LATEST NEWS

कूनो नेशनल पार्क के अंदर घुसे बंदूकधारी शिकारी, चली गोलियां, चीतों को खतरा?

Hunters with guns entered Kuno National Park, bullets were fired, danger to leopards? श्योपुर ! कूनो नेशनल पार्क के मोरावन क्षेत्र में फायरिंग और कुछ शिकारियों के घुसने की खबर सामने आई है. पार्क प्रबंधन के मुताबिक मोरावन क्षेत्र में मंगलवार को गश्ती दल ने फायरिंग की आवाज सुनी थी. इसके बाद तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो तीन बंदूकधारी नजर आए. हालांकि, पार्क प्रबंधन ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन बंदूकधारी शिकारी छिपकर भाग निकलने में कामयाब रहे. वहीं डीएफओ ने चीतों के सुरक्षित होने की बात कही है. डीएफओ ने की कूनो में घुसपैठ की पुष्टि इस पूरी घटना को लेकर जब श्योपुर DFO आर थिरुकुरल से बात की गई तो उन्होंने SAHARA SAMACHAAR को बताया, ” दो-तीन दिन पहले एक पॉइंट मिला था कि कुछ शिकारी पार्क के कुछ इलाकों से घुसने का प्रयास कर सकते हैं. इसके आधार पर लगातार कॉम्बिंग टीमों द्वारा गश्त की जा रही थी. इसी दौरान मंगलवार को अचानक वन क्षेत्र में गोली चलने की आवाज सुनाई दी, तो गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन शिकारियों को इस बात का आभास हो गया और वे मौके से फरार हो गए.” पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी DFO के मुताबिक कूनो नेशनल पार्क के कुछ संवेदनशील पॉइंट हैं, जहां से 2-3 शिकारियों के घुसने की आशंका है. हालांकि, गश्ती दल के सक्रिय होने से संभवत: शिकारी किसी घटना को अंजाम नहीं दे सके. एहतियातन कूनो नेशनल पार्क के प्रबंधन ने पार्क के अंदर गश्त बढ़ा दी है और अन्य संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है. पार्क में लगे कैमरों की मदद से भी शिकारियों का पता लगाया जा रहा है. खुले में घूम रहे हैं दो चीते गौरतलब है कि कूनो नेशनल पार्क अपने विदेशी चीतों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है. यहां चीतों को फिर से बसाने के लिए सरकार का एक बड़ा प्रोजेक्ट जारी है. इस प्रोजेक्ट के चलते श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कई चीते लाए गए थे. इन्हीं में से दो चीते खुले जंगल में घूम रहे हैं. ऐसे में बंदूकधारी शिकारियों का यहां घुसना कई तरह के सवाल पैदा कर रहा है. पहली बार नहीं घुसे शिकारी हालांकि, यह पहली घटना नहीं है जब कूनो नेशनल पार्क में शिकारियों की घुसपैठ की कोशिश हुई हो. पिछले साल 12 जून को भी ऐसे ही तीन शिकारियों को पार्क में गश्ती दल ने पकड़ा था. ऐसी घटनाएं कूनो नेशनल पार्क और खासतौर पर यहां लाए गए विदेशी चीतों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं.

भोपाल, छतरपुर समेत 28 जिलों में शीतलहर: एमपी में अगले 4 दिन कड़ाके की सर्दी

Cold wave in 28 districts including Bhopal, Chhatarpur: Severe cold in MP for next 4 days भोपाल । मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट है। शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर समेत 28 जिलों में कोल्ड वेव (शीतलहर) चलेगी। रात के साथ दिन भी ठंडे रहेंगे। पहाड़ों में बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से सर्द हवा चलना इसकी वजह है। इंदौर और उज्जैन में थोड़ी राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, ‘शुक्रवार को जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, सिवनी, नर्मदापुरम में सर्द हवा चलेगी। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, नीमच, विदिशा, सीहोर, रायसेन, कटनी, सीधी में कोल्ड-डे और सर्द हवाएं दोनों का असर रहेगा। मंडला, मंदसौर, रतलाम, बैतूल, नरसिंहपुर में कोल्ड डे यानी ठंडा दिन रहेगा।’ उधर, कड़ाके की ठंड पड़ने से भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। स्कूल 1 घंटे बाद 9 बजे से लग रहे हैं। भोपाल के वन विहार, इंदौर, ग्वालियर के जू में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए हैं। मंदिरों में भगवान को भी ठंड से बचाने के जतन हो रहे हैं। इस बार पहले पखवाड़े में ही कड़ाके की ठंड इस साल दिसंबर की सर्दी ने ट्रेंड बदल दिया है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड और ट्रेंड देखें, तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती रही है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में तेज सर्दी का असर है। भोपाल और इंदौर की रात तो पिछले 2 साल में सबसे ठंडी रही है, यानी दिसंबर की ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। नवंबर में भी सर्दी तोड़ चुकी रिकॉर्ड नवंबर में भी सर्दी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भोपाल में तो 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। अब दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में कॅरियर काउंसलिंग सेमिनार (कॅरियर दिशा) का हुआ आयोजन ।

Life Career Senior Secondary CBSE School organized a career counseling seminar (Career Disha). हरिप्रसाद गोहे  आमला। लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में कॅरियर काउंसलिंग सेमिनार (कॅरियर दिशा) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इन्दौर के विख्यात कॅरियर काउंसलर एवं ट्रेनर डॉ चेतन रैकवार के मुख्य आतिथ्य, भोपाल तथा इन्दौर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो से उपस्थित अमृतान्श शर्मा, परवेज कुरैशी, सुनील सेन, के विशिष्ट आतिथ्य एवं स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती चंदा सरकार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न क्षेत्रो के विशेषज्ञों ने बड़ी संख्या में उपस्थित लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई स्कूल एवं यूनिवर्सल इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो को मेडिकल, इंजीनियरिगं, विधि, प्रबंधन, आई.टी., रेल्वे, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, भारतीय वायु सेना, नौ सेना, थल सेना, पुलिस विभाग आदि क्षेत्रो में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं आईआईटी. जी, नीट, कैट, क्लैट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी दी एव उनकी तैयारी के लिए आवश्यक सुझाव दिये। डॉ चेतन रैकवार ने विद्यार्थियों के पालको से भी विस्तार से चर्चा की जिसमे उन्होने पालको को विद्यार्थियो की रूचि के अनुसार ही विषय एवं कॅरियर का चुनाव करने हेतु सुझाव दिये। इस अवसर पर श्री बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज बैतूल के संचालक डॉ. वी.के. पांडे एवं भावेश खासदेव ने विद्यार्थियो को इंजीनियरिंग के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा, उसकी तैयारी एव देश के प्रतिष्टित्त आईआईटी कॉलेजो की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती शिवली गोस्वामी, श्रीमती सोनिका जोशी, श्रीमती रितू गुगनानी, शिक्षक / शिक्षकाएं एवं पालक उपस्थित रहे।

कमलनाथ ने मोदी सरकार को लिया आड़े-हाथ, आयुष्मान योजना को बताया सफेद हाथी

Kamal Nath slammed Modi government, called Ayushman scheme a white elephant भोपाल। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना गरीबों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। केंद्र के दावों के मुताबिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित करोड़ों गरीब अपना मुफ्त इलाज करवा रहे हैं। लेकिन इस दावे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आयुष्मान योजना को ‘सफेद हाथी’ बताया और कहा कि 150 से ज्यादा बीमारियों को निजी अस्पताल में इलाज से बाहर कर दिया गया है। 196 बीमारियों को निजी अस्पताल में इलाज से किया बाजार कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आयुष्मान योजना धीरे-धीरे सफेद हाथी बनती जा रही है। मध्य प्रदेश में 196 बीमारियों को निजी अस्पतालों में इलाज से बाहर कर दिया गया है। दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं है। मलेरिया, मोतियाबिंद का ऑपरेशन, छोटे बच्चों की बीमारी, बुजुर्गों की कई बीमारियां निजी अस्पतालों में इलाज से बाहर कर दी गई हैं।” ‘MP स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में निचले पायदान पर’ कमलनाथ ने आरोप लगाया कि “बड़ी संख्या में बीमारियों को निजी अस्पतालों में उपचार से बाहर करने से आयुष्मान कार्ड धारक उपचार कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। मध्य प्रदेश पहले से ही स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में निचले पायदान पर है और उस पर आयुष्मान कार्ड का अप्रभावी हो जाना लोक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत चिंता का विषय है।” सीएम से कमेटी बनाकर निजी अस्पताल में बीमारियों को उपचार के लिए खोलने की मांग उन्होंने आगे कहा, “स्वास्थ्य की रक्षा करना और अच्छा उपचार कराना हर नागरिक का मूलभूत अधिकार है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि इस विषय में गंभीरता से विचार करें और एक कमेटी बनाकर बहुत सारी बीमारियों को दोबारा निजी अस्पतालों में उपचार के लिए खोला जाए।” ‘जरूरतमंद नागरिक को उपचार से वंचित न किया जाए’ कमलनाथ ने आगे लिखा कि जो अस्पताल आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन पर निश्चित तौर पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन इस कार्रवाई का मतलब यह नहीं कि मध्य प्रदेश के जरूरतमंद नागरिक उपचार से वंचित कर दिए जाएं।

मध्य प्रदेश भाजपा ने जारी की अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी की सूची ,देखे लिस्ट

Madhya Pradesh BJP released the list of president and other officials, see the list भोपाल ! भाजपा ने 19 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, जिला प्रतिनिधियों के नामों पर भी मुहर, लग गई है देखें सूची कई दिनों की मंत्रणा के बाद मध्यप्रदेश प्रदेश के देवास जिले में भाजपा मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो गया है। इसकी प्रक्रिया अलग-अलग मापदंडों के आधार पर पूरी की गई। जिसके बाद देवास जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के 19 मंडलों की सूची जारी कर दी गई है। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद चुनाव प्रक्रिया रोचक होगी। जल्द ही एमपी के अन्य जिलों में भी मंडल अध्यक्ष सहित जिला अध्यछ देखने को मिलेंगे । देखे लिस्ट इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

सर्द हवाओं से कांप उठा मध्यप्रदेश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Madhya Pradesh shivered due to cold winds, Meteorological Department issued alert भोपाल ! मध्य प्रदेश सर्द हवाओं से कांप उठा है. उत्तर में जारी भारी बर्फबारी के असर के प्रदेश का तापमान भी रेफ्रिजरेटर की तरह हो गया है. हालात ये हैं कि हिल स्टेशन पचमढ़ी के साथ-साथ रायसेन भी कश्मीर-मनाली जितने ठंडे हो रहे हैं. गुरुवार सुबह प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक कोल्ड वेव रहने का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार सुबह ये शहर रहे सबसे ठंडेआईएमडी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार 12 दिसंबर की सुबह पचमढ़ी और रायसेन सबसे ठंडे रहे. पचमढ़ी का तापमान 3.4 और रायसेन का 3.6 डिग्री रहा. वहीं ग्वालियर 4.6, मंडला 5, जबलपुर 6.2, भोपाल 6.8 और इंदौर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी भोपाल में गुरुवार को तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम है, वहीं जबलपुर में तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम हुआ है. इन सभी जिलों में 15 दिसंबर तक कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है. गुरुवार से बदले स्कूलों के टाइमकोल्ड वेव को देखते हुए राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बच्चों के स्कूल टाइम बदल दिए गए हैं. शीत लहर के चलते सुबह शुरू होने वाले स्कूलों का टाइम बढ़ाकर 9 बजे कर दिया गया है. अन्य जिलों में भी जिला कलेक्टर्स मौसम को देखते हुए समय बदलाव का आदेश जारी कर सकते हैं. पचमढ़ी के आउटर में जम रही बर्फमंगलवार-बुधवार की रात हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते पचमढ़ी के आउटर में ओस जमने और बर्फ की तरह दिखने की तस्वीरें भी सामने आईं. बता दें कि इन दिनों पचमढ़ी पर्यटकों से गुलजार है और लोग दिसंबर और नए साल के जश्न के लिए यहां पहुंचते हैं. ऐसे में कड़ाके की ठंड इस मजे को कई गुना बढ़ा रही हैं. क्यों चल रही शीतलहर?मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर में पहाड़ों पर हो रही रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी, उत्तरी हवाओं और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मध्य भारत में शीतलहर चल रही है. शीतलहर तब कहा जाता है जब किसी शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम हो जाए. क्यो होता है कोल्ड डे?इसी प्रकार दिन के ठंडे होने से इसे कोल्ड डे कहा जाता है. दरअसल, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से से कम हो और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम हो, तो ऐसे में इसे कोल्ड डे माना जाता है. मौसम वैज्ञानिकों व हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह है कि शीतलहर या कोल्ड डे के दौरान ठंड से बचाव करना बेहद जरूरी है. खासतौर पर तब, जब आप बीपी या हार्ट के मरीज हों.

नेशनल हाइवे पर मिला नर तेंदुए का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

Dead body of male leopard found on National Highway, fear of death due to collision with unknown vehicle सागर के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत नेशनल हाइवे-44 पर मंगलवार की रात्रि एक नर तेंदुआ का शव मिला है। तेंदुए के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। हाइवे पर तेंदुए के शव मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए जबलपुर वेटरनरी कॉलेज भिजवाया है। वन विभाग द्वारा तेंदुआ की मौत प्रारंभिक कारण अज्ञात वाहन की टक्कर से होना बता रहा है। मामले में विभाग की टीम जांच कर रही है। ढाना फॉरेस्ट रेंज के ऑफिसर प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि सागर-नरसिंहपुर नेशनल हाइवे-44 पर स्थित गुरु चौपड़ा के पास सड़क पर मृत अवस्था में तेंदुआ पड़ा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जांच शुरू की। मृत नर तेंदुआ करीब 3 से 4 साल का था। मौका स्थिति देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहा होगा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी होगी। मृत अवस्था में मिले तेंदुए के मुंह, खोपड़ी सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान मिले हैं। बता दें करीब छह साल पहले भी गुरु चौपड़ा के पास में नेशनल हाइवे पर एक तेंदुए की मौत हो चुकी है। घटना स्थल के चारों ओर जंगल लगा हुआ है। बिजौरा, रानगिर बरकोटी, नाहरमऊ और केसली से सिलवानी के जंगल लगे हैं, जिनमें तेंदुआ का विचरण होना आम बात है। इस स्थान के पास नेशनल हाइवे पर तेज ढलान होने के चलते वाहन तीव्र गति से निकलते हैं।

ठंड के कारण स्कूलों का समय बदला: सुबह 9 बजे से लगेंगे सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल

School timings changed due to cold: All government and private schools will start from 9 am Bhopal News: भोपाल में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के टाइमिंग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। 12 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। भोपाल में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के टाइमिंग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। 12 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। डीईओ एनके अहिरवार ने बुधवार को सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के लिए यह निर्देश जारी कर दिए। यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों के लिए रहेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद गुरुवार से स्कूल नए समय पर लगेंगे। पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असरउत्तर भारत में पहाड़ों की बर्फबारी के कारण राज्य में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में रात्रि का सबसे कम तापमान है। पचमढ़ी ने सर्द रात का रिकॉर्ड बनायाराजधानी में 48 घंटे में रात के तापमान में 4.1 डिग्री की गिरावट हुई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी ने सबसे सर्द रात का रिकॉर्ड बनाया। यहां पारा 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार, पचमढ़ी देश का दसवां सबसे ठंडा शहर रहा। तीन साल बाद भोपाल में कड़ाके की ठंड पड़ी है। इससे पहले 2021 में दिसंबर में पारा 3.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद दो साल दिसंबर में तापमान 8 डिग्री से नीचे नहीं रहा। अगले तीन से चार दिन कड़ाके की ठंड की संभावना है। रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रह सकता है।

रतलाम विधायक कमलेश्वर डोडियार गिरफ्तार, प्रशासन की कार्रवाई

Ratlam MLA Kamleshwar Dodiyar arrested, administration action रतलाम शहर में बुधवार को सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के आह्वान पर होने वाले आंदोलन को लेकर टकराव की स्थिति बन गई। प्रशासन ने प्रदर्शन करने की अनुमति रद्द कर दी थी, जिसके बाद विधायक डोडियार ने ज्यादा से ज्यादा आदिवासियों के पहुंचने की अपील की। इसके बाद मामला गर्मा गया। मंगलवार को एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा और एसडीएम अनिल भाना ने स्टेडियम को बंद कर दिया। विधायक कमलेश्वर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंजली हवाई पट्टी पर प्रदर्शन करने का फैसला किया। पुलिस ने विधायक को बंजली हवाई पट्टी से हिरासत में ले लिया। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी एडीएम शालिमी श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर आंदोलन की अनुमति नहीं दी थी। इस आदेश में एडीएम ने कहा था कि बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है कार्रवाई की जाएगी। पांच कंपनियां बुलाई गई मामले को लेकर एसपी अमित कुमार ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम तैयार है। प्रशासन ने आयोजन की अनुमति नहीं दी है। सभी जगह चैकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं, कमलेश्वर डोडियार ने गिरफ्तारी से पहले कहा था कि प्रशासन से पहले अनुमति मांगी नहीं तो उनके परमिशन नहीं देने का आदेश का मतलब नहीं है। चार प्रदेशों से समर्थक आए हैं। एक लाख लोग आंदोलन में शामिल होंगे।

ये 5 संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का कारण, जानें इसका इलाज

These 5 signs can be the cause of serious illness, know its treatment Skin Disease: सोरायसिस इम्यून सिस्टम खराब होने की वजह से होती है, जो स्किन सेल्स को प्रभावित करता है। इसके कारण त्वचा लाल हो जाती है और अक्सर खुजली, दर्द और सूजन रहती है। सोरायसिस के कई कारण हो सकते हैं। दुनिया भर में लगभग 105 मिलियन लोग सोरायसिस से पीड़ित हैं, जो एक पुरानी ऑटोइम्यून त्वचा की समस्या है। एक्सपर्ट कहते हैं कि सोरायसिस के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन नेटिक फैक्टर्स, एनवायर्नमेंटल ट्रिगर्स और इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी इसका मुख्य कारण हो सकते हैं। इसके इलाज के लिए सिस्टमिक ट्रीटमेंट , फोटोथेरपी, टोपिकल ट्रीटमेंट और कॉर्टिकोस्टेरॉइड उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं कि इसके और क्या-क्या इलाज हो सकते हैं? सोरायसिस के लक्षण सोरायसिस का इलाजरेगेन रेटिवे मेडिसिन- रेगेन रेटिवे मेडिसिन सोरायसिस मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें स्टेम सेल उपचार, प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा (पीआरपी) थेरेपी और ऊतक इंजीनियरिंग जैसे इलाज शामिल हैं, जिनका उद्देश्य शरीर को नेचुरली हेल्दी रखना होता है। रेगेन रेटिवे मेडिसिन सोरायसिस के मूल कारण को संबोधित करने की संभावना प्रदान करती है। स्टेम सेल्स- स्टेम सेल सोरायसिस के इलाज में सबसे अच्छा इलाज माना जाता है। वे दागदार या डैमेज स्किन को हेल्दी बनाता हैं। साथ ही सोरायसिस से प्रभावित वाली त्वचा कोशिकाओं के तेजी से होने वाले बदलाव को धीमा करने के लिए इम्युन को बढ़ावा देता है। पीआरपी थेरेपी- पीआरपी थेरेपी भी सोरायसिस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ये स्किन से निकालना औक प्लेटलेट्स को कम करने में मदद करता है। ये थेरेपी घाव भरने में तेजी लाती है और सोरायसिस प्रभावित हिस्सों को अधिक प्रभावी ढंग से ठीक करके इसकी की गंभीरता को कम करती है।

‘मेरा नाम चलता है, ऐसी जगह फेंकवाऊंगा की पता नहीं चलेगा,’ भाजपा नेता की ट्रैफिक सूबेदार को धमकी, एफआईआर दर्ज

‘My name is famous, I will get it thrown at such a place that it will not be known’, BJP leader’s threat to traffic subedar, FIR registered विदिशा ! जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर लगातार मामला दर्ज होने के मामले सामने आ रहे हैं। इस बार भाजपा नेता व पूर्व जनपद अध्यक्ष पर पुलिसकर्मी को धमकाने व शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला आठ दिसंबर की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माधवगंज में अपना दायित्व निभा रहे यातायात थाने के सूबेदार हृदय सिंह का है। जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि जब वे अपनी ड्यूटी निभाते हुए वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने एक स्पलेंडर वाहन को रोका, जिस पर तीन लोग सवार थे और उसका चालक नशे की हालत में था। कार्रवाई करने के लिए जैसे ही हम उसे थाने ले जाने लगे, उसी दौरान भाजपा नेता छत्रपाल शर्मा दो से तीन लोगों के साथ वहां आए और मेरे साथ अभद्रता करते हुए मुझे धमकी देने लगे। मेरे साथ धक्का-मुक्की की और मुझे जातिसूचक शब्द कहते हुए अपशब्द भी कहे गए। इस दौरान बाइक चालक मौका देखकर मौके से ही फरार हो गया। आपको बता दें कि उक्त घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता छत्रपाल यातयात पुलिस के सूबेदार और अन्य पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं। सूबेदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी छत्रपाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, एएसपी प्रशांत चौबे के मुताबिक, आठ दिसंबर को ट्रैफिक पुलिस के सूबेदार से कुछ लोगों के द्वारा अभद्रता की गई थी, जिस मामले में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए मामला पंजीबद्ध किया गया है और विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य आगे सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान का हुआ समापन

Our toilet, our respect campaign concluded. हरिप्रसाद गोहेआमला । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की मनसा अनुसार स्वक्ष भारत मिशन अभियान को ग्रामीण जनों तक पहुंचाने हेतु 19 नवंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 तक कार्यालय जनपद पंचायत आमला के बैनरतले क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतो में हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान चलाया गया। उक्त अभियान अंतर्गत विभिन्न तरह की गतिविधियों की गई जिसमें ग्रामों में स्वच्छ सुंदर शौचालय निर्माण की प्रतियोगिता एवं अन्य संस्थागत शौचायलयों की साफ सफाई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य हाथ धुलाई स्वच्छता रैली आदि कार्यक्रम आयोजित कराए गए। आयोजित अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना साथ ही इस अभियान में जिन हितग्राहियों द्वारा स्वयं के खर्चे से अच्छे शौचालय ,सुंदर शौचालय का निर्माण कराया गया उनको जिला स्तर पर पुरस्कृत करने हेतु कार्य योजना में शामिल किया गया । अभियान का समापन मंगलवार मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर 2024 कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें जनपद स्तर पर प्रेस वार्ता कर उक्त अभियान की गतिविधियों से जन समुदाय को अवगत कराया गया। इस मौके पर खंड पंचायत अधिकारी संजय सावरकर, ब्लाक समनवयक स्वक्ष भारत मिशन विमल बचले द्वारा उपस्थित जनों को स्वक्षता की सपथ दिलाई गई ।

जबलपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई एक साथ 22 डिपार्टमेंट लाइन शामिल, अपराधी की कर रहे थे मदद

Big action by Jabalpur SP, 22 department lines involved simultaneously, were helping the criminal जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर ने एसपी संपत उपाध्याय ने क्राइम ब्रांच विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 22 पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया है। बताया जा रहा है कि, इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। सूत्रों की माने तो, कई पुलिसकर्मियों पर आरोप था कि वे कार्रवाई होने से पहले ही मुखबिरी कर दिया करते थे। जिससे पुलिस के ऑपरेशन प्रभावित हो रहे थे। इन पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपियों को पहले ही कार्रवाई के बारे में बता दिया जाता था। जिससे पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी फरार हो जाते थे। या फिर अलर्ट हो जाते थे। ऐसे में पुलिस के बड़े-बड़े ऑपरेशन फेल हो रहे थे। लिहाजा इस स्थिति को देखते हुए एसपी ने ये कड़ा कदम उठाया। बतादें कि, यह पहली बार नहीं है जब जबलपुर क्राइम ब्रांच में इतनी बड़ी संख्या में तबादले हुए हों। इससे पहले भी कई पुलिसकर्मियों को एक साथ क्राइम ब्रांच से हटाया जा चुका है। पुलिस विभाग इस प्रक्रिया को सामान्य प्रशासनिक कार्रवाई बता रहा है।

कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशानाः बोले- MP में निवेश तो दूर की बात, केंद्रीय योजनाओं की राशि भी आधी ही मिली

Kamal Nath targeted the government: Leave alone investment in MP, only half the amount of central schemes was received. भोपाल। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आए दिन प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश के वादों की चर्चा करते रहते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि निजी क्षेत्र से आने वाला यह निवेश तो दूर की बात है, केंद्र सरकार से प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं के लिए आने वाले पैसे को ही अब तक राज्य सरकार प्राप्त नहीं कर सकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ मध्य प्रदेश को चालू वित्त वर्ष में केंद्रीय योजनाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से 37,652 करोड़ रुपया मिलने थे लेकिन अब तक सिर्फ़ 16,194 करोड़ रुपये ही मिले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- जिन महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिली है उनमें -आयुष्मान योजना, आदिवासी समुदाय के छात्रों की छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय सड़क निधि, PM श्री स्कूल और अदालत के भवन निर्माण की राशि भी अटकी हुई है।मुख्यमंत्री यह सारी रकम मध्य प्रदेश की जनता का अधिकार और केंद्र पैसा देकर कोई एहसान नहीं कर रहा है। प्रदेश की जनता अपनी गाढ़ी कमाई से केंद्र सरकार को जो टैक्स देती है, उसी का एक छोटा सा हिस्सा केंद्रीय मदद के रूप में प्रदेश को वापस मिलता है। इसलिए आप दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र सरकार पर प्रदेश को उसका अधिकार देने के लिए दबाव बनाएं।

स्कूल शिक्षा विभाग की नई कवायद 2025-26 सत्र : स्टूडेंट को पढ़ाया जाएगा यातायात के नियमों का पाठ, शिक्षा मंत्री

New exercise of School Education Department 2025-26 session: Students will be taught traffic rules, Education Minister भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ रहे हैं सड़क दुर्घटना के मामलों के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने एक नई कवायद शुरू की है। जिसमें अब स्कूली छात्रों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस कवायद को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बड़े होने पर कोई चीज़ सीखने से अच्छा है, बचपन से ही छोटे-छोटे पाठ के माध्यम से बच्चों को सीख दी जाए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार अब स्कूली विद्यार्थियों को यातायात का पाठ पढ़ाएगी। इसकी शुरुआत आगामी शिक्षा सत्र 2025-26 से होगी। स्कूल शिक्षा विभाग की इस कवायद से बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में सही से जानकारी मिलेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि, बड़े होने पर कोई चीज सीखने से अच्छा है बचपन से ही छोटे-छोटे पाठ के माध्यम से बच्चों को सीख दी जाए। बाल मन के समय से ही अगर कोई बात सिखाई जाए तो बेहतर रूप से वह समझ आती है। उन्होंने कब कि, यातायात के नियमों का पालन कैसे होता है और कैसे नियमों का उल्लंघन होता है,इन सभी बातों को बच्चों को सिखाना एक अच्छी बात है। नई शिक्षा नीति भी यही कहती है कि संस्कृति बाल मन में ही बच्चों को कुछ सिखाया जाए, तो वह बिना किसी दबाव के इन सब चीजों को सीख जाते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet