के लिऐ टैनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का अयोजन आयोजित किया गया था । आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य तहसील स्तरीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को बढ़ावा देना था। मिली जानकारी अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में आठ आनारो ने अपनी अपनी टीमों को प्रवेश दिलाया था । जिसमें सम्पूर्ण आमला ब्लाक के शहर सहित अंचलों के विभिन्न ग्रामों से खिलाड़ियों ने भाग लिया था । प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर सन्नी इलेवन आमला की नंबर एक टीम बनी वहीं दूसरे स्थान पर गुलशन इलेवन आमला की टीम रही । गौरतलब हो की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया । जिसमे गुलशन इलेवन आमला ने टास जीतकर सन्नी इलेवन आमला को बल्लेबाजी करने आमंत्रित किया । सनी इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में 84 रनो का लक्ष्य गुलशन इलेवन को दिया था । लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलशन इलेवन महज  39 रनो पर सिमट गई और मुकाबला सन्नी इलेवन ने अपने नाम किया । फाइनल मुकाबले में अंकित झरबड़े की घातक गेंदबाजी के सामने गुलशन इलेवन के बल्लेबाज टिक नहीं सके अंकित ने 1,5 ओवर की गेंद बाजी में 4 रन देकर बहुमूल्य 4 विकेट लिए जिन्हे मुकाबले में मेन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया । वहीं राहुल ने टूर्नामेंट में 12 विकेट लिऐ जिन्हें बतौर मेन आफ द सीरीज किताब से नवाजा गया और बेस्ट ऑलराउंडर निखिल को नवाजा गया । अयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की फाइनल विजेता रही सनी इलेवन टीम को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे के हस्ते 31000  हजार रूपए नगद राशि वहीं उप विजेता गुलशन इलेवन को 15000 हजार रूपए राशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । सन्नी इलेवन के आनर सन्नी भ्मभरकर ने  कैप्टन शिवम् बचले सोहेल खान विनय घोघरे अल्ताफ खान, निखिल,रतीश, सत्यजीत, बसीम मामू,बंटी,हेतू, अविनाश झरबडे हुसैन, टिंकू,अंकित,राहुल, चिंटू को जीत के लिए बधाई प्रेषित की ।

स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ति मिशन से आत्म निर्भर बनेंगे युवा,कार्यशाला का हुआ आयोजन ।

Youth will become self-reliant through Swami Vivekananda Yuva Shakti Mission, workshop was organised. हरिप्रसाद गोहे  आमला । डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ति मिशन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य मध्यप्रदेश के युवाओं को गुणवत्तपूर्ण शिक्षा प्रदान कर कौशल विकास कर रोजगार हेतू तैयार करना एवं चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास पैदा कर आत्मनिर्भर बनाना है । कार्यशाला में प्राचार्य प्रो. गुलाराव डोंगरे ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ती मिशन का शुभारंभ 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री जी डॉ. मोहन यादव के द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि मिशन का उद्देश्य युवाओं को समग्र विकास के अवसर प्रदान करना है । कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को पी.पी.टी एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से मिशन के उद्देश्य, लक्ष्य, मिशन के स्तम्भ पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन दिखाया गया। कार्यशाला का संचालन डॉ. राजेन्द्र गिरि गोस्वामी ने किया और कार्यशाला के प्रभारी डॉ. पंचम सिंह कवडे ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. जगदीश उइके, डॉ. जगदीश पटैया, प्रो. लोकेश झरबडे, प्रो. गीता माली, डॉ. मनोजसिंह राणा,  सतीश बागडे, डॉ. संजय भटकर, डॉ. उमेश डोंगरे, डॉ. राजेश आर्य, डॉ ज्योति दातिर, प्रो. आशीष सोनी, प्रो. अनिता मानकर, प्रो. देविका देशमुख प्रो. सतीश भूमरकर,  प्रणय राउत,  रवि भटकर, जूबेर कुरैसी,  भूपेन्द्र चौकिकर  हजारी लाला भलावी एवं बहुसंख्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

छिंदवाड़ा वन मंडल में चहेतों के लिए टेंडर में गड़बड़झाला

Tender irregularities for favourites in Chhindwara forest division भोपाल। ऑनलाइन टेंडर के नाम पर वन विभाग में बड़ा खेल खेला गया है। चहेते ठेकेदार को करोड़ो की सप्लाई देने के लिए दस्तावेजों का गोलमाल किया गया है। टेंडर प्रक्रिया का यह मामला अब तक भले ही कम्पयुटरों में कैद था लेकिन बाहर आने के बाद दस्तावेज मुहैया कराने में अफसरों की सांसे फूल रही है। खास बात यह कि इस मामले में शिकवा शिकायतों का दौर शुरू होने के बाद भी अफसरों ने टेंडर निरस्त करने के स्थान पर बिना सप्लाई के ही सप्लायर को एक बड़ी राशि का भुगतान भी कर दिया है। दरअसल यह पूरा मामला पूर्व वनमंडल और दक्षिण वनमंडल से जुड़ा है जिसमें चार निविदाकारों में उस फर्म को ठेका दिया गया है जिसने निविदा के नियम और शर्तों का पालन तक नहीं किया है। सूत्रों की माने तो मंडला जिले की इस फर्म को केवल इस बिना पर टेंडर दिया गया है कि वह एक विभागीय अधिकारी से करीबी रखता है जिसके कारण टेंडर प्रक्रिया में उपयोगी दस्तावेजों की कमी को भी नजर अंदाज किया गया और उसे संबंधित फर्म को टेंडर दे दिया गया।  लैब टेस्ट कराने फीस ली कैश निविदा शर्तों के तहत टेंडर भरने वाले निविदाकार को सप्लाई की जाने वाली सामग्री का पहले सेम्पल देना होता है। सेम्पल की गुणवत्ता को परखने केलिए इंदौर की लैब में भेजा जाता है। इसके लिए निविदाकार से ऑन लाइन ही राशि जमा कराई जाती है। लेकिन टेंडर प्रक्रिया में गोलमाल का चक्रव्यूह रचने वालों ने राशि कैश में जमा करा ली। जबकि यह बात अन्य किसी भी निविदा कार को पता नहीं हैकि किस लैब में जांच की गई और उसकी रिपोर्ट वया है। 6 टेंडरों में एक ही शपथ पत्र अलग-अलग तिथि और माह में एक ही फर्म को दिए गए टेंडरों में ऑनलाइन अपलोड होने वाले शपथ फत्र में एक ही शपथ पत्र को सभी टेंडरों में अपलोड किया गया है। इसे भी दबाए रखने का काफी प्रयास किया गया लेकिन जब आरटीआई के माध्यम से दस्तावेजों की मांग की गई तो विभागीय अधिकारियों द्वारा टेंडर से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी आरटीआईकर्ता को समय सीमा के बाद भी जानकारी नहीं दी प्रदान की गई जिसके बाद जानकारी के लिए प्रथम अपील लगाई गई है।

वार्ड पार्षद ने विधायक के नाम लिखा पत्र , वार्ड विकास कार्यों के लिए 10,10 लाख रुपए राशि देने की मांग ।

Ward councilor wrote a letter to the MLA हरिप्रसाद गोहे  आमला । भगत सिंह वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के माध्यम से आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे को पत्र लिखकर वार्ड विकास के कार्यों के लिए 10,10 लाख रुपए की राशि विधायक निधि से देने की मांग की गई । पार्षद खुशबू अतुलकर ने सौपे पत्र के माध्यम से बताया  नगर पालिका द्वारा पत्र के माध्यम से सभी पार्षदों को अवगत कराया गया है कि माननीय विधायक महोदय द्वारा सभी वार्डों में 3, 50 की राशि प्रत्येक वार्डो के विकास कार्य के लिए दी जा रही है और समस्त पार्षदों से विकास कार्यों की सूची बना के सात दिन में नगर पालिका कार्यालय में जमा करने को कहा गया है । पार्षद ने बताया कि मेरे द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के माध्यम से विधायक महोदय को पत्र लिखकर समस्त वार्डों में 10-10 लाख देने की मांग की गई है क्योंकि वार्डों में नालिया सड़के विद्युत पोल और  सौंदर्यकरण जैसे बहुत सारे कार्य करवाने हैं जो की इतनी कम राशि में नहीं हो सकता है । पार्षद ने बताया कि फंड के अभाव में इतने समय में सभी पार्षद गण अपने-अपने वार्डों में कुछ ज्यादा कार्य नहीं कर पाए बहुत दिनों से समस्त सम्माननीय पार्षद गण विधायक निधि से अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य करने की राह देख रहे हैं जिसमें विधायक जी द्वारा साढे तीन लाख रूपए देना ऊंट के मुंह में जीरे जैसी कहावत हो जाएगी इसीलिए मेरे द्वारा विधायक महोदय को पत्र देकर राशि बढ़ाने की मांग की गई है । पार्षद ने बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि विधायक महोदय वार्डों के विकास कार्य की ओर ध्यान देते हुए आवश्यक राशि बढ़ाने की कोशिश करेंगे आगे पार्षद ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि विधायक महोदय जी द्वारा नगर वासियों को नगर पालिका के लिए जगह और करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत कराई गई है जो कि बहुत बड़ा सहरानिय कार्य है इसके लिए मैं नगर पालिका परिषद और अमला नगर वासियों की ओर से विधायक महोदय जी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट करती हूं ।

वनग्राम क्षेत्र के निवासरत अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को स्थाई पट्टा दिए जाने एवं पट्टा नवीनीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।

Scheduled Castes and Tribes residing in forest village areas हरिप्रसाद गोहे आमला । मध्य प्रदेश मेहरा समाज के प्रदेश प्रवक्ता छन्नू बेले ने बैतूल कलेक्टर के नाम तहसीलदार आमला के माध्यम से सौपे जापान में बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा वनग्राम भूमि में निवासरत लोगों को स्थाई पट्टा देकर वनग्राम में कृषि योग्य भूमि आदिवासी परिवार को दो से ढाई एकड़ तक दिए जाने के आदेश शासन द्वारा कई वर्षों पूर्व जारी किए गए हैं लेकिन आज दिनांक तक कई अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोग हैं जिन्हें वर्षों से निवास करने के बाद भी वनग्राम में भूमि का पट्टा नहीं दिया गया है । और जिन लोगों को पूर्व में पट्टे दिए गए थे उनके पट्टे आज तक वन विभाग एवं आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है । बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का आभाव होने के कारण आज भी आदिवासी वर्ग के छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे है शासन स्तर पर कई उच्च पद आरक्षित वर्ग के लिए रिक्त होने के बाद भी शासन उन्हें अभियान के माध्यम से अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को पदों पर नियुक्त नहीं कर रही है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले ग्राम के लोगों में आक्रोश है पट्टे के लिए वन विभाग के चक्कर लगाकर परेशान हो गए हैं लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शासन द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर वनों को बचाने का प्रयास कर रही है लेकिन वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही से उन्हें सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। जिसका मुख्य कारण है कि वन ग्राम के क्षेत्र में निवासरत अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों को रोजगार न मिलने के कारण अपने परिवार के लालन-पालन के लिए वनों से जलाऊ लकड़ी काटकर बेचने का कार्य किया जा रहा है बैतूल जिला एक आदिवासी बाहुल्य जिला है जहां पर अधिकांश वन ग्राम क्षेत्र में आदिवासी वर्ग निवास करता है जो आज भी अपनी सुविधाओं से वंचित है। अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश मेहरा समाज के प्रदेश प्रवक्ता छन्नू बेले पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल धुर्वे खुन्नु धुर्वे रतनसिंह धुर्वे बलवंत धुर्वे बिसन धुर्वे रघुनाथ दरसिमा उदल भादू सीरजलाल सदाराम रतन सोनी रूपलाल सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे बेले द्वारा बताया गया कि मांग पूरी न होने पर संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई है ।

वन विभाग के दागी अफसरों पर मेहरबान है शीर्ष अफसर

The top officers are kind to the tainted officers of the forest department उदिता नारायण  भोपाल। जंगल महकमे के शीर्ष अधिकारी कुछ चहेते अत- फसरों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाते आ रहें है। शीर्ष अधिकारी गंभीर वित्तीय मामले में घिरे आईएफएस अधिकारियों को बचाने के लिए आरोप पत्र  जारी करने के बजाय शो कॉज थमा कर उन्हें बचाया जा रहा हैं। विभाग के रसूखदार आईएफएस अजय पाण्डेय, गौरव चौधरी, अनुराग कुमार, प्रशांत कुमार, अमित निकम समेत एक दर्जन के खिलाफ आरोप पत्र जारी भी कर दिए गए हैं, किन्तु उनके विरुद्ध आगे की कार्यवाही पेंडिंग कर दी गई है। विभाग के शीर्ष अधिकारियों की ढुलमुल रवैया के कारण आरोपित अधिकारी प्राइम पोस्टिंग पार्टी जा रहे हैं और इनमें से कुछ अधिकारी धीरे-धीरे रिटायर भी होते जा रहें है। इसी कड़ी में पीसीसीएफ संरक्षण डॉक्टर दिलीप कुमार के खिलाफ 22 लाख रुपए की रिकवरी है और वह रिटायर हो गए हैं। दिलचस्प पहलू यह है कि विभाग सेवानिवृत्त अधिकारियों पर सद्भावना दिखाते हुए पेंशन भी स्वीकृत कर रहा है। मसलन, एम काली दुर्रई, देवेंद्र कुमार पालीवाल, प्रभात कुमार वर्मा जांच कार्यवाही के लंबित रहते हुए सेवानिवृत्त हो गए और अब उनके समस्त देयकों के भुगतान करने पर उदारता बरती गई । दागी अफसरों को बचाने के लिए शीर्ष अधिकारियों ने क्यों उदारता बरती, शोध का विषय है। इन अफसरों को अभयदान देने के प्रयास एपीएस सेंगर: बालाघाट सर्किल में पदस्थ सीएफ एपीएस सेंगर के खिलाफ 24 अगस्त 2022 को आरोप पत्र जारी हुआ। मामला तब का है, जब वे टीकमगढ़ के डीएफओ हुआ करते थे। इन पर आरोप है कि भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया। खरीदी में गड़बड़ी हुई। इनके खिलाफ आरोपपत्र भी बन गया परंतु  प्रशासन-1 शाखा ने उदारता दिखाते हुए शो कॉज नोटिस जारी कर उन्हें न केवल बालाघाट सर्किल में प्राइम पोस्टिंग दे दी, बल्कि क्लीनचिट भी दे दी। दुर्भाग्यजनक पहलू यह है कि विभाग ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने की अद्यतन स्थिति से शासन को अवगत नहीं कराया है। बृजेंद्र श्रीवास्तव: छिंदवाड़ा पूर्व में पदस्थ डीएफओ बृजेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ 21 जुलाई 2022 को नियम दस के तहत आरोप पत्र जारी किया गया था। इन पर आरोप है कि स्थानांतरण नीति के विरुद्ध जाकर कर्मचारियों के तबादले किए। आरोप पत्र का जवाब अभी तक नहीं दिया गया है।  भारत सिंह बघेल: भोपाल मुख्यालय में पदस्थ भारत सिंह बघेल को आरोप पत्र 22 मई 2006 को जारी किया गया था। बघेल ने अपने प्रभाव अवधि के दौरान पूर्व लांजी क्षेत्र में प्रभार अवधि में राहत कार्य अंतर्गत कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की थी। इनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा कर मामला संघ लोक सेवा आयोग को भेजा गया है। शासन को संघ लोक सेवा आयोग के उत्तर की अपेक्षा है। नवीन गर्ग: बहुउद्देशीय परियोजना के डूब क्षेत्र में आई वन भूमि के बदले में गैर वनभूमि और बिगड़े वन में पौधारोपण कराने में करोड़ों के वनीकरण क्षतिपूर्ति घोटाले में शामिल आईएफएस नवीन गर्ग को डीएफओ दक्षिण सागर (सामान्य) वनमंडल से मप्र ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। यही नहीं, ट्रांसफर के बाद भी उन्हें दक्षिण सागर वन मंडल से कई महीनों तक हटाया नहीं गया था। दिलचस्प पहलू यह है कि वन मंत्री विजय शाह ने बीते विधानसभा सत्र में दक्षिण सागर डीएफओ रहे नवीन गर्ग को निलंबित करके ईओडब्ल्यू से जांच कराने की घोषणा की थी। सदन में की गई घोषणा हवा हो गई. उनकी पोस्टिंग इको पर्यटन बोर्ड में है किंतु वह वन्य प्राणी शाखा में काम कर रहे हैं। प्रशांत कुमार: खंडवा में डीएफओ के पद पर पदस्थ प्रशांत कुमार को आरोप पत्र 4 सितंबर 2020 को जारी किया गया था। प्रशांत कुमार डीएफओ पश्चिम बैतूल वन मंडल में अनियमितता के मामले में जांच हुई थी जिसमें उन्हें दोषी पाया गया। विभाग ने एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने का दंड आरोपित कर अंतिम निर्णय के लिए संघ लोक सेवा आयोग भेजा है। आयोग से अभी तक अभिमत नहीं आ पाया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस गड़बड़ी में तत्कालीन उप वन मंडल अधिकारी आईएस गडरिया संलिप्त रहे हैं। आरपी राय: खंडवा सर्किल में पदस्थ सीसीएफ आर पी राय के खिलाफ 10 जून 2019 को आरोप पत्र जारी हुआ था। आरोप था कि वन मंडल इंदौर के अंतर्गत वन परीक्षेत्र चोरल में बड़े पैमाने पर अवैध कटाई हुई थी। जांच के दौरान राय अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रहे। इसके कारण 6 लाख 93 हजार 361 रुपए की राजस्व हानि हुई थी। अभी इनसे वसूली नहीं हुई है। मामला विभाग में ही ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। राय अगले मई महीने सेवानिवृत्त हो गए। यही नहीं, विभागीय मंत्री की विशेष कृपा होने के कारण इनसे छह लाख 93 हजार की वसूली नहीं हो पाई। एम काली दुर्रई:  1996 बैच के आईएफएस अधिकारी एम काली दुर्रई प्रतिनियुक्ति पर हॉर्टिकल्चर में पदस्थ रहे। यहां पदस्थ रहते हुए दुर्रई ने किसानों की सब्सिडी देने के मामले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की। इसके चलते उन्हें कमिश्नर हॉर्टिकल्चर पद से हटाया गया। मूल विभाग वन विभाग में लौटते ही उनके खिलाफ  विभागीय जांच शुरू की गई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के जांच अफसर सीके पाटिल को जांच के लिए 2 साल का पर्याप्त समय मिलने के बाद भी विभागीय जांच कंप्लीट नहीं कर पाए और वे रिटायर हो गए। राजनीतिक दबाव के चलते विभाग के अफसर उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्यवाही नहीं कर पाए। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले देयकों का भुगतान भी उदारता से किया जा रहा है।  डीके पालीवाल: सीसीएफ शिवपुरी के पद से रिटायर हुए हैं। इनके पेंशन के भुगतान पर आपत्ति की गई है, क्योंकि धार और फिर गुना डीएफओ पद रहते हुए आर्थिक गड़बड़ी कर शासन को नुकसान पहुंचाया है। धार में पदस्थ रहते हुए पालीवाल ने एक रेंजर का समयमान वेतनमान का फिक्सेशन अधिक कर दिया। जब मामला संज्ञान में आया, तब तक पालीवाल वहां से स्थानांतरित हो गए थे। विभाग ने अतिरिक्त भुगतान के गए राशि वसूलने के नोटिस सेवानिवृत्त रेंजर को भेजा तो कोर्ट ने उस के पक्ष में फैसला देते हुए फिक्सेशन करने वाले अफसर पालीवाल से ₹300000 की वसूली करने … Read more

ग्वालियर के रोहित सिंह ने पैरा आर्म  रेसलिंग में जीता स्वर्ण पदक

Gwalior’s Rohit Singh won gold medal in para arm wrestling ग्वालियर। 30 जनवरी से 3 फरवरी के बीच 40  देशों के बीच संपन्न हुई, वर्ल्ड आर्म रैसलिंग कप 2025 उज़्बेकिस्तान में आयोजित हुई। पैरा (सीपीयू) 60+केजी में रोहित सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर देश एवं ग्वालियर शहर का नाम रोशन किया | ग्वालियर आर्म रैसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर केशव पांडे ने बताया की ग्वालियर ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे अभी तक 27 पदक अर्जित किए गए हैं | ग्वालियर आर्म रैसलिंग का हब है तथा देश के उच्चतम स्थान में अव्वल है | रोहित सिंह के कोच वर्ल्ड चैंपियन मनीष कुमार ने बताया कि रोहित आर्म रेसलिंग एकेडमी बिरला नगर मैं 2 वर्ष की ट्रेनिंग ली है और सहायक कोच दीपक जामौर ने उनकी अभ्यास में सहायता की है | रोहित के पिता अरविंद सिंह 14 बटालियन में आरक्षक के पद पर  पदस्थ है उन्होंने बताया कि रोहित का भी यह एक नया जन्म है तथा पैदा होने से ही वह सेरेबल पालिसी से ग्रसित है मध्य प्रदेश आर्म रैसलिंग के सचिव तारीख मोहम्मद ने और देश के आर्म रेसलिंग की अध्यक्ष  प्रीति झांगयानी ने रोहित की इस उपलब्धि पर बधाई दी

खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में अग्रणि र्भुमिका पर ऊर्जास्विता सम्मान से नवाजी गई आराधना

Aradhana awarded Urjaswita Samman for her leading role in sports and social activities हरिप्रसाद गोहेआमला। बैतूल जिले के आमला में संचालित सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति आमला के बैनर तले संस्था अध्यक्ष आराधना मालवीय द्वारा आमला शहर सहित अंचल के विभिन्न ग्रामों में पहुंच वहा निवासरत बालक बालिकाओं को शिक्षा खेल एवं अन्य गतिविधियों में प्रोत्साहित करने निरंतर कार्य किया जाता रहा है। उत्कृष्ट एवं बेहतर कार्य प्रणाली के चलते युवाओं का भी समर्थन संस्था को मिल रहा है । वहीं समिति अध्यक्ष आराधना मालवी द्वारा किए गए कार्यों की बदौलत उन्हें राजधानी भोपाल में निर्मला भूरिया जी द्वारा ऊर्जस्विता सम्मान से नवाजा गया । गौरतलब हो की अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान, भोपाल के साथ मिलकर ऊर्जस्विता सम्मान समारोह आयोजित आयोजित किया गया । जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 26 महिलाओं का सम्मान किया गया । बतादे आराधना मालवी लड़कियों और लड़कों को खेलों में अवसर प्रदान करती हैं ।उन्होंने 100 से अधिक लड़कों और लड़कियों का समर्थन किया हैं । और उनके लिए मैच आयोजित करती हैं । वहीं सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षा समिति द्वारा पोषण का सही ज्ञान देती हैं। यह समिति लड़कियों और महिलाओं की क्षमता को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करती है, ताकि दीर्घकालिक परिवर्तन लाया जा सके। हम गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, खेल कल्याण, शिक्षा, जीवनयापन को बढ़ावा देने पर नीतिगत रूप से जोर देते हैं। लिए तथा कोरोना काल के दौरान 45 से अधिक गांव मैं राशन तथा चिकित्सा सेवा प्रदान कि है इन्ही कार्यो के इन्हें कई सारे पुरस्कार भी मिले है।कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं। आईएचएम के प्राचार्य डॉ. रोहित सरीन, प्रफुल्लित तीर्थ के पीठाधीश स्वामी मनेश्वरानंद और छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) सुधीर अग्रवाल विशेष अतिथि थे। यहां मार्गी वॉट्स कार्टर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। स्वागत भाषण सोसायटी की अध्यक्ष माही भजनी ने दिया और अतिथियों को स्वागत भी किया। मौके पर सचिव आईएफएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) डॉ. एके भट्टाचार्य भा मौजूद थे ।

फिर नन्हें चीतों की किलकारी से गूंजा कूनो, दो शावकों के जन्म पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

Kuno National Park: कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दो शावकों के जन्म पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. इस परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों, चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ को बधाई. चीतों के कुनबे के बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है. सीएम मोहन यादव ने कहा, ”मुझे यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. आज मादा चीता वीरा ने 2 नन्हें शावकों को जन्म दिया है, मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है एवं प्रदेशवासियों को इन नन्हें शावकों के आगमन पर हार्दिक बधाई प्रेषित करता हूं. प्रोजेक्ट से संबंधित सभी अधिकारियों, चिकित्सकों एवं फील्ड स्टाफ को बधाई, जिनके अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज मध्यप्रदेश को ‘चीतों की धरती’ के नाम से भी जाना जाता है”. सीएम मोहन यादव ने कहा, ”प्रदेश में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है जिससे रोजगार के नये द्वार खुल रहे हैं. हम चीतों के साथ ही समस्त वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्स्थापन हेतु सदैव तत्पर हैं”.

शक्कर कारखाना चालू होने तक जारी रहेगा आंदोलन: पंकज उपाध्याय

The movement will continue till the sugar factory becomes operational: Pankaj Upadhyay कैलारस शक्कर कारखाने को लेकर प्रशासन एवं आंदोलनकारीयौ में ठनी हुई है सरकार लगातार किसानों एवं जनता को लगातार गुमराह कर रही है वहीं शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति निरंतर आंदोलन कर रही है विगत 21 जनवरी को कैलारस शक्कर कारखाने की भूमि के निलामी के विरोध में विधायक पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में चार दिवसीय धरना दिया गया एवं दिनांक 21 जनवरी को सत्याग्रह एवं जेल भरो आंदोलन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में किसानो युवाओं एवं आम जनों ने हिस्सा लेकर अपने गिरफ्तारी दी  प्रशासन ने भारी दबाव के कारण नीलामी टाल दी परंतु दिनांक 7 फरवरी को पुनः शक्कर कारखाने की भूमि की नीलामी निकली है इसके विरोध में एक बार फिर से किसान युवा आंदोलित होकर नीलामी वाले दिन विरोध प्रदर्शन करेंगे संघर्ष समिति ने आह्वान किया है कि शक्कर कारखाने पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की जावेगी एवं आमजन अपने-अपने घरों पर काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज करें शक्कर कारखाने पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आंदोलन निरंतर जारी रखा जाएगा सरकार जब तक कारखाना प्रारंभ करने की मांग नहीं मान लेती एवं नीलामी नहीं रुकती तब तक संघर्ष जारी रहेगा समिति ने जनता जनार्दन से निवेदन किया है कि जौरा कैलारस एवं संपूर्ण मुरैना चंबल के अचल के लोग दिनांक 7 फरवरी को काले कपड़े पहन कर अपना विरोध दर्ज कारण एवं अपने घरों पर काले झंडे लगाए एवं बड़ी संख्या में भूख हड़ताल में पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शित करें बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक महेश दत्त मिश्रा किसान संघ के अशोक तिवारी गयाराम धाकड़ Bsp नेता नंदलाल खरे मुरारी लाल अमर नरहरि शर्मा बल्लभ यादव रामहेत जाटव काला जी अशोक जाटव ओम प्रकाश शाक्य परसराम जादौन ध्रुव यादव वीर सिंह कुशवाह सकलेचा जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद दुबे मोहन रसोईया सत्येंद्र सोलंकी संतोष सोलंकी नीरज जाटव मोनू सिकरवार कल्लु सिकरवार सरपंच रिंकू मुद्गल पार्षद मोहित शुक्ला रफीक खान सोनू खान एदल गुर्जर के साथ बड़ी संख्या में किसान एवं आमजन मौजूद थे

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet